काबुल :– काबुल पर कब्जे के बाद तालिबान ने भारत से सभी तरह का आयात-निर्यात रोक दिया है। भारतीय निर्यात संगठन संघ (एफआईईओ) के महानिदेशक डॉ. अजय सहाय ने बुधवार को समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तालिबान ने पाकिस्तान के ट्रांजिट मार्ग से माल की ढुलाई बंद कर दी है। इससे मुल्क में भारत से सामान की आवाजाही रुक गई है।
उन्होंने कहा, ‘हम अफगानिस्तान के घटनाक्रम पर कड़ी नजर रखे हैं। वहां से आयात पाकिस्तान के पारगमन मार्ग से होता है। अब तालिबान ने पाकिस्तान से माल की आवाजाही रोक दी है, इसलिए लगभग आयात बंद हो गया है।’
डॉ. सहाय के मुताबिक भारत अफगानिस्तान के बड़े व्यापार साझेदारों में से एक है। नई दिल्ली से काबुल को साल 2021 में अब तक 83.5 करोड़ डॉलर (लगभग 6262.5 करोड़ रुपये) का सामान निर्यात किया जा चुका है।
वहीं, अफगानिस्तान से भारत में लगभग 51 करोड़ डॉलर (लगभग 3825 करोड़ रुपये) का सामान आयातित हो चुका है। व्यापार के अलावा भारत ने अफगानिस्तान में बड़े पैमाने पर निवेश भी कर रखा है। मुल्क में भारत की ओर से संचालित 400 से अधिक परियोजनाओं में तीन अरब डॉलर (लगभग 225 अरब रुपये) का निवेश होने का अनुमान है।
फेडरेशन ऑफ इंडिया एक्सपोर्ट ऑर्गनाइजेशन ने इस बात को लेकर चिंता जाहिर की कि अफगानिस्तान में अस्थिर स्थिति के कारण आने वाले दिनों में ड्राई फ्रूट्स की कीमतें बढ़ सकती हैं। भारत करीब 85 फीसदी सूखे मेवे अफगानिस्तान से आयात करता है।
काबुल पर कब्जे के बाद तालिबान ने दिखाया असल चेहरा, भारत के साथ आयात-निर्यात पर लगाई रोक…
कुन्नी समिति में 21,94,931 की गबन करने वाले राजीव वर्मा पर प्रदेश सचिव के सतत प्रयास से कराया गया अपराध दर्ज। किसी भी प्रकार का अपराध या भ्रष्टाचार नही किया जाएगा बर्दास्त:– प्रदेश सचिव श्री शैलेन्द्र प्रताप सिंह
कुन्नि प्रदेश सचिव शैलेंद्र प्रताप सिंह के सफल नेतृत्व में कुन्नी सहकारी समिति ने पूर्व प्रबन्धक राजीव उर्फ राजू कुन्नी सहकारी समिति में भ्र्ष्टाचार के आरोप में संचालक मण्डल कुन्नी में बर्खास्त कर दिया था औऱ सहकारी विभाग द्वारा तीन सदस्यीय टीम बनाकर जांच की जा रही थी राजीव वर्मा द्वारा किये गए गबन हेराफेरी की जांच की जा रही थी इस जांच टीम में सहकारिता विभाग के ही दीपा केरकेट्टा A .R पैंकरा औऱ N तिग्गा शामिल थे
ज्ञात हो कि प्रेदश सचिव शैलेंद्र प्रताप सिंह के लगातार सतत प्रयास के बाद जांच में पाया गया कि पूर्व प्रबन्धक राजीव वर्मा द्वारा 21,94,931 लाख रुपये कि गबन किया गया था जांच के बाद अपराधी के खिलाफ थाना अम्बिकापुर में धारा 409 420 467 468 469 471 अपराध पंजीबद्व किया गया है प्रदेश सचिव शैलेंद्र प्रताप सिंह जी द्वारा बोला गया कि भूपेश बघेल जी टी एस सिंह देव जी के शासन काल में ऐसे कोई भी भ्र्ष्टाचार में लिप्त अधिकारियों पर कार्यवाही होगी श्री सिंह जी ने बताया कि पूर्व प्रबन्धक राजीव वर्मा निलबिंत है औऱ उसके ऊपर कार्यवाही जारी है
चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ में होंगे 36 जिले : चरण दास महंत ने सीएम बघेल से की सिफारिश,,,ये हो सकते हैं संभावित जिले….
शक्ति :– अगर सबकुछ ठीक रहा तो छत्तीसगढ़ में जल्द ही 36 जिले होंगे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने भी इसी ओर इशारा किया है। डॉ. महंत ने कहा कि प्रदेश में 28 जिले थे। 4 नए जिले बन गए। अब प्रदेश में 32 जिले हो गए हैं। अगले विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में 36 जिले होंगे। इसको लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री को 4 और नए जिले बनाने की सलाह दी है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा- उनके क्षेत्र में नए जिले बने, वे सौभाग्यशाली हैं।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. महंत अपने सक्ती को जिला बनाने की घोषणा के बाद एक दिवसीय दौरे पर वहां पहुंचे थे। वे सक्ती से विधायक भी हैं। डॉ. महंत ने कहा कि सक्ती को जिला बनाने की मंशा पहले से ही थी, इसीलिए IAS अफसर को भी वहां पहले ही तैनात कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि जिला बनने के बाद क्षेत्र के लोगों को आर्थिक विकास के अवसर मिलेंगे। जिला बना तो हमारी खुशियां बढ़ीं, जहां लोग चाहेंगे, वहीं मुख्यालय बनेगा।
यह हो सकते हैं संभावित जिले
नए जिलों की घोषणा के साथ ही चार अन्य जिलों के भी आकार लेने की संभावना को बल मिल गया है। प्रदेश में चर्चा है कि सरकार अब जशपुर, बलौदाबाजार, कांकेर और बलरामपुर का विभाजन कर सकती है। इसके बाद इन चार जिलों का उदय हो सकता है। इसके लिए भी लंबे समय से मांग चल रही है। राजनीतिक स्तर पर भी इसको लेकर कई बार वादे किए जा चुके हैं।
1.पत्थलगांव
2.भाटापारा
3.भानुप्रतापपुर
4.प्रतापपुर-वाड्रफनगर
आज का राशिफल एवं पंचांग…
आज का राशिफल एवं पंचांग 18 अगस्त 2021, बुधवार
💐🎉🍁🌸🎯🌹🔥🏵️🌷
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन-दक्षिणायण
मास-श्रावण
पक्ष-शुक्ल
संवत्सर नाम-आनन्द
ऋतु-वर्षा
वार-बुधवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-एकादशी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-मूल
योग (सूर्योदयकालीन)-विषकुम्भ
करण (सूर्योदयकालीन)-वणिज
लग्न (सूर्योदयकालीन)-सिंह
शुभ समय- 6:00 से 9:11, 5:00 से 6:30 तक
राहुकाल- दोप. 12:00 से 1:30 बजे तक
दिशा शूल-ईशान
योगिनी वास-आग्नेय
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-धनु
व्रत/मुहूर्त-पुत्रदा एकादशी व्रत (स्मार्त/वैष्णव)/मूल समाप्त
यात्रा शकुन-हरे फल खाकर अथवा दूध पीकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम:।
आज का उपाय-किसी विप्र को हरे फल दान करें।
वनस्पति तंत्र उपाय- अपामार्ग के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🌹🎯🌸🔥🍁🎉🏵️💐🌷
आज का राशिफल
💐💐💐💐💐
मेष:-
आज आपको कर्ज से मुक्ति मिलेगी। किसी काम को लेकर काफी दिनों से हो रही परेशानी दूर होगी। किसी के साथ मतभेद होने की संभावना है। धन लाभ होगा। यात्रा पर जा सकते हैं।
💐🌷🏵️🎉🍁🔥🌸🎯🌹
वृष:-
कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी। धन लाभ होने की संभावना है। अनजान लोगों से दूरी रखें। वाणी पर संयम रखना जरूरी होगा। युवाओं को काम को लेकर दिक्कत होगी। पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ेगी। सगे संबंधियों का आगमन हो सकता है।
🌹🎯🌸🔥🍁🎉🏵️🌷💐
मिथुन:-
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। किसी से विवाद होने की आशंका है। अपने रिश्ते में ग़लतफ़हमी पैदा न होने दें। ऑफिस में सहयोगियों की मदद मिलेगी। आपको नुकसान होने की आशंका है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। जोखिम वाले कार्य सावधानी से करें।
💐🌷🏵️🎉🍁🔥🌸🎯🌹
कर्क:-
