Home Blog Page 164

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर दादा और पोते की मौके पर मौत…

हिंद स्वराष्ट्र रामानुजगंज : एक ही बाइक पर सवार होकर एक ही परिवार के तीन लोग जा रहे थे रास्ते में रामानुजगंज वाड्रफनगर मुख्य मार्ग पर लावा मोड़ के पास सोमवार की शाम तेज रफ्तार खूनी ट्रक ने उन्हें जबरदस्त टक्कर मार दी बाइक में सवार पीछे बैठे दादा और पोते टक्कर लगते ही दूर उछल कर गिर गए गिरने के कारण सर में गंभीर चोट आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया राहगीरों की सूचना पर एंबुलेंस पहुंची और एंबुलेंस ने घायल को रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है यहां पर उसका इलाज चल रहा है और इधर सड़क दुर्घटना में मृत हुए दादा और पोते की खबर जब घर में पहुंची तो चारों और मातम पसर गया मंगलवार को गमगीन माहौल में दोनों का अंतिम संस्कार किया गया

मिली जानकारी के अनुसार रामानुजगंज क्षेत्र अंतर्गत निवासी रामसेवक सिंह उम्र 65 वर्ष उनका पुत्र जयकरण सिंह 42 वर्ष जयकरण का पुत्र देव प्रकाश उम्र 20 वर्ष वह तीनों सोमवार की शाम लगभग 4:30 बजे एक बाइक में ही सवार होकर तीनो लोग ग्राम बग्रा जा रहे थे सभी रामानुजगंज प्रेम नगर मुख्य मार्ग पर स्थित लावा मोड़ के आगे पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी टक्कर इतना भयानक था कि तीनों सड़क पर सिर के बल इधर-उधर जागी रे
हादसे में रामसेवक सिंह व उसके पुत्र जयप्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि जयकरण गंभीर रूप से घायल हो गया उसे फौरन एंबुलेंस के माध्यम से समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां उसका इलाज जारी है और उसकी स्थिति भी गंभीर बताई जा रही है।

अम्बिकापुर : निर्माणाधीन मकान में मिली अज्ञात महिला की लाश की गुत्थी कोतवाली पुलिस ने 20 घंटे के अंदर सुलझाई….

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : शहर के जनपद पारा स्थित निर्माणाधीन मकान में मिली अज्ञात महिला की लाश की गुत्थी पुलिस ने 20 घंटे के अंदर सुलझा ली है। महिला की हत्या 15 दिन पूर्व रुपए लेन-देन के विवाद में साथ में काम करने वाले मजदूर ने की थी। दरअसल मजदूर ने महिला से रुपए लिए थे। महिला द्वारा रुपए मांगे जाने पर दोनों के बीच विवाद हुआ। इसी बीच महिला ने उसे थप्पड़ जड़ दिया। इससे गुस्से में आए मजदूर ने निर्माणाधीन मकान में ले जाकर लात-मुक्का व ईंट से मारकर उसकी हत्या कर दी थी। हत्या करने के बाद शव को निर्माणाधीन मकान स्थित गड्ढे में डाल कर ईट के टुकड़ों से ढंक दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है।मृतका बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम सलेयाडीह निवासी सेवन्ती जो अंबिकापुर चांदनी चौक में रहकर मजदूरी का काम करती थी। आरोपी भी मजदूरी का काम करता है। काम करने के दौरान दोनों का संपर्क हुआ था। आरोपी ने सेवन्ती से रुपए लिए थे। रुपए मांगने पर दोनों के बीच लड़ाई झगड़ा हो रहा था। घटना दिवस को रुपए वापस दिलाने के नाम पर दोनों मायापुर से जनपद पारा जा रहे थे। रास्ते में मृतका सेवन्ती आरोपी को गाली-गलौज करने लगी और थप्पड़ जड़ दिया।जिसके बाद युवक ने तैश में आकर लात थप्पड़ों और ईट से कुचलकर हत्या कर दी और लाश को ईट के टुकड़ों से ढक दिया।

ब्रेकिंग न्यूज : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज भेंट-मुलाकात के दौरान लुंड्रा विधानसभा क्षेत्र के सहनपुर में अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं की…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : सरगुजा मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज भेंट-मुलाकात के दौरान सरगुजा जिले के लुंड्रा विधानसभा क्षेत्र के सहनपुर में अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं की–

सहनपुर में उप स्वास्थ्य केन्द्र खोलने की घोषणा

सहनपुर मिडिल स्कूल का हाई स्कूल में होगा उन्नयन

सहनपुर साप्ताहिक बाजार को व्यवस्थित कर शेड व चबूतरा निर्माण किया जाएगा।

शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लुंड्रा में अतिरिक्त कक्ष का निर्माण करायेंगे।

ग्राम धौरपुर में शासकीय महाविद्यालय की स्थापना की जायेगी।

धौरपुर में एसबीआई की शाखा खोलने की प्रक्रिया प्रारंभ की जायेगी।

धौरपुर में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय की स्थापना की जायेगी।

ग्राम पंचायत कुन्नी एवं ग्राम पंचायत रघुनाथपुर में उप तहसील की स्थापना की जायेगी।

ग्राम गगोली के पास मछली नदी पर पुल निर्माण किया जायेगा।

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उदारी और लमगांव में अतिरिक्त कक्ष निर्माण की स्वीकृति।

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करौली, रघुनाथपुर, बरगीडीह हेतु स्वयं के भवनों के निर्माण की स्वीकृति।

करजी ग्राम वासियों की तरफ से बीजेपी को चेतावनी जारी, सीएम दौरे का किया विरोध तो गांव में प्रवेश करने की नहीं मिलेगी कभी अनुमति….

