अम्बिकापुर हिंद स्वराष्ट्र : नगर निगम क्षेत्र के 10 वार्डो में कोरोना केस पाए जाने के कारण इन 10 वार्डो को माइक्रो कंटेंटमेंट जोन घोषित कर दिया गया हैं। इन वार्डो में कंटेन्मेंट जोन- वार्ड क्रमांक 33 ब्रम्ह वार्ड, वार्ड क्रमांक 44 इंदिरागांधी वार्ड, वार्ड क्रमांक 19 महावीर वार्ड, वार्ड क्रमांक 17 रैदास वार्ड , वार्ड क्रमांक 16 चंद्रशेखर आजाद वार्ड, वार्ड क्रमांक 38 डॉ जाकिर हुसैन वार्ड, वार्ड क्रमांक 12 माता राजमोहनी वार्ड,वार्ड क्रमांक 47 गंगापुर वार्ड, वार्ड क्रमांक 9 महारानी लक्ष्मी बाई वार्ड एवं वार्ड क्रमांक 8 फुंदुरडिहारी वार्ड वही वार्ड क्रमांक 16 में तीन स्थानों पर तथा वार्ड क्रमांक 17 में 2 स्थानों पर माइक्रो कंटेन्मेंट जोन बनाये गए हैं। माइक्रो कंटेन्मेंट जोन अंतर्गत सभी दुकानें एवं अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन भी बंद रहेंगे। मेडिकल इमरजेंसी के अलावा अन्य किन्ही भी कारणों से घर से बाहर निकलने कीअनुमति नही होगी। कंटेन्मेंट जोन में आवश्यक वस्तुओं की घर पहुंच सेवा उपलब्ध होगी।
जशपुर में कोविड 19 संक्रमण के बढ़ते मामलों के बाद हरकत में आए जिला प्रशासन जशपुर,जिले के लिए जारी किया कोरोना गाईडलाईन
हिंद स्वराष्ट्र समाचारपत्र जशपुर कोरोना के बढ़ते मामलों में इज़ाफा के बाद जिले में कल 32 मामले सामने आने के बाद जिले में अब एक्टिव केस बढ़कर 82 हो चुका है। जो निरंतर यह आशंका व्यक्त किजारही है, कि संक्रमण मेंऔरभी इज़ाफाहोसकता है।जिसके मद्देनजर जिला प्रशासन ने गंभीरता दिखाते हुए कोविड के लिए जिले में कोरोना गाईडलाईन जारी किया है और सभी विभागों,ग्राम पंचायतों,नगरीय निकायों में इसे कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए हैं।कलेक्टर रितेश अग्रवाल ने कोरोना गाईडलाईन जारी करते हुए बताया है कि
वर्तमान में कोविड-19 एवं नये वेरियंट ओमिक्रॉन के संक्रमण की बढ़ती हुई रफ्तार को दृष्टिगत रखते हुए दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 (1) एपिडेमिक डिजीज एक्ट 1897 एवं आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत् प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए मैं रितेश कुमार अग्रवाल, कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी, जशपुर निम्नानुसार प्रतिबंधात्मक आदेश प्रसारित करता हूँ :। वहीं आपको बता दें कि
जिला जशपुर राजस्व सीमा अंतर्गत किसी भी प्रकार के आयोजन, रैली, सामाजिक (विवाह आयोजन एवं अन्त्येष्टि कार्यक्रम को छोड़कर) / सांस्कृतिक / धार्मिक / खेल आदि से संबंधित वृहद् आयोजन व जनसमुदाय के एक स्थान पर एकत्रित होने पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाया जाता है। अनुविभागीय दण्डाधिकारी अपने-अपने अनुभाग में उपरोक्त निर्देशानुसार कार्यवाही / अनुमति प्रदान करेंगे।
जिला अंतर्गत सभी होलसेल दुकानें, जिम, सिनेमाघर, होटल, रेस्टोरेंट्स, स्वीमिंग पूल, ऑडिटोरियम, मैरिज हॉल एवं अन्य आयोजन स्थलों को आगामी आदेश तक एक तिहाई क्षमता के साथ संचालित किया जावे।
जिले के समस्त बस स्टैण्ड पर बाहर से आने वाले यात्रियों को बस स्टैण्ड पहुँचने पर एवं दूसरे राज्यों से जिले में प्रवेश करने वाले आगन्तुकों की सड़क सीमाओं नाके पर रैंडम जांच हेतु आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जावे। वहीं बाहर से आने वाले नागरिक आगमन की सूचना निकटस्थ स्वास्थ्य केन्द्र, जिला कंट्रोल रूम एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी को आवश्यक रूप से देंगे।तथा इस संबंध में राज्य शासन, स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्धारित कोविड नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा। कार्यालय कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल एवं जिला दण्डाधिकारी,जशपुर के आदेश के तहत सभी सार्वजनिक स्थानों, भीड़ बाजारों, समस्त दुकान संचालक एवं ग्राहकों को व्यवसाय के दौरान मास्क का उपयोग करना आवश्यक होगा। उल्लंघन किये जाने पर संबंधित क्षेत्र के राजस्व एवं नगरीय निकाय / पंचायत के अधिकारी, पुलिस अधिकारी के सहयोग से चालानी कार्यवाही सुनिश्चित करें। समस्त अनुविभागीय दण्डाधिकारी आवश्यकतानुसार माइक्रो या मिनी कन्टेनमेंट जोन बनाना सुनिश्चित