हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर विशेष संवाददाता : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिला मुख्यालय अम्बिकापुर के कुछ कॉलोनियों में इन दिनों जमकर शराबखोरी हो रही है। आलम ये है कि घर ही बार बन गया है और आंगन में जाम छलक रहे है। वर्तमान समय में गलत संगति में पड़कर युवा नशे का शिकार तो हो ही रहे है। अब इसकी चपेट में नाबालिग भी आ रहे है। शायद इसकी वजह ये है कि शहर के अंदरूनी इलाकों में बड़ी आसानी से शराब मिल जा रहा है और पुलिस को इन अवैध गतिविधियों की खबर नहीं है। मामला मणिपुर चौकी क्षेत्र का है।
दरअसल, अम्बिकापुर शहर के बंजारी और भातुपारा में इन दिनों जमकर देशी शराब की बिक्री हो रही है। शराबियों को आसानी से शराब मिल जा रहा है साथ ही शराब पीने के लिए बार जैसी सुविधाएं भी मिल जा रही है। बता दें कि इन दोनों इलाकों में एक दो-घर ऐसे है जहां भारी मात्रा में देशी शराब बनाया जाता है और घर के आंगन में ही बैठाकर शराबियों को शराब परोसा जाता है। जहां शराब मिलती है वहीं कुर्सी टेबल की भी व्यवस्था मिल जाती है। इसलिए ऐसे जगहों को छोटा बार बोलना गलत नहीं होगा।
गौरतलब है कि सरगुजा पुलिस नवा बिहान नशा मुक्ति अभियान चला रही है। जिसके तहत नशे के कारोबारियों पर नकेल कसी जा रही है लेकिन अब पुलिस को अम्बिकापुर शहर में नजर रखने की आवश्यकता है क्योंकि शहर के अंदर ही कुछ जगहों पर शराब का अवैध कारोबार संचालित किया जा रहा है। जिसकी चपेट में युवा ही नहीं नाबालिग भी आ रहे है। इस मामले में एएसपी विवेक शुक्ला ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
अम्बिकापुर: मणिपुर बना शराबियों का अड्डा,, शराबियों का लगा रहता है तांता…
मनरेगा कर्मियों की हड़ताल से ठप पड़े ग्रामीण अंचल में चल रहे कार्य 142461 परिवार में मिला सिर्फ 457 को रोजगार…
हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर फिरोज अंसारी : छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी महासंघ के बैनर तले जिले के मनरेगा कर्मचारी और अधिकारी 4 अप्रैल 2022 से हड़ताल पर हैं। मनरेगा कर्मचारी संघ की नियमितीकरण सहित दो सूत्री मांग है। अधिकारी कर्मचारियों के हड़ताल 1 माह से अधिक हो गया है जिससे जिले में 150 करोड़ से अधिक का कार्य प्रभावित होने का अनुमान है। मनरेगा से चलते प्रतिदिन जिले में हजारों लोगों को रोजगार मिलता था, लेकिन हड़ताल के चलते मनरेगा का कार्य पूरी तरह से बंद है। सूरजपुर ज़िले अंतर्गत 142461 परिवार पंजीकृत है परंतु 457 परिवार को ही रोजगार अप्रैल माह में दिया जा सका इससे मनरेगा मजदूरों में रोजगार समेत रोटी-रोटी की समस्या पैदा हो गई है मजदूर भी नरेगा कर्मचारियों का समर्थन मे कहने लगे है 5000 अल्प वेतन में कैसे चलेगा इनका परिवार।।
मनरेगा कर्मचारी संघ की नियमितीकरण सहित दो सूत्री मांग है। अधिकारी कर्मचारियों के हड़ताल के चलते जिले में 150 करोड़ से अधिक का कार्य प्रभावित होने का अनुमान है। मनरेगा से चलते प्रतिदिन जिले में हजारों लोगों को रोजगार मिलता था, लेकिन हड़ताल के चलते मनरेगा का कार्य पूरी तरह से बंद है। इससे मनरेगा मजदूरों में रोजगार समेत रोटी-रोटी की समस्या पैदा हो गई है।
मनरेगा कर्मचारी भी अल्प वेतन से परेशान होकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हुए हैं। इस बार ग्राम स्तर पर कार्यरत रोजगार सहायक से लेकर तकनीकी सहायक, सहायक ग्रेड, लेखापाल, सहायक प्रोग्रामर, कार्यक्रम अधिकारी, सहायक परियोजना अधिकारी, भृत्य सहित राज्य स्तर के मनरेगा कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। जिसके चलते मनरेगा का कार्य ठप पड़ा हुआ हैं। हड़ताल पर बैठे मनरेगा संघ के जिला अध्यक्ष ने बताया कि सूरजपुर जिले में मनरेगा के तहत रोजाना 70 से 75 हजार लोगों को रोजगार मिलता है। जिसमें लगभग 1 करोड़ 35 लाख रुपये का मजदूरी भुगतान होता है। लेकिन मनरेगा कर्मचारियों के हड़ताल पर होने से मनरेगा के तहत होने वाले सभी कार्य पूरी तरह से बंद हैं। जिससे न तो कार्य दिवस सृजित हो रहा है और न ही लोगों को रोजगार मिल रहा है। मनरेगा के तहत जिले में 527 अधिकारी कर्मचारी हैं और सभी हड़ताल पर हैं। हड़ताल के एक माह से अधिक होने पर भी मनरेगा कर्मचारी हड़ताल पर डटे हुए है। कर्मचारियों ने कहा कि सरकार चुनाव के समय किये गए अपने वायदे को पूर्ण करे।
यह है मांग इनकी छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी महासंघ की मांग है कि चुनावी जन घोषणा पत्र को आत्मसात करते हुए समस्त मनरेगा कर्मियों का नियमितीकरण किया जाए, नियमितीकरण की प्रक्रिया पूर्ण होने तक ग्राम रोजगार सहायकों का वेतनमान निर्धारण कर समस्त मनरेगा कर्मियों पर सिविल सेवा नियम 1966 के साथ पंचायत कर्मी नियमावली लागू किया जाए।
