Home Blog Page 168

सूरजपुर : रामपुर सहकारी समिति में किसान‌ के धान को रजिस्टर में किया एंट्री, परन्तु कम्प्यूटर में नहीं किया गया लोड,, किसान को हुआ लाखों रुपए का नुक़सान….कलेक्टर से की शिकायत पर कोई कार्यवाही नहीं..

हिंद स्वराष्ट्र ओड़गी फिरोज अंसारी : पूरा मामला विकासखंड के दूरस्थ गांव भवंरखोह के किसान का है। जो रामपुर सहकारी समिति के अन्तर्गत आता है। जिसमें किसान का टोकन जारी भी किया गया धान ले जाया भी गया धान भरने के लिए जूट का बोरा भी दिया गया। धान को बोरो में भरकर मजदूरों के द्वारा ऊपर चढ़ाया गया। धान की तौल रजिस्टर में भी एंट्री किया गया परन्तु समिति आपरेटर के द्वारा लापरवाही कर कम्प्यूटर में लोड नहीं किया गया। जिससे किसान को लाखों रूपए का नुक़सान हुआ है ना किसान को अभी तक धान दिया गया है ना नहीं समर्थन मूल्य पर पैसा मिला है। प्रार्थी हरकेश्वर सिंह के पिता स्व. अमरसाय आ० झरी ग्राम भंवरखोह के नाम अ.जा./ सेवा सहकारी समिति रामपुर वि.ख. ओड़गी में 1.60 हे0 भूमि का पंजीयन हुआ था प्रार्थी के पिता फौत हो चुके थे, जिसका टोकन दिनांक 31.01.2022 को था, प्रार्थी उक्त तिथि को 54.00 क्विटल धान दे चुका है। वारिसान पंजीयन हेतु प्रार्थी आवेदन दिनांक 02.02.2022 को श्रीमान् तहसीलदार महोदय ओड़गी को दिया तहसीलदार महोदय द्वारा R.I. श्री राठौर जी को दिये तब राठौर जी के द्वारा प्रार्थी को सदस्यता क्र० लिखने को कहा गया सदस्या क्र० 990 लिखकर दिया तब आर. आई. महोदय द्वारा बोला गया कि देखूगां हो जायेगा फिर प्रार्थी तीन-चार दिन तक इंतजार करते रहा परन्तु धान खरीदी अंतिम तिथी नजदीक होने के कारण बार-बार पूछ-ताछ करता रहा लेकिन अंतिम दिन तक नहीं किया गया तब प्रार्थी मजबूर होकर किसान टोल फ्री नं० 112 पर कॉल कर अपनी समस्या दर्ज कराया फिर रात 8 बजे श्रीमान् तहसीलदार महोदय ओड़गी द्वारा फोन किया गया और पुछा गया कि तुम्हारा समस्या क्या है, तब मैं अपनी समस्या बताया तब बोले कि तुम उस दिन तहसील आये थे मैं करा दिया हूँ, फिर मैं इंतजार करते रहा दिनांक 15.02.2022 को खाता चेक कराने पर पता चला कि राशि अभी तक जमा नहीं हुआ है। यदि वारिसान पंजीयन नहीं हुआ है तो सम्पूर्ण जिम्मेदारी आर.आई श्री राठौर जी की होगी और वारिसान पंजीयन हो गया है तो उस गलती की सम्पूर्ण जिम्मेदारी आपरेटर श्री सूरजीत गुप्ता आ० लखन गुप्ता दर्रीपारा, भैयाथान की होगी । वैमनस्यता वश परेशान करने के नियत से टाल-मटोल हिला-हवाला गुमराह करते हुये टोकन निरस्त किया गया है।

पीड़ित किसान ने प्रशासन से समर्थन मूल्य पर धान की राशि दिलवाने की मांग

पीड़ित ने राशि 135500 रूपये (एक लाख पैंतीस हजार पांच सौ रूपये) दोषी कर्मचारियों से दिलाई जाने की मांग की हैं। प्रार्थी के 54.00 क्विंटल धान को जानबुझ कर गलती किया गया है। प्रार्थी द्वारा दोषियों पर उचित कार्यवाही की मांग की हैं ताकि भविष्य में किसी गरीब किसान के साथ इस प्रकार की गलती न हो एक सबक मिल सकें।

कलेक्टर से की शिकायत परन्तु अभी तक कोई कार्यवाही नहीं

पीड़ित किसान ने सूरजपुर कलेक्टर डॉ ग़ौरव कुमार सिंह से लिखित रुप से शिकायत की थी। परन्तु महिने बीतने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई है।

सूरजपुर : जिले में अवैध रेत परिवहन जोरों पर…प्रशासन मौन…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर फिरोज अंसारी : भैयाथान विकासखंड अंतर्गत राजबहर में रेत का भंडारण इन दिनों जोरो पर चल रहा है।बताया जाता है कि जिले के रेणुका नदी से छठ घाट से रेत का उठाव कर ट्रेलर से लाकर रजबहर भंडारण किया जा रहा है। जिससे न सिर्फ नदी से रेत नही मिलने की आशंका छा रही है बल्कि जल स्तर भी नीचे जा रहा है लेकिन समझ से परे तो तब है जब इस सबके बाद शासन प्रशासन मौन है।
मिली जानकारी के अनुसार जिले के रेणुका नदी के छठ घाट से रेत ट्रेलर से रात्रि में परिवहन कर रजबहर में धडल्ले से भंडारण किया जा रहा है और रात्रि में ही रेत का परिवहन ट्रक से बाहर किया जा रहा है। अवैध परिवहन व ओवरलोड परिवहन से सड़कों की स्थिति भी काफी जर्जर हो गई है।शिकायतों के बाद भी शासन प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। नदियों में अवैध रूप से चल रहे ओवरलोड रेत परिवहन से जहां शासन को लाखों रुपए के रॉयल्टी का नुकसान हो रहा है, वहीं दूसरी ओर पर्यावरण को भी नुकसान पहुंच रहा है। इसके साथ ही नदियों के अस्तित्व पर भी संकट गहराता जा रहा है। बताया जाता है कि रेत व्यवसाई अंबिकापुर के हैं।

ट्रकों की होगी जांच,ओवरलोड मिले तो होगी कार्यवाही एसडीएम

इस संबंध में एसडीएम प्रकाश सिंह राजपूत ने कहा कि आपके द्वारा मामला संज्ञान में लाया गया है। ट्रकों की जांच करेंगे ओवरलोड मिले तो कार्यवाही भी होगी।