करेंगे। समस्त संचालित दुकानों में निःशुल्क वितरण अथवा विक्रय हेतु मास्क रखना तथा दुकान में कार्यरत कर्मचारियों एवं ग्राहकों के उपयोग हेतु सेनेटाईजर रखना“अनिवार्य होगा।” दुकान के बाहर ग्राहकों के मध्य 02 गज की दूरी बनाये रखने के लिए गोल निशान बनाकर चिन्हांकित किया जाना अनिवार्य होगा। जिला स्तर के नागरिकों की सहायता के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है जिसका दूरभाष क्रमांक 07763-223732 है। अल्प आदेश समयावधि में लागू किया जाना आवश्यक है। वर्तमान परिस्थितियों में आदेश से प्रभावित होने वाले व्यक्तियों को सम्यक समय में तामिली संभव नहीं होने के कारण यह आदेश एकपक्षीय रूप से पारित किया जाता है। आदेश का व्यापक प्रचार-प्रसार तथा कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जावे। उपरोक्त आदेश का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति / प्रतिष्ठान पर भारतीय दण्ड संहिता, 1860 की धारा 188, आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 51-60 तथा अन्य सुसंगत विधि अनुसार कड़ी कार्यवाही की जावेगी। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, जशपुर,सर्व अनुविभागीय दण्डाधिकारी, जिला जशपुर,सर्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत, जिला जशपुर, सर्व मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका परिषद / नगर जिला जशपुर पंचायत,को सूचित कर कड़ाई से उक्त नियमों का पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं जो कि सार्थक है।
सुरजपुर में कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए रोकथक हेतु जरूरी निर्देश जारी..जाने किन नियमों का करना होगा पालन
हिंद स्वराष्ट्र समाचारपत्र सूरजपुर विभाग के परिपालन में जिले में कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए उसके प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु जारी आदेश के निर्देशानुसार जिले में सभी प्रकार के जुलूस रैली, सभा, सार्वजनिक समारोह, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, खेल आदि सामूहिक आयोजन की पूर्वानुमति प्राप्त करना आवश्यक होगा एवं किराना व अन्य सभी प्रकार के दुकान, जिम, सिनेमा और थियेटर, होटल और रेस्टोरेंट, आडिटोरियम सभी विवाह स्थलों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों में कोविड की समुचित व्यवहार का पालन करने की शर्त पर स्थल की क्षमता के एक तिहाई तक ही व्यक्तियों को उपस्थित होने की अनुमति होगी। साथ ही सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान अपने प्रतिष्ठान के सामने शारीरिक दूरी सुनिश्चित करने हेतु चिन्हांकन करना सुनिश्चित करेगें व प्रतिष्ठान में कार्यरत समस्त कर्मचारियों का कोविड टीकाकरण एवं कोविड टेस्ट कराना आवश्यक होगा। प्रत्येक व्यक्ति को सार्वजनिक स्थानों, भीड़ बाजारों, दुकानों आदि में मास्क लगाना, सोशल, फिजिकल डिस्टेंसिंग एवं समय-समय पर सेनेटाईजर का उपयोग आदि कोविड समुचित व्यवहार का पालन करना अनिवार्य होगा। सार्वजनिक स्थलों पर पान-गुटका इत्यादि खाकर एवं अन्यथा थुकना प्रतिबंधित रहेगा। उक्त आदेश का उल्लंघन करते हुए पाए जाने पर सम्बन्धित प्रतिष्ठान एवं व्यक्ति आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 51 से 60, भारतीय दण्ड संहिता 1860 की धारा 188 तथा अन्य सुसंगत विधिक प्रावधानों के अन्तर्गत कार्यवाही की जाएगी।
अवैध तरीके से 100 क्विन्टल धान खपाने की कोशिश में था कोचिया,सहायक खाद्य अधिकारी ने पकड़ा
हिंद स्वराष्ट्र समाचारपत्र सूरजपुर जिला पंचायत सीईओ राहुल देव ने चंद्रपुर धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। सहायक खाद्य अधिकारी के द्वारा अवैध तरीके से धान बिक्री करने आए कोचिया को पकड़ा जो 100 क्विन्टल का था। जब्ती कर कार्यवाही की हैं।निरीक्षण के दौरान पूछताछ करने पर कोचिये के धान को खपाते हुए पाया गया जिस पर कोचिये के धान तथा अवैध परिवहन में प्रयुक्त वाहन को जब्त किया गया तथा मंडी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई। सीईओ ने संबंधित से रकबा समर्थन करने एवं पंचनामा बनाकर जांच करने के निर्देश दिए।
भीषण सड़क हादसे में 15 की मौत 20 गंभीर,,,यात्री बस से भिड़ी गैस सिलेंडर से लदी ट्रक….
