Home Blog Page 188

फूड जंक्शन की आड़ में हुक्का बार,,,हुक्का गुड़गुड़ाते मिले लड़के-लड़कियां….

हिंद स्वराष्ट्र बिलासपुर : बिलासपुर में पुलिस की सख्ती के बाद अब कैफे की आड़ में चोरी छिपे हुक्का पिलाने दौर शुरू हो गया है। मंगलवार रात पुलिस ने वेलहल्ला कैफे में छापेमारी की, तब स्टोर रूम में छह लड़के और दो लड़कियां हुक्का पीते मिले। पुलिस मैनेजर के साथ ही युवक-युवतियों को पकड़कर थाने ले गई। इस दौरान उनके परिजन को बुलाने पर युवतियां गिड़गिड़ाने लगी और बोली प्लीज सर हमारे पेरेंट्स को मत बुलाइए, बदनामी हो जाएगी। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

SP पारुल माथुर ने बताया कि शहर में प्रतिबंध के बाद भी कुछ जगहों पर कैफे व फूड जंकशन की आड़ में हुक्का पिलाने की शिकायत मिल रही थी। लिहाजा, मंगलवार की शाम उन्होंने सिटी कोतवाली CSP स्नेहिल साहू के नेतृत्व में टीम बनाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पुलिस की टीम ने मिशन अस्पताल के चौपाटी स्थित वेलहल्ला कैफे में छापेमारी की, तब यहां स्टोर रूम में युवकों के साथ दो युवतियां हुक्का पीते पकड़ी गईं।

इस कार्रवाई के दौरान तीन हुक्का पॉट, अलग-अलग कलर के फ्लेवर्ड, डिब्बा स्प्रींग वाटर जब्त किया गया। पुलिस कैफे के मैनेजर मनीष चेतानी के साथ ही युवक-युवतियों को पकड़कर थाने ले गई। इस दौरान युवक और युवतियों को उनके पेरेंट्स को बुलाकर समझाइश दी गई और उन्हें छोड़ दिया गया। इधर, कैफे के मैनेजर के खिलाफ कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

PSC और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करती हैं दोनों युवती
TI शनिप रात्रे ने बताया कि पुलिस की पूछताछ में पता चला कि दोनों युवतियों शहर में रहकर PSC और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही हैं। दोनों अपने दोस्तों के साथ घूमने निकली थीं। इस दौरान युवकों के साथ लड़कियां हुक्का पीने लगीं। पैरेंट्स को नहीं बुलाने के लिए युवतियां पुलिस के सामने गिड़गिड़ाती रहीं।

मैनेजर, कर्मचारी पकड़ाए, संचालक फरार

आकाश यादव (संचालक वेलहल्ला कैफे) फरार आरोपी
मनीष चेतानी (27 साल) निवासी जरहाभाठा थाना सिविल लाइन जिला बिलासपुर (मैनेजर)।
अमर केंवट (22साल) निवासी लिमतरा था मस्तूरी जिला बिलासपुर (वर्कर)
निशांत गुप्ता (22 साल) निवासी विनोबा नगर थाना तारबाहर। (वर्कर)
दुर्गेश कोरी (24 साल) निवासी दयालबंद गुरूद्वारा के पास थाना सिटी कोतवाली। (वर्कर)
शंकर बोरकर पिता स्व. हरिनाथ बोरकर (25 साल) निवासी मगरपारा चौक थाना सिविल लाइन। (वर्कर)

हुक्का पीते पकड़े गए युवक
पुलिस ने यश चावला, यश अग्रवाल, विनय कुमार, शुभम सिंह, सोहेब खान, भूपेन्द्र पटेल एवं दो लड़कियों को हुक्का पीते पकड़ा है। पुलिस ने उनके परिजन को बुलाया और समझाइश देकर छोड़ दिया। साथ ही अगली बार पकड़े जाने पर कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी गई।

मां नानी द्वारा जबरन खतना के बाद 8 साल के बच्चे की घर वापसी,,,जशपुर के BJP नेता ने पांव धोकर हिंदू धर्म में लौटाया…

हिंद स्वराष्ट्र जशपुर : 8 साल के बच्चे की हिंदू धर्म में घर वापसी कराई गई है। हिंदू पिता के 8 साल के बच्चे का खतना उसकी मुस्लिम मां और नानी ने कराया था। इसके करीब 2 महीने बाद स्व. दिलीप सिंह जूदेव के पुत्र और भाजपा के प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने बच्चे के पांव धोकर उसे हिंदू धर्म में लौटाया। बच्चे के पिता की शिकायत क बाद उसकी मां-नानी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। पिता का आरोप था कि बच्चे के ननिहाल के लोगों ने धोखे से उसका खतना करा दिया था। दरअसल, सन्ना क्षेत्र के 8 साल के बच्चे के पिता का कहना था कि उसकी पत्नी मुस्लिम है। पत्नी के परिवार वाले बच्चे को मेला दिखाने के बहाने अंबिकापुर ले गए और वहां उसका खतना करा दिया था। पिता दलित समाज का है और उसने हर्राडीपा डुमरटोली निवासी मुस्लिम लड़की से करीब 10 साल पहले लव मैरिज की थी।

बड़ी संख्या में ग्रामीण और आदिवासी समाज के लोग भी पहुंचे
इस मामले में प्रबल प्रताप सिंह जूदेव मंगलवार को सन्ना पहुंच गए। उन्होंने वहां बच्चे के परिवार से संपर्क किया। इसके बाद पूरे विधि विधान के साथ बच्चे की हिंदू धर्म में वापसी करवाई गई। उन्होंने मंत्रोच्चार के बीच बच्चे के पांव धोए। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और आदिवासी समाज के लोग भी पारंपरिक वेशभूषा में मौके पर पहुंचे थे।

ऐसी गुस्ताखियां माफ करने योग्य नहीं
इसके बाद हुई सभा में प्रबल प्रताप सिंह ने कहा कि दोषियों को न्यायोचित सजा नहीं मिल जाती, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि ऐसी गुस्ताखियां माफ करने योग्य नहीं होती हैं। बच्चे का खतना कर उसका धर्मांतरण घृणित कार्य है। कहा, आइए धर्मांतरण में लिप्त कुधर्मियों का पर्दाफाश करें। सद्भावना के दुश्मनों को साफ करें।

राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग ने दिए थे कार्रवाई के निर्देश
बच्चे के पिता का कहना है कि खतना कराने की जानकारी उसे भी नहीं दी गई। उसे इसका पता करीब 10 दिन पहले ही चला था। इसके बाद समाज के लोगों को बताया गया और फिर ग्रामीणों ने थाने में जमकर हंगामा भी किया था। मामला राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग तक भी पहुंचा। इसके बाद उन्होंने जिला प्रशासन को इस मामलों में कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

24 घंटे में तीन लाख के पार हुआ संक्रमितों का आंकड़ा, 8 महीने बाद टूटा रिकार्ड….