सीएम के दौरा कार्यक्रम को लेकर सूरजपुर पुलिस अलर्ट,,पुलिस अधीक्षक सूरजपुर ने अधिकारी व जवानों को सजगतापूर्वक सुरक्षा व्यवस्था में ड्यूटी करने को दिया निर्देश…
हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर फिरोज अंसारी : माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का विधानसभावार दौरा प्रारंभ हो गया है वे 6 मई से लेकर 8 मई 2022 तक सूरजपुर जिले के विधानसभा क्षेत्रों में दौरा करेंगे जिसे दृष्टिगत रखते हुए गुरूवार को पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री रामकृष्ण साहू ने पुलिस लाईन में व्हीव्हीआईपी सुरक्षा व्यवस्था ड्यूटी में लगे अधिकारी, कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पुलिस अधिकारी व जवानों को माननीय मुख्यमंत्री का जिले में दौरे के दौरान पूर्ण सजगता के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने को कहा ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था निर्मित न हो सके। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को तयशुदा दौरा के अवाला संभावित दौरे को लेकर भी पुलिस जवानों को एलर्ट रहकर मुस्तैदी के साथ तत्परतापूर्वक व्हीव्हीआईपी सुरक्षा ड्यूटी करने एवं भीड़ प्रबंधन को लेकर जरूरी निर्देश दिए है। पुलिस अधीक्षक ने प्रभारियों को ड्यूटी में लगे जवानों के ठहरने व खाने की व्यवस्था के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरूस्त बनाए रखने के निर्देश दिए।
छेड़छाड़ मामले का फरार प्राचार्य हुआ गिरफ्तार..
हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर फिरोज अंसारी : छेड़छाड मामले में फरार प्राचार्य को झिलमिली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सूरजपुर रामकृष्ण साहू ने जिले का कार्यभार संभालने के बाद थाना-चौकी प्रभारियों को आपराधिक प्रकरण में फरार आरोपियों की पतासाजी करते हुए जल्द से जल्द गिरफ्तार करने कड़े निर्देश दिए थे।
छात्रा के साथ छेड़खानी मामले में चन्द्रमेढ़ा स्कूल के प्राचार्य अरूण पाण्डेय के विरूद्व थाना झिलमिली में धारा 354(क)(1)(2), 509 भादवि व 3(2)(व्ही)(आई) एससीएसटी एक्ट का मामला दर्ज किया गया था जिसके बाद से ही आरोपी प्राचार्य फरार था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर के मार्गदर्शन में गुरूवार को थाना झिलमिली की पुलिस ने फरार प्राचार्य को जरही में घेराबंदी कर पकड़ा और विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस अधीक्षक ने 5 हजार रूपये ईनाम की उदघोषणा भी किया था। मामले की विवेचना एसडीओपी ओड़गी राजेश जोशी के द्वारा की जा रही है।
बिग ब्रेकिंग : एक्शन मोड़ पर सीएम भूपेश… एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को किया सस्पेंड…
हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर फिरोज अंसारी : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट मुलाकात अभियान के तहत बलरामपुर जिले के रामानुजगंज विधानसभा में पहुंचे है। यहां उन्होंने कन्हर अन्तर्राज्यीय सिंचाई परियोजना में लापरवाही बरतने पर बड़ी कार्रवाई की है।
मुआवजा वितरण में देरी, समय पर व्यवस्थापन ना होने और विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं में गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर मुख्यमंत्री ने जल संसाधन विभाग के ईई उमाशंकर राम को सस्पेंड कर दिया है।
गौरतलब है कि बुधवार को सामरी विधानसभा के दौरे पर सीएम बघेल से एक महिला ने गरीबी रेखा सूची से नाम काट देने की शिकायत की थी। जिसकी वजह से उसका राशन कार्ड नहीं बन पा रहा था। इसपर सीएम ने बलरामपुर कलेक्टर को नगर पंचायत कुसमी के सीएमओ को तत्काल सस्पेंड करने के निर्देश दिए और 15 मिनट के अंदर सस्पेंशन आदेश जारी हो गया।
1 लाख 20 हजार कीमत के गांजा सहित 2 गिरफ्तार, थाना चांदनी पुलिस की कार्यवाही…
हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर फिरोज अंसारी : नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू ने जिले का कार्यभार ग्रहण करने के बाद थाना-चौकी प्रभारियों की बैठक लेकर नशे के कारोबार में लिप्त लोगों के विरूद्व सख्त कार्यवाही करनेे के कड़े निर्देश दिए थे जिसके बाद से ही थाना-चौकी की पुलिस नशीली पदार्थ के गोरख धंधे पर सतत् निगाह बनाए हुए है। इसी बीच मुखबीर की सूचना पर चांदनी पुलिस ने एक मोटर सायकल सहित दो व्यक्ति को पकड़ा जिनके कब्जे से 6 किलो गांजा बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही किया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर व एसडीओपी ओड़गी राजेश जोशी के मार्गदर्शन में मंगलवार को चांदनी पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर ग्राम ठाढपाथर में घेराबंदी कर हीरो ग्लेमर मोटर सायकल सहित श्याम बाबु जायसवाल पिता मोहन जायसवाल उम्र 24 वर्ष एवं इन्द्रकुमार जायसवाल पिता तुलसीदास जायसवाल उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम नवाटोला, थाना चांदनी को पकड़ा जिनके कब्जे से 6 किलो मादक पदार्थ गांजा कीमत करीब 1 लाख 20 हजार रूपये का जप्त किया। मामले में गांजा व परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त कर धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर दोनों को गिरफ्तार किया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी चांदनी के.पी.चौहान, एसआई बृजेश यादव, प्रधान आरक्षक मनोज वर्मा, आरक्षक संत पैंकरा, अनिल साकेत, अंष, अर्जुन व रौशन सिंह सक्रिय रहे।