झाड़खंड हिंद स्वराष्ट्र : पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के कमरडीहा गांव के समीप एक यात्री बस और ट्रक में आज सुबह भीषण टक्कर हो गई है. इस भीषण सड़क हादसे में 15 लोगों की मौत हो गयी है और 20 से ज्यादा लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। यह घटना अमरापाड़ा थाना इलाके के पड़ेर कोला गांव के पास घटी जहां यात्रियों से भरी एक बस और ट्रक में सीधी टक्कर हो गयी है। ट्रक में गैस सिलेंडर लदे हुए थे। अमरापाड़ा थाना पुलिस का कहना है कई लोग बेहोश हैं और सर्दी बहुत है इसलिए दुर्घटना का सही आंकड़ा नही मिल रहा है। पुलिस मृतकों और घायलों की पहचान में जुटी हुई है। मरने वालों में कई महिलाएं भी शामिल हैं।
शिक्षक हरिलाल कुर्रे निलंबित,लेकिन बाल मजदूरी कराने वाले शिक्षक चंद्रदेव पाण्डेय पर विभाग मेहबान क्यों।
हिंद स्वराष्ट्र समाचारपत्र सूरजपुर जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार हरिलाल कुर्रे , शिक्षक , एल . बी . शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला केशवपुर विकासखंड रामानुजनगर , जिला सूरजपुर , छत्तीसगढ़ के द्वारा विद्यालयीन समय में शराब का सेवन करने , छात्रों के साथ गाली – गलौच एवं दुर्व्यवहार किये जाने तथा अपने पदीय कर्तव्यों के निर्वहन में घोर लापरवाही बरती गई है । यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा ( आचरण ) नियम 1965 के नियम 23 के उल्लघंन के प्रथम दृष्टया दोषी हैं । अतः श्री कुर्रे को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा ( वर्गीकरण , नियंत्रण तथा अपील ) नियम 1966 के नियम 9 ( 1 ) के तहत् तत्काल प्रभाव से शासकीय सेवा से निलंबित किया जाता है । निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय , जिला बलरामपुर – रामानुजगंज नियत किया जाता है । निलंबन अवधि में इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। निर्णय ले रहे जिला शिक्षा अधिकारी
पक्षपात भरा निर्णय ले रहे शिक्षा विभाग के अधिकारी
जब शराब पीकर स्कूल आने और गलत बर्ताव करने पर एक शिक्षक निलंबित हो सकता है तो फिर बच्चों से मजदूरी कराने वाला शिक्षक निलंबित क्यों नहीं हो सकता, न्यूज़ में साक्ष्य है जो स्पष्ट करते हैं की चंद्रदेव पाण्डेय बाल मजदूरी करा रहा है तो फिर उसे रिश्ते संबंध के नाम पर छोड़ना कहां तक सही है। आखिर उच्च अधिकारी अपने संबंधों को अपने कर्तव्य से बढ़कर क्यों तौल रहे हैं क्या संबंध कर्तव्य से बढ़कर है जो अबतक चंद्रदेव पाण्डेय सुरक्षित बैठा हुआ है।
क्या कार्यवाही के लिए कर रहे हैं किसी शुभ मुहूर्त का इंतजार
जब बच्चों का काम करते हुए वीडियो सामने आ चुका है तो आरोपी शिक्षक के उपर कार्यवाही करने करने के लिए शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारी किस मुहूर्त का इंतजार कर रहे हैं वह समझ से परे है,इस प्रकार से लीपापोती करके शिक्षा विभाग के कुछ अधिकारी क्या साबित करना चाहते हैं ये समझने की जरूरत नही है।
पूर्व नक्सली की ग्रामीणों ने कर दी उसकी मां पत्नी के सामने हत्या, फिर घर में रखी लकड़ी से ही जला दिया शव…
सिमडेगा हिंद स्वराष्ट्र : पूर्व माओवादी संजू प्रधान की ग्रामीणों ने मंगलवार को उसकी मां और पत्नी के सामने ही पीट-पीट कर हत्या कर दी. फिर उसके घर में रखी लकड़ी से ही चिता बनाकर शव भी जला डाला. हत्याकांड को कोलेबिरा के बेसराजारा बाजार के पास दिन के दो बजे अंजाम दिया गया. पूरे कांड में लगभग 250 ग्रामीण शामिल थे. जानकारी के अनुसार, छपरीडिपा निवासी संज़ू प्रधान पूर्व माओवादी था और जेल से रिहाई के बाद लकड़ी का व्यवसाय कर रहा था.ग्रामीण इससे नाराज थे. उन्होंने कई बार जंगलों की कटाई करने से मना किया, लेकिन संजू प्रधान इसे अनसुना कर लकड़ी तस्करी का काम करता रहा. इस पर आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार को बंबलकेरा पंचायत भवन में बैठक कर हत्याकांड को अंजाम दिया.
