Home Blog Page 198

स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने किया गन्ना पेराई सत्र का शुभारंभ..

सूरजपुर :– आज जिले के प्रतापपुर विकासखण्ड के ग्राम केरता के माँ महामाया सहकारी शक्कर कारखाना में गन्ना पेराई सत्र 2021-22 का शुभारंभ श्री टी.एस. सिंहदेव मंत्री छत्तीसगढ़ शासन स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग, डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम स्कूल शिक्षा मंत्री छत्तीसगढ़ शासन, संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े तथा सहकारिता विभाग की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। सर्वप्रथम केन कैरियर मशीन एवं धरम कांटा मशीन का विधिविधान से पूजा पाठ किया गया।
पंचायत मंत्री सभा को सम्बोधन करते हुए कहा किसानों के हित सरकार लगातार विभिन्न प्रकार के प्रयास कर रहा है। सरकार किसानों समर्थन मूल्य पद धान खरीदी कर रही है। उसी प्रकार गन्ना खरीदी के लिए भी राज्य सरकार 355 रू. प्रति क्वींटल तय किया। आज किसानों को वैक्लपिक कृषि करने की आवश्यकता है। जिससे किसानों के आय में अधिक वृद्धि हो सके, और वे परिवार का पालन पोषण अच्छी प्रकार से कर सके। बड़ी संख्या में किसान अपने खेत में गन्ने का अधिक उत्पाद कर उसका लाभ उठा सके उसी उम्मीद से इस शक्कर कारखाना चालू किया गया था।
गन्ना पेराई सत्र 2020-21 में जिला सरगुजा, सूरजपुर एवं बलरामपुर के 15 विकाख खण्डों से गन्ना रकबा 8689.846 हेक्टेयर से 03 लाख मीट्रिक टन पेराई करने का लक्ष्य रखा गया था, जिसके विरूद्ध में गन्ना उत्पादक 10,600 गन्ना कृषकों से कुल 2,02,617. 418 मीट्रिक टन गन्ना खरीदी किया गया है, गन्ने खरीदी पर 270. 75 रूपये प्रति क्विंटल की दर से गन्ना मूल्य राशि 54 करोड़ 86 लाख रूपय भुगतान कृषकों के बैंक खाता के माध्यम से कर दिया गया है। गन्ना बोनस राशि 17,07,05,175.00 (अक्षरी सत्रह करोड़ सात लाख पाँच हजार एक सौ पचहत्तर रूपये) भुगतान होता है, जिसमें से राज्य शासन से गन्ना बोनस राशि 12,18,07,422.00 (अक्षरी बारह करोड़ अट्ठारह लाख सात हजार चार सौ बाईस रूपये) प्राप्त हुआ जिसे कृषकों का भुगतान किया जा चुका है, तथा शेष राशि 4,88,97,753.00 (चार करोड़ अठासी लाख सन्तानवे हजार सात सौ तिरेपन रूपये) अप्राप्त है।
गन्ना पेराई सत्र 2021-22 में जिला- सूरजपुर, सरगुजा (अम्बिकापुर) एवं बलरामपुर के तीनों जिलों के 17 विकास खण्डों से गन्ना रकबा 9,374.874 हेक्टेयर से 03.00 लाख मीट्रिक टन गन्ना पेराई करने का अनुमानित लक्ष्य रखा गया है, कुल 15,310 पंजीकृत कृषकों से गन्ना क्रय किया जायेगा। गन्ना पेराई वर्ष 2021-22 के लिए उचित और लाभकारी मूल्य का निर्धारण दर रिकव्हरी प्रतिशत 9.5ः पर निर्धारित रूपये 275.50 प्रति क्विंटल तथा राज्य शासन द्वारा गन्ना प्रोत्साहन राशि रूपये 79.50 प्रति क्विंटल कुल 355.00 प्रति क्विंटल भुगतान किया जावेगा, साथ ही रिकव्हरी 9.5ः से अधिक होने पर 0.1ः पर 2.90 रूपये प्रति क्विंटल अतिरिक्त गन्ना मूल्य भुगतान किया जावेगा।
कारखाना स्थापना से क्षेत्र के गन्ना उत्पादक कृषकों की जीवन स्तर में सुधार आया है। कारखाना के पेराई सत्र एवं मरम्मत कार्य के दौरान प्रति दिवस आस-पास के गांवों के लगभग 300-400 मजदूरों, बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे उनके आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है। कारखाने में 20 केएलपीडी ईथेनॉल प्लांट स्थापना हेतु बसंतदादा शर्करा संस्थान, पुणे से डीपीआर तैयार कराया जा चुका है। जिसे राज्य शासन से प्रस्ताव स्वीकृत किया गया है, जिससे संस्था की आय में अतिरिक्त लाभ अर्जित होगी। कारखाने में 6 मेगावाट को-जनरेशन पॉवर प्लांट स्थापना हेतु राज्य शासन से 2 करोड़ 2 लाख अंशपूँजी के रूप में स्वीकृत किया गया है। स्थापना की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। कारखाने में 20 हजार मी.टन का नवीन स्थायी शक्कर गोदाम निर्माण एवं 5000 मी.टन मोलासिस टैंक निर्माण हेतु भूमिपूजन मंत्री श्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम द्वारा किया जा चुका है।
इस दौरान राम देव राम अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक सरगुजा, श्रीमती राजकुमारी शिवभजन मराबी, श्री मंजू संतोष मिंज, डॉ. जे. पी श्रीवास्तव उपाध्यक्ष प्र.का.क. छग.,शफी अहमद श्रम बोर्ड कल्याण अध्यक्ष, जितेन्द्र दुबे उपाध्यक्ष, विद्यासागर सिंह अध्यक्ष माँ महामाया सहकारी शक्कर कारखाना मर्या. मंत्री प्रतिनिधि कुमार सिंहदेव, जिला पंचायत सीईओ राहुल देव, एसडीएम सुश्री दिपीका नेताम, एमडी एम. मिंज, नगर पंचायत अध्यक्ष बीजू दासन, अमित कुमार तिवारी सतीश दुबे, रवि जायसवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधी, गणमान्य नागरिक, गन्ना उत्पाद किसान एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

यूपी की सियासत पर छत्तीसगढ़ में भिड़ंत, भूपेश बघेल और रमन सिंह में ट्विटर पर हुआ सवाल-जवाब..