हिंद स्वराष्ट्र नई दिल्ली : देश में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी जारी है। कोरोना के रोजाना आने वाले मामले अब तीन लाख के पार हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में आज कोरोना के तीन लाख से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। कोरोना की तीसरी लहर में ऐसा पहली बार हुआ है जब कोरोना के नए मामले तीन लाख से ज्यादा आए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 3,17,532 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 491 लोगों की मौत हो गई जबकि 2,23,990 मरीज ठीक भी हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, 19 जनवरी को कोरोना के 19,35,180 सैंपलों की जांच की गई थी। 19 जनवरी तक 70,93,56,830 सैंपल की जांच की जा चुकी है।

8 महीने बाद तीन लाख से ज्यादा मामले

देश में लगभग आठ महीने बाद कोरोना के तीन लाख से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। इससे पहले 15 मई 2021 को 3,11,077 केस दर्ज हुए थे।

एक्टिव केस 19 लाख से ज्यादा

देश में एक्टिव मरीजों की संख्या अब बढ़कर 19,24,051 हो गई है। इसके अलावा दैनिक पाजिटिविटी रेट 16.41% हो गया है। वहीं, ओमिक्रोन के मामले बढ़कर 9,287 हो गए हैं। कल के मुकाबले ओमिक्रोन के मरीजों में आज 3.63% का इजाफा देखने को मिला है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश मंत्री 21 को पहुंचेंगे कुंदी कला गांव..

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर
विकासखंड लुंड्रा क्षेत्र के ग्राम कुंदी कला में असामाजिक तत्वों द्वारा पंचायत सचिव के घर घुस कर मारपीट करने और महिलाओं के साथ अमर्यादित व्यवहार किया गया, पीड़ित परिवार और गांव वालों से मुलाकात कर थाना प्रभारी लुंड्रा को वास्तविक स्थिति से अवगत कराया गया था और भाजपा सरगुजा द्वारा आरोपियों पर समुचित कार्यवाही की मांग की गई थी, परंतु आज तक ठोस कार्यवाही नही की गई है। उपरोक्त बातें बताते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा कि ऐसे संवेदनशील मामले में कांग्रेस सरकार व पुलिस आरोपियों को बचाने के लिए दिखावटी कार्यवाही की औपचारिकता पूरी कर रही है। उन्होंने बताया कि हमने मामले की पूरी जानकारी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय को दिया है, और कुंदी कला गांव आने का उनसे आग्रह किया, मामले की गंभीरता को समझते हुए 21 जनवरी 2022 को 12 बजे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव कुंदी कला गांव पहुचेंगे, वहां पीड़ित परिवार और गांव वालों से मिलेंगे साथ ही प्रेस को संबोधित करेंगे।

वन संरक्षण अधिनियम का उल्लंघन, छत्तीसगढ़ के 17 कलेक्टर्स व मुख्य सचिव को हाईकोर्ट का नोटिस

हिंद स्वराष्ट्र बिलासपुर
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मंगलवार को मुख्य सचिव सहित प्रदेश के 17 जिलों के कलेक्टरों को नोटिस जारी कर छह सप्ताह में जवाब मांगा है। हाईकोर्ट ने सचिव आदिम जाति कल्याण विभाग और सचिव वन एवं पर्यावरण विभाग नई दिल्ली को भी नोटिस जारी किया है। हाईकोर्ट ने यह नोटिस अखिल भारतीय जंगल आंदोलन मोर्चा की जनहित याचिका पर जारी की है। याचिका में कहा कि परियोजनाओं में वन संरक्षण अधिनयम का खुलेआम उल्लंघन हो रहा है। राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र संरक्षित जनजातियों के अधिकारों के हनन होने की बात भी कही गई है।

भारतीय जंगल आंदोलन मोर्चा की जनहित याचिका पर मंगलवार को हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस की डबल बेंच में पहली सुनवाई हुई। जनहित याचिका में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ की विभिन्न परियोजनाओं में वन संरक्षण अधिनियम का खुलेआम उल्लंघन हो रहा है। योजनाओं के लिए विस्थापन से आदिवासियों की जीवनशैली में बदलाव आ रहा है। विभिन्न परियोजनाओं की वजह से आदिवासी संस्कृति भी प्रभावित हुई है। संबंधित जगहों पर आवेदन देने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
हाईकोर्ट ने छह सप्ताह में मांगा जवाब
मामले की गंभीरता को देखते हुए न्यायालय ने सभी संबंधित सरकारी पक्षों से 6 हफ्ते में जवाब मांगा है। याचिका में विशेष संरक्षित समुदाय के लोग जो राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र हैं, उनके अधिकारों के हनन की बात कही गई है। जनहित याचिका में अचानकमार टाइगर रिजर्व, भोरमदेव अभयारण्य, सीतानदी टाइगर रिजर्व सहित अन्य रिजर्व में निवासरत वनवासियों को विस्थापित किए जाने के मसले को उठाया गया है। याचिका में जंगल क्षेत्र में बसे आदिवासियों के अधिकारों के हनन की बात भी कही गई है।

बस्तर में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ बीजापुर में 4 नक्सलियों को मार गिराया, जगदलपुर में 1 महिला नक्सली को किया ढेर, घायल जवान को किया रायपुर रेफर..

हिंद स्वराष्ट्र बस्तर
बस्तर में 2 अलग-अलग जगह पुलिस और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। तेलंगाना-छत्तीसगढ़ के सरहद पर स्थित पेरूर, ईलमिड़ी एवं उसूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पहाड़ी क्षेत्र में तेलंगाना स्टेट कमेटी के सीनियर माओवादी लीडर सुधाकर डीवीसीएम (डिविजनल कमेटी मेंबर) एवं वेंकटापुरम एसीएम (एरिया कमेटी मेंबर) सहित लगभग 40-50 सशस्त्र माओवादियों के उपस्थिति की सूचना पर तेलंगाना की ग्रेहाउंड और बीजापुर से डीआरजी और सीआरपीएफ के जवानों को मौके के लिए रवाना किया गया था। इस दौरान ईलमिड़ी के ग्राम सेमलडोडी एवं तेलंगाना राज्य के थाना पेरूर के ग्राम पेनुगोलू के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा बलों एवं माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में जवानों ने 1 महिला समेत कुल 4 माओवादियों को ढेर किया है। इनमें 8 लाख रूपये का ईनामी नक्सली सुधाकर भी मारा गया है। इनके शव भी बरामद कर लिए गए हैं। इस मुठभेड़ में ग्रेहाउंड का एक जवान भी घायल हुआ है जिसे हेलीकॉप्टर से रायपुर रेफर किया गया है।
वहीं सुकमा, दंतेवाड़ा और जगदलपुर जिले की सरहद पर तोंगपाल, टहकवाड़ा क्षेत्र के ग्राम मोरेंगा, जुनापानी, जैमेर पहाड़ी, नंदेल डोंगरी, मारजुम और ध्रुवापारा क्षेत्र में दरभा डिवीजन के डीवीएमसी मंगतू, कटेकल्याण एरिया कमेटी सदस्य मंहगू, मुन्नी, प्रदीप, सोमडू के साथ लगभग 20-25 की संख्या में हथियार बंद माओवादियों की उपस्थित होने की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर तीनों जिलों से जवानों को निकाला गया था। इस बीच सुकमा के टहकवाड़ा और कटेकल्याण के मारजुम इलाके में जवानों की नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई जवानों ने एक महिला माओवादी को ढेर किया है। जिसकी शिनाख्त एसीएम मुन्नी के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर बड़े नक्सली लीडरों की उपस्थिति की सूचना पर ग्रेहाउंड की टीम सुबह नक्सल ऑपरेशन पर निकली हुई थी। इस बीच जवान जब बीजापुर के उसूर थाना क्षेत्र के जंगलों में पहुंचे तो पहले से ही घात लगाए माओवादियों ने जवानों पर फायर खोल दिया। जिसका जवानों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। जवाबी कार्रवाई में दो नक्सलियों को ढेर कर दिया गया है, जिसमें एक की शिनाख्त हार्डकोर माओवादी सुधाकर के रूप में हुई है। वहीं घटनास्थल से सर्चिंग करने के बाद जवानों ने एलएमजी और एक एसएलआर रायफल भी बरामद किया है। फिलहाल इस इलाके में भी जवानों का सर्च ऑपरेशन चल रहा है।