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल सरगुजा संभाग के दौरे पर है और इस दौरान वह जिस जिले में रुक रहे हैं और जिस गांव में चौपाल लगा रहे हैं उस गांव और उस जिले को करोड़ो की सौगात मिल रही है शायद यह भी एक वजह है कि विकास से अछूता रह गया सरगुजा संभाग सीएम को अपने गांव और अपने जिले बुलाने के लिए काफी आतुर दिख रहा है सीएम जहां भी जाते हैं वहां करोड़ो की सौगात तो देते ही हैं साथ में किसी को भी किसी विभाग से शिकायत होने पर ऑन द स्पॉट समस्या का निराकरण भी करते हैं ऐसे में जब 10 और 11 तारीख को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दौरा सरगुज जिले के लुण्ड्रा और सीतापुर विधानसभा में प्रस्तावित है तो शाम से अचानक फेसबुक पर भाजपा के कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा उनके सरगुजा आगमन और उनके जन चौपाल को लेकर सोशल मीडिया पर विरोध प्रदर्शन भी किया जा रहा है जिसमें बताया जा रहा है कि वह सीएम के होने वाले इस कार्यक्रम का विरोध करेंगे ऐसे में ग्राम करजी के सरपंच और ग्राम वासियों द्वारा एक लेटर जारी किया गया है जिसमें उन्होंने लिखा है कि माननीय मुख्यमंत्री जी का जन चौपाल कार्यक्रम 10 को ग्राम करजी में प्रस्तावित है जिसमें ग्राम पंचायत करजी को करोड़ों की विकास की सौगात मिलना निश्चित है भाजपा के कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा माननीय मुख्यमंत्री के जन चौपाल कार्यक्रम का विरोध करना गलत है इसका हम ग्रामवासी भर्त्सना एवं विरोध करते हैं अगर भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा माननीय मुख्यमंत्री के आगमन या जनचौपाल का विरोध जैसा कृत्य किए गए तो उन्हें हम अपने गांव मे प्रवेश नहीं करने देंगे और यह लेटर अब सरगुजा के सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रहा है।

10% कमीशन की शिकायत पर तत्काल कार्यवाही सूरजपुर जिला पंचायत सीईओ राहुल देव की छुट्टी…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने 90 विधानसभा क्षेत्रों के दौरे पर हैं जहां वे शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई कर रहे है। इसी क्रम में लोगों की शिकायतों पर सूरजपुर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राहुल देव को हटा दिया गया है। उनकी जगह लीना कोसमी को सूरजपुर जिला पंचायत का नया CEO बनाया गया है। सूरजपुर से मुख्यमंत्री के हेलिकॉप्टर के टेकऑफ होते ही सामान्य प्रशासन विभाग ने तबादले का आदेश जारी कर दिया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा 2016 बैच के अफसर राहुल देव को सूरजपुर से हटाकर जांजगीर-चांपा जिले में अपर कलेक्टर बनाया गया है। रविवार को प्रेमनगर विधानसभा में लगी चौपाल में कई लोगों ने जिला पंचायत में कमीशनखोरी की शिकायत की थी। आरोप था कि अधिकारी 10 परसेंट कमीशन लिए बिना कोई काम नहीं करते।

सीएम कर रहे हैं दौरा विधानसभा वार टी. एस. सिंहदेव पहुंचे दिल्ली दरबार…

हिंद स्वराष्ट्र फिरोज अंसारी : इन दिनों छत्तीसगढ़ की राजनीति किस ओर जा रही है यह कह पाना बहुत ही मुश्किल है। इन दिनों राज्य के मुखिया विधानसभा वार दौरा कार्यक्रम कर जन चौपाल लगा रहे हैं और आम ग्रामीण जनों से उनकी शिकायत सुनकर तत्काल निराकरण भी कर रहे हैं और शासन की योजनाओं का फीडबैक भी ले रहे हैं और हर समाज के समाज प्रमुख से भी बातचीत कर जमीनी हकीकत का भी मुआयना कर रहे हैं।
ज्ञात हो कि प्रदेश के मुखिया का दौरा कार्यक्रम जब भी शुरू होता था तो वह बस्तर संभाग से ही होता था लेकिन इस बार छत्तीसगढ़ की राजनीति में नया मोड़ लेते हुए प्रदेश के मुखिया ने अपना दौरा कार्यक्रम सरगुजा संभाग से किया है और उधर टी एस सिंह देव अपना दौरा कार्यक्रम बस्तर संभाग से चालू किए हुए हैं ज्ञात हो कि बस्तर संभाग में 12 विधानसभा सीटें हैं और सरगुजा संभाग में 14 विधानसभा सीट है तो लाजमी है कि प्रदेश के मुखिया की नजर सरगुजा संभाग के 14 विधानसभा सीटों पर है अब देखना यह है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की राजनीति में क्या बदलाव आता है उधर टी एस सिंहदेव मां दंतेश्वरी के मंदिर में पूजा अर्चना कर आशीर्वाद ले रहे हैं और इधर प्रदेश के मुखिया कुदरगढ़ी माता की दरबार में पूजा अर्चना कर आशीर्वाद ले रहे हैं।

