बलरामपुर आचार्य डॉ अजय:-दिनांक 27 फरवरी 2021 को समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक रहे आरिफ अनवर हाशमी के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत जब्तीकरण की कार्यवाही की गई। आरिफ अनवर हाशमी के खिलाफ कुल 26 आपराधिक मुक़दमें दर्ज है। जिसमें अवैध रूप से सरकारी एवं अन्य व्यक्तियों की जमीनों पर कब्जा किये हुए था । जिलाधिकारी महोदया बलरामपुर ने अवैध रूप से अर्जित की गई भूमि एवं संपत्तियों का जब्तीकरण करने का आदेश दिया था ।
पुलिस अधीक्षक श्री हेमंत कुटियाल के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक श्री अरविन्द मिश्र के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी उतरौला श्री राधारमण सिंह व उपजिलाधिकारी श्री नागेंद्र नाथ यादव के नेतृत्व में आज दिनांक 27 फरवरी 2021 को सादुल्लानगर मुख्य बाजार में गाटा संख्या 1680 भूमि जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग रुपए 01 करोड़ 08 लाख है, को कुर्क किया गया ।