रायपुर हिंद स्वराष्ट्र उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं, लेकिन उसकी वजह से पारा छत्तीसगढ़ की सियासत का चढ़ गया है। इसको लेकर भाजपा और कांग्रेस का ट्विटर पर युद्ध छिड़ गया है। दरअसल, उत्तर प्रदेश के लखनऊ दौरे पर गए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दो ट्वीट कर ट्विटर वॉर का आगाज कर दिया है। एक ट्वीट में उन्होंने इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, प्रियंका वाड्रा गांधी और राहुल गांधी की संतों के आसान के नीचे बैठी तस्वीर के साथ पीएम मोदी की सीएम योगी के कंधे पर हाथ रखने वाली तस्वीर पोस्ट की है।


भूपेश बघेल ने यह लिखा
इसमें बघेल ने लिखा है कि साधु-संतों के तो चरणों में बैठकर आशीर्वाद लिया जाता है। लेकिन एक तस्वीर देखकर उत्तर प्रदेश के लोगों में बहुत संदेह पैदा हुआ है। एक ‘योगी’ के कंधे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने हाथ रखा हुआ है। क्या प्रधानमंत्री जी आदित्यनाथ को योगी नहीं मानते? अगर ये योगी नहीं तो कौन हैं? इसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दूसरा ट्वीट करते हुए लिखा- आज नेहरू युवा केंद्र, लखनऊ में उत्तर प्रदेश के विभिन्न व्यापारी वर्गों के प्रतिनिधियों के साथ सार्थक संवाद हुआ। अधिकतर लोगों ने कहा कि पहले हमने भाजपा को उम्मीद के साथ वोट दिया था, लेकिन अब वे यह गलती नहीं दोहराएंगे। भाजपा लगातार छोटे, मध्यम व्यापारियों को खत्म कर रही है। बस फिर क्या था, ट्विटर पर भाजपा ने भी भूपेश बघेल के इस सवाल का हिसाब देना शुरू कर दिया।


रमन सिंह ने दिया जवाब
सीएम के साधु-संत की फोटो के साथ ट्वीट के जवाब में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने लिखा- जिनकी पार्टी में ‘एक परिवार’ के ही पैरों में झुकने के संस्कार हों, उन्हें कंधे पर हाथ रखना कैसे अच्छा लग सकता है। यह भाजपा के संस्कार हैं, जो झुकाने में नहीं, गले लगाने और कंधे से कंधा मिलाकर साथ आगे बढ़ाने में विश्वास रखते हैं। गुलाम मानसिकता वालों को यह बात समझ नहीं आएगी। जिस मुख्यमंत्री के पास किसानों का धान खरीदने के लिए बारदाने की व्यवस्था नहीं है। पीएम आवास के तहत बनने वाले गरीबों के घर के लिए देने को राशि नहीं है। बिना कर्ज लिए जिसकी एक योजना नहीं चलती, वो उत्तर प्रदेश में ‘छत्तीसगढ़ के तथाकथित विकास माडल’ के गीत गा रहा है।
फिर इन्होंने बघेल को बता दिया प्रियंका का ओएसडी
इस वाक युद्ध में भाजपा की राज्यसभा सदस्य सरोज पांडेय ने भी ट्वीट की आहूति डाल दी। उन्होंने भूपेश बघेल को प्रियंका वाड्रा गांधी का ओएसडी करार दे दिया। राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने बघेल को रिट्वीट करते हुए लिखा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी पर जिम्मेदारियां बहुत हैं। इसकी वजह से वह अपना मूल कार्य नहीं कर पा रहे हैं। उन्हें सीएम की कुर्सी किसी अन्य को देकर पूरी तरह प्रियंका जी के ओएसडी के रूप में उत्तर प्रदेश में ही कैंप करना चाहिए। उनकी व्यस्तता राज्य के विकास में बाधा है। सरोज की इस ट्वीट पर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि सीएम व तत्कालीन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल के नेतृत्व में ही छत्तीसगढ़ रमन सरकार और भाजपा के कुशासन, भ्रष्टाचार व कमीशनखोरी से मुक्त हुआ। अब कांग्रेस नेतृत्व ने उत्तर प्रदेश को योगी के कुशासन, गुंडाराज से मुक्त कराने की भी जिम्मेदारी सौंपी है। भाजपा के नेता ठलहा बैठे हैं। टि्वटर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं।

7वा वेतनमान : डीए कैलकुलेशन का बदला तरीका, सैलरी में आएगा बदलाव..

दिल्ली :– केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्‍ते को 28 से 31 फीसद करने की घोषणा के बाद से अब केंद्र सरकार ने महंगाई भत्‍ता (डीए) की गणना में बदलाव कर दिया है। केंद्र सरकार के श्रम और रोजगार मंत्रालय द्वारा हाल ही में इस फॉर्मूले को संशोधित किया गया था। इसमें पुराने आधार वर्ष को बदलकर नया आधार वर्ष कर दिया गया है।

बदला गया आधार वर्ष
अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) की सिफारिशों के बाद राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग ने दायरे को चौड़ा करने और सूचकांक की दक्षता में सुधार करने के लिए आधार वर्ष को 1963-65 से बदलकर 2016 कर दिया। आधार वर्ष 2016=100 के साथ नई WRI (वेतन दर सूचकांक) श्रृंखला मौजूदा आधार वर्ष 1963-65 की जगह लेगी। ध्‍यान देने वाली बात है कि सरकार मुद्रास्फीति के आंकड़ों के आधार पर महत्वपूर्ण आर्थिक मैट्रिक्स के लिए समय-समय पर आधार वर्ष में बदलाव करती है।

महंगाई भत्ता (डीए) क्या है?
कर्मचारियों का उनके खर्च में मदद करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा महंगाई भत्ता (डीए) दिया जाता है। यह पैसा सरकारी कर्मचारियों, सार्वजनिक क्षेत्र के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को दिया जाता है और इसलिए दिया जाता है कि बढ़ती महंगाई का कर्मचारियों पर दबाव न पड़े। डीए साल में दो बार जनवरी से जुलाई के बीच रिवाइज होता है। महंगाई भत्ते की गणना मूल वेतन से महंगाई भत्ते की वर्तमान दर को गुणा करके की जाती है।

कर्मचारियों की बढ़ेगी सैलरी
जानकारी के अनुसार, हाल ही में यह बताया गया था कि केंद्र सरकार लाखों कर्मचारियों से अनुरोध प्राप्त करने के बाद कर्मचारियों के हाउस रेंट अलाउंस (HRA) में वृद्धि पर विचार कर रही है। वहीं कुछ रिर्पोट से यह भी जानकारी मिली है कि एक जनवरी से कर्मचारियों के डीए में एक बार फिर बढ़ोतरी हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो कर्मचारियों के सैलरी में दोगुना फायदा होगा और नए आधार वर्ष के अनुसार ही डीए मिलेगा।

भारतीय जनता पार्टी(BJP) मैनपाट मंडल की तृतीय कार्यसमिति की बैठक संपन्न…

मैनपाट :- आज भारतीय जनता पार्टी मैनपाट मंडल का तृतीय कार्य समिति का बैठक मंडल अध्यक्ष श्री रजनीश पांडे जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई,
भारतीय जनता पार्टी की कार्यसमिति का बैठक हर 3 महीने में होती है उसी तारतम में कल दिनांक 28/11/2021 को मैनपाट मंडल अध्यक्ष जी के निवास कमलेश्वर पुर में कार्यसमिति का बैठक रखा गया था जिस में उपस्थित भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश सह कोषाध्यक्ष एवं मैनपाट मंडल प्रभारी श्री अनिल अग्रवाल, भाजपा अ.ज.जा मोर्चा के प्रदेश मंत्री श्री अनुज एक्का, अ.ज.जा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष श्री सेतराम बड़ा, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री जमुना यादव, भारतीय जनता युवा मोर्चा सरगुजा जिला के सोशल मीडिया प्रभारी श्री मुनेश्वर यादव, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला सोशल मीडिया प्रभारी श्री बालेश्वर यादव, भारतीय जनता पार्टी मैनपाट मंडल के महामंत्री श्री मनोज यादव, एवं मैनपाट मंडल के समस्त भाजपा के पदाधिकारी कार्यसमिति सदस्य उपस्थित हुए.

