Home Blog Page 187

लॉकडाउन के दौरान बच्चों को निशुल्क शिक्षा देने वाले शिक्षक को अभिभाव ने किया सम्मानित

हिंद स्वराष्ट्र समाचारपत्र बलरामपुर शिक्षक सुदर्शन यादव को सम्मानित किया गया शिक्षक सुदर्शन यादव लॉकडाउन के दौरान मोहल्ला क्लास के माध्यम से सभी बच्चों को निशुल्क शिक्षा प्रदान किए थे जिसके फलस्वरूप बहुत सारे बच्चों ने प्रयास आवासीय विद्यालय जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की बलरामपुर जिला के शंकरगढ़ ब्लाक में शिक्षक सुदर्शन यादव लक्ष्य शिक्षण संस्थान को संचालित करते हैं जब सभी प्रकार की शिक्षा व्यवस्था ठप थी तब भी उन्होंने मोहल्ला क्लास के माध्यम से बच्चों को शिक्षा से जोड़ रखा था जिसकी किसी प्रकार की फीस नहीं ली परिणाम स्वरूप लगभग 10 बच्चों ने प्रयास आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा पास किए की इस अपार सफलता को देखते हुए एक अभिभावक ने आगे आकर उनका सम्मान किया अभिभावक सुजीत सोनी के 2 पुत्र अर्पित सोनी और अंकित सोनी इन दोनों बच्चों ने शिक्षक सुदर्शन यादव से शिक्षा ग्रहण कर एक बच्चे ने जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा पास की दूसरे बच्चे ने प्रयास आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा पास कर रायपुर प्रयास में दाखिला लिया जिस पर खुश होकर अभिभावक सुजीत सोनी ने अपने दोनों बच्चों के नाम से उन्हें एक एक अंगूठी भेंट कर उन्हें भगवान का दर्जा प्रदान कर आशीर्वाद लिए इस प्रकार का सम्मान पाकर शिक्षक सुदर्शन यादव ने अपनी और ऊर्जा के साथ बच्चों के भविष्य को आगे ले जाने की बात कही व सभी को अपनी शुभकामनाएं प्रदान की

बच्चों के नाम से बनी अंगूठी

अभिभावक सुजीत सोनी ने कहा कि यह हमारे जिले बलरामपुर के ब्लॉक शंकरगढ़ में भगवान के रूप में प्राप्त हुए हैं हमें इन से शिक्षा अवश्य लेनी चाहिए क्योंकि इनके पढ़ाई हुए बच्चे शिक्षा के साथ-साथ संस्कार की भी सीख मिलती है हमारे दो पुत्र थे दोनों बच्चों का सलेक्शन एक का जवाहर नवोदय विद्यालय और दूसरे का प्रयास आवासीय विद्यालय में सलेक्शन करा कर असंभव को संभव कर दिया वह हमारी उम्मीद को पूर्ण कर दिए हमने जो इन्हें सम्मान दिया यह कुछ भी नहीं है हम इन्हें क्या दे सकते हैं यह हमें अपना आशीष बनाए रखें और हमारे क्षेत्र के बच्चों पर वह शंकरगढ़ के होनहार बच्चों को आगे बढ़ाते रहें यही इनसे मंगल कामना है और सभी बच्चों को इनके मार्गदर्शन की आवश्यकता है और सभी बच्चों को उन्होंने कहा कि आप ऐसे शिक्षक के पास हो जो आपको जिस रूप में चाहे उस रूप में ढाल सकते है आप इनकी बातों को ध्यान से सुनना और मन लगाकर पढ़ना एक दिन अवश्य सफल हो जाओगे बस अच्छे से मेहनत करना

शिक्षक सुदर्शन यादव ने अर्पित सोनी व अंकित सोनी दोनों बच्चों को अपना आशीर्वाद प्रदान कर कहा कि अपने लक्ष्य के प्रति सदैव आगे बढ़ते रहना हम सदैव आपकी रास्ते की कठिनाई को दूर करते रहूंगा बच्चों ने भी सर से आशीर्वाद प्राप्त कर समाज को एक नई दिशा प्रदान करने की बात कही

Jio कंपनी के खिलाफ कर्मचारियों का हल्ला बोल : किसी की आधी तो किसी की पूरी सैलरी काट रही कंपनी,आए दिन गाली गलौज करते हैं बड़े अधिकारी..

अम्बिकापुर हिंद स्वराष्ट्र : जियो कंपनी के कर्मचारियों ने अपने संभागीय कार्यालय अम्बिकापुर में आकर अपने अधिकारों के हनन को लेकर उच्च अधिकारियों के सामने अपना विरोध जताया। आपको बता दें कि कर्मचारियों का आरोप है कि कंपनी के अधिकारी इन कर्मचारियों के साथ काम कराने के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। कर्मचारियों ने जिन शब्दों के बारे में बताया है उन्हे लिखा भी नही जा सकता परंतु कुछ मानवीय अधिकार ऐसे होते हैं जिसे कोई भी किसी से नही छीन सकता। लेकिन इन कर्मचारियों के साथ ऐसे दुर्व्यवहार करने का अधिकार किसने दिया है ये सोचने वाली बात है।

किसी की आधी तो किसी की पूरी सैलरी काट दी जाती :

