मैनपाट मनीष चौबे हिंद स्वराष्ट्र समाचारपत्र विकास खंड में जिला शिक्षा अधिकारी डॉ संजय गुहे सोमवार को मैनपाट विकासखंड के प्राथमिक शाला जामझरिया का निरीक्षण कर विद्यालय के नवाचारी गतिविधियों का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यालय के अन्य आवश्यकताओं के बारे में जानकारी ली और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूल की साज-सजा, टीएलम, शौचालय, मध्यान्ह भोजन निर्माण कक्ष का सूक्ष्मता से अवलोकन किया एवं अध्ययनरत विद्यार्थियों से शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने विद्यालय की उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण की सराहना करते हुए एक उत्कृष्ट नमूना बताया। इस दौरान सहायक परियोजना अधिकारी श्री रविशंकर पांडेय, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री तजम्मुल हसन, विद्यालय के शिक्षक अरविन्द गुप्ता, अरूण सिदार, प्रियंका लकड़ा उपस्थित थे।
मैनपाट मनीष चौबे हिंद स्वराष्ट्र समाचारपत्र सरगुजा जिला के एनएसएस प्रकोष्ठ के जिला संगठक श्री एसएन पाण्डेय जी का 7 दिवसीय विशेष शिविर के छठवीं दिवस पर आगमन ठीक 1 बजे हुआ सबसे पहले श्री पाण्डेय जी ने बच्चों से रूबरू हुए तत्पश्चात 1:30 बजे आश्रम उड़मकेला में शिविर स्थल पर आकस्मिक बैठक आहूत की गई जिसमें हायर सेकेंडरी बन्दना के समस्त स्टाफ विधायक प्रतिनिधि सबलदास एसएमडीसी के अध्यक्ष कृष्ण मनोहर जी प्राचार्य एवम एनएसएस संरक्षक श्री बनवारी राम भगत का आगमन हुआ शिविर में पाण्डेय जी द्वारा एनएसएस के स्वयंसेवकों से सात दिवसीय शिविर के बारे में पूछा स्वयंसेवकों ने उन्हें अपने जवाब से संतुष्ट किया और भविष्य में भी आगे आने हेतु आमंत्रित किया श्री पाण्डेय जी द्वारा स्वामी जी के जीवन दर्शन एवं वर्तमान परिपेक्ष में स्वयंसेवकों की महत्ता पर काफी प्रेरणा स्पद विचार रखे जिन्हें सभी ने करतल ध्वनि के साथ सराहा अन्य आगंतुकों द्वारा भी आज के परिपेक्ष में स्वयंसेवक की आवश्यकता एवं महत्व पर प्रकाश डालें और जीवन में परोपकार की भावना को अपनाने की लिए कहा संरक्षक एवं प्राचार्य जी द्वारा बच्चों को अपने कर्तव्य पथ पर अडिग रहने हेतु प्रोत्साहित किए एवं आभार प्रदर्शन किए कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी श्री राम कुमार गुप्ता श्रीमती जीरा यादव एवं श्रीमती सीमा द्वारा किया गया।
मैनपाट मनीष चौबे हिंद स्वराष्ट्र समाचारपत्र यूथ इंटक के जिला स्तरीय बैठक में माननीय स्वास्थ्य मंत्री एवं पंचायत मंत्री श्री टी एस सिंह देव जी के अनुशंसा पे इंटर प्रदेश अध्यक्ष दीपक दुबे एवं युवा इंटक प्रदेश अध्यक्ष चंद्रेशसिंह जी के निर्देशानुसार प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष शील एवं प्रदेश कांग्रेस सचिव शैलेश प्रताप सिंह जी जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राकेश गुप्ता के द्वारा अनुराग सोनी को जिला उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया अनुराग सोनी के कर्तव्य निष्ठा एवं संगठन के प्रति अपनी संपूर्ण समर्पण के कारण उन्हें इस पद से नवाजा गया अनुराग सोनी यूथ इंटक में अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहे साथी गरीब एवं मजदूर वर्ग के लोगों के लिए सदैव सहायक साबित हुए हैं आपको बता दें कि अनुराग सोनी अपने क्षेत्र के गरीब मजदूर वर्ग के लोगों के उत्थान में एक बड़ा योगदान रखते हैं उनके द्वारा लगातार निस्वार्थ भावना से गरीबों की मदद तथा मजदूरों की सहायता को देखते हुए उन्हें जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया
अम्बिकापुर हिंद स्वराष्ट्र समाचारपत्र। यूथ इंटक अम्बिकापुर में जिला अध्यक्ष सतीश घोष एवं कार्यकारिणी जिला अध्यक्ष दीपेश धर के द्वारा संगठन विस्तार करते हुए आज वाशिम अली को अम्बिकापुर विधानसभा अध्यक्ष चुना गया है।
अनिकेत सोनी के कर्तव्य निष्ठा एवं संगठन के प्रति अपनी संपूर्ण समर्पण के कारण उन्हें इस पद से नवाजा गया है। अनिकेत सोनी यूथ इंटक में अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं साथी गरीब एवं मजदूर वर्ग के लोगों के लिए सदैव सहायक साबित हुए हैं आपको बता दें कि अनिकेत सोनी अपने क्षेत्र के गरीब एवं मजदूर वर्ग लोगों के उत्थान में एक बड़ा योगदान रखते हैं। उनके द्वारा लगातार निस्वार्थ भावना से गरीबों की मदद तथा मजदूरों की सहायता को देखते हुए उन्हें जिला उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है।
अम्बिकापुर हिंद स्वराष्ट्र समाचारपत्र। यूथ इंटक अम्बिकापुर में जिला अध्यक्ष सतीश घोष एवं कार्यकारिणी जिला अध्यक्ष दीपेश धर के द्वारा संगठन विस्तार करते हुए आज वाशिम अली को अम्बिकापुर विधानसभा अध्यक्ष चुना गया है।
नियुक्ति पत्र
वाशिम अली के कर्तव्य निष्ठा एवं संगठन के प्रति अपनी संपूर्ण समर्पण के कारण उन्हें इस पद से नवाजा गया है। वसीम अली यूथ इंटक में अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं साथी गरीब एवं मजदूर वर्ग के लोगों के लिए सदैव सहायक साबित हुए हैं आपको बता दें कि वसीम अली अपने क्षेत्र के गरीब एवं मजदूर वर्ग लोगों के उत्थान में एक बड़ा योगदान रखते हैं। उनके द्वारा लगातार निस्वार्थ भावना से गरीबों की मदद तथा मजदूरों की सहायता को देखते हुए उन्हें अंबिकापुर विधानसभा अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है।
जिस पर वसीम अली ने प्रदेश उपाध्यक्ष श्री आशीष शील, यूथ इंटक जिला अध्यक्ष सतीश घोष एवं कार्यकारिणी जिला अध्यक्ष दीपेश धर का दिल से आभार व्यक्त किया।
