एसएसबी पेट्रोलिंग पार्टी पर नक्सली हमला,,, 3 नक्सली ढेर, एक जवान घायल

0

कांकेर :- कांकेर जिले में एसएसबी पेट्रोलिंग पार्टी पर सोमवार सुबह नक्सलियों ने हमला कर दिया। अचानक हुई फायरिंग के बाद एसएसबी जवानों ने क्रॉस फायरिंग की जिसमें तीन नक्सली मारे गए। मारे गए नक्सलियों में एक महिला माओवादी भी शामिल है। वहीं सशस्त्र सीमा बल 33 वीं बटालियन का एक हेड कांस्टेबल भी नक्सली हमले में घायल हो गया है। जवान के पैर में गोली लगी है। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीमा सुरक्षा बल के 33 वीं बटालियन के जवान कोसरोंडा बीओपी से सोमवार सुबह पेट्रोलिंग पर निकले थे, तभी सुबह लगभग 8.30 बजे आधुनिक हथियारों से लैस नक्सलियों ने उन पर हमला कर दिया। तबाड़तोड़ गोलियों के बीच जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। सर्चिंग के दौरान तीन माओवादियों का शव बरामद किया। शव के साथ ही हथियार और विस्फोटक भी बरामद किया गया है।
कोसरोंडा बीओपी से महज तीन किमी दूर हुए इस हमले में मारे गए नक्सली रॉकेट लांचर और एसएलआर बंदूक जैसे अधुनिक हथियारों से लैस थे। सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है। नक्सली हमले की सूचना मिलते ही एसएसबी के डीआईजी भिलाई से घटना स्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here