आपकी दिनचर्या में आज सुधार होगा। आप किसी के प्रति अपने मन में द्वेष न रखें। निवेश कर सकते हैं। तबादला होने की सूचना मिलेगी। कारोबार में लाभ हो सकता है। सामाजिक रूप से आपकी सराहना होगी। नई जिम्मेदारी मिलेगी। धन लाभ होगा। किसी से विवाद न करें। महिला वर्ग से आपको लाभ होगा।
🌹🎯🌸🍁🎉🎉🌷💐💐
सिंह:-
समय ठीक नहीं है। वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। लेन-देन में सावधानी रखें। विवाद न करें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। सकारात्मक विचारों के कारण प्रगति के योग आएंगे।
💐🌷🎉🍁🌸🎯🌹🔥🏵️
कन्या:-
धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बुद्धि एवं तर्क से कार्य में सफलता के योग बनेंगे। यात्रा कष्टप्रद हो सकती है। अतः उसका परित्याग करें। व्यापार लाभप्रद रहेगा।
🏵️🔥🌹🎯🌸🍁🎉🎉💐
तुला:-
नए अनुबंध होंगे। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे।कार्य की प्रवृत्ति में यथार्थता व व्यावहारिकता का समावेश आवश्यक है। व्यापार में नई योजनाओं पर कार्य नहीं होंगे। जीवनसाथी का ध्यान रखें।
💐🎉🍁🌸🎯🌹🔥🏵️🌷
वृश्चिक:-
बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। आय बढ़ेगी। अपने व्यसनों पर नियंत्रण रखते हुए कार्य करना चाहिए। व्यापार में कर्मचारियों पर अधिक विश्वास न करें। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी।
🌷🏵️🔥🌹🎯🌸🍁🎉💐
धनु:-
वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। यात्रा में अपनी वस्तुओं को संभालकर रखें। कर्म के प्रति पूर्ण समर्पण व उत्साह रखें। अधीनस्थों की ओर ध्यान दें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।लाभ होगा।
💐🎉🍁🌸🎯🌹🔥🏵️🌷
मकर:-
भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। व्यावसायिक चिंता दूर हो सकेगी। स्वयं के सामर्थ्य से ही भाग्योन्नति के अवसर आएंगे। योजनाएं फलीभूत होंगी।
🏵️🏵️🔥🌹🎯🌸🍁🎉💐
कुंभ:-
उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। मान बढ़ेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। अपनी बुद्धिमत्ता से आप सही निर्णय लेने में सक्षम होंगे। विकास की योजनाएं बनेंगी। निजीजनों में असंतोष हो सकता है। व्यापार में इच्छित लाभ होगा।
💐🎉🍁🌸🎯🌹🔥🏵️🌷
मीन:-
मेहनत का फल मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रसन्नता रहेगी। भूमि, आवास की समस्या रह सकती है। आजीविका में नवीन प्रस्ताव मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। संतान से कष्ट रहेगा।
🌷🏵️🔥🌹🎯🌸🍁🎉💐
एक ही थाने में सालों से पदस्थ 108 पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर आर्डर जारी…देखे पूरी लिस्ट..
कोरिया :– एक ही थाने में 3-4 साल से अधिक समय से जमे हुए 108 पुलिसकर्मियों का तबादला आदेश एसपी कोरिया द्वारा जारी कर दिया गया हैं। भारी संख्या में हुए तबादले से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मंगलवार की देर शाम को एसपी संतोष सिंह ने तबादला आदेश जारी किया।
इसमें 13 प्रधान आरक्षक और बाकी आरक्षक शामिल हैं। बता दें कि तीन या इससे अधिक वर्षों से एक ही स्थान पर पदस्थ कर्मचारी को अन्यत्र अनुविभाग के थाना क्षेत्र में पदस्थ किया गया है। गौरतलब है क्राइम मीटिंग के दौरान ही एसपी ने इस स्थानांतरण का जिक्र करते हुए कहा था कि कोई भी कर्मचारी जो एक ही स्थान पर लंबी अवधि से पदस्थ है, उसका स्थानांतरण किया जाएगा।
देखे सूची




ट्रक में भर मवेशियों को ले जा रहे थे बूचड़खाने,,,3 आरोपी गिरफ्तार…
अम्बिकापुर :– गांधीनगर पुलिस ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर 27 नग मवेशी लोड ट्रक को जब्त कर 3 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मवेशियों को ट्रक में बेहद क्रूरतापूर्वक यूपी के बूचडख़ाने ले जाया जा रहा था। ट्रक में मवेशियों के हिलने तक की जगह नहीं थी, दो मवेशियों की हालत तो एकदम मृत अवस्था में पहुंच गई थी।
गांधीनगर पुलिस को मंगलवार को मुखबिर से जानकारी मिली कि ट्रक क्रमांक यूपी 52 एटी-2846 में तिरपाल बांधकर मवेशियों को यूपी के बूचडख़ाने ले जाया जा रहा है। इस पर पुलिस ने थाने के सामने घेराबंदी कर उक्त ट्रक को रुकवाया। पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली तो उसमें 26 नग मवेशियों को काफी कू्ररतापूर्वक लोड किया गया था। उनके लिए हिलने तक की जगह नहीं थी। दो मवेशी तो मृत अवस्था में पहुंच गए थे। पुलिस ने वाहन चालक यूपी के आगरा जिला अंतर्गत भोजपुर निवासी 38 वर्षीय फइम तिपा जहीर खान से मवेशी परिवहन के संबंध में दस्तावेज मांगे तो वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। उसने बताया कि इस गाड़ी का मालिक वह खुद है तथा सोनभद्र जिला अंतर्गत बड़होर निवासी 50 4वर्षीय कयूम पिता सिराजन वाहन को किराए पर लेकर जा रहा है।
इस पर पुलिस ने कयूम से मवेशी खरीद-बिक्री के कागजात मांगे तो वह भी प्रस्तुत नहीं कर सका। इस पर पुलिस ने इन दोनों आरोपियों सहित ट्रक के परिचालक सोनभद्र जिला अंतर्गत बड़होर निवासी 25 वर्षीय नियाज पिता लल्ले को भी गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने मवेशी लोड ट्रक जब्त कर आरोपियों के खिलाफ पशु कृषक परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 व पशु कू्ररता अधिनियम 1960 की धारा 11(1) के तहत कार्रवाई की।
कार्रवाई में थाना प्रभारी अलरिक लकड़ा, एसआई भोजकुमार गुप्ता, एएसआई रविंद्र प्रताप सिंह, आरक्षक अमरेश सिंह, अंबिकेश्वर पैंकरा, अमृत सिंह, देवनारायण पैंकरा, अनिल सिंह, संजय कुजूर व विजय सिंह पैंकरा सक्रिय रहे।
चलती कार में अचानक लगी आग,,,एयर बैग खुलने से बची ड्राइवर की जान…
जशपुर :– जिले में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया है। यहां अंबिकापुर से जशपुर जा रही चलती कार में अचानक आग लग गई है। जिससे कार धू-धूकर जल गई है। राहत की बात ये रही है कि ड्राइवर ने किसी तरह से जान बचा ली है। हादसा होने के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पहुंच गई। पूरा मामला दुलदुला थाना क्षेत्र के लोरो घाटी के पास का है।
जानकारी के मुताबिक शाम 5 बजे कार अंबिकापुर से जशपुर जा रही थी कि अचानक कार में आग लग गई। इसके बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे ढ़लान की ओर पहुंच गई। गनीमत ये रही कि इसी दौरान कार का एयर बैग खुल गया। जिसके कारण ही चालक की जान बच सकी है। घटना के वक्त ड्राइवर कार में ही सवार था।
आग की लपटें कुछ दूर तक भी दिखाई देती रहीं। जिससे कुछ लोग मौके पर कार को देखने पहुंच गए। वहीं घटना के बाद मामले की जानकारी दुलदुला थाना पुलिस को दी गई। जिसने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने बताया है कि कार में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी थी। ड्राइवर सुरक्षित है।
प्यार में मिला हो धोखा तो खुद को संभालने करें ये 7 काम….