प्रदेश सचिव शैलेंद्र प्रताप सिंह एवं सभापति सरला सिंह ने दिव्यांग को प्रदान की ट्राई साइकल

प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव शैलेंद्र प्रताप सिंह तथा सभापति महिला बाल विकास ज़िला पंचायत सदस्य सरला सिंह ने लखनपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत लोसंगी के दिव्यांग को समाज कल्याण विभाग से ट्राईसाइकल उपलब्ध कराया ,दिव्यांग व्यक्ति काफ़ी दिनों से परेशानियों का सामना कर रहा था .इस दौरान ज़िला पंचायत अध्यक्ष मधु सिंह ,ज़िला पंचायत सदस्य अनीमा ,उप संचालक समाज कल्याण के के राय सहित ग्रामवासी मौजूद रहे ।

नव पदस्थ कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा ने किया पदभार ग्रहण…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : गुरुवार को जिले की नई कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया। उनके यहां पहुँचने पर स्थानांतरित कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने उनका पुष्पगुच्छ से स्वागत किया तत्पश्चात उन्होंने सूरजपुर कलेक्टर के रूप में सुश्री इफ्फत आरा को जिले की कमान सौंपी और जिले के सम्बंध में उन्हें जानकारी दी। ज्ञात हो कि पिछले दिनों राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों की नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया था। जिसके तहत जिले के कलेक्टर गौरव कुमार सिंह को जहाँ मुंगेली का कलेक्टर बना कर भेजा गया वही उनकी जगह पर सुश्री इफ्फत आरा को सूरजपुर कलेक्टर के पद पर पदस्थ किया गया। 2012 बैच की आईएएस सुश्री आरा इसके पूर्व महानिरीक्षक, पंजीयन एवं मुद्रांक थीं। पदभार ग्रहण के दौरान आईएएस जिला पंचायत सीईओ राहुल देव एवं वनमण्डलाधिकारी मनीष कश्यप आदि उपस्थित थे।

भाजपा सरगुजा का प्रतिनिधि मंडल परसा के प्रभावित क्षेत्रों का करेगा दौरा…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड अंतर्गत परसा कोयला खदान शुरू करने के लिए अंतिम मंजूरी मिलने के बाद वन विभाग ने इस क्षेत्र में पेड़ों की कटाई शुरू कर दी है, सरगुजा जिले में विस्तारित परसा कोयला खदान के लिए 841.538 हेक्टेयर वन भूमि के गैर वानिकी उपयोग की मंजूरी मिलते ही पेड़ों की अंधाधुंध कटाई किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में निवासरत ग्रामीणों के समक्ष गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है, कटाई की खबर सुनते ही सालही, हरिहरपुर, फत्तेपुर एवम् घाटबर्रा क्षेत्र के ग्रामीण वहां पहुंच कर इसका घोर विरोध कर रहे हैं, ग्रामीणों का आरोप है कि इस विषय पर उनको जानकारी नहीं दी गई और ना ही उनसे सहमति ली गई है ।
उक्त प्रभावित क्षेत्र में ग्रामीणों के सामने उत्पन्न संकट के मद्देनजर ग्राम वासियों की भावना एवं समस्याओं से अवगत होने 30 अप्रैल दिन शनिवार को भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह के नेतृत्व में भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल जिसमे पूर्व सांसद कमलभान सिंह, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी, प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह देव, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंह मेजर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारत सिंह सिसोदिया, जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता, जिला मंत्री राधेश्याम सिंह ठाकुर, उदयपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल सिंह लखनपुर मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रभावित क्षेत्र का दौरा करेंगे तथा वस्तु स्थिति एवम् ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत होंगे।

अम्बिकापुर : शासकीय हाई स्कूल गांधीनगर अब बनेगा उत्कृष्ट विद्यालय…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गांधीनगर का उन्नयन अब स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय में होगा। कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने गुरुवार को विद्यालय परिसर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गांधीनगर का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय के दर्ज संख्या सहित पदस्थ शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक स्टाफ की जानकारी ली एवं विद्यालय के वर्तमान अधोसंरचना का सूक्ष्म निरीक्षण किया। उन्होंने बेहतर स्कूल संचालन के लिए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।
कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान प्रयोगशाला, हॉल सहित समस्त कक्षों का एवं विद्यालय में स्थित अन्य समस्त संसाधनों की जानकारी ली। कलेक्टर ने गांधीनगर परिसर को शैक्षणिक परिसर के रूप में व्यवस्थित एवं उन्नयित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए इस परिसर को उत्कृष्ट आत्मानन्द हिन्दी माध्यम विद्यालय हेतु उपयुक्त बताया। उन्होंने प्राथमिक विद्यालयगांधीनगर एवं डाईट छात्रावास एवं परिसर में स्थित माध्यमिक शिक्षा मण्डल कार्यालय का भी सूक्ष्म निरीक्षण किया एवं छत्तीसगढ़ शासन के मंशानुरूप आत्मानन्द उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय के संचालन हेतु परिसर को उन्नत करने के निर्देश शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दिये। इसके साथ ही पूर्ण सुविधा के साथ अस्तित्व में आये इस हेतु आवश्यक प्रस्ताव एवं कार्ययोजना यथाशीघ्र तैयार करने के निर्देश दिये।
इस दौरान कमिश्नर नगर निगम श्री विजय दयाराम के., जिला शिक्षा अधिकारी डॉ० संजय गुहे सहित नगर निगम एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

कल्याणपुर जंगल हत्याकांड की गुत्थी सुलझी,, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