मनीष चौबे मैनपाट हिंद स्वराष्ट्र समाचारपत्र विकासखण्ड के ग्राम पंचायत बिसरपानी स्थित पर्यटन स्थल उल्टापानी में पर्यटन विकास को गति देने के लिए सड़क, सामुदायिक शौचालय, पेयजल, शेड निर्माण के साथ ही हाईमास्ट लाईट भी लगाए जाएंगे। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री अमरजीत भगत ने रविवार को उल्टापानी का निरीक्षण कर वहां पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक विकास कार्यों का कार्ययोजना बनाने अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान बिसरपानी के अटल चौक से मछली नदी तक 5.7 किलोमीटर सड़क नवीनीकरण हेतु भूमिपूजन भी किया गया। खाद्य मंत्री ने उल्टापानी में ग्राम पंचायत द्वारा निर्मित सामुदायिक शौचालय को मरम्मत कर बेहतर करने तथा पानी की व्यवस्था हेतु बोर खनन करने कहा। उन्होंने पर्यटकों के बैठने के लिए शेड एवं पैगोडा निर्माण के साथ ही हाईमास्ट लाईट लगाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही ढलान की ओर उतरने के लिए कई स्थानों पर सीढ़ी बनाने तथा मिट्टी के कटाव को रोकने के लिए रिटेंनिंगवॉल बनाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने पर्यटकों के लिए वाहन पार्किंग की व्यवस्था के लिए जमीन का समतलीकरण कराने कहा। खाद्य मंत्री ने उल्टापानी में विभिन्न निर्माण कार्यों के कार्ययोजना तैयार करने के लिए एसडीएम, जनपद सीईओ तथा वन विभाग के अधिकारियों को बैठक करने के निर्देश दिए। एयरपोर्ट का निरीक्षण- खाद्य मंत्री ने दरिमा स्थित मां महामाया एयरपोर्ट के उन्नयन कार्यों का निरीक्षण कर तय समय में कार्य पूरा करने के लिए ठेकेदार से तेजी से कार्य कराने के निर्देश दिए। उन्होंने शासकीय स्कूल की शिफ्टिंग होने के पश्चात नए शासकीय भवन उपलब्ध कराने के लिए डीएमफ से स्वीकृत कराने के निर्देश दिए। इसके पश्चात खाद्य मंत्री ने नवानगर बाजार के पास पीएमजीएसवाई द्वारा निर्मित पुल का निरीक्षण किया एवं पुल के जर्जर होने पर पुनः निर्माण करने तथा नवानगर सड़क का नवीनीकरण कराने के निर्देश दिए। इसी प्रकार नवानगर उप स्वास्थय केन्द्र तक पक्का सड़क बनाने के भी निर्देश दिए।इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ गांव सेवा आयोग सदस्य अटल बिहारी यादव महामंत्री बालेश्वर यादव मंत्री प्रतिनिधि गणेश सोनी लकी सोनी, गोल्डी सोनी , विकास खंड शिक्षा अधिकारी एस डी पांडे एवम सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी तज्जमुल हसन, सतीश तिवारी बी आर सी एवं भारी संख्या में ग्रामीण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे
मनीष चौबे मैनपाट हिंद स्वराष्ट्र समाचारपत्र छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री अमरजीत भगत ने रविवार को अम्बिकापुर एवं मैनपाट विकासखण्ड के धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण निकट व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने उपार्जन केंद्रों से मिलरों के द्वारा धान के उठाव में तेजी लाने के निर्देश दिए ताकि बारदाने की समस्या न हो। खरीदी केंद्रों में किये गए व्यवस्थाओं से संतुष्टि जताई। इस दौरान उन्होंने किसानों से बात कर धान बेचने में किसी प्रकार की समस्या हो तो बताने कहा। किसानों ने धान खरीदी केंद्रों में अच्छी व्यवस्था होने तथा किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं होने की बात कही। खाद्य मंत्री ने सबसे पहले अम्बिकापुर विकासखण्ड के करजी खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। यहां पंजीकृत किसानों की संख्या तथा रकबा की जानकारी ली। उन्होंने किसानों के रकबा कम होने की समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। बताया गया कि इस वर्ष ससौली नया धान खरीदी केंद्र बन जाने से किसानों की संख्या यहां कम हुई है। अब 9 गांव के किसान यहां धान बेचेंगे। दरिमा खरीदी केंद्र के निरीक्षण के दौरान खरीदी केंद्र के नजदीक से गुजर रहे बिजली तार को शिफ्ट कराने तथा बाउंड्री वाल के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। इसके पश्चात नवीन धान खरीदी केंद्र रकेली का निरीक्षण किया। यहां किसानों के द्वारा खरीदी केंद्र अन्य स्थान पर बनाने की मांग की जिस पर स्थान चिन्हांकन करने के निर्देश एसडीएम व तहसीलदार को दिए। मैनपाट विकासखण्ड के कमलेश्वरपुर एवं नर्मदापुर सहकारी समिति में निरीक्षण के दौरान खाद्य मंत्री ने बारदाना गोदाम तथा अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बारिश की संभावना को देखते हुए खरीदे गए धान को बारिश से बचने अच्छी तरह से त्रिपाल से ढकने तथा पानी निकासी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत की उपस्थिति में बच्चों को मध्यान्ह भोजन योजना के तहत सूखा राशन का वितरण विकासखंड स्तरीय शिविर ब्लाक मुख्यालय नर्मदापुर मैनपाट में जिला पंचायत सीईओ सरगुजा , एस डी पाण्डेय विकास खंड शिक्षा अधिकारी, सहायक विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी तज्जमुल हसन, सतीश तिवारी बीआरसी ,अनिलेश तिवारी बी आर पी, बुधना राम प्रधान पाठक , द्वारा मध्यान भोजन सुखा राशन का वितरण किया गया किया वितरण में शिक्षा विभाग के निम्न कर्मचारी समलित रहे गजानंद दास, मोजसम खान , लोकनरायण दास, अगस्तुक , अंजना कुजूर , आरती ठाकुर , तारावती यादव, धंजय वर्मा , सत्यप्रकाश गुप्ता एवम अमित कुमार सिन्हा आदि उपस्थित थे।
निरक्षण करते खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगतसुखा राशन वितरित करते अधिकारी एवं कर्मचारी
आज का राशिफल एवं पंचांग-5 दिसंबर 2021, रविवार 🎉🌷🌺💐🌹🏵️🌸🔥🎯 आचार्य डॉ अजय दीक्षित
शुभ विक्रम संवत-2078,शक संवत्-1943,हिजरी सन्-1942,ईस्वी सन्-2021 अयन-दक्षिणायन संवत्सर-आनन्द कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि और दिन शुक्रवार है। आज विशाखा नक्षत्र रहने के साथ ही चंद्र का गोचर तुला राशि पर होगा।
सूर्योदय : सुबह 6 बजकर 36 मिनट पर
सूर्यास्त : शाम 5 बजकर 33 मिनट पर
