Home Blog Page 189

नविता शिवहरे ने ली न.पा अध्यक्ष बैकुंठपुर के तौर पे शपथ

हिंद स्वराष्ट्र समाचार पत्र कोरिया बैकुंठपुर नगर पालिका बैकुंठपुर की अध्यक्ष नविता शिवहरे ने अपने अध्यक्ष पद की शपथ ली एसडीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने शपथ दिलाई शपथ ग्रहण कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय रामसेवक पैकरा पूर्व गृहमंत्री पूर्व श्रम मंत्री भैयालाल राजवाड़े जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जयसवाल चुनाव प्रभारी भीमसेन अग्रवाल प्रबल प्रताप सिंह देव पूर्व विधायक श्याम बिहारी जयसवाल चंपा देवी पावले पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष शैलेश शिवहरे देवेंद्र तिवारी पंकज गुप्ता बबलू सिंह अरशद खान उपस्थित सभी रहे शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह का वर्चुअल ऊद्बोधन।



नगर पालिका अध्यक्ष नविता शैलेष शिवहरे समेत पार्षदों को दी जीत की बधाई और कहा की बैकुंठपुर ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने बैकुंठपुर आने का वायदा भी किया।
आपको बता दें कि नगर पालिका अध्यक्ष नविता शिवहरे ने शपथ लेने के बाद पूरे विश्वास के साथ कहा सभी के सहयोग से मैं आज अध्यक्ष बनी हूं

नल जल योजना के तहत लगे पाइपों में 4 साल से पानी नहीं,अब इन पाइपों के जगह जल जीवन मिशन के तहत लगा रहे पाइप,शासन के योजना का हो रहा है दोहन

हिंद स्वराष्ट्र समाचार पत्र कोरिया / खड़गवां विकास खंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत जिल्दा, पोड़ी, बचरा, चिरमी खंधौरा दुबछोला कटकोना ठगगाव खड़गवां मुख्यालय सहित विभिन्न गांवों में जल जीवन मिशन के तहत हर एक घर में शुद्ध पेयजल पहुंचाने के उद्देश्य से यह कार्य किया जा रहा है, भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना का क्रियान्वयन धरातल पर किस तरह हो रहा है. इसका नजारा बाखूब विभिन्न ग्राम पंचायतों में देखा जा सकता है, जल जीवन मिशन के तहत पाइप लाइन बिछाने का कार्य जोरों पर है, जबकि विगत चार से पांच वर्ष पूर्व में नल जल योजना के तहत इन सभी पंचायतों व गांवों में पाइप लाइन बिछाने के उद्देश्य से करोड़ों रुपए खर्च कर कार्य पूर्ण कर दिया गया था। लेकिन इन पाइप लाइनों में बीते 4 सालों में पानी नहीं पहुंचा। वहीं आज जल जीवन मिशन के तहत पूर्व में बिछे पाइप लाइन को उखाडकर उसमें जल जीवन मिशन के तहत पाइप बिछाने का कार्य किया जा रहा है, जबकि पूर्व में बिछे पाइप में कोई खराबी नहीं है।


ग्राम पंचायत पोड़ी में ओवर हेड 1 टंकी बनें लगभग 10 साल हो चुका हैं, जो टंकी आज खुद प्यासी है, जिस टंकी में पानी पहुंचाने के लिए लिए लगभग 60 से 70 लाख रुपए पीएचई विभाग के अधिकारियों के मुताबिक खर्च कर चुके हैं. जानकारी के अनुसार इस टंकी में पानी पहुंचाने के लिए बचरा जलाशय में वर्ष 2017-18 में लगभग 33लाख रूपए खर्च कर पीएचई विभाग ने जलाशय में पंप हाउस का निर्माण करते हुए मोटर पंप बैठाकर फिल्टर प्लांट के माध्यम से पोडी में कस्तूरबा आवासीय विद्यालय के पास बनें ओवरहेड टंकी में पानी पहुंचाने के लिए पाइप लाइन बिछाने का कार्य शुरू किया था, लेकिन विभाग ने अपने चहेते ठेकेदारो को काम दिया जो काम आज तक पूर्ण नहीं हुआ और अपने चहेते ठेकेदार को शासकीय राशि का बंदरबांट करते हुए भुगतान भी कर दिया गया है, लेकिन धरातल पर काम ही नहीं हुआ है।
5 साल पहले चिरमिरी में बने ओवरहेड टंकी में पानी आज तक नहीं पहुंचा
इसके बाद भी विभागीय अधिकारी कर्मचारियों ने मिलीभगत करते हुए पोडी टकी में पानी पहुंचाने के लिए कई बोर करवा लिया है, जो कागजों पर ही हुआ है, वहीं हाल ग्राम पंचायत चिरमी के ओवरहेड टैंक का है जिस टंकी को बने लगभग 5 साल हो चुके हैं उस टंकी में पानी आज तक नहीं पहुंच पाया है, जबकि टंकी से महज 50 मीटर की दूरी पर इस टंकी में पानी चढ़ाने के लिए बोर कराया गया है, जिस बोर में पर्याप्त मात्रा में पानी मौजूद हैं, लेकिन इस बोर में मोटर डालना विभाग ने मुनासिब नहीं समझा। जब इस टंकी हेतू बोर में पीएचई ने मोटर नहीं डाला और बोर को कोलेप्स बताकर अपना पलड़ा झाड़ लिया है। लेकिन चिरमी के एक ग्रामीण ने अपने खर्चे से उस बोर में मोटर पंप डालकर चालू किया तो परिणाम चौंकाने वाला साबित हुआ जिस बोर को विभाग ने सूखा घोषित किया था वह बोर रात दिन एक बराबर चल रहा है. जिस पानी को देख कर ग्रामीण ने ढबरी बनाया है, और उस बोर के पानी को ढबरी में डालकर मछली पालन का व्यवसाय शुरू किया है, ग्रामीणों का कहना है कि यह वो बोर हैं इसमें अभी ढेड़ एचपी का मोटर डाला गया है लोगों का कहना है कि अगर इसमें तीन एचपी का मोटर डाल दिया जाए तो भी चलेगा और टंकी में आराम से पानी चढ़ाया जा सकता है लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
अधिकारी व ठेकेदार का बहाना सुनिए
अब विभाग के अधिकारी व ठेकेदार का कहना है कि गेज नदी से पानी आएगा टंकी में उसी के लिए नया पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू किया गया है पुराना पाइप लाइन डैमेज हो गया है, सवाल यह उठता है कि जब पाइप लाइन में पानी ही नहीं छोड़ा गया तो इन्हें कैसे पता चला कि पाइप लाइन डैमेज हो गया जबकि पाइप बिछाने मशीन से गड्ढा खोदा जा रहा है उस समय पुराना पाइप सही सलामत जमीन के नीचे दबा दिखाई पड रहा है. जिसे ठेकेदार के जेसीबी मशीन से तोडा जा रहा है यही हाल बचरा पंचायत का है। ठेकेदार के द्वारा रात में जेसीबी लगाकर पाइप लाइन बिछाने गड्ढा खोदा जा रहा था और पुराने पाइप को तोडकर निकाला जा रहा था जिसका विरोध ग्रामीणों ने किया और काम को रात में नहीं करने हिदायत दी जिसकी शिकायत ठेकेदार ने पीएचई विभाग के इंजीनियर एस के सोनी से की जिस पर सोनी ने ग्रामीणों से कहा कि पुरानी नल जल योजना फ्लाप हो गई है अब नई योजना चालू हो गई जिस योजना का नाम जल जीवन मिशन है जिस पर ग्रामीणों ने कहा नाम कुछ भी रख लो योजना का नाम बदलने से क्या टंकी में पानी पहुच जाएगा। जिस पर इंजीनियर ने बताया कि टंकियों में पानी गेज नदी से आएगा जिसकी दूरी बचरा से लगभग 15 किमी है इससे ऐसा प्रतीत होता है कि पानी के नाम पर पानी के लिए पानी की तरह किस कदर पैसा बहाया जा रहा है. पर पानी की किल्लत से आज तक निजात नहीं मिला ग्रामीणों को नहीं कस्तूरबा आवासीय विद्यालय के छात्राओं को जबकि पानी के नाम पर करोड़ों खर्च हो चुका है ग्रामीणों का कहना है कि पहले जो ओवर हेड टंकियां बनी है उसमें पहले पानी पहुंचाने की व्यवस्था करें इसके बाद पाइप लाइन बिछाने का कार्य किया जाए।
मैं अपने उच्चाधिकारियों को अवगत कराऊंगा की ग्रामीण विरोध कर रहे हैं और बात कर रहे हैं कि पहले टंकियों में पानी पहुचाएं इसके बाद पाइप लाइन का विस्तार करें ग्रामीणों का कहना भी जायज है।
एस के सोनी
पी एच ई अभियंता मनेंद्रगढ़

