Home Blog Page 216

आज का राशिफल एवं पंचांग…

आज का राशिफल एवं पंचांग 10 अगस्त 2021, मंगलवार
🎉🌹🌷💐🏵️🔥🌺🎯🌸
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन-दक्षिणायण
मास-श्रावण
पक्ष-शुक्ल
संवत्सर नाम-आनन्द
ऋतु-वर्षा
वार-मंगलवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-द्वितीया
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-मघा
योग (सूर्योदयकालीन)-परिघ
करण (सूर्योदयकालीन)-बालव
लग्न (सूर्योदयकालीन)-कर्क
शुभ समय-10:46 से 1:55, 3:30 5:05 तक
राहुकाल- दोप. 3:00 से 4:30 बजे तक
दिशा शूल-उत्तर
योगिनी वास-उत्तर
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-सिंह
व्रत/मुहूर्त-स्वामी करपात्री जी जयंती/मूल समाप्त/ व्यापार मुहूर्त
यात्रा शकुन- दलिया का सेवन कर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ अं अंगारकाय नम:।
आज का उपाय-हनुमान मंदिर में विग्रह पर सिन्दूर का चोला चढाएं।
वनस्पति तंत्र उपाय- खैर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🌸🎯🌺🔥🏵️💐🌷🌹🌹
आज का राशिफल
🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️

मेष:-

धनागम होगा। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। रोजगार मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। नौकरी में ऐच्छिक स्थानांतरण एवं पदोन्नति के योग हैं। संतान को अपने कार्यों में सफलता मिल सकेगी।
🏵️🌹🌷💐🔥🌺🎯🌸🎉

वृष:-

पुराना रोग उभर सकता है। प्रयास सफल रहेंगे। योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। व्यापारिक गोपनीयता भंग न करें। पूंजी निवेश लाभकारी रहेगा। व्यापार की चिंता रहेगी। आपसी विचार-विमर्श लाभप्रद रहेगा।
🎉🌸🎯🌺🔥💐🌷🌹🏵️

मिथुन:-

शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है। विवाद न करें। दु:खद समाचार मिल सकता है। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। शत्रु से सतर्क रहें। काम के प्रति लापरवाही न करें।
🏵️🌹🌷💐🔥🎯🎯🎉🎉

कर्क:-

पुराना रोग उभर सकता है। कुसंगति से हानि होगी। अनसोचे कार्य होंगे। दांपत्य जीवन में मनमुटाव हो सकता है। पारिवारिक समस्याएँ सूझबूझ से निपटाएँ। कार्य में सहयोग मिलेगा। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
🎉🎯🔥💐🌷🌹🏵️🌺🌸

सिंह:-

वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। मान बढ़ेगा। धनार्जन होगा। रचनात्मक कार्य में मन लगेगा। अपना व्यवहार संयमित रखकर काम करें। मित्रों की मदद से समस्या का समाधान हो सकेगा।
🌸🌺🏵️🌹🌷🥺🔥🎯🎉

कन्या:-

नए अनुबंध हो सकते हैं। व्यवसाय ठीक चलेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्यसिद्धि होगी। पारिवारिक तनाव से मन परेशान रहेगा।लाभ में कमी आ सकती है। उचित मार्गदर्शन लेना जरूरी होगा।
🎉🎯🔥🌹🌷🌹🏵️🌺🌸

तुला:-

परिवार की चिंता रहेगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। व्यापार में नई योजनाओं से लाभ होगा। आर्थिक स्थिति संतोषप्रद रहेगी।
🌹🌸🌺🏵️🌷🔥🎯🎉💐

वृश्चिक:-

बेरोजगारी दूर होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। कामकाज की जिज्ञासा बढ़ेगी। राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यों में सफलता की संभावना है। व्यापार में मनोनुकूल लाभ होने के योग हैं।
💐🎉🎯🔥🌷🏵️🌺🌸🌹

धनु:-

विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। कार्य एवं व्यवसाय के क्षेत्र में विभिन्न बाधाओं से मन अशांत रहेगा। स्वार्थ एवं भोग की प्रवृत्ति के कारण अधिक प्रतिष्ठा प्राप्त नहीं कर पाएँगे।
🌹🌸🌺🏵️🌷🔥🎯🎉💐

मकर:-

धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कानूनी अड़चन दूर होगी। धनार्जन होगा। प्रसन्नता रहेगी। यश, प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। कामकाज की जिज्ञासा बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।
💐🎯🎯🔥🌷🏵️🌺🌸🌹

कुंभ:-

प्रयास सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। सुख के साधन जुटेंगे। शत्रु परास्त होंगे। सुखवृद्धि एवं पारिवारिक उन्नति होगी। आर्थिक योजनाओं में धन का निवेश हो सकता है। मित्रों से मतभेद की संभावना है।
🌹🌸🌺🏵️🌷🎯🎯💐🎉

मीन:-

अपनी स्थिति, योग्यता के अनुरूप कार्य करें। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। आय में कमी होगी। व्यापार में लाभ होने के योग हैं। धार्मिक कामों में रुचि बढ़ेगी। परिवार में किसी से विवाद हो सकता है।
🎉💐🎯🌷🏵️🌺🌸🌹🔥

केंद्रीय श्रमिक संगठनों के राष्ट्रीय निकाय मंच के आगमन पर भारत बचाओ कारपोरेट हटाओ दिवस का हुआ आयोजन

