Home Blog Page 206

अवैध प्लाटिंग की आशंका से भूमि क्रय-विक्रय पर लगी रोक।


अम्बिकापुर कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के द्वारा ग्राम चिताबहार की भूमि को अवैध प्लाटिंग की आशंका को मद्देनजर रखते हुए जांच की कार्यवाही पूरा होते तक आगामी आदेश पर्यंत खरीदी-बिक्री पर रोक लगा दी गई है।
जारी आदेश में कहा गया है कि ग्राम चिताबहार के निजी भूस्वामी श्री किशोर कुमार मनवानी और संतोष बिहाड़े खसरा नंबर 20 कुल रकबा 2.208 तथा श्री योगेश नामदेव पिता श्री नानक राम खसरा नंबर 11 रकबा 2.104 द्वारा जमीन में बाउंड्री बनाकर चूने से निशान लगाते हुए भूमि को छोटे-छोटे कई टुकड़ों में विभक्त करते हुए क्रय-विक्रय किया जाना संभावित है। खातेदारों के उक्त कृत्य प्रश्नाधीन भूमि के अवैध रूप से प्लाटिंग किया जाना प्रतीत होता है। उक्त भूमि के संबंध में जांच भी प्रारंभ कर दी गई है।

सरभोका डैम में मिली एसईसीएल कर्मचारी की लाश…हाथ बांध फेंका गया था डैम में…

चिरिमिरी :- पोड़ी थाना अंतर्गत सरभोक्का डैम में पुलिस को स्थानीय लोगों से पानी में एक लाश तैरते हुए मिलने की सूचना मिली सूचना के बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच कर वहां के कुछ स्थानीय ग्रामीणों की सहायता से लाश को बाहर निकाला गया। लाश के दोनों हाथ रस्सी से बंधे थे। साथ ही मृतक की जेब से एस.ई.सी.एल. की आईडी कार्ड बरामद हुई। जिसकी मदद से उस अज्ञात लाश की पहचान कर उनके परिजनों को सूचना दी गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक एक दिन पहले से गायब था। मृतक का नाम विरेन्द्र सिंह पिता सुखदेव सिंह निवासी गोदरीपारा बताया जा रहा हैं।
आपको बता दें कि पोड़ी पुलिस मौत की जांच में लग गई है। मृतक का हाथ रस्सी से बंधा हुआ था। मामला अभी अंधेरे बस्ते में है, कहीं ना कहीं यह कत्ल का मामला है ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं।
चिरमिरी क्षेत्र में इस वारदात के बाद लोगों में दहशत फैल चुका है। अब देखना यह होगा कि पुलिस इस वारदात का खुलासा कब तक करती है।

खाद्य मंत्री अमरजीत भगत द्वारा किया गया मैनपाट साप्ताहिक बाजार का निरीक्षण…..

मनीष चौबे
मैनपाट :–
खाद्य एवम संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत द्वारा अपने विधान सभा क्षेत्र मैनपाट के ग्राम पंचायत कमलेश्वरपुर में स्थित रेस्ट हाउस पहुंचे वहां जनप्रतिनिधियों से तथा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर कई विषयों पर चर्चा की जिसमें राजीव गांधी मितान क्लब पर चर्चा हुई उसके बाद करीब 5:30 बजे नर्मदापुर सप्ताहिक गुरुवार बाजार पहुंच कर सब्जी खरीदते नजर आए साथ ही नर्मदापुर के कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर विभिन्न योजनाओं पर चर्चा किया गया।

मैनपाट विकास खंड में पढ़ना लिखना अभियान के तहत महापरीक्षा का किया गया आयोजन…

मनीष चौबे
मैनपाट :– पढ़ना लिखना अभियान के तहत आयोजित महापरीक्षा 30 सितंबर 2021 को विकासखंड मैनपाट में ग्राम पंचायत बंदना और उडूमकेला एवं कोट में आयोजित किया गया ।
परीक्षा हेतु 16 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जिसमें 770 परीक्षार्थियों में से 709 परीक्षा में सम्मिलित हुए।
परीक्षा के प्रति परीक्षार्थियों में बहुत उत्साह देखा गया सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।
परीक्षा केंद्र प्राथमिक शाला बालक बंदना में परीक्षार्थी माताओं द्वारा अपने छोटे बच्चों को लेकर परीक्षा में सम्मिलित हुए।
परीक्षा केन्द्र प्रा शा घुटरापारा में सास एवम बहू तथा एक निः शक्त परीक्षार्थी सम्मिलित रहे।
परीक्षा केन्द्र बन्दना में जिला शिक्षा अधिकारी डॉ संजय गुहे, APC भरत अग्रवाल एवं रविशंकर पांडे जी के द्वारा परीक्षा केन्द्र का अवलोकन किया गया और परीक्षा की व्यवस्था एवं शिक्षार्थियों का स्तर देखकर बहुत प्रसन्नता व्यक्त किए।
साथ ही परीक्षा केंद्र का अवलोकन मंत्री प्रतिनिधि गणेश सोनी जी के द्वारा एवं सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी तजम्मूल हसन विकास खंड परियोजना अधिकारी साक्षर भारत कार्यक्रम अशोक सिंह सहायक ग्रेड-3 महिमा तिर्की , शशि पास्कली, सतीश किंडो, अधीक्षक भारद्वाज एवं समस्त शिक्षकीय स्टाफ ने परीक्षा संपन्न कराने में अपना सहयोग प्रदान किया।

आज का राशिफल एवं पंचांग…

आज का राशिफल एवं पंचांग- 1 अक्टूबर 2021, शुक्रवार
💐🌺🏵️🎉🍁🌹🌸🌷🔥
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन-दक्षिणायण
मास-आश्विन
पक्ष-कृष्ण
संवत्सर नाम-आनन्द
ऋतु-शरद
वार-शुक्रवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-दशमी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-पुष्य
योग (सूर्योदयकालीन)-शिव
करण (सूर्योदयकालीन)-विष्टि
लग्न (सूर्योदयकालीन)-कन्या
शुभ समय- 7:30 से 10:45, 12:20 से 2:00 तक
राहुकाल-प्रात: 10:30 से 12:00 बजे तक
दिशा शूल-वायव्य
योगिनी वास-उत्तर
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-कर्क
व्रत/मुहूर्त-भद्रा/बुध गोचर/मूल प्रारंभ/ दशमी श्राद्ध
यात्रा शकुन- शुक्रवार को मीठा दही खाकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:।
आज का उपाय-लक्ष्मी मंदिर में मखाने की खीर अर्पित करें।
वनस्पति तंत्र उपाय-गूलर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🔥🌷🌸🌹🍁🎉🏵️🌺💐
आज का राशिफल
🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️

मेष:-

यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल लाभ देंगे। भेंट आदि की प्राप्ति होगी। कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी। व्यापार में उन्नति के योग हैं। संतान की ओर से सुखद स्थिति बनेगी। प्रयास की मात्रा के अनुसार लाभ की अधिकता रहेगी। अपनी वस्तुएँ संभालकर रखें।
🏵️💐🌺🎉🍁🌹🌸🌷🔥

वृष:-

कोर्ट व कचहरी के काम निबटेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। धनार्जन होगा। संतान के कार्यों से समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नेतृत्व गुण की प्रधानता के कारण प्रशासन व नेतृत्व संबंधी कार्य सफल होंगे। शत्रुओं से सावधान रहें।
🔥🌷🌸🌹🍁🎉🌺💐🏵️