संसद प्रतिनिधि अशोक श्रीवास्तव ने खंडगवा ब्लॉक तथा चिरमिरी के हितों को लेकर मुख्यमंत्री को लिखा पत्र..

हिंद स्वराष्ट्र समाचार पत्र बैकुठपुर/कोरिया ही नहीं सयुंक्त सरगुजा जिले के समय से पुराने ब्लॉकों में स्थापित व गिने जाने वाले खंडगवा ब्लॉक की उपेक्षा हमेशा होती रही है चाहे वो किसी का भी राजनैतिक काल रहा हो जिसके चलते खंडगवा ब्लॉक को वह मान व सम्मान अभी तक नहीं मिल पाया है जो उसे काफी पहले मिल जाना चाहिए था, उपरोक्त विचार रखते हुए कांग्रेस के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी व सांसद प्रतिनिधि अशोक श्रीवास्तव ने बतलाया है कि उन्होंने खंडगवा ब्लॉक के साथ-साथ चिरमिरी के हितों को लेकर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री के साथ अन्य को पत्र लिखा है और उन्हें उम्मीद है कि वर्तमान शासनकाल में ही खंड गवा के साथ-साथ चिरमिरी के हितों के संदर्भ में यह सरकार जरूर अपेक्षित कदम उठाएगी श्री श्रीवास्तव के अनुसार उन्होंने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि नवीन जिला मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर में खंड गवा ब्लॉक को शामिल किया जाए क्योंकि खंड गवा ब्लॉक के लोग नवीन गठित जिला एमसीबी में शामिल होना चाहते हैं वहीं खंड गवा ब्लॉक को लेकर शुरू से विवाद की स्थिति निर्मित कर दी गई साथ ही इस संबंध में खंडगवा के लोगों की राय को भी महत्व नहीं दिया गया है जो धीरे-धीरे जनाक्रोश का कारण बन रहा है, उन्होंने बतलाया है कि खंड गवा ब्लॉक की 46 पंचायतों की सीमा चिरमिरी मनेंद्रगढ़ के बहुत नजदीक है वही खंडगवा ब्लॉक के 25 गांव को लेकर चिरमिरी तहसील का गठन किया गया है इसी प्रकार खंड गवा ब्लॉक के 6 पंचायतों को लेकर झगड़ा खंड थाना भी बनाया गया है वही खंडगवा ब्लॉक को दो भागों में बांट कर विधानसभा मनेंद्रगढ़ एवं विधानसभा बैकुंठपुर किया गया है, अशोक श्रीवास्तव के अनुसार चिरमिरी व मनेंद्रगढ़ खंडगवा ब्लॉक के प्रमुख व्यापारिक केंद्र हैं और यहां के 42 पंचायतों ने ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित कर नवीन जिला में शामिल होने की सहमति भी दी है इसके साथ ही साथ खंडगवा ब्लॉक के नागरिकों ने सर्वदलीय बैठक कर नवीन जिला मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर में शामिल होने का प्रस्ताव कलेक्टर कोरिया को दिया था उनके अनुसार नवीन जिला का गठन होने से इस पिछड़े क्षेत्र को विकास की जहां नई गति मिलेगी वहीं छत्तीसगढ़ सरकार के गड़बो नवा छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को भी मूर्त रूप प्रदान किया जा सकेगा श्री श्रीवास्तव के अनुसार नवीन जिले में खंडगवा चिरमिरी के हितों को कभी पर्याप्त ध्यान देना जरूरी है वही खंडगवा चिरमिरी में अपर कलेक्टर कार्यालय के साथ-साथ जिला न्यायालय जिला अस्पताल व शासकीय भूमि की उपलब्धता को देखते हुए शासन के निर्धारित 51 शासकीय कार्यालयों में से कम से कम 30 कार्यालयों की स्थापना चिरमिरी खंड गवा मे होनी चाहिए, वहीं जिला मुख्यालय का निर्माण कांग्रेस को अपने घोषणा पत्र के अनुसार ऐसे स्थान पर कराया जाना चाहिए जिससे मनेंद्रगढ़ चिरमिरी व खंडगवा सभी के हितों की रक्षा हो सके।

नायब तहसीलदार, तहसीलदार, एसडीएम कलेक्टर अपने – अपने कार्य में व्यस्त,,साध्वी दर बदर भटकने को विवश…1 वर्ष बीत जाने के बावजूद न तो कर रहे कार्यवाही न ही दे रहे आरटीआई का जवाब…

हिंद स्वराष्ट्र कोरिया : राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन जिला कोरिया द्वारा आरटीआई के माध्यम से नायब तहसीलदार, तहसीलदार एवं अनुविभागीय दंडाधिकारी तथा कलेक्टर कोरिया के समक्ष 1 वर्ष पूर्व दिए गए आवेदन के संबंध में जानकारी मांगी जा रही हैं जिसके लिए लगातार आवेदन दिया जा रहा हैं इसके बावजूद अधिकारियों के कानो में जूं तक नहीं रेंग रही हैं।आवेदन दिए हुए पूरे 1 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं जिस पर आज तक कोई कार्यवाही नहीं की गई हैं। संगठन द्वारा अपने आवेदन पर हुई कार्यवाही की जानकारी हेतु आरटीआई भी लगाई गई जिसका जवाब भी एक वर्ष बीत जाने के बावजूद कार्यालय द्वारा नही दिया जा रहा हैं।

