Home Blog Page 213

सुरजपुर एसडीएम के घूसखोर बाबू को एसीबी की टीम ने 5000 की रिश्वत के साथ रंगे हाथों किया गिरफ्तार…

सूरजपुर :– सूरजपुर जिले के एसडीएम ऑफिस के सहायक ग्रेड –2 मुनेश्वर राम को एसीबी की टीम ने ₹5000 की रिश्वत के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
बताया जा रहा है कि घूसखोर बाबू मुनेश्वर राम द्वारा सूरजपुर निवासी सुनील कुमार पाण्डेय से जमीन के डायवर्सन के लिए ₹50000 की मांग की गई थी। जिसके बाद पीड़ित द्वारा मामले की शिकायत एसीबी से की गई, अपनी शिकायत में पीड़ित द्वारा बताया गया कि एसडीएम ऑफिस के बाबू मुनेश्वर राम द्वारा उसकी जमीन के डायवर्सन के कागज को रोक कर रखा गया है और डायवर्सन के लिए ₹50000 की मांग की जा रही है। रुपए नहीं देने की वजह से बाबू ने फाइल को कई महीनों से रोक रखा है। शिकायत दर्ज होने के बाद एसीबी द्वारा पीड़ित को एडवांस की ₹5000 देकर बाबू के पास भेजा गया और बाबू मुनेश्वर राम को रिश्वत की रकम के साथ एसीबी की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

मैनपाट में फुटबाल खिलाड़ियों को खाद्य मंत्री द्वारा फुटबाल कीट देकर किया गया उत्साहवर्धन

मनीष चौबे मैनपाट आज मैनपाट में खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के निर्देश के अनुसार मैनपाट में फुटबॉल खिलाड़ीओ को फुटबॉल और ड्रेस वितरण किया गया।
मैनपाट के रोपाखार के फुटबाल खिलाड़ियों को उत्साहवर्धन के लिए कीट और यूनिफॉर्म वितरण किया गया,मैनपाट अंचल के खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ठ प्रदर्शन के लिए उन्हें खाद्य मंत्री द्वारा सम्मानित किया गया है।

जन्मदिन की खुशियां बदली मातम में,,पिता के 12 बोर की बंदूक से खेलते हुए चली गोली हुई मौत..

भिलाई :– वैशाली नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीती रात्रि जन्मदिन मना रहे युवक से पिता के 12 बोर की बंदूक से खेलते हुए खुद को ही पेट में गोली लग गई। देर रात्रि करीबन 12:30 बजे रामकृष्ण अस्पताल ले जाते समय युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया । आज सुबह मिली सूचना पर से वैशाली नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।
वैशाली नगर थाना प्रभारी गोपाल वैश्य ने बताया कि कल रात को जवाहर नगर निवासी रोहन सिंह राजपूत पिता संजय सिंह राजपूत 18 वर्ष जवाहर नगर भिलाई में निवासरत है । कल उसका जन्मदिन था और घर पर परिजनों और मित्रों के साथ जन्मदिन समारोह मनाया जा रहा था। इसी दौरान रोहन सिंह राजपूत के द्वारा अपने पिता संजय सिंह राजपूत की लाइसेंसी 12 बोर बंदूक पर गोली लोड एवं अनलोड की प्रक्रिया की जा रही थी। इसी दौरान रोहन सिंह से ही गोली चल गई और यह गोली उसके पेट में जा लगी जिसे तत्काल परिजनों के द्वारा इलाज के लिए रामकृष्ण केयर अस्पताल रायपुर ले जाया जा रहा था। किंतु रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया । आज सुबह मिली सूचना पर से वैशाली नगर पुलिस के द्वारा मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है। श्री वैश्य ने बताया कि 12 बोर की बंदूक मृतक युवक रोहन सिंह के पिता की लाइसेंसी बंदूक है।

आज का राशिफल एवं पंचांग…

आज का राशिफल एवं पंचांग 23 अगस्त 2021, सोमवार
🎯💐🍁🌹🔥🏵️🏵️🌷🎉
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन-दक्षिणायण
मास-भाद्रपद
पक्ष-कृष्ण
संवत्सर नाम-आनन्द
ऋतु-शरद
वार-सोमवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-प्रतिपदा
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-शतभिषा
योग (सूर्योदयकालीन)-अतिगण्ड
करण (सूर्योदयकालीन)-कौलव
लग्न (सूर्योदयकालीन)-सिंह
शुभ समय- 6:00 से 7:30 तक, 9:00 से 10:30 तक, 3:31 से 6:41 तक
राहुकाल- प्रात: 7:30 से 9:00 बजे तक
दिशा शूल-आग्नेय
योगिनी वास-पूर्व
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-कुम्भ
व्रत/मुहूर्त-अशून्य शयन व्रत/जातकर्म/नामकरण मुहूर्त
यात्रा शकुन- मीठा दूध पीकर यात्रा करें।
आज का मंत्र-ॐ सौं सोमाय नम:।
आज का उपाय-मंदिर में बताशे चढ़ाएं।
वनस्पति तंत्र उपाय- पलाश के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🎉🌷🏵️🔥🌹🍁💐🎯🌸
आज का राशिफल
💐💐💐💐💐

मेष:-

अच्छी सूचना मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। अपने प्रयासों से उन्नति पथ प्रशस्त करेंगे। बुद्धि से कठिन कार्य भी आसानी से बनेंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। रुका पैसा मिलेगा। मेहमानों का आवागमन होगा।
🌸🌸🎯🍁🌹🔥🏵️🌷🎉

वृष:-

मान-सम्मान मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा। दूर रहने वाले व्यक्तियों से संपर्क के कारण लाभ हो सकता है। नई योजनाओं का सूत्रपात होने के योग हैं। मेहनत का फल पूरा-पूरा मिलेगा। कार्यक्षमता में वृद्धि होगी।
🎉🌷🏵️🔥🌹🍁🎯🌸💐

मिथुन:-

किसी कार्य में प्रतिस्पर्धात्मक तरीके से जुड़ने की प्रवृत्ति आपके लिए शुभ रहेगी। राज्यपक्ष से लाभ होगा। दांपत्य सुख प्राप्त होगा। बुरी खबर मिल सकती है।आय में कमी होगी।
💐🌸🎯🍁🌹🔥🏵️🌷🎉

कर्क:-

नए कार्यों से जुड़ने का योग बनेगा। पारिवारिक जीवन सुखद नहीं रहेगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। इच्छित लाभ होगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा हो सकती है। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। किसी बड़े कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे।
🎉🌷🏵️🔥🌹🍁🎯🌸💐

सिंह:-

आय बढ़ेगी। मन में उत्साहपूर्ण विचारों के कारण समय सुखद व्यतीत होगा। मकान व जमीन संबंधी कार्य बनेंगे। अनायास धन लाभ के योग हैं। व्यापार में वांछित उन्नति होगी। बेरोजगारी दूर होगी। संपत्ति की खरीद-फरोख्त हो सकती है।
💐🌸🎯🍁🌹🔥🏵️🌷🎉

