Home Blog Page 208

राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (INTUC)के प्रदेश अध्यक्ष दिपक दूबे जी द्वारा लिया गया इंटक कार्यकारणी की बैठक ,जल्द सभी श्रमिक संगठन के युनियन को जोड़ा जायेगा राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस से…

अंबिकापुर दिनांक 16 सितंबर को राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस अम्बिकापुर जिला कार्यकारणी कि बैठक राजीव भवन मे किया गया। जिसमे राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) प्रदेशाध्यक्ष दिपक दूबे जी इंटक प्रदेश सचिव विजय तायल जी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुनिल कन्हरे जी इंटक जिला अध्यक्ष राजीव लोचन पाठक जी युथ इंटक प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष शील जी जिला महामंत्री राकेश कुशवाहा जी जिला उपाध्यक्ष सुरेद्र पान्डे जी जिला सचिव जोसेफ केरकेट्टा जी जिला मिडिया प्रभारी अंकुर सिंह राणा जी जिला प्रवक्ता प्रशान्त पाण्डेय जी उपस्थित रहे।
महिला इंटक से जिला अध्यक्ष उर्मिला कुशवाहा जी जिला उपाध्यक्ष रोशनी दास जी जिला सचिव सीमा दास जी ब्लाॅक सचिव रंजिता दास जी जिला प्रवक्ता मृण्मयी पाण्डेय जी जिला महामंत्री देवन्ती गुप्ता जी सरीता चौहान रजुरानी एक्का जी उपस्थित रहे।
वही युथ इंटक से जिला अध्यक्ष सतीश घोष जी कार्यकारणी जिला अध्यक्ष दिपेश धर जी असंगठित जिला अध्यक्ष आयुष पासवान जी कार्यकारणी जिला अध्यक्ष राहुल पटेल जी युथ इंटक जिला उपाध्यक्ष अनिकेत सोनि जी जिला सचिव रेहान विधान सभा अध्यक्ष वसीम अली जिला सह सचिव अनिकेत कश्यप ब्लाॅक अध्यक्ष मृतुंज्य पटेल जिला महामंत्री रोहीत धर विधान सभा उपाध्यक्ष अमन मंडल विधान सभा सचिव राहुल विश्वास जी उपस्थित रहे।
साथ ही RGSSU राहुल गांधी विधालय छात्र संगठन के जिला अध्यक्ष परमेश्वर भगत उपस्थित रहे। इस कार्यकारणी के बैठक मे नवनियुक्त पदाधिकारियो का सम्मान कर उन्हे शासन के योजनाओ का लाभ अंतिम छोड़ के श्रमिको व किसानो को मिल सके इसकी जानकारी दी गई। इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री सांसद श्री चंद्रशेखर दूबे जी का आगमन अक्टूबर मे होना है जिसको सफल बनाने के लिये राजधानी मे विगत रविवार को बैठक रखा गया है जिसमे सभी पदाधिकारी को पहुचने का निर्देश दिया गया साथ ही इंटक असंगठित क्षेत्र मे काम कर रहे श्रमिको को संगठित कर युनियन का निर्माण कि जाने कि चर्चा कि गई कर्मचारीयो एवं मेनटेनेंस के ठेका कर्मचारीयो के युनियन का निर्माण करने के साथ रोजी ठेला चलाने वालो को संगठित करने के कार्य कि योजना बना कर कार्य करने कि बात कही गयी तथा नगर निगम मे कार्य कर रहे सफाई कर्मचारीयो प्लेंसमेंट कर्मचारीयो व वेतन पर कार्य कर रहे कर्मचारीयो को संगठित कर युनियन बनाने एवं वेयर हाउस व खाद्य निगम( एफ सी आई) मे कार्य कर रहे कर्मचारीयो का युनियन बनाने का पदाधिकारीयो को निर्देश दिया गया इंटक जिला अध्यक्ष राजा पाठक जी एवं युथ इंटक प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष शील द्वारा जल्द ही इन सभी का युनियन बनाने का आश्वासन दिया गया।

राज्य का नाम रौशन कर घर वापस लौट रहे खिलाड़ियों के स्वागत के लिए रेलवे पहुंचे युथ आइकन शैलेंद्र प्रताप सिंह

अंबिकापुर राष्ट्रीय थोड़ा स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप में छत्तीसगढ़ थोड़े के खिलाड़ियों द्वारा फस्ट थोड़ा स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप में आयोजित दिनांक 10 से 12 सितम्बर 2021 में सम्पन्न हुआ, जिसमें छत्तीसगढ़ टीम सफलतापूर्वक दो गोल्ड मेडल, ट्रेडिशनल थोड़ा में 06 सिल्वर मेडल, कुलसुम में दो सिल्वर मेडल, गर्ल्स में दो गोल्ड मेडल, दो कांस्य पदक प्राप्त कर छत्तीसगढ़ राज्य का नाम रौशन किया। सभी खिलाड़ियों को सी.ओ.-2 छत्तीसगढ़ थोड़ा एशोसिएशन के अध्यक्ष श्री शैलेन्द्र प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष-सौरभ फिलिप, कोषाध्यक्ष-अनुप टोप्पो, एवं संघ के सभी सदस्यों ने बहुत-बहुत बधाई दी। हेतु संघ के जनरल सेकेट्री एवं राष्ट्र कोच अशोक कुमार तिर्की द्वारा जानकारी दिया गया। सभी खिलाड़ियों का चयन एशियन गेम में हुआ है। फस्ट थोड़ा स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप शिमला से जीतकर आये छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों का रेल्वे स्टेशन में जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान थोड़ा संघ छत्तीसगढ़ अध्यक्ष शैलेन्द्र प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष-सौरभ फिलीप, कोषाध्यक्ष-अनुप टोप्पो, महासचिव और राष्ट्र कोच अशोक तिर्की तथा खिलाड़ियों में डौली कुजूर, निहितार्थ यादव, सन्नी लेविस, विकेश कुमार, अशरफ हुसैन, अदानी राजवाड़े तथा अन्य खिलाड़ी उपस्थित थे।

अवैध संबंधों के शक पर मंदिर परिसर में पत्नी की हत्या,, हत्या कर शव को किया आग के हवाले…

0

भाटापारा :– जिले के ग्राम धौराभाटा स्थित साईं मंदिर के भीतर पुजारी ने अपनी धर्मपत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी, हत्या के बाद पुजारी ने लाश को परिसर के भीतर ही बने एक कमरे में आग के हवाले कर दिया।
इस मामले में भाटापारा ग्रामीण थाना प्रभारी रौशन राजपुत ने बताया कि घटना देर रात की है, जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और आरोपी पुजारी को हिरासत में तत्काल ले लिया गया था। शव का पंचनामा कर आज पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस हत्या के पीछे वजह के तौर पर पत्नी पर चरित्र संदेह की बात सामने आ रही है।
वारदात के समय पुजारी के बच्चे और साला—साली के भी वही उपस्थित होने की बात सामने आ रही हैं। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

और कितने मौतों के बाद खुलेगी एसडीएम की नींद, आखिर झोलाछाप व्यापारी डॉक्टर पर इतना मेहरबान क्यों हैं एसडीएम शाहब..?? देखें वीडियो

