Home Blog Page 165

दिनदहाड़े कपड़ा चोरी कर भाग रहा था आदतन चोर,, व्यायसायी ने पकड़कर की जमकर धुलाई,,पुलिस ने भेजा जेल…

व्यवसायी के कपड़ा गोदाम में घुसकर 2 बंडल जींस पैंट चोरी कर भागते देख लोगों ने दी सूचना, व्यवसायी ने अन्य लोगों की मदद से चोर को पकड़ा और जमकर की पिटाई, पिटाई के बाद कर दिया पुलिस के हवाले, पुलिस ने भेजा जेल।
हिंद स्वराष्ट्र राजपुर : बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के राजपुर बस स्टैंड के पास प्रकाश गारमेंट से एक युवक दिन दहाड़े 2 बंडल जींस चोरी कर भाग रहा था। लोगों की सूचना पर दुकान संचालक व उसके कर्मचारियों ने चोर को रंगे हाथ पकड़ लिया। चोर को सबक सिखाने उसे पहले बीएसएनएल के खंभे में रस्सी से बांधा गया और जमकर पिटाई की गई। पिटाई करने के बाद चोर को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने चोर के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

बस स्टैंड के पास प्रकाश गारमेंट संचालित है। शुक्रवार की दोपहर करीब 1 बजे नगर के वार्ड क्रमांक 4 निवासी आदतन चोर 32 वर्षीय रंजीत पांडे उर्फ पाटिल पिता दुर्गा प्रसाद पांडेय दुकान के बगल में गोदाम में प्रवेश कर दो बंडल में 10 नग जींस चोरी कर बाइक में रखा था।
यह देखकर कुछ लोगों ने इसकी जानकारी तत्काल दुकान संचालक अनिल अग्रवाल को दुचना दी। फिर दुकान संचालक व कर्मचारियों ने रंगे हाथ रंजीत को पकडक़र दुकान के सामने बीएसएनएल खंभे में बांध दिया। इसके बाद जमकर पिटाई कर पुलिस को सुपुर्द किया।
पूछताछ में आदतन चोर पाटिल पांडेय ने बताया कि एक सप्ताह पहले उसने 8 साड़ी व 1 कंबल चोरी कर झिंगो निवासी एक कपड़ा दुकानदार को बेचा था। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुकानदार से चोरी के कपड़े बरामद किए। राजपुर पुलिस व स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने बताया कि पाटिल पांडेय आदतन चोर है, पहले दर्जनों चोरी में जेल जा चुका है।

मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ से मनरेगा महासंघ ने की बातचीत हड़ताल का किया समापन…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर फिरोज अंसारी : विगत माह 4 अप्रैल 2022 से मनरेगा अधिकारी कर्मचारी महासंघ छत्तीसगढ़ के बैनर तले अनिश्चित कालीन हड़ताल दो सूत्रीय मांगों को लेकर 12 अप्रैल 2022 से दांडी यात्रा दंतेवाड़ा से रायपुर बूढ़ा तालाब 30 अप्रैल 2022 को माननीय मुख्यमंत्री जी से मनरेगा महासंघ के द्वारा बातचीत कर समापन किया गया। इसके संबंध में मुख्यमंत्री जी द्वारा टीम गठित कर आश्वासन दिया गया। जिसके फलस्वरूप आज ग्राम पंचायत लटोरी में चौपाल कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री जी को ग्राम रोजगार सहायक श्रीमती सुषमा जी द्वारा मनरेगा अधिकारी कर्मचारी महासंघ के तरफ़ से धन्यवाद एवम आभार व्यक्त कर आगे की कार्यवाही हेतु निवेदन किया गया।।

सूरजपुर की नवागत कलेक्टर ने बताया मामला अभी मेरे न्यायालय में चल रहा है जल्दी ही दूधनाथ को मिलेगा रास्ता…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर फिरोज अंसारी – प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रतापपुर विधानसभा दौरे के दौरान आज प्रतापपुर में पत्रकारों से रूबरू हुए भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कई विषयों पर चर्चा की नक्सल समस्या पर उन्होंने कहा कि जो समाज की मुख्यधारा से भटक कर नक्सलवाद को अपना चुके हैं उन्हें समाज की मुख्यधारा में लौट आना चाहिए मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सल समस्या समाज की एक गंभीर समस्या है। प्रतापपुर विधानसभा में सड़कों की स्थिति के बारे में पत्रकारों ने अवगत कराया इसके साथ लो वोल्टेज की समस्या पर भी चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने इस पूरे क्षेत्र में गिरते जल स्तर पर चिंता जाहिर करते हुए जल संरक्षण हेतु अधिकारियों को भी निर्देश दिए वाटर हार्वेस्टिंग पर जोर देने को कहा। उन्होंने कांग्रेस के एक सक्रिय कार्यकर्ता दूधनाथ यादव को निस्तार के लिए रास्ता ना मिलने के मामले पर जवाब देते हुए कहा कि कोई किसी का रास्ता नहीं रोक सकता जिस तरह जल का रास्ता नहीं रोका जा सकता प्राकृतिक न्याय के सिद्धांत के हिसाब से किसी व्यक्ति किसी परिवार का रास्ता नहीं रोका जा सकता दूधनाथ को रास्ता मिलेगा इसके लिए उन्होंने सूरजपुर के नवागत कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा से मामले की जानकारी ली कलेक्टर महोदया ने बताया कि यह मामला मेरे न्यायालय में भी चल रहा है बहुत जल्द दूधनाथ को न्याय मिलेगा। पत्रकार वार्ता के पश्चात मुख्यमंत्री ने शिवपुर पहुंचकर भोले शंकर को जलाभिषेक किया तथा अपने अगले भेंट मुलाकात कार्यक्रम हेतु कुदरगढ़ के लिए रवाना हुए।

मातृ दिवस पर विशेष : ईश्वर ने मां की संरचना कर स्वर्ग को मां के कदमों के नीचे डाल दिया,,,अभी हम सब पर निर्भर करता है कि हम अपना रुख स्वर्ग की ओर करें या नरक की ओर….

