Home Blog Page 215

सफाई कर्मी के पद से निकाले जाने के बाद महिला सफाई कर्मी ने कलेक्टर सूरजपुर से लगाई पुनः नियुक्ति की फरियाद…

सूरजपुर :– सुरजपुर नगर निगम में सफाई कर्मी का कार्य करने वाली युवती ने कार्य से निकाले जाने के बाद कलेक्टर सूरजपुर के समक्ष आवेदन प्रस्तुत कर पुनः सफाई कर्मी के पद पर नियुक्ति देने की गुहार लगाई हैं। युवती द्वारा अपने आवेदन में सी.एम.ओ सुरजपुर पर अभद्रता और गाली गलौज करने का आरोप लगाया हैं। युवती नगर पालिका के सफाई कर्मी का कार्य सन 2017 से करते चले आ रही थी आवेदिका ने दो माह तक नगरपालिका में श्रमदान के रूप में निःशुल्क कार्य भी किया है। दिनांक 01.07.2021 को आवेदिका का एक अन्य सफाई कर्मी / सहेली से आपसी विवाद हो जाने के बाद आवेदिका को उसके पद से हटा दिया गया। जिससे आवेदिका बेरोजगार हो गई है और आर्थिक समस्या से जुझ रही है, उसके पास खाने एवं घर किराया के लिए पैसे भी नहीं है जबकि आवेदिका कोरोना काल जैसे भीषण महामारी के समय में भी अपना सफाई का कार्य पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा पूर्वक की है। आवेदिका आज भी अपना कार्य करना चाहती है। आवेदिका ने अपने आवेदन में लिखा हैं की उसने नगर पालिका के सी.एम.ओ. अधिकारी के पास काफी निवेदन भी किया था किन्तु सी.एम.ओ. के द्वारा हमेशा टाल मटोल कर उसके साथ गाली गलौज एवं अभद्र व्यवहार किया जाता है। जिससे आवेदिका काफी परेशान हो गई है, और उसके पास आय का अन्य कोई श्रोत भी नहीं है। अतः माननीय महोदय से विनम्र प्रार्थना है कि आवेदिका के आवेदन पर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए उसे पुनः सफाई कर्मी के पद पर नियुक्त किए जाने हेतु आदेश प्रदान करने की कृपा करें।

दलाल ASI संजय तिवारी और नशे के कारोबारी के बीच का ऑडियो क्लिप…जो खोलेगी पुलिस की नशा मुक्ति अभियान की पोल…

अम्बिकापुर :– पुलिस के नाम पर कलंक एएसआई संजय तिवारी और नशे के कारोबारी के बीच पैसों की डील का ऑडियो क्लिप सामने आया है। जिसमें संजय तिवारी और गांजा तस्कर के बीच पैसों की लेनदेन के बारे में बातचीत हुई हैं। जिसमे गांजा तस्कर द्वारा 10 हजार रुपयों के इंतजाम हो जाने की बात कही गई। जहां संजय तिवारी द्वारा चालाकी करते हुए पैसे लेने नहीं जाने की बात कही गई।

संजय तिवारी द्वारा बाद में पैसे महामाया मंदिर के सामने नारियल बेचने वाली महिला को देने को कहा गया। तस्कर द्वारा महिला को 8 हजार रुपए दिए गए। पैसे लेने के बाद महिला द्वारा पैसे मिलने की बात संजय तिवारी को बताई गई।
जिसमे संजय तिवारी द्वारा 2 हजार कम क्यों दिया हैं यह बात भी पूछी गई।


संजय तिवारी द्वारा अपने पद का दुरुपयोग करते हुए गांजा तस्कर से पैसे लिए गए और उससे गांजा बेचने की अनुमति दे दी गई जबकि संजय तिवारी जैसे एएसआई को फैसला सुनाने का कोई अधिकार नहीं है। संजय तिवारी को भारत के भविष्य के साथ खेलने का कोई अधिकार नहीं है। संजय तिवारी पुलिस के वेश में दलाल हैं जो सरकार का नमक खाते हैं और देश को खोखला करने के लिए काम करते हैं। ये वह लोग हैं जो देश के भविष्य युवा वर्ग को बर्बाद करके, नशा के दलदल में भारत के भविष्य को धकेलने वाले लोगों को साथ देते हैं उनका संरक्षण करते हैं और देश को बर्बाद कर अपना घर भरते हैं। ऐसे लोगों को केवल लाइन अटैच करके इंसाफ नहीं किया जा सकता क्योंकि इन्होंने सिर्फ पैसे लेने की गलती नहीं की बल्कि जानबूझकर भारत के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है।

आज का राशिफल एवं पंचांग….

आज का राशिफल एवं पंचांग 13 अगस्त 2021, शुक्रवार
🏵️🌸🌹🌷💐🎉🔥🎯🌺
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन-दक्षिणायण
मास-श्रावण
पक्ष-शुक्ल
संवत्सर नाम-आनन्द
ऋतु-वर्षा
वार-शुक्रवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-पंचमी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-हस्त
योग (सूर्योदयकालीन)-साध्य
करण (सूर्योदयकालीन)-बालव
लग्न (सूर्योदयकालीन)-कर्क
शुभ समय- 7:30 से 10:45, 12:20 से 2:00 तक
राहुकाल-प्रात: 10:30 से 12:00 बजे तक
दिशा शूल-वायव्य
योगिनी वास-दक्षिण
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-तुला
व्रत/मुहूर्त-नागपंचमी/जातकर्म/नामकरण/अन्नप्राशन/वाहन क्रय मुहूर्त
यात्रा शकुन- शुक्रवार को मीठा दही खाकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:।
आज का उपाय-शिवलिंग पर चांदी का नाग अर्पित करें।
वनस्पति तंत्र उपाय-गूलर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🌺🎯🔥🎉💐🌷🌹🌸🏵️
आज का राशिफल
🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️

मेष:-

कोर्ट व कचहरी के काम निबटेंगे। लाभ के अवसर मिलेंगे। प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक उलझनों के कारण मानसिक कष्ट रहेगा। धैर्य एवं संयम रखकर काम करना होगा। यात्रा आज न करें।
🏵️🌸🌹🌷💐🎉🔥🎯🌺

वृष:-

पुराना रोग उभर सकता है। चोट व दुर्घटना से बचें। बाकी सामान्य रहेगा। व्यापार-व्यवसाय सामान्य रहेगा। दूरदर्शिता एवं बुद्धि चातुर्य से कठिनाइयां दूर होंगी। राज्य तथा व्यवसाय में सफलता मिलने के योग हैं।
🌺🎯🔥🎉💐🌷🌹🌸🏵️

मिथुन:-

नए अनुबंध होंगे। नई योजना बनेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। कार्य में व्यय की अधिकता रहेगी। दांपत्य जीवन में भावनात्मक समस्याएं रह सकती हैं। व्यापार में नए अनुबंध आज नहीं करें।
🏵️🌹🌷🌷💐🎉🔥🎯🌺

कर्क:-

कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी। धनार्जन होगा।योजनानुसार कार्य करने से लाभ की संभावना है। आर्थिक सुदृढ़ता रहेगी। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है।
🌺🎯🔥🎉💐🌷🌹🏵️🌸