प्यार में धोखा मिलता है तो इंसान टूट जाता है. उसका किसी काम में मन नहीं लगता है. दुनिया उसे नीरस लगने लगती है और उत्साह खत्म हो जाता है. हम आपको कुछ ऐसी टिप्स बताने जा रहे हैं जो ब्रेकअप से उबरने में आपकी मदद कर सकते हैं.
1. किसी अपने से करें बात
ब्रेकअप के बाद किसी से बात करने का मन नहीं होता है लेकिन किसी ऐसे शख्स से बात करेंगे जो आपको पूरी तरह समझता है तो आपको सुकून मिलेगा. जिससे भी मन हो ब्रेकअप के बारे में खूब बात करें.
2. दोस्तों के साथ घूमें
अब आप फ्री हैं. आपको किसी से मिलने की टेंशन नहीं है. अपने दोस्तों को कॉल कीजिए और घूम आइए. नए लोगों से मिलने-जुलने पर आपको अच्छा लगेगा.
3. जीवन में करें कुछ नया
जीवन में कुछ ना कुछ इंसान को हमेशा बदलते रहना चाहिए. घूमने से आपके सोचने का दायरा बढ़ता है. अगर कहीं मन नहीं लग रहा है तो किसी और जगह घूम आइए. अपने लुक्स के साथ भी आप प्रयोग कर सकते हैं.
4. यादों से जाएं दूर
उससे जुड़ी हर याद को नष्ट करने से आपको बहुत मदद मिलेगी. उसके साथ ली गईं तस्वीरें इत्यादि को नष्ट कर दें. कुछ चीजों को एक सुखद याद के तौर पर आप सहेज कर रख सकते हैं लेकिन ध्यान रहे वह चीज आपकी नजर से दूर हो. बार-बार नहीं दिखे.
5. ना करें फॉलो
सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दें और किसी भी तरह के संपर्क में रहने से बचें. चाहें तो कुछ समय के लिए फोन नंबर डिलीट कर दें.
6. खुद को रखें व्यस्त
अपने शरीर और दिमाग को कहीं व्यस्त रखें. चाहें तो अच्छा संगीत सुनें, एक्सरसाइज करें या फिर कुछ लिखें. जितना कम आप सोचेंगे उबरना उतना ही आसान होगा.
7. लोगों से मिलें
हर व्यक्ति जीवन में कभी ना कभी किसी ना किसी से प्यार में धोखे का शिकार होता है. सबको अपना धोखा खाना सबसे ज्यादा दर्द देने वाला लगता है. इसलिए घबराएं नहीं यह बहुत सामान्य बात है. धीरे-धीरे सब ठीक हो जाता है. इंसानों से भरी इस दुनिया में आपको भी अपना साथी मिल जाएगा बस खुद पर भरोसा रखिए. खोज जारी रखिए.
बिजली बिल हाफ, कर्जा माफ के वादे से मुकर के कांग्रेस ने जनता से किया छल – ललन प्रताप सिंह
अंबिकापुर :– प्रदेश भाजपा के आह्वान पर समूचे प्रदेश में बिजली दरों में बढ़ोतरी और विद्युत विभाग की लचर व्यवस्था के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। बिजली की कीमत में बढ़ोतरी व बिजली कटौती को लेकर भाजपा सरगुजा ने राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शासन के इस निर्णय का खिलाफत करते हुए गांधी चौक में धरना-प्रदर्शन किया गया।

भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश में जब से कांग्रेस की सरकार सत्ता में आई है तब से जनता के साथ विश्वासघात कर रही है। बिजली बिल हाफ और कर्जा माफ का वादा करके छत्तीसगढ़ वासियों से वोट तो ले लिए लेकिन कांग्रेस अपने वादों से लगातार मुकर रही है। इस कोरोना काल में बिजली उपभोक्ताओं की मदद करने के बजाए बिजली की दरों में बढ़ोतरी कर सरकार ने लोगों से छल किया है और किसान, छोटे व्यवसायी व आम जनता की कमर तोड़ दी है।
पूर्व सांसद कमलभान सिंह ने कहा कि कांग्रेस की नीति और नियत दोनों साफ नहीं है, भूपेश सरकार पूरी तरह झूठी वह घोषणा वीर है, कथनी करनी में अंतर रखने वाली यह कांग्रेश आपने वादों के साथ सत्ता में आई है। लेकिन आम जनता को बिजली बिल में राहत देने के बजाए बिजली दर में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है।
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारत की शिक्षा दिया ने बिजली विभाग की लचर व्यवस्था पर प्रकाश डालते हुए कहा कि
छत्तीसगढ़ सरप्लस बिजली उत्पादक राज्य के रूप में रमन सरकार के समय ख्याति प्राप्त थी, हमारे यहां से मध्य प्रदेश आंध्र प्रदेश एवं अन्य पड़ोसी राज्यों को हम बिजली बेचा करते थे लेकिन कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने के बाद बिजली का उत्पादन ही घट गया तथा बिजली की कटौती होने लगी। बिजली कटौती से समाज का हर वर्ग परेशान है। किसी भी शहर, गांव, टोले में विद्युत की आपूर्ति सही नहीं हो रही है।
पूर्व महापौर एवं नेता प्रतिपक्ष प्रबोध मिंज ने अपने संबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ की जिस जनता ने भूपेश सरकार को वोट दिया था वही जनता आज उन्हें गाली दे रही है, कांग्रेस का बिजली बिल आधा करने का वादा था परंतु सरकार द्वारा इसके विपरीत बिजली की दरें बढ़ाए जाने आम जनता परेशान है
इस कांग्रेसी सरकार के जनविरोधी निर्णय से स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस सरकार को जन सरोकार से कोई मतलब नहीं है।
भाजपा वरिष्ठ नेता त्रिलोक कपूर कुशवाहा ने कहा कि ऐसा कोई सगा नहीं जिसको कांग्रेस ने ठगा नहीं, इस कांग्रेस सरकार ने बिजली बिल हाफ की जगह दुगना से तिगुना कर दिया, आम जनता कांग्रेस को माफ नहीं करेगी।
जिला उपाध्यक्ष प्रशांत त्रिपाठी ने कहा कि सत्ता का आनंद ही उनका अंतिम लक्ष्य है। कांग्रेस सरकार के इस फैसले से छत्तीसगढ़ वासी अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं।
धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को भाजपा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता, विनोद हर्ष, जिला संवाद प्रमुख संतोष दास, राधेश्याम सिंह ठाकुर, विजय व्यापारी, जमुना यादव, मंडल अध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला, अरुणा सिंह, मंजूषा भगत, विकास पांडे, जन्मेजय मिश्रा, प्रभात खलखो, कैलाश, मिश्रा विश्व विजय तोमर, दीपक सिंह तोमर , छोटू थॉमस, दीक्षा अग्रवाल , श्रीमती ललिता तिर्की , अनिल सिंह, वैभव सिंह, चंद्रिका यादव सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री देवनाथ सिंह पैकरा ने एवं आभार प्रदर्शन निश्चल प्रताप सिंह ने किया।
कार्यक्रम के अंत में भाजपा द्वारा महामहिम राज्यपाल के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर बिजली की बढ़ी दर वापस लेने की मांग की गई।
इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री मधु चौराहा, अनिल अग्रवाल, रूपेश दुबे, संजय सोनी, अजय प्रताप सिंह , सोमनाथ सिंह , बिहारी तिर्की, शैलू सिंह, राजू पांडे रामप्रवेश पांडे निलेश सिंह पन्ना लाल राजवाड़े दुर्गा शंकर दास सोनू तिग्गा, प्रिया सिंह, नीलम राजवाड़े, अनुज एक्का, संजीत सिंह, कृष्ण कुमार शर्मा, हरमिंदर टिन्नी, मनोज कंसारी, कैलाश ठाकुर , अभिषेक प्रताप सिंह दीपक गर्ग संजू वर्मा गौतम विश्वकर्मा शरद सिन्हा अंकित तिर्की अंकित जायसवाल आर डी चौहान पंकज गुप्ता मनोज राजवाड़े शुभम भदोरिया अनिल तिवारी दीपक सोनी राजू सिंह प्रभात विश्वास आशीष गुप्ता अंशुमल गर्ग रविकांत उरांव, सोलू सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बिलासपुर के तारबाहर रेलवे फाटक के पास बड़ा हादसा,खंभे, सिग्नल तोड़कर भीड़ भरे रास्ते पर पहुंच गया रेल इंजन…
बिलासपुर :– बिलासपुर रेलवे स्टेशन से ठीक पहले तारबाहर-सिरगिट्टी रेलवे फाटक के पास सोमवार दोपहर बड़ा हादसा होने से टल गया। एक ट्रेन का इंजन बिना ड्राइवर स्टार्ट होकर बिलासपुर स्टेशन की ओर लोको शेड से सिरगिट्टी की ओर निकल गया। कुछ दूरी तक पटरी पर दौड़ने के बाद इंजन खंभों और सिग्नल को तोड़ता हुआ सड़क पर उतर गया। इंजन करीब 100 मीटर तक सड़क पर घिसटता रहा। जिस जगह हादसा हुआ, वह शहर का व्यस्ततम इलाका है। गनीमत रही कि इंजन की चपेट में कोई नहीं आया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जब उन्होंने इंजन को पास से देखा तो उसमें कोई ड्राइवर नहीं था। अधिकारियों की पूछताछ में लोको शेड के किसी सफाई कर्मचारी से इंजन स्टार्ट होने और उसके चालू होने की बात सामने आई है।
हादसा स्थल के करीब सुरेंद्र स्वर्णकार की दुकान है। सुरेंद्र कहते हैं कि वे अपने काम में लगे हुए थे कि दोपहर 3 बजे अचानक जैसे बिजली कड़कने की आवाज आती है, वैसा ही तेज विस्फोट जैसा हुआ। हम लोगों को कुछ समझ नहीं आया। रेल लाइन किनारे देखा तो एक इंजन पटरी छोड़कर साइड में लगे तीन-चार खंभों को तोड़ता हुआ सड़क पर घिसटता दिखा। यहां जितने लोग भी थे बहुत डर गए। हम लोग सड़क की दूसरी तरफ थे, इसलिए बच गए। जहां इंजन पहुंचा वहां सड़क किनारे एक बाइक खड़ी थी। वह उसकी चपेट में आ गई। करीब 100 मीटर घिसटने के बाद इंजन रुक गया। हम लोग एकदम से इंजन के पास नहीं गए। 3-4 मिनट बाद हिम्मत कर पास गए। इंजन के अंदर देखा तो रेल लाइन तरफ वाला उसका दरवाजा खुला था और अंदर कोई नहीं था। ड्राइवर या तो भाग गया था या ड्राइवर था ही नहीं। मौके पर मौजूद दूसरे लोग बताते हैं कि यह सड़क बहुत भीड़ वाली रहती है। सुबह-शाम यहां अच्छा खासा ट्रैफिक रहता है। दोपहर होने के कारण अभी भीड़ कम थी और इसलिए कोई चपेट में नहीं आया, नहीं तो बड़ा हादसा होता।
बिना पायलट करीब 1.5 किलोमीटर दौड़ा इंजन
यह हादसा कैसे हुआ इसे बताने के लिए कोई भी अधिकारी तैयार नहीं है। उनका कहना है कि अभी यह ही तय नहीं हो पा रहा है कि इंजन लोको शेड से किसी पायलट ने निकाला या फिर गलती से किसी से स्टार्ट होकर छूट गया। एक अधिकारी कहते हैं कि बहुत आशंका है कि इंजन किसी की लापरवाही से स्टार्ट ही रह गया और ब्रेक भी नहीं लगे होने के कारण पटरी पर चलने लगा। एक समय के बाद इंजन को कंट्रोल की जरूरत रहती है। जब उसे कंट्रोल नहीं मिला तो वह पटरी छोड़ सड़क पर उतर गया। यदि इस अधिकारी की बात सच है तो इंजन जिस सिरगिट्टी की तरफ के फाटक के पास उतरा वहां से शेड जहां इंजन खड़े किए जाते हैं की दूरी करीब 1.5 किलोमीटर है। मतलब इंजन बिना ड्राइवर 1 किलोमीटर तक चलता रहा। हालांकि, जांच इस बात की भी की जा रही है कि क्या इंजन में कोई पायलट था और वह हादसा होने के बाद भाग गया, क्योंकि दरवाजा खुला था।
आज के दिन होने वाली क्या खास बातें,,जाने आज का राशिफल…
आज का राशिफल एवं पंचांग 17 अगस्त 2021, मंगलवार
🌸🎯🔥🍁🎉🌹🏵️💐🌷
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन-दक्षिणायण
मास-श्रावण
पक्ष-शुक्ल
संवत्सर नाम-आनन्द
ऋतु-वर्षा
वार-मंगलवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-दशमी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-ज्येष्ठा
योग (सूर्योदयकालीन)-वैधृति
करण (सूर्योदयकालीन)-तैतिल
लग्न (सूर्योदयकालीन)-सिंह
शुभ समय-10:46 से 1:55, 3:30 5:05 तक
राहुकाल- दोप. 3:00 से 4:30 बजे तक
दिशा शूल-उत्तर
योगिनी वास-उत्तर
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-धनु
व्रत/मुहूर्त-सिंह संक्रांति/रवियोग
यात्रा शकुन- दलिया का सेवन कर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ अं अंगारकाय नम:।
आज का उपाय-प्रात:काल सूर्य को लाल पुष्प और कुमकुम मिश्रित जल से अर्घ्य दें।
वनस्पति तंत्र उपाय- खैर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🌷💐🏵️🌹🎉🍁🔥🎯🌸
आज का राशिफल
🎯🎯🎯🎯🎯
मेष:-
रोजगार की चिंता रह सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मानसिक दृढ़ता से निर्णय लेकर कार्य करना चाहिए। व्यापार में लाभकारी परिवर्तन होंगे। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा।
🎯🌸🔥🍁🎉🌹🏵️💐🌷
वृष:-
रोजगार मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। नवीन गतिविधियां लाभकारी रहेंगी। व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ होगा। शत्रु परास्त होंगे। भूमि व भवन की खरीद-फरोख्त हो सकती है।
🌷💐🏵️🌹🎉🍁🔥🌸🎯
मिथुन:-
जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। परोपकार करके मानसिक सुख अर्जित करेंगे। व्यापारिक स्थिति आशाजनक रहेगी। पारिवारिक, मांगलिक कार्य की योजना बनेगी। कर्ज लेने से बचना चाहिए।
🎯🌸🔥🍁🎉🏵️🏵️💐🌷
कर्क:-
स्वास्थ्य की समस्या हल होगी। ईश्वर के प्रति आस्था बढ़ेगी। आर्थिक निवेश लाभकारी रहेगा। पुराना रोग उभर सकता है। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। आय में कमी रहेगी।
🌷💐🏵️🎉🍁🔥🌸🎯🌹
सिंह:-
धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कानूनी अड़चन दूर होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। नौकरी में तबादला तथा पदोन्नति के योग हैं।धन संबंधी काम पूरे होंगे।
🌹🎯🌸🔥🍁🎉🏵️💐🌷
कन्या:-
आज अपनी वस्तुएं संभालकर रखें। काम के प्रति दृढ़ता से कार्य में अनुकूल सफलता मिल सकेगी। पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा। नई योजना बनेगी। कार्य का विस्तार होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा।
🌷💐🏵️🎉🍁🔥🌸🎯🌹
तुला:-
वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा सफल रहेगी। लाभ होगा। उत्तम मनोबल आपकी सभी समस्याओं को हल कर देगा। प्रतिष्ठित जनों से मेलजोल बढ़ेगा। व्यापार में नए प्रस्ताव मिलेंगे।
🌹🎯🌸🔥🍁🎉🏵️💐🌷
वृश्चिक:-
