Home Blog Page 245

राज्य शासन का आदेश किराना दुकानों से होम डिलीवरी की छूट, दुकान खोलकर सीधे समान बेचने पर होगी कार्यवाही। सभी जिले के कलेक्टरों को जारी किए गए आदेश….

रायपुर छत्तीसगढ़ शासन ने लॉक डाउन की अवधि में किराना दुकानदारों को किराना सामानों की होम डिलीवरी की व्यवस्था बनाने के लिए सभी जिले के कलेक्टरों को निर्देशित किया है, जारी निर्देश में कहा गया है कि जिले के कलेक्टर किराना दुकानदारों से ग्राहकों के बीच आपूर्ति की व्यवस्था को व्यवस्थित करें, जिसके लिए दुकानदारों को लोगों के घरों तक होम डिलीवरी की सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
किराना दुकानदार ग्राहकों से फोन पर आर्डर प्राप्त कर सकेंगे और होम डिलीवरी के द्वारा उन्हें सामग्री की सप्लाई भी कर सकेंगे लेकिन इस अवधि में किसी भी दुकानदार के द्वारा दुकान को खोल कर सामग्री बेचे जाने पर उन पर कार्यवाही की जाएगी।
दुकानदार अपने दुकानों को खोल कर सीधे ग्राहक को किसी भी सामग्री का विक्रय नहीं कर सकते।

दुकानदारों को होम डिलीवरी के लिए छोटी वाहनों का प्रयोग करने की अनुमति भी दी जाएगी इस दौरान शासन द्वारा आदेशित किए गए सभी नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा।

सूरजपुर कलेक्टर श्री रणवीर शर्मा हुए कोरोना संक्रमित किया खुद को होम आइसोलेट संपर्क में आने वाले लोगों से कि कोरोना टेस्ट कराने की अपील

सूरजपुर । कलेक्टर रणवीर शर्मा कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कोरोना संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव के लिए निरंतर कार्य करने वाले कलेक्टर ने सभी जिले वासियों से सावधानी और सतर्कता पूर्वक घर में ही रहने की सलाह दी है। कलेक्टर ने स्वयं कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी है तथा होम आइसोलेट कर लिए हैं एवं अपने संपर्क में आने वाले सभी को टेस्ट कराने कहां है उन्होंने सभी जिले वासियों से कोरोना के निर्धारित गाइडलाइन का ईमानदारी से पालन करने कहां है। सभी प्रशासनिक अमला, स्वास्थ्य विभाग , पुलिस विभाग को स्वयं की सुरक्षित रखते हुए निरंतर अच्छा कार्य करते हुए कोरोना के इस महामारी से विजय होने सभी को शुभकामनाएं दी है।

मई के पहले हफ्ते में अपनी शिखर पर होगा कोराेना,आईआईटी कानपुर के वैज्ञानिकों ने गणितीय सूत्रों से किया दावा…

महाराष्ट्र कोरोना वायरस को लेकर की गई इस स्टडी के लिए आईआईटी कानपुर के वैज्ञानिकों ने गणितीय मॉडल सूत्र का इस्तेमाल किया है, जिसके आधार पर वैज्ञानिकों ने यह भी दावा है कि महाराष्ट्र में कोरोना अब अपने पीक पर पहुंच चुका है। 30 अप्रैल आते-आते उत्तर प्रदेश, दिल्ली, गुजरात और पश्चिम बंगाल में भी कोरोना अपने चरम सीमा पर होगा और फिर घटने लगेगा।

कुंभ और रैलियों की वजह से क्या बिगड़े कोरोना के हालात ?
प्रोफेसर मनिंदर अग्रवाल ने यह भविष्यवाणी की है।
रैलियां और कुंभ की वजह से कोरोना वायरस संक्रमण बढ़ा है? इसके जवाब में आईआईटी के प्रोफेसर मनिंदर अग्रवाल का मानना है कि सबसे ज्यादा कोरोना केस फिलहाल महाराष्ट्र और दिल्ली में आ रहे हैं. इन दोनों जगहों पर न रैलियां हुईं और न ही कोई कुंभ हुआ. इसलिए कोरोना वायरस में चढ़ाव की यह वजह नहीं हो सकती।
अब देखने वाली बात है की प्रोफेसर मनिंदर अग्रवाल की यह भविष्यवाणी कितनी सटीक साबित होती है,प्रोफेसर मनिंदर अग्रवाल ने वैज्ञानिक आधार पर यह भविष्यवाणी की है जिसके सही और गलत का फैसला समय आने पर मिल जायेगा।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी हुए कोरोना पॉजिटिव ,,,,संपर्क में आए लोगो से कि टेस्ट करवाने की अपील….

नई दिल्ली :- कांग्रेस नेता राहुल गांधी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्होंने खुद ट्विटर पर यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि मामूली लक्षण मिलने पर मैंने टेस्ट कराया और कोरोना पॉजिटिव पाया गया हूं। राहुल गांधी ने बीते कुछ दिनों में अपने संपर्क में आए लोगों से कोरोना का टेस्ट कराने की अपील की है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने और सुरक्षित रहने की भी अपील की है। राहुल गांधी से पहले कांग्रेस के कई दिग्गज नेता कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।
देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी कोरोना संक्रमण की वजह से एम्स में भर्ती हैं। इसके अलावा कांग्रेस के सीनियर नेता और राज्यसभा सांसद आनंद शर्मा भी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। यही नहीं यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, तेलंगाना के सीएम के. चंद्रशेखर राव और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव भी कोरोना संक्रमित हैं। इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।

