Home Blog Page 207

मैनपाट के ग्राम नर्मदापुर के शिवमन्दिर में स्थापित गणेश भगवान का बहुत धूम धाम से किया गया विसर्जन…

मनीष चौबे
मैनपाट :–
ग्राम नर्मदापुर में शिव मंदिर में सार्वजनिक रूप से स्थापित गणेश भगवान की मूर्ति का अनंतचतुर्दशी के दिन विसर्जन किया गया। गणेश विसर्जन के सोभा यात्रा के दौरान DJ की धुन पर ग्राम वासियों द्वारा बूढ़े बच्चे महिलाएं सभी झूम उठे। सभी के द्वारा एक स्वर में गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आ के नारे लगाए जा रहे थे।


चारो तरफ खुशियां और हर्ष उल्लास से लोग झूम रहे थे। महिलाए भी अपने घर गृहस्थी से निकल कर बप्पा मोरिया के DJ में झूम उठी। साथ ही सभी ने स्थानीय गीत करमा और सरगुजिया गीत पर सभी नित्य करते हुए नजर आए इस कार्यक्रम में महेंद्र गुप्ता,शशि भूषण सिन्हा,अनिल गुप्ता, अनीश सिन्हा, ओम प्रकाश, रिंकू गुप्ता,अरुण गुप्ता, शिवसक्ति सिन्हा एव अन्य ग्रामवासी सम्मिलित हुए।

दो दिन पूर्व प्रेमी के आत्महत्या करने से क्षुब्ध प्रेमिका ने भी फांसी लगाकर की खुदखुशी…

मनीष चौबे
मैनपाट :– मैनपाट विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बरिमा में नाबालिग प्रेमी जोड़े ने 2 दिन के अंतराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ग्राम बरीमा निवासी प्रेमी कार्तिक यादव बरगा उम्र 18 वर्ष को 17 सितंबर की रात करीब 8:00 बजे लड़की के साथ कुछ विवाद हुआ फिर प्रेमी कार्तिक ने उसी रात अपने घर में फांसी लगा ली जब परिजनों ने देखा तो उसे फंदे से उतारकर नर्मदापुर स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए जहां डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया।
प्रेमी की मौत की खबर सुनकर प्रेमिका बिहानी माझी उम्र 17 वर्ष सदमे में आ गई और इसी बीच उसने भी खुद को कमरे में बंद कर लिया और फांसी लगा कर अपनी जान दे दी। 2 दिन के अंतराल में नाबालिग जोड़े की आत्महत्या से क्षेत्र में मातम पसर गया है। परिजनों द्वारा कमलेश्वरपुर थाने को सूचना दिए जाने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं और मामले की जांच में जुट गई हैं।

पूर्व विधायक युद्धवीर सिंह जूदेव की हालत नाजुक, रखा गया वेंटिलेटर पर…

0

जशपुर :– बीजेपी के पूर्व विधायक युद्धवीर सिंह जूदेव की हालत नाजुक बताई जा रही है. लीवर में गंभीर संक्रमण होने के बाद उन्हें बेंगलुरू के एस्टर हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया था. उनका लीवर ट्रांसप्लांट किया जाना था, लेकिन स्थिति अनियंत्रित होने की वजह से ट्रांसप्लांट नहीं किया जा सका है. परिजनों से हुई बातचीत में कहा जा रहा है कि इस वक्त युद्धवीर सिंह जूदेव जीवन रक्षण प्रणाली पर रखे गए हैं और उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है.

पत्नी की हत्या के फरार आरोपी को सीतापुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

सीतापुर दिनांक 18.09.2021 के करीबन 08.00 बजे सुबह सीतापुर पुलिस को मोबाईल के माध्यम से सूचना मिली कि श्रवण मांझी ग्राम उडूमकेला का अपने पत्नी की हत्या कर घर से फरार हो गया है।मृतिका की बहन प्रार्थिया पनियासो पति उमेश राम मुडी जाति मांझी उम्र 35 वर्ष सा० उडूमकेला नवापारा थाना सीतापुर जिला सरगुजा (छ0ग0) के रिपोर्ट पर थाना सीतापुर पुलिस द्वारा मौके पर देहाती मर्ग इंटीमेशन व देहाती एफ.आई.आर. दर्ज कर फरार आरोपी के पता तलास हेतु थाना प्रभारी रूपेश नारंग द्वारा तत्काल अलग अलग टीम गठित कर आरोपी पता साजी हेतु रवाना हुए मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम कतकालों में आरोपी श्रवण मांझी को देखा गया है. सूचना पाकर तत्काल सीतापुर पुलिस द्वारा ग्राम कतकालों जाकर घेराबंदी कर आरोपी श्रवण मांझी पिता फगुवा मांझी उम्र 35 वर्ष सा० उडूमकेला नवापारा थाना सीतापुर जिला सरगुजा (छ0ग0) को 12 घंटे के भीतर पकड़ा गया. पुछताछ करने पर आरोपी ने अपने मेमोरण्डम कथन में बताया कि मृतिका आरोपी श्रवण मांझी पर चरित्र शंका करती थी इसी से नराज होकर अपनी पत्नी की डंडा से मारकर हत्या करना स्वीकर करने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। इस कार्यवाही में सीतापुर थाना प्रभारी रूपेश नारंग और उनकी टीम का सराहनीय यो रहा।