अम्बिकापुर। केंद्रीय श्रमिक संगठनों के राष्ट्रीय निकाय के मंच के आगमन पर आज दिनांक 9 अगस्त 2021 को घड़ी चौक पर भारत बचाओ कारपोरेट हटाओ दिवस का आयोजन किया गया इस आयोजन में कोयला श्रमिक संघ सीटू इंटक के साथ ही एनएफटी बीएसएनएल रेलवे मेंस कॉन्ग्रेस रेलवे रेलवे मेंस यूनियन शहडोल डिवीज़न इंश्योरेंस इंप्लाइज यूनियन यूनाइटेड फोरम ऑफ ट्रेड यूनियन सरगुजा अखिल भारतीय किसान सभा एम पी एम एस आर यूनियन छत्तीसगढ़ किसान सभा ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ के सैकड़ों सदस्यों ने सदस्यों ने पदाधिकारियों ने इस आयोजन में भरी बरसात में शिरकत की धरना स्थल पर ही आम सभा का आयोजन किया गया आम सभा का संचालन एमपी एमएसआर यूनियन के साथी विमल चंद शर्मा ने किया सभा संबोधन के आरंभ में सीटू के साथी जे सोडी ने केंद्र सरकार के मजदूर किसान एवं जन विरोधी नीतियों की तीखी भर्त्सना की संबोधन श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए छत्तीसगढ़ किसान सभा के प्रांतीय महासचिव साथी ऋषि गुप्ता ने केंद्र सरकार द्वारा किसानों से संबंधित तीनों काले कानून को तत्काल निरस्त करने की मांग की साथ ही एमएसपी को कानून बनाने की मांग पर बल दिया। तत्पश्चात रेलवे मेंस के पदाधिकारी श्री किरण सिन्हा ने केंद्र सरकार के सार्वजनिक संस्थानों पर निरंतर हमला किए जाने रेलवे के निजी करण की तीखी आलोचना की इस श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए इंटक के साथी राजा पाठक एवं असीम सी ने केंद्र सरकार के श्रम कानून में संशोधन बढ़ती महंगाई पर चिंता जाहिर करते हुए सार्वजनिक संस्थानों की रक्षा की मांग की एनएफटी बीएसएनएल के साथी त्रिभुवन दुबे ने मोदी सरकार की दूरसंचार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि वह दिन दूर नहीं जब दूरसंचार निगम की सारी संपत्तियां अदानी एवं अंबानी के हवाले कर दी जाएगी छत्तीसगढ़ किसान सभा के पदाधिकारी सीपी शुक्ला अनिल द्विवेदी ने भी सभा को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार की कृषि विरोधी कानूनों की निंदा करते हुए सार्वजनिक वितरण प्रणाली को मजबूत बनाने पर बल दिया सीआईटीयू के प्रांतीय कार्यकारिणी पदाधिकारी प्रकाश नारायण सिंह ने श्रम विरोधी कानूनों में किए जा रहे संशोधनों को तत्काल वापस लेने की मांग की कोविड-19 में आवश्यक उपकरण वारियर्स को निशुल्क देने की मांग की जोखिम भत्ता एवं आमजन को निशुल्क जन अभियान चलाकर टीकाकरण के मांग पर बल दिया एमएसआर यूनियन के साथी रघुनाथ प्रधान ने आज के आंदोलन को ऐतिहासिक बताते हुए जनविरोधी किसान विरोधी मजदूर विरोधी कर्मचारी विरोधी नीतियों को लागू करने के संबंध में सरकार को चेतावनी दी तथा कहा की कारपोरेट नीतियां भारत में नहीं चलेंगे और यहां की जनता इसे बर्दाश्त नहीं करेगी छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के साथी के आर बारी ने केंद्र सरकार की नई पेंशन नीति को वापस लेने की मांग पुरानी पेंशन योजना लागू करने प्रदेश के अधिकारी कर्मचारियों एवं पेंशनरों को केंद्रीय दर पर केंद्रीय दिनांक से लंबित 28% महंगाई भत्ता के के तत्काल घोषणा की मांग की छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेंशन धारी कल्याण संघ के आरके कुशवाहा ने इस बात पर बल दिया की देश एवं प्रदेश के पेंशनर की स्थिति काफी दयनीय है महंगाई सुरसा की भांति दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है किंतु प्रदेश की सरकार महंगाई भत्ता की घोषणा नहीं कर रही है जिस कारण जन असंतोष एवं आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है यूनाइटेड फोरम आफ ट्रेड यूनियन से साथी ने अनंत सिन्हा ने सभा को संबोधित करते हुए बताया की महात्मा गांधी जी के नेतृत्व में आज ही के दिन अंग्रेजों भारत छोड़ो का नारा बुलंद किया गया था और इसके स्वर्ण जयंती के अवसर पर तत्कालीन वित्त मंत्री मनमोहन सिंह जी ने अंग्रेजों भारत वापस आओ के नारे पर चलना शुरू कर दिया जिसके तहत नई आर्थिक नीति नई शिक्षा नीति नई पेंशन नीति नई श्रमिक विरोधी नीति नई जनविरोधी नीति ने देश की जनता एवं देश का हाल बदहाल कर दिया उसी का परिणाम है कि आज वर्तमान में केंद्र की मोदी सरकार एनडीए के गठबंधन की सरकार कारपोरेट भारत और आओ भारत को गुलाम बनाना आरंभ करो की नीति पर चलना आरंभ कर दी है जिस कारण देश में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता प्रेस की स्वतंत्रता संवैधानिक संस्थानों की स्वतंत्रता खतरे में है एवं देश को पुनः गुलाम बनाने की नीतियों पर अग्रसर है। पेगासस जासूसी कांड ने भारत में रहने वाले लोगों की निजता पर हमला किया है जिस कारण लोगों की स्वतंत्रता क्रियाकलाप एवं भय व्याप्त है। इस आशय की विज्ञप्ति यूनाइटेड फोरम ऑफ ट्रेड यूनियन सरगुजा के प्रवक्ता अनंत सिन्हा ने दी है।

शहर में दिन दहाड़े चल रहा था नशे का कारोबार,,पुलिस को मिली सूचना और 50 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे…

अम्बिकापुर :– सरगुजा पुलिस द्वारा नशे के कारोबारियों के खिलाफ एक ओर धर पकड़ की मुहिम चलाई जा रही हैं वही दूसरी तरफ अपराधियों के हौसले और बुलंद होते नजर आ रहे हैं। नशे के कारोबारियों द्वारा अम्बिकापुर को नशे का अड्डा बनाने की पुरजोर कोशिशे की जा रही हैं। अपराधियों की पहुंच ग्रामीण क्षेत्रों से अब शहरी क्षेत्रों में भी हो गई हैं। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद होना कही न कही पुलिस की असफलता को दर्शाता हैं। अपराधियों को अब पुलिस का खौफ भी नहीं रहा जो वे दिन दहाड़े बीच शहर में नशे के कारोबार पर उतर आए हैं। ऐसा ही एक मामला आज कोतवाली थाने में देखने को मिला जहां कोतवाली पुलिस को दिन दहाड़े ब्राउन शुगर बेचते दो अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई जिनके पास से 50 ग्राम ब्राउन शुगर भी बरामद किया गया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत 20 लाख रुपए है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी की राम मंदिर के सामने ब्रह्म पारा निवासी राजू पांडे ब्राउन शुगर का बिक्री कर रहा है। सूचना के बाद पुलिस द्वारा राम मंदिर के पास जाकर देखा तो आरोपी युवक राजू पाण्डेय आ. केशव पाण्डेय एवं उसके सहयोगी अहमद खान आ. कयामुद्दीन खान निवासी ब्रह्मपारा को ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री करते पाया जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर दोनो अपराधियो को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में मुख्य आरोपी राजू पाण्डेय आदतन बदमाश हैं और इससे पहले भी 4 बार जेल जा चुका हैं।
उक्त कार्यवाही में सउनि सरफराज फिरदौसी, सउनि प्रमोद पाण्डेय, प्रधान आरक्षक धीरज गुप्ता, आरक्षक विमल कुमार और कुंदन सिंह शामिल रहे।

आज का राशिफल एवं पंचांग…

आज का राशिफल एवं पंचांग 9 अगस्त 2021, सोमवार
🌸🎯🌺🔥🏵️💐🌷🌹🎉
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन-दक्षिणायण
मास-श्रावण
पक्ष-शुक्ल
संवत्सर नाम-आनन्द
ऋतु-वर्षा
वार-सोमवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-प्रतिपदा
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-आश्लेषा
योग (सूर्योदयकालीन)-वरियान
करण (सूर्योदयकालीन)-किंस्तुघ्न
लग्न (सूर्योदयकालीन)-कर्क
शुभ समय- 6:00 से 7:30 तक, 9:00 से 10:30 तक, 3:31 से 6:41 तक
राहुकाल- प्रात: 7:30 से 9:00 बजे तक
दिशा शूल-आग्नेय
योगिनी वास-पूर्व
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-सिंह
व्रत/मुहूर्त-चंद्रदर्शन मुहूर्त
यात्रा शकुन- मीठा दूध पीकर यात्रा करें।
आज का मंत्र-ॐ सौं सोमाय नम:।
आज का उपाय-मंदिर में मखाने चढाएं।
वनस्पति तंत्र उपाय- पलाश के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🎉🌹🌷💐🏵️🔥🌺🌸🎯
आज का राशिफल
🌸🌸🌸🌸🌸

मेष:-

कारोबार में उन्नति होगी। प्रभु की आराधना में मन लगेगा। पारिवारिक जिम्मेदारी की अधिकता रहेगी। समाज के प्रतिष्ठित व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आर्थिक समस्या दूर होगी। पुरानी बीमारी उभर सकती है। छात्रों की समस्या दूर होगी।
🎉🌷💐🌹🎯🏵️🔥🌺🌸

वृष:-

आपका व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा। नए लोगों से मुलाकात होगी। आपका कामकाज आगे बढ़ेगा।आज परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं। विरोधियों से सतर्क रहें। आज मित्रों और रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है।
🌸🌺🔥🏵️🎯🌹💐🌷🎉

मिथुन:-

आज का दिन बेहद शानदार रहेगा। आपको लगभग सभी कामों में कामयबी मिलेगी। कानूनी मामले आगे बढ़ेंगे। संपत्ति विवाद का हल निकलेगा। कारोबार की स्थिति सामान्य रहेगी। यात्रा को टालने का प्रयास करें।बचत योजनाओं में निवेश करने का प्लान बना सकते हैं।
🎉🌷💐🎯🎯🏵️🔥🌺🌸

कर्क:-

आज कारोबार में उन्नति के साथ नए साधनों में बढ़ोतरी होगी। सहयोगियों से सहायता मिलेगी। सही समय पर आपकी मदद से परिवार की किसी समस्या का समाधान होगा। नए कार्यों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। अपनी सेहत को संतुलित रखने का प्रयास करें। जीवनसाथी को पूरा समय दें।
🌸🌺🔥🏵️🎯💐🌷🎉🌹