रायपुर : तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार 3 युवतियों और 2 राहगीरों को मारी टक्कर 1 की मौत 4 घायल…

रायपुर :– रायपुर में शनिवार देर रात करीब 2.30 बजे हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवती की जान चली गई। हादसा वीआईपी रोड चौक के पास हुआ। सर्विस रोड से मेन सड़क पर आ रही स्कूटी सवार तीन युवतियों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी इस हादसे में एक युवती 6 फीट दूर जा गिरी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस घटना में 2 युवतियां और दो अन्य राहगीर भी घायल हो गए हैं।डीडी नगर इलाके में रहने वाली BA फाइनल ईयर की स्टूडेंट रितिका पाटले ने बताया कि मैग्नेटो मॉल जाने वाली सड़क के पास होटल ट्राइटन में मिस और मिसेज छत्तीसगढ़ का मॉडलिंग कॉम्पीटिशन आयोजित था। इसमें उसकी बड़ी बहन राशिका पाटले ने पार्टिसिपेट किया था। इस इवेंट को देखने रितिका अपनी छोटी बहन रूपल और सहेली नीता सिदार के साथ पहुंची थी। कार्यक्रम खत्म होने के बाद आधी रात एक ही स्कूटी में सवार ये तीनों युवतियां घर लौटने लगीं।इस बीच तेलीबांधा की ओर से वीआईपी रोड चौक की तरफ आ रही एक कार ने इन्हें टक्कर मार दी। कार अनियंत्रित होकर स्कूटर पर सवार दो अन्य राहगीरों को भी टक्कर मारकर डिवाइडर से जा टकराई। इधर, तीनों युवतियां सड़क पर गिर गई। राशिका और रूपल के सिर और पैर में काफी गंभीर चोटें आईं। नीता दूर गिरी थी, उसके सिर से काफी खून बह रहा था। कुछ राहगीरों ने फौरन पुलिस पेट्रोलिंग टीम को खबर दी। इस हादसे में घायल राशिका, रूपल और नीता को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने नीता को मृत घोषित कर दिया। इस मामले में पुलिस ने कार ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। घायलों का इलाज तेलीबांधा के अस्पताल में जारी है।

कथित किसान खेतों में
बाज़ार बो रहा है!

नागर-बैलों से नाता तोड़
मशीनों को अपना रहा है!

कथित किसान खेतों में
बाज़ार बो रहा है!

पारम्परिक बीजों को छोड़
हाइब्रिड बीज बो रहा है!

कथित किसान खेतों में
बाज़ार बो रहा है।।

जैविक खेती छोड़!
पेस्टीसाइड छिड़क
मित्र कीटों को मार रहा है!

कथित किसान खेतों में
बाजार बो रहा है।।

मक्का-मेझरी बाजरा
जव जो नहीं खा रहा है!
जानो जहर खा रहा है!

कथित किसान खेतों में
बाज़ार बो रहा है।।

स्वरचित रचना आचार्य दिग्विजय सिंह तोमर अम्बिकापुर

डायल 112 के ड्राइवर की हत्या के राज से हटा पर्दा,,, घर के बाहर खड़े होकर गाली गलौज करते हुए बात करने की वजह से गई जान…

अम्बिकापुर :– शहर से लगे ग्राम सुंदरपुर में डायल 112 के ड्राइवर की हत्या के मामले का खुलासा हो गया हैं। हत्या के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है दोनो आरोपी पिता व पुत्र है। गौरतलब है कि 26 नवंबर को शहर से लगे ग्राम सुंदरपुर में सोनू यादव नामक युवक की हत्या कर लाश को सड़क किनारे फेंक दिया गया था।

हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया की ग्राम सुंदरपुर में हुई हत्या के संबंध में जांच के पश्चात पता चला कि मृतक अपने दोस्त नरेश नेहरा के साथ घटना दिनांक को ग्राम केशवपुर के जंगल पारा गया हुआ था. जहां दोनों एक घर के बाहर खड़े होकर बात कर रहे थे इसी दौरान घर के ठीक सामने रहने वाले चौधरी राम द्वारा उन्हें वहां खड़े होकर बात करने से रोका जिससे दोनों के बीच विवाद हो गया तभी चौधरी राम का पुत्र शिव भजन द्वारा टांगिया से सोनू यादव के ऊपर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। आरोपियों के द्वारा राकेश नेहरा को भी मारने के लिए दौड़ा लेकिन राकेश नेहरा वहां से भाग निकला। आरोपियों के द्वारा इस बात को कबूल कर लिया गया है कि मृतक और उसका दोस्त उनके घर के सामने खड़े होकर गाली गलौज करते हुए बात कर रहे थे। जिससे उन्हें रोका गया और विवाद बढ़ने के बाद टांगिया से हमला कर उसकी हत्या कर दी।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को धारा 302 के तहत अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है.

कबाड़ बिनने की आड़ में मोबाइल और पर्स चोरी करने वाले दो युवकों की जमकर धुनाई…

बिलासपुर :– बिलासपुर में भीड़ ने चोरी के आरोप में 2 युवकों की जमकर पिटाई कर दी। एक शख्स ने तो युवक को पैर से दबा दिया। फिर एक-एक कर लोग दोनों युवक को लात-घूंसों से पीटते रहे। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। इन दोनों युवकों पर लोगों ने कबाड़ बीनने की आड़ में चोरी का आरोप लगाया है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के इमलीपारा का है।

इमलीपारा में स्पोर्टस ऑफिसर बसंत अंचल के घर में प्रिया साहू नाम की स्टूडेंट किराए पर रहती है। गुरुवार की सुबह करीब 4 बजे प्रिया की नींद खुली, तब वह बाथरूम जाने के लिए निकली थी। तभी एक लड़का पीछे से घर में घुसा था, जो प्रिया को देखकर भागने लगा। प्रिया बाथरूम से वापस आई, तब उसका मोबाइल व पर्स गायब मिला। इस पर उसने अपने मकान मालिक को घटना की जानकारी दी। पुलिस को भी इस घटना की जानकारी दी गई। पुलिस वहां पहुंची, तब तक युवक भाग गया था।

इधर, शुक्रवार की सुबह 4 बजे से ही मोहल्ले वाले सक्रिय हो गए और युवक की तलाश शुरू कर दी। लेकिन, युवक नहीं मिला। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे मोहल्ले वालों ने दो लोगों को पकड़ लिया। इसकी जानकारी बसंत अंचल व प्रिया साहू को दी गई। युवक की पहचान होने के बाद उनकी जमकर पिटाई की गई। साथ ही पुलिस को भी सूचना दी गई। लेकिन जब तक पुलिस पहुंची, मोहल्ले वालों ने उनकी खूब पिटाई कर दी थी।। फिर उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया।

सिविल लाइन TI शनिप रात्रे ने बताया कि पकड़े गए युवकों का मेडिकल कराया गया है। उनसे पूछताछ कर चोरी के मोबाइल बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने किसी राजा मोबाइल दुकान में मोबाइल बेचने की जानकारी दी है। उसकी भी जांच की जा रही है। संदेहियों का नाम गब्बर ठाकुर (21) और च्वॉइस यादव (18) है।

