अंबिकापुर सरगुजा और सूरजपुर ज़िलों में 10 दिनों का सख्त लॉकडाउन लगाने का फ़ैसला जिले के कलेक्टरों द्वारा लिया गया है, यह लॉकडाउन 10 दिनों के लिए होगा जिसमें जरूरी सेवाओं को छोड़कर बाकी सभी पूर्णत बंद रहेंगे. 13 अप्रैल से 30 अप्रैल तक यह सख्त लॉकडाउन लगाया जाएगा। जिसके लिए कुछ देर बाद आदेश जारी किये जा सकते हैं
आज का दिन इन राशियों के लिए लेकर आया है नयी सौगात, पर रखनी होगी ये सावधानियां
आज का राशिफल एवं पंचांग:-11 अप्रैल 2021, रविवार
🌹🍁🎯🌺💐🌸🌷🏵️🎉
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2021
अयन- उत्तरायण
मास-चैत्र
पक्ष-कृष्ण
संवत्सर नाम-प्रमादी
ऋतु-वसंत
वार-रविवार
🏵️🌷🌸💐🌺🎯🍁🌹🌹
तिथि (सूर्योदयकालीन)-अमावस्या
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-उत्तराभाद्रपद
योग (सूर्योदयकालीन)-ऐंद्र
करण (सूर्योदयकालीन)-चतुष्पद
लग्न (सूर्योदयकालीन)-मीन
शुभ समय-9:11 से 12:21, 1:56 से 3:32
राहुकाल- सायं 4:30 से 6:00 बजे तक
दिशा शूल- पश्चिम
योगिनी वास-ईशान
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-अस्त
चंद्र स्थिति-मीन
व्रत/मुहूर्त-सर्वार्थसिद्धि योग/मूल प्रारंभ
यात्रा शकुन- इलायची खाकर यात्रा प्रारंभ करें।
आज का मंत्र-ॐ घृणि: सूर्याय नम:।
आज का उपाय-किसी विप्र को भोजन कराएं।
वनस्पति तंत्र उपाय-बेल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🏵️🍁🌺🌷🎉🎯🌹🌸💐
आज का राशिफल
💐💐💐💐💐
मेष:-
किसी से विवाद होने के चलते नकारात्मक सोच बढ़ेगी। किसी कार्य में नुकसान होने की आशंका है। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए बहुत अच्छा दिन है। आपके निवेश पर अच्छा लाभ मिलेगा । छात्रों को परीक्षा में कामयाबी मिलेगी। युवाओं को सफलता मिलेगी। पुराने विवाद का समाधान होगा।
💐🌸🌹🎉🌷🌺🍁🏵️🌺
वृष:-
आज का दिन आपका दिक्कतों वाला रहेगा। आपको मित्रों से पूर्ण रूप से सहयोग नही मिलेगा। किसी भी कार्य में आलस्य न करें। आप आर्थिक उन्नति की कोशिश करना जारी रखे और आपको जल्दी ही खुशखबरी मिल सकती है।
🌺🏵️🍁🌷🎉🌹🌸💐🎯
मिथुन:-
आपको पेट रोग से परेशानी हो सकती है। आपके परिजनों के लिए थोडी दिक्कत बढ़ सकती है।आज किसी कार्य में ज्यादा खर्च हो सकता है। आप आपको आज कुछ नई वित्तीय योजनायें भी पता चलेंगी । अगर आप अपने प्रयासों में कमी लाएंगे तो आपको नुकसान हो सकता है। कारोबार में उन्नति होगी।
🎯🎉🌺🍁💐🎯🌸💐🌹
कर्क:-
कार्य क्षेत्र में कुुछ नुकसान उठाना पड सकता है। आज आपका भावनाओं का काबू रहेगा |अपने जीवनसाथी से समस्याओं पर जरूर चर्चा करें। उनकी जरूरतों का ध्यान रखें। कारोबार के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं। किसी मित्र से मुलाकात होगी। आज संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी।
🍁🌷🌹💐🌸🎯🎉🏵️🏵️
सिंह:-
आज आपके साथ अप्रिय घटना हो सकती है। वाहन चलाते समय सावधान रहें। कार्य क्षेत्र में बाधाएं आएंगी। अनजान लोगों की वजह से कुुछ नुकसान हो सकता है। अपने मित्रों की मदद से सार्वजनिक कार्य पूरा कर पाएंगे।पारिवारिक जिम्मेदारी ज्यादा रहेगी। कर्ज की रकम वापस लेने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
🏵️🎉🎯🌸💐🌹🌷🍁🌺
कन्या:-
वाहन चलाते समय सावधानी रखें । आज अच्छे कार्यो पर आपकी रकम खर्च होगी। आज स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रहेंगे। आपको अपने कार्य को संतोषजनक ढंग से पूरा करने के लिए सभी बारीकियों पर ध्यान देने की जरुरत है। आज आपके शत्रु सक्रिय हो सकते हैं। युवाओं को कामयाबी मिलेगी। नौकरी मिल सकती है। कारोबार की स्थिति अच्छी रहेगी।
🍁🍁🌷🌹💐🌸🎯🎉🏵️
तुला:-
आज कारोबार में प्रगति होगी। समय पर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। आसपास का माहौल अच्छा रहेगा। नए लोगों से मुलाकात होगी। नई योजनाएं बनेंगी। किसी कार्य को पूरा करने में आलस्य न करें। यात्रा को टालने का प्रयास करें।
🎉🎉🎯🌸💐🌷🍁🍁🌺
वृश्चिक;-
कार्य क्षेत्र में अच्छी सफलता मिल सकती है। अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें। शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। अपने जीवन की मुख्य समस्या को सुलझाने के लिए हर संभव कोशिश करें । आपको धैर्य से काम लेना होगा ।
🌺🍁🌷💐🌸🎉🎉🏵️🌹
धनु:-
आज आप घर की किसी बड़ी जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे।आज आपको अपनी क्षमता के अनुसार सफलता प्राप्त होगी। आज आप किसी बड़ी समस्या से मुक्ति पाएंगे। अनजान लोगों से मुलाकात के दौरान सतर्क रहें। आर्थिक नुकसान हो सकता है। जोखिम को टालें ।
🌹🏵️🎉🌸💐🍁🌺🌺🎯
मकर:-
कारोबार क्षेत्र में निराशाजनक परिणाम प्राप्त होंगे। आपको किस्मत का पूरा सहयोग नही मिल पायेगा। कुछ नुकसान उठाना पड सकता है। रिश्तेदारों की ओर दुखद सूचना मिल सकती है। आप किसी छोटी सी समस्या के बारे में सोचकर परेशान हो सकते हैं। तियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।
🎯🌺💐💐🌸🎉🏵️🌷🌷
कुंभ:-
आज आपको मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। आज आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यवसाय में उन्नति होगी। नए प्रोजेक्ट को शुरू कर सकते हैं। युवाओं को सफलता मिलेगी। यात्रा पर जा सकते हैं। किसी रिश्तेदार के साथ चल रहा विवाद दूर हो सकता है ।
🌷🎉🌸💐🌺🎯🍁🍁🌹
मीन:-
आज अचानक आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर नए मौके मिलेंगे। दंपत्तियों के बीच कुछ उलझन हो सकती है। संतान पक्ष की समस्या को दूर कर पाएंगे। व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए कर्ज ले सकते हैं। आज आपकी मुलाकात किसी प्रबुद्ध व्यक्ति से होगी।आपकी आर्थिक दिक्कत दूर हो सकती है ।
🍁🍁🎯🌺💐🌸🎉🌷🏵️
पॉलिटेक्निक कॉलेज में पुनः शुरू होगा कोविड आइसोलेशन सेंटर कलेक्टर ने निरीक्षण कर 500 बेड की व्यवस्था सुनिश्चित करने दिए निर्देश
अम्बिकापुर जिले में कोरोना मरीजो की बढ़ती संख्या को दृष्टिगत रखते हुए अम्बिकापुर स्थित शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में फिर से 500 बेड के आईसोलेशन सेन्टर जल्द शुरू होगा। कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने अधिकारियों के साथ शनिवार को पॉलिटेक्निक कॉलेज का निरीक्षण किया और यहाँ कोविड के मरीजो के लिए आईसोलेशन सेंटर पुनः शुरू करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रथम एवं द्वितीय तल के हाल एवं कमरों में पिछले वर्ष शुरू किए गए कोविड आईसोलेशन सेंटर का अवलोकन।किया। उन्होंने महिला एवं पुरुष मरीजो के लिए अलग-अलग विंग हेतु दोनो तल को दो भागों में विभाजित करने, कूलर तथा पेयजल की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इसीप्रकार अबाधित विद्युत व्यवस्था के लिए जेनरेटर स्थापित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने निगम आयुक्त एवं सीएमएचओ को आईसोलेशन सेंटर को शीघ्र शुरू करने साफ सफाई के साथ अन्य व्यवस्थाये तथा चिकित्सको सहित स्टाफ की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने पॉलिटेक्निक कॉलेज संचालन में स्थानाभाव न हो इसके लिए कॉलेज के पास ही स्थित लाइवलीहुड कॉलेज में वैकल्पिक व्यवस्था के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन द्वारा कोविड मरीजो की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए शासकीय अस्पताल के साथ ही निजी अस्पतालों में भी आयुष्मान कार्ड के द्वारा मुफ्त ईलाज नकी व्यवस्था किया जा रहा है। होम आईसोलेशन के साथ कोविड केयर सेंटर पुनः शुरू किये जा रहे है।
निरीक्षण के दौरान निगम आयुक्त श्री प्रभाकर पाण्डेय,डिप्टी कलेक्टर श्री नीलम टोप्पो श्री प्रवीण भगत, सीएमएचओ डॉ पीएस सिसोदिया सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
तंबाकू मुक्त सरगुजा का राष्ट्रीय स्तर पर किया जाएगा सर्वेक्षण,,,, आज से 5 दिन जिले में रहेगी टीम….
