हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : अम्बिकापुर जनपद पंचायत क्षेत्र में सोमवार से रात 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक लगाई गई नाईट कर्फ्यू का पालन कराने अधिकारी एवं निगरानी दल सक्रिय हो गए है। सोमवार रात्रि में अम्बिकापुर तहसीलदार श्री भूषण सिंह मंडावी सहित नायब तहसीलदार एवं अन्य अधिकारियों के द्वारा शहर के चौक चौराहों एवं विभिन्न मार्गां का निरीक्षण किया गया और बाहर घूमते पाए गए लोगों को समझाइश दी गई।
ज्ञातव्य है कि जिले में कोरोना संक्रमण दर 4 प्रतिशत से अधिक होने तथा सबसे अधिक संक्रमित अम्बिकापुर जनपद से होने के कारण कलेक्टर द्वारा सोमवार 10 जनवरी से धारा 144 लागू कर अम्बिकापुर जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत सभी गैर व्यवसायिक गतिविधियों को प्रतिबंधित कर दिया गया है। इसके साथ ही शैक्षणिक संस्थाएं, कोचिंग क्लासेस, आंगनबाड़ी, जिम, स्विमिंग पुल भी बंद रहेंगे।
नाईट कर्फ्यू का पालन कराने तहसीलदार उतरे सड़क पर,,बाहर सड़क पर घूमते लोगो को दी समझाइश…
शारदा क्लब द्वारा आयोजित ग्रामीण स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ समापन..
हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : महेशपुर ने बुंदिया को रोमांचक मुकाबले में 1-0 से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता के बतौर मुख्य अतिथि पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा, अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष सुभाष राजवाड़े एवं विशिष्ट अतिथि भाजपा उपाध्यक्ष शिवनाथ पैकरा, महामंत्री रमेश गुप्ता, भाजपा युवा मोर्चा उपाध्यक्ष अनूप जायसवाल, मंत्री जयप्रकाश यादव आदि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किक मारकर फाइनल मुकाबले का शुभारंभ किया। आयोजन समिति ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने भाग लिया था। विजेता टीम को 10 हजार व शील्ड और उपविजेता टीम के खिलाड़ियो 6 हजार व शील्ड प्रदान किया गया। पूर्व गृहमंत्री पैकरा ने विजेता टीम को बधाई देते हुए उपविजेता टीम को भविष्य कि शुभकामनाएं दी कहा ग्रामीण इलाकों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। खिलाड़ी फुटबॉल के माध्यम से भी अपना करियर बना सकते हैं। यह आयोजन होता आ रहा है। आगे भविष्य में भी ऐसा आयोजन होते रहेगा जिससे कि खिलाड़ियों को एक मंच मिल सके और वे अपनी प्रतिभा को दुनिया को दिखा सके और आगे भविष्य में बढ़ सकें व इसी बीच सुभाष राजवाडे ने कहा कि अनुशासन खेल की भावना से खेलना आवश्यक है। इसी पर शारीरिक मानसिक विकास निर्भर है। खेलों के प्रति बच्चों की रूचि बढ़े। खेलों को खेल की भावना से खेलना चाहिए। खेल की भावना से प्रतिभा को निखरने का मौका मिलता है।
मौके पर राजकुमार पैकरा, इंद्रजीत पैकरा, विफल पैकरा, नंदू लाल पैकरा, नानू सिंह, अमर पैकरा, दूधनाथ पैकरा, देवनाथ पैकरा, संतोष पैकरा, देव, चंद्रकला, संतोषी पैकरा, शीला पैकरा, संतोष पैकरा, करुणा पैकरा के अलावा दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
कोरिया जिले के युवा पत्रकार दिनेश कांशी को राष्ट्रवादी जनता पॉवर समाचार पत्र ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित…
हिंद स्वराष्ट्र कोरिया : जिले के युवा पत्रकार दिनेश कांशी को राष्ट्रवादी जनता पॉवर प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित….
कोरिया जिले के हंसमुख और मिलनसार युवा पत्रकार दिनेश कांशी एवं D1 भारत न्यूज़ के सम्पादक को राष्ट्रीय हिन्दी मासिक समाचार पत्र राष्ट्रवादी जनता पॉवर ने प्रशस्ति पत्र देकर पर सम्मानित किया गया उनके द्वारा राष्ट्रवादी जनता पावर समाचार पत्र में अपनी योगदान देकर इस मुहिम को पाया है पत्रकारिता के क्षेत्र में कम उम्र में इतनी तरक्की करना वाकई में एक बहादुरी का कार्य है। समाज सेवा के रुप में एक नया चेहरा सामने निकल कर आ रही है ।
दिनेश कांशी ने जताया आभार –
मुझे आज गर्व महसूस हो रहा है कि आप ने मुझे इस काबिल समझा , मैंने तो सोचा भी नहीं था कि आप लोग मुझ से इतना प्यार करते हैं , सम्माननीय संपादक महोदय जी तहेदिल से शुक्रिया अदा करना चाहूंगा जो उन्होंने मुझे इस काबिल बना दिया मुझे मेरे कार्य के प्रति और भी उत्साहित किया ।
प्रेम प्रसंग में छात्र की हत्या, लड़की से बात करता था इसलिए चाकू से गोदकर मार डाला, दो गिरफ्तार…
हिंद स्वराष्ट्र कोरबा
कोरबा जिले में प्रेम प्रसंग में एक छात्र की हत्या कर दी गई। युवक को उसके ही एक दोस्त ने अपने एक साथी के साथ मिलकर चाकू से गोदकर बेरहमी से मार डाला और हत्या कर शव सीतामढ़ी क्षेत्र के रेलवे साइडिंग में ठिकाने लगा दिया। सोमवार की सुबह लाश मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध कबूल लिया है। हत्या की वजह प्रेम प्रसंग व लड़की से बात करने के रूप में सामने आया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली थाना क्षेत्र के मोती सागर पारा निवासी दीपेश शांडिल्य (18 वर्ष) 8 जनवरी को शाम घर से निकला और उसके बाद वापस नहीं लौटा। देर रात तक दीपेश के नहीं लौटने पर परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस को सोमवार सुबह रेलवे साइडिंग के पास दीपेश की रक्तरंजित लाश मिली। उसके शरीर को चाकू से कई जगह गोद दिया गया था। पुलिस ने अपने मुखबिर तंत्र सक्रिय किए और साइबर सेल की भी मदद ली, तब पता चला कि दीपेश के साथ अंतिम बार क्षेत्र के ही 2 लड़कों को देखा गया था। कॉल लोकेशन भी ट्रेस किया गया। इसके बाद पुलिस ने सीतामढ़ी हटरी निवासी सनी ठाकुर और शनि मंदिर के पास के रहने वाले विजय यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। कड़ी पूछताछ में दोनों टूट गए और दीपेश की हत्या की बात स्वीकार कर ली।
बातचीत करने के लिए बुलाया था
कोतवाली टीआई रामेंद्र सिंह ने बताया कि सनी ठाकुर और मृतक का विवाद प्रेम प्रसंग को लेकर था। एक ही लड़की को दोनों पसंद करते थे। दीपेश के लड़की से बात करने पर सनी को ऐतराज था। इसी बात को लेकर छात्र दीपेश को बातचीत करने सनी ठाकुर ने बुलाया था और बात करते-करते रेलवे साइडिंग की ओर चले गए। यहां विवाद बढ़ने पर सनी और विजय ने मिलकर दीपेश को चाकू से गोद डाला। इसके बाद चाकू को नहर में फेंक कर घर चले गए। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी के लिए टीम को भेजा है।
बेरोजगार युवाओं से रोजगार हेतु आवेदन आमंत्रित..