तिथि प्रतिपदा – रात 11.14 पीएम तक तत्पश्चात द्वितीया नक्षत्र विशाखा – रात 02.23 एएम (6 अक्टूबर) तक तत्पश्चात अनुराधा योग आयुष्मान – सुबह 07.03 एएम, सौभाग्य- 03.09 पीएम तक तत्पश्चात शोभन वार शुक्रवार पक्ष शुक्ल करण किंस्तुघ्न -दोपहर 01.00 पीएम, बव-11.14 पीएम तक तत्पश्चात बालव सूर्य राशि तुला राशि पर चंद्र राशि रात 09.04 पीएम तक तुला राशि पर तत्पश्चात वृश्चिक राशि पर अभिजित मुहूर्त पूर्वान्ह 11:43 एएम से 12:26 पीएम तक विजय मुहूर्त दोपहर 01:54 पीएम से 02:38 पीएम तक निशिथ काल रात 11:39 पीएम से 12:31 एएम तक (6 नवंबर) गोधूलि मुहूर्त संध्या 05:22 पीएम से 05:46 पीएम तक ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04:52 एएम से 05:44 एएम तक (6 नवंबर) अमृत काल संध्या 06:35 पीएम से 08:00 पीएम तक सर्वार्थसिद्धि योग रात 02:23 एएम से 06:37 एएम तक (6 नवंबर) राहुकाल सुबह 10:42 एएम से 12:04 पीएम तक 🎯🔥🌸🏵️🌹💐🌺🌷🎉 आज का राशिफल 🌷🌷🌷🌷🌷
मेष:-
मुश्किल लक्ष्य सहज ही प्राप्त कर लेंगे | नए काम का प्रस्ताव मिलेगा | परीक्षा में सफल होंगे | कानूनी मामले पक्ष में सुलझेंगे | प्रियजन से मुलाकात संभव हैं | स्वास्थ्य में ताजगी रहेगी | 🌷🎉🌺💐🌹🏵️🌸🔥🎯
वृष:-
अपनों की खुशी के लिए दिल खोलकर खर्च करेंगे | जिसे चाहते हैम उसके साथ वक्त बिताएंगे | अपनों के रूखे व्यवहार से खिन्नता होगी | स्वास्थ्य में सुधार आएगा | समय अच्छा रहेगा | 🎯🔥🌸🏵️🌹💐🌺🎉🌷
मिथुन:-
सुख-सुविधा पर खर्च होगा | भागदौड़ कर काम निकलवा लेंगे | सामाजिक दायरा बढ़ाने का प्रयास करेंगे | मधुर व्यवहार सबका दिल जीत लेंगे | जीवनसाथी की भावनाओं की कद्र करें। 🌷🎉🌺💐🌹🏵️🌸🔥🎯
कर्क:-
रुकावटे दूर होगी | सुख-सुविधा के सामान पर खर्च करेंगे | प्रेम-प्रेसंग में सफलता मिलने से युवा उत्साहित रहेंगे | मधुर व्यवहार से सबका दिल जीत लेंगे | धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेंगे | 🎯🔥🌸🌹💐🌺🎉🌷
सिंह:- काम के संबंध में आश्वासन मिलेंगे | प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है | समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी | अटके कार्य परिजनों के सहयोग से पूरे होंगे | मधुर व्यवहार से सबका दिल जीत लेंगे | 🌷🌺💐🌹🌸🔥🔥🎯🏵️
कन्या:-
किसी से अचानक मुलाकात मित्रता का रूप लें सकती है | जिवनसाथी के संबंधों में सुधार होगा | जरूरतमंदों की मदद करने से खुशी मिलेगी | 🏵️🎯🔥🌸🌹💐🌺🌷🎉
तुला:-
लक्ष्य प्राप्ति के लिए संघर्ष करना पड़ेगा | अनजान लोगों पर भरोसा करना ठीक नहीं | लेखन और कला से जुड़े लोगों को सम्मान मिलेगा | बेरोजगार युवको को नया रोजगार मिल सकता हैं | 🎉🌷🌺💐🌹🌸🔥🎯🏵️
वृश्चिक:-
विवादास्पद मामला सुलझा लेंगे | रीति-नीति की प्रशंसा मिलेगी | विरोधी प्रवृत्ति पर अंकुश लगेगा | कारोबारी समाधान होगा | युवाओं को नया रोजगार मिलेगा | 🏵️🎯🔥🌸🌹💐🌺🌷🎉
धनु:-
मुश्किल हालात में परिवार का साथ मिलेगा | विरोधी अड़चने खड़ी करने की कोशिश करेंगे | प्रॉपर्टी खरीदने का मन बनेगा | प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के आसार हैं | 🎉🌷🌺💐🌹🌸🔥🎯🏵️
मकर:-
लाभदायी योजना में पूंजी निवेश करेंगे | सोच – समझकर वादा करें | वाणी पर नियंत्रण रखें | आर्थिक स्थिति सुढृढ होगी | उच्च अध्ययन के लिए विदेश जाना पडेगा | 🏵️🎯🔥🌹🌹💐🌺🌷🎉
कुंभ:-
नए काम की बजाय चल रहे कार्य में ही अच्छा लाभ होगा | युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के आसार है | यात्रा का कार्यक्रम निरस्त हो सकता है | 🎉🌷🌺💐🌹🔥🎯🏵️🌸
मीन:-
सहयोगियों की भवना का ध्यान रखेंगे , पारिवारिक समस्याओं का समाधान होगा | जनकल्याण के कार्यक्रम से जुडकर प्रसन्नता होगी | क्रोध पर नियंत्रण रखें | 🌸🏵️🎯🔥🌹💐🌺🌷🎉एक्स
अम्बिकापुरहिंद स्वराष्ट्र समाचार पत्र आज के दौर में जब हमारे देश में बड़े-बड़े एवं महंगे मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल खुल रहे हैं जहां लोगो की हर बीमारी का बेहतर इलाज संभव होता हैं। लेकिन वही कुछ लोग है जो बड़े-बड़े हॉस्पिटलों में बड़े बिल बनने के डर से खास करके गरीब और मध्यम वर्ग के लोग इन बिलों से बचने के लिए छोटी जगहों पर कुछ तुच्छ झोलाछाप डॉक्टरों के पास जाते हैं और कम पैसे में इलाज के लिए अपनी जिंदगी को खतरे में डाल देते हैं। इन्हीं सब बातों का फायदा उठाकर रोड के बगल में लगने वाली टफरी की तरह बिना किसी सरकारी मान्यता के लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ करने के लिए अपना दुकान खोल कर बैठ जाते हैं। हम बात कर रहे हैं गैर मान्यता प्राप्त फर्जी झोलाछाप डॉक्टरों और उनके द्वारा चलाए जा रहे फर्जी हॉस्पिटलों की जिससे लोगों की जिंदगी कभी भी खतरे में आ सकती है और उनकी जान जा सकती है।
न्यू व्यापारी मेडिकल दवाई दुकान के नाम पर कर रहा लोगों का इलाज
चठिरमा स्थित न्यू व्यापारी मेडिकल जिसके संचालक विश्वजीत व्यापारी और फार्मेसिस्ट सुमित व्यापारी को केवल मेडिकल शॉप चलाने की अनुमति है लेकिन इनका लालच दवाई दुकान चलाकर खत्म नहीं हो रहा और यह लोग खुद को डॉक्टर समझकर लोगों का इलाज करने पर उतर आए हैं, और लोगों को बिना पर्ची के दवा इंजेक्शन पूरी तरह से मेडिकल सलाह आदि दे रहे हैं। हम पूछना चाहते हैं की ऐसी गैर मान्यता प्राप्त फर्जी झोलाछाप डॉक्टर किस अधिकार के तहत और लोगों को चिकित्सीय सलाह दे रहे हैं और उनका उपचार कर रहे हैं।आखिर ऐसे झोलाछाप डॉक्टरों को यह अधिकार किसने दिया है कि वह बगैर मान्यता प्राप्त या नर्सिंग होम एक्ट की मान्यता लिए बिना केवल दवाई दुकान के आधार पर लोगों का इलाज कर सके। लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ करने वाले ऐसे झोलाछाप घुमंतू डॉक्टरों पर कार्रवाई करने में विभाग इतना शर्मा क्यों रहा है।
हिंद स्वराष्ट्र की टीम को आते देख दुम दबाकर भागे पिता – पुत्र
जब इस बात की जानकारी हमे मिली कि चठिरमा स्थित न्यू व्यापारी मेडिकल के द्वारा अवैध तरीके से लोगों का इलाज किया जा रहा हैं तब हमने इस मामले में न्यू व्यापारी मेडिकल के संचालक विश्वजीत व्यापारी और फार्मासिस्ट सुमित व्यापारी से मामले की जानकारी लेने की कोशिश की। लेकिन हिंद स्वराष्ट्र की टीम और कैमरा देखते ही दोनो पिता पुत्र शटर गिराकर भाग खड़े हुए।
अगर आपने कोई गलती नहीं की है तो भाग क्यों रहे हैं।