कन्या:-

जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। राजकीय बाधा दूर होगी। बेचैनी रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। अर्थ प्राप्ति के योग बनेंगे। पिता से व्यापार में सहयोग मिल सकेगा। सरकारी मसले सुलझेंगे।
🎉🌷🏵️🔥🌹🍁🎯🌸💐

तुला:-

प्रयास अधिक करने पर भी उचित सफलता मिलने में संदेह है। कार्य में विलंब के भी योग हैं। आर्थिक हानि हो सकती है। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें, बाकी सामान्य रहेगा।
💐🌸🎯🍁🌹🔥🏵️🌷🎉

वृश्चिक:-

अध्यात्म में रुचि रहेगी। यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। रुके धन के लिए प्रयत्न जरूर करें। कार्य का विस्तार होगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।कानूनी अड़चन दूर होगी।
🎉🌷🏵️🔥🌹🍁🎯🌸💐

धनु:-

योजना फलीभूत होगी। नए अनुबंध होंगे। पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ने से व्यस्तता बढ़ेगी। कार्य में नवीनता के भी योग हैं। संतान के व्यवहार से समाज में सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। कार्यस्थल पर परिवर्तन लाभ में वृद्धि करेगा।
💐🌸🎯🍁🌹🔥🏵️🌷🎉

मकर:-

यात्रा, नौकरी व निवेश में लाभ के योग बन रहे हैं। डूबी हुई रकम प्राप्त होगी। आय में वृद्धि होगी। आकस्मिक लाभ व निकटजनों की प्रगति से मन में प्रसन्नाता रहेगी। परिश्रम से स्वयं के कार्यों में भी शुभ परिणाम आएंगे।
,🎉🌷🏵️🔥🌹🍁🎯🌸💐

कुंभ:-

किसी शुभचिंतक से मेल-मुलाकात का हर्ष होगा। संतान की आजीविका संबंधी समस्या का हल निकलेगा। लापरवाही से काम न करें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। व्ययवृद्धि होगी। लेन-देन में सावधानी रखें, जोखिम न लें।
💐🌸🎯🍁🌹🔥🏵️🌷🎉

मीन:-

यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। परीक्षा आदि में सफलता मिलेगी। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। पारिवारिक कष्ट एवं समस्याओं का अंत संभव है। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। परोपकार में रुचि बढ़ेगी।
🎉🌷🏵️🔥🌹🍁🌸🌸💐

सीतापुर पुलिस के हत्थे चढ़े सातिर चोर गिरोह,अलग अलग जिलों में योजना बद्ध तरीके से देते थे चोरी की घटना को अंजाम,चोरी की 2 बाइक और एक स्कूटी बरामद

सीतापुर थाना प्रभारी सीतापुर रूपेश नारंग व हमराह पुलिस स्टाप द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए सीतापुर शहर में 04 दिवस पूर्व चोरी हुए मोटरसायकल होण्डा पेशन एक्सप्रो को बरामद करने व घटना कारित करने वाले चोर कोरबा निवासी हेमंत कुमार पैकरा व कुनकुरी जशपुर निवासी सुरज राय को पकड़ने में सफलता हासिल किये है। आरोपियों से पूछताछ पर इन्होने इसके अलावा जिला जांजगीर चांपा क्षेत्र से एक मोटरसायकल पेशन प्रो व पत्थलगांव जिला जशपुर क्षेत्र से एक सफेद रंग की स्कूटी एक्टिवा को अपने अन्य साथी सीतापुर निवासी अर्जुन राय के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किये है। आरोपीयों से तीनों मोटरसायकल बरामद किया गया है । इस कार्यवाही में 01 नग सफेद स्कूटी एक्टिवा कo CG 14 MA5019
कीमती 30,000 रूपया
01 नग हीरो होण्डा मोटरसायकल क० CG 11 CD 9194 कीमती 40,000 रू
01 नग पेशन एक्सप्रेो मोटरसायकल क्रमांक CG 15
CY 3667 कीमती 50,000 रूपयें। कुल राशि 1,20,000 रूपया की सामग्री जप्त की गई।

अपराधी सुरज राय पिता रामराज राय उम्र 24 वर्ष पता
बजरंगनगर कुनकुरी थाना कुनकुरी जिला जशपुर, अर्जुन राय निवासी सीतापुर तुरियापारा थाना सीतापुर जिला सरगुजा जिन्हे गिर0 कर रिमाण्ड पर भेजा गया

इस संपूर्ण कार्यवाही में सीतापुर पुलिस से थाना प्रभारी रूपेश नारंग, प्र० आर० कृष्णानंद सिंह, प्र० आर० नंदकुमार प्रजापति, आर पंकज देवांगन, सहायक आर० जोगी बडा व मुखबीरो का विशेष योगदान रहा।

आज के दिन किसकी चमकेगी किस्मत और किसके हाथ लगेगी निराशा,,, जानें अपने आज के राशिफल में…

आज का राशिफल एवं पंचांग 22 अगस्त 2021, रविवार
🌸🎉🌷🏵️🔥🌹🍁💐🎯
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन-दक्षिणायण
मास-श्रावण
पक्ष-शुक्ल
संवत्सर नाम-आनन्द
ऋतु-शरद
वार-रविवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-पूर्णिमा
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-धनिष्ठा
योग (सूर्योदयकालीन)-शोभन
करण (सूर्योदयकालीन)-बव
लग्न (सूर्योदयकालीन)-सिंह
शुभ समय-9:11 से 12:21, 1:56 से 3:32
राहुकाल- सायं 4:30 से 6:00 बजे तक
दिशा शूल- पश्चिम
योगिनी वास-वायव्य
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-कुम्भ
व्रत/मुहूर्त-रक्षाबंधन/श्रावणी कर्म/पंचक प्रारंभ/शरद ऋतु प्रारंभ
यात्रा शकुन- इलायची खाकर यात्रा प्रारंभ करें।
आज का मंत्र-ॐ घृणि: सूर्याय नम:।
आज का उपाय-मंदिर में रक्षासूत्र अर्पित करें।
वनस्पति तंत्र उपाय-बेल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।

🎯💐🍁🌹🔥🏵️🌷🌸🎉
आज का राशिफल
🌸🌸🌸🌸🌸

मेष:-

आज लाभ होगा। कार्यपद्धति में विश्वसनीयता बनाएं रखें। आर्थिक अनुकूलता रहेगी। रुका धन मिलने से धन संग्रह होगा।अच्‍छी खबर मिलेगी। राज्यपक्ष से लाभ के योग हैं। नई योजनाओं की शुरुआत होगी।
🎯💐🍁🌹🔥🏵️🌷🎉🌸