मोबाइल वापस करने के लिए मांग रहा था 2 हजार रुपए
बसंत अंचल की रिपोर्ट पर पुलिस ने चोरी का अपराध कर जांच कर रही थी। इस दौरान प्रिया अपने मोबाइल नंबर पर कॉल कर रही थी, तब संदेही युवक मोबाइल रिसीव भी कर रहा था। वह मोबाइल वापस देने के एवज में 2 हजार रुपए मांग रहा था। प्रिया उसे रुपए देने के लिए तैयार भी हो गई थी। पकड़े जाने के बाद युवक ने मोबाइल को राजा मोबाइल दुकान में बेचने की बात कही। उनसे पूछताछ कर पुलिस चोरी का मोबाइल बरामद करने का प्रयास कर रही है।

दोहरनिती का आरोप, खनन माफिया बेलगाम, आखिर जवाबदेह अधिकारियों के नजरों से कैसे ओझल है गतिविधियां

सूरजपुर (हिंद स्वराष्ट्र समाचार पत्र) वैसे तो सूरजपुर जिलें के कलेक्टर ड़ॉ गौरव कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में प्रशासनिक अमला गांव गांव पहुंच कर तमाम आवश्यक जरूरतों की पूर्ति हो या समस्याओं का निराकरण करने में सक्रियता सराहनीय है लेकिन नवीन रेत खनन निती का पालन कराने से संबंधित मामलों पर शिकायत हो या ग्रामीणों की गुहार पर अबतक भौतिक धरातल पर जाकर स्थानीय ग्रामीणों के साथ चंद घंटे गुजार कर समझा व जाना जा सकता है।आखिर ऐसी कौन सी मजबूरी या दवाब है जो रेत खनन ,परिवहन व संग्रहण कार्यो से उत्पन्न होने वाली समस्याओं के स्थाई समाधान करने के दिशा में अभी भी असफल है, शेष रही सही कसर अबतक विज्ञप्ति व प्रेस कॉन्फ्रेंस में जुबानी तौर पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराने में अलग अलग गुटों में बटी प्रमुख विपक्षी दल भाजपा से लगाई गई उम्मीद व आशा निराशा में तब्दील होकर महज सियासतदानों के लिए अपनी सियासत चमकाने का अवसर बतौर बनकर रह गया है।

स्थानीय परिवहन कर्ताओं को पीटपास आवश्यक लेकिन अंतर्राज्यीय आवाजाही करनें वाली वाहनों पर कार्यवाही क्यों नहीं

जिलें में बरसात के सीजन से लेकर अबतक प्रशासनिक अमले द्वारा कार्यवाही करने में दोहरी नीति अपनाने के आरोप लगने के वावजूद भी अबतक स्थानीय स्तर पर परिवहन कार्य से आजीविका वर्धन करनें वाले तबकें को किसी भी तरह की गौण खनिज परिवहन करनें पर पीटपीट आवश्यक तौर पर रखने की हिदायत दिया जाता है।कभी कभी तो हाल ऐसा उभर कर सामने आता है, जिसमें खनिज नियमों का पालन सुनिश्चित कराने व अवैध गौण खनिज खनन, परिवहन के साथ ही व्यवसायिक तौर पर उपयोग करने वालों पय सख्त नियमों के तहत कार्यवाही किया जाता है।वहीं दूसरी तरफ ओवरलोड गौण खनिज पदार्थ अंतर्राज्यीय स्तर पर जिलें की विभिन्न घाट कहे या संग्रहण केंद्रों से अपने गंतव्य की ओर जाती वाहनों पर जांच प्रक्रिया के तहत कार्यवाही महज दहाई के आकड़ों मे सीमटा हुआ है।

अवैध रेत उत्खनन में लगे भरी वाहन

गंदी और खराब क्वालिटी की पानी बेचने की शिकायत के बाद ऑक्सी हेवेन पानी कंपनी में छापा…

अम्बिकापुर :– जिले में बोतलबंद पानी की कंपनियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. हालांकि, ज्यादातर फैक्ट्रियां पानी की गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दे रही है. पानी की गुणवत्ता को लेकर लगातार सवाल खडे होते रहे हैं. फूड एंव सेफ्टी विभाग लगातार इन कंपनियों पर कार्रवाई कर रही है. अंबिकापुर में भी विभाग ने बोतलबंद पानी की एक कंपनी पर छापा मारा है. कंपनी के खिलाफ कई शिकायतें मिल रही थी.

फूड एंव सेफ्टी विभाग के अधिकारियों ने भकुरा गांव में संचालित ऑक्सी हैवन नाम की बोतलबंद पानी बेचने वाली फैक्ट्री पर छापा मारा है. इसके खिलाफ लंबे समय से गंदा और खराब क्वालिटी का पानी बेचे जाने की शिकायत मिल रही थी. अधिकारियों ने छापा मारकर पानी की कुछ बोतलों को सील कर दिया है.

डायल 112 के ड्राइवर की मिली लाश,,,धारदार हथियार से उतारा गया मौत के घाट…

अम्बिकापुर :– अम्बिकापुर से सटे ग्राम सुंदरपुर में डायल 112 के ड्राइवर की निर्मम हत्या कर दी गई है। अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर ड्राइवर की जान ली है। ड्राइवर गुरुवार को ड्यूटी पर नहीं आया था। अगले दिन शुक्रवार सुबह उसकी लाश मिली। मौके पर पुलिस के सीनियर अधिकारी पहुंचे हैं।
जानकारी के मुताबिक, कोरिया निवासी सोनूलाल यादव(33) पिता कुंज बिहारी यादव डायल 112 (पुलिस वाहन) में ड्राइवर के रूप में पदस्थ था। गुरुवार को उसके ड्यूटी पर नहीं आने पर साथ काम करने वाले पुलिसकर्मियों ने उससे संपर्क किया था, मगर उससे संपर्क नहीं हो पाया था। पुलिस को सोनूलाल की मौत की खबर तब लगी है, जब गांव के लोगों ने उसका शव सड़क किनारे पड़ा हुआ देखा। इसके बाद आस-पास के लोगों ने ही पुलिस को सूचना दी। मौके पर डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। पुलिस को सोनूलाल के सिर में काफी गेहरे चोट के निशान मिले हैं।
पुलिस ने बताया कि अज्ञात लोगों ने रात में धारदार हथियार से वार कर सोनूलाल की हत्या की है। शव के पास भी खून बिखरा हुआ मिला है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हमलावरों को पता लगा रही है।

किराना दुकान में चोरी करने वाले 2 चोरों को लटोरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