विभाग कि लापरवाही का आलम कोरोना काल में लगी शिक्षकों की ड्यूटी, सुरक्षा के लिहाज से मास्क सेनिटाइजर भी नही कराया उपलब्ध

अम्बिकापुर जहां चारों ओर कोरोना का संकट छाया हुवा है वही अम्बिकापुर क्षेत्र में शिक्षकों को कोरोना के टीकरण,कोरोना जांच, कॉन्टैक्ट ट्रेसिग,होम आइसोलेशन सेंटर आदि में उनकी जान को जोखिम में डालकर उन्हें ऐसे इलाकों में ड्यूटी कराया जा रहा है जहां चिकित्सा अधिकारियों का होना जादा जरूरी है।

बिना किसी मेडिकल डिग्री और मेडिकल जानकारी के खुद बचेंगे या दूसरों को बचाएंगे शिक्षक
जहां तक बात शिक्षको की है जिनको किसी भी मेडिकल जानकारी नहीं होती है तो उनकी जान जोखिम डालकर ऐसे काम करना कहां उचित है।
मिली जानकारी के अनुसार शिक्षको ना तो इस जोखिम भरे काम के दौरान ना तो मास्क दिया जा रहा है और ना ही सेनिटाईजर भला ऐसे में वे अपने आप को सुरक्षित रखें भी तो कैसे…
ऐसे मामलों में जिन भी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाते है उन्हे जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करना जरूरी है लेकिन बड़े अधिकारी शायद इन मामलों में ध्यान नहीं दे रहे हैं।
ऐसे में ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को कोरोना होता है तो उसने उनके परिवार वालों को भी उनसे खतरा हो सकता है।
आखिर हमारे लिए अपनी जान को जोखिम में डाल कर ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध क्यों नही कराई गई यह सोचने का विषय है।

सूरजपुर पुलिस की अनूठी पहल,गर्मियों में पशु पक्षीयों के लिए कराया पानी और चारे की व्यवस्था।

विश्रामपुर थाना द्वारा मानवतावादी रूप का परिचय देते हुए गर्मी के दिनों में भूख और प्यास से भटकने वाले पशु – पक्षियों के खाने और पीने की व्यवस्था कराई गई है।
मानवता भरे इस विचार के कारण सूरजपुर एसपी राजेश कुकरेजा एवं विश्रामपुर थाना प्रभारी सुभाष कुजूर बधाई के पात्र है।
विश्रामपुर थाना प्रभारी सुभाष कुजूर ने बताया कि गर्मियों में भूख
एवं प्यास से भटक रहे गौ माता एवं अन्य जीवों को पानी और भोजन के व्यवस्था विश्रामपुर थाना द्वारा कराया गया है।
इस सराहनीय पहल से पुलिस ने अपना अलग ही चेहरा समाज के सामने प्रस्तुत किया है,जिसे आम जनता को भी अपनाने की जरूरत है।
गौ सेवा संगठन ने भी पुलिस द्वारा किए जा रहे इस कार्य की सराहना की है,साथ ही गौ सेवा मंडल ने लोगों के अपील की है की वे पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस कार्य के सह भागी बने और अपने घरों में रहकर पशु पक्षीयों की सेवा में अपना योगदान दें।

809 रुपए में मिलने वाला गैस सिलेंडर अब सिर्फ 9 रुपए में,जानिए कैसे मिलेगा आपको ये लाभ, ऑफर सिर्फ सीमित समय के लिए

दिल्ली भारतीय तेल कंपनियों ने इस महीने की 1 तारीख को एलपीजी सिलेंडरों के दाम के 10 रुपये घटाए। जिसके कारण रसोई गैस उपयोगकर्ताओं को काफी राहत मिली थी,लेकिन बिना सब्सिडी वाले 14.2 किग्रा एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम अभी भी 809 रुपये हैं।
जिसके चलते हैं बिना सब्सिडी वाले गैस सिलेंडरों के दाम घटना काफी मुश्किल हो गया है, लेकिन आपके पास 809 रुपये वाला रसोई गैस सिलेंडर सिर्फ 9 रुपये में पाने का मौका है।

809 रुपये में मिलने वाले गैस सिलेंडर सिर्फ 9 रुपये में खरीदने का मौका
एलपीजी की बुकिंग और पेमेंट पर पेटीएम ने अपने ग्राहकों के लिए एक बेहद खास . इस ऑफर के तहत ग्राहकों को 809 रुपए वाला गैस सिलेंडर केवल 9 रुपए में मिल सकता है. पेटीएम ने कैशबैक ऑफर की पेशकश की है. इस कैशबैक ऑफर के तहत अगर कोई ग्राहक गैस सिलेंडर बुक करेगा तो उसे 800 रुपए तक का कैशबैक मिल सकता है।

पेटीएम से मिलेगा केसबैक
अगर आप भी पेटीएम के इस ऑफर का फायदा उठाना चाहते हैं तो आपके पास 30 अप्रैल 2021 तक मौका है. ये ऑफर सिर्फ उन्हीं उपभोक्ताओं के लिए जो पहली बार एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग और पेमेंट पेटीएम से करेंगे. जब आप एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग और पेमेंट करेंगे तो ऑफर के तहत आपको एक स्क्रैच कार्ड मिलेगा, जिसकी कैशबैक वैल्यू 800 रुपये की होगी. ये ऑफर अपने आप ही पहले एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग पर अप्लाई हो जाएगा।
ये ऑफर मिनिमम 500 रुपये के पेमेंट पर ही अप्लाई होगा. कैशबैक के लिए आपको स्क्रैच कार्ड को खोलना होगा, जो बिल पेमेंट के बाद आपको मिलेगा. कैशबैक की राशि 10 रुपये से लेकर 800 रुपये तक हो सकती है. इस स्क्रैच कार्ड को आपको 7 दिन के अंदर खोलना होगा, इसके बाद इसका इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं।