वृष:-

आय बढ़ेगी। मनोरंजक यात्रा होगी। प्रसन्नता रहेगी। सहयोगी मदद नहीं करेंगे। व्ययों में कटौती करने का प्रयास करें। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। कार्य पूर्ण होंगे। व्यापार के कार्य से बाहर जाना पड़ सकता है।
🌸🎉🌷🏵️🔥🌹🍁💐🎯

मिथुन:-

मेहनत अधिक होगी। आवास संबंधी समस्या हल होगी। सोचे काम समय पर नहीं हो पाएंगे। व्यावसायिक चिंता रहेगी। संतान के व्यवहार से कष्ट होगा। शोक समाचार मिल सकता है। काम में मन नहीं लगेगा। विवाद से बचें।
🎯💐🍁🌹🔥🏵️🌷🎉🌸

कर्क:-

धनार्जन होगा। रोजगार में उन्नति एवं लाभ की संभावना है। लाभदायक समाचार मिलेंगे।बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। सामाजिक एवं राजकीय ख्याति में अभिवृद्धि होगी। व्यापार अच्छा चलेगा।
🌸🎉🌷🏵️🔥🌹🍁💐🎯

सिंह:-

व्यापार में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। कार्य के विस्तार की योजनाएं बनेंगी। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी।
🎯💐🍁🌹🔥🏵️🌷🎉🌸

कन्या:-

व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। कार्यों में विलंब से चिंता होगी। पारिवारिक जीवन संतोषप्रद रहेगा। प्रसन्नता रहेगी। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है।
🌸🎉🌷🏵️🔥🌹🍁💐🎯

तुला:-

दूसरों पर विश्वास हानि देगा। कार्य में बाधा होगी। पत्नी से आश्वासन मिलेगा। स्वयं के निर्णय लाभप्रद रहेंगे। मानसिक संतोष, प्रसन्नता रहेगी। नए विचार, योजना पर चर्चा होगी। चोट व रोग से बचें।
🎯💐🍁🌹🔥🏵️🌷🎉🌸

वृश्चिक:-

निवेश शुभ रहेगा। बाहरी सहायता से काम होंगे। ईश्वर में रुचि बढ़ेगी। कामकाज की अनुकूलता रहेगी। व्यावसायिक श्रेष्ठता का लाभ मिलेगा। पूंजी संचय की बात बनेगी। तंत्र-मंत्र में रुचि बढ़ेगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी।
🌸🎉🌷🏵️🔥🌹🍁💐🎯

धनु:-

रोजगार बढ़ेगा। सतर्कता से कार्य करें। संतान के व्यवहार से सामाजिक प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है। वरिष्ठ जन सहायता करेंगे। रुके कार्यों में गति आएगी। व्यापार में नए अनुबंध आज नहीं करें। आर्थिक तंगी रहेगी।
🎯💐🍁🌹🔥🏵️🌷🎉🌸

मकर:-

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रुका हुआ धन मिल सकता है। निवेश शुभ रहेगा। स्वयं के ही प्रयासों से जनप्रियता एवं मान-सम्मान मिलेगा। रुका काम समय पर पूरा होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा, नई योजनाएं बनेंगी।
🌸🎉🌷🏵️🔥🌹🍁💐🎯

कुंभ:-

नए संबंधों के प्रति सतर्क रहें। भूल करने से विरोधी बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र का विकास एवं विस्तार होगा। उपहार मिल सकता है। संतान की चिंता दूर होगी। अप्रत्याशित खर्च होंगे। तनाव रहेगा। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें।
🎯💐🍁🌹🔥🏵️🌷🎉🌸

मीन:-

वरिष्ठ जन सहायता करेंगे। अप्रत्याशित लाभ होगा। यात्रा होगी। व्यावसायिक अथवा निजी काम से सुखद यात्रा हो सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे।
🌸🎉🌷🏵️🔥🌹🍁💐🎯

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री एवं दो बार राज्यपाल रह चुके कल्याण सिंह का निधन…

लखनऊ :– उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम कल्याण सिंह का शनिवार शाम निधन हो गया हैं. कल्याण सिंह की तबीयत करीब दो महीने से खराब थी. लखनऊ के एसजीपीजीआई में उन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया था जहां उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था. वे 89 वर्ष के थे. कल्याण सिंह यूपी के सीएम रहने के अलावा राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल भी रह चुके हैं. निधन की सूचना मिलने पर बीजेपी के सभी कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ पड़ी है.
लखनऊ पीजीआई ने शनिवार देर शाम एक बयान जारी करते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल माननीय कल्याण सिंह जी का एक लंबी बीमारी के बाद आज निधन हो गया. उन्हें 4 जुलाई को संजय गांधी पी जी आई के आईसीयू में गंभीर अवस्था में भर्ती किया गया था. लंबी बीमारी और शरीर के कई अंगों के धीरे-धीरे फेल होने के कारण आज उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली.

70 हजार के गांजे के साथ पुलिस ने किया एक आरोपी को गिरफ्तार…

अम्बिकापुर :– नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत क्षेत्र में हो रहे मादक पदार्थ तस्करी पर लगाम कसने का लगातार प्रयत्न सरगुजा पुलिस द्वारा किया जा रहा हैं। इसी क्रम में थाना प्रभारी सीतापुर उप निरीक्षक रूपेश नारंग व उसकी टीम को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि स्वीफ्ट डिजायर कार क्रमांक CG 14C0788 में सवार व्यक्ति अपने साथ वाहन में अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर कोतबा से पेटला सीतापुर होते हुए पोकसरी की ओर आ रहा है। जिसकि सूचना मिलने पर सूचना तस्दीक हेतु थाना सीतापुर पुलिस द्वारा थाना के सामने मुख्य मार्ग पर नाकेबंदी लगाई गई। पुलिस द्वारा पाया गया कि मुखबीर के बताये अनुसार बाजारपार की ओर से स्वीफ्ट डिजायर कार क्रमांक CG 14C0788 आ रही हैं, जिसे स्टाप की मदद से घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसमें एक व्यक्ति बैठा था जो काफी हड़बड़ा रहा था व भागने का प्रयास कर रहा था। जिस पर पूर्ण शंका होने पर उसकी गाड़ी की तलाशी ली गई तो कार के ड्राईवर के बगल में एक गुलाबी रंग के बैग के अंदर लगभग 07 किलो गांजा बरामद हुआ।
गिरफ्तार आरोपी नरेश चौहान शातिर गांजा तस्कर है वर्ष 2015 में अम्बिकापुर क्राईम ब्रांच की टीम ने उसे 5 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया था। इस गांजा तस्कार का कनेक्शन सोनपुर, उड़ीसा के बड़े डिलरो के साथ भी होने का पता चला है।
पुलिस द्वारा आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

मैनपाट के खड़गवां क्षेत्र में दो दिनों से जंगली हाथियों का आतंक,,, सूचना पर भी नही पहुंची फॉरेस्ट विभाग की टीम…

