Home Blog Page 246

मशहूर तमिल अभिनेता विवेक की मौत….सीने मे दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में कराया गया था भर्ती….

चेन्नई :- लोकप्रिय तमिल अभिनेता विवेक का चेन्नई के एक अस्पताल में शनिवार को निधन हो गया है. अस्पताल की तरफ से जारी मेडिकल बुलेटिन में बताया गया है कि तड़के सुबह 4:35 बजे उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया. एक दिन पहले शुक्रवार को उन्हें सीने में दर्द की शिकायत के बाद अचेत होने पर चेन्नई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वह 59 साल के थे.
बता दें कि विवेक को शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी. बताया गया था कि उन्हें 100 प्रतिशत ब्लॉकेज के कारण हार्ट अटैक हुआ. इसके बाद जब उन्हें अस्पताल लाया गया था तब वो बेहोश थे. लिहाजा चिकित्सकों ने उन्हें एक्स्ट्रा कॉर्पोरल मेंब्रेन ऑक्सीजिनेशन (ईसीएमओ) पर रखा था. तमाम कोशिशों के बाद भी अभिनेता को बचाया नहीं जा सका.
विवेक के निधन के बाद से ही सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनकी आत्मा की शान्ती की कामना कर रहे हैं.
बता दें कि अभिनेता विवेक को उनके परिवार के सदस्य सुबह 11 बजे अचेत अवस्था में अस्पताल लेकर पहुंचे थे और दाखिले के फौरन बाद अस्पताल के हृदय रोग विशेषज्ञों के दल के जरिए उन्हें फिर से होश में लाया गया.एंजियोप्लास्टी और स्टंट डालने की प्रक्रिया को अपनाया गया क्योंकि एक प्रमुख रक्त वाहिका पूरी तरह अवरुद्ध थी.
पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित विवेक ने रजनीकांत, विजय और अजित कुमार समेत कई बड़े तमिल अदाकारों के साथ काम किया है.वह कुछ फिल्मों में मुख्य कलाकार के तौर पर भी नजर आए और पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने में भी वह सक्रिय रहे हैं.

आज के दिन किसको मिलेगा भाग्य का साथ और किसे करना होगा इंतजार,,,जाने सब अपने राशिफल में…

आज का राशिफल एवं पंचांग:-17 अप्रैल 2021, शनिवार
💐🌹🌸🌺🎯🌷🌷🏵️🏵️
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन- उत्तरायण
मास-चैत्र
पक्ष-शुक्ल
ऋतु- वसंत
संवत्सर नाम-आनन्द
वार-शनिवार
🍁🌷🌸💐🎯🎉🏵️🌹🌺
तिथि (सूर्योदयकालीन)-पंचमी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-मृगशिरा
योग (सूर्योदयकालीन)-शोभन
करण (सूर्योदयकालीन)-बव
लग्न (सूर्योदयकालीन)-मेष
शुभ समय- प्रात: 7:35 से 9:11, 1:57 से 5:08 बजे तक
राहुकाल- प्रात: 9:00 से 10:30 तक
दिशा शूल-पूर्व
योगिनी वास-दक्षिण
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-अस्त
चंद्र स्थिति-मिथुन
व्रत/मुहूर्त-श्रीपंचमी/रवियोग
यात्रा शकुन-शर्करा मिश्रित दही खाकर घर से निकलें।
आज का मंत्र-ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनयै नम:।
आज का उपाय-जरूरतमंदों को खाद्य तेल दान करें।
वनस्पति तंत्र उपाय-शमी के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🌺🌹🏵️🎉🎯💐🌸🌷🍁
आज का राशिफल
🎯🎯🎯🎯🎯

मेष:-

स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। किसी के व्यवहार से क्लेश होगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। आय में निश्चितता रहेगी। नौकरी में कार्यभार बढ़ेगा। सहकर्मी साथ नहीं देंगे।
🎯🏵️🌷🌺🌸💐💐🎉🍁

वृष:-

डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार लाभदायक रहेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। चोट व रोग से कष्ट संभव है।
🍁🎉💐🌺🌷🏵️🎯🌹🌹

मिथुन:-

कार्यस्थल पर परिवर्तन की योजना बनेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।
🌹🎯🏵️🌷🌺💐🍁🍁🌸

कर्क:-

तीर्थदर्शन की योजना फलीभूत होगी। यात्रा संभव है। व्यापार ठीक चलेगा। नौकरी में चैन रहेगा। दूसरों की जवाबदारी न लें। वाहन सावधानी पूर्वक चलायें । अचानक धन लाभ होगा ।
🌸🍁💐🌺🌷🏵️🎯🌹🎉

सिंह:-

चोट व दुर्घटना से बड़ी हानि हो सकती है। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। किसी अपरिचित व्यक्ति पर अतिविश्वास न करें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यापार ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी।
🎉🌹🎯🌷🌺💐🍁🌸

कन्या:-

किसी व्यक्ति विशेष का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार लाभदायक रहेगा। पारिवारिक सदस्यों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। शारीरिक कष्ट संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। धन प्राप्ति सुगम होगी।
🌸🍁💐🌺🎯🌹🎉🏵️🏵️

तुला:-

स्थायी संपत्ति के कार्य मनोनुकूल लाभ देंगे। किसी बड़ी समस्या का हल सहज ही प्राप्त होगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। भाग्य अनुकूल है। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। शत्रुओं का पराभव होगा।
🏵️🎉🌹🎯🌺💐🍁🌸🌷

वृश्चिक:-

रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। रुके कार्य पूरे होंगे । जल्दबाजी न करें।
🌷🌸🍁💐🌺🎯🌹🎉🏵️

धनु:-

विवाद को बढ़ावा न दें। कानूनी अड़चन से सामना हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बुरी खबर मिल सकती है, धैर्य रखें। आय बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा।
🏵️🎉🎯🎯💐💐🍁🌸🌷

मकर:-

मित्रों का सहयोग करने का मौका प्राप्त होगा। मेहनत का फल मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लेन-देन में सावधानी रखें। कारोबार ठीक चलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाग्य अनुकूल है। समय का लाभ लें।
🌷🌸💐🎯🎉🎉🏵️🌹🌺

कुंभ:-

उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। किसी बड़े काम को करने की योजना बनेगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। व्यापार लाभदायक रहेगा। घर-परिवार में कोई मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
🌺🌹🏵️🎉🎯💐🌸🌷🍁

मीन:-

यात्रा मनोरंजक रहेगी। कोई बड़ा काम होने से प्रसन्नता रहेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। समय अनुकूल है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।
🍁🌷🌸💐🎯🎉🏵️🌹🌺

संसदीय सचिव श्री पारसनाथ राजवाड़े ने कोरोना के रोकथाम हेतु दिये बीस लाख रुपए…

सूरजपुर :- संसदीय सचिव एवं भटगांव विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय विधायक श्री पारसनाथ राजवाड़े ने कोरोना महामारी के रोकथाम हेतु जिला प्रशासन सूरजपुर को आवश्यक संसाधन जुटाने एवं कारगर उपाय करने हेतु अपने विधायक निधि से बीस लाख रुपए अनुशंसा किया है। ज्ञात हो कि कोरोना कोविड -19 एक वैश्विक महामारी का रूप धारण करता जा रहा है, जिस कारण दिन प्रतिदिन जिला एवं प्रदेश में सैकड़ों की संख्या में कोरोना के मरीज सामने आ रहे हैं एवं कई लोगों को अपनी जान गवाना पड़ रहा हैं। इस विषम परिस्थितियों में कोरोना महामारी से लड़ने हेतु संसदीय सचिव श्री पारसनाथ राजवाड़े द्वारा विधायक निधि से बीस लाख रुपए जिला प्रशासन सूरजपुर को दिया गया है।
कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने इस पुनीत कार्य के लिए धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया है।