तीन जिलों की सरहद पर जारी है मुठभेड़
इधर दंतेवाड़ा, जगदलपुर और सुकमा जिले की सरहद पर स्थित मारजुम इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। बताया जा रहा है कि इस इलाके में भी कई बड़े नक्सली लीडरों की सूचना पर तीनों जिलों से बड़ी संख्या में फोर्स को रवाना किया गया था। मारजुम के जंगल में जवानों ने तीन तरफ से नक्सलियों को घेर रखा है। यहां पर मंगलवार की सुबह से रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है। पुलिस अधिकारियों की माने तो इस मुठभेड़ में जवानों के हाथ बड़ी सफलता लगी है। हालांकि नेटवर्क ना होने की वजह से अभी संपर्क नहीं हो पा रहा है।

INS रणवीर में धमाका, तीन जवान शहीद, जांच के दिए गए आदेश..

हिंद स्वराष्ट्र मुंबई
मुंबई में युद्धपोत आईएनएस रणवीर में ब्लास्ट हुआ है. मंगलवार देर शाम आईएनएस रणवीर में ब्लास्ट होने से भारतीय नौसेना के 3 जवान शहीद हो गए, जबकि कई घायल बताए जा रहे हैं. भारतीय नौसेना के अधिकारी ने ब्लास्ट के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आईएनएस रणवीर पूर्वी नौसेना कमान से क्रॉस कोस्ट ऑपरेशनल तैनाती पर था और जल्द ही बेस पोर्ट पर लौटने वाला था. इसी दौरान आईएनएस रणवीर में ब्लास्ट हुआ है.

नौसेना के अधिकारी ने कहा कि जहाज के चालक दल ने तुरंत प्रतिक्रिया करते हुए स्थिति को नियंत्रण में किया. फिलहाल इस ब्लास्ट में किसी बड़े नुकसान की जानकारी नहीं है. उन्होंने कहा कि आईएनएस रणवीर में ब्लास्ट कैसे हुआ, इसकी जांच के लिए बोर्ड ऑफ इंक्वायरी के आदेश दे दिए गए हैं.

जानिए आईएनएस रणवीर को
आईएनएस रणवीर एक युद्धपोत है और यह भारतीय नौसेना के राजपूत श्रेणी के 5 विनाशक जहाजों में से चौथा जहाज हैं. इसे अक्टूबर 1986 में नौसेना में शामिल किया गया था. आईएनएस रणवीर 30 अधिकारियों और 310 नाविकों के एक दल द्वारा संचालित किया जाता है. यह हथियारों और सेंसर से लैस है.

बलि के दौरान बकरे की जगह काट दी पकड़ने वाले की गर्दन, आरोपी गिरफ्तार..

हिंद स्वराष्ट्र आंध्रप्रदेश

आंध्र प्रदेश के चित्तूर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां नशे में धुत एक युवक ने बकरे की जगह उसे पकड़ने वाले आदमी की गर्दन काट दी. अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
मामला चित्तूर के वलसापल्ले का है. संक्रांति के अवसर पर यहां यल्लमा मंदिर में बलि का आयोजन किया गया था. आरोपी चलापथी जानवरों की बलि दे रहा था. 35 साल का सुरेश बलि के दौरान बकरे को पकड़े हुए था. तभी अचानक चलापथी ने बकरे की जगह सुरेश की गर्दन काट दी.
पुलिस के मुताबिक चलापथी नशे में था. उसने बकरे की जगह हथियार सुरेश की गर्दन पर मार दिया. घायल अवस्था में उसे नजदीकि मदनपल्ले के सरकारी अस्पताल ले जाया गया. यहां डॉक्टरों ने सुरेश को मृत घोषित कर दिया. चलापथी को पुलिस ने मौके से पकड़ लिया है. मृतक सुरेश शादीशुदा था और उसके दो बच्चे भी हैं. पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं चलापथी का सुरेश से कोई पुराना विवाद तो नहीं था.

संक्रांति पर हर साल दी जाती है बलि
यल्लमा देवी के इस प्राचीन मंदिर में मकर संक्रांति के अवसर पर हर साल बलि का आयोजन किया जाता है. स्थानीय लोगों के मुताबिक यह प्रथा काफी पुरानी है. इस दिन इलाके के लोग अपने जानवरों को लेकर मंदिर परिसर में पहुंचते हैं और बारी-बारी से उनकी बलि दी जाती है. सुरेश भी ठीक इसी तरह अपने जानवर की बलि देने पहुंचा था.

डिप्टी रेंजर ने कर्मचारी की पत्नी से किया दुष्कर्म, 3 महीने से हैं लापता…

हिंद स्वराष्ट्र कांकेर
कांकेर में वन विभाग के डिप्टी रेंजर ने अपने ही कर्मचारी की पत्नी से दुष्कर्म किया। पहली बार दवाई देने का झांसा देकर महिला को ले गया। फिर पति को जान से मारने की धमकी देकर डराया। इस दौरान पति की ड्यूटी बाहर लगा देता और महिला से दुष्कर्म करता। 6 महीने बाद हिम्मत कर महिला ने पति को सारी बात बताई तो कोयलीबेड़ा थाने में FIR दर्ज हुई। इसके बाद पता चला कि डिप्टी रेंजर 3 माह से लापता है।
पूरा मामला कोयलीबेड़ा वन परिक्षेत्र का है। यहां पदस्थ डिप्टी रेंजर गणेश राम साहू पर विभाग के ही एक बीट गार्ड की पत्नी ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। वारदात जुलाई 2019 की है। महिला ने बताया कि वह फॉरेस्ट कॉलोनी में खेल रहे अपने बच्चे को लेने के लिए निकली थी। इस दौरान डिप्टी रेंजर मिल गया और पूछताछ करने लगा। इस पर महिला ने बताया कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है और वह बच्चे को लेने के लिए जा रही है।
पति को जान से मारने की धमकी देकर करता रहा दुष्कर्म
आरोप है कि इस पर डिप्टी रेंजर गणेश राम साहू ने उससे क्वार्टर में दवाई होने की बात कही और साथ चलने के लिए कहा। इस पर महिला ने मना कर दिया। डिप्टी रेंजर के बार-बार कहने पर महिला तैयार हो गई। आरोप है कि उसके साथ क्वार्टर में पहुंची तो डिप्टी रेंजर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद किसी को बताने पर पति को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद महिला डर गई। और डिप्टी रेंजर दबाव बनाकर बार-बार दुष्कर्म करने लगा।

