Home Blog Page 167

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल बलरामपुर जिले के लिए हुए रवाना उन्होंने अपने ट्वीट पर दी जानकारी…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर फिरोज अंसारी : विदित हो कि आज श्री भूपेश बघेल मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ बलरामपुर जिले के दौरे में रहेंगे और आज से प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में सभी आम नागरिकों से भेंट मुलाकात करेंगे और यह शुरुआत सरगुजा संभाग से हो रही है श्री बघेल ने कहा कि कि अधिक से अधिक आप सबके साथ अपना समय व्यतीत कर कर पाऊं आज वह बलरामपुर जिला के शामरी विधानसभा में कुसमी शंकरगढ़ और बरियों गांव में रहेंगे और उन्होंने कहा कि वह आम लोगों से जनप्रतिनिधियों सामाजिक संगठनों से चर्चा कर राज्य सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के कार्यों के बारे में भी फीडबैक लेंगे वह गांव के दौरे में तहसील कार्यालय पुलिस थाना जनपद कार्यालय तथा स्कूल आंगनवाड़ी स्वास्थ्य केंद्र के काम कार्यों के बारे में सड़क पानी बिजली के बारे में भी मूलभूत सुविधाओं का जानकारी लेंगे साथ ही साथ गांव प्रमुख व्यक्तियों तथा जनप्रतिनिधियों से प्रत्यक्ष हेतु चर्चा कर उनसे भी जानकारी अभिमत आवश्यक सुझाव लेंगे और मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल उसी विधानसभा क्षेत्र में रात्रि विश्राम भी करेंगे।

अवैध रूप से रेत उत्खनन में लगे तीन ट्रैक्टर को बसदई चौकी प्रभारी ने किया जप्त…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर राम सुंदर सिंह : अवैध रेत उत्खनन पर बसदेई पुलिस की बड़ी कार्यवाही। विदित हो कि इन दिनों जिले के विभिन्न नदीयों के घाटों से अवैध बालू का उत्खनन जोरों पर है। इसी तारतम्य में ग्राम पंचायत जूर गोगरी नदी में लगे अवैध उत्खनन के दौरान तीन ट्रैक्टर चौकी प्रभारी बसदेई के द्वारा पकड़ा गया ट्रैक्टर ड्राइवर के द्वारा कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखाने पर प्रभारी के द्वारा ट्रैक्टर को जप्त कर कार्यवाही करते हुए आगे की कार्यवाही हेतु जिले के खनिज विभाग को सूचित किया हैं।

सूरजपुर : कुछ देर की बारिश में ही घरों में घुस रहा पानी,,नव निर्मित सड़क पर नहीं हुआ है नाली निर्माण….

हिंद स्वराष्ट्र भैयाथान राम सुंदर सिंह : विकासखंड के ग्राम पंचायत बड़सरा अंतर्गत बड़सरा चौक से पंडोपारा पहुंच मार्ग झेझरीपारा तक दूरी लगभग 4 किमी की डामरीकृत सड़क लोक निर्माण विभाग द्वारा लगभग 3 करोड़ लागत से बनाया गया है। बीते दिनों हुए बेमौसम बारिश से सड़क किनारे बने घरों में पानी भर गया था। इससे रहवासी रातभर बारिश के पानी को घरों से बाहर निकालने के लिए जुगाड़ लगाते रहे। कई लोगों ने घरों में पानी निकासी के लिए नाली खोद ली तो कईयों ने बाल्टी में पानी भरकर फेंकते रहे ताकि घर में पानी ना भरे। ग्रामीणों ने घरों में पानी घुसने पर रोड बनाने वाले ठेकेदार व विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि एक माह पूर्व ही गांव में सड़क बनी है। इसमें कई स्थानों पर नाली निर्माण आवश्यक है लेकिन विभाग के लापरवाही के चलते बिना नाली बनाए ही ठेकेदार काम करके चला गया। जिसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क किनारे नाली निर्माण कराए जाने की मांग की है।

झेंझरी पारा के निवासी रामधनी सिंह,विजेंद्र सिंह,रूपेंद्र सिंह,जग मोहन ने बताया कि ग्राम के बड़सरा चौक से पंडोपारा पहुंच मार्ग झेझरीपारा तक करीब 4 किमी की सड़क लोक निर्माण विभाग द्वारा एक माह पूर्व डामरीकृत सड़क बना दिया गया है सड़क ऊंची होने के कारण घरों में पानी ना घुसे इस हेतु सड़क के दोनों ओर नाली बनाना अत्यंत आवश्यक है अन्यथा बरसात में घर जमींदोज हो जायेंगे। ठेकेदार ने सड़क का काम पूरा करने के बाद भी आज तक सड़क के किनारे नाली का निर्माण नहीं किया। घरों से सड़क ऊंची होने व नाली नहीं होने से बेमौसम बारिश का पानी लोगों के घरों के अंदर घुस गया। इससे घरों में डेढ़ से दो फिट तक पानी भर गया। रहवासियों ने बताया कि सड़क निर्माण के पहले गांव में सड़क निरीक्षण करने आए अधिकारियों ने सड़क के किनारे नाली बनाने की बात कही थी लेकिन सड़क का काम पूरा होने के बाद ठेकेदार चला गया। अब बेमौसम बारिश होने से ग्रामीणों के घरों में पानी घुस रहा है।