Lockdown से पहले जिन्होंने अपना राशन नहीं लिया उनको पीडीएस दुकानों में टोकन सिस्टम से दिया जाएगा राशन…

अम्बिकापुर :- कोरोना संक्रमण के प्रसार के रोकथाम के लिए लागू प्रतिबंधित अवधि में अब जिले के सभी शासकीय उचित मूल्य की दुकानो मे टोकन सिस्टम से नियमित रूप से संचालित होंगे। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री संजीव कुमार झा ने राज्य शासन के निर्देशानुसार इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। आदेश में कहा गया है कि दुकान का संचालन कोविड प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित करते हुए प्रातः 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक किया जाएगा। दुकान संचालक को मास्क एवं सेनेटाईजर का उपयोग करना आवश्यक होगा तथा दुकान के बाहर सेनेटाइजर तथा हाथ धोने का साबुन रखना अनिवार्य होगा। क्रेता को भी मास्क का उपयोग के साथ ही साथ 2 गज की दूरी बनाए रखना अनिवार्य होगा। शासकीय उचित मूल्य की दुकान के सामने क्रेताओं के लिये घेरा कराना आवश्यक होगा एवं शासन द्वारा जारी कोविङ-19 के समस्त दिशा-निर्देशों का पालन करना आवश्यक होगा। निर्देशों का उल्लंघन किये जाने की स्थिति में कठोर कार्यवाही की जाएगी जिसकी जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की होगी।

कलेक्टर-एसपी ने धार्मिक स्थलों पर लिया लॉकडाउन का जायजा,,, नियम उलंघन पर महामाया मंदिर प्रबंधक पर 20 हजार रुपये और समलाया मंदिर प्रबंधक पर 5 हजार का अर्थदंड….

अम्बिकापुर :- कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा एवं पुलिस अधीक्षक श्री टीआर कोशिमा के द्वारा लॉकडाउन अवधि में स्वयं सड़क पर उतरकर नियमों के अनुपालन का जायजा लिया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरूवार को देर शाम अम्बिकापुर के प्रमुख चौक-चैराहों तथा मार्गों के अलावा धार्मिक स्थलों में भी लॉकडाउन की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने समलाया मंदिर एवं माँ महामाया मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ देखकर मंदिर समिति एवं श्रद्धालुओं को प्रतिबंधात्मक आदेश का हवाला देते हुए नियमों के उल्लंघन पर समलया मंदिर प्रबंधन समिति पर 5 हजार रुपये तथा माँ महामाया मंदिर प्रबंधन समिति पर 20 हजार रुपये अर्थदण्ड लगाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही मंदिर में उपस्थित प्रत्येक व्यक्ति पर 500 रुपये की चालानी कार्यवाही के भी निर्देश दिए।
कलेक्टर ने मंदिर परिसर में उपस्थित लोगों को समझाईश देते हुए कहा कि आप लोगों की सुरक्षा हमारा दायित्व है। कोरोना महामारी से बचाव में हम आपका सहयोग चाहते हैं। अगर आप लोग ही इस तरह नियम-कानून तोड़ने लगेंगे तो प्रतिबंध लगाने का कोई औचित्य नहीं रह जायेगा। घरों में रहें, सुरक्षित रहें और कोरोना गाइडलाइंस का पालन करें। नियमो का उल्लंघन करने पर कार्यवाही होगी। शहर भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने घड़ी चौक में बेवजह घूमने वालों तथा वाहन चालकों को फटकार लगाकर अधिकारियों को चालानी कार्यवाही के निर्देश दिए। इसके पश्चात् शहर से होते हुए कुंडला सिटी, मोमिनपुरा क्षेत्र का भी औचक निरीक्षण किए।
गुरुवार को राजस्व व निगम की टीम द्वारा नियमो का उल्लंघन करने वाले 44 व्यक्तियों पर 40 हजार 830 रुपये का चालानी कार्यवाही की गई। नियमों के उल्लंघन पर माह फरवरी से अब तक 3 हजार 127 लोगों पर 5 लाख 65 हजार 350 रुपये की चालानी कार्यवाही की गई है।
निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शर्मा, अपर कलेक्टर श्री अमृत लाल ध्रुव, अम्बिकापुर एसडीएम श्री प्रदीप साहू, निगम आयुक्त श्री प्रभाकर पांडेय, तहसीलदार श्री ऋतुराज बिसेन सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।

बेटी से रेप की खबर सुन बौखलाया बाप, बिछा दीं छह लाशें, दिल दहला देगी ये खबर..

आंध्रप्रदेश :- बेटी से हुए बलात्कार की खबर सुनकर एक पिता पर ऐसा पागलपन सवार हुआ कि उसने उस परिवार के छह सदस्यों को जान से मार डाला. परिवार के एक सदस्य ने कातिल की बेटी से बलात्कार किया था, सबकी हत्या कर पिता ने बेटी का बदला लिया है. घटना आंध्र प्रदेश के विशाखापटनम जिले के एक गांव की है जहां गुरुवार को हुई इस घटना को सुनकर सनसनी फैल गई है.
जानकारी के मुताबिक एक पिता ने अपनी बेटी से हुई दुष्कर्म का बदला लेते हुए हत्यारा बन गया और छह लोगों की हत्या कर दी है. हत्या के बाद शख्स फरार बताया जा रहा है. विशाखापट्टनम जिले के जट्टादा गांव में हुई इस घटना को सुनकर पुलिस भी सकते में है.शख्स ने एक ही परिवार के छह सदस्यों को मौत के घाट उतार दिया है. मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है.
बताया जा रहा है कि मृतक परिवार के एक सदस्य ने कथित तौर पर हत्या के आरोपी की बेटी से बलात्कार किया था और इसकी जानकारी मिलते ही पीड़िता का पिता पर पागलपन सवार हुआ और गुस्से से भड़के शख्स ने इस वारदात को अंजाम दिया है. वहीं कहा जा रहा है कि परिवार के छह लोगों की हत्या तो पिता ने कर दी है, लेकिन कथित बलात्कारी अभी भी फरार है. पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है. इस खौफनाक वारदात की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई है और तरह -तरह की चर्चाएं हो रही हैं.

राजस्थान का एक ऐसा इलाका जहां कॉन्स्टेबल से लेकर पुलिस कप्तान तक सभी एक ही क्षेत्र के

दांंतारामगढ़
सुरेश कुमार कुमावत
।
राजस्थान पुलिस भारत के राजस्थान राज्य की नागरिक सेवा है। राजस्थान पुलिस का ध्येय “अपराधियो में डर, आमजन में विश्वास” है। राजस्थान पुलिस का स्थापना दिवस प्रतिवर्ष 16 अप्रैल को मनाया जाता है। पुलिसकर्मियों का त्याग व बलिदान भुलाया नहीं जा सकता। हर मुसीबत में पुलिस आमजन की रक्षक बनकर आई है। अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था, सामाजिक समरसता, साम्प्रदायिक सद्भाव से लेकर सेवा के क्षेत्र में पुलिस की भूमिका वाकई महान है। भले ही पुलिस को कई लोग अलग-अलग नजरिए से देखते और सोचते है। पुलिस के पास कहीं संसाधनों की कमी है तो कहीं स्टाफ का टोटा।