सिंह:-

लेन-देन में सावधानी रखें। बकाया वसूली के प्रयास सफल रखें। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। कानूनी मामले सुधरेंगे। धन का प्रबंध करने में कठिनाई आ सकती है। व्यापार, नौकरी में उन्नति होगी।
🌸🏵️🌹🌷💐🔥🔥🌺🌺

कन्या:-

स्वास्थ्‍य कमजोर रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। राजकीय कार्य में परिवर्तन के योग बनेंगे। आपके कामों की लोग प्रशंसा करेंगे। व्यापार लाभप्रद रहेगा। नई कार्ययोजना के योग प्रबल हैं।
🌺🔥💐🌷🌹🏵️🌸🎉🎯

तुला:-

रोजगार मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। नौकरी में अधिकार बढ़ेंगे। व्यावसायिक समस्या का हल निकलेगा। नई योजना में लाभ की संभावना है। घर में मांगलिक आयोजन हो सकते हैं।
🎯🎉🌸🏵️🌹🌷💐🔥🌺

वृश्चिक:-

यात्रा सफल रहेगी। प्रयास सफल रहेंगे। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। लाभ होगा। व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के योग हैं।जीवनसाथी से मदद मिलेगी। सामाजिक यश-सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
🌺😛💐🌷🌹🏵️🌸🎉🎯

धनु:-

रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। पारिवारिक उन्नति होगी। सुखद यात्रा के योग बनेंगे। स्वविवेक से कार्य करना लाभप्रद रहेगा।
🎯🌸🌸🏵️🌹🌷💐🌺

मकर:-

पुराना रोग उभर सकता है। शोक समाचार मिल सकता है। भागदौड़ रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। अधूरे कामों में गति आएगी। गीत-संगीत में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।
🌺💐🌷🌹🏵️🌸🎯🎉🔥

कुंभ:-

पुराने मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। मान बढ़ेगा। स्वजनों से मेल-मिलाप होगा। नौकरी में ऐच्छिक पदोन्नति की संभावना है। आर्थिक संपन्नता बढ़ेगी।
🔥🎯🎯🌸🏵️🌹🌷💐🌺

मीन:-

भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। बेरोजगारी दूर होगी। लाभ होगा। कामकाज में बाधाएं आ सकती हैं। कर्मचारियों पर व्यर्थ संदेह न करें। आर्थिक तंगी रहेगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे। स्वास्थ्य कमजोर होगा।
🌺😍🌷🌹🏵️🌸🎯🔥🎉

BJP नेता के घर पर आतंकी हमला, 5 लोग घायल; 1 बच्चे की मौत….

राजौरी :– जम्मू कश्मीर में एक बार फिर आतंकी हमला हुआ है. राजौरी में बीजेपी मंडल अध्यक्ष के घर पर आतंकवादियों ने ग्रेनेड हमला किया है. हमले में 5 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें राजौरी जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. वहीं एक बच्चे की मौत हो गई.

दिन में BSF के काफिले को बनाया निशाना

इससे पहले आज (गुरुवार) कुलगाम के काजीगुंड इलाके के मीर बाजार में बीएसएफ के कॉनवॉय पर आतंकियों ने हमला किया. हालांकि इस हमले में किसी के घायल होने की सूचना नहीं नहीं मिली. दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के मालपोरा इलाके में भी गोलियों की आवाज सुनी गई.

मुठभेड़ में CRPF जवान सहित 3 घायल

कुलगाम जिले में बीएसएफ के काफिले पर गोलीबारी के बाद आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई मुठभेड़ में एक सुरक्षाकर्मी सहित 3 लोग घायल हो गए. अधिकारियों ने बताया कि बीएसएफ के काफिले पर जिस समय हमला हुआ उस वक्त वह जम्मू से श्रीनगर जा रहा था उन्होंने कहा, ‘आतंकवादियों ने कुलगाम जिले में काजीगुंड क्षेत्र के मालपोरा में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीएसएफ के काफिले पर गोलीबारी की.’

सेना ने आतंकवादी घेरे

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि शुरुआती हमले में कोई घायल नहीं हुआ और बाद में आतंकवादियों को घेर लिया गया. अधिकारियों ने बताया कि इलाके से नागरिकों को बाहर निकालने के बाद सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई. उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों के बीच रुक-रुक कर हो रही गोलीबारी में सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया. अधिकारियों के अनुसार गोली लगने से घायल दो नागरिकों को अनंतनाग के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

भाजयुमो नवानगर मंडल की बैठक में बेरोजगार युवाओं के मध्य हस्ताक्षर अभियान और धर्मांतरण के खिलाफ कार्यवाही की रूपरेखा की गई तैयार..

अम्बिकापुर :– जिला अध्यक्ष भाजयुमो श्री विश्व विजय सिंह तोमर जी के निर्देशानुसार आज नवा नगर मंडल की कार्यसमिति बैठक हुई जिसमें प्रभारी के रूप में जिला के महामंत्री संजीव वर्मा उपस्थित हुए तथा प्रदेश द्वारा निर्देशित आगामी कार्यक्रम को लेकर बैठक में चर्चा हुई जिसमें बेरोजगारी के मुद्दे पर नवा नगर मंडल में बेरोजगार युवाओं के मध्य हस्ताक्षर अभियान एवं धर्मांतरण के विषय को लेकर क्षेत्र में कहीं भी चंगाई सभा एवं धर्म परिवर्तन जैसी गतिविधियों पर नजर रखते हुए उसका विरोध करने का रूपरेखा तैयार की गई। इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रवि कांत उरांव ,जिला प्रशिक्षण प्रमुख श्रीधर केशरी, नवानगर मंडल अध्यक्ष पंचानन कुमार, पूर्व युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष बालीचरण यादव,महामंत्री डब्लू यादव,आसीवन पैकरा उपाध्यक्ष उत्तिम चौहान, सह कार्यालय मंत्री सुरेश यादव , परमेश मिश्रा सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

पैसे लेकर गांजे से भरी गाड़ी छोड़ने वाले 2 घूसखोर पुलिसकर्मियों को एसपी ने किया निलंबित…

कोरिया :– कोरिया जिले में 2 रिश्वतखोर पुलिसकर्मियों को एसपी ने सस्पेंड कर दिया है।दरअसल जनकपुर टीआई और कुंवारपुर चौकी प्रभारी ने गांजे से भरे गाड़ी को कुछ समय पहले पकड़ा था लेकिन दोनों ही पुलिसकर्मियों ने बाद में पैसा लेकर आरोपियों को छोड़ दिया था। जिसकी शिकायत पुलिस के आला अधिकारियों से की गई थी। अब डीजीपी डीएम अवस्थी के निर्देश के बाद दोनों को निलंबित कर दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार कोरिया जिले के जनकपुर थाना प्रभारी और जवाहर लाल गायकवाड़ एवं कुंवारपुर चौकी प्रभारी लक्ष्मीचंद कश्यप ने 3 अगस्त को गांजे से भरी गाड़ी को पकड़ा था। जिसके बाद 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। लेकिन बाद में पता चला कि दोनों पुलिसकर्मियों ने मिलकर आरोपियों से पैसे ले लिए और आरोपियों को छोड़ दिया। जिसकी शिकायत पुलिस के सीनियर अधिकारियों से की गई थी। इसके बाद डीजीपी डीएम अवस्थी ने एसपी को दोनों पुलिस कर्मियों को सस्पेंड करने निर्देश दिए थे। डीजीपी के निर्देश के बाद एसपी संतोष कुमार ने दोनों ही पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही दोनों के खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दिए गए हैं। निलंबन अवधि में दोनों पुलिसकर्मियों का मुख्यालय रक्षित केन्द्र बैकुण्ठपुर भेजा गया है।