छत्तीसगढ़ में आज सरकार का धुआँधार दौरा…4 हेलीकॉप्टरों में 4 मंत्री करेंगे दौरा..
हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : छत्तीसगढ़ में आज सरकार का धुआँधार दौरा। 4 हेलीकॉप्टरों से सरकार पहुँचेगी दूरस्थ अंचल। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रामानुजगंज विधानसभा का करेंगे दौरा। छत्तीसगढ़ सरकार ने मंत्रियों को उपलब्ध कराए हेलीकॉप्टर। मंत्री रविंद्र चौबे, टीएस सिंहदेव और कवासी लखमा भी जाएँगे हेलीकॉप्टर से दौरे पर।
जनता से रूबरू हो रही छत्तीसगढ़ सरकार
रात में देवर से बात कर रही थी पत्नी,,चरित्र शंका में पति ने कर दी हत्या…
हिंद स्वराष्ट्र कुशमी : सामरी क्षेत्र के ग्राम पंचायत अमटाही में चरित्र शंका को लेकर पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या करने वाले आरोपी पति को सामरी पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया है। दरअसल पति-पत्नी 2 मई की रात शादी समारोह (Marriage programme) में शामिल होकर घर लौटे। इस बीच पति शौच के लिए चला गया, जब लौटा तो पत्नी रिश्ते में लगने वाले देवर से बात कर रही थी। यह देख पति से रहा नहीं गया। भाई के जाते ही उसने पत्नी के चरित्र (Character) पर सवाल उठाया और पीट-पीटकर हत्या कर दी।बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अमटाही निवासी 38 वर्षीय सिकंदर नगेशिया पिता ललवा नगेशिया हिंडाल्को कम्पनी में श्रमिक हैं। सोमवार 2 मई को गांव में किसी के यहां शादी समारोह था। वहां सिकंदर व उसकी पत्नी 35 वर्षीय बसंती नगेशिया शराब पीए और रात में घर पहुंचे।
इस बीच आरोपी सिकंदर शौच के लिए बाहर गया और जब वापस आया तो पत्नी बसंती को अपने रिश्ते में लगने वाले भाई से बात करते हुए देख लिया। इससे उसे पत्नी के चरित्र पर संदेह हुआ और वह युवक के जाने के बाद पत्नी बसंती के साथ इस बात को लेकर विवाद करते हुए घसीट कर जमीन में पटक दिया।
इसके बाद डंडे से उसकी बेदम पिटाई कर दी। इससे बसंती के सिर, चेहरे सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गम्भीर चोटें आईं। इलाज के अभाव में गम्भीर रूप से घायल बसंती की मौत हो गई।
चौकीदार ने थाने में दी सूचना
दूसरे दिन मंगलवार को गांव के चौकीदार मदन सोनवानी ने घटना की जानकारी सामरी थाने में दी। पुलिस ने मामले में हत्या का जुर्म दर्ज कर आरोपी सिकंदर नगेशिया को गिरफ्तार कर लिया है।
छत्तीसगढ़ में फिर से 20 ट्रेनें हुई कैंसिल : नहीं थम रही रेलवे की मनमानी, 24 मई तक कटनी रूट की ट्रेनें कैंसिल…
हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : मुख्यमंत्री की कड़ी आपत्ति जताने और कांग्रेस के आंदोलन की चेतावनी के बाद भी रेलवे में कोई सुधार नहीं हो रहा है। बुधवार देर शाम रेलवे बोर्ड ने छत्तीसगढ़ से होकर चलने वाली 10 एक्सप्रेस और 10 लोकल ट्रेनों को फिर से करीब एक माह के लिए कैंसिल कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार 5 से 24 मई तक कटनी-भोपाल रूट की 20 गाड़ियों को रद्द कर दिया गया है। इसमें बिलासपुर, रायपुर सहित छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली लोकल ट्रेनें भी शामिल हैं। इस दिशा में यात्रा करने के लिए रेलवे ने कोई वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं की है। रेलवे बोर्ड ने बिना कोई कारण बताए ट्रेनों को कैंसिल करने का आदेश जारी कर दिया है। हालांकि, रेल प्रशासन यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद जरूर किया है।
मुख्यमंत्री ने जताई थी कड़ी आपत्ति, केंद्रीय रेल मंत्री से की थी चर्चा
बीते दिनों रेलवे ने बिना किसी कारण के 22 ट्रेनों को एक माह के लिए कैंसिल कर दिया था। इस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कड़ी आपत्ति जताई थी। उनके निर्देश पर रेलवे के अधिकारियों को पत्र लिखा गया था। इसके साथ ही मुख्यमंत्री बघेल ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी कुमार से चर्चा की थी। इसके बाद चार गाड़ियों को बहाल किया गया। लेकिन, बाकी ट्रेनें अभी भी कैंसिल है।
कांग्रेस नेताओं ने दी है आंदोलन की चेतावनी