सिपाही के पदों पर दांता के आसपास के गांव मोतीपुरा के सोहन लाल बुरड़क , गणेश कुमार बुरड़क  जयपुर , महावीर भावरिया  जोधपुर, नरेश कुमार ,  सोहनी देवी  अजमेर में व गांव बड़का चारणवास के राजकुमार खोखर बाड़मेर, राजकुमारी बाजरोलिया  प्रतापगढ़ ,हवलदार जगदीश चारण जयपुर, सुमन वर्मा सीकर में व चंदेली का बास के  रमेश चंद सोनलिया नावा में विनोद चंदेलिया जयपुर, सुभाष चंदेलिया आरएसी, भंवरलाल चंदेलिया बीकानेर में , मनोज कुमार निठारवाल गांव सज्जनपुरा के मारोठ में शिवपाल ऐचरा गांव सुंदारिया के चितावा में सुलियावास के मंजीत बुरड़क  सीकर , संतोष वर्मा  खाटूश्यामजी में  अमरावती देवी  राड़ की ढाणी की खाटूश्यामजी में पुखराज धायल गांव बाज्यावास के  घाटवा में गांव हनुमानपुरा के सागर सेपट लोसल में, कविता सेपट जयपुर, गीता सेपट जोधपुर में अमरपुरा के एएसआई  श्याम वर्मा  लोसल में व गजानंद बधाला  आरएसी में , दांता का सुभाष वर्मा  सीकर में व, दांता से कांस्टेबल आशा कुमावत जयपुर, कुली खाचरियावास का सुरेन्द्र कुमावत जयपुर में कार्यरत है ।
  
एसपी  सुरेन्द्र लाम्बा

रामजीपुरा  के किसान ताराचंद लाम्बा के पुत्र 2013 बैच के आईपीएस अधिकारी एसपी सुरेन्द्र लांबा मानसा पंजाब में पदस्थापित है । लाम्बा ने अपनी पहचान एक कर्तव्यनिष्ठ, सेवा परायण, निडर और ईमानदार पुलिस अधिकारी के रूप में बनायी है। सुरेन्द्र लाम्बा गरीबों, किसानों, दलितों, महिलाओं व बच्चों के अधिकारों की रक्षा के लिए एवं उन्हें न्याय करने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं । इन्होंने लुधियाना में रखते हुए कई हाईप्रोफ़ाइल केस में काम किया और अपराधियों को उनके अंजाम तक पहुंचाया है।पुलिस कार्यशैली में जवाबदेही, पारदर्शिता बढ़ाने और आम आदमी तक न्याय पहुँचाने के लिए इनको जाना जाता है । इन्होंने अपने अभी तक के सेवाकाल में विभिन्न पोस्टों पर कार्यरत रहते हुए अपनी सेवाओं को बख़ूबी निभाया है। ग्रामीण युवाओं के लिए सुरेंद्र लांबा जैसे अधिकारी  जीवन में प्रेरणा का स्रोत है, जिन्होंने अपने ग्रामीण पृष्ठभूमि के बावजूद स्थानीय परिस्थितियों का सामना करते हुए अपनी मेहनत और लगन से आज उच्च सरकारी सेवा में अपनी सेवाएं निभाकर आमजन के विकास और कल्याण हेतु कार्य करते हुए है उन तक न्याय की पहुँच सुनिश्चित कर रहे हैं।

पूर्व एएसपी राजेन्द्र सिंह

वरिष्ठ पत्रकार व साहित्यकार  स्व.बिशन सिंह   खाचरियावास के पुत्र  राजेंद्र सिंह शेखावत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  के पद से 15 जनवरी 2013 में सेवानिवृत्त हुए थे उससे पहले पुलिस में सेवाएं देते हुए एक से बढकर एक मामले सुलझाए थे । छात्रा शिवानी जडेजा के मामले को कोई सुलझा ना सका उस केस को राजेंद्र सिंह  ने खोलकर जनता के सामने रख दिया और फिर इस मामले में सीबीआई का बड़ा इनाम भी इनको मिला था। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने  सवाई मानसिंह स्टेडियम के राज्य स्तरीय समारोह में 12 बोर की राइफल देकर  सम्मान किया। देश के सर्वोच्च राष्ट्रपति पुरस्कार के अलावा अनेक उच्च स्तरीय पुरस्कार प्रदान कर आम जनता ने इनको दिल से सम्मान दिया। भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता के अलावा विभिन्न टीवी चैनलों में अनेक पेचीदा विषयों पर राजेंद्र सिंह  का उद्बोधन आम जनता आए दिन सुनती है। बिना किसी लाग लपेट के अपनी बात को कहते है, इनकी बात आदमी के दिल में उतर जाती है।

सीआई हिम्मत सिंह

दांतारामगढ़ थानाधिकारी सीआई  हिम्मत सिंह जिन्होंने हाल ही में हुए दांंतारामगढ़ के करड़ व बड़ के चारणवास में  तीन हत्याकांड के आरोपीयो को बहुत ही कम समय में अपनी टीम के साथ तत्परता देखाते हुए गिरफ्तार किया था । पुलिस सेवा में हिम्मत सिंह के उल्लेखनीय सेवा कार्यों के लिए “उत्तम सेवा चिन्ह” से सम्मानित होगे। साइबर क्राइम के मामलों को सुलझाने में एक्सपर्ट  हिम्मत सिंह , राज.पुलिस में 2 जनवरी 2010 से सेवाएं प्रदान कर रहे है व मुलतः नावां तहसील के  अजीतपुरा  के निवासी है ।

एसआई  ममता कुमारी

दांंतारामगढ़ के गनोड़ा गांव की  ममता कुमारी  दिसंबर  2019 में नेपाल में  सैफ गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी है । कड़ी मेहनत का संघर्ष के परिणाम स्वरूप ममता कुमारी  अल्पावधि में भारतीय सीनियर महिला कबड्डी टीम में जगह बनाने में कामयाब हुई है   ममता, सन् 2015 में जनरल ड्यूटी कांस्टेबल के पद पर भर्ती हुई थी। पुलिस प्रशिक्षण केंद्र जोधपुर से बेसिक ट्रेनिंग करने के बाद टैलेंट सर्च स्कीम के तहत ममता  का चयन किया गया था। ममता  नेपाल काठमांडू में  सैफ गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम में खेलने की वजहों से ही नवम्बर 2020 में कांस्टेबल से एसआई बनाई गई थी । ममता  राजस्थान पुलिस में  जयपुर में सेवाएं देते हुई आज भी कब्बड्डी में भाग लेती है ।  ममता दांतारामगढ़ की एक मात्र पुलिस में महिला  एसआई है ।

हैडकां.   सीताराम डोगीवाल

देश के इतिहास में सबसे बड़ी बैंक डकैती को विफल करने वाले सीताराम डोगीवाल दांंतारामगढ़ के निकटवर्ती ग्राम पुनियाणा के पास बाबा की बावड़ी के रहने वाले है ।
5 फरवरी 2018 को   जयपुर शहर की सी-स्कीम के रमेश मार्ग स्थित एक्सिस बैंक को लूटने रात 2:30 बजे इनोवा कार में 13 बदमाश आए। बैंक में उस वक्त 926 करोड़ रुपए कैश मौजूद था। यानी बदमाशों के मंसूबे कामयाब होते तो ये देश के इतिहास में सबसे बड़ी बैंक डकैती होती। मगर बदमाश सफल नहीं हो पाए, उस दौरान  बैंक में तैनात कॉन्स्टेबल सीताराम ने एक राउंड फायरिंग कर बदमाशों को भागने को मजबूर कर दिया था । डीजीपी ओपी गल्होत्रा द्वारा सीताराम को सम्मानित किया गया था । अकेले 13 डकैतों को अकेले खदेड़ने पर बहादुर सिपाही सीताराम को पुलिस मुख्यालय ने कांस्टेबल से हैड कांस्टेबल के पद पर पदोन्नति भी दी थी । सीताराम पुलिस में 2015 में भर्ती हुये थे । हैडकां. सीताराम अभी विशेष अपराध एवं साइबर क्राइम थाना आयुक्तालय जयपुर में तैनात है ।