नाली निर्माण नही होने से घरों में घुसा पानी,हो रहे हैं ग्रामीण परेशान
ग्रामीणों ने बताया कि सड़क के किनारे मकान बने हुए हैं। इनमें से अधिकांश मकान सड़क बनने से नीचे हो गए हैं। सड़क ऊंची होने से घरों में बारिश का पानी घुस रहा है। कुछ घरों में तो पानी एक से दो फिट तक भर गया। पानी की निकासी नहीं होने से घरों का पानी भी बाहर नहीं निकल पाया। वहीं एक रहवासी ने तो पानी की निकासी के लिए अपने घर के अंदर से ही नाली बना ली।

“नवनिर्मित सड़क के आवश्यकतानुसार स्थानों पर बरसात के पूर्व नाली निर्माण कार्य करा दिया जाएगा ताकि ग्रामीणों को दिक्कत न हो। ठेकेदार को बहुत जल्द नाली निर्माण का कार्य प्रारंभ करने हेतु बोल दिया गया है।”
हर्षद साहू
एसडीओ पीडब्ल्यूडी विभाग

मनरेगा के कार्य में लापरवाही बरतने जनपद सीईओ को कारण बताओं नोटिस जारी…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : लखनपुर जनपद सीईओ अजय सिंह को मनरेगा के कार्य में रुचि न लेने तथा धीमी प्रगति पर कारण बताओ सूचना जारी कर 3 दिवस में जवाब प्रस्तुत करने को कहा गया है। जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार लंगेह के द्वारा नोटिस कर कहा गया है जिला कार्यालय से 2 तकनीकी मार्गदर्शक सहयोग के लिए लखनपुर भेजे गए थे इसके बावजूद कार्य में प्रगति नहीं आई है। 77 में से केवल 12 ग्राम पंचायतों में ही प्रगति है। राज्य कार्यालय के दिशा निर्देश के बावजूद मनरेगा कार्य मे रुचि नहीं ली जा रही है जिसके कारण मनरेगा के कार्य की प्रगति धीमी है।

आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत, परिजनों ने युवक को जिंदा करने पूरे शरीर में लपेटा गोबर…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की अपने पिता के सामने दर्दनाक मौत हो गई। दरअसल युवक अपने पिता के साथ गेहूं काटने व रखवाली करने दोपहर खेत में गया था। इसी बीच अचानक तेज हवा के साथ बादल की गडग़ड़ाहट व बूंदाबादी शुरु हो गई। पिता-पुत्र कहीं सुरक्षित जा पाते, इस दौरान अचानक वहां तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली आ गिरी। इसकी चपेट में युवक आकर युवक वहीं गिर गया। पिता उसे लेकर गांव पहुंचा। एंबुलेंस के पहुंचने से पहले उसके पूरे शरीर में गोबर लपेटा गया। जब उसे अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने जांच पश्चात उसे मृत घोषित कर दिया। दरअसल युवक की मौत गांव में ही हो गई थी लेकिन अंधविश्वास के कारण उसे जिंदा करने गोबर में लपेटा गया था। मिली जानकारी के अनुसार सरगुजा जिले के दरिमा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम महेशपुर के कोरवापारा निवासी अमित टोप्पो 18 वर्ष अपने पिता ज्योतिष प्रकाश टोप्पो के साथ रविवार की दोपहर गेहूं के खेत में गया था। यहां गेहूं की कटाई के अलावा दोनों रखवाली भी कर रहे थे। इसी बीच मौसम बिगड़ा और तेज हवा चलने लगी।
हल्की बूंदाबादी के साथ बादल भी गरजने लगे। इसी दौरान वहां तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली आ गिरी, इसकी चपेट में आकर अमित वहीं गिर गया था।

पत्नी-बच्चों के साथ छत में सोया था युवक, सुबह मिली लाश…

हिंद स्वराष्ट्र बिलासपुर : एक मैकेनिक का शव करीब 50 फीट ऊंची 4 मंजिला इमारत के नीचे पड़ा हुआ मिला है। मैकेनिक इमारत की छत पर अपने परिवार के साथ रविवार रात सोया हुआ था। अगले दिन सोमवार को परिजन सोकर उठे तो उन्हें मैकेनिक की मौत का पता चला। हालांकि परिजनों का कहना है कि वह आत्महत्या नहीं कर सकता। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है।
अशोक नगर सरस्वती शिशु मंदिर के पास चार मंजिला अटल आवास है। यहां अलग-अलग परिवार के लोग रहते हैं। क्वार्टर नंबर 16 में विकास शर्मा पिता स्व. रतन शर्मा (40) भी रहता था। उसके साथ उसकी पत्नी अनीता शर्मा और बच्चे रहते हैं। विकास अटल आवास के पास ही गैरेज चलाता था।