हिंद स्वराष्ट्र समाचारपत्र लटोरी सुरजपुर कल्याणपुर में हुए युवती के हत्या मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है, मिली जानकारी के अनुसार युवती की हत्या करने वाला हत्यारा परमेश्वर नाम का एक व्यक्ति है जिसका मृतिका के साथ प्रेम प्रसंग होने की बात सामने आ रही है। परमेश्वर से जब इस मामले पर पूछताछ की गई तो उसने बताया कि कुछ माह पहले मृतिका से उसकी पहचान हुई थी और यह पहचान प्रेम प्रसंग में बदल गई थी। परमेश्वर के घर वालों ने उसका विवाह किसी और लड़की से तय कर दिया था इस बात का पता चलने पर मृतिका युवती परमेश्वर से मिली और किसी और से विवाह ना करें कि बात कही तथा विवाह करने की स्थिति में पुलिस केस करने की धमकी दी, मृतिका युवती के द्वारा परमेश्वर का विवाह जिस परिवार में तय हुआ था उन्हें अपने प्रेम संबंध के बारे में बताया जिससे लड़की के परिजनों ने परमेश्वर से विवाह तोड़ दिया था लेकिन कुछ दिनों के बाद पुनः उसी लड़की से परमेश्वर का विवाह तय हो गया था जिसकी जानकारी मृतिका युवती को लगी जिस पर युवती ने परमेश्वर से विवाह करने हेतु दबाव डाला तथा न करने की स्थिति में पुलिस तक जाने की बात कही जिससे परेशान होकर परमेश्वर ने मृतिका युवती को रास्ते से हटाने की सोची तथा मृतिका को अंबिकापुर से दिनांक 18/04/2022 को कल्याणपुर के जंगल में लाया जहां योजनाबद्ध तरीके से युवती पर धारदार हथियार से पेट और गले पर हमला किया तथा फावड़ा से सिर में जोरदार प्रहार करके युवती को मौत के घाट उतार दिया। हत्या करने के बाद परमेश्वर ने पास में ही स्थित गड्ढे में युवती की लाश को गाड़ दिया जिसके बाद वह मौके से फरार हो गया। आरोपी परमेश्वर चौकी लटोरी,अखोराकला घाघीटिकरा करने वाला है, आरोपी की निशानदेही में पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियारों को जप्त कर लिया है।

अम्बिकापुर : कलेक्टर सरगुजा के आंखों में धूल झोंक उप संचालक पशु विभाग ने पशु तस्करों को बनाया पशु व्यापारी…..

हिंद स्वराष्ट्र प्रशान्त पाण्डेय अम्बिकापुर : संभाग में पशु विभाग की गड़बड़ी का एक मामला आया है जिसमे पशु विभाग की बड़ी चोरी पकड़ी गई है। मामला पशु व्यापार की आड़ में पशु तस्करी से जुड़ा हुआ है। पशु विभाग अम्बिकापुर ने इस अंदाज में कुछ पशु तस्करों को पशु व्यापारियों का लाइसेंस बाटा है कि उसका कोई हिसाब पशु विभाग के पास भी नही है। बेहिसाब तरीके से लाइसेंस बाटने के चक्कर में पशु विभाग इतना उतावला हो गया था की उसने किसी बात की जांच की आवश्यकता भी महसूस नहीं की।
दरअसल प्रशान्त पाण्डेय द्वारा आरटीआई के माध्यम से कलेक्टर सरगुजा कार्यालय से रजिस्टर्ड पशु व्यापारियों की सूची मांगी, जवाब में पशु विभाग ने जानकारी के 9 पन्नो के होने की बात कहते हुए 18 रुपए के चालान पेश करने की बात कही। शुल्क जमा की गई तो पशु विभाग द्वारा 9 पन्नो की जानकारी प्रदान की गई। विभाग द्वारा दिए गए नौ पशु व्यापारियों की सूची में दो पशु व्यापारी रैयुफ कुरैशी और सलीम कुरैशी ऐसे थे जिनको समान वाहन क्रमांक सीजी15 एसी 5545 और सीजी 15 एसी 5546 की दो गाड़ियों का लाइसेंस दे दिया गया और ताज्जुब की बात यह थी की जिन गाड़ी नंबरों का लाइसेंस पशु विभाग सरगुजा द्वारा रैयुफ कुरैशी और सलीम कुरैशी को दी गई थी वह गाड़ी सीजी 15 एसी 5545 इकबाल कुरैशी के नाम पर रजिस्टर्ड हैं और इकबाल कुरैशी का नाम पशु व्यापारी के रूप में सूरजपुर में पहले से ही दर्ज है ऐसे में सवाल यह उठता है कि तीन अलग-अलग लोगों को एक ही गाड़ी का लाइसेंस दे देना कहीं ना कहीं किसी बड़े साजिश को दर्शाता है। मामले में ट्विस्ट तब आता है जब हिंद स्वराष्ट्र द्वारा इस घोटाले की जानकारी कलेक्टर सरगुजा तक पहुंचाई जाती है तब कलेक्टर सरगुजा द्वारा तत्काल इन दोनों व्यापारियों पर 420 का केस दर्ज कराने का आदेश दे दिया जाता है और जाली दस्तखत से फर्जी दस्तावेज बनाए जाने की खबर प्रकाशित करवा दी जाती है ऐसे में सवाल यह उठता है कि जब दस्तखत जाली है तो सिर्फ और सिर्फ इन दोनों पशु व्यापारियों का ही लाइसेंस क्यों निरस्त किया गया बाकी के साथ पशु व्यापारियों के लाइसेंस में भी सेम दस्तखत हैं तो उनका लाइसेंस निरस्त क्यों नहीं किया गया?

अब ऐसे में सवाल उठता है की जब 2 लोगों के लाइसेंस फर्जी थे और उसमे कलेक्टर के हस्ताक्षर भी फर्जी थे वो कागजात पशुविभाग के ऑफिस में कैसे जमा हुए??और आरटीआई के माध्यम से जब इस विषय में जानकारी मांगी गई तो फिर उन फर्जी दस्तावेजों को पशु विभाग ने सत्यापित करके अपने उपसंचालक नरेंद्र सिंह से हस्ताक्षर करा कर उपलब्ध कैसे कराई? यह सोचने का विषय नही है बस समझने का विषय है की इसमें किसी बड़ी मिलीभगत की गई है और इसमें बड़े लेनदेन की भी संभावना है!!

अगर लाइसेंस फर्जी थे तो पशु विभाग ने आरटीआई के माध्यम से सत्यापित करके कैसे दिया

इस पूरे मामले में एक सवाल है जो अत्यंत महत्वपूर्ण है की अगर सलीम कुरैशी और रैयूफ कुरैशी के लाइसेंस फर्जी थे और वो दोनो इस लाइसेंस का बार बार फर्जी तरीके से उपयोग कर रहे थे तो फिर उन दस्तावेजों को पशु विभाग में जमा कैसे कराया गया? फर्जी दस्तावेज पशु विभाग में जमा हुए कैसे यह सोचने का विषय है। यदि लाइसेंस फर्जी थे तो पशु विभाग को आरटीआई में उन दस्तावेजों को सत्यापित प्रतिलिपि के माध्यम से देना ही नही चाहिए था और यदि पशु विभाग ने उन दस्तावेजों को आरटीआई में सत्यापित करके दिया है तो वह दस्तावेज फर्जी कैसे हुआ?