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत ऋण हेतु ऑनलाइन आवेदन 15 जनवरी 2022 तक आमंत्रित किया गया है।
ज्ञातव्य है कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत सेवा इकाई के तहत अधिकतम 10 लाख रुपये एवं उद्योग इकाई हेतु 25 लाख रुपये तथा मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के लिए व्यवसाय इकाई के लिए 2 लाख रुपये उपलब्ध कराया जाता है। इस योजना का लाभ लेने के लिए पीएमईजीपी के पोर्टल www.kviconline.gov.in आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
सरगुजा जिले में भी आज रात से नाइट कर्फ्यू ,, शैक्षणिक संस्थानों को किया गया बंद…
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : सरगुजा जिले में ओमीक्रोन कोरोना संक्रमण के बढ़ने को मद्देनजर रखते हुए सरगुजा कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने नाइट कर्फ्यू लगाने तथा सभी शैक्षणिक संस्थानों को आगामी आदेश तक बंद करने के आदेश दे दिए हैं। आपको बता दें कि राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक जिले के कलेक्टर को दिए गए अपने निर्देश में कहा गया था कि कोरोना संक्रमण के पॉजिटिविटी रेट के 4% से ज्यादा होने पर जिले में नाइट कर्फ्यू लगाया जाए। सरगुजा जिले में पॉजिटिविटी रेट 4% से ज्यादा हो गई है जिस को मद्देनजर रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। जिसके अंतर्गत निम्नानुसार प्रतिबंध होंगे :
1- जनपद पंचायत अम्बिकापुर क्षेत्रार्न्तगत रात्रि 10.00 बजे से प्रातः 06.00 बजे तक सभी गैर-व्यवसायिक गतिविधियों को प्रतिबंधित किया जाता है। 2- जनपद पंचायत अम्बिकापुर क्षेत्र के सभी शासकीय एवं अशासकीय शिक्षण संस्थान जिसमें कोचिंग ट्यूशन संस्थान भी सम्मिलित हैं, को आगामी आदेश पर्यन्त बंद रखा जावे, किन्तु ऑनलाईन क्लासेस जारी रहेंगे ।
3- व्यापम एवं पी.एस.सी. छत्तीसगढ़ द्वारा जारी परीक्षाएं अपने निर्धारित तिथि अनुसार संचालित होंगे। 4- स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्र, प्ले स्कूल संचालन की अनुमति नहीं होगी, किन्तु ऑनलाईन क्लासेस जारी रहेंगे
5- स्वीमिंग पुल, जिम, क्लब, पुस्तकालय खोला जाना प्रतिबंधित रहेगा । 6- पूर्व में जारी आदेश की शेष कंडिकाएँ यथावत लागू रहेंगे

सरगुजा जिले में भी आज रात से नाइट कर्फ्यू ,, शैक्षणिक संस्थानों को किया गया बंद…
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : सरगुजा जिले में ओमीक्रोन कोरोना संक्रमण के बढ़ने को मद्देनजर रखते हुए सरगुजा कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने नाइट कर्फ्यू लगाने तथा सभी शैक्षणिक संस्थानों को आगामी आदेश तक बंद करने के आदेश दे दिए हैं। आपको बता दें कि राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक जिले के कलेक्टर को दिए गए अपने निर्देश में कहा गया था कि कोरोना संक्रमण के पॉजिटिविटी रेट के 4% से ज्यादा होने पर जिले में नाइट कर्फ्यू लगाया जाए। सरगुजा जिले में पॉजिटिविटी रेट 4% से ज्यादा हो गई है जिस को मद्देनजर रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। जिसके अंतर्गत निम्नानुसार प्रतिबंध होंगे :
1- जनपद पंचायत अम्बिकापुर क्षेत्रार्न्तगत रात्रि 10.00 बजे से प्रातः 06.00 बजे तक सभी गैर-व्यवसायिक गतिविधियों को प्रतिबंधित किया जाता है। 2- जनपद पंचायत अम्बिकापुर क्षेत्र के सभी शासकीय एवं अशासकीय शिक्षण संस्थान जिसमें कोचिंग ट्यूशन संस्थान भी सम्मिलित हैं, को आगामी आदेश पर्यन्त बंद रखा जावे, किन्तु ऑनलाईन क्लासेस जारी रहेंगे ।
3- व्यापम एवं पी.एस.सी. छत्तीसगढ़ द्वारा जारी परीक्षाएं अपने निर्धारित तिथि अनुसार संचालित होंगे। 4- स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्र, प्ले स्कूल संचालन की अनुमति नहीं होगी, किन्तु ऑनलाईन क्लासेस जारी रहेंगे
5- स्वीमिंग पुल, जिम, क्लब, पुस्तकालय खोला जाना प्रतिबंधित रहेगा । 6- पूर्व में जारी आदेश की शेष कंडिकाएँ यथावत लागू रहेंगे

कलेक्टर को सोशल मीडिया पर मिली कृषि सेवा केंद्र की शिकायत,, कृषि सेवा केंद्र हुआ सील…
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : सरगुजा में किसानों के हितो को ध्यान में रखते हुए कृषि सेवा केंद्रों की सतत निगरानी की जा रही है और आने वाली किसी भी तरह की शिकायत का तुरंत निराकरण भी किया जा रहा है इसी क्रम में आज सरगुजा कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा को सोशल मीडिया के माध्यम से ग्राम असोला स्थित केसरी कृषि सेवा केंद्र द्वारा यूरिया एवं डी.ए.पी का निर्धारित मूल्य से अधिक दामों पर बेचने की शिकायत मिली मामले को गंभीरता से लेते हुए सरगुजा कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने त्वरित अंबिकापुर तहसीलदार भूषण मंडावी तथा नायब तहसीलदार किशोर कुमार वर्मा को असोला स्थित केसरी कृषि सेवा केंद्र के निरीक्षण के लिए भेजा गया जहां जांच में पाया गया कि पूर्व में गत वर्ष भी इस तरह की शिकायत आने पर कृषि केंद्र को सीलबंद किया गया था परंतु दुकान के संचालक द्वारा दुकान का मुख्य सटर की सील को ना खोलते हुए परंतु दुकान के छोटे सटर को खोल कर इसे गोदाम की तरह उपयोग में लाया जा रहा था तथा सोशल मीडिया से प्राप्त शिकायत अनुसार दुकान द्वारा यूरिया एवं डीएपी का विक्रय बाजार भाव से अधिक मूल्य पर किया जा रहा था जिस पर प्रकरण को जांच में लेते हुए केसरी कृषि सेवा केंद्र में स्थित गोदाम को सामान सहित दोनों तरफ से आगामी आदेश पर्यंत सील बंद कर दिया गया है