बताया जा रहा है कि गर्मी की वजह से वह पत्नी और बच्चों के साथ रात में चार मंजिला इमारत के ऊपर छत पर सो रहा था। इस दौरान उसकी बुआ बीना पांडेय भी सो रही थी। आशंका जताई जा रही है कि रात में वह छत से कूद गया, जिससे उसकी मौत हो गई। सुबह परिजनों की नींद खुली, तब वह गायब मिला। बाद में करीब आठ बजे उसकी लाश मकान के पीछे तरफ मिली।

आसपास के लोगों ने पुलिस को दी सूचना
सुबह उसकी पत्नी व बच्चों की नींद खुली, तब सब नीचे आ गए। उस समय उन्हें लगा कि विकास उठकर नीचे चला गया होगा। वह नीचे घर में भी नहीं था। तब भी परिजन को उसकी मौत की जानकारी नहीं थी। बाद में सुबह होने के बाद आसपास के लोगों ने चार मंजिला मकान के पीछे उसकी खून से लथपथ लाश देखी और परिजन के साथ ही पुलिस को सूचना दी।

पुलिस बोली-नींद में छत से गिर गया होगा युवक
मामले की जांच करने पहुंचे हवलदार हरनारायण पाठक ने बताया कि युवक रात में परिजन के साथ सो रहा था। चार मंजिला मकान का छत करीब 50 फीट है। परिजन से पूछताछ में युवक के आत्महत्या की बात सामने नहीं है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि तड़के विकास नींद में शौच के लिए गया होगा और छत से गिर गया होगा। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सूरजपुर ब्रेकिंग : पति ने की पत्नी की लाठी डंडे से पीट पीटकर हत्या..

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर फिरोज अंसारी : जिले के ओडगी ब्लॉक के ग्राम पंचायत भंवर खोह निवासी कैलाश सिंह उम्र 32 वर्ष का अपनी पत्नी गंगाबाई को लेकर किसी बात को लेकर विवाद हो गया और आपसी विवाद में झगड़ा इतना बढ़ गया पति कैलाश सिंह ने अपनी पत्नी गंगाबाई लाठी और डंडे से प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया। यह मामला विगत 30 अप्रैल 2022 का है और अपनी पत्नी को मारने के बाद कैलाश सिंह ने अपने ही घर में बंद कर घर से गायब हो गया इसकी सूचना गांव वालों को लगने पर जब घर को खुलवाया गया तो देखा कैलाश की पत्नी गंगाबाई मृत अवस्था में घर में पड़ी है जिसकी सूचना फौरन कुदरगढ़ चौकी में दी गई। सूचना पाते ही थाना ओडगी और चौकी कुदरगढ़ की टीम फौरन मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर प्रारंभिक जांच पश्चात शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार मृतिका गंगाबाई की मृत्यु 30 अप्रैल को ही हो गया था परंतु गांव वालों को इसकी सूचना 1 मई दोपहर में मिली बाकी मामले का खुलासा तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा फिलहाल आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया हैं और उससे पूछताछ की जा रही है।

मजदूर दिवस पर मजदूरों को क्या मिला.. बोरे बासी..??- संतोष दास

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : 01 मई मजदूर दिवस को ‘बोरे बासी दिवस’ के रूप में मनाने वाली भूपेश सरकार जहाँ इसे छत्तीसगढ़ी संस्कृति से जोड़कर अपनी पीठ थपथपाते नहीं थक रही है वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ़ का गरीब मजदूर वर्ग यह सोंचकर अपने आपको ठगा महसूस कर रहा है कि उन्हें मजदूर दिवस के महत्वपूर्ण दिन सरकार से आख़िर क्या मिला..”बोरे बासी”..??
मजदूर दिवस पर पूरे प्रदेश का मजदूर वर्ग सरकार से श्रमिकों के हित में किसी जनकल्याणकारी घोषणा के इंतजार में था परंतु सरकार ने इस दिन बोरे बासी खाने का अभियान चलाकर पूरे प्रदेश के मजदूर वर्ग को निराशा कर दिया..
बोरे बासी मतलब बासी चावल को पानी के साथ खाने की परंपरा केवल छत्तीसगढ़ ही नहीं वरन् भारत में चावल उत्पादक प्रत्येक राज्य की संस्कृति रही है, ऐसे में सरकार द्वारा इसे विटामिन से भरपूर छप्पन भोग की तरह प्रस्तुत कर मजदूरों को खाने के लिए प्रेरित करना गरीबों व मजदूरों की थाली का मजाक बनाने जैसा ही है.. वैसे भी मात्र एक दिन बोरे बासी खाकर दूसरों को प्रेरित करने वाले नेता, मंत्री व अधिकारी दूसरे दिन भी इसे दोहराऐंगे इसमें संदेह है..
मजदूर दिवस के दिन बोरे बासी खाने का फरमान छत्तीसगढ़ सरकार ने चाहे जो भी सोचकर जारी किया हो परंतु इस महत्वपूर्ण दिन में मजदूरों के अधिकार, मजदूरी दर, मनरेगा मजदूरी भुगतान, प्रदेश से मजदूरों के पलायन सहित श्रमिक हितों से जुड़े सारे जरूरी सवाल पीछे छूट गए..
मजदूर दिवस को एक महोत्सव के रूप में मनाने की कोशिश में सरकार तो कामयाब रही लेकिन मजदूरों के हाथ कुछ नहीं लगा.. डाइनिंग टेबल पर मिनरल वाटर के साथ सभी जिलों के प्रशासनिक अधिकारीयों ने सरकार के निर्देशों का पालन करते हुऐ मजदूरों के दैनिक भोग ‘बोरे बासी’ का आनंद लिया और कार्यक्रम को सफल घोषित किया परंतु सरकार यह भूल गई कि मजदूरों के जीवन में असल परिवर्तन बोरे बासी खाने से नहीं बल्कि मजदूरों को डाइनिंग टेबल पर बैठकर मटर पनीर खाने लायक बनाने से होगा..
बहरहाल.. मजदूरों का भोजन तो अधिकारियों ने चाव से कर लिया परंतु अधिकारियों का भोजन मजदूर कब करेंगे इस सवाल का जवाब भी काश किसी के पास होता..??

भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने की परसा केते कोयला खदान का विरोध कर रहे ग्रामीणों की समस्यायों पर कलेक्टर सरगुजा से चर्चा…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : उदयपुर विकासखंड अंतर्गत परसा केते कोयला खदान के विरोध में हसदेव अरण्य बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले आंदोलनरत ग्रामीणों की समस्याओं पर बातचीत कर उनका पक्ष रखने के लिए भाजपा सरगुजा का एक प्रतिनिधिमंडल राज्य सभा सांसद रामविचार नेताम के नेतृत्व में आज कलेक्टर सरगुजा से मिला..
विदित है कि 2 मार्च 2022 से लगातार धरने पर बैठे ग्रामवासियों ने प्रशासन पर आरोप लगाया है कि कोल उत्खनन के पक्ष में फर्जी तरीके से ग्राम सभा का प्रस्ताव बनवाकर कर पेड़ों की अंधाधुंध कटाई तथा कोल उत्खनन का कार्य शुरू किया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि सरकार द्वारा कोल उत्खनन की अनुमति प्राप्त करने में नियमों का पालन नहीं किया गया है..

भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर सरगुजा के समक्ष ग्रामीणों का पक्ष रखा तथा ग्रामीणों की समस्याओं पर गंभीरता से विचार कर समाधान करने की बात कही.. बातचीत के दौरान कलेक्टर सरगुजा ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि प्रक्रिया में नियमों का पूर्णत: पालन किया जा रहा है.. आगे भी इस प्रक्रिया में ग्रामीणों का कम से कम विस्थापन हो इसका ध्यान रखा जाऐगा.. भाजपा प्रतिनिधिमंडल की मांगों पर कलेक्टर सरगुजा ने सकारात्मक पहल करने का आश्वासन भी दिया है..
भाजपा प्रतिनिधिमंडल में भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी, भाजपा सूरजपुर जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल, जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता, राजकुमार बंसल, मनीष सिंह, सर्वेश तिवारी, अनिल जायसवाल, सुनील बघेल, अमोघ कश्यप तथा हैप्पी सिंह शामिल थे..

शहर में चलती फिरती प्याऊ का हुआ उद्घाटन..

हिंद स्वराष्ट्र समाचारपत्र अम्बिकापुर शहर में तेज व चिलचिलाती गर्मी से बचने और राहत देने के लिए चलती फिरती प्याऊ का शुरुवात हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी किया गया है, इस चलती फिरती प्याऊ का उद्घाटन संभागीय अग्रवाल समाज के अध्यक्ष श्रीनिवास केडिया द्वारा किया गया,।इस अवसर पर रमेश केडिया, साकेत केडिया,ओम प्रकाश केडिया,भूप केडिया,अजय केडिया, आकाश दुबे,आदि सामिल थे

डिवाइडर में टकराने से बाइक सवार युवक की मौत…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर फिरोज अंसारी : ग्राम बतरा में आयोजित विवाह समारोह से काम कर वापस अम्बिकापुर लौट रहे बाइक सवार युवकों की भटगांव मार्ग के बतरा के समीप सड़क हादसे में 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि शादी पार्टी में वेटर का काम करने वाले युवक वीर साय आत्मज अर्जुन निवासी बूढ़ा डांड वाड्रफनगर अपने अन्य साथी महेंद्र के साथ बीती रात बतरा में आयोजित पार्टी में काम कर बाइक से अम्बिकापुर लौट रहे थे तभी बतरा सड़क किनारे लगे रेलिंग से उनकी बाइक टकरा गई।हादसे में सर के बल सड़क पर गिरने से मोटर सायकिल चला रहे बीर साय व साथी को खून से लथपथ हाल में राहगीरों ने किसी तरह विश्रामपुर अस्पताल पहुंचाया जहाँ वीरसाय की मौत हो गई। हादसे में साथी महेंद्र को भी चोटे आई है जिसका इलाज चल रहा है। सूचना पर विश्रामपुर पुलिस ने शव पंचनामा पीएम उपरांत बॉडी परिजनो को सुपुर्द कर दिया है।

सूरजपुर कलुआ मार्ग में अनियंत्रित रफ्तार ट्रक की ठोकर से बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत..