अंबिकापुर विदित हो की कुछ दिन पहले लखनपुर में एक झोलाछाप डॉक्टर द्वारा गलत इलाज करके एक व्यक्ति की जान ले ली गई थी।
अंबिकापुर क्षेत्र के आसपास जितने डॉक्टर नहीं है उनसे ज्यादा झोलाछाप डॉक्टर मौजूद है जो चंद रुपयों के लिए लोगों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ करते हैं लेकिन प्रशासन उनपर कोई ठोस कार्यवाही नहीं करता है।

दो बार सील होने के बाद भी झोलाछाप व्यापारी डॉक्टर के इंजेक्शन लगाने का कारनामा जारी


अंबिकापुर एसडीएम द्वारा अवैध रूप से संचालित व्यापारी मेडिकल को दो बार सील किया जा चुका है इसके बाद भी व्यापारी मेडिकल के संचालक द्वारा चंद रुपयों की लालच में लोगों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ करते हुए उनका इलाज किया जा रहा है उन्हें इंजेक्शन तक लगाया जा रहा है।
जब इस झोलाछाप अजीत व्यापारी को सरकार द्वारा इलाज करने की अनुमति नहीं है और एसडीम दो बार सील कर चुके हैं उसके बाद भी झोलाछाप डॉक्टर अपना धंधा चला रहा है तो इस पर एसडीएम कार्यवाही क्यों नहीं कर रहे हैं।

आखिर व्यापारी मेडिकल पर एसडीएम इतने मेहरबान क्यों
जब इस बात की सूचना हमें लगी की दो बार सील होने के बाद भी व्यापारी मेडिकल के संचालक द्वारा चोरी-छिपे लोगों का इलाज किया जा रहा है उन्हें इंजेक्शन लगाया जा रहा है ।बिना एमबीबीएस डॉक्टर के लोगों का इलाज किया जा रहा है, तो सबूतों के साथ हमने एसडीएम से इस बात की लिखित शिकायत की जिस पर एसडीएम आज तक कोई भी कार्यवाही नहीं किए हैं एक लिखित शिकायत में संलग्न एक वीडियो है जिसमें झोलाछाप डॉक्टर अजीत व्यापारी की काली करतूत दिख रही है जिसके बाद भी एसडीएम झोलाछाप डॉक्टर अजीत व्यापारी संचालक व्यापारी मेडिकल पर इतने मेहरबान क्यों है।

यह सोचने का विषय है कि एक ही व्यक्ति के द्वारा दो बार नियमों का उल्लंघन कर सील होने के बाद भी अवैध दवाखाना संचालन किया जा रहा है जिसकी जानकारी होते हुए भी एसडीएम कोई दंडात्मक कार्यवाही नहीं कर रहे हैं और ना ही अपने नियमों के उल्लंघन की जानकारी पुलिस को दे कर के किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई नहीं करा रहे हैं जिससे यह संदेह होता है की या तो उनमें कार्रवाई करने की साहस नहीं बचा है या उनके हाथ नोटों की गड्डी गिनने में व्यस्त हैं और उन्हें व्यापारी मेडिकल के खिलाफ कार्रवाई करने में कोई भी रुचि नहीं है।

कलेक्टर श्री संजीव झा ने दिलाया उचित कार्रवाई का भरोसा
कलेक्टर श्री संजीव झा इस मामले को बड़ी गंभीरता से सुना तथा उन्होंने झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ अपनी मुहिम के बारे में बताया तथा इस संदर्भ में व्यापारी मेडिकल के खिलाफ उचित कार्रवाई करने भरोसा भी दिलाया है।
कार्यवाही कब होगी होगी भी या नही यह आगे देखने का विषय है।

आज का राशिफल एवं पंचांग…

आज का राशिफल एवं पंचांग 16 सितंबर 2021, गुरुवार
🏵️💐🌷🌹🍁🎉🌺🌸🔥
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन-दक्षिणायण
मास-भाद्रपद
पक्ष-शुक्ल
संवत्सर नाम-आनन्द
ऋतु-शरद
वार-गुरुवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-दशमी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-उत्तराषाढ़ा
योग (सूर्योदयकालीन)-शोभन
करण (सूर्योदयकालीन)-गरज
लग्न (सूर्योदयकालीन)-सिंह
शुभ समय- 6:00 से 7:30, 12:20 से 3:30, 5:00 से 6:30 तक
राहुकाल-दोप. 1:30 से 3:00 बजे तक
दिशा शूल-दक्षिण
योगिनी वास-उत्तर
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-मकर
व्रत/मुहूर्त-दशावतार व्रत/देवदर्शन
यात्रा शकुन- बेसन से बनी मिठाई खाकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरुवै नम:।
आज का उपाय-किसी विप्र को स्वर्ण भेंट करें।
वनस्पति तंत्र उपाय-पीपल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🔥🌸🌺🎉🍁🌹🌷💐🏵️
आज का राशिफल
🌷🌷🌷🌷🌷

मेष:-

अचानक लाभ के योग हैं। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। व्यापार में वृद्धि से संतुष्टि रहेगी। नौकरी में जवाबदारी बढ़ सकती है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। उत्साह से काम कर पाएंगे। किसी की बातों में न आएं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे।
🌷🏵️💐🌹🍁🎉🌺🌸🔥

वृष:-

निवेश करने का समय नहीं है। नौकरी में मातहतों से अनबन हो सकती है, धैर्य रखें। परिवार की आवश्यकताओं के लिए भागदौड़ तथा व्यय की अधिकता रहेगी। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में विशेष सावधानी की आवश्यकता है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। कार्य की गति धीमी रहेगी।
🔥🌸🌺🎉🍁🌹💐🏵️🌷

मिथुन:-

आज निवेश करने से बचें। व्यापार ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। शारीरिक कष्ट संभव है। व्यवसाय धीमा चलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी की नाराजी झेलनी पड़ सकती है। परिवार में मनमुटाव हो सकता है।
🌷🏵️💐🌹🍁🎉🌺🌸🔥

कर्क:-

या‍त्रा लाभदायक रहेगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। वस्तुएं संभालकर रखें। कोई राजकीय बाधा हो सकती है। जल्दबाजी में कोई भी गलत कार्य न करें। विवाद से बचें। काफी समय से अटका हुआ पैसा मिलने का योग है, प्रयास करें।
🔥🌸🌺🎉🍁🌹💐🏵️🌷

सिंह:-

थोड़े प्रयास से ही काम सफल रहेंगे। मित्रों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। किसी अपरिचित की बातों में न आएं। धनहानि हो सकती है।
🌷🏵️💐🌹🍁🎉🌺🌸🔥

कन्या:-

शारीरिक कष्ट संभव है, सावधान रहें। निवेश शुभ रहेगा। तीर्थयात्रा की योजना बन सकती है। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। व्यापार में वृद्धि के योग हैं।
🔥🌸🌺🎉🍁🌹💐🏵️🌷