ज्वेलरी शॉप में 50 लाख की चोरी मामले में आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे,, चोरी का समान भी बरामद…

0

अम्बिकापुर :– कोतवाली थाना से 100 मीटर दूर स्थित सत्यम ज्वेलर्स में सेंधमारी कर 50 लाख रुपए के जेवर व नकद चोरी करने वाले गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़ चुके हैं। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने इनमें से कुछ आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस ने गिरोह के पास से चोरी गए सोने-चांदी के जेवर भी बरामद किए हैं।
गौरतलब है कि 15 सितंबर की रात कोतवाली से 100 मीटर दूर थाना चौक स्थित सत्यम ज्वेलर्स में अज्ञात चोरों ने सेंधमारी की थी। फिर दुकान के भीतर घुसकर 900 ग्राम सोने, 7 किलोग्राम चांदी के जेवर तथा 90 हजार रुपए नकद ले उड़े थे। पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी।
थाने के पास हुई इतनी बड़ी चोरी को लेकर सरगुजा पुलिस की खूब किरकिरी हो रही थी। चोरी के आरोपियों को पकडऩे एसपी ने तेज तर्रात पुलिसकर्मियों की आधा दर्जन टीम का गठन किया था। मामले में पुलिस ने कई आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी के जेवर भी बरामद किए हैंं।

मैनपाट में तेजी से आकार ले रहा ट्राइबल विलेज

ओपन थियेटर और सरगुजिहा कलाकृति बढ़ाएंगे आकर्षण

अम्बिकापुर पर्यटन को बढ़ावा देने मैनपाट के रोपाखार जलाशय के पास तैयार किया किया जा रहा ट्राइबल विलेज तेजी से आकर ले रहा है। ट्राइबल विलेज में बन रहे ओपन थियेटर, कॉटेज तथा अन्य स्थानों में उकेरी गई सरगुजिहा कलाकृति ट्राईबल विलेज का आकर्षण बढ़ाएंगे। यहां के कॉटेज में लगे लकड़ियों में काष्ठकला की सुंदर नमूने सरगुजिहा कला और संस्कृति को बयां कर रहे है। यहाँ आने वाले पर्यटकों को मैनपाट की खूबसूरती के साथ सरगुजिहा कला और आदिवासी संस्कृति से रू-ब-रू होने का मौका मिलेगा।
मैनपाट के कमलेश्वरपुर के रोपाखार में स्वदेश दर्शन योजना के तहत करीब 20 करोड़ रुपये की लागत से पर्यटन विभाग द्वारा ट्राईबल विलेज विकसित की जा रही है। ट्राईबल विलेज में जनजातीय जीवन शैली के साथ पर्यटकों के रहने की सुविधा होगी। इस सेंटर में स्थानीय कलाकारों द्वारा निर्मित कलाकृतियों की प्रदर्शनी सहित उन्हें  बेचने की भी सुविधा होगी। पर्यटकों के लिए 12 कॉटेज बनाये जा रहे हैं। जल्द ही ट्राईबल विलेज बनकर तैयार हो जाएगा और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केन्द्र होगा।
बढ़ेंगे रोजगार के अवसर- ट्राईबल विलेज के निर्माण से पर्यटक आकर्षित होंगे जिससे बड़ी संख्या में पर्यटक मैनपाट आएंगे। इससे स्थानीय लोगो के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। पर्यटकों की सुविधा के लिए मैनपाट में हवाईपट्टी का भी निर्माण किया जाएगा। इसके लिए केसरा में राजस्व विभाग द्वारा जमीन का आवंटन भी कर दिया गया है। आने वाले दिनों में  मैनपाट की लोकप्रियता तेजी से बढ़ेगी जो यहाँ के लोगो के लिए अच्छे संकेत हैं।

मृण्मयी पाण्डेय बनी महिला इंटक सरगुजा की जिला प्रवक्ता..

अंबिकापुर में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष दीपक दुबे जी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष सील जी के अनुशंसा पर जिला अध्यक्ष महिला इंटक श्रीमती उर्मिला कुशवाहा द्वारा मृण्मयी पाण्डेय जी को जिला प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिम्मेदारी ग्रहण करने के बाद मृण्मयी पाण्डेय ने कहा की मुझे प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष शील जी के द्वारा बहुत बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है जिसका निर्वहन मैं पूरी निष्ठापूर्वक करूंगी।
हमारी संस्था राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (INTUC) मजदूरों के हितों में आजादी के पहले से काम करती आ रही है,और आगे भी और बेहतर ढंग से करती रहेगी हमे मजदूरों के हितों की लड़ाई लड़नी है। हमारे द्वारा इंटक कांग्रेस द्वारा एक कैंप का आयोजन किया जाएगा जिसके माध्यम से हम सरकार द्वारा चलाए जा रहे महत्वकांछी योजनाओं का लाभ मजदूरों और गरीब जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाएंगे.. कैंप के आयोजन से पूर्व कैंप आयोजित किए जाने की जानकारी मीडिया के माध्यम से तथा युवा साथियों के सहयोग से जन जन तक पहुंचाया जाएगा..जिससे अधिक से अधिक संख्या में लोग उपस्थित होकर सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं का लाभ ले सकेंगे।

आज का राशिफल एवं पंचांग….