स्वस्थ बालक-बालिका स्पर्धा योजना स्थगित
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर भाजपा द्वारा 8 से 14 जनवरी तक स्वस्थ बालक-बालिका सप्ताह मनाया जाना था। इसके तहत पार्टी के प्रदेश व राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार सरगुजा भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह एवं जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता के मार्गदर्शन में विभिन्न आयोजन आयोजित होने थे।
भाजपा स्वस्थ बालक बालिका योजना के जिला संयोजक रूपेश दुबे ने इस विशय पर जानकारी देते हुये बताया कि केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा 8 जनवरी से 14 जनवरी तक स्वस्थ बालक-बालिका स्पर्धा योजना का आयोजन किया जाना था, परन्तु कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के देश में बढ़ते मामले के साथ कोरोना की तीसरी लहर की शुरूआत के संकेत के बाद केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास विभाग ने होने वाली स्वस्थ बालक-बालिका स्पर्धा योजना को स्थगित कर दी है। उन्होंने बताया कि बच्चों के बीच स्वास्थ्य और पोषण को बढ़ावा देने के साथ सामुदायिक जागरूकता के लिए भारत सरकार द्वारा स्पर्धा का आयोजन किया जाना था। इस दौरान 6 वर्ष तक के बच्चों के पोषण स्तर और स्वास्थ्य की पहचान करके पोषण ट्रेकर में दर्ज करना था।
फर्जी चांदसी डॉक्टर दंपत्ति की बौखलाहट कहें या पावर अपने चाटुकार पत्रकारों से लगवा रहे हिंद स्वराष्ट्र के खिलाफ झूठे बेबुनियाद समाचार….देखे सबूत क्यों हमने कहा फर्जी चांदसी दंपत्ति…
हिंद स्वराष्ट्र समाचारपत्र अम्बिकापुर : फर्जी चांदसी दंपत्ति के खिलाफ हिंद स्वराष्ट्र समाचार पत्र द्वारा प्रकाशित समाचार के कारण चांदसी दंपत्ति की बौखलाहट सामने आ रही है। बौखलाहट में बौराए दम्पत्ति द्वारा हिंद स्वराष्ट्र समाचारपत्र के नाम को धूमिल करने का प्रयत्न किया जा रहा है। हिंद स्वराष्ट्र के खिलाफ झूठे आरोप लगाते हुए थाने में आवेदन दिया गया है। साथ ही अपने चाटुकारों,तुच्छ ऐसे पत्रकारों से हिंद स्वराष्ट्र और हिंद स्वराष्ट्र के प्रधान संपादक और संपादक के खिलाफ झुठ्ठी खबरे उनके पोर्टलों में प्रकाशित करवाई जा रही है। जिनके पास खुद सरकार द्वारा किसी भी प्रकार के न्यूज चलाने की मान्यता प्राप्त नही है। बिट्टू सिंह राजपूत नामक व्यक्ति द्वारा हिंदुस्तान पथ नामक अपने पोर्टल में हमारे खिलाफ अनाप-शनाप बिना तथ्यों के खबर लगाई जा रही है साथ ही हम पर अनेक प्रकार के आरोप लगाए जा रहे हैं वही दूसरे पत्रकार डॉ प्रताप नारायण सिंह द्वारा हमारे खिलाफ अपने वेब पोर्टल इंडियन रिपब्लिक न्यूज़ में बिना आधार और बिना किसी सबूत के केवल वैमनस्यता के आधार पर न्यूज़ लगाया जा रहा है, जिनका उद्देश्य केवल फर्जी चांदसी डॉक्टर दंपत्ति की चाटुकारिता और जी हजूरी करना है। ऐसे लोग अपने आपको पत्रकार बताते हैं जिनको इतनी भी समझ नहीं है कि वे वेब पोर्टल गिरोह हमें बोल रहे हैं जिनके वेब पोर्टल का खुद किसी भी सरकारी कार्यालय में पंजीयन नहीं है हिंद स्वराष्ट्र न्यूज वेब पोर्टल ना होकर एक समाचार पत्र है तथा HINDSWARASHTRA.COM हमारे समाचार पत्र का वेबसाइट है जो जनसंपर्क कार्यालय में भी पंजीकृत है।
तथाकथित इन तुच्छ मानसिकता के पत्रकारों द्वारा किसी भी महिला के बारे में यह कहना कि महिला होने के नाते पैसे की कमी होने पर किसी को भी दुराचार के आरोप में थाने बैठा सकती है, उनकी घटिया परवरिश को दर्शाता है या फिर यह हो सकता है कि वह अपना व्यक्तिगत अनुभव साझा कर रहे हो, यह उसकी तुच्छ, छोटी और गिरी हुई मानसिकता को दर्शाती है। ऐसे गिरे हुए लोग समाज में पत्रकारों के भेष में अपनी घटिया सोच और मानसिकता का प्रचार करने वाले निकृष्ट प्रजाति के लोग हैं वे लोग हैं जिनको महिलाओं का सम्मान करना नहीं आता और ऐसे लोगों के चलते ही महिलाओं का समाज में आगे बढ़ना बाधित होता है और वह चारदीवारी में घुटने के लिए मजबूर होती है।
आपको बता देंगे फर्जी चांदसी डॉक्टर अमूल्य चंद्रा द्वारा थाने में हिंद सौराष्ट्र न्यूज़ के खिलाफ आवेदन दिया गया है जिसमें लिखा गया है की उनके बेटे और बहू द्वारा क्लिनिक को संचालित किया जाता है जबकि अमूल्य चंद्रा के बेटे अमित मंडल द्वारा स्वयं का डेंटल क्लिनिक गांधीनगर अंबिकापुर में संचालित किया जाता है तथा बहू नाइस मंडल जोकि बीएएमएस है, सवाल यह उठता हैं की जब बीएएमएस को एलोपैथिक दवाई देने या एलोपैथिक इलाज का कोई अधिकार नहीं होता ऐसे में उनके द्वारा जो क्लीनिक संचालित की जा रही है वह कानूनी तरीके से सही कैसे हो सकती है।
हमारे द्वारा प्रकाशित समाचार में अमूल्य चंद्रा और उनकी पत्नी के खिलाफ समाचार लिखा गया था जिसके पूरे साक्ष्य हमारे पास मौजूद है।
पत्नी अगर पंजीकृत है तो अपने आवेदन में पत्नी के प्रमाण पत्र क्यों नहीं किए गए पेश?