क्या कहती है आपकी भाग्य रेखाएं जाने कैसा रहेगा आपका आज का दिन…

आज का राशिफल एवं पंचांग:-20 अप्रैल 2021, मंगलवार
🌸🌺🎉🏵️🎯💐🍁🌷🌹
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन- उत्तरायण
मास-चैत्र
पक्ष-शुक्ल
संवत्सर नाम-आनन्द
ऋतु- ग्रीष्म
वार-मंगलवार
🍁💐🎯🏵️🎉🌺🌸💐🏵️
तिथि (सूर्योदयकालीन)-अष्टमी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-पुनर्वसु
योग (सूर्योदयकालीन)-धृति
करण (सूर्योदयकालीन)-विष्टि
लग्न (सूर्योदयकालीन)-मेष
शुभ समय-10:46 से 1:55, 3:30 5:05 तक
राहुकाल- दोप. 3:00 से 4:30 बजे तक
दिशा शूल-उत्तर
योगिनी वास-ईशान
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-कर्क
व्रत/मुहूर्त-दुर्गाष्टमी/मूल प्रारंभ
यात्रा शकुन- दलिया का सेवन कर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ अं अंगारकाय नम:।
आज का उपाय-कन्याओं को भोजन करें।
वनस्पति तंत्र उपाय- खैर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।

🏵️💐🌸🌺🎉🎯🍁🎯🎉
आज का राशिफल
🎯🎯🎯🎯🍁

मेष:-

रोजगार में वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। कोई बड़ा कार्य हो जाने से प्रसन्नता रहेगी। निवेश लाभदायक रहेगा।
🍁🎯🎉🌺🌸💐🏵️💐🌸

वृष:-

व्यय वृद्धि से तनाव रहेगा। किसी व्यक्ति के उकसावे में न आएं। विवाद से बचें। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। व्यापार ठीक चलेगा। आय होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।
🌸💐🏵️🌺🎉🎯🍁🌹🌷

मिथुन:-

बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लंबी यात्रा हो सकती है। लाभ होगा। नए अनुबंध हो सकते हैं। रोजगार में वृद्धि होगी। रुके कार्य पूर्ण होंगे। प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी। प्रशंसा मिलेगी।
🍁🎯🌺🏵️💐💐🌸🏵️🌺

कर्क:-

आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। कोई बड़ा कार्य कर पाएंगे। व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। कार्य पूर्ण होंगे। प्रसन्नता रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। आय में वृद्धि होगी।
🌺🏵️🌸💐🎯🍁🌷🌹🎉

सिंह:-

राजकीय सहयोग से कार्य पूर्ण व लाभदायक रहेंगे। कारोबार मनोनुकूल रहेगा। शेयर मार्केट में जोखिम न लें। नौकरी में चैन रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं।
🎉🍁🎯💐🌸🏵️🌺🏵️🌸

कन्या:-

वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग से हानि की आशंका है। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से क्षोभ होगा। फालतू की बातों पर ध्यान न दें। व्यापार ठीक चलेगा। जोखिम व जमानत के कार्य बिलकुल न करें।
🌸🏵️🌺💐🎯🍁🎉🍁🎯

तुला:-

शत्रुओं का पराभव होगा। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। कारोबार से लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। कोई बड़ा कार्य करने की योजना बन सकती है। कार्यसिद्धि होगी।
🎯🍁🎉💐🌺🏵️🌸🏵️🌺

वृश्चिक:-

संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। प्रॉपर्टी ब्रोकर्स के लिए सुनहरा मौका साबित हो सकता है। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। रोजगार में वृद्धि के योग हैं। स्वास्थ्‍य कमजोर रहेगा। आय में वृद्धि होगी। व्यस्तता रहेगी।
🌺🏵️🌸💐🎉🍁🎯🎯🍁

धनु:-

मेहनत का फल पूरा नहीं मिलेगा। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन मिल सकता है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। पारिवार में मांगलिक कार्य हो सकता है। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे।
🍁🎯🎉💐🌸🏵️🌺🏵️🌸

मकर:-

शोक संदेश मिल सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें। किसी के उकसाने में न आएं। व्यस्तता रहेगी। थकान व कमजोरी रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। आय में निश्चितता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।
🌸🌺🌺💐🎉🎯🍁🎯🎉

कुंभ:-

मेहनत सफल रहेगी। बिगड़े काम बनेंगे। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। आय में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्य करने के अवसर मिलेंगे। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। समय की अनुकूलता का लाभ लें। धनार्जन होगा।
🎉🎯🍁💐🌸🌸🏵️🌸🌺

मीन:-

अच्‍छी खबर मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। कार्यों में गति आएगी। विवेक का प्रयोग करें। लाभ में वृद्धि होगी। मित्रों के सहयोग से किसी बड़ी समस्या का हल मिलेगा। व्यापार ठीक चलेगा। घर-बाहर सुख-शांति रहेगी।
🌸🌸🏵️🍁🍁🎯🌹🎯🍁

अब 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोग लगवा सकेंगे कोरोना वैक्‍सीन,,,,PM मोदी ने किया ऐलान….