मिथुन:-

अप्रत्याशित बड़े खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है, जोखिम न लें। अजनबी व्यक्ति पर विश्वास न करें। उदर विकार के योग के कारण खान-पान पर संयम रखें। विवादों से दूर रहना चाहिए। आर्थिक प्रगति में रुकावट आ सकती है।
🏵️💐🌺🎉🍁🌹🌸🌷🔥

कर्क:-

उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। मान बढ़ेगा। जल्दबाजी न करें। जोखिम के कार्यों से दूर रहें। पराक्रम में वृद्धि होगी। परिवार में सहयोग का वातावरण रहेगा। अभिष्ट कार्य की सिद्धि के योग हैं। उलझनों से मुक्ति मिलेगी।
🔥🌷🌸🌹🍁🎉🌺💐🏵️

सिंह:-

नए अनुबंधों का लाभ मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। पूछ-परख रहेगी। रुके कार्य बनेंगे। व्यवहार कुशलता एवं सहनशीलता के बल पर आने वाली बाधाओं का समाधान हो सकेगा।
🏵️💐🌺🎉🍁🌹🌸🌷🔥

कन्या:-

स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दु:खद समाचार मिल सकता है। चिंता बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में सावधानी रखें। वास्तविकता को महत्व दें। प्रयासों में सफलता के योग कम हैं। परिवार में कलह-कलेश का माहौल रह सकता है।
🔥🌷🌸🌹🍁🎉🌺💐🏵️

तुला:-

रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का मौका मिलेग।प्रसन्नता रहेगी। आपके व्यवहार एवं कार्यकुशलता से अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। संतान के कार्यों पर नजर रखें। पूँजी निवेश बढ़ेगा। प्रचार-प्रसार से दूर रहें।
🏵️💐🌺🎉🍁🌹🌸🌷🔥

वृश्चिक:-

वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। दूसरों की जमानत न लें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। पारिवारिक जीवन में तनाव हो सकता है। व्यापार में नई योजनाओं से लाभ के योग हैं। स्थायी संपत्ति क्रय करने के योग बनेंगे। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से भेंट होगी।
🔥🌷🌸🌹🎉🎉🌺💐🏵️

धनु:-

कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी। धनार्जन होगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। प्रमाद न करें। व्यापार-व्यवसाय में इच्छित लाभ की संभावना है। भाइयों की मदद मिलेगी। संपत्ति के लेनदेन में सावधानी रखें।
🏵️💐🌺🎉🌹🌸🌷🔥🍁

मकर:-

संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। बेरोजगारी दूर होगी। धन की आवक बनी रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य न करें। लक्ष्य को ध्यान में रखकर प्रयत्न करें, सफलता मिलेगी। शुभ कार्यों में संलग्न होने से सुयश एवं सम्मान प्राप्त हो सकेगा। व्यापारिक निर्णय लेने में देर नहीं करें।
🍁🔥🌷🌸🌹🎉🌺💐🏵️

कुंभ:-

नई योजना बनेगी। नए अनुबंध होंगे। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है। परिवार की समस्याओं की चिंता रहेगी। समय की अनुकूलता का लाभ अधिकाधिक लेना चाहिए। नवीन उपलब्धियों की प्राप्ति संभव है। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा।
🏵️💐🌺🎉🌹🌸🌷🔥🍁

मीन:-

मेहनत का फल मिलेगा। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शत्रु शांत रहेंगे। धनार्जन होगा। आज विशेष लाभ होने की संभावना है। बुद्धि एवं मनोबल से सुख-संपन्नता बढ़ेगी। व्यापार में कार्य का विस्तार होगा। सगे-संबंधी मिलेंगे।
🍁🔥🌷🌸🌹🎉🌺💐🏵️

मैनपाट में अज्ञात कारणों से युवक ने लगाई फांसी,

मनीष चौबे /मैनपाट क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत बरीमा के निवासी राजेंद्र प्रसाद दास पिता चमरू दास उम्र 22 वर्ष के द्वारा अज्ञात कारणों से फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया गया। जब परिजनों ने मृतक को फसी के फंदे में देखा तो आनन–फानन में उसे तुरंत फांसी से उतारकर इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र मैनपाट में लाया गया जहां डॉक्टर ने प्राथमिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची कमलेश्वरपुर थाने की पुलिस पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर कर शव को परिजनों को सौंप कर आत्महत्या के कारणों के जांच में जुट गई है।

आज का राशिफल एवं पंचांग…

आज का राशिफल एवं पंचांग 28 सितंबर 2021, मंगलवार
🍁🌸🔥🌹🎉🏵️🌷💐🌺
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन-दक्षिणायण
मास-आश्विन
पक्ष-कृष्ण
संवत्सर नाम-आनन्द
ऋतु-शरद
वार-मंगलवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-सप्तमी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-मृगशिरा
योग (सूर्योदयकालीन)-व्यतिपात
करण (सूर्योदयकालीन)-बव
लग्न (सूर्योदयकालीन)-कन्या
शुभ समय-10:46 से 1:55, 3:30 5:05 तक
राहुकाल- दोप. 3:00 से 4:30 बजे तक
दिशा शूल-उत्तर
योगिनी वास-वायव्य
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-मिथुन
व्रत/मुहूर्त-द्विपुष्करयोग/महालक्ष्मी व्रत/सप्तमी श्राद्ध (मतांतर से)
यात्रा शकुन- दलिया का सेवन कर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ अं अंगारकाय नम:।
आज का उपाय-हनुमान मंदिर में लाल ध्वजा चढाएं।
वनस्पति तंत्र उपाय- खैर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🌺💐🌷🏵️🎉🌹🔥🌸🍁
आज का राशिफल
🍁🍁🍁🍁🍁

मेष:-

यात्रा मनोनुकूल रहेगी। कारोबार से संतुष्टि रहेगी। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। प्रयास सफल रहेंगे। बुद्धि का प्रयोग करें। प्रमाद न करें। निवेश से लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव क्षेत्र बढ़ेगा। व्यापार-व्यवसाय में उत्साह से काम कर पाएंगे। भाग्य अनुकूल है, जल्दबाजी न करें।
🍁🌸🔥🌹🎉🏵️🌷💐🌺

वृष:-

राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। व्यापार में वृद्धि होगी। स्त्री वर्ग से समयानुकूल सहायता प्राप्त होगी। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
🌺💐🌷🏵️🎉🌹🔥🌸🍁

मिथुन:-

धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। सत्संग का लाभ मिलेगा। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। निवेश लाभ देगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जल्दबाजी से हानि संभव है।
🍁🔥🔥🌹🎉🏵️🌷💐🌺

कर्क:-

बिगड़े काम बनेंगे। निवेश मनोनुकूल लाभ देगा। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। कोई पुराना रोग बाधा का कारण हो सकता है। सामाजिक कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। विरोध होगा। आर्थिक नीति में परिवर्तन होगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। तत्काल लाभ नहीं होगा।
🌺🌷🌷🏵️🎉🌹🔥🍁🌸

सिंह:-

जल्दबाजी व लापरवाही से हानि होगी। राजकीय कोप भुगतना पड़ सकता है। विवाद न करें। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। प्रसन्नता रहेगी। बिछड़े मित्र व संबंधी मिलेंगे। विरोधी सक्रिय रहेंगे। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यापार मनोनुकूल चलेगा। नौकरी में सहकर्मी सहयोग करेंगे। लाभ होगा।
🌸🍁🔥🌹🎉🏵️🌷🌺💐