फर्जी जाति प्रमाण पत्र के जरिए नौकरी करने वाले 100 अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बर्खास्तगी के आदेश जारी…

बिलासपुर :– छत्तीसगढ़ में फर्जी जाति प्रमाणपत्र के लिए चतुर्थ वर्ग से लेकर प्रथम श्रेणी के अधिकारी तक नौकरी हथियाने वाले अधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई करने सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है। जानकारी के अनुसार विभिन्न विभागों में पदस्थ ऐसे 100 लोग हैं जिन पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है। इसको लेकर प्रदेश के सभी विभाग अध्यक्षों, राजस्व मंडलों, संभागीय आयुक्तों, सभी विभागाध्यक्षों, कलेक्टरों, जिला पंचायतों के सीईओ को निर्देश जारी कर में ऐसे अधिकारियों की सेवाएं समाप्त करने को कहा है जिनके जाति प्रमाण पत्र छानबीन समिति ने फर्जी पाए हैं।

अब तक क्या कार्रवाई मांगी जानकारी
सचिव डॉ, कमलप्रीत सिंह ने अधिकारियों को कहा है कि उन प्रकरणों में सामान्य प्रशासन विभाग के नियम-निर्देशों के अनुपालन में अब तक क्या कार्रवाई की गई है। उन सभी प्रकरणो में की गई कार्रवाई की सारी जानकारी तत्काल सामान्य प्रशासन विभाग और आदिम जाति व अनुसूचित जाति विभाग को उपलब्ध कराएंगे। हलांकि इसके पूर्व भी इस मामले की जानकारी मांगी गई थी पर आज तक जानकारी किसी विभाग से मुख्यालय नहीं भेजी गई है। प्रकरणों से संबंधित जानकारी 7 दिनों के भीतर देने के आदेश दिए गए हैं।

शीघ्र सुनवाई का करें अनुरोध
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा दिए गए निर्देश के अनुपालन में सभी विभागों से संबंधित ऐसे प्रकरण जिनके जाति प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र छानबीन समिति द्वारा फर्जी व गलत पाए गए हैं। उन्हें तत्काल सेवा, महत्वपूर्ण पदों से हटा दिए जाएं। ऐसे सर्भी प्रकरणों में महाधिवक्‍ता, छत्तीसगढ़ के माध्यम से शीघ्र सुनवाई करने के लिए उच्च न्यायालय से अनुरोध किया जाए और ऐसे प्रकरण जिनमें न्यायालय से
स्थगन आदेश प्राप्त नहीं हैं, उन्हें तत्काल सेवां से बर्खास्त किया जाए।

पहले दायर करें कैविएट
आदेश में डॉ, कमलप्रीत सिंह ने कहा है कि सेवा समाप्ति का आदेश जारी करने के पहले प्रशासकीय विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में कैविएट दायर किया जाए। जिन प्रकरणों में न्यायालय का स्थगन प्राप्त हो, उनमें सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशों के अनुसार विधि विभाग द्वारा समीक्षा की जाए और प्रशासकीय विभाग द्वारा स्थगन समाप्त करने की कार्रवाई तत्परत्तापूर्वक की जाए।

प्रदेश में 267, जिले में करीब 100 प्रकरण
सामान्य प्रशासन विभाग ने 5दिसंबर 2020 को जाति प्रमाण पत्र छानबीन समिति द्वारा जारी सूची सभी विभागों को भेजी थी, जिसमें करीब 267 अधिकारी और कर्मचारियों के नाम शामिल थे। इनमें से करीब 100 अधिकारी व कर्मचारी जिले से हैं जो फर्जी जाति प्रमाण पत्र के जरिए नौकरी कर रहे हैं।

इन विभागों में कार्यरत हैं फर्जी प्रमाण पत्र धारी
भिलाई इस्पात संयंत्र, सामान्य प्रशासन विभाग, आदिम जाति कल्याण विभाग,राजस्व विभाग, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग, लोक स्वास्थ्य एवं अभियंत्रिकी विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग,जल संसाधन विभाग, पंचायत विभाग समाज कल्याण विभाग, वाणिज्य कर विभाग,कृषि विभाग, गृह विभाग, खादी ग्रामोद्यायोग विभाग,उर्जा, वाणिज्य उद्योग विभाग,तकनीकी शिक्षा, उच्च शिक्षा विभाग,नगरीय प्रशासन विभाग, वन विभाग, सहकारिता विभाग, लोक निर्माण विभाग, योजना आर्थिक साख्यिकी विभाग,पशु चिकित्सा विभाग, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, बैंक, केन्द्रीय स्वास्थ्य विभाग,, राष्ट्रीय औद्यौगिक संस्थान रायपुर, भारतीय जीवन बीमा निगम, रेलवे, पं. रविशंकर यूनिवर्सिटी,केन्द्रीय उत्पादन एवं सीमा शुल्क विभाग, डाक-तार विभाग,दूरदर्शन केन्द्र, सीआरपीएफ,कर्मचारी भविष्य निधि कार्यालय में पदस्थ अधिकारी व कर्मचारी शामिल हैं।

फर्जी जाति प्रमाण के सहारे नौकरी कर रहे लोगों की सूची प्राप्त हुई है, जल्द ही इन पर नियम व निर्देशानुसार कार्रवाई आरंभ की जाएगी।
– बी सारांश मित्तर, कलेक्टर, बिलासपुर

किन्नौर में भूस्खलन से अब तक 13 लोगों की मौत, जिंदगी बचाने की जंग में जुटे NDRF-ITBP के जवान…

किन्नौर :– हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में बुधवार को एक बस और अन्य वाहनों के भूस्खलन की चपेट में आने से बड़ा हादसा हो गया। किन्नौर लैंडस्लाइड में मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है और अब तक इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है और 13 अन्य को बचा लिया गया है। वहीं, 25-30 लोग अब बी लापता बताए जा रहे हैं। फिलहाल, जिंदगी बचाने की जंग में एनडीआरएफ से लेकर आईटीबीपी के जवान जुटे हुए हैं। दरअसल, किन्नौर जिले के निगुलसेरी में भूस्खलन वाली जगह पर सड़क साफ करने के बाद मलबे में सिर्फ रोडवेज बस की बॉडी का एक टुकड़ा मिला है। बस का और उसमें बैठे 25 यात्रियों का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है। घटनास्थल पर अंधेरा व फिर से भूस्खलन के खतरे को देखते हुए बुधवार रात नौ बजे बचाव और खोजी अभियान बंद कर दिया गया। अब गुरुवार अल सुबह से अभियान की शुरुआत हो गई है। माना जा रहा है कि हरिद्वार जा रही हिमाचल रोडवेज की बस सतलुज नदी में गिर गई। क्योंकि, बचाव अधिकारी इसे मलबे के नीचे नहीं ढूंढ पाए।