लटोरी (हिंद स्वराष्ट्र समाचार पत्र) सूरजपुर। ग्राम पंचायत सम्बलपुर चौकी लटोरी निवासी करन लकड़ा ने लटोरी चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 2 नवम्बर की रात्रि में इसके किराना दुकान का ताला काटकर दुकान से किराना सामान कीमत 47358 रूपये को अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया है रिपोर्ट पर धारा 457, 380 भा.द.वि. के तहत मामला पंजीबद्व किया गया। चौकी लटोरी की पुलिस के द्वारा लगातार अज्ञात चोर की पतासाजी की जा रही थी इसी बीच शुक्रवार को चौकी प्रभारी को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम कसलगिरी निवासी सोमारसाय अगरिया व विनोद अगरिया के पास काफी मात्रा में किराना सामान है जिसके आधार पर पुलिस ने दबिश देकर दोनों का हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर सम्बलपुर स्थित किराना दुकान से चोरी करना स्वीकार किया जिनके निशानदेही पर चोरी की सामग्री उनके घरों से बरामद करते हुए दोनों आरोपियों को को विधिवत् गिरफ्तार किया गया।
इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी लटोरी सुनील सिंह, पधान आरक्षक विशाल मिश्रा, संजय कुमार, आरक्षक ललन सिंह, अंबिका मराबी, शिव राजवाड़े व अशोक कन्नौजिया सक्रिय रहे।

योजनाबद्ध तरीके से कम समय में योजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित करें-श्रीमती रेणुका सिंह

अम्बिकापुर सरगुजा सांसद एवं जनजातीय कार्य मंत्रालय के केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती रेणुका सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में केंद्र सरकार एवं केंद्र राज्य प्रवर्तित योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।
केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती सिंह ने कहा कि कोविड-19 के कारण करीब डेढ़ वर्ष से योजनाओं की क्रियान्वयन तथा निर्माण कार्य प्रभावित हुआ है। अब समय पर लक्ष्य को पूरा करने के लिए कम समय रह गया है इसलिए कम समय में योजनाओं का शत प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए समयबद्ध काम करने के तरीके अपनाए। कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि किसी भी जांच या निर्णय पर शीघ्र कार्यवाही करें। अधिकतम एक माह में कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। कार्यवाही करने में कोई कोताही न बरतें। उन्होंने वनाधिकार मान्यता पत्र प्रदाय करने में नियमों का बारीकी से परीक्षण करने तथा वनाधिकार पत्र की जमीन अन्य को बिक्री करने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने कहा। उन्होंने आगे कहा कि वनाधिकार पत्र की जमीन बिक्री करने वालो की पुष्टि होने पर उन्हें दिया गया वनाधिकार पत्र निरस्त करें।
राज्य मंत्री ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्मित सड़कां के नवीनीकरण की समीक्षा करते हुए कहा कि पहले सड़कों के निर्माण की स्थिति का जनप्रतिनिधियों के साथ अधिकारी निरीक्षण करें। कहीं पर कोई समस्या हो तो उसका उचित निराकरण करने के बाद नवीनीकरण या नवीन सड़क निर्माण का प्रस्ताव दें। उन्होंने कहा कि अब 100 परिवारों के बसाहट वाले स्थानों के लिए सड़क निर्माण के लिए केंद्र को प्रस्ताव भेजें। इसी तरह राष्ट्रीय परिवार सहायता कार्यक्रम के तहत वर्ष 2002 की सूची के स्थान पर 2011 की एसईसीसी सूची के अनुसार तथा दिव्यांगों को बिना वर्ग भेद के शामिल करने पर भी विचार करने की आवश्यकता है। श्रीमती सिंह ने स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार तथा कोविड टीकाकरण के सम्बंध में कहा कि मेडिकल कॉलेज अस्पताल में साफ-सफाई तथा डॉक्टरों की ड्यूटी में उपस्थिति दर बेहतर करें।

नदियों व नालों से अंधाधुंध रेत खनन बन रहा कारण, बहानों की बैसाखी से अपने दायित्वों के निर्वहन मे लापरवाही को आखिरी कबतक रहेगा पर्दा

साहब कैसे होगी पेयजल आपूर्ति परंपरागत साधनों से, लगातार गिरता जा रहा भूजलस्तर

सूरजपुर कौशलेन्द्र यादव (हिंद स्वराष्ट्र समाचार पत्र) जिलें में संचालित रेत घाटों पर रेत खनन, परिवहन कार्यों में मनमानी व गर्मी का मौसम आने में वैसे तो अभी कई माह शेष जरूर है लेकिन परंपरागत रूप से पानी जिसका उपयोग पेयजल सहित अन्य जरूरतों को पूर्ण करने हेतू कुआ ,बोरिंग जैसे संसाधनों से होने के दरम्यान धीरे धीरे गिरते भूजल स्तर एक बड़ी परेशानी का रूप धारण कर दस्तक देने से परेशान ग्रामीण क्षेत्रों के रहवासी तमाम रसूखदारी व दवाब के वावजूद अपना आक्रोश खुलकर दर्ज कराने की कवायद शुरू चुके है।इस आलम का फायदा उठाने के लिए लंबे अरसे से विज्ञप्ति व शिकायतों में अपनी सियासत व प्रमुख विपक्षी दल की भूमिका निर्वहन करनें वाली सूरजपुर भाजपा इकाई द्वारा चंद दिनों पहले एक कमेटी गठित कर रेत घाटों पर प्रर्यावरण पर पड़ रहे दुष्प्रभाव से परेशान ग्रामीणों के हितों पर चिंता जाहिर करनें वाली दावे करते हुए ग्रामीणो के विरोध प्रदर्शन में शामिल होकर अपनी सियासत व उपस्थिति दर्ज कराकर फिर से खामोश रूख अख्तियार कर लिया है।वहीं आमजनों के प्रति जवाबदेह जिला प्रशासन के अधिकारियों व खनिज विभाग के द्वारा अप्रत्यक्ष रूप से रेत घाट संचालन करनें के लिए ठेकेदार बतौर कार्यरत राजनीतिक व पूंजीपति रसूखदारो
के मनमानी से जुड़ी तमाम कार्यशैली पर सबकुछ जानकर भी अनजान मुद्दा में प्रतित हो रही है।अगर रहवासी आक्रोश व शिकायत दर्ज कराने की कलायद करना चाहें तो भी राजनीतिक रसूखदारी व लठैत पद्धति से रेत घाटों से नियम कायदों को ताक पर रखकर संचालित करनें वालें लोगों के द्वारा मामले पर तमाम युक्तियों का उपयोग करने में तो प्रशासनिक अमला शिकायत व विरोध प्रदर्शन के दरम्यान जांच करनें और कार्यवाही करने का आश्वासन देकर जस का तस हाल में छोड़ दिया है।इसके वजह से बुलंद हौसले के साथ तथाकथित रेत ठेकेदार अपने लठैतों के माध्यम से स्थानीय रेत परिवहन पर रायल्टी के नाम से तय राशि से दुगुना राशि वसूली करने के साथ ही बड़े मालवाहक वाहनों में क्षमता से दोगुना रेत लोडकर पड़ोसी राज्य उत्तरप्रदेश में रेत आपूर्ति कार्य में जुटे हुए जारी है।