नई दिल्‍ली :- देश में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) से बिगड़ते हालात के बीच केंद्र सरकार ने सोमवार को टीकाकरण (Covid 19 Vaccination) को लेकर बड़ी घोषणा की है. इसके तहत सरकार 1 मई से देश में कोरोना वैक्‍सीन टीकाकरण का तीसरा चरण शुरू करने जा रही है. इसमें 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोग कोविड 19 वैक्‍सीन लगवाने के पात्र होंगे. केंद्र सरकार का यह फैसला दवा कंपनियों और टॉप डॉक्‍टर्स के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोमवार को हुई बैठक के बाद आया है.
सरकार का कहना है कि विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण में टीकों की खरीद और टीका लगवाने की पात्रता में ढील दी जा रही है. सरकार की ओर से कोरोना वैक्‍सीन बनाने वाली कंपनियों को उनकी 50 प्रतिशत तक आपूर्ति पहले घोषित किए गए दाम पर राज्य सरकारों और खुले बाजार में बेचने का अधिकार दिया गया है।
कोरोना वैक्सीन पहले फ्रंटलाइन वर्कर्स, हेल्‍थ वर्कर्स और 60 साल से अधिक उम्र के लोगों को लगाई गई थी. इसके बाद 45 साल की उम्र से अधिक के लोगों को टीका लगाया जा रहा है. सरकार का कहना है कि यह व्‍यवस्‍था ऐसे ही चलती रहेगी.
डॉक्‍टर्स और दवा कंपनियों के साथ बैठक में पीएम मोदी ने कहा है कि कोविड-19 महामारी छोटे शहरों में भी तेजी से फैल रही है. ऐसी जगहों पर संसाधनों को उन्नत करने के प्रयास तेज करने की आवश्यकता है. उन्‍होंने डॉक्‍टर्स से लोगों को कोविड-19 पर अफवाहों के प्रति जागरुक करने को कहा है।
बता दें कि भारत में पिछले कई दिनों से कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामले रोजाना रिकॉर्ड संख्‍या में आ रहे हैं. सोमवार को कोविड-19 के एक दिन में रिकॉर्ड 2,73,810 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमण के कुल मामले 1.50 करोड़ के पार पहुंच गए. करीब 25 लाख नए मामले बीते महज 15 दिन के भीतर सामने आए हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार की सुबह जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी 19 लाख से अधिक हो गई है.
देश में कोविड-19 के कुल 1,50,61,919 मामले हैं. एक दिन में 1,619 लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,78,769 पर पहुंच गई.

अम्बिकापुर : असामाजिक तत्वों ने लगाई नेकी की दीवार में आग,,,,सारे कपड़े और सामान जलकर खाक…

अम्बिकापुर :- शहर के गांधी स्टेडियम ग्राउंड के बगल में स्थित नेकी की दीवार में आग लग गई जिससे वहां रखे कपड़े और जरूरी सामान जल कर खाक हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वहां असामाजिक तत्वों के द्वारा आग लगाई गई थी। घटना के संबंध में सूत्रों के जानकारी मिली है कि मानसिक रूप से विक्षिप्त दो युवकों के द्वारा आगजनी की घटना को अंजाम दिया गया है। शहर में चल रहे लॉकडाउन के कारण घटनास्थल पर लोग उपस्थित नहीं थे जिस कारण अग्निशमन विभाग को सूचना देर से प्राप्त हुई। जब तक अग्निशमन विभाग पहुंच पाई तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था जिससे नेकी की दीवार में मौजूद भारी मात्रा में कपड़े सहित अन्य सामग्रिया जलकर खाक हो गई।

जानें क्या कहती हैं आज आपकी ग्रह दिशाएं, जानिए अपने राशिफल में

आज का राशिफल एवं पंचांग:- 19 अप्रैल 2021, सोमवार
🍁🍁🍁🍁🍁🌸🍁🍁🍁
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन- उत्तरायण
मास-चैत्र
पक्ष-शुक्ल
संवत्सर नाम-आनन्द
ऋतु-ग्रीष्म
वार-सोमवार
🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸
तिथि (सूर्योदयकालीन)-सप्तमी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-पुनर्वसु
योग (सूर्योदयकालीन)-सुकर्मा
करण (सूर्योदयकालीन)-गरज
लग्न (सूर्योदयकालीन)-मेष
शुभ समय- 6:00 से 7:30 तक, 9:00 से 10:30 तक, 3:31 से 6:41 तक
राहुकाल- प्रात: 7:30 से 9:00 बजे तक
दिशा शूल-आग्नेय
योगिनी वास-वायव्य
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-कर्क
व्रत/मुहूर्त-भद्रा/सर्वार्थसिद्धि योग/ग्रीष्म ऋतु प्रारंभ
यात्रा शकुन- मीठा दूध पीकर यात्रा करें।
आज का मंत्र-ॐ सौं सोमाय नम:।
आज का उपाय-मंदिर में मिश्री चढ़ाएं।
वनस्पति तंत्र उपाय- पलाश के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🎯🎉💐💐🌸🍁🏵️🏵️🍁
आज का राशिफल
🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️

मेष:-

शेयर मार्केट, म्युचुअल फंड से मनोनुकूल लाभ होगा। बेरोजगारी के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। कोई बड़ी समस्या का हल सहज ही होगा। समय अनुकूल है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।
🍁🌸🏵️💐🎯🎯🌺🎯🎉

वृष:-

अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा। किसी व्यक्ति के बहकावे में न आएं। परिवार के किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य पर धन खर्च होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में नि‍श्चितता रहेगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। जल्दबाजी न करें।
🎉🎯🌺🏵️🏵️🍁🍁🌸🏵️