पोल खुली तो पशु विभाग ने भेजा संशोधित लिस्ट

जब इस मामले में पशु विभाग की पोल खुली तो पशु विभाग के पैरों तले जमीन ही खिसक गई और आनन–फानन में पशु विभाग ने 2 लाइसेंस को फर्जी बताते हुए उन्हें हटाकर 7 पन्नो की जानकारी बिना मांगे आवेदक के पते में भेज दी। इस बात से यह अंदाजा लगाया जा सकता है की पशु विभाग में फर्जीवाड़ा कैसे चरम सीमा पर है क्योंकि अगर जानकारी गलत थी और 7 पन्नो की थी तो आवेदक से 14 रुपए लिए जाने थे ना की 18 रुपय पर पहले पशु विभाग ने 9 पन्नो की जानकारी बोलकर 18 रुपए मांगे बाद में जब पोल खुलने लगी तो 7 पन्नो की जानकारी बिना मांगे संशोधित सूची के नाम पर भेज दी।

जानकारी 7 पन्नो की थी तो 9 पन्नो की बताकर 18 रुपए क्यों लिए,क्या खुदको नही थी जानकारी या गलती से भेज दी जानकारी।

जब जानकारी 7 पेज की थी तो फिर आरटीआई के जवाब में 9 पेज बताकर 18 रुपए क्यों मांगे गए,क्या पशु विभाग को यह अंदाजा नहीं था की उनके इस लाइसेंस की जानकारी कोई आरटीआई के माध्यम से मांग सकता है या पशु विभाग को यह लगा ही नहीं था की कभी उनके इस फर्जीवाड़े का कभी उजागर भी होगा।

बिना मांगे क्यों दी संशोधित जानकारी

जब पहले ही 9 पन्नो की जानकारी दी जा चुकी है तो फिर संशोधित 7 पन्नो की जानकारी पशु विभाग ने क्यों दी यह सोचने का विषय है और इस बात की जानकारी तो पशु विभाग ही दे सकता है लेकिन पशु विभाग के उपसंचालक नरेंद्र सिंह हमेशा टाल मटोल करते रहे और उन्होंने इस मामले में अपना स्पष्टीकरण नही दिया।

क्या पशु विभाग के संरक्षण में हो रहा है पशु तस्करी

अब पशु विभाग के इस घोटाले को देखते हुए यह कहना गलत नही होगा की पशु विभाग के संरक्षण से गौ तस्करों को बल मिल रहा है और पशु विभाग की सहायता से पशु तस्कर पशु व्यापारी बनकर अपना काम और आसानी से कर रहे हैं। आपको बता दें कि कुछ महीने पूर्व प्रतापपुर के गौ रक्षकों द्वारा एक गाड़ी पकड़ी गई थी जिसने 20 से 25 नग पशु थे और जब गौ रक्षकों द्वारा गाड़ी को पुलिस को सौंपा गया था तो रैयूफ कुरैशी द्वारा अपने इसी लाइसेंस का इस्तेमाल करते हुए पशुओं और गाड़ी को छुड़ाया गया था। न जाने ऐसे ही कितने पशुओं की तस्करी इस फर्जी पशु व्यापारियों द्वारा की गई होंगी। अगर हिंद स्वराष्ट्र इस मामले में दखल नहीं देता तो पशु तस्करी का यह खेल पता नही कब तक चलता रहता।
अब देखना है की पशु विभाग इस मामले में अपने विभाग में क्या लीपापोती की कार्यवाही करके अपना पल्ला झाड़ता है या अपने बड़े कारनामों के चलते इस बात से उनके कान में जूं तक नहीं रेंगेगा।

कल्याणपुर जंगल मे मिली युवती की लाश,, हत्या के बाद जंगल में दफनाया शव…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर फिरोज अंसारी : कल्याणपुर जंगल मे सोमवार देर शाम 24 वर्षीय युवती का सड़ा–गला शव पुलिस ने बरामद किया है । लटोरी पुलिस ने बताया कि कल्याणपुर जंगल का बीट गार्ड कोस प्रसाद राजवाड़े आ. अतिबल राजवाड़े सोमवार को ड्यूटी के दौरान जंगल गया था जहां से असहनीय बदबू आने की वजह से किसी शव के जंगल मे होने की जानकारी उसने लटोरी पुलिस को दी।सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने पाया कि किसी व्यक्ति  का शव दफनाया हुआ है जिसका केवल हाथ दिखाई दे रहा है, इसके बाद पुलिस ने शव को रात भर अपने पहरे में रखा और आज मंगलवार को एफएसएल व डॉग स्क्वायड के साथ पुलिस के उच्च अधिकारियों की उपस्थिति में शव को कब्र से बाहर निकलवा कर पीएम पंचनामा की कार्यवाही पूरी कराई। इस दौरान पुलिस ने जिले सहित सीमावर्ती थानों से गुम इंसान की पता तलाश की तो पता चला कि गांधीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़ेसा की 24 वर्षीय युवती क्रांति सिंह आत्मज घूर साय पिछले करीब आठ दिनों से लापता है जिसका परिजनों ने गांधीनगर थाना में गुम इंसान का मामला भी दर्ज कराया था। पुलिस ने शंका के आधार पर मंगलवार को क्रांति सिंह के परिजनो को मौके पर तलब कर उसकी शिनाख्त कराई तो परिजनों ने उसकी पहचान क्रांति सिंह के रूप में की है। मौके पर शव पंचनामा पीएम उपरांत पुलिस ने बॉडी परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने मामले में अज्ञात आरोपियो के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