तुला:-

भागदौड़ रहेगी। बोलचाल में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। पुराना रोग उभर सकता है। व्यापार में अधिक ध्यान देना पड़ेगा। जोखिम न उठाएं। व्ययवृद्धि से तनाव रहेगा। बजट बिगड़ेगा। दूर से शोक समाचार मिल सकता है, धैर्य रखें। किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें।
🌷🏵️💐🌹🍁🎉🌺🌸🔥

वृश्चिक:-

आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। घर में मेहमानों का आगमन होगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यापार में लाभ होगा। निवेश शुभ रहेगा। संतान पक्ष से आरोग्य व अध्ययन संबंधी चिंता रहेगी। दुष्टजनों से दूरी बनाए रखें। भाइयों का साथ मिलेगा।
🔥🌸🌺🎉🍁🌹💐🏵️🌷

धनु:-

कोर्ट व कचहरी के कार्यों में अनुकूलता रहेगी। लाभ में वृद्धि होगी। पारिवारिक प्रसन्नता तथा संतुष्टि रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। व्यय होगा। मित्रों से मेलजोल बढ़ेगा। नए संपर्क बन सकते हैं। धनार्जन होगा।
🌷🏵️💐🌹🍁🎉🌺🌸🔥

मकर:-

आय में वृद्धि होगी।रोजगार प्राप्ति के योग हैं। परिवार व स्नेहीजनों के साथ विवाद हो सकता है। शत्रुता में वृद्धि होगी। अज्ञात भय रहेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी।
🔥🌸🌺🎉🍁🌹💐🏵️🌷

कुंभ:-

नई योजना बनेगी। लोगों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। काफी समय से अटके काम पूरे होने के योग हैं। भरपूर प्रयास करें। आय में मनोनुकूल वृद्धि होगी। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। यात्रा सफल रहेगी।
🌷🏵️💐🌹🍁🎉🌺🌸🔥

मीन:-

प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। व्ययसाय लाभप्रद रहेगा। कार्य पर ध्यान दें। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है। पुराना रोग बाधा का कारण बन सकता है। अपेक्षित कार्यों में विलंब हो सकता है।
🔥🌺🌺🎉🍁🌹💐🏵️🌷

छ:ग के शिमला मैनपाट में लगातार तीन दिनों से बारिश एवं कोहरा,बना मनमोहक दृश्य

मनीष चौबे
मैनपाट
छ ०गo के शिमला मैनपाट में लगातार तीन दिनों से काफी बारिश हो रही है चारों तरफ कोहरा छाया हुआ है कोहरे के कारण यातायात प्रभावित हो रही है कोहरा इतना ज्यादा है कि दिन में भी वाहनों को लाइट जलाकर चलना पड़ रहा है। रोड की किनारे लगे रेडियम एवं सफेद पट्टी से लोग अंदाजा लगाकर धीरे-धीरे वाहन चला रहे हैं कोहरा काफी ज्यादा है और प्राकृतिक अपने अलग उफान पर हैं।

झरने पानी से लबालब भरे हुए हैं काफी तेज बह रहे हैं कोहरा इस कदर है कि एक दूसरे को नजदीक से देख पाना भी मुश्किल है। लोग अति आवश्यक कार्य होने पर ही मजबूरी में बाहर निकल रहे हैं कोहरा चारों और छाया हुआ है और दिन में भी कोहरे के कारण अंधेरा छाया हुआ है जबरजस्त ठंड धुंध और बारिश जन जीवन भी अस्त व्यस्त है।

मैनपाट के ग्राम पंचायत बंदना में साक्षरता सप्ताह का हुआ आयोजन

मनीष चौबे
मैनपाट अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस 8 सितंबर 2021 के अवसर पर 8 से 17 सितंबर 2021 तक साक्षरता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है इसी क्रम में दिनांक 15 सितंबर 2021 को शा0ऊ0मां0वि0बंदना मैनपाट में विकासखंड स्तरीय साक्षरता सम्मेलन का आयोजन हुआ जिसमें छात्र छात्राओं के द्वारा साक्षरता विषय पर निबंध, वाद-विवाद ,रंगोली इत्यादि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया| नव साक्षरो द्वारा करमा गीत व नृत प्रस्तुत किया गया, सम्मेलन में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका महिला शिक्षका,स्वय सेवी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने बढ़ चढ़ के भाग लिया ,महिला जागृति पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं शिक्षिकाओं के द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया स्वयंसेवी शिक्षक श्रीमती शारदा पैकरा के द्वारा शिक्षण अनुभव को बताया गया, कार्यक्रम में प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया एवं अच्छा कार्य करने वाले स्वयंसेवी शिक्षक एवं शिक्षकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंत्री प्रतिनिधि श्री गणेश सोनी ,विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री सुनील दत्त पांडे, सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी तजमुल हसन , प्राचार्य श्री बनवारी राम ,साक्षर भारत कार्यक्रम विकास खंड परियोजना अधिकारी श्री अशोक सिंह , साक्षर भारत कार्यक्रम AG-3 सुश्री महिमा तिर्की , ग्राम पंचायत के सरपंच शिक्षक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता स्वयंसेवी शिक्षक शिक्षार्थी पढ़ना लिखना अभियान एवं छात्र छात्राएं सम्मिलित हुए।

अपना पैसा मांगना भी अब गुनाह हो गया है,अपने दिए हुए पैसे वापस मांगने पर फुलेन्द्र गिरी और करण मिश्रा ने किया अवधेश विश्वकर्मा पर हमला…

अंबिकापुर एडवांस में काम करने के एवज में पैसे लेकर काम न करने तथा अपने मित्र और मौसी के साथ मिलकर मार पीट और गाली गलौज करने की शिकायत प्रार्थी द्वारा गांधीनगर थाने में दर्ज करवाई हैं।
मिली जानकारी के अनुसार फुलेन्द्र गिरि नामक व्यक्ति द्वारा अवधेश विश्वकर्मा से काम करने के एवज में एडवांस में 20500 रु लिया गया जिसके बाद उसने कार्य को पुरा नहीं किया जिसपर प्रार्थी अवधेश द्वारा अपना पैसा वापस मांगा गया जिस पर आए दिन फुलेंद्र गिरी द्वारा विवाद व गाली गलौज किया जाता था।
दिनांक 3-9-2021 को रात करीब 11 बजे प्रार्थी घर पर था तभी फुलेन्द्र गिरी आवेदक के घर के पास आकर अतिरिक्त पैसो की मांग करने लगा जब आवेदक अवधेश विश्वकर्मा द्वारा अतिरिक्त पैसों के लिए यह कहकर मना किया गया कि पहले से तुम एडवांज ले चुके हो तो और पैसा नहीं दूंगा। इसके बाद करण मिश्रा व फुलेन्द्र गिरि द्वारा अवधेश विश्वकर्मा के ऊपर हमला कर दिया गया तथा अभद्र गालियां देने लगा साथ ही साथ आरोपीयों द्वारा पैसा वापस न करने कि धमकी भी दी गई। आरोपियों द्वारा अवधेश विश्वकर्मा को धक्का देकर नीचे गिरा दिया गया इस पर वहाँ उपस्थित लोगों द्वारा बीच बचाओ कर मामले को शान्त किया गया। फुलेन्द्र अपने साथियो के साथ शराब पीकर अवधेश विश्वकर्मा घर के बाहर आकर मां बहन कि गाली गलौच करता है। तथा उसकी मौसी कमली रास्ते मे रोककर प्रार्थी को गाली गलौच करती है कि फुलेन्द्र को पैसा क्यों नही देते हो जिसपर प्रार्थी ने उन्हें बताया कि उन्होंने उसे एडवांस मे पैसा दे दिया हैं जिसका काम फुलेन्द्र गिरी द्वारा नहीं किया गया व अतिरिक्त पैसे का मांग कर रहा है।
उक्त घटना से आहत होकर प्रार्थी द्वारा फुलेन्द्र गिरी,कारण मिश्र, व कमली के विरुद्ध अपराध दर्ज कराया गया है।