कन्या:-

स्थायी संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। मनपसंद रोजगार मिलेगा। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। कर्ज समय पर चुका पाएंगे। बैंक-बैलेंस बढ़ेगा। नौकरी में चैन रहेगा। व्यापार में वृद्धि के योग हैं। शेयर मार्केट से लाभ होगा। घर-परिवार की चिंता बनी रहेग।
💐🌷🏵️🏵️🎉🌹🔥🍁🌸

तुला:-

किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। यात्रा लाभदायक रहेगी। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। लेन-देन में सावधानी रखें। लाभ होगा।
🌸🍁🔥🌹🎉🏵️🌷💐🌺

वृश्चिक:-

आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से खिन्नता रहेगी। बनते कामों में बाधा उत्पन्न होगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। काम में मन नहीं लगेगा। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। थोड़े प्रयास से ही कार्यसिद्धि होने से प्रसन्नता रहेगी। निवेश से लाभ होगा। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेंगे।
🌺💐🌷🏵️🎉🌹🔥🍁🌸

धनु:-

कोई अनहोनी होने की आशंका रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। रोजगार मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट मनोनुकूल लाभ देगा। बुद्धि का प्रयोग करें। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण बनेगा। भाग्य का साथ मिलेगा।
🌸🍁🔥🌹🎉🏵️🌷💐🌺

मकर:-

कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यवसाय की गति धीमी रहेगी। आय बनी रहेगी। नौकरी में कार्यभार रहेगा। थकान महसूस होगी। सहकर्मी सहयोग नहीं करेंगे। चिंता रहेगी। आंखों का विशेष ध्यान रखें। चोट व रोग से बचाएं। पुराना रोग उभर सकता है।
🌺💐🌷🏵️🎉🌹🔥🍁🌸

कुंभ:-

आय में निश्चितता रहेगी। शत्रु शांत रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय से लाभ होगा। बुरी खबर मिल सकती है, धैर्य रखें। दौड़धूप की अधिकता का स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ेगा। थकान व कमजोरी रह सकती है। दूसरों की बातों में नहीं आएं।
🌸🍁🔥🌹🎉🏵️🌷💐🌺

मीन:-

रुका हुआ धन प्राप्त होगा। प्रयास सफल रहेंगे। बुद्धि का प्रयोग करें। यात्रा मनोनुकूल रहेगी। कारोबार से संतुष्टि रहेगी। प्रमाद न करें। निवेश से लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव क्षेत्र बढ़ेगा। व्यापार-व्यवसाय में उत्साह से काम कर पाएंगे। भाग्य अनुकूल है, जल्दबाजी न करें। प्रसन्नता रहेगी।
🌺💐🌷🏵️🎉🌹🔥🍁🌸

दिव्यांक बच्चियों से हुए अनाचार मामले और पण्डो जनजातियों की मौत के बाद कलेक्टरों की हुई छुट्टी…

रायपुर :– दिव्यांग छात्रावास में मूक-बधिर बच्चियों के साथ दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न की घटना के बाद राज्य सरकार ने आज जशपुर कलेक्टर महादेव कावड़े की छुट्‌टी कर दी। उन्हें वहां से हटाकर मंत्रालय बुला लिया गया है। अब वह जल संसाधन विभाग के विशेष सचिव की जिम्मेदारी संभालेंगे। 2008 बैच के आईएएस महादेव कावड़े की जगह 2012 बैच के रितेश कुमार अग्रवाल को जशपुर का कलेक्टर बनाया जा रहा है। रितेश कुमार अग्रवाल अभी बीजापुर कलेक्टर हैं। रायगढ़ के अपर कलेक्टर राजेंद्र कुमार कटारा को बीजापुर का कलेक्टर बनाकर भेजा जा रहा है। कटारा 2013 बैच के आईएएस अफसर हैं। वहीं, पंडो जनजाति के लोगों की लगातार हो रही मौत से किरकिरी झेल रही सरकार ने बलरामपुर कलेक्टर की भी छुट्‌टी कर दी है। वहां से 2013 बैच के आईएएस इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल को हटाकर संस्कृति एवं पर्यटन विभाग में सचिव बना दिया गया है। चंद्रवाल की जगह अब 2014 बैच के कुंदन कुमार बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के कलेक्टर होंगे। कुंदन अभी कोरबा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने आज तीन कलेक्टरों को बदलने के आदेश जारी कर दिए।

आज का राशिफल एवं पंचांग…

आज का राशिफल एवं पंचांग 27 सितंबर 2021, सोमवार
🌸🍁🔥🌹🎉🏵️🌺🌷💐
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन-दक्षिणायण
मास-आश्विन
पक्ष-कृष्ण
संवत्सर नाम-आनन्द
ऋतु-शरद
वार-सोमवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-षष्ठी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-रोहिणी
योग (सूर्योदयकालीन)-सिद्ध
करण (सूर्योदयकालीन)-वणिज
लग्न (सूर्योदयकालीन)-कन्या
शुभ समय- 6:00 से 7:30 तक, 9:00 से 10:30 तक, 3:31 से 6:41 तक
राहुकाल- प्रात: 7:30 से 9:00 बजे तक
दिशा शूल-आग्नेय
योगिनी वास-पश्चिम
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-वृषभ
व्रत/मुहूर्त-सर्वार्थसिद्धि योग/भद्र/सप्तमी श्राद्ध (मतांतर से)
यात्रा शकुन- मीठा दूध पीकर यात्रा करें।
आज का मंत्र-ॐ सौं सोमाय नम:।
आज का उपाय-मंदिर में मखाने चढाएं।
वनस्पति तंत्र उपाय- पलाश के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
💐🌷🌺🏵️🎉🌹🔥🍁🌸
आज का राशिफल
🌸🌸🌸🌸🍁

मेष:-

यात्रा लाभदायक रहेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। कारोबारी बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें।पुराना रोग उभर सकता है। लापरवाही न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।
🍁🌸🔥🌹🎉🏵️🌺🌷💐

वृष:-

बजट बिगड़ेगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। शारीरिक कष्ट से बाधा उत्पन्न होगी। लेन-देन में सावधानी रखें। अपरिचित व्यक्तियों पर अंधविश्वास न करें। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। आय होगी। संतुष्टि नहीं होगी।
💐🌷🏵️🏵️🎉🌹🔥🌸🍁

मिथुन:-

उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। बड़ा काम करने का मन बनेगा।कानूनी अड़चन का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार मनोनुकूल लाभ देगा। जोखिम बिलकुल न लें।
🍁🌸🔥🌹🎉🏵️🌷💐🌺

कर्क:-

यात्रा लाभदायक रहेगी। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है, प्रयास करें। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। शेयर मार्केट से बड़ा लाभ हो सकता है। संचित कोष में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। कारोबारी सौदे बड़े हो सकते हैं। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य प्रभावित होगा, सावधानी रखें।
🌺💐🌷🏵️🎉🌹🔥🌸🍁

सिंह:-

दूर से बुरी खबर मिल सकती है। बेवजह तनाव रहेगा। किसी व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। फालतू बातों पर ध्यान न दें। मेहनत अधिक व लाभ कम होगा। किसी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। शत्रुओं की पराजय होगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। आय में निश्चितता रहेगी।
🍁🌸🔥🌹🎉🏵️🌷💐🌺