इधर, कांग्रेस नेताओं ने ट्रेनों के स्टॉपेज कम करने और कोरोना काल के समय से बंद गाड़ियों को शुरू करने की मांग को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी है। कांग्रेस नेताओं ने सभी स्टेशन में स्टेशन मास्टर को जोन महाप्रबंधक के नाम से ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही जोन मुख्यालय का घेराव कर रेल रोको आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
रद्द होने वाली एक्सप्रेस ट्रेनें
5 से 24 मई तक बिलासपुर एवं भोपाल से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18236/18235 बिलासपुर-भोपाल -बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
5 से 23 मई तक बिलासपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18247 बिलासपुर –रीवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
6 से 24 मई तक रीवा से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18248 रीवा -बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
5 से 23 मई तक जबलपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 11265 जबलपुर-अम्बिकापुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
6 से 24 मई तक अम्बिकापुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 11266 अम्बिकापुर-जबलपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
9 एवं 16 मई को नांदेड़ से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12767 नांदेड- संतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
11 एवं 18 मई को संतरागाछी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12768 संतरागाछी- नांदेड एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
11 एवं 18 मई को रानी कमलापति से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22169 रानी कमलापति -संतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
12 एवं 19 मई को संतरागाछी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22170 संतरागाछी-रानी कमलापति एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
रद्द होने वाली मेमू ट्रेनें
5 से 24 मई तक बिलासपुर एवं रायगढ़ रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 08738/08737 बिलासपुर –रायगढ़ – बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
5 से 24 मई तक बिलासपुर एवं शहडोल रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 08740/08739 बिलासपुर –शहडोल – बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
5 से 24 मई तक रायपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 08705 रायपुर -डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
5 से 24 मई तक डोंगरगढ़ से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 08706 डोंगरगढ़- रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
5 से 23 मई को रायपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 08709 रायपुर – डोंगरगढ़- मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
6 से 24 मई को डोंगरगढ़ से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 08709 डोंगरगढ़- रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
5 से 24 मई तक इतवारी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 08754 इतवारी –रामटेक मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
5 से 24 मई तक रामटेक से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 08755 रामटेक-नागपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
छत्तीसगढ़ की राजनीति ने दी नई परंपरा को जन्म : छत्तीसगढ़ के मुखिया की विकास यात्रा या दौरा कार्यक्रम की शुरुआत बस्तर से होती थी लेकिन इस बार सीएम ने सरगुजा को चूना…
हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : विदित हो कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक नई परंपरा को जन्म दिया अब तक मुख्यमंत्री के जितने भी विकास यात्रा हो या दौरा हो उसकी शुरुआत बस्तर से होती थी लेकिन इस बार सुबे के मुखिया ने सरगुजा को चुना है राजनीतिक रूप से देखें तो बस्तर में जहां 12 सीटें हैं वही सरगुजा संभाग विधानसभा की 14 सीटें हैं इसलिए भी सरगुजा संभाग सुबे के मुखिया के लिए ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाता है यही वजह है कि सीएम ने लगातार 8 दिनों का दौरा कार्यक्रम तथा जनता से रूबरू होने के लिए और उनकी मूलभूत सुविधाओं को जानने के लिए लगातार 8 दिनों का कार्यक्रम तय किया है