सिंह:-

आज नई योजनाएं बनेंगी। आने वाले समय में बेहतर परिणाम हासिल कर सकेंगे। आप अपने आर्थिक उन्नति के लिए नया प्लान बनायेंगे। दफ्तर में आपकी सराहना होगी। कारोबार में उन्नति और तरक्की के योग हैं। नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर मिलेंगे। काम के नहीं होने पर निराश न हों।
🌹🌷🌷💐🎯🏵️🔥🌺🌸

कन्या:-

युवाओं के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। कैरियर की गति आगे बढ़ेगी। नौकरीपेशा लोगों की जिम्मेदारी बढ़ेगी। आपका कामकाज अच्छा चलेगा। संपत्ति विवाद का हल निकल सकता है।काम के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं। कर्ज की रकम वापस मिलेगी।
🌸🌺🔥🏵️💐🌷🌹🎉🎉

तुला:-

आज परिवार के लोगों के साथ किसी रिश्तेदार के यहां कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। दफ्तर का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। वाहन चलाते समय सावधान रहें।
🎉🌹🌷💐🏵️🔥🌺🌸🎯

वृश्चिक:-

आज कामयाबी मिलेगी। धन संबंधी दिक्कत दूर होगी । आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपकी वजह से कई लोगों के काम पूरे होंगे। निवेश के प्रस्ताव मिलेंगे। आपका काम आगे बढ़ेगा। कारोबार को लेकर नया प्लान बना सकते हैं। मित्रों से मदद मिलेगी।
🎯🌸🌺🔥🏵️💐🌷🌹🎉

धनु:-

आज सावधान रहें। अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अच्छी तरह सुनिश्चित करें। किसी काम को पूरा करने में आलस्य न करें। नई जिम्मेदारी मिलेगी। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे।
🎉🌹🌷💐🏵️🔥🌺🌸🎯

मकर:-

किसी से विवाद होने की आशंका है। विरोधियों से सतर्क रहें। काम का दबाव ज्यादा रहेगा। दिनभर व्यस्तता में बीतेगा। परिवार के किसी सदस्य की बात से ठेस पहुंच सकती है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को आफिस में सावधान रहना होगा। कोई आपको नुकसान पहुंचा सकता है।
🎯🌸🌺🔥🏵️💐🌷🌹🎉

कुंभ:-

स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप अपनी जिम्मेदारी पूरी कर सकेंगे। काराेबारियों का किसी से विवाद हो सकता है। वाहन चलाते समय सावधान रहें। अपरिचित व्यक्ति के सामने निजी चर्चा न करें। नौकरीपेशा लोगों को दफ्तर में दिक्कत हो सकती है।
🎉🌹🌷💐🏵️🔥🌺🌸🎯

मीन:-

धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। दफ्तर में सहयोगियों का साथ सामंजस्य बना रहेगा। आपका काम आगे बढ़ेगा। किसी जरूरी कार्य से अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। नए काम से आपको लाभ होगा। कर्ज की रकम वापस मिलने में दिक्कत होगी। आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे।
🎯🌸🌺🔥🏵️💐🌷🌹🎉

ASI संजय तिवारी जैसे दलाल कर रहे वर्दी को शर्मशार,,, रिश्वत लेकर नशे के कारोबार को दी हरी झंडी….

प्रशान्त पाण्डेय
अंबिकापुर
एक तरफ जहां नशे के कारोबार शहर में बढ़ते जा रहे हैं,वहीं पुलिस इसे रोकने की नाकाम कोशिशों में लगा हुआ है,आए दिन कहीं कहीं कुछ एक मामलों में गिरफ्तारी होती है, लेकिन अधिकतर मामलों में कुछ दलाल पैसे लेकर मामला खत्म कर देते हैं,जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।
ऐसा ही एक मामला सामने आया हैं जिसमे अंबिकापुर के एक पुलिस अधिकारी द्वारा एक गांजा विक्रेता से दो पुड़िया गांजा पकड़ने पर उससे 1 लाख की मांग की गई और उसे यह भी कहा गया की अगर अभी इस मामले से अपनी जान बचाना चाहते हो तो 50 हजार दो और बेचना चाहते हो तो 1 लाख दो और उस दलाल पुलिस वाले ने गांजा वाले से पैसे लेकर अपना मुंह बंद कर लिया।
हम पूछना चाहते हैं की क्या सरकार पुलिस वालों को सैलरी नही देती जो इस तरत से इन पुलिस वालों को हांथ फैलाकर भीख मांगना पड़ता हैं। इस तरह भीख मांगते हुए उस पुलिस वाले को शर्म तक नही आयी होगी जो एक बेशर्म की तरह हांथ फैलाकर भीख मांग कर कार्यवाही रोक दी इस पुलिस अधिकारी ने।

संजय तिवारी ASI है इस अधिकारी का नाम
संजय तिवारी अंबिकापुर में गस्ती दल का हिस्सा हैं और दलाली कर रहे हैं।
महानुभाव ने विगत कुछ दिनों पहले एक व्यक्ति को अवैध मादक पदार्थ गांजा बेचते हुए पकड़ा जिसके बाद उसे गिरफ्तार करने के बजाय उसके पास ₹50000 की डिमांड रख दी पुनः बेचने देने के लिए ₹100000 की मांग रख दी जिसके बाद रिश्वत की एक खेप एएसआई संजय तिवारी तक पहुंच चुकी है।
संजय तिवारी एक सीनियर पुलिस वाला है जिसके द्वारा इस प्रकार का कृत्य किया जाना वर्दी को कलंकित करता है आखिर अगर ऐसे भ्रष्ट और निकम्ममें पुलिस वाले जब तक रहेंगे, तब तक हमारे देश में नशे का व्यापार या कोई भी अपराध नहीं रुक पायेगा। संजय तिवारी द्वारा इस तरह की घटना को अंजाम देना उन ईमानदार पुलिस वालों की वर्दी को कलंकित किया है जिन्होंने अपने अपने कर्तव्य के लिए अपनी जान तक दे दी है। दूसरी ओर हमारे भ्रष्ट पुलिस अधिकारी संजय तिवारी जी हैं जो अपना मान सम्मान और ईमान सब बेच कर पैसे कमाने में लगे हैं। क्या सरकार इन्हें पैसे नहीं देती या फिर इनका लालच इतना बढ़ गया है जो मिलने वाली सैलरी इनको संतुष्टि नहीं दे पा रही है।

क्या उच्च अधिकारियों को भी मिलता है हिस्सा??

ऐसे मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं जिसमें कहीं ना कहीं पुलिस नाकामयाब रहती है या फिर उसमें संलिप्त रहती है। विदित हो कि कुछ दिन पहले हमने कोतवाली थाना के पास मादक पदार्थ गाजा बेचने वाले एक व्यक्ति का पर्दाफाश किया था जिसके द्वारा कोतवाली से महज कुछ दूरी पर गांजा बेच रहा था वहीं दूसरी ओर आज हम एक ऐसे भ्रष्ट करप्ट पुलिस वाले की सच्चाई सामने लेकर आ रहे हैं जो दलाली करके ऐसे अपराध को बढ़ावा दे रहा है। इसमें सोचने वाली बात यह है कि ऐसे अधिकारियों के हौसले दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं, जिससे वे रात दिन कड़ी मेहनत करके अवैध वसूली एवं दलाली कर रहे हैं तो क्या इसमें उच्च अधिकारियों का भी हिस्सा बंधा हुआ है जो वे ऐसे भ्रष्टाचारियों पर लगाम नहीं लगा पा रहे हैं। यदि उच्च अधिकारियों को इन पुलिसवालों द्वारा हिस्सा दिया जा रहा है तो यह बेहद शर्मनाक घटना है और यदि यह सिर्फ एक सोच है की पुलिस के आला अधिकारियों को पैसा मिल रहा है और वास्तव में ऐसा नही हैं तो पुलिस विभाग ऐसे पुलिस वालों को संरक्षण क्यों दे रहे हैं यह सोचने का विषय है। हमारे द्वारा कड़ी दर कड़ी इस न्यूज के सारे साक्ष्य सामने लाए जाएंगे