हिंद स्वराष्ट्र फिरोज अंसारी : मां दुनिया की किसी भी भाषा का सबसे मुलायम शब्द है। मां हमारा पहला प्यार होती है। हम उसके रक्त, अस्थियों, भावनाओं और आत्मा के हिस्से हैं। जीवन का पहला स्पर्श मां का होता है। पहला चुंबन मां का। पहला आलिंगन मां का। पहली गोद मां की जो अजनबी दुनिया में आंख खोलने के बाद सुरक्षा, कोमलता, ममता और आत्मीयता के अहसास से भर देती है। हमें पहली भाषा मां सिखाती है। पहला शब्द जो हम बोलते हैं, वह होता है मां। कहते हैं कि ईश्वर हर जगह मौजूद नहीं रह सकता, सो उसने हर घर में अपने जैसी एक मां भेज दी। एक उम्र के बाद मां की गोद से उतर जाने के बाद जीवन भर हम मां की ही तलाश तो करते हैं -प्रेमिकाओं में, कल्पना में बनी स्त्री-छवियों में, पत्नी में, बहनों में, बेटियों में, मित्रों में। एक आधी-अधूरी, टुकड़ो में बंटी तलाश जो कभी किसी की पूरी नहीं होती। पूरी हो भी कैसे, मां के जैसा कोई दूसरा होता भी तो नहीं। आप भाग्यशाली है अगर आपको थामने, आपकी फ़िक्र करने और अपनी हर सांस में आपके लिए दुआ मांगने वाली एक मां आपके पास मौज़ूद है। हमारे जैसे अभागे लोग मां को खो देने के बाद ही समझ पाते हैं कि उन्होंने क्या खो दिया है।

तेरी आग़ोश से निकले तो उम्र भर भटके
अब भी रोते हैं मगर दर्द किसे होता है……

हाइवा की टक्कर से कार सवार युवा व्यवसायी व पत्नी की मौत, बच्चों की हालत गंभीर…

हिंद स्वराष्ट्र जशपुरनगर : जशपुर जिले के कुनकुरी निवासी युवा कपड़ा व्यवसायी अपनी पत्नी व बच्चों के साथ शनिवार की रात ढाबे से खाना खाकर कार से घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में तेज रफ्तार हाइवा ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवा व्यवसायी व उसकी पत्नी की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे बच्चे घायल हो गए, उन्हें गंभीर हालत में रांची अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।

जशपुर जिले के कुनकुरी निवासी सौरभ अग्रवाल 35 वर्ष कपड़ा व्यवसायी था। शनिवार की रात वह अपनी पत्नी निशु बंसल व बच्चों के साथ कार से ढाबे में खाना खाने गया था। खाना खाकर रात करीब 10 बजे सभी घर लौट रहे थे। इसी दौरान नेशनल हाइवे पर कुनकुरी के सलियाटोली में तेज रफ्तार हाइवा क्रमांक जेएच 10 एस-3067 ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के सामने का हिस्सा हाइवा में जा घुसा। इस दौरान कार ड्राइव कर रहे सौरभ अग्रवाल व उनकी बगल की सीट पर बैठी पत्नी का शरीर बुरी तरह कुचल गया। हादसे में सौरभ अग्रवाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी व पीछे बैठे बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से गैसकटर से कार को काटकर सौरभ अग्रवाल का शव व पत्नी को बाहर निकाला गया। रात करीब 11.30 बजे पत्नी को गंभीर हालत में रांची ले जाया जा रहा था कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। वहीं रात 1.30 बजे बच्चों को कुनकुरी के होलीक्रॉस हास्पिटल से रांची के लिए रेफर किया गया।

जो पुलिस अपने ही T.I.का न्यायालय द्वारा जारी जमानती के बाद गिरफ्तारी वारन्ट तामील करने के बाद आज 10–12 साल बाद आज तक तामील नही कर सकी,, अपराधी को क्या गिरफ्तार कर सकती है??

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : जनक लाल गुप्त के कलम से…..सरगुजा सँभाग की जो पुलिस आज अपने ही उसी थाने के टीआई (थाना प्रभारी निरीक्षक) सीएस शर्मा जिस थाने मे पहले पदस्थ रहा है का बिना म्यादी गिरफ्तारी वारँट न्यायिक दण्डाधिकारी के न्यायालय द्वारा आज से करीब 10-12 साल पहले भेजा गया है जिसकी तामीली आज तक अपने ही टीआई का तामील करने का कोई फद का पुलिस नही सका है। इसके पहले भी टीआई का इसी सम्भाग मे नौकरी करने के समय फहले जमानतीय,गिरफ्तारी वारन्ट कोर्ट जारी किया गया था परंतु गिरफ्तारी नही कर पाया। जो पुलिस/अधिकारी अपने ही टीआई का गिरफ्तारी बिना म्यादी वारन्ट मे-भी नही कर सकता वह पुलिस कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार करने का हिम्मत करेगी क्या यह सम्भव है। स्पष्ट है कि आज सरगुजा सम्भाग की पुलिस का कार्य गरीबों असहायों को केवल व केवल चल अचल दौलत लुटने लुटवाने,अपराध और अपराधियों को जन्म देकर और उन्हें सँश्रेय देना ही कर्तब्य हो जाना प्रतित प्रगट होता है?

आम जनता का सँवैधानिक मौलिक अधिकारों की शान्ति सुरक्षा, तथा निष्पक्ष न्याय आदि का क्या और क्यों किस प्रकार प्रदान करना सभी सम्बन्धित SDOP, SP, IGP तथा DGP करती हैं या अफराध और अपराधीयों को जन्म देकर अपने तिजोरी भरने मे लगे हैं। किस कानून की रक्षा करते हैं…देख लिजिये….