घर से पीटते हुए ले गये थे ग्रामीण :
जानकारी के अनुसार, ग्रामीण बैठक के बाद बेसराजरा बाजार टांड़ के पास स्थित संजू प्रधान के घर पहुंचे, तो उस वक्त पूरा परिवार घर में ही था. घर में संजू, उसकी पत्नी सपना देवी और मां जसमइत देवी मौजूद थीं. ग्रामीण घर में घुसे और जबरन उसे घर से निकालना चाहा. इंकार करने पर ग्रामीण उसे घर से निकाल कर पीटते हुए लगभग सौ कदम की दूरी पर ले गये और पीट-पीट कर परिजनों के सामने ही मार डाला.
पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंच सकी
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन ग्रामीणों के विरोध और उग्र तेवर को देखते हुए घटनास्थल पर नहीं पहुंच सकी. बाद में पुलिसकर्मियों ने जिला मुख्यालय को घटना की जानकारी दी. इसके बाद भारी संख्या में पुलिस बल को घटनास्थल पर बुलाया गया. लेकिन तब तक संजू प्रधान का शव जलकर पूरी तरह से राख हो चुका था. पुलिस ने संजू प्रधान के जले हुए अवशेष को अपने कब्जे में ले लिया है.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिया जांच का आदेश
सिमडेगा में हुई इस घटना को संज्ञान में लेते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जांच के आदेश दिये हैं. उन्होंने सिमडेगा डीसी को मामले की जांच कर कानून सम्मत कार्रवाई करते हुए सूचित करने का निर्देश दिया है.
नहीं छोड़े जायेंगे आरोपी
हत्याकांड पर गंभीर रुख दिखाते हुए सिमडेगा के एसपी डॉ शम्स तबरेज ने कहा है कि घटना में जो भी दोषी होंगे, उन्हें बख्शा नहीं जायेगा.
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में जैश के 3 आतंकी मारे गए, इनमें एक पाकिस्तानी…
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में बुधवार को सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में तीन आतंकियों को मार गिराया। तीनों जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हुए थे, जिनमें एक पाकिस्तानी भी था। इनके पास से 2 M-4 कार्बाइन, 1 AK सीरीज राइफल सहित आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है।
शिक्षा विभाग ने लिया बड़ा फैसला, पहली से बारहवीं तक सभी स्कूल हुए बंद…
रायपुर हिंद स्वराष्ट्र : राजधानी रायपुर में शिक्षा विभाग ने कोरोना को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है. कोरोना के चलते राजधानी के सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं. छात्रों का स्कूल में आना प्रतिबंधित रहेगा. शिक्षक स्कूल आएंगे, लेकिन छात्रों पर पाबंदी रहेगी. पहली से 12वीं तक की सभी कक्षाएं बंद कर दी गई हैं.मामले में रायपुर डीईओ एएन बंजारा ने बताया कि सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार स्कूलों को बंद कर दिया गया है. सभी ऑफलाइन कक्षाएं बंद रहेंगी, जबकि ऑनलाइन क्लासेस जारी रहेंगी. कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण ये फैसला लिया गया है.
संक्रमण रोकने सबकी भागीदारी जरूरी, तीसरे चरण को लहर ना बनने दें सरगुजा कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने की अपील…मीना बाजार तत्काल प्रभाव से बंद करने के दिए आदेश…
अम्बिकापुर हिंद स्वराष्ट्र : तीसरी लहर के आशंका को देखते हुए सभी की भागीदारी जरूरी है यही कारण है कि जिला प्रशासन ने प्रशासनिक महकमे के साथ ही व्यवसायियों की भागदारी भी शामिल की है ताकि कोरोना संक्रमण की दर 4 प्रतिशत से नीचे रखी जा सके इसे देखते हुए आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर महोदय श्री संजीव कुमार झा द्वारा कोविड के संबध में नगर पालिक निगम अंबिकापुर क्षेत्र के व्यापारी संघ, चैंबर ऑफ कॉमर्स, एन जी ओ, होटल व्यवसाई, जिम संचालक, सिनेमा हॉल, रेस्टोरेंट संचालकों की बैठक ली गई, जिसमे कलेक्टर महोदय द्वारा देश एवम प्रदेश में बढ़ते कोविड़ में प्रकरण के बारे में जानकारी देते हुए, शासन द्वारा जारी निर्देश के बारे में बताया गया, वर्तमान में सरगुजा जिले में संक्रमण दर 4 प्रतिशत से कम है, जिसके कारण आर्थिक गतिविधियों में प्रतिबंध की स्थिति नही है, किंतु इस हेतु सभी को सक्रिय भूमिका का निर्वहन करते हुए स्वयं, अपने से जुड़े कर्मचारी/परिवार के सदस्य एवम उनके संस्थानों में आने वाले आगंतुकों को कोविड नियमो का पालन शत प्रतिशत मास्क का उपयोग, सामाजिक दूरी, हाथ धोने, सैनिटाइजर का उपयोग आदि सुनिश्चित करने के निर्देश सहित आग्रह किया गया। साथ उपरोक्त संस्थान अपनी क्षमता