अवैध रेत उत्खनन कर नदी में भंडारण किया हुआ

अवैध खनन करते हुए

लगाया जुगाड़ रेत भंडारण के नाम पर लेकिन वह भी संदेश के आलम में

जिले में होने वाली अवैध रेत खनन व परिवहन से संबंधित मामलें तूल पकड़ने पर खुद के साथ ही राजनीतिक संरक्षण में चल रहे खेल पर पर्दा डालने कि जुगत में कुछ स्थानों पर पूर्व से रेत भंडारण केंद्र बताकर खुले में रेत संग्रहण करनें से उड़ती धूल से उपजाऊ खेतों के साथ ही स्थानीय लोगों के घरों के दिवालों व छप्पर पर जमा होने से दोहरी परेशानी का सबब बन रही है।जबकी रेत संग्रहण केंद्र बतौर अनुज्ञप्ति प्राप्त करने के दिशानिर्देशों के ठीक विपरीत कार्यशैली पर ना तो कभी खनिज महकमा हो या मैदानी अमले में शामिल जिला प्रशासन के अधिकारियों को अबतक नजर में नहीं आना खुद ही हाल व हालात बयां कर रहे है।

एक और पहलू पर करें गौर,रेत खनन व संग्रहण कार्य में एक अहम पहलू यह भी है कि

रेत खनन व परिवहन कार्य में वन हो या राजस्व विभाग की भूमि से बगैर किसी अनुमति के उपयोग कर रहे हैं। इसके अलावा स्थानीय स्तर पर होने वाले निजी हो या शासकीय व अन्य माध्यमों से होने वाले निर्माण कार्यो में रेत का दाम पूर्व कि तूलना में दोगुना से अधिक बढने से परेशान आमजन द्वारा निर्माण कार्य मजबूरी में बंद कर दिया है। बहरहाल कार्रवाई के नाम पर महज कोरम पूर्ति कर कागजी आंकड़े बढ़ाने का काम किया जा रहा है। छुट-पुट वाहनों को पकड़कर विभागीय अमला अपना लक्ष्य पूरा करने की कवायद करता नजर आ रहा है। जबकि धड़ल्ले से नदियों का सीना छलनी कर उत्खनन व परिवहन के नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं,तो जिम्मेदारों ने चुप्पी साध रखी है।

ग्रामीण सड़कों को किया बदहाल,विवाद व रंजिश बढाने का भी बना कारक

बहरहाल रेत खनन व परिवहन कार्य में जहां बड़े स्तर पर ग्रामीण क्षेत्रों को मुख्य मार्गो से जोड़ने वाली सड़क जिसपर अधिकतम 12 टन क्षमता परिवहन करना चाहिए उसपर 25 से 30 टन होने से सड़क खस्ताहाल होने लगे हैं, वहीं दूसरा बड़ा प्रभाव बतौर आपसी रंजिश व अपराधिक घटनाओं की वजह भी बनकर उभर तो रही है लेकिन मामला दर्ज नहीं होने से इसपर कुछ समय तक रोका तो जा सकता है लेकिन इसपर गंभीरता से नहीं लिया गया तो जिले में फिर से बड़ी घटना या आपराधीक मामले घटित होने से नकारा नहीं जा सकता है।

जिले में अवैध बालू खनन  का गोरख धंधा थमने का नहीं ले रहा नाम

सूरजपुर प्रशान्त पाण्डेय (हिंद स्वराष्ट्र समाचार पत्र) रेत के खेल में बड़ा खेल चल रहा है। जिला प्रशासन के आला अधिकारी मौन हैं। अधिकारियों द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने के कारण अवैध रेत उत्खनन कर्ताओं के हौसले बुलंद हो गए है । कुरुवां, कोरेया, रतनपुर, कांसापारा, जयनगर , राजापुर ,कांतीपुर, सत्तीपारा, खडगवा कला, बंशीपुर, हर्राटिकरा, कदरंई, कसकेला, समौली, खोपा घाट, रेवटी, नमनाकला,सलका,बकालो,
कांतीपुर, पम्पापुर, लखनपुर समौली सेमरा सहित क्षेत्र के अन्य घाटो में नदी से रेत का अवैध उत्खनन एवं परिवहन धड़ल्ले से जारी है। वाहनकर्ताओं का मुख्य व्यापार हो गया है। व अन्य व्यापार छोडकर रेत का अवैध व्यापार करने में लगे हैं।
यह खेल रात से शुरू हो जाता है, जो सुबह तक चलता है। हाईवा व छोटे वाहनों में रेत का उत्खनन और परिवहन किया जाता है।। पूर्व में भी समाचार प्रकाशित कर जिला प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया गया था। इसके बाद खनिज विभाग ने दिखावटी कार्रवाई कर अवैध रेत उत्खनन बंद होने का ढिंढोरा पीटा था, परंतु अब पुनः अवैध रेत उत्खनन और परिवहन जोरों से चल रहा है।

तय मानक से ज्यादा का उत्खनन

नदी के घाटो से रेत निकालने के लिये एक निर्धारित रकबा तय की जाती है लेकिन रेत के ठेकेदारो के द्वारा तय मानक से ज्यादा रेत का उत्खनन किया जा रहा है तो वही बिना पीट पास के रेत से भरी वाहने दुसरे प्रदेश जा रहा है। संबंधित विभाग के अधिकारी आज तक रेत खदानो का मुह तक नही देखे ना ही इनको इतनी फ्रिक है नदी के रेत का किस प्रकार का दोहन किया जा रहा है। बस यह विभाग भी इन ठेकेदारों से मिलकर अपनी कमाई में मस्त है।

एक पीट पास से कई बार

परिवहन,रॉयल्टी की हो रही है चोरी अधिकतर ठेकेदारो द्वारा एक पीट पास में कई बार रेत का अवैध परिवहन कराया जा रहा है और खनिज महकमा मूकदर्शक बना हुआ है इससे प्रशासन को रायल्टी की भारी क्षति पहुंचा रहा है।

नदियों से रेत का अवैध उत्खनन जोर शोर से है जारी।

बीच सड़क पर रास्ता रोककर अनलोड
अवैध रूप से रेत चोरी में जुटे बड़े खनिज माफिया के हौसले इतने बुलंद है कि वे बीच शहर से बेधड़क गुजरते ही है साथ में यदि सड़क किनारे किसी निर्माण स्थल पर रेत अनलोड करना चाहते है तो रास्ते में ही बिना किसी डर भय के जाम भी लगा देते हैं। जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग जाती है।

फीस के अभाव में किसी भी छात्र/छात्राओं को परीक्षा से नही किया जाएगा वंचित:–जिला शिक्षा अधिकारी

मनीष चौबे (हिंद स्वराष्ट्र समाचार पत्र) जिला शिक्षा अधिकारी संजय गुहे के द्वारा समस्त अशासकीय विद्यालयों को एक निर्देश प्रसारित करते हुए सूचित किया है कि शुल्क के अभाव में किसी भी छात्र छात्रा को कक्षाओं में तथा परीक्षा में बैठने से वंचित नहीं किया जाएगा।कुछ अशासकीय शैक्षणिक संस्थाओं द्वारा कोरोना महामारी के इस समय में भी छात्र छात्राओं को शिक्षण शुल्क के अतिरिक्त अन्य मदों में भी फीस जमा करने का दबाव बनाया जा रहा है। जिसके कारण जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा

सभी को निर्देशित किया गया है कि शुल्क के अभाव में किसी भी छात्र छात्रा को कक्षाओं / परीक्षाओं में बैठने से वंचित नहीं किया जाए।

जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश

मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने निकाली गई जागरूकता रैली

मनीष चौबे हिंद (स्वराष्ट्र समाचार पत्र)