लॉकडाउन में दोस्त के घर जाकर जन्म दिन की बधाई देना पड़ा महंगा,, हुआ एफआईआर दर्ज…

अम्बिकापुर :- लॉकडाउन अवधि में दोस्त के घर जाकर जन्मदिन की बधाई देना एक युवक को महंगा पड़ गया। जिला प्रशासन द्वारा इस कृत्य को लॉकडाउन नियमो का उल्लंघन मानते हुए एफआईआर दर्ज कराया गया है।
अम्बिकापुर एसडीएम श्री प्रदीप साहू ने बताया है कि अम्बिकापुर निवासी श्री पीयूष कुमार त्रिपाठी ने लॉकडाउन अवधि में अपने घर से निकल कर दोस्त श्री राकेश तिवारी के घर जन्मदिन की बधाई देने गए थे जिसका उल्लेख करते हुए श्री त्रिपाठी ने अपने फेसबुक पेज पर सचित्र पोस्ट किया है। एसडीएम श्री साहू ने बताया कि श्री पीयूष त्रिपाठी को लॉकडाउन अवधि में घर से बाहर निकलने जिला प्रशासन द्वारा पास जारी नही किया गया है। कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के निर्देश पर श्री पीयूष कुमार त्रिपाठी के इस कृत्य को कोरोना महामारी को बढ़ावा देने के साथ ही जिला दंडाधिकारी के आदेश का उल्लंघन मानते हुये कोतवाली थाना प्रभारी को भारतीय दंड संहिता की धारा 188 तथा आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 एव अन्य सुसंगत धाराओं में अपराध पंजीबद्ध करने कहा गया है।

इन राशियों के लिए आज का दिन होगा बेहद ही शुभ दिन …

आज का राशिफल एवं पंचांग:-16 अप्रैल 2021 शुक्रवार
💐🌹🌸🌺🏵️🎯🍁🎉🌷
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन- उत्तरायण
मास-चैत्र
पक्ष-शुक्ल
संवत्सर नाम-आनन्द
ऋतु-वसंत
वार-शुक्रवार
🌷🎉🎯🌺🌺🌸🌹💐
तिथि (सूर्योदयकालीन)-चतुर्थी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-रोहिणी
योग (सूर्योदयकालीन)-सौभाग्य
करण (सूर्योदयकालीन)-विष्टि
लग्न (सूर्योदयकालीन)-मेष
शुभ समय- 7:30 से 10:45, 12:20 से 2:00 तक
राहुकाल-प्रात: 10:30 से 12:00 बजे तक
दिशा शूल-वायव्य
योगिनी वास-नैऋत्य
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-अस्त
चंद्र स्थिति-वृषभ
व्रत/मुहूर्त-गणेश चतुर्थी/भद्रा/रवियोग
यात्रा शकुन- शुक्रवार को मीठा दही खाकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:।
आज का उपाय-गणेश मंदिर में दूर्वा और मोदक अर्पित करें।
वनस्पति तंत्र उपाय-गूलर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🍁💐🏵️🌷🎉🌹🌸🌺🎯
आज का राशिफल
🎯🌺🌸🌹🎉🌷🏵️💐🍁

मेष:-

पुराना रोग उभर सकता है। कर्ज लेना पड़ सकता है। किसी व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। स्वाभिमान को ठेस लग सकती है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी।
🍁💐🏵️🌷🎉🌹🌸🌺🎯

वृष:-

शारीरिक कष्ट संभव है। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा।निवेश शुभ रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा।
🎯🌺🌸🌹🎉🌷🏵️💐🍁

मिथुन:-

सुख के साधन प्राप्त होंगे। नई योजना बनेगी। तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक काम करने की इच्छा रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में मातहतों का सहयोग मिलेगा।
🍁💐🏵️🌷🎉🌹🌺🎯🎯

कर्क:-

कोर्ट-कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। मानसिक शांति रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। समय अनुकूल है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। शारीरिक कष्ट संभव है।
🎯🌺🌹🎉🌷💐🍁🍁🌸

सिंह:-

वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। पुराना रोग उभर सकता है। किसी दूसरे व्यक्ति की बातों में न आएं। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर करें। व्यापार अच्‍छा चलेगा। नौकरी में मातहतों से कहासुनी हो सकती है।
🌸🍁💐🌷🎉🌹🌺🎯🏵️

कन्या:-

शरीर में कमर व घुटने आदि के दर्द से परेशानी हो सकती है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। शत्रुभय रहेगा। कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। भाइयों का सहयोग मिलेगा।
🏵️🎯🌺🌹🎉🌷💐🍁🌸

तुला:-

शत्रु पस्त होंगे। सुख के साधनों की प्राप्ति पर व्यय होगा। धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे। भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। बड़ा लाभ हो सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी।
🌸🍁💐🌷🎉🌹🌺🎯🏵️

वृश्चिक:-

किसी मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। किसी वरिष्ठ प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार से लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। भाग्य का साथ मिलेगा।
🏵️🎯🌺🌹🎉🌷💐🍁🌸

धनु:-

राजभय रहेगा। शारीरिक कष्ट संभव है। यात्रा में जल्दबाजी न करें। दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। भागदौड़ अधिक रहेगी। आय में निश्चितता रहेगी। व्यापार ठीक चलेगा। निवेश सोच-समझकर करें।
🌸🍁💐🌷🎉🌹🌺💐🏵️

मकर:-

प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक कार्यों में रुचि रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। नौकरी में प्रशंसा होगी। कार्यसिद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी। किसी व्यक्ति के बहकावे में न आएं। व्यापार ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।
💐😁😁🌺🌹🎉🌷😆🌸

कुंभ:-

यश बढ़ेगा। दूर से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। घर में मेहमानों का आगमन होगा। कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। आत्मविश्वास बढ़ेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।
🍁🎉🌷🎉🌺🌺🎯🏵️🏵️

मीन:-

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा। व्यापार मनोनुकूल लाभ देगा। किसी बड़ी समस्या से मुक्ति मिल सकती है।
🎉🍁🎯🏵️🌺🌸💐🌹💐

जानें क्या कहती हैं आज आपकी भाग्य रेखाएं,,, जाने अपने राशिफल में…

आज का राशिफल एवं पंचांग:-15 अप्रैल 2021 गुरुवार
🏵️🌷🎯🎯🎉🌹🌸🌸🌺
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन- उत्तरायण
मास-चैत्र
पक्ष-शुक्ल
संवत्सर नाम-आनन्द
ऋतु-वसंत
वार-गुरुवार
🌺🌸🌹🎉🌷🏵️💐🍁🍁
तिथि (सूर्योदयकालीन)-तृतीया
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-कृत्तिका
योग (सूर्योदयकालीन)- आयुष्मान
करण (सूर्योदयकालीन)-गरज
लग्न (सूर्योदयकालीन)-मेष
शुभ समय- 6:00 से 7:30, 12:20 से 3:30, 5:00 से 6:30 तक
राहुकाल-दोप. 1:30 से 3:00 बजे तक
दिशा शूल-दक्षिण
योगिनी वास-आग्नेय
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-अस्त
चंद्र स्थिति-वृषभ
व्रत/मुहूर्त-सौभाग्य सुन्दरी (गणगौर) व्रत/भद्रा
यात्रा शकुन- बेसन से बनी मिठाई खाकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरुवै नम:।
आज का उपाय-मंदिर में सुहाग सामग्री अर्पित करें।
वनस्पति तंत्र उपाय-पीपल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🍁🏵️🌷💐🌹🌺🌸🎯🎉
आज का राशिफल
🎯🎯🎯🎯🌸