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर फिरोज अंसारी : सूरजपुर –कलुआ के बीच अनियंत्रित रफ्तार ट्रक की ठोकर से गंभीर हुए दो युवकों की चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत हो गई हैं. पुलिस ने बताया कि कोरिया के डकईपारा निवासी संतोष कुमार पिता राम पैकरा 22 वर्ष 29 अप्रैल को साथी लक्ष्मण के साथ शादी का कार्ड बांटने कुम्दा कसकेला आया था. कार्ड बांटने के बाद वे दोनों बाइक से घर के लिए निकले थे.
रास्ते में सूरजपुर- कलुआ के बीच स्थित पुलिया के समीप सामने से आ रही तेज व अनियंत्रित रफ्तार की ट्रक क्रमांक सीजी 15 एसी 1725 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक को जोरदार ठोकर मार दिया. दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों युवक मौके पर अचेत हो गये थे. दोनों युवकों को संजीवनी की मदद से सूरजपुर चिकित्सालय भिजवाया गया. जहां स्वास्थ्य जांच के बाद चिकित्सकों ने लक्ष्मण को मृत घोषित कर दिया. वहीं गंभीर रुप से आहत संतोष कुमार को चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय रेफर किया था. परिजन उसे मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में दाखिल करा उपचार करा रहे थे. उपचार के दौरान संतोष ने भी दम तोड़ दिया.

भाजपा के प्रतिनिधि मंडल ने की परसा केतका खदान के विरोध में आंदोलनरत ग्रामीण जनों से मुलाकात…..

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : उदयपुर विकासखंड अंतर्गत परसा केते कोयला खदान के विरोध में हसदेव अरण्य बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले आंदोलनरत ग्रामीण जनों से मिलकर उनकी समस्याओं पर बातचीत करने भाजपा सरगुजा का एक प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह के नेतृत्व में ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी, पूर्व सांसद कमलभान सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारत सिंह सिसोदिया, सूरजपुर भाजपा जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल, जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता, राधेश्याम ठाकुर एवम अनिल सिंह के साथ साल्ही के ग्राम हरिहरपुर पहुंचा। भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने साल्ही, हरिहरपुर, फतेहपुर, घाटबर्रा तथा सूरजपुर जिले के तारा क्षेत्र के ग्राम चारपारा से आए आंदोलनरत ग्रामीण जनता से बातचीत की। बातचीत के दौरान 2 मार्च 2022 से लगातार धरने पर बैठे ग्रामवासियों ने बताया कि कोल खनन के पक्ष में फर्जी तरीके से ग्राम सभा का प्रस्ताव बनाकर कर पेड़ों की अंधाधुंध कटाई और कोल उत्खनन का कार्य शुरू किया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि सरकार द्वारा कोल उत्खनन की अनुमति प्राप्त करने में नियमों का पालन नहीं किया गया है, अतः हम सब ग्रामवासी इस कोल उत्खनन के विरोध मे आंदोलनरत है, हम न पेड़ कटने देंगे न अपने गांव को उजड़ने देंगे।
भाजपा प्रतिनिधिमंडल सांसद रामविचार नेताम के नेतृत्व में कल 2 मई 2022 को कलेक्टर सरगुजा से मुलाकात कर ग्रामीणों का पक्ष रखेगी और इससे संबंधित वैधानिक स्थिति की जानकारी लेगी।

छत्तीसगढ कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजेंद्र जग्गी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के फ्री होल्ड निर्णय का किया स्वागत…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ, सरगुजा के अध्यक्ष श्री अमित तिवारी ने बताया की प्रदेश की कांग्रेस सरकार एवं यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी द्वारा लगातार व्यापारियों एवं जनहित में लिए जा रहे निर्णयों के लिए मुख्यमंत्री एवं शासन का आभार व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी व्यापार प्रकोष्ठ, छत्तीसगढ के सम्मानित प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेंद्र जग्गी जी एवं टीम द्वारा हृदय से आभार व्यक्त किया गया है। श्री राजेंद्र जग्गी जी ने बताया की व्यापारियों एवं आम जनों के हित में व्यावसायिक भवनों, फ्लैट्स, भूखंडों परिसर और दुकानों का सम्बन्धित नगरीय निकाय को राजस्व विभाग से विधिवत भी स्वामित्व प्राप्त होने पर शर्तों के अधीन फ्री होल्ड के रूप में संपरिवर्तन किए जाने के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा कैबिनेट की बैठक में अनुमोदन किए जाने पर हर्ष व्यक्त किया गया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री जग्गी जी ने आगे बताया की कांग्रेस कार्यकाल में सिंगल टाइम गुमास्ता, विभिन्न व्यापार के लाइसेंस सरलीकरण तथा थोक व्यापार के लिए पृथक स्वतंत्र परिसर सहित अन्य क्षेत्रों में निर्णय को क्रांतिकारी कदम बताते हुए उद्योग व्यापार के लिए छत्तीसगढ़ को उत्तम अवसर देने की प्रशंसा की है। कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ, सरगुजा जिलाध्यक्ष अमित तिवारी एवं प्रदेश पदाधिकारी योगेंद्र नारंग, विजय वर्मा, सचिन अग्रवाल, नीरज शर्मा, गौतम जैन, प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित गुप्ता, प्रकाश अग्रवाल, रफीक मेमन, जितेन्द्र चंद्राकर, मोहिंदर खुराना, संगठन मंत्री विश्वसर नेगी, नन्दकिशोर, अतुल अग्रवाल,नरेन्द्र जैन, सुनील जैन, पवन इलवादी, अजय अग्रवाल, विजय जैन, हरमिंदर सिंह गुरुदत्ता, अमर परचानी, अशोक सुराना, मनोज जैन, ब्रज किशोर अग्रवाल, कैलाश सोनी, जुगलकिशोर भट्टर, राजकुमार राठी, रितेश शर्मा, मनोज अग्रवाल एवं कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ की प्रदेश के समस्त जिलों की टीम ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद देते हुए इस एतिहासिक निर्णय का स्वागत किया।

