मास्क न लगाने पर गार्ड ने युवक को मारी गोली..

0

बरेली :- बरेली में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कोरोना काल में केंद्र सरकार से लेकर राज्य सरकार ने मास्क न पहनने वालों पर जुर्माना राशि तय करते हुए चालान के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को आदेश दे दिया था। इससे सरकार को काफी राजस्व का फायदा भी मिला है। लेकिन मास्क न लगाने पर किसी को गोली मार देना शायद यह खबर पहली बार सामने आ रही है। यह हादसा उत्तर प्रदेश के बरेली में बैंक गार्ड के द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है।
आपको बता दें कि बरेली में एक युवक बैंक के गेट पर पहुंचा गार्ड ने उससे मास्क न होने की बात कही। चूंकि वह व्यक्ति मास्क नहीं लगाया था। इसी वजह से बैंक के गार्ड से रेलवे कर्मचारी से कहा सुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि गार्ड ने न आव देखा न ताव बंदूक उसके ऊपर तानकर गोली मार दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया। घायल रेलवेकर्मी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here