मिथुन:-

यात्रा लाभदायक रहेगी। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। आय में वृद्धि होगी। लाभ में वृद्धि होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट से लाभ होगा। व्यापार ठीक चलेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा।
🏵️🌸🍁🌺🎉🎉💐🌺🍁

कर्क:-

किसी बड़े काम को करने की तीव्र इच्छा जागृत होगी। आर्थिक उन्नति की योजना बनेगी। व्यापार लाभदायक रहेगा। कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है। नए उपक्रम प्रारंभ हो सकते हैं। कार्यसिद्धि होगी। मान-सम्मान मिलेगा।
🍁🌺💐🎉🌸🏵️🎯🎉💐

सिंह:-

तीर्थयात्रा की योजना बनेगी। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। दुष्टजनों से सावधान रहें।
💐🎉🎯🌸🌺🍁🌷🌷🌹

कन्या:-

चोट व दुर्घटना के प्रति सावधानी आवश्यक है। बनते कामों में विघ्न आ सकते हैं। चिंता तथा तनाव रहेंगे। बेकार बातों की तरफ ध्यान न दें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय होगी। फालतू खर्च होगा।
🍁🌺🎯🎉🎉💐🏵️💐🎯

तुला:-

कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। शत्रु पस्त होंगे। व्यापार लाभदायक रहेगा । भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी तरफ से सफलता प्राप्त होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा।
🎯💐🏵️🎉🌺🌹🌷🌸🌺

वृश्चिक:-

स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। समय की अनुकूलता का लाभ लें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है। प्रसन्नता रहेगी।
🌺🌸🎉🏵️💐🎯🍁🎯💐

धनु:-

कानूनी अड़चन सामने आएगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। मित्रों के साथ समय मनोरंजक व्यतीत होगा। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। रोजगार मिलेगा। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे।
💐🍁🏵️🎉🌸🌺🌺🌺🌸

मकर:-

कोई बड़ी बाधा उठ खड़ी हो सकती है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें, गुम हो सकती है। बुरी खबर मिल सकती है। किसी व्यक्ति विशेष से कहासुनी हो सकती है। लाभ के अवसर टलेंगे। मानसिक बेचैनी रहेगी।
🌸🎉🎉🍁💐💐🌷🌹🌹

कुंभ:-

लाभ के अवसर हाथ आएंगे। मेहनत का फल मिलेगा। मान-सम्मान मिलेगा। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यापार लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। भाग्य का साथ रहेगा।
💐🍁🎉🌸🌺🏵️🎯🍁💐

मीन:-

उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। कार्य में सफलता मिलेगी। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। लाभ में वृद्धि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें ।
💐🎯🎯🏵️🌺🌸🎉🌸🌺

कृषि खाद, बीज, कृषि यंत्र, उपकरण, कृषि से सम्बन्धित दवाई की दुकानों को सुबह 06.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक खोलने की मिली अनुमति …

सूरजपुर :- कोविड-19 पॉजिटिव प्रकरणों की संख्या में लगातार वृद्धि होने के कारण उत्पन्न परिस्थितियों के अनुक्रम में सूरजपुर जिला अन्तर्गत सम्पूर्ण क्षेत्र को 26 अप्रैल 2021 प्रातः 06.00 बजे तक कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुये जिला सूरजपुर में सार्वजनिक आवागमन एवं अन्य गतिविधियों पर कड़े प्रतिबंध अधिरोपित किये गये है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री रणबीर शर्मा ने लाॅकडाउन अवधि के आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए कृषि खाद, बीज, कृषि यंत्र, उपकरण, कृषि से सम्बन्धित दवाई की दुकानों को सुबह 06.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक खोलने की अनुमति प्रदान की है। यह आदेश 19 अप्रैल 2021 प्रातः 06.00 बजे से लागू होगा।
इस आदेश का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति, प्रतिष्ठानों पर भारतीय दण्ड संहिता 1860 की धारा 188 आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 5160 तथा अन्य सुसंगत विधि अनुसार कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

लॉकडाउन मे दोस्त के घर जाकर बर्थडे मनाने वाले युवक का नया कारनामा फर्जी पास के आधार पर लगवाया कोरोना वैक्सीन …

अम्बिकापुर :- लॉक डाउन अवधि में अवैध पास के आधार पर कोरोना वैक्सीन लगवाने के मामले में अम्बिकापुर निवासी श्री पियुष कुमार त्रिपाठी के विरुद्ध थाना अम्बिकापुर में भारतीय दंड संहिता 1860 की धारा 420 एवं 419 के तहत एफआईआर दर्ज किया गया है।
अम्बिकापुर थाना प्रभारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री त्रिपाठी के द्वारा वर्ष 2020 के लॉकडाउन अवधि के दौरान जिला प्रशासन के द्वारा कोरोना फाइटर का पास जारी किया गया था जिसके आधार पर स्वयं को कोरोना फ्रंटलाईंन वर्कर बताते हुए छल पूर्वक उसने जिला चिकित्सालय अम्बिकापुर में 27 मार्च 2021 को कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लगवाया । शासन से मिथ्या कथन कर हानि पहुंचाया पाया जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया । उन्होंने बताया कि इसके पूर्व भी श्री पियुष कुमार त्रिपाठी के द्वारा लॉकडाउन नियमो के उल्लंघन पर आईपीसी की धारा 188 तथा आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 51 के तहत अपराध पंजीबद्ध कराया गया है।