दरअसल मामला सिद्धबाबा घाटी, नेशनल हाइवे के किनारे बने हनुमान मंदिर में एक तपोभूमि कुटिया का हैं जिसको गजाधर मिश्रा के द्वारा तोडा गया एवं गौशाला एवं बाउन्ड्रीवाल एवं बाबाजी की समाधि स्थल को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया जबकि मंदिर निर्माण की आधारशिला स्व. भैयालाल सोनी के द्वारा किया गया था जिन्होंने अपने मृत्यु के पूर्व पुलिस थाना में जाकर श्याम बाबा त्यागी को लिखित आवेदन देकर मंदिर का कार्यभार सौप दिया था। गजावर मिश्रा एवं गोपाल चौधरी के द्वारा बाबाजी को मार पीटकर भगा दिया गया और मंदिर को हथिया लिया गया। जिसके बाद दिनांक 06/01/2021 को माननीय अनुविभागीय दण्डाधिकारी मनेन्द्रगढ़ को समस्या के निराकरण के सम्बन्ध में नगर जिला को मंदिर के तोडफोड को रोकने बाबत एक आवेदन पत्र प्रस्तुत किया गया था परंतु आज तक कोई जाँच नहीं की गई है तथा किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की गई है, जिस कारण से गजाधर प्रसाद मिश्रा के द्वारा तपोभूमि को पूरी तरह तोड़ दिया गया है, जिससे तपोभूमि का अस्तित्व खत्म हो गया है।

एक वर्ष बीतने के बाद भी जवाब न देना खड़े करता है प्रश्न चिन्ह एक साल बीत जाने के बावजूद नायब तहसीलदार,तहसीलदार ,अनुविभागीय अधिकारी एवं कलेक्टर के द्वारा किसी प्रकार की कोई कार्यवाही न करना साथ ही आरटीआई के माध्यम से मांगे गए जवाब का अभी तक न मिल पाना कही न कही कई बड़े प्रश्न खड़े करता हैं। आखिर ऐसी क्या वजह हैं जो अधिकारी इस मामले में कोई कार्यवाही नहीं कर रहे हैं? साथ ही साथ मामले की जानकारी छिपाते हुए एक साध्वी को दर बदर भटकने को विवश कर रहे हैं।

तहसीलदार से लेकर कलेक्टर तक शिकायत फिर भी नहीं मिल पाया न्याय

राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन द्वारा साध्वी को न्याय दिलाने तहसीलदार से लेकर कलेक्टर तक आवेदन दिया गया इसके बावजूद अधिकारियों द्वारा इस मामले की ओर कोई ध्यान नही दिया जा रहा हैं। आज भी साध्वी न्याय की आस लिए इधर उधर भटकने को मजबूर हैं।

सुरजपुर जिले में भी नाइट कर्फ्यू की घोषणा…जाने नए गाइडलाइंस..

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने आदेश जारी कर बताया कि 05 जनवरी 2022 के द्वारा कोरोना पॉजिटिव प्रकरणों की संख्या में लगातार वृद्धि होने के फलस्वरूप जिले में कोरोना वायरस के प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया है। जिला सूरजपुर क्षेत्रांतर्गत कोरोना वायरस का संक्रमण दर 04 प्रतिशत से अधिक पाये जाने के फलस्वरूप उक्त आदेश के अनुक्रम में तथा छ.ग. शासन, सामान्य प्रशासन विभाग के परिपत्र 04 जनवरी 2022 में दिये गये निर्देश के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण सूरजपुर जिले में निम्नानुसार प्रतिबंध अधिरोपित रहेगा। जिला क्षेत्रांतर्गत रात्रि 10ः00 बजे से प्रातः 06ः00 बजे तक सभी गैर-व्यवसायिक गतिविधियों को प्रतिबंधित रहेगा। जिला सूरजपुर के सभी शासकीय एवं अशासकीय शिक्षण संस्थान, जिसमें कोचिंग, ट्यूशन संस्थान भी सम्मिलित हैं, को आगामी आदेश पर्यन्त बंद करने हेतु आदेशित किया जाता है, किन्तु ऑनलाईन क्लासेस जारी रहेंगे। छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित परीक्षाएं अपने निर्धारित तिथि अनुसार संचालित रहेंगे। इसके लिए शिक्षण संस्थान को खोले जाने की अनुमति होगी। स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्र, प्ले स्कूल संचालन की अनुमति नहीं होगी, किन्तु ऑनलाईन क्लासेस जारी रहेगे। जिम, क्लब, पुस्तकालय खोला जाना प्रतिबंधित रहेगा।
समस्त स्कूलों को आवश्यकता पड़ने पर 15-18 आयु वर्ग के बच्चों के वैक्सीनेशन कार्य हेतु स्कूल परिसर में कोविड गाईडलाईन एवं फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए खोला जा सकेगा। सभी सिनेमाघर, होटल, रेस्टोरेंट मैरिज हॉल एवं अन्य आयोजन स्थलों को आगामी आदेश तक एक तिहाई क्षमता के साथ संचालित किया जा सकेगा। निजी अस्पतालों के संचालक नियमित रूप से बिस्तर उपलब्धता की जानकारी स्वास्थ्य विभाग के वेबसाईट पर प्रतिदिन अपलोड करेंगे। यदि किसी व्यक्ति को सर्दी, खांसी, बुखार सांस लेने में तकलीफ, स्वाद या गंध महसूस नहीं होना, दस्त, उल्टी या शरीर में दर्द की शिकायत हो तो निकटतम केन्द्र में कोविड-19 जांच कराना तथा जांच रिपोर्ट प्राप्त होने तक होम क्वारंटाईन रहना अनिवार्य होगा। रिपोर्ट पॉजिटिव होने तथा होम आईसोलेशन हेतु अनुमति प्रदान किये जाने पर अनुमति की शर्तों का कड़ाई से पालन करना अनिवार्य होगा। पूर्व में जारी आदेश की शेष कंडिकाएं यथावत् लागू रहेंगे। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। आदेश का उल्लंघन करने पर ऐपीडेमिक डिसीज एक्ट एवं विधि अनुकूल अन्य धाराओं के तहत कठोर कार्यवाही की जायेगी।

सीडीएस बिपिन रावत हेलिकॉप्टर हादसे की वजह आई सामने, सीएफआईटी दुर्घटना रहा कारण,, आईएएफ ने दी मामले की जानकारी…

हिंद स्वराष्ट्र नई दिल्ली

कुन्नूर में सीडीएस बिपिन रावत विमान हादसे को लेकर वायुसेना ने हादसे की पीछे की वजह साफ कर दी है। रक्षा मंत्रालय को सौंपी गई रिपोर्ट में आईएएफ ने कहा है कि वजह न तो विमान में कोई तकनीकी दिक्कत रही और न ही कोई लापरवाही। हादसे का कारण खराब मौसम सामने आया है। इस हादसे को जांच दल ने CFIT दुर्घटना बताया है। पिछले साल 8 दिसंबर को हुए इस विमान हादसे में सीडीएस बिपिन रावत समेत 14 सैन्य अफसरों की मौत हो गई थी।