कांग्रेस सेवादल सरगुजा ने किया कांग्रेस सेवा दल के संस्थापक डॉ. नारायण सुब्बाराव हरडीकर की जयंती समारोह का आयोजन…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : आज दिनांक 7 मई 2022 दिन शनिवार को ग्राम हर्रा टिकरा में जिला कांग्रेस सेवादल सरगुजा के द्वारा महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी; कांग्रेस सेवा दल के संस्थापक डॉ नारायण सुब्बाराव हरडीकर जी की जयंती के कार्यक्रम का आयोजन किया गया ग्राम हर्रा टिकरा मे ग्रामीण जनों एवं प्रबुद्ध नागरिकों की उपस्थिति मे सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन कर सूत माला पहनाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया जिला कांग्रेस सेवादल सरगुजा के मुख्य संगठक शिव प्रसाद अग्रहरि (शिव भैया) ने डॉ नारायण सुब्बाराव हार्डी कर जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा आपका जन्म 7 मई 18 89के दिन रत्नागिरी तालुक के हरडी नामक गांव में हुआ था बाल अवस्था में ही आपके माता-पिता का देहांत हो जाने के बाद आप का पालन पोषण आपके चाचा और चाची जी श्रीमती उमा बाई एवं श्रीभाऊराव ने किया आप की प्रारंभिक शिक्षा धारवाड़ डिस्ट्रिक्ट (कर्नाटक) एवं मित्रों के सहयोग से उच्च शिक्षा अमेरिका के मिशीगन विश्वविद्यालय से ग्रहण की कांग्रेस के महान नेता लाला लाजपत राय जी की प्रेरणा से स्वतंत्रता आंदोलन में आपने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई नागपुर ध्वज सत्याग्रह आंदोलन मे डॉक्टर हड्डी कर जी गिरफ्तार हुए तब उन्हें अनुभव हुआ कि स्वयंसेवकों में शिष्टाचार एवं अनुशासन की आवश्यकता है उनके विचार में आया कि प्रशिक्षण के एक दल की स्थापना करें इस प्रकार सेवा दल की स्थापना हुई तथा पंडित जवाहरलाल नेहरु जी उस दल के अध्यक्ष एवं डॉक्टर हरडीकर जी उनके कार्य दरशी बने डॉ नारायण सुब्बाराव हरडी कर जी आजीवन देश की सेवा में लगे रहेभारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु जी ने ट्रैक्टर हार्डी कर साहब की तारीफ करते हुए कहा था की सेवादल भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में कांग्रेसका रक्षा कवच के रूप में कार्य किया यह सारा श्रेय जनप्रिय डॉक्टर हरडीकर जी को प्राप्त है आज उनके जयंती के इस पुनीत अवसर पर उनके द्वारा बताए गए आदर्शों को आत्मसात करना चाहिए उपस्थित ग्रामीण जनों के मध्य श्री अग्रहरी ने छत्तीसगढ़ शासन की महत्वकांक्षी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला इस अवसर पर श्रीलक्ष्मी प्रसाद महेंद्र, श्रीमती मझानो, मन बसिया, शांति,आरती सिंह, सोनिया भाई, जग देव, गीता,फुल सुंदरी, शकीला, जुगरी, मुल्कों , इतवारी, सुनीता, केशव लोचन, भगत दास, मोटू शिवधारी, सूरज दास, अरुण, अर्जुन, श्याम दास, मान कुंवर, हरदेव, वीरेंद्र, सुरेंद्र, कृष्णा, हर केश्वर, सरिता, शंकर, मोटू सहित सेवादल के स्वयंसेवक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।

सूरजपुर : मजदूरों का हक मार रही वन विभाग,तालाब निर्माण में लिया जा रहा जेसीबी मशीन से काम…

हिंद स्वराष्ट्र ओड़गी फिरोज अंसारी – विकासखंड के वनपरिक्षेत्र कुदरगढ़ के दूरस्थ वन बीट आनंदपुर में वन विभाग के द्वारा तालाब का निर्माण कराया जा रहा है। जहां पर वन कर्मचारी काम को मजदूरों के बजाय जेसीबी मशीन से कराया जा रहा है । इस समय गांव के सभी मजदूर खाली बैठे हैं काम के लिए तरस रहे हैं । गांव के मजदूरों का कहना है कि इस समय गांव में मजदूरी का काम काज ठप पड़ गया है वहीं दूसरी ओर जब वन विभाग द्वारा कैम्पा मद से वन बीट आनंदपुर के कक्ष क्र.P1512 रकबा 261.531के जंगल में तालाब निर्माण कराया जा रहा है जिसमें कर्मचारियों के द्वारा तालाब निर्माण में मजदूरों से काम नहीं कराने के बजाय जेसीबी मशीन से कराने का हवाला देकर मजदूरों को मजदूरी करने से वंचित किया जा रहा है। आखिर मजदूर मजदूरी करने जाएं तो जाएं कहां ? ग्रामीणों का कहना है कि आज तीसरे दिन तक युद्ध स्तर पर विभाग के कर्मचारियों के द्वारा मशीनों से तालाब बनाने में लगे हैं। वहीं दूसरी ओर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मजदूरों व किसानों की हित की बात करते हैं परंतु यहां तो अधिकारियों के द्वारा उल्टा गंगा बहाया जा रहा है। वन कर्मचारी मजदूरों को काम देने की बजाय काम को जेसीबी मशीन से काम करा रहे हैं।

हां वहां तालाब का निर्माण कराया जा रहा है जिसमें आधा काम जेसीबी मशीन के द्वारा और आधा काम मजदूरों के द्वारा कराया जाना है

नरेंद्र गुप्ता रेंजर कुदरगढ़

ऊपर से आदेश है जेसीबी मशीन से कराने के लिए तो मैं आदेशानुसार मशीन से काम करा रहा हूं।

मनोज तिवारी वनरक्षक आनंदपुर

महिला बाल विकास में चल रहा कमीशन खोरी का खेल : अफसर को गर्म भोजन से भी चाहिए कमीशन, पुताई के नाम से कर चुके लाखों का घोटाला, घटियां साड़ी ने बटोरीं थी सुर्खियां….