कोरोना का आपातकाल: देश में कब लगेगा लॉकडाउन? गृहमंत्री अमित शाह ने दिया यह जवाब…

नई दिल्ली :- कोरोना की दूसरी लहर पूरी तरह से बेलगाम हो चुकी है। वायरस ने पूरे देश में तबाही मचा रखी है। हर रोज कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। बीते 24 घंटे में 2.60 लाख से अधिक कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। देश के 12 राज्यों की स्थिति बेहद खराब है।कोरोना की भयावह स्थिति को देखते लग रहा है कि भारत एक बार फिर लॉकडाउन की ओर बढ़ रहा है। हालांकि, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने साफ कर दिया है कि फिलहाल ऐसी स्थिति नहीं दिख रही है। देश में जल्दबाजी में लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा।

केंद्र राज्यों के साथ लगातार संपर्क में है

दरअसल एक अंग्रेजी अखबार को दिए गए इंटरव्यू में जब गृहमंत्री अमित शाह से सवाल पूछा गया कि पिछले साल की तरह कोरोना को काबू में करने के लिए लॉकडाउन लगाया जाएगा। जिसपर गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि पूर्ण बंदी करना अभी जल्दीबाजी होगी। उन्होंने कहा कि पिछले साल के लॉकडाउन का मकसद अलग था, उस वक्त देश के पास दवा या टीके नहीं थे। लेकिन अब स्थिति अलग है। हम राज्यों के साथ लगातार संपर्क में हैं। राज्यों की जो सहमति होगी हम उनके साथ रहेंगे।

सरगुजा जिले में भी बढ़ाया गया लॉकडाउन,,, अब इतने दिन के लिए लगा लॉकडाउन….

अंबिकापुर:- सरगुजा जिले में कोरोना के बढ़ते कहर को देखते हुए छत्तीसगढ़ के बाकी जिलों की तरह ही सरगुजा जिले में भी लॉकडाउन को आगे बढ़ा कर 26 अप्रैल तक कर दिया गया है।
कोरोना संक्रमण की अनियंत्रित लहर को देखते हुए सरगुजा कलेक्टर श्री संजीव झा द्वारा यह निर्णय लिया गया है।
देखे आदेश…

भारत में कोरोना ने मचाई अबतक की सबसे बड़ी तबाही, एक दिन में 2.60 लाख नए केस, रिकॉर्ड 1500 मौत से मचा हड़कंप…

नई दिल्ली :- कोरोना की दूसरी लहर हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है। जिस रफ्तार से कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं, वह देश की टेंशन बढ़ाने वाली है। वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, देश में शनिवार रात 12 बजे तक 24 घंटों में कोरोना के रिकॉर्ड 2,60,553 नए मामले सामने आए, जिससे देश में कोरोना से कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,47,82,461 हो गई। महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक एक दिन में नए संक्रमितों की यह सर्वाधिक संख्या है। यह पहली बार है जब नए मामले ढाई लाख से अधिक दर्ज किए गए।
आंकड़ों के मुताबिक, शनिवार को इस अवधि में 1493 मरीजों की मौत हो गई। लगातार दूसरे दिन मौतों के रिकॉर्ड मामले दर्ज किए गए। कोरोना की पहली लहर में एक दिन में सर्वाधिक मौत का आंकड़ा 1290 था, जिसे 16 सितंबर को दर्ज किया गया था। लेकिन एक दिन में 1341 नए संक्रमितों के साथ यह आंकड़ा एक दिन पहले ही टूट चुका है। फिलहाल देश में महामारी से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 1,77,168 हो गई है। इसी के साथ कोरोना के इलाजरत मरीजों की संख्या करीब 18 लाख हो गई है। उपचाराधीन मरीजों की संख्या 17,95,278 दर्ज की गई जो संक्रमण के कुल मामलों का करीब 12.14 प्रतिशत है।
ठीक होने की दर घटकर 86.6 फीसदी हुई:
कोरोना से स्वस्थ होने वाले लोगों की दर घट कर 86.6 प्रतिशत हो गई है। कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,28,03,791 हो गई है और मृत्यु दर गिरकर 1.22 प्रतिशत हो गई है।

58 फीसदी नए संक्रमित केवल पांच राज्यों में :

देश में प्रतिदिन मिलने वाले कोरोना मरीजों में से साढ़े 58.4 प्रतिशत केवल चार राज्यों में हैं। इनमें महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और छत्तीसगढ़ शामिल हैं। महाराष्ट्र में सर्वाधिक 67,123 मामले दर्ज किए गए। इसके बाद उत्तर प्रदेश में 27,334, दिल्ली में 24375, छत्तीसगढ़ में 16,083 और कर्नाटक में 17489 नए मामले सामने आए।

आठ राज्यों में 78 फीसदी मौतें :

देश में 24 घंटों के दौरान जिन 1493 लोगों की मौत हुई उनमें से सबसे अधिक 419 महाराष्ट्र से हैं। इस दौरान दिल्ली के 167, छत्तीसगढ़ के 159, यूपी के 120, गुजरात के 97, कर्नाटक के 80, मध्य प्रदेश के 66 और पंजाब के 62 लोगों की मौत हुई है। कुल मौतों में से 78.36 फीसदी इन आठ राज्यों से हैं।