पिछले साल 8 दिसंबर को एमआई-17 वी5 विमान दुर्घटना में ट्राई-सर्विसेज कोर्ट ऑफ इंक्वायरी ने कुछ दिन पहले अपने प्रारंभिक निष्कर्ष रक्षा मंत्रालय को सौंप दिए थे। जांच दल ने दुर्घटना के सबसे संभावित कारण का पता लगाने के लिए सभी उपलब्ध गवाहों से पूछताछ की। इसके अलावा फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर का भी विश्लेषण किया। कोर्ट ऑफ इंक्वायरी ने दुर्घटना के कारण के रूप में तकनीकी विफलता, तोड़फोड़ या लापरवाही को खारिज कर दिया है। दुर्घटना घाटी में मौसम की स्थिति में अप्रत्याशित बदलाव के कारण हुई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि खराब मौसम के कारण पायलट रास्ता नहीं समझ पाया और उड़ान अनियंत्रित हो गई। अपने निष्कर्षों के आधार पर कोर्ट ऑफ इंक्वायरी ने कुछ सिफारिशें भी की हैं जिनकी समीक्षा की जा रही है।
गौरतलब है कि वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी और एयर मार्शल मानवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में त्रिकोणीय सेवा जांच दल ने सीडीएस बिपिन रावत हेलिकॉप्टर हादसे की आधिकारिक रिपोर्ट 5 जनवरी को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को सौंपी थी। अधिकारियों का कहना है कि सीडीएस रावत हेलिकॉप्टर दुर्घटना एक CFIT (कंट्रोल्‍ड फ्लाइट इनटू टेरेन ) दुर्घटना है। यह बताया गया कि कुन्नर में दुर्घटना से पहले वह एक नियंत्रित उड़ान थी जो चालक दल के पूर्ण नियंत्रण में थी। यूएस फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन के अनुसार, ऐसी दुर्घटनाओं में पायलट या चालक दल खतरे से अनजान होते हैं, जब तक कि बहुत देर न हो जाए।

क्या है सीएफआईटी दुर्घटना
सीएफआइटी (कंट्रोल्‍ड फ्लाइट इनटू टेरेन) एक ऐसी हवाई दुर्घटना है, जिसमें पूरी तरह से सेवा योग्य और फिट विमान अनजाने में जमीन, पानी या फिर किसी चीज से टकरा जाता है। ऐसे हादसे जिसमें विमान नियंत्रण से बाहर हो जाता है। इस हादसे से पहले चालक दल इस घटना को लेकर पूरी तरह से अनजान होता है।

गौरतलब है कि बीते वर्ष 8 दिसंबर को सीडीएस बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और 12 अन्य सेना के जवान सुलूर एयरबेस से वेलिंगटन एयरबेस के लिए हेलिकॉप्टर में सवार हुए थे। हेलिकॉप्टर के अपने गंतव्य तक पहुंचने के कुछ मिनट पहले सुलूर एयरबेस कंट्रोल रूम का हेलिकॉप्टर से संपर्क टूट गया। दुर्घटना से पहले स्थानीय लोगों द्वारा कैप्चर किए गए हेलीकॉप्टर के दृश्यों से पता चला था कि हेलिकॉप्टर कम ऊंचाई पर उड़ रहा था और बादल छाए हुए थे। दुर्घटना में मारे गए 13 अन्य लोगों में बिपिन रावत के रक्षा सलाहकार ब्रिगेडियर एलएस लिद्दर, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के स्टाफ ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह और पायलट ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह भी शामिल थे।

अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड के टॉयलेट में नवजात शिशु का शव मिलने से मचा हड़कंप…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : अम्बिकापुर मेडिकल अस्पताल में आज उस समय हड़कंप मच गया जब मेडिकल कॉलेज के आपातकालीन वार्ड के टॉयलेट की सफाई करते वक्त स्वीपर को कबॉर्ड में बच्चे का शव दिखा। मिली जानकारी के अनुसार आपातकालीन वार्ड का उक्त टॉयलेट कई दिनों से जाम था जिसकी सफाई के लिए अस्पताल प्रबंधन द्वारा आज स्वीपर को बुलाकर सफाई करवाया जा रहा था, सफाई करने के दौरान स्वीपर को टॉयलेट के कंबोर्ड में नवजात बच्चे का शव दिखाई दिया। जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन को इसकी जानकारी दी गई।

अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं और नवजात के परिजनों की तलाश में जुट गई हैं।

छत्तीसगढ़ चैम्बर आफ कामर्स एण्ड इंडस्ट्रीज, सरगुजा इकाई द्वारा “मास्क नहीं तो प्रवेश नहीं” मुहिम का किया गया आगाज…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : आज दिनांक 15/01/2022 को छत्तीसगढ़ चैम्बर आफ कामर्स एण्ड इंडस्ट्रीज, सरगुजा इकाई द्वारा “मास्क नहीं तो प्रवेश नहीं” मुहिम का आगाज़ ब्रह्म रोड, अम्बिकापुर से किया गया। सरगुजा इकाई के अध्यक्ष श्री अजीत अग्रवाल, उपाध्यक्ष श्री गुलाब चंद धनवानी एवं कोषाध्यक्ष श्री अमित तिवारी द्वारा सभी दुकानों मे जा कर “मास्क नहीं तो प्रवेश नहीं” के स्टीकर लगाए गए एवं व्यापारियों को कोरोना से सम्बंधित समस्त प्रोटोकॉल फालो करने हेतू निवेदन किया गया।

ताकि सम्पूर्ण जिले को लाकडाउन जैसी विषम परिस्थिति का सामना पुनः करने से बचाया जा सके। चैम्बर के सदस्यों द्वारा सभी दुकानदारों से उनके परिवार व स्टाफ के वैक्सिनेशन की जानकारी भी ली गई। साथ ही दुकानों मे मौजूद ग्राहकों को भी कोरोना से बचाव हेतु मास्क लगाने, सैनेटाइजर का लगातार प्रयोग करने और सोशल डिस्टेंस का पालन आवश्यक रूप से स्वयं करने एवं अन्य लोगों को प्रेरित करने के लिए निवेदन किया गया।

कोरोना पॉजिटिव होने के बावजूद महिला चिकित्सक कर रही थी मरीजों का इलाज,,, टूथ फेयरी डेंटल क्लिनिक को किया गया सील..

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : सरगुजा जिला प्रशासन कोरोना की इस नई लहर से निपटने के लिए जमीनी स्तर पर उतर कर मेहनत कर रहा है वहीं कुछ ऐसे भी महान प्रतिभा के धनी डॉक्टर है जो सभी नियमों के जानकार होने के बावजूद भी अपनी मनमानी कर रहे हैं ऐसा ही एक मामला आज सामने आया जहां कोविड पॉजिटिव होने पर होम आइसोलेशन में रहते हुए भी एक महिला चिकित्सक डॉ प्रज्ञा अग्रवाल द्वारा होम आइसोलेशन का उल्लंघन करते हुए क्लिनिक में मरीजो का इलाज किया गया। होम आइसोलेशन नियमो के उल्लंघन पर उक्त महिला चिकित्सक पर महामारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करने की की तैयारी जिला प्रशासन द्वारा की जा रही है साथ ही उस क्लीनिक को भी आगामी आदेश तक के लिए सील कर दिया गया है प्राप्त जानकारी के अनुसार अम्बिकापुर के शिवधारी कॉलोनी निवासी डॉ प्रज्ञा अग्रवाल का 13 जनवरी को कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुआ है।कोरोना पॉजीटिव होने के उपरांत भी डॉ प्रज्ञा अग्रवाल द्वारा अपने निवास में होम आइसोलेशन का उल्लंघन कर गुदरी चौक स्थित अपनी निजी चिकित्सालय टूथ फेयरी डेंटल क्लीनिक में मरीजों का उपचार कर रही है। सरगुजा कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा को इसकी जानकारी मिलते ही तुरंत ही नायब तहसीलदार श्री किशोर कुमार वर्मा को क्लीनिक पर भेज कर उसे सील करने का आदेश दिया जिसके बाद नायब तहसीलदार किशोर कुमार वर्मा द्वारा क्लीनिक को सील कर दिया गया है साथ ही नियमों के उल्लंघन पर एपिडेमिक एक्ट के तहत कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है