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजीव कुमार झा के मार्गदर्शन में स्वीप प्लान कमेटी व समाज कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वाधान में मतदाता जागरूकता व युवओं के साथ-साथ शहरी मतदाताओं, दिव्यांग मतदाता तथा तृतीय लिंग के मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया के जोड़ने के उद्देश्य से विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अवसर पर 24 नवम्बर का दिव्यांग, जनशिक्षण संस्थान , लाइवलीहुड कॉलेज के प्रशिक्षार्थियों एवं तृतीय लिंग के मतदाताओं की जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली में सम्मिलित व्यक्तियों ने बैनर, तख्ती एवं नारों की उदघोषणा कर लोगों को जागरूक किया । शहरी, दिव्यांग एवं तृतीय लिंग मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से कलेक्टोरेट परिसर से जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी सी.एस. पैकरा ने जानकारी देते हुए बताया कि सरगुजा जिले में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2022 1 नवम्बर से 30 नवम्बर 2021 तक प्रत्येक मतदान केन्द्र में क्रियान्वित किया जा रहा है। इस अवधि में मतदान केन्द्र में बी.एल.ओ. एवं अविहित अधिकारी कार्यालयीन समय पर 1 जनवरी 2022 को जिनकी आयु 18 वर्ष पूर्ण हो गई हो उनका नाम मतदाता सूची में जोड़े जाने हेतु फॉर्म 06 के साथ उपस्थित रहते हैं, उन्होंने 18 वर्ष पूर्ण कर चूके सभी युवाओं को अपना नाम फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली में जुड़वाने हेतु अपील की।

कमलेश्वपुर में लगाया गया विकासखंड स्तरीय आयुष स्वास्थ्य एवं ,जनजागरूकता शिविर
253 मरीजों का किया गया निःशुल्क उपचार

मनीष चौबे मैनपाट( हिंद स्वराष्ट्र समाचार पत्र) विकासखंड के कमलेश्वरपुर स्थित बाजारडांड़ में विगत सोमवार को विकासखंड स्तरीय निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य एवं जनजागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में गठियावात रोग, स्त्री रोग, चर्म रोग, उदर रोग तथा मौसमी बिमारियों का जांच एवं ईलाज किया गया। शिविर में ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने साथ ही आयुष काढ़ा, मास्क, सेनेटाईजर का वितरण किया गया।
शिविर प्रभारी डॉ जगन्नाथ ठाकुर ने बताया कि शिविर में दूर-दराज से आए 253 ग्रामीण मरीजों का जांच कर ईलाज किया गया। इसमें 102 मरीजों का होम्योपैथिक पद्धति से ईलाज कर होम्योपैथिक दवा वितरित की गई।

शिविर में डॉ ए.ए. अंसारी, डॉ नेहा मिंज, डॉ रूपा लकड़ा, फार्मासिस्ट श्री एच एन साहू, श्री मनीजर साय, श्री एके श्रीवास, श्री सुरेन्द्र कुजूर उपस्थित थे।

मैनपाट के जंगलों में पेड़ों की अवैध कटाई कराने वाले रेंजर फेकू चौबे के खिलाफ वन सुरक्षा समिति ने खोला मोर्चा,शिकायत लेकर पहुंचे डीएफओ,सीसीएफ तक

अम्बिकापुर प्रशान्त पाण्डेय (हिंद स्वराष्ट्र) मैनपाट के जंगलों में अवैध कटाई एवं अवैध अतिक्रमण की जानकारी मिलने के बाद भी कार्रवाई नहीं करने वाले रेंजर फेकू चौबे की हरकतों से परेशान होकर वन सुरक्षा समिति नागाडांड के सदस्यों ने आखिरकार रिंकू चौबे खिलाफ मोर्चा खोल दिया है, आपको बता दें कि मैनपाट के जंगलों में अवैध कटाई एवं अवैध अतिक्रमण कर जंगल को पूरी तरह नष्ट किया जा रहा है जिस पर वन परिक्षेत्र अधिकारी मैनपाट के द्वारा कोई भी संतुष्टि जनक कार्यवाही नहीं की जा रही है यह बेहद चौंकाने वाला मामला है कि एक जिम्मेदार पद में बैठे रेंजर द्वारा कोई भी ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है यहां तक की जब वन सुरक्षा समिति के सदस्यों द्वारा इस बात की सूचना दी जाती है तो रेंजर फेकू चौबे अपने आरामदायक कुर्सी से उठने की कष्ट भी नहीं करते। इस घटना से परेशान होकर वन सुरक्षा समिति के सदस्यों ने इस बात की शिकायत सरगुजा वन मंडल अधिकारी एवं मुख्य वन संरक्षक सरगुजा से की है।

ना जाने कब जागेगा वन विभाग अपनी कुंभकरण की नींद से

पहले भी कर चुके हैं डीएफओ से शिकायत लेकिन नहीं होती है कार्यवाही

वन मंडल अधिकारी एवं मुख्य वन मंडल अधिकारी के पास शिकायत करने आए वन सुरक्षा समिति के लोगों ने बताया कि उन्होंने पहले भी इस बात की शिकायत वन मंडल अधिकारी सरगुजा पंकज कमल से की थी लेकिन जानकारी मिलने के बाद भी डीएफओ द्वारा इस पर कोई भी ठोस कदम नहीं उठाया गया जिससे वन सुरक्षा समिति के सदस्य में काफी असंतोष है यह सोचने का विषय है कि एक जिम्मेदार पद में बैठे वन मंडल अधिकारी पंकज कमल अपने वन परीक्षेत्र अधिकारी फेकू चौबे को बचाने में लगे हैं या फिर उन्हें अपने रेंजर पर इतना भरोसा है कि फरियाद करने आए लोगों के आवेदन पर उन्हें भरोसा ही नहीं है। सोचने की बात तो यह है कि जब पहले ही उन्हें इस बात की सूचना मिल चुकी है की वन परीक्षेत्र अधिकारी के संरक्षण में मैनपाट में जंगलों का अवैध कटाई और अवैध अतिक्रमण जोरों पर है तो उन्हें कार्रवाई करने में किस बात का भय है। और वह इस बात की जांच करा कर या स्वयं जंगलों का निरीक्षण कर कार्रवाई क्यों नहीं करते।

कार्रवाई करने की बात कह कर अपना बचाव करने वाले रेंजर की वन परीक्षेत्र की जमीनी हकीकत बिल्कुल अलग है।