के एक तिहाई व्यक्तियों की क्षमता से कार्यक्रम प्रशासन से अनुमति प्राप्त आयोजित करने हेतु निर्देश दिए गए, महोदय द्वारा बताया गया की विगत कोविड लहर में सभी संस्थानों के सक्रिय सहभागिता के साथ नागरिक एवम प्रशासन मिलकर कोविड के रोकथाम एवम आवश्यक व्यवस्था करने में जिला सफल रहा था , वर्तमान परिस्थिति में भी आप सभी के साथ नगर के समस्त नागरिक अपनी जिम्मेदारी समझ कोविड नियमो का पालन करेंगे और अन्य लोगो से पालन कराएंगे तो हमारे जिले में लॉक डाउन या आर्थिक गतिविधि रोकने की स्थिति नही बनेगी। कोविड नियमो का पालन नहीं होने की स्थिति में प्रशासन द्वारा जुर्माना की कार्यवाही भी की जावेगी। बैठक में उपस्थित सभी संस्थानों के संचालक एवम प्रतिनिधियों द्वारा पूर्ण सहयोग करने एवम कोविड नियमो के पालन हेतु सहमति देते हुए, विगत कोविड संक्रमण में जिला प्रशासन के त्वरित निर्णय, उत्तम व्यवस्था, संवेदनशीलता एवम समस्या के तत्काल निदान हेतु धन्यवाद एवम आभार भी प्रदर्शित किया गया। बैठक में सरगुजा कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने मीना बाजार को तत्काल रुप से बंद करने के निर्देश भी दिए हैं। इस मौके पर कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा, जिला पंचायत सीईओ विनय लंगेह, एसपी सरगुजा अमित तुकाराम कांबले, नगर निगम आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय एस डी एम प्रदीप साहू , कोविड नोडल अधिकारी डॉक्टर शैलेंद्र गुप्ता एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
स्कूल की दीवार ढहने से दूसरी क्लास की छात्रा की दर्दनाक मौत….
बिलासपुर हिंद स्वराष्ट्र : जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र स्थित निर्मल ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल में अचानक दीवार गिर गई. इस हादसे में एक छात्रा की मौत हो गई है. मिली जानकारी के अनुसार निर्मल ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाली दूसरी कक्षा की छात्रा बाथरूम गई थी. इसी दौरान अचानक दीवार गिर गई. पिलर के चपेट में आने से छात्रा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस मामले की विस्तृत विवेचना में जुट गई है. मामले में परिजनों ने स्कूल के डायरेक्टर पर आरोप लगाते हुए कहा है कि वे नियमित स्कूल की फीस पेमेंट करते आ रहे है और कई परिजनों द्वारा जर्जर वाशरूम की दीवारों को लेकर शिकायत भी कर चुके थे उसके बावजूद दीवारों की मरम्मत नही करवाई गई जिससे यह बड़ी घटना घट गई और एक मासूम की जान चली गई.
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में नाईट कर्फ्यू लगाने राज्य सरकार ने दिए आदेश..
हिंद स्वराष्ट्र : राज्य सरकार ने सभी कलेक्टर और एसपी को निर्देश जारी कर जिन जिलों में पॉजेटिविटी रेट 4 प्रतिशत से ज्यादा है उन जिलों में नाइट कर्फ्यू लगाने का आदेश जारी कर दिया हैं। नाईट कर्फ्यू रात के 10 बजे से सुबह के 6 बजे तक के लिए होगा। छत्तीसगढ़ में अभी सिर्फ दो ही जिले हैं जो चार के करीब या चार से ज्यादा है। रायपुर में पॉजेटिविटी रेट 7 प्रतिशत के करीब पहुंच गया है, जबकि दुर्ग का पॉजेटिविटी रेट 4 के आसपास है। लिहाजा रायपुर में नाईट कर्फ्यू का आदेश जारी हो सकता है। वहीं दुर्ग में भी कड़े प्रतिबंध लागू किये जा सकते हैं। 4 प्रतिशत से ज्यादा पॉजेटिविटी रेट वाले जिले मसलन रायपुर में स्कूल, आंगनबाड़ी सेंटर, लाइब्रेरी, स्वीमिंग पुल और अन्य सार्वजनिक जगहों को प्रतिबंधित किया गया है। मास्क अब बाजार, दुकानों व भीड़भाड़ वाली जगहों पर अनिवार्य होगा। वहीं मास्क नहीं पहनने वालों के खिलाफ जुर्माना लगाने के निर्देश भी दे दिये गये हैं। सरकारी कर्मचारियों को भीड़भाड़ वाले ट्रेनों और सार्वजनिक परिवहन से बचने को कहा गया है। अन्य जिलों की बात करें तो रैली, भीड़, बड़े आयोजन जिसमें समाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजन के साथ-साथ खेलकूद के आयोजन है उस पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। जिला प्रशासन को निर्देश दिया गया है कि वो निजी अस्पताल संचालक, एनजीओ, मीडिया प्रतिनिधियों से बात कर कोरोना के संदर्भ में विचार करें। साथ ही कोरोना को लेकर भ्रामक खबरों से भी बचने को कहा गया है।वहीं कलेक्टर व एसपी को चैंबर आफ कामर्स, मॉल संचालकों, होलेसेलर, सिनेमा व थियेटर मालिक, होटल व रेस्टोरेंट संचालकों से भी चर्चा करने को कहा गया है। जिला प्रशासन को निर्देश दिया गया है कि वो कोशिश करें कि 4 प्रतिशत से ज्यादा पॉजेटिविटी रेट ना जाये। वहीं आरटीपीसीआर टेस्ट को लेकर भी सख्ती के निर्देश दिये गए हैं। रेल यात्रियों की रेंडमली टेस्ट करने और माइक्रो व मिनी कंटेनमेंट जोन बनाने के भी जिला प्रशासन को निर्देश दिये गये हैं।