मनीष चौबे
मैनपाट :– मैनपाट के खड़गांव इलाके में विगत 2 दिनों से हाथियों का आतंक काफी बढ़ गया है। हाथियों के ग्रामीण क्षेत्रों में आ जाने से वहां के ग्रामीण काफी भय में जीवन व्यतीत के रहे हैं।

आपको बता दें कि विगत दो दिनों में हाथियों ने जमकर तबाही भी मचाई है, इस दौरान उन्होंने फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया है।
ग्रामवासियों द्वारा काफी मशक्कत के बाद हाथियों को भगाया गया हैं लेकिन इससे पहले कि गांव वाले हाथियों को भगा पाते हाथियों के दल ने ग्रामीणों की फसलों को काफी नुकसान पहुंचा दिया था। ग्रामीण क्षेत्र में दो दिनों से हाथियों के दल के विचरण की सूचना फॉरेस्ट विभाग को दे दी गई थी इसके बावजूद फॉरेस्ट विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची थी।

कलयुगी बेटी का कारनामा,, प्रेमी संग मिल मृत पिता के खाते से उड़ाए लाखों रुपए….

चिरमिरी :– पेटीएम एप पर यूपीआई पेमेंट के उपयोग से युवती ने प्रेमी के साथ मिलकर मृत पिता के बैंक खाते से 4 लाख पार कर दिए। युवती के भाई की शिकायत पर चिरमिरी पुलिस ने दोनों आरोपी को अंबिकापुर से गिरफ्तार किया है। खाते से निकाले गए रुपए से खरीदी गई सेकंड हैंड बाइक, मोबाइल, गिरवी पर छुड़ाई गई कार और अन्य सामान पुलिस ने जब्त कर लिया हैं।
दरअसल मृत पिता जगत दास के सेंट्रल बैंक खाते से कई ट्रांजेक्शन से रुपए गायब होने की जानकारी लगने पर 26 वर्षीय संजय दास ने 11 जून को मामले की शिकायत कोरिया चौकी पुलिस से की थी। संजय ने पुलिस को बताया था कि पिता एसईसीएल कर्मचारी थे। उनके खाते से 4 लाख 19 हजार 8 सौ रूपए गायब हो गए हैं। जांच में पुलिस को सूचना मिली कि ऑनलाइन ट्रांजेक्शन यूपीआई एप पेटीएम से 30 जनवरी से 4 जून के बीच किया गया है। 4 माह में पेटीएम से 4 लाख 19 हजार 800 रुपए मृतक के खाते से सूरज के एसबीआई खाते में ट्रांसफर किए गए हैं। एसबीआई खाते से अंबिकापुर में अलग-अलग एटीएम से कई बार में राशि निकाली जा रही थी।
इस पर जिले की पुलिस भेजकर आरोपी बेटी शीला दास और उसके प्रेमी सूरज को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में शीला दास ने बताया कि उसने प्रेमी सूरज से मिलकर मृत पिता के खाते से 4 लाख 19 हजार 800 रुपए यूपीआई एप के माध्यम से पहले अपने खाते में ट्रांसफर करवाया। इसके बाद अलग-अलग एटीएम से रुपए निकालकर खर्च किए। इससे मोबाइल, सोने की अंगूठी समेत गिरवी रखी कार और सेकंड हैंड बाइक खरीदने में करीब साढ़े तीन लाख खर्च किए। अब पुलिस साइबर सेल के माध्यम से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन की अन्य जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने आरोपी सूरज से तीन मोबाइल हैंडसेट, एक नग पेटीएम कार्ड, एक नग एटीएम कार्ड, सोने की अंगूठी, सेकंड हैंड यामाहा बाइक समेत कार जब्त की है। पुलिस ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया है।

कानून व्यवस्था को अपने घर का खेती समझने वाले कांग्रेसी विधायक और गुंडाराज को बढ़ावा देने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे – ललन प्रताप सिंह

अंबिकापुर :– कांग्रेस के विधायक बृहस्पति सिंह द्वारा बलरामपुर जिला के राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी प्रफुल्ल कुमार रजक को मोबाइल पर खुलेआम गाली देते हुए जूता मारने की बात कही गई, लोकतंत्र में हजारों लोगों का प्रतिनिधित्व करने वाला ऐसे जनप्रतिनिधि के मानसिक गिरावट का भाजपा सरगुजा घोर भर्त्सना करती है। उपरोक्त बातें कहते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा कि कांग्रेस के मंत्री और विधायक जब प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ऐसा सलूक करते हैं तो आम जनता की क्या बिसात है। कानून व्यवस्था को अपने घर का खेती समझने वाले कांग्रेसी विधायक और गुंडाराज को बढ़ावा देने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। कांग्रेसी विधायक और जनप्रतिनिधियों का इस तरह का कृत्य सामने आ चुका है अपने ही पार्टी के मंत्री पर हत्या कराने का आरोप, व्हाट्सएप ग्रुप में पोर्न वीडियो भेजने, राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम पर उनकी मौत के लिए यज्ञ करवाने, एसडीएम-तहसीलदार के गायब होने के पोस्टर लगवाने का आरोप लगाने वाले रामानुजगंज विधायक वृहस्पति सिंह का एक और कारनामा का भाजपा सरगुजा घोर निंदा करता है, और मुख्यमंत्री से मांग करता है कि कानून और जनविरोधी विधायक के खिलाफ कार्यवाही की जावे।

आज का राशिफल एवं पंचांग…

आज का राशिफल एवं पंचांग 21 अगस्त 2021, शनिवार
🌸🎉🌷🎯🏵️🔥🌹🍁💐
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन-दक्षिणायण
मास-श्रावण
पक्ष-शुक्ल
ऋतु-वर्षा
संवत्सर नाम-आनन्द
वार-शनिवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-चतुर्दशी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-श्रवण
योग (सूर्योदयकालीन)-सौभाग्य
करण (सूर्योदयकालीन)-गरज
लग्न (सूर्योदयकालीन)-सिंह
शुभ समय- प्रात: 7:35 से 9:11, 1:57 से 5:08 बजे तक
राहुकाल- प्रात: 9:00 से 10:30 तक
दिशा शूल-पूर्व
योगिनी वास-पश्चिम
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-मकर
व्रत/मुहूर्त-पूर्णिमा व्रत/भद्रा/सर्वार्थसिद्धि योग
यात्रा शकुन-शर्करा मिश्रित दही खाकर घर से निकलें।
आज का मंत्र-ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनयै नम:।
आज का उपाय-शनि मंदिर में इमरती चढाएं।
🌸🎉🌷🎯🏵️🔥🌹🍁💐
आज का राशिफल
💐🍁🌹🔥🏵️
मेष:-