कब होगी ऐसे भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई आखिर कब तक लगेगी खाकी पर दाग?
हम उस खाकी की बात करते हैं जिसने हमारी सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है जिन्होंने सच की आवाज को दबने से रोका हैं। परंतु कुछ ऐसे लोग भी हैं जो इसी खाकी को कलंकित करके उन वीरों की बलिदानों को व्यर्थ करने के प्रयास में लगे हुए हैं लेकिन कुछ दलाल चोर पुलिस विभाग में भी है जिनके द्वारा अपराधियों को पकड़ कर उन पर कार्यवाही करने के बजाए उनसे पैसे की मांग की जाती है और उन्हें मुंह मांगा रकम मिलने के बाद उनका संरक्षण पालन पोषण भी किया जाता है। धिक्कार है ऐसे दलाल पुलिस वालों पर जिनके चलते पुलिस विभाग बदनाम हो रहा हैं।
देखने वाली बात तो यह है की आखिर कब संजय तिवारी पर कार्यवाही होगी या फिर तिवारी जी द्वारा इतनी बड़ी मोटी रकम दी गई होगी जिसके भार तले पुलिस के आला अधिकारी कार्यवाही करने के लिए अपनी कुर्सी से उठ भी नहीं पाएंगे।

आयुर्वेद अस्पताल में 100 बेड का कोविड केयर सेण्टर शीघ्र होगा संचालित..

अम्बिकापुर :– कोरोना की संभावित तीसरी लहर को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के द्वारा 100 बेड कोविड केयर सेंटर का संचालन गंगापुर स्थित में जिला आयुर्वेद अस्पताल में करने के निर्देश दिये गये हैं। कोविड केयर संचालन हेतु सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है। रंगाई-पुताई एवं पार्टिंसन आदि कार्य 7 दिवस में पूरा करने हेतु सीजीएमएससी को निर्देशित किया गया है। 7 दिवस में कोविड केयर सेण्टर पूरी तरह से संचालन के लिए तैयार हो जाएगा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ0 पी.एस.सिसोदिया ने बताया कि उन्होंने शनिवार को गंगापुर स्थिति जिला आयुर्वेद अस्पताल के कोविड केयर सेण्टर का निरीक्षण किया। निरीक्षण में कोविड केयर सेंटर में 100 बेड की व्यवस्था, चिकित्सक दल एवं स्टॉफ के ठहरने की व्यवस्था ऑक्सिजन पाईपलाईन, पेयजल तथा शौचालय की व्यवस्था शत-प्रतिशत पाया गया तथा महिला एवं पुरूष अधिकारी-कर्मचारी के ड्यूटी कक्ष, ठहरने की अलग-अलग व्यवस्था, मरीजों के आने-जाने हेतु पार्टिंशन कार्य करने कहा है। डॉ. सिसोदिया ने 100 बेड के कोविड आईसोलेशन सेंटर में विभागीय अधिकारियों को मरीजों के शुद्ध पेयजल, भोजन व्यवस्था, शौचालय में पानी की व्यवस्था, अस्पताल के साफ-सफाई पर विषेष ध्यान देने एवं सुरक्षा को दृष्टिगत रखने हेतु सीसीटीव्ही कैमरा लगाने के निर्देश दिये है। सीएमएचओ ने बताया कि अस्पताल के प्रथम एवं द्वितीय तल में मरीजों के उपचार की व्यवस्था तथा भू-तल में चिकित्सकों के कक्ष एवं ठहरने की व्यवस्था की गई है।
उल्लेखनीय है कि पूर्व में 500 बिस्तरीय कोविड आईसोलेशन सेंटर का संचालन शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में किया जाता था। चूंकि उक्त संस्था में शिक्षण कार्य पुनः प्रारंभ किया जाना है। जिले में कोविड के मरीजों की संख्या में कमी आने से 100 बिस्तरीय कोविड केयर सेंटर का संचालन जिला आयुर्वेद अस्पताल में किया जा रहा है।

तेज रफ्तार ट्रक ने खड़ी ट्रकों को मारी टक्कर,, पांच ट्रक जलकर खाक…

बिलासपुर :– छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में भोजपुरी टोल प्लाजा के पास भयंकर एक्सीडेंट हो गया. देर रात रायपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रक खड़ी ट्रकों से टकरा गई. टक्कर इतनी तेज थी कि वहां खड़ी पांच ट्रकों में भीषण आग लग गई और देखते ही देखते ही सभी ट्रक खाक हो गईं. घटना की जानकारी मिलते ही फायरब्रिगेड और बिलासपुर SP समेत पुलिस दल घटना स्थल पर रवाना हुआ.
तभी देर रात रायपुर तरफ से तेज रफ्तार ट्रक आई और खड़ी ट्रकों से टकरा गई. टक्कर इतनी भयंकर थी कि हादसे के बाद ट्रकों से चिंगारी निकाली और देखते ही देखते चिंगारी भयंकर आग में बदल गई. आग ने वहीं पास खड़े बाकी ट्रकों को भी अपनी चपेट में ले लिया. बताया जा रहा है कि इस आग की वजह से बिलासपुर नेशनल हाइवे पर जाम लग गया.

UNSC की बैठक में भारत ने चला ऐसा दांव, तालिबान का साथ दे रहा पाकिस्तान हुआ बेनकाब; चीन भी सुर मिलाने को मजबूर..

नई दिल्ली :– संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अध्यक्षता करते हुए भारत ने अफगानिस्तान में तालिबानी हिंसा के खिलाफ वैश्विक समुदाय को एकजुट कर कूटनीतिक दबाव बनाने में अहम योगदान निभाया है। भारत की अगुवाई में शुक्रवार रात को हुई बैठक में विभिन्न देशों का सुर हिंसा के खिलाफ था। इस मौके पर तालिबान के अत्याचार में साथ दे रहा पाकिस्तान भी बेनकाब हो गया। अफगानिस्तान ने जहां तालिबान के पीछे पाकिस्तान की भूमिका को उजागर किया। वहीं, इस आपात बैठक की अगुवाई कर रहे भारत ने कहा कि आतंकवाद को बढ़ावा देने वालों की जवाबदेही तय होना जरूरी है। सुरक्षा परिषद सदस्यों ने एक सुर में हिंसा को रोकने के लिए संघर्ष विराम पर जोर दिया। इस बैठक में पाकिस्तान को नहीं शामिल किया गया।

भारत ने कहा-आतंकी पनाहगाह खत्म हो

सुरक्षा परिषद की इस अहम बैठक की अध्यक्षता कर रहे भारतीय राजदूत टीएस तिरुमूर्ति ने कहा कि अफगानिस्तान में शांति के लिए जरूरी है कि आतंकी पनाहगाह खत्म की जाएं। इसके साथ ही आतंकियों को रसद पहुंचाने वाली रसद लाइनों को खत्म कर आतंकवाद के हर स्वरूप के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने की जरूरत है। भारत ने आग्रह किया कि सुरक्षा परिषद हालात की समीक्षा के बाद अफगानिस्तान में व्यापक शांति के लिए तत्काल संघर्ष विराम के उपायों पर कदम उठाए।

अफगानिस्तान ने किया बेनकाब

बैठक में अफगानिस्तान के प्रतिनिधि ने कहा कि तालिबान ने बर्बर हमले तेज किए हैं, जिससे हालात बहुत गंभीर हो गए हैं। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि तालिबान के साथ विदेशी लड़ाके भी शामिल हैं। संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान के राजदूत गुलाम इस्काजई ने पाकिस्तान में तालिबानी लड़ाकों को मिल रहे मदद, वहां के अस्पतालों में हासिल हो रहे इलाज का हवाला देते हुए पाक सरकार से तालिबान की सप्लाई लाइन खत्म करने की अपील की। उनका कहना था कि पाकिस्तान में तालिबान के लिए वित्तीय संसाधन जुटाने को लेकर अनेक वीडियो सबूत सामने आते रहे हैं। इस्काजई का कहना था कि मौजूदा हालात एक ऐसा युद्ध है जिसकी मशीन पर्दे के पीछे रहकर चलाई जा ही है।