अंबिकापुर:- जिला प्रशासन सरगुजा द्वारा 1 अप्रैल 2021 से तंबाकू मुक्त जिला (Tobacco Free District) की घोषणा की गई है। इस घोषणा का जनमानस पर पड़े प्रभाव का परिणाम जानने राष्ट्रीय स्तर की टीम शहर में पहुंचेगी। टीम में शामिल अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) व द यूनियन के सदस्य द्वारा 10 तारीख से 15 अप्रैल तक सर्वेक्षण किया जाना है। राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम (National Tobacco Control Programme) के राज्य प्रभारी डॉ. कमलेश जैन द्वारा इस बाबत प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें तंबाकू मुक्त जिला के सर्वेक्षण हेतु दल में शामिल सभी सदस्यों का ऑनलाइन के माध्यम से 8 अप्रैल को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षक टीम में द यूनियन के राष्ट्रीय स्तर के सलाहकार शिवम कपूर, अमित यादव व डॉ. दीक्षा पुरी ने प्रशिक्षण दिया। सर्वेक्षण का उद्देश्य डाटा एकत्र करना है।प्रशिक्षण में कोटपा एक्ट की धारा 4, 5, 6, 7 का क्रियान्वयन को विस्तार से समझाया गया व सर्वेक्षण की रणनीति साझा की गई। यह टीम 7 ब्लॉक में तीन दिवसीय प्रवास में विभिन्न कैटेगरी में वर्णित संस्थान का निरीक्षण कर फोटो के साथ दस्तावेज प्रस्तुत करेगी। लगभग 400 से 500 संस्थान को 7 भागों में बांटा गया है।
शिक्षण संस्थान व कोचिंग इन्स्टीट्यूट, यातायात से संबंधित रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, टैक्सी स्टैंड, कार्यालय प्राइवेट पर शासकीय, चिकित्सा संस्थान जैसे हॉस्पिटल नर्सिंग होम क्लीनिक, खाने के स्थान चाय के ठेले, होटल, रुकने के स्थान जैसे लॉज सराय, दर्शनीय स्थल, मॉल, मंदिर, तम्बाकू विक्रय संस्थान का टीम के सदस्य भ्रमण करेंगे।
सभी जगह नियमानुसार बोर्ड लगा रहना चाहिए, वहीं सराय व लाज में तंबाकू विक्रय संस्थान में अंदर जाकर जांच करने का निर्देश दिया गया है कि यह संस्थान धूम्रपान कराने के लिए अलग से बैठने की व्यवस्था या धूम्रपान में सहायक एैश ट्रे तो ग्राहक को उपलब्ध नहीं करा रहा है।
राष्ट्रीय स्तर पर किया जाएगा शामिल
यदि सभी कुछ ठीक रहा तो सरगुजा को तंबाकू मुक्त जिले की सूची में राष्ट्रीय स्तर पर शामिल किया जाएगा। आने वाले समय में कोटपा एक्ट (COTPA Act) के उल्लंघन पर चालानी कार्यवाही जिला सरगुजा में बढ़ा दी जाएगी।
तंबाकू मुक्त सरगुजा का राष्ट्रीय स्तर पर किया जाएगा सर्वेक्षण,,,, आज से 5 दिन जिले में रहेगी टीम….
अंबिकापुर. जिला प्रशासन सरगुजा द्वारा 1 अप्रैल 2021 से तंबाकू मुक्त जिला (Tobacco Free District) की घोषणा की गई है। इस घोषणा का जनमानस पर पड़े प्रभाव का परिणाम जानने राष्ट्रीय स्तर की टीम शहर में पहुंचेगी। टीम में शामिल अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) व द यूनियन के सदस्य द्वारा 10 तारीख से 15 अप्रैल तक सर्वेक्षण किया जाना है।
राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम (National Tobacco Control Programme) के राज्य प्रभारी डॉ. कमलेश जैन द्वारा इस बाबत प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें तंबाकू मुक्त जिला के सर्वेक्षण हेतु दल में शामिल सभी सदस्यों का ऑनलाइन के माध्यम से 8 अप्रैल को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षक टीम में द यूनियन के राष्ट्रीय स्तर के सलाहकार शिवम कपूर, अमित यादव व डॉ. दीक्षा पुरी ने प्रशिक्षण दिया। सर्वेक्षण का उद्देश्य डाटा एकत्र करना है।
प्रशिक्षण में कोटपा एक्ट की धारा 4, 5, 6, 7 का क्रियान्वयन को विस्तार से समझाया गया व सर्वेक्षण की रणनीति साझा की गई। यह टीम 7 ब्लॉक में तीन दिवसीय प्रवास में विभिन्न कैटेगरी में वर्णित संस्थान का निरीक्षण कर फोटो के साथ दस्तावेज प्रस्तुत करेगी। लगभग 400 से 500 संस्थान को 7 भागों में बांटा गया है।
शिक्षण संस्थान व कोचिंग इन्स्टीट्यूट, यातायात से संबंधित रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, टैक्सी स्टैंड, कार्यालय प्राइवेट पर शासकीय, चिकित्सा संस्थान जैसे हॉस्पिटल नर्सिंग होम क्लीनिक, खाने के स्थान चाय के ठेले, होटल, रुकने के स्थान जैसे लॉज सराय, दर्शनीय स्थल, मॉल, मंदिर, तम्बाकू विक्रय संस्थान का टीम के सदस्य भ्रमण करेंगे।
सभी जगह नियमानुसार बोर्ड लगा रहना चाहिए, वहीं सराय व लाज में तंबाकू विक्रय संस्थान में अंदर जाकर जांच करने का निर्देश दिया गया है कि यह संस्थान धूम्रपान कराने के लिए अलग से बैठने की व्यवस्था या धूम्रपान में सहायक एैश ट्रे तो ग्राहक को उपलब्ध नहीं करा रहा है।
राष्ट्रीय स्तर पर किया जाएगा शामिल
यदि सभी कुछ ठीक-ठाक रहा तो सरगुजा को तंबाकू मुक्त (Tobacco Free) जिला धूम्रपान मुक्त की सूची में राष्ट्रीय स्तर पर शुमार किया जाएगा। आने वाले समय में कोटपा एक्ट (COTPA Act) के उल्लंघन पर चालानी कार्यवाही जिला सरगुजा में बढ़ा दी जाएगी।
क्या कहती हैं आज आपकी ग्रह दशाएं, जानिए अपने राशिफल में
आज का राशिफल एवं पंचांग:-10 अप्रैल 2021, शनिवार
🎯🌹🌸💐🎉🌷🌺🍁🏵️
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2021
अयन- उत्तरायण
मास-चैत्र
पक्ष-कृष्ण
ऋतु- वसंत
संवत्सर नाम-प्रमादी
वार-शनिवार
🍁🌺🌷🎉💐🌸🌹🌹🎯
तिथि (सूर्योदयकालीन)-चतुर्दशी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-पूर्वाभाद्रपद