हिंद स्वराष्ट्र सुरजपुर फिरोज अंसारी : जिले के एकीकृत एवं महिला बाल विकास सेवा परियोजना, रामानुजनगर, प्रेमनगर के अफसरों द्वारा शासन के राशि का बंदरबांट जमकर किया जा रहा है। आंगन बॉड़ी के केंद्रों में बच्चों के लिए आने वाले खेल सहित अन्य सामग्री गुणवत्ता विहीन खरीदी करके अनाप शनाप बिल लगाया गया है। तो वहीं वर्तमान में विभाग की ओर से जिले भर के आंगनबाड़ी के केन्द्र के कार्यकर्ताओ, सहायिकाओं को घटियां किशम के सस्ते दामों साड़ियां खरीदी की गई और मोटे रकम का बिल लगाया गया है। घटियां किशम के साड़ी को लेकर कार्यकर्ताओ ने विरोध भी दर्ज कराया था। और लिखित शिकायत भी शौपा है। जिसके बाद भी अफसरों के कानों में जु नही रेंगी, कर्मचारियों ने उक्त साड़ियों को लेने तक इंकार कर दिया है।
साथ ही आंगन बॉडी के केन्द्रों में वितरण होने वाले भोजन के लिए राशन, सहित अन्य सामग्री सम्बंधित चिन्हाकित दुकानो से खरीदने का दवाब कर्मचारियों पर बनाया जाता है। कर्मचारी खुलकर विरोध भी नही कर पाँते है। जिसका फायदा अफशर भरपूर उठा रहे है।

जिले में पुताई नाम से आया था 2 हजार रुपये, अफसरों ने दिया ठेकेदार को कार्य का जिम्मा, हुआ लीपा- पोती

इससे पूर्व के वर्षों में प्रति आंगन बाड़ी केंद्रों में आये पुताई की राशि मे बंदर बांट हुई थी। किसी सम्बंधित ठेकेदार को देकर पुताई करा दिया गया है। और फर्जी बिल भी लगा दिया गया है। जबकि धरातल में देखेंगे कि पुताई हुई ही नही है। कुछ आंगन बाड़ी में पुताई फोटो खिंचवाने के लिए की गई है तो वही बाकी आंगनबाड़ी के सामने के हिस्से की पुताई कर पल्ला झाड़ लिया गया है। शासन से मिलने वाले रकम ढकार ली गई। इस सम्बद्भ मे स्थानीय ग्रामीण मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से लिखित शिकायत करने की योजना बनाई है। 8 मई को लिखित शिकायत देकर जांच कर कार्यवाही की मांग की जाएगी।
इस सम्बध में प्रेमनगर जनपद उपाध्यक्ष तुलसी यादव ने कहा कि प्रेमनगर के परियोजना अधिकारी द्वारा अपने कर्मचारियों से कमीशन की मांग करने की शिकायत प्राप्त हुई है। उच्च कार्यालय को कार्यवाही हेतु पत्र लिखा गया है।
सीएम के कार्यक्रम में व्यस्त होने के कारण इस सम्बध में किसी अधिकृत अफशर का पक्ष ज्ञात नही हो पाया है।

बस स्टैंड में सरेआम गुंडागर्दी : बाप-बेटे ने मिलकर व्यापारी को दी धमकी.. मामला दर्ज..

हिंद स्वराष्ट्र जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर में एक प्रतिष्ठित व्यापारी के साथ सरेआम गुंडागर्दी करने का मामला सामने आया है। आरोपी पिता-पुत्र है, जिन्होंने व्यापारी को जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। मामला बगीचा थानाक्षेत्र का है। दरअसल, स्थानीय बस स्टैंड के व्यापारी बजरंग अग्रवाल ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया है कि वे हाई स्कूल रोड बगीचा के रहने वाले हैं। बस स्टैंड बगीचा में इलेक्ट्रानिक दुकान का संचालन करते हैं।

शिकायतकर्ता बजरंग अग्रवाल ने बताया कि चार मई को को क़रीब 6 बजे वह अपनी दुकान में था। उसी समय अविनाश सिंह नाम का युवक अपने पिता विनय सिंह के साथ कार में सवार होकर पहुंचा और अचानक कार का गेट बोलकर उतरे और बोलने लगे कि तुम्हारा भाई कहाँ है। आज जान से मार के फेंक देंगे ऐसा धमकी देने लगे। जिसे सुनकर अन्य दुकानदार तथा कई ग्राहक पहुंच गए। उस दौरान आरोपी अविनाश सिंह और उसका पिता विनय सिंह कह रहे थे कि अपने भाई को यहां बुलाओ। कोर्ट में उसका हत्या करूंगा। फिर गाड़ी का डिक्की खोलकर, एक डंडा निकालकर मारने के लिए दौड़ा। जिस पर बस स्टैण्ड में उपस्थित कुछ लोगों ने बीच बचाव किया। इसी दौरान ट्रैफिक पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। जिसके बाद आरोपी मौके से निकल गए।
इधर खुलेआम इस तरह प्रतिष्ठित व्यापारी को धमकी देने की इस घटना से अन्य व्यापारियों में रोष है। तो वहीं पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की है। इस मामले पर बगीचा थाना प्रभारी एसआर भगत ने बताया कि प्रार्थी बजरंग अग्रवाल की शिकायत पर आरोपी अविनाश सिंह व् उसके पिता विनय सिंह के विरुद्ध आईपीसी की धारा 294, 506, 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जाँच की जा रही है।