लेन-देन में सावधानी रखें। शारीरिक कष्ट संभव है। व्ययवृद्धि से तनाव रहेगा। सार्वजनिक कार्यों में समय व्यतीत होगा। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। रोजगार के क्षेत्र में उन्नति होगी।
🌷💐🏵️🎉🍁🔥🌸🎯🌹
धनु:-
भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नेत्र पीड़ा संभव है। विवाद न करें। रोजगार मिलेगा।
🌹🎯🌸🔥🍁🎉🏵️💐🌷
मकर:-
फालतू खर्च होगा। अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार मिलेंगे। मान बढ़ेगा। विवाद न करें। आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावना है। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। व्ययों में कमी करना चाहिए। व्यापार अच्छा चलेगा।
🌷💐🏵️🎉🍁🔥🌸🎯🌹
कुंभ:-
सुख के साधन जुटेंगे। प्रयास सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में मनचाही पदोन्नति मिलने के योग बनेंगे। धर्म के कार्यों में रुचि आपके मनोबल को ऊंचा करेगी। अजनबियों पर विश्वास न करें।
🌹🎯🌸🔥🍁🎉🏵️💐💐
मीन:-
लाभ के अवसर टलेंगे। कार्य निर्णय बहुत शांति से विचार करके करना ही शुभ है। स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें। रुका धन मिलेगा। दु:खद समाचार मिल सकता है। विरोध होगा। व्यर्थ भागदौड़ होगी।
🌷💐🏵️🎉🍁🔥🌸🎯🌹
आज का राशिफल एवं पंचांग…
आज का राशिफल एवं पंचांग 16 अगस्त 2021 : दिन सोमवार
🌷💐🏵️🌹🎉🍁🔥🎯🌸
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
विक्रम संवत् 2078, शक संवत 1943, श्रावण शुक्ल पक्ष, अष्टमी
सूर्योदय: सुबह 5 बजकर 51 मिनट पर
सूर्यास्त: शाम 6 बजकर 59 मिनट पर
अष्टमी- सुबह 7.45 एएम, नवमी – सुबह 5.34 एएम (17 अगस्त) तक तत्पश्चात दशमी
नक्षत्र अनुराधा – रात 3.02 एएम (17 अगस्त) तक तत्पश्चात ज्येष्ठा
योग इंद्र- रात 2.57 एएम (17 अगस्त) तक तत्पश्चात वैधृति
वार –सोमवार
पक्ष– शुक्ल
करण बव – सुबह 7.45 एएम, बालव – संध्या – 6.40 पीएम, कौलव- सुबह 5.34 एएम (17 अगस्त) तक तत्पश्चात तैतिल
सूर्य राशि रात 1.32 एएम (17 अगस्त) तक कर्क राशि पर तत्पश्चात सिंह राशि पर
चंद्र राशि वृश्चिक राशि पर
राहुकाल सुबह 07:29 एएम से 09:08 एएम तक
यमगण्ड सुबह 10:47 एएम से 12:25 पीएम तक
यात्रा शकुन- मीठा दूध पीकर यात्रा करें।
आज का मंत्र-ॐ सौं सोमाय नम:।
आज का उपाय-मंदिर में मखाने चढाएं।
वनस्पति तंत्र उपाय- पलाश के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🎯🌸🌸🍁🎉🌹🏵️🌷💐
आज का राशिफल
🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️
मेष:-
आय में अधिक व्यय से मनोबल कमजोर पड़ सकता है। शत्रु परास्त होंगे। बेरोजगारी दूर होगी। व्यापार में कर्मचारियों पर अधिक विश्वास न करें। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी।
🏵️💐🌷🌹🎉🍁🌸🎯🔥
वृष:-
यात्रा, नौकरी व निवेश लाभदायक रहेंगे। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। संतान की शिक्षा संबंधी समस्या रह सकती है।व्यवसाय के क्षेत्र मे और संपत्ति के कार्य लाभ देंगे।
🔥🎯🌸🍁🎉🌹🌷💐🏵️
मिथुन:-
व्यवसाय ठीक चलेगा।परेशानियों का मुकाबला करके ही लक्ष्य को प्राप्त कर सकेंगे। शिक्षा व ज्ञान में वृद्धि होगी। राजकीय बाधा दूर होगी। अधूरे पड़े काम पूरे होने के योग हैं।
🏵️💐🌷🌹🎉🍁🎯🔥🔥
कर्क:-
नए संबंध लाभदायी सिद्ध होंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता का विशेष योग है। व्यापारिक निर्णय जल्दबाजी में न लें। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। आय कम होगी।
🔥🎯🍁🎉🌹🌷🏵️🏵️🌸
सिंह:-
राजकीय बाधा दूर होगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। प्रसन्नता रहेगी। अपनी वस्तुएं संभालकर रखें। जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है। व्यवहारकुशलता से समस्या का समाधान हो सकेगा। वाहन सावधानी से चलाएं।
🌸🏵️🌷🌹🎉🍁🎯🔥💐
कन्या:-
प्रसन्नता रहेगी। उत्तम मनोबल आपकी सभी समस्याओं को हल कर देगा। प्रतिष्ठित जनों से मेलजोल बढ़ेगा। व्यापार में नए प्रस्ताव मिलेंगे। योजना फलीभूत होगी। नए अनुबंध होंगे, प्रयास करें।
💐🔥🎯🍁🎉🌹🌷🏵️🌸
तुला:-
डूबी हुई रकम प्राप्त होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। सार्वजनिक कार्यों में समय व्यतीत होगा। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। रोजगार के क्षेत्र में उन्नति होगी।
🌸🏵️🌷🌹🎉🍁🎯🔥💐
वृश्चिक:-
वस्तुएं संभालकर रखें। आपकी मिलनसारिता व धैर्यवान प्रवृत्ति आपके जीवन में आनंद का संचार करेगी। स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी। व्यापार अच्छा चलेगा। शारीरिक कष्ट संभव है। दूसरों पर अतिविश्वास न करें।
💐🔥🍁🍁🎉🌹🌷🏵️🌸
धनु:-
यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। धर्म के कार्यों में रुचि आपके मनोबल को ऊंचा करेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावना है। व्ययों में कमी करना चाहिए।
🌸🏵️🌷🌹🎉🍁🔥🎯🎯
मकर:-
पुराने मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी। स्वाभिमान बना रहेगा। नौकरी में मनचाही पदोन्नति मिलने के योग बनेंगे। स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें। रुका धन मिलेगा। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। अजनबियों पर विश्वास न करें।
🎯🔥🍁🎉🌹🌷🏵️💐💐
कुंभ:-
मेहनत सफल रहेगी। कार्य की प्रशंसा होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। बुरी खबर मिल सकती है।दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। समाज में आपके कार्यों की आलोचना होगी।
💐🏵️🌹🌹🎉🍁🔥🎯🌸
मीन:-
राजकीय सहयोग मिलेगा एवं इस क्षेत्र के व्यक्तियों से संबंध बढ़ेंगे। वाणी पर संयम रखें। ऐश्वर्य के साधन मिलेंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। व्यापार अच्छा चलेगा। कार्य निर्णय बहुत शांति से विचार करके करना ही शुभ है।
🌸🎯🔥🍁🎉🌹🏵️💐🌷
दलाल ASI संजय तिवारी घुस कांड पार्ट–2,,ASI तक कैसे पहुंचे पैसे..?? देखे वीडियो…
अम्बिकापुर :– आज हमारे देश में सभी आजादी के 75 वर्ष पूरे होने की खुशी मना रहे हैं। हम आज उन वीर जवानों की शहादत का सम्मान करते हैं, जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर हमे आजादी दिलाई। वहीं एक ऐसा वीडियो सामने ला रहे है जो देश में छुपे एक जयचंद का है, एक दलाल का है, जिसे पैसों के आगे कुछ दिखाई नहीं देता। ये व्यक्ति भ्रष्टाचारीयों में सबसे बड़ा भ्रष्टाचारी है। हम बात उसी दलाल ASI संजय तिवारी की कर रहे हैं जिसका गांजा विक्रेताओं से साठगांठ की होने की बात का खुलासा हम कर चुके हैं।