योग (सूर्योदयकालीन)-ब्रह्म
करण (सूर्योदयकालीन)-विष्टि
लग्न (सूर्योदयकालीन)-मीन
शुभ समय- प्रात: 7:35 से 9:11, 1:57 से 5:08 बजे तक
राहुकाल- प्रात: 9:00 से 10:30 तक
दिशा शूल-पूर्व
योगिनी वास-पश्चिम
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-अस्त
चंद्र स्थिति-मीन
व्रत/मुहूर्त-मास शिवरात्रि/ शुक्र गोचर
यात्रा शकुन-शर्करा मिश्रित दही खाकर घर से निकलें।
आज का मंत्र-ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनयै नम:।
आज का उपाय-शनि मंदिर में इमरती चढाएं।
वनस्पति तंत्र उपाय-शमी के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🌷💐🌹🎯🌺🌺🍁🍁🏵️
आज का राशिफल
🎯🎯🎯🎯🎯🎯
मेष:-
आज किसी से विवाद हो सकता है। कर्ज की रकम वापस लेने में दिक्कत होगी। आपके सहयोग से किसी दोस्त के कार्य पूरे होंगे। कारोबार संबंधी महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं। आपका नया काम आगे बढ़ेगा। आमदनी में बढ़ोतरी होगी।
🎯🏵️🍁🌺🌹💐🌷🎉🌸
वृष:-
आज कर्ज की रकम वापस मिलेगी। किसी रिश्तेदार से विवाद हो सकता है। पदोन्नति के लिए फिलहाल इंतजार करना पड़ेगा। ज्यादातर कार्य पूरे कर पाएंगे। शुभ सूचना मिलेगी। वाहन सावधानी से चलाएं।
🌸🎉🌷💐🌹🍁🏵️🏵️🎯
मिथुन:-
आज आपकी सराहना होगी। कैरियर आगे बढ़ेगा। नौकरी बदलने पर विचार कर सकते हैं। किसी काम में लाभ होगा। मित्रों से मुलाकात होगी। आपकी सलाह से कई लोगों के काम पूरे होंगे। सगे संबंधियों से जरूरी चर्चा होगी।
🎯🍁🍁🌹💐🌷🎉🌸🌺
कर्क:-
आज अपने कार्य आसानी से पूरे कर पाएंगे। व्यवसाय में लाभ होगा। ऑफिस से जुड़े कार्य पूरे होंगे। सेहत ठीक रहेगी। संबंधियों से मतभेद दूर होंगे। वाहन आदि खरीद सकते हैं।
🌺🌸🎉💐💐🍁🎯🏵️🏵️
सिंह:-
आज आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। किसी से विवाद हो सकता है। कारोबार की स्थिति अच्छी रहेगी। धन लाभ होगा। यात्रा पर जा सकते हैं।
🏵️🎯🍁🎉🌸🌺🌷🌹🌹
कन्या:-
आप सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे। आज जोखिम लेने से बचें। जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। आज धन लाभ हो सकता है। आपका दिन अच्छा बीतेगा। किसी संबंधी से मुलाकात होगी। आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
🌹🌷🌺🌸🎉🍁🎯🏵️💐
तुला:-
आर्थिक लाभ होने की संभावना है। किसी काम के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। विरोधी सक्रिय रहेंगे। जिम्मेदारी को पूरा करने के लिए मेहनत करनी पड़ेगी । सेहत ठीक रहेगी। प्रबुद्ध व्यक्ति से मुलाकात होगी।
💐🏵️🎯🍁🎉🌸🌺🌷🌹
वृश्चिक:-
आज का दिन मिला जुला रहेगा। अचानक किसी से विवाद हो सकता है। नुकसान हो सकता है। आपको घरेलू कलह का सामना करना पड़ सकता है। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। विरोधियों की हरकतों पर नजर रखें।
💐🏵️🎯🎉🌷🌹🌺🍁🍁
धनु:-
आज कर्ज की रकम वापस मिलने में दिक्कत होगी। किसी से झगड़ा होने की आशंका है। रिश्तेदारों से मतभेद दूर हो सकते हैं। काम का दबाव ज्यादा रहेगा। आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है। विरोधियों पर नजर रखें। आपको किसी तरह का नुकसान हो सकता है।
🍁🌹🌷🎉🎉🎯🏵️💐🌸
मकर:-
स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंतित हो सकते हैं। कर्ज की रकम वापस कर पाएंगे। सामाजिक आयोजनों में हिस्सा लेंगे। सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। कार्य समय पर पूरे होंगे। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। यात्रा को टालने का प्रयास करें।
🌸💐🏵️🎯🎉🌷🍁🍁🌺
कुंभ:-
घरेलू दिक्कतें दूर होंगी। नौकरीपेशा की पदोन्नति हो सकती है। लेनदेन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आपका दिन शानदार रहेगा। कारोबार में कामयाबी मिलेगी ।संतानपक्ष से शुभ सूचना मिलेगी।
🌺🌷🌷🎉🎯🏵️💐🌸🌹
मीन:-
आपको परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। ऋण चुका पाएंगे। निवेश कर सकते हैं। व्यर्थ में विवाद न करें। बाहर जाते समय सावधान रहना होगा। आर्थिक लाभ होगा।
🌹🌸💐🏵️🎉🌷🌺🍁🍁
जशपुर कलेक्टर ने लिया बड़ा फैसला,,7 दिनों के लिए जिले में किया गया सम्पूर्ण लॉक डाउन….पढ़े पूरा आदेश…..
जशपुर/बनमाली यादव पूरे प्रदेश में लगातार बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए जशपुर कलेक्टर महादेव कावरे ने बड़ा फैसला लिया है। जिले में 11अप्रैल की सुबह 6 बजे से अगले 7 दिन 18 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक टोटल लॉकडाउन रहेगा।
जशपुर कलेक्टर महादेव कावरे ने आज एक आदेश जारी कर आगामी 11 अप्रैल याने रविवार से पूरे जिले को पूरे 7 दिनों तक कंटेन्मेंट जॉन घोषित करने का आदेश दे दिया है । इस दौरान जिले की सारी सीमाएं सील रहेंगी। तथा अतिआवश्यक वस्तुओं को छोड़कर सारी गतिविधियों को शिथिल रखा जाएगा ।
।देखिये “पढ़िये कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में क्या है नया गाईड लाईन…




पति ने काटा अपनी पत्नी का पेट, पेट में पल रहा था 7 महीने का नवजात बच्चा
न्यू जर्सी भारतीय मूल का एक कपल अमेरिका में अपने घर में मृत पाया गया। पड़ोसियों ने उनकी चार साल की बेटी को बालकनी में अकेले रोते हुए देखा, जिसके बाद उनकी मौत का पता लगा. परिवार के सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
उस दिन क्या हुआ था?