इन राज्यों ने बढ़ाई टेंशन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि देश में कोरोना वायरस के 79.32 फीसद नए मामले महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और दिल्ली समेत 10 प्रदेशों और केंद्रशासित प्रदेशों से आए। 24 घंटों में महाराष्ट्र में सबसे अधिक 63,729 तथा उत्तर प्रदेश में 27,360 और दिल्ली में 19,486 नए मामले सामने आए हैं। देश में कुल उपचाराधीन मरीजों में से 65.02 फीसदी मरीज महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और केरल में हैं। अकेले महाराष्ट्र में ही देश के कुल उपचाराधीन मरीजों में से 38.09 फीसदी मरीज हैं।

आज का दिन लेकर आया है किसके लिए क्या खास..जाने अपने आज के राशिफल में…

आज का राशिफल एवं पंचांग:- 18 अप्रैल 2021 रविवार
🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन- उत्तरायण
मास-चैत्र
पक्ष-शुक्ल
संवत्सर नाम-आनन्द
ऋतु-वसंत
वार-रविवार
🎯🎯🎯🎯🎯🎯🎯🎯🎯
तिथि (सूर्योदयकालीन)-षष्ठी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-आर्द्रा
योग (सूर्योदयकालीन)-अतिगंड
करण (सूर्योदयकालीन)-कौलव
लग्न (सूर्योदयकालीन)-मेष
शुभ समय-9:11 से 12:21, 1:56 से 3:32
राहुकाल- सायं 4:30 से 6:00 बजे तक
दिशा शूल- पश्चिम
योगिनी वास-पश्चिम
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित (पश्चिम दिशा में)
चंद्र स्थिति-मिथुन
व्रत/मुहूर्त-स्कंद षष्ठी/शुक्रोदय
यात्रा शकुन- इलायची खाकर यात्रा प्रारंभ करें।
आज का मंत्र-ॐ घृणि: सूर्याय नम:।
आज का उपाय-किसी विप्र को मसूर की दाल दान करें।
वनस्पति तंत्र उपाय-बेल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।

🌺🌹🏵️🎉🎯🌸🌷🌷🍁
आज का राशिफल
🌸🌸🌸🌸🎯

मेष:-

आज आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यवसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। युवाओं को कैरियर से जुड़ी सफलता मिलेगी। पुराना रूका काम पूरा होने से प्रसन्नता रहेगी। धन लाभ होगा। परिवार का सहयोग मिलेगा । कारोबार में उन्नति होगी।
🍁🎯🌸🌷🎉🏵️🎉🌷🌸

वृष:-

रिश्तेदार के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। परिजनों का सहयोग मिलेगा। किसी कार्य के पूरा नहीं होने से निराशा का भाव जागृत हो सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। सेहत को लेकर चिंतित हो सकते हैं।
🌸🌷🎉🏵️🎯🌹🌹🍁🎯

मिथुन:-

व्यवसाय की स्थिति अच्छी रहेगी। संसाधन में वृद्धि होगी। निवेश करने से लाभ होगा। कार्यस्थल पर साथियों का साथ मिलेगा। अज्ञात बाधा दूर होगी।समय आपके अनुकूल है। आज आपको खुशखबरी मिलेगी।
🎯🍁🌹🏵️🌷🌸🌺💐🏵️

कर्क:-

काराेबारी मामले सुलझेंगे। मामलों में सफलता मिलेगी। पदोन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। नौकरी की स्थिति ठीक रहेगी। विरोधी शांत रहेंगे। आज आपके लगभग सभी काम पूरे होंगे। अचल संपत्ति से जुड़े काम आसानी से पूरे होंगे। आज यात्रा पर जा सकते हैं।
🏵️💐🌺🌸🌷🌹🍁🎯🎉

सिंह:-

आज दुष्ट प्रवृत्ति के लोगों से दूर रहें। वाहन सावधानी से चलाएं। चोट लगने की आशंका है। किसी से विवाद हो सकता है। जरूरी काम न हो तो यात्रा को टाल दें। रिश्तेदारों से मुलाकात फायदेमंद रहेगी।
🎉🎯🍁🌹🌷🌸🌺💐🏵️

कन्या:-

धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी। घर-परिवार के लोगों से सहयोग प्राप्त होगा। लंबित काम पूरे होंगे। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में आपका प्रभाव बढ़ेगा। शत्रु शांत रहेंगे। आपके कौशल से कई लोगों के काम पूरे होंगे।
🏵️💐🌺🌸🍁🎯🎉🌺🌸

तुला:-

कारोबार में प्रगति होगी। आप अपनी जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। आपकी योजना को लोग सराहेंगे। सामाजिक कार्य में सम्मिलित होंगे। प्रतिष्ठा मिलेगी। धन लाभ के मौके मिलेंगे। शुभ समाचार मिलेंगे।
🌺🌺🎉🎯🍁💐🏵️💐🍁

वृश्चिक:-

आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। घरेलू मामले को लेकर तनाव बना रहेगा। ज्यादा जोखिम न लें। स्थानांतरण या परिवर्तन हो सकता है। सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आज बिना वजह खर्च होगा।कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी।
🍁💐🏵️🎯🎉🌺🌸🌺🎉

धनु:-

आमदनी में बढ़ोतरी होगी। व्यवसाय की स्थिति मनोनुकूल रहेगी। तनाव दूर होगा। निवेश फायदेमंद रहेगा। अशुभ सूचना मिल सकती है। विरोधियों से दूर रहें। रूकी हुई रकम मिलने होने के योग हैं। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं।
🎉🌺🏵️🏵️💐🍁🏵️🌸

मकर:-

शुभ समाचार मिलेंगे। नया काम करने की योजना बनेगी। कारोबार में लाभ होगा। भौतिक संसाधन में बढ़ोतरी होगी। परिवार के लोग खुश रहेंगे। धन प्राप्ति होगी। दंपत्ति के बीच मधुरता रहेगी। पुराने मित्रों से भेंट होगी।
🌸🏵️💐💐🌺🎉🎯🎉🌺