इन कर्मचारियों का आरोप है की इन्हे बिना कोई अग्रिम नोटिस इनकी सैलरी काट दी जाती हैं तथा सैलरी काटने के बारे में इनको कोई अग्रिम नोटिस भी इन्हे नहीं दी जाती है। ज्वाइनिंग के समय इन्हे बताया गया था कि इनको केवल 8 घंटे काम करना होगा। जबकि कर्मचारियों से शर्दी,गर्मी,या बरसात दिन रात काम कराया जाता है, तथा एक आदमी के भरोशे बहुत सारे टावर की जिम्मेदारी छोड़ दी जाती है। जिससे कर्मचारियों को काफी समस्या होती है क्योंकि एक टावर से दूसरे की दूरी बहुत ज्यादा होती है,बाबजूद इसके एक कर्मचारी को 100 टावर की जिम्मेदारी दी गई है। इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है की इन कर्मचारियों की दशा कैसी होगी?

कमियों को जल्द दूर किया जाएगा : सीनियर अधिकारियों ने अपने कर्मचारियों की मांगों को सुनने के बाद कमियों को दूर करने के लिए 24/01/2022 तक का समय मांगा है और उनकी समस्याओं का निवारण करने की बात भी कही है। संभाग के लगभग सभी कर्मचारी अपना विरोध प्रदर्शन करने अंबिकापुर आए हुए थे तथा मांगे पूरी नहीं होने पर और अधिक विस्तृत रूप से अपना विरोध प्रदर्शन करने की बात भी कही थी।

मांगे पूरी नहीं होने पर पुलिस प्रशासन से लेंगे मदद : जिओ कर्मचारियों ने बताया कि उनके सीनियर अधिकारियों ने उन्हें आश्वासन दिया है कि उनकी समस्याओं का निवारण जल्द किया जाएगा लेकिन यदि उनकी समस्या खत्म नहीं होगी तो वो अपनी समस्याओं के लिए प्रशासन का दरवाजा खटखटाएंगे।

धान खरीदी का बहाना बनाकर नदारद हैं पटवारी और राजस्व निरीक्षक को ढूंढ़ रहे ग्रामीण

हिंद स्वराष्ट्र समाचारपत्र सूरजपुर पटवारी हलका नंबर 04 के पटवारी और क्षेत्र के राजस्व निरीक्षक को क्षेत्रीय ग्रामीण अपने कार्याें के लिए विगत माह भर से खोज रहे हैं। वहीं पटवारी द्वारा फोन पर ग्रामीणों को धान खरीदी में व्यस्तता जाहिर करते हुए कार्य को आगे करने की बात कही जाती है। जबकि राजस्व निरीक्षक शिवप्रसाद नगर महिला हैं जो फोन भी रिसीव नहीं करतीं।
इस संबंध में ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि भैयाथान अनुविभाग में राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यशैली पर लगातार प्रश्न चिन्ह लग रहा है। इन दिनों धान खरीदी का कार्य जोरों पर है। जिसमें राजस्व विभाग के कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगी है। लेकिन इसी ड्यूटी का हवाला देकर कई ग्रामीणों का सीमान्कन, नामान्तरण, आय, जाति, निवास, रिनंबरिंग का कार्य अधर में लटका हुआ है। हलका पटवारी क्षेत्र क्रमांक 04 का आलम तो जैसे भगवान भरोसे चल रहा है।

पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े ने होटल संचालक को दी अभद्र भाषा में धमकी,,गाली गलौज करने का वीडियो हुआ वायरल…

हिंद स्वराष्ट्र बैकुंठपुर : बीजेपी के सीनियर नेता और पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े ने एक होटल संचालक को खुलेआम धमकी दे डाली जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। राजवाड़े ने होटल संचालक से काफी अभद्र भाषा में गाली गलौज करते हुए धमकी दी। उन्होंने कहा कि साले तुम बिहार से आए हो, तुम क्या बताओगे। ज्यादा मत करो तुम्हारा दुकान यहां से हटवा दूंगा। तुमको भी हटवा दूंगा। इस दौरान पूर्व मंत्री दुकानदार को गंदी-गंदी गाली देते रहे। आप को बता दें कि इस पूरी घटना में पुलिसवाले वही खड़े होकर सब सुन रहे थे।
दरअसल, मामला होटल में उधार की खाने से जुड़ा है। शुक्रवार शाम को बैंकुंठपुर रोड रेलवे स्टेशन के पास स्थित होटल का हैं। जहां कुछ युवक खाना खाने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने होटल संचालक से खाना खिलाने और पैसे बाद में ले लेने की बात कही। इस पर संचालक ने उनसे पुराने पैसों की मांग की। और पुराना बकाया चुकाने पर ही आगे सामान देने की बाद कही जिस बात को लेकर वहां विवाद शुरू हो गया। दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि होटल संचालक ने पुलिस को मौके पर बुला लिया। जिसके बाद युवकों ने पहले संचालक से पूर्व मंत्री की फोन पर ही बात कराने की कोशिश की थी मगर होटल संचालक ने बात नहीं की थी। इस पर युवकों ने राजवाड़े को मौके पर पुलिस के पहुंचने की सूचना दी पुलिस के पहुंचने की खबर लगते ही राजवाड़े मौके पर पहुंच गए।