यूएस मीडिया के हवाले से दावा किया गया है कि पति ने ही पत्नी को मारा है. पति ने पत्नी पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला किया. जब वह जान बचाने के लिए भागने लगी तो उसने अपनी पत्नी पेट का काट दिया।
ऐसे हुआ वारदात का खुलासा
बता दें कि बालाजी भारत रुद्रवार (32) और उनकी पत्नी आरती बालाजी रुद्रवार (30) बुधवार को न्यू जर्सी में अपने घर में मृत पाए गए. उनके पड़ोसियों ने बच्ची को रोते हुए देखा और लोकल पुलिस को खबर दी. जिसके बाद पुलिस उनके घर में घुसी।
जाने आज का अपना राशिफल
आज का राशिफल एवं पंचांग:-9 अप्रैल 2021 , शुक्रवार
🌷💐🌹🎯🎉🌺🌸🍁🏵️
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2021
अयन- उत्तरायण
मास-चैत्र
पक्ष-कृष्ण
संवत्सर नाम-प्रमादी
ऋतु-वसंत
वार-शुक्रवार
🏵️🍁🌸🌺🎉🎯🌹💐🌷
तिथि (सूर्योदयकालीन)-त्रयोदशी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-पूर्वाभाद्रपद
योग (सूर्योदयकालीन)-शुक्ल
करण (सूर्योदयकालीन)-गरज
लग्न (सूर्योदयकालीन)-मीन
शुभ समय- 7:30 से 10:45, 12:20 से 2:00 तक
राहुकाल-प्रात: 10:30 से 12:00 बजे तक
दिशा शूल-वायव्य
योगिनी वास-दक्षिण
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-अस्त
चंद्र स्थिति-मीन
व्रत/मुहूर्त-प्रदोष व्रत/भद्रा
यात्रा शकुन- शुक्रवार को मीठा दही खाकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:।
आज का उपाय-शिव मंदिर में शिवलिंग पर दूध से अभिषेक करें।
वनस्पति तंत्र उपाय-गूलर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🍁🌸🎯💐🏵️🌷🌺🌺🎉
आज का राशिफल
🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️
मेष:-
धन के मामले में आज का दिन शानदार रहेगा। कारोबार की स्थिति बेहतर होगी। किसी से विवाद न करें। यात्रा करने के मौके सामने आ सकतेहैं। युवाओं को कैरियर से जुड़ी सफलता मिलेगी।
🏵️🎉🌺🌷💐🎯🌸🍁🌹
वृष:-
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ दिक्कतों वाला हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य की तबियत खराब सकती है। मानसिक रूप से आप परेशान रहेंगे। कर्ज जमा करने के लिए दबाव बना रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों को सफलता मिलेगी। यात्रा को टालें।
🌹🍁🌸💐💐🌺🎉🏵️🎉
मिथुन:-
आज पारिवारिक जिम्मेदारी काफी अधिक रहेगी। भौतिक संसाधनों में वृद्धि हो सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। पूर्व में किए गए निवेश से अच्छा खासा फायदा होगा। रिश्तेदारों की ओर से शुभ सूचना मिल सकती है।
🎉🏵️🌺💐🌸🍁🌹🎯🌷
कर्क:-
इस राशि के जातकों को आज बेहतर मौके मिलेंगे। छात्रों को सफलता मिल सकती है। कारोबार में उन्नति होगी। धन लाभ होने की संभावना है। अचल संपत्ति में बढ़ोतरी होगी। आज आपका भाग्य प्रबल रहेगा। पदोन्नति की सूचना मिल सकती है।
🌷🎯🌹🍁💐🌺🌺🏵️🎉
सिंह:-
आज व्यवसाय में आपको लाभ होगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन ठीक रहेगा। यात्रा करते समय सावधान रहें, चोट लग सकती है।
🎉🏵️🌺💐🍁🎯🌷🌸🎉
कन्या:-
आज का दिन अच्छा रहेगा। आप दफ्तर से जुड़े कार्य के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं। वित्तीय लेनदेन करते समय सावधानी रखें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। कर्ज दी गई पुरानी रकम आपको वापस मिलेगी। आज धन लाभ होगा। महिला वर्ग को कामयाबी मिलेगी। किसी संबंधी के यहां से आपको सुखद सूचना मिल सकती है।
🎉🌸🌷🎯🍁💐🏵️🏵️🌹
तुला:-
व्यवसायियों को यात्रा के मौके मिलेंगे। छात्रों की दिक्कत आज दूर होगी। भौतिक सुख सुविधा में वृद्धि होगी। किसी काम को लेकर नए लोगों से मुलाकात कर सकते हैं। सरकारी काम बनेंगे। धन की स्थिति ठीक रहेगी।
🌹🏵️🍁🎯🌷🌸🎉🌺🌺
वृश्चिक:-
आज आपको बड़ी खुशखबरी मिलेगी। आपका अधिक खर्च होगा। लंबी दूरी की यात्रा करने से आपको बचना होगा। विरोधी पक्ष सक्रिय रहेगा। अपनी गुप्त बात उजागर करने से बचें। कोई लाभ उठा सकता है। समय पर कार्य पूरे कर पाएंगे।
🌺🎉🌸🌷🎯🍁🏵️🌹💐
धनु:-
आज परिवार में धार्मिक कार्यक्रमों का हिस्सा बन सकते हैं। यात्रा करते समय सावधान रहें। अचल संपत्ति संबंधी विवाद का समाधान निकलेगा। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। सेहत ठीक बनी रहेगी। ऑफिस में आपको बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। युवाओं को लाभ होगा ।
💐🌹🏵️🍁🎯🌸🎉🎉🌺
मकर:-
आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आपको धन लाभ होगा। आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। सेहत को लेकर परेशानी होगी। किसी रिश्तेदार के साथ मतभेद हो सकते हैं। उन्नति की ओर अग्रसर होंगे। कर्ज की रकम वापस मिल सकती है।
🌺🎉🎯🎯🏵️🌹💐💐🌷
कुंभ:-
आज आपकी प्रबुद्ध व्यक्ति से मुलाकात होगी। जिससे आपको नई दिशा मिलेगी। धन की स्थिति ठीक रहेगी। काम का बोझ ज्यादा रहेगा। कारोबारियों को ज्यादा मेहनत करनी होगी। फील्ड में काम करने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। किसी से सुखद सूचना मिलेगी।
🌷💐🌹🏵️🎯🎉🌺🌸🍁
मीन:-
आपको धन लाभ होगा। रिश्तेदारों और मित्रों से काफी दिनों बाद मुलाकात होगी। दफ्तर में काम करने वाले लोगों के लिए चुनौती बनी रहेगी। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। कर्ज चुका पाएंगे। निवेश कर सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधान रहना होगा।
🍁🌸🌺🎉🎯🌹🌹💐🌷
नक्सलियों ने अगुवा CRPF जवान को किया रिहा,जवान को एम्बुलेंस से लाया गया बासागुड़ा थाना
बीजापुर नक्सलियों द्वारा अगुवा किए गए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान राकेश्वर सिंह मनहास को नक्सलियों ने छोड़ दिया है। 20 गांव के ग्रामीणों की मौजूदगी में कोबरा कमांडों राकेश्वर सिंह को नक्सलियों ने आजाद किया।
रूखमणि सेवा संस्थान के प्रमुख पद्मश्री धर्मपाल सैनी और गोंडवाना समाज के अध्यक्ष तेलम बोरैया को नक्सलियों ने जवान को सौपा।लगभग शाम 4 बजे जवान को सौंपा गया था।
जवान को बासागुड़ा पुलिस थाना तक एंबुलेंस से पहुँचाया गया जवान का पहले मेडिकल जाँच किया जायेगा, जिसके बाद उसे पहले जगदलपुर लाया जा सकता है।
वैक्सीन लगवाने पर मिल रहा है सोना , तो देर किस बात की वैक्सीन लगवाएं और सोना घर ले जाए …..पढ़ें पूरी खबर
नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर के बीच दुनिया का के सबसे बड़े टीका कारण अभियान जारी है. टीकाकरण अभियान को रफ्तार देने की सरकारी कोशिशों के बीच गुजरात में स्वर्णकार समुदाय की वैक्सीनेशन अभियान को जोर देने के लिए चलाई जा रही मुहिम सुर्खियों में है. दरअसल राजकोट की ज्वैलर्स कम्युनिटी शहर में वैक्सीन लगवाने वालों को सोने (गोल्ड) के गिफ्ट दे रही है.