मेष:-

लेनदारी वसूल करने के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। भाग्य का साथ रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। समय पर कर्ज चुका पाएंगे। शेयर मार्केट, म्युचुअल फंड इत्यादि से लाभ होगा।
🌸🎯🎉🌺🌹💐🌷🏵️🍁

वृष:-

शारीरिक कष्ट संभव है। पारिवारिक समस्या से चिंता बढ़ सकती है। नई आर्थिक नीति बन सकती है। कार्यस्थल पर सुधार व परिवर्तन से भविष्य में लाभ होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पार्टनरों का सहयोग कार्य में गति प्रदान करेगा।
🍁🏵️💐💐🌹🌺🎉🎯🌸

मिथुन:-

कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में उन्नति होगी। निवेशादि करने का मन बनेगा। विवेक से कार्य करें, लाभ होगा।
🎯🎉🎉🌺💐🏵️🍁🍁🌷

कर्क:-

धनागम होगा। प्रतिद्वंद्वी अपना रास्ता छोड़ देंगे। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। किसी भी प्रकार के झगड़ों में न पड़ें। वाणी पर नियंत्रण रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी।
🌷🍁🏵️💐🌺🎉🎯🌸🌹

सिंह:-

संपत्ति की खरीद-फरोख्त में सफलता मिलेगी। स्थायी संपत्ति की दलाली बड़ा लाभ दे सकती है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। पारिवारिक चिंता रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।
🌹🎯🎯🎉🌺🏵️🏵️🍁🌷

कन्या:-

व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। भूमि व भवन संबंधी कार्य लाभदायक रहेंगे। आय के साधनों में वृद्धि होगी। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड में निवेश लाभदायक रहेगा।
🌷🍁🌺🌺🎯🎯🌸🌸💐

तुला:-

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। शारीरिक कष्ट संभव है।
🌸🌸🎯🌺🍁🏵️🏵️🎉🌹

वृश्चिक:-

पुराना रोग उभर सकता है। दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। विवाद से क्लेश संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। किसी अपरिचित व्यक्ति पर अतिविश्वास न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी।
🎉🎉🏵️🍁🎯🎯💐🌷🌷

धनु:-

कानूनी अड़चन सामने आएगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। प्रयास सफल रहेंगे। पराक्रम बढ़ेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी में उच्च‍ाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। शेयर मार्केट मनोनुकूल लाभ देंगे।
🌷💐🎯🍁🎉🌹🌺🌺🌸

मकर:-

किसी व्यक्ति के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। घर में अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। नौकरी में अधिकार मिल सकते हैं। शेयर मार्केट से लाभ होगा। बड़ा काम करने की योजना बनेगी। लाभ होगा।
🌺🌹🎉🍁🎯💐🌷🏵️🏵️

कुंभ:-

सुख के साधनों पर व्यय होगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। निवेश शुभ रहेगा। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। नौकरी में प्रमोशन‍ मिल सकता है।
🏵️🌷💐🎯🍁🎉🌹🌺🌸

मीन:-

शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी अपरिचित व्यक्ति पर भरोसा न करें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी।
🌸🌹🎉🍁🎯💐💐🌷🏵️

सीबीएसई 10वीं की परीक्षाएं रद्द, 12वीं की परीक्षा फिलहाल टली…

नई दिल्ली :- देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए कहा है कि इस साल सीबीएसई 10वीं की परीक्षा नहीं होंगी। वहीं सीबीएसई 12वीं की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। 12वीं की परीक्षाओं पर 1 जून को फैसला होगा। अब 10वीं के छात्रों के परिणाम का सिस्टम बनाया जाएगा। वहीं जिन छात्रों को लगता है कि उनका रिजल्ट उम्मीद के मुताबिक नहीं है, औऱ वे संतुष्ट नहीं है तो हालात सही होने पर उन छात्रों को परीक्षा में बैठने की अनुमति होगी। 12वीं के छात्रों को 15 दिन पहले परीक्षाओं की तारीखों के बारे में बताया जाएगा।
इस संबंध में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंख और सीबीएसई अधिकारियों के साथ अहम बैठक की। 12 बजे से शुरू हुई यह बैठक मंथन हुआ। माना जा रहा है कि इस फैसले के पीछे सबसे अहम रहा सीबीएसई का रुख। बता दें, देश में लगातार मांग उठी है कि इस साल सीबीएसई की ये परीक्षाएं रद्द कर दी जानी चाहिए।

अंबिकापुर कोविड अस्पताल में 5 दिन में 10 कोरोना पॉजिटिवों की मौत,,, प्रतिदिन मिल रहे 200 से ज्यादा संक्रमित….

अंबिकापुर :- जिले में कोरोना का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर काफी खतरनाक है। हर दिन 200 से ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीज जिले में मिल रहे हैं। इसे लेकर जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप भी मचा हुआ है।
पिछले 5 दिन की बात करें तो अंबिकापुर कोविड अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किए गए 10 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। वहीं 77 मरीजों का इलाज जारी है, जबकि 1443 मरीज होम आइसोलेशन में हैं।
छत्तीसगढ़ में कोरोना भयावह रूप लेता जा रहा है। राजधानी समेत राज्य के हर जिले में काफी संख्या में मरीज हर दिन मिल रहे हैं। सरगुजा जिले में हर दिन संक्रमितों की संख्या 200 के पार जा रही है। इधर कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन ने 10 दिनों का लॉकडाउन भी लगा दिया है। वहीं मौत के आंकड़े भी दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। एक सप्ताह से हर दिन मौत के मामले सामने आ रहे हैं। मेडिकल कॉलेज अस्पताल स्थिति कोविड सेंटर में एक और कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो हो गई। पांच दिन के अंदर मेडिकल कॉलेज अस्पताल स्थित कोविड सेंटर में 10 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
लखनपुर निवासी 47 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित पाई गई थी। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल स्थित कोविड सेंटर में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान 12 अप्रैल की शाम उसकी मौत हो गई। वहीं एक दिन पूर्व 3 लोगों की मौत हुई थी।

77 मरीजों का चल रहा इलाज

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मंगलवार तक 77 मरीजों का इलाज चल रहा है। जबकि बेड की संख्या 100 है। वहीं लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या को देखते हुए बेड भी बढ़ाए गए हैं। वहीं होम आइसोलेशन में सबसे ज्यादा 1443 मरीज भर्ती हैं।

जाने क्या है आज आपके जीवन मे,जानिए अपने राशिफल में

आज का राशिफल एवं पंचांग:- 14 अप्रैल 2021, बुधवार
💐🎉🪁🪁🌷🏵️🎯🌺🌸
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन- उत्तरायण
मास-चैत्र
पक्ष-शुक्ल
संवत्सर नाम-आनन्द
ऋतु-वसंत
वार-बुधवार
🎉🌸🌺🌹💐🏵️🍁🌷🌷
तिथि (सूर्योदयकालीन)-द्वितीया
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-धनिष्ठा
योग (सूर्योदयकालीन)-साध्य
करण (सूर्योदयकालीन)-बव
लग्न (सूर्योदयकालीन)-मेष
शुभ समय- 6:00 से 9:11, 5:00 से 6:30 तक
राहुकाल- दोप. 12:00 से 1:30 बजे तक
दिशा शूल-ईशान
योगिनी वास-उत्तर
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-अस्त
चंद्र स्थिति-वृषभ
व्रत/मुहूर्त-सर्वार्थसिद्धि योग
यात्रा शकुन-हरे फ़ल खाकर अथवा दूध पीकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम:।
आज का उपाय-बटुक को हरे फल सहित धर्मशास्त्र दान करें।
वनस्पति तंत्र उपाय- अपामार्ग के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🌺🎯🏵️🌷🪁🖋️🎉💐💐
आज का राशिफल
🌺🌺🌺🌺🌺