लंबे समय से डिप्टी रेंजर नहीं दिखा, तो खुला मामला
आरोप है कि इसके लिए आरोपी डिप्टी रेंजर अपने कर्मचारी की ड्यूटी बार-बार बाहर लगा देता या फिर उसे काम से कहीं भेज देता। इस बीच उसकी पत्नी से दुष्कर्म करता था। इसके बाद अचानक डिप्टी रेंजर ड्यूटी से गायब हो गया। लंबे समय से जब डिप्टी रेंजर नहीं दिखाई दिया तो महिला ने हिम्मत करके सारी जानकारी अपने पति को दी, और 16 जनवरी को पति-पत्नी कोयलीबेड़ा थाना पहुंचकर डिप्टी रेंजर के खिलाफ FIR दर्ज कराया।

अफसर बोलने को तैयार नहीं, रेंजर का मोबाइल बंद
मामला सामने आने के बाद से ही वन विभाग के अफसरों में खामोशी छा गई है। कर्मचारी की पत्नी से दुष्कर्म और तीन महीने से डिप्टी रेंजर के लापता होने की जानकारी विभाग को अब लगी। ऐसे में हर कोई जवाब देने से बच रहा है। यह भी नहीं बताया जा रहा कि डिप्टी रेंजर के गायब होने पर क्या कार्रवाई की गई है या की जा रही है। रेंजर ने मोबाइल बंद कर दिया है। जबकि DFO आरसी मेश्राम कॉल ही रिसीव नहीं कर रहे हैं।

अरोपी डिप्टी रेंजर की तलाश जारी
कोयलीबेड़ा थाना प्रभारी सत्यवान सिंह ने बताया महिला की शिकायत पर डिप्टी रेंजर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। अरोपी रेंजर तीन माह से अपनी ड्यूटी पर नहीं पहुंचा है। वह फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।

अंबिकापुर-रायगढ़ एनएच में पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो की मौत, गुस्साए लोगों ने पिकअप को लगाई आग

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर
अंबिकापुर-रायगढ़ नेशनल हाईवे में बीती रात तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक व बालक की मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने पिकअप को आग के हवाले कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आग को बुझाकर ग्रामीणों को शांत कराया। हादसे के शिकार हुए युवक व बालक अपने बाइक से घर लौट रहे थे। घटना के बाद से लमगांव में शोक का माहौल है। रघुनाथ पुलिस चौकी ने केस दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

रघुनाथपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम लमगांव निवासी निखिल गुप्ता (22 वर्ष) पिता सरोज गुप्ता गांव के ही अमन पटेल (14 वर्ष) पिता बंदे पटेल के साथ रात 10 बजे घर की ओर जा रहे थे। नेशनल हाईवे पर सब्जी लोड तेज रफ्तार पिकअप क्रमांक यूपी 64 एटी 8133 ने लमगांव के पास ही बाइक को सीधे टक्कर मार दी। बाइक की रफ्तार भी तेज थी। पिकअप की टक्कर से दोनों सवार उछल कर सड़क पर जा गिरे। हादसे में बाइक चालक निखिल गुप्ता की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
आक्रोशित ग्रामीणों को पुलिस ने कराया शांत
दुर्घटना के बाद पिकअप चालक व परिचालक वाहन को छोड़कर भाग निकले। मार्ग से गुजर रहे लोगों ने दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी। दुर्घटना के बाद बालक अमन की सांसें चल रही थीं। उसे उपचार के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल भिजवाया गया, जहां उसे भी मृत घोषित कर दिया गया। इधर भीड़ ने पिकअप में आग लगा दी। रघुनाथपुर चौकी प्रभारी राजेश्वर महंत मौके पर पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचे और आग को बुझवाया। पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझाइश दी, जिसके उपरांत ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ। पुलिस ने अज्ञात पिकअप चालक के विरूद्ध अपराध दर्ज कर वाहन को जब्त किया है।

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारी परिषद के रक्षक समिति की प्रदेशाध्यक्ष बनी ज्योति सिंह

हिंद स्वराष्ट्र समाचार पत्र सूरजपुर । अंतर राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद के रक्षक समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने छतीसगढ़ प्रदेशाध्यक्ष पद पर ज्योति सिंह की नियुक्ति कर संगठन को मजबूत करने की अहम जिम्मेदारी सौंपी है वही उनके समर्थकों में ज्योति सिंह की नियुक्ति से हर्ष व्याप्त है
सभी के लिए न्याय आसान और सर्व सुलभ हो सके आम आदमी गरीब बेबस लाचार महिलाओं पुरुषों बच्चे बालिकाये किशोरियों मजदूरों के साथ हो रहे अन्याय अत्याचार मानवाधिकार के हनन के बढ़ते मामलों से जहाँ सवैधानिक मूल्यो की हनन हो रहा समाज के उन समस्त दबे कुचले लोगो को सर्व सुलभ न्याय दिलाने के लिए कटिबद्ध राष्ट्रीय संगठन अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद के रक्षक समिति ने छतीसगढ़ प्रदेशाध्यक्ष पद पर सूरजपुर जिला की बिश्रामपुर की श्रीमती ज्योति सिंह को अहम जिमेदारिया संगठन ने उनकी नियुक्ति पत्र 14 जनवरी मकर संक्रांति के दिन ईमेल से जारी कर उज्वल भविष्य की बधाई शुभकामनाये प्रकट की है वही सन्गठन के राषटीय अध्यक्ष डॉ डी के शॉ जी के द्वारा सन्गठन को विस्तार मजबूत करने की अपेक्षा की है उलेखनीय है कि ज्योति सिंह विगत 10 वर्षों से मानवाधिकार संगठन से जुड़ कर मानवाधिकार के हितों की रक्षा कर रही व दबे कुचले गरीबो पर हो रहे अत्याचार शोषण उत्पीड़न मामलों को लेकर आम जनों को न्याय दिलाने के लिये लम्बे समय से सक्रिय प्रयासरत रही है एक अच्छी समाज सेविका के रूप में उनकी छवि बनी हुई है इस समाज सेवा भावना को देखते हुए राष्ट्रीय संगठन ने प्रभावित होकर संगठन में एक सदस्य से आज प्रदेशाध्यक्ष छतीसगढ़ की बड़ी जिमेदारी सौपी है वही उनके समर्थकों में नियुक्ति से हर्ष व्याप्त है सोशल मीडिया व्हाट्सप्प ,फेसबुक ट्वीटर के माध्यम से शुभकामनाये सन्देश प्रेषित कर रहे है