वायरल होने लगी है खबर
वैक्सीन की पहली डोज लगवाने के बाद से लेकर दूसरी डोज के लगने तक कई प्रोटोकॉल फॉलो करने होते हैं. दोनो डोज लगवाने के बावजूद आप काफी समय तक बिना मास्क के नहीं घूम सकते. बीमारी से बचाव यानी संक्रमण के खतरे को कम करने के लिए जो कुछ भी किया जाए कम है इसके बावजूद लोग सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं.
ऐसे में राजकोट का स्वर्णकार समुदाय परिवार और समाज को बचाने की भावना से लोगों को कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए उत्साहित कर रहा है. यहां टीका लगवा चुकी महिलाओं को सोने की नोज पिन तो पुरुषों को हैंड ब्लैंडर जैसे गिफ्ट आइटम प्रोत्साहित करने के नाम पर दिए जा रहे हैं.
विभागीय उदासीनता,खनिज विभाग नही कर रहा है कोई कार्रवाई,धड़ल्ले से जारी है जिले में अवैध खनन
धड़ल्ले से जारी है जिले में अवैध खनन
सूरजपुर कौशलेंद्र यादव। आज कल जिले में अवैध उत्खनन का कार्य जोरों पर है । धड़ल्ले से चल रहे अवैध उत्खनन की जानकारी खनिज विभाग को भी है । इसके बावजूद उनके द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किया जाना पूरी कार कार्य प्रणाली पर प्रश्न चिन्ह खड़ा कर रहा है । गौरतलब हैं कि इन दोनों जिले के विभिन्न जगहों सहित नगर के आस-पास के ग्रामों में अवैध रूप से रेत मुरम गिट्टी सहित कोयला का उत्खनन कार्य धड़ल्ले से किया जा रहा है । इस अवैध कृत्य को अंजाम देने वाले लोगों को प्रशासन की जरा भी परवाह नहीं है। शासन के नाक नीचे नगर के आस-पास सहित विभिन्न ग्रामों में अवैध उत्खनन का कार्य धड़ल्ले से किया जा रहा है इसके बावजूद खनिज विभाग के अधिकारी कर्मचारी अपनी कुम्भकरणी निद्रा में हैं । विभाग के अधिकारी – कर्मचारीयों की मिली भगत से प्रतिदिन सैकड़ों ट्रक अवैध गिट्टी ,बालू, मुरम व कोयला उत्खनन कर शासन को लाखों रुपए की रायल्टी का नुक़सान पहुंचा रहे हैं । ग्राम देवीपुर ,लांची, बसदेई झांसी तेलसरा, साल्ही आमगांव उमेश्वरपुर धरसेड़ी कुंजनगर केतका मानी पोड़ी सोनपुर जयनगर गोबरी नदी राजापुर सहित कई ग्रामों में शासन के प्रतिबंध के बावजूद भी गमला ईंट भट्ठा लगाकर ईंटों का निर्माण कराया जा रहा है । क्षेत्र में लगे अधिकांश ईंट भट्ठे अवैध हैं । इसकी जानकारी होने के बावजूद खनिज विभाग के अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। जिले की जीवनदायिनी रेण नदी से बीना रायल्टी पटाए सैकड़ों की संख्या में ट्रक ट्रैक्टर रेत भरकर विभिन्न निर्माण कार्यों में आपूर्ति कर अपनी जेब गरम कर रहे हैं तथा शासन को रायल्टी का नुक़सान उठाना पड़ रहा है। वहीं मुरम व गिट्टी का उत्खनन कर बड़े-बड़े गड्ढे बनाकर छोड़ दिए जा रहे हैं जो दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। गिट्टी व मुरम की अवैध उत्खनन हेतु हर दिन वनों की कटाई की जा रही है । इसकी वजह से राजस्व की क्षति के साथ-साथ पर्यावरण का संतुलन भी बिगड़ रहा है

जहां लीज है वहां उत्खनन होना चाहिए जहां लीज नहीं है वहां उत्खनन हो रहा है तो प्रशासन को तत्काल इस और ध्यान देने की आवश्यकता है
जिला प्रवक्ता जिला कांग्रेस कमेटी सूरजपुर राम कृष्ण ओझा

खनन सूरजपुर जिले में ही नहीं पूरे प्रदेश में चल रहा है प्रदेश के जो बड़े नेता हैं और मंत्री हैं विधायक हैं यह लोगों के संरक्षक व सहयोग में चल रहा है कांग्रेस के लोगों ने मान लिया है कि जितना लूटना है लूट लो फिर दोबारा मौका नहीं मिलने वाला है जनता भी जान रही है शासन-प्रशासन सब का मिलाजुला खेल है जब कोई विषय उठता है तो खानापूर्ति की कार्रवाई की जाती है भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल सूरजपुर

रेत और अन्य खनिज के अवैध उत्खनन में माफियाओं का उतना हाथ नही ,जितना सत्तापक्ष और विपक्ष और प्रशासनिक अमला का कमिशनखोरी है।
प्रशासनिक खनिज अधिकारी अपने सुविधानुसार प्रतिमाह वसूली पर ठेका दे रखे हैं माफियाओं को , माफिया सत्ता के सहयोग से उत्खनन कर रहा है और विपक्ष चाहता है आमजनता इस अवैध वसूली से लूटता रहै और आगामी विधानसभा चुनाव भाजपा इस मुद्दे पर राजनीतिक रोटियां सेंक सके।
आम आदमी की परेशानियों से पक्ष-विपक्ष को को लेना देना नहीं।
गोंगपा आगामी सप्ताह इस मामले को लेकर पूरे सरगुजा चरण बद्ध आंदोलन कर विरोध जतायेगा ।
इस संबंध में कई बार फोन किया गया लेकिन खनिज विभाग के अधिकारी संदीप नायक फोन उठाना भी जरूरी नहीं समझते।
साफ़ जाहिर है इस धंधे में कोई कार्यवाही ना करना खनिज विभाग के अधिकारी संदीप नायक के ऊपर पर सवाल उठाते हैं कि क्या उनकी भी हाथ इस धंधे में फंसे हुए हैं?
क्या उन्होंने भी इस काले धंधे अपना मुंह काला कर लिया है?
क्या अधिकारी साहब को इस काली कमाई में मोटा रकम मिल रहा है?
या फिर अधिकारी साहब खुद अपने ट्रक व ट्रैक्टर लगवा कर अवैध उत्खनन कर रहे हैं?