आज का राशिफल एवं पंचांग…

आज का राशिफल एवं पंचांग 14 सितंबर 2021, मंगलवार
🌹🌹💐🔥🍁🏵️🎉🌺🌸
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन-दक्षिणायण
मास-भाद्रपद
पक्ष-शुक्ल
संवत्सर नाम-आनन्द
ऋतु-शरद
वार-मंगलवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-अष्टमी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-ज्येष्ठा
योग (सूर्योदयकालीन)-आनन्द
करण (सूर्योदयकालीन)-बव
लग्न (सूर्योदयकालीन)-सिंह
शुभ समय-10:46 से 1:55, 3:30 5:05 तक
राहुकाल- दोप. 3:00 से 4:30 बजे तक
दिशा शूल-उत्तर
योगिनी वास-ईशान
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-धनु
व्रत/मुहूर्त-राधाष्टमी/श्री दधीचि जयंती
यात्रा शकुन- दलिया का सेवन कर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ अं अंगारकाय नम:।
आज का उपाय-हनुमान मंदिर में पंचमुखा दीपक लगाएं।
वनस्पति तंत्र उपाय- खैर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🌸🌺🎉🏵️🍁🔥💐🌹🌷
आज का राशिफल
🌷🌷🌷🌷🌷

मेष:-

किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कारोबारी लाभ में वृद्धि होगी। नौकरी में शांति रहेगी। सहकर्मियों का साथ मिलेगा। धनार्जन होगा। विवेक से कार्य करें। समस्या दूर होगी। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति मनोनुकूल बनेगी।
🌷🌹💐🔥🍁🏵️🎉🌺🌸

वृष:-

कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। शारीरिक शिथिलता रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। किसी अपने का व्यवहार प्रतिकूल रहेगा। पार्टनरों से मतभेद हो सकते हैं। नौकरी में अपेक्षानुरूप कार्य न होने से अधिकारी की नाराजी झेलना पड़ेगी। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें।
🌸🌺🎉🏵️🍁🔥💐🌹🌷

मिथुन:-

कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। कारोबारी नए अनुबंध हो सकते हैं, प्रयास करें। आय में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। रोजगार में वृद्धि होगी।
🌷🌹💐🔥🍁🏵️🎉🌺🌸

कर्क:-

शुभ समाचार मिल सकता है। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। मान-सम्मान मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। शारीरिक कष्ट संभव है।लेन-देन में सावधानी रखें। चिंता रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे।
🌸🌺🎉🏵️🍁🔥💐🌹🌷

सिंह:-

व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। शत्रु शांत रहेंगे। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। पुराना रोग उभर सकता है। किसी भी अपरिचित व्यक्ति पर अंधविश्वास न करें। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा।
🌷🌹🔥🔥🍁🏵️🎉🌺🌸

कन्या:-

धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। पूजा-पाठ में मन लगेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रसन्नता रहेगी। यात्रा मनोनुकूल लाभ देगी। राजभय रहेगा। जल्दबाजी व विवाद करने से बचें। किसी के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। कोर्ट व कचहरी के काम अनुकूल रहेंगे।
🌸🌺🎉🏵️🍁🔥🌹🌷💐

तुला:-

शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड में सोच-समझकर हाथ डालें। जल्दबाजी न करें। यात्रा मनोरंजक रहेगी। किसी मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। व्यापार व्यवसाय में मनोनुकूल लाभ होगा।
💐🌹🌹🔥🍁🏵️🎉🌺🌸

वृश्चिक:-

व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। दूर से दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। विवाद से क्लेश होगा। काम में मन नहीं लगेगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। किसी व्यक्ति विशेष से अनबन हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी।
🌸🌺🎉🏵️🍁🌹💐🌷🌷

धनु:-

शारीरिक कष्ट संभव है। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे कि नीचा देखना पड़े। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे।पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धनार्जन होगा।
🌷💐🌹🍁🏵️🎉🌺🌸🔥

मकर;-

भाग्य का साथ रहेगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। कुबुद्धि हावी रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विवाद से दूर रहें।भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। निवेश शुभ रहेगा।
🔥🌸🌺🎉🏵️🍁🌹💐🌷

कुंभ:-

व्यावसायिक यात्रा से लाभ होगा। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। निवेशादि शुभ रहेंगे। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। किसी बड़ी समस्या का हल प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। रोजगार प्राप्ति सहज ही होगी।
🌷💐🌹🍁🏵️🎉🌺🌸🔥

मीन:-

दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। घर में प्रतिष्ठित अतिथियों का आगमन हो सकता है।जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आय बनी रहेगी। दुष्‍टजनों से दूर रहें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। शत्रु शांत ररहेंगे
🔥🌸🌺🎉🏵️🍁🌹💐🌷

राष्ट्रीय थोडा स्पोर्ट्स चैंपियनशिप मे छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने दिखाया दम,2 गोल्ड सहित जीते इतने पदक

अंबिकापुर राष्ट्रीय थोडा स्पोर्ट्स चैंपियन शिप मे छत्तीसगढ़ खिलाड़ियो के द्वारा फर्स्ट स्पोर्टस्ट चैंपिंयिन शिप शिमला मे दिनांक 10 से 12 सितंबर 2021 मे समापन हुई जिसमे छत्तीसगढ़ टीम द्वारा सफलता पूर्वक 2 गोल्ड मेडल 2 Bronze मेडल 2 ट्रेडिशनल मेडल थोडा गेम मे 6 सिल्वर मेडल प्राप्त किया ग्रुप को इस सफलता से युवाओ मे खुशी का माहोल है सभी खिलाड़ी 14-9-2021 के ट्रेन से वापस आ रहे है ! महीला टीम मे गोल्ड मेडल प्राप्त कर छत्तीसगढ़ राज्य का नाम रोशन किया खिलाड़ी CO2 छत्तीसगढ़ थोडा एसोसियशन के अध्यक्ष शैलेन्द्रप्रताप सिंह व उपाध्यक्ष सौरभ फिलीफ एवं कोषाअध्यक्ष अनुप टोप्पो एवं संघ के सभी सदस्यो ने बहुत बधाई दि ! इस हेतु संघ के महासचिव राष्ट्रीय कोच अशोक कुमार तिर्कि द्वारा जानकारी दिया गया माॅर्डन थोडा टीम के खिलाड़ी कुवर साय , असरफ हुसैन, व्रिकेश कुमार, चंदन कुमार ,सनी लुईस, ओम प्रकाश मुंडा के द्वारा प्रथम मैच मे पोण्डीचेरी को 21- 57 से हराकर अगला स्थान बनाया दुसरा मैच मे हिमाचल प्रदेश को 10 -15 स्कोर से हराकर सेमी फाईनल मे स्थान बनाया फाईनल मैच मे पंजाब 4 .15 छ्त्तीसगढ़ के द्वारा खेला गया जिसमे पंजाब ने छत्तीसगढ़ को 41-51 से हराकर पंजाब प्रथम स्थान रहा एवं छत्तीसगढ़ दुसरे स्थान पर रहा !