अम्बिकापुर : परीडा हॉस्पिटल में गर्भवती महिला की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : शहर के एक नामी प्राइवेट हॉस्पिटल परीडा हॉस्पिटल में कल दोपहर एक गर्भवती महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। दरअसल चिरमिरी निवासी अंजना जयसवाल कुछ दिन पहले परीडा हॉस्पिटल जांच करवाने आई थी, जहां डॉक्टर द्वारा उसे बताया गया कि बच्चे के आहार नाल से भोजन सप्लाई नहीं हो पा रही हैं इसलिए गर्भपात करवाना होगा। जिसके बाद महिला गर्भपात करवाने 25/04/22 को अस्पताल पहुंची जहां डॉक्टरों द्वारा उसे गोलियां दी गई लेकिन गर्भवती महिला दर्द को बर्दाश्त नहीं कर पा रही थी इसीलिए डॉक्टरों द्वारा उससे ऑपरेशन के द्वारा गर्भपात करवाने का सुझाव दिया। डॉक्टरों की सुझाव को मानकर महिला कल दोपहर गर्भपात करवाने पुनः अस्पताल पहुंची। जहां उसे ऑपरेशन थिएटर में ले जाया गया और इंजेक्शन लगाया गया इसके बाद करीब 2:30 बजे डॉक्टरों द्वारा महिला की हालत नाजुक होने की जानकारी परिजनों को दी गई इसके कुछ देर बाद वहां मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंची जिसके बाद परिजनों को बताया गया कि महिला की मौत हो चुकी है। महिला की मौत की खबर सुनने के बाद परिजनों द्वारा अस्पताल में जमकर हंगामा किया गया लेकिन प्रशासन द्वारा पोस्टमार्टम करवाकर मामले की जांच के आश्वासन के बाद परिजन शांत हुए। आज महिला का पोस्टमार्टम जिला चिकित्सालय में किया जा रहा है जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा की महिला की मौत डॉक्टर की लापरवाही से हुई या अन्य कारण से।

तमिलनाडु में हादसा, रथयात्रा में करंट से 2 बच्चों समेत 11 की मौत..

हिंद स्वराष्ट्र : तमिलनाडु के तंजावुर जिले के एक मंदिर में बुधवार सुबह रथयात्रा जुलूस के दौरान करंट लगने से कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में 2 बच्चे भी शामिल हैं. पुलिस ने कहा कि यह घटना उस समय हुई जब लोग मंदिर की पालकी पर खड़े थे, पालकी कालीमेडु के अप्पर मंदिर में एक हाई-ट्रांसमिशन लाइन के संपर्क में आ गई. अधिकारियों ने कहा कि मंदिर की पालकी को मोड़ने के समय ओवरहेड लाइन के संपर्क में आने के कारण यह भीषण हादसा हुआ.

अधिकारियों ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि मारे गए लोगों में दो बच्चे भी शामिल हैं साथ ही गंभीर रूप से झुलसे तीन सहित 15 लोगों को इलाज के लिए तंजावुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है. तिरुचिरापल्ली के मध्य क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक वी बालकृष्णन ने हादसे को लेकर कहा है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है.

तमिलनाडु में हुई घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर दुख जताया है. पीएमओ की तरफ से किए गए ट्वीट में लिखा गया है कि तमिलनाडु के तंजावुर में हुए हादसे से गहरा दुख हुआ. इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं मुझे उम्मीद है कि दुर्घटना में घायल लोग जल्द ही ठीक हो जाएंगे.

बताते चलें कि घटना का एक वीडियो सामने आया है जिसमें साफ तौर पर देखा गया है कि लाइव तार के संपर्क में आने से रथ पूरी तरह से नष्ट हो गया. मालूम हो कि हर साल तमिलनाडु में वार्षिक रथ उत्सव में बड़ी संख्या में भक्त भाग लेते हैं.

अक्षय तृतीया पर भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा हेतु ब्राह्मण समाज की बैठक हुई संपन्न…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : सर्व ब्राह्मण समाज सरगुजा द्वारा हर साल अक्षय तृतीया के दिन भगवान परशुराम की शोभायात्रा का आयोजन किया जाता है जिसमें शहर के सभी ब्राह्मण परिवार हिस्सा लेते हैं। इस भव्य शोभायात्रा के कार्यक्रम हेतु सर्व ब्राह्मण समाज सरगुजा की बैठक आज दिनांक 26 अप्रैल 2022 को, परशुराम मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई। जिसमें शहर के ब्राह्मणों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
समाज के अध्यक्ष कौशलेंद्र पांडेय ने बताया कि विगत कुछ वर्षों से कोविड संक्रमण के कारण शोभा यात्रा नहीं हो पा रही थी परंतु इस वर्ष भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा का कार्यक्रम 3 मई को रखा गया है। साथ ही उन्होंने बताया की इस शोभायात्रा में ब्राह्मण समाज के हर वर्ग का भरपूर सहयोग मिल रहा है। सर्व ब्राह्मण समाज सरगुजा के सचिव विकास पांडेय ने बताया कि शोभायात्रा के दिन ब्राह्मण समाज द्वारा एकत्र होकर शहर में एक भव्य रैली का आयोजन किया जाएगा जिसमें महिला युवा बुजुर्ग सभी वर्ग एक साथ मिलकर रैली की शोभा बढ़ाएंगे। आज की बैठक में प्रमुख रूप से श्री आर एन अवस्थी , कौशलेंद्र पांडेय, सत्येन्द्र तिवारी, चंद्रसेन तिवारी, आनंद अवस्थी आलोक दुबे, पी के मिश्रा, सुजीत चतुर्वेदी,विश्वजीत भारद्वाज,विनोद तिवारी , मंटू पाठक, वीरेंद्र दुबे, राजेश तिवारी , श्रीमती वसुधा तिवारी, स्मिता तिवारी, माधुरी दुबे, अनुभा डबराल,विकास पांडेय, दीपक मिश्रा, चंदन शुक्ला, लड्डू तिवारी, मनोज तिवारी,अनुज दुबे, विश्वाश तिवारी, महेंद्र पांडेय ,अजय तिवारी, महेंद्र उपाध्याय, प्रकाश मनी त्रिपाठी,अशोक पाण्डेय व दीपू पांडेय , सानू तिवारी , प्रियम पांडेय, ऋषभ पांडेय, रवि पांडेय, हर्ष पांडेय, सौरभ मिश्रा, प्रसुन्न दुबे, रौनी मिश्रा, यश पांडेय, कार्तिक तिवारी, शिवम् शर्मा व हनी पांडेय अन्य विप्र जन उपस्थिति थे।

विश्रामपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही 2.5 टन अवैध कोयला परिवहन करते दो गिरफ्तार