आखिर क्या बात है ऐसी कि सब कुछ जानते हुए भी खनिज विभाग के अधिकारी चुप बैठे हैं।
जानें आज का राशिफल
आज का राशिफल एवं पंचांग:-8 अप्रैल 2021, गुरुवार
🎉🌺🌷🏵️🌹💐🎯🌸🍁
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2021
अयन- उत्तरायण
मास-चैत्र
पक्ष-कृष्ण
संवत्सर नाम-प्रमादी
ऋतु-वसंत
वार-गुरुवार
🍁🌸🎯💐🌹🏵️🌷🌺🎉
तिथि (सूर्योदयकालीन)-द्वादशी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-शतभिषा
योग (सूर्योदयकालीन)- शुभ
करण (सूर्योदयकालीन)-कौलव
लग्न (सूर्योदयकालीन)-मीन
शुभ समय- 6:00 से 7:30, 12:20 से 3:30, 5:00 से 6:30 तक
राहुकाल-दोप. 1:30 से 3:00 बजे तक
दिशा शूल-दक्षिण
योगिनी वास-नैऋत्य
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-अस्त
चंद्र स्थिति-कुंभ
व्रत/मुहूर्त-पापमोचिनी एकादशी व्रत (वैष्णव)
यात्रा शकुन- बेसन से बनी मिठाई खाकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरुवै नम:।
आज का उपाय-विप्र को केसरयुक्त खीर खिलाएं।
वनस्पति तंत्र उपाय-पीपल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🌺🌷🏵️🌸🎯💐💐🌹🌹
आज का राशिफल
💐💐💐💐💐
मेष:-
आज आपके शत्रु शांत रहेंगे। शुभ सूचना मिल सकती है। पुराने मित्रों से मुलाकात होगा । यात्रा को टालें। सामाजिक रूप से आपकी सराहना होगी। चिंता व तनाव से आज मुक्त रहेंगे। आपको आर्थिक लाभ होगा। कारोबार से जुड़े कार्य सफल रहेंगे। कामयाबी मिलेगी।
💐🎯🌸🌸🌷🌺🌺🍁🎉
वृष:-
आज किसी प्रबुद्ध व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। सेहत को लेकर दिक्कत रहेगी। कारोबार से जुड़े सौदे पूरे होंगे।
🎉🌺🌷🌷🌸🎯💐🌹🏵️
मिथुन:-
आज का दिन कामयाबी से भरा रहेगा। नए लोगों से मुलाकात होगी। बचत योजना में निवेश के प्रस्ताव मिलेंगे। यात्रा पर जा सकते हैं। आपकी बड़ी बाधा दूर होगी। ऑफिस में किसी से विवाद हो सकताहै ।
🏵️🌹💐🎯🌸🌺🎉🎉🎉
कर्क:-
आज विद्यार्थियों को कामयाबी मिलेगी। व्यवसाय में लाभ होगा। वित्तीय निवेश करने के दौरान अच्छी तरह सोच विचार कर लें। फैसले लेने में जल्दबाजी न करें। सेहत ठीक रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा।
🎉🍁🌺🌸🎯💐🌹🏵️🌷
सिंह:-
आज का दिन शुभ रहेगा। कैरियर से जुड़े प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा से फायदा होने की संभावना है। अचानक लाभ होगा। ऋण की रकम वापस मिल सकती है। मकान आदि खरीद सकते हैं। किसी काम को न टालें।
🌷🏵️🌹💐🎯🌸🌺🍁🎉
कन्या:-
आज किसी कार्य के पूरा नहीं हो पाने के चलते तनाव में रहेंगे।सेहत ठीक रहेगी। आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य से मतभेद होगा।जोखिम वाले कार्य करने से बचना होगा। कारोबार की स्थिति ठीक रहेगी। यात्रा पर जा सकते हैं।
🎉🍁🌺🌸🎯💐🌹🏵️🌷
तुला:-
आज कारोबारी यात्रा से लाभ होगा। सेहत ठीक रहेगी। खर्च पर नियंत्रण रखें। किसी की बात से व्यथित हो सकते हैं। धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। छात्रों को नई जानकारी मिलेगी। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। तनाव दूर होगा । व्यवसाय अच्छा चलेगा ।
🌷🏵️🌹💐🎯🌸🍁🍁🎉
वृश्चिक:-
आज के दिन सावधान रहे, चोट लगने का भय है। किसी से मतभेद हो सकते हैं। कार्यालय में किसी से विवाद हो सकता है। शत्रुओं से सावधान रहें। लाभ होगा। युवा वर्ग को कामयाबी मिलेगी। सामाजिक स्थिति मजबूत होगी। कामकाज अच्छा चलेगा।
🎉🍁🌸🎯💐🌹🏵️🌷🌺
धनु:-
आज अपने कौशल से कई लोगों के काम को आप पूरा करेंगे। आपकी सराहना होगी। कारोबार की स्थिति अनुकूल बनेगी। आमदनी बढ़ेगी। माहौल आपके पक्ष में रहेगा। विरोधी शांत रहेंगे।
🌺🌷🏵️🌹💐🎯🌸🍁🎉
मकर:-
आज कारोबार को आगे बढ़ाने की योजना बना सकते हैं। सामाजिक काम कर सकते हैं। छात्रों को सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति से मुलाकात के बाद आपकी जीवनदिशा में परिवर्तन होगा।
🎉🍁🌸🎯💐🌹🏵️🌷🌺
कुंभ:-
आज का दिन शुभ रहेगा। कर्ज देते समय सावधान रहें। वाणी पर नियंत्रण रखें। विरोधियों से सावधान रहें। युवाओं को चिंता रहेगी। रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान मिलेगा। तनाव न लें। कार्यस्थल पर चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
🌺🌷🏵️🌹💐🎯🌸🍁🎉
मीन:-
आज के दिन आपको सावधान रहना होगा। कारोबार ठीक चलेगा। निवेश करने से बचें। तनाव हो सकता है। विवाद की स्थिति बन सकती है। शत्रु शांत रहेंगे। वाहन चलाते समय सावधान रहें। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा।
🎉🍁🌸🎯💐🌹🏵️🎉🎉
जिले के शहरी क्षेत्रों में अब प्रातः 6 बजे से सायं 6 बजे तक ही खुले रहेंगे व्यापारिक प्रतिष्ठान
अम्बिकापुर कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के द्वारा जिले में बढ़ते कोविड मरीजों के बढ़ते संख्या को दृष्टिगत रखते हुए जिले मे लगाए गए धारा 144 के परिप्रेक्ष्य में नगर निगम अम्बिकापुर, नगर पंचायत लखनपुर तथा सीतापुर में सभी प्रकार के स्थायी एवं अस्थाई दुकाने,शॉपिंग मॉल डिपार्टमेंटल स्टोर तथा व्यवसायिक प्रतिष्ठान, ठेले खोमचे अब प्रातः 6 बजे से सायं 6 बजे तक ही खुले रहेंगे । कलेक्टर द्वारा इस संबंध में संशोधित आदेश जारी कर दिया गया है।
जारी आदेशानुसार दुकान एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठान के अलावा होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट, बार में डायनिंग, टेक आवे एवं होम डिलीवरी प्रातः 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक खुले रहेंगे। शहरी क्षेत्र में सभी साप्ताहिक बाजार आगामी आदेश तक बंद रहेंगे। जिले के सभी प्रकार के देशी एवं विदेशी मदिरा दुकाने सायं 6 बजे बंद होंगे। सिनेमा, मल्टीप्लेक्स, छविगृह का अंतिम प्रदर्शन रात्रि 9 बजे तक समाप्त करना होगा। पेट्रोल पंप एवं मेडिकल दुकान प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे। सभी दुकानों के सामने दुकान बंद एवं खुलने का समय प्रदर्शित करने हेतु फ्लेक्स लगाना होगा। सभी दुकान संचालकों, व्यापारियों एवं ग्राहकों को मास्क पहनना अनिवार्य होगा एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। सभी व्यवसायों को अपने दुकान में विक्रय हेतु मास्क रखना होगा। स्वयं तथा ग्राहक के लिए सेनिटाइजर रखना होगा। किसी क्षेत्र के कंटेन्मेंट जोन घोषित हो जाने पर उस क्षेत्र के सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद हो जाएंगे। यह आदेश तत्काल लागू होगा और आगामी आदेश पर्यंत लागू रहेगा।
गुदरी बाजार में थोक एवं फुटकर सब्जी विक्रय प्रतिबंधित ,सब्जी बाजार कलाकेन्द्र मैदान में स्थानांतरित
अंबिकापुर कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के निर्देशानुसार अनुविभगिय दंडाधिकारी एवं इंसिडेंट कमांडर अम्बिकापुर श्री प्रदीप कुमार साहू के द्वारा कोरोना संक्रमण की रोकथाम तथा जनस्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए अम्बिकापुर के गुदरी बाजार में थोक एवं फुटकर सब्जी विक्रय पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित करते हुए सब्जी बाजार को अस्थाई रूप से कलाकेन्द्र मैदान स्थानांतरित दिया गया है।
जारी आदेश में कहा गया है कि सब्जी विक्रेतओं को शारीरिक दूरी एवं कोविड संबंधी समस्त नियमो का पालन करते हुए सब्जी विक्रय करना होगा। निर्देशो का उल्लंघन करने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि गुदरी बाजार स्थित सब्जी बाजार रिहायशी क्षेत्र में होने तथा सब्जी मंडी के कम स्थान में होने के कारण सब्जी विक्रेताओं के द्वारा सब्जी।विक्रय करने से खरीददारांे का अत्यधिक भीड़ होती है जिससे शारीरिक दूरी तथा कोरोना वायरस के बचाव के नियमांे का पालन संभव नही हो पा रहा है।
राजधानी रायपुर में 9 से 19 अप्रेल तक सम्पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा।
रायपुर में कोरोना की बेतहाशा वृद्धि को देखते हुए प्रदेश सरकार ने 9 से 19 अप्रैल तक संपूर्ण लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है। बता दें कि सरकार ने यह फैसला एक दिन में रिकॉर्ड 2821 मामले सामने आने के बाद लिया है। पिछले 24 घंटे में रायपुर में इस खतरनाक वायरस से 26 लोगों की जान चली गई। राजधानी में पहली मौत 29 मई को हुई थी। कलेक्टर एस भारती दासन ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि इस दौरान जिले की सभी सीमाएं सील रहेंगी। उन्होंने बताया कि दूध वितरण के लिए समय निर्धारित किया गया है। शराब दुकानें, पर्यटन स्थल, शासकीय एवं निजी कार्यालय बंद रहेंगी। सरकार से अनुमति प्राप्त परीक्षाओं को छोड़कर बाकी अन्य परीक्षाए स्थगित रहेंगी।
क्या खुलेगा क्या रहेगा बंद?