आपको बता दें कि अमूल्य चंद्रा की पत्नी द्वारा एक महिला के इलाज का वीडियो हमारे पास है जिसमें महिला महिला रोगों के इलाज के लिए चंद्र पॉलीक्लिनिक जाती है जहां अमूल्य चंद्र की पत्नी द्वारा महिला का इलाज किया जाता है साथ ही दवाइयां भी दी जाती है और इंजेक्शन लगवाने की भी बात कही जाती है ऐसे में सवाल यह उठता है कि महिला रोग विशेषज्ञ की तरह अमूल्य चंद्र की पत्नी कैसे किसी महिला का इलाज कर सकती है।
फर्जी चांदसी अमूल्य चंद्रा बना बाल रोग विशेषज्ञ
फर्जी चांदसी अमूल्य चंद्रा जिसके पास किसी प्रकार के कोई भी मान्यता प्राप्त सर्टिफिकेट नहीं है जिससे वह किसी का इलाज कर सके तो उसके द्वारा छोटे बच्चे का इलाज कैसे किया गया? हमारे पास मौजूद वीडियो में अमूल्य चंद्रा बच्चे का इलाज करते हुए नजर आ रहा है जिसमें वह बाल रोग विशेषज्ञ बनकर बच्चे का इलाज कर रहा है उसे मेडिसिन दे रहा है साथ ही उसके द्वारा किए गए इलाज की पर्ची भी उसके द्वारा दी गई है ऐसे में सवाल यह उठता है कि पर्ची लिखने का अधिकार अमूल्य चंद्रा को किसने दिया..? देखें वीडियो
फर्जी चांदसी महिला प्रधान संपादक और उसके पति को डराने धमकाने की कोशिश कर रहा है जिसके लिए उसने अपने गुर्गे लगा रखे हैं जो पत्रकार के भेष में गुंडे हैं और गुंडागर्दी के साथ ही लोगों को डराने धमकाने का काम करते हैं और फर्जी चांदसी को बचाने का प्रयास करते हैं।
हिंद स्वराष्ट्र न्यूज़ ऐसे गुर्गों और पत्रकार के भेष में वैमनस्यता करने वाले चाटुकार पत्रकारों से विचलित होने वाले नहीं है। इलाज के नाम पर लूटने वाले एवं उनकी जिंदगी से खिलवाड़ करने वाले फर्जी डॉक्टरों की सच्चाई सामने लाने का हमारा अभियान हमेशा जारी रहेगा और ऐसे फर्जी और निकृष्ट तुच्छ मानसिकता के लोगों से हम भयभीत नहीं होंगे।
वैक्सीन लगवाने जा रहे दो छात्रों को पिकअप ने मारी ठोकर दोनो की हुई मौत,,शव को बीच सड़क रखकर परिजनों ने किया डेढ़ घंटे जाम…
हिंद स्वराष्ट्र जांजगीर चांपा : जांजगीर चांपा में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया जिस हादसे में वैक्सीन लगवाने जा रहे दो छात्रों की मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था की दोनों बच्चों की घटना स्थल में ही मौत हो गई।
मिली जानकारी के मुताबिक, बरभांठा गांव निवासी लोकेश बरेठ (15) पुत्र द्वारिका प्रसाद बरेठ और नीरज चौहान (15) पुत्र याद राम चौहान दोनों छपोरा के सेकेंडरी स्कूल में 10वीं क्लास के स्टूडेंट थे, दोनों वैक्सीन लगवाने के लिए बाइक से छपोरा के वैक्सीनेशन सेंटर जा रहे थे। डभरा-छपोरा मार्ग पर तेज रफ्तार वाहन उन्हें टक्कर मारते हुए भाग निकला। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक से गिरकर सड़क पर 30 मीटर दूर तक घिसटते चले गए।
हादसे में दोनों बच्चों के सिर पर चोट लगी। जबकि एक बच्चे का पैर टूट गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद हंगामा शुरू हो गया। उन्होंने बीच सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया था। परिजनों ने सड़क पर शव रखकर जाम कर दिया और मुआवजे की मांग करने लगे। पुलिस ने मामला शांत करवाकर डेढ़ घंटे बाद चक्का जाम खत्म करवाया। परिवार को 25- 25 हजार रुपए की तात्कालिक सहायता दी गई जिसके बाद मामला शांत हुआ। जाम के कारण करीब डेढ़ घंटे तक आवागमन बाधित रहा।
पीएनबी, एसबीआई और एचडीएफसी ने बदले अपने नियम आम आदमी पर पड़ेगा इसका सीधा असर
हिंद स्वराष्ट्र नई दिल्ली
नए साल में पीएनबी, एसबीआई और एचडीएफसी बैंक ने उपभोक्ताओं से जुड़े लेन-देन के नियमों में कई बदलाव किए हैं। इसमें पीएनबी ने न्यूनतम जमा सीमा दोगुना बढ़ाकर ग्राहको को बड़ा झटका दिया है। वहीं एसबीआई ने एटीएम से 10 हजार रुपये से अधिक की नकद निकासी पर ओटीपी अनिवार्य कर दिया है। जबकि एचडीएफसी बैंक ने एसएमएस शुल्क में भारी कटौती कर बड़ी राहत दी है। एसबीआई ने बयान में कहा है कि अब एटीएम से 10 हजार रुपये से ज्यादा की निकासी के लिए एक ओटीपी की मदद लेनी होगी। यह ओटीपी आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर भेजा जाएगा। इसके पहले रात आठ बजे के बाद एसबीआई के एटीएम से राशि निकालने पर ओटीपी जरूरी था।
बचत खाते में न्यूनतम बैलेंस के अलावा पीएनबी ने लॉकर शुल्क में भी बदलाव किए हैं। इसके तहत एक्स्ट्रा लार्ज साइज के लॉकरों को छोड़कर सभी टाइप के लॉकर पर ज्यादा शुल्क देना होगा। अर्बन और महानगरों में लॉकर के चार्ज को 500 रुपये तक बढ़ाया गया है। छोटे साइज के लॉकर का चार्ज ग्रामीण इलाके में पहले एक हजार रुपये था जो बढ़कर 1,250 रुपये कर दिया गया। जबकि शहरी इलाके में यह 1,500 से बढ़कर 2 हजार रुपये कर दिया गया है। इसके साथ ही मध्यम साइज के लॉकर का चार्ज ग्रामीण इलाके में 2 हजार से बढ़कर 2,500, जबकि शहरी इलाके में 3 हजार से बढ़कर 3,500 रुपये हो गया है। वहीं बड़े लॉकर की बात करें तो ग्रामीण इलाके में 2,500 से 3,000 हजार और शहरी इलाके में 5,000 से 5,500 रुपये हो गया है।
बचत खाते में 10 हजार रुपये जरूरी
पीएनबी की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, संशोधित टैरिफ के अनुसार, मेट्रो क्षेत्र यानी बड़े शहरों में रहने वाले ग्राहकों के लिए अपने बचत खाते में कम से कम 10,000 रुपये का बैलेंस होना जरूरी है। यह पहले 5000 रुपये था, जिसे बैंक ने बढ़ाकर 10,000 रुपये कर दिया गया है। इससे कम बैलेंस होने पर अब 600 रुपये का शुल्क देना होगा, अभी तक यह 300 रुपये था। वहीं ग्रामीण इलाकों के ग्राहकों को न्यूनतम बैलेंस से कम रखने पर अब 200 रुपये की जगह 400 रुपये प्रति तिमाही देना होगा।