गोठनो में चल रही मल्टी एक्टिविटी को अब मोबाइल एप्लीकेशन जी मैप के द्वारा की जाएगी मॉनिटरिंग…

अम्बिकापुर हिंद स्वराष्ट्र : राज्य सरकार की महत्वकांक्षी गोधन न्याय योजना के सफल व प्रभावी क्रियान्वयन के लिए चिप्स के माध्यम से जी मैप मोबाइल एप्लीकेशन तैयार किया गया है,, जिससे वह थानों की आधारभूत जानकारी एवं गोठनो में स्वयं सहायता समूह के माध्यम से संचालित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी मोबाइल ऐप में दर्ज की जाएगी,, सरगुजा जिले के गोठनो में बन रहे वर्मी/ सुपर कंपोस्ट खाद समस्त प्रकार की मल्टी एक्टिविटी एवं गतिविधियों की जानकारी ऑनलाइन जी मैप मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से ऐप में दर्ज की जाएंगी जिसके संबंध में वर्चुअल प्रशिक्षण के माध्यम से जी मैप के संचालन हेतु प्रशिक्षण का आयोजन किया गया जिसमें गौठान नोडल, पंचायत सचिव,ब्लॉक नोडल एवं सहायक प्रोग्रामर उपस्थित रहे उक्त प्रशिक्षण जिले के मास्टर ट्रेनर के रूप में गोधन प्रभारी ईडीएम चिप्स डीपीएम व डीएमएम ,एन आर एल एम,कृषि अधिकारी पशुधन विभाग अधिकारी, मत्स्य पालन विभाग द्वारा प्रदाय किया गया

कांग्रेस जिला सचिव के घर हथियार लेकर घुसे बदमाश, महिलाओं को बंधक बनाकर नकदी और गहने लेकर भागे डकैत…

हिंद स्वराष्ट्र बिलासपुर : बिलासपुर में कांग्रेस जिला सचिव के घर गुरुवार को दिनदहाड़े डकैती हो गई। हथियार लेकर घर में घुसे नकाबपोश बदमाशों ने महिलाओं को बंदूक दिखाकर बंधक बना लिया और अलमारी तोड़कर उसमें से गहने-नकदी लेकर भाग निकले। सूचना मिलने पर IG रतनलाल डांगी और SP पारुल माथुर के साथ ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मामले की जांच की जा रही है। लूटी गई रकम में ढाई लाख कैश और 5 लाख के गहने बताए जा रहे हैं। मामला शहर से लगे हुए मस्तूरी क्षेत्र का है।
दर्रीघाट निवासी टाकेश्वर पाटले कांग्रेस के जिला सचिव हैं। घटना गुरुवार सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है। घटना के समय टाकेश्वर घर में नहीं थे। उसी समय 8-9 की संख्या में हेलमेट व मास्क लगाए बदमाश पहुंचे और बंदूक दिखाकर महिलाओं को धमकाने लगे। डकैतों ने महिलाओं से अलमारी की चाबी मांगी, लेकिन उन्होंने नहीं बताया। इस पर डकैतों ने सब्बल से अलमारी तोड़ दी और उसमें रखे गहने और नगदी लेकर भाग गए। उनके जाने के बाद वारदात की सूचना टाकेश्वर को दी गई।

शहर में हुई नाकेबंदी
इस घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को भी दी गई। कंट्रोल रूम ने सभी थानों में नाकेबंदी के लिए पाइंट दिया है। डकैती की सूचना मिलते ही पुलिस अफसर व थानेदार हरकत में आ गए। शहर के साथ ही आउटर में सघन नाकेबंदी की जा रही है। पुलिस यह पता लगा रही है कि डकैत किस वाहन से आए थे और किधर से भागे हैं।
CCTV फुटेज में तीन बाइक पर नजर आए संदिग्ध
पुलिस ने आसपास लगे CCTV फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है। जांच के दौरान दर्रीघाट के पंजाब एंड सिंध बैंक में लगे CCTV कैमरे में तीन बाइक पर सवार 7 संदेही युवक फुटेज में दिखाई दे रहे हैं। इसी आधार पर पुलिस डकैती की घटना को अंजाम देने वाले युवकों की तलाश कर रही है। इसके साथ ही साइबर सेल की टीम भी तकनीकी साक्ष्य जुटाकर जांच में जुटी हुई है।

लेनदेन के विवाद एंगल पर भी जांच
पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि कांग्रेस नेता ताकेश्वर पाटले जमीन कारोबारी भी हैं। उससे पूछताछ के आधार पर शक है कि आपसी विवाद और लेनदेन के चलते वारदात को अंजाम दिया गया होगा। लिहाजा, पुलिस इस दिशा में भी जांच कर रही है।

ड्राइवर की भूमिका संदिग्ध, पूछताछ जारी
पुलिस की जांच व पूछताछ में पता चला है कि पचपेड़ी निवासी नितेश नायक उर्फ छोटू कांग्रेस नेता के यहां वाहन चालक है। वारदात के समय वह ट्यूशन पढ़ने के लिए गए बच्चों को लेने गया था। वह जैसे ही घर से निकला, तभी डकैत घर में घुस गए। डकैत जब घर के अंदर थे, तभी वह वापस आया। इस दौरान हथियारों से लैस युवकों ने उसके साथ मारपीट की और उसे भी कमरे में बंद कर दिया। उससे पुलिस सघन पूछताछ कर रही है। पुलिस को ड्राइवर की भूमिका अभी संदिग्ध लग रही है।

18 दिन पूर्व ही शासन द्वारा निर्धारित धान खरीदी लक्ष्य का 77% पूरा..

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : सरगुजा में धान खरीदी जोरों शोरों से चल रही है ये सरगुजा जिला प्रशासन के सतत प्रयास का ही नतीजा है कि धान खरीदी बंद होने में जब अभी 18 दिन बचे हुए हैं उसके पहले ही सरगुजा जिले में शासन द्वारा निर्धारित धान खरीदी के लक्ष्य का लगभग 77% धान खरीदी अब तक हो चुका है जहाँ एक तरफ जहां छोटे किसानों को टोकन काटने में प्राथमिकता दे रही है वहीं दूसरी तरफ बिचौलियों पर भी लगातार नकेल भी कसी जा रही है यही वजह है की आज की तारीख तक में लगभग 77% खरीदारी हो चुकी है खरीफ विपणन वर्ष 2021- 22 अंतर्गत पंजीकृत 49619 किसानों से 206645 मेट्रिक टन धान की खरीदी का अनुमानित लक्ष्य शासन द्वारा दिया गया था और यह लक्ष्य का 77% इस बार ही दिनांक 13 जनवरी तक पूरा कर लिया गया है आज तक कि अब तक 32993 किसानों से 155832 मेट्रिक टन की धान खरीदी सरगुजा जिला प्रशासन द्वारा कर ली गई है जिसमें से मिलाओ द्वारा 51504 मेट्रिक टन एवं संग्रहण केंद्रों हेतु 7960 मेट्रिक टन कुल 59464 मेट्रिक टन धान का उठाव समितियों से करा लिया गया वर्तमान में समितियों से 96366 मेट्रिक टन धान का उठाव ही शेष है जिला प्रशासन के कठिन परिश्रम के कारण किसान सरलता एवं सुगमता से अपना ध्यान बड़ी आसानी से बेच पा रहे हैं जिसकी खुशी उनके चेहरे पर साफ देखी जा सकती है