ग्रुप मार्डन थोड़ा 6 सिलवर पदक जीता
खुलशो एवेन्ट

डाॅली कुजुर स्वर्ण पदक
निगीता यादव स्वर्ण पदक
सनी लुईस सिल्वर पदक
व्रिकेश कुमार कास्य पदक
असरफ हुसैन कास्य पदक
चांदनी राजवाड़े कास्य पदक


आज का राशिफल एवं पंचांग…

आज का राशिफल एवं पंचांग 13 सितंबर 2021, सोमवार
🌺🔥🏵️🌷💐🎉🍁🌹🌸
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन-दक्षिणायण
मास-भाद्रपद
पक्ष-शुक्ल
संवत्सर नाम-आनन्द
ऋतु-शरद
वार-सोमवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-सप्तमी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-अनुराधा
योग (सूर्योदयकालीन)-विषकुम्भ
करण (सूर्योदयकालीन)-वणिज
लग्न (सूर्योदयकालीन)-सिंह
शुभ समय- 6:00 से 7:30 तक, 9:00 से 10:30 तक, 3:31 से 6:41 तक
राहुकाल- प्रात: 7:30 से 9:00 बजे तक
दिशा शूल-आग्नेय
योगिनी वास-वायव्य
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-वृश्चिक
व्रत/मुहूर्त-संतान सप्तमी व्रत/मूल प्रारंभ/श्रीमहालक्ष्मी व्रत प्रारंभ/भद्रा
यात्रा शकुन- मीठा दूध पीकर यात्रा करें।
आज का मंत्र-ॐ सौं सोमाय नम:।
आज का उपाय-मंदिर में बताशे अर्पित करें।
वनस्पति तंत्र उपाय- पलाश के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🌸🌹🍁🎉💐🌷🏵️🔥🌺
आज का राशिफल
🌺🔥🏵️🌷

मेष:-

बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड मनोनुकूल लाभ देगा। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
🌸🍁🍁🎉💐🌷🏵️🔥🌺

वृष:-

आत्मसम्मान बना रहेगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। भूले-बिसरे साथियों व संबंधियों से मुलाकात होगी। कारोबार में अनुकूलता रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। बुद्धि का प्रयोग लाभ में वृद्धि करेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।
🌺🔥🌷🌷💐🎉🍁🌸🌹

मिथुन:-

कार्यस्थल पर सुधार व परिवर्तन हो सकता है। योजना फलीभूत होगी। तत्काल लाभ नहीं होगा। निवेश में जल्दबाजी न करें। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। रुके कार्यों में गति आएगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे।
🌹🌸🍁🎉💐🌷🌺🏵️🏵️

कर्क:-

मित्रों का सहयोग करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से लाभ होगा। यात्रा सफल रहेगी। किसी दूसरे व्यक्ति के काम में हस्तक्षेप न करें।
🏵️🌷🌷💐🎉🍁🌸🌹🔥

सिंह:-

स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। फालतू खर्च होगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। आय में कमी होगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा।
🔥🌹🌸🍁🎉🌷🏵️🌺🌺

कन्या:-

यात्रा मनोनुकूल रहेगी। नया काम मिलेगा। नए अनुबंध होंगे। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। समय की अनुकूलता रहेगी, लाभ लें। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आय में वृद्धि होगी। जल्दबाजी न करें।
🌺🏵️🌷🍁🌸🌸🌹🔥💐

तुला:-

बेवजह कहासुनी हो सकती है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। थकान व कमजोरी रह सकते हैं। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। धनहानि की आशंका है। व्यापार-व्यवसाय में धीमापन रह सकता है। आय में निश्चितता रहेगी। समय शीघ्र सुधरेगा।
💐🔥🌹🌸🍁🌷🏵️🌺🎉

वृश्चिक:-

अध्यात्म में रुझान रहेगा। सत्संग का लाभ प्राप्त होगा। राजकीय बाधा दूर होकर स्थिति लाभदायक बनेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। आसपास का वातावरण सुखद रहेगा। पार्टनरों तथा भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। विवाद को बढ़ावा न दें। विवेक का प्रयोग करें।
🎉🌺🏵️🌷🍁🌸🌹🔥💐

धनु:-

स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। चोट व दुर्घटना से बड़ी हानि की आशंका बनती है, सावधानी आवश्यक है। लेन-देन में जल्दबाजी से बचें। आय बनी रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यापार-व्यवसाय की गति धीमी रहेगी।
💐🔥🌹🌸🍁🌷🏵️🌺🎉

मकर:-

कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कारोबार लाभदायक रहेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। धनहानि की आशंका है।
🎉🏵️🏵️🌷🍁🌹🌹🔥💐

कुंभ:-

रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। कार्य की प्रशंसा होगी। प्रसन्नता तथा संतुष्टि रहेगी। यात्रा मनोरंजक हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय में नए प्रयोग किए जा सकते हैं। समय की अनुकूलता का लाभ लें। धन प्राप्ति सुगम होगी। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। कार्यभार व अधिकार में वृद्धि हो सकती है।
💐🔥🍁🏵️🏵️🎉🌺🌸

मीन:-

भूमि-भवन व मकान-दुकान इत्यादि की खरीद-फरोख्त मनोनुकूल लाभ देगी। बेरोजगारी दूर होगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। चारों तरफ से सफलता मिलेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। उत्साह बना रहेगा।
🌸🌺🎉🏵️🍁🔥💐🌹🌷

कीटनाशक सेवन से मृत युवक के परिजनों ने लगाए आरक्षक और प्रेमिका की मां पर गंभीर आरोप…

अम्बिकापुर :– एक युवक ने कीटनाशक सेवन कर आत्महत्या कर ली। मृतक के परिजन ने वहीं के आरक्षक व एक युवती की मां पर प्रताडऩा का आरोप लगाया है। परिजन का कहना है कि घटना से कुछ दिन पूर्व आरक्षक और लड़की की मां द्वारा युवक के साथ मारपीट भी की गई थी। इससे परेशान होकर उसने आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र अंतर्गत पंडरापाठ निवासी परमानंद जयसवाल 19 वर्ष ने 9 सितंबर को जहर सेवन कर लिया था। स्थानीय अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा रेफर किए जाने के बाद उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन ने आत्महत्या करने का आरोप एक आरक्षक व युवती के परिजन पर लगाया है।