जानकारी के अनुसार 2019 में छत्तीसगढ़ के मुखिया श्री भूपेश बघेल ने अमेरिका दौरे को छोड़ दें तो पहली बार सुबे के मुखिया लगातार 8 दिनों तक राजधानी रायपुर से दूर रहेंगे अभी तक मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल तीन-चार दिन राजधानी से बाहर रहे हैं यहां तक की असम और यूपी के चुनाव में भी वह इतने लंबे समय तक राजधानी से बाहर नहीं रहे
जानकारी के अनुसार सीएम भूपेश बघेल 4 मई से 11 मई तक 8 विधानसभा क्षेत्र जाएंगे तीन तीन गांवों में सीधे ग्रामीणों से मुलाकात कर शासकीय योजनाओं के बारे में जानकारी लेंगे और उसी दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से बात करेंगे और अफसरों की मीटिंग लेंगे और विकास कार्यों की समीक्षा भी करेंगे और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ग्रामीणों तथा पत्रकारों से मिलकर शासकीय योजनाओं की जानकारी तथा सुविधाओं के बारे में भी चर्चा करेंगे तथा शासकीय योजनाओं के बारे में भी बताएंगे और फीडबैक भी लेंगे।
कलेक्टरों तथा सचिवों को GAD का दो टूक सीएम की घोषणाओं तथा निर्देशों पर हर हाल में महीने भर में अमल करना होगा…
हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : सामान्य प्रशासन विभाग ने आज विभागीय सचिवों और कलेक्टरों को पत्र के माध्यम से सीएम भूपेश बघेल के दौरे के संबंध में कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया।
सामान्य प्रशासन विभाग ने कहा है कि जो घोषणाएं जिला स्तर पर पूर्ण हो सकती है उसे तत्काल पूरा किया जाए और अगर शासन स्तर का है तो उसका प्रतिवेदन फौरन विभागों को भेजा जाए प्रतिवेदन प्राप्त होते ही महीने भर के भीतर ही घोषणा या निर्देशों का पूर्ण रूप से पूरा करना होगा इसकी जानकारी सीएम सचिवालय को भी भेजी जाए।
जनसंपर्क कार्यालय अम्बिकापुर के लेखापाल राजेंद्र प्रसाद शुक्ला को दी गई विदाई…
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : जिला जनसम्पर्क कार्यालय अम्बिकापुर के लेखापाल श्री राजेन्द्र प्रसाद शुक्ला को सेवानिवृत्त होने पर कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा भावभीनी विदाई दी गई। श्री शुक्ला जनसम्पर्क विभाग में करीब 36 वर्ष की लंबी सेवा के बाद विगत 30 अप्रैल 2022 को अधिवर्षिता पूर्ण होने पर सेवानिवृत्त हो गए। बुधवार को कार्यालय में आयोजित विदाई कार्यक्रम में श्री शुक्ला को शाल, श्रीफल एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। अधिकारी एवं कर्मचारियों ने श्री शुक्ला को स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी।
श्री शुक्ला वर्ष 1986 में सहायक ग्रेड-3 के पद पर भोपाल कार्यालय से जनसम्पर्क विभाग में सेवा प्रारंभ किये थे तथा वर्ष 1991 में भोपाल से जिला जनसम्पर्क कार्यालय अम्बिकापुर में स्थानांतरण पर आए थे। उन्होंने जिला कार्यालय के स्थापना एवं लेखा सहित अन्य शाखाओं में बेहतर कार्य संपादन किया।
इस अवसर पर संयुक्त संचालक श्री व्ही.के. तिग्गा, सहायक संचालक श्री डी.एस. सिदार, सहायक सूचना अधिकारी श्री सुख सागर वारे, कम्प्यूटर ऑपरेटर श्री संत नायक सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
अम्बिकापुर : पोस्ट ऑफिस में पैसा जमा करने के नाम पर लाखों की ठगी,, एसपी से की गई शिकायत…
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : लाखो की ठगी का शिकार हुए दर्जनों ग्रामीण आज अंबिकापुर पहुंचकर रकम वापस दिलाने की मांग कर एसपी को ज्ञापन सौंपा है। सरगुजा जिले के लखनपुर में एक व्यक्ति के द्वारा पीड़ितों को पोस्ट ऑफिस में पैसा जमा कराने का झांसा देकर लाखों की ठगी की वारदात को अंजाम दिया है जिसकी शिकायत करने दर्जनों पीड़ित ग्रामीण आज अंबिकापुर पहुंचे।
दरअसल पूरा मामला सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र का है लाखों की ठगी का शिकार हुए लोगों ने बताया कि लखनपुर में रहने वाले एक एजेंट के द्वारा पोस्ट ऑफिस में पैसा जमा कराने का झांसा देकर सालों से ठगता आ रहा है। जब पीड़ितों ने जमा पैसा वापस देने की बात कही तो ठग ने लोगों को घुमाना शुरू कर दिया पीड़ितों का आरोप है कि उक्त व्यक्ति के द्वारा उन्हें फर्जी पासबुक दिया गया था जिसमें वह कुछ पैसे बचा कर अपने भविष्य के लिए जमा कर रहे थे मगर उक्त व्यक्ति के द्वारा बाद में उन्हें दिए गए पासबुक को भी वापस ले लिया क्या वही पीड़ित जब संबंधित पोस्ट ऑफिस पहुंचे तो वह भी हैरान रह गए पोस्ट ऑफिस द्वारा बताया गया कि उनके नाम से कोई भी खाता या पासबुक पोस्ट ऑफिस में नहीं है जिसके बाद लोगों को ठगी का अहसास हुआ और पीड़ितों के द्वारा उक्त व्यक्ति से पैसे की मांग करने लगे अंततः रकम नहीं मिलने से परेशान लोगों ने आज अंबिकापुर पहुंचकर एसपी को ज्ञापन सौंपकर रकम वापस दिलाने की मांग की है वहीं ठगी का शिकार हुए लोगों ने बताया कि लखनपुर क्षेत्र में बहुत से ऐसे लोग हैं जो उक्त व्यक्ति के झांसे में आकर अपने भविष्य के लिए जमा कर रहे रुपए गवा चुके हैं वही लोगों के सामने अब चिंता खड़ी हो गई है लोगों ने बताया कि वह अपनी कमाई से पाई पाई जमा कर अपने भविष्य को संवारने का सपना देख रहे थे जो अब सपना ही रह गया है। वहीं पुलिस के द्वारा मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की बात कही गई है।