कन्या:-

कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति निर्मित होगी। व्यापार में लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें। शत्रु पस्त होंगे। विवाद में न पड़ें। अपेक्षाकृत कार्य समय पर होंगे। प्रसन्नता रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। व्यस्तता रहेगी।
🌺💐🌷🏵️🎉🌹🔥🌸🍁

तुला:-

घर-परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। चोट व दुर्घटना से बड़ी हानि हो सकती है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। फालतू खर्च होगा। विवाद को बढ़ावा न दें। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। आय में निश्चितता रहेगी।
🍁🌸🔥🌹🎉🏵️🌷💐🌺

वृश्चिक:-

बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। स्थायी संपत्ति से बड़ा लाभ हो सकता है। समय पर कर्ज चुका पाएंगे। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न तथा संतुष्ट रहेंगे। निवेश शुभ फल देगा।
🌺💐🌷🏵️🎉🌹🔥🌸🍁

धनु:-

पुराना रोग उभर सकता है। योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। विरोधी सक्रिय रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मित्रों की सहायता कर पाएंगे। आय में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट से लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा।
🍁🌸🔥🌹🎉🏵️🌷💐🌺

मकर:-

रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। समय की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। अपने काम पर ध्यान दें। लाभ होगा।
🌺💐🌷🏵️🎉🌹🔥🌸🍁

कुंभ:-

व्यवसाय में ध्यान देना पड़ेगा। व्यर्थ समय न गंवाएं। पूजा-पाठ में मन लगेगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। जल्दबाजी से हानि संभव है। थकान रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें।
🍁🌸🔥🌹🎉🏵️🌷💐🌺

मीन:-

कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। चिंता बनी रहेगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। मेहनत का फल मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। निवेश लाभदायक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में मनोनुकूल लाभ होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निवेश शुभ रहेगा।
🌺💐🌷🏵️🎉🌹🔥🌸🍁

मैनपाट क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम आमगांव मुख्य मार्ग पर पलटी 407, ड्राईवर एवं खालाशी फरार।

मनीष चौबे
मैनपाट अंबिकापुर से ईट लोड कर 407 मैनपाट आ रहा था तभी आमगांव में प्राथमिक शाला मोड़ के पास गाड़ी का ब्रेक फेल होने की वजह से ड्राइवर का कंट्रोल गाड़ी से छूट गया और गाड़ी बिजली के खंभे से टकरा गई जिसमें गाड़ी पलट गई।गाड़ी पलटने के बाद ड्राइवर और खलासी वाहन को छोड़कर मौके से फरार हो गए।407 की टक्कर से बिजली के खंभा टूट गया,जिसकी सूचना मिलने पर बिजली विभाग के कर्मचारी वहां पहुंचे और मरम्मत का काम चालू किए।

मैनपाट के नर्मदापुर में कोरवा जनजाति को शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ दिलाने लगाया गया शिविर

मनीष चौबे
मैनपाट
क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नर्मदापुर में पहाड़ी कोरवा को शासन के योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए शिविर लगाया गया। सरगुजा कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के निर्देश के अनुसार पहाड़ी कोरवा परिवारों के लोगो को विभिन्न लाभ दिलाने के लिए के नर्मदापुर सामुदायिक भवन में लगाया गया शिविर जहां कोरवा जनजाति के लोगों को उनके स्वास्थ्य,खाद्य पोषण तथा विभिन्न समस्याओं को जानने के लिए शिविर लगाया गया वहीं कोरोना वैक्सीन नहीं लगवापाए कोरवा जनजाति के लोगों को वैक्सीन भी लगाया गया इस कार्यक्रम में शिविर प्रभारी के रूप में देवस दास खाद्य निरीक्षक, सरपंच राजनाथ एवं बड़ी संख्या में कोरवा जनजाति के लोग उपस्थित रहे

नशे में धुत होकर समर्थ दिव्यांग केंद्र में नंगा नाच करने वाले दोनो आरोपी पहुंचे शलाखो के पीछे….

जशपुर :– जशपुर के समर्थ दिव्यांग केंद्र में नशे में धुत केयर टेकर और चौकीदार ने बच्चों से मारपीट और अश्लील हरकतें की। उनके कपड़े फाड़ दिए। बच्चे जान बचाने के लिए नग्न हालत में कैंपस में भागते रहे। चौकीदार ने 15 साल की एक बच्ची से दुष्कर्म किया। जबकि 5 बच्चियों से यौन उत्पीड़न की शिकायत भी सामने आई है। घटना 3 दिन पुरानी है। बच्चियों के परिजन उनसे मिलने पहुंचे तो इसका पता चला।
इस दिव्यांग केंद्र का संचालन खनिज न्यास मद के तहत राजीव गांधी शिक्षा मिशन की ओर से किया जाता है। घटना 22 सितंबर देर रात की है। बताया जा रहा है कि घटना वाली रात हॉस्टल अधीक्षक वहां नहीं थे। बच्चों की जिम्मेदारी यहां के केयर टेकर राजेश राम और चौकीदार नरेंद्र भगत पर थी। दोनों रात करीब 11 बजे शराब के नशे में धुत होकर केंद्र में पहुंचे। वहां शोर मचाया और सो रहे बच्चों को जगा दिया। हॉस्टल में 22 बच्चे और 12 बच्चियां रहती हैं। इनमें से कोई भी बोल और सुन नहीं सकता है।
इस मामले में कलेक्टर ने केंद्र के अधीक्षक संजय राम को निलंबित कर दिया और राजीव गांधी शिक्षा मिशन के जिला समन्वयक विनोद पैंकरा को शोकाज नोटिस जारी किया गया है। आरोपियों ने बच्चों से मारपीट शुरू कर दी। कुछ बच्चियों के कपड़े फाड़ दिए और बचकर भाग रहे बच्चों को उठाकर हॉस्टल कैंपस की नाली में फेंक दिया। इस दौरान हॉस्टल की स्वीपर कुमारी बाई बीचबचाव करने आई तो आरोपियों ने उसे बाथरूम में बंद कर दिया। वह किसी तरह से बाहर निकली और फोन कर हॉस्टल अधीक्षक संजय राम को सूचना दी। इस पर वह रात में ही केंद्र पहुंच गए और कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया।
बच्चों के साथ क्या-क्या हुआ है, इसे पता करने के लिए हॉस्टल अधीक्षक ने रात में ही साइन लैंग्वेज के शिक्षकों को बुलाया। बच्चों ने साइन लैंग्वेज में केयर टेकर और चौकीदार की करतूतों का खुलासा किया। इसके बाद हॉस्टल अधीक्षक ने घटना की सूचना विभाग में दी। विभाग ने केयर टेकर राजेश राम और चौकीदार नरेन्द्र भगत को पद से हटा दिया है। इसके बाद भी घटना पर पर्दा डालने का प्रयास किया गया।
दिव्यांग केंद्र में साइन लैंग्वेज समझने के लिए टीचर या कर्मचारी नहीं हैं। ऐसे में इंटरप्रेटर की मदद से बच्चियों से जानकारी ली जाएगी। कलेक्टर महादेव कावरे ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। एडिशनल SP प्रतिभा पांडेय ने बताया कि अभी तक एक दिव्यांग बच्ची से दुष्कर्म और 5 छात्राओं से छेड़छाड़ की घटना का पता चला है। पूछताछ के बाद शनिवार को दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया। DEO सत्यनारायण पांडा का कहना है कि वह रायपुर में हैं। घटना की जानकारी उनको मिली है। शिक्षकों की स्थिति वहां क्या थी, यह जांच के बाद ही पता चल सकेगा। मुझे गए हुए अभी 4 दिन ही हुए हैं।