ताकत के दम पर सत्ता नहीं: अमेरिका

अमेरिका ने सुरक्षा परिषद की बैठक में कहा कि अगर तालिबान ताकत के दम पर काबुल की सत्ता हथियाने की कोशिश करते हैं तो वो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग-थलग पड़ जाएंगे। अफगानिस्तान से अपने सेनाएं हटा रहे अमेरिका ने तालिबानी हमलों की सख्त लहजे में निंदा करते हुए कहा कि किसी मौजूदा स्थिति का सैन्य तरीके से समाधान निकालना मुमकिन नहीं है।

चीन ने भी किया हिंसा का विरोध

सुरक्षा परिषद की बैठक में चीन के प्रतिनिधि ने कहा कि ताकत के दम पर अफगानिस्तान में कोई सरकार नहीं बनाई जानी चाहिए। भारत के साथ ही सुर मिलाते हुए चीन ने भी अफगानिस्तान में हिंसा का विरोध किया। हालांकि, चीन ने मौजूदा हालात की तोहमत अमेरिका पर डाली।

कई देश हिंसा के खिलाफ

इसके अलावा, फ्रांस, रूस, ब्रिटेन, एस्टोनिया, नार्वे समेत सुरक्षा परिषद के सभी सदस्य देशों ने अफगानिस्तान में बीते कुछ समय के दौरान बढ़ी हिंसा को लेकर चिंता जताई। साथ ही हिंसा में मासूम नागरिकों, चिकित्सा दलों और यूएन कर्मियों के खिलाफ हुए हमलों की भी निंदा की।

आज का राशिफल एवं पंचांग….

आज का राशिफल एवं पंचांग8 अगस्त 2021, रविवार
🌺🔥🏵️🎯🌹💐💐🌷🎉
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन-दक्षिणायण
मास-श्रावण
पक्ष-कृष्ण
संवत्सर नाम-आनन्द
ऋतु-वर्षा
वार-रविवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-अमावस
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-पुष्य
योग (सूर्योदयकालीन)-व्यतिपात
करण (सूर्योदयकालीन)-चतुष्पद
लग्न (सूर्योदयकालीन)-कर्क
शुभ समय-9:11 से 12:21, 1:56 से 3:32
राहुकाल- सायं 4:30 से 6:00 बजे तक
दिशा शूल- पश्चिम
योगिनी वास-ईशान
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-कर्क
व्रत/मुहूर्त-रविपुष्य/सर्वार्थसिद्धि योग/हरियाली अमावस/मूल प्रारंभ
यात्रा शकुन- इलायची खाकर यात्रा प्रारंभ करें।
आज का मंत्र-ॐ घृणि: सूर्याय नम:।
आज का उपाय-मंदिर में स्वर्ण दान दें।
वनस्पति तंत्र उपाय-बेल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
💐🔥🌸🌷🎉🌹🌺🏵️🎯
आज का राशिफल
🎯🎯🎯🎯🏵️

मेष:-

आज आपका मन धर्म-कर्म में लगेगा। पुराने मतभेद सुलझने के कारण आपको सकारात्मक रहेंगे। आपको धन लाभ होगा। किसी अपरिचित व्यक्ति से लेनदेन न करें। बातचीत करते समय सतर्क रहें। विरोधियों पर नजर रखें।
🏵️🎯💐🔥🌷🎉🌹🌺🌸

वृष:-

आपका दिन शानदार रहेगा। नई जानकारी मिलेगी। छात्रों को कामयाबी मिल सकती है। काम के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति की सूचना मिलेगी। महिला वर्ग से लाभ होगा। आपका काम आगे बढ़ेगा।
🌸🌺🌹🎉🔥🔥🎯🎯🏵️

मिथुन:-

आपकाे आज घाटा हो सकता है। नए लोगों से मुलाकात होगी। दफ्तर का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। काम की जिम्मेदारी ज्यादा रहेगी। परिवार के लोगों का साथ मिलेगा। कारोबार सामान्य रहेगा।
🏵️🎯🔥🎉🌺🌺🌸🌷💐

कर्क:-

धार्मिक यात्रा का प्लान बनाएंगे। प्रभु की आराधना में मन लगेगा। प्रसन्नता रहेगी। आपके व्यवहार से सभी प्रभावित होगें। किसी काम में लाभ की संभावना है। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार दिखेगा।
💐🌷🌸🎉🔥🎯🎯🏵️🌹

सिंह:-

अधिक काम होने के कारण कुछ दिक्कत महसूस करेंगे। हालांकि परिवार वालों के सहयोग से आपको कुछ राहत मिल सकती है। धर्म-कर्म के कार्य करेंगे।बजट प्रभावित हो सकता है।किसी बात को लेकर ज्यादा चिंता न करें।
🏵️🏵️🔥🔥🎉🌸🌷💐🌺

कन्या:-

आपको धन लाभ होगा। आपको किसी बुद्धिजीवी की मदद मिलेगी। शासकीय कार्य पूरे होंगे। कानूनी मामले आगे बढ़ेंगे। किसी रिश्तेदार के साथ मतभेद सुलझ सकते हैं। छात्रों को नई जानकारी मिलेगी। कारोबार में लाभ होगा।
🌺💐🌸🎉🔥🏵️🌹🎯🎯

तुला :–

आपका किसी से विवाद हो सकता है। किसी रिश्तेदार के साथ मतभेद उभर सकते हैं। अचल संपत्ति को लेकर विवादित स्थिति निर्मित होने की आशंका है। तनाव को कम करने का प्रयास करें।
🎯🌹🔥🔥🎉🌸💐🌺🌷

वृश्चिक:-

आज आपको लाभ होने की संभावना है। आपका कारोबार अच्छा चलेगा। आज आप धार्मिक कार्यों में शामिल होंगे।अपनी दिनचर्या में परिवर्तन लाने का प्रयास करें। नया काम शुरू करने का प्लान बना सकते हैं।
🌷🌺💐🌸🎉🔥🌹🎯🏵️

धनु:-

किसी रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है। नौकरी में परिवर्तन कर सकते हैं। दफ्तर में अफसर से किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। कारोबार में लाभ की संभावना है। यात्रा पर जा सकते हैं। किसी की सलाह से आपके कार्य पूरे होंगे।
🏵️🎯🌹🔥🎉🌸💐🌺🌷

मकर:-

कुछ लोगों की वजह से आपको नुकसान हो सकता है। दफ्तर में काम का दबाव रहेगा। किसी की बात से आपको ठेस लग सकती है।जरूरी फैसले परिवार के लोगों से पूछकर लें। युवाओं को कामयाबी मिलेगी। प्रसन्न रहेंगे। सेहत में सुधार होगा।
🌷🌺💐🌸🔥🌹🎯🏵️🏵️

कुंभ:-

आपकी पुराने मित्र से काफी दिनों बाद मुलाकात होगी। छात्रों को खुशखबरी मिलेगी। काम के सिलसिले में दूसरे शहर जा सकते हैं। ऑफिस में सहयोगियों के साथ अच्छा दिन बीतेगा। काम पूरे होंगे।
🏵️🎯🌹🌸💐💐🌷🎉🎉

मीन:-

सामाजिक कार्यों में आज हिस्सा लेंगे। आपकाे कर्ज की रकम वापस मिल सकती है। कारोबार में लाभ होने की संभावना है। कार्य को आगे बढ़ाने के बारे में सोच सकते हैं। किसी की तबियत बिगड़ने की आशंका है। स्वास्थ्य सेवा में ज्यादा खर्च होगा।
🎉🌷💐🌸🌹🎯🏵️🔥🌺

बाबरा पेट्रोल पंप से 70 हजार रुपयों की चोरी करने वाले आरोपी को 24 घंटे के भीतर गांधीनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार…

