आज का राशिफल एवं पंचांग….

0

आज का राशिफल एवं पंचांग:-13 जुलाई 2021, मंगलवार
🌷🍁🎉🌹🎯🎯🏵️🌸🌺
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन- उत्तरायण
मास-आषाढ़
पक्ष-शुक्ल
संवत्सर नाम-आनन्द
ऋतु- वर्षा
वार-मंगलवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-तृतीया
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-मघा
योग (सूर्योदयकालीन)-सिद्ध
करण (सूर्योदयकालीन)-गरज
लग्न (सूर्योदयकालीन)-मिथुन
शुभ समय-10:46 से 1:55, 3:30 5:05 तक
राहुकाल- दोप. 3:00 से 4:30 बजे तक
दिशा शूल-उत्तर
योगिनी वास-आग्नेय
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-सिंह
व्रत/मुहूर्त-मूल समाप्त/विनायकी चतुर्थी
यात्रा शकुन- दलिया का सेवन कर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ अं अंगारकाय नम:।
आज का उपाय-मंदिर में बूंदी के लड्डू अर्पित करें।
वनस्पति तंत्र उपाय- खैर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🌸🏵️🎯💐🌷🍁🌹🎉🎉
आज का राशिफल
🍁🍁🍁🍁🌷

मेष:-

आज आपको सेहत से परेशानी हो सकती है। किसी कार्य के परिणाम सुखद नहीं होंगे।आपके परिवार वालों के लिए थोडी दिक्कत बढ़ सकती है। काफी खर्च हो सकता है।कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी। युवाओं को नौकरी मिलने की संभावना है। आपके व्यवहार से सभी प्रभावित होंगे।कामकाजी लोगों को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।
🏵️🎯🎉💐🌸🌷🍁🌺🌹

वृष:-

आज कारोबार में किसी तरह का नुकसान उठाना पड सकता है। किसी मित्र के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। कर्ज की रकम वापस मिलने की उम्मीद है।वित्तीय निवेश कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। नए काम की शुरूआत न करें। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी।
🌹🌺🍁🌷🌸💐🎉🎯🏵️

मिथुन:-

आज आपको सतर्क रहने की जरूरत है। आज आपके साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती है । कार्य क्षेत्र में बाधा आ सकती है। सगे संबंधियों के साथ विवाद हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन परेशानियों से भरा हो सकता है। किसी बात को लेकर चिंतित रहेंगे। छात्रों को कामयाबी मिलेगी।
🏵️🎯🎉💐🌸🌷🍁🌺🌹

कर्क:-

आज आपको कर्ज की रकम वापस मिल सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। किसी जिम्मेदारी को पूरा करने में जल्दबाजी न करें। कैरियर आगे बढ़ेगा। नौकरी परिवर्तन पर विचार कर सकते हैं। प्रसन्न रहेंगे। तनाव दूर होगा। कारोबार में लाभ होने की संभावना है।
🌹🌺🍁🌷🌸💐🎉🎯🏵️

सिंह:-

आज आप काफी खुश रहेंगे।आज आपकी किसी प्रबुद्ध व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। धन लाभ होने की संभावना है।आफिस का माहौल अच्छा रहेगा। नए लोगों से मुलाकात होगी। नए प्रोजेक्ट पर कार्य शुरू करें। रिश्ता तय हो सकता है।
🏵️🎯🎉💐🌸🌷🍁🌺🌹

कन्या:-

आज आपका दिन सामान्य रूप से गुजरेगा। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में कमी का सामना करना पडेगा।कारोबार में अच्छी सफलता मिल सकती है।खुशखबरी मिल सकती है। नए काम को लेकर धैर्य रखें। यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आज किसी को उधार न दें।किसी से विवाद होने की आशंका है।
🌹🍁🌷🌷🌸💐🎉🎯🏵️

तुला:-

आज आपको अपनी क्षमता के अनुसार सफलता प्राप्त होगी। आप आज अपने सभी कार्य जोश के साथ करेंगे। कामकाजी लोगों को खुशखबरी मिल सकती है। पदोन्नति और तबादले की सूचना मिलेगी। समय पर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। लाभ मिलेगा।
🏵️🎯🎉💐🌸🌷🍁🌹🌺

वृश्चिक:-

कारोबार में निराशाजनक परिणाम प्राप्त होंगे। आपको किस्मत का पूरा सहयोग प्राप्त नही मिल पायेगा। कार्य क्षेत्र मे भी किसी तरह से नुकसान उठाना पड सकता है।पुराने मामले सुलझ सकते हैं। जमीन जायदाद को लेकर परिवार में विवाद की स्थिति निर्मित होने की आशंका है।अनजान लोगों से सावधान रहें।
🌺🌹🍁🌷🌸💐🎉🎯🏵️

धनु:-

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आय के नए साधन मिलेंगे। मित्रों से मुलाकात होने की संभावना है। नया काम शुरू करेंगे।पास की जगह यात्रा पर जा सकते हैं। कारोबार की स्थिति ठीक रहेगी। नौकरीपेशा लोगों का किसी से विवाद हो सकता है।
🏵️🎯💐💐🌸🌷🍁🌹🌺

मकर:-

आज का दिन उलझन में बीतेगा। शासकीय कार्य लंबित रहेंगे। रूकी हुई रकम वापस मिल सकती है।वाहन सावधानी से चलाएं। चोट लग सकती है।आप पर कोई आरोप लग सकता है। विरोधी सक्रिय रहेंगे। दफ्तर का माहौल अनुकूल रहेगा।
🌺🌹🍁🌷🌸💐🎯🏵️🎉

कुंभ:-

आज आपको किस्मत का साथ मिलेगा। धन संबंधी स्थिति अच्छी रहेगी। कारोबार में लाभ होगा। यात्रा पर जा सकते हैं।मान सम्मान बढ़ेगा। आपको पूर्व के निवेश से अच्छा लाभ मिलेगा । युवाओं को सफलता मिलेगी। पुराने मामलों का समाधान होगा।
🎉🏵️🎯💐🌷🍁🌹🌹🌺

मीन:-

आज का दिन आपका परेशानियों भरा रहेगा। आपको किस्मत का साथ नहीं मिलेगा। परिवार के किसी सदस्य की परेशानी के चलते उलझन में रहेंगे। अपनी जिम्मेदारी पूरा करने का प्रयास करें। पदोन्नति मिल सकती है। किसी से विवाद होने की आशंका है।
🌺🌹🍁🌷💐🎯🏵️🌸🌸

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here