इस लोभी पुलिस वाले ने ना जाने कितने तस्करों को ऐसे पैसे लेकर संरक्षण दिया हुआ है। हमने एक मामला उजागर कर दिया हैं और हमेशा करते रहेंगे।
लालची,लोभी ASI संजय तिवारी ने पार की भ्रष्टाचार की सारी हदें
इस लालची लोभी संजय तिवारी ने गांजा वाले को गांजा बेचने देने के लिए 1 लाख रुपए की मांग रखी जिसमे से 8 हजार रुपए गांजा विक्रेता ने संजय तिवारी के एजेंट महिला को दिया जिसे बाद में महिला ने संजय तिवारी तक पहुंचाया।जब महिला ने गांजा विक्रेता के 8 हजार रुपए की सूचना दलाल संजय तिवारी को दी तो वो काफी नाराज हुए क्योंकि बात ज्यादा पैसों की हुई थी। जब महिला गांजा विक्रेता से पैसे ले रही थी और पैसे लिए जाने की बात संजय तिवारी को दे रही थी उसी दौरान का वीडियो हिंद स्वराष्ट्र के कैमरे ने रिकॉर्ड कर लिया।
संजय तिवारी एक भ्रष्टाचार का ब्रांड है जिसने जहां जहां अपनी सेवाएं दी वहां वहां अपराध फैलाया होगा
दलाल ASI संजय तिवारी को कोई हक नही है की वो आने वाली नई पीढ़ी को बर्बाद करे, उसे नशे की दलदल में धकेले। धिक्कार है ऐसे स्वार्थी व्यक्ति पर जिसे भीख रूपी रिश्वत से जादा और कुछ नही दिखता।
शामिल हो सकते हैं पुलिस के बड़े अधिकारी
आखिर दलाल संजय तिवारी की सच्चाई सामने आने के बाद भी पुलिस के उच्च अधिकारी उसपर कार्यवाही नही कर रहे हैं, ऐसे में साफ जाहिर होता हैं कि उच्च अधिकारियों को उनका हिस्सा संजय तिवारी समय पर पहुंचा दिया जाता होगा।
समाज में पुलिस की छवि खराब होने का कारण
समाज में पुलिस की छवि खराब होने का कारण ऐसे मामले हैं। जिसके कारण आज समाज में पुलिस की छवि खराब है।
ऐसे ही दलाली कर–कर के तथा अपना हिस्सा ले कर कार्यवाही ना करना ही पुलिस की छवि खराब होने का सबसे बड़ा कारण है.
स्वर्गीय दिलीप सिंह जुदेव की 8वीं पुण्यतिथि पर कुनकुरी भाजपा के समस्त मोर्चा ने दी श्रद्धांजलि…..
बनमाली यादव
कुनकुरी :– जशपुर राज घराने राजकुमार स्वर्गीय श्री कुमार दिलीप सिंह जूदेव जी की आठवीं पूण्य तिथि के मौके पर भाजपा मण्डल ग्रामीण एवम भाजयुमो कुनकुरी मण्डल के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कुनकुरी बाजार डांड़ में स्थित स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव जी के प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदिवासी समाज के हितों के लिए किए गए कार्य और सभी समाज व क्षेत्र की उन्नति के लिए उनके द्वारा किये गए पुनीत कार्यो को याद कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई एवम उनकी आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण किया गया। जय जूदेव के नारे लगाए गये युवाओं के द्वारा जब तक सूरज चांद रहेगा जूदेव जी का नाम रहेगा के नारे लगाकर उन्हें याद किया गया एक महान महा पुरुष जिसने हिन्दू, हिंदी ,हिंदुत्व की ऐसी अमर क्रांति छेड़ी जिससे उस देव पुरुष ने देव से जूदेव बनने का सफर तय कर सभी के दिलो में बस गए ,और इस भारत मे एक महान हिन्दूकुल तिलक की उपाधि प्राप्त की। आज छत्तीसगढ़ के कोने कोने ही नही वरन अपितु देश भर में उनके चाहने वाले हैं।
तीन बार रहे राज्यसभा सांसद :–
जिले में स्व.कुमार दिलीप सिंह जूदेव को श्रद्धांजलि देने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए। अपनी आन-बान-शान के लिए छत्तीसगढ ही नहीं देश के पटल पर अपनी पहचान बनाने वाले स्व.कुमार किसी परिचय के मोहताज नहीं थे। उन्होंने तीन बार राज्यसभा सांसद की कुर्सी पर अपनी छाप छोड़ी। 14 अगस्त 2013 को लंबी बीमारी से ग्रसित होने के बाद उन्होने अपने प्राण त्याग दिए। घर वापसी अभियान के लिए स्व.कुमार को राष्ट्र ही नही वरन विदेशों में भी काफी ख्याति प्राप्त हुई।
वहीं आपको बता दें कि स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव के कुछ करीबियों का कहना है कि आपरेशन घरवापसी के बाद अगर उनका कोई बड़ा सपना था तो वह था “ग्रीन जशपुर” जशपुर की हरियाली के लिए उन्होंने जीवन भर संघर्ष किया और दो टूक शब्दों में वे कहा करते थे “मेरे जीते जी यहाँ कोई खनन नहीं होगा न ही यहाँ धुवां उगलने वाले प्रदुषण बढाने वाले उद्योगों को बढ़ावा दिया जाएगा।दिलीप सिंह जूदेव जी ऐसी हस्ती हैं जिन्होंने अपने मूँछों का दाँव लगाकर छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाई थी ।स्व.जूदेव जी के बतलाए मार्ग पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजली होगी।
ऐसे महान महापुरुष की पुण्य तिथि के मौके पर जिला उपाध्यक्ष भरत सिंह , भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रोहित साय जी युवा मोर्चा अध्यक्ष,श्री अमन शर्मा (भाजयुमो), युवा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष, विकास नाग जिला पंचायत सद्स्य उपाध्यक्ष श्री उपेंद्र यादव , श्री असलम आजाद, बालेश्वर यादव, अमित मिश्रा, बॉबी ताम्रकार, सुनील अग्रवाल, उत्तम विश्वकर्मा, संतोष सहाय, मयंक सहाय, देवलाल यादव, श्रीराम मयंक कुमार चौहान, बिरेंद्र यादव, भोला यादव, राजकुमार गुप्ता, पुरन गुप्ता, श्रीनायक मिश्रा, दीपक अंधारे, व भाजपा के समस्त पदाधिकारी, भाजपा समर्पित पार्षद, सभी मोर्चा के कार्यकारणी सदस्य उपस्थित रहे एवम् अन्य जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धा शुमन अर्पित कर उन्हें याद कर श्रद्धांजली अर्पित किए।
आज के दिन किसकी चमकेगी किस्मत और किसको मिलेगी मात,,, जानें अपने राशिफल में…
आज का राशिफल एवं पंचांग15 अगस्त 2021, रविवार
🎯🍁🎉🔥🌹🏵️🌷💐💐
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन-दक्षिणायण
मास-श्रावण
पक्ष-शुक्ल
संवत्सर नाम-आनन्द
ऋतु-वर्षा
वार-रविवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-सप्तमी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-विशाखा
योग (सूर्योदयकालीन)-शुक्ल
करण (सूर्योदयकालीन)-वणिज
लग्न (सूर्योदयकालीन)-कर्क
शुभ समय-9:11 से 12:21, 1:56 से 3:32
राहुकाल- सायं 4:30 से 6:00 बजे तक
दिशा शूल- पश्चिम
योगिनी वास-वायव्य
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-वृश्चिक
व्रत/मुहूर्त-भद्रा/तुलसीदास जयंती/व्यापार मुहूर्त
यात्रा शकुन- इलायची खाकर यात्रा प्रारंभ करें।
आज का मंत्र-ॐ घृणि: सूर्याय नम:।
आज का उपाय-विष्णु मंदिर में मसूर की दाल दान दें।
वनस्पति तंत्र उपाय-बेल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
💐🌷🏵️🌹🔥🎉🍁🎯🌸
आज का राशिफल