युवती से करता था प्रेम

परिजन का कहना है कि परमानंद एक लड़की से प्रेम करता था। यह बात युवती के घरवालों को पता चल गई थी। 8 सितंबर को लड़की की मां व एक आरक्षक ने परमानंद के साथ मारपीट भी की थी, वे अक्सर उसे फोन पर धमकी भी देते थे। इससे परेशान होकर उसने आत्महत्या की है। परिजनों ने आरक्षक व युवती की मां के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

छत्तीसगढ़ में 21 IAS के तबादले,,, एम.गीता होंगी दिल्ली में छत्तीसगढ़ की आवासीय आयुक्त…

रायपुर :– राज्य सरकार ने आज मंत्रालय के विभिन्न विभागों और कुछ निगम-मंडलों में प्रशासनिक फेरबदल किया है। इसकी जद में अभी भारतीय प्रशासनिक सेवा के 21 अधिकारी आए हैं। इसमें शीर्ष पदों पर बैठे अधिकारी भी शामिल हैं। कृषि उत्पादन आयुक्त रहीं 1997 बैच की अफसर डॉ. एम. गीता को दिल्ली में छत्तीसगढ़ का आवासीय आयुक्त बनाया गया है। उनकी जगह सामान्य प्रशासन सहित कई विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे डॉ. कमलप्रीत सिंह कृषि सचिव और कृषि उत्पादन आयुक्त की जिम्मेदारी संभालेंगे।
सामान्य प्रशासन विभाग ने रविवार देर शाम तबादला आदेश जारी किया है। इसके मुताबिक अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू की प्रोफाइल से जल संसाधन विभाग की जिम्मेदारी लेकर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। अभी तक छत्तीसगढ़ भवन, दिल्ली में आवासीय आयुक्त की जिम्मेदारी संभाल रहे प्रमुख सचिव मनोज कुमार पिंगुआ को अन्य जिम्मेदारियों के साथ प्रमुख आवासीय आयुक्त बनाया गया है। यह व्यवस्था डॉ. एम. गीता को आवासीय आयुक्त बनाने के लिए ही हुई है। बताया जा रहा है, डॉ. गीता पारिवारिक वजह से दिल्ली में रहना चाहती थीं। उसके लिए वे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भी जाने की कोशिश में थीं। नई व्यवस्था से यह उनके लिए आसान हो जाएगा। सरकार ने रायपुर विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी भी बदली है। 2014 बैच के अफसर ऋतुराज रघुवंशी को रायपुर विकास प्राधिकरण का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है। अभी तक वे भिलाई नगर निगम के आयुक्त हैं। अभी तक RDA के CEO रहे अय्याज फकीरभाई तंबोली को लेकर अभी कोई आदेश नहीं आया है।

थप्पड़मार IAS को तीन महीने बाद पोस्टिंग

सुरजपुर कलेक्टर रहते हुए एक युवक को थप्पड़ मारकर चर्चित हुए IAS रणवीर शर्मा को तीन महीने बाद पोस्टिंग मिली है। सरकार ने थप्पड़ कांड के बाद मई में ही उन्हें मंत्रालय बुला लिया था। अब उन्हें सहकारी दुग्ध महासंघ का प्रबंध संचालक के साथ कृषि विभाग में संयुक्त संचालक और राज्य जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन एजेंसी का CEO बनाने का आदेश जारी हुआ है।

एलेक्स पॉल मेनन को अकादमी भेज दिया, परदेशी अधिक ताकतवर

सरकार ने 2006 बैच के अफसर एलेक्स पॉल मेनन को सभी पदों से हटाकर छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी का संचालक बनाकर भेजा है। अभी तक वे श्रमायुक्त के साथ खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के विशेष सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी की प्रोफाइल अधिक ताकतवर हुई है। उन्हें अन्य जिम्मेदारियों के साथ खनिज साधन विभाग का सचिव भी बना दिया गया है। उनकी प्रोफाइल से लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग अलग किया गया है।

खेल से चंपावत को हटाकर एक्का को लाए

सरकार ने खेल एवं युवा कल्याण विभाग की जिम्मेदारी भी बदली है। अविनाश चंपावत को जल संसाधन और खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव की जिम्मेदारी से हटाकर संसदीय कार्य विभाग का सचिव बनाया गया है। खेल विभाग के सचिव की जिम्मेदारी अब नीलम नामदेव एक्का को दी जा रही है। एक्का अभी तक जन शिकायत और विमानन विभाग देख रहे थे।

पाठ्य पुस्तक निगम का भी निजाम बदला

इस बदलाव में छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम का निजाम भी बदल गया है। अभी तक निगम के MD रहे अभिजीत सिंह को संचालक भू-अभिलेख बनाया जा रहा है। उनके साथ गृह विभाग के संयुक्त सचिव और शासकीय मुद्रण के संचालक की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी रहेगी। हाथकरघा विकास विपणन संघ के प्रबंध संचालक रहे राजेश सिंह राणा को अब पाठ्य पुस्तक निगम संभालना है। उनके पास स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी होगी।

अजय यादव होंगे सरगुजा संभाग के नए आईजी,,, 6 एएसपी के भी हुए तबादले..

रायपुर :– एसएसपी रायपुर रहे अजय यादव को अब सरगुजा रेंज का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है वही राजधानी रायपुर प्रदर्शनी पुलिस अधीक्षक ग्रामीण लखन पटले को अब रायगढ़ जिला भेज दिया गया है।
यह आदेश गृह विभाग के अपर सचिव मनोज कुमार श्रीवास्तव ने जारी किया है जिसमें गरियाबंद के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर को एटीएस पुलिस मुख्यालय भेजा गया है वही रामगोपाल करियारे को मरवाही जिले से जोनल पुलिस अधीक्षक बिलासपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही श्रीमती अर्चना झा को जोनल पुलिस अधीक्षक बिलासपुर से एएसपी मरवाही बनाया गया है। कीर्तन राठौर को कोरबा एएसपी से एएसपी ग्रामीण रायपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायगढ़ अभिषेक वर्मा अब अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा का प्रभार संभालेंगे।

मैनपाट में केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती रेणुका सिंह ने किया दौरा। अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात ।

मनीष चौबे
मैनपाट में केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती रेणुका सिंह आई दौरे पर अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात । मैनपाट विकासखंड में केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह ने दौरा किया जनपद पंचायत कार्यालय सभाकक्ष नर्मदापुर में करीब 5:00 बजे पहुंची रेणुका सिंह जनपद कार्यालय नर्मदापुर में अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से भेंट कर उनकी समस्याओं का निवारण पर चर्चा की एवं जनपद कार्यालय नर्मदापुर में आयोजित बैठक में अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए उन्हें इमानदारी पूर्वक कार्य करने को कहा और मैनपाट में हो रहे सरकारी कार्य का निरीक्षण किया मैनपाट के कुछ क्षेत्र जहां आज भी सुविधाओं से वंचित है वहां स्थानीय अधिकारियों को प्रस्ताव बनाने को कहा करीब। 3 घंटे की बैठक में सभी पहलुओं पर विचार कर उनका निवारण करने को कहा करने को कहा इस कार्यक्रम में इस कार्यक्रम में देवराज सिंह भाजपा जिला मंत्री अनिल अग्रवाल जिला कोषा अध्यक्ष राजूराम मंडल अध्यक्ष बतौली जमुना यादव पूर्व मंडल अध्यक्ष तथा बड़ी संख्या में कर्मचारी एवं अधिकारी मौजूद रहे।

आज का राशिफल एवं पंचांग….