विकासखंड स्तरीय समन्यवक बैठक भैयाथान में संपन्न..

हिंद स्वराष्ट्र भैयाथान राम सुंदर सिंह : विकासखंड स्तरीय समन्यवक बैठक भैयाथान के जमड़ी बगीचा में रखा गया जिसमें सरगुजा कमिश्नर जी आर चुरेंद्र ने विकासखंड स्तरीय समस्त अधिकारी कर्मचारियों को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर बैठक आहूत की गई थी। बैठक में ग्रामीणों के समस्या निदान व योजनाओं का क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया।
मिली जानकारी अनुसार बीते शनिवार को सरगुजा के कमिश्नर जीआर चुरेन्द्र विकासखंड स्तरीय सभी अधिकारी कर्मचारी के साथ ग्राम के पटेल कोटवार की बैठक में सम्मिलित हुए इस दौरान जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी दिनों मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दौरा कार्यक्रम प्रस्तावित है सभी अधिकारी ग्रामीणों की समस्या का हर संभव समाधान करें तथा सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के क्रियान्वयन पर विशेष नजर रखें। जब जनप्रतिनिधि, समाज प्रमुख, अधिकारी, कर्मचारीयों के आपसी तालमेल व परिवार की भांति सब कार्य करेंगे तब ही योजनाओं का क्रियान्वयन आसान होगा और क्षेत्र के जनता की भला आसानी से होगी।
हमारा प्रदेश गरीब नहीं है अपितु बुराइयां अनेक है अगर लोग बुराइयों को छोड़ दें तो प्रदेश बहुत आगे चला जाएगा। महात्मा गांधी के परिकल्पना अनुसार ग्राम पंचायत स्वायत्त हो आत्मनिर्भर हो और ग्राम सभा ग्राम सरकार की तरह हो तभी लोगो का समुचित विकास,ग्राम का विकास संभव होगा।
जब कमिश्नर ने जनपद सीईओ को कहा गरीबों का सरदार

जब कमिश्नर ने जनपद पंचायत भैयाथान के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी से सरपंचों के स्थिति पंचायतों की स्वायता,आत्मनिर्भरता की जानकारी लेने लगे तब उन्होंने सीईओ को गरीबों का सरदार कहा।
इस दौरान उपायुक्त महावीर राम,प्रदेश कांग्रेस सचिव अखिलेश प्रताप सिंह,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रावेंद्र प्रताप सिंह,जनपद अध्यक्ष सुलोचनी पैकरा,जिला पंचायत सदस्य दुर्गा सारथी,नूर आलम,राजू गुप्ता, सुनील साहू,रक्षेन्द्र प्रताप सिंह,मदनेस्वर साहू,आशीष प्रताप सिंह,शांतनु सिंह,गनपत पाटिल,तहसीलदार ओपी सिंह,ऋतुराज सिंह, अंजली तिवारी, एसडीओ आरईएस राजेश कुजूर सहित काफी संख्या में जनप्रतिनिधि व अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

प्रभारी सचिव पी. दयानंद ने जिले में चल रहे विभिन्न गतिविधियों का किया मुआयना..