दो नाबालिगों ने मजाक में बनाई खुद की चिता, थोड़ी देर बाद सड़क हादसे में मौत, वहीं हुआ अंतिम संस्कार..
जशपुरनगर हिंद स्वराष्ट्र : नव वर्ष के एक दिन पहले 31 दिसम्बर को जशपुर जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के सेन्द्रीमुंडा में कार दुर्घटना में पुटुकेला के 2 नाबालिग बच्चों की मौत हो गई। लेकिन हादसे का शिकार होने के कुछ घण्टे पहले इन किशोरों ने जो किया, उसे लेकर पूरे इलाके में चर्चा और कौतूहल है। इस हृदयविदारक घटना को लेकर रविवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में साल भर की घटनाओं को लेकर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी जानकारी दी गई।
जशपुर के एसडीओपी राजेन्द्र सिंह परिहार ने बताया कि दुर्घटना में मृत दोनों युवक हादसे के ठीक पहले घूमते-घूमते पुटुकेला नदी के उस किनारे पर पहुंच गए थे, जहां मृत्यु होने पर दाह संस्कार किया जाता है। यहां उनके 2 और साथी भी साथ में थे। इन नवयुवकों ने यहां पर काफी देर तक मस्ती की और मस्ती के दौरान उन्होंने उसी जगह पर चिता तैयार करने के बाद दोनो ने माचिस से चिता जलाई। मस्ती के बाद जब वे वापस घर लौट रहे थे तभी सेन्द्री मुंडा के पास उनकी कार सड़क के किनारे स्थित एक सेमर के पेड़ से टकरा गई।
शोक में डूबा गांव
दुर्घटना में मौत के बाद बच्चों के शव गांव लाए गए तो हर कोई शोक में डूब गया। लेकिन जब गांव वालों को चिता सजाने और उसमें आग लगाने की जानकारी मिली तो सभी के लिए आश्चर्य और चर्चा का विषय बन गया। गांव के श्मशान में नदी के किनारे ठीक उसी जगह पर दोनो बच्चों की चिता सजाई गई और उसी जगह पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।
पंच के 12 पदों के लिए नहीं मिले एक भी नाम निर्देशन पत्र
अम्बिकापुर हिंद स्वराष्ट्र समाचारपत्र त्रि स्तरीय पंचायत उप निर्वाचन हेतु नाम निर्देशन जमा करने के अंतिम तिथि 3 जनवरी तक जिले में पंच एवं सरपंच के कुल 90 अभ्यर्थियों के द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया गया, वही पंच के 12 पदों के लिए एक भी अभ्यर्थी ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल नही किया।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सीएस पैकरा ने बताया कि जिले में रिक्त 5 सरपंच एवं 77 पंच पद के लिए उप निर्वाचन किया जा रहा है। नामनिर्देशन के अंतिम तिथि 3 जनवरी तक 5 सरपंच पद के विरूद्ध 17 तथा 37 पंच पद के विरुद्ध 73 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया है। पंच के 12 पद के लिए किसी ने भी नाम निर्देशन पत्र दाखिल नही किया है। नाम निर्देशन के अंतिम दिवस में पंच के 36 तथा सरपंच के 10 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन दाखिल किया।
उप जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार अम्बिकापुर जनपद में पंच के 30, सरपंच के 1, लखनपुर जनपद में पंच के 20 और सरपंच के 1, उदयपुर जनपद में पंच के 6, सीतापुर में पंच के 7 पद, मैनपाट में पंच के 3 पद और सरपंच के 1 पद, लुण्ड्रा जनपद में पंच के 9 पद और सरपंच के 1 पद, बतौली जनपद में पंच के 2 पद और सरपंच के 1 पद रिक्त हैं। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 4 जनवरी को शुरू होगी तथा नाम वापसी 6 जनवरी 2022 को अपराह्न 3 बजे तक ले सकते हैं।
अम्बिकापुर में कोरोना के तीसरे लहर की दस्तक !!! आज मिले 13 केस…
अम्बिकापुर हिंद स्वराष्ट्र : अम्बिकापुर में कोरोना के तीसरे लहर की दस्तक होती नजर आ रही हैं। अभी नए साल के जश्न खत्म भी नही हुए है वही दूसरी ओर कोरोना ने अपनी दस्तक देना शुरू कर दिया हैं। आज अम्बिकापुर में कुल 13 नए कोरोना केस मिले हैं। जिसके बाद प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया है और लोगो से कोरोना गाइडलाइंस को फॉलो करने का अपील किया जा रहा हैं। आज मिले मरीजों में नवापारा से 1, केदारपुर से 4, मैरिनड्राइव सिंचाई कॉलोनी से 1, तकिया रोड 2, उदयपुर 1, महामाया रोड 1, शीतला वार्ड 1 और चोपरापारा से 1 केस मिला हैं।
नौ आईपीएस के तबादले संतोष सिंह राजनांदगांव तो प्रफुल्ल ठाकुर को कोरिया की कमान..