बुधवार दोपहर पहाड़ दरकने के बाद मलबे में रोडवेज बस समेत छह गाड़ियां दब गई थीं। पत्थर गिरने से एक ट्रक नदी किनारे लुढ़क गया। इसके चालक का शव बरामद कर लिया गया है। बस ड्राइवर के अनुसार, बस में 25 यात्री सवार थे। वहीं, मलबे से अब तक 13 घायलों को निकाला जा चुका है, जिनकी हालत नाजुक है। इनमें बस चालक और परिचालक शामिल हैं। जबकि 11 शव बरामद किए गए हैं। बचाव अभियान में आईटीबीपी के साथ ही सेना, एनडीआरएफ, सीआईएसएफ के जवान जुटे हुए हैं। हिमाचल प्रदेश राज्य आपातकालीन ऑपरेशन केंद्र की ओर से जारी ताजा सूचना के अनुसार, घटनास्थल पर ड्रोन से भी सर्च अभियान चलाया जा रहा है। एक ट्रक व यात्री गाड़ी (टाटा सूमो) को मलबे से निकाल लिया गया है। टाटा सूमो में सवार आठ मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

गुदरी बाजार में कोचियों की दबंगई गांव से सब्जी बेचने आए युवक का फोड़ा सिर, कोचियों के सामने प्रशासन भी लाचार…

अम्बिकापुर :– शहर के गुदरी बाजार में कोचियों द्वारा अक्सर ग्राहकों तथा गांव के सब्जी व्यापारियों से मारपीट व बदसलूकी करने का मामला सामने आता रहता है। गुदरी बाजार में अपना वर्चस्व जमा चुके कोचिए ग्रामीण क्षेत्र से आए किसान सब्जी विक्रेताओं को बाजार आने से मना करते हैं और सब्जी बेचने के लिए स्थान तक नहीं देते हैं।
बुधवार को ग्रामीण क्षेत्र से आए एक युवा किसान की सब्जी बेचने को लेकर 2 कोचियों ने बेदम पिटाई कर दी। इससे युवक का सिर फूट गया। खून से लथपथ युवक ने कोतवाली पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी।
राजकुमार रवि पिता बंधु राम उम्र 19 वर्ष कल्याणपुर का निवासी है। वह बुधवार को गांव से सब्जी बेचने गुदरी बाजार आया था। दोपहर करीब 1 बजे सब्जी की दुकान लगाकर गुदरी बाजार में बेच रहा था। इस दौरान दो कोचिए उसके पास पहुंच कर सब्जी की दुकान लगाने से मना करने लगे और उसका प्लास्टिक का टब लूट लिए। इसका विरोध करने पर दोनों कोचियों ने राजकुमार की पिटाई कर दी। हाथ में पहने कड़े से मार कर युवक का सिर फोड़ दिया। इसके बाद दोनों वहां से भाग गए।
खून से लथपथ राजकुमार ने अपने साथियों के साथ कोतवाली आकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। उसने पुलिस को बताया कि दोनों आरोपी युवक बिहार से आकर सब्जी बेचने का काम करते है।

ग्रामीण क्षेत्र से आए किसानों को नहीं दी जाती जगह

सूत्रों के अनुसार गुदरी बाजार में कोचियों का दबदबा है। ये ग्रामीण क्षेत्र से आए सब्जी विक्रेताओं को बैठकर सब्जी बेचने से मना करते हैं। कोचियों द्वारा किसानों की सब्जी ओने-पौने दामों पर लेकर खुद ऊंचे दामों पर बेची जाती है। इसका विरोध करने पर ग्रामीण क्षेत्र से आए सब्जी विक्रेताओं के साथ मारपीट करते हैं।
इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी है। वही इनके बदसलूकी के कारण स्थानीय लोग भी परेशान रहते हैं। नगर निगम और जिला प्रशासन द्वारा स्थानीय किसानों के लिए गुदरी बाजार में एक शेड आरक्षित है। इसके बावजूद भी कोचिए पूरे बाजार में अपना कब्जा जमाकर बैठे हुए हैं।
ग्रामीण क्षेत्र से आए किसान डर से सड़क किनारे बैठ कर सब्जी बेचते हैं। वही कोचिए इन्हें सड़क किनारे भी बैठकर सब्जी बेचने से मना करते हैं। ग्रामीणों द्वारा विरोध करने पर उनके साथ मारपीट करते हैं।

जिला प्रशासन व निगम अमला भी लाचार

गुदरी बाजार को लेकर जिला प्रशासन व निगम अमला भी त्रस्त है। बाहर से आए सब्जी विक्रेता प्रशासनिक आदेश तक भी नहीं मानते हैं। जिला प्रशासन व निगम ने कई बार ग्रामीणों के लिए आदेश जारी किए हैं, इसके बावजूद कोचियों द्वारा उन्हें स्थान नहीं दिया जाता है।
20 दिन पूर्व ही कोचियों ने जिला प्रशासन की टीम का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया था। जबकि जिला प्रशासन व निगम अमले ने गुदरी बाजार से कला केंद्र मैदान में सब्जी मंडी लगाने के निर्देश दिए थे, लेकिन इस आदेश का भी पालन नहीं हुआ।

क्या कहती है आपकी भाग्य रेखाएं,,, जाने कैसा रहेगा आपका आज का दिन…..

आज का राशिफल एवं पंचांग 12अगस्त 2021, गुरुवार
🌺🎯🔥🎉💐🌷🌹🌸🏵️
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन-दक्षिणायण
मास-श्रावण
पक्ष-शुक्ल
संवत्सर नाम-आनन्द
ऋतु-वर्षा
वार-गुरुवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-चतुर्थी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-उत्तराफाल्गुनी
योग (सूर्योदयकालीन)-सिद्ध
करण (सूर्योदयकालीन)-विष्टि
लग्न (सूर्योदयकालीन)-कर्क
शुभ समय- 6:00 से 7:30, 12:20 से 3:30, 5:00 से 6:30 तक
राहुकाल-दोप. 1:30 से 3:00 बजे तक
दिशा शूल-दक्षिण
योगिनी वास-नैऋत्य
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-कन्या
व्रत/मुहूर्त-गणेश दूर्वा चतुर्थी व्रत/भद्रा
यात्रा शकुन- बेसन से बनी मिठाई खाकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरुवै नम:।
आज का उपाय-गणेश जी को दूर्वा की माला अर्पित करें।
वनस्पति तंत्र उपाय-पीपल के वृक्ष में जल चढ़ाएं
🏵️🌸🌹🌷💐🎉🔥🌺🎯
आज का राशिफल
🎯🌺🎯🎯🌺

मेष:-

आज कर्ज की रकम वापस मिलेगी। युवाओं को लाभ होगा। पदोन्नति के लिए इंतजार करना पड़ेगा। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी। परिवार के सदस्यों से मतभेद बढ़ सकते हैं। संपत्ति संबंधी विवाद फिलहाल यथास्थिति में रहेगी। कारोबार के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं।
🏵️🌸🌹🎯🌷💐🎉🔥🌺