🎯🎯🎯🎯🎯
मेष:-
वरिष्ठजन सहयोग करेंगे। शुभ समाचार मिलेंगे। प्रसन्नता बनी रहेगी। अपनी स्थिति, योग्यता के अनुरूप कार्य कर पाएंगे। अनसोचे काम होंगे। संपत्ति के लेन-देन में सावधानी रखें। व्यापार अच्छा चलेगा।
🎯🌸🍁🎉🔥🌹🏵️🌷💐
वृष:-
भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। बाहरी सहायता प्राप्त होगी। परिवार में सहयोग का वातावरण रहेगा। अनायास समस्या सुलझेगी। व्यापार-व्यवसाय में आशानुकूल स्थिति बनेगी।
💐🌷🏵️🌹🔥🎉🍁🌸🎯
मिथुन:-
कष्ट, भय, तनाव का माहौल बनेगा। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। शत्रु पक्ष से सतर्क रहें। आपके कार्यों की परिवार एवं समाज में प्रशंसा होगी। संतान की मदद से आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यापार में नए अनुबंधों से लाभ होगा।
🎯🌸🍁🎉🌹🌹🏵️🌷💐
कर्क:-
बाहरी सहयता मिलेगी। रुके कार्य बनेंगे। सुखद यात्रा के योग बनेंगे। सोच-समझकर व्यय करें। पारिवारिक समस्याओं का हल सूझ-बूझ से करेंगे। व्यापार लाभप्रद रहेगा।
💐🌷🏵️🌹🎉🍁🌸🎯🔥
सिंह:-
नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। प्रसन्नता रहेगी। पिता का स्वास्थ्य संतोष देगा। आजीविका में प्रगति होगी। समय का दुरुपयोग न करें। अधिकारी कामकाज में सहयोग करेंगे। शत्रु भय रहेगा।
🔥🎯🌸🍁🎉🌹🏵️🌷💐
कन्या:-
बकाया वसूली होगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। धनार्जन होगा। आलस्य को त्यागकर प्रत्येक काम समय पर करें। व्यापार अच्छा चलेगा। परोपकारी स्वभाव होने के कारण दूसरों की मदद करके सुख अर्जित करेंगे।
💐🌷🏵️🌹🎉🍁🌸🎯🔥
तुला:-
अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। नौकरी, व्यवसाय में इच्छित वातावरण तैयार होगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यों में सफलता की संभावना है।
🔥🎯🌸🍁🎉🌹🏵️🌷💐
वृश्चिक:-
यात्रा मनोरंजक रहेगी। वरिष्ठ जन सहयोग करेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। धनलाभ के अवसर आएंगे। जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता आएगी। पूंजी निवेश लाभकारी रहेगा।
💐🌷🏵️🌹🎉🍁🌸🎯🔥
धनु:-
अतिथियों का आवागमन होगा। शुभ समाचार मिलेंगे। मान बढ़ेगा। प्रसन्नता रहेगी। धनार्जन होगा। व्यापारिक उन्नति होगी। अनायास किसी समस्या का समाधान हो सकता है। अपना व्यवहार संयमित रखकर काम करना जरूरी है।
🔥🌸🌸🍁🎉🌹🏵️🌷💐
मकर:-
प्रयास सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। मनोरंजक यात्रा होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। उच्च और बौद्धिक वर्ग में विशेष सम्मान मिलने की संभावना है। भूमि संबंधी लेन-देन में रुचि बढ़ेगी।
💐🌷🏵️🌹🎉🍁🌸🔥🎯
कुंभ:-
विवाद से क्लेश होगा। दु:खद समाचार मिल सकता है। पुराना रोग उभर सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है। कहासुनी, बहस हो सकती है। विवाद समाप्त होने से शांति एवं संतोष मिलेगा। संतान के प्रति झुकाव बढ़ेगा।
🎯🔥🌸🍁🎉🌹🏵️🌷💐
मीन:-
स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। धर्नाजन होगा, जोखिम न लें। प्रयत्न एवं दूरदर्शिता से सहयोग एवं समर्थन मिलेगा। पारिवारिक सुख प्राप्त होगा। जोखिम के कार्यों में सावधानी रखें।
💐🌷🏵️🌹🎉🍁🌸🔥🎯
खुद पर चाकू से ताबड़तोड़ हमले से महिला की मौत मामले की सच्चाई का हुआ पर्दाफाश,, पति निकला वास्तविक हत्यारा…
अम्बिकापुर :– चाकू के ताबड़तोड़ वार से गंभीर रूप से घायल एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। अस्पताल में परिजनों द्वारा यह बताया गया था की महिला ने खुद को चाकू मारा है लेकिन मौत के बाद पुलिस ने जब जांच पड़ताल की तो पता चला की खाना बनाने को लेकर हुए विवाद पर पति ने पत्नी पर चाकू और लकड़ी से ताबड़तोड़ प्रहार किया था। पुलिस ने आरोपी को जंगल से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
शराब के नशे में धुत्त महिला ने चाकू से किए खुद पर ताबड़तोड़ हमले, इलाज के दौरान मौत…
मिली जानकारी के अनुसार बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम आसनपानी केराकछार निवासी शिवनाथ कोड़ाकू 40 वर्ष गुरुवार को अपने घर में शराब के नशे में था जिसके बाद खाना बनाने की बात पर पत्नी सुलोचनी 36 वर्ष से विवाद हो गया और उसने गुस्से में आकर अपनी पत्नी पर चाकू व लकड़ी के फाड़े से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गई। परिजनों द्वारा उसे पहले शंकरगढ़ अस्पताल फिर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वही आरोपी पति वारदात को अंजाम देकर वहां से फरार हो गया था।
सांसद निधि में विधायक निधि का समायोजन,,, टीएस सिंहदेव की शिकायत पर जांच के बाद डीएसओ सस्पेंड..
अम्बिकापुर :– सांसद निधि से राशि स्वीकृत करने की बजाय उसमें विधायक निधि मर्ज कर जारी करने के आरोप में जिला सांख्यिकी अधिकारी एसके तिर्की को कलेक्टर सरगुजा ने निलंबित कर दिया है। मामला 2014 से 2020 के बीच का है। उस वक्त सिंहदेव पहले विधायक, फिर स्वास्थ्य मंत्री बने। इन पांच सालों में सांसद निधि से 25 करोड़ स्वीकृत करने थे लेकिन जिला सांख्यिकी कार्यालय ने 32 करोड़ स्वीकृत कर दिए। इसमें विधायक निधि की राशि समायोजित की गई। यह राशि सिंहदेव के साथ साथ चिंतामणि महाराज और अमरजीत भगत की निधि से भी ली गई है।
शराब के नशे में धुत्त महिला ने चाकू से किए खुद पर ताबड़तोड़ हमले, इलाज के दौरान मौत…
अम्बिकापुर :– शराब के नशे में एक महिला ने अपने पति के साथ विवाद करने के बाद खुद पर चाकू से कई वार कर लिए, इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। परिजन ने उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने मामले को विवेचना में लिया है।
बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र निवासी 35 वर्षीय सुलोचना पति शिवराम शराब सेवन करने की आदी थी। गुरुवार की शाम शराब सेवन कर घर आई और अपने पति से विवाद करने लगी।
विवाद के बाद उसने नशे की हालत में अचानक अपने शरीर पर चाकू से कई वार कर लिए। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई।
अस्पताल में तोड़ा दम
गंभीर रूप से घायल महिला को पति समेत अन्य परिजनों द्वारा मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पीएम पश्चात पुलिस ने शव उसके परिजन को सौंप दिया।
भारतीय जनता युवा मोर्चा मैनपाट मंडल की प्रथम कार्यसमिति की बैठक संपन्न..धर्मांतरण और प्रदेश में बेरोजगारी रहा प्रमुख मुद्दा..