आज का राशिफल एवं पंचांग 19 सितंबर 2021, रविवार
💐🌸🌷🌹🌺🎉🔥🍁🏵️
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन-दक्षिणायण
मास-भाद्रपद
पक्ष-शुक्ल
संवत्सर नाम-आनन्द
ऋतु-शरद
वार-रविवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-चतुर्दशी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-शतभिषा
योग (सूर्योदयकालीन)-धृति
करण (सूर्योदयकालीन)-गरज
लग्न (सूर्योदयकालीन)-कन्या
शुभ समय-9:11 से 12:21, 1:56 से 3:32
राहुकाल- सायं 4:30 से 6:00 बजे तक
दिशा शूल- पश्चिम
योगिनी वास-पश्चिम
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-कुम्भ
व्रत/मुहूर्त-अनंत चतुर्दशी/भद्रा/वाहन क्रय/गणेश विसर्जन
यात्रा शकुन- इलायची खाकर यात्रा प्रारंभ करें।
आज का मंत्र-ॐ घृणि: सूर्याय नम:।
आज का उपाय-विष्णु मंदिर में गुड़ दान करें।
वनस्पति तंत्र उपाय-बेल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🏵️🍁🔥🎉🌺🌹🌷🌸💐
आज का राशिफल
🌸🌸🌸🌸🌸

मेष:-

दूर यात्रा की योजना बन सकती है। वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता अर्जित करेगा। पठन-पाठन में मन लगेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। बेचैनी रहेगी। धनार्जन सुगम होगा।
🌸💐🌷🌹🎉🔥🍁🍁🏵️

वृष:-

प्रतिद्वंद्विता बढ़ेगी। पारिवारिक चिंता में वृद्धि होगी। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलेगी। किसी के व्यवहार से क्लेश हो सकता है। पुराना रोग उभर सकता है। दु:खद समाचार मिल सकता है, धैर्य रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।
🏵️🍁🔥🎉🌹🌷💐🌸🌸

मिथुन:-

प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आय के स्रोतों में वृद्धि हो सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा। चोट व रोग से बाधा संभव है। फालतू खर्च होगा। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें। शत्रु नतमस्तक होंगे।
🌸💐🌷🌹🎉🔥🍁🏵️🌺

कर्क:-

सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। कारोबारी अनुबंधों में वृद्धि हो सकती है। समय का लाभ लें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नेत्र पीड़ा हो सकती है। कानूनी बाधा आ सकती है। विवाद न करें। नई आर्थिक नीति बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा।
🌺🍁🔥🔥🎉🌹🌷🌸🌸

सिंह:-

कोर्ट व कचहरी के काम अनुकूल होंगे। पूजा-पाठ में मन लगेगा। तीर्थयात्रा की योजना बनेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। सुख के साधनों पर व्यय हो सकता है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। प्रमाद न करें। बेचैनी रहेगी। चोट व रोग से बचें। काम का विरोध होगा।
🌸🌷🌹🎉🔥🍁🌺🏵️💐

कन्या:-

कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। राज्य के प्रतिनिधि सहयोग करेंगे। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। विवाद से क्लेश संभव है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। अपेक्षित कार्यों में अप्रत्याशित बाधा आ सकती है।
💐🏵️🌺🍁🔥🎉🌹🌷🌸

तुला:-

व्यवसाय ठीक चलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। ऐश्वर्य के साधनों पर बड़ा खर्च हो सकता है। जल्दबाजी न करें। कष्ट, भय, चिता व बेचैनी का वातावरण बन सकता है। कोर्ट व कचहरी के काम मनोनुकूल रहेंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। मातहतों से संबंध सुधरेंगे।
🌸🌷🌹🎉🔥🍁🌺🏵️💐

वृश्चिक:-

घर-बाहर सहयोग मिलेगा। अपेक्षाकृत कार्यों समय पर संपन्न होंगे। आय में वृद्धि हो सकती है। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। किसी विवाद में उलझ सकते हैं। चिंता तथा तनाव रहेंगे। जोखिम न उठाएं।
💐🏵️🍁🍁🔥🎉🌹🌷🌸

धनु:-

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। बेचैनी रहेगी। थकान महसूस होगी। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे।
🌸🌷🌹🎉🔥🍁🏵️💐🌺

मकर:-

भूमि, भवन, दुकान व फैक्टरी आदि के खरीदने की योजना बनेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। अपरिचितों पर अतिविश्वास न करें। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।
🌺💐🏵️🍁🔥🎉🌹🌷🌸

कुंभ:-

शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार के साथ मनोरंजन का कार्यक्रम बन सकता है। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रमाद न करें। लेन-देन में सावधानी रखें। शारीरिक कष्ट संभव है।
🌸🌷🌹🎉🔥🍁🏵️💐🌺

मीन:-

आय में वृद्धि होगी। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। सट्टे व लॉटरी से दूर रहें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। कोई बड़ी समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
🌺💐🏵️🍁🔥🎉🌹🌷🌸

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपनी पूरी केबिनेट के साथ राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा…