रेंजर फेकू चौबे अपने बचाव में हमेशा यही कहते हैं कि हमने बहुत सारे जगहों पर कार्रवाई की है और बहुत सारे लोगों को पट्टा मिला हुआ है लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या किसी व्यक्ति को जंगल के बीचो बीच जहां चारों और जंगल हो और समुद्र में एक टापू के जैसे पट्टा मिल सकता है और क्या किसी व्यक्ति को नदी के धारा में जल के मार्ग को परिवर्तित कर उस पर वन अधिकार अधिनियम पट्टा प्राप्त किया जा सकता है यदि किसी व्यक्ति के पास पट्टा भी है तो क्या उसे जंगलों को काटने का अधिकार है यह अधिकार किसी व्यक्ति के पास नहीं है फिर भी यह कैसे संभव है कि प्रत्येक वर्ष अवैध अतिक्रमण का दायरा बढ़ता जा रहा है और लोगों को रोकने में वन विभाग की टीम पूरी तरह से असफल हो स्पष्ट है की वन विभाग या तो अतिक्रमण करने वालों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनका सहयोग कर रहा है या फिर वन विभाग इतना लाचार हो चुका है कि वह वन भूमि पर अतिक्रमण करने वाले लोगों पर कार्रवाई नहीं कर सकता है, इस बात की सच्चाई का खुलासा आने वाले दिनों में हो जाएगा कि वन विभाग और अतिक्रमण करने वाले लोगों के साथ मिली हुई है या फिर वह इतनी लाचार है कि अवैध कब्जा करने वालों पर कार्रवाई नहीं कर सकती।क्या फेकू चौबे सही तरीके से अपनी कार्रवाई कर रहे हैं यह जानने के लिए इतना जान लीजिए की उनके यह कथन का जवाब बस इतना है कि वह अपनी पूरी टीम के साथ वन सुरक्षा समिति एवं हिंद सौराष्ट्र की टीम के साथ केवल एक बार जंगल भ्रमण करने को तैयार हो जाए।

अगर कार्रवाई हो रही है तो फिर जंगलों में अवैध अतिक्रमण कैसे

यदि जंगलों में हो रहे अवैध अतिक्रमण पर उचित कार्रवाई कर अतिक्रमण करने वाले लोगों को किए गए अपराध के अनुसार विभाग द्वारा कार्रवाई की जाती तो लोगों की हौसले इतने बुलंद नहीं होते लेकिन वन विभाग की कार्रवाई केवल कागजों तक ही सीमित रह गई है। पूरी तरह कागजी कार्रवाई कर अपनी पीठ थपथपा ने में रेंजर से लेकर वन विभाग के उच्च अधिकारी तक लगे हुए हैं।

कागजी कार्रवाई कर वाहवाही लूटने में लगे रेंजर साहब, मिल रहा विभागीय संरक्षण

रेंजर से मिली जानकारी के अनुसार मैनपाट के जंगलों में किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण नहीं किया गया है और जो भी मामले पाए गए थे उन पर ठोस एवं कड़ी कार्रवाई की जा चुकी है लेकिन बड़बोले पन के शिकार वन विभाग के वन परीक्षेत्र अधिकारी मैनपाट या भूल गया की हिंद स्वराष्ट्र की टीम ने खुद जंगलों में जाकर सच्चाई जानी है और अपने कैमरे में कैद हुई किया है जिसे झूठ लाया नहीं जा सकता। रेंजर फेकू चौबे फेंकने में इतना व्यस्त है कि उन्हें इस बात का भी एहसास नहीं हुआ कि हमारी टीम ने खुद मैनपाट के जंगलों का जमीनी स्तर पर मुआयना किया है उसके बाद भी बेवजह अपनी तारीफ के पुल बांधने वाली रेंजर फेकू चौबे भूल गए कि उन्हें क्या बोलना चाहिए और और क्या नहीं क्योंकि वह इस बात से अनजान थे कि हमें झूठ लाया नहीं जा सकता हमने अपने न्यूज़ में आंखों देखा हाल ही प्रकाशित किया है जिसके बाद यदि कार्यवाही नहीं की जाती है तो स्पष्ट है की वन परीक्षेत्र अधिकारी मैनपाट एवं वन मंडल अधिकारी सरगुजा मुख्य वन संरक्षक सभी की मिलीभगत से मैनपाट के जंगलों का नाश किया जा रहा है।

अगर पोल खुलने का डर ना हो तो वन मंडलाधिकारी सरगुजा पंकज कमल एवं वन परीक्षेत्र अधिकारी फेकू चौबे हिंद स्वराष्ट्र की टीम एवं वन सुरक्षा समिति की टीम के साथ मैनपाट के जंगलों का करे निरीक्षण

यदि हमारी आंखों देखी एवं हमारे कैमरे में रिकॉर्ड किए गए सबूत झूठे हैं तो जन सरोकार के लिए डीएफओ एवं रेंजर अपनी टीम के साथ वन सुरक्षा समिति एवं हमारी टीम के साथ एक संयुक्त अभियान के तहत जंगलों की सत्यता जानने के लिए उन जंगलों में चलें जहां अवैध अतिक्रमण एवं अवैध वनों की कटाई होने की खबर हमारे द्वारा चलाई गई है। यदि इस बात का साहस वन मण्डलाधिकारी एवं वन परिक्षेत्र अधिकारी के पास है कि वह सच अपनी आंखों से देख सकते हैं तो उन्हें वन परीक्षेत्र का दौरा कर स्वयं इस बात की सच्चाई को जानना चाहिए यदि अवैध अतिक्रमण अवैध पेड़ों की कटाई इन अधिकारियों की सहमति से हो रही है तो यह बात से उन्हे कोई फर्क नहीं पड़ेगा और ना ही वनों के दुश्मनों पर कोई भी कार्रवाई की जाएगी।

वन विभाग द्वारा 3 माह पूर्ण हो जाने के बावजूद नहीं दिया गया राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन के सूचना के अधिकार के पत्रों का जवाब…

मनेंद्रगढ़ :– वन विभाग मनेंद्रगढ़ द्वारा राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन के द्वारा मांगे गए सूचना के अधिकार के पत्रों का जवाब तीन माह पूर्ण होने के बाद भी नहीं दिया जा रहा है। वन विभाग मनेंद्रगढ़ के द्वारा एक सार्वजनिक मंदिर सिद्ध बाबा का घाटी हनुमान मंदिर एवं शिव मंदिर के अधिकारों की जानकारी हेतु सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत सूचना मांगी गई थी, जिसकी सूचना एवं जानकारी जन सूचना अधिकारी हीरालाल सेन डीएफओ जन सूचना अधिकारी विवेकानंद झा के द्वारा नहीं दिया जा रहा है जबकि उक्त मंदिर में अपराधिक तरीके से घुसे संकट मोचन समिति के द्वारा मंदिर की अखंडता को 7/1/2021 को तोड़ा गया, बिना किसी अनुमति के यह कार्य किया गया जबकि यह भूमि वन विभाग के अंतर्गत आती है, इस जगह पर पेड़ पौधे भी काटे गए जिससे राजस्व की हानि भी हुई। इनके द्वारा महिला साध्वी के ऊपर अनेक अत्याचार किया गया उनके अधिकारों का हनन किया गया। इस मामले की जानकारी वन विभाग को भी दिया गया जिसके तहत रिकार्डो की जानकारी मांगी गई थी जो आज तक प्रदाय है जिसे प्रथम अभिलेख में उन्होंने स्वीकार किया है कि रिकार्डो की छानबीन की जा रही जैसे ही हमें प्राप्त होंगे आप की ओर अग्रसर कर दिए जाएंगे जब कि आज तक इस मामले की कोई जानकारी प्रदान नही की गई हैं। राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन द्वारा मांगी गई जानकारी 1 माह के भीतर प्रदान करने की मांग की गई हैं अन्यथा वे विवश होकर न्यायालय की ओर शरण लेंगे।

error: Content is protected !!