मैनपाट :– भारतीय जनता युवा मोर्चा सरगुजा जिला अध्यक्ष श्री विश्व विजय सिंह तोमर जी के निर्देशानुसार आज मैनपाट भाजयुमो कार्यसमिति के बैठक में जिले से नियुक्त प्रभारी श्री आरडी चौहान जी उपस्थित हुए कार समिति के बैठक में प्रदेश से निर्देशित आगामी कार्य योजनाओं के बारे में चर्चा एवं प्रदेश में हो रहे धर्मांतरण के बारे में चर्चा करते हुए यह बताया गया कि जहां भी किसी को धर्मांतरण की खबर मिले तत्काल पुलिस थाना, मंडल भाजयुमो एवं जिला भाजयुमो को सूचित कर धर्मांतरण को रोका जाए..
कार्यसमिति में उपस्थित मैनपाट भाजपा मंडल अध्यक्ष सम्मानीय श्री रजनीश पांडे, किसान मोर्चा प्रदेश सह कोषाध्यक्ष श्री अनिल अग्रवाल, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं सीतापुर विधानसभा प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना अध्यक्ष श्री प्रभात खलखो, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्री सेतराम बड़ा, भाजयुमो जिला मंत्री श्री अनीश यादव, भाजयुमो जिला सोशल मीडिया प्रभारी श्री मुनेश्वर यादव, भाजयुमो जिला प्रशिक्षण प्रमुख श्री राजेंद्र प्रजापति, भाजयुमो जिला विशेष आमंत्रित सदस्य विशाल सिंह, भाजयुमो जिला कार्यसमिति सदस्य ईश्वर चौधरी, मैनपाट भाजयुमो अध्यक्ष श्री विक्की सोनी एवं उनकी पूरी कार्यसमिति के पदाधिकारी सदस्य विशेष आमंत्रित सदस्य मंडल कन्या संयोजिका सम्मिलित हुए।
आज का दिन लेकर आया है आपके लिए क्या खास,, जानें अपने आज के राशिफल में…
आज का राशिफल एवं पंचांग 14 अगस्त 2021, शनिवार
🌷🏵️🌹🌹🔥🎉🍁🍁🎯
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन-दक्षिणायण
मास-श्रावण
पक्ष-शुक्ल
ऋतु-वर्षा
संवत्सर नाम-आनन्द
वार-शनिवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-षष्ठी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-चित्रा
योग (सूर्योदयकालीन)-शुक्ल
करण (सूर्योदयकालीन)-तैतिल
लग्न (सूर्योदयकालीन)-कर्क
शुभ समय- प्रात: 7:35 से 9:11, 1:57 से 5:08 बजे तक
राहुकाल- प्रात: 9:00 से 10:30 तक
दिशा शूल-पूर्व
योगिनी वास-पश्चिम
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-तुला
व्रत/मुहूर्त-सर्वार्थसिद्धि योग/रवियोग/वाहन क्रय
यात्रा शकुन-शर्करा मिश्रित दही खाकर घर से निकलें।
आज का मंत्र-ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनयै नम:।
आज का उपाय-शनि मंदिर में काली ध्वजा चढाएं।
वनस्पति तंत्र उपाय-शमी के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🎉🔥🎯🌸🏵️🌹🌷🌺💐
आज का राशिफल
🌺🌺🌺🌺🌺
मेष :-
आज क्रोध पर नियंत्रण रखें।सेहत में भी उतार-चढ़ाव आएगा। कार्य स्थल पर भी अफसरों की वजह से परेशान हो सकते हैं। विरोधियों से सतर्क रहें। आपको कार्य में कामयाबी मिलेगी।लाभ होगा।
🌺💐🌷🌹🏵️🌸🎯🔥🎉
वृष:-
आज का दिन अच्छा रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। कारोबार में आपको यश की प्राप्ति होगी। आपके काम की सराहना होगी। सभी जिम्मेदारियों काे निभा पाएंगे। कारोबार में अच्छा लाभ मिलेगा ।अचानक धनलाभ के योग बनेंगे।
🎉🔥🎯🌸🏵️🌹🌷💐🌺
मिथुन:-
किसी भी विवाद से दूर रहें। सेहत ठीक रहेगी।जोखिम न लें। छात्रों को सुखद सूचना मिलेगी। काम पूरे होंगे। कारोबार अच्छा चलेगा। आज सामाजिक क्षेत्र में आपकी काम की सराहना होगी। किसी से मतभेद हो सकते हैं। संतन पक्ष से खुशखबरी मिलेगी।
🌺💐🌷🌹🏵️🌸🎯🔥🎉
कर्क:-
आज का दिन बेहतर रहेगा। सकारात्मक सूचना मिलने से मानसिक रूप से अच्छा महसूस करेंगे। छात्रों की दिक्कत दूर होगी। सेहत ठीक रहेगी। संयम रखना जरूरी होगी। क्रोध करने से बचें। धन लाभ होने की संभावना है।
🎉🔥🎯🌸🏵️🌹🌷🙈😒
सिंह:-
आज का दिन शानदार रहेगा। धन लाभ होगा। व्यवसाय में लाभ होगा। घर का वातावरण अनुकूल रहेगा। दफ्तर में सहयोगियों का भरपूर सहयोग मिलेगा, कार्य सफल होंगे। जोखिम न लें। धर्म-कर्म की ओर रुझान रहेगा।
🌷🌹🌸🎯🔥🎉💐🍁🎯
कन्या:-
आज का दिन खुशनुमा रहेगा। व्यवसाय चलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। नई योजनाओं पर चर्चा होगी। कार्यक्षेत्र में लगन से काम करें। आप ज्यादातर कार्यों को पूरा करेंगे। सभी कार्य सफल होंगे। सामाजिक आयोजनों में भाग ले सकते हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।
🎯🍁💐🎉🔥🌸🌹🌷🏵️
तुला:-
आज के दिन नौकरी में आपको शुभ फल की प्राप्ति होगी। आज आपको वाहन चलाने और बाहर जाने में भी सावधानी रखना होगा। चोट लगने की आशंका है। पुराना कर्ज़ चुकाने में सफल रहेंगे। आज आप सामाजिक कार्य कर सकते हैं। युवाओं के लिए दिन सफलता वाला साबित हो सकता है। यात्रा कर सकते हैं।
🏵️🌷🌹🔥🔥🎉💐🍁🎯
वृश्चिक:-
आज अपने लंबित कार्य पूर्ण करें। सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं। व्यवसायी कारोबार के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखी रहेग। आपको पारिवारिक सहयोग मिलेगा। छात्रों को फायदा होगा। कानूनी अड़चनें आ सकती हैं।
🎯🍁💐🎉🔥🌹🌷🏵️🌸
धनु:-
छात्रों का दिन सामान्य रहेगा। तनाव न लें।किसी से मतभेद हो सकता है। सेहत ठीक रहेगी। जोखिम लेने से बचें। आज आप का दिन सामान्य ढंग से गुजरेगा। धार्मिक कार्य कर सकते हैं। दफ्तर में माहौल ठीक रहेगा।आर्थिक लाभ होगा। कई लोगों से मुलाकात होगी। नई जानकारी मिलेगी।
🌸🏵️🌷🌹🔥🎉💐🍁🎯
मकर:-
आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। कारोबार को आगे बढ़ाने के मौके मिलेंगे। निवेश का प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है।अचल संपत्ति से जुड़े मसले हल होंगे। परिवार के सहयोग से आपका काम पूरा होगा।किसी काम को न टालें।
🎯🍁💐🎉🔥🌹🌷🏵️🌸
कुंभ:-
आज बचत की प्रवृत्ति को बढ़ाएं। अपने आसपास खुशनुमा माहौल रखने का प्रयास करें।आज का दिन ठीक रहेगा।धन लाभ के योग हैं। किसी काम में आ रही कठिनाई परिवार के सहयोग से दूर होगी।
🌸🏵️🌹🔥🔥🎉💐🍁🎯
मीन:-
आज आप बेहद खुश रहेंगे। आपको कार्य में लाभ होगा। सभी जवाबदारी पूरी करेंगे।सहयोगियों की मदद मिलेगी।कारोबारियों के लिए दिन सामान्य रहेगा। जोखिम लेने से बचें। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी।
🎯🍁💐🎉🔥🌹🏵️🌸🌷