वृष:-

आज आप काफी खुश रहेंगे। आपकी बड़ी जिम्मेदारी पूरी होगी। दफ्तर में सहयोगियों की मदद मिलेगी। अफसर आपकी सराहना करेंगे। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी। संतान पक्ष की समस्या दूर कर पाएंगे।कर्ज देते समय सावधान रहें। वाहन सावधानी से चलाएं।
🌺🔥🎉💐🌷🎯🌹🌸🏵️

मिथुन:-

आज विरोधी सक्रिय रहेंगे। आपको लाभ होगा।आज का दिन सामान्य रहेगा। नई परियोजनाओं को पूरा करने की जिम्मेदारी मिल सकती है। किस्मत का साथ मिलेगा। सामाजिक जिम्मेदारी बढ़ेगी। नए काम शुरू सकते सकते हैं।
🏵️🌸🌹🎯🌷💐🎉🔥🌺

कर्क:-

नए प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों का तबादला हो सकता है। शासकीय कार्य पूरे होंगे। धन लाभ होने की संभावना है। परिवार के लोगों का सहयोग रहेगा।उधार की रकम वापस मिलेगी। कारोबार की स्थिति ठीक रहेगी।
🌺🔥🎉💐🌷🌹🌸🌸🏵️

सिंह:-

दफ्तर में किसी से अनबन होने की नौबत आ सकती है। आप अभी कुछ नए प्लान के बारे में सोच रहे थे। उनको शुरू करने का समय आ गया है। धन लाभ होगा। यात्रा पर जा सकते हैं। धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति से मुलाकात होगी। छात्रों को सफलता मिलेगी।
🏵️🌸🌹🌷💐🎉🔥🌺🎯

कन्या:-

आज आपको आर्थिक लाभ होने की संभावना है।आप जो काम कर रहे हैं उसकी सफलता पर विश्वास रखें। किसी को अपने मामलों में दखलंदाजी न करने दें। पारिवारिक विवाद दूर होगा। शासकीय कार्य पूरे कर पाएंगे। लंबित मामले आगे बढ़ेंगे।आपके व्यवहार से कई लोग प्रभावित होंगे।
🎯🌺🔥🎉💐🌷🌹🌸🏵️

तुला:-

आज का दिन ठीक रहेगा। नई योजनाएं बनाएऐंगे। आपको नई सूचना मिलेगी। आपकी सभी दिक्कतें दूर होने की संभावना है। छात्रों को लाभ होगा।जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। धन लाभ होने की संभावना है। कारोबार को आगे बढ़ाने का प्लान बना सकते हैं।
🏵️🌸🌹🌷💐🎉🔥🌺🎯

वृश्चिक:-

आज कानूनी मामलों में फंस सकते हैं। आपको आज तनाव हो सकता है। कारोबारियों के लिए निवेश करने के लिए आज का दिन ठीक नहीं है। आज आप यात्रा पर जा सकते हैं। लोगों से मिले, नई राह मिलेगी। संतान पक्ष को कामयाबी मिलेगी। युवाओं को नौकरी मिलेगी। रूके हुए कार्य पूरे होंगे।
🎯🌺🔥🎉💐🌷🌹🌸🏵️

धनु:-

आज आपको काफी सावधान रहना होगा। विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। अनजान लोगों की वजह से नुकसान हो सकता है। किसी की सलाह से आपको विपरीत स्थितियों से निपटने में काफी मदद मिलेगी। आज आप यात्रा न करें।वाहन सावधानी से चलाएं, चोट लगने की आशंका है।आप निवेश का विचार फिलहाल त्याग दें।
🏵️🌸🌹🌷💐🎉🔥🌺🎯

मकर:-

आज आपको धन लाभ होगा। प्रभु की आराधना में मन लगेगा।आपकी सलाह से कई लोगों के काम बनेंगे। आप अपने कौशल से कई दिक्कतों को दूर कर पाएंगे। आपकी सराहना होगी। व्यवसायियों को नए मौके मिलेगें। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।
🎯🌺🔥🎉💐🌷🌹🌸🏵️

कुंभ:-

पारिवारिक कार्यक्रम के चलते आज आपके पास काफी जिम्मेदारी होगी। आज आपकी रिश्तेदारों के यहां जाना पड़ सकता है। हर स्थिति में ईमानदार बने रहें। आप अपने लक्ष्य पूरा कर सकेंगे। आज आपको धन लाभ होगा। आपका कार्य बेहद सफलता देने वाला होगा। प्रभु की आराधना करें।
🏵️🌸🌹🌷💐🎉🔥🌺🎯

मीन:-

आज आपको बड़ा लाभ हो सकता है। किसी भी विवाद से दूर रहें। परिवार के सदस्यों की मदद कर पाएंगे। कार्यस्थल पर चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। लेनदेन करते समय सतर्क रहें। वाहन सावधानी से चलाएऐं।कर्ज की रकम वापस मिलेगी।
🎯🌺🔥🎉💐🌷🌹🌸🏵️

ऑनलाइन क्लास में साढ़े तीन साल का बेटा ठीक से नहीं पढ़ रहा था, मां ने तकिए से मुंह दबाकर हत्या की फिर कर ली खुदकुशी…

नासिक :– ऑनलाइन क्लास के दौरान पढ़ाई पर ध्यान नहीं दिए जाने से नाराज एक मां ने अपने साढ़े तीन साल के बेटे की तकिए से मुंह दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसे पश्चाताप हुआ तो उसने फांसी लगा ली।
नासिक पुलिस के मुताबिक, घटना पाथर्डी फाटा इलाके के साईं सिद्धि अपार्टमेंट की है। सोमवार रात करीब 9:30 बजे 30 साल की शिखा सागर पाठक का शव फंदे से लटका मिला। उसने सुसाइड नोट में लिखा कि इन दोनों मौतों के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए।
महिला ने सुसाइड नोट में यह स्पष्ट रूप से नहीं लिखा कि बेटे की हत्या उसने ही की है। हालांकि, दोनों की लाश कमरे के अंदर थी। कमरा बाहर से बंद था और बच्चे की नाक से खून बह रहा था। महिला के माता-पिता ने भी अपने नाती की हत्या किए जाने की पुष्टि की है।
तकिए से दबाया बेटे का मुंह
मामले की जांच कर रहे सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) सोहेल शेख ने बताया कि शिखा ने सोमवार शाम 5 बजे के आसपास तकिये से मुंह दबा कर अपने बेटे की हत्या की थी। इस मामले में हत्या और आत्महत्या का केस दर्ज किया गया है।

किन्नौर में बड़ा हादसा, भूस्खलन में बस समेत कई गाड़ियां दबीं, 45 लोग मलबे में दबे..

शिमला :– हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में एक बड़ा हादसा हुआ है और निगुलसेरी में नेशनल हाईवे-5 पर अचानक एक पहाड़ का बड़ा हिस्सा टूटकर गिर गया, जिसके चपेट में हिमाचल रोडवेज की बस समेत कई गाड़ियां आ गईं. एक महीने से भी कम समय में किन्नौर में भूस्खलन की यह दूसरी बड़ी घटना है.

45 लोगों के फंसे होने की आशंका

भयानक भूस्खलन के बाद करीब 45 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है, जो हिमाचल रोडवेज की बस में सवार थे. प्रशासनिक जानकारी के अनुसार, बस के ड्राइ‌वर ने हादसे के बाद घटना स्थल से जानकारी दी. स्थानीय प्रशासन की टीम बचाव के काम में जुट गई है, जबकि एनडीआरएफ की टीम को भी मौके पर भेजा गया है. हालांकि अभी भी हादसे की जगह पर लगातार पत्थर गिर रहे हैं, जिससे राहत का काम शुरू करने में काफी दिक्कत हो रही है.