रायपुर हिंद स्वराष्ट्र : राज्य सरकार ने अब से कुछ देर पहले जारी अपने आदेश में नौ आईपीएस के प्रभार में परिवर्तन किया है। कोरिया से संतोष सिंह को राजनांदगांव भेजा गया हैं।

नौ आईपीएस के तबादले संतोष सिंह राजनांदगांव तो प्रफुल्ल ठाकुर को कोरिया की कमान..
रायपुर हिंद स्वराष्ट्र : राज्य सरकार ने अब से कुछ देर पहले जारी अपने आदेश में नौ आईपीएस के प्रभार में परिवर्तन किया है। कोरिया से संतोष सिंह को राजनांदगांव भेजा गया हैं।

स्वच्छता कर्मियो के साथ इंटक का नववर्ष मिलन सम्पन्न
हिंद स्वराष्ट्र समाचारपत्र नगर पंचायत पंडरिया के स्वच्छता दीदी , कमांडो एवं प्लेसमेन्ट कर्मियों के साथ इंटक का नववर्ष मिलन समारोह छत्तीसगढ़ शासन पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ ।पंडरिया के मणि कंचन केंद्र में श्रमवीर सम्मान के उद्देश्य से असंगठित मजदूर कांग्रेस इंटक द्वारा नववर्ष मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त महेश चन्द्रवंशी रहे , कार्यक्रम की अध्यक्षता दिनेश कोसरिया छत्तीसगढ़

शासन अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण सदस्य ने किया तथा विशिष्ट अतिथि के तौर पर गौतम शर्मा प्रवक्ता जिला कांग्रेस कमेटी ,खोवाराम भास्कर पार्षद एवं पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत , चन्द्रभान टण्डन पार्षद, सन्दीप साहू पार्षद , लक्ष्मन राय पार्षद ,अमन पाटस्कर, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शिव गुप्ता एवं शैलेन्द्र गुप्ता एल्डरमेन रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि की आसन्दी से महेश चन्द्रवंशी ने कहा कि नगर की सफाई व्यवस्था में स्वक्छता दीदी का स्थान बहुत अग्रणी है , उनके द्वारा डोर टू डोर कचरा संकलन का ही परिणाम है की गली मोहल्ले में झिल्ली और पन्नी नजर नही आता । उन्होंने कहा कि कमांडो द्वारा किये जा रहे मेहनत के कारण पंडरिया नगर पंचायत को प्रादेशिक स्तर पर स्वक्छता के लिए पुरूस्कार मिला है । महेश चन्द्रवंशी ने कहा कि आप लोगो ने कोरोना काल मे कोरोना योद्धा के रूप में कार्य किया जिसे मैं नमन करता हू। कार्यक्रम का संचालन संजू तिवारी प्रदेश अध्यक्ष असंगठित मजदूर कांग्रेस इंटक ने किया । इस अवसर पर नगर पंचायत पंडरिया के पूर्व अध्यक्ष लखन भास्कर , सेवा सहकारी समिति के उपाध्यक्ष मूलचन्द डाहीरे, मोचन चन्द्रवंशी , शिवा बाँधवे , नगर पंचायत के उपयंत्री , लेखपाल , लोकनिर्माण शाखा के मुख्य लिपिक के साथ सभी स्वक्छता दीदी , कमांडो एवं प्लेसमेंट कर्मचारी उपस्थित रहे।उपरोक्त जानकारी अमित पड़वार निज सहायक छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य ने दिया।
सीसीटीवी पर फिर कैद हुई सड़क पर कचरा फेंकते हुए तस्वीर,,फिर लगा 500 जुर्माना…
अंबिकापुर हिंद स्वराष्ट्र: नगर निगम के लाखो लोग जहां अंबिकापुर नगर निगम को स्वच्छता में नम्बर 1 बनाने के लिए दिलो जान से स्वच्छता में स्वच्छता दीदियों और नगर निगम प्रशासन का हाथ बटा रहे हैं वही दुर्भाग्यवश अंबिकापुर के कुछ ऐसे भी नागरिक हैं जो चारो तरफ गंदगी फैलाने में कोई कसर नहीं छोड रहे हैं ऐसे लोगो को लगातार निगम के द्वारा समझाइश दी जा रही है जरूरत पड़ने पर चालान भी काटा जा रहा है पर इसके बावजूद भी चंद लोग