कुंभ:-

आज का दिन आपके शानदार रहेगा। कार्यस्थल पर आपका प्रभाव बढ़ेगा। सभी काम समय पर पूरे होंगे। मित्रों की मदद कर सकेंगे। आपकी सराहना होने के साथ पूछ-परख बढ़ेगी। सेहत में सुधार होगा।
🌺🎉🎯💐🏵️🌸🍁🌸🏵️

मीन:-

नए काम की जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा। यात्रा का कार्यक्रम तय हो सकता है। धन लाभ होगा। सभी कार्य आपके अनुकूल रहेंगे।अचानक लाभ होगा। समय पर कार्य पूरे कर पाएंगे।
🏵️🍁🌸💐🎯🎉🌺🎉🎯

सूरजपुर में लॉकडाउन की अवधि इतने दिनों के लिए बढ़ाई गयी..

सूरजपुर :- कोरोना के बढ़ते मरीजों को देखते हुए सूरजपुर कलेक्टर श्री रणवीर सिंह द्वारा लॉक डाउन की अवधि को 3 दिन के लिए बढ़ाया गया है। नए आदेश के अनुसार 26 अप्रैल 2021 तक के लिए संपूर्ण सूरजपुर को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इस अवधि में किसी प्रकार की कोई नई रियायत जनता को नहीं दी जाएगी।

पीएम मोदी की अपील के बाद जूना अखाड़ा प्रमुख स्वामी अवधेशानंद ने किया कुंभ का समापन….

हरिद्वार :- हरिद्वार में चल रहे कुंभ (Kumbh) का आखिर समय से पहले समापन करने का फैसला ले लिया गया है। कुंभ में मौजूद 13 अखाड़ाें में तेजी से फैले कोरोना के बाद ये फैसला लिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अखाड़ाें से अपील की थी कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कुंभ का समापन कर दिया जाए। इसके बाद सबसे बड़े जूना अखाड़े के प्रमुख अवधेशानंद ने कुंभ के समापन की घोषणा की है।
कुंभ के समापन को लेकर अखाड़ाें की बैठक का आयोजन किया गया था जिसके बाद स्वामी अवधेशानंद ने कहा कि भारत की जनता व उसकी जीवन रक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए हमने विधिवत कुम्भ के आवाहित समस्त देवताओं का विसर्जन कर दिया है। जूना अखाड़ा की ओर से यह कुंभ का विधिवत विसर्जन-समापन है।
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आम लोगों से अपील की कि अब कुंभ को प्रतीकात्मक ही रखा जाए। पीएम मोदी ने हरिद्वार में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं में कोरोना संक्रमण की खबरों के बाद लोगों से इस संकट काल में सहयोग की अपील की। पीएम मोदी की अपील के बाद महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद ने कहा था कि कुंभ अभी समाप्त नहीं हुआ है। उन्होंन अपील की थी कि बुजुर्ग और बच्चे शाही स्नान में न आएं। संत समाज बैरागियों के साथ है, उनके स्नान होने चाहिए। उन्होंने कहा कि कुंभ समाप्त नहीं होगा, हम आग्रह करते हैं कि श्रद्धालु कम संख्या में आएं।
इस दौरान उन्होंने बताया था कि गृह मंत्री से दो बार बात हुई है। आज सुबह प्रधानमंत्री का भी फोन आया। उन्होंने संतों का हाल जाना और पूजा पद्धति को लेकर बात की। कुंभ समाप्त करने की खबरों को लेकर उन्होंने कहा कि आस्था बड़ी चीज है, इसलिए कुंभ समाप्त नहीं कर रहे हैं। कोरोना संक्रमण को लेकर स्वामी अवधेशानंद ने कहा कि वायरस के नए स्ट्रेन से न देश अछूता है और न प्रदेश। हमारे आश्रम से कोरोना नहीं फैला है, लेकिन संक्रमण को देखते हुए अब आश्रम में आने वालों को निगेटिव रिपोर्ट लेकर आना होगा।

राजधानी अस्पताल में आग से 5 मरीजों की मौत, एक जिंदा जला, 4 की दम घूँटने से मौत…

रायपुर :- रायपुर के टिकरापारा स्थित राजधानी अस्पताल में आग लग जाने से कोरोना संक्रमित पाँच मरीज़ों की दर्दनाक मौत हो गई है। मौक़े पर कलेक्टर भारती दासन और कप्तान अजय यादव पहुंच गए हैं।
घटना को लेकर प्रारंभिक तौर पर बताया गया है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी थी। जिसके बाद आग और धुएं ने भयानक रुप ले लिया। जिसके बाद आग की वजह से एक कोरोना संक्रमित मरीज की जलकर मौत हो गई जबकि 4 मरीजों की धुएं में दम घुटने से मौत हो गई।
घटना का कारण शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा है लेकिन घटना की विकरालता और मरीज़ों के दम घूँटने से मौत के कारण हॉस्पिटल प्रबंधन भी सवाल के घेरे में आ गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। यदि अस्पताल प्रबंधक द्वारा किसी भी प्रकार की लापरवाही बढ़ती गई होंगी तो उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएंगी।
आग से 5 मौतों के बाद यह सवाल उठता है कि राजधानी अस्पताल में फायर सेफ्टी कि पर्याप्त व्यवस्था थी या नहीं और यदि थीं तो कारगर थी या नहीं।

error: Content is protected !!