हरिद्वार जा रही थी बस

हिमाचल सड़क परिवहन निगम (HRTC) की बस शिमला होते हुए रेकांग पियो से हरिद्वार जा रही थी. हालांकि, बस में यात्रियों की संख्या के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक बस में 40-45 लोग सवार थे. किन्नौर के जिला मुख्यालय रिकांग पियो से 61 किमी दूर निगुलसारी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 5 पर हुए भूस्खलन में कई लोगों के दबे होने की आशंका है.

राहत एवं बचाव के लिए NDRF को बुलाया गया

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने शिमला में संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने किन्नौर प्रशासन को राहत एवं बचाव अभियान में तेजी लाने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि भूस्खलन में हताहतों की सही संख्या का अभी पता नहीं चल पाया है. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल) को लोगों को बचाने के लिए बुलाया गया है.

मोबाइल ना देने पर छोटे भाई ने कर दिए बड़े भाई के छोटे-छोटे टुकड़े, घर में ही दफनाया,, 22 दिन बाद ऐसे खुला राज…

सहारनपुर :– उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शख्स ने मोबाइल को लेकर हुए विवाद में अपने बड़े भाई को बेरहमी से मार डाला. इसके बाद भाई के शव के छोटे-छोटे टुकड़े करके घर के अंदर ही जमीन में दफना दिया.

शव के टुकड़े कर घर में दफनाया

बता दें कि यह खौफनाक घटना सहारनपुर के थाना गंगोह क्षेत्र के ढोला गांव में हुई. मोबाइल के चक्कर में कहासुनी के बाद छोटे भाई ने बड़े भाई फरमान के सिर पर फावड़ा मार दिया, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई. फिर आरोपी घबरा गया और जेल जाने के डर से भाई के शव के टुकड़े कर दिए और घर में ही दफन कर दिया.

22 दिन बाद ऐसे खुला राज

जान लें कि पुलिस ने आरोपी के घर से 22 दिन बाद मृतक का शव बरामद किया. दरअसल आरोपी के घर से बदबू आ रही थी. जब आस-पड़ोस में रहने वाले लोगों ने उससे इस बारे में पूछा तो वह इधर-उधर की बातें करने लगा. फिर शक होने पर ग्रामीणों ने सोमवार देर रात पुलिस को सूचना दी. इसके बाद पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने सब उगल दिया.
ईद से तीन दिन पहले हुई घटना

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घर में खुदाई करवाई और मृतक के शव के सड़े हुए टुकड़े बरामद किए. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. यह घटना ईद के तीन दिन पहले की बताई जा रही है. ईद से पहले बड़ा भाई फरमान नया मोबाइल लेकर आया था।
एसपी देहात अतुल शर्मा ने बताया कि दोनों भाइयों में मोबाइल को लेकर झगड़ा हुआ था. छोटे भाई ने बड़े भाई के मोबाइल को गलत पिन डालकर लॉक कर दिया था. जिसके बाद बड़े भाई ने छोटे भाई को पीटा. फिर बात इतनी बढ़ गई कि छोटे भाई ने बड़े भाई के सिर पर फावड़ा मारकर उसकी हत्या कर दी.

कार सवार 2 युवकों ने बीच शहर नर्स को रोड पर घसीटा और मारपीट भी की, बचाने आए डॉक्टर की भी कर दी पिटाई…

अम्बिकापुर :– शहर के आकाशवाणी चौक के पास कार सवार 2 बदमाशों ने पहले तो नर्स की स्कूटी को टक्कर मारी और जब उसने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की। बदमाशों ने उसे रोड पर घसीटा।
इसकी सूचना मिलते ही बीच-बचाव करने पहुंचे डॉक्टर की भी बदमाशों ने पिटाई कर दी। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक कार सवार बदमाश वहां से भाग निकले।
शहर के मिशन चौक के पास की निवासी एक युवती नर्स है। वह शाम 4 बजे काम खत्म करने के बाद स्कूटी से घर जाने निकली थी। शहर के आकाशवाणी चौक पर रेड सिग्नल होने के कारण वह रुकी थी।इसी बीच पीछे से कार सवार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। नर्स ने इसका विरोध किया। इससे नाराज होकर कार में सवार 2 युवक नीचे उतरे और नर्स से बीच चौक पर ही बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी। नर्स ने मोबाइल से घटना की जानकारी एक डॉक्टर को दी। सूचना पर जब डॉक्टर बीच-बचाव करने पहुंचा तो बदमाशों ने उसके साथ भी मारपीट की।

हाथ पकड़कर रोड पर घसीटा

कार सवार बदमाशों ने युवती का हाथ पकड़ कर सड़क पर घसीट दिया। मारपीट व घसीटे जाने से युवती जख्मी हो गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, इस दौरान आरोपी कार लेकर वहां से फरार हो गए।

आजका राशिफल एवं पंचांग

आज का राशिफल एवं पंचांग 11 अगस्त 2021, बुधवार
🔥🌹🌸🌺🏵️🌷🎯💐💐
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन-दक्षिणायण
मास-श्रावण
पक्ष-शुक्ल
संवत्सर नाम-आनन्द
ऋतु-वर्षा
वार-बुधवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-तृतीया
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-पूर्वाफाल्गुनी
योग (सूर्योदयकालीन)-शिव
करण (सूर्योदयकालीन)-गरज
लग्न (सूर्योदयकालीन)-कर्क
शुभ समय- 6:00 से 9:11, 5:00 से 6:30 तक
राहुकाल- दोप. 12:00 से 1:30 बजे तक
दिशा शूल-ईशान
योगिनी वास-आग्नेय
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-कन्या
व्रत/मुहूर्त-मधुश्रवा (हरियाली) तीज/झूला उत्सव
यात्रा शकुन-हरे फल खाकर अथवा दूध पीकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम:।
आज का उपाय-मंदिर में झूला अर्पित करें।
वनस्पति तंत्र उपाय- अपामार्ग के वृक्ष में जल चढ़ाएं
🎯🎯🎯🌷🎯🏵️🌺🌸🌹
आज का राशिफल
🌸🌸🌸🌸🌸

मेष:-

दांपत्य जीवन में मनमुटाव हो सकता है।कार्य में सहयोग मिलेगा। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।पुराना रोग उभर सकता है। कुसंगति से हानि होगी। अनसोचे कार्य होंगे।
🌸🌹🌺🏵️🎯🌷💐🔥🎉

वृष:-

प्रसन्नता में वृद्धि होगी। कामकाज की जिज्ञासा बढ़ेगी। राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यों में सफलता की संभावना है। व्यापार में मनोनुकूल लाभ होने के योग हैं। बेरोजगारी दूर होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है।
🎉🔥💐🌷🎯🏵️🌺🌹🌸

मिथुन:-

शुभ समाचार प्राप्त होंगे। मान बढ़ेगा। धनार्जन होगा। रचनात्मक कार्य में मन लगेगा। अपना व्यवहार संयमित रखकर काम करें। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। मित्रों की मदद से समस्या का समाधान हो सकेगा।
🌸🌹🌺🏵️🎯🌷💐🔥🎉