खाता बंद कराने पर ज्यादा शुल्क
इसके अलावा पीएनबी की वेबसाइट पर बताया गया है कि अब बैंक में करेंट अकाउंट को खोलने के 14 दिन और एक साल के अंदर अगर आप बंद कराते हैं तो 800 रुपये का शुल्क देना होगा, जो कि अब तक 600 रुपये देय था। इसके अलावा, एक फरवरी से आपकी किसी किस्त या निवेश का डेबिट पैसा न होने से फेल होता है तो इसके लिए 250 रुपये देने होंगे। अभी तक इसके लिए 100 रुपये लगते थे। अगर आप डिमांड ड्राफ्ट को कैंसिल कराते हैं तो अब 150 रुपए देने होंगे। इसके लिए अभी 100 रुपये का चार्ज लगता था।
एचडीएफसी ने सस्ती की एसएमएस सेवा
निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक ने इंस्टा अलर्ट सर्विस चार्ज में में बदलाव किया है। अगर ग्राहक इंस्टा अलर्ट एसएमएस सेवा के लिए प्रति तिमाही तीन रुपये का भुगतान कर रहे थे जो अब प्रति एसएमएस केवल 20 पैसे के साथ जीएसटी का भुगतान करेंगे। वहीं, ईमेल अलर्ट के लिए किसी तरह का चार्ज नहीं लगेगा। यह बदलाव एक जनवरी 2022 से लागू हैं।
लटोरी धान खरीदी केंद्र अंतर्गत छत्तरपुर एवं जगन्नाथपुर में अवैध तरीके से धान परिवहन करते पिकप पर की गई कार्यवाही
हिंद स्वराष्ट्र समाचारपत्र सूरजपुर तहसील लटोरी अंतर्गत आज ग्राम छत्तरपुर में अवैध धान परिवहन करते वाहन को जप्त कर कार्यवाही किया गया। ग्राम छतरपुर वार्ड क्रमांक सीजी 15 सीवी 1982 पिकप पर 75 बोरी जिसमें 30 क्विंटल अवैध धान पाया गया जिस पर कारवाही की गई है। इसी तरह जगन्नाथपुर वाहन क्रमांक सीजी 29 ए 3012 पिकप वाहन पर भी 60 बोरी जिसमें 24 क्विंटल अवैध धन पाया गया है जिस पर कार्रवाई की गई है।
अवैध रूप से धान बिक्री करने वालों पर नियंत्रण करने सत्यापन भी किया जा रहा है धान खरीदी केंद्र लटोरी अंतर्गत जारी टोकन के भौतिक सत्यापन में ग्राम सम्बलपुर के कृषक शंकरराम पिता रामनाथ के घर पर धान नही पाये जाने पर कार्यवाही की गई।भौतिक सत्यापन में ग्राम गोपालपुर,सिलफिली और लटोरी में भी धान नही पाए जाने पर टोकन निरस्ती और रकबा समर्पण की कार्यवाही की गई।
एमबीबीएस की 100 सीटों पर दाखिले के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज को मिली मान्यता..
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : अंबिकापुर शासकीय मेडिकल कॉलेज को छठे सत्र 20२१-२२ में एमबीबीएस की 100 सीट पर दाखिले के लिए मान्यता मिल गई है। इसके लिए स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव की भूमिका अहम रही है। नेशनल मेडिकल काउंसिल (एनएमसी) से मान्यता मिलते ही कॉलेज प्रशासन में हर्ष है। शासन द्वारा जल्द ही सीटों पर दाखिले के लिए काउंसिलिंग की प्रक्रिया जारी की जाएगी। काउंसिलिंग की प्रक्रिया पूर्ण होते ही नामांकन शुरू हो जाएगा। मेडिकल कॉलेज के डीन रमणेश मूर्ति ने बताया कि संभवत: मार्च से एमबीबीएस के लिए सत्र 2021-22 के लिए कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।
गौरतलब है कि अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज की स्थापना वर्ष 2016 में हुई थी। वर्ष 2017 में जीरो इयर घोषित कर दिया गया था। काफी प्रयास के बाद वर्ष 2018 में मान्यता मिली थी। वर्ष 2019 में दूसरी बार अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज को जीरो इयर घोषित किया गया था। जबकि वर्ष 2020 में एमबीबीएस के लिए 100 सीटों पर दाखिले की मान्यता मिली थी। यहां पहला बैच पढ़ाई कर निकल चुका है।
संबंधित चिकित्सक अब यहां इंटर्नशिप कर रहे हैं। वहीं वर्ष 2021-22 की मान्यता के लिए मेडिकल कॉलेज के डीन रमणेश मूर्ति ने ऑनलाइन राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग को आवेदन किया था। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग 2021-22 के लिए एबबीबीएस के 100 सीटों की नामांकन के लिए मान्यता मिल गई है।
काउंसिलिंग प्रक्रिया के बाद प्रवेश होगा शुरू
मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. रमनेश मूर्ति ने बताया कि एमबीबीएस की मान्यता मिल गई है। अब एनएमसी द्वारा काउंसिलिंग की तिथि जारी की जाएगी। काउंसिलिंग प्रक्रिया पूर्ण होते ही नामांकन शुरू हो जाएगा। संभवत: मार्च तक प्रक्रिण पूर्ण होते ही एमबीबीएस की 100 सीटों की कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।
दो बार हो चुका था जीरो इयर
मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर की सुविधाओं की कमी के कारण पूर्व में दो बार जीरो ईयर घोषित हो चुका है। इसके बाद वर्तमान में मेडिकल कॉलेज की सुविधा विस्तार के लिए लगातार ध्यान दिया जा रहा है। नए भवन का निर्माण तेजी से चल रहा है। फैकल्टी की कमी भी पूरी हो चुकी है।
एनएमसी प्रबंधन अनुसार सब व्यवस्थित किया गया है। उपलब्ध सुविधाओं, संसाधनों की सारी जानकारी मेडिकल कॉलेज प्रशासन द्वारा एनएमसी प्रशासन को शपथ पत्र के साथ भेजा गया था। इसी का नतीजा है कि इस वर्ष मान्यता मिलने में किसी तरह की कोई परेशानी सामने नहीं आई है।
स्टूडेंट्स के लिए सौगात
मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. रमणेश मूर्ति ने कहा कि यह सफलता स्वास्थ्य मंत्री के निर्देशन में प्राप्त हुई है। एमएबीबीएस के छात्रों के लिए यह सौगात है।
डॉ. रमणेश मूर्ति, डीन, मेडिकल कॉलेज, अंबिकापुर
नाबालिग से रेप करके प्रेमी ने पिलाया जहर,,, घर जाने की जिद करने लगी तो बोला – साथ जिएंगे और साथ मरेंगे…
हिंद स्वराष्ट्र बिलासपुर
ITI की नाबालिग छात्रा के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं साथ जीने-मरने की बात कहते हुए उसे जहर पीने की बात कहने लगा। फिर किशोरी जब अपने घर जाने की जिद की करने लगी, तब युवक ने उसे हथियार निकालकर जान से मारने की धमकी देकर जबरदस्ती कीटनाशक जहर पिला दिया। इसके बाद वह छात्रा को छोड़कर भाग निकला। घटना के बाद से परेशान परिजन शिकायत लेकर भटकते रहे। अब जाकर पुलिस ने तीन दिन बाद मामले में FIR दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, चकरभाठा क्षेत्र की 17 वर्षीय लड़की ITI की छात्रा है। ग्राम कया का रहने वाला भी पंकज लोनिया (20 साल) कोनी स्थित आद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में ITI कर रहा है। छात्रा के साथ उसका तीन साल से जान-पहचान है। इस दौरान युवक ने उससे दोस्ती की। फिर उसे प्रेमजाल में फंसा लिया।
सहेली को गांव छोड़कर आया
3 जनवरी को छात्रा अपनी सहेली के साथ बिल्हा स्टेशन गई थी। तभी पंकज उसे लेने पहुंच गया। उसकी सहेली को गांव में छोड़कर युवक उसे धमनी-तेलसरा के मुरुम खदान में ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान किशोरी अपने घर जाने की जिद करने लगी। तब युवक ने उसे साथ जीने-मरने की बात कहने लगा और उसे जहर पीने के लिए दबाव डालने लगा।
छात्रा के मना करने पर उसने लोहे का हथियार निकालकर उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। दबाव में आकर छात्रा ने कीटनाशक भी पी लिया। उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तब युवक उसे लेकर मेन रोड तक आया। मामला सामने आने के बाद भी पुलिस इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करने आनाकानी करता रही। पुलिस अफसरों से शिकायत करने पर थानेदार हरकत में आए और आनन-फानन में जुर्म दर्ज कर आरोपी युवक पंकज को गिरफ्तार कर लिया है।
TI बोले-अस्पताल में भर्ती थी किशोरी
इस मामले में TI सुनील तिर्की ने सफाई देते हुए कहा है कि जहर पीने के बाद किशोरी की तबीयत बिगड़ने लगी। उसकी हालत देखकर प्रेमी युवक उसे मेन रोड में लाकर छोड़ दिया और खुद भाग गया। इस घटना की जानकारी होने पर परिजन वहां पहुंचे और इलाज के लिए अस्पताल ले गए। तीन दिन तक वह अस्पताल में भर्ती रही और पुलिस को इस घटना की जानकारी नहीं मिल पाई। डिस्चार्ज होने के बाद लड़की अपने परिजनों के साथ थाने पहुंची थी।
बोला-खुद पी लूंगा जहर
पंकज ने छात्रा को पहले इमोशनल ब्लैकमेल किया। पर वह अपने घर जाने की जिद करने लगी। उसके घर जाने पर वह खुद जहर पीकर मरने की बात कहने लगा था। इसके बाद भी किशोरी ने जहर पीने से मना किया, तब पंकज ने लोहे का औजार निकाल लिया और जान से मारने की धमकी देते हुए जबरदस्ती जहर पिला दिया।
झोलाछाप चांदसी डॉ दंपत्ति का कारनामा खोल डाली ओपीडी करते है बच्चों से लेकर बड़े बूढ़ों का इलाज,,ना है लाइसेंस न हैं ज्ञान…
भटगांव हिंद स्वराष्ट्र : हमारे देश में दिन प्रतिदिन झोलाछाप डॉक्टरों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है, पहले तो चोरी छुपे झोलाछाप डॉक्टर दबी में लोगों का इलाज करते थे अब तो हद ही हो गई है कि ऐसे फर्जी और झोलाछाप डॉक्टर बड़े-बड़े बैनर और होर्डिंग के साथ ओपीडी खोलकर बैठ चुके हैं। इन झोलाछाप डॉक्टरों को प्रशासन का अंश मात्र भी भय नहीं है,जो ऐसे झोलाछाप लोगों की जिंदगी से चंद पैसों के लिए खिलवाड़ कर रहे। ऐसे चांदसी डॉक्टर लक बाय चांस तुक्का मारकर लोगों का इलाज करते हैं जिसमे मरीज के ठीक होने और उसकी तबियत और अधिक खराब होने की संभावना 50/50 होती हैं, ऐसे तथाकथित झोलाछाप डॉक्टर मरीजों का ऐसा तुक्का मार कर इलाज करते हैं जिसमें ठीक हुए तो घर नहीं तो शमशान वाली बात होती है। हम बात कर रहे हैं भटगांव स्थित चंद्रा पॉलिक्लिनिक की, जहां चांद सी डॉक्टर अमूल्य चंद्रा द्वारा क्लीनिक खोलकर वहां ओपीडी का संचालन किया जा रहा है वहां छोटे बच्चों से लेकर बड़े तक का इलाज किया जाता है या यूं कहें उनकी जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया जाता है सबसे बड़ी बात यह है कि वहां अमूल्य चंद्रा की पत्नी द्वारा भी लोगों का इलाज किया जाता है जबकि सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अमूल्य चंद्रा की पत्नी द्वारा केवल प्राथमिक शिक्षा ही ली गई है उनके पास किसी भी प्रकार का मेडिकल नॉलेज नहीं है।आखिर इन चांदसी झोलाछापों को कोई क्यों नहीं यह समझाता की किसी बात की जानकारी होना अलग बात है और उस विषय पर विशेषज्ञ होना अलग बात है।

पत्नी भी करती हैं सभी रोगों का इलाज। हम आपको बता दे की अमूल्य चंद्रा के अलावा उनकी पत्नी भी सभी प्रकार के रोगों की स्पेशलिस्ट डॉ की तरह अपने मनमाने तरीके से सभी रोगियों का इलाज करती हैं। बिना मेडिकल के ज्ञान के ही वो अपने आपको सभी विभागों की स्पेशलिस्ट समझती हैं शायद तभी बिना किसी झिझक के खुलेआम लोगो का इलाज करती हैं। लोगो को मेडिसिन देने के अलावा इंजेक्शन भी लगवाती हैं।