पुराने संगी-साथियों से मुलाकात होगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा। परिश्रम का पूरा परिणाम मिलेगा। अच्छी व सुखद स्थितियाँ निर्मित होंगी। व्यावसायिक सफलता से मनोबल बढ़ेगा।
💐🍁🌹🔥🏵️🎯🌷🎉🌸

वृष:-

रोजगार के क्षेत्र में संभावनाएं बढ़ेंगी। स्थायी संपत्ति संबंधी खटपट हो सकती है। खुद के प्रयत्नों से ही जनप्रियता एवं सम्मान मिलेगा। पुराना रोग उभर सकता है। दु:खद समाचार मिल सकता है।
🌸🎉🌷🎯🏵️🔥🌹🍁💐

मिथुन:-

विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिलेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। नए कार्यों, योजनाओं की चर्चा होगी। लाभदायी समाचार आएंगे। समाज में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। साहस, पराक्रम बढ़ेगा। विश्वासप्रद माहौल रहेगा।
💐🍁🌹🔥🏵️🎯🌷🎉🌸

कर्क:-

भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। रोजगार मिलेगा। संतान के स्वास्थ्य में सुधार होगा। सोचे कामों में मनचाही सफलता मिलेगी। व्यापारिक निर्णय समय पर लेना होंगे। चोट व रोग से बाधा संभव है।
🌸🎉🌷🎯🏵️🔥🌹🍁💐

सिंह:-

व्यवसाय अच्छा चलेगा। कार्य क्षेत्र में नई योजनाओं से लाभ होगा। लगन, मेहनत का उचित फल मिल सकेगा। विवाद सुलझेंगे। प्रयास सफल रहेंगे। प्रशंसा प्राप्त होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी।
💐🍁🌹🔥🏵️🎯🌷🎉🌸

कन्या:-

राजकीय सहयोग मिलेगा। कार्यकुशलता सहयोग से लाभान्वित होंगे। काम में मन लगेगा। शारीरिक कष्‍ट से बाधा संभव है।परिवार का सहयोग प्राप्त होगा।
🌸🌷🌷🎯🏵️🔥🌹🍁💐

तुला:-

पुराना रोग उभर सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। परिवार की स्थिति अच्छी रहेगी। रचनात्मक काम करेंगे। कर्मचारियों पर निगाह रखें। परिवार की समस्या का उचित समाधान होगा। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है।
💐🍁🌹🔥🏵️🎯🌷🌸🎉

वृश्चिक:-

धन प्राप्ति सुगम होगी। कानूनी बाधा दूर होकर लाभ होगा। पूँजी निवेश बढ़ेगा। पहले किए गए कार्यों का लाभदायी फल आज मिल सकेगा। संतान के कामों से खुशी होगी। व्यापार-व्यवसाय में तरक्की होगी। यात्रा सफल रहेगी।
🎉🌸🌷🎯🏵️🔥🌹🍁💐

धनु:-

नई योजना बनेगी। नए अनुबंध होंगे। सरकारी, कानूनी विवाद सुलझेंगे। जोखिम, लोभ, लालच से बचें। नया काम, व्यवसाय आदि की बात बनेगी। विवाद को बढ़ावा न दें। जल्दबाजी न करें।
💐🍁🌹🔥🏵️🎯🌷🌸🎉

मकर:-

बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा सफल रहेगी। आपसी मतभेद, मनमुटाव बढ़ेगा। किसी से मदद की उम्मीद नहीं रहेगी। आर्थिक समस्या बनी रहेगी। व्यापार, रोजगार मध्यम रहेगा। शारीरिक कष्ट संभव है।
🎉🌸🌷🎯🏵️🔥🌹🍁💐

कुंभ:-

आमदनी बढ़ेगी। रुका धन मिलने से निवेश में वृद्धि होने के योग हैं। उदर संबंधी विकार हो सकते हैं। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। चिंता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।
💐🍁🌹🔥🏵️🌷🌷🌸🎉

मीन:-

अप्रत्याशित लाभ होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। विवाद न करें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रोजगार मिलेगा। नौकरी करने वालों को ऐच्छिक स्थानांतरण एवं पदोन्नति मिलने की संभावना बन सकती है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें।
🎉🌸🌷🏵️🔥🌹🍁💐🎯

12 वीं राज्य स्तरीये वूशू चैम्पियनशीप में 1 गोल्ड और 3 सिल्वर मैडल जीतकर बच्चो ने किया जिले का नाम रौशन…

सत्यप्रकाश गुप्ता
मनेंद्रगढ़:–
बडे ही गर्व और सम्मान की बात है की दिनाॅक 18 अगस्त 2021 से दिनाॅक 20 अगस्त 2021 तक छत्तीसगढ वूशू संघ के द्वारा 12 वीं राज्य स्तरीये वूशू चैम्पियनशीप का आयोजन डोंगरगढ के विसेंट पल्लोटी इंटरनेशनल स्कूल में कराया गया जिसमें बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग,बलौदा बाजार, भिलाई, राजनंदगांव, बालौद, सूरजपुर , और कोरिया मनेन्द्रगढ से लगभग 250 बालक/बालीकाओं ने हिस्सा लिया। जिला कराते संघ कोरिया मनेन्द्रगढ से 32 किलो ग्रा. बालक वर्ग के बाऊट में सूर्यदेव सिंह ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया और 28 किलो ग्रा. बालिका वर्ग में प्रीती सिंह ने सिल्वर मेडल, 36 किलो ग्राम बालिका वर्ग में लक्ष्मी मांझी और 40 किलो ग्रा. बालिका वर्ग में संध्या देवी ने सिल्वर मेडल प्राप्त कर सभी ने मनेन्द्रगढ का नाम और अपने माता-पिता का नाम रौशन किया छ.ग. वूशू संघ के सचिव श्री रवि कोनडईया ने बताया की नेशनल वुशू चैम्पियनशीप में भाग लेने के लिऐ खिलाडियों का विशेष प्रशिक्षण शिविर 1 सितम्बर से लगाया जाऐगा जिसमें राज्य स्तरीय में मेडल प्राप्त खिलाडी भाग ले पाऐगे। मनेन्द्रगढ से कोच के रूप में अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक सिहान डां. श्याम सुदर और टीम मैनेजर सेंसाई हेमलाल पनिका ने एवं जिला कराते संघ कोरिया के समस्त पदाधिकारियो ने बच्चो की गरिमामई उपलब्धी पर हार्दिक बधाई दी और एवं इनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

महिला शक्ति द्वारा स्वतंत्रता दिवस अमृत महोत्सव एवं मिलन समारोह का किया गया आयोजन..