महिला आयोग बोला- मामला गंभीर, कार्रवाई करेंगे

मामले की जानकारी मिलने के बाद राज्य महिला आयोग भी एक्शन में आ गया है। आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने कहा कि घटना को स्वत: संज्ञान में लिया जा रहा है। अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी गई है। जल्दी ही कार्रवाई के लिए नोटशीट चला दी जाएगी। उन्होंने कहा, घटना गंभीर है। महिला आयोग इस पर कड़ी कार्रवाई करेगा।
कलेक्टर महादेव कावरे ने आवासीय प्रशिक्षण केंद्र के अधीक्षक संजय राम को निलंबित कर दिया है। वहीं राजीव गांधी शिक्षा मिशन के जिला समन्वयक विनोद पैंकरा को भी शोकाज नोटिस जारी किया गया है।

टीएस सिंहदेव के दिल्ली दौरे के बाद फिर से राज्य में सियासी हलचल तेज,,, फिर होने लगी मुख्यमंत्री बदलने की चर्चा…

रायपुर :– छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने भले ही ढाई साल से ज्यादा समय हो गया हो, लेकिन ढाई-ढाई साल के मुख्यमंत्री के कथित फॉर्मूले पर सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है. प्रदेश में सीएम पद के दावेदार स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के दिल्ली दौरे के बाद फिर से राज्य में सियासी हलचल तेज हो गई. फिर से चर्चा होने लगी क्या भूपेश बघेल की जगह किसी और को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है. अब जब वे बीते शनिवार की रात को दिल्ली से रायपुर लौटे, तो फिर से छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री बदलने का सवाल सामने आ गया. इस सवाल पर टीएस सिंहदेव ने बड़ा बयान दिया. सिंहदेव के इस बयान के बाद कयास लगने शुरू हो गए कि अब भी सीएम बदलने की हलचल अंदरखाने चल रही है.
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने ढाई-ढाई साल के सीएम मुद्दे पर कहा कि सभी जगह कुछ न कुछ गतिविधियां चल रही थीं. सिंहदेव ने कहा कि पंजाब में सीएम बदल गया तो क्या ये अचानक हुआ? अचानक पंजाब में भी कुछ नहीं हुआ, लेकिन बड़ा फैसला हुआ, यह भी हाईकमान की इच्छाशक्ति को प्रदर्शित करता है. हाईकमान जो निर्णय लेगा स्वाभाविक है कि वह कार्य रूप में आएगा. सीएम बदलने पर हाईकमान का फैसला सुरक्षित है. ये उनका विशेषाधिकार है. फैसला भी उन्हीं के पास से आएगा. इसमें समय सीमा की बात नहीं रहती. अचानक हमने देखा कि पंजाब में निर्णय आ गया. हमने नहीं सोचा था कि पंजाब में ऐसी स्थिति आएगी. कई कारण रहते हैं, उनके आधार पर हाईकमान द्वारा निर्णय होता है.

कांग्रेसियों के विवाद पर कही ये बात

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में इन दिनों आपसी गुटबाजी भी खुलकर देखने मिल रही है. बिलासपुर विधायक शैलेष पांडेय ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े करते हुए हाल ही में बयान दिया था कि टीएस सिंहदेव का समर्थक होने की सजा उन्हें मिल रही है. इसके बाद कांग्रेस की आपसी खींचतान एक बार फिर से सबके सामने आ गई. इस मामले में टीएस सिंहदेव ने कहा कि शैलेश पांडे भावुक व्यक्ति हैं. मन की जो बातें रहती है कई बार सामने आ जाती हैं. सार्वजनिक जीवन में हम जितना संयमित रहें, उतना ही अच्छा है.

आज के दिन होने वाला हैं आपके लिए क्या खास,,, जानें अपने राशिफल में….

आज का राशिफल एवं पंचांग 26 सितंबर 2021, रविवार
🍁🌹🎉🏵️💐🌺🔥🌷🌸
अचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन-दक्षिणायण
मास-आश्विन
पक्ष-कृष्ण
संवत्सर नाम-आनन्द
ऋतु-शरद
वार-रविवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-पंचमी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-कृत्तिका
योग (सूर्योदयकालीन)-वज्र
करण (सूर्योदयकालीन)-तैतिल
लग्न (सूर्योदयकालीन)-कन्या
शुभ समय-9:11 से 12:21, 1:56 से 3:32
राहुकाल- सायं 4:30 से 6:00 बजे तक
दिशा शूल- पश्चिम
योगिनी वास-दक्षिण
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-वृषभ
व्रत/मुहूर्त-षष्ठी श्राद्ध
यात्रा शकुन- इलायची खाकर यात्रा प्रारंभ करें।
आज का मंत्र-ॐ घृणि: सूर्याय नम:।
आज का उपाय-किसी विप्र को केसर भेंट करें।
वनस्पति तंत्र उपाय-बेल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🌸🌷🔥🌺💐🏵️🎉🌹🍁
आज का राशिफल
🍁🍁🍁🍁🍁

मेष:-

धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। झंझटों में न पड़ें। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। परिवार में प्रसन्नता रहेगी।
🍁🌹🎉🏵️💐🌺🌷🌷🌸

वृष:-

शत्रुभय रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। विवाद से क्लेश होगा। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।कोई ऐसा कार्य न करें जिससे कि बाद में पछताना पड़े। दूसरे अधिक अपेक्षा करेंगे।
🌸🌷🌺💐🏵️🎉🌹🍁🔥

मिथुन:-

प्रतिद्वंद्विता कम होगी। शत्रुभय रहेगा। कोर्ट व कचहरी के काम मनोनुकूल रहेंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। स्त्री वर्ग से सहायता प्राप्त होगी। नौकरी व निवेश में इच्छा पूरी होने की संभावना है।
🔥🍁🌹🎉🏵️💐🌺🌷🌸

कर्क:-

सही काम का भी विरोध होगा। कोई पुरानी व्याधि परेशानी का कारण बनेगी। कोई बड़ी समस्या बनी रहेगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक कार्य करने के प्रति रुझान रहेगा। मान-सम्मान मिलेगा। रुके कार्यों में गति आएगी। निवेश शुभ रहेगा।
🌸🌷🌺💐🏵️🎉🌹🍁🔥

सिंह:-

भूमि व भवन संबंधी खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। आर्थिक उन्नति होगी। संचित कोष में वृद्धि होगी। देनदारी कम होगी। नौकरी में मनोनुकूल स्थिति बनेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। शेयर मार्केट आदि से बड़ा फायदा हो सकता है।
🔥🍁🌹🎉🏵️💐🌺🌷🌸

कन्या:-

कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर करें। किसी अनहोनी की आशंका रहेगी। शारीरिक कष्ट संभव है। लेन-देन में लापरवाही न करें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। शेयर मार्केट से बड़ा लाभ हो सकता है।
🌸🌷🌺💐🏵️🎉🌹🍁🔥