आज का राशिफल एवं पंचांग 12 सितंबर 2021, रविवार
🌹🍁🎉💐🌷🏵️🔥🌺🌺
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन-दक्षिणायण
मास-भाद्रपद
पक्ष-शुक्ल
संवत्सर नाम-आनन्द
ऋतु-शरद
वार-रविवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-षष्ठी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-विशाखा
योग (सूर्योदयकालीन)-वैधृति
करण (सूर्योदयकालीन)-कौलव
लग्न (सूर्योदयकालीन)-सिंह
शुभ समय-9:11 से 12:21, 1:56 से 3:32
राहुकाल- सायं 4:30 से 6:00 बजे तक
दिशा शूल- पश्चिम
योगिनी वास-पश्चिम
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-वृश्चिक
व्रत/मुहूर्त-मोरछठ/सूर्यषष्ठी/त्रिपुष्कर योग
यात्रा शकुन- इलायची खाकर यात्रा प्रारंभ करें।
आज का मंत्र-ॐ घृणि: सूर्याय नम:।
आज का उपाय-सूर्य मुद्रा का केसरयुक्त जल से अभिषेक करें।
वनस्पति तंत्र उपाय-बेल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🌺🔥🏵️🌷💐🎉🍁🌹🌸
आज का राशिफल
🌸🌸🌸🌸🌸

मेष:-

प्रयास सफल रहेंगे। पराक्रम वृद्धि होगी। सामाजिक कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। मान-सम्मान मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। आय में वृद्धि होगी। जल्दबाजी न करें। लाभ होगा।
🌸🌹🍁🎉💐🌷🏵️🔥🌺

वृष:-

विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। नए विचार दिमाग में आएंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। धनार्जन होगा।
🌺🔥🏵️🌷💐🎉🍁🌹🌸

मिथुन:-

दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। पुराना रोग उभर सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। काम में मन नहीं लगेगा। दूसरे आपसे अधिक की अपेक्षा करेंगे व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा।
🌸🌹🍁🎉💐🌷🏵️🔥🌺

कर्क:-

धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कोर्ट व कचहरी के काम मनोनुकूल लाभ देंगे। किसी बड़े काम की रुकावट दूर होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
🌺🔥🏵️🌷💐🎉🍁🌹🌸

सिंह:-

दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। घर में अतिथियों का आगमन होगा। प्रसन्नता तथा उत्साह बने रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देंगे।
🌸🌹🍁🎉💐🌷🏵️🔥🌺

कन्या:-

बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। कोई बड़ा काम करने की इच्‍छा जागृत होगी।
🌺🔥🏵️🌷💐🎉🍁🌹🌸

तुला:-

यात्रा में जल्दबाजी न करें। शारीरिक कष्ट संभव है। पुराना रोग उभर सकता है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। कीमती वस्तुएं इधर-उधर हो सकती हैं, संभालकर रखें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी।
🌹🌹🍁🎉💐🌷🏵️🔥🌺

वृश्चिक:-

स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। रोजगार में वृद्धि होगी। आय के नए साधन प्राप्त हो सकते हैं। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। जीवन सुखमय व्यतीत होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य में राहत मिलेगी। चिंता दूर होगी। नौकरी में रुतबा बढ़ेगा।
🔥🏵️🏵️🌷💐🎉🍁🌹🌸

धनु:-

अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। विवाद से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। किसी भी अपरिचित व्यक्ति की बातों में न आएं। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगा।
🌸🌹🍁🎉💐🌷🏵️🔥🌺

मकर:-

अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में अधिकार वृद्धि हो सकती है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। निवेश मनोनकूल रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण बनेगा। किसी कार्य के प्रति चिंता रहेगी।
🌺🔥🏵️🌷💐🎉🍁🌹🌸

कुंभ:-

नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। मान-सम्मान मिलेगा। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में मनोनुकूल लाभ होगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से लाभ होगा। किसी कार्य की चिंता रहेगी।
🌸🌹🍁🎉💐🌷🏵️🔥🌺

मीन:-

धनहानि की आशंका है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। थकान व कमजोरी रह सकती है। व्यापार व व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में चैन रहेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होकर स्थिति अनुकूल बनेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
🌺🔥🏵️🌷💐🎉🍁🌹🌸

मल्टी पर्पज हाई स्कूल अब बनेगा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय…

अम्बिकापुर :– अम्बिकापुर स्थित सरगुजा क्षेत्र का पहला हाई स्कूल तथा वर्तमान में शासकीय बहुउद्देश्यीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के नाम से संचालित स्कूल अब स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय बनेगा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की घोषणा का अमल करते हुए कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी डॉ संजय कुमार गुहे के द्वारा आवश्यक तैयारी प्रारंभ कर दी गई है।
जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि वर्तमान बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को राज्य शासन के निर्देशानुसार स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय की तर्ज़ पर उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए स्कूल के बाहरी सरंचना में बिना परिवर्तन किये अध्ययन की अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराये जाएंगे। कक्षाओं के अंदरूनी हिस्से की मरम्मत, रंग-रोगन, फर्नीचर, अत्याधुनिक प्रयोगशाला सहित अन्य सुविधाएं रहेंगी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में विद्यालय में कक्षा 6 वी से 12 तक छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल का हिंदी माध्यम तथा सीबीएसई बोर्ड का अंग्रेजी माध्यम के कक्षाएं संचलित हो रही है।
सरगुजा क्षेत्र का यह पहला हाई स्कूल सन 1914 में प्रारंभ हुआ था, तब छात्रों की संख्या 24 थी। शिक्षा का क्षेत्र सीमित होने के कारण मान्यता प्राप्त करने में काफी कठिनाई हुई। वर्तमान शाकीय बहुउद्देश्यीय विद्यालय 1914 से 1955 तक एडवर्ड हाई स्कूल के नाम से जाना जाता रहा। एडवर्ड हाई स्कूल प्रारंभ में इलाहाबाद तदनन्तर नागपुर बोर्ड से सम्बद्ध रहा।यहां के विद्यार्थियों को रायपुर केंद्र से परीक्षा में सम्मिलित होना पडता था। स्कूल का संचालन वर्तमान नगर पालिक निगम उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में दो मंजिला भवन में संचालित होता था। लेकिन भूकंप से क्षतिग्रस्त होने के कारण वहां से वर्तमान स्थान पर नया भवन बनाया गया।
वर्तमान विद्यालय भवन अंग्रेजी के E आकृति में – शासकीय बहुउद्देश्यीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय का वर्तमान भवन अंग्रेजी के E आकृति में निर्मित है जिसे सरगुजा स्टेट के इंजीनियर श्री सी.पी. वर्मा की देख-रेख में महाराजा स्व. रामानुज शरण सिंहदेव ने करवाया था। स्कूल का उद्घाटन तत्कालीन युवराज श्री अम्बिकेश्वर शरण सिंहदेव ने 11 नवंबर 1946 को किया। मध्यप्रदेश गठनोपरांत 1955 में शांसन ने मल्टी परपस स्कीम लागू किया तब से इसका नाम शासकीय एडवर्ड बहु उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हो गया।
यहां के छात्रों की पहचान राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर पर- इस विद्यालय के छात्र राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाकर विद्यालय की ख्याति बढ़ाई है। यहां के छात्र अमेरिका के बोस्टन विश्वविद्यालय के रीजेंट, मगध विश्वविद्यालय बोधगया जे कुलपति, अंतर्राष्ट्रीय कवि, सांसद, वैज्ञानिक, न्यायाधीश, आईपीएस, कोच और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रहे।