न्यू व्यापारी मेडिकल के संचालक के द्वारा यदि कोई गलती नहीं की गई है तो फिर वह लोग हिंद स्वराष्ट्र की टीम को आते देख भागे क्यों?? उनके वहां से भागने से यह साबित होता है कि कहीं ना कहीं इनकी चोरी सामने आ चुकी है जिस विषय में बोलने के लिए इनके पास कुछ नहीं है।
माननीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा किसी भी झोलाछाप को बख्शा नहीं जाएगा होगी कार्रवाई।
जब हमने इस बारे में माननीय स्वास्थ्य मंत्री से इस संबंध में जानकारी लेनी चाहि तो उन्होंने कहा कि किसी भी अवैध गैर मान्यता प्राप्त झोलाछाप डॉक्टरों को जो लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे लोगों पर उचित कार्रवाई की जाएगी। माननीय स्वास्थ्य मंत्री जी ने आगे कहा कि आप इस घटना की शिकायत मुझसे लिखित तौर पर करें ताकि हम इस संबंध में उचित कार्रवाई कर सकें। स्वास्थ्य मंत्री श्री टी एस सिंह देव जी के इस बयान से यह स्पष्ट है कि ऐसे झोलाछाप डॉक्टरों को अब और लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ करने का अधिकार नहीं मिलेगा और ऐसे लोगों पर प्रशासन दंडात्मक और कठोर कार्रवाई करेगी।
आखिर चंद पैसों की लालच लोगों की जिंदगी से बड़ी कैसे हो सकती है।
आज हम देख रहे हैं की वैश्विक महामारी कोरोना के दौरान मेडिकल स्टाफ ने पूरी जान झोंक दी थी लोगों की जिंदगी बचाने में और बहुत ही सराहनीय कार्य करते हुए लोगों की जिंदगी बचाई लेकिन ऐसे डॉक्टरों की अच्छी छवि को धूमिल करने के लिए खुद को डॉक्टर कहने वाले झोलाछाप डॉक्टर लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ कर उन्हें मौत बांट रहे हैं वह भी चंद पैसों की लालच में जिससे मानवता शर्मसार हो रही है अब ऐसे में सवाल उठता है कि 20 ₹50 क्या किसी इंसान की जिंदगी से ज्यादा कीमती है क्या आपकी और सही तरीके से पैसे नहीं कमा सकते लेकिन यह सब बातें न्यू व्यापारी मेडिकल और उनके संचालक कुछ समझ में नहीं आ रही है जो, दोनों पिता-पुत्र अपने आप को गरीबों का मसीहा और कम पैसों में इलाज करने वाले महान डॉ समझकर लोगों का इलाज कर रहे हैं और उनकी जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं क्या ऐसे झोलाछाप लोगों के पास फार्मेसी की डिग्री होने से उन्हें एमबीबीएस डॉक्टर के जितना नॉलेज रहता है और यदि रहता है तो एमबीबीएस करने की क्या आवश्यकता है और यदि नहीं रहता है तो इन झोलाछाप डॉक्टरों को इतनी हिम्मत कहां से मिल रही है कि वह लोग धड़ल्ले से फर्जी तरीके से लोगों का इलाज कर रहे हैं।
माननीय स्वास्थ्य मंत्री जी बयान के बाद यह स्पष्ट है कि अब ऐसे झोलाछाप डॉक्टरों को लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ करने के लिए विधिवत कार्रवाई का सामना अवश्य करना पड़ेगा।
अम्बिकापुर :– कोरोना के नए वैरियंट ओमिक्रॉन की एंट्री भारत में हो चुकी है। यह कोरोना वायरस से काफी खतरनाक बताया जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका में इस वैरियंट ने ज्यादा लोगों को अपनी चपेट में लिया है। दक्षिण अफ्रीका सहित दूसरे देशों से भारत आने वाले लोगों पर भी सरकार द्वारा कड़ी नजर रखी जा रही है। पूरी सतर्कता बरती जा रही है कि इस वैरियंट की चपेट में कोई न आए। ओमिक्रॉन (Omicron) के खतरे के बीच छत्तीसगढ़ में भी 217 लोग विदेश से लौटे हैं। सभी को टेस कर आरटी-पीसीआर जांच की गई है और 8 दिन के लिए होम आइसोलेट किया गया है। इधर अंबिकापुर के भी 4 लोगों के विदेश से लौटने की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया। इसमें एक सेना का जवान तथा पति-पत्नी व बेटी शामिल हैं।
आर्मी जवान के अलावा पति-पत्नी व बेटी शामिल स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक अंबिकापुर के जिन 4 लोगों के विदेश से लौटने की सूचना मिली है उनमें आर्मी का जवान के अलावा पति-पत्नी व बेटी शामिल हैं। इनमें से एक ही परिवार की पत्नी व बेटी रायपुर में हैं जबकि पति अंबिकापुर लौटा है। रायपुर स्वास्थ्य विभाग ने पत्नी व बेटी का आरटीपीसीआर (RT-PCR Test) जांच किया है, जबकि यहां भी स्वास्थ्य विभाग ने पति की जांच की है। इसके अलावा एक सेना का जवान भी अंबिकापुर लौटा है, वह यूएई गया था। स्वास्थ्य विभाग (Health Department) द्वारा उसे भी ट्रेस कर लिया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अंबिकापुर पहुंचे दोनों को 8 दिन के लिए होम आइसोलेट कर दिया गया है, जबकि 2 को रायपुर में होम आइसोलेट किया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने यह भी बताया कि सभी विदेश से बैंगलोर हवाई अड्डे पर उतरे थे, यहां भी उनकी आरटीपीसीआर जांच हुई थी।
अम्बिकापुर :– अम्बिकापुर में दंपती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली हैं। दोनों के शव शुक्रवार की शाम उनके घर में लटके मिले। दंपती 3 दिन से घर से बाहर नहीं निकले थे। जब घर के अंदर से बदबू बाहर आने लगी तब परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जब दरवाजा तोड़ा तो उनके खुदकुशी करने का पता चला। पुलिस को मौके से दो अलग-अलग सुसाइड नोट भी मिले हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली थाना क्षेत्र के स्टेट बैंक मेन ब्रांच के पीछे रहने वाले विवेक गुप्ता (46) एक निजी कंपनी में कर्मचारी थे। वहीं उनकी पत्नी श्वेता गुप्ता (42) हाउस वाइफ थी। दोनो पति पत्नी मकान के फर्स्ट फ्लोर पर रहते थे, जबकि ग्राउंड फ्लोर पर विवेक गुप्ता के छोटे भाई अपने परिवार के साथ रहते है। विवेक और श्वेता की शादी को करीब 20 साल हो चुका था, लेकिन उनको कोई बच्चा नहीं था।
पुलिस दरवाजे का लॉक तोड़कर अंदर घुसी CSP पुष्कर शर्मा ने बताया कि मंगलवार रात से दंपती को किसी ने घर से निकलते नहीं देखा था। आज शाम को जब घर में बदबू आई तो विवेक का छोटा भाई ऊपर देखने के लिए पहुंचा, लेकिन दरवाजा बंद था। उसने काफी देर दरवाजा खटखटाया, लेकिन जब कोई जवाब नहीं मिला तो उसने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद स्थानीय लोगों के सामने लॉक तोड़कर पुलिस अंदर घुसी।