सुरजपुर हिंद स्वराष्ट्र समाचारपत्र फिरोज अंसारी अवैध कोयला कारोबार पर रोक लगाने को लेकर थाना विश्रामपुर की पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 17500 रूपये कीमत के कोयला व परिवहन में प्रयुक्त पिकअप वाहन जप्त कर 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री राजेश अग्रवाल ने जिले के थाना-चौकी प्रभारियों को अवैध कारोबार पर सतत निगाह रखते हुए कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे।
सोमवार को थाना प्रभारी विश्रामपुर को मुखबीर से सूचना मिला कि रेहर गायत्री खदान से पिकअप वाहन में दो व्यक्ति चोरी का कोयला लेकर कुरूवां जा रहे है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर व सीएसपी जे.पी.भारतेन्दु के मार्गदर्शन में सोमवार की रात्रि में कुरूवां मोड़ में घेराबंदी कर पिकअप वाहन क्रमांक यूपी 64 टी 3402 को रोकवाया गया जिनमें 2 व्यक्ति महेन्द्र प्रताप सिंह पिता बाबुलाल निवासी पोड़ी, थाना सूरजपुर एवं दिनेश सिंह पिता नेतराम निवासी पोतका, थाना उदयपुर मिले। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें कोयला लोड़ पाया गया, कोयला परिवहन संबंधी दस्तावेज की मांग करने पर कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जो कोयला चोरी का होने की पूर्ण अंदेशा पर धारा 41(1-4) जा.फौ./379 भादवि के तहत कार्यवाही करते हुए ढाई टन कोयला कीमत 17500/- रूपये एवं पिकअप वाहन जप्त कर दोनों को गिरफ्तार किया गया। कार्यवाही में ट्रेनी आईपीएस संदीप कुमार पटेल, थाना प्रभारी विश्रामपुर शिवकुमार खुटे, प्रधान आरक्षक आनंद कुमार सिंह, अविनाश सिंह, विकास सिंह, आरक्षक अकरम मोहम्मद व रविशंकर पाण्डेय सक्रिय रहे।

लो वोल्टेज से परेशान ग्रामीणों ने भाजयुमो के साथ मिलकर किया सड़क जाम

विभागीय अधिकारी के लिखित आश्वासन पर माने ग्रामीण
फिरोज अंसारी हिंद स्वराष्ट्र समाचारपत्र
दतिमा मोड़- एक तरफ़ जहां गर्मी अपना तेवर दिखा रहा है तो वहीं दूसरी ओर लो-वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे ग्राम पंचायत राई (असनापारा) के ग्रामीणों ने भाजपा युवा मोर्चा उपाध्यक्ष अनूप जायसवाल, अजजा मोर्चा अध्यक्ष धर्मपाल पैकरा, किसान मोर्चा महामंत्री पारस पैकरा के नेतृत्व व भाजपा अध्यक्ष सुभाष राजवाडे, किसान नेता सुनील साहू, भाजपा महामंत्री रमेश गुप्ता की उपस्थिति में दतिमा से होकर गुजरने वाली लटोरी मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। बता दे कि आधा घण्टे तक सड़क जाम रही। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को लिखित आश्वासन दिए। जिसके बाद चक्काजाम हटाया गया और वाहनों का अवागमन शुरू हो सका। जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर भैयाथान ब्लाक के राई (असनापारा) में लंबे समय से लो-वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों ने लो-वोल्टज की समस्या से विद्युत विभाग के अधिकारियों को और पूर्व में भाजपा युवा मोर्चा उपाध्यक्ष अनूप जायसवाल के द्वारा अनुविभागीय अधिकारी के माध्यम से कलेक्टर को लिखित रूप से अवगत कराया था व सप्ताह भर के भीतर किसी प्रकार का सुनवाई नही होने पर आंदोलन की चेतावनी दी थी जिसके बाद भी समस्या का हल निकल सका, लेकिन इसके बाद भी लो-वोल्टेज की समस्या जस की तस बनी रही। इससे परेशान ग्रामीणों ने सोमवार को गांव लटोरी जाने वाली सड़क पर चक्काजाम कर दिया और मार्ग में लंबा जाम लग रहा। चक्का जाम के दौरान प्रशासन से तहसीलदार अंकिता तिवारी, जेई भटगांव संजय कुमार पटेल, सीएसपी जेपी भारतेंदु, ट्रेनी आईपीएस संदीप पटेल, शिव कुमार खुटे, चौकी प्रभारी करंजी संजय गोस्वामी की टीम मौजूद रही।

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में एक साल से लो वोल्टेज की समस्या है। बिजली से चलने वाले उपकरण लो-वोल्टेज के कारण खराब हो रहे हैं। जिससे परेशान होकर हमें चक्काजाम करने के लिए मजबूर होना पड़ा है। गांव के निवासी भाजपा युवा मोर्चा उपाध्यक्ष अनूप जायसवाल ने बताया कि लो-वोल्टेज के कारण ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लो-वोल्टेज के कारण खेतों में लगे बोर पंप नहीं चलते हैं, जिससे खेतों में लगी फसल भी सूखने लगी है। इस समस्या को लेकर पहले भी विद्युत विभाग अवगत कराया गया था, लेकिन समस्या का निराकरण नहीं किया गया और न ही ट्रांसफार्मर लगाई गई। आधे घण्टे चक्का जाम के बाद मौके पर पहुचे जेई संजय कुमार पटेल ग्रामीणों की समस्या सुनी और जल्द ही समस्या का निराकरण करने का लिखित आश्वासन दी गई। जिसके बाद जाम हटाया जा सका।

इस दौरान मुख्य रूप से उपस्थित भाजयुमो जिला मंत्री संतलाल प्रजापति, सरपंच ग्राम राई दुर्गा पैकरा, मंत्री जयप्रकाश यादव, तुलेश्वर राजवाडे, राजेश पैकरा, जगदीश पैकरा, भोला यादव, संजय देवांगन, ललित राजवाडे, भाजयुमो मीडिया प्रभारी राजेन्द्र पाटले, खेलसाय,रामचंद्र जायसवाल, लक्ष्मी पैकरा,पूरन राजवाडे, भाजयुमो के रोहित जायसवाल, विनय यादव, भोला पैकरा, लाली पैकरा, राजेश राजवाडे, रमेश पैकरा, संतोष राजवाडे,जय सिंह, अतवार पैकरा, नंदा पैकरा, वीर साय पैकरा, अनुज पैकरा, मेघनाथ पैकरा, रामेश्वर पैकरा, शिवप्रसाद पैकरा, राजलाल पैकरा, लालजीत पैकरा, समेलाल,चितम्बर पैकरा, रितेश पैकरा, गोवर्धन पैकरा, हरकलाल पैकरा, ओमप्रकाश, कैलाश पैकरा सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