कर्क:-

कार्यप्रणाली में सुधार होगा। व्यापारिक गोपनीयता भंग न करें। आपसी विचार-विमर्श लाभप्रद रहेगा। प्रयास सफल रहेंगे। योजना बनेगी। आशानुरूप स्थिति बनेगी। पूंजी निवेश लाभकारी रहेगा।
🎉🔥💐🌷🎯🏵️🌺🌹🌸

सिंह:-

अपनी योग्यता के अनुरूप कार्य करें। आय में कमी होगी। व्यापार में लाभ होने के योग हैं। धार्मिक कामों में रुचि बढ़ेगी। परिवार में किसी से विवाद हो सकता है। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है।
🌹🌹🌺🏵️🎯🌷💐🔥🎉

कन्या:-

व्यवसाय ठीक चलेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। नए अनुबंध हो सकते हैं। कार्यसिद्धि होगी। पारिवारिक तनाव से मन परेशान रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लाभ में कमी आ सकती है। उचित मार्गदर्शन लेना जरूरी होगा।
🎉🔥💐🌷🎯🏵️🌺🌹🌸

तुला:-

मान-सम्मान मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। सुख के साधन जुटेंगे। शत्रु परास्त होंगे। सुखवृद्धि एवं पारिवारिक उन्नति होगी। आर्थिक योजनाओं में धन का निवेश हो सकता है।किसी बात पर मतभेद की संभावना है। प्रयास सफल रहेंगे।
🌸🌹🌺🎯🎯🌷💐🔥🎉

वृश्चिक:-

धनार्जन होगा। प्रसन्नता रहेगी। यश, प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। अनसोचे कामों में हाथ नहीं डालें। कामकाज की जिज्ञासा बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कानूनी अड़चन दूर होगी।
🎉🔥💐🌷🎯🌺🌹🌸🏵️

धनु:-

लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। शत्रु से सतर्क रहें। काम के प्रति लापरवाही न करें, किसी बात पर मतभेद की संभावना है। शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है। विवाद न करें। दु:खद समाचार मिल सकता है।
🏵️🌸🌹🌺🎯🌷💐🔥🎉

मकर:-

धनागम होगा। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। रोजगार मिलेगा। कार्य एवं व्यवसाय के क्षेत्र में विभिन्न बाधाओं से मन अशांत रहेगा। स्वार्थ एवं भोग की प्रवृत्ति के कारण अधिक प्रतिष्ठा प्राप्त नहीं कर पाएंगे।
🎉💐💐🌷🎯🌺🌹🌸🏵️

कुंभ:-

आय में वृद्धि होगी। नौकरी में ऐच्छिक स्थानांतरण एवं पदोन्नति के योग हैं। स्वाध्याय के महत्व को समझें। संतान को अपने कार्यों में सफलता मिल सकेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा।
🏵️🌸🌹🌺🎯🌷💐🎉🔥

मीन:-

व्यवसाय ठीक चलेगा। पिता का स्वास्थ्य संतोष देगा। अहंकार के भाव मन में न आने दें। व्यापार में नई योजनाओं से लाभ होगा। आर्थिक स्थिति संतोषप्रद रहेगी। परिवार की चिंता रहेगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। कानूनी अड़चन दूर होगी।
🔥🎉💐🌷🎯🌹🌹🌸🏵️

आयु सीमा से अधिक अभ्यर्थियों का चयन किए जाने को लेकर भाजपा जनजाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष ने ज़िला शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन…

अम्बिकापुर :– स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट इंग्लिश मीडीयम स्कूल के लिए अतिथि व्याख्याताओं की सरगुज़ा संभाग में की जा रही है जिसमें प्राप्तांकों के आधार पर अंतिम पात्रता सूची जारी की जानी है एवं प्रत्येक पद के लिए सूची से 3 परीक्षार्थियों का साक्षात्कार होना है। इसी क्रम में सरगुज़ा ज़िले के लिए प्राप्तांकों के आधार पर सभी विषयों पर अंतिम पात्रता सूची जारी की गयी है। एवं नियुक्ति से पूर्व जारी विज्ञापन में यह अंकित है कि 1 जुलाई 2021 को परीक्षार्थियों की उम्र न्यूनतम 21 वर्ष एवं अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए। जिसमें की एसटी, एससी, ओबीसी वर्ग को नियमानुसार छूट दी जावेगी किंतु अंतिम पात्रता सूची में ऐसे परीक्षार्थियों को भी लिया गया है जिनकी उम्र 1 जुलाई 2021 तक 35 वर्ष के दायरे को पार कर चुकी है एवं वे एसटी एससी एवं ओबीसी वर्ग से भी नहीं हैं। इस विषय को लेकर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा अम्बिकापुर नगर के अध्यक्ष अंकित तिर्की के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज़िला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंप कर यह माँग की है की इस विषय को तत्काल संज्ञान में लेकर जारी विज्ञापन के आधार पर केवल पात्र परीक्षार्थियों को ही सूची में रखा जाए एवं अपात्र परीक्षार्थियों को सूची से बाहर किया जाए । ताकि पात्र परीक्षार्थियों के साथ न्याय हो सके ।
इस दौरान आलोक खलखो, दीपक सिंह, अपूर्व कुजुर, विक्की सोनी, राजा चांवर इत्यादि उपस्थित रहे ।

आदिवासी दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे ग्रामीणों की ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटी, दबने से नाबालिग और महिला समेत 4 लोगों की मौत, 13 से ज्यादा जख्मी..

दंतेवाड़ा :– दंतेवाड़ा जिले में सोमवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 4 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 13 से ज्यादा लोग घायल हैं। कटेकल्याण ब्लॉक के लगभग 30 लोग ट्रैक्टर से विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने हीरानार जा रहे थे। इसी दौरान तेलम-टेटम के बीच ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। घायलों को जवानों की मदद से कटेकल्याण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे के बाद आसपास के लोगों ने DRG के जवानों को घटना की जानकारी दी। जवानों ने घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा। मृतकों को भी पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। मौके पर अब भी जवान मौजूद हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। आसपास के लोगों के मुताबिक, सड़क के एक किनारे गड्‌ढा था, तो दूसती तरफ एक छोटा तालाब। इसके चलते ट्रैक्टर ड्राइवर कंट्रोल नहीं कर सका और अनियंत्रित होकर उस छोटे तालाब में गिरा। इसमें कोसा माड़वी (35), दसई कवासी (16), दिनेश मरकाम (9) और फूके कवासी(40) की मौत हुई है।
इसके अलावा बुधरी मड़काम(40), वीना मड़काम(13), गीता मड़काम(12), सुजाता मड़काम(13), कोसी मंडावी(14), लिंगे मरकाम(24), जोगी मरकाम(26), सुरजीत(03), बुधराम सोढ़ी(35), पाली सोढ़ी(07), कोसा माड़वी(58), लाली माड़वी (15) और शिव मरकाम (14) घायल हुए हैं। वहीं अन्य घायलों की जानकारी अब तक नहीं मिल सकी है। पता चला है कि जिस ट्रैक्टर में ग्रामीण सवार हो कर जा रहे थे वो ट्रैक्टर टेटम गांव के सरपंच बोड्डा मरकाम की था।