https://youtu.be/MAni6qajJKg

घटना का जो वीडियो आया है। उसमें पूर्व मंत्री होटल संचालक को गाली देते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में वह ये भी कहते हुए नजर आ रहे हैं कि साले तुम बाहर से आकर यहां गुंडागर्दी करते हो। इस पर दुकानदार राजवाड़े से कहता है कि आप के मुंह से ये सब अच्छा नहीं लगता। ये सुनकर राजवाड़े कहते हैं क्या अच्छा नहीं लगता। इस पर फिर से संचालक कहता है कि ये उधारी खाएंगे मैं चुप रहूंगा क्या। तो पूर्व मंत्री बोलते हैं छोड़ना बे, तुम जो मान सम्मान दिए हो, बाहर से आकर दिए हो, ठीक है। मैं तुमको बोल रहा हूं, तुम धीरे से बोलो, शांत रहो। तुम्हारी दुकान हटवा दूं। कल हटवा दूंगा तुम्हारी दुकान को। तुमको भी हटवा दूंगा मैं। इस दौरान पूर्व मंत्री बार-बार गाली देते रहे।
तुमको मैं फुटवा दूंगा.. इसके अलावा पूर्व मंत्री ये कहते हुए भी नजर आ रहे हैं कि तुमको कोई काम नहीं आएगा। पुलिस प्रशासन भी काम नहीं आएगा। मैं तुमसे बोल रहा हूं कि तुम यहां से फुट जाओ नहीं तो मैं तुमको फुटवा दूंगा।
इस मामले को लेकर पूर्व मंत्री का कहना है कि वो होटल वाला जमीन की दलाली करता है। गुंडागर्दी करता है। उसने जमीन कब्जा करके दुकान बनाया है। मेरे भतीजों के साथ भी उसने गाली-गलौज की। इसलिए मैं शुक्रवार को उसे डांटने गया था। संचालक का आरोप है कि उन युवकों ने उसके साथ मारपीट भी की, वहीं युवकों का कहना है कि संचालक ने भी उनके साथ गाली गलौज की। इधर, इस मामले को लेकर चरचा थाना टीआई अनिल साहू का कहना है कि दोनों पक्ष ने मामले में शिकायत की है। वीडियो भी हमें मिला है। जांच के बाद कार्रवाई करेंगे।

खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने पेटला में किया नवीन सहकारी बैंक शाखा का उद्घाटन…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं संरक्षण मंत्री श्री अमरजीत भगत ने सीतापुर जनपद के ग्राम पेटला में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के नवीन शाखा का उद्घाटन किया। इस अवसर पर जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के प्राधिकृत अधिकारी श्री रामदेव राम, जनपद अध्यक्ष श्रीमती शांतिदेवी, उपाध्यक्ष श्री शैलेष सिंहदेव, श्री गणेश सोनी, श्री तिलक बेहरा, एसडीएम श्री अनमोल टोप्पो, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एके द्विवेदी सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि अधिकारी-कर्मचारी एवं ग्रमीणजन उपस्थित थे। ग्राम पेटला में शुरू हुए जिला सहकारी बैंक की यह शाखा पूर्णतः कम्प्यूटरीकृत है जिससे ग्राहकों को सुविधा होगी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री भगत ने कहा कि हमारी सरकार किसानों और आमजनों की सुविधाओं का निरंतर विस्तार कर रही है। इसी कड़ी में ग्राम पेटला में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक का नवीन शाखा की शुरूआत की गई है। यह शाखा पूरी तरह से कप्म्यूटरीकृत है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार जिन मुद्दों को लेकर आई थी उनमें किसान, सड़क, बिजली, पानी मुख्य थे। अब सभी क्षेत्रों का द्रुत गति से हो रहा है। कोई भी विकास के मांग सरकार के पास जाती है तो तत्काल स्वीकृत हो जाती है। उन्होंने कहा कि सीतापुर क्षेत्र में गेरसा-केरजू सड़क निर्माण के लिए 42 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल गई है।

सीएम भूपेश बघेल ने की बड़ी घोषणा,,, एक हफ्ते बढाई गयी धान खरीदी की तारीख…

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : सीएम भूपेश बघेल ने आज किसानों के हिट में एक और फैसला किया है। उन्होंने धान खरीदी की समय सीमा एक हफ्ते तक के लिया बढ़ा दिया है। सीएम बघेल ने कहा – किसानों को चिंता करने की कोई जरुरत नहीं है। सरकार किसानों के हित के लिए फैसला लिया जाएगा। आपको बता दें इसके पहले प्रदेश में धान खरीदी की तारीख 31 जनवरी तक थी।

आपको बता दें प्रदेश में बीते समय से बारिश और ओला वृष्टि ने धान खरीदी में मुसीबतें खड़ी कर दी थी जिसकी वजह से धान खरीदी में अड़चनें आ गयी थी। इस बात से किसान काफी परेशान थे। सीएम बघेल ने आज गोधन न्याय योजना की राशि स्थानांतरित करने के साथ धान खरीदी की समीक्षा भी की थी। जिसमे उन्होंने देखा था कि कितने किसानों ने टोकन लिया है और कितने किसानों का धान खरीदा जा चुका है।

सभी स्कूलों को फिर से खोलने का आदेश, 24 जनवरी से लगेंगी कक्षाएं, पालकों की मांग पर जिला प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला…

