युवती ने शादी का प्रपोजल ठुकराया…टिकटॉक स्टार ने की खुदकुशी…

0

पेशावर :- पेशावर शहर से ताल्लुक रखने वाले एक पाकिस्तानी टिकटॉक स्टार ने खुदकुशी कर ली है। उनका नाम शहजाद अहमद है और वह 20 साल के थे। शहजाद ने अपने किसी महिला प्रशंसक को शादी के लिए प्रस्ताव भेजा था, जिसे ठुकरा दिए जाने के चलते उन्होंने यह कदम उठाया। मीडिया रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी गई है। टिकटॉक पर शहजाद के फॉलोअर्स की संख्या दस लाख से भी अधिक थी। वह पहले भी अपनी जान लेने की कोशिश कर चुके हैं, लेकिन उन्हें बचा लिया गया था। शहजाद के भाई सज्जात ने अपनी दर्ज शिकायत में कहा, ‘शहजाद को एक लड़की से प्यार था, लेकिन उसके पिता ने बार-बार भेजे गए शादी के प्रस्ताव ठुकरा दिया, जिसके चलते शहजाद काफी परेशान हो गया था और आखिर उसने खुदकुशी कर ली।’ शहजाद के एक दोस्त ने बताया, ‘दो साल पहले एक लड़की ने खुद को शहजाद का फैन बताते हुए उससे संपर्क किया था। धीरे-धीरे दोस्ती का यह रिश्ता प्यार में बदल गया। लेकिन लड़की महज 16 साल की है और स्कूल में पढ़ती है। शहजाद ने लड़की को प्रपोज भी किया था, लेकिन लड़की की उम्र कम होने के चलते उसे मना कर दिया गया।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here