सुखरी समिति प्रबंधक को अमानक धान खरीदने व रामपुर समिति के ऑपरेटर को टोकन कांटने में अनिमियता के कारण कारण बताओ नोटिस जारी…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : सरगुजा में जहा एक तरफ धान बेचने वाले किसानों के चेहरे पर मुश्कान साफ झलकती नजर आ रही है तो वहीं दूसरी तरफ अवैध धान खपाने वालो तथा धान का अवैध भंडारण करने वाले बिचौलियों में प्रशासन की कार्यवाहीयों से हड़कंप मचा हुआ है,जहां सरगुजा कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के निर्देश पर वास्तविक किसान सरलता और सुगमता से अपना ध्यान भेज पा रहे हैं वहीं दूसरी ओर प्रशासन की पैनी नजर बिचौलिए और धान खरीदी केंद्रों पर लगी हुई है यही कारण है कि लगातार जिला प्रशासन के द्वारा अवैध धान पाने वाले तथा अवैध धान का भंडारण करने वालों पर धड़ाधड़ कार्यवाही जारी है इसी क्रम में गुरुवार को प्रशासनिक टीम के द्वारा अम्बिकापुर जनपद अंतर्गत ग्रामों के दुकानों के निरीक्षण में अवैध रूप से भंडारित करीब 430 बोरी धान तथा 10 बोरी राशायनिक खाद जब्त किया गया।
अम्बिकापर तहसीलदार श्री भूषण सिंह मंडावी ने बताया कि गुरूवार को निरीक्षण के दौरान सुखरी में मुकेश गुप्ता के घर से 300 बोरी एवं नत्थू राजवाड़े के घर से 50 बोरी धान जब्त किया गया। इसी तरह से भिट्ठीकला में मुकुंद राजवाड़े के दुकान से बिना कागजात के 80 बोरा धान तथा 10 बोरी राशायनिक खाद जब्त किया गया साथ ही सुखरी समिति प्रबंधक को अमानक धान खरीदने व रामपुर समिति के ऑपरेटर को टोकन कांटने के अनिमियता के कारण कारणबताओ नोटिस जारी किया गया है। साथ ही धान खरीदी केंद्र कुन्नी विकासखंड लखनपुर में 72 क्विंटल एवं व्यापारी संतोष यादव से 57.20 क्विंटल धान व 37.50 क्विंटल धान केदमा व खमरिया विकासखंड उदयपुर से क्रमस 77.60 क्विंटल व 54.80 क्विंटल धान भिट्ठीकला से मुकुंद व नाथूराम नामक व्यक्ति से क्रमश 32 क्विंटल व 200 क्विंटल धान व बतौली से प्रशांत अग्रवाल से 500 बोरा धान जपती कर सुपुर्द किया गया दुकानों में बिना कागजात तथा लाइसेंस के अवैध रूप से भंडारित धान के ऊपर लगातार जांच कार्यवाही की जा रही है।

शौचालय निर्माण में अनियमितता पाए जाने पर गिरवरगंज सचिव निलंबित…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्राम पंचायत गिरवरगंज जनपद पंचायत सूरजपुर में व्यक्तिगत शौचालय निर्माण में व्यापक अनियमितता संबंधी शिकायत की जिला स्तरीय जांच समिति द्वारा वित्तीय अनियमितता पाये जाने, करमूराम पिता धनेश्वर राम को ग्राम पंचायत गिरवरगंज से पलायन बताया जाकर उसके स्थान पर मुरली पिता भैयालाल के नाम से शौचालय निर्माण कराये जाने एवं त्रिवेणी पिता सहदेव के नाम स्वीकृत शौचालय को हितग्राही द्वारा स्वयं निर्माण किये जाने जबके उक्त राशि को आहरण कर हितग्राही को भुगतान न किया जाकर गबन किये जाने के फलस्वरूप श्रीमती पुष्पा जायसवाल पंचायत सचिव ग्राम पंचायत देवीपुर, (तत्कालीन सचिव ग्राम पंचायत गिरवरगंज) जनपद पंचायत सुरजपुर को छ.ग. पंचायत सेवा (अनुशासन तथा अपील) नियम 1999 के नियम 4 के तहत् तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि में मुख्यालय जनपद पंचायत सूरजपुर, नियत किया जाता है। निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

16 आईएएस के तबादले,,कई जिलों के कलेक्टर इधर से उधर…

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने गुरुवार को 16 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए है। कई अधिकारियों के पदभार बढ़ाये गए हैं वही कई अधिकारियों के पदभार बदल दिए गए हैं। कुछ जिले के कलेक्टर भी बदले गए हैं। जिन आईएएस अधिकारियों को कलेक्टर बनाया गया हैं उनमें से अधिकतर पहले जिला पंचायत CEO या नगर निगम कमिश्नर रह चुके हैं। देखें सूची –

रेलवे में बड़ा हादसा 3 की मौत कई घायल…

हिंद स्वराष्ट्र जलपाईगुड़ी : पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी इलाके के मैनगुड़ी में बीकानेर एक्सप्रेस (15633) पटरी से उतर गई हैं इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई हैं वही इस हादसे में कई अन्य सवारियों के घायल होने की खबर है. गाड़ी के 12 डिब्बे पटरी से उतरे हैं. यह ट्रेन बीकानेर से गुवाहाटी जा रही थी. इसी बीच मैनागुड़ी पार करते समय यह हादसा हुआ. सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस प्रशासन समेत जिले के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और राहत कार्य शुरू कर दिया है.
गुरुवार को शाम करीब 5:15 बजे की है. बीकानेर एक्सप्रेस ट्रेन की 12 बोगियां पटरी से उतर गई हैं और सवारियों से भरे 4 डिब्बे पूरी तरह से पलट गए हैं. इनमें से एक डिब्बा पानी में भी उतर गया है, जिसमें से फंसे यात्रियों को निकाला जा रहा है.

शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की का किया बलात्कार, आरोपी पुलिस गिरफ्त में

हिंद स्वराष्ट्र समाचार पत्र जनकपुर थाना जनकपुर क्षेत्र के नाबालिग पीडिता दिनांक 04/01/2022 को 10.00 बजे घर से बिना बताये कहीं चली गई फिर उसके परिजनों के द्वारा आस-पास ग्राम तथा रिश्तेदारी में पता तलाश किया गया, नाबालिग पाडिता का कही पता नही चलने पर प्रार्थी दिनांक 06/01/22 को थाना जनकपुर में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया, जिसके रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 03/2022 धारा 363 भादवि के तहत किसी अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया वरिष्ट अधिकारियों द्वारा तत्काल नाबालिग पीडिता की पतासाजी एवं बरामद करने हेतु के निर्देश पर थाना प्रभारी जनकपुर निरीक्षक एस0 पी0 Asi बी.के. राजवाडे, अजय बघेल, प्र0आर0 बाल साय पोर्ते, आर0 स्याम लाल मराबी, के द्वारा नाबालिग पीडिता को रायपुर से लाकर दिनांक 11/01/2022 को बरामद किया गया। प्र0आर0 सुनिता एक्का थाना चिरमिरी से पीडिता का कथन एवं शासकीय अस्पताल जनकपुर में मेडिकल जाँच कराया गया, पीडिता के कथन के आधार पर आरोपी शिव प्रसाद यादव पिता रामकरन निवासी बहरासी के द्वारा पीड़िता को बहला फुसलाकर शादी करने की लालच देकर नाबालिग पीडिता के साथ जबरन उसके इच्छा के विरूद्ध बलात्कार किया गया। उक्त आरोपी को तत्काल घेराबंदी कर थाना लाकर पूछताछ करने पर आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया। विवेचना पर आरोपी शिव प्रसाद यादव के विरूद्ध धारा 363, 366, 376(2)ढ भादवि एवं 6 पास्को एक्ट के तहत अपराध स्वरूप पाये जाने पर दिनांक 12/01/2022 को गिरफ्तार कर स्टाॅफ के द्वारा मनेन्द्रगढ न्यायालय में पेश किया गया। नाबालिग पीडिता को उसके परिजन को सुपुर्द कर दिया गया।

पांचवी अंतर्राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप विशाखापट्टनम में संपन्न..