चोरी हुए धान के साथ आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा

हिंद स्वराष्ट्र समाचार पत्र कोरिया दिनांक 14/01/2022 को प्रार्थी गुलाब सिंह पिता जगबंधन सिंह पाव उम्र 29साल ग्राम कछौड गुडरू पारा,प्रबंधक- कछौड धान खरीदी ने थाना-केल्हारी में उपस्थित आकर रिपोर्ट किया, कि- दिनांक 10,11/01/2022 के बीते रात में कछौड धान खरीदी केन्द्र में कोई अज्ञात व्यक्ति 20 बोरा धान कीमती 20 हजार रूपये को चोरी कर ले गया। पता किये नही मिलने पर थाना में उपस्थित आकर रिपोर्ट करने पर घटना के संबंध में थाना प्रभारी तेजनाथ सिंह केल्हारी के द्वारा पुलिस अधीक्षक कोरिया श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर को बताया। नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल एफ.आई.आर. दर्ज कर कार्यवाही करने का निर्देश देने पर थाने में अपराध क्रमांक 6/2022, धारा 379 आई.पी.सी के तहत अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। एस.डी.ओ.पी. मनेन्द्रगढ राकेश कुमार कुर्रे को अवगत कराते हुये थाना प्रभारी तेजनाथ सिंह निरीक्षक हमराह प्रधान आरक्षक शेषनारायण सिंह, आरक्षक प्रबोध मिंज, राजकुमार सेन, रामनाथ पैकरा, बारूणेन्द्र सिंह के तत्काल घटना स्थल ग्राम कछौड धान खरीदी केन्द्र पहुंचकर पूछताछ कथन एवं मुखबिर सूचना पर किराना दुकानदार कछौड़ संतोष पाव को तलब कर पूछताछ करने पर बताया कि घटना दिनांक को अपने साथी रामचन्द्र अगरिया, कमलेश चेरवा, अमन प्रजापति के साथ मिलकर 10 बोरी धान चोरी करना स्वीकार किया। मेमोरण्डम कथन मुताबिक गवाहों के समक्ष संतोष पाव के घर के अंदर से 6 बोरा धान कीमती 4460 रूपये एवं 6 बोरी बारदान जिसमें कछौड धान खरीदी केन्द्र मार्का लगा हुआ कीमती 150 रूपये एवं घटना में प्रयोग मोटर साईकिल एच एफ डीलक्स कीमती 30 हजार रूपये कुल कीमती 36410रूपये एवं रामचन्द्र अगरिया से दो बोरा धान कीमती 1520 रुपये दो बोरी बारदाना कीमती 50रूपये कुल कीमती 1570 रूपये जप्त किया गया कुल धान आठ बोरी कुल रकम 37980 रूपये का जप्त किया गया। अन्य दो आरोपी अमन प्रजापति एवं कमलेश चेरवा साकिन पहाड हंसवाही साकुन्नत से फरार है।

लोकपर्व छेरछेरा के अवसर पर युवा मोर्चा ने छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए भूपेश बघेल से मांगा रोजगार..

हिंद स्वराष्ट्र वाड्रफनगर : भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू जी के प्रदेशव्यापी आह्वाहन पर जिलाध्यक्ष विकेश साहू के निर्देशानुसार मंडल वाड्रफनगर में मंडल अध्यक्ष मुकेश जायसवाल एवं महामंत्री अतुल जायसवाल के नेतृत्व में भाजपा युवा मोर्चा ने लोकपर्व छेरछेरा के अवसर पर प्रदेश के काँग्रेस सरकार के मुख्यमन्त्री भूपेश बघेल से घोषणापत्र की छायाप्रति के साथ छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार मांगा। युवा मोर्चा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस 2018 विधानसभा चुनाव से पूर्व अपने घोषणा घर घर रोजगार हर घर रोजगार और बेरोजगारों को 2500/- रुपये महीना भत्ता देने की बात अपने घोषणापत्र के माध्यम से कही थी और सरकार में आने के बाद आज 3 साल हो गए पर अब तक युवाओं को कोई रोजगार नही मिला। इधर प्रदेश की कांग्रेस सरकार युवाओं को रोजगार तो नही दे पाई पर लोगो से उनके रोजगार को छिनने का कुत्सिक प्रयास जरूर किया। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ये बोलते हैं की हमने 2500/- बेरोजगारी भत्ता देने जैसी कोई बात नही बोली जो कि बिल्कुल गलत व निंदनीय है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार घोषणापत्र के माध्यम से छत्तीसगढ़ के युवाओं को किये झूठे वादों से छलने का कार्य किया है। उक्त विषयों को लेकर युवा मोर्चा ने कोविड19 को ध्यान में रखते हुवे मास्क व शोसल डिस्टेन्स का पालन करते हुवे आज लोकपर्व छेरछेरा के अवसर पर प्रदेश की कांग्रेस सरकार व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर युवाओं को ठगने का आरोप लगाया है।

उक्त कार्यक्रम में मुख्यरूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष पुरंजय मिश्रा मंडल अध्यक्ष मुकेश जायसवाल महामंत्री अतुल जायसवाल उपाध्यक्ष अर्जुन गुप्ता मंत्री विजय चौरसिया सचिन उपाध्याय, आनंद चौरसिया, संजय पाण्डेय,सिद्धार्थ दुबे, राजन चौरसिया, अमित गुप्ता, कोषाध्यक्ष विकास श्रीवास्तव, गुलाब प्रजापति, नरेंद्र दुबे, दीपक जायसवाल, वीरेंद्र ठाकुर, घनश्याम सिंह, संदीप देवांगन, सुनील साहू, सुजीत पटेल, मनोज वर्मा एवं सभी युवा मोर्चा के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे। इस अवसर पर राहगीरों को मास्क वितरण भी किया गया।

गांधीनगर बाबरा पेट्रोल पंप के पास बाइक और इनोवा की जबरदस्त भिडंत, दुर्घटना में एक की मौत 2 अन्य घायल

अंबिकापुर हिंद स्वराष्ट्र समाचार पत्र गांधीनगर स्थित बाबरा पेट्रोल पंप के3 पास अभी अभी एक बहुत भयानक सड़क दुर्घटना हो गई है,मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना इतनी भयानक थी की बाइक सवार तीन लोगों में एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है, और एक व्यक्ति की हालत काफी गंभीर है जिसे डायल 112 की टीम ने अपनी गाड़ी पर से हॉस्पिटल पहुंचाया है, और एक व्यक्ति जिसे मामूली चोटें आई थी वह मौके से फरार हो गया।

दुर्घनाग्रस्त बाइक और घायल पड़ा युवक
मृत पड़ा व्यक्ति



अंबिकापुर की ओर से आ रही इनोवा से हुआ बाइक का एक्सीडेंट

भगवानपुर की ओर से तेज रफ्तार बाइक में 3 व्यक्ति सवार थे और सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तीनों की मदिरापान करके गाड़ी चला रहे थे तथा उनके पास एक बोतल शराब भी थी, जो कि अंबिकापुर की ओर से आ रही है टोयोटा इनोवा JH018471 से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि घटना इतनी भयानक थी की बाइक के बीच में बैठा व्यक्ति घटना से 10 से 20 फीट ऊपर उछलकर नीचे जा गिरा जिससे उसके सिर में काफी गंभीर चोट आई और लोगों द्वारा उसके ह्रदय ध्वनि की जांच करने पर उसे मृत भी कहा गया। घटना में कार सवार के साथ किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है लेकिन इस दुर्घटना में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही सर में गंभीर चोट आने के कारण मौत हो गई है, एक अन्य को अस्पताल ले जाया गया है एक अन्य बाइक सवार जिसे मामूली चोटें आई थी वह मौके से फरार हो गया।