छात्रा को जबरन प्रतीक्षालय में ले जाकर युवक ने की घिनौनी हरकत,, दोस्त ने बनाया वीडियो और कर दिया वायरल…

कुसमी :– बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के करौंधा थाना क्षेत्र में 11वीं कक्षा में पढ़ रही एक छात्रा को पहले तो एक युवक प्रतीक्षालय में जबरन खींचते हुए ले गया और वहां उसके साथ छेडख़ानी और बाल पकड़कर बेरहमी से मारपीट की।यही नहीं, युवक ने अपने एक दोस्त की मदद से इस घटना का वीडियो भी बनवा लिया। जब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो इलाके में हड़कंप मच गया। छात्रा के परिजनों ने मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की खोजबीन में जुटी हुई है।
गौरतलब है कि करौंधा थाना क्षेत्र निवासी एक गांव की 11 कक्षा की छात्रा विद्यालय में पढ़ती है। वह बस से आना-जाना करती है। 2 अगस्त को वह स्कूल जाने के लिए श्रीकोट मोड़ के पास बस से उतरी और पैदल जाने लगी।
इसी बीच कुसमी के दर्रीपारा निवासी एक युवक ने उसका हाथ पकड़ लिया और खींचते हुए उसे समीप के यात्री प्रतीक्षालय में ले गया। यहां उसने छात्रा से छेड़छाड़ की तथा उसका बाल पकड़कर लात-मुक्कों से जमकर पिटाई करने लगा। युवक के आगे छात्रा की एक न चली।

दोस्त से बनवाया वीडियो

युवक की बर्बरता यहीं नहीं रुकी, उसने पूरी घटनाक्रम का वीडियो अपने दोस्त की मदद से बनवा लिया। इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया में उन्होंने वायरल कर दिया।
पुलिस आरोपियों की कर रही खोजबीन
सोशल मीडिया पर बेटी की पिटाई का वीडियो जब उसके परिजनों ने देखा तो छात्रा से पूछताछ की। इसके बाद उन्होंने आरोपी के खिलाफ करौंधा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धारा 323, 354 (ख) 341, 506, 343, 509(ख) 294, 354 के तहत मामला दर्ज युवक की तलाश में जुटी हुई हैं।

खाद्य एवम् संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत के संसदीय क्षेत्र में लोग झेलगी में बैठ नदी पार करने मजबूर…

मैनपाट :– सरगुजा जिले के मैनपाट क्षेत्र से ऐसी तस्वीर सामने आई है जो विकास के दावों की पोल खोलती है यह तस्वीर पहली तस्वीर नहीं है इसके पूर्व भी कई प्रकार की तस्वीरें सामने आ चुकी हैं जिसे देखकर जिला प्रशासन सहित क्षेत्र के विधायक मंत्री भी जल्द ही सड़क पुल पुलिया निर्माण की बात करते हैं लेकिन आज तक ग्रामीण इस समस्या से जूझ रहे हैं दरअसल मैनपाट क्षेत्र के सुपलगा मैं उल्टी दस्त से पीड़ित 45 वर्षीय महिला सुंदरी बाई को अस्पताल जाना था जिसके लिए एंबुलेंस भी आई लेकिन सड़क और पुलिया नहीं होने की वजह से एंबुलेंस काफी दूर ही आकर रुक गई जिस पर परिवार के लोगों के द्वारा उक्त महिला को झेलगी कवर में उठाकर नदी पार कराया गया। फिर जाकर उसे एंबुलेंस की सहायता से स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।।

आपको बता दें मैनपाट क्षेत्र सीतापुर विधानसभा में आता है जहां से अमरजीत भगत विधायक हैं और वर्तमान में खाद्य और सांस्कृतिक मंत्री भी हैं उस इलाके की तस्वीर है जहां मंत्री कई बार दौरा भी करते हैं ग्रामीण इन समस्याओं को बताते भी हैं लेकिन आज तक सिर्फ आश्वासन ही मिला यही कारण है कि ग्रामीण आज भी सड़क पुल पुलिया जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं बरसात के दिनों में यह समस्या है और बढ़ जाती है।

जनजातीय गौरव समाज ने मनाई गहिरा गुरु की जयंती

अंबिकापुर संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगुजा अंबिकापुर के सभाकक्ष में रविवार को श्रावण अमावस्या के शुभ दिन में पूजनीय संत गहिरा गुरु जी का जयंती विश्वविद्यालय प्रबंधन एवं जनजाति गौरव समाज द्वारा सामूहिक रूप से मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन कोरोना काल में शासन के दिशा – निर्देशों का पूर्णतः पालन करते हुए किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बंशीधर उराँव द्वारा किया गया एवं संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय के कुलसचिव विनोद कुमार एक्का के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ अतिथियों द्वारा पूजनीय संत गहिरा गुरु जी एवं माता सरस्वती जी के तैल्य चित्र में दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण करके किया गया। प्रस्तावना उद्बोधन में प्रदेश प्रवक्ता इन्दर भगत ने जनजाति गौरव समाज की स्थापना के उद्देश्य एवं क्रियाकलापों के बारे में बताते हुए संत गहिरा गुरु जी के जीवन एवं समाज को उनके द्वारा दिये गए उपदेश “सत्य, शांति, दया, क्षमा धारण करने एवं चोरी, दारी, हत्या, मिथ्या का त्याग करने” पर प्रकाश डाला और उन्हें सरगुजा वनांचल क्षेत्र के महान समाज सुधारक बताया। विशिष्ट अतिथि महिला समाज की जिलाध्यक्ष अनामिका पैंकरा ने महान संत के जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का आवाहन किया। जिला अध्यक्ष बिहारीलाल तिर्की ने बताया कि गुरु महाराज साफ – सफाई, स्वच्छता एवं शुद्धता पर उपदेश देते थे, उन्होनें तन के साथ-साथ मन को भी स्वच्छ बनाए रखने को प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि समाज के संभाग कोषाध्यक्ष संजय सिंह ने उनके जीवन वृत्तान्त का उल्लेख करते हुए दैवीय चमत्कारों के बारे में विस्तार से बताया। अध्यक्षता कर रहे बंशीधर उराँव ने कहा कि संत गहिरा गुरु जी सर्वप्रथम धरती माता को प्रणाम करते थे और अपनी मूल संस्कृति से जनजाति समाज को जोड़े रखने के लिए जीवन पर्यंत कार्य किए और केवल अक्षर ज्ञान होते हुए भी संस्कृत महाविद्यालय एवं अनेक विद्यालयों की स्थापना किए। मुख्य अतिथि विनोद कुमार एक्का ने कहा कि उनके जीवन संदेश समाज के सभी वर्गों के लिए है। विश्वविद्यालय का नामकरण संत गहिरा गुरु जी के नाम पर होने से विश्वविद्यालय गौरवान्वित महसूस करता है और आने वाले समय में विश्वविद्यालय प्रबंधन उनके जीवन संदेश को कोरोना काल के बाद बड़े स्तर पर कार्यक्रम करके विद्यार्थियों तक पहुँचायेंगे। जनजाति गौरव समाज द्वारा अतिथियों को पौधा एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।

error: Content is protected !!