इन दिनों देश में घोटालों की परत दर परत खुलती जा रही है लगता है देश में घोटालों की बाढ़ सी आ गई हैं…

हिंद स्वराष्ट्र फिरोज अंसारी : पिछले कुछ दिनों पहले पड़ोसी राज्य झारखंड में ईडी ने आईएएस पूजा सिंघल के लगभग आधा दर्जन ठिकानों पर अपनी दबिश दी और इसमें जो आउटकम निकला उसे देख कर पूरा देश अचंभित रह गया आखिरकार आईएएस पूजा सिंघल के घर इतना कैश रकम कहां से आया? पूजा सिंघल के घर पर आखिर ₹250000000 कैश कहां से आए और तो और सीए के पास भी 17 करोड़ आखिर इतने पैसे आए तो आए कहां से देशवासी भी देखकर हैरान है।

प्रश्न यह नहीं है कि महिला आईएएस के पास आखिर नोटों का जखीरा आया कहां से सवाल यह है कि क्या आईएएस की नौकरी सिर्फ पैसे कमाने के लिए है?

छत्तीसगढ़ में भी पिछले कई सालों से कुछ अलग नहीं हुआ है कई आईएएस और कई आईपीएस अधिकारी दो –दो और 3 – 3 सौ के आसामी बन गए यदि राज्य सरकार रिकॉर्ड सर्च करा ले तो राजधानी रायपुर के आसपास 50% लैंड नौकर साहों के या तो रिश्तेदारों या नौकर चाकर के नाम से मिल ही जाएंगे… इनमें महिला आईएएस भी पीछे नहीं।
ठीक है यूपीएससी की परीक्षा कठिन परीक्षा होती है इतना मेहनत कर सर्वोच्च नौकरी मिली है तो औरों से ज्यादा तो बनता है मगर आखिर कितना यदि सेल्फ लिमिट तय नहीं करेंगे तो आईएएस पूजा सिंघल जैसा ही होगा अब तो हालात पहले जैसा नहीं है इनकम टैक्स वाले एक आईएएस का लिहाज तो करते थे मगर अब ई डी युग है तो रिश्वतखोरी की हवस को कम करें।

अम्बिकापुर : युवा हो जाए सावधान शहर में घूम रहा ठग,, 1 करोड़ से अधिक की कर चुका हैं ठगी…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : अम्बिकापुर के केदारपुर निवासी एक युवक इतना बड़ा ठग निकला कि उसने नौकरी दिलाने व खेल के नाम पर युवाओं से 1 करोड़ से भी अधिक की ठगी कर ली। ठगी करने के लिए वह गांव के लोगों को अपना सहयोगी बनाता था व उनके माध्यम से ही रुपए की वसूली कराता था। आए दिन ठगी का शिकार हुए युवाओं द्वारा मामले की शिकायत थाने में की जा रही है। ऐसा ही एक मामला सूरजपुर जिले के लटोरी चौकी क्षेत्र से आया है। एक्सिस बैंक में भृत्य पद पर नियुक्ति दिलाने के नाम पर 3 युवकों से करीब 3 लाख रुपए की ठगी की गई। पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। सूरजपुर जिले के लटोरी पुलिस ने बताया कि ग्राम पंचायत द्वारिकानगर निवासी 27 वर्षीय रोहित कुमार राजवाड़े पिता मान साय के अलावा हेम साय राजवाड़े व श्यामनारायण पैकरा को एक्सिस बैंक में भृत्य के पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर आरोपी अंबिकापुर के केदारपुर अंबिकापुर निवासी मृगांक सिन्हा पिता एसके सिन्हा, द्वारिकानगर निवासी पिलोद कुमार राजवाड़े व उसके पुत्र सूरज कुमार राजवाड़े द्वारा 2 लाख 78 हजार रुपए की ठगी की गई है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी मृगांक सिन्हा द्वारा प्रार्थी रोहित कुमार राजवाड़े से 95 हजार रुपए व सह प्रार्थी हेम साय राजवाड़े से 98 हजार रुपए, श्यामनारायण पैकरा से 85 हजार रुपए की ठगी की गई है। आरोपी पिलोद राजवाड़े द्वारा प्रार्थी से कहा गया था कि मेरे पुत्र का एक्सिस बैंक में भृत्य पद पर काम लग गया है।आप लोग भी चाहेंगे तो पैसा देकर अपनी नौकरी लगवा सकते हैं। इसी झांसे में आकर वर्ष 2017 से उक्त रकम की वसूली आरोपियों द्वारा की गई है। मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 420, 34 के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर
पुलिस ने बताया कि आरोपी मृगांक सिन्हा के खिलाफ जशपुर जिले में भी काम दिलाने के नाम पर ठगी किए जाने के मामले में कार्रवाई हो चुकी है। वहीं अंबिकापुर के कोतवाली उसके खिलाफ सबसे ज्यादा मामले दर्ज हैं। कुल मिलाकर युवाओं से वह 1 करोड़ से अधिक की ठगी कर चुका है। अब तक वह पुलिस की पकड़ से दूर है।