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर – पांचवी अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप का आयोजन आंध्रप्रदेश के विशाखापट्टनम में किया गया। इस प्रतियोगिता में 10 देशों को आमंत्रित किया गया था। प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया वही अन्य सात देशों ने भी हिस्सा लिया। अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में भारत प्रथम स्थान, बांग्लादेश द्वितीय वही नेपाल को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ । प्रतोयोगिता का आयोजन 8 व 9 जनवरी को हुआ।
प्रतियोगिता में भाग लेने छत्तीसगढ़ राज्य के सुरजपुर जिले से जिला कोच चंदन प्रसाद चौहान के नेतृत्व में 8 बच्चों ने भाग लिया व सभी ने प्रतियोगिता में अपना हुनर दिखाया।
जिले के ओड़गी विकासखंड अंतर्गत ग्राम धरसेड़ी से जय प्रकास साहू तृतीय स्थान प्राप्त करते हुए मैडल हासिल किया। प्रतियोगिता में खेलते हुए जय प्रकास साहू ने तृतीय स्थान प्राप्त कर सुरजपुर जिला व विकासखंड ओड़गी का नाम रौशन किया जिससे क्षेत्र में हर्ष का माहौल बना है। वही रोहन देवांगन अपने पहले राउंड में हार का सामना करते हुए प्रतियोगिता से बाहर हुए। प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त करने के बाद कराटेबाज जय प्रकास साहू ने इस जीत का श्रेय कोच व माता पिता को दिया।

कांग्रेस सरकार में गुण्डागर्दी चरम पर है और असमाजिक तत्वों के हौसले भी हैं बुलंद – ललन प्रताप सिंह

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : लुण्ड्रा विकासखंड अन्तर्गत कुन्दी कला गांव में पंचायत सचिव के घर घुसकर दर्जनों असमाजिक तत्वों द्वारा मारपीट किये जाने के विरोध में जिला भाजपा नें भेदभाव रहित उचित कार्यवाही की मांग रखी है।
भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह के नेतृत्व में भाजपा दल ने ग्राम कुन्दीकला पहुंच कर पीड़ित पंचायत सचिव कुरल राम यादव एवं उसके परिवारजन से मुलाकात किया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस सरकार में गुण्डागर्दी चरम पर है, असमाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हैं, इसका जिन्दा उदाहरण कुन्दीकला गांव में देखा जा सकता है। पड़ोसी गांव आरा के युवकों द्वारा गैंग बना कर पंचायत सचिव के घर घुसने, गाली गलौच, धमकी, मारपीट और नाबालिग बच्ची सहित महिलाओं के साथ अर्मादित व्यवहार करने का भाजपा सरगुजा घोर निन्दा करती है। उन्होंने कहा कि इस तरह के गुण्डागर्दी और महिलाओं के अपमान को बर्दाश्त नही किया जायेगा। डरे सहमे पीड़ित परिवार से उनकी व्यथा सुन कर ढाढस बंधाया तथा अन्याय के खिलाफ भाजपा को हमेशा खड़े होने की बात करते हुये उन्होंने बताया इस विषय पर थाना प्रभारी लुण्ड्रा से मुलाकात कर पीड़ित परिवार की स्थिति, क्षेत्र में बढ़ते असमाजिक गतिविधियों और गुण्डों के बढ़ते मनोबल से अवगत कराया गया तथा न्यायोचित कार्यवाही की मांग की गई।
इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता, पूर्व महापौर प्रबोध मिंज, देवनाथ सिंह पैकरा, राज कुमार बंसल, आलोक दुबे, अरूणा सिंह, विजय व्यापारी, रूपेश दुबे, सतीश जायसवाल, आनंद राज सोनी, महेन्द्र सिंह, वैभव सिंह देव, अशोक गुप्ता, शैलेश सिंह सहित भाजपा के अन्य लोग एवं कुन्दी गांव के देव कुमार गुप्ता, महाबीर राम, सुखदेव राम पैकरा, धीरेन्द्र पैकरा, शिवपूजन, राम नागेश, मुन्ना, अजय गुप्ता, मुनेश्वर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

चाटुकार बिट्टू सिंह राजपूत नहीं आ रहा अपनी हरकतों से बाज,, फिर की पत्रकारों को बदनाम करने की नाकाम कोशिश..

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : भारत के संविधान ने हम पत्रकारों को चौथा स्तंभ कहा गया है,शासन प्रशासन पुलिस जिन जगहों तक नही पहुंचती उन जगहों तक हम पत्रकार अपनी जान को जोखिम में डालकर न्यूज निकालकर लाते हैं छोटे से छोटे और बड़े से बड़े मुद्दों को जन सरोकार के लिए सामने लाते हैं,इसमें हम पत्रकारों का कोई निजी स्वार्थ नही होता। जिनकी आवाज दबाई जाती है हम उनकी आवाज बनते हैं। लेकिन हर जगह पर कुछ अपवाद होते हैं जो अपने साथ साथ दूसरों के नाम को भी खराब करते हैं जिस तरह एक गंदी मछली पूरे तालाब को गंदा कर देती है वैसे ही कुछ एक तथाकथित पत्रकार जो पत्रकार ना होते हुए भी स्वयं को पत्रकार बतलाते हैं पत्रकारों के नाम पर पत्रकारों को बदनाम करते, ऐसे लोग ना तो पत्रकार होते हैं और ना ही एक अच्छे इंसान होते हैं,इनका काम लोगों को नीचे गिराना और लोगों की बदनामी करना होता है , इनमे काबिलियत नही होती की स्वयं के दम पर कुछ करें इस लिए प्रतिष्ठित एवं सम्मानीय व्यक्तियों की निंदा करते हैं और अपनी रोजी रोटी चलाते हैं,ऐसे लोगों के लिए पत्रकारिता एक व्यवसाय है जहां वो स्वार्थ सिद्धि एवं वैमनस्यता करते हैं ऐसे लोग समाज के लिए वह काला धब्बा है जो किसी भी डिटर्जेंट पाउडर से धोने से नहीं जाते।