दो अलग-अलग सुसाइड नोट मिले अंदर बेडरूम में विवेक का शव फांसी से लटक रहा था, जबकि उसकी पत्नी का शव किचन में लटका हुआ था। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। मौके से दो सुसाइड नोट भी मिले हैं। पुलिस अभी जांच करने की बात कहकर उसमें क्या लिखा है, इस बारे में बता नहीं रही है। हालांकि माना जा रहा है कि संतान नहीं होने के कारण दंपती ने ऐसा कदम उठाया है।
देश में भी कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रोन के दो मामले सामने आए हैं। ये दोनों मामले कर्नाटक से सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार ओमीक्रोन संक्रमित दोनों व्यक्तियों की उम्र 66 वर्ष और 46 वर्ष है। ये दोनों मामले जीनोम सीक्वेंसिंग के द्वारा ही पता लगाए गए हैं। हालांकि स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि हमें घबराने की जरूरत नहीं है। लेकिन कोरोना प्रोटोकॉल का पालन किए जाने की सख्त आवश्यकता है।
देश में कोरोना वायरस के मामले भी काफी तेजी से बढ़ने लगे हैं। इसकी वजह से कई शहरों में ऐहतियातन बचाव के उपाय शुरू कर दिए गए हैं। राजधानी दिल्ली में बुधवार को कोरोना वायरस के 39 नए मरीज मिले। हालांकि किसी भी संक्रमित के दम तोड़ने की पुष्टि नहीं हुई। यहां संक्रमण दर 0.07 प्रतिशत है।
कोविड-19 के ओमीक्रोन स्वरूप ने भी विश्व की परेशानी और बढ़ा दी है। वायरस के नए स्वरूप से संक्रमण के मामले कई जगह सामने आए हैं। इसके चलते जापान समेत कई देशों ने यात्रा प्रतिबंधों को कड़ा कर दिया। अमेरिका में भी ओमिक्रोन का पहला मामला पाया गया है। दक्षिण अफ्रीका से 22 नवंबर को अमेरिका पहुंचे शख्स में संक्रमण कि पुष्टि हुई है। ओमीक्रोन के बारे में ज्यादा जानकारी अभी नहीं है, जैसे कि यह कितना संक्रामक है, क्या यह टीकों को चकमा दे सकता है आदि। हालांकि,यूरोपीय आयोग प्रमुख ने स्वीकार किया है कि विश्व को इस बारे में वैज्ञानिकों का और जवाब देना लंबा खींच सकता है।
मुंबई :– मुंबई में दक्षिण अफ्रीका से आए 4 यात्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उनके सैंपल्स को जीनोम टेस्टिंग के लिए भेजा गया है। मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने बताया कि ‘एट रिस्क’ देशों से आने वाले यात्रियों का RT-PCR अनिवार्य किया गया है। वहीं, ओमिक्रॉन के खतरे के बीच दिल्ली में एट रिस्क देशों से आए 4 और लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। उन्हें लोक नारायण जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके सैंपल को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सतेंदर जैन ने कहा कि विदेश से आने वाले हर यात्री के लिए एयरपोर्ट पर RT-PCR टेस्ट कराना अनिवार्य होगा।
ओमिक्रॉन के खतरे पर राज्यों के साथ स्वास्थ्य मंत्री की बैठक स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडवीय आज राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मंत्रियों से बैठक करेंगे। इसमें एयरपोर्ट्स पर कोरोना टेस्टिंग और सर्विलांस के उपायों की समीक्षा की जाएगी। कल ही भारत ने विदेश से आने वाले यात्रियों के लिए नियमों को कड़ा किया है, खासतौर से उन देशों से जहां ओमिक्रॉन केस मिले हैं।
एक्टिव केस 1 जून 2020 के बाद पहली बार 1 लाख से कम हुए देश में कोरोना के एक्टिव केस पूरे डेढ साल बाद एक लाख से कम हुए हैं। आज एक्टिव केस की संख्या 99,753 है। पिछले साल 1 जून को 97,009 एक्टिव मामले थे। रिकवरी रेट 98.35% है। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के खतरे के बीच एक्टिव केस कम होना राहत की खबर है। बीते 24 घंटों में देश में 9,765 नए केस दर्ज किए गए हैं। 477 लोगों की कोरोना संक्रमण से जान गई है, जबकि 8,548 लोगों ने इस बीमारी को मात दी है।
मुंबई में इंटरनेशनल फ्लाइट से लौटने वाले तीन लोग पॉजिटिव देश में इंटरनेशनल फ्लाइट से लौटने वालों का RT-PCR टेस्ट करने की गाइडलाइंस लागू होने के बाद बुधवार को मुंबई में तीन पैसेंजर पॉजिटिव मिले। ये पैसेंजर मॉरीशस और लंदन से लौटे थे। इनके अलावा मंगलवार को आइसोलेट किए गए एक विदेशी यात्री की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट भी बुधवार को पॉजिटिव आई है। इन चार नए मामलों के साथ ही अब मुंबई में नए कोरोना वैरिएंट ओमिक्रॉन के संदिग्ध केस की संख्या पांच हो गई है। इन चारों के सैंपल भी जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेज दिए गए हैं।
सीरम इंस्टीट्यूट ने बूस्टर डोज के रूप में कोवीशील्ड के लिए DCGI की मंजूरी मांगी पुणे की सीरम इंस्टीट्यूट (SII) ने भारत में बूस्टर डोज के रूप में कोवीशील्ड वैक्सीन के लिए DCGI से अनुमति मांगी है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने देश में वैक्सीन के पर्याप्त स्टॉक और नए कोरोना वायरस वैरिएंट के उभरने की आशंका के चलते बूस्टर शॉट की मांग का हवाला दिया है। देश के ड्रग्स कंट्रोलर जनरल (DCGI) को दिए आवेदन में सीरम इंस्टीट्यूट के नियामक मामलों के डायरेक्टर प्रकाश कुमार सिंह ने बताया कि ब्रिटेन की मेडिकल रेगुलेटरी ने एस्ट्राजेनेका की कोविड वैक्सीन की बूस्टर खुराक को पहले ही मंजूरी दे दी है। ऐसे में भारत में भी कंपनी के वैक्सीन को मंजूरी देनी चाहिए।
नई दिल्ली राजधानी दिल्ली में कल से सभी स्कूल को बंद करने का फैसला किया गया है। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने आज ही दिल्ली सरकार से प्रदूषण के बाद भी स्कूल खोलने पर सवाल पूछा था। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने आज कहा, ‘दिल्ली में प्रदूषण के कारण सभी स्कूलों को कल से अगले आदेश तक बंद करने का फैसला किया गया है।’ गौरतलब है कि आज सुप्रीम कोर्ट राज्य सरकार को स्कूल खोलने के फैसले पर फटकार लगाई थी। शीर्ष अदालत ने सरकार से पूछा कि जब वयस्कों को घर से काम करने की इजाजत है तो बच्चों को स्कूल क्यों बुलाया जा रहा है?