जिला प्रशासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, लॉकडाउन के चलते शराब की सभी दुकानें बंद रहेंगी. इसके साथ ही सभी शासकीय और अर्द्ध-शासकीय कार्यालय, बैंक आदि भी बंद रहेंगे. हालांकि इंडस्ट्रीज को ये छूट दी गई है कि यदि लेबर फैक्ट्री के अंदर ही रहती है तो उसका संचालन किया जा सकता है. इसके अलावा सभी धार्मिक स्थलों को भी बंद करने के लिए कहा गया है.
इन्हें होम आइसोलेशन की अनुमति नहीं
एक दिन में कोरोना के सबसे ज्यादा 2 हजार 821 मामले मिलने के बाद लॉकडाउन का निर्णय लिया गया है. इसमें कहा गया है कि 55 वर्ष से अधिक के कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों को होम आइसोलेशन की अनुमति नहीं होगी. इस उम्र के लोगों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया जाएगा और फिर सही होने तक वहीं इलाज किया जाएगा
सिर्फ 3 घंटे मिलेगी छुट
आम जनता को अपनी जरूरतों और जरूरी काम के लिए सुबह 7 से 10 बजे तक छूट दी जाएगी
जानें क्या कहती हैं आपकी भाग्य रेखाएं,,,जाने आज का राशिफल एवं पंचांग….
आज का राशिफल एवं पंचांग:- 7 अप्रैल 2021, बुधवार
🎉💐🎯🌸🏵️🌷🌷🍁🌺
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2021
अयन- उत्तरायण
मास-चैत्र
पक्ष-कृष्ण
संवत्सर नाम-प्रमादी
ऋतु-वसंत
वार-बुधवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-एकादशी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-धनिष्ठा
योग (सूर्योदयकालीन)-साध्य
करण (सूर्योदयकालीन)-बव
लग्न (सूर्योदयकालीन)-मीन
शुभ समय- 6:00 से 9:11, 5:00 से 6:30 तक
राहुकाल- दोप. 12:00 से 1:30 बजे तक
दिशा शूल-ईशान
योगिनी वास-आग्नेय
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-अस्त
चंद्र स्थिति-कुंभ
व्रत/मुहूर्त-पापमोचिनी एकादशी व्रत (स्मार्त)
यात्रा शकुन-हरे फ़ल खाकर अथवा दूध पीकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम:।
आज का उपाय-बटुक को कांस्य पात्र दान करें।
वनस्पति तंत्र उपाय- अपामार्ग के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🌹🌷🍁🏵️🌺🎉💐🎯🌸
आज का राशिफल
🎯🎯🎯🎯🎯
मेष:-
चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। विवाद को बढ़ावा न दें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। भाइयों से कहासुनी हो सकती है। आय बनी रहेगी। व्यापार ठीक चलेगा। नौकरी में सहकर्मी विरोध कर सकते हैं। जोखिम व जमानत के कार्य टालें ।
🎯🌸💐🎉🌺🏵️🍁🌷🌹
वृष:-
कोर्ट व कचहरी में लाभ की स्थिति बनेगी। पिछले लंबे समय से रुके कार्य बनेंगे। प्रसन्नता रहेगी। दूसरों से अपेक्षा न करें। घर-परिवार की चिंता रहेगी। अज्ञात भय सताएगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। व्यापार लाभदायक रहेगा।
🌹🌷🍁🏵️🌺🎉💐🌸🎯
मिथुन:-
भूमि व भवन संबंधित कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। मातहतों का सहयोग मिलेगा। कर्ज की रकम चुका पाएंगे। निवेश शुभ रहेगा।
🎯🌸💐🎉🌺🏵️🍁🌷🌹
कर्क:-
रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। शत्रु परास्त होंगे। व्यापार ठीक चलेगा। निवेश में जल्दबाजी न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। अनहोनी की आशंका रहेगी।
🌹🌷🍁🏵️🌺🎉🌸🎯🎯
सिंह:-
बेवजह दौड़धूप रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कोई शोक समाचार मिल सकता है। अपेक्षित कार्यों में बाधा उत्पन्न हो सकती है। व्यवसाय की गति धीमी रहेगी। आय बनी रहेगी। दूसरों को कार्य में हस्तक्षेप न करें ।
🎯🌸🎉🌺🏵️🍁🌷🌹💐
कन्या:-
सामाजिक कार्य करने का मन बनेगा। मेहनत का फल मिलेगा। मान-सम्मान मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। नए काम करने की इच्छा बनेगी। जोखिम व जमानत के कार्य बिलकुल न करें।
💐🌹🌷🍁🏵️🌺🌸🎯🎯
तुला:-
पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। ऐश्वर्य के साधनों पर व्यय होगा। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। शत्रुओं का पराभव होगा।
🎯🌸🌺🏵️🍁🌷🌹
वृश्चिक:-
जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। किसी बड़ी समस्या का हल निकलेगा। प्रसन्नता रहेगी। भाग्य अनुकूल है। लाभ लें।
🌹🍁🍁🏵️🌺🌸🎯💐🎉
धनु:-
कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। यात्रा में कोई चीज भूलें नहीं। फालतू खर्च होगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। लापरवाही न करें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। विवेक का प्रयोग करें। लाभ होगा। लाभ में कमी रह सकती है। नौकरी में कार्यभार रहेगा।
🎉💐🎯🌸🌺🏵️🍁🌹🌷
मकर:-
डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। यात्रा लाभदायक रहेगी। किसी बड़ी समस्या से सामना हो सकता है। व्यापार में वृद्धि के योग हैं। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। किसी अपने का व्यवहार दु:ख पहुंचाएगा। कानूनी समस्या हो सकती है।
🌷🌹🍁🏵️🌺🌸🎯💐🎉
कुंभ:-
सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। योजना फलीभूत होगी। किसी बड़ी समस्या का हल एकाएक हो सकता है। प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में अधिकार बढ़ेंगे। आय में वृद्धि होगी।
🎉💐🎯🌸🌺🏵️🍁🌹🌷
मीन:-
कानूनी सहयोग मिलेगा। लाभ में वृद्धि होगी। रुके कार्यों में गति आएगी। शेयर मार्केट से लाभ होगा। व्यापार में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ मिलेगा ।
🌷🌹🏵️🏵️🌸🎯💐🎉🎉
आज कुछ राशियों के जातकों को रखनी होगी सावधानी,जाने अपने राशिफल में
आज का राशिफल एवं पंचांग:- 6 अप्रैल 2021, मंगलवार
🌷🍁🏵️🌺🎉💐💐🎯🌸
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2021
अयन- उत्तरायण
मास-चैत्र
पक्ष-कृष्ण
संवत्सर नाम-प्रमादी
ऋतु- वसंत
वार-मंगलवार
🌸🎯💐🎉🌺🏵️🍁🌷🌹
तिथि (सूर्योदयकालीन)-दशमी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-सिद्ध
योग (सूर्योदयकालीन)-वणिज
करण (सूर्योदयकालीन)-तैतिल
लग्न (सूर्योदयकालीन)-मीन
शुभ समय-10:46 से 1:55, 3:30 5:05 तक
राहुकाल- दोप. 3:00 से 4:30 बजे तक
दिशा शूल-उत्तर
योगिनी वास-उत्तर
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-अस्त
चंद्र स्थिति-मकर
व्रत/मुहूर्त-भद्रा