बिग ब्रेकिंग : पुलिस विभाग में बड़ी सर्जरी 318 TI,SI,ASI व आरक्षकों के तबादले…

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : पुलिस स्थापना बोर्ड ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से 318 पुलिसकर्मियों के तबादले किए हैं।

देखे लिस्ट:

जागरूकता रैली के माध्यम से मलेरिया के रोकथाम की दी गई जानकारी

हिंद स्वराष्ट्र समाचारपत्र अम्बिकापुर सोमवार को विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर मलेरिया के रोकथाम के लिए जन जागरूकता के कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। इस अवसर पर महापौर डॉ अजय तिर्की एवं सीएमएचओ डॉ पीएस सिसोदिया ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नर्सिंग प्रशिक्षणार्थियों द्वारा अम्बिकापुर शहर में जागरूकता रैली निकाली गई।
सभा कक्ष मंथन में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मलेरिया रोग के बारे में महापौर डॉ. अजय तिर्की, जिला मलेरिया अधिकारी श्री राजेश गुप्ता, जिला क्षय अधिकारी डॉ. शैलेन्द्र गुप्ता आदि ने सभा को सम्बोधित किया।
महापौर डॉ. अजय तिर्की ने अपने सम्बोधन में अम्बिकापुर शहर को स्वच्छ एवं मच्छर मुक्त शहर बनाने की अपील की गई। इस अवसर पर उपस्थित सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ता, कार्यालय कर्मचारी एवं उपस्थित अतिथियों को शपथ दिलाई। साथ ही नुक्कड़ नाटक, गीत संगीत के माध्यम से स्लम एरिया के लोगों को मलेरिया के रोकथाम हेतु प्रचार प्रसार के माध्यम से जागरूक किया गया।

अनाथ व दिव्यांग बच्चों को मिलेगा एकलव्य विद्यालयों में प्रवेश

अम्बिकापुर हिंद स्वराष्ट्र समाचारपत्र आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त श्री जे.आर. नागवंशी ने बताया है कि जिले में संचालित एकलव्य आदर्श विद्यालयों में सत्र 2022-23 के लिए प्रवेश दिया जा रहा है। चयन परीक्षा में सम्मिलित ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने वामपंथ उग्रवाद में अपने माता-पिता को खो दिया है उन्हें व जिले के अनुसूचित वर्ग के दिव्यांग बच्चों को 28 अप्रैल 2022 तक प्रवेश दिया जाएगा। इस संबंध में इच्छुक विद्यार्थी कलेक्टोरेट परिसर स्थित सहायक आयुक्त कार्यालय से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। ज्ञातव्य है कि उन्हें प्रावधानिक आरक्षण सीट पर प्रवेश दिया जाएगा।

बूथ पर जाएं तो पार्टी के लिए जूझने व संघर्ष करने वाले कार्यकर्ताओं को नेता बना कर आएं- रामविचार नेताम…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : भाजपा साइबर कार्य विस्तारक योजना के तहत आज भाजपा कार्यालय संकल्प भवन में अंबिकापुर विधानसभा के शक्ति केंद्र विस्तारको का प्रशिक्षण वर्ग राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम के मुख्य आतिथ्य तथा सरगुजा भाजपा जिला प्रभारी ज्योतिनंद दुबे के विशिष्ट आतिथ्य, भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह की अध्यक्षता एवम भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी, वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर, प्रदेश कार्य समिति सदस्य भारत सिंह सिसोदिया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य फुलेश्वरी सिंह व अरुणा सिंह, वरिष्ठ नेता त्रिलोक कपूर कुशवाहा की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर शक्ति केंद्र विस्तारको को प्रशिक्षण देते हुए मुख्य वक्ता श्री नेताम ने कहा कि विस्तारक अपने कार्य को लेकर जब बूथ पर जाएं तो पार्टी के लिए जूझने व संघर्ष करने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित करें और उन्हें उस क्षेत्र का नेता बना कर आएं, क्योंकि बूथ पर कार्य करने वाला कार्यकर्ता ही सर्वोपरि होता है, ऐसे बूथ स्तर के कर्मठ कार्यकर्ताओं के कारण ही उत्तर पूर्वी क्षेत्र के चुनाव में भाजपा न केवल जीती है बल्कि इतिहास भी बनाई है।
आगे उन्होंने कहा कि गांव गांव में कांग्रेस पार्टी के लोग गुंडागर्दी कर दहशत बनाए हुए हैं, उनके खिलाफ कोई खड़ा हो यह उन्हें बर्दाश्त नहीं, ऐसी जगहों पर हमारे विस्तारक जा कर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ खड़े हों तथा उनकी ताकत बनें।
इस अवसर पर बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला प्रभारी ज्योतिनंद दुबे ने कहा कि माननीय कुशाभाऊ ठाकरे जी की जन्म शताब्दी वर्ष में सभी कार्यकर्ताओं को 100 घंटा बूथ पर देना है, संगठन की कार्य योजना अनुसार 10 दिनों तक शक्ति केंद्र पर कार्य करना है, आगे उन्होंने विस्तारकों की कार्ययोजना को समझाते हुए बताया कि विस्तारकों को बूथ कमेटी का सत्यापन, पन्ना प्रमुखों का गठन सहित प्रदेश के प्रोफार्मा के अनुसार डाटा भरना है साथ हीं केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों की बैठक तथा जन चौपाल आयोजित कर बूथों को सक्रिय करना है।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने अपने स्वागत उद्बोधन में कहा कि स्वर्गीय कुशाभाऊ ठाकरे जन्म शताब्दी वर्ष में कार्य विस्तार व बूथ को जीवंत करने के दृष्टिकोण से शक्ति केंद्र विस्तारकों को बूथ में भेजा जा रहा है, बूथों की मजबूती के लिए 10=10 का समय विस्तारकों को देना है, सरगुजा जिले में बड़ी संख्या में विस्तारक इस कार्य को सम्पन्न करने आगे आए हैं भाजपा सरगुजा इनका अभिनंदन करती है।
बैठक में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी व परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को छत्तीसगढ़ में सड़कों का जाल बिछाने के लिए 9240 करोड़ की सौगात देने के लिए धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान साइबर कार्य विस्तारक योजना के जिला प्रभारी रोचक गुप्ता ने इसके संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि साइबर विस्तारक पार्टी के दिशा निर्देशों को बूथ तक लेकर जाएंगे और मजबूत बनाने के लिए कार्य करेंगे।
कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता एवम आभार प्रदर्शन अंबिकापुर शहर मंडल अध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला ने किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष प्रशांत त्रिपाठी, राजकुमार बंसल, अंबिकेश केसरी, आलोक दुबे, राधेश्याम ठाकुर, विकास पांडे, विजय व्यापारी, संतोष दास, रूपेश दुबे, विद्यानंद मिश्रा, मनोज गुप्ता, अभिषेक शर्मा, जन्मेजय मिश्रा, राजेंद्र जयसवाल, विश्वविजय तोमर, नीरू मिस्त्री, सरोज गुप्ता, प्रिया सिंह, सर्वेश तिवारी, संजय सोनी, रवि जायसवाल, अनिल अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, दिनेश साहू, अजय प्रताप सिंह, कैलाश मिश्रा, नकुल सोनकर, मनोज कंसारी, राम लखन महंत, जितेंद्र सोनी, अनिल सिंह, रामकेशवर राजवाड़े, अखंड विधायक, दुर्गाशंकर दास, संजू वर्मा, शरद सिंहा, चंदन शुक्ला, कमलेश तिवारी, सोलु सिंह, रोहित कुशवाहा तथा रवि उरांव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रेमी देर से आया, तो प्रेमिका ने खुद को लगाई आग : लड़के पर हत्या के प्रयास की FIR दर्ज,, लड़की बोली-मैंने खुदकुशी की कोशिश की…