अम्बिकापुर :– बाबरा पेट्रोल पंप फुन्दुरडिहारी गांधीनगर में कल दोपहर हुए 70 हजार रुपयों की चोरी के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की हैं। आरोपी द्वारा पेट्रोल पंप के दराज से करीब सत्तर हजार रूपये की चोरी उस समय कर ली गई थी जब पेट्रोल पंप में काम करने वाले कर्मचारी पंप में काम करने में व्यस्त थे।
जिसके बाद चोरी की रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज करवाई गई। जिसके बाद गांधीनगर पुलिस द्वारा पेट्रोल पंप के सीसी टीव्ही फुटेज के आधार पर अज्ञात आरोपी का पता साजी कर रही थी कि आज मुखबीर से सूचना मिली कि गंगापुर भुईयापारा का रहने वाला चन्द्रीका भुईया उक्त सीसीटीव्ही फुटेज जैसा है। जिसके बाद चन्द्रीका भुईया पिता सोहन भुईया उम्र 50 साल को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करते हुए चोरी किये गये पैसा में से कुछ पैसा शराब पीने खाने में खर्च करने तथा 44900 रुपए को कपड़े में लपेट कर अपने घर के सीट छप्पर के उपर छीपा कर रखना बताया गया। पुलिस द्वारा आरोपी की निशानदेही पर 44900 रूपया जप्त कर लिया गया हैं साथ ही आरोपी चन्द्रीका भुईया का यह कृत धारा सदर का पाये जाने पर उसे न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।
24 घण्टे में आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक अलरिक लकड़ा, सउनि निर्मला कश्यप, प्र.आर. सतीश कुमार सिंह, प्र. आर. मनोज मालवीय, म.प्र.आर राधा यादव, आर. समीनुहसन फिरदौसी, आलम खान, आर. अतुल सिंह, आर. सूरेशगुप्ता, सैनिक अनिल साहू का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

जंगल में मिली प्रेमी जोड़े की लाश,,आत्महत्या की आशंका…

कोरबा :– कोरबा जिले में जंगल में युवक-युवती की लाश मिली है। आशंका जताई जा रही है कि मामला अफेयर से जुड़ा हुआ हो सकता है। ग्रामीणों ने दोनों के शवों को देखा तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। ग्रामीणों का कहना है कि युवक का शव फांसी पर लटका हुआ था, जबकि युवती का शव जमीन पर पड़ा था। घटना रामपुर पुलिस चौकी के गोढ़ी गांव की है।
सड़क किनारे खड़े देखा गया
लड़की की पहचान नंदिनी श्रीवास उम्र 20 वर्ष तो लड़के की पहचान राजेंद्र दास उम्र 23 वर्ष के तौर पर की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने दोनों को दोपहर करीब एक बजे गोढ़ी जंगल के आस पास सड़क किनारे देखा था। इसके बाद दोनों की लाश शाम को करीब 4 बजे जंगल की अंदर देखी गई है। ग्रामीणों ने देखा कि राजेंद्र दास की लाश पेड़ पर लटकी हुई है। वहीं नंदिनी की लाश लड़के की लाश के कुछ दूर में जंगल में पड़ी हुई थी।
पुलिस की जांच में ये पता चला है कि दोनों कोरबा शहर के पथरीपारा के रहने वाले हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम करा लाश परिजनों को सौप दिया हैं। वहीं मौके से एक बाइक भी जब्त की गई है। फिलहाल पुलिस इस मामले में हर एंगल से जांच कर रही है। इधर रामपुर चौकी प्रभारी मयंक मिश्रा का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला अफेयर का लग रहा है, लेकिन जब तक विस्तृत जांच नहीं हो जाती तब तक कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

टी. एस. सिंहदेव ने दिया मंत्री पद से इस्तीफा.?? जाने इस खबर की पूरी सच्चाई…

अम्बिकापुर :– छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है ऐसी अफवाह कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर फैल गई।
जब की यह खबर पूरी तरह से निराधार और झूठी हैं।
ANI न्यूज ने इस खबर का खण्डन किया हैं।

अब कोरोना वैक्सीन के लेने होंगे केवल 1 डोज,,, Johnson and Johnson कंपनी की सिंगल डोज वैक्सीन को भारत में मिली मंजूरी..

नई दिल्ली :– जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी की सिंगल डोज वैक्सीन को भारत में इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी मिल गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने इस बात की जानकारी दी.स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्वीट किया कि जॉनसन एंड जॉनसन की सिंगल डोज कोरोना वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल की अनुमति दे दी गई है. यह वैक्सीन कोरोना के खिलाफ भारत की लड़ाई को मजबूत करेगी.
जान लें कि जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी ने भारत में सिंगल डोज कोरोना वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए शुक्रवार को केंद्र सरकार से अनुमति मांगी थी.

टीकाकरण अभियान में आएगी तेजी

जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी के मुताबिक, भारत में सिंगल डोज वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल को मंजूरी मिलना मील का पत्थर साबित होगा. इससे टीकाकरण अभियान में तेजी आएगी. बता दें कि जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी का दावा है कि उसकी कोविड-19 की सिंगल डोज कोरोना वायरस के खिलाफ 85 फीसदी तक कारगर है. ये भी दावा किया गया है कि वैक्सीन लगने के 28 दिनों के भीतर ये मृत्यु दर को कम करने, मरीजों के अस्पताल में भर्ती होने की संख्या को भी कम करने में सक्षम है.

भारत में 50 करोड़ लोगों को लग चुकी है वैक्सीन

गौरतलब है कि भारत में अब तक 50,10,09,609 लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है. पिछले 24 घंटे में भारत में 49,55,138 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के नए 38,628 केस सामने आए हैं और 40,017 संक्रमित रिकवर हुए हैं. इस दौरान 617 लोगों की कोरोना की वजह से मौत हो गई
बता दें कि जॉनसन एंड जॉनसन की इस वैक्सीन के इस्तेमाल की मंजूरी मिलने से यह सिंगल डोज वाली भारत की पहली वैक्सीन होगी. इससे पहले भारत में कोवैक्सिन, कोविशील्ड और स्पूतनिक-वी को इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी मिल चुकी है. ये तीनों वैक्सीन डबल डोज वाली हैं और लोगों को 2 डोज लेनी पड़ती हैं.

मुंबई के तीन रेलवे स्टेशनों, अमिताभ बच्चन के बंगले पर बम रखने की सूचना, पुलिस ने मोबाइल ट्रैक कर दो लोगों को हिरासत में लिया..

मुंबई :– मुंबई पुलिस के मुख्य नियंत्रण कक्ष को शुक्रवार रात को एक फोन आया जिसमें फोन करने वाले शख्स ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी), भायखला, दादर रेलवे स्टेशनों और अभिनेता अमिताभ बच्चन के जुहू में स्थित बंगले में बम रखे गए हैं।
पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘फोन आने के बाद राजकीय रेलवे पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल के साथ ही बम निरोधक दस्ता, श्वान दस्ता और स्थानीय पुलिसकर्मी इन स्थानों पर पहुंचे और तलाश अभियान चलाया।’’ हालांकि, बाद में यह सूचना गलत निकली और इस संबंध में पड़ोसी ठाणे जिले से दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। अधिकारी ने शनिवार को बताया कि पकड़े गए लोगों में से एक ट्रक चालक है। पुलिस ने बताया कि उन्हें शुक्रवार रात को फोन आया जिसके बाद इन चार स्थानों पर तलाशी ली गयी लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया।
आतंकवाद रोधी दस्ता (एटीएस), त्वरित कार्रवाई दल (क्यूआरटी), मरीन ड्राइव और आजाद मैदान समेत कुछ स्थानीय पुलिस थानों के दल भी अभियान में शामिल रहे, लेकिन कई घंटों की तलाशी के बाद सीएसएमटी और तीन अन्य स्थानों पर कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने फोन करने वाले व्यक्ति का मोबाइल नंबर ट्रैक किया और ठाणे जिले में मुंब्रा के समीप शिल फाटा इलाके से उसे पकड़ लिया। उन्होंने बताया, ‘‘फोन करने वाला शख्स महाराष्ट्र के मराठावाड़ा क्षेत्र से ट्रक चालक है। हमें पता चला कि उसे शराब पीने की लत है। उसके साथ एक और व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है तथा मामला दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।’’

घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ ,, आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज..