पेट्रोल पंप के मैनेजर के घर लाखों की चोरी,, चोरों की खोजबीन में जुटी पुलिस…

हिंद स्वराष्ट्र बिलासपुर : जिले के रतनपुर क्षेत्र में लखराम स्थित एसएस फ्यूल्स के मैनेजर नंदकुमार श्यामले शुक्रवार की रात दिनभर की बिक्री की गई डीजल व पेट्रोल की रकम 1 लाख 77000 ₹125 लेकर अपने घर गए अपने घर के अलमारी में रख दिया। उक्त रकम को अलमारी में रखने के बाद अलमारी को लॉक कर चाबी को अपने कमरे में ही छोड़कर कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया इसके बाद वह अपने परिवार के साथ खाना पानी पीकर अपनी पत्नी चित्र देखा और परिवार के सदस्यों के साथ अपने आंगन में ही सो गए। शनिवार की सुबह जब उनकी पत्नी चित्रलेखा आंख खुली तो उन्होंने चोरी की जानकारी अपने पति को दी। जब मैनेजर नंदकुमार ने अपने कमरे में जाकर देखा तो अलमारी का दरवाजा खुला हुआ था और अलमारी की चाबी दरवाजे पर ही लटकी हुई थी और अलमारी में रखे पैसे गायब थे। जिसके बाद मैनेजर नंद कुमार ने इसकी शिकायत फौरन रतनपुर थाने में की। पुलिस ने मामले की शिकायत दर्ज कर ली हैं अपराध पंजीबद्ध कर उक्त मामले की जांच कर रही है।

अंत्येष्टि कार्यक्रम में शामिल होने आए लोगो पर मधुमक्खियों का हमला,,10 लोग गंभीर रूप से घायल…

हिंद स्वराष्ट्र जशपुरनगर : जिले के अंत्येष्टि कार्यक्रम में शामिल होने आए लोगों पर मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया मधुमक्खियों के हमले से घायल लोगों को तत्काल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद अभी उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी कुछ दिन पहले कार हादसे में दंपत्ति की मृत्यु हो गई थी हादसे में मृतक दंपति के अंतिम संस्कार का कार्यक्रम किया जा रहा था उक्त कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल होने आए थे जैसे ही अंतिम संस्कार का कार्यक्रम चालू किया गया इसी दौरान उक्त भीड़ पर मधुमक्खियों ने अचानक से धावा बोल दिया
मधुमक्खियों के इस हमले से लगभग 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए आनन-फानन में घायल लोगों को उचित उपचार हेतु कुनकुरी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया मधुमक्खियों के हमले से अंतिम संस्कार में आए लोगों के बीच अफरा तफरी मच गई और मधुमक्खियों के हमले से बचने के लिए अंतिम संस्कार में शामिल लोग तितर-बितर हो गए।

अम्बिकापुर : निर्माणाधीन मकान के नाली में मिली दफन मिली लाश…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : शहर के त्रिपाठी परिवार का निर्माणाधीन मकान का काम लगभग 15 दिनों से बंद पड़ा था निर्माणाधीन मकान से उठ रही बदबू के कारण परिवार के द्वारा जब अगरबत्ती जलाया गया तो फिर भी बदबू कम होने का नाम ही नहीं ले रहा था फिर निर्माणाधीन मकान के गड्ढे से महिला की लाश मिलने पर फौरन पुलिस को सूचना दी गई सूचना पर पुलिस व एफ एस एल की टीम मौके पर पहुंची पर महिला की लाश पूरी तरह से सड़ चुका था हत्या की आशंका जताई जा रही थी।
जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के गुदरी चौक के पास जनपद रोड स्थित निर्माणाधीन मकान में किसी अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई मौके पर पहुंची एफ ए सी एल की टीम वह कोतवाली के टीम ने मामले की जांच शुरू की लेकिन मृतका की शिनाख्त अब तक नहीं हो पाई है लास्ट लगभग 15 से 20 दिन पुरानी बताई जा रही है पुलिस प्रथम दृष्टा इसे हत्या का मामला मानते हुए जांच में जुट गई है इधर जिस व्यक्ति का निर्माणाधीन मकान है वह पास में ही रहता है घर के आस-पास से आ रही बदबू से बचने के लिए अगरबत्ती जलाया जा रहा था। परिवार के लोगों को लगा कि आस-पास में ही किसी जानवर के मरने की आशंका है लेकिन परिवार के द्वारा आसपास देखने के बाद निर्माणाधीन मकान के गड्ढे में जाकर देखा तो किसी अज्ञात महिला की लाश पड़ी हुई थी।