हिंद स्वराष्ट्र बिलासपुर : बिलासपुर में 17 साल की लड़की ने खुद पर केरोसीन डालकर आग लगा ली। उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि लड़की ने अपने प्रेमी को मिलने के लिए बुलाया था। प्रेमी के देरी से पहुंचने पर नाराज होकर उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। खास बात यह है कि पुलिस ने बिना जांच किए उसके प्रेमी पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है। जबकि, लड़की और उसके परिजन ने खुद से आग लगाने की बात कही है। घटना सीपत थाना क्षेत्र की है।

सीपत क्षेत्र में रहने वाली किशोरी 17 वर्षीय बीते शुक्रवार को अपने घर में अकेली थी। उसके माता-पिता रोजी मजदूरी करने गए थे। इस दौरान उसने अपने प्रेमी जितेंद्र जांगड़े को मिलने के लिए घर बुलाया। जितेंद्र जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा क्षेत्र के धनपुर में रहता है। उसके गांव से लड़के गांव दूर है, जिसके कारण वह लड़की के बुलावे पर देरी से उसके घर पहुंचा। प्रेमी के देर से पहुंचने पर लड़की नाराज हो गई और उसने अपने कपड़ों पर केरोसीन डाल लिया।

बताया जा रहा है कि वह प्रेमी जितेंद्र के आने का इंतजार करती रही। जैसी ही जितेंद्र उसके घर पहुंचा लड़की ने खुद को आग लगा ली। उसे जलते देखकर घबराए जितेंद्र ने किसी तरह आग बुझाई और आनन-फानन में लड़की को अकलतरा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गया। वहां से अकलतरा पुलिस को अस्पताल से सूचना दी गई और बताया गया कि लड़की को उसके प्रेमी ने आग लगाकर मारने की कोशिश की है। इस आधार पर पुलिस ने शुन्य में मामला दर्ज कर डायरी सीपत थाने में भेज दी।

अब होगा मजिस्ट्रीयल बयान

इधर, रविवार को सीपत पुलिस ने जानकारी जुटाई, तब पता चला कि लड़की सिम्स अस्पताल में भर्ती है। इस पर इंस्पेक्टर राजकुमार सौरी उसका बयान दर्ज करने पहुंचे। इंस्पेक्टर राजकुमार सौरी ने बताया कि घटना के तत्काल बाद लड़की का प्रेमी उसे लेकर अकलतरा अस्पताल चला गया। इसकी प्राथमिक जांच भी अकलतरा पुलिस ने की है। इसमें पुलिस को पता चला कि प्रेमी ने ही किशोरी को आग के हवाले किया है। इसके आधार पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया। लेकिन, जब सीपत पुलिस ने लड़की और उसके परिजन का बयान दर्ज किया, तब उन्होंने बताया कि लड़की ने खुद से अपने ऊपर आग लगाई है। अब पुलिस इस मामले में कार्यपालक मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराएगी।

कुदरगढ़ धाम में हुए विवाद में मौत के बाद शव बीच सड़क में रख परिजनों ने किया चक्काजाम…

हिंद स्वराष्ट्र भैयाथान फिरोज अंसारी : सूरजपुर जिले के आस्था का केंद्र कुदरगढ़ धाम में रविवार को बंसोर जाति के लोगों का आपस में विवाद हो गया था। आपसी विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट में तब्दील हो गया और लाठी-डंडे टांगी बड़े बड़े पत्थरों से एक-दूसरे पर हमला शुरु कर दिया यह देख शेड के नीचे कई गांव के श्रद्धालु भी खाना बना रहे थे। उन्हे भी निशाना बनाते हुए महिला-पुरुषों व बच्चों को भी दौड़ा दौड़ाकर मारने लगे जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई लोग अपना जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। इस हमले से कई लोगों को गंभीर चोटें आई।जहां ग्राम करौंदामुड़ा निवासी प्रदीप कुशवाहा की मौके पर ही मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कर आज लाश परिजनों को जैसे ही सौंपी गई वहां से शव लाकर डुंढी चौक लाकर परिजन सहित जनप्रतिनिधि 50 लाख के मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर बैठ गए। चक्का जाम की खबर लगते ही मौके पर एसडीओपी राजेश जोशी, एसडीएम प्रकाश सिंह राजपूत, तहसीलदार ओड़गी सहित थाना के स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को तत्कालीन सहायता के रूप में एसडीएम ने 25000 नगद राशि दी। वहीं दूसरी ओर लोक न्यास ट्रस्ट के अध्यक्ष भुवन भास्कर सिंह ने मानवता का परिचय देते हुए परिजन को 10000 की सहायता राशि देकर ढांढस बंधाया।
ओडगी पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके विरुद्ध धारा 307 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
इस दौरान परिजनों के साथ जनपद सदस्य सुनील साहू,करौंदा मुड़ा सरपंच सत्यनारायण सिंह,सुरेश जायसवाल, राजेश तिवारी, सनलीत कुशवाहा,संदीप कुशवाहा सहित ग्राम के कई महिला पुरुष शामिल रहे।

error: Content is protected !!