तथाकथित पत्रकारों से दिलाता है धमकी
जब हमने इस मामले में अमूल्य चंद्रा से फोन में मामले की जानकारी लेनी चाही तो उनके द्वारा एक तथाकथित पत्रकार वरुण रॉय से फोन करवाकर हमें मारने पीटने तथा अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए अनेक गालियां दिलवाई तथा अपने आप को सूरजपुर जिले का पत्रकार भी बताया जिसके बाद कुछ समय बाद उस व्यक्ति से प्रधान संपादक महोदया की बात हुई तो वह अपने किए से भयभीत होते हुए माफी मांगी एवं बताया कि मैं पत्रकार नहीं हूं मैंने पहले पत्रकारिता जरूर की थी लेकिन अब मैं नहीं हूं पत्रकार। कुछ ऐसे कुकृत्य करके अमूल्य चंद्रा बचना चाहता है तथा सच लिखने वाले पत्रकारों को डराने की नाकाम कोशिश करते है।

कलेक्टर से लेकर एसडीएम तक आते हैं हमारे पास
भटगांव में स्थित चंद्रा पॉलीक्लिनिक बेहद ही फर्जी तरीके से संचालित हो रहा है यहां पर एक भी एमबीबीएस डॉक्टर नहीं है और नहीं कोई प्रिसक्राइब डॉक्टर बैठता है यहां पर तथाकथित फार्मेसिस्ट अमूल्य चंद्रा और उनकी पत्नी बैठकर पॉलीक्लिनिक को संचालित करते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर अमूल्य चंद्रा की पत्नी प्राथमिक शिक्षा प्राप्त है, जिसे फार्मेसिस्ट बता कर अमूल्य चंद्रा अपने पॉलीक्लिनिक में बैठाते है, चंद्रा पॉलीक्लिनिक क्लीनिक के नाम पर एक व्यवसायिक स्थान बना हुआ है जिस पर केवल लोगों की जिंदगी के साथ तुक्का मार इलाज होता है। क्योंकि एक फार्मासिस्ट को केवल डॉक्टर से मिले पर्ची के अनुसार दवाई देना होता है ना कि लोगों का इलाज करना। जब इस संबंध में हमने अमूल्य चंद्रा से उनका पक्ष जानना चाहा तो उन्होंने कहा मैं किसी तरह से फर्जीवाड़ा नहीं कर रहा हूं मेरे यहां कलेक्टर एसडीएम सभी आते जाते हैं, मैं किसी भी तरीके से फर्जी नहीं हूं अपने 40 साल के एक्सपीरियंस का धौस दिखाते हुए अमूल्य चंद्रा ने कहा कि मैं 40 सालों से लोगों का इलाज कर रहा हूं और आप लोग केवल न्यूज़ छाप सकते हैं मेरा कुछ उखाड़ नहीं सकते आप लोग न्यूज़ लगाइए मैं अधिकारियों से सेटिंग कर लूंगा।
हम अपने न्यूज के माध्यम से बताना चाहेंगे की हम लोगो में जागरूकता लाने और सच का साथ देने वाले पत्रकार हैं। जो किसी का कुछ बिगाड़ने या उखाड़ने के लिए पत्रकारिता नहीं करते हैं बल्कि हम सच की आवाज हैं जब जहां जिसके द्वारा गलत कार्य किया जायेगा हम उनके खिलाफ आवाज अवश्य उठाएंगे।
8वीं की छात्रा को अगवा कर रेप, स्कूल से निकलते ही जबरदस्ती 16 साल की लड़की की मांग भरी; मंगलसूत्र पहनाया और ले गया…
बिलासपुर हिंद स्वराष्ट्र : एक नाबालिग लड़की स्कूल गई थी, तभी युवक उसे अगवा कर ले गया और उससे दुष्कर्म किया। उसने छात्रा की जबरदस्ती मांग भर दी और गले में मंगल सूत्र भी पहना दिया। पुलिस ने एक सप्ताह बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार सिरगिट्टी थाना क्षेत्र की 16 वर्षीय छात्रा 8वीं कक्षा में पढ़ती है। 29 दिसंबर को वह स्कूल जाने के लिए निकली थी। इसके बाद घर वापस नहीं आई। इससे परेशान परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन, वह नहीं मिली। परिजनों ने रिश्तेदार व उसकी सहेलियों से भी जानकारी जुटाई, तब भी कुछ पता नहीं चला। शाम को परिजनों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने अपहरण की आशंका से अपराध दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी। बुधवार को लड़की अपने घर लौट गई और परिजनों को आप बीती बताई। तब परिजन उसे लेकर थाना पहुंचे। लड़की का बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी विशाल यादव की तलाश कर उसे पकड़ लिया। उसके खिलाफ अपहरण व दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
लड़की बोली-जबरदस्ती भर दी मांग
TI प्रदीप आर्या ने बताया कि लड़की ने अपने बयान में बताया है कि जब स्कूल से निकली, तब विशाल यादव आया और उसे बहलाकर अपने साथ ले गया। उसने जबरदस्ती शादी करने की बात कही और उसकी मांग में सिंदूर भर कर गले में मंगल सूत्र पहना दिया।
भागने की फिराक में था आरोपी
लड़की का बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी विशाल यादव (21) की तलाश शुरू कर दी। वह तोरवा क्षेत्र के देवरी खुर्द स्थित अपने मकान में छिपा था। उसके मोबाइल की लोकेशन लेकर दबिश दी गई। इस दौरान वह अपनी गिरफ्तारी के डर से भागने की फिराक में था। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
अम्बिकापुर के एसएलआरएम सेंटर में लगी आग…
अम्बिकापुर हिंद स्वराष्ट्र : शहर के घुटरापारा स्थित एसएलआरएम सेंटर में आज अचानक आग लग जाने की वजह से हड़कंप मच गया। आग लगने की घटना करीब 6:30 बजे हुई। बताया जा रहा है कि आग शार्ट सर्किट होने की वजह से लगी। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों द्वारा नगर निगम को दी गई। सूचना पर नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और आग को बुझाने का प्रयास करने लगी। आग लगने की सूचना पर दमकल की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद आग पर काबू पाया गया। आगजनी की वजह से कितना नुकसान हुआ इसका आकलन नगर निगम की टीम द्वारा किया जा रहा है।
अम्बिकापुर में कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर गाइडलाइन जारी,जाने क्या है गाइडलाइन में