जी. एस.महंत
कोरबा :–
महिला शक्ति द्वारा आयोजित विधवा महिलाओं के स्वावलंबी सशक्तिकरण शिक्षा जागृति के लिए चलाये जा रहे स्वतंत्रता दिवस अमृत महोत्सव के अंतर्गत महिला शक्ति के संस्थापक श्रीयुत गुलाब राय जायसवाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती अनिता सिंह के नियंत्रण व मार्गदर्शन और पथप्रदर्शक श्रीमती आरती बत्रा जी के सूक्ष्म निर्देशन में आज जिला कोरबा के कोसावाड़ी राठिया भवन में जिला जांजगीर चांपा रायगढ़ व कोरबा के तीनों जिला व ब्लॉक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ मिलन समारोह व आफिस उदघाटन किया गया. जिसमें शामिल रहे छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकिरण मानिकपुरी व राजेन्द्र मानिकपुरी महासचिव श्रीमती सविता गोस्वामी चेयरमेन श्रीमती लक्ष्मी साहू एवं जिला धमतरी पदाधिकारी श्रीमती सीता साहू उपाध्यक्ष सुश्री देवेश्वरी साहू महासचिव श्री हेमलाल साहू सलाहकार श्री अमृत लाल साहू संपर्क प्रमुख के आतिथ्य में हुआ.
महिला शक्ति के नव निर्वाचित जिला व ब्लॉक पदाधिकारी शामिल हुए जिसमें जिला कोरबा अध्यक्ष श्री अमन साहू उपाध्यक्ष श्री कांग्रेस राठिया श्री सुंदर सिंह राठिया श्री लाला राम कंवर जिला रायगढ़ से अध्यक्ष विजय डाहरे व सुश्री सोनिया खूंटे जिला जांजगीर चांपा से अध्यक्ष श्रीमती जागेश्वरी कश्यप व श्री सनत साहू और बहुत से पदाधिकारी शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष सहयोग दिया.
महिला शक्ति द्वारा आयोजित विधवा व परित्यक्ता महिलाओं के अच्छी रहन सहन जीवन यापन स्वालंबन आत्मनिर्भरता हेतु आजीवन पेंशन योजना व उनके बच्चों की पढ़ाई लिखाई फ्री की विस्तृत जानकारी व पदाधिकारियों के मन में उठ रहे सवालों के जवाब दिया गया. नये उत्साह व मंगल कामनाओ सहित पदाधिकारियों के मनोबल को एक नई दिशा दी गई. पूरी ईमानदारी व जिम्मेदारी से कार्य करने के लिए प्रेरित व आव्हान किया गया.
आज का कार्यक्रम एक नई उमंग व जोशभरने के साथ साथ मुस्तैदी से पालन करने हेतु महिला शक्ति के रूल्स रेगूलेशन का विस्तार से चर्चा और दूर आस पास के मुक्त भारत का निर्माण करने आवश्यक मिटिंग भी की गई.
इस कार्यक्रम के आयोजन में विशेष रूप से श्री कांग्रेस राठिया जी एवं उनके सहयोगी का मेहनत और लगन महिला शक्ति के लिए समर्पण बहुत बहुत आभारी हैं जिन्होंने बहुत ही कम समय में इतना अच्छा कार्यक्रम करके दिखाया बहुत ही स्वागत योग्य है.

कैसा रहेगा आपका आज का दिन…जाने अपने राशिफल में..

आज का राशिफल एवं पंचांग 20 अगस्त 2021 : दिन शुक्रवार
💐🌸🍁🌹🔥🏵️🎯🌷🎉
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

विक्रम संवत् 2078, शक संवत 1943, श्रावण शुक्ल पक्ष, त्रयोदशी
सूर्योदय : सुबह 5 बजकर 53 मिनट पर
सूर्यास्त : शाम 6 बजकर 56 मिनट पर
तिथि त्रयोदशी- रात 8.50 पीएम तक तत्पश्चात चतुर्दशी
नक्षत्र उत्तराषाढ़ा – रात 9.25 पीएम तक तत्पश्चात श्रवण
योग आयुष्मान- दोपहर 3.32 पीएम तक तत्पश्चात सौभाग्य
वार शुक्रवार
पक्ष शुक्ल
करण कौलव – सुबह 9.50 एएम, तैतिल – रात – 8.50 पीएम तक तत्पश्चात गर
सूर्य राशि सिंह राशि पर
चंद्र राशि मकर राशि पर
राहुकाल सुबह 10:46 एएम से 12:24 पीएम तक
यमगण्ड दोपहर 03:40 पीएम से 05:18 पीएम तक
यात्रा शकुन- शुक्रवार को मीठा दही खाकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:।
आज का उपाय-शिवलिंग पर चांदी का नाग अर्पित करें।
वनस्पति तंत्र उपाय-गूलर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।

💐🍁🌹🔥🏵️🎯🌷🎉🌸
आज का राशिफल
🌺🌺🌺🌺🌺

मेष:-

आज किसी पुरानी बात को लेकर आप थोड़े परेशान हो सकते हैं । आज अचानक से कोई खुशखबरी मिल सकती है। व्यवसाय में तरक्की के योग हैं ।धन लाभ के प्रबल योग हैं ।
🏵️🌺🪁🎉🍁🌸💐🖋️🌷

वृष:-

आज आपका सामाजिक दायरा बहुत हद तक बढ़ जायेगा। आसपास के लोगों से आपको मदद मिल सकती है। आपको व्यवसाय के क्षेत्र में भी लाभ मिलने की पूरी उम्मीद है। दैनिक कार्यों में आपको पूर्ण रूप से सफलता मिलेगी। किसी काम को नए तरीके से करने की सोच सकते हैं।
🌷🖋️🌸🍁🎉🪁🌺🏵️💐

मिथुन:-

आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। आपके सामने कोई भी चुनौती टिक नहीं पायेगी। लोग आपके व्यवहार से काफी प्रभावित होंगे।परिवार में सबके साथ किसी खास मामले पर बातचीत हो सकती है।
💐🏵️🌺🪁🎉🍁🌸🖋️🌷

कर्क:-

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप अपने काम में किसी मित्र का सहयोग ले सकते हैं। धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के नए आसार खुल सकते हैं। जीवनसाथी की सलाह आपको फायदा दिला सकती है। आपको अपने भविष्य के बारे में थोड़ा विचार करने की जरूरत है।
🌷🖋️🌸🍁🎉🪁🌺🏵️💐

सिंह:-

आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी । आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है। आपके दिमाग में अचानक से कोई ऐसा विचार आयेगा, जो आपकी प्रगति की राहें खोल देगा।
💐🏵️🌺🪁🎉🍁🌸🌷🌸

कन्या:-

आज आपका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। घर में माहौल थोड़ा गंभीर रह सकता है । आज कुछ मामलों में आप थोड़े भावुक भी हो सकते हैं लेकिन समझदारी से काम करने पर आपकी सभी परेशानियां दूर होगी। धन लाभ होगा । व्यापार अच्छा चलेगा ।
🌸🌷🍁🎉🪁🌺🏵️💐🖋️