अम्बिकापुर : कार चालक ने बाइक सवारों को मारी टक्कर,, एक के बाद एक 2 गाड़ियों को लिया चपेट में,, एक की मौत, 2 घायल…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : अंबिकापुर में हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। जबकि 2 लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि एक कार चालक ने एक के बाद एक 2 बाइक वालों को जबरदस्त टक्कर मार दी। जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। हादसा मणिपुर थाना क्षेत्र में हुआ है।इंदरपुर निवासी बाबूलाल मिंज अंबिकापुर से दोपहर को अपने घर वापस लौट रहा था। इस दौरान वह अंबिकापुर-बिलासपुर मार्ग पर सांडबार बेरियर के पास पहुंचा था। तभी एक कार चालक ने सामने से आकर उसकी बाइक टो टक्कर मार दी। जिससे वह वहीं जमीन पर फेंका गया और घायल हो गया है।
बताया गया कि कार चालक यहीं नहीं रुका। इसके बाद उसने उसके पीछे आ रहे बाइक सवारों को भी टक्कर मारी। इसमें एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक घायल हुआ है। हादसे के बाद कार चालक तुरंत ही मौके से भाग निकला। आस-पास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। इसके बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां बाबूलाल और चरणदास का इलाज चल रहा है। इस हादसे में गौरीशंकर नाम के युवक की मौत हो गई है।
घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई थी। खबर लगते ही पु्लिस की टीम मौके पर पहुंची। अब उस कार चालक का पता लगाया जा रहा है। जिसने इन बाइक सवारों को टक्कर मारी थी। फिलहाल उसके संबंध में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस ने बताया कि जिस युवक की मौत हुई है वह सुखरी का रहने वाला था।

जनपद उपाध्यक्ष की पहल पर सिलफिली को मिला कोल्डस्टोरेज का सौगात…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर भूषण बघेल : मुख्यमंत्री भुपेश बघेल से भटगांव विश्रामगृह में सूरजपुर जनपद उपाध्यक्ष नरेन्द्र यादव ने जिले से सम्बंधित विभिन्न मुद्दों में चर्चा किया। जिसमें प्रमुख रूप से सिलफिली में लम्बे समय से किसानों के बहुप्रतीक्षित कोल्डस्टोर की मांग रखा गया। मुख्यमंत्री ने जनपद उपाध्यक्ष की किसान हित के मांग को तत्काल पूर्ण कर कोल्डस्टोरेज खोलने की घोषणा कर दी है। इससे जिलेभर के हजारों किसानों को लाभ होगा। ज्ञात हो कि सिलफिली व आसपास कृषि प्रधान क्षेत्र है, यहां से प्रतिदिन कई गाड़ियों से प्रदेश सहित आसपास के आधा दर्जन से अधिक प्रदेशों में सब्जी की आपूर्ति की जाती है। यहां पर कोल्डस्टोरेज की मांग क्षेत्रवासियों द्वारा लंबे अरसे से की जा रही थी। मुख्यमंत्री द्वारा सिलफिली में कोल्डस्टोरेज खोलने की स्वीकृति दिए जाने से किसानों में हर्ष व्याप्त है। 

रामनगर में भेंट मुलाकात कार्यक्रम में सीएम ने सुनी लोगों की समस्या,त्वरित निराकरण का दिया आश्वासन

हिंद स्वराष्ट्र सुरजपुर भूषण बघेल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपने भेंट- मुलाकात अभियान के तहत सूरजपुर जिले के प्रेम नगर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रामनगर में पहुंचे वहां उन्होंने स्कूली छात्रा पिंकी राजवाड़े से बातचीत के दौरान बताया कि वह कक्षा 12वीं की छात्रा है और ग्राम रामनगर से सूरजपुर पढ़ने के लिए स्कूल जाती है गांव से उसका स्कूल दूर पड़ता है राज्य शासन द्वारा सरस्वती साइकिल योजना के माध्यम से शासन द्वारा साइकिल मिलने से स्कूल आने जाने में आसानी हो गई है यदि शासन से साइकिल नहीं मिलता तो वह 11वीं 12वीं की पढ़ाई नहीं कर पाती मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का इस मौके पर स्कूली छात्रा मुस्कान प्रजापति ने गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया और बताया कि महतारी दुलार योजना के जरिए ही वह आगे की पढ़ाई कर पा रही है मुस्कान ने बताया कि उसके पिता हरि लाल प्रजापति का निधन कोरोना के चलते हो गया था पिता की मृत्यु के बाद आगे की पढ़ाई उसके लिए नामुमकिन थी परंतु कोरोना काल के चलते अपने माता-पिता के खो चुके बच्चों की पढ़ाई की जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा उठाने और इसके लिए महतारी दुलार योजना लागू करने बेसहारा बच्चों को आगे की पढ़ाई के लिए सहारा मिल गया है और मेरी पढ़ाई अभी जारी है इस योजना से मुख्यमंत्री ने कहा कि संकट की हर घड़ी में छत्तीसगढ़ सरकार लोगों के साथ खड़ी है भूपेश बघेल ने दोनों बालिकाओं को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके बेहतर भविष्य की मंगल कामना की।