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर फिरोज अंसारी : जिले के प्रभारी सचिव श्री पी. दयानंद व सरगुजा कमिश्नर श्री जी. आर. चुरेंद्र ने तिलसिवां स्थित जिला लाइब्रेरी, वृद्धाश्रम, अरुणोदय कोचिंग सेंटर एवं बड़कापारा में बनाए गए कला केंद्र की व्यवस्थाओं का अवलोकन कर जायजा लिया। उन्होंने जिला लाइब्रेरी में विभिन्न विषयों हिंदी साहित्य, अंग्रेजी साहित्य, फिजिक्स, केमिस्ट्री, पॉलिटिकल साइंस, जियोग्राफी, सामान्य ज्ञान, कंप्यूटर, धार्मिक की पुस्तकें जो कि विभिन्न कैटेगरी में रखे गए हैं निरीक्षण किया। उन्होंने बुजुर्गों, दिव्यांगों एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अलग-अलग बने रीडिंग कक्ष का भी अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा, पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू, जिला पंचायत सीईओ श्री राहुल देव, एसडीएम श्री रवि सिंह, डीपीओ श्री चंद्रबेस सिसोदिया, सहित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
जिला लाइब्रेरी में सभी केटेगरी के बुक्स, बुजुर्गों एवं दिव्यांग जनों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए अलग-अलग बैठने की व्यवस्था रखी गई है। दिव्यांगों एवं बुजुर्गों के लिए कैरम, लूडो अन्य प्रकार की खेल की सुविधा उपलब्ध कराई गई है तथा प्रतियोगी परीक्षा तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गर्ल्स एवं बॉयज के लिए अलग-अलग रीडिंग रूम उपलब्ध कराई गई है। जिला लाइब्रेरी में मोटिवेशनल कक्ष, वर्चुअल ऑनलाइन क्लास की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। जिससे जिले के बिहारपुर सहित दूरदराज क्षेत्र में अध्ययनरत छात्रों को विभिन्न विषयों की विशेषज्ञ शिक्षकों के माध्यम से शिक्षा उपलब्ध किए जाने की व्यवस्था है। ई-लाइब्रेरी की सुविधा है जिससे बच्चे अपने आवश्यकता एवं जरूरत के आधार पर पाठ्य सामग्री प्राप्त कर सकते हैं। लाइब्रेरी में शौचालय, पीने के लिए आरओ एवं गार्डन की भी व्यवस्था है।
प्रभारी सचिव पी. दयानन्द एवं सरगुजा आयुक्त श्री जी.आर. चुरेन्द्र ने तिलसिवा स्थित वृद्धजनों के लिए बनाए गए स्नेह सम्बल वृद्धा आश्रम का भी अवलोकन किया जहां उन्होंने वृद्ध जनों को बेहतर सुविधा देने के लिए बनाए गए मनोरंजन कक्ष, सर्वधर्म प्रार्थना कक्ष, पुस्तकालय, अन्नपूर्णा कक्ष, बेड़ की व्यवस्था, पानी की व्यवस्था का जायजा लिया। प्रभारी सचिव ने इस दौरान स्नेह संबल वृद्धाश्रम में वृक्षारोपण किया।
उन्होंने बड़कापारा में कला एवं संस्कृति को प्रोत्साहन देने के लिए जिला प्रशासन द्वारा बनाए गए कला केंद्र का भी जायजा लिया जहां उन्होंने ग्रीन रूम, इंस्ट्रुमेंटल रूम, वोकल रूम, ड्राइंग रूम, रिकॉर्डिंग रूम में की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सूरजपुर में चल रहे अरूणोदय कोचिंग सेन्टर का भ्रमण किया। वहां पढ़ाई कर रहे बच्चों से खूब मेहनत करने उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने बच्चों से पूछा कहां से आप सब आते है इसमे कोई भैयाथान, प्रेमनगर, भटगांव जैसे स्थानों से आते है। जिला प्रशासन द्वारा किए गए अभिनव पहल की सराहना की।

सूरजपुर : पासल बाजार में बिक रहा खुलेआम शराब,,, शराब पीने बाजार में लगा शराबियों का जमावड़ा…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर फिरोज अंसारी : जिले के दुरस्त क्षेत्र चांदनी बिहारपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत पासल के पासल चौक पर सप्ताहिक बाजार लगता है। पासल, ठाढ़पाथर, देवढी, पेडारी, सहित कई ग्राम पंचायतों के लोग काफी संख्या में बाजार मैं सम्मिलित होकर अपनी आवश्यकताओं की वस्तुएं खरीदी करने आते हैं। वहीं दूसरी ओर शराबियों द्वारा जरकिन में भरकर काफी मात्रा में शराब का विक्रय कर लोगों को शराब विक्रय किया जाता है।

आपको बता दूं कि चांदनी बिहारपुर क्षेत्र में इस वर्ष काफी मात्रा में महुआ का उत्पादन हुआ है और अधिक मात्रा में महुआ होने के कारण सस्ते दाम पर महुआ मिल जाता है जिससे शराब काफी मात्रा में बनाए जा रहे हैं और लोगों को शराब सप्लाई किया जा रहा है। सप्ताहिक बाजार पासल चौक में महुआ का शराब दिनदहाड़े खुलेआम विक्रय किया जाता है और पीने वालों की लाइनें कम नहीं होती हैं। वहीं बाजार में मछली का भी विक्रय किया जाता है और मछली बनाया भी जाता है जिसे शराबी चखना के तौर पर मछली ले जाते हैं और चखना के साथ लोग अधिक मात्रा में दारू पीते हैं।