तुला:-

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आप जिस भी काम को करना चाहेंगे, वो काम बड़े आराम से पूरा हो जायेगा| आप किसी नये काम को शुरू करने के लिये योजना बना सकते हैं। संतान की ओर से आपको सुख मिलता रहेगा।
💐🏵️🌺🪁🎉🍁🌷🌸🏵️

वृश्चिक:-

आज आपका दिन फायदेमंद रहेगा। कोई बड़ा काम संतान की मदद से पूरा हो जायेगा। माता-पिता का सहयोग भी बना रहेगा। किसी अपने से आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आ सकती है, जिन्हें आप सफलतापूर्वक निभायेंगे।
🏵️🌸🌷🎉🪁🌺💐🪁

धनु:-

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। आपको कोई भी कार्य करने से पहले अपने से बड़ों की राय जरूर लेनी चाहिए।आज आपके कैरियर की दिशा बदलेगी । आज आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।
💐🌺🌷🌸🏵️🍁🏵️🌸

मकर:-

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज प्रॉपर्टी से जुड़े कुछ कागजों का थोडा ज्यादा ख्याल रखें। आज परिवार में आपकी थोड़ी अनबन हो सकती है । आप अपने खर्चों को लेकर सोच-विचार में डूबे रह सकते हैं। आज कई लोगों को आपकी बात समझने में परेशानी हो सकती है।
🌸🏵️🍁🌷🌺💐🪁🖋️

कुंभ:-

आज आपका दिन उत्तम रहेगा।आपको घर के किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। कारोबार में किया हुआ निवेश आपको फायदा दिला सकता है। धन के मामले में स्थिति ठीक रहेगी।
💐🌺🌷🍁🌸🌸🎉🌸🏵️

मीन:-

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपके सारे काम मन- मुताबिक पूरे होंगे। जो छात्र इंजीनियरिंग कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन शुभ है। आपके वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी।आपको नये प्रोजेक्ट भी मिल सकते है, सबकुछ आपके अनुरूप रहेगा।
🏵️🎉🍁🌷🌺💐

विधायक बृहस्पद सिंह का नया कारनामा,,, डिप्टी कलेक्टर से की गाली – गलौज…सुने ऑडियो क्लिप..

रामानुजगंज :– रामानुजगंज के विधायक बृहस्पत सिंह और स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव के बीच विवाद का मामला ठंडा भी नही हुआ था की विधायक बृहस्पद सिंह एक बार फिर विवादों मे छा गए हैं, अबकी बार मामला डिप्टी कलेक्टर के साथ अभद्र व्यवहार का हैं जिसमे एक तालाब की जमीन के विवाद के प्रकरण की जानकारी लेने के लिए विधायक सिंह ने डिप्टी कलेक्टर प्रफुल्ल कुमार रजक को मोबाइल से काल किया।शुरुआत में उनके बीच सामान्य चर्चा होते रही लेकिन जैसे-जैसे बात आगे बढ़ी विधायक आपा खो गए और गाली गलौच पर उतर आए। विधायक की दंबगई का आडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है।
सुने विधायक ने क्या कहा

विधायक बृहस्पत सिंह के गाली गलौच से आहत डिप्टी कलेक्टर रजक ने इस पूरी घटना की शिकायत कलेक्टर व एसडीएम से कर दी है।

राजीव भवन के उद्घाटन आमंत्रण कार्ड में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का नाम ही नहीं,,, सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा विरोध…

बैकुंठपुर :– कोरिया जिले के बैकुंठपुर स्थित घड़ी चौक के पास नवनिर्मित राजीव भवन (कांग्रेस भवन) का लोकार्पण एवं प्रतिमा का अनावरण सीएम भूपेश बघेल के मुख्य आतिथ्य में किया जाएगा। लोकार्पण कार्यक्रम के लिए छपवाए गए आमंत्रण कार्ड में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का नाम ही नहीं है,जबकि विस चुनाव में उनके नेतृत्व में ही सरगुजा संभाग की सभी सीटों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। इसे लेकर सिंहदेव के समर्थकों व कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है। सोशल मीडिया पर भी कार्यकर्ता व आम जनता तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।
गौरतलब है कि प्रदेश के सभी जिलों में राजीव भवन का निर्माण किया गया है। बैकुंठपुर में नवनिर्मित राजीव भवन का लोकार्पण एवं प्रतिमा का अनावरण 20 अगस्त को होगा।
आमंत्रण कार्ड में बतौर मुख्य अतिथि सीएम भूपेश बघेल हैं जबकि अध्यक्षता छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया, पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत करेंगे।
कार्ड में कोरिया व सरगुजा जिले के प्रभारी मंत्री समेत कई जनप्रतिनिधियों व नेताओं के नाम हैं लेकिन स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का नाम ही नहीं छपवाया गया है। इसे लेकर टीएस समर्थकों व कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है। इसे स्वास्थ्य मंत्री (Health Minister TS Singhdeo) का अपमान बताया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर कमेंट्स की भरमार

राजीव भवन के उद्घाटन आमंत्रण कार्ड में स्वास्थ्य मंत्री का नाम नहीं होने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता व आम जनता तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ लोग इसे स्वास्थ्य मंत्री को अपमानित करने का प्रयास बता रहे हैं तो कुछ अपमान कह रहे हैं। कुछ इसे कार्यकर्ताओं का भी अपमान बता रहे हैं।
कई यूजर्स ने लिखा है कि आने वाले चुनाव में कांग्रेस को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। लिखा गया है कि टीएस का चेहरा देखकर ही जनता ने कांग्रेस को वोट किया था लेकिन अगली बार कांग्रेस यह भूल जाए।

कार्यकर्ताओं का अपमान है ये

इधर युवा कांग्रेसी नेता सोमनाथ दत्ता ने कार्ड में नाम न होने का खुलकर विरोध किया है। उन्होंने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती पर बैकुंठपुर कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन के उद्घाटन कार्ड में मंत्री टीएस सिहदेव का नाम ना होना उनके समर्थको को नागवर गुजर रहा है।
उन्होंने कहा बैकुण्ठपूर, मनेन्द्रगढ़, चिरमिरी, जनकपुर मे टीएस सिहदेव का एक अलग रुतबा है, व सरगुजा ही नही अपितु पूरे छत्तीसगढ़ के सबसे जनप्रिय नेता हैं।

आबकारी विभाग ने 8 लीटर कच्ची शराब के साथ महिला को किया गिरफ्तार ….