कांग्रेस प्रवक्ता ने नशे में धुत होकर लोगों से वसूली करने वाले नगर सैनिक की शिकायत एसपी से की

हिंद स्वराष्ट्र समाचारपत्र कोरिया (मनेंद्रगढ़) थाना झगराखांड में पदस्थ नगर सैनिक भूपेंद्र सिंह के अनैतिक क्रियाकलापों में संलिप्त होने की शिकायत जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सौरव मिश्रा ने पुलिस अधीथक्षक कोरिया व डिस्टिक कमांडेंट नगर सेना कार्यालय कोरिया से की है। 

जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सौरव मिश्रा ने पत्र लिखते हुए उल्लेख किया कि मनेंद्रगढ़ विकासखंड अंतर्गत थाना झगराखांड में पदस्थ नगर सैनिक भूपेंद्र सिंह द्वारा लगातार शराब के नशे में सिविल ड्रेस में नागरिकों से दुर्व्यवहार एवं प्रशासन का रौब जमा कर रुपए वसूलने की शिकायतें प्राप्त होती हैं। दिनांक 29/30 दिसंबर 2021 को लगभग शाम को 4:00 बजे सिविल ड्रेस में नशे में धुत होकर थाना झगराखांड के सामने नगर सैनिक द्वारा एक दोपहिया वाहन चालक को रुकवाया गया और उससे बदसलूकी करते हुए रकम की मांग की गई, रकम ना मिलने पर बाद में देख लेने की चेतावनी दी गई क्योंकि वाहन चालक को स्पष्ट नहीं हो पा रहा था कि वह कौन है इसलिए इस संदर्भ में तत्काल शिकायत नहीं की जा सकी। मिश्रा ने बताया कि इसके पूर्व भी इनके द्वारा खड़गवां के विकासखंड स्तर के अधिकारी से वाहन चेकिंग के दौरान बदसलूकी की गई थी जिसकी भी मौखिक शिकायत तत्कालीन पुलिस अधीक्षक से की गई थी।

जिला प्रवक्ता का कहना है कि ऐसी जानकारी प्राप्त हो रही है कि यह नगर सैनिक हमेशा सिविल यूनिफॉर्म में शराब के नशे में धुत होकर दुपहिया वाहन चालकों से अवैध वसूली करते हैं साथ ही रुपए ना मिलने पर  इनके द्वारा मारने पीटने की धमकी दी जाती है। इनके द्वारा वर्दी का रौब दिखाकर अपने निवास स्थान पौराधार जिला अनुपपुर मध्यप्रदेश के आसपास जुओं का अपने संरक्षण में संचालन कराया जाता है जिसकी भी शिकायतें निकल कर सामने आ रही हैं।
जिला प्रवक्ता ने पत्र के माध्यम से निवेदन किया है कि निम्न शिकायतों की जांच कराते हुए नगर सैनिक भूपेंद्र सिंह पर उचित कार्यवाही की जाए ताकि भविष्य में किसी भी कर्मचारी द्वारा इस तरीके का कृत्य ना किया जाए। उन्होंने पत्र की प्रतिलिपि के माध्यम से कलेक्टर कोरिया छत्तीसगढ, कलेक्टर अनूपपुर मध्यप्रदेश सहित पुलिस अधीक्षक अनूपपुर को भी संपूर्ण जानकरी से अवगत कराया है।

किसान परेशान बिचौलियों की मौज, समिति ले रहे किसानों से भी अधिक धान

हिंद स्वराष्ट्र समाचार पत्र सूरजपुर। जिले के धान खरीदी केंद्रों में अनिमियता रुकने का नाम नही ले रहा है। जिले के धान खरीदी केंद्र जयनगर में किसानों के को टोकन के लिए घुमाया जा रहा है।

गौरतलब है कि आदिमजाति सेवा सहकारी समिति जयनगर में सैकड़ो की संख्या में किसान आये हुए है। यहां कोरोना गाइड लाइन के नियमो का उलंघन किया जा रहा है। किसानो की भीड़ लगी हुई है। किसानो को किसी तरह का कोई मास्क सेनेटाइजर नही दिया गया है और ना ही कोरोना गाइड लाइन का पालन किया जा रहा है। यहां मौजूद बड़ी संख्या में किसान धान बेचने के लिए टोकन लेने आये हुए है। जिन्हे टोकन नही दिया जा रहा है। किसानों ने नाम नही छापने के शर्त में बताया कि टोकन के लिए बीते सप्ताह भर से टोकन कटवाने के लिए समिति का चक्कर लगा रहा है। किसान आगे बताते है कि हमारा धान के लिए टोकन नही कांटा जा रहा है और वहीं बिचौलियों का टोकन आसानी से कांटा जा रहा है। इस सम्बंध में समिति प्रबन्धक से बात हुई तो उन्होंने कुछ बताने से इंकार करते हुए कहा कि किसानों के साथ बिचलियां आते है उसे हम नही जानते है।

बतादें कि पिछले वर्ष एक किसान के नाम से फर्जी तरीके से धान बेचने का मामला आया था। किसान ने आरोप लगाया था कि उसके खाता में उसने धान बेचा नही था। और बिक गया था। जिसकी शिकायत भी जयनगर थाना में की थी।

जिला अस्पताल में लापरवाही की हद पार,, सिकाई लैंप से जलकर नवजात शिशु की मौत…

हिंद स्वराष्ट्र बैकुंठपुर : कोरिया जिले के जिला अस्पताल में लापरवाही की इन्तहा सामने आ रही है। जहां शिशु वार्ड में भर्ती बच्चे की सिंकाई लैम्प से जलकर मौत हो गई हैं जिसके बाद मामले में लीपापोती करने की कोशिश अस्पताल प्रबंधन द्वारा की जा रही हैं। अस्पताल प्रबंधन द्वारा अपनी गलती को छिपाने के लिए परिजनों को शव वाहन उपलब्ध करा कर ‘होनी को कौन टाल सकता है’ जैसी बातें करते हुए घर जाने की सलाह दी जा रही हैं। रोते बिलखते निराश गरीब ग्रामीण परिजन अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही करने के आरोप के साथ मृत शिशु के शव को लेकर अस्पताल परिसर में बैठे हैं। परिजनों का कपडे में बंद शिशु का जला चेहरा देख रो रो कर बुरा हाल हो गया है। मामले में अभी तक प्रशासन की ओर से न कोई बयान आया है, न ही अस्पताल प्रबंधन द्वारा परिजनों की सुध लिया है।

खड़गवां विकास खंड में सारस ताल से जरौधा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से सड़क निर्माण के नाम पर हो रही लीपापोती…