हिंद स्वराष्ट्र बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार धीरे-धीरे कम हो रही है। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से नए मरीजों की संख्या में गिरावट देखने को मिल रही है। संक्रमितों के आंकड़ों में कमी आने के बाद बलौदाबाजार जिला प्रशासन ने स्कूलों को फिर से खोलने का फैसला लिया है। इस संबंध में जिला कलेक्टर डोमन सिंह ने आदेश जारी कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार जिले के सभी स्कूल 24 जनवरी से फिर से खोले जाएंगे। प्रशासन ने यह फैसला पालकों की मांग पर लिया है। बता दें कि ओमिक्रॉन वेरिएंट के प्रसार को देखते हुए प्रशासन ने पहली से आठवीं तक के स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया था। लेकिन अब स्कूल फिर से खुलेंगे।

केंद्रीय मंत्री ने कमरा बंद कर अधिकारियों को पीटा, एक का हाथ टूटा, अस्पताल में भर्ती…

हिंद स्वराष्ट्र ओडिसा : केंद्रीय मंत्री विश्वेश्वर टुडु पर एक सरकारी अधिकारी ने आरोप लगाया है कि समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने उन पर हमला कर दिया और मार कर उसका हाथ तोड़ दिया. अधिकारी के हाथ का बैंडेज कराया गया है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
ये घटना केंद्रीय मंत्री विश्वेश्वर टुडु के गृह नगर ओडिशा के बारीपदा की है. विश्वेश्वर टुडु केंद्र में आदिवासी मामलों के और जलशक्ति राज्य मंत्री हैं.
विश्वेश्वर टुडु मयूरभंज से बीजेपी के सांसद हैं और पिछले साल जुलाई में कैबिनेट पुनर्गठन के दौरान पीएम मोदी ने उन्हें राज्य मंत्री बनाया था.
केंद्रीय मंत्री ने अपने ऑफिस में एक बैठक बुलाई थी. इस बैठक में District Planning and Monitoring Unit के उप निदेशक अश्विनी कुमार मलिक और असिस्टेंट डायरेक्टर देबाशीष महापात्रा को बुलाया गया था. ये घटना शुक्रवार की है.

रिव्यू मीटिंग के दौरान भड़के मंत्री

पीड़ितों का कहना है कि रिव्यू मीटिंग के दौरान मंत्री किसी बात को लेकर बहुत उग्र हो गए और उन्होंने अंदर से दरवाजा बंद कर दोनों अफसरों पर कुर्सी से हमला कर दिया. इस हमले में देबाशीष महापात्रा का हाथ टूट गया है. जबकि अश्विनी कुमार मलिक को चोटें आई है. दोनों अधिकारियों को बारीपदा के पीआरएम मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि केंद्रीय मंत्री के खिलाफ दो सरकारी अधिकारियों द्वारा दर्ज की गई शिकायत के आधार पर बारीपदा टाउन पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 323, 325, 294 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

पीड़ित अधिकारी देबाशीष महापात्रा
घायल अधिकारियों में से एक, देबाशीष महापात्र ने कहा, “मंत्री ने पहले हमें यह कहते हुए डांटा कि हमने प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया है. हमने उन्हें समझाने की कोशिश की कि अगर हम आदर्श आचार संहिता के समय फाइलों के साथ उनके कार्यालय जाते तो यह अनुचित होता. आगामी पंचायत चुनावों के कारण राज्य में आचार संहिता लागू है. लेकिन, वह नाराज हो गए और हमें मारना शुरू कर दिए.”

केंद्रीय मंत्री का आरोपों से इनकार

इस बीच, केंद्रीय मंत्री बिश्वेश्वर टुडु ने आरोपों से साफ इनकार किया और कहा कि यह पंचायत चुनाव से पहले उनकी छवि खराब करने का प्रयास है. उन्होंने कहा कि आरोप झूठे और निराधार हैं. केंद्रीय मंत्री ने कहा, “वे मेरे पास आए, हम लगभग आधा घंटा बैठे रहे, लंच का समय था, समीक्षा बैठक पूरी नहीं हो सकी, इसलिए मैंने उन्हें कल फिर आने के लिए कहा, वे कभी वापस नहीं लौटे.”

..तो क्या वे लौट पाते

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मैंने उनसे फाइलों के साथ आने के लिए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा दिए गए 7 करोड़ रुपये कैसे खर्च किए गए, अब वे बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं, अगर मैंने उन्हें पीटा होता, तो क्या वे (मेरे कार्यालय से) वापस लौट पाते.

किसी तरह जान बचाकर भागे

वहीं अश्विनी मलिक ने कहा कि जब हम दोनों मंत्री के पार्टी कार्यालय में मिले तो उन्होंने आपा खो दिया क्योंकि हम MPLADS की फाइल लाना भूल गए थे. उन्होंने कहा, “मंत्री हम दोनों पर भड़कने लगे और हमें गालियां देने लगे और फिर हमें प्लास्टिक की कुर्सी से पीटना शुरू कर दिया, किसी तरह हम दोनों मौके से भागने में सफल रहे.” अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

देर रात कारोबारी पर हमला, बदमाश ने घर घुसकर मारा ब्लेड, गंभीर अवस्था में अस्पताल भर्ती..