अनिमियता का भेंट चढ़ा रामनगर का मिनी स्टेडियम हल्की बारिश और तूफान में ही दिख गई सत्यता…
हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर फिरोज अंसारी : जिले के रामनगर में स्थित मिनी स्टेडियम के अंदर बने भवन की हालत जर्जर हो चुकी हैं भवन का सीट बुरी तरह से उखड़ गया और इसके अलावा मुख्य गेट भी टूट गया। ताज्जुब की बात यह हैं इस मिनी स्टेडियम का अभी तक उत्घाटन भी नही हो पाया हैं और भवन की हालत जर्जर हो चुकी हैं। फिलहाल इसकी गुणवत्ता पर कितना ध्यान दिया गया है यह तो सामने में ही दिख रहा है और इससे यह साफ पता चलता है कि उक्त कार्य में कितनी अनिमीयता बरती गई है जो हल्के बारिश हो तूफान को ही नहीं पाई और हल्के से हवा के झोंके से ही भवन का स्वीट उड़ गया जिसको ठेकेदार के द्वारा पुनः दोबारा बनवाया गया था फिर भी स्थिति जस की तस है।
दरअसल ग्राम रामनगर में जब से मिनी स्टेडियम का कार्य हुआ है तब से मिनी स्टेडियम यू आर यू तथा शराबियों का अड्डा बन गया है अक्सर शराबी या जुआ खेलते लोगों को देखा जा सकता है और अंदर तो शराब की बोतलें भी काफी मात्रा में देखने को मिल जाएगी और स्टेडियम को कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा स्टेडियम में लगे टाइल्स और अन्य चीजों को भी नुकसान पहुंचाया जा चुका है कुछ दिनों पूर्व स्टेडियम में असामाजिक तत्वों का उत्पाद बढ़ गया था तब गांव के कुछ जागरूक नागरिकों ने इसका विरोध किया था सबसे बदमाश प्रवृत्ति के लोग वहां नजर नहीं आते।
जानकारी के अनुसार मिनी स्टेडियम का निर्माण हुए लगभग डेढ़ साल से अधिक का समय गुजर चुका है लेकिन अब तक स्टेडियम का उद्घाटन नहीं हुआ है इससे पहले ही स्टेडियम की हालत काफी दयनीय हो गई है स्टेडियम ठेकेदार के मुताबिक उसने जुलाई 2020 में ही स्टेडियम का काम कंप्लीट करके ग्राम पंचायत को हैंड ओवर कर दिया था ठेकेदार के कथन के हिसाब से उसने एकदम चकाचक कार्य करवाया था लेकिन बाद में वह जगह नक्सलियों का अड्डा बन गया और वही के लोग वही की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने लगे जिसके बाद फिर से स्टेडियम का कायाकल्प किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार मिनी स्टेडियम के मेन गेट में एक लोहे का दरवाजा लगा हुआ था जो एक समय गायब भी हो गया था जिसे ठेकेदार के द्वारा खोजबीन कर स्टेडियम के ही एक घर से बगल से बरामद किया गया था और एक बार पुनः उसे दरवाजे को लगाया गया था और वहां से दो बार मोटर बोर वाला वह भी चोरी हो चुका है जिसका अब तक कोई सुराग नहीं मिला जानकारी के अनुसार स्टेडियम के पश्चिम भाग में एक छोटा सा लोहे का गेट लगवाया गया था जो अब किसी को नजर नहीं आता।
विदित हो कि आज से सुबे के मुखिया श्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ के 90 विधानसभा क्षेत्रों के दौरे पर निकले हुए हैं किसी भी गांव में जाकर आम जनता से सरकार की योजनाओं और काम कार्यों का फीडबैक ले सकते हैं इसी तारतम्य में संभवत रामनगर के मिनी स्टेडियम में उनका कार्यक्रम का आयोजन किया जा सकता है लेकिन उससे पहले स्टेडियम की हालत बद से बदतर हो गई है।
बिग ब्रेकिंग : राजस्व विभाग के पटवारी व तहसीलदार से त्रस्त होकर पीड़ित ने आत्मदाह की मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंप मांगी अनुमति…
हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर फिरोज अंसारी : प्रतापपुर ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम डाडकरमा हल्का पटवारी 05 भुत पुर्व अजित अग्रवाल व तहसीलदार राधेश्याम तिर्की के द्वारा ग्राम चाचिडाड निवासी दूधनाथ यादव के निस्तारी रोड़ जो शासकीय मद खं. नं. 353/2 को जिरबोधन पिता फौदार के नाम शुविधा शुल्क लेकर अपने फैदे के लिये शासकीय भूमि को नक्से मे छेडखान कर बिना अनुमती के जिस पर दुधनाथ यादव ने सुरजपुर कलेक्टर इफ्फत आरा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा आत्मदाह की अनुमति मांगी तथा पीड़ित ने आज कई वर्षों से कोर्ट थाना के चक्कर काटते- काटते तरस हो गया तरस्त के दौरान दिनांक 2/5 2022 को एक लिखित मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर आत्मदाह करने की अनुमति मांगी।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में अपने व परिवार के साथ मुख्यमंत्री के कार्यक्रम पर आत्मदाह करने की अनुमति मांगी है देखना है कि इस पीड़ित की शासन हित में क्या करती है।

अम्बिकापुर में खुलेंगे 24 परिवहन सुविधा केन्द्र….लर्निंग लाइसेंस बनवाने में होगी सहूलियत…..