मेष:-

आज संबंधियों का आगमन हो सकता है। कर्ज की रकम वापस मिलेगी। ऑफिस में शुभ सूचना मिलेगी। लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। कारोबारियों को लाभ होगा। संतान पक्ष की दिक्कत दूर होगी। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं।
🌸🌺🎯🏵️🌷🎉💐🍁🌹

वृष:-

आज नए काम से आपको लाभ होगा। आर्थिक लाभ होगा। व्यवसाय आगे बढ़ेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। जोखिम से जुड़े कार्यों को करते समय सतर्क रहें। परिजनों का सहयोग मिलेगा। आप अपनी बड़ी जिम्मेदारी पूरी करेंगे। शत्रु शांत रहेंगे।
🌹🍁💐🎉🌷🎯🌺🌸🌺

मिथुन:-

आज उधार की रकम वापस मिलेगी। आज परिवार के किसी सदस्य की सेहत बिगड़ सकती है। विरोधी सक्रिय रहेंगे। दंपत्तियों में मधुरता रहेगी। मित्रों के सहयोग से काम पूरे होंगे। कारोबार की स्थिति अच्छी रहेगी । निवेश को टालें।
🌺🌸🎯🌷🎉💐🍁🌹🎉

कर्क:-

आज का दिन बेहद दिक्कतों से भरा रहेगा। वाहन चलाते समय सावधान रहें। जरूरी कार्यों को न टालें। किसी रिश्तेदार से मतभेद हो सकते हैं। विरोधियों से सावधान रहें।
🎉🏵️🌹🍁💐🌷🌸🌸🌺

सिंह:-

आज आपकी सराहना होगी। आपके विरोधी शांत रहेंगे। रिश्तेदारों से शुभ सूचना मिलेगी। मित्रों के यहां जाना हो सकता है। धार्मिक आयोजनों में शामिल होंगे। आध्यात्मिकता की ओर रूझान बढ़ेगा।आर्थिक लाभ होगा । काम पूरे होंगे।
🌺🌸💐🍁🌹🏵️🎉🎉🎯

कन्या:-

आज आपके व्यवहार की सभी सराहना करेंगे। दिन सकारात्मक रहेगा। आज आपको बेहद मेहनत करनी होगी। आमदनी बढ़ेगी। नया काम मिलेगा। कैरियर संबंधी दिक्कत दूर होगी। परिजनों का सहयोग मिलेगा। जरूरी कार्य के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं।
🎯🎉🏵️🍁🍁🌸🌺🌷🌷

तुला:-

आज नई योजना बना सकते हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। आमदनी बढ़ेगी। कर्ज की रकम वापस मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रोजगार से जुड़े कार्य सफल रहेंगे। अचल संपत्ति खरीदने की योजना बना सकते हैं। कारोबार में उन्नति होगी।
🌷🌺🌸🍁🏵️🎉🎯🌹💐

वृश्चिक:-

आज अप्रिय सूचना मिल सकती है। किसी की बातों में आकर अपने लोगों पर शक न करें। व्यवसायी आज बेहद व्यस्त रहेंगे। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आर्थिक लाभ होगा। आपको बेहद सावधान रहना होगा। वाहन आदि चलाते समय चोट लगने की आशंका है।
💐🌹🎯🎉🍁🍁🌸🌺🌷

धनु:-

आज नया काम शुरू कर सकते हैं। धार्मिक आयोजन में हिस्सा लेंगे।। खुशखबरी मिलेगी। रूके हुए कार्यों में तेजी आएगी। कर्ज की रकम वापस मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा।
🌷🌺🍁🍁🎯🌹💐💐🏵️

मकर:-

आज युवाओं को कैरियर से जुड़ी जानकारी मिलेगी। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। सामाजिक रूप से सराहना होगी। जोखिम न लें। यात्रा को टालें। कारोबारी खुश रहेंगे । ज्यादातर काम पूरे होंगे। सुख-समृद्धि बनी रहेगी। आमदनी में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर शुभ सूचना मिल सकती है।
🏵️💐🌹🎯🌺🌷🌸🎉🎉

कुंभ:-

आज भाग्य का साथ मिलेगा। यात्रा पर जा सकते हैं। धन लाभ होगा। जमीन या सोने में निवेश करने की योजना बना सकते हैं। रूकी हुई रकम वापस मिलेगी। युवाओं को नए मौके मिलेंगे। जोखिम लेने से बचें। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा।
🎉🌸🌷🌺🎯🌹💐🏵️🍁

मीन:-

आज का दिन कुछ दिक्कतों वाला हो सकता है। मित्रों या रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। परिवार के किसी सदस्य की तबियत बिगड़ सकती है। कर्ज देते समय सतर्क रहें। दुखद सूचना मिल सकती है। कारोबार को आगे बढ़ाने की योजना बना सकते हैं। आमदनी स्थिर रहेगी।
🍁🏵️💐🌹🎯🌺🌸🌸🎉

कैसा होगा हिन्दू नववर्ष राशिफल के हिसाब से जाने अपने राशिफल में

आज का राशिफल एवं पंचांग:-13 अप्रैल 2021, मंगलवार
🌷🎯🏵️🌸🌹🪁🖋️🎉💐
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन- उत्तरायण
मास-चैत्र
पक्ष-शुक्ल
संवत्सर नाम-आनन्द
ऋतु- वसंत
वार-मंगलवार
💐🎉🖋️🪁🌸🏵️🎯🎯🌷
तिथि (सूर्योदयकालीन)-प्रतिपदा
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-अश्विन
योग (सूर्योदयकालीन)-विषकुंभ
करण (सूर्योदयकालीन)-बव
लग्न (सूर्योदयकालीन)-मीन
शुभ समय-10:46 से 1:55, 3:30 5:05 तक
राहुकाल- दोप. 3:00 से 4:30 बजे तक
दिशा शूल-उत्तर
योगिनी वास-पूर्व
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-अस्त
चंद्र स्थिति-मेष
व्रत/मुहूर्त-चैत्र नवरात्रि प्रारंभ/घट स्थापना/गुड़ी पड़वा/ हिन्दू नववर्ष प्रारंभ/झूलेलाल जयंती, चेतीचांद महोत्सव
यात्रा शकुन- दलिया का सेवन कर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ अं अंगारकाय नम:।
आज का उपाय-देवी मंदिर में अखण्ड दीप प्रज्ज्वलित करें।
वनस्पति तंत्र उपाय- खैर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।

🎉🌺🌺🌷💐🌹🏵️🌸🌸
आज का राशिफल
🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️

मेष:-

बिगड़े काम बनेंगे। निवेश मनोनुकूल लाभ देगा। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। कोई पुराना रोग बाधा का कारण हो सकता है। आर्थिक नीति में परिवर्तन होगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। तत्काल लाभ नहीं होगा।
🏵️🌸🌹💐🌷🪁🎉🎯🍁

वृष:-

धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। निवेश लाभ देगा।
🍁🎯🎉🪁🌷💐🌹🌸🏵️

मिथुन:-

वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। विशेषकर गृहिणियां लापरवाही न करें। आवश्यक वस्तुएं गुम हो सकती हैं। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।
🏵️🌸🌹💐🌷🪁🎉🎯🍁