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : राजधानी रायपुर के भनपुरी निवासी कूलर कारोबारी पर देर रात प्राणघातक हमला करने का मामला सामने आया है। आपको बता दे कि कारोबारी वसीम हैदर के घर मे घुसकर सोनू नामक बदमाश ने ब्लेड से प्राणघातक हमला किया है। कारोबारी को गंभीर अवस्था में मेकाहारा में भर्ती कराया गया है,घटना के बाद से ही आरोपी बदमाश फरार है। फिलहाल हमले का कारण अज्ञात है। खमतराई थाना पुलिस टीम मामले कि जांच में जुटी है।



20 मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग, दो की मौत, 15 लोग झुलसे…

हिंद स्वराष्ट्र मुंबई :

मुंबई में आज (शनिवार) सुबह 20 मंजिली रिहायशी इमारत में भीषण आग लग गई जिसमें दो लोगों की झुलसकर मौत हो गई है, जबकि 15 लोग घायल हो गए हैं. अधिकारियों ने बताया कि तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है जबकि अन्य 12 घायलों की हालत स्थिर है.

मध्य मुंबई के ताड़देव इलाके के गोवालिया टैंक में गांधी अस्पताल के सामने कमला बिल्डिंग की 18वीं मंजिल पर सुबह करीब 7 बजे आग लग गई. इसकी सूचना मिलते ही दमकल कर्मी और पुलिस मौके पर पहुंच गई.सभी घायलों को पास के भाटिया अस्पताल ले जाया गया है. उनमें से 12 को सामान्य वार्ड में भर्ती कराया गया है क्योंकि उनकी हालत स्थिर है, जबकि तीन की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है. भाटिया अस्पताल के एक डॉक्टर ने बताया कि दो लोगों की इस हादसे में झुलसकर मौत हो गई है.

बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने कहा कि इसे लेवल-3 (बड़ी) आग के रूप में चिह्नित किया गया है. अधिकारी के मुताबिक मौके पर दमकल की 13 गाड़ियां, पानी के सात जेटी समेत अन्य लोग आग बुझाने के अभियान में शामिल हैं.

सच को उजागर करने वाले पत्रकारों के साथ दबंगों ने की मारपीट,, बांध निर्माण में हो रहे घोटाले का किया था पर्दाफाश…

हिंद स्वराष्ट्र बलरामपुर : सच को उजागर करने वाले लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारों पर हमले की घटना आए दिन सामने आते रहती हैं। सच को छिपाने की कोशिश में भ्रष्टाचारी इस हद तक गिर जाते हैं की डराने धमकाने के अलावा मारपीट में भी उतर जाते हैं।

ऐसी ही एक घटना फिर सामने आ रही हैं जहां विजयलाल मरकाम जो कि TP न्यूज ऑनलाइन यूट्यूब चैनल के संपादक हैं जो कि दिनांक 18/01/2022 को ग्राम महादेवपुर ब्लॉक रामचन्द्रपुर जहां बांध बनाने हेतु जे.सी.बी का इस्तेमाल किया गया था कि जानकारी ग्रामवासियों द्वारा विडियो बनाकर विजयलाल मरकाम को भेजा गया जिसका प्रमाण विडियो के रूप में श्री मरकाम के पास उपलब्ध है। जिस बात का पता चलने पर विजयलाल मरकाम ने इस खबर को अपने चैनल में चलाया जिसके बाद बांध बनाने में जिन लोगों के द्वारा अनियमितता कराई गई उन लोगों द्वारा विजय मरकाम एवं उनके साथी रामसुरत, बाबुराव व उनके ड्रायवर भगवान सिंह के साथ जातिगत गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और मारपीट का प्रयास किया। विजय मरकाम अपने साथियों के साथ ग्रामीणों का बयान लेने के लिए गये थे और वापस लौटते समय अजय यादव कसरईया निवासी, अजय यादव ग्राम कुन्दी, हसमुदुल्लाह आ. हबीबुल्लाह, विनोद यादव आ. प्रसादी यादव निवासी सभी महादेवपुर एवं अन्य साथियों के साथ रास्ता रोककर अभद्र गालियां देने लगे एवं जातिगत गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। जिसके बाद विजय मरकाम और उनके साथियों ने मामले की शिकायत त्रिकुंडा थानाअंतर्गत डिंडो चौकी में की। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया हैं और मामले की जांच कर रही हैं।

कुंदी कला घटना के आरोपियों को बचा रही कांग्रेस सरकार, पीड़िता को नहीं मिला न्याय तो भाजपा कुंदी कला से अंबिकापुर तक निकालेगी पदयात्रा – विष्णु देव साय