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने कहा है कि राज्य शासन द्वारा आम जनता को तत्काल लर्निंग लायसेंस प्रदान की जा सके इस हेतु परिवहन सुविधा केन्द्र मार्गदर्शिका 2022 जारी किया गया है। क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय अम्बिकापुर में लर्निंग लायसेंस बनाने के लिए 24 परिवहन केन्द्र प्रारंभ करने का अनुमोदन प्राप्त हुआ है। शासन द्वारा निर्धारित शर्तों के तहत इच्छुक आवेदन परिवहन कार्यालय अम्बिकापुर में संपर्क कर 25 मई 2022 तक आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। इसके लिए आवेदकों को निर्धारित शुल्क 200 रुपये जमा करना होगा। उन्हें निर्धारित प्रारूप में आवेदन करना होगा।
खराब मौसम के चलते मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से हुए शंकरगढ़ रवाना..
हिंद स्वराष्ट्र फिरोज अंसारी : मुख्यमंत्री श्री बघेल आज सरगुजा संभाग के कुसमी विधानसभा में क्षेत्र मैं दौरा कार्यक्रम के बाद खराब मौसम के कारण सड़क मार्ग से शंकरगढ़ रवाना।
मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री श्री बघेल बलरामपुर जिले में थे जहां पर उन्होंने सामरी विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया समरी क्षेत्र के जनता से रूबरू होने के बाद और वहां की सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत का जायजा लेने के बाद स्कूल थाना राशन दुकान वह विभिन्न सरकारी कार्यों का निरीक्षण करने के बाद सीएम सड़क मार्ग से शंकरगढ़ के लिए रवाना हुए ज्ञात हो कि मौसम के खराबी के चलते मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से ना जाकर सड़क मार्ग से शंकरगढ़ के लिए रवाना हुए।
अस्पताल परिसर मे बने ट्रांजीट भवन से तीन नग एलईडी टीवी गायब,,,अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने मे शिकायत दर्ज…
हिंद स्वराष्ट्र रामानुजनगर फिरोज अंसारी : सा.स्वा.केंद्र परिसर के अंदर बने ट्रांजीट भवन से तीन नग एल ई डी टीवी अज्ञात लोगों के द्वारा गायब कर देने का मामला सामने आया है।इसकी शिकायत कार्यालय खंड चिकित्सा अधिकारी के द्वारा थाना रामानुजनगर मे किया गया है जिस पर अब पुलिस के द्वारा जाँच करने की बात कही जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग के द्वारा अपने आवेदन मे यह कहा गया है की पूर्व मे ट्रांजीट भवन को कोरोना मरीजों के ईलाज के लिए अस्थाई रूप से कोविड वार्ड बना दिया गया था,सुरक्षा की दृष्टि से भवन मे लगे सभी टीवीयों को एक जगह रख दिया गया था,काम की व्यस्तता के कारण कभी दुबारा इन टीवीयो पर नजर नही रखा जा सका ।अभी वर्तमान मे सफाई के दौरान जब दोबारा देखा गया तो तीन टीवी गायब पाए गए है।अज्ञात लोगों के द्वारा टीवी गायब कर दिया गया है।स्वास्थ्य विभाग के इस आवेदन पर पुलिस के द्वारा जाँच शुरु कर दिया गया है।
इसी से जुड़ा दूसरा पहलू :- इस केश से जुड़ा इसका दूसरा पहलू भी है जिसके अनुसार 8 मई को विकासखंड रामानुजनगर मे प्रदेश के मुख्यमंत्री आ रहे है जिसके तैयारियों मे प्रसाशन जोर शोर से लगा है।इन्ही तैयारियों का जायजा लेने मीडिया के कुछ लोग जब ट्रांजिट भवन को देखने लगे तो वहाँ से पूर्व मे लगे 2 एसी व सभी रुमों से टीवी गायब दिखा,जिसके बाद जब इसकी जानकारी लेने के लिए अधिकारी से पूछा गया तब उन्होंने बताया की 3 टीवी चोरी हो गया है और एसी को निकाल कर दूसरे जगह लगा दिया गया है।