पंजाब :– पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। अपने विश्वस्त विधायकों के साथ बैठक के बाद उन्होंने राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से मुलाकात करके अपना इस्तीफा सौंपा। उन्होंने अपने साथ पूरी कैबिनेट का इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया है। बीते कई महीनों से पंजाब में कांग्रेस के अंदर कलह चल रही थी। नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए जाने के बाद से उनकी नाराजगी और बढ़ गई थी। वहीं सिद्धू भी कैप्टन अमरिंदर पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ते थे। राज्यपाल को इस्तीफा सौंपने के बाद बाहर मीडिया से बात करते हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि मेरा फैसला आज सुबह हो गया था, मैं बातचीत के लहजे से अपमानित महसूस करता था। मैंने सुबह कांग्रेस अध्यक्ष को अपने इस्तीफे की सूचना दे दी थी। उन्होंने कहा कि बार-बार विधायकों के साथ बैठक की जाती थी। पिछले दो महीनों में यह तीसरी बार हो रहा है, मै समझता हूं कि ऐसा माना जाता है कि मैं सरकार चला नहीं पा रहा हूं। उन्होंने कहा कि पार्टी अध्यक्ष को जिस पर भरोसा होगा उसे सीएम बना देंगी। भविष्य की राजनीति को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वे अपने लोगों से बात करेंगे और उसके बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा।

177 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार…

सूरजपुर :– विभिन्न राज्यों में जहरीली शराब से हुई जनहानि को ध्यान में रखते हुए सचिव सह आबकारी आयुक्त छ.ग. एवं प्रबंध संचालक मार्केटिंग कार्पाेरेशन द्वारा मदिरा के अवैध आसवन पर नियंत्रण एवं कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। इसी तारतम्य में कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देशन में पी.एल. नायक जिला आबकारी अधिकारी, उपयुक्त आबकारी संभागीय उड़नदस्ता संभाग सरगुजा के मार्गदर्शन से आबकारी अपराधों पर नियंत्रण हेतु जारी अभियान के तहत् आज थाना बिश्रामपुर क्षेत्रांतर्गत में मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए ग्राम खोपा थाना विश्रामपुर के वीरेंद्र राजवाड़े पिता लखन राजवाड़े उम्र 38 वर्ष के कब्जे से 91.8 लीटर अवैध शराब अन्य राज्य की मदिरा, ग्राम खोपा थाना विश्रामपुर के लखनराम पिता बैगुराम उम्र 58 वर्ष जाति रजवार के कब्जे से 95.580 लीटर अन्य राज्य की मदिरा तथा ग्राम दतिमा थाना विश्रामपुर निवासी संतोष जायसवाल पिता गंगाराम उम्र 40 जाति कलार के कब्जे से 9.3 लीटर विदेशी शराब जप्त किया गया। आरोपियों को आबकारी अधिनियम की गैर जमानती धारा 34(2) एवं 59(क), 36 के तहत न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया। कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी सूरजपुर सुश्री शशिकला पैकरा, सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती शीला बड़ा, संभागीय उड़नदस्ता सरगुजा, आबकारी उप निरीक्षक सूरजपुर श्रीमती सपना सिन्हा, आबकारी उप निरीक्षक श्री टी आर केहरी, मुख्य आरक्षक कुमारुराम खैरवार, रमेश दुबे, आबकारी आरक्षक गिरजा शंकर शुक्ला, धर्मजीत शर्मा, श्याम सुंदर सिंह, जयनंदन राजवाड़े, वाहन चालक कुशल प्रसाद खुटे, प्रमोद साहू, त्रिलोचन सिंह का सक्रिय योगदान रहा।

खेत में काम करने के दौरान ग्रामीण पर 2 भालुओं ने किया हमला,,,गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज अस्पताल किया गया रेफर…

मनीष चौबे
मैनपाट :–
मैनपाट विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत आज दिनांक 18.09.2021 सुबह करीब 9:30 बजे डांस केसरा निवासी बच्चा लाल पिता को बोणु को दो भालुओं ने मिलकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बच्चा लाल खेत में काम करने के लिए गया था खेत पहाड़ियों से सटे होने के कारण, खेत में काम करने के दौरान अचानक दो भालुओं ने उस पर हमला कर दिया। भालुओं के हमले से बच्चा लाल बुरी तरह से घायल हो गया और किसी तरह जान बचाकर वहां से भागा और गंभीर हालत में अपने घर पहुंचा। ग्रामीणों एवम् परिजनों की मदद से उसे इलाज के लिए कमलेश्वरपुर स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां ग्लपस ना होने की वजह से उसके इलाज में काफी विलंब हो गई हालत खराब होने पर कमलेश्वरपुर स्वास्थ्य विभाग द्वारा उसे मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर कर दिया गया हैं।

रात के अंधेरे में 80 फीट नीचे खाई में गिरी ट्रक,, हादसे में ट्रक ड्राइवर और खलासी की दर्दनाक मौत…

चिरमिरी :– कोयला लोड 18 पहिए वाला ट्रक (टेलर) गुरुवार की आधी रात अनियंत्रित होकर पहाड़ से करीब 80 फीट नीचे खाई में गिर गया। हादसे में चालक व खलासी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के 18 घंटे बाद काफी मशक्कत से ट्रक के नीचे दबे दोनों के शवों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है।
कोरिया जिले के चिरमिरी के गोदरीपारा से दुबछोला-खडग़वां जाने वाले मार्ग पर ग्राम भूकभुकी की खड़ी पहाडिय़ों के बीच खतरनाक रास्ते हैं। यहां से होकर गुजर रहा कोयला लोड ट्रक क्रमांक सीजी 14 एसी-4655 खाई में 80 फीट नीचे गिर गया। हादसा गुरुवार की रात करीब 2 बजे की है। हादसे में ड्राइवर व खलासी की दबकर मौत हो गई। सुबह लोगों ने जब ट्रक को देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। हादसे के 18 घंटे बाद बड़ी मशक्कत कर दोनों शवों को बाहर निकाला गया। मृत चालक सबुद्दीन अंसारी व खलासी इरफान अंसारी ग्राम बरवा झारखण्ड के निवासी थे।