कर्क:-

प्रतिद्वंद्विता में कमी होगी। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। व्यापार में वृद्धि होगी। स्त्री वर्ग से समयानुकूल सहायता प्राप्त होगी। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
🍁🎯🪁🌷🌹🌹🌸🏵️

सिंह:-

स्थायी संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। मनपसंद रोजगार मिलेगा। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। कर्ज समय पर चुका पाएंगे। नौकरी में चैन रहेगा। व्यापार में वृद्धि के योग हैं। शेयर मार्केट से लाभ होगा।
🏵️🌸🌹🌷🪁🍁🎉🎉💐

कन्या:-

किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। यात्रा लाभदायक रहेगी। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है। लेन-देन में सावधानी रखें। लाभ होगा।
💐🎉🍁🪁🌷🌹🌸🏵️🎯

तुला:-

आय में निश्चितता रहेगी। शत्रु शांत रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय से लाभ होगा। दौड़धूप की अधिकता का स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ेगा। थकान व कमजोरी रह सकती है।
🏵️🏵️🌸🌹🌷🪁🍁🎉💐

वृश्चिक:-

आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से खिन्नता रहेगी। बनते कामों में बाधा उत्पन्न होगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। निवेश से लाभ होगा। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेंगे।
💐🎉🍁🪁🌷🌹🌸🏵️🎯

धनु:-

जल्दबाजी व लापरवाही से हानि होगी। राजकीय कोप भुगतना पड़ सकता है। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। प्रसन्नता रहेगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। व्यापार मनोनुकूल चलेगा। नौकरी में सहकर्मी सहयोग करेंगे। लाभ होगा।
🎯🏵️🌸🌹🌷🪁🍁🎉💐

मकर:-

कोई अनहोनी होने की आशंका रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। रोजगार मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट मनोनुकूल लाभ देगा।
💐🎉🍁🪁🌷🌹🌸🏵️🎯

कुंभ:-

आंखों का विशेष ध्यान रखें। पुराना रोग उभर सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यवसाय की गति धीमी रहेगी। आय बनी रहेगी। नौकरी में कार्यभार रहेगा। सहकर्मी सहयोग नहीं करेंगे। चिंता रहेगी।
🎯🏵️🌸🌹🪁🪁🍁🎉💐

मीन:-

यात्रा मनोनुकूल रहेगी। कारोबार से संतुष्टि रहेगी। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। प्रयास सफल रहेंगे। निवेश से लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव क्षेत्र बढ़ेगा। व्यापार-व्यवसाय में उत्साह से काम कर पाएंगे। भाग्य अनुकूल है ।
💐🎉🍁🪁🌹🌸🏵️🎯🌷

भगवान श्री राम पर अभद्र टिप्पणी,,, एफआईआर के बाद भी आरोपी फरार,,,2 दिन में कार्यवाही ना होने पर एफआईआर वापस लेकर जाएंगे कोर्ट :- अविनाश सिंह गौतम, जिला संयोजक बजरंगदल..

बोधघाट :- आए दिन सोशल मीडिया के दुरुपयोग करने की घटनाएं सामने आती रहती है ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिसमें एक विशेष समुदाय के युवक द्वारा हिंदू धर्म के आराध्य श्री राम जी के बारे में गलत कंपनी करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक गुलाम मुस्तफा गोरी निवासी हाटकचोरा ने हिन्दू धर्म के लोगों की आस्था को ठेस पहुंचाते हुए अपने फेसबुक अकाउंट से भड़काऊ पोस्ट किया जिस पर लिखा कि रावण तो मुफ्त में बदनाम हो गया गालिब जितने भी मौके पर पकड़े गए सब “राम” निकले। आसा “राम” , “राम” रहीम, “राम” पाल,🙏😂🙏
जिसपर हिन्दू संगठनों द्वारा बोधघाट थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई। जिसके बाद भी अब तक आरोपी गुलाम मुस्तफा गोरी को हिरासत में नही लिया गया है जबकि गुलाम मुस्तफा गोरी शहर में ही अपने घर मे ही रह रहा है। किंतु अब तक वह कानून के पहुंच से बाहर है। आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज होने के बावजूद उसका पुलिस की गिरफ्त से बाहर होना कही ना कही पुलिस को भी कटघरे पे खड़ा करती हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि पुलिस द्वारा आरोपी के साथ सांट गांट करके उसे बचाया जा रहा है।

2 दिन में कार्यवाही ना होने पर सीधे कोर्ट जाने की तैयारी

बजरंगदल जिला संयोजक अविनाश सिंह गौतम ने कहा है कि उन्होंने कानून पर विश्वास किया और मामले की शिकायत की जिसके बाद एफआईआर भी दर्ज किया गया।

लेकिन कार्यवाही नही हुई। अगले 2 दिन में यदि गुलाम मुस्तफा गोरी को हिरासत में ना लिया गया तो बजरंदगदल एफआईआर वापस लेकर मामले को सीधे कोर्ट में लेकर जाएगा।

चैत्र नवरात्र में कर सकेगें माॅ कुदरगढ़ी के दर्शन,,रोजाना प्रातः 7ः00 बजे तथा संध्या के 6ः00 बजे…

सूरजपुर :- कोरोना महामारी के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए शासन से प्राप्त निर्देषो के अनुसार कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा द्वारा चैत्र नवरात्र पर लगने वाले कुदरगढ़ धाम के प्रसिद्ध मेले को बंद करने का निर्णय लिया गया है। जिस पर श्रद्धालुओं से अपील भी की गई हैं कि वे घर पर रहकर ही पूजा-पाठ करे, जिससे कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से नियंत्रित किया जा सके। आमजनों के द्वारा भी इस अपील पर अमल करते हुए घर पर ही रहना उचित समझा है और मेले परिसर पर श्रद्धालु नहीं आ रहे हैं।
कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा के द्वारा श्रद्धालुओं की अपार श्रद्धा और कुदरगढ़ धाम की प्रसिद्धता को देखते हुए पहल कर ऑनलाईन माध्यम के द्वारा चैत्र नवरात्र में लाईव आरती दिखाने का प्रबंध किया गया है। आरती ऑनलाईन सोशल साईट इंस्टाग्राम, फेसबुक, ट्विटर, पर शेयर किये गये लिंक के माध्यम से लोगो को दिखाया जा रहा है और माता के दर्शन करने का अवसर दिया गया है।
इस तरह देखा जा सकता है माॅ कुदरगढ़ी को लाईव-
चैत्र नवरात्रि के अवसर पर रोजाना प्रातः 7ः00 बजे तथा संध्या के 6ः00 बजे माता के लाईव दर्शन किये जा सकते हैं, इसके लिए श्रद्धालु
इंस्टाग्राम लिंक पर – https://www.instagram.com/kudargarhsurajpur
फेसबुक पर – https://www.facebook.com/kudargarhsurajpur
ट्विटर पर – https://twitter.com/kudargarh
के माध्यम से ऑनलाईन जुड़कर माता के दर्षन कर सकते हैं।

रेल से आने वाले यात्रियों का स्टेशन में कोविड जांच शुरू,,, पहले दिन जांच में 15 यात्री मिले कोविड पॉजिटिव…