सूरजपुर : मुख्यमंत्री से मिलने लगा रहा तांता,, लगातार डेढ़ घंटे तक लोगों से मुलाकात कर सुनी सबकी समस्याएं…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर फिरोज अंसारी : सरगुजा क्षेत्र के भ्रमण पर निकले मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से मिलने आज लगातार लोगों का तांता लगा रहा। उन्होंने विकासखंड मुख्यालय प्रतापपुर में लगातार डेढ़ घंटे से ज्यादा लोगों से रूबरू होकर उनकी बातें सुनीं। इस दौरान कई समाजों, संघों, जनप्रतिनिधियों और व्यक्तियों ने उनसे मिलकर अपनी मांगे और जरूरतें साझा कीं।

मुख्यमंत्री श्री बघेल से प्रतापपुर में भेंट-मुलाकात में खैरवार समाज, सोनी समाज, कुशवाहा समाज, गोड़ समाज, कंवर समाज, मसीही समाज, ब्राह्मण समाज, साहू समाज, स्वर्णकार समाज, कायस्थ समाज, यादव समाज, रविदास समाज, कुम्हार समाज, नाई समाज, अग्रवाल समाज, पनिका समाज और कुड़ुक (उरांव) समाज के पदाधिकारियों ने मुलाकात की।

विभिन्न सामाजिक और कर्मचारी संघों के प्रतिनिधियों ने भी मुख्यमंत्री से भेंटकर अपनी बातें साझा कीं। इनमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका संघ, अधिवक्ता संघ, तहसील अधिकारी-कर्मचारी संघ, पटवारी संघ, ग्रामीण चिकित्सा सहायक संघ, पेंशन संघ, मनरेगा कर्मचारी संघ, अल्पसंख्यक मुस्लिम संघ, पार्षद संघ, व्यापारी संघ, कोटवार संघ, सरपंच संघ और गोड़ विकास समिति शामिल हैं।
भेंट-मुलाकात में अनेक जनप्रतिनिधियों और व्यक्तियों ने भी मुख्यमंत्री से मिलकर राज्य शासन द्वारा जनहित में संचालित योजनाओं और कल्याणकारी कार्यक्रमों के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। आदिवासी विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू तथा सरगुजा के पुलिस महानिरीक्षक डॉ. अजय यादव भी भेंट-मुलाकात में मौजूद थे।

भूपेश-टीएस की लड़ाई सड़कों पर पहुंची, कांग्रेस नेतृत्व स्थिति साफ करेः बृजमोहन अग्रवाल

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव की लड़ाई अब सड़कों पर आ गई है। ऐसी स्थिति में छत्तीसगढ़ के भले के लिए कांग्रेस आलाकमान को स्थिति साफ करना चाहिए कि ढाई-ढाई साल का मामला क्या है।
श्री अग्रवाल ने पंचायत एवं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की वार्ता पर टिप्पणी करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ प्रशासनिक अराजकता का अड्डा बन गया है। कोई सीनियर मंत्री किसी जिले में जाए और कलेक्टर व एसपी उपस्थित न हों और मंत्री का दर्द बाहर आए, ये प्रशासनिक व्यवस्था के लिए बहुत ही खतरनाक है। भूपेश बघेल के नेतृत्व में ये बीज जो बोए जा रहे हैं वो छत्तीसगढ़ को बर्बाद कर देंगे।
उन्होंने कहा कि एक तरफ तो तीन-तीन मंत्री सरकारी हेलीकाप्टर से घूम रहे हैं। वहीं एक मंत्री अपना कार्यक्रम भेजता है, हेलीकाप्टर मांगता है, तो उनको सरकार हेलीकाप्टर लेकर उपलब्ध कराने की बजाए, उन्हें निजी हेलीकाप्टर से जाना पड़े। बाकी सामान्य मंत्री सरकारी हेलीकाप्टर से जाएं इससे ज्यादा कटुता और कोई दूसरी नहीं हो सकती है।
श्री अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश के बिना किसी कलेक्टर एसपी की ताकत नहीं हो सकती कि किसी मंत्री के दौरे के समय शिष्टाचार वश उससे मिलने भी नहीं जाएं, उनसे बात भी न करें। कलेक्टर प्रशासनिक व्यवस्था का सर्वोच्च अधिकारी होता है। एसपी सुरक्षा व्यवस्था का अधिकारी होता है। दंतेवाड़ा जैसे नक्सल प्रभावित जिले में एसपी भी मिलने न जाएं, तो मुझे लगता है कि भूपेश-टीएस की लड़ाई सडकों पर आ गई है। उन्होंने तो यहाँ कहा है कि ढाई-ढाई साल के मामले में अमल करना चाहिए।
श्री अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में विकास तो वैसे ही अवरुद्ध था अब अगर प्रशासनिक व्यवस्था अवरुद्ध हो जाएगी तो प्रदेश की जनता के सभी काम ठप हो जाएंगे। टीएस सिंहदेव के पास पंचायत एवं स्वास्थ्य दो महत्वपूर्ण विभाग हैं। कांग्रेस नेतृत्व सोनिया जी , राहुल जी एवं प्रियंका जी को छत्तीसगढ़ के हित में ढाई-ढाई साल के मामले पर स्थिति स्पष्ट करना चाहिए। यह मामला छत्तीसगढ़ की जनता और देश की जनता के सामने आना चाहिए।

वन विभाग की जमीन पर अवैध अतिक्रमण और अवैध कटाई पर कार्यवाही करने एसडीएम के आदेश के बावजूद वन विभाग मौन…. राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने की दोषियों पर उचित कार्यवाही की मांग…