तुला:-

शत्रुओं का पराभव होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। दु:खद समाचार मिल सकता है। व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। काम पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। बेवजह किसी व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। दूसरों के बहकावे में न आएं। फालतू बातों पर ध्यान न दें। लाभ में वृद्धि होगी।
🔥🌹🌹🎉🏵️💐🌺🌷🌷

वृश्चिक:-

पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है। जल्दबाजी न करें। आवश्यक वस्तुएं गुम हो सकती हैं। चिंता तथा तनाव रहेंगे।प्रयास सफल रहेंगे। कार्य की बाधा दूर होगी। निवेश शुभ रहेगा। व्यापार में वृद्धि तथा सम्मान में वृद्धि होगी।
🌷🌺💐🏵️🎉🌹🔥🍁🌸

धनु:-

किसी भी तरह के विवाद में पड़ने से बचें। जल्दबाजी से हानि होगी। राजभय रहेगा। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। घर में मेहमानों का आगमन होगा। व्यय होगा। सही काम का भी विरोध हो सकता है। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। निवेश शुभ रहेगा।
🌸🍁🔥🌹🎉🏵️💐🌺🌷

मकर:-

मस्तिष्क पीड़ा हो सकती है। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है या समय पर नहीं मिलेगी। पुराना रोग उभर सकता है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। हल्की हंसी-मजाक करने से बचें। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। चिंता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। यश बढ़ेगा।
🌷🌺💐🏵️🎉🌹🔥🍁🌸

कुंभ:-

बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। विवेक से कार्य करें। लाभ में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में उन्नति होगी। व्यापार-व्यवसाय की गति बढ़ेगी।
🌸🍁🔥🌹🎉🏵️💐🌺🌷

मीन:-

शारीरिक कष्ट संभव है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति मार्गदर्शन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
🌺🌺🏵️🎉🎉🌹🔥🍁🌸

आज का राशिफल एवं पंचांग…

आज का राशिफल एवं पंचांग 21 सितंबर 2021, मंगलवार
🌸🌷🌹🎉🔥🍁🏵️💐🌺
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन-दक्षिणायण
मास-आश्विन
पक्ष-कृष्ण
संवत्सर नाम-आनन्द
ऋतु-शरद
वार-मंगलवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-प्रतिपदा
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-उत्तराभाद्रपद
योग (सूर्योदयकालीन)-गण्ड
करण (सूर्योदयकालीन)-बालव
लग्न (सूर्योदयकालीन)-कन्या
शुभ समय-10:46 से 1:55, 3:30 5:05 तक
राहुकाल- दोप. 3:00 से 4:30 बजे तक
दिशा शूल-उत्तर
योगिनी वास-पूर्व
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-मीन
व्रत/मुहूर्त-सर्वार्थसिद्धि योग/प्रतिपदा श्राद्ध
यात्रा शकुन- दलिया का सेवन कर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ अं अंगारकाय नम:।
आज का उपाय-हनुमान मन्दिर में बेसन से बनी मिठाई चढाएं।
वनस्पति तंत्र उपाय- खैर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🌺💐🏵️🍁🎉🎉🌹🌸🌸
आज का राशिफल
🌸🌸🌸🌸🌹

मेष:-

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगा। आय में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है।
🌸🌹🎉🍁🏵️💐🌺🔥🌷

वृष:-

अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। आय में निश्चितता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ बढ़ेगा। यात्रा में सावधानी रखें। जल्दबाजी से हानि होगी। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। पुराना रोग उभर सकता है।
🔥🔥🌺💐🏵️🍁🎉🌹🌸

मिथुन:-

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। किसी के व्यवहार से स्वाभिमान को चोट पहुंच सकती है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। व्यापार में वृद्धि होगी। कोई बड़ी बाधा आ सकती है। राजभय रहेगा। जल्दबाजी से काम बिगड़ेंगे। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे।
🌸🌹🎉🍁🏵️💐🌺🔥🌷

कर्क:-

रुके हुए कार्यों में गति आएगी। घर-बाहर सभी अपेक्षित कार्य पूर्ण होंगे। दूसरों के कार्य की जवाबदारी न लें। अपेक्षित कार्यों में विलंब हो सकता है। पार्टनरों से मतभेद संभव है। व्यवसाय ठीक चलेगा । वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें।
🌷🔥🌺💐🏵️🍁🎉🌹🌸

सिंह:-

नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। छोटे भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। संचित कोष में वृद्धि होगी। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। स्थायी संपत्ति खरीदने-बेचने की योजना बन सकती है। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी।
🌸🌹🎉🍁🏵️💐🌺🔥🌷

कन्या:-

सभी तरफ से सफलता प्राप्त होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। आय बढ़ेगी। घर में प्रसन्नता रहेगी। ऐश्वर्य पर व्यय हो सकता है। नई योजना बनेगी जिसका लाभ तुरंत नहीं मिलेगा। सामाजिक कार्य करने में रुचि रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शारीरिक कष्ट संभव है।
🌷🔥🌺💐🏵️🍁🎉🌹🌸

तुला:-

मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। लेन-देन में सावधानी रखें। शत्रुओं का पराभव होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। व्यापार में अधिक लाभ होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा।
🌸🌹🎉🍁🏵️💐🌺🔥🌷

वृश्चिक:-

बनते कामों में बाधा हो सकती है। दूसरों से अपेक्षा न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। मातहतों से अनबन हो सकती है। पारिवारिक समस्याओं में इजाफा होगा। दूर से बुरी खबर मिल सकती है।
🔥🔥🌺💐🏵️🍁🎉🌹🌸

धनु;-

पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। अनहोनी की आशंका रहेगी। शत्रुभय रहेगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। पुराना रोग बाधा का कारण बन सकता है।
🌸🌹🎉🍁🏵️💐🌺🔥🌷

मकर:-

सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। किसी बड़े काम करने की योजना बनेगी। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। भाइयों का सहयोग मिलेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। पुराने किए गए प्रयासों का लाभ मिलना प्रारंभ होगा।
🌷🔥🌺💐🏵️🍁🎉🌹🌸

कुंभ:-

सुख के साधन जुटेंगे। पराक्रम बढ़ेगा। घर में मेहमानों का आगमन होगा। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यय होगा। किसी पारिवारिक आयोजन का हिस्सा बन सकते हैं। निवेश शुभ रहेगा। व्यापार ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। शत्रु परास्त होंगे।
🌸🌹🎉🍁🏵️💐🌺🔥🌷

मीन:-

व्यापार लाभदायक रहेगा। नौकरी में चैन रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। बेचैनी रहेगी।लाभ में वृद्धि होगी। मान-सम्मान मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। कोर्ट व कचहरी के काम बनेंगे। अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी।
🌷🔥🌺💐🏵️🍁🎉🌹🌸

सड़क दुर्घटना में मृत्यु के बाद 4 सालों से अनुकंपा नियुक्ति के लिए भटक रहा परिवार,,,खाद्य मंत्री से शिकायत के बाद भी नही मिल पाया न्याय….

बलौदाबाजार :– अनुकंपा नियुक्ति के लिए पिछले 4 वर्षो से दर दर भटक रहा हैं शासकीय कर्मचारी का परिवार। खाद्य मंत्री अमरजीत भगत से भी लगा चुका गुहार लेकिन आज तक नही मिल पाई अनुकंपा नियुक्ति। अपने आवेदन के निराकरण के लिए आवेदन पत्र विभाग मंत्रालय के द्वारा खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम मुख्यालय प्रबंध संचालक व महाप्रबंधक मंत्रालय को पुनः से भेजकर अनुकंपा नियुक्ति किए जाने की मांग की है। जिसका प्रकरण तीन वर्षों से लंबित है।
गोवर्धन दास भाई स्वर्गीय राम चरण महिलाग, इंदिरा कॉलोनी, बलोदा बाजार, जिला बलौदा बाजार भाटापारा छत्तीसगढ़ का निवासी है। आवेदक का भाई राम चरण महिलाग जिला कार्यालय प्रबंधक छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाई कारपोरेशन लिमिटेड, कवर्धा जिला कबीरधाम, छत्तीसगढ़ में भृत्य के पद पर पदस्थ था, जोकि एक अविवाहित पुत्र था, जिसका अकास्मिक सड़क दुर्घटना में मृत्यु दिनांक 07.12.2017 को हो गया। अपने दिवंगत भाई स्वर्गीय राम चरण महिलाग मृत्यु उपरांत भाई गोवर्धन दास के द्वारा अनुकंपा नियुक्ति हेतु सभी दस्तावेज विभागीय पत्र व मंत्रालय के द्वारा विभाग खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम के माध्यम से राज्य शासन सामान्य प्रशासन मंत्रालय के आदेश अनुसार निम्नलिखित कारवाही पत्र सत्यापित किया जा चुका है। आवेदक गोवर्धन दास महिलाग द्वारा विभाग के अधिकारी को कई बार शिकायत पत्र भेजा जा चुका हैं इसके बावजूद आवेदक की भाई के स्थान पर अब तक अनुकंपा नियुक्ति नहीं हुई है। जिसके कारण आश्रित परिवार 4 वर्षों से आर्थिक तंगी से भुखमरी का सामना करना पड़ रहा है, जिसकी आर्थिक सहायता करने वाला कोई नहीं है।

अस्पताल में बेड फूल,, चादर बिछाकर गैलरी में चल रहा इलाज,,,2 हफ्ते में 250 से अधिक बच्चे आए फ्लू के चपेट में… सीएचएमओ बोले स्थिति नियंत्रण में…

बैकुंठपुर :– कोरोना के तीसरी लहर की आशंका के बीच जिला मुख्यालय समेत अन्य ब्लॉक में वायरल बुखार और फ्लू कहर बरसाने लगा है। पीड़ितों में ज्यादातर बच्चे हैं। हालत यह है कि जिला अस्पताल में बच्चों के सभी बेड फुल हो गए हैं। अस्पताल में सामान्य वार्ड पहले ही मरीजों से भरे हुए हैं। बड़ी चिंता यह है कि बच्चों में निमोनिया, सर्दी-खांसी, तेज बुखार जैसे लक्षण के साथ ऑक्सीजन की कमी सामने आ रही है।
गंभीर 20 बच्चों को ऑक्सीजन लगाना पड़ा है। डॉक्टर बता रहे हैं कि ऐसे लक्षण से इस महीने तीन मासूम की मौत हो चुकी है। जिला अस्पताल में बच्चों के 50 बेड फुल हैं। इनमें करीब 10 बेड गैलरी में लगे हैं। अस्पताल में जगह नहीं होने से ओपीडी में फर्श पर चादर बिछाकर भर्ती कर रहे हैं। दो सप्ताह में 250 बच्चों को ऐसे लक्षणों के साथ परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे हैं। इनमें 10 फीसदी गंभीर आए हैं। अस्पताल में 80 बच्चे भर्ती थे, इनमें से 10 को डिस्चार्ज कर दिया है। 20 काे सांस लेने में तकलीफ है, जिन्हें ऑक्सीजन सपाेर्ट पर रखा है। इनमें नवजात से लेकर 7 साल तक के बच्चे अधिक हैं, लेकिन भर्ती बच्चों में 70 फीसदी की उम्र एक साल से कम है।

चाइल्ड वार्ड में बच्चों की पीड़ा देख परिजन की हालत हो रही खराब

अस्पताल में भर्ती बच्चाें काे खांसी-बुखार के साथ सांस लेने में भी तकलीफ हो रही है। चाइल्ड वार्ड में भर्ती बच्चे के परिजन उमेश, सविता ने कहा कि बच्चे उनके सामने कराह रहे हैं। कुछ परिजन तो बच्चों के साथ फर्श पर ही बिस्तर डालकर पड़े हुए थे।

डॉक्टर बोले- कोरोना या वायरल नहीं, यह फ्लू है

सीएमएचओ डाॅ.रामेश्वर शर्मा ने बताया कि कोरिया जिले में इस समय हर साल वायरल फीवर की शिकायत बच्चों में होती है और जिन तीन बच्चों की मौत हुई है , वह कार्डियक समेत अन्य कारणों से हुई है। यूपी में जो बीमारी फैल रही है, उस बीमारी से यहां के बच्चों में हो रहे वायरल में 11 प्रकार का अंतर है। मेडिकल काॅलेज में जब जरूरत होगी, तो इसकी जानकारी दी जाएगी। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

250 से अधिक बच्चों की 18 दिन में ओपीडी

अस्पताल के स्टाफ ने बताया चाइल्ड वार्ड में पहले 8 से 10 बच्चे ही भर्ती रहते थे। वहीं ओपीडी संख्या महीने में 100 से 150 पहुंचती थी, लेकिन सितंबर के दूसरे सप्ताह से बच्चों की संख्या बढ़ी है। इस महीने 18 सितंबर तक ही यहां बच्चों की संख्या 250 से ऊपर निकल गई है। ऐसे में वार्ड ही नहीं, अस्पताल के शिशु राेग विभाग के ओपीडी में भी बच्चों को फर्श पर चादर बिछाकर भर्ती किया है।

नया चाइल्ड वार्ड दो महीने से अधूरा

अस्पताल में नए चाइल्ड वार्ड का काम दो महीने से अधूरा है, जबकि यहां सिर्फ वायरिंग का काम बचा है। यदि हॉल का काम जल्द पूरा हो जाए तो यहां 20 से अधिक बेड लग सकते हैं। अस्पताल स्टाफ का भी यह मानना है कि हॉल का काम समय पर यदि पूरा हो जाता तो आज बच्चों को ओपीडी में फर्श पर भर्ती नहीं करना पड़ता। परिजन ने मांग की है कि अस्पताल प्रशासन जल्द बेड के साथ समुचित व्यवस्था बनाए।

यह कहते हैं जिम्मेदार

मेडिकल टीम निगरानी कर रही, आगे स्वास्थ्य अधिकारी बताएंगे: धावड़े
कलेक्टर कलेक्टर श्याम धावड़े ने कहा कि जिले में कोविड की तीसरी लहर की आशंका को लेकर पूरी तैयारी की जा रही है। अस्पताल में बच्चों की संख्या बढ़ी है, जिसकी निगरानी की जा रही है। ज्यादा जानकारी जिला स्वास्थ्य अधिकारी देंगे।

बच्चों में निमोनिया की शिकायत चिंता की बात नहीं: सीएमएचओ
सीएमएचओ डॉ. रामेश्वर शर्मा ने कहा बच्चों के लिए ये समय सेहत के लिहाज से खास एहतियात का है। अस्पताल की ओपीडी में रोजाना बच्चों की संख्या बढ़ रही है। गंभीर हालत होने पर बच्चों को एडमिट भी किया जा रहा है। फिलहाल चिंता जैसी कोई बात नहीं है। ज्यादातर बच्चों में निमोनिया की शिकायत है। अस्पताल में बच्चों के लिए नए वार्ड बनाने की तैयारी है। वायरिंग का काम पूरा होते ही यहां बच्चों को शिफ्ट कर देंगे।

