Home Blog Page 199

लठमार टी आई के प्रभार में झिलमिली थाना में फल फूल रहा अवैध कारोबार और तस्करी।

सूरजपुर । जिले में आज-कल गांजा व शराब का धंधा जोरों पर चल रहा। विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस धंधे में लिप्त लोगों को पुलिस का पूरा संरक्षण प्राप्त है। यही कारण है कि स्थानीय झिलमिली पुलिस सब कुछ जानते हुए भी इस धंधे में लिप्त लोगों के खिलाफ कोई सख्त कदम नहीं उठाती है। शहर में विभिन्न स्थानों पर अवैध शराब के विक्रेता बन चुके हैं जोकि अवैध रूप से शराब की बिक्री करके शासन प्रशासन को ठेंगा दिखा रहे हैं, तो वहीं राजस्व का नुकसान भी कर रहे हैं। इससे राज्य सरकार एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की छवि भी धूमिल हो रही है। झिलमिली थाने में तैनात पुलिस कर्मियों की मनमानी का आलम यह है कि थाना क्षेत्र में शराब की अवैध बिक्री और विभिन्न प्रकार के मादक पदार्थों की बिक्री बेरोकटोक जारी है। मजेदार बात यह है कि अगर कहीं पर छापामारी की जाती है तो किसी भी स्थान पर छापेमारी करने से पहले ही छापे की सूचना तस्कर अथवा खरीदी बिक्री में शामिल व्यक्ति को पहले से ही मिल जाती है। ऐसे में तस्कर अथवा मादक पदार्थों की खरीदी बिक्री करने वाले प्रमुख लोग कभी पकड़ में नहीं आते हैं, अधिक दबाव पड़ने पर दो चार छोटे कोचियों या फिर तस्करों के किसी छुटभैये को पकड़ कर कार्यवाही करने का ढोल बजाते हैं। यही वजह है कि जिले में इस तरह के अवैधानिक कृत्य मादक पदार्थों की खरीदी बिक्री का धंधा लगातार चलता रहता है। देखना दिलचस्प होगा कि पुलिस अधीक्षक कैसे इन चुनौतियों से निपट पाते हैं अथवा नहीं? एसपी जिले में सक्रिय तस्करों और कोचियों के साथ ही साथ विभागीय कर्मचारियों से कैसे पार पाएंगे? जिले में चल रहे मादक पदार्थों की खरीदी बिक्री पर नकेल कसने में सफल हो पाते हैं अथवा नहीं? अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम कर पाते हैं अथवा नहीं?

भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ़ की जनता के साथ किया घटिया मजाक, यह मजाक आने वाले समय पर कांग्रेस को पड़ेगा भारी – रेणुका सिंह

अम्बिकापुर भारतीय जनता पार्टी जिला सरगुजा के तृतीय कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक संकल्प भवन भाजपा कार्यालय अंबिकापुर में केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह के मुख्य आतिथ्य एवं पूर्व मंत्री छत्तीसगढ़ भैया लाल राजवाड़े व भाजपा जिला प्रभारी ज्योति नंद दुबे के विशिष्ट आतिथ्य तथा भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर जिला कार्यसमिति बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार ने पेट्रोल और डीजल के वैट में 1 प्रतिशत और 2 प्रतिशत कमी का ढोंग करके छत्तीसगढ़ की जनता के साथ घटिया मजाक किया है, यह मजाक आने वाले समय में कांग्रेस को भारी पड़ेगा। आगे उन्होंने कहा कि हमारी मोदी सरकार ने पिछले 7 वर्षों में देश की आम जनता की भलाई के लिए जितने काम किए हैं उतने कांग्रेसी सरकारों के 60-70 सालों में भी नहीं हुए। प्रधानमंत्री मोदी जी के कार्य कुशलता दूरदर्शिता तथा दृढ़ संकल्प के कारण ही हम कोरोना महामारी के खिलाफ मजबूती से लड़ सके है, भारत जैसे बड़ी जनसंख्या वाले देश में टीकाकरण का विश्व रिकार्ड बनना इसका उदाहरण है।

इस अवसर पर कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री भैया लाल राजवाड़े में कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार भाजपा के रमन सरकार के समय हुए कार्यों को अपना बता कर फोटो खींच खींच वाहवाही लूट रही है, भूपेश के राज्य में गांव गरीब किसान मजदूर सभी शोषण के शिकार हैं, जनता त्रस्त है और इस सरकार का जाना निश्चित है।
इस अवसर पर भाजपा जिला प्रभारी ज्योति नंद दुबे ने सभी मंडलों से संगठनात्मक वृत्त लेते हुए कहा कि हम बूथ स्तर पर जितने सक्रिय और मजबूत होंगे चुनाव परिणाम उतने ही हमारे पक्ष में होंगे, राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का निर्देश है कि 25 दिसंबर तक बूथ स्तर की समितियों का सत्यापन सुनिश्चित हो।

इस अवसर पर अपने स्वागत उद्बोधन में भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा कि सरगुजा भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता परिवर्तन के लिए संघर्ष करने को तैयार है, 2023 में सरगुजा में कमल खिलेगा।
इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश ने कहा कि छत्तीसगढ़ कि कांग्रेस सरकार को बने 3 साल हो चुके हैं भारी बहुमत से सत्ता में आने वाली यह सरकार जन आकांक्षाओं के विपरीत काम कर रही है, इस सरकार की पहचान बदला लेने वाली सरकार तथा फर्जी मामलों में फंसाने वाली सरकार की बन चुकी है।

इस अवसर पर वरिष्ठ नेता मेजर अनिल सिंह ने कहा कि किसानों को लेकर देश में बहुत बड़ा षड्यंत्र रचा जा रहा है, विदेशी ताकतें किसान आंदोलन की आड़ में मोदी सरकार को बदनाम करना चाहती है ऐसी देश विरोधी ताकतों को रोकने के लिए मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना होगा।
इस अवसर पर पूर्व सांसद कमलभान सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल के टैक्स में कमी एक दिखावा है, जनता इनकी नियत को समझ चुकी है।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह देव ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की जन विरोधी नीतियों ने 3 साल में प्रदेश को आतंक, गुंडागर्दी , रेत माफिया , शराब माफिया, कोल माफिया और भू माफिया का गढ़ बना दिया है, ऐसी अराजक सरकार से भाजपा कार्यकर्ताओं को भिड़ने के लिए कमर कसना है।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता एवं देवनाथ सिंह पैकरा ने संयुक्त रूप से किया तथा आभार प्रदर्शन भाजपा मंडल अध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला ने किया।
इस अवसर पर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष प्रबोध मिंज, त्रिलोक कपूर कुशवाहा, विजय नाथ सिंह, भारत सिंह सिसोदिया, फुलेश्वरी सिंह, अंबिकेश केसरी, कर्ताराम गुप्ता विनोद हर्ष, आलोक दुबे, अरुणा सिंह, डी के पुरिया, मंजूषा भगत, मुरारी लाल बंसल, मुनेश राजवाड़े, राधे श्याम ठाकुर, रोशन गुप्ता, संतोष दास, रूपेश दुबे, मनोज गुप्ता, विकास पांडे, विजय व्यापारी, प्रभात खलखो, अभिषेक शर्मा संजय सोनी रवी जयसवाल विश्व विजय सिंह तोमर रामप्रवेश पांडे अजय प्रताप सिंह सर्वेश तिवारी दुर्गा शंकर दास जन्मेजय मिश्रा हरपाल सिंह अनिल अग्रवाल सोमनाथ सिंह दिनेश शुक्ला कैलाश ठाकुर विनोद दुबे जमुना यादव राजेंद्र जयसवाल कैलाश मिश्रा राज बहादुर शास्त्री अनुज एक्का, तजिंदर बग्गा छोटू थामस दीपक तोमर प्रेमानंद तिग्गा, मनोज अंसारी हरमिंदर टिन्नी अवधेश सोनकर दीपक गर्ग, अनामिका पैकरा, किरण सोनी, सोनू तिग्गा, दीक्षा अग्रवाल, प्रिया सिंह, संजू वर्मा, पूनम टेकाम, अनिल सिंह, राजूराम, श्रवण दास, रजनीश पांडे, चंद्रिका यादव, धनाराम नागेश, भारत भूषण तिवारी, राम केश्वर राजवाड़, राजेश अग्रवाल, शैल्लू सिंह, अमरजीत छाबड़ा, निर्मल पांडे , विनोद जयसवाल, रोचक गुप्ता, वीर सोनी, शानू कश्यप तथा सुमित मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

धराधर गोलियों की आवाज से गूंजा अम्बिकापुर,,, नशे की हालत में युवक ने बरसाई गोलियां….

अम्बिकापुर :– रात करीब 8.30 बजे अम्बिकापुर शहर गोलियों की आवाज से गूंज उठा..जब बीच शहर के गंगापुर स्थित शराब दुकान के पास नशे की हालत में एक युवक ने एक के बाद एक ताबड़तोड़ 5 – 6 हवाई फायरिंग कर दी। शराब दुकान के आसपास उपस्थित लोगो में अफरातफरी मच गई जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद एएसपी विवेक शुक्ला दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए जिसके बाद आरोपी युवक और उसके दो अन्य साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक का नाम विकास यादव बताया जा रहा हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। आरोपियों से पुछतांच के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा।

गांधीनगर में बजरंग होटल के पास दो कार में आमने सामने की भिड़ंत,खुले दोनो गाड़ियों के एयर बैग

अम्बिकापुर गांधीनगर में बजरंग होटल के पास दो कार आपस में टकराए गय, बनारस की ओर से आ रही कार किया अल्टोज और साईं मंदिर की ओर से टर्न लेकर आ रही टोयोटा कार में जबरदस्त भिड़ंत हो गई जिसमें दोनों ही कार के परखच्चे उड़ गए लेकिन गनीमत रही कि किसी की जान नहीं गई। एक्सीडेंट इतना भयानक था कि दोनों ही कार के एयर बैग खुल चुके थे इसलिए कार में बैठे लोगों को मामूली चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि साईं मंदिर की ओर से आ रही टाटा कार काफी तेज गति से आ रही थी और उसने ब्रेक नहीं लगाया जस्सी या दुर्घटना हो गई।

महावीर हॉस्पिटल का अमानवीय व्यवहार दुर्घटना में घायल युवकों के इलाज से किया इंकार,,,,घायल मरीजों को मरहम पट्टी तक की नही दी सुविधा..

अम्बिकापुर :– अम्बिकापुर के एक प्राइवेट अस्पताल महावीर हॉस्पिटल का अमानवीय चेहरा आज सामने आया, जब सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल दो युवकों को बेहतर इलाज के लिए पुलिस द्वारा राहगीरों की मदद से महावीर हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन अस्पताल प्रबंधन द्वारा गंभीर रूप से घायल दोनो युवकों के इलाज से साफ तौर पर इंकार कर दिया गया। महावीर हॉस्पिटल प्रबंधन द्वारा हॉस्पिटल में डॉक्टर तथा नर्स ना होने की बात कहकर मरीजों को सरकारी अस्पताल ले जाने को कहा गया। महावीर हॉस्पिटल द्वारा दोनो घायलों को मरहम पट्टी तक नहीं बांधा गया। ऐसे में इतने बड़े अस्पताल में मरहम पट्टी करने तक की सुविधा का ना मिल पाना काफी दुखद और शर्मनाक हैं।

आपको बता दें कि शाम करीब 4 बजे हुए सड़क दुर्घटना में स्कूटी और बाइक सवार दो युवकों की आपस में भिड़ंत हो गई थी जिसमे दोनो युवकों को काफी चोटें आईं थीं जिसके बाद उन्हें पास के महावीर हॉस्पिटल में ले जाया गया था। महावीर हॉस्पिटल द्वारा दोनो मरीजों का इलाज करने से इंकार करना अस्पताल प्रबंधक के अमानवीय रूप को दर्शाता हैं।

भगवान का दूसरा रूप कहलाने वाले डॉक्टर आज हैवानियत पर उतर आए हैं…ऐसी ही घटनाओं से इंसानियत शर्मसार होती हैं।

अम्बिकापुर स्कूटी और बाइक की टक्कर में दो युवकों को आई गंभीर चोट,,,दोनो को किया गया अस्पताल में दाखिल..

अम्बिकापुर :– आज शाम पीजी कॉलेज ग्राउंड के सामने तेज रफ्तार स्कूटी और बाइक के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार और स्कूटी सवार दोनो युवकों को गंभीर चोटे आई। गंभीर हालत में घायल युवकों को ऑटो की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां दोनो घायलों का इलाज किया जा रहा हैं।

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगो ने बताया कि दोनो युवक तेज रफ्तार से विपरीत दिशा से जा रहे वे पटवारी कार्यालय के पास पहुंचे ही थे की तभी दोनो युवकों की आमने सामने से भिड़ंत हो गई। तेज़ रफ्तार में होने के कारण दोनो युवकों को गंभीर चोटे आई।

पति पत्नी ने मिलकर मैनपाट के आधी जंगल को किया तबाह,,, रेंजर फेकू चौबे बने धृतराष्ट्र,,, कार्यवाही का नही है दम या मिल रही हैं मोटी रकम ??

प्रशान्त कुमार पाण्डेय

मैनपाट हिंद स्वराष्ट्र (समाचार पत्र) मैनपाट के जंगलों में अब जंगल ही नही बचे है और यह सब नतीजा है वन विभाग के निरंतर वन बचाव के प्रयास और कढ़ी मेहनत का। मामला वन विभाग के सपनादार क्षेत्र का है जहां वन विभाग ने पूरी तरह से अपनी आंख बंद कर ली है, यहां कागजों में कार्यवाही की बात कही जाती है लेकिन जब हिंद स्वराष्ट्र की टीम जमीनी स्तर पर पहुंची तो वहां हकीकत कुछ और ही निकली।

पूरे जंगल में अवैध अतिक्रमण लेकिन धृतराष्ट्र बना वन विभाग

जब हम अपनी टीम के साथ मैनपाट के जंगलों में पहुंचे तो वहां कदम कदम पर अवैध अतिक्रमण और लोगों द्वारा पेड़ों की अवैध कटाई के प्रमाण हाथ लगे। अवैध अतिक्रमण करने वालों को वन विभाग की टीम का अंश मात्र भी भय नहीं है यही वजह हैं की बीच जंगल में जगह जगह पर फसल उगाई गई हैं, अवैध रूप से जंगल के बीचों बीच घर बनाए गए हैं।

वन विभाग की मिलीभगत के बिना संभव इतने बड़े स्तर पर अवैध अतिक्रमण
जंगलों के हालात बेहद खराब है जंगलों में पेड़ और जंगली जानवरों के अलावा सब देखने को मिल जायेगा लेकिन जंगल नही। फेकू चौबे रेंजर को इस बात का समय नही है की वो स्वयं जाकर इन अवैध अतिक्रमण करने वालों पर कानूनी कार्यवाही कर सकें, केवल आश्वाशन देने और कागजों पर कार्यवाही करने के अलावा और कुछ नही कर रहे हैं। जमीनी हकीकत सुनी सुनाई बातों से बहुत ही अलग है जंगल पूरी तरह से साफ हो चुकी है जब अंदर जंगलों में हम और हमारी टीम गई तब हमने वहां पाया कि लोग अवैध अतिक्रमण कर वहां खेती कर रहे हैं अवैध रूप से जंगल के बीचो बीच अपना घर बना कर रह रहे हैं और इस बात की सूचना फॉरेस्ट को होते हुए भी करवाई के नाम पर सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है, पर कार्रवाई केवल कागजों पर ही सीमित रह गई है।


ऐसा संभव ही नहीं है की वन विभाग की टीम कार्रवाई नहीं कर सकती बल्कि यहां कि हालात देखकर ऐसा लगता है कि वन विभाग या तो इतनी लाचार हो गई है कि वह कार्रवाई नहीं कर सकती या फिर रेंजर एसडीओ, डीएफओ और सीसीएफ को सम्मानजनक हिस्सा मिल रहा होगा जिससे वे सभी अपना मुंह बंद कर मूक दर्शक की भूमिका निभा रहे हैं।


प्रेम और ज्योति ने जंगल काटकर किया अवैध अतिक्रमण कार्यवाही करने के नाम पर वन विभाग के फूले हांथ पैर

ज्योति मिंज पति प्रेम मिंज दोनो पति पत्नी ने मिलकर जंगलों को अवैध कटाई और उसके बाद वहां धड़ल्ले से अवैध अतिक्रमण विगत कई सालों से कर रहे हैं लेकिन रेंजर फेकू चौबे की लाचारी उन्हें बढ़ावा दे रही है या हो सकता है की फेकू चौबे को इन पति– पत्नी से सम्मानजनक हिस्सा मिल रहा होगा जिसके चलते रेंजर फेकू चौबे मुंह में दही जमाए बैठे हैं।

फेकू चौबे घुशखोर या निकम्मे ?
रेंजर फेकू चौबे अगर अपनी ड्यूटी सही तरीके से करते तो केवल कुछ पेड़ कट सकते थे उससे जादा और कुछ नही होता लेकिन जिस प्रकार से हिंद स्वराष्ट्र की टीम ने जंगल के बीचों बीच अवैध घर फसल पेड़ों की कटाई पेड़ों की गटरिंग देखी उससे साफ जाहिर है की फेकू चौबे केवल फेकने में व्यस्त हैं कार्यवाही करने में जीरो।
अगर रेंजर फेकू चौबे साहब कार्यवाही करते तो लोग बीच जंगल में घर बनाने का साहस नहीं करते।

जो पेड़ कटते मिले उसको मारो बाकी मैं देख लूंगा फेकू चौबे

वनरक्षक समिति के लोग जब रेंजर फेकू चौबे के पास वनों की कटाई की शिकायत लेकर जाते हैं तो फिर क्यों चौबे द्वारा उन्हें कहा जाता है की हम लोग बाहर के हैं दो चार साल हमें यहां रहना है आप लोग यही के लोकल हैं जो पेड़ काटे दिखे उसे पेलिए मारिए दौड़ा-दौड़ा कर मारिए बाकी जो कुछ होगा मैं देख लूंगा एक रेंजर द्वारा इस प्रकार से कहना कि जो पेड़ काटे उसे दौड़ा-दौड़ा कर मारो मैं देख लूंगा बेहद शर्मनाक और निंदनीय है। एक पढ़े-लिखे रेंजर द्वारा इस प्रकार की बात कहना अपने पद और पद की मर्यादा का अपमान करना है क्योंकि अगर गांव वाले पेड़ काटने वालों को मारते पीटते हैं और इस दौरान किसी की मृत्यु हो जाती है तो क्या फेकू चौबे इस बात की भी गारंटी लेंगे क्या वह कोई न्यायालय है या न्यायाधीश है? जो कार्यवाही रेंजर होने के नाते उन्हें करनी चाहिए वह तो उनसे हो नहीं रही है इसके विपरीत रेंजर फेकू चौबे रक्षक समिति के लोगों को यह सलाह दे रहे हैं कि वह पेड़ काटने वालों को मारे पिटे। जंगल लगभग लगभग पूरी तरह से साफ हो चुकी है, जंगल में अवैध अतिक्रमण कर लोग अपना घर बना रहे हैं वहां खेती कर रहे हैं पेड़ों की कटाई कर रहे हैं तथा पेड़ों को आधा-आधा काट कर छोड़ रहे हैं जिससे धीरे-धीरे वह पेड़ मर जाते हैं गर्मी के दिनों में आग लगा दी जाती है जंगल में जिससे जंगल का एक बड़ा हिस्सा नष्ट हो जाता है और उसी स्थान पर जेसीबी के द्वारा कार्य करा कर उसे खेतों में परिवर्तित किया जाता है। वनरक्षक समिति के लोगों ने बताया कि जिस स्थान पर 1 वर्ष पहले घनघोर जंगल हुआ करते थे वहां आज फसल उगाई जा रही है और जब इसकी शिकायत वन विभाग से की जाती है तो कार्यवाही के नाम केवल आश्वासन दिया जाता है और जमीनी स्तर पर हकीकत इसके विपरीत पेड़ों की कटाई और अवैध अतिक्रमण हो रहा है। छत्तीसगढ़ का शिमला कहे जाने वाले मैनपाट कि इतनी दुर्दशा की जा रही है की कुछ वर्षों में मैनपाट जंगल विहीन हो जाएगा और इसकी जिम्मेदारी मैनपाट रेंजर फेकू चौबे, डीएफओ सरगुजा पंकज कमल, सीसीएफ और पीसीसीएफ की होगी।
प्रेम मिंज और ज्योति मिंज अकेले ही पूरे जंगल को उजाड़ रहे हैं

वन रक्षक समिति द्वारा हिंद स्वराष्ट्र की टीम को बताया गया कि प्रेम मिंज और ज्योति मिंज द्वारा ही पूरे जंगल में अवैध अतिक्रमण और पेड़ों की कटाई की जा रही है जब उन्हें इस काम के लिए रोका जाता है तो प्रेम मिंज की पत्नी ज्योति द्वारा वनरक्षक समिति के सदस्यों को गालियां दी जाती है और झूठे केस में फसाने की धमकी दी जाती हैं। साथ ही ज्योति का कहना हैं की उसकी पहुंच उच्च स्तरीय मंत्री तक है। यहां तक कि ज्योति द्वारा अधिकारियों को भी पैसे देकर खरीदने की कोशिश की जाती हैं।

ऐसे में इतने बड़े स्तर पर जंगल में अवैध अतिक्रमण को देखते हुए ऐसा लगता है कि इस कार्य में हो सकता है किसी बड़े मंत्री का समर्थन इन्हें प्राप्त हो शायद यही कारण है कि फेकू चौबे द्वारा इनके ऊपर कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है।
वन विभाग के पैकरा दरोगा ने वन रक्षक समिति को हिंद स्वराष्ट्र की टीम को अपना भेद खुलने के डर से जंगल दिखाने से किया मना वन विभाग के दरोगा पैकरा ने वन रक्षक के सदस्य को फोन करके जंगलों के ताजा हालात दिखाने से यह कहकर मना किया कि हो गया हम कार्यवाही करेंगे ये सब हमारे आपस की बात है इसमें मीडिया वालों को जंगल में ले जाने की जरूरत नही है,लेकिन पैकरा जी यह भूल गए की वन रक्षक समिति के लोगों को वो अब कार्यवाही के नाम पर बेवकूफ नही बना सकते और हुआ भी ऐसा ही वन रक्षक समिति के लोगों ने हमे उन जगहों को भी दिखाया जहां लीपापोती करने भी दरोगा साहब नही पहुंचते। आखिर क्या डर है दरोगा को की वो हमारे जंगल देखने से इतना दर रहे है? हिंद स्वराष्ट्र सच की आवाज है और हम उचित कार्यवाही नहीं किए जाने तक इस मामले में और भी तथ्यों को उजागर करते रहेंगे।

अंबिकापुर को स्वच्छता के क्षेत्र में फाइव स्टार रेटिंग के साथ ही प्रेरक दौड़ में गोल्ड नगर की उपाधि

अम्बिकापुर :– अम्बिकापुर शहर ने स्वच्छता के क्षेत्र में अपनी दमदार उपस्थिति बरकरार रखते हुए 5 स्टार गार्बेज फ्री सिटी, प्रेरक दौड़ प्रतियोगिता में गोल्ड (अनुपम) नगर, बेस्ट सिटी सेल्फ सस्टेनेबल अवॉर्ड अपने नाम किया। इसके साथ ही 1 लाख से 10 लाख तक की जनसंख्या श्रेणी के स्वच्छ शहरों में देश में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। भारत सरकार आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री श्री हरदीप सिंह पूरी द्वारा शनिवार को विज्ञान भवन नई दिल्ली में स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 के परिणाम घोषित किया गया। महापौर डॉ अजय तिर्की, नगर निगम आयुक्त श्री प्रभाकर पांडेय एवं कार्यपालन अभियंता द्वारा पुरस्कार ग्रहण किया गया। अम्बिकापुर की इस बड़ी उपलब्धि के लिए कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने नगरवासियों एवं जिले वासियों को बधाई दी है।
अम्बिकापुर ने स्वच्छता के क्षेत्र में लगातार पांचवी बार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की है। इस उपलब्धि में स्वच्छता दीदियों, नगर निगम के अमले, जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी तथा नगरवासियां के योगदान की महत्वपूर्ण भूमिका है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में कुल 6000 अंक था जिसमें 2400 अंक डॉक्यूमेंटेशन, डायरेक्ट ऑब्जर्वेशन, 1800 सर्टिफिकेशन, 1800 सिटीजन फीडबैक के लिए था। अंबिकापुर नगर निगम द्वारा तरल अपशिष्ट प्रबंधन में नालियों के पानी के उपचार हेतु प्राकृतिक पद्धति का प्रयोग कर वाटर रिसाइकलिंग के क्षेत्र में कार्य किया जाता है। उपचारित जल का प्रयोग निर्माण कार्य एवं उद्यानों में किया जाता है। नगर के 36 सार्वजनिक एवं सामुदायिक शौचालयों का सुदृढ़ीकरण करके बेहतरीन सुविधा सुनिश्चित की गई है। स्वच्छता श्रृंगार योजना के माध्यम से समूह की दीदियों को रोजगार के साथ शौचालय संचालन की व्यवस्था की गई। नगर से निकलने वाले मल प्रबंधन हेतु एफएसटीपी प्लांट की स्थापना की गई। नगर के 3000 से ज्यादा परिवारों द्वारा होम कम्पोस्टिंग के द्वारा गीले कचरे का घरों में निष्पादन किया जा रहा है। निगम द्वारा तैयार खाद का विक्रय कर आय अर्जन एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने में भी कार्य किया जा रहा है तथा नगर से निकलने वाले मलबे के प्रोसेसिंग कर विभिन्न उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं।

आज का राशिफल एवं पंचांग…

आज का राशिफल एवं पंचांग-21 नवंबर 2021, रविवार
💐🏵️🌺🌸🎯🌷🌹🎉🔥
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन-दक्षिणायण
मास-मार्गशीर्ष
पक्ष-कृष्ण
संवत्सर नाम-आनन्द
ऋतु-हेमन्त
वार-रविवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-द्वितीया
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-रोहिणी
योग (सूर्योदयकालीन)-सिद्ध
करण (सूर्योदयकालीन)-गरज
लग्न (सूर्योदयकालीन)-वृश्चिक
शुभ समय-9:11 से 12:21, 1:56 से 3:32
राहुकाल- सायं 4:30 से 6:00 बजे तक
दिशा शूल-पश्चिम
योगिनी वास-उत्तर
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-मिथुन
व्रत/मुहूर्त-द्विपुष्कर योग/वाहन क्रय मुहूर्त
यात्रा शकुन- इलायची खाकर यात्रा प्रारंभ करें।
आज का मंत्र-ॐ घृणि: सूर्याय नम:।
आज का उपाय-बहते जल में गुड़ प्रवाहित करें।
वनस्पति तंत्र उपाय-बेल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🔥🎉🌹🌷🎯🌺🏵️💐🏵️

मेष:-

लंबे समय से रुके कार्य पूर्ण होने के योग हैं। बड़ा लाभ हो सकता है। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। शत्रुओं से सावधानी आवश्यक है। हानि पहुंचाने के प्रयास करेंगे। प्रसन्नता रहेगी। स्थायी संपत्ति की खरीद-फरोख्त हो सकती है।
🏵️💐🌺🎯🌷🌹🎉🔥🌸

वृष:-

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। पार्टनरों से सहयोग प्राप्त होगा। निवेश लाभदायक रहेगा। किसी साधु-संत की सेवा करने का अवसर प्राप्त होगा। भाग्य का साथ मिलेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।
🌸🔥🎉🌹🌷🌺💐💐🏵️

मिथुन:-

व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। चोट व दुर्घटना से हानि हो सकती है। भ्रम की स्थिति बन सकती है। किसी व्यक्ति के व्यवहार से मन को ठेस पहुंच सकती है। जल्दबाजी न करें। विवाद की स्थिति नहीं बनने दें। किसी भी अपरिचित व्यक्ति पर अंधविश्वास न करें।
🏵️💐🌺🌷🌹🎉🔥🌸🎯

कर्क:-

लंबे समय से रुके कार्य पूर्ण होने के योग हैं, प्रयास करते रहें। आय में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। जल्दबाजी न करें। आर्थिक उन्नति के लिए नई नीति बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा।
🎯🌸🔥🎉🌹🌷🌺💐🏵️

सिंह:-

भाग्य का साथ मिलेगा। रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। राजकीय सहयोग मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी।
🏵️💐🌺🌷🌹🎉🔥🌸🎯

कन्या:-

निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें। लाभ होगा। भाग्य की अनुकूलता रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कोर्ट व कचहरी के काम से छुटकारा मिल सकता है। कारोबार मनोनुकूल लाभ देगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी।
🎯🌸🔥🎉🌷🌷🌺💐🏵️

तुला:-

आय होगी। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। पुराना रोग उभर सकता है। बेवजह नकारात्मकता रहेगी। आलस्य हावी रहेगा। कोई बड़ी परेशानी आ सकती है। भागदौड़ अधिक होगी। शोक समाचार प्राप्त हो सकता है।अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा।
🏵️💐🌺🌷🎉🔥🌸🎯🌹

वृश्चिक:-

परिवार के साथ जीवन सुखपूर्वक व्यतीत होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यवसाय ठीक चलेगा। व्ययवृद्धि होगी। विवाद को बढ़ावा न दें। दुष्टजनों से सावधानी आवश्यक है। पुराना रोग उभर सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।
🌹🎯🌸🔥🎉🌷🌺💐🏵️

धनु:-

व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभदायक रहेगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। कोई बड़ा काम तथा बाहर जाने का मन बनेगा। निवेश में जल्दबाजी न करें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। धनागम होगा।
💐💐🌺🌷🎉🔥🌸🎯🌹

मकर:-

नौकरी में कोई नया काम कर पाएंगे। निवेश में जल्दबाजी न करें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। दुष्टजन हानि पहुंचाने का प्रयत्न करेंगे। प्रसन्नता रहेगी।
🌹🎯🌸🔥🎉🌷🌺💐🏵️

कुंभ:-

कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी। कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा। वरिष्ठ व्यक्तियों का मार्गदर्शन लाभ में वृद्धि करेगा। निवेशादि मनोनुकूल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। भाग्य का साथ मिलेगा।
🏵️💐🌺🌷🎉🔥🌸🎯🌹

मीन:-

यात्रा सफल रहेगी। कोई बड़ा काम हो सकता है। भेंट व उपहार की प्राप्ति हो सकती है। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड आदि में सोच-समझकर निवेश करें।
🌹🎯🌸🔥🎉🌷🌺💐🏵️

जिला अस्पताल में हो रही है मरीजों से इलाज के नाम पर लूट,, किया जा रहा मरीजों के साथ दुर्व्यहार…

बिलासपुर :– बिलासपुर के 100 बिस्तर मातृ शिशु अस्पताल में मरीजों से इलाज के नाम पर लूट का कारोबार चलाया जा रहा हैं, जिला अस्पताल में मरीजों से एक्स-रे करवाने के नाम पर पैसे लेकर पर्ची काटे जा रहे हैं लेकिन पर्ची काटे जाने के बावजूद मरीजों का एक्स –रे नहीं किया जा रहा हैं। एक्सरे न हो पाने की स्थिति में काटे गए पर्ची के पैसे भी मरीजों को नही लौटाए जा रहे हैं साथ ही उनके साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा हैं।

मिली जानकारी के अनुसार आज इलाज के लिए संतोष कुमार सोनी बिलासपुर के जिला अस्पताल में पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उन्हें एक्सरे करवाने को लिखा जिसके बाद संतोष कुमार सोनी द्वारा एक्सरे के लिए पर्ची कटवाई गई और एक्सरे करवाने पहुंचे वहां पहुंचकर उन्होंने अपनी पर्ची जमा कर दी। पर्ची जमा करने के बावजूद उन्होंने देखा कि वहां केवल एक्सरे करने वाले कर्मचारियों के परिचितों का ही एक्सरे किया जा रहा था अन्य मरीजों का नहीं।

अपना एक्सरे न होने के बाद संतोष कुमार सोनी द्वारा अपनी पर्ची के पैसे लौटाने की बात कही गई लेकिन पैसे लौटाने की बात को लेकर भी काफी विवाद अस्पताल प्रबंधन द्वारा किया गया।

जिला अस्पताल में मरीजों के साथ इस तरह का दुर्व्यवहार काफी निंदनीय हैं। अस्पताल के कर्मचारियों का फर्ज बनता हैं की अस्पताल में आए सभी मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार किया जाए जबकि बिलासपुर जिला अस्पताल के कर्मचारियों द्वारा भाई भतीजावाद को बढ़ावा देना समझ से पड़े हैं।

अवैध सम्बंध की जानकारी छुपाने पति ने आंगनबाड़ी के रजिस्टर से मिटाई अपनी दूसरी शादी और बच्ची की जानकारी..

सूरजपुर (हिंद स्वराष्ट्र समाचार पत्र) जिले के रविंद्रनगर निवासी प्रदीप गुप्ती पिता स्व: सुभाष गुप्ती की शादी 2011 में सुभाष नगर की रहने वाली पोर्सिआ दास के साथ समाज के सामने हिंदू रीति रिवाज से हुई थी। कुछ समय तक सब ठीक रहने के बाद पति प्रदीप गुप्ती द्वारा दहेज को लेकर तथा अपनी प्रेमिका के कारण अपनी पत्नी से गली – गलौज तथा मारपीट करने लगा जैसे जैसे समय बीतता गया के प्रदीप अपनी हरकतों में और बढ़ते गया और उसने मार पीट कर अपनी पत्नी को घर से निकाल दिया।

प्रदीप गुप्ती ने शादी के बाद बताया अपनी प्रेमिका माला और अपने संबंध के बारे में

शादी के बाद प्रदीप गुप्ती ने अपनी पत्नी को अपने अवैध संबंध की जानकारी दी तथा अपनी पत्नी को बताया की वह अब उसके साथ नही रहेगा और उसे घर छोड़कर जाने को कहा पत्नी ने घर छोड़कर जाने से मना किया जिसपर प्रदीप ने उसके साथ मार पीट की और उसे घर से निकाल दिया। उसने अपनी पत्नी से तलाक के लिए कोर्ट में आवेदन प्रस्तुत किया। जिसे बाद में माननीय न्यायालय द्वारा खारिज कर दिया गया।

पत्नी को भरण पोषण देने में असमर्थ मां के पेंशन में करता हूं गुजारा

मिली जानकारी के अनुसार पत्नी पोर्सिया गुप्ति ने पति द्वारा प्रताड़ित कर घर से निकाल दिए जाने के बाद कोर्ट में भरण पोषण हेतु आवेदन दिया गया था जिस पर न्यायालय ने ₹2000 प्रति माह देने हेतु प्रदीप गुप्ति को आदेश किया था लेकिन कुछ समय तक पैसे देने के बाद उसने पैसे देने बंद कर दिए और जब कोर्ट ने मामले को संज्ञान में लिया गया तो प्रदीप ने खुद को पैसे देने में असमर्थ बताया तथा बताया कि वह अपनी मां को मिलने वाली पेंशन की राशि में अपना गुजारा कर रहा है तथा अपनी स्थिति को दयनीय बता कर पैसे ना दे पाने की बात कही।

अपनी पूर्व प्रेमिका से की शादी किसी को पता ना चले इस भय से आंगनबाड़ी में जाकर मिटाया सबूत

कई सालों से मामला कोर्ट में चल रहा है तथा इस मामले में नया मोड़ तब आता है जब प्रदीप द्वारा अपनी प्रेमिका माला देवनाथ से शादी कर ली जाती है और उससे एक संतान उत्पन्न होती है जिसके पोषण आहार हेतु प्रदीप द्वारा आंगनबाड़ी में जाकर अपनी पूर्व प्रेमिका और दूसरी पत्नी का नाम आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण आहार हेतु दर्ज कराया गया। इस बात की जानकारी जब प्रदीप की पहली पत्नी पोर्सियां को लगती है तब उसने इस बात की सत्यता को जानने के लिए गांव के सरपंच पति शंकर राय इस बात की जानकारी चाहि तो उसने दूसरे दिन आकर आंगनबाड़ी से इसकी जानकारी लेने को कहा। लेकिन इससे पहले ही प्रदीप को इस बात की भनक लग चुकी थी कि उसकी पत्नी आंगनबाड़ी आने वाली है जिस पर उसने आंगनबाड़ी जाकर अपना और अपनी दूसरी पत्नी एवं दूसरी पत्नी से हुई बच्ची का विवरण मिटा दिया था। जब इस बात की जानकारी आंगनबाड़ी सहायिका से ली गई तो उसने बताया कि पूर्व में प्रदीप द्वारा अपनी दूसरी पत्नी माला देवनाथ का नाम पोषण आहार हेतु आंगनबाड़ी में दर्ज कराया गया था तथा बाद में स्वयं आकर अपना नाम वाइटनर से मिटा दिया गया था जिस पर सरपंच पति द्वारा पुनः उसका नाम लिखवाया गया था। जब महिला अपने पति के कारनामों की जानकारी लेने आंगनबाड़ी पहुंची थी तब पति एवं सास द्वारा उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया तथा उसे डराया धमकाया गया।

आंगनबाड़ी सहायिका ने बताया प्रदीप ने मिटाया था नाम और किसी को रजिस्टर दिखाने से किया था मना।

जब हमने प्रदीप के नाम पर व्हाइटनर लगा देखा तो इस बात की जानकारी आंगनबाड़ी सहायिका से ली तो उसने बताया कि प्रदीप द्वारा आंगनबाड़ी में आकर के अपना एवं अपनी दूसरी पत्नी के नाम पर व्हाइटनर लगा दिया गया था तथा रजिस्टर अपनी पहली पत्नी को दिखाने से मना किया था। ऐसे में सवाल उठता है कि अगर प्रदीप ने गलती नहीं की तो उसने रजिस्टर दिखाने से मना क्यों किया तथा अपने और अपनी दूसरी पत्नी के नाम को वाइटनर में लगाकर मिटाया क्यों.?

सरकारी पेपर में की छेड़छाड़

यह सोचने का विषय है कि ऐसे लोगों की हौसले इतने बुलंद कैसे हैं कि उसने आंगनबाड़ी में आकर अपने हाथों से सबूत मिटाए और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका इस बात का विरोध भी नहीं कर सके और नहीं इस बात की शिकायत इन्होंने अपने उच्चाधिकारियों को अब तक की इससे साफ जाहिर है कि प्रदीप के साथ इनकी भी मिलीभगत है क्योंकि किसी भी कार्यालय के दस्तावेजों में कुछ भी लिखने का अधिकार कार्यालय में पदस्थ कर्मचारियों अधिकारियों का होता है ना की किसी बाहरी व्यक्ति का अब ऐसे में यदि कोई बाहरी व्यक्ति कार्यालय दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ करता है उसके बाद भी विभाग अपनी चुप्पी साध ले तो यह कहना गलत नहीं होगा की सभी की मिली भगत से ऐसे कार्य किए जा रहे हैं।

बिग ब्रेकिंग : पीएम मोदी ने की तीनों कृषि कानून बिल वापस लिए जाने की घोषणा,,,किसानो से वापस लौटने की करी अपील…

दिल्ली :– राष्ट्र के नाम संबोधन में पीएम नरेंद्र मोदी ने तीनों कृषि कानून बिल वापस लेने की घोषणा कर दी हैं। उन्होंने कहा कि संसद के सत्र में इन कानूनों को वापस लेने की प्रक्रिया शुरू होगी।

तीन कृषि कानून बिल लिए वापस
मैं देश वासियों के क्षमा मांगते हुए, सच्चे मन से कहना चाहता हूं कि हमारे प्रयास में कमी रही होगी कि हम उन्हें समझा नहीं पाए। आज गुरू नानक जी का पवित्र प्रकाश पर्व है। आज मैं आपको यह बताने आया हूं, कि हमने तीन कृषि कानूनों को वापस लेने का फैसला किया है। इस महीने के अंत में शुरू होने जा रहे संसद सत्र में तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की प्रक्रिया शुरू कर देंगे। मेरी किसानों से अपील है कि अपने घर लौटें, खेतों में लौटें।

फसल बीमा योजना को बनाया प्रभावी
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा की हमनें फसल बीमा योजना को अधिक प्रभावी बनाया हैं, उसके दायरे में ज्यादा किसानों को लाने का प्रयास किया जाए। किसानों को ज्यादा मुआवजा मिल सके, इसके लिए पुराने नियम बदले। इस कारण बीते चार सालों में एक लाख करोड़ से ज्यादा का मुआवजा किसान भाईयों के मिला है। किसानों को उनकी उपज के बदले सही कदम मिले इसके लिए कदम उठाए गए। हमने एमएसपी बढ़ाई साथ ही साथ रिकॉर्ड सरकारी केंद्र भी बनाए। हमारी सरकार के द्वारा की गई खरीद ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। हमने किसानों को कहीं पर भी अपनी उपज बेचने का प्लेटफॉर्म दिया।

कृषि विकास, किसान कल्याण सर्वोच्च प्राथमिकता
पीएम मोदी ने कहा कि हमनें किसान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। इस सच्चाई से लोग अंजान हैं कि ज्यादा किसान छोटे किसान हैं। इनके पास दो हेक्टेयर से कम जमीन है। इन छोटे किसानों की संख्या 10 करोड़ से ज्यादा है। छोटी सी जमीन के सहारे ही वह अपना और अपने परिवार का गुजारा करते हैं। पीढ़ी दर पीढ़ी परिवारों में होने वाला बंटवारा जमीन को और छोटा कर रहा है। इसलिए हमने बीज, बीमा, बाजार और बचत इन सभी पर चौतरफा काम किया है।

गुरुनानाक जी का प्रकाश पर्व है

मैं विश्व भर में सभी लोगों को सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई देता हूं। यह भी सुखद है कि डेढ़ साल के बाद करतारपुर कारिडोर फिर से खुल गया है। गुरु नानक जी ने कहा है कि संसार में सेवा में सेवा का मार्ग अपनाने से ही जीवन सफल होता है। हमारी सरकार इसी सेवा भावना के साथ देशवासियों का जीवन आसान बनाने में जुटी है। न जानें कितनी पीढ़ियां, जिन सपनों को सच होते देखना चाहती थीं। भारत आज उन सपनों को पूरा करने का प्रयास कर रहा है।


पीएम का राष्ट्र के नाम संबोधन: मेरी अपील है किसान खेतों में वापस लौट जाएं, हम तीनों कृषि कानून बिल वापस ले रहे हैं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र के नाम संदेश दे रहे हैं। कोरोना काल में यह उनका 11वां संबोधन है। इससे पहले उन्होंने 100 करोड़ वैक्सीन डोज लगने पर देश को संबोधित किया था।

मैनपाट में खाद्य मंत्री ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ निकाली पैदल यात्रा,, लघु वनोपज सहकारी कार्यालय भवन का किया उद्घाटन

मनीष चौबे मैनपाट छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री अमरजीत भगत ने मैनपाट जनपद के कमलेश्वरपुर में नव-निर्मित प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति मर्यादित कार्यालय भवन का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। नव-निर्मित कार्यालय भवन का निर्माण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के द्वारा नरवा विकास योजना के अंतर्गत 9 लाख 65 हजार रुपये की लागत से किया गया है। उद्घाटन के अवसर पर ग्राम पैगा, सुपलगा, आमगांव एवं मालतीपुर के ग्रामीणों को सामूहिक कार्यक्रम हेतु सामग्री का वितरण भी किया गया।

छत्तीसगढ़ के खाद्य एवं संस्कृति मंत्री मैनपाट दौर पर थे मंत्री अमरजीत भगत के निर्देशानुसार मोदी सरकार के गलत नीतियों के कारण देश की जनता को बेतहाशा महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है जिससे आम जनता सहकार मचा हुआ है पदयात्रा के अभियान के दौरान उन्होंने बतलाया कि मोदी सरकार की गलत नीतियों की वजह से आज राष्ट्र बुरे दौर से गुजर रहा है सबसे ज्यादा तकलीफ मजदूर किसान छोटे मझोले व्यवसाई मध्यम वर्गीय परिवार की है और परेशान है घर दुकान पर आए सभी चलाना दुर्लभ हो गया है आज जो हालत पैदा हुई है उसका कारण केंद्र की मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण हुआ है साथ ही मंत्री अजीत भगत ने भागवत कार्यक्रम में भी भाग लिया एवं कमलेश्वरपुर एवं नर्मदा पुर में राशन कार्ड, सड़क ,लाइट लगवाने की बात कही इस पद यात्रा कार्यक्रम में अटल बिहारी यादव छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग सदस्य आरबी यादव आशुतोष भगत मंत्री प्रतिनिधि मुकेश यादव अध्यक्ष इंटक नरेंद्र यादव नागेश्वर यादव महामंत्री एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे

सामूहिक कार्यकर्म हेतु सामग्री वितरित करते हुए खाद्य एवं संस्कृति मंत्री:–अमरजीत भगत

छत्तीसगढ़ में कब होगा न्याय? अनियमित महासंघ का अहम् बैठक रविवार को

रायपुर पंजाब सरकार ने दीपावली के बाद विधानसभा के विशेष सत्र में पंजाब प्रदेश के 36000 अनियमित कर्मचारियों को “पंजाब प्रोटेक्शन एंड रेगुलराइजेशन ऑफ कांट्रेक्चुअल एम्पलाई बिल 2021” पास करके नियमितीकरण की सौगात दे दी है। लेकिन छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार अपने जन घोषणा पत्र में किए वादे के अनुरूप नियमितीकरण को पूरा नहीं कर पाई है, आगामी माह में सरकार को बने 3 वर्ष पूर्ण हो जाएंगे, हम सरकार से अनुरोध करते हैं कि आगामी छत्तीसगढ़ विधानसभा में पंजाब सरकार की तरह अनियमित कर्मचारियों के नियमितीकरण के लिए बिल पास करें और नियमितीकरण की सौगात दें।
श्री सूरज सिंह ठाकुर, श्री अजित नाविक कार्यकारी अध्यक्ष ने बताया कि 10 दिन में नियमित करने वाली सरकार ने विगत लगभग 3 वर्षो में शासन के एक कमेटी बना कर अपना पल्ला झाड़ ली है| कमेटी एक बैठक के अतिरिक्त कुछ नहीं किया| अद्यतन उनके द्वारा सरकार को रिपोर्ट भी नहीं सौंपी है| चर्चा हेतु माननीय मुख्यमंत्री, मुख्यसचिव, कमेटी के अध्यक्ष से बार-बार मिलने समय मांगने पर भी कोई जवाब नहीं दिया जा रहा है| कुल मिलाकर शासन-प्रशासन प्रदेश के लाखो अनियमित कर्मचारी के प्रति संवेदनशील नहीं है बल्कि उल्टा हजारो अनियमित कर्मचारियों की छटनी की जा रही है| सरकार के इस रवैया से प्रदेश के लाखो अनियमित कर्मचारी व्यथित एवँ आक्रोशित है|
छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रवि गढ़पाले ने कहा है कि सरकार महासंघ की मांगों पर विचार नहीं करती है तो महासंघ को मजबूरन 30 जनवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल की ओर कदम बढ़ाना होगा।
प्रेम प्रकाश गजेन्द्र उपाध्यक्ष, श्रीकांत लस्कर सचिव ने कहा कि उपरोक्त वर्तमान परिपेक्ष्य में समग्र चर्चा एवँ निर्णय लेने हेतु महासंघ अपने सहायक अनियमित संघो की बैठक दिनांक 21.11.2021 को रायपुर में आयोजित किया है तथा समस्त अनियमित संघों के पदाधिकारियों से बैठक में आवश्यक रूप से सम्मिलित होने अपील की |

झीरम नरसंहार भूखहड़ताल स्थगित “भुपेश है तो भरोसा है” जांच दल पर आभार करेंगे इंतजार – इंटक

अम्बिकापुर प्रदेशाध्यक्ष दीपक दुबे जी के निर्देशानुसार एवं जिला अध्यक्ष राजा पाठक की अनुशंसा पे मजदूर कांग्रेस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि झीरम घाटी में हुए नरसंहार के दोषियों को फाँसी देने मांग को लेकर दिनाँक 18 नवंबर 2021 समय 4 बजे से दिनांक 19 नवंबर 2021 सूर्यास्त तक नरसंहार स्थल झीरम घाटी में 24 घण्टा की सांकेतिक भूखहड़ताल कर झीरम घाटी में 25 मई 2013 की में हुए शहीद औऱ घायल हमारे साथियों आमजनो को आज भी न्याय नही मिल पाया है। जिस पर न्याय दिलाने की मांग की राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) द्वारा किया जा रहा है। इंटक प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिला कार्यकारिणीयों द्वारा माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा जांच कमेटी गठीत कर जांच कराने की घोषणा कर दोषियों पर कार्यवाही का भरोसा दिया गया है। हम सभी को यह भरोसा है की जो जांच रिपोर्ट केंद्रीय जांच आयोग ने राज्यपाल महोदया को दिया था उसको राज्य सरकार को सौप दिया गया है। भूखहड़ताल की जानकारी राज्य सरकार को देने के बाद लगातार इस पर माननीय मुख्यमंत्री ने कार्यवाही के करने की बात कह रहे हैं । प्रदेश की जनता को मुख्यमंत्री भुपेश बघेल पर भरोसा है की 6 माह के अंदर झीरम घाटी नरसंहार के दोषियों पर जरूर कार्यवाही होगी, इसके लिए आज 18 से 19 नवम्बर को भूखहड़ताल को स्थगित कर राज्य सरकार द्वारा जांच दल गठित करने पर इंटक आभार व्यक्त किये बैठक में सरगुजा जिला अध्यक्ष राजा पाठक जी,प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष शील जी, संभाग प्रभारी विजय तायल,ब्लॉक उपाध्यक्ष प्रिंस विश्वकर्मा,जिला महामंत्री राकेश कुशवाहा,जिला अध्यक्ष (महिला) उर्मिला कुशवाहा, जिला प्रवक्ता (महिला) मृण्मयी पाण्डेय,जिला प्रवक्ता प्रशान्त पाण्डेय
इंटक कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अवसर प्रदान करने सरकार प्रतिबद्ध-डॉ. डहरिया

अंबिकापुर 21वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा स्पर्धा में सरगुजा जोन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ओवर आल चैम्पियन बना। छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा जिले के प्रभारी मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया के मुख्य आतिथ्य तथा खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत की अध्यक्षता में अम्बिकापुर स्थित शासकीय बहुउद्देश्यीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय के क्रीडांगन में आयोजित चार दिवसीय राज्य स्तरीय शालेय प्रतियोगिता के समापन समारोह में विजेता जोन के खिलाड़ियों को चैम्पियन शील्ड प्रदान किया गया। इसके साथ ही उत्कृष्ट अनुशासन के लिए रायपुर संभाग को पुरस्कृत किया गया। 14 नवम्बर 17 नवम्बर 2021 तक आयोजित चार दिवसीय राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता में सरगुजा, बस्तर, रायपुर, दुर्ग एवं बिलासपुर संभाग के 620 खिलाड़ियों ने 5 खेल विधाओं में हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि डॉ डहरिया के द्वारा ध्वज अवतरण कर खेल समापन की विधिवत घोषणा की गई । समापन समारोह में स्कूली छात्राओं के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत की गई।
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ डहरिया ने प्रदेश भर से आए खिलाड़ियों को शुभकामनाए देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय स्तर पर अवसर प्रदान करने में हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। खिलाड़ियों को अवसर प्रदान करने से छत्तीसगढ़ का नाम खेल जगत में रोशन हो सकेगा। उन्होंने कहा कि जीवन में खेल भावना का विकास एवं विस्तार हो ताकि हमारी युवा पीढ़ी स्वस्थ मानसिकता के साथ विभिन्न गतिविधियों को नया आयाम दे सकें। इस प्रकार के आयोजन से समाज में एक स्वस्थ संदेश जाएगा तथा भविष्य में हमारे प्रदेश से भी उच्च कोटि के खिलाड़ी तैयार होंगे।डॉ डहरिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है । इन प्रतिभाओं के निखारने के लिए सरकार संसाधन एवं सुविधाएं प्रदान कर रही है। इस दिशा में सरकार स्टेडियम निर्माण, खेल मैदान निर्माण तथा खेल सामग्रियों की उपलब्धता सुनिश्चित कर रही है। इसके साथ ही स्कूली स्तर पर खेल को बढावा देने के लिए खेल गढ़िया जैसी योजना के माध्यम से स्कूलों में खेल सामग्री उपलब्ध करा रही है। छत्तीसगढ़ सरकार ने खेल एकेडमी की भी स्थापना की है ताकि उच्च स्तरीय खेलों का आयोजन हो सके।
समारोह की अध्यक्षता कर रहे खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने सफल आयोजन बधाई देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में चहुंमुखी विकास कर रहा है। चार दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपने हुनर और जज्बा को दिखाया है। इस प्रकार के आयोजन में अन्य संभाग के खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखने का मौका मिलता है जो गौरव का विषय है।

ये रहे विजेता- मिनी गोल्फ, वुडबॉल और फुटबॉली 19 वर्ष बालक एवं बालिका में सरगुजा संभाग, हॉकी 19 वर्ष बालक एवं बालिका में दुर्ग संभाग तथा टेनिस बॉल क्रिकेट 17 वर्ष बालक एवं बालिका में बस्तर संभाग प्रथम स्थान पर रहे। मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति पर खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत के द्वारा कस्तुरबा गांधी शासकीय कन्या आवासीय विद्यालय एवं उर्सुलाइन विद्यालय के छात्राओं को 5-5 हजार रुपये पुरस्कार दिया गया।

खिलाड़ियों ने किया मार्चपास्ट- इस अवसर पर खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत को पांचों जोन के छात्र खिलाड़ियों ने मार्चपास्ट कर सलामी दी। मार्चपास्ट का नेतृत्व कमांडर श्री विकास सिंह के द्वारा किया गया। सबसे पहले क्रम में पीले गणवेश में मेजबान सरगुजा जोन, दूसरे क्रम में गुलाबी गणवेश में बस्तर जोन, तृतीय क्रम में नीले गणवेश में बिलासपुर जोन, चतुर्थ क्रम में गहरे नीले गणवेश में दुर्ग जोन तथा अंतिम क्रम में आसमानी नीला गणवेश में रायपुर जोन के खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट किया।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ खाद्य आयोग के अध्यक्ष श्री गुरप्रीत सिंह बाबरा, छत्तीसगढ़ आदिवासी स्वास्थ्य परंपरा तथा वनौषधि पादप विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री बालकृष्ण पाठक, जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मधु सिंह, जिला पंचायत सदस्य श्री राकेश गुप्ता, पार्षद श्री दीपक मिश्रा, अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य श्री अमित टोप्पो, प्रभारी कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह, पुलिस अधीक्षक श्री अमित तुकाराम कांबले, अपर कलेक्टर श्री ए.एल. धु्रव, श्रीमती तनुजा सलाम, सहायक कलेक्टर सुश्री श्वेता सुमन, एसडीएम श्री प्रदीप साहू, जिला शिक्षा अधिकारी डॉ संजय गुहे सहित स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में छात्र खिलाड़ी उपस्थित थे।

श्रीराम सब्जी भंडार से 10 बोरी आलू जब्त,, रंगा हुआ आलू बेचने की शिकायत पर प्रशासन ने की कार्यवाही…

अम्बिकापुर :– रंगा हुआ आलू बेचने की शिकायत पर जिला प्रशासन की टीम द्वारा अम्बिकापुर के गुदरी बाजार स्थित श्री राम सब्जी भंडार से 10 बोरी आलू जब्त की गई। जब्त आलू का मूल्य करीब 14 हजार रुपये है।
कलेक्टर के निर्देश पर टीम के नेतृत्व कर्ता एस.डी.एम. श्री प्रदीप साहू ने बताया कि एक उपभोक्ता के द्वारा गुदरी बाजार में महेंद्र आलू दुकान में रंग लगाकर आलू बेचने की शिकायत की गई थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए गुदरी बाजार में महेंद्र आलू विक्रेता से 16 नवम्बर को पूछ-ताछ की गई। महेंद्र ने बताया कि वह गुदरी बाजार के ही श्री राम सब्जी भंडार से आलू खरीद कर विक्रय करता है। इसपर टीम के द्वारा श्रीराम सब्जी भंडार में दबिश देकर वहां भण्डारित 10 किलोग्राम आलू को संदेह के आधार पर जब्त कर सैंपल परीक्षण के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला रायपुर भेजने की कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री विनोद कुमार गुप्ता, श्री प्रशांत तिवारी व सैंपल असिस्टेंट श्री टुलेश्वर सिंह मौजूद थे।

बहुत हुई मंहगाई की मार कुछ तो जनता पर रहम करो मोदी सरकार-सूरज चौरसिया

जशपुर नगर-अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आह्वान पर पूरे देश मे जन जागरण पदयात्रा अभियान दिनांक 14/11/2021 से दिनांक 29/11/2021 तक किया जा रहा है जिसके पालन में प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम जी के निर्देशानुसार मोदी सरकार के गलतनीति के कारण देश की जनता को बेतहासा महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है जिससे आम जनता में हाहाकार मचा हुआ है अब हालात बेकाबू हो चुका है जनता चुप बैठने वाली नही ये लड़ाई हक औऱ हकूक की है इसलिये हम सड़क में उतरकर लड़ाई लड़ रहे है उक्त बात ब्लॉक अध्यक्ष सूरज चौरसिया ने वार्ड क्रमांक 5,6,7,8 तक जन जागरण पदयात्रा अभियान के दौरान कही उन्होंने आगे बतलाया कि लगभग छ: किलोमीटर पैदल चलकर महिला शक्ति के साथ वार्ड वार्ड जाकर केंद्र की मोदी सरकार के गलत नीतियों की वजह से आज राष्ट्र बुरे दौर से गुजर रहा है सबसे ज्यादा तकलीफ मजदूर,किसान,छोटे मंझोले व्यवसायी,मध्यमवर्गीय परिवार एंव गृहणी दुखी और परेशान है घर,दुकान,पढ़ाई,सभी चलाना दूभर हो गया है आज जो हालात पैदा हुई है उसका कारण केंद्र की मोदी सरकार की गलत नीति की वजह से है औऱ इसी कारण आज आंदोलन करने वालो में सबसे ज्यादा महिला शक्ति आगे आ रही है और बड़ी संख्या में उपस्थित होकर अभियान से जुड़ रही है। जन जागरण पदयात्रा अभियान में ब्लाक अध्यक्ष सूरज चौरसिया,ब्लाक उपाध्यक्ष राहुल गुप्ता,ब्लॉक उपाध्यक्ष मंगल पांडेय,ब्लॉक महामन्त्री प्रतीक सिंह,जिला सचिव युवक कांग्रेस आसिफ खान,जिला उपाध्यक्ष एनएसयूआई रमीज खान,के साथ नन्दनी नायक,अन्नू कुजूर,दुर्गा भगत,सानिया नायक,बुलबुल नायक,मुस्कान खातून,बिन्दिया बाई,सिम्मी नायक,अंजली नायक,एलिसा कुजूर,शुधनी बाई,रोहित राम,सावित्री बाई,जागेश्वर राम,नीलकंठ नायक,प्रतिमा बाई,शिल्पा नायक,अल्पना शाहनी,पूनम बाई,मनमोहन राम,प्रदीप राम, उपस्थित थे

छग सरकार आर्थिक मसलों पर जनता को कर रही है गुमराह : भाजपा सरगुजा..

अम्बिकापुर :– सरगुजा भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह के निर्देशन में प्रतिनिधि मंडल ने राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उईके को ज्ञापन देकर राज्य शासन द्वारा आर्थिक मसलों पर अनर्गल बयानबाजी न देने हेतु मांग की है। ज्ञापन के अनुसार केंद्र की मोदी सरकार द्वारा हर मसले पर आर्थिक सहायता राज्य सरकार को दे रही है, परंतु मुख्य मंत्री और जीएसटी मंत्री पैसों का हिसाब बताने की बजाय केंद्र पर ही जीएसटी क्षतिपूर्ति और अन्य मसलों को लेकर गलत बयानबाजी करती है जबकि राज्य मे कांग्रेस सरकार बनने के बाद लिया जा रहा ऊधार जनता के लिए ही आने वाले समय में सर दर्द साबित होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा निरंतर छ0ग0, सरकार को आर्थिक सहायता आवश्यकता अनुरूप एंव संवैधानिक प्रक्रियाओं के तहत भी दे रही है,परंतु कोरोना काल से लेकर अभी तक छ0ग0 सरकार इन आर्थिक अनुदानों को लेखा- जोखा जनता के समक्ष न तो रख रही है । और न ही सही रूप में बता रही है।
पिछले दो वर्षों के वित्तीय आंकडों में प्रमुख आंकडों पर यदि ध्यानाकर्षण किया जाये तो:-

1.) वित्तीय वर्ष 2019-20 में 12.73 करोड ACA FOR EAP GRANT,
2 .) F.Y. 20-21 में 13.85 करोड ACA FOR EAP GRANT,
3.) F.Y. 19-20 में 278.39 करोड ACA FOR EAP LOAN,
4.) F.Y. 20-21 में 284.97 करोड ACA FOR EAP LOAN,
5.) F.Y. 20-21 में 286 करोड कैपिटल खर्चो के लिये,
6.) F.Y. 19-20 में 20205.84 करोड राज्य का शेयर,
7.) F.Y. 20-21 में 20337.54 करोड राज्य का शेयर,
आर्थिक सहायता के रूप में दिया गया है । इसके अतिरिक्त अनुच्छेद 293(3) के तहत वित्तीय वर्ष 2020-21 के दौरान छ0ग0 राज्य को 5374/- करोड रूण् की अतिरिक्त उधार राशि की सहमति दी गई।
उपरोक्त आबंटन लोकवित्त राज्य प्रभाग ,व्यय विभाग की बजटीय आबंटन एंव विस्तृत मांग के अलावा है।
महोदया, इसके अतिरिक्त वित्तीय वर्ष 2020-21 में जीएसटी कंपनशेसन के रूप में अतिरिक्त 3109/- करोड रू दिये गये।
छ0ग0 सरकार निरंतर केंद्र सरकार पर आर्थिक मसलों को लेकर अनर्गल बयानबाजी करती है, और जनता के सामने झूठ का पुलिंदा दिखाती है। जीएसटी क्षतिपूर्ति को लेकर भी कई अनर्गल आंकडे जीएसटी मंत्री द्वारा दिये गये थे।
इन सभी बातो को लेकर भाजपा सरगुजा द्वारा मांग की गई कि सभी आर्थिक मसलों पर छग सरकार को समझाईस दें ताकि केंद्र सरकार की नीतियों और आर्थिक आंकडों का सही लेखा जनता तक पहॅंच सके।
ज्ञापन देने में प्रमुख रूप से
सूरजपुर जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल, भाजपा महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता, उपाध्यक्ष प्रशांत शंकर त्रिपाठी, जिला सह कोषाध्यक्ष एवं आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक अभिषेक शर्मा, मधुसूदन शुक्ला, अजय सिंह बबलू, विनोद दुबे, सर्वेश तिवारी संजीव वर्मा, वीर सोनी, शानू कश्यप आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

पीजी कॉलेज के पास मिली युवती के लाश की हत्या की गुत्थी सुलझाने में पुलिस को मिली सफलता…

अम्बिकापुर :– पीजी कॉलेज अहाते से लगे निगम के गार्डन परिसर में 5 नवंबर की सुबह मिली महिला की साड़ी से बंधी लाश की गुत्थी को सुलझाने में पुलिस ने सफलता हासिल कर ली हैं। महिला की लाश के पास से आधार कार्ड भी मिला था जिसमें महिला की पहचान दिल्ली के शकूरपुर निवासी के रूप में की गई थी। इसी बीच पुलिस को पता चला कि लाश मिलने के करीब 200 मीटर दूर ही महिला एक होटल में काम कर रही थी।
गौरतलब है कि लुंड्रा थाना अंतर्गत ग्राम सेमरडीह निवासी संतोष गोंड़ पति करमू 40 वर्ष की साड़ी में लाश 5 नवंबर को अंबिकापुर पीजी कॉलेज परिसर से लगे गार्डन में मिली थी। लाश 3 दिन पुरानी थी तथा उसके पास ही दिल्ली के शकूरपुर का पता दर्ज आधार कार्ड मिला था। इसमें उसका नाम संतोषी करमू लिखा था।
इससे महिला के दिल्ली के होने की जानकारी लगी। पुलिस ने जब मामले की छानबीन शुरु की तो पता चला कि महिला दिल्ली में उक्त पते पर नहीं रहती है।
इसके बाद पुलिस ने और बारीकी से जांच की तो उसकी पहचान लुंड्रा थाना अंतर्गत सेमरडीह निवासी संतोष 40 वर्ष के रूप में पहचान हुई। बताया जा रहा है कि वह करीब 15-16 वर्ष पूर्व घर छोड़कर कमाने दिल्ली चली गई थी, यहां ही उसने आधार कार्ड बनवाया था।


ट्रक के खलासी ने की हत्या


दिल्ली से लौटने के बाद महिला अंबिकापुर के बबलू हलवाई के साथ कैटरिंग में काम करती थी। करीब 1 महीने से वह पीजी कॉलेज के मुख्य गेट से लगे राजवाड़े होटल में काम कर रही थी। वह शराब पीने की आदी थी। 1 नवंबर की रात वह नशे में हल्ला कर रही थी, जब स्टाफ ने मना किया तो वह वहां से चली गई। इसी बीच कुछ दूरी पर ट्रक का क्लीनर बतौली थाना अंतर्गत ग्राम देवरी डूमरडीह निवासी राहुल उर्फ अविनाश सिंह गोंड़ पिता तौहर सिंह 21 वर्ष खाना बनाकर सोने जा रहा था। उससे शराब पिलाने बोली।
शराब पीने के बाद उसने खलासी से 1 हजार रुपए मांगे, नहीं देने पर बलात्कार के केस में फंसाने की धमकी दी। इससे गुस्सा होकर खलासी ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और साड़ी में शव बांधकर निगम के गार्डन में फेंक दिया।

हत्या की गुत्थी सुलझाने कई टीमों का किया गया था गठन

हत्या की गुत्थी को सुलझाने के लिए कई टीमों का गठन किया गया था। वहीं हत्यारे की सूचना देने वालों के लिए 5 हजार रुपए का इनाम भी रखा था। पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसी बीच पुलिस को 1 नवंबर की रात करीब 11 बजे खलासी के साथ शनि मंदिर की ओर आते-जाते दिखी थी।
इसके बाद पुलिस ने आरोपी राहुल उर्फ अविनाश सिंह गोंड़ पिता तौहर सिंह 21 वर्ष को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली। उसने बताया कि वह मृतिका को एक माह से जानता था। मर्डर की आगे की कहानी भी उसने ही पुलिस को बताई।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

error: Content is protected !!