दिल्ली के डेप्युटी सीएम मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा कि प्रदूषण के मद्देनजर दिल्ली के सभी स्कूल अगले आदेश तक बंद रहेंगे। हालांकि, बोर्ड से संबंदित परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही चलेंगी।
गौरतलब है कि दिल्ली सरकार ने 29 नवंबर से राज्य में स्कूलों को खोलने की घोषणा कर दी थी। इस बीच, पिछले कुछ वक्त से दिल्ली की हवा बेहद खराब स्तर पर पहुंच गई है।
आज का राशिफल एवं पंचांग-2 दिसंबर,2021, गुरुवार 🌹🎉🏵️🌺🔥💐🎯🌷🌸 आचार्य डॉ अजय दीक्षित शुभ विक्रम संवत-2078,शक संवत-1943,हिजरी सन्1942,ईस्वी सन् 2021 अयन- दक्षिणायन संवत्सर-आनन्द मार्गशीर्ष मास की कृष्ण पक्ष त्रयोदशी तिथि और दिन गुरुवार है। आज स्वाति नक्षत्र रहने के साथ ही चंद्र का गोचर तुला राशि पर होगा।
सूर्योदय : सुबह 6 बजकर 56 मिनट पर
सूर्यास्त : शाम 5 बजकर 24 मिनट पर
तिथि त्रयोदशी- रात 08.26 पीएम तक तत्पश्चात चतुर्दशी नक्षत्र स्वाति- संध्या 04.28 पीएम तत्पश्चात विशाखा योग शोभन- संध्या 5.00 पीएम तक तत्पश्चात अतिगंड वार गुरुवार पक्ष कृष्ण करण गर -सुबह 10.04 एएम , वणिज – रात 8.26 पीएम, विष्टि -सुबह 6.43 एएम (3 दिसंबर) तत्पश्चात शकुनि सूर्य राशि वृश्चिक राशि अभिजित मुहूर्त पूर्वान्ह 11:50 एएम से 12:31 पीएम तक विजय मुहूर्त दोपहर 01:55 पीएम से 02:37 पीएम तक निशिथ काल रात 11:44 पीएम से 12:38 एएम तक (3 दिसंबर) गोधूलि मुहूर्त संध्या 05:13 पीएम से 05:37 पीएम तक ब्रह्म मुहूर्त सुबह 05:08 एएम से 06:02 एएम तक (3 दिसंबर) अमृत काल संध्या 08:31 एएम से 09:58 एएम तक तत्पश्चात सुबह 05:56 एएम से 07:22 एएम (3 दिसंबर) तक राहुकाल दोपहर 01:29 पीएम से 02:47 पीएम तक 🌸🌷🎯💐🔥🌺🏵️🎉🌹 आज का राशिफल 🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️
मेष:-
आपको कर्ज की रकम वापस मिल सकती है। आज आप बेहद खुश रहेंगे। युवाओं के लिए रिश्ते की बात चल सकती है। कैरियर बनाने में सफलता मिलेगी। धनलाभ के योग बन रहे हैं। शत्रु परास्त होंगे।सेहत ठीक रहेगी। छात्रों की दिक्कत दूर होगी। 🏵️🌹🎉🌺🔥💐🎯🌷🌸
वृष:-
धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। आपको खुशखबरी मिलेगी। जिम्मेदारी को पूरी तरह निभा पाएंगे। दफ्तर में आपकी सराहना होगी। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। रूके हुए काम पूरे होंगे। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बना रहेगा। 🌸🌷🎯💐🔥🌺🎉🌹🏵️
मिथुन:-
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। ज्यादातर काम को पूरा करने में आप सफल रहेंगे। आर्थिक दिक्कतें दूर होंगी। धन लाभ होगा। परिवार की समस्या का हल मिलेगा। छात्रों को सफलता मिलेगी। आपकी सहजता से लोग प्रभावित रहेंगे। जोखिम लेनें से बचें। 🏵️🌹🎉🌺🔥💐🌷🌸💐
कर्क:-
आज का दिन ठीक रहेगा। आज नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। विद्यार्थियों के सफलता मिलेगी।यात्रा करते वक्त सावधान रहेें। जोखिम वाले कार्यों से दूर रहें। 💐🌸🌷🔥🌺🎉🌹🏵️🎯
सिंह:-
दिक्कतें दूर हो जाएंगी। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। दफ्तर में लंबित काम पूरे होंगे। युवाओं को सफलता मिलेगी। धनलाभ होगा। उधार की रकम वापस मिलेगी। अपने धार्मिक स्थल जा सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। बातचीत करने के दौरान निजी चर्चा न करे। 🎯🏵️🌹🎉🌺🔥🌷🌸💐
कन्या:-
आज आपका दिन काफी भागदौड़ में बीतेगा। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। मानसिक स्थिति मजबूत रहेगी। परिवार के लोगों से मधुर संबंध रहेंगे। आप आज सभी जिम्मेदारियों को पूरा कर पाएंगे। सेहत ठीक रहेगी। पति-पत्नी के बीच मधुरता रहेगी। 💐🌸🌷🔥🌺🎉🌹🏵️🎯
तुला:-
आप सकारात्मकता से भरपूर रहेंगे। आपके रूके हुए काम पूरे होने से आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। युवाओं को कैरियर से जुड़ी सफलता मिल सकती है। आज आप किसी भी काम को टालने से बचें। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी। 🎯🏵️🌹🎉🌺🔥🌷🌸💐
वृश्चिक:-
जिम्मेदारी बढ़ने से तनाव हो सकता है। पारिवारिक परेशानी के चलते आप विचलित रहेंगे। व्यवसाय में लाभ होने के आसार हैं। किसी अनजान व्यक्ति से सावधान रहें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। छात्रों की पढ़ाई ठीक चलेगी। किसी नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। 💐🌸🌷🔥🌺🌹🌹🏵️🎯
धनु:-
निजी बातें शेयर नहीं करें। किसी काम में निवेश का विचार अभी त्याग दें। सेहत ठीक रहेगी। घर-परिवार से जो आपको जिम्मेदारी मिलेगी उसे आप पूरा करने में सफल रहेंगे। आर्थिक उन्नति के रास्ते खुलेंगे। धनलाभ होगा। छात्रों के लिए अच्छा दिन है। जोखिम को टालें। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। 🎯🏵️🌹🌺🔥🌷🌸💐🎉
मकर:-
कामयाबी मिलेगी। परिवार के किसी सदस्य के साथ मतभेद हो सकते हैं। व्यवसाय को आगे बढ़ाने का प्लान बना सकते हैं। आज निवेश का विचार त्याग दें। किसी अनजान व्यक्ति की बातों में न आएं। सामाजिक रूप से आपकी सराहना होगी। आपके विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। 🎉💐🌸🌷🔥🌺🌹🏵️🎯
कुंभ:-
रिश्तेदारों की ओर से खुशखबरी मिलेगी। पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ेगी। कानूनी मामले आगे बढ़ेंगे। आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा।आर्थिक लाभ होने की संभावना है। छात्रों की दिक्कत दूर होगी।मित्रों से मुलाकात होगी। 🎯🏵️🌹🌺🔥🌸💐🎉
मीन:-
