Home अपराध अम्बिकापुर कोतवाली पुलिस रही सोते,, इधर चोरों ने महज 100 मीटर दूर...

अम्बिकापुर कोतवाली पुलिस रही सोते,, इधर चोरों ने महज 100 मीटर दूर ज्वेलरी शॉप में डाल दिया 50 लाख का डाका…

0

अम्बिकापुर :– अम्बिकापुर कोतवाली थाने से महज 100 मीटर की दूरी में स्थित सत्यम ज्वेलर्स में सेंध लगाकर चोर 50 लाख रुपए के गहने ले गए और कोतवाली पुलिस चैन की नींद सोती रह गई। चोरों ने इसके लिए दुकान के पीछे बांस की चाली बांधी और बाहर लगे मीटर से कनेक्शन लिया इसके बाद कटर से करीब 7 फीट ऊपर दीवार काटकर अंदर घुसे और नगदी-गहने ले गए। खास बात यह है कि चोर 4 घंटे तक दीवार को काटते रहे, लेकिन पुलिस को खबर भी नहीं लगी। जबकि कोतवाली के ठीक सामने से यह दुकान दिखाई देती है। पुलिस की नाक के नीचे से इतनी बड़ी चोरी सरगुजा पुलिस पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

2 बार पहले भी हो चुकी थी चोरी की कोशिश

इससे पहले भी 15 जुलाई और 24 जुलाई को ज्वेलरी शॉप में सेंध लगाने की कोशिश हो चुकी है, लेकिन चोर कामयाब नहीं हो सके थे। अशोक सोनी ने बताया कि उन्होंने थाने में शिकायत की तो पुलिस ने मामले पर अपना ध्यान न देते हुए CCTV बढ़ाने की सलाह दे कर मामले को रफा दफा कर दिया था।

4 घंटे तक दीवार काटते रहे चोर और पुलिस को पता भी नही चला

जांच में पता चला हैं कि बुधवार देर रात करीब 12.30 बजे चोरों ने दीवार को काटना शुरू किया और सुबह करीब 4.30 बजे लगभग 4 घंटे बाद काटने में सफल हुए। सवाल यह उठता हैं कि चोर 4 घंटे कटर से दीवार काटते रहे और इसकी भनक किसी को भी नही लगी। 4 घंटे कड़ी मेहनत के बाद बाद चोर दुकान में अंदर दाखिल हुए। इसके बाद चोरों ने दुकान के शो केस में रखा 900 ग्राम सोना और 8 किलो चांदी के जेवर व काउंटर में रखे 1 लाख रुपए लेकर उसी रास्ते से करीब 5 बजे भाग निकले।

दुकान की दीवार 7 फीट तक RCC की,फिर भी लग गई सेंध

दुकान की दीवार को चारों ओर से 7 फीट की ऊंचाई तक RCC से ढाला गया है। मोटी ढलाई इसीलिए कि कोई सेंध न लगा सके। इसी के चलते चोर ने 7 फीट ऊपर से दीवार काटी, फिर भी उसे 4 घंटे लग गए। ऐसे में आशंका है कि दुकान में चोरी करने वाला चोर गिरोह शोरूम के बारे में भली भांति जानता था। महिला मंडल कॉम्प्लेक्स में ज्वेलर्स शोरूम है। इसके पीछे महिला मंडल और गर्ल्स स्कूल का परिसर है। दुकान में सेंध भी पीछे की दीवार में लगाई गई है। आशंका जताई जा रही है कि गर्ल्स स्कूल परिसर से चोर आया होगा और दुकान के पीछे वाले हिस्से में आराम से सेंध लगाई होगी।
वहीं इतनी बड़ी चोरी की घटना से सर्राफा कारोबारियों में डर का माहौल है। घटना के बाद व्यवसायी द्वारा SP को ज्ञापन सौंपकर घटना से अवगत करा दिया गया हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here