यात्रा शकुन- दलिया का सेवन कर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ अं अंगारकाय नम:।
आज का उपाय-हनुमान मंदिर में सिन्दूर अर्पित करें।
वनस्पति तंत्र उपाय- खैर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🎯🌷💐🌹🎉🏵️🌺🌺🍁
आज का राशिफल
🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️
मेष:-
वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। जरा सी लापरवाही से अधिक हानि हो सकती है। पुराना रोग बाधा का कारण बन सकता है। अपेक्षित कार्यों में विलंब हो सकता है। व्यवसाय ठीक चलेगा।
🏵️🌺🌺🎉🌹💐🌷🎯🌸
वृष:-
पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। कानूनी अड़चन दूर होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। रुके हुए कार्यों में गति आएगी। घर-बाहर सभी अपेक्षित कार्य पूर्ण होंगे।
🌸🎯🌷💐🌹🎉🌺🏵️🍁
मिथुन:-
जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। स्थायी संपत्ति खरीदने-बेचने की योजना बन सकती है। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। संचित कोष में वृद्धि होगी।
🍁🏵️🌺🎉🌹💐🎯🎯🎯
कर्क:-
लाभ के अवसर हाथ आएंगे। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। व्यापार में अधिक लाभ होगा। शत्रुओं का पराभव होगा। विवाद को बढ़ावा न दें।
🌸🎯💐🌹🎉🌺🏵️🍁🌷
सिंह:-
भागदौड़ रहेगी। दूर से बुरी खबर मिल सकती है। विवाद को बढ़ावा न दें। बनते कामों में बाधा हो सकती है। दूसरों से अपेक्षा न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। मातहतों से अनबन हो सकती है।
🌷🍁🏵️🌺🎉🌹💐🎯🌸
कन्या:-
पुराने किए गए प्रयासों का लाभ मिलना प्रारंभ होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। किसी बड़े काम करने की योजना बनेगी। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। भाइयों का सहयोग मिलेगा।
🌸💐🌹🌹🎉🌺🏵️🍁🌷
तुला:-
दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सुख के साधन जुटेंगे। पराक्रम बढ़ेगा। घर में मेहमानों का आगमन होगा। व्यय होगा। निवेश शुभ रहेगा। व्यापार ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। शत्रु परास्त होंगे।
🌷🍁🏵️🌺🎉🌹💐🌸🎯
वृश्चिक:-
शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नौकरी में उच्चाधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा। आय में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा।
🎯💐🌹🎉🎉🌺🏵️🍁🌷
धनु:-
यात्रा में सावधानी रखें। जल्दबाजी से हानि होगी। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। पुराना रोग उभर सकता है। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। आय में निश्चितता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ बढ़ेगा।
🌷🍁🏵️🌺🎉🌹💐🎯🌸
मकर:-
कोई बड़ी बाधा आ सकती है। राजभय रहेगा। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। व्यापार में वृद्धि होगी।
🌸🎯💐🌹🎉🌺🏵️🍁🌷
कुंभ:-.
नई योजना बनेगी जिसका लाभ तुरंत नहीं मिलेगा। सामाजिक कार्य करने में रुचि रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सभी तरफ से सफलता प्राप्त होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। आय बढ़ेगी।
🌷🍁🏵️🌺🎉🌹💐🎯🌸
मीन:-
कोर्ट व कचहरी के काम बनेंगे। व्यापार लाभदायक रहेगा। नौकरी में चैन रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। बेचैनी रहेगी। विवेक से कार्य करें। लाभ में वृद्धि होगी। मान-सम्मान मिलेगा।
🌸🎯💐🌹🎉🌺🏵️🍁🌷
अमदला के लाल को प्रदेश सचिव श्री शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने दि अंतिम विदाई एवं श्रद्धांजलि
लखनपुर प्रदेश सचिव श्री शैलेन्द्र प्रताप सिंह जी के द्वारा बीजापुर नक्सली में शहीद सरगुजा जिले के लाल अमर शाहिद जवान रमाशंकर सिंह पैकरा को उनके गाँव अमदला पहुंचकर श्रद्धांजलि दी।
प्रदेश सचिव ने हमारे संवाददाता से बात करते हुए बताया कि नक्सलियों ने कायराना ढंग से हमला करते हुए हमारे जवानों को धोखे से शहीद किया है उन्होंने बताया कि हमारे जवान काफी बहादुरी से लड़े और नक्सलियों को मुंह तोड़ चुनौती भी दी हमारे जवानों ने बहादुरी की एक मिसाल पेश की जिसे पूरा देश याद रखेगा
49 रनों पर खेल रहे खिलाड़ी का कैच पकड़ना दूसरे खिलाड़ी को पड़ा भारी, बल्लेबाज ने किया पीट-पीटकर अधमरा
मध्यप्रदेश क्रिकेट के खेल में अक्सर देखा जाता है कि खिलाड़ी मैच जीतने के लिए अपने सब कुछ दांव पर लगा देते हैं. इस खेल के मैदान से कई बार बड़ी-बड़ी खबरें सामने आती हैं. लेकिन इसी बीच एक बहुत ही दर्दनाक घटना क्रिकेट के मैदान पर सामने आई है. ये घटना मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर की है, जहां एक क्रिकेट मैच के दौरान एक बल्लेबाज अपनी फिफ्टी पूरी करने से चूका तो उसने फील्डर को बुरी तरह से पीट दिया.
49 रन पर आउट हुआ बल्लेबाज
दरअसल ग्वालियर के एक लोकल क्रिकेट मैच के दौरान संजय पालिया नाम के एक खिलाड़ी ने दूसरे टीम के खिलाड़ी की पिटाई इस बात पर कर दी क्योंकि उसने उसका कैच पकड़ लिया. बल्लेबाज को गुस्सा इस बात पर आया कि वो 49 रनों पर बल्लेबाजी कर रहा था और वो अपनी फिफ्टी पूरी करने से एक रन पीछे रह गया. स्थानिय पुलिस ने इस बात की जानकारी रविवार को दी है.
दर्ज हुआ केस
फिफ्टी पूरी ना होने पर हत्या कि कोशिश करने वाले बल्लेबाज के खिलाफ स्थानिय पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. शहर के पुलिस अधीक्षक रामनरेश पचौरी ने कहा कि 23 साल के फील्डर सचिन पराशर को गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल में ले जाया गया और बल्लेबाज संजय पालिया को हत्या के प्रयास के लिए आरोपित किया गया है. यह घटना शनिवार को मेला मैदान पर खेले गए एक मैच के दौरान हुई।
फरार हुआ हमलावर
पचौरी ने आगे कहा, ‘पराशर ने जब 49 रन पर उसका कैच लपक लिया तो पालिया गुस्से में आ गया जो 50 रन से केवल एक रन दूर था. पालिया भागकर पराशर की ओर गया और उसने बल्ले से सिर पर मारना शुरू कर दिया. अन्य खिलाड़ियों ने पालिया को रोकने की कोशिश की. पराशर को अस्पताल में अभी तक होश नहीं आया है.’ पचौरी ने कहा कि पालिया फरार हो गया और उसे पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं.