Home सरगुजा संभाग सरगुजा मनरेगा के कार्य में लापरवाही बरतने जनपद सीईओ को कारण बताओं नोटिस...

मनरेगा के कार्य में लापरवाही बरतने जनपद सीईओ को कारण बताओं नोटिस जारी…

0

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : लखनपुर जनपद सीईओ अजय सिंह को मनरेगा के कार्य में रुचि न लेने तथा धीमी प्रगति पर कारण बताओ सूचना जारी कर 3 दिवस में जवाब प्रस्तुत करने को कहा गया है। जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार लंगेह के द्वारा नोटिस कर कहा गया है जिला कार्यालय से 2 तकनीकी मार्गदर्शक सहयोग के लिए लखनपुर भेजे गए थे इसके बावजूद कार्य में प्रगति नहीं आई है। 77 में से केवल 12 ग्राम पंचायतों में ही प्रगति है। राज्य कार्यालय के दिशा निर्देश के बावजूद मनरेगा कार्य मे रुचि नहीं ली जा रही है जिसके कारण मनरेगा के कार्य की प्रगति धीमी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here