आज का दिन सामान्य रहेगा। ज्यादातर काम पूरे होंगे। नए विचार आएंगे, लेकिन इन्हें कार्य में परिवर्तित करने का समय नहीं है। निवेश से बचें। लेनदेन में सावधानी रखें। समाज में आपकी सराहना होगी। सेहत सामान्य रहेगी। अनजान लोगों से सावधान रहें। 🎉💐🌸🔥🌺🌹🏵️🎯🌷
हिंद स्वराष्ट्र समाचार पत्र अम्बिकापुर :– ब्लाक लखनपुर के ज़िला पंचायत क्षेत्र के चांदो और अमलबीठी समिति के धान ख़रीदी का शुभारम्भ सभापति ज़िला पंचायत सरला सिंह और प्रदेश कांग्रेस सचिव शैलेंद्र प्रताप सिंह द्वारा किया गया। ज्ञात हो की समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महाअभियान का प्रदेशव्यापी आगाज आज 1 दिसम्बर को हो गया हैं। जिले के उपार्जन केंद्रों में पूजा-अर्चना के साथ धान खरीदी का शुभारंभ किया गया। धान खरीदी शुरू होने से समर्थन मूल्य पर धान बेचने किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई हैं। समितियों में खरीदी व्यवस्था से किसान संतुष्ट नजर आ रहे हैं। शुभारंभ के अवसर पर प्रदेश सचिव शैलेंद्र प्रताप सिंह अपनी धर्मपत्नी एवं जिला पंचायत सभापति श्रीमती सरला सिंह जी के साथ किसानों के धान को खुद तौलकर कर धान खरीदी का शुभ आरंभ क्या। किसान एवं ग्रामीण वर्ग के लोगों के हितों में काम करने तथा उनके सहायता में सदैव तत्पर रहने वाले प्रदेश सचिव श्री शैलेंद्र प्रताप सिंह एवं जिला पंचायत अध्यक्ष सरला सिंह को अपने बीच पाकर ग्रामीण काफी उत्साहित थे।
धान खरीदी का शुभारंभ करते प्रदेश सचिव एवं जिला पंचायत सभापतिअपने प्रतिनिधि को अपने पास पाकर उत्साहित ग्रामीण
मनीष चौबे मैनपाट। (हिंद स्वराष्ट्र समाचार पत्र) विकास खंड लघु स्तरीय युवा महोत्सव मैनपाट में विकासखंड स्तरीय एवं छात्रों के कौशल परीक्षण एवं दक्षता विकास को लेकर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था विकास खंड शिक्षा अधिकारी एस डी पांडे के नेतृत्व में किया गया जिसमें सभी विद्यालय एवं ग्राम पंचायत से प्रतिभागी भाग लिए , विकासखंड मैनपाट के सभी स्कूलों से चयनित छात्र छात्राएं भाग लिए उक्त योजना में कबड्डी ,खो खो ,एकांकी ,नाटक करमा ,लोकनृत्य ,कबाड़ से जुगाड़ ,निबंध ,चित्रकला ,सुआ
नित्य ,हारमोनियम ,ढोलक लोकनीति ,गिरी दौड़ ,आदि कौशल के प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित के साथ शुरू किया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी तजमुल हसन ने कहा कि प्रतियोगिता से आत्मविश्वास बढ़ता है सभी बच्चों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए ब्लाक जिला राज्य का नाम रोशन करें ऐसी शुभकामना दी विकास खंड लघु स्तरीय युवा महोत्सव के अंतर्गत आयोजित प्रतियोगिता छात्रों के स्तर के दक्षता का आकलन ही है कबड्डी बालक एकलव्य विजेता, डांग बूढ़ा उपविजेता ,कबड्डी बालिका नर्मदा पुर विजेता, हायर सेकेंडरी स्कूल राजापुर उपविजेता खो-खो बालिका ,हायर सेकेंडरी स्कूल नर्मदा पुर ,सेंट जोसेफ भैसा खार उपविजेता ,एकांकी नाटक, शासकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय कमलेश्वरपुर प्रथम खो-खो बालक ,एकलव्य विजेता, नर्मदा पूर्व विजेता ,चित्रकला कु ऐश्वर्या केस प्रथम , कु श्वेता द्वितीय ,कुउर्मिला माझी तृतीय सु आ नृत्य शासकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय कमलेश्वरपुर पथम, कस्तूरबा गांधी द्वितीय, हारमोनियम राजेश यादव प्रथम, दोलक जमुना यादव प्रथम, कर्मवीर यादव द्वितीय ,लोकगीत डांग बूढ़ा प्रथम ,शासकीय हाई स्कूल उरंगा द्वितीय कस्तूरबा गांधी तृतीय, गेडी दौड़ कु अगस्तिना लकड़ा प्रथमं, कु ऐश्वर्या खेस द्वितीय ,कर मा सुपरस्टार डांग बूढ़ा प्रथम , डांग बूढ़ा पटेल पारा द्वितीय , जाम डोड़ी तृतीय, सेंट जोसेफ तृतीय, लोक नृत्य ,सेंट जोसेफ भैंसा खार प्रथम ,शासकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय राजापुर द्वितीय, कस्तूरबा गांधी विद्यालय नर्मदा पुर तृतीय, कबाड़ से जुगाड़, कस्तूरबा गांधी विद्यालय नर्मदा पुर प्रथम, निबंध कुमारी आरती यादव प्रथम, कुमारी प्रीति यादव द्वितीय , किविजप्रतियोगिता कुमारी साधना कस्तूरबा प्रथम, कुमारी आरती यादव कमलेश्वरपुर द्वितीय कुमारी प्रीति एक का नर्मदा पुर तृतीय, स्थान पर रहे कार्यक्रम का संचालन का जेश घोष ने किया मुख्य अतिथि के रूप में अटल बिहारी यादव गौ सेवा आयोग सदस्य नागेश्वर यादव महामंत्री कांग्रेस कार्यक्रम को सुचारू एवं सफल बनाने हेतु तजमुल हसन एबीईओ , सतीश तिवारी बीआरसी ,अनिलेश तिवारी बीआर पी ,विनय सागर मंडल संयोजक श्यामसुंदर भारद्वाज, देवेंद्र पांडे , काजेश घोष ,अजय श्रीवास्तव ,विमल तिग्गा ,संजय एक का शंभू राम कल्प देव यादव , जुगसाय मींज अनिल नामदेव, शब्बीर हुसैन लोक नारायण महंत ,गजानन दास महंत ,लोकनाथ चौहान , श्रीनिवास, रूपेश गुप्ता, सतीश किंडो, सोम नाथ शाहू आईटीआई, गनपत केवट, मनोज यादव, मैनेजर पैकरा, मंतोस यादव,