छोटे वाहनों के लिए बनाया गया है रास्ता

गौरतलब है कि यह मार्ग केवल छोटे वाहनों के आवागमन के लिए बनाया गया है। किंतु इस मार्ग पर रात के अंधेरे में कोयला लोड बड़े ट्रक को गुजारा जाता है।

गरीबी रेखा का कार्ड बनाने के एवज में फूड इंस्पेक्टर ने मांगी 5000 की रिश्वत,, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश…

0

जशपुरनगर :– छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक फूड इंस्पेक्टर पर राशन कार्ड में नाम जोड़ने के नाम पर 5 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। फूड इंस्पेक्टर का ग्रामीण के साथ रुपयों के लेनदेन का ऑडियो भी वायरल हो रहा है। ग्रामीण ने इस मामले की शिकायत कलेक्टर से की है। वहीं अब इस मामले में कलेक्टर ने जांच के आदेश दे दिए हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक जशपुर जिले के बगीचा विकासखण्ड के बासेन निवासी विद्यानंद चौहान ने जशपुर कलेक्टर महादेव कावरे से शिकायत की है कि उसे गरीबी रेखा का कार्ड बनवाना था और उसे बनवाने जब वह फूड इंस्पेक्टर संदीप गुप्ता के पास पहुंचा तब फूड इंस्पेक्टर ने राशन कार्ड बनवाने के एवज में 5000 रुपयों की मांग की थी, जिसके बाद वह पैसों के इंतजाम के लिए घर चला गया था और पैसे के इंतजाम करके उसने फूड इंस्पेक्टर संदीप गुप्ता से फोन पर बातचीत भी की है।
ग्रामीण और फूड इंस्पेक्टर संदीप गुप्ता के बीच पैसों के लेनदेन की पूरी बातचीत का ऑडियो अब वायरल हो रहा है। ऑडियो में फूड इंस्पेक्टर पांच हजार रुपयों में 1000 रुपए कम करने की बात कहते हुए सुनाई दे रहे हैं, लेकिन इस ऑडियो के सत्य होने की पुष्टि नहीं हुई है। इस पूरे मामले की शिकायत कलेक्टर महादेव कावरे ने बगीचा एसडीएम आकांक्षा त्रिपाठी को मामले की जाँच के आदेश दिए हैं।

आदिम जाति कल्याण विभाग के सहायक आयुक्त पर,FIR,खुद के नाम 23 और पत्नी के नाम पर 8 प्लॉट,फॉर्महाउस और बंगला भी

0

बिलासपुर :– एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने आदिम जाति कल्याण विभाग बिलासपुर में सहायक आयुक्त सीएल जायसवाल के खिलाफ FIR दर्ज की है। एक दिन पहले ही ACB ने बिलासपुर में जिला शिक्षा अधिकारी रहे और समग्र शिक्षा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर आरएन हीराधर के खिलाफ मामला दर्ज किया था। एसीबी ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 13 (1) बी, 13(2) के तहत जायसवाल के खिलाफ केस दर्ज किया है।
ACB के पास सहायक आयुक्त जायसवाल के खिलाफ पुख्ता सबूतों के साथ शिकायत की गई थी। आरोप लगाया गया कि अलग-अलग जिलों में पोस्टिंग के दौरान बेहिसाब संपत्ति जुटाई है। शिकायत में बताया गया कि कोरबा जिले के अपने पैतृक गांव गुरसिया में उन्होंने 23 प्लॉट खरीदे हैं। साथ ही सोनगंगा कॉलोनी में पिता के नाम से 3 हजार स्क्वॉयर फीट की जमीन पर 2 मंजिला बंगला होने की जानकारी भी दी गई। फर्जी तरीके से 8 शिक्षाकर्मियों की भर्ती मामले में पहले ही जायसवाल के खिलाफ चार्जशीट पेश की जा चुकी है।
अपने और पत्नी के नाम पर 30 से अधिक प्लॉट
जायसवाल के नाम पर कोरबा जिले के गुरसिया गांव में 23 प्लॉट और एक मकान है। वहीं उनकी पत्नी अनीता जायसवाल के नाम पर बिलासपुर में 5 एकड़ का फार्महाउस है। पिता देवी प्रसाद जायसवाल के नाम पर शहर की पॉश कॉलोनियों में शामिल सोन गंगा कॉलोनी में 3 हजार स्क्वॉयर फीट में बना दो मंजिला बंगला है। चांटीडीह में खुद के नाम पर 2500 स्क्वॉयर फीट और सिर्गिट्टी में 1 हजार स्क्वॉयर फीट जमीन है।
लंबित मामलों को लेकर हाईकोर्ट को लिखा गया था पत्र
प्रदेश के भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ ACB में शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने की जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में चिट्ठी लिखी गई थी। तब नोटिस के जवाब में सरकार ने कोर्ट को बताया था कि राज्य के 37 अफसरों के खिलाफ FIR दर्ज किया गया है। वहीं एंटी करप्शन ब्यूरो के डायरेक्टर ने भी लंबित मामलों में जल्द जांच करने का निर्देश अपने विभाग को जारी किया था।