हिंद स्वराष्ट्र कोरिया : वन विभाग की जमीन पर भैया लाल सोनी द्वारा बनाए गए शिव व हनुमान मंदिर में तोड़फोड़ करने और अवैध कब्जा मामले में एसडीएम द्वारा डीएफओ मनेंद्रगढ़ को पत्र प्रेषित कर अवैध निर्माण व अवैध कब्जा को कब्जा मुक्त कराए जाने के संबंध में आदेश दिए गए थे जिसके बावजूद वन विभाग द्वारा मामले को संज्ञान में नहीं लिया गया है और ना ही अपराधियों पर किसी प्रकार की कोई कार्यवाही की गई है जिससे अपराधियों के हौसले और बुलंद हो रहे हैं।

आपको बता दें कि भैयालाल सोनी द्वारा वन विभाग की भूमि पी. आर.ओ. नं. 3587/23 वृक्षारोपण किया गया था वह शिव तथा हनुमान मंदिर का निर्माण कराया गया था जिस पर गजाधर मिश्रा आ. रामचंद्र मिश्रा द्वारा अवैध रूप से कब्जा करते हुए पेड़ों की अंधाधुंध कटाई करवाई गई थी और मंदिर में तोड़फोड़ की गई थी, जिसके बाद वहां पर अवैध निर्माण भी कराया गया था। इस मामले की शिकायत राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन द्वारा कलेक्टर कोरिया से की गई हैं। राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन द्वारा अपराधियों के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

आपको बता दे कि इसी मंदिर का विवाद काफी पुराना हैं। इसी मंदिर की भूमि को हथियाने के उद्देश्य से मंदिर परिसर से साध्वी सिद्ध बाबा को मार पीट करते हुए अपराधियों द्वारा भगा दिया गया था जिसका मामला आज पर्यंत कोर्ट में चल रहा है।

बिग ब्रेकिंग : सूरजपुर डीएफओ और रेंजर को मुख्यमंत्री ने किया निलंबित…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : सीएम भूपेश बघेल आज दोपहर प्रतापपुर पहुंचें और इस दौरान प्रतापगढ़ में आम लोगों से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनी। मुख्यमंत्री को गौठानों में लापरवाही की शिकायत मिली जिसपर तत्काल कार्रवाई करते हुए मुख्यमंत्री ने सूरजपुर डीएफओ मनीष कश्यप और रेंजर संस्कृति वारले को निलंबित करने के निर्देश दिए। मंत्रालय से डीएफओ के और वन मुख्यालय से रेंजर के निलंबन का आदेश थोड़ी देर में जारी किया जाएगा।

जन चौपाल में मुख्यमंत्री ने लिए गिल्ली डंडे के मजे रिश्वतखोर पटवारी को किया बर्खास्त…

हिंद स्वराष्ट्र बलरामपुर : 90 विधानसभा के दौरे पर निकले सुबे के मुखिया श्री भूपेश बघेल ने किसानों की शिकायत पर पटवारी के खिलाफ कार्यवाही की और बच्चों के साथ गिल्ली डंडे का मजा लिया। मुख्यमंत्री बघेल ने जन चौपाल में लोगों की समस्याएं भी सुनी। मुख्यमंत्री के छत्तीसगढ़ के 90 विधानसभा क्षेत्र के दौरे का आज तीसरा दिन है पूर्व तय कार्यक्रम के अनुसार सीएम का हेलीकॉप्टर आज बलरामपुर जिले के रघुनाथनगर क्षेत्र में उतरा। यहां सीएम ने जन चौपाल लगाकर काफी लोगों की समस्याएं सुनी। जन चौपाल के दौरान क्षेत्र के किसानों ने क्षेत्रीय पटवारी की शिकायत करते हुए बताया कि वह हर काम के लिए ऊंची रकम की मांग करते हैं किसानों की शिकायत पर मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ ने फौरन ग्राम केनवारी के हल्का पटवारी पन्नालाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया और वही के बच्चों के आग्रह पर मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ में लोक खेल गिल्ली डंडा का भी भरपूर आनंद लिया।

जशपुर : बदमाशों के हौसले बुलंद बाइक सवार 2 युवकों ने महिला को दौडक़र पकड़ा और जमीन पर पटककर मार दी गोली…

हिंद स्वराष्ट्र जशपुरनगर : छत्तीसगढ़ में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्हें पुलिस का भय भी नहीं रह गया है। आए दिन चाकूबाजी, हत्या, बलात्कार जैसी वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। इसी कड़ी में एक मामला जशपुर जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र से सामने आया है। शुक्रवार की अलसुबह बाइक सवार 2 बदमाशों ने एक महिला को केवल इसलिए गोली मार दी, क्योंकि महिला ने कहा कि उसके पास शराब नहीं है। इतना सुनते ही बदमाशों ने महिला को दौड़ाना शुरु कर दिया, कुछ ही दूरी पर वह पकड़ी गई और युवकों ने जमीन पर पटक कर उसे गोली मार दी। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जशपुर जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गायलुंगा निवासी मोहनी बाई पति भूलन 60 वर्ष शुक्रवार की सुबह 5 बजे अपने घर के आंगन में बैठी थी। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर 2 अज्ञात युवक वहां पहुंचे और उन्होंने वृद्ध महिला से शराब की मांग की। महिला ने कहा कि उसके पास शराब नहीं है, इतना सुनते ही युवक भडक़ गए और गाली-गलौज करते हुए महिला को पकडऩे लगे। युवकों की इस हरकत से डरकर वृद्ध महिला भागते हुए बाड़ी के गेट के पास पहुंच गई।
जमीन पर पटक कर मार दी गोली
युवक जब महिला को दौड़ाने लगे तो वह ज्यादा दूर भाग नहीं पाई, इसी बीच युवकों ने बाड़ी के गेट के पास महिला को पकड़ लिया और जमीन पर पटककर गोली मार दी। गोली महिला के आंख के पास और नाक के नीचे लगी है। गोली की आवाज सुनकर परिजन व मोहल्ले के लोग दौड़े तो युवक वहां से फरार हो गए।
गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
गोली लगने से महिला गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गई। उसे तत्काल कुनकुरी के होलीक्रॉस अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। सूचना पर नारायणपुर थाना प्रभारी जीवनलाल जांगड़े मौके पर पहुंचे और अज्ञात युवकों के खिलाफ अपराध दर्ज कर उनकी खोजबीन शुरु कर दी है। युवकों ने महिला को क्यों गोली मारी, इसकी भी जांच की जा रही है।

अम्बिकापुर : परसा खदान को शुरू कराने आगे आए ग्रामीण,, जारी किया वीडियो..