अभी जो केस आ रहे, उसमें 6 दिन बाद उतर रहा बुखार: डॉ. गुप्ता
जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. एसके गुप्ता बताते हैं कि पिछले एक-दो सप्ताह से बच्चों में वायरल फीवर, निमाेनिया, डायरिया, खांसी-जुकाम के लक्षण मिल रहे हैं। वायरल फीवर से पीड़ित बच्चे का तीन दिन में बुखार उतर जाना चाहिए, लेकिन ये बुखार जाने में पांच से छह दिन तक का समय ले रहा है। इनकी कोरोना रिपोर्ट भी निगेटिव है। ऐसे में अभिभावकों को बच्चों की हेल्थ और डाइट पर विशेष फोकस करने की जरूरत है। बच्चों को इम्युनिटी बढ़ाने वाली डाइट देने पर ध्यान देना होगा।

मुख्यमंत्री ने 58 करोड़ से अधिक के विकास कार्यो की दी सौगात,,, जानें सरगुजा को मिली कौन सी सौगाते…

अम्बिकापुर :– मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने रविवार को 58 करोड़ 43 लाख 98 हजार रुपए के विकास कार्यों की सौगात जिले को दी। वर्चुअल कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 19 करोड़ 22 लाख 94 हजार रुपए के 5 विकास कार्यों का लोकार्पण और 39 करोड़ 21 लाख 04 हजार रुपए के 3 विकास कार्यो का भूमिपूजन किया। रायपुर में मुख्यमंत्री के साथ गृह जेल एवं लोक निर्माण मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री टीएस सिंहदेव, वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, सहकारिता मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम, राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री अमरजीत भगत सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। अम्बिकापुर स्थित उच्च विश्राम गृह में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मण्डल के अध्यक्ष श्री शफी अहमद, वनौषधि पादप विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री बालकृष्ण पाठक, बीस सूत्रीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष श्री अजय अग्रवाल, लुंड्रा विधायक डॉ. प्रीतम राम, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मधु सिंह, महापौर डॉ. अजय तिर्की कमिश्नर सुश्री जी किंडो कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा, पुलिस अधीक्षक श्री अमित तुकाराम काम्बले सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अम्बिकापुर में 14 करोड़ 57 लाख 12 हजार रुपए की लागत से निर्मित 500 सीटर अनुसूचित जनजाति छात्रवास भवन, 1 करोड़ 31 लाख 32 हजार रुपए की लागत से लाइवलीहुड कालेज अम्बिकापुर में निर्मित बालक छात्रावास भवन, राजमोहिनी देवी शासकीय कन्या महाविद्यालय अम्बिकापुर में 1 करोड़ 55 लाख रुपए की लागत से निर्मित 6 अतिरिक्त कक्ष, अम्बिकापुर में 1 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित एसडीआरएफ जवानों के लिए बैरक तथा पांच संभाग मुख्यालयों में 1 करोड़ 33 लाख 95 हजार रुपए की लागत से निर्मित फायर स्टेशन का लोकार्पण किया। इसके साथ ही रघुनाथपुर-लुंड्रा-धौरपुर मार्ग में 32 करोड़ 31 लाख 86 हजार रुपए की लागत से पुल-पुलियों सहित सड़क निर्माण कार्य, लुंड्रा मे 3 करोड़ 44 लाख 59 हजार रुपए की लागत से शासकीय आईटीआई भवन तथा इतने ही लागत से उदयपुर में बनने वाले आईटीआई भवन का भूमिपूजन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि कोरोना काल में भी विकास की गति निरंतर चलती रही तथा दूसरी लहर का प्रभाव कम होते ही विकास कार्यां में और तेजी आई। उन्होंने कहा कि वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से हजारों करोड़ रुपए के कार्यां का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्माण और जन सुविधा विकास की योजनाओं पर भी तेजी से काम हो रहा है। मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना से आमजनों को बारहमासी आवागमन की सुविधा मिलेगी।

शैलेन्द्र प्रताप सिंह के हाथों RGSSU के नवपदस्थ पदाधिकारियों को किया गया नियुक्ति पत्र से सम्मानित….

अम्बिकापुर :– दिनांक 19/09/2021 को RGSSU की जिलास्तरीय बैठक मे माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस.सिंहदेव जी की अनुशंसा पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव व युथ आइकाॅन श्री शैलेंन्द्रप्रताप सिंह जी के निर्देशानुसार ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी के ब्लाॅक उपाध्यक्ष श्री प्रिंस विश्वकर्मा जी व युथ INTUC के प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष शील जी के नेतृत्व मे जिला अध्यक्ष परमेश्वर भगत जी द्वारा RGSSU की नवीन कार्यकारणी का गठन किया गया जिसमें श्री शैलेंन्द्रप्रताप सिंह जी के हाथो सभी पदाधिकारीयो को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।
RGSSU के नवीन कार्यकारणी मे करन घोष(जिला उपाध्यक्ष),रितेश कुमार यादव (जिला उपाध्यक्ष), हीरालाल मिंज(जिला महासचिव,सरगुजा), अंकुश टोप्पो(जिला सचिव,सरगुजा),जयप्रकाश यादव(नगर अध्यक्ष,अम्बिकापुर) दीपक जायसवाल (लुंड्रा विधानसभा अध्यक्ष),देवाशीश बढ़ाई (लुंड्रा विधानसभा उपाध्यक्ष),नीलेश सांडिल्य (लुंड्रा विधानसभा महासचिव),राहुल साना (ब्लॉक उपाध्यक्ष) के पद पर नियुक्ति हुए। जिसमे मुख्य रूप से युथ INTUC के जिला अध्यक्ष सतीश घोष तथा यूथ INTUC के कार्यकारणी जिलाध्यक्ष दीपेश धर के साथ युथ इंटक असंगठित कार्यकारणी अध्यक्ष राहुल पटेल ,जिला महामंत्री रोहित धर,विधान सभा सचिव राहुल विश्वास तथा अन्य कार्यकर्ता सम्मलित हुए।

नही रहे जशपुर युवराज युद्धवीर सिंह जूदेव… लीवर संक्रमण से हारे जिंदगी… जनता के बीच दौरी शोक की लहर…

0

जशपुर :– पूर्व विधायक और जशपुर युवराज युद्धवीर सिंह जूदेव का निधन हो गया हैं। कल शाम को ही उनकी हालत नाजुक होने की खबर सामने आई थी जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था,जहां उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही थी। वही अब उनके निधन की खबरे आ रही हैं।
पिछले कुछ महीनों से युद्धवीर सिंह जूदेव लीवर के गंभीर संक्रमण से जूझ रहे थे। हालत बिगड़ने पर पहले उन्हें दिल्ली के इंस्टिट्यूट ऑफ़ लीवर एंड बिलिअरी साइंसेस में भर्ती किया गया था, जहां एक पखवाड़े से ज्यादा समय तक उनका इलाज किया गया , लेकिन स्थिति में कुछ सुधार नहीं होने के बाद उन्हें बेंगलुरू के एस्टर हॉस्पिटल ले जाया गया था।
जहां उन्होंने अपने जीवन की अंतिम सांसे ली।

error: Content is protected !!