आज का दिन लेकर आया है आपके लिए क्या खास,, जानें अपने आज के राशिफल में…

आज का राशिफल एवं पंचांग 18 सितंबर 2021, शनिवार
🏵️🌸🌷💐🌹🍁🌺🎉🔥
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन-दक्षिणायण
मास-भाद्रपद
पक्ष-शुक्ल
ऋतु-शरद
संवत्सर नाम-आनन्द
वार-शनिवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-द्वादशी/त्रयोदशी (क्षय)
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-धनिष्ठा
योग (सूर्योदयकालीन)-सुकर्मा
करण (सूर्योदयकालीन)-बालव
लग्न (सूर्योदयकालीन)-कन्या
शुभ समय- प्रात: 7:35 से 9:11, 1:57 से 5:08 बजे तक
राहुकाल- प्रात: 9:00 से 10:30 तक
दिशा शूल-पूर्व
योगिनी वास-नैऋत्य
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-कुम्भ
व्रत/मुहूर्त-शनि प्रदोष/पंचक प्रारंभ/आश्विन सौर मास प्रारंभ
यात्रा शकुन-शर्करा मिश्रित दही खाकर घर से निकलें।
आज का मंत्र-ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनयै नम:।
आज का उपाय-शनि मंदिर में इमरती दान करें।
वनस्पति तंत्र उपाय-शमी के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🔥🎉🌺🍁🌹💐🌷🌸🏵️
आज का राशिफल
🌸🌸🌸🌸🌸

मेष:-

लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। मातहतों का सहयोग मिलेगा। किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। आत्मशांति रहेगी। कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे।
🌸🏵️🌷🌹🌹🍁🌺🎉🔥

वृष:-

व्यवसाय ठीक चलेगा। मित्र व संबंधी सहायता करेंगे। आय बनी रहेगी। जोखिम न लें। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। पुराना रोग बाधा का कारण रहेगा। स्वास्थ्य पर खर्च होगा। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें।
🔥🎉🌺🍁🌹🌷🏵️🌸💐

मिथुन:-

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। निवेश शुभ रहेगा।जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।
💐🌸🏵️🌷🌹🍁🌺🎉🔥

कर्क:-

जोखिम व जमानत के कार्य टालें। जल्दबाजी न करें। घर-बाहर अशांति रहेगी। कार्य में रुकावट होगी। आय में कमी तथा नौकरी में कार्यभार रहेगा। बेवजह लोगों से कहासुनी हो सकती है। व्यवसाय से संतुष्टि नहीं रहेगी। पार्टनरों से मतभेद हो सकते हैं।
🔥🎉🌺🍁🌹🌷🏵️🌸💐

सिंह:-

कर्ज में कमी होगी। संतुष्टि रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार मनोनुकूल चलेगा। अपना प्रभाव बढ़ा पाएंगे। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। जोखिम व जमानत के कार्य न करें। प्रयास सफल रहेंगे। किसी बड़े कार्य की समस्याएं दूर होंगी।
💐🌸🏵️🌷🌹🍁🌺🎉🔥

कन्या:-

पार्टनरों का सहयोग समय पर मिलने से प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय ठीक-ठीक चलेगा। आय में वृद्धि होगी। चोट व रोग से बाधा संभव है। स्थायी संपत्ति की खरीद-फरोख्त से बड़ा लाभ हो सकता है।
🔥🎉🌺🍁🌹🌷🏵️🌸💐

तुला:-

स्थिति मनोनुकूल रहेगी। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। व्यवसाय में जल्दबाजी से काम न करें। चोट व दुर्घटना से बचें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे।
💐🌸🏵️🌷🌹🍁🌺🎉🔥

वृश्चिक:-

व्यवसाय में वृद्धि होगी। नौकरी में सुकून रहेगा। निवेश लाभप्रद रहेगा। कार्य बनेंगे। सुख-शांती बनी रहेंगी। मन की चंचलता पर नियंत्रण रखें। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल रहेगी। जल्दबाजी में धनहानि हो सकती है।
🔥🎉🌺🍁🌹🌷🏵️🌸💐

धनु:-

बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। पार्टी व पिकनिक की योजना बनेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।
💐🌸🏵️🌷🌹🍁🌺🎉🔥

मकर:-

आय में निश्चितता रहेगी। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। व्यवस्था नहीं होने से परेशानी रहेगी। व्यवसाय में कमी होगी। नौकरी में नोकझोंक हो सकती है। पार्टनरों से मतभेद हो सकते हैं। अपेक्षित कार्यों में विघ्न आएंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे।
🔥🎉🌺🌹🌹🌷🌸🌸💐

कुंभ:-

व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। धनार्जन होगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे।यात्रा सफल रहेगी। नेत्र पीड़ा हो सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे।
💐🌸🌷🌹🌺🎉🔥🍁🏵️

मीन:-

प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सुख के साधन जुटेंगे। नौकरी में वर्चस्व स्थापित होगा। आय के स्रोत बढ़ सकते हैं। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामजिक कार्य करने की इच्छा जागृत होगी।
🏵️🍁🔥🎉🌺🌹🌷🌸💐