चोरी की बाइक में नशे के इंजेक्शन की तस्करी करते दो युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

कोरिया :– थाना मनेंद्रगढ़ की टीम ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर दो नशे के तस्करों को पकड़ने में सफलता हासिल की हैं। मनेंद्रगढ़ पुलिस को मुखबिर से दो युवकों के बजाज सिटी 100 मोटरसाइकिल से पेंड्रा मरवाही की ओर से मनेंद्रगढ़ नशीला इंजेक्शन लेकर आने की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक कोरिया संतोष कुमार सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह के निर्देशन पर विधिवत साक्षियों को लेकर फॉरेस्ट बैरियर में घेराबंदी कर संदेही सीटी 100 मोटरसाइकिल में सवार दो व्यक्तियों को रोका गया। पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम सूरज कुमार पिता भरत कुमार उम्र 26 वर्ष निवासी इमली गोलाई डोमनापारा थाना मनेंद्रगढ़ जिला कोरिया एवं दीपक बंजारे पिता पिता कृष्ण बंजारे उम्र 27 वर्ष निवासी मिनी बस्ती जरहाभाटा थाना सिविल लाइन जिला बिलासपुर बताया। जिनके पास से एक लाल रंग थैला मिला, थैले के अंदर एक सफेद रंग की पॉलिथीन के अंदर नशीला इंजेक्शन रखा मिला, जिसे विधिवत बरामदगी कर गिनती करने पर 50 नग एविल इंजेक्शन प्रत्येक में 10ml 50 नग ब्यूप्रेनारफिन प्रत्येक में 2 ml मिला एवं मौके पर औषधि निरीक्षक आलोक मिंज को मोबाइल से तलब किया गया। औषधि निरीक्षक के द्वारा बरामद किए गए इंजेक्शनो को स्वापक औषधि और मन: प्रभावी पदार्थ अधिनियम 1985 की धारा 22 सी वाणिज्यिक मात्रा से संबंधित होना लेख करने पर एवं आरोपियों द्वारा उक्त नशीले इंजेक्शन के संबंध में कोई दस्तावेज प्रस्तुत नही करने तथा आरोपी सूरज द्वारा वाहन के संबंध में बताया गया कि उक्त वाहन का कोई दस्तावेज नहीं है मैंने इसे भैयाथान क्षेत्र से चोरी किया था। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय न्यायिक रिमांड में भेजा गया है।

बंगसमाज प्रदेशाध्यक्ष दिलीप धर के आह्वान पर 14 सितंबर को होगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन… श्री दिलीप धर ने की समाज के सभी लोगो से रक्तदान की अपील….

अम्बिकापुर :– वैश्विक महामारी कोविड-19 की वजह से रक्तदान शिविर का आयोजन नहीं हो पा रहा था जिससे ब्लड बैंक में ब्लड की भारी कमी की समस्या आ रही थी, ब्लड की कमी की समस्या को देखते हुए बंग समाज के प्रदेशाध्यक्ष श्री दिलीप धर के आह्वान पर 14 सितंबर 2021 को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा हैं। प्रदेशाध्यक्ष दिलीप धर द्वारा समाज के लोगो से शिविर में आकर रक्तदान करने तथा कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की हैं।
श्री दिलीप धर ने कहा की समाज के लोगो को समाज कल्याण के कार्य में आगे आना चाहिए। रक्तदान करने से किसी की जीवन की रक्षा की जा सकती हैं। बंग समाज हमेशा ही जरूरत मंदो की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहा हैं और हमेशा आगे भी रहेगा। श्री धर ने 14 सितंबर को सुबह 10.30 बजे से लोगो को शासकीय प्रार्थमिक शाला भगवानपुर में उपस्थित होकर रक्तदान करने तथा शिविर को सफल बनाने की अपील की हैं।

DJ की तेज आवाज से ढाई साल के मासूम की मौत…

बिलासपुर: धार्मिक, राजनीतिक से लेकर होने वाले शादी समारोह में डीजे और धुमाल का चलन काफी ज्यादा बढ़ गया है. इसके बगैर आयोजकों को सब कुछ फीका सा लगने लगता है. इसी डीजे ने एक मासूम को इस दुनिया से रुखसत कर दिया. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के बेनिनगर में रहने वाले कलीम अंसारी का ढाई साल का बेटा जन्म से प्लास्टिक एनीमिया की बीमारी से ग्रसित था. परिवार वाले बच्चे का इलाज वेल्लूर में करवा रहे थे.5 सितंबर को बेटे को स्थाई इलाज के लिए परिवार वेल्लूर ले जाने की तैयारी कर रहा था.
इसी बीच 31 अगस्त और 1 सितम्बर की दरमियानी रात मुहल्ले में धार्मिक जुलूस निकाला गया. इस जुलूस में डीजे का उपयोग किया जा रहा था. परिवार वालों का आरोप है कि डीजे की तेज आवाज के कारण अमान की तबीयत अचानक बिगड़ गई और कुछ ही समय में अमान अंसारी इस दुनिया से विदा हो गया.
बेटे को खो चुके कलीम अंसारी का पूरा परिवार इस समय दुख के समंदर में डूबा हुआ है. आने वाले समय में कलीम अंसारी अपने बेटे के नाम पर एक फाउंडेशन बनाने की तैयारी कर रहे हैंं जिसके जरिये इस तरह के मामलों को शासन प्रशासन के सामने लाकर बीमार लोगों की मदद की जा सके. कलीम अंसारी का मानना है कि जो उनकी पूंजी थी उसे तो वे खो चुके हैं, लेकिन अब दोबारा डीजे से किसी के घर में मातम न पसरे, उसके लिए संघर्ष करेंगे.
बेटे की मौत के कुछ बाद अमान के पिता बिलासपुर के कलेक्टर और एसपी से मिलकर ये निवेदन करेंगे कि डीजे और धुमाल जैसे तेज आवाज वाले इस तरह के सिस्टम का डेसिबल निर्धारित कर दिया जाए ताकि आगे ऐसे घटना न हो. उधर, मामले की जानकारी जिले पुलिस कप्तान तक भी पहुंची है. एसपी दीपक कुमार झा जल्द ही इस मामले में नियम को नहीं मानने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं.

error: Content is protected !!