पत्नी की हत्या करने वाले हत्यारे पति को थाना झिलमिली पुलिस ने किया गिरफ्तार…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर फिरोज अंसारी : रविवार को ग्राम बोझा थाना प्रतापपुर निवासी विजय सारथी ने थाना झिलमिली में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका ससुर सीताराम 7 मई को पूजा पाठ करने के लिए दोनों बेटी दामाद को बुलाया था दोनों  बेटी दामाद जब ग्राम भांडी अपने ससुर के यहां आये तो घर में ताला लगा हुआ था, ससुर को खोजने लगे तो नया घर से कुछ दूरी पर मिला जिससे सास के बारे में पूछने पर घर में है कहकर जंगल तरफ ले जाने लगा और बात को घुमाने लगा और बताया कि अनिता को मार दिया हॅू जिसके बाद नये घर जाकर देखे तो अनिता मृत अवस्था में मिली। सूचना पर मर्ग कायम कर पुलिस मौके पर पहुंची, मृतिका को धारदार हथियार टांगी से मारकर हत्या करना पाए जाने पर अपराध क्रमांक 66/2022 धारा 302, 201 भादवि का मामला पंजीबद्व किया गया। मामले की सूचना पर पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री रामकृष्ण साहू ने आरोपी की जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश थाना झिलमिली पुलिस को दिए।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर व एसडीओपी ओड़गी राजेश जोशी के मार्गदर्शन में थाना झिलमिली की पुलिस ने आरोपी सीताराम सारथी को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ पर उसने बताया कि चरित्र शंका को लेकर पत्नी को टांगी से प्रहार कर हत्या कर दिया। आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त टांगी जप्त कर उसे विधिवत् गिरफ्तार किया गया।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी झिलमिली बसंत खलखो, एएसआई पास्कल लकड़ा, प्रधान आरक्षक अलबिनुस तिर्की, हेमन्त सोनवानी, आरक्षक चंद्रदेव मरावी, आरक्षक रामाकुमार, रामदयाल राठिया, दिलपाल कसेरा, झुम्मुक लाल व महिला आरक्षक प्रफुल्ला मिंज सक्रिय रहे।

सीएम भूपेश बघेल बोले – छत्तीसगढ़ जितना धान का समर्थन मूल्य पूरे देश में कहीं नहीं मिलता…प्रेमनगर क्षेत्र के विकास के लिए सीएम बघेल ने की ये घोषणाएं….

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर फिरोज अंसारी : आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सूरजपुर के प्रेमनगर विधानसभा के नवापारा कला पहुंचे है। जहां सीएम बघेल ने चौपाल में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों के हित में हमारी सरकार ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं, छत्तीसगढ़ बनने के बाद 98 लाख मीट्रिक टन रिकॉर्ड धान खरीदा।
मैं ये जानने निकला हूं कि हमारी योजनाओं का लाभ आम जनता, हितग्राहियों को मिल रहा है या नहीं। उन्होंने आगे बताया कि छत्तीसगढ़ जितना धान का समर्थन मूल्य पूरे देश में कहीं नहीं मिलता।
सीएम ने कहा हमने गौ माता की सेवा की, पूरे प्रदेश में गोबर खरीद रहे हैं, आगे गोमूत्र भी खरीदेंगे। गौ माता की तरह हमें धरती माता की भी सेवा करनी है, वर्मी कंपोस्ट खाद के प्रयोग से धरती उपजाऊ बनेगी।भेंट मुलाकात के पांचवें दिन प्रेमनगर विधानसभा के ग्राम नवापारा कला में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ी घोषणाएं की है।

(१) उमेश्वरपुर में उप तहसील की घोषणा ।

(२) प्रेमनगर के उमेश्वरपुर में लो वोल्टेज समस्या दूर करने के लिए बिजली सब स्टेशन की स्वीकृति।

(३) प्रेमनगर उ.मा. स्कूल के लिए नवीन भवन की घोषणा।

(४) नवापारा गेजी मार्ग में गेज नदी पर नए पुल के निर्माण की घोषणा।

(५) चौरीपहाड़ में देवपूजा की सुविधा का विस्तार।

(६) पेयजल समस्या से ग्रसित गांवों में सौरऊर्जा पेयजल सुविधा स्थापित करने की घोषणा।

लटोरी स्वास्थ्य केंद्र के मेडिकल ऑफिसर को सीएम ने किया सस्पेंड..

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार को भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत लटोरी में पहुंचकर चौपाल लगा लोगों की समस्याओं व मांगों से अवगत हुए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यहां पर कई कार्यों की घोषणा भी की। साथ ही कुछ गंभीर समस्याओं पर जल्द ही उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। मुख्यमंत्री ने यहां पर लोगों से शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने लटोरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्टॉक रजिस्टर मेंटेन नहीं होने पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने मेडिकल ऑफिसर राकेश कुमार साव को सस्पेंड करने के निर्देश दिए। साथ ही बीएमओ डॉ. प्रशांत सिंह व स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी शत्रुघ्न भगत को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान मुख्यमंत्री के तेवर काफी कड़े नजर आ रहे हैं। वे लापरवाह अधिकारी-कर्मचारियों की शिकायत मिलने पर ऑन द स्पॉट कार्रवाई कर रहे हैं। सीएम के कड़े तेवर से प्रशासनिक महकमे में हडक़ंप मचा हुआ है।

गर्लफ्रेंड की स्कूटी में आग लगाई और… इंदौर में दिलजले की बदले की आग में कैसे जिंदा जल गए 7 लोग, जानिए हुआ क्या…