जनहित में पत्रकारिता करने वाले जितेंद्र जायसवाल पर उठाई अपनी गंदी उंगली।

हम आपको बता दें कि अपने परिवार की चिंता ना करते हुए पुलिस परिवार के लिए रायपुर में जाकर उनके हित में काम करने वाले पत्रकार जितेंद्र कुमार जायसवाल के ऊपर घटिया टिप्पणी करने वाला एक तुच्छ और निकृष्ट मानसिकता का चापलूस व्यक्ति जिसे बिट्टू सिंह राजपूत के नाम से जाना जाता है, अपनी घटिया हरकतों से बाज नहीं आ रहा है एवं अपने आप को प्रसिद्ध करने के लिए प्रतिदिन घटिया चाले चल रहा है यह एक मानसिक रूप से विकृत व्यक्ति की तरह है जो अपने दम पर कुछ नहीं कर सकता और ना ही अपना नाम बना सकता है। इस घटिया व्यक्ति की घटिया सोच के कारण पत्रकार जगत बदनाम हो रहा है ऐसे घटिया और निकृष्ट तुच्छ मानसिकता के लोगों के समाज में रहने से संपूर्ण मानव समाज कलंकित हो रहा है क्योंकि इस घटिया और निकृष्ट मानसिकता के व्यक्ति ने जिस व्यक्ति पर उंगली उठाई है वह व्यक्ति अपने परिवार को छोड़कर किसी और के परिवार के लिए लड़ रहा है यह सब बातें जानने के बावजूद अपनी गंदी और बदबूदार दिमाग से सोशल मीडिया में गंदगी फैला रहा है ऐसे तुच्छ निकृष्ट मानसिकता के व्यक्ति ने जितेंद्र जायसवाल की गिरफ्तारी पर काफी खुशी जाहिर की है जो इस बात को जाहिर करता है कि इस व्यक्ति का ना तो साहस इतना है और ना ही इस मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति का इतना बल है कि यह किसी पत्रकार के सामने अपना नाम बना सके इसीलिए यह मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति जिसे बिट्टू सिंह राजपूत के नाम से जाना जाता है जितेंद्र जयसवाल जैसे पत्रकार पर उंगली उठा रहा है।

यह भी पढ़े :https://www.hindswarashtra.com/?p=10587


हिंद स्वराष्ट्र समाचार पत्र पर भी अपनी घटिया उंगली।
जनहित में पत्रकारिता करने वाले सभी पत्रकारों के खिलाफ इस तुच्छ और घटिया मानसिकता के व्यक्ति ने हमेशा अपनी टांग लड़ाई है पहले और अब भी इस तुच्छ और निकृष्ट मानसिकता के व्यक्ति ने पत्रकारों पर हमला बोला है और उन्हें बदनाम करने की नाकाम कोशिश की है। ये ऐसे व्यक्ति हैं जो केवल अपने स्वार्थ सिद्धि के लिए किसी के ऊपर भी उंगली उठाने से बाज नहीं आता हैं। ऐसा ही एक मामला है जिसमें हिंद स्वराष्ट्र समाचारपत्र के संपादक एवं प्रधान संपादक को बंटी बबली का नाम देकर उन्हें बदनाम करने की कोशिश इस तुच्छ और निकृष्ट मानसिकता के व्यक्ति द्वारा किया गया है, लेकिन हम बता दें कि इस तुच्छ और निकृष्ट मानसिकता के व्यक्ति के द्वारा किए जाने वाले किसी भी अभद्र टिप्पणी पर श्वेत पत्रकार कभी भी अपना मन विचलित नहीं करेंगे क्योंकि हम सभी पत्रकारों को पता है किसे सीरियस लेना है और किसे मजाक में, पर कभी-कभी बोलना जरूरी हो जाता है क्योंकि ऐसे घटिया लोग अपने आप को सही साबित करने लगते हैं यह बोलकर कि सामने वाला गलत है इसीलिए उसने कोई जवाब नहीं दिया , लेकिन बुद्धिजीवी स्वेत,कर्मठ और जुझारू पत्रकार यह जानते हैं कि बिट्टू सिंह राजपूत जैसे लोग मनोरंजन के साधन मात्र है उसे महत्व देने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि ऐसे लोग अपना नाम नहीं बना पाते तो दूसरों पर उंगलियां उठाते हैं।

सुरजपुर क्षेत्र में पाया जाता है यह निकृष्ट विकृत मानसिकता का व्यक्ति।
आपको बता दें कि यह विकृत मानसिकता का व्यक्ति बिट्टू सिंह राजपूत सूरजपुर क्षेत्र में कहीं पाया जाता है जिसे कोई ढंग से नहीं जानता और नहीं इसकी खुद की कोई पहचान है एक फर्जी 2000 के खुद के बनवाए पोर्टल पर खुद को प्रधान संपादक बोलता है और अपने आप को पत्रकार होने का दावा करता है ये विकृत एवं मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति किसी सामूहिक स्थान पर नहीं आता बल्कि अपने घर में दुम दबाकर बैठकर खुद को प्रधान संपादक बतलाते हुए फेसबुक के माध्यम से अपना गला फाड़ता है और दूसरों को गाली गलौज करता है ताकि इस नीच मानसिकता के व्यक्ति को लोग जान सके और इसे कुछ पहचान मिल सके जिससे यह गिरा हुआ व्यक्ति अपनी अलग पहचान बना सकें।

निकृष्ट मानसिकता के तुच्छ व्यक्ति बिट्टू सिंह राजपूत को पत्रकारों ने फेसबुक पर जमकर धोया।

जाहिर सी बात है कि पत्रकारों का एक समुदाय जो केवल जनहित पत्रकारिता में अपना योगदान देता है अपने प्राणों की रक्षा ना करते हुए भी वह केवल जनहित के मुद्दे उठाता है और ऐसे में कोई व्यक्ति दुमछल्लो जैसा हरकत करने लगे और एक ऐसे पत्रकारों को बदनाम करने लगे जो जनहित में पत्रकारिता करते हैं तो फिर ऐसे चाटुकार, चटनखोर बिट्टू सिंह राजपूत को पत्रकार कहां छोड़ने वाले थे आखिरकार पत्रकारों का गुस्सा इस तुच्छ मानसिकता के व्यक्ति पर फूट पड़ा और पत्रकारों ने फेसबुक में ही इसे रेल दिया।



पत्रकारों ने तथाकथित तुच्छ मानसिकता के बिट्टू सिंह राजपूत को फेसबुक में जमकर रेला।

इस छोटी मानसिकता के कुछ व्यक्ति को पत्रकारों ने जमकर रेला है तथा इसे इसकी औकात दिखाई है क्योंकि जनहित में पत्रकारिता करने वाले और लोगों को उनका हक दिलाने के लिए अपनी जान को जोखिम में डालकर सच्चाई सामने लाने वाले पत्रकारों पर जब जब किसी दुष्ट ने उंगली उठाई है तब तब कलमकारों ने अपनी कलम की ताकत से ऐसे ऐसे बिट्टू सिंह राजपूत को उनकी औकात भी दिखाई है।

हम सभी पत्रकार अपने समाचार के माध्यम से तुच्छ निकृष्ट एवं दुर्बल मानसिकता के बिट्टू सिंह राजपूत को यह बताना चाहते हैं कि यदि उसने सामूहिक तौर पर पत्रकारों पर किए गए अभद्र टिप्पणी के लिए माफी नहीं मांगी तो हम सभी उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए कानूनी स्तर पर मोर्चा खोल देंगे।



जय हिंद।
पत्रकार एकता जिंदाबाद
जनहित की पत्रकारिता जिंदाबाद

error: Content is protected !!