हिंद स्वराष्ट्र समाचारपत्र अम्बिकापुर कोविड-19 के नये वेरियन्ट ओमीक्रान के संक्रमण के प्रसार को दृष्टिगत हुए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी,श्री संजीव कुमार झा के द्वारा दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा-144(1) एपेडेमिक एक्ट, आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 की धारा-30,34 सहपठित एपिडेमिक डिसिजेज एक्ट 1987 यथा संशोधित 2020 द्वारा प्रदत्त शक्तियांं का प्रयोग करते हुए जिला सरगुजा के अंतर्गत सभी प्रकार के जुलुसों, रैलियों, सभाओं, सार्वजनिक समारोहों, सामाजिक (विवाह आयोजन एवं अंत्येष्टि कार्यक्रम को छोड़कर) सांस्कृतिक, धार्मिक, खेल आदि सामूहिक आयोजन आगामी आदेश पर्यन्त प्रतिबंधित कर दिया गया है।
जारी आदेशानुसार जिले में व्यवसायिक प्रतिष्ठान, मॉल, थोक विक्रेता प्रतिष्ठान, जिम, सिनेमा एवं थिएटर, होटल एवं रेस्तरों, स्वीमिंग पूल, ऑडिटोरियम, मैरिज पैलेस, इवेन्ट मैनेजमेंट क्लब आदि वास्तविक क्षमता के एक तिहाई उपस्थिति के साथ कोविड प्रोटोफॉल के पालन के अधीन संचालन की अनुमति होगी। यदि किसी आयोजन में 200 से अधिक व्यक्तियों की उपस्थिति की संभावना हो तो ऐसी स्थिति में जिलादण्डाधिकारी से लिखित पूर्वानुमति प्राप्त किया जाना अनिवार्य होगा। यदि कोई व्यक्ति कोरोना वायरस (कोविड-19) अथवा नए वेरियन्ट ओमीक्रान से संक्रमित है या किसी ऐसे व्यक्ति के सम्पर्क में है, जो संक्रमित हो सकता है, तो यह अनिवार्य होगा कि ऐसे व्यक्ति द्वारा तत्काल सहयोग कर सारी जानकारी घोषित करे एवं सभी वांछित सहयोग निगरानी दल को दे। ऐसे व्यक्ति को निगरानी दल के द्वारा दिये गये मौखिक एवं लिखित निर्देशों का अक्षरशः पालन करना अनिवार्य होगा।
कोई व्यक्ति कोविड-19 या नये वेरियन्ट ओमीक्रान के निवारण में ईलाज के संबंध में जानकारी छुपाता है अथवा सहयोग देने में मना करता है या निगरानी दल के निर्देशों का पालन नहीं करता है, तो वह परिद्वेशपूर्ण कार्य जिससे जीवन के लिये संकटपूर्ण रोग का संक्रमण फैलाने के लिये दोषी होगा, तथा भारतीय दण्ड संहिता 1860 की धारा 270 के अंतर्गत प्रावधानित दण्ड का भागी होगा। जिले में संचालित सभी दुकानों, संस्थाओं, संगठनों द्वारा निःशुल्क वितरण एवं विक्रय हेतु मास्क रखना एवं वितरित करना तथा दुकान में कार्यरत कर्मचारियों एवं ग्राहकों के उपयोग हेतु सेनिटाईजर रखना अनिवार्य होगा। दुकान के बाहर ग्राहकों के मध्य दो गज की दूरी बनाये रखने के लिये गोल निशान बनाकर चिन्हांकित किया जाना अनिवार्य होगा। जिले के सड़क सीमाओं पर तथा रेलवे स्टेशन पर रैन्डम चेकिंग की व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग एवं नगर पालिक निगम द्वारा की जाएगी। जिले के किसी गली मोहल्ले में कोविड-19 अथवा नये वेरियन्ट ओमीक्रान से संक्रमित मरीज पाया जाता है तो स्थान को आवश्यकतानुसार जिले के अनुविभागीय अधिकारियों द्वारा माईक्रो या मिनी कन्टेन्मेंट जोन घोषित किया जाना अनिवार्य होगा। सभी सार्वजनिक स्थानों, बाजारों, दुकानों आदि में मास्क पहनना अनिवार्य होगा। मास्क नहीं पहनने वालों के खिलाफ पुलिस, नगर पालिक निगम के द्वारा यथा स्थिति चालानी कार्यवाही की जाएगी।
जिले के समस्त विभाग आगामी आदेश तक अनावश्यक बैठक का आयोजन नहीं करेंगे। अत्यधिक आवश्यक हो तो सीमित संख्या में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए अथवा विडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से बैठक आयोजित करेंगे। जिला स्तर पर आम नागरिकों की सहायता के लिये कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिसका दूरभाष क्रमांक-07774-222702 एवं 07774-236028 है। आकस्मिक स्थिति में इसका उपयोग किया जा सकता है। आदेश का उल्लंघन करने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 सहपठित एपिडेमिक डिसीज एक्ट 1987 यथा संशोधित 2020 एवं भारतीय दण्ड संहिता 1960 की धारा 188 के अंतर्गत विधि अनुकूल कठोर कार्यवाही की जाएगी।
9 जनवरी को दो पालियों में होगी शिक्षक पात्रता परीक्षा
परीक्षा के लिए बनाए गए 22 केन्द्र
अम्बिकापुर हिंद स्वराष्ट्र समाचारपत्र छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। प्रथम पाली में कक्षा 1 से 5 तक के अध्यापन के लिए परीक्षा प्रातः 09ः30 बजे से दोपहर 12ः15 बजे तक एवं द्वितीय पाली में कक्षा 6 से 8 वीं तक के अध्यापन के लिए परीक्षा अपरान्ह 02ः00 बजे से शाम 04ः45 बजे तक होगी। प्रथम पाली के लिए 22 परीक्षा केन्द्र तथा द्वितीय पाली के लिए 17 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं।
कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा द्वारा परीक्षा के दौरान अनैतिक कार्यां को रोकने हेतु उड़नदस्ता दल का गठन किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार परीक्षा केन्द्र शासकीय राजीव गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय अम्बिकापुर में डिप्टी कलेक्टर श्री नीलम टोप्पो, तहसीलदार श्री भूषण सिंह मंडावी, नायब तहसीलदार श्री अनिरूद्ध मिश्रा, नायब तहसीलदार श्री कोमल साहू, नायब तहसीलदार श्री किशोर कुमार वर्मा एवं नायब तहसीलदार श्री सिद्धार्थ सिंह चौहान को उड़नदस्ता दल के प्रभारी एवं सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है।