सूरजपुर :– जिला मुख्यालय में वर्षाे की बहुप्रतीक्षित कन्या महाविद्यालय की मांग को प्रदेश सरकार ने पूर्ण करते हुए सूरजपुर शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय की सौगात जिले को दी है। आज नगर के शासकीय हायर सेकेंडरी कन्या शाला परिसर में स्वास्थ्य मंत्री श्री टी एस सिंहदेव के मुख्य आतिथ्य में कन्या महाविद्यालय का शुभारंभ हुआ। शुभारम्भ समारोह में सरगुजा रेड क्रॉस के चेयरमेन व जिला पंचायत सदस्य आदित्येश्वर शरण सिंहदेव, स्थानीय विधायक व सरगुजा विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष खेलसाय सिंह, संसदीय सचिव एवं भटगांव विधायक पारसनाथ राजवाड़े,श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सफी अहमद,जिला पंचायत अध्यक्ष राजकुमारी मरावी,नगर पालिका अध्यक्ष के.के.अग्रवाल के विशिष्ट आतिथ्य में कन्या महाविद्यालय की सौगात जिले को मिली। इस दौरान कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह,पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता सहित प्रशासनिक अमले के अधिकारियों ने श्री सिंहदेव का स्वागत किया। महाविद्यालय की ओर से जन भागीदारी अध्यक्ष सुनील अग्रवाल व प्राचार्य डॉ एस एस अग्रवाल व कन्या शाला की प्राचार्य श्रीमती अनु कांडे ने अतिथियो का स्वागत किया। महाविद्यालय परिसर में स्वास्थ्य मंत्री श्री सिंहदेव व विधायक श्री खेलसाय सिंह ने महाविद्यालय व कन्या शाला की छात्राओं से वन टू वन बातचीत कर कैरियर,शिक्षा व समस्याओं को लेकर सवाल किया।जिसका बच्चियों ने बड़ी ही तत्परता से जवाब दिया। शुभारम्भ के अवसर पर जे पी श्रीवास्तव,भगवती राजवाड़े,नरेश राजवाड़े,रामकृष्ण ओझा,संजय डोसी,शिव भजन मरावी,राहुल अग्रावल,रमेश दनोदिया,कौनेन अंसारी,प्रवेश गोयल,गैबीनाथ साहू,वीरेंद्र बंसल,पुष्पलता साहू,उषा सिंह,कुसुमलता राजवाड़े,आंनद कुँवर सहित जिले के सम्मानीय जनप्रतिनिधियों/गणमान्यजन व उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थिति थे। उल्लेखनीय है कि प्रारम्भिक सत्र में कला,वाणिज्य व विज्ञान संकाय की प्रथम वर्ष की कक्षाओ का संचालन कन्या महाविद्यालय में होगा। फर्शीकरण के लिए विधायक श्री खेलसाय सिंह ने दिए 10 लाख बच्चियों ने बातचीत में श्री सिंहदेव को बताया कि परिसर में धूल बहुत उड़ती है। जिस पर विधायक खेलसाय सिंह ने विधायक निधि से परिसर में पेवर ब्लाक लगवाने की घोषणा की। जल्द ही होगा अपना भवन- सिंहदेव स्वास्थ्य मंत्री श्री सिंहदेव ने बच्चियों से चर्चा में बताया कि प्रशासनिक कार्यवाही प्रारम्भ है।भूमि आबंटन के उपरांत शासन जल्द ही कन्या महाविद्यालय के भवन निर्माण की पहल करेगी। वही नवीन भर्तियों से नियमित प्राध्यापक भी प्राप्त होंगे।उन्होंने कलेक्टर डॉ सिंह से भूमि आबंटन की प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिए बेहतर भूमि चयन करने की बात कही।
अंबिकापुर :– छत्तीसगढ़ की महिला स्वयंसहायता समूहों द्वारा पिछले एक दशक से चलाये जा रहे रेडी टू इट पोषण आहार कार्यक्रम को कांग्रेस सरकार द्वारा बीज निगम को दे दिए जाने के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा सरगुजा ने जिला अध्यक्ष फुलेश्वरी सिंह के नेतृत्व में महामहिम राज्यपाल के नाम कलेक्टर सरगुजा को ज्ञापन सौंपा.. ज्ञापन में महिला मोर्चा ने मांग किया है कि महामहिम राज्यपाल इस अव्यवहारिक निर्णय को तत्काल वापस लेने हेतु छत्तीसगढ़ सरकार को निर्देश जारी करें.. उन्होने कहा है कि सन् 2009-10 में डॉ रमन सिंह सरकार ने ठेकेदारों से रेडी टू इट पोषण आहार कार्यक्रम को छीनकर महिला स्वयं सहायता समूहों को दिया था जिससे हजारों समूहों की महिलाओं को न केवल रोजगार मिल रहा था बल्कि उनके परिवारों का भरण पोषण भी हो रहा था.. ऐसे में अचानक छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कुछ निजी कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए यह कार्य समूह से छीनकर बीज निगम को देने का निर्णय न्यायोचित नहीं है.. इस अवसर पर ज्ञापन सौंपने वालों में जिला महामंत्री सोनू तिग्गा, श्नेता गुप्ता, उमा पांडेय,आशा शुक्ला, इंदू कश्यप, शुभांगी बिहाडे, प्रभा गोस्वामी, मालती यादव, बबली नेताम, सुषमा जायसवाल, रिता कुर्रे, मनी यादव, शीतल सोनी, अम्बेश्वरी सारथी, तोरन देवी, सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे..
अम्बिकापुर :– अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर 15 दिनों से चल रहे पदयात्रा का समापन आज सरगुजा में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की उपस्थिति में हुआ। माखन विहार से केशवपुर तक लगभग 8 किलोमीटर की पदयात्रा उपरांत पदयात्रा समाप्त हुआ। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर पूरे भारत में 15 दिनों से पदयात्रा चल रही थी जिसका आज अम्बिकापुर में समापन हुआ। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के साथ हजारों की संख्या में उनके समर्थक उपस्थित रहे। यह पदयात्रा शहर के माखन विहार से लेकर केशवपुर तक चली। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने केशवपुर के सामुदायिक भवन का उद्घाटन भी किया साथ ही साथ कंबल बाटकर जरूरतमंदो की सहायता भी की।
इस अवसर पर उन्होंने हिंद स्वराष्ट्र से हुई बातचीत में केंद्र सरकार की जमकर आलोचना की। उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी गलत नीतियों के चलते महंगाई के साथ साथ बेरोजगारी बढ़ी हैं। आंतरिक और बाह्य दोनो स्तर पर बड़े प्रश्न चिन्ह लगे हैं। चीन हमारी सीमा में आके हजार हजार घरों के गांव को बसा देता हैं और हम कुछ भी नहीं करने की स्थिति में नजर आते हैं,लाचार से नजर आते है। 56 इंच की छाती 46 इंच की हो गई हैं कम न होती चली जाए ऐसा महसूस होता हैं। ये सारी बातें लोगो तक पहुंचाना और उन्होंने कहा की पदयात्रा का उद्देश्य लोगो तक जाके उनसे संपर्क साधना, उनतक जाकर कांग्रेस पार्टी का संदेश पहुंचाना, उनकी परिस्थिति की जानकारी लेकर उसको प्रदेश तथा राष्ट्रीय हाईकमान तक पहुंचाना हैं।