आकाश रावत
जिला ब्यूरो सरगुजा
अंबिकापुर –
लखनपूर बाजार पारा की रहने वाली एक युवती से उसी के गांव में रहने वाले एक युवक विजय गुप्ता ने युवती को घर पर अकेली पाकर
,घर में घुसकर युवती के साथ छेड़छाड़ व बेईज्जती की। युवती ने बताया की युवक ने बेइज्जती करने के नियत से उसके हाथ व बाह को पकड़कर लिया था और उसकी छातीपर लात भी मारी थी। आरोपी ने युवती के शरीर को टच करते हुए छेड़छाड़ की जिसके बाद युवती द्वारा चिल्लाने पर वह वहां से भाग निकला। जब युवती का भाई घर लौटा तो युवती ने उसे घटना की जानकारी दी।
युवती ने मामले की शिकायत 5.8.21 को महिला थाना अम्बिकापुर में की। जिसके बाद पुलिस द्वारा आरोपी विजय गुप्ता के ऊपर धारा 354,354(क) तथा 452 के तहत मामला दर्ज लिया हैं। आगे की कार्यवाही की जा रही हैं।

आज के दिन किसकी चमकेगी किस्मत और किसको मिलेगा भाग्य का साथ… जानें अपने राशिफल में…

आज का राशिफल एवं पंचांग 7अगस्त 2021, शनिवार
🎯🏵️🌺🌹🎉🌷🌸🔥💐
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन-दक्षिणायण
मास-श्रावण
पक्ष-कृष्ण
ऋतु-वर्षा
संवत्सर नाम-आनन्द
वार-शनिवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-चतुर्दशी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-पुनर्वसु
योग (सूर्योदयकालीन)-सिद्धि
करण (सूर्योदयकालीन)-विष्टि
लग्न (सूर्योदयकालीन)-कर्क
शुभ समय- प्रात: 7:35 से 9:11, 1:57 से 5:08 बजे तक
राहुकाल- प्रात: 9:00 से 10:30 तक
दिशा शूल-पूर्व
योगिनी वास-पश्चिम
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-कर्क
व्रत/मुहूर्त-पंचक प्रारंभ/भद्रा
यात्रा शकुन-शर्करा मिश्रित दही खाकर घर से निकलें।
आज का मंत्र-ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनयै नम:।
आज का उपाय-शनि मंदिर में सौंफ चढाएं।
वनस्पति तंत्र उपाय-शमी के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🔥🌸🌸🌷🎉🌹🎯🌺🏵️
आज का राशिफल
🎯🎯🎯🎯🎯

मेष:-

आज का दिन उलझन से भरा रहेगा। किसी काम को कल के लिए न टालें। सरकारी कार्य आगे बढ़ेंगे। परिवार के किसी सदस्य से विवाद के चलते मानसिक रूप से आप विचलित रहेंगे। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। काम का दबाव आज कुछ कम हो सकता है। कीमती सामानों की सुरक्षा करें।
💐🌺🌷🔥🎯🌸🏵️🎉🌹

वृष:-

कर्ज की रकम वापस मिलेगी। आपको शुभ सूचना मिल सकती है। आज आप सामाजिक कार्यों के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। आपको नई जानकारी मिलेगी। निवेश के प्रस्ताव को टाल दें। सगे संबंधियों की ओर से खुशखबरी मिलेगी। छात्रों को लाभ होगा। जोखिम वाले कार्य सावधानी से करें।
🌹🎉🏵️🌸🎯🔥🌷🌺💐

मिथुन:-

संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा। संपत्ति से जुड़े मामले सुलझ सकते हैं। नया काम शुरू करने का प्लान बना सकते हैं। पुरानी रूकी हुई रकम वापस मिलने की संभावना है।ऑफिस के लोगों का सहयोग मिलेगा। सामाजिक रूप से आपकी सराहना होगी।
💐🌺🌷🔥🎯🏵️🎉🌹🌹

कर्क:-

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपको धन लाभ होने की संभावना है। भाग्य का साथ मिलेगा। कर्ज की रकम चुका पाएंगे। परिवार की जरूरतें पूरी कर सकते हैं।जरूरी कार्य के लिए दूसरे शहर जा सकते हैं। आपका काम आगे बढ़ेगा।
🌹🎉🏵️🎯🔥🌷🌺💐🌸

सिंह:-

आज आप उलझन में रहेंगे। साझेदारों पर नजर रखें। वित्तीय लेनदेन करते समय सतर्क रहना जरूरी होगा। कर्ज की रकम वसूल करने में परेशानी होगी। अनजान लोगों से उधार न दें। आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है। खर्च ज्यादा होगा।लाइफ पार्टनर के सहयोग से कुछ दिक्कत दूर हो सकती है।
🌸🌺🌷🌷🔥🎯🏵️🎉🌹

कन्या:-

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। पदोन्नति की सूचना मिल सकती है। फील्ड में काम करने वालों को नए अवसर मिलेगं। आपके कौशल की अफसर सराहना करेंगे। युवाओं को नौकरी मिल सकती है। नए काम से आपको लाभ होने की संभावना है। प्रसन्न रहेंगे।
🌹🎉🏵️🎯🔥🌷🌺🌸💐

तुला:-

आज आपका दिन सुखद रहेगा। आज धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। किसी जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं। आज आप मानसिक रूप से शांत महसूस करेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आपकी लगभग सभी कार्य पूरे हो सकते हैं। धन लाभ होने की संभावना है। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी। रिश्ता तय हो सकता है।
💐🌸🌺🌷🎯🏵️🏵️🎉🌹

वृश्चिक:-

आज किसी से विवाद की आशंका है।परिवार में कलह-क्लेश हो सकते हैं। अचल संपत्ति से जुड़ी दिक्कत फिलहाल नहीं सुलझेंगे। युवाओं को सफलता मिलेगी। आपको शांत रहने का प्रयास करना चाहिए। नशापान से दूर रहें। निवेश को टालें। जोखिम ले सकते हैं।
🌹🎉🏵️🌷🌷🌸💐🔥🔥

धनु:-

आज आप यात्रा पर जा सकते हैं। आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे।अविवाहितों के लिए रिश्ते की सूचना आ सकती है।आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। आपको कर्ज की रकम वापस मिल सकती है। अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न रहेगा।
🔥💐🌸🌷🏵️🎉🌹🎯🌺

मकर:-

आज आपको अपरिचित लोगों से सावधान रहना होगा।जमीन या मकान में निवेश कर सकते हैं। पुरानी बीमारी उभर सकती है।युवाओं को लाभ होगा। कामयाबी मिलेगी। शासकीय कार्य पूरे होंगे। धन संपत्ति से जुड़े मामले उलझ सकते हैं।
🌺🎯🌹🎉🏵️🌷🌸💐🔥

कुंभ:-

आज आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। काम का दबाव ज्यादा रहेगा। रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। आपको संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। ऑफिस में किसी से अनबन की आशंका है।आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।
🔥💐🌸🌷🏵️🎉🌹🎯🌺

मीन:-

आज जोखिम से जु़ड़े कार्य करने वाले सतर्क रहें। कारोबार अच्छा चलेगा। चोट लगने की आशंका है। नए काम से आपको लाभ होगा। आर्थिक दिक्कतें दूर होंगी। आपको नई जानकारी मिलेगी। कैरियर से जुड़ी चिंता दूर हो सकती है। आपकी सेहत ठीक रहेगी। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी।
🌺🎯🌹🎉🌷🌷🌸💐🔥

18वीं बटालियन के सी.ओ.भगत का स्थानांतरण, विदाई के दौरान नम हुई आंखें..