हिंद स्वराष्ट्र कोरिया : जिले के खड़गवां विकास खंड में सारस ताल से जरौधा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से सड़क निर्माण के नाम पर लीपापोती की गई। ठेकेदार और विभागिय अधिकारी के साथ मिलकर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क का करोड़ों रुपए गटक लिया जा रहा है, कही भी गुणवत्ता युक्त सड़क नहीं बनाया जा रहा है और उन रुपयों को ठेकेदार नेता और अधिकारी मिलकर चट कर रहे हैं। इस समय एक बड़ा मामला सड़क से संबंधित बड़ा चर्चित हो रहा है जिसका मुख्य कारण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में अधिकारियों के काला कारनामे है। विगत 10 सालों से कोरिया में जमे अधिकारी के कारनामे से हर कोई वाकिफ है लेकिन प्रशासनिक उदासीनता या उच्च अधिकारियो को भेंट पूजा के कारण कोई उनका कुछ बिगाड़ नहीं पा रहा है। छत्तीसगढ़ में ग्रामीण सड़क योजना एवं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के नाम पर गामीण अंचलों का पैसा अधिकारियों और ठेकेदारों ने अपनी तिजोरी में बेखौफ होकर बंद कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ शासन के विभागिय मंत्री को पूरे छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजनाओं के तहत बनी सड़कों का भौतिक सत्यापन और टेंडर के सभी लेन-देन का ऑडिट उच्चस्तरीय टीम से जाच कराना चाहिए, जिससे निर्माण कार्य में जाँच के नाम पर सिर्फ लीपापोती की जा रही है। जिस कारण खुलासा नहीं हो पा रहा है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत खड़गवां के विकासखंड के गांवों सारस ताल से जरौधा में बनाई गई सड़को में मापदंडों व नियम कायदों दरकिनार कर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया गया है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी ठेकेदारों से मिलीभगत करके बेतहाशा मुनाफा कमा रहे हैं। चूँकि शहरी क्षेत्र की सड़को को प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना की परिधि से बाहर रखा गया है और केवल गावं की ही सड़के इस परिधि में है, जिसका फायदा अधिकारी उठा रहे है। सारस ताल से जरौधा सड़क निर्माण में बरती गई लापरवाही और निर्माण के नाम पर हो रहे भ्रष्टाचार की शिकायत ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने कोरिया कलेक्टर से लिखित में शिकायत की है इस सड़क बनाने में घटिया मटेरियल का उपयोग करने पर स्थानीय जनपद सदस्य पवन कुमार नेटी ने ठेकेदार के मुंशी को कई बार हुआ सड़क की गुणवत्ता के साथ खिलवाड़ ना करने को कहा है। ठेकेदार ने अधिकारियो से मिली भगत करके सड़क के निर्माण में मापदंडो को ठेंगा दिखते हुए कार्य किए है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि कमीशन की लालच ने अधिकारियो के आंख-कान बंद कर दिया है और ठेकेदार घटिया निर्माण कर निर्माण लागत का बड़ा हिस्सा डकार रहे हैं। निर्माण एजेंसी की शर्तो के मुताबिक ठेकेदार पर कम से कम पांच वर्षो तह बनाई गई सडकको की मरम्मत की जिम्मेदारी भी होती है लेकिन एक बार ठेकेदार सडक¸ बनाकर हटा फिर दोबारा उस ओर देखता तक नहीं है। कोरिया जिले में बड़ी अनियमितता खड़गवां क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सडक¸ योजना में काफी अनियमितता होने की शिकायत भी आ रही है। मलिटी कंट्रोल की जांच करने वाले अधिकारी भी कर रहे लीपापोती-मलिटी कंट्रोल को जांचने वाले अधिकारी भी बिना देखे मलिटी कंट्रोल का मानक प्रमाण पत्र दे कर घोर लापरवाही और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे है। गांव की आम जनता ठेकेदार की दादागिरी और क्षेत्र के छुटभैय्ये नेताओं की दबंगई से डर कर खुलकर विरोध एवं शिकायत करने से भी डरते हैं क्योंकि विभाग के अधिकारी मनमाने ढंग से शिकायतों का निपटारा बिना कार्रवाई किए स्थानीय स्तर पर ही कर देते हैं।


क्या अधिकारियों के लिए सड़क निर्माण दुकान बन गई है
मतलब की बिल्ली को दूध की रखवाली प्रधानमंत्री ग्राम सडक¸ योजना के तहत बनाई गई सडक¸ो की गुणवत्ता नियंत्रण के लिए व्यवस्था भी है। जिसके अनुसार सडक¸ बनाने वाले परियोजना अधिकारी जो जिला स्तर का होता है उसकी जिम्मेदारी होती है साथ ही उनके सहायता के लिए विभाग के ही सेवानिवृत अधिकारियो को शामिल किया जाता है लेकिन देखने में आता है कि ये अधिकारी भी ठेकेदारों से मिलकर लाखो रूपये वारा न्यारा कर देते है। प्राय: प्रत्येक सडक¸ का राज्य गुणवत्ता समीक्षक एवं राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक द्वारा कम से कम तीन बार निरीक्षण करना अनिवार्य है । सिर्फ ऐसी सडक¸े जिनकी गुणवत्ता उच्च स्तर की हो, को ही मान्य किया जाता है। लेकिन देखने में आ रहा है कि ठेकेदारों पर इन अधिकारियो का लगाम नहीं है।
ग्रामीणों को सड़क निर्माण में दिखती है कमी पर डिग्री वाले अधिकारियों को क्यों नहीं दिखती कमी?
मौके पर जाकर इस बात की तस्दीक भी ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ किया है। सबने कहा कि सडक¸जो बनी है वह उच्च गुणवत्ता युक्त नहीं है और स्थल पर तो तत्काल का बिछाया हुआ डामर का मिश्रण उखड रहा था जब इस संबंध में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के एस डी ओ से दूरभाष से संपर्क कर जानकारी चाही तो उन्होंने कहा कि हमारे साईड सब इंजीनियर नीरज अग्रवाल से जानकारी ले सकते हैं जब हमारे द्वारा उनसे सड़क पर डामर बिछाते ही कुछ घंटों में उखड़ने के संबंध में जानकारी चाही तो उन्होंने ने कहा कि ऐसा नहीं है और जब हमने उनसे सड़क और डायर प्लांट की दूरी के संबंध में जानकारी चाही तो सब इंजीनियर नीरज अग्रवाल गोल मोल जवाब देने लगे कि साइड और प्लांट की दूरी नियम शर्तों के अंदर है। जबकि ठेकेदार के द्वारा नियम शर्तों के विपरित सड़क पर डामरीकरण का कार्य किया जा रहा है ठेकेदार के द्वारा डामरीकरण के कार्य के लिए सड़क निर्माण कार्य और डामर प्लांट की दूरी महज 60 किलोमीटर के अधिक नहीं होगी मगर सारस ताल से जरौधा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़क में डामरीकरण का कार्य 100 किलोमीटर की दूरी से किया जा रहा है इसी कारण ठंड के मौसम में डामरीकरण का कार्य और उसका टेम्परेचर कम होने के कारण सड़क कुछ ही घंटों में उखड़ रही है।
प्रधानमंत्री ग्राम सडक पर डामर की लेयर का है नही अता-पता
सड़क निर्माण कार्य में डामर के साथ हजारों घन मीटर क्रशर गिट्टी 20 एमएम का मिश्रण डामर प्लांट में तैयार कर सडक निर्माण में बिछाकर रोलर से रोलिंग किया जाता है उसके बाद सील कोट भी जीरा गिट्टी के मिश्रण से किया जाता है। सड़क निर्माण कार्य में ठेकेदार शासन के नियम शर्तों मापदंडों के अनुसार सड़क निर्माण कार्य किया जाता है सारसताल से जरौधा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़क में डामरीकरण का कार्य किया जा रहा है जहां पर डामरीकरण के कार्य में सड़क पर बिना टामपरेचर के डामर बिछाकर कार्य किया जा रहा है जो डामरीकरण के कुछ ही घंटों बाद सड़क से डामर उखड़ रहा है। इसकी शिकायत क्षेत्र के जनपद सदस्य पवन कुमार नेटी के द्वारा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के एसडीओ को जानकारी दी तो उन्होंने ने कहा उन्होने कहा मै बाहर हूँ संबंधित इंजीनियर को कहता हू।

न्यू लाइफ इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग प्रशासन के साथ मिलकर कोरोना से लड़ने दे रहा अपनी सहभागिता..