लकड़ी लेने गई महिला की प्यारे हाथी ने ली जान…

हिंद स्वराष्ट्र प्रतापपुर फिरोज अंसारी : वन परीक्षेत्र प्रतापपुर के धरमपुर सर्किल के अंतर्गत आने वाले ग्राम मदननगर गेरुआ मुड़ा में अपने बेटी के घर आई अधेड़ महिला की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतिका बालों पति मनिंदर उम्र 50 वर्ष जाति उरांव निवासी अघिना सलका के रहने वाली महिला अपनी बेटी के घर गेरवा मुडा मदननगर आई थी ग्रामीण महिलाओं के साथ पास के ही जंगल मे लकड़ी बनने गई हुई थी।
जंगल में अचानक प्यारे हाथी के चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई बाकी दो अन्य महिला जान बचाकर वहां से किसी तरह वापस अपने घर गए। कई महीने बाद एक बार फिर से हाथी के हमले से किसी व्यक्ति की मौत हुई है अचानक हुए इस हादसे से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

समिति प्रबंधक ने धान खरीदी में किसान के साथ की बड़ी गड़बड़ी,, घोर लापरवाही पर मिली सजा…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर फिरोज अंसारी : धान खरीदी में गड़बड़ी के साथ ही समिति प्रबंधक द्वारा जांच में नहीं किया गया सहयोग, 3 महीने पूर्व की गई गड़बड़ी की शिकायत के बाद मामले में की गई जांच में समिति प्रबंधक मिला दोषी
जयनगर. सूरजपुर जिले के आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित जयनगर में धान खरीदी व अन्य त्रुटियों में दोषी मानते हुए समिति प्रबंधक को निलंबित कर दिया गया है। जारी निलंबन आदेश में उप पंजीयक सूरजपुर द्वारा उल्लेख किया गया है कि वर्ष 2021-22 में धान खरीदी से संबंधित शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसकी जांच हेतु बीआर पैकरा तत्कालीन अंकेक्षण अधिकारी को निर्देशित किया गया था। जांच अधिकारी द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन में लेख किया गया है कि समिति प्रबंधक द्वारा दैनिक बही, नगद बही एवं खाता बही अपूर्ण पाई गई है तथा रासायनिक खाद स्टाफ पंजी जांच हेतु प्रस्तुत नहीं किया गया।
जांच में उल्लेख है कि धान खरीदी वर्ष 2021-22 में रामकेश्वर पिता करीमन राजवाड़े द्वारा राजस्व अमला को 19 जनवरी को 1.15 हेक्टेयर का रकबा समर्पण किया गया था। 20 जनवरी को सुबह करीब 10 बजे हल्का पटवारी नंबर 5 द्वारा श्यामलाल प्रजापति, सहायक प्रबंधक आदिम जाति सेवा सहकारी समिति जयनगर रकबा समर्पण फार्म प्रदाय कर पावती लिया पाया गया है। इसके बावजूद 20 जनवरी को श्यामलाल प्रजापति द्वारा रामकेश्वर पिता करीमन के खाते में 40 क्विंटल धान खरीदी की गई।
समिति प्रबंधक ने की घोर लापरवाही
जांच अधिकारी ने पाया कि प्रथमदृष्टया सहायक समिति प्रबंधक श्यामलाल प्रजापति द्वारा उपविधि में निर्धारित कर्तव्यों को निर्वहन करने में घोर लापरवाही की गई है। ऐसी स्थिति में समिति के प्रति अपने कर्तव्यों का समुचित ढंग से निर्वहन नहीं करने एवं वरिष्ठ अधिकारी के निर्देशों की अवहेलना करने के कारण प्राथमिक कृषि साख सहकारी सोसायटियों के संवायुक्तों हेतु जारी सेवा नियम 2018 की कंण्डिका 17 के अनुसार श्यामलाल प्रजापति सहायक प्रबंधक को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।
कंप्यूटर ऑपरेटर को समिति का वित्तीय प्रभार
जांच अधिकारी ने धान खरीदी सहित अन्य त्रुटियों की शिकायत पर जांच पश्चात समिति प्रबंधक को निलंबित करते हुए समिति का वित्तीय प्रभार कम्प्यूटर ऑपरेटर कमल सिंह को प्रदाय कर दिया है।

PACL चिटफंड कंपनी के डायरेक्टर को हरियाणा राज्य से बिलासपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, सूरजपुर समेत कई जिलों में दर्ज है एफआईआर..

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर फिरोज अंसारी : चिटफंड मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी में छत्तीसगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। चिटफंड कंपनी पीएसीएल के एक और डायरेक्टर अनिल चौधरी पिता सोहन सिंह को हरियाणा राज्य से बिलासपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है इस डायरेक्टर को पकड़ने के लिए पुलिस कई दिनों तक हरियाणा, दिल्ली, पंजाब में डेरा डाला हुआ था बता दें कि इस कंपनी के विरुद्ध सूरजपुर जिले के कई निवेशकों ने रिपोर्ट दर्ज कराई है । इस कंपनी द्वारा लगभग 24 करोड रुपए की धोखाधड़ी की गई है छत्तीसगढ़ राज्य के सूरजपुर समेत रायपुर, बिलासपुर, कांकेर, बलौदा बाजार, दुर्ग, कबीरधाम, बेमेतरा, महासमुंद एवं कोरिया जिले में भी इस कंपनी के खिलाफ अपराध दर्ज है।

error: Content is protected !!