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय तथा प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव आज लुण्ड्रा विकासखंड अंतर्गत ग्राम कुंदी कला में पीड़िता व पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे।
ज्ञात हो कि पिछले दिनों अल्पसंख्यक मुस्लिम समुदाय द्वारा कुंदी कला में ग्राम सचिव के घर में बलात प्रवेश कर महिलाओं के साथ मारपीट एवम नाबालिग बच्ची के साथ छेड़ छाड़ करते हुए अपहरण करने की कोशिश की गई, जिसका पूरे गांव ने मिल कर विरोध किया तथा अल्पसंख्यक मुस्लिम समुदाय का सामाजिक बहिष्कार किया था।
इसी तारतम्य में सरगुजा भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल द्वारा कुंदी कला गांव पहुंच पीड़ित परिवार से मुलाकात कर थाना प्रभारी लुण्ड्रा को वास्तविक स्थिति से अवगत कराया गया था लेकिन ठोस कार्रवाई करने के स्थान पर सरकार द्वारा महज खानापूर्ति की गई जिसके कारण आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को यहां आना पड़ा।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय और प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया तथा बताया कि न्याय की लड़ाई में भाजपा उनके साथ खड़ी है।
इस अवसर पर मीडिया को संबोधित करते हुए हैं प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस सरकार में असामाजिक तत्वों का मनोबल चरम पर है, अल्पसंख्यक मुस्लिम समुदाय द्वारा बड़ी संख्या में गैंग बनाकर बहु संख्यक समुदाय को डराने और दबाने की कोशिश की जा रही है, कुंदी कला की घटना इसका एक ज्वलंत उदाहरण है, 14 साल की नाबालिग बच्ची को छेड़ छाड़ कर अपहरण करने का कुत्सित प्रयास इस गैंग ने किया है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। आगे उन्होंने कहा कि इस गंभीर मामले के आरोपियों पर अभी तक जो कठोर धाराएं लगनी चाहिए थी वो नही लगी है, कांग्रेस सरकार की पुलिस हल्की फुल्की धारा लगा कर आरोपियों को बचाने में लगी है। अगर पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला तो कोरोना के बाद भाजपा कुंदी कला से अंबिकापुर तक न्याय पदयात्रा निकालेगी।
इस अवसर पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कहा कि कांग्रेस सरकार में इसी तरीके से कश्मीर में कश्मीरी पंडितों को दहशतगर्दी का शिकार बनाया गया था, और उन्हें कश्मीर से पलायन करना पड़ा था, अब छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस की यही नीति है।परंतु हम उनके मंसूबे कामयाब नही होने देंगे।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, पूर्व विधायक विजय नाथ सिंह, जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता, प्रबोध मिंज, देवनाथ सिंह पैकरा, प्रशांत त्रिपाठी, डीके पूरिया, फुलेश्वरी सिंह, अरुणा सिंह, संतोष दास, रूपेश दुबे, विकास पांडे, विजय व्यापारी, विश्वविजय तोमर, आलोक दुबे, राधेश्याम ठाकुर, सतीश जयसवाल, राम प्रवेश पांडे, महेंद्र सिंह, वैभव सिंह, राजू मानिकपुरी, चंद्रिका यादव, रज्जू राम, हरी गुप्ता, संजू वर्मा, नकुल सोनकर, कैलाश मिश्रा, छोटू थामस, आनंद राज सोनी, प्रेमानंद तिग्गा, अरविंद गुप्ता, शेखर गुप्ता, चंदन शुक्ला, शानू कश्यप, सोलु सिंह, वेदांत तिवारी, गौतम विश्वकर्मा, अनिल सिंह प्रमोद सिंह राजू सिंह एवम बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

ट्रेन की पार्सल बोगी में मिली युवक की लाश…आत्महत्या या हत्या हो रही जांच…

हिंद स्वराष्ट्र बिलासपुर : रेलवे कोचिंग डिपो में खड़ी ट्रेन की पार्सल बोगी में एक युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई हैं। युवक की लाश फांसी पर लटकते हुए मिली। चिरमिरी बिलासपुर एक्सप्रेस सुबह रेलवे स्टेशन में आने के बाद कोचिंग डिपो में साफ-सफाई के लिए खड़ी की थी, जब रेलवे कर्मचारी साफ सफाई करने के लिए गए तो पार्सल बोगी में एक युवक की लाश फांसी पर लटकी दिखी। जिसके बाद घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची और फंदे से शव को उतारकर मरच्यूरी में रखवाया गया है। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। जीआरपी द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

ब्रेकिंग न्यूज़,, सरकार के कामकाज पर नहीं लगी मुहर
बिहारपुर क्षेत्र में भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य के उम्मीदवार ने दर्ज कराई रिकॉर्ड बढ़त,,,,,

सूरजपुर हिंद स्वराष्ट्र समाचारपत्र । बिहारपुर क्षेत्र में विकास को लेकर शासन प्रशासन की तमाम कोशिशों के बावजूद भी क्षेत्रवासियों ने सत्ता पक्ष के उम्मीदवार पर नहीं जताया भरोसा…क्षेत्र में संपन्न हुए उपचुनाव में रिकॉर्ड मतों से भाजपा समर्थित उम्मीदवार जिला पंचायत सदस्य के लिए चुनी गई हैं हालांकि अभी अधिकृत घोषणा बाकी है। पिछले लंबे समय से प्रशासनिक कुनबा इसी क्षेत्र में शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने क्षेत्र में डटा रहा बावजूद क्षेत्रवासियों ने उपचुनाव में सत्ता पक्ष पर नहीं जताया विश्वास।

खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने किया 8 करोड़ 91 लाख रुपये की लागत से बनने वाले पुल का शिलान्यास…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री अमरजीत भगत ने गुरूवार को लालमाटी पथरई से सरमना मार्ग में माण्ड नदी पर 8 करोड़ 91 लाख 76 हजार रुपये की लागत से बनने वाले उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण कार्य का पूजा-अर्चना कर भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया गया। इस उच्च स्तरीय पुल की लंबाई 154 मीटर होगी।
खाद्य मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि पिछले 15 वर्ष से इस पुल के निर्माण के लिए इस क्षेत्र के लोगों ने इंतजार किया लेकिन अब उनकी इंतजार को विराम लग गई है। हमारी सरकार ने यहां की लोगों को आवागमन की सुविधा के लिए उच्च स्तरीय पुल का निर्माण करने जा रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में विकास का पैमाना उस क्षेत्र में स्थित सड़क, पुल एवं आवागमन की सुविधा से होता है। इस पुल के बनने से लोगों को बरसात के दिनों में लंबी दुरी की यात्रा करने में निजात मिलेगी। मैनपाट पहुंचने में सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं के द्वारा लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने का काम किया जा रहा है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत अब किसानों को प्रति एकड़ 9000 रुपये आदान सहायता दी जाएगी। किसान धान के अलावा अन्य फसल लेकर आदान सहायता राशि का लाभ ले सकेंगे।
कार्यक्रम के अवसर पर जनपद पंचायत बतौली के उपाध्यक्ष श्री प्रदीप गुप्ता, जनपद सदस्य श्री विवेकानंद कश्यप, ग्राम पंचायत बासेन की सरपंच श्रीमती श्रीपति एक्का, अधीक्षण अभियंता श्री जीपी तिग्गा, जिला खाद्य अधिकारी श्री रविंद सोनी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

दुष्कर्म का आरोपी रेंजर गिरफ्तार,,, 3 महीने से था गायब…

हिंद स्वराष्ट्र कांकेर : कांकेर में पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी वन विभाग के डिप्टी रेंजर गणेश राम साहू को गिरफ्तार कर लिया है। वह तीन माह से कुरूद में अपने पैतृक गांव में छिपा हुआ था। डिप्टी रेंजर पर उसके ही कर्मचारी की पत्नी से दुष्कर्म करने का आरोप है। इस घटना के बाद से वन विभाग भी सवालों के घेरे में आ गया है। तीन माह से लापता अपने कर्मचारी पर उसने पहले भी कार्रवाई नहीं की और अब पकड़े जाने के बाद भी अफसर चुप्पी साधे बैठे हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र निवासी एक विवाहिता ने 17 जनवरी को पुलिस थाना कोयलीबेड़ा पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि कोयलीबेड़ा में वन विभाग में पदस्थ डिप्टी रेंजर गणेशराम साहू ने दबाव डालकर जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया था। जिसके बाद भी जब पीड़िता का पति अपने काम पर चला जाता था, तब आरोपित मौका पाकर कई बार उसके साथ दुष्कर्म करता था और किसी को घटना की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी देता था।
थाना कोयलीबेड़ा में पीड़िता के आवेदन पर आरोपित गणेशराम साहू (54) निवासी फारेस्ट कालोनी कोयलीबेड़ा जिला कांकेर जो वर्तमान में ग्राम कुरूद जिला धमतरी में निवासरत था। उसके विरूद्ध दुष्कर्म का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपित की पता तलाश शुरू कर दी थी। थाना प्रभारी कोयलीबेड़ा उपनिरीक्षक सत्यवान सिंह ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए टीम बनाई गई थी। टीम ने कुरूद धमतरी में घेराबंदी कर आरोपित को पकड़ लिया। अरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया हैं।

स्कूल के पीछे मिला नर कंकाल, पुलिस जांच में जुटी- हत्या या आत्महत्या??

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर :

राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना इलाके में नर कंकाल मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नर कंकाल तकरीबन 6 माह पुराना बताया जा रहा है। ग्राम उमरिया में मयूर स्कूल के पीछे चिकुटिया तालाब पार में युवक के शर्ट पेंट से ढका हुआ शव ग्रामीणों ने देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुँची पुलिस टीम ने तत्काल फॉरेंसिक टीम को बुलाकर कंकाल को लैब भेजवा दिया है।

कंकाल के पास ही शराब की बोतल, पानी पाउच सेहत कीटनाशक मिला है। फिलहाल पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों ही एंगल से मामले की जांच कर रही है। पास के सभी थानों से गुम इंसान रिकॉर्ड भी मंगवाए गए है, फिलहाल रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पायेगा।

सरगुजा में अच्छी शिक्षा के साथ-साथ अब बेहतर पुस्तकालय का भी लाभ ले सकेंगे सरगुजा के दूरस्थ क्षेत्र के बच्चे – संजीव कुमार झा