मीडिया ने जब सवाल किया की जो बचा हुवा टीवी है वो कहा है और जब टीवी चोरी हुवा तब उसका रिपोर्ट क्या दर्ज़ कराया गया तो संबंधित अधिकारी का हांथ पांव फूलने लगा क्योंकि थाने मे इससे संबंधित कोई रिपोर्ट दर्ज नही कराया गया था । जिसके बाद आनन- फानन मे शाम को 6 बजे थाने मे जाकर सूचना दिया गया।अब बड़ा सवाल यह उठता है की जब ट्रांजीट भवन के लिए एसी व टीवी प्रशाशन के द्वारा लगवाया गया था तो किसके आदेश से एसी को दूसरे जगह लगवाया गया और पहले से लगे टीवी को क्यों निकाल कर रखा गया।क्या इसके लिए जिले के अधिकारियों से अनुमति मांगी गई थी और यदि अनुमति नही मांगी गई तो फिर ऐसा क्यों किया गया।वहीं चोरी हुवे टीवी को लेकर अभी तक अस्पताल प्रबंधन अपनी आँख बंद करके क्यों रखा हुवा था, इसपर भी कई सवाल खड़े हो रहे है।अगर मीडिया सवाल नही करता तो क्या थाने मे सूचना दी जाती…!! बहरहाल तो यह जाँच का विषय है की कौन दूध का धुला है।वहीं इस मामले मे अनुविभागीय अधिकारी राजस्व का कहना है की यदि ट्रांजीट भवन से एसी व टीवी गायब हुवा है तो यह एक सामान्य घटना नही है।इसकी जाँच कराएंगे और इसमें जिसकी भी संलिप्ता होगी उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही करेंगे।
बिग ब्रेकिंग : लापरवाही पर सीएम का सख्त रवैया,,,मुख्यमंत्री ने सीएमओ को सस्पेंड करने के दिए निर्देश….
हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर फिरोज अंसारी : ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री बघेल का तूफानी दौरा इस समय सरगुजा संभाग के जिले के कुसमी विधानसभा में है इस दौरान मुख्यमंत्री सीधे जनता से बातचीत कर रहे हैं सरकार की योजनाओं की जमीनी हकीकत का जायजा भी ले रहे हैं इसी दौरान शशि कला नाम की महिला ने गरीबी रेखा से नाम काटने की शिकायत मुख्यमंत्री महोदय से कि जिस के फौरन बाद मुख्यमंत्री श्री बघेल ने नगर पंचायत के सीएमओ को तत्काल सस्पेंड करने के निर्देश दिए गौरतलब हो कि गरीबी रेखा से नाम काटने के बाद महिला राशन कार्ड के लिए भटक रही थी।
इसी मामले को लेकर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का दौरा जिले के क्षेत्र में हुआ वह पीड़ित ने सीधे मुख्यमंत्री महोदय से शिकायत की और मामले को संज्ञान में लेते हुए फौरन मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ ने सीएमओ को फौरन सस्पेंड करने के निर्देश दिए।

एसपी सूरजपुर के निर्देश पर ट्रेनी आईपीएस के निगरानी में माफी बदमाशों व होटल-लॉज को किया गया चेक,, चोरी मामले में फरार निगरानी बदमाश गिरफ्त में..
हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर फिरोज अंसारी : माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के प्रवास को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक सूरजपुर रामकृष्ण साहू ने थाना प्रभारियों को क्षेत्र के निगरानी, माफी व गुण्डा बदमाशों तथा होटल-लॉज की चेकिंग करने के निर्देश दिए है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी विश्रामपुर ट्रेनी आईपीएस संदीप पटेल ने अभियान चलाकर क्षेत्र के निगरानी, माफी एवं गुण्डा बदमाशों को चेक किया और उन्हें अपराध से दूर रहने की सख्त हिदायत दी। थाने में पंजीबद्व एक चोरी मामले में फरार आरोपी निगरानी बदमाश मनी गंडा को विश्रामपुर में चोरी की एक और वारदात को अंजाम देने की फिराक में घुमने के दौरान धरदबोचा गया।
ट्रेनी आईपीएस ने व्हीव्हीआईपी दौरा को लेकर शहर के होटल-लॉज की चेकिंग कर संचालक व मैनेजर को होटल-लॉज में रूकने वाले सभी व्यक्तियों का आईडी, मोबाईल नंबर सहित जरूरी जानकारी रजिस्टर में इंद्राज करने की हिदायत दिया। इस दौरान एसआई शिवकुमार खुटे व थाना विश्रामपुर की पुलिस सक्रिय रही।