अम्बिकापुर:- कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के निर्देशानुसार कोरोना संक्रमण के प्रसार के रोकथाम के लिए अम्बिकापुर रेल्वे स्टेशन में रेल से आने वाले यात्रियों की कोविड जांच दल द्वारा जांच शुरु कर दी गई है। रेल्वे स्टेशन में जांच के पहले दिन सोमवार को 230 यात्रियों में से 15 यात्री पॉजिटिव पाए गए जिन्हें आइसोलेशन सेंटर भेजा गया।
कलेक्टर श्री झा ने जिले में बढ़ती कोरोना संक्रमितों की संख्या को दृष्टिगत रखते हुए पूरे जिले को 13 अप्रैल से 23 अप्रैल तक कंटेन्मेंट जोन घोषित किया है। इस दौरान प्रतिबंधों का सख्ती से अनुपालन कराया जाएगा। इसी क्रम में रेल से आने वाले सभी यात्रियों का कोविड जांच करने तीन दल का भी गठन किया गया है जो सभी यात्रियों की जांच करने के बाद ही उनके गंतव्य तक जाने देंगे। जांच दल क्रमांक 1 में लैब तकनीशियन श्री कृष्णा सिंह एवं नानू राम, सहायक शिक्षक श्री संतोष बैगा एवं श्री धनंजय भास्कर, दल क्रमांक 2 में लैब तकनीशियन श्रीमती लक्ष्मी पैंकरा एवं श्रीमती ललिता प्रजापति,सहायक शिक्षक श्री प्रकाश सोनी एवं श्री अमित सोनी तथा दल क्रमांक 3 में लैब तकनीशियन श्री संदीप कुजूर एवं श्रीमती पुष्पा गुप्ता, सहायक शिक्षक श्री नंद किशोर एवं श्री रमेश सिंह शामिल हैं।

बिल्डिंग में लगी भयंकर आग,आग ने देखते ही देखते पूरी बिल्डिंग को अपने चपेट में

मुंबई रियलटेक पार्क सर्विस बीपीओ सेंटर मे कल दोपहर करीब 1:00 बजे यहां पर आग लगी हुई थीं। आग सबसे ऊपरी मंजिल पर पर लगी थी बाद में यह आग फैल कर नीचे के मंजिलों को भी प्रभावित करने लगी थी। आग इतनी भयानक थी कि पूरी बिल्डिंग पर इसका असर देखने को मिला

जानिए क्या है आज के दिन आपके लिए खास ,जानिए सिर्फ अपने राशिफल में

आज का राशिफल एवं पंचांग:-12 अप्रैल 2021, सोमवार
🎉🎯🌺🍁🌷💐🌹🏵️🌸
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2021
अयन- उत्तरायण
मास-चैत्र
पक्ष-कृष्ण
संवत्सर नाम-प्रमादी
ऋतु-वसंत
वार-सोमवार
🌸🏵️🌹💐🌷🍁🌺🎯🎉
तिथि (सूर्योदयकालीन)-अमावस्या (सोमवती)
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-रेवती
योग (सूर्योदयकालीन)-वैधृति
करण (सूर्योदयकालीन)-नागव
लग्न (सूर्योदयकालीन)-मीन
शुभ समय- 6:00 से 7:30 तक, 9:00 से 10:30 तक, 3:31 से 6:41 तक
राहुकाल- प्रात: 7:30 से 9:00 बजे तक
दिशा शूल-आग्नेय
योगिनी वास-ईशान
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-अस्त
चंद्र स्थिति-मेष
व्रत/मुहूर्त-सोमवती अमावस्या/पंचक समाप्त/चांद्रवर्ष 2077 पूर्ण
यात्रा शकुन- मीठा दूध पीकर यात्रा करें।
आज का मंत्र-ॐ सौं सोमाय नम:।
आज का उपाय-मंदिर में खीर चढ़ाएं।
वनस्पति तंत्र उपाय- पलाश के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🔥🌸🌸💐🎯🌷🌺🏵️🏵️
आज का राशिफल
🌺🌺🌺🌺🌺

मेष:-

पुराना रोग उभर सकता है। योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आय में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट से लाभ होगा।व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा।
🌺🏵️🌷🎯💐🌸🔥🍁🌹

वृष:-

कानूनी अड़चन दूर होगी। निवेश शुभ रहेगा। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
🌹🍁🌸🌸💐🎯🌷🌺🌺

मिथुन:-

घर-परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। चोट व दुर्घटना से बड़ी हानि हो सकती है। विवाद को बढ़ावा न दें। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। आय में निश्चितता रहेगी।
🌺🌷🎯💐🌸🌹🔥🔥🏵️

कर्क:-

कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति निर्मित होगी। व्यापार में लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें। शत्रु पस्त होंगे। विवाद में न पड़ें। भाग्य का साथ मिलेगा। व्यस्तता रहेगी।
🏵️🌹🌸💐🎯🌷🌺🍁🎉

सिंह:-

बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। स्थायी संपत्ति से बड़ा लाभ हो सकता है। समय पर कर्ज चुका पाएंगे। निवेश शुभ फल देगा।
🎉🍁🌷🌷💐🌸🌹🏵️🏵️

कन्या:-

रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे।व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। समय की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। अपने काम पर ध्यान दें। लाभ होगा।
🏵️🌹🌸💐🌷🍁🎉🌺🎯

तुला:-

दूर से बुरी खबर मिल सकती है। दौड़धूप अधिक होगी। मेहनत अधिक व लाभ कम होगा। किसी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। शत्रुओं की पराजय होगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। आय में निश्चितता रहेगी।
🎯🌺🎉🍁🌷💐🌸🌹🏵️

वृश्चिक:-

स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। मेहनत का फल मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। निवेश लाभदायक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में मनोनुकूल लाभ होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निवेश शुभ रहेगा।
🏵️🌹💐🌷🍁🎉🌺🎯🎉

धनु:-

उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। बड़ा काम करने का मन बनेगा। कानूनी अड़चन का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार मनोनुकूल लाभ देगा।
🎉🎯🌺🍁🌷💐🌹🏵️🌸

मकर:-

यात्रा लाभदायक रहेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। कारोबारी बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें। पुराना रोग उभर सकता है। लापरवाही न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। गुम हो सकती हैं ।
🌸🏵️🌹💐🌷🍁🌺🎯🎉

कुंभ:-

आज बजट बिगड़ेगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। शारीरिक कष्ट से बाधा उत्पन्न होगी। लेन-देन में सावधानी रखें। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। आय होगी।
🎉🎯🌺🍁🌷💐🌹🏵️🌸

मीन:-

यात्रा लाभदायक रहेगी। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है । उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। शेयर मार्केट से बड़ा लाभ हो सकता है। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। कारोबारी सौदे बड़े हो सकते हैं।
🌸🏵️🌹💐🌷🍁🌺🎯🎉

सरगुजा जिले में 10 दिनों के लिए पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा,, पढ़े पूरा आदेश….किनको मिलेंगी रियायतें…

अम्बिकापुर :- कोरोना से बिगड़ते हालात को देखते हुए सरगुजा कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा द्वारा 10 दिन के लॉकडाउन की घोषणा की गई है। इस समय अवधि में केवल मेडिकल दुकानों को अपने निर्धारित समय पर खुलने की अनुमति होगी इसके अलावा सभी प्रकार के प्रतिष्ठानों को बंद रखा जाएगा। सरगुजा में लॉकडाउन 13/04/2021 प्रातः 6:00 बजे से दिनांक 23/04/ 2021 रात्रि 12:00 बजे तक रहेगी। लॉक डाउन की अवधि में सरगुजा जिले की सभी सीमाएं पूर्णतः सील रहेंगी।
लॉकडॉउन की अवधि में पेपर और दूध वितरण के व्यवसाय से जुड़े लोगों को सुबह 6:00 से 8:00 व शाम को 6:00 से 6:30 बजे तक वितरण की अनुमति रहेगी।
देखें पूरी जानकारी


error: Content is protected !!