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : सरगुजा में अच्छी शिक्षा के साथ-साथ अब बेहतर पुस्तकालय का भी लाभ ले सकेंगे सरगुजा के दूरस्थ क्षेत्र के बच्चे, स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अँग्रेजी माध्यम स्कूल खुलने के बाद से सरगुजा में शिक्षा की व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त तो हुई ही थी और अब साथ ही साथ अब धौरपुर स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अँग्रेजी माध्यम में बच्चों की अच्छी पढ़ाई के लिए एक हाईटेक लाइब्रेरी की शुरुआत भी की गई है जो बच्चों को पढ़ाई की किताबों के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने के लिए भी काफी मददगार साबित होगी
सरगुजा कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के मार्गदर्शन में शिक्षा के क्षेत्र में स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अँग्रेजी माध्यम
विकास के नया आयाम गढ़ रहा है जिले के सभी स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अँग्रेजी माध्यम विद्यालयों में लगातार अध्ययन अध्यापन की सुविधाओ का विस्तार किया जा रहा है । इसी कड़ी में स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय धौरपुर में सर्व सुविधायुक्त पुस्तकालय का कार्य पूर्ण हो चुका है । पुस्तकालय में अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को उच्च स्तर की पुस्तकें सुलभ कराई जाएंगी । साथ ही पुस्तकालय में बैठ कर पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों के लिए बेहतर फर्नीचर , पर्याप्त प्रकाश व पँखों की व्यवस्था भी की गई है । नियमित पत्र पत्रिकाओं की उपलब्धता भी पुस्तकालय में सुनिश्चित की जाएगी । शासन की महत्वाकांक्षी योजना का गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करने की दिशा में यह पुस्तकालय महत्वपूर्ण कदम है।

युवा मोर्चा द्वारा किया गया मास्क वितरण,,, मोर्चा ने दी लोगो को कोरोना से बचाव की समझाइस…

हिंद स्वराष्ट्र पोड़ी बचरा : बचरा पोंडी मंडल में यूवा मोर्चा साप्ताहिक कार्यक्रम के तहत दिनांक 19/01/2022 को जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष एव जिला महामंत्री के दिशा निर्देशानुसार पोंडी में मास्क वितरण अटल चौक में किया गया है।

इस कार्यक्रम में प्रभारी के रूप में जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष अंचल राजवाड़े जी एवं जिला युवा मोर्चा महामंत्री सम्मानीय शारदा गुप्ता जी उपस्थित रहे जिसमे बचरा पोंडी मंडल के सभी कार्यकर्ता उपस्थित होकर मास्क वितरण किया और राहगीर एवं ग्रामीणों को समझाइश देते हुए कहा कि कोरोना के तीसरी लहर ओमीक्रान का प्रकोप बढ़ रहा है जिस कारण मास्क एवं सोशल डिस्डेनंस का पालन अनिवार्य है वहीं भीड़ भाड़ वाली जगह पर जाने परहेज करें ज्यादा जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें बेवजह नहीं घुमे इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चक्रधारी, मंडल उपाध्यक्ष संतोष जायसवाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव, आईटी सेल प्रभारी हेमंत राजवाड़े, किसान मोर्चा के प्यारे लाल सांहू, पिछड़ा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रामप्रताप सांहू, सविता नंद सांहू, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अंतरराज्यीय बैरियर घुटरीटोला में अवैध धान आवक की जांच के साथ ही की जा रही कोविड कांटेक्ट ट्रेसिंग..

हिंद स्वराष्ट्र कोरिया :  कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर ने आज अंतरराज्यीय बैरियर घुटरीटोला में अवैध धान आवक की जांच और कोविड कांटेक्ट ट्रेसिंग का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने बैरियर में तैनात परिवहन, आबकारी, वन और पुलिस के जवानों को अवैध धान परिवहन की जांच और कार्यवाही की जानकारी लेकर ज़रूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धन खरीदी अपने अंतिम चरण में है। इस दौरान बाहर से धान केंद्रों में खापने की ज्यादा संभावना रहती है। अवैध धान परिवहन को रोकने राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीमें नाकों, चेकपोस्ट के साथ ही छोटे रास्तों पर भी निगरानी करें। हिस्ट्रीशीटर, कोचियों-बिचौलियों पर निगरानी रखें। अवैध धान परिवहन करने वालों पर कारगर कार्यवाही करें जिससे ऐसे लोग हतोत्साहित हों।

स्वास्थ्य कर्मियों से कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग और टेस्टिंग की ली जानकारी

कलेक्टर श्री शर्मा ने बैरियर में कोविड कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग और टेस्टिंग के लिए नियुक्त स्वास्थ्य कर्मियों से बैरियर से आवाजाही करने वालों की टेस्टिंग की जानकारी ली। स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि जिले में रुकने वाले लोगों की जांच की जा रही है। सीधे अन्य जिलों को जाने वाले वाहनों को टेस्टिंग के लिए नहीं रोका जाता है। कलेक्टर श्री शर्मा ने कोविड टेस्टिंग ध्यानपूर्वक करने के निर्देश दिए।

स्वामी आत्मानंद स्कूल मनेन्द्रगढ़ के उन्नयन कार्य का किया अवलोकन, प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश

कलेक्टर श्री शर्मा ने मनेन्द्रगढ़ स्थित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के उन्नयन कार्य का अवलोकन किया। स्कूल का उन्नयन कार्य हेतु लोक निर्माण विभाग को एजेंसी बनाया गया है। कलेक्टर ने संबंधित एजेंसी के अनुविभागीय अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्धारित समय सीमा में निर्माण कार्य पूरा करें। बच्चों को उत्कृष्ट शैक्षणिक अधोसंरचना प्रदान करने की शासन की मंशा के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करे। उन्होंने स्कूल परिसर का निरीक्षण कर लाइब्रेरी और साइंस लैब का भी अवलोकन किया। कलेक्टर ने लाइब्रेरी को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों को अच्छी से अच्छी सुविधा देने का प्रयास करें। लाइब्रेरी में महापुरुषों के वचन और ज्ञान वर्धक नई किताबें रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

 

error: Content is protected !!