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : परसा खदान को शुरू कराने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीणों का समूह सामने आया है। वीडियो संदेश जारी कर ग्रामीणों ने खदान के समर्थन में अपनी बात रखी है। हाथों में बैनर लेकर ग्रामीणों के समूह ने कहा है कि हम ग्रामीणों ने पहचाना है, बाहरी लोगों को भगाना है, परसा खदान बचाना है।
इसके अलावा ग्रामीणों ने यह भी लिखा है कि हमारी जमीन इस खदान में गई है, इसलिए इस खदान को शुरू करना बेहद आवश्यक है। एक ग्रामीण सुनील कुमार कहते हैं कि वर्ष 2019 में उनकी जमीन इस खदान के लिए ली गई है, इसलिए जल्द से जल्द इस खदान को शुरू कराया जाए। ग्रामीणों ने बताया कि उनका भी जमीन अधिग्रहण हो चुका है, इसलिए उन्हें रोजगार चाहिए। ग्रामीणों के समूह ने नारेबाजी भी की, जिसमें उन्होंने कहा कि राजस्थान निगम का स्वागत है, परसा परियोजना का स्वागत है। पेशेवर विरोधियों का बहिष्कार है।

औद्योगिकीकरण का विरोध अपरिपक्वताः सिसोदिया

नंगे पांव सत्याग्रह के राजेश सिंह सिसोदिया ने विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि सरगुजा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में कोल उत्खनन-औद्योगिकीकरण के विरोध को अपरिपक्व व अव्यवहारिक बताते हुए इन सब को समय तथा लोकतंत्र की जरूरत बताया है। सामाजिक संवाद माध्यमों से आधुनिकीकरण की आत्मा के सर्वथा विपरीत है। आधुनिकीकरण लोकतंत्र की महती जरूरत है, जिसके लिए सर्वांगीण बदलाव अतिआवश्यक है।

कोल ब्लाक से जीवन-शैली, सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक व सांस्कृतिक बदलाव आएंगे, इन बदलावों का परिणाम आधुनिकता होगा। हर सदी में बड़े-बड़े बदलाव आए हैं जो हमें आधुनिकता की तरफ ले गए हैं। यह वीं सदी में दुनिया के कुछ कोनों में क्रांतियां हुईं, जिनका रास्ता आधुनिकता और सशक्त लोकतंत्र की तरफ गया। बीसवीं सदी में रुसी व चीनी क्रांतियां भी सामंतवाद से समाजवाद के रूप में बड़ा बदलाव साबित हुईं, ठीक उसी तरह 21वीं सदी में औद्योगिक क्रांति भी हमें यह आधुनिकता तथा सशक्त लोकतंत्र की तरफ ले जाएगा। लोकतंत्र की महती जरूरत आधुनिकीकरण से छत्तीसगढ़ के गांव आज भी अछूते हैं। पंचायतें व पंचायती राज संस्थाएं अपर्याप्त आधुनिकीकरण के कारण ही शहरों व शहरी संस्थाओं से पिछड़ी हुई हैं।नंगे पांव सत्याग्रह ने विज्ञानी मानसिकता को प्राथमिकता देने की अपील की है।

सूरजपुर : कोयला चोरी जोरों पर, पैसों का लालच देकर ‘खेल’ करवा रहे कोल माफिया….

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : एक तरफ देश कोयले की किल्लत से जूझ रहा है. जिसकी वजह से दर्जन से ज्यादा राज्यों में ब्लैक आउट का संकट मंडरा रहा है. वहीं छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में कोयला चोरी जोरों पर है. यहां बाजार में जिस तरह सब्जियां बिकती हैं उसी तरह चोरी का कोयला बिकता है. बावजूद इसके चोरों तक कानून के हाथ नहीं पहुंच पा रहे है. चर्चा ये भी है कि पुलिस और खनिज विभाग की मिलीभगत से ये खेल लंबे समय से चल रहा है. शायद यही वजह है कि काले हीरे के अवैध कारोबार पर अंकुश नहीं लग रहा है. जिससे शासन को करोड़ों की राजस्व की क्षति हो रही है.

धड़ल्ले से जारी है कोयला चोरी
जानकारी के मुताबिक सूरजपुर जिले के मानी क्षेत्र में संचालित एसईसीएल की रेहर और गायत्री खदानों से भारी मात्रा में कोयला अवैध ईंट भट्ठों में खपाया जा रहा है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मानी क्षेत्र में 4 कोयला खदान का संचालन होता है. जिसमे गायत्री, रेहर, केतकी और आमगांव शामिल है. वर्तमान में केतकी और आमगांव खदान बंद है लेकिन गायत्री और केतकी खदान चालू है और इन्ही दो खदानों से कोयला चोरी किया जाता है. बताया जाता है कि खदान से कोयला चोरी कर उसे आसपास के खेतों में छिपाकर रखा जाता है. जो कोयला अवैध ईंट भट्ठा का संचालन करने वाले खरीदते है. शाम होने के बाद मानी खदान के समीप चोरी का कोयला खरीदने के लिए पिकअप और छोटा हाथी जैसे वाहनों की लाइन लग जाती है.