अपनी आदत सुधारने का नाम ही नहीं ले रहे है ऐसी ही एक गौरवशाली अनोखी प्रतिभा के धनी सदर रोड निवासी श्री गौरीशंकर दीनदयाल जी है जिन्हें आए दिन नगर निगम के द्वारा समझाइश दी जाती है पर वह अपनी प्रतिभा दिखाने से बाज नहीं आ रहे है लाखों समझाइस के बावजूद वह सड़क पर कचरा फेंकने से बाज नही आते हैं कुछ ही दिन पहले उन्हें सड़क पर कचरा फेंकने के कारण ₹2000 का जुर्माना लगाया गया था पर इसके बावजूद भी यह प्रतिभावान व्यक्ति अपनी प्रतिभा के जौहर दिखाने से बाज नहीं आए और लगातार सड़क पर कचरा फेंकना जारी रखा,, हम आपको बता दें नगर निगम द्वारा स्वच्छता के दृष्टिकोण से देखते हुए जगह-जगह पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं जिनमें आज यह महानुभाव की तस्वीर एक बात फिर से कैद हुई है जिसके बाद नगर निगम ने इनके ऊपर आज फिर 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है अगर इसके बावजूद भी या अपनी प्रतिभा के जौहर दिखाने से बाज नहीं आए तो अब नगर निगम प्रशासन इन्हें बैंड बाजे के साथ शाल और श्रीफल देकर सम्मानित करने का प्रबंध करेगा।
शुरू हुआ 15 से 18 वर्ष तक के बच्चो का वैक्सिनेसन, किशोरों में दिखा उत्साह, कलेक्टर ने खुद लिया जायजा, 52 हजार किशोरों को जल्द से जल्द वैक्सीनेट कराने का दिया निर्देश..
अम्बिकापुर हिंद स्वराष्ट्र : सरगुजा जिले में आज से 15 से 18 वर्ष के बच्चों का वैक्सीनेशन की शरुआत हो चुकी हैं,,जिसके लिये जिले में 37 केन्द्र बनाए गए हैं जहां बच्चों को वैक्सीनेशन किया जा रहा है साथ ही जरूरत पड़ने पर केन्द्रों की संख्या और बढ़ाई जा सकती है,सरगुजा जिले में लगभग 52 हजार बच्चों को वैक्सीनेशन करने का लक्ष्य है, आज सरगुजा कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा जिले में चल रहे वैक्सीनेशन का जायजा लेने के लिए अम्बिका मिशन प्राथमिक शाला नवापारा अंबिकापुर पहुंचे बच्चों को टीकाकरण अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया साथ ही वैक्सीन लगाए जा रहे हैं बच्चों को निशुल्क में पेरासिटामोल उपलब्ध कराने के निर्देश दिये कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने बताया कि 15 से 18 वर्ष के वो सभी बच्चे जो जिनकी जन्म तिथि 2004 से 2007 के बीच में है चाहे वह स्कूल में पढ़ते हो या स्कूल छोड़ चुके हो वह सभी वैक्सीनेशन सेंटर में जाकर अपना वैक्सीनेशन करवा सकते हैं इसके लिए कोविन पोर्टल पर जाकर अपना अग्रिम पंजीयन कराया जा सकता है और अगर आपने अग्रिम पंजीयन नहीं भी कराया है तो परेशान ना होवे आप पंजीयन के लिये सीधे टीकाकरण केन्द्र में जाकर आधार कार्ड या स्कूल द्वारा जारी आई डी कार्ड दिखाकर पंजीयन करा के अपना टीकाकरण करा सकते है,, बच्चों को लगने वाले वैक्सीनेशन को लेकर जिला प्रशासन पहले से ही मुस्तैद था, और 1 जनवरी से ही 15 से 18 वर्ष के बच्चों के टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया था,, इसके साथ ही ऑनलाइन के अलावा बच्चे अपने आधार कार्ड लेकर सेंटर में जाकर ऑफलाइन अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते है,, वही सेंटरों में स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ प्रशासन भी मुस्तैद है, तो वही वैक्सीनेशन को लेकर बच्चे भी काफी उत्साहित नजर आए।