कोरिया :- मनेंद्रगढ़ 18 वी बटालियन के जिला कमांडेंट अधिकारी की विदाई के दौरान कंपनी में कार्यरत छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के अधिकारियों एवं सैनिकों की आंखें नम हो गई । और नम आंखों से जिला अधिकारी को उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ विदा किया गया जिला कमांडेंट अधिकारी अपने मृदु वाणी और कुशल व्यवहारिकता के लिए जाने जाते थे उनके 15 माह के कार्यकाल के दौरान कोई ऐसा कर्मचारी नहीं होगा जो इनकी व्यावहारिकता से प्रभावित ना हुआ हो इनके कुशल नेतृत्व में बटालियन के स्थानों के भी रूपरेखा में बदलाव देखने को मिला है। अपने सरल और सहज एवं मित्र वत व्यावहारिकता का छाप छोड़कर चले गए विदाई के दौरान अधिनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने यह अफसोस जताया कि हमें इनके कुशल नेतृत्व के कार्यकाल में बहुत कुछ सीखने को मिला है जो कि हमारे भविष्य में काम आएगा। और ऐसे अधिकारी का दोबारा मिल पाना असंभव सा है वे हमारे लिए प्रेरणास्रोत रहे हैं।
18वीं बटालियन के मुख्य कमांडेंट अधिकारी श्री सृजन भगत ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे भी यहां से जाते हुए बहुत दुख हो रहा है लेकिन शासन का आदेश है और हम एक कर्तव्य के सूत्र से बंधे हुए हैं कंपनी के अधिकारियों कर्मचारियों ने पुष्प कुछ एवं फूल मालाएं पहनाकर प्रसन्नता पूर्वक विदाई की कार्यक्रम के दौरान बटालियन के समस्त अधिकारी कर्मचारी गण मौजूद रहे।

हिंदू सेना स्थापना दिवस और नए सदस्यों के सदस्यता ग्रहण की बैठक संपन्न

कोरिया(चिरमिरी) हिंदू सेना सनातन धर्म की रक्षा और हिंदुत्व के कार्य के साथ अपने सामाजिक दायित्व के सतत निर्वहन में समर्पण भाव होकर कार्य कर रहा है ऐसे में हिंदू सेना कोरिया जिला अध्यक्ष राजेश यादव महिला विंग की प्रदेश महामंत्री भारती सिंह के निर्देशानुसार हिंदू सेना सदस्यता अभियान में हुई बैठक में लगभग 10 नए सदस्य जुड़े इसके साथ ग्राम पंचायत मनसुख अध्यक्ष अभिषेक भारिया को नई जिम्मेदारी दी गई साथ ही हिंदू सेना का स्थापना दिवस आगामी 10 अगस्त को मनाया जाएगा जिसको लेकर भव्य तैयारी की जा रही है हिंदू सेना अपने टीम की विस्तार के लिए पूरे संगठन के पदाधिकारी तन मन के साथ लगे हुए हैं वही महिला विंग को मजबूती देने के लिए भारती सिंह महिला टीम की विस्तार के लिए अनेक बिंदुओं पर चर्चा परिचर्चा की साथ ही लगभग 5 नई महिलाएं हिंदू सेना महिला विंग की सदस्यता ग्रहण किया आज की बैठक में मुख्य रूप से सूरज देवांगन अजय पांडे चंद्र प्रताप राम दीवान ओम प्रकाश शुक्ला ज्योति सिंह सोनी सुनीता रोशनी देवांगन लक्ष्मी रामधन रवि प्रिंस की गरिमामय उपस्थिति रही सभी सदस्य और पदाधिकारियों ने हिंदू सेना की टीम को विस्तार देने के लिए हर संभव प्रयास की बात कही है

महिला के साथ छेड़छाड़ व मारपीट के आरोप में महिला के जेठ,जेठानी व भतीजियों पर केस दर्ज…

आकाश रावत
जिला ब्यूरो सरगुजा
अंबिकापुर :–
नमनाकला की रहने वाली एक महिला ने अपने ही जेठ पर छेड़छाड़ तथा जेठानी और उनके बच्चों पर मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने की शिकायत महिला थाना अम्बिकापुर में की हैं।
महिला ने अपने शिकायत में लिखा हैं की उसके जेठ विजय सोनी जिनका घर महिला के घर के पास में ही है दिनाक 16/07/2021 जब वह घर पर अकेली थी, उसे घर पर अकेला पाकर महिला के घर में घुस कर महिला के हाथ बाह पकड़ कर छेड़छाड़ वह बदतमीजी करने लगा और जब महिला हल्ला करने पर लगी तब उसकी आवाज सुन महिला का पति और बच्चे आ जाते है जिसके बाद महिला का जेठ विजय पीछे के दरवाजे से भाग जाता हैं। जिसके बाद विजय की पत्नी तथा बच्चे मुझे गंदी गंदी गालियां देकर उसे जान से मारने की धमकी देकर महिला के साथ मारपीट करने लगते हैं। जिसके बाद महिला द्वारा मामले की शिकायत महिला थाने में की जाती हैं।
महिला की शिकायत पर पुलिस द्वारा 1. विजय सोनी पिता सत्यनारायण सोनी उम्र 40 वर्ष 2. सावित्री सोनी पति विजय सोनी 3. खुशबू पिता विजय सोनी 4. शोभा सोनी पिता विजय सोनी सभी निवासी नामनाकला पावर हाउस के पास थाना गांधीनगर पर 154 धारा के तहत
धारा 452, धारा 354, धारा 354क, धारा 254, धारा 323, धारा 506, धारा 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया हैं।

नशे के कारोबारी न ले टेंशन,,, करे पैसों का इंतजाम,,,पुलिस देगी प्रोटेक्शन…

अंबिकापुर :– आज का अंबिकापुर जहां हम रहते हैं वह पुराने अंबिकापुर से बिल्कुल अलग है जहां पहले किसी भी प्रकार की नशीली प्रवृत्ति और नशे संबंधी गतिविधि नहीं होती थी लेकिन आज अंबिकापुर में शायद ही कोई ऐसा क्षेत्र होगा जहां नशे का कारोबार नहीं होता हो।

पुलिस के कर्मचारी नही दलालों की दलाल हैं कुछ पुलिस वाले
आज अम्बिकापुर का युवा वर्ग इन दलालों की वजह से नशे के गिरफ्त में पहुंच गया है। यहां के बच्चे बच्चे को पता है की नशे का कारोबार कहां और कौन करता है। अगर आपको नशीली सिरप, नशीली गोली, ब्राउन शुगर, चरस ,गांजा, नशीली इंजेक्शन लेनी होगी तो किसी बच्चे से भी पता पूछ कर ले सकते हैं , लेकिन सोचने वाली बात तो यह है की धड़ल्ले से बिक रहे इस नशे के कारोबार पर पुलिस की नजर कैसे नहीं पड़ती।
आखिर क्या कारण है कि पुलिस प्रशासन नशे के कारोबारियों तक नहीं पहुंच पा रही है और नशे के व्यापार को खत्म नहीं कर पा रही है। इतने तादाद में अलग अलग अलग जगहों पर नशे के कारोबारी अपना व्यापार जमा कर बैठे हैं यह संभव कैसे हैं??

सोचने वाली बात तो यह है कई जगह पर हमें पता चला की पुलिस वाले खुद नशे के कारोबारियों पर मेहरबान है और उनके संरक्षण से नशे के कारोबारी फूल फल रहे हैं, और कार्रवाई ना करने के नाम पर पुलिस वाले मोटी रकम लेकर अपना जेब भर रहे हैं। एक अनुमान के अनुसार लगभग सभी नशे के कारोबारियों से पुलिस वालों के हफ्ते और महीने बंधे हुए हैं। कहीं ना कहीं इसमें पुलिस के बड़े अधिकारियों कि भी संलिप्तता होगी जिसकी वजह से छोटे कर्मचारी अवैध उगाही करने में सफल हो पा रहे हैं।

कहीं 50000 लेकर छोड़ने तो कहीं 1 लाख रुपए लेकर बेचने देने की बात भी होती होगी

आखिर हर गली चौराहे पर नशीले पदार्थों की इतनी भारी मात्रा में बिक्री कैसे हो रही हैं? क्या यह सोच कर कि सामने वाला व्यक्ति नशीली पदार्थ बेचकर अपना घर चला रहा है उसे छोड़ देंगे या उससे 50,000 या ₹100000 लेकर बेचने की अनुमति दे देंगे। आखिर ऐसे भ्रष्ट और अपराधी प्रवृत्ति के नशे के कारोबारी एवं उनकी दलाली करने वाले पुलिस वालों पर कार्यवाही कब होगी।

ऐसे बहुत से मामले हैं जिनमें पुलिस नशे के व्यापारियों से दलाली कर उगाही करती है जिसका साक्ष्य हमारे पास उपलब्ध है, जिसे कार्यवाही ना होने पर न्यूज़ के माध्यम से दिखाया जाएगा।

हमारे द्वारा आने वाले कुछ दिनों में स्पष्ट रूप से रिश्वत लेने वाले पुलिस वालों के नाम का खुलासा किया जाएगा जो नशे के व्यापार को बढ़ावा देने के लिए तथा अपनी जेब भरने के लिए नशे के सौदागरों से वसूली करते हैं।

error: Content is protected !!