हिंद स्वराष्ट्र बैकुठपुर : कोरोना के पहले और दूसरे कालखंड में जहां पर लोग घरों में दुबके हुए थे वहीं पर प्रशासन के हर कार्य में अपनी सहभागिता से कभी पीछे न हटने वाले न्यू लाइफ इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग के छात्र-छात्राएं कभी पीछे नहीं हटे। इस दौरान टीकाकरण के कार्य में भी जिला प्रशासन ने जो दिन में जिम्मेदारी उनको दी उन्हें बढ़ चढ़कर निभाया । टीकाकरण के हर महा ब्यान में जिले के विभिन्न शहरों में न्यू लाइफ के छात्र-छात्राओं द्वारा बिना किसी डर भय के लगातार अपनी सेवाएं दिया जाता रहा है ।
इस दौरान विगत दिनों में वैक्सीनेशन महा अभियान कोरिया कलेक्टर के निर्देश पर लगातार चलाए जा रहे हैं जिसमें बैकुंठपुर सहित अन्य शहरों में संस्था के छात्र-छात्राओं द्वारा बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जा रहा है एवं टीकाकरण अभियान में जन सेवा का भाव लिए अपनी सहभागिता निभा रहे हैं। जिसके लिए कोरिया कलेक्टर भी उनकी पीठ थपथपा चुके हैं।

विच्छिन्नता निवारण अधिनियम, 1979 की धारा 4 की उपधारा 1 व स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग छ0ग0 शासन के द्वारा ऐपिडेमिक डिसीज एक्ट 1897 अधिनियम के निर्देशनुसार लॉकडाउन की परिस्थिति मे भी नर्सिंग संस्थान बंद ना कर जिला प्रशासन से कंधे से कंधा मिलाकर कोरोना महामारी से लड़ने में सहभागिता नीभा रहे है।

विभागीय योजनाओं की प्रगति समीक्षा बैठक संपन्न, कार्यों में लापरवाही बरतने पे 4 इंजीनियर और 1 बीपीएम को कारण बताओ नोटिस।

कोरिया जिला पंचायत के मंथन कक्ष में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत चल रही समस्त विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। जिला पंचायत सीईओ ने ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले समस्त विकास कार्यों की प्रगति का आंकलन करते हुए कार्य के प्रति लापरवाही बरतने वाले चार इंजीनियर और एक बीपीएम को कारण बताओ नोटिस जारी किए जाने के निर्देश दिए। शनिवार को आयोजित हुई इस बैठक में पंचायतों में चल रही समस्त विभागीय योजनाओं के साथ ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के द्वारा कराए जा रहे समस्त कार्यों की ब्लॉकवार समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक की शुरुआत गोधन न्याय योजना से प्रारंभ हुई। योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिला पंचायत सीईओ  कुणाल दुदावत ने कहा कि सभी गौठानो मे खरीदे गए गोबर से वर्मी कम्पोस्ट बनाने का काम अविलंब प्रारंभ करें। इसके लिए वर्मी टैंक में गोबर के साथ ही पर्याप्त मात्रा में केंचुए और जैविक उत्पाद की लेयर डालें। लगातार निगरानी रखने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि आगामी एक माह में खरीदे जा चुके पूरे गोबर से वर्मी कम्पोस्ट बनाना सुनिश्चित करें।

बैकुंठपुर के गौठानो में गोबर खरीदी के साथ ही वर्मी कम्पोस्ट निर्माण कार्य में लापरवाही के कारण बिहान की ब्लॉक प्रबंधक श्रीमती सुप्रिया कश्यप को कारण बताओ नोटिस जारी किए जाने के निर्देश दिए। बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि सभी मैदानी अधिकारी नियमित रूप से गौठानो का निरीक्षण करें और महिलाओं के स्व सहायता समूहों के कार्यों को प्रोत्साहित करें। गौठानो में आजीविका मिशन की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए जिला पंचायत सीईओ ने कहा कि प्रत्येक गौठान में कम से कम पाँच आजीविका गतिविधियों का संचालन किया जाना है इसके लिए सम्बंधित अधिकारियों को सतत निरीक्षण करने की आवश्यकता है।
गौठानो के नियमित भ्रमण के लिए कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा और तकनीकी सहायकों को निर्देश जारी करते हुए उन्होंने कहा कि सहायक विकास विस्तार अधिकारियों को भी बिहान की टीम के साथ इस कार्य में संलग्न किया जाए।

निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान सबसे पहले ग्रामीण क्षेत्रों में जनप्रतिनिधियों के द्वारा अनुशंसित निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए उन्होंने पांचों विकासखंड में ग्राम पंचायत वार निर्माण कार्यों की प्रगति का आंकलन किया। लंबे समय से अधूरे पड़े कार्यों के लिए कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए जिला पंचायत सीईओ ने सब इंजीनियर श्री रमोद चौधरी, श्री नितिज गुप्ता, श्री यशवंत वैष्णव और श्री अंकित जैन को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। बैठक में उपस्थित जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को नियमित तौर पर कामों के निरीक्षण करने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर सम्बंधित तकनीकी अधिकारी पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। जिला पंचायत सीईओ ने ग्रामीण क्षेत्रों में समूह की महिलाओं के स्वरोजगार से जुड़े सभी निर्माण कार्यों, बकरी पालन केंद्र, मुर्गी पालन केंद्र, पशु आश्रय स्थल आदि के निर्माण की समय सीमा तय करते हुए सभी कार्य आगामी एक माह में अनिवार्य रूप से पूरा करने के निर्देश दिए। निर्माण कार्य पूरे होने के बाद भी उनकी कार्य पूर्णता प्रमाण पत्र जारी नही किए जाने पर उन्होंने सभी पूर्ण कार्यों के प्रमाण पत्र दो दिवस में जिला कार्यालय में जमा कराने के निर्देश दिए। ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने कई लंबित कार्यों के लिए सम्बंधित तकनीकी अधिकरियों को जमकर फटकार लगाई। ग्राम पंचायतों में गुड गवर्नेंस के तहत सात पंजी के संधारण और सभी वर्क फ़ाइल के संधारण के लिए एक सप्ताह की समय सीमा तय करते हुए सभी दस्तावेज तैयार करने के निर्देश दिए। विद्यालय की मरम्मत के सभी कामो को एक माह में पूरा करने के निर्देश देते हुए जिला पंचायत सीईओ ने सभी कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।


error: Content is protected !!