नवयुवकों को देते है पैसे का लालच
कोयला खदान से प्रभावित गांव के लोगों के मुताबिक ग्राम पंचायतों में कुछ असामाजिक तत्व के व्यक्तियों के सहयोग से अवैध ईंट भट्ठों के मालिकों द्वारा 1000 की संख्या में आसपास के नवयुवक ग्रामीणों द्वारा कोल खदान में चोरी करवाकर ईंट भट्ठों में अवैध कोयला इकट्ठा कर प्रशासन के कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से परिवहन किया जाता है. जिस क्षेत्र में कोल खदान संचालित है वहां ज्यादातर वनवासी आदिवासी परिवार के लोग निवास करते है. जिससे क्षेत्र के नवयुवकों को एक हजार, दो हजार रुपए का लालच देकर चोरी जैसा अपराध कराया जा रहा है.

अवैध ईंट भट्ठों में खपाया जाता है चोरी का कोयला
सूत्रों से मिली जानकारी में मुताबिक मानी के कोयला खदान से जो चोरी का कोयला निकलता है. उसे जिले के अवैध ईंट भट्ठों में खपाया जाता है. वहीं बीच बीच में पुलिस दिखावे के लिए एक दो कार्रवाई भी करती है लेकिन इसके बावजूद भी कोयले का अवैध परिवहन नहीं रुकता है. जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर लगातार सवाल उठते रहते है.

अवैध कारोबार बंद नहीं हुआ तो आंदोलन
सूरजपुर के मानी इलाके में लंबे समय से चल रहे कोयला के अवैध कारोबार को बंद करने के लिए चार गांव के सरपंच और जनप्रतिनिधियों ने कलेक्टर, एसपी और आईजी को शिकायत प्रेषित किया हैं और कोई कार्रवाई नहीं होने पर धरना और आंदोलन करने की चेतावनी दी है. इसके अलावा ग्रामीणों ग्राम पंचायत मानी में संचालित दो ईंट भट्ठा को अवैध बताकर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

पुलिस ने कहा कार्रवाई करेंगे
एएसपी हरीश राठौर ने बताया कि अभी विश्रामपुर पुलिस ने चोरी का कोयला पकड़ा था. अगर इसके बाद भी चोरी हो रही है तो कार्रवाई करेंगे. वहीं इस मामले पर खनिज विभाग के इंस्पेक्टर ने बताया कि कार्रवाई होती है. गांव वाले शिकायत किए थे जिसके बाद वहां खनिज विभाग की टीम ने जाकर कार्रवाई की. इसके अलावा अवैध कोयला पर बिश्रामपुर थाना से भी कार्रवाई हुई है.

सूरजपुर : सुबे के मुखिया का दौरा आज से सूरजपुर जिले में,,, कलेक्टर सूरजपुर ने कही यह बात…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर फिरोज अंसारी : विदित हो कि इन दिनों छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का विधानसभा वार दौरा कार्यक्रम इसी इसी दौरान आज मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ का दौरा कार्यक्रम सूरजपुर जिले में है वह आम नागरिकों से भेंट मुलाकात कर शासकीय योजनाओं की जानकारी लेंगे और स्थानीय नेताओं से मिलकर शासन की योजनाओं का भी फीडबैक भी लेंगे मुख्यमंत्री ने अपने दौरे में विशेष प्राथमिकता में थानों का निरीक्षण चौकियों का निरीक्षण हॉस्पिटल का निरीक्षण और स्वामी आत्मानंद स्कूलों का भी निरीक्षण करेंगे इसी बीच पर गांव प्रमुखों से भी बातचीत करेंगे और स्थानीय नेताओं से मिलकर शासकीय योजनाओं के बारे में रूबरू होंगे और स्थानीय कार्यकर्ताओं से भी मुख्यमंत्री बातचीत करेंगे।
मुख्यमंत्री श्री बघेल के दौरा कार्यक्रम से यह तो स्पष्ट हो गया है कि अगर कोई अधिकारी या कर्मचारी कार्य में लापरवाही बरतते पा गया तो फैसला ऑन द स्पॉट करेंगे।

धार्मिक उन्माद फैलाने की नियत से मंदिरों और हिंदुओं के घरों के बाहर पढ़ रहा था नमाज चला गया पुलिस हिरासत में…

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : विदित हो कि इन दिनों देश के कई राज्यों में धार्मिक स्थलों में लाउडस्पीकर से अजान और हनुमान चालीसा पढ़ने को लेकर धार्मिक उन्माद जैसा वातावरण निर्मित है अब इसका असर राजधानी रायपुर में भी देखने को मिला। रायपुर के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में एक मंदिर और हिंदुओं के घरों और दुकानों के बाहर जाकर नमाज पढ़ रहे एक असलम नामक व्यक्ति को गुढ़ियारी पुलिस ने हिरासत में लिया है। आवेदक प्रीतम सिंह ठाकुर द्वारा गुढ़ियारी थाने में लिखित शिकायत पत्र में असलम खान पिछले 3 दिन से क्षेत्र के अलग-अलग मंदिरों में धार्मिक उन्माद फैलाने के नियत से और घरों में जाकर नमाज पढ़ रहा था। प्रार्थी के मुताबिक असलम ने आवेदक के घर में घुसकर उनके बच्चों को भी धमकाया था। असलम खान की लगातार इस तरह की हरकतों से तंग आकर लोगों ने आज उसे पकड़ कर गुढ़ियारी पुलिस के हवाले कर दिया अब देखना यह है कि इस तरह के असामाजिक तत्वों पर पुलिस की क्या कार्यवाही होगी क्योंकि छत्तीसगढ़ शुरू से ही शांतिप्रिय प्रदेश रहा है और इस तरह के हरकत धार्मिक उन्माद को फैलाने की अगर कोई कोशिश करता है तो उसे रोका जा सके।

error: Content is protected !!