अब प्रदेश स्तरिय दायित्व संभालेंगे आशीष शील युवा इंटक कांग्रेस ने दी जिम्मेदारी

अंबिकापुर राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (INTUC)के प्रदेश स्तरीय बैठक मे युथ इंटक प्रदेश अध्यक्ष चंदेश ठाकुर जी के द्वारा आशीष शील को युथ इंटक प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर कुछ दिन पुर्व नियुक्त किया गया था ! व 16 सितंबर को राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दिपक दूबे जी का अचानक अम्बिकापुर आगमन हुआ व सभी पदाधिकारी के साथ कार्यकारणी का बैठक किया गया जिसमे राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के जिला अध्यक्ष राजीव लोचन पाठक जी व जिला पदाधिकारीयो एवं संभाग प्रभारी विजय तायल जी प्रदेश सचिव सुनील कन्हरे जी के समक्ष आशीष शील को युथ इंटक प्रदेश उपाध्यक्ष के पद नियुक्ति पर पूर्ण विराम लगा दिये इस नियुक्ति से युवाओ मे खुशी कि लहर है जिस पर युथ आइकाॅन शैलेन्द्रप्रताप सिंह जी द्वारा बधाई दिया गया साथ ही ब्लाॅक कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रिंस विश्वकर्मा जी ने आशीष शील को बधाई देकर खुशी व्यक्त कि इस नियुक्ति से जिला सचिव दिलीप धर जी नगर निगम एल्डर मेन सौरव फिलीफ जी प्रदेश महामंत्री द्वितेन्द्र मिश्रा जी ब्लाॅक अध्यक्ष हेमंत सिन्हा जी व डा. अर्पण सिंह चौहान जी के द्वारा बधाई दिया गया आशीष शील द्वारा सभी का आभार व्यक्त कर अपने दायित्व को पुरी निष्ठा व सपर्पण के साथ निर्वाहन करने कि बात कही गई व अपने पुरे टीम का सादर धन्यवाद किया जल्द ही आशीष शील अपने जिला कार्यकारणी के साथ रायपुर जाकर नियुक्ति पत्र लेकर पद ग्रहण कर वापस लौटेंगे

अम्बिकापुर कोतवाली पुलिस रही सोते,, इधर चोरों ने महज 100 मीटर दूर ज्वेलरी शॉप में डाल दिया 50 लाख का डाका…

0

अम्बिकापुर :– अम्बिकापुर कोतवाली थाने से महज 100 मीटर की दूरी में स्थित सत्यम ज्वेलर्स में सेंध लगाकर चोर 50 लाख रुपए के गहने ले गए और कोतवाली पुलिस चैन की नींद सोती रह गई। चोरों ने इसके लिए दुकान के पीछे बांस की चाली बांधी और बाहर लगे मीटर से कनेक्शन लिया इसके बाद कटर से करीब 7 फीट ऊपर दीवार काटकर अंदर घुसे और नगदी-गहने ले गए। खास बात यह है कि चोर 4 घंटे तक दीवार को काटते रहे, लेकिन पुलिस को खबर भी नहीं लगी। जबकि कोतवाली के ठीक सामने से यह दुकान दिखाई देती है। पुलिस की नाक के नीचे से इतनी बड़ी चोरी सरगुजा पुलिस पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

2 बार पहले भी हो चुकी थी चोरी की कोशिश

इससे पहले भी 15 जुलाई और 24 जुलाई को ज्वेलरी शॉप में सेंध लगाने की कोशिश हो चुकी है, लेकिन चोर कामयाब नहीं हो सके थे। अशोक सोनी ने बताया कि उन्होंने थाने में शिकायत की तो पुलिस ने मामले पर अपना ध्यान न देते हुए CCTV बढ़ाने की सलाह दे कर मामले को रफा दफा कर दिया था।

4 घंटे तक दीवार काटते रहे चोर और पुलिस को पता भी नही चला

जांच में पता चला हैं कि बुधवार देर रात करीब 12.30 बजे चोरों ने दीवार को काटना शुरू किया और सुबह करीब 4.30 बजे लगभग 4 घंटे बाद काटने में सफल हुए। सवाल यह उठता हैं कि चोर 4 घंटे कटर से दीवार काटते रहे और इसकी भनक किसी को भी नही लगी। 4 घंटे कड़ी मेहनत के बाद बाद चोर दुकान में अंदर दाखिल हुए। इसके बाद चोरों ने दुकान के शो केस में रखा 900 ग्राम सोना और 8 किलो चांदी के जेवर व काउंटर में रखे 1 लाख रुपए लेकर उसी रास्ते से करीब 5 बजे भाग निकले।

दुकान की दीवार 7 फीट तक RCC की,फिर भी लग गई सेंध

दुकान की दीवार को चारों ओर से 7 फीट की ऊंचाई तक RCC से ढाला गया है। मोटी ढलाई इसीलिए कि कोई सेंध न लगा सके। इसी के चलते चोर ने 7 फीट ऊपर से दीवार काटी, फिर भी उसे 4 घंटे लग गए। ऐसे में आशंका है कि दुकान में चोरी करने वाला चोर गिरोह शोरूम के बारे में भली भांति जानता था। महिला मंडल कॉम्प्लेक्स में ज्वेलर्स शोरूम है। इसके पीछे महिला मंडल और गर्ल्स स्कूल का परिसर है। दुकान में सेंध भी पीछे की दीवार में लगाई गई है। आशंका जताई जा रही है कि गर्ल्स स्कूल परिसर से चोर आया होगा और दुकान के पीछे वाले हिस्से में आराम से सेंध लगाई होगी।
वहीं इतनी बड़ी चोरी की घटना से सर्राफा कारोबारियों में डर का माहौल है। घटना के बाद व्यवसायी द्वारा SP को ज्ञापन सौंपकर घटना से अवगत करा दिया गया हैं।