हिंद स्वराष्ट्र इंदौर : मध्य प्रदेश के इंदौर में घनी बसाहट वाली स्वर्णबाग कॉलोनी की तीन मंजिला रिहायशी इमारत में शनिवार तड़के हुए भीषण अग्निकांड में एक नया मोड़ आ गया है। एक दंपती समेत सात लोगों की मौत को लेकर जब पुलिस ने जांच की अग्निकांड की सच्चाई सामने आई। इस मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने कहा कि 27 साल के सिरफिरे आशिक ने शादी को लेकर एक युवती से झगड़े के बाद उससे बदला लेने की नीयत से इस इमारत की पार्किंग में खड़ी उसकी स्कूटी को आग के हवाले किया। बाद में लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया। अग्निकांड के बाद गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ हत्या और अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्रा ने शनिवार रात यह जानकारी दी। उन्होंने बताया, ‘हमें पहली नजर में लग रहा था कि रिहायशी इमारत में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। लेकिन घटनास्थल के आस-पास के घरों के सीसीटीवी फुटेज और विस्तृत जांच से पता चला कि इस इमारत की पार्किंग में खड़े एक स्कूटर में एक व्यक्ति ने आग लगा दी थी। इसके बाद लपटें गहरे धुएं के साथ फैल कर अन्य वाहनों और इमारत के दूसरे हिस्सों को अपनी जद में लेती चली गईं।’
आरोपी युवक शुभम झांसी का रहने वाला: पुलिस आयुक्त
मिश्रा ने बताया कि स्वर्ण बाग कॉलोनी की इमारत में ही रहने वाली एक महिला का स्कूटर फूंकने वाले व्यक्ति की पहचान झांसी निवासी शुभम दीक्षित उर्फ संजय (27) के रूप में हुई है। पुलिस के अलग-अलग दल उसकी तलाश में जुटे हैं। मिश्रा ने बताया, ‘दीक्षित रिहाइशी इमारत के एक फ्लैट में छह महीने पहले किरायेदार के रूप में रहता था। इसी इमारत में रहने वाली महिला से शादी करना चाहता था, लेकिन महिला की शादी कहीं और तय हो गई थी। इसके बाद दीक्षित ने महिला के प्रति खुन्नस पाल ली थी।’

‘शादी के अलावा रुपयों के लेन देन को लेकर हुआ था विवाद’
पुलिस आयुक्त ने बताया कि शादी के अलावा करीब 10,000 रुपये के लेन-देन को लेकर भी दीक्षित और संबंधित महिला के बीच कुछ दिन पहले विवाद हुआ था। उन्होंने बताया, ‘अग्निकांड के वक्त महिला संबंधित इमारत में ही थी। हालांकि, वह सुरक्षित हैं और हमने आरोपी के बारे में उससे विस्तार से बात भी की है।’ पुलिस आयुक्त ने बताया कि अग्निकांड का आरोपी दीक्षित एक निजी कम्पनी में काम करता है और महिला से धन के विवाद के चलते उसने स्वर्ण बाग कॉलोनी की रिहायशी इमारत छह महीने पहले छोड़ दी थी। उन्होंने बताया कि शुभम दीक्षित के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 302 (हत्या) और 436 (भवन को जलाकर खाक करने की नीयत से ज्वलनशील पदार्थ का इस्तेमाल) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

महिला बोली- पति की मृत्यु हो चुकी है, बेटा सिर्फ 6 साल का है, सीएम ने दिए 4 लाख रुपए, जमीन पर बैठकर खाया खाना…

विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर निकले सीएम भूपेश बघेल लोगों की सुन रहे समस्याएं और कर रहे निराकरण, लापरवाह अधिकारियों पर गिरा रहे गाज, बिहारपुर में भोपाल सिंह के घर जमीन पर बैठकर खाया खाना।
हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर राम सुंदर राम : सीएम इन दिनों विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर हैं। दौर के चौथे दिन वे सूरजपुर जिले के भटगांव विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बिहारपुर पहुंचे। यहां भोपाल सिंह के घर जमीन पर बैठकर रोटी-चावल, दाल, भिंडी, करेला की भूजिया व लकड़ा की चटनी का आनंद लिया। वहीं पुलिस के हिम्मत कार्यक्रम के तहत बालिकाओं के मलखम्भ, योगा व मार्शल आर्ट के गुर देखे। इससे पूर्व सीएम ने कुदरगढ़ में महुआ पेड़ के नीचे लगाए गए चौपाल में आर्थिक रूप से कमजोर विधवा महिला के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए 4 लाख रुपए की तत्काल सहायता राशि देने के निर्देश दिए।
सीएम भूपेश बघेल 90 विधानसभा क्षेत्र के दौरे के चौथे दिन सूरजपुर जिले के भटगांव विस पहुंचे। यहां कुदरगढ़ में उन्होंने चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुुनीं। इस दौरान उन्होंने कई विकास के निर्माण कार्यों की घोषणा की। चौपाल में पहुंची आर्थिक रूप से कमजोर दिव्या कुशवाहा ने कहा कि उसके पति की आकस्मिक मृत्यु हो चुकी है। परिवार में 6 साल के बच्चे के अलावा कोई नहीं है। उसने सीएम से भरण-पोषण के लिए सहायता की मांग की। इस पर सीएम ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल 4 लाख रुपए की सहायता राशि देने के निर्देश दिए।
बालिकाओं ने दिखाया मलखंभ, योगा व मार्शल आर्ट
बिहारपुर में पहुंचे सीएम ने सूरजपुर पुलिस द्वारा बालिकाओं के सेल्फ डिफेंस के लिए चलाए जा रहे हिम्मत कार्यक्रम की सराहना की। यहां बालिकाओं ने उन्हें मलखंभ, योगा व मार्शल आर्ट दिखाए। इस दौरान बालिका सुनैना जायसवाल ने सीएम से कहा कि वह बड़ा होकर आईपीएस बनना चाहती है तो सीएम ने कहा कि इसके लिए अनुशासन जरूरी है।
जमीन पर बैठकर खाया खाना
बिहारपुर दौरे पर पहुंचे सीएम भूपेश ने ग्रामीण भोपाल सिंह के घर जमीन पर बैठकर पेहटा, रोटी-चावल, दाल, भिंडी, करेला की भूजिया व लकड़ा की चटनी का आनंद लिया। भोपाल सिंह ने उन्होंने खेती-किसानी की जानकारी ली। जब उन्होंने कहा कि इस बार उसने धान नहीं बेचा है तो सीएम ने उनकी जमीन पर फलदार वृक्षों का रोपण कराने तथा बोर कराने के निर्देश तहसीलदार को दिए। इसी बीच सीएम ने परिवार की राजकुंवर को साड़ी भेंट की। परिवार की ही बालिका आरती की मांग पर स्वामी आत्मानंद स्कूल खोलने तथा भोपाल सिंह की मांग पर बालिका छात्रावास व मिनी स्टेडियम खोलने की घोषणा की।

सीएम भूपेश बघेल ने 4 मई को विधानसभावार दौरे की शुरुआत बलरामपुर जिले से की थी। दौरे के चौथे दिन वे सूरजपुर जिले के प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत प्रतापपुर पहुंचे। यहां उन्होंने जिले के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। इसमें उन्होंने कई जरूरी निर्देश दिए। इसके बाद वे पत्रकारों से रूबरू हुए। नक्सलियों द्वारा पर्चा फेंक कर सरकार से बातचीत करने के उल्लेख के सवाल पर सीएम ने दो टूक कहा कि पहले वे संविधान पर विश्वास जताएं, फिर उनसे बातचीत होगी। इस दौरान उन्होंने अवैध उत्खनन पर भी कड़ाई से कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विधानसभा दौरे पर प्रतापपुर पहुंचे सीएम ने वहां के शिवमंदिर में पहुंच पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की। प्रतापपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में उनसे यह सवाल किया गया कि नक्सलियों ने सरकार से बातचीत करने कुछ शर्तें रखी हैं। इसका जवाब देते हुए सीएम ने कहा कि नक्सलियों ने पर्चा फेंक कर सरकार से बातचीत का उल्लेख किया है, लेकिन उन्हें पहले संविधान पर विश्वास करना होगा, इसके बाद ही बातचीत होगी। सीएम ने कहा कि हमारी योजनाओं ने आदिवासियों का दिल जीता है, इससे नक्सली अब सिमट कर रह गए हैं। अब कैंप बफर एरिया की जगह कोर एरिया में खुल रहे हैं। अब नक्सल प्रभावित क्षेत्र के लोग मांग कर रहे हैं कि सुरक्षा कैंप खुलना चाहिए।
प्रतापपुर में खुलेगा एग्रीकल्चर कॉलेज
सीएम ने प्रतापपुर विस क्षेत्र के लिए कई घोषणाएं कीं। इसमें उन्होंने प्रतापपुर में एग्रीकल्चर कॉलेज व अपर कलेक्टर लिंक कोर्ट खोलने की घोषणा की। शिकायतों के निवारण के लिए ऑनलाइन कॉल सेंटर खोलने तथा पत्रकार भवन के लिए 10 लाख रुपए देने की भी घोषणा सीएम ने की।

छत्तीसगढ़ में अब सरकार नहीं सर्कस चल रहा है पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह…

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : रायपुर के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को और टीएस सिंह देव को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में अब सरकार नहीं सर्कस का मैदान हो गया है डॉ रमन सिंह ने भूपेश बघेल के प्रदेश व्यापी दौरे को लेकर निशाना साधा है डॉक्टर रमन ने कहा कि भूपेश और टीएस सिंह देव की लड़ाई सड़कों पर आ गई है अब यह दोनों विपरीत दिशाओं में दौरे कर रहे हैं अगर एक पूरब की ओर जा रहा है तो दूसरा पश्चिम की ओर अब राजनीतिक लड़ाई का हाल यह है कि टीएस सिंह देव से ना ही कोई मंत्री मिल रहा है और ना ही अधिकारी मिल रहे हैं और हाल तो यह है कि श्री टीएस सिंह देव को दौरे के लिए हेलीकॉप्टर भी नहीं मिल रहा है अब देखना यह है कि छत्तीसगढ़ की राजनीति किस ओर जा रही है और आने वाले विधानसभा चुनाव में इसका क्या असर पड़ने वाला है।

error: Content is protected !!