सूरजपुर :– कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर आबकारी विभाग द्वारा अपराधों पर नियंत्रण हेतु जारी अभियान के तहत बुधवार 18 अगस्त 2021 को आबकारी वृत्त सूरजपुर अंतर्गत आरोपिया केसरी राजवाड़े पति रामकुमार राजवाड़े जाति रजवार उम्र 28 वर्ष निवासी बड़कापारा वार्ड क्रमांक 15 थाना सूरजपुर के कब्जे में 8 लीटर हाथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब जप्त कर आबकारी एक्ट 34(2) 59 (क) के तहत अपराध दर्ज कर जेल दाखिल करने रिमांड हेतू कोर्ट में पेश किया गया।
कार्यवाही में आबकारी वृत्त सूरजपुर आबकारी उपनिरीक्षक श्रीमति सपना सिन्हा, आबकारी आरक्षक द्वारिका प्रसाद गुप्ता, छक्केलाल गुप्ता, रमेशचंद, नगर सैनिक सविता राजवाड़े का योगदान रहा।

पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के पीएसओ ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी..

रायपुर :– भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के पीएसओ ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली हैं। आरक्षक विशंभर राठौर ने खुद को गोली मार ली है। सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है। एफएसएल की टीम मौके पर पहुंचने वाली है, जिसके बाद पुलिस की टीम अंदर जाएगी पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी। आरक्षक की उम्र 35 साल बताई जा रही है। आरक्षक द्वारा आत्महत्या से पहले एक सुसाइड नोट भी छोड़ा गया है जिसमें उसने अपने साला की पत्नी और उसके पिता पर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

क्या कहती हैं आपकी भाग्य रेखाएं,, कैसा रहेगा आपका आज,जाने अपने राशिफल में…

आज का राशिफल एवं पंचांग 19 अगस्त 2021, गुरुवार
🌸💐🎉🍁🎯🌹🔥🏵️🌷
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन-दक्षिणायण
मास-श्रावण
पक्ष-शुक्ल

संवत्सर नाम-आनन्द
ऋतु-वर्षा
वार-गुरुवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-द्वादशी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-पूर्वाषाढ़ा
योग (सूर्योदयकालीन)-प्रीति
करण (सूर्योदयकालीन)-बव
लग्न (सूर्योदयकालीन)-सिंह
शुभ समय- 6:00 से 7:30, 12:20 से 3:30, 5:00 से 6:30 तक
राहुकाल-दोप. 1:30 से 3:00 बजे तक
दिशा शूल-दक्षिण
योगिनी वास-नैऋत्य
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-मकर
व्रत/मुहूर्त-पुत्रदा एकादशी व्रत (निम्बार्क)/सूतिका स्नान/गृहप्रवेश मुहूर्त
यात्रा शकुन- बेसन से बनी मिठाई खाकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरुवै नम:।
आज का उपाय-किसी विप्र को पीले वस्त्र सहित स्वर्ण दान करें।
वनस्पति तंत्र उपाय-पीपल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🏵️🔥🌹🌷🎯🍁🎉💐🌸
आज का राशिफल
💐💐💐💐💐

मेष:-

अचानक यात्रा के भी अच्छे फल मिलेंगे। शुभ समाचार प्राप्त होगा। आमदनी में वृद्धि होगी। प्रसिद्धि एवं सम्मान में इजाफा होगा। नौकरी में उन्नति के योग हैं।
💐🌸🎉🍁🎯🌷🌹🔥🏵️

वृष:-

विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। किसी नए कार्य में भाग लेने के योग हैं। विद्वानों के साथ रहने का अवसर मिलेगा। व्यापार में भागीदार सहयोग करेंगे। शत्रु परास्त होंगे।
🏵️🔥🌹🌷🎯🍁🎉🌸💐

मिथुन:-

आपका सामाजिक क्षेत्र बढ़ेगा। लाभदायक सौदे होंगे। विपरीत परिस्थितियों का सफलता से सामना कर सकेंगे। जीवनसाथी से आर्थिक मतभेद हो सकते हैं। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। बेरोजगारी दूर होगी।
💐🌸🎉🍁🎯🥺🌹🔥🏵️

कर्क:-

जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। कानूनी बाधा दूर होगी। रुका धन मिलने से धन संग्रह होगा। कार्य में भागीदार सहयोग करेंगे। विकास की योजनाएं बनेंगी। दांपत्य जीवन में गलतफहमी आ सकती है। पुराना रोग उभर सकता है।
🏵️🔥🌹🥺🍁🍁🌸🌸💐

सिंह:-

धनार्जन होगा। भागदौड़, बाधाओं व सतर्कता के बाद सफलता मिलेगी। पारिवारिक सुख, संतोष बढ़ेगा। उपहार मिलने के योग हैं।चोरी, चोट व विवाद आदि से हानि संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।
र💐🌸🍁🌹🔥🏵️🎯🎉🌷

कन्या:-

व्यवसाय ठीक चलेगा। कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। परिवार एवं समाज में आपके कामों को महत्व एवं सम्मान प्राप्त हो सकेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा।
🌷🎯🎯🏵️🔥🌹🍁🌸💐

तुला:-

कार्यप्रणाली में सुधार होगा। शुभ समाचार मिलेंगे। आय बढ़ेगी। भोग-विलास में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी से संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। स्थायी संपत्ति के मामले उलझेंगे। कार्य में मित्रों की मदद मिलेगी। आर्थिक मनोबल बढ़ेगा। शारीरिक कष्ट संभव है।
💐🌸🍁🌹🔥🏵️🎯🌷🎉

वृश्चिक:-

सुख के साधन जुटेंगे। रुका हुआ धन मिलेगा। अधूरे काम समय पर सफलता से होने पर उत्साह बढ़ेगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। व्यापार के कार्य से बाहर जाना पड़ सकता है। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। नई योजना बनेगी।
🎉🌷🎯🏵️🔥🌹🍁🌸💐

धनु:-

सामाजिक एवं राजकीय ख्याति में अभिवृद्धि होगी। व्यापार अच्छा रहेगा। चोट व रोग से हानि संभव है। विवाद न करें। फालतू खर्च बढ़ेंगे। आवास संबंधी समस्या का समाधान संभव है। आवेश में कोई कार्य नहीं करें।
💐🌸🍁🌹🔥🏵️🎯🌷🎉

मकर:-

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अचानक लाभ होगा। धन संबंधी कार्यों में विलंब से चिंता हो सकती है। लाभदायक समाचार मिलेंगे। कार्य के विस्तार की योजना बनेगी।रोजगार मिलेगा।
🎉🌷🎯🏵️🔥🌹🍁🌸💐

कुंभ:-

शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मसम्मान बढ़ेगा। मेहमानों का आगमन होगा। व्यापार में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अपने काम से काम रखें। दूसरों के विश्वास में न आएं। परिवार में तनावपूर्ण माहौल रह सकता है।
💐🌸🍁🌹🔥🏵️🎯🌷🎉

मीन:-

नए संबंधों के प्रति सतर्क रहें। कम प्रयास से काम बनेंगे। धनार्जन होगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। परिवार से संबंध घनिष्ठ होंगे। भूल करने से विरोधी बढ़ेंगे। रुके धन की प्राप्ति में अड़चनें आएंगी।
🎉🌷🎯🏵️🔥🌹🍁🌸💐

error: Content is protected !!