छत्तीसगढ़ शियासत में खींच तान जारी…27 विधायक रायपुर से दिल्ली दौरे को हो सकते हैं रवाना…

रायपुर :– छत्तीसगढ़ कांग्रेस में सियासी हलचल तेज हो गयी है. सूत्रों के मुताबिक छत्तीसगढ़ कांग्रेस के 27 विधायक रायपुर के फाइव स्टार होटल में ठहरे हुए हैं और ये विधायक दिल्ली के लिए रवाना हो सकते हैं. हालांकि यह कहना काफी मुश्किल है कि यह विधायक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खेमे के हैं या फिर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टीएस देव के खेमे के हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले महीने से राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टीएस देव की ओर से पार्टी पर ढाई साल के फार्मूले के तहत नया मुख्यमंत्री बनाने का दबाव बनाया जा रहा है. यही वजह है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टीएस देव के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. बताया जा रहा है कि कांग्रेस की तरफ से इस बात की अब तक कोई पुष्टि नहीं हुई है. सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कहना है कि कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी अगर ढाई साल के फार्मूले के तहत उनसे इस्तीफा मांगेंगे तो वे ऐसा करने से पीछे नहीं हटेंगे. वो इस्तीफा दे देंगे.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस में चल रही खींचतान पर कहा था कि जो लोग ढाई साल की बात कर रहे हैं. वे राजनीतिक अस्थिरता लाने की कोशिश कर रहे हैं और वह कभी सफल नहीं होंगे. उनके इस बयान पर टीएस देव ने कहा था कि यदि कोई व्यक्ति एक टीम में खेलता है तो क्या वह कप्तान बनने के बारे में नहीं सोचता? क्या आप एक नहीं बनना चाहेंगे?
मालूम हो कि हाल ही में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टी एस देव और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दोनों को ही बुलाया था और उनके बीच चल रही खींचतान को खत्म करने के लिए व्यक्तिगत रूप से बैठकें भी की थी. राहुल गांधी लगातार राज्य का दौरा भी करते रहे हैं और विकास कार्यों को देखते भी रहे हैं.

युथ इंटक सरगुजा में प्रवक्ता की जिम्मेदारी सम्हालेंगे प्रशान्त पाण्डेय

अंबिकापुर में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष दीपक दुबे जी प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष शील जी के अनुशंसा पर जिला अध्यक्ष राजीव लोचन पाठक जी के द्वारा
प्रशान्त पाण्डेय जी को जिला प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिम्मेदारी ग्रहण करने के बाद प्रशान्त पाण्डेय ने कहा की मुझे प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष शील जी के द्वारा बहुत बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है जिसका निर्वहन मैं पूरी निष्ठापूर्वक करूंगा।
हमारी संस्था राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (INTUC) मजदूरों के हितों में आजादी के पहले से काम करती आ रही है,और आगे भी और बेहतर ढंग से करती रहेगी हमे मजदूरों के हितों की लड़ाई लड़नी है और उन्हें उनका सही अधिकार दिलाना है जो कहीं ना कहीं उन्हें नही मिल पाता। हम और मजबूती से काम करेंगे और मजदूरों के हित में काम करना हमारी पहली प्राथमिकता होगी।

युथ इंटक प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष शील जी के अनुशंसा पर हुआ नये कार्यकारणी का गठन

अंबिकापुर आज राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (INTUC) के प्रदेश अध्यक्ष दिपक दूबे जी आगमन के बाद अम्बिकापुर राजीव भवन मे बैठक रखा गया जिसमे युथ इंटक प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष शील जी के अनुशंसा पर इंटक जिला अध्यक्ष राजीव लोचन पाठक जी व महिला इंटक जिला अध्यक्ष उर्मिला कुशवाहा जी द्वारा राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (INTUC) जिला प्रवक्ता के लिये प्रशान्त पाण्डेय जी को जिला मिडीया प्रभारी अंकुर सिंह राणा जी को व महिला इंटक जिला प्रवक्ता मृण्मयी पाण्डेय जी को बनाया गया !तथा प्रदेश अध्यक्ष दिपक दूबे जी द्वारा असंगठित इंटक जिला अध्यक्ष आयुष पासवान जी को कार्यकारणी जिला अध्यक्ष राहुल पटेल जी को साथ ही युथ इंटक जिला अध्यक्ष सतीष घोष को व युथ इंटक कार्यकारणी जिला अध्यक्ष दिपेश धर जी को नियुक्त किया गया संगठन ! सभी नव नियुक्त पदाधिकारी द्वारा आश्वासन दिया गया कि वे संगठन के प्रति पुरी निष्ठा व इमानदारी से कार्य कर संगठन को और बड़ा व शक्तिशाली बनायेंगे !

error: Content is protected !!