Home Blog Page 163

भूपेश सरकार के खिलाफ भाजपा ने भरी हुंकार, जेल भरो आंदोलन में 1500 से ज्यादा लोगों ने दी गिरफ्तारी…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : भाजपा प्रदेश संगठन के कार्यक्रम के अनुसार आज पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह के नेतृत्व तथा ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह देव पूर्व सांसद कमलभान सिंह, वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष प्रबोध मिंज तथा पूर्व विधायक विजय नाथ सिंह सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में भूपेश सरकार के खिलाफ जोशोखरोश के साथ जेल भरो आंदोलन संपन्न हुआ।
हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में संकल्प भवन भाजपा कार्यालय से भूपेश सरकार के 19 शर्तों वाली तुगलकी आदेश के खिलाफ हुंकार भरते हुए भाजपा की रैली घड़ी चौक पहुंची , जहां पुलिस द्वारा लगाए गए अवरोधकों को पार करते हुए जिला कलेक्टर ऑफिस के गेट पर पहुंच कर आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया।
इस अवसर पर रैली का नेतृत्व कर रहे भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ के भूपेश सरकार आम जनता के अभिव्यक्ति की आजादी को खत्म करने का षड्यंत्र रच रही है, जिसे भाजपा कभी सफल नहीं होने देगी, यदि 19 बिंदुओं वाला तुगलकी आदेश वापस नहीं हुआ तो यह जेल भरो आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।
इस अवसर पर भाजपा कार्यसमिति सदस्य भारत सिंह सिसोदिया, त्रिलोक कपूर कुशवाहा, राजाराम भगत, अभिमन्यु गुप्ता, देवनाथ पैकरा, फुलेश्वरी सिंह, अंबिकेश केसरी, प्रशांत त्रिपाठी, विनोद हर्ष, डी के पुरिया, आलोक दुबे, राधे श्याम ठाकुर, विकास पांडे, मंजूषा भगत, विजय व्यापारी, मधु चौदाह, मनोज गुप्ता, अनिल अग्रवाल, संतोष दास, रूपेश दुबे, अभिषेक शर्मा मधुसूदन शुक्ला संजय सोनी दिनेश साहू वैभव सिंह देव अनिल सिंह रजनीश पांडे बालक नाथ यादव राजूराम राम केश्वर राजवाड़े महेंद्र सिंह गुरु शरण सिंह दीपक तोमर प्रेमानंद तिग्गा, अजय प्रताप सिंह सर्वेश तिवारी नकुल सोनकर विश्वविजय तोमर संजू वर्मा जितेंद्र सोनी, राजेंद्रव जयसवाल जन्मजय मिश्रा अनिल जैसवाल रमेश जैसवाल विद्यानंद मिश्रा विनोद दुबे दूधनाथ गोस्वामी टिन्नी बाबरा बलराम जैसवाल, राजबहादुर शास्त्री, रविन्द्र भारती, मनीष सिंह हरमिंदर टिन्नी मनोज कंसारी सोनू तिग्गा उमा पांडे छोटू थॉमस धनराम नागेश दुर्गा शंकर दास शरद सिन्हा दिनेश गुप्ता राम पुकार यादव निश्चल सिंह संजीव सेठ प्रमोद दुबे, मयंक गुप्ता सोलु सिंह दीपक यादव तथा सक्षम गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अम्बिकापुर : चौराहे में लगी गांधी की प्रतिमा नहीं आई असामाजिक तत्वों को रास…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : शहर के रिंग रोड के गांधी चौक पर लगी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा असामाजिक तत्वों को रास नहीं आई और उन्होंने गांधी की प्रतिमा में तोड़ फोड़ की नापाक हरकत कर डाली। प्रतिमा के खंडित पाए जाने से लोगों में काफी आक्रोश है। महात्मा गांधी की प्रतिमा की एक हाथ व उनकी लाठी को नुकसान पहुंचाया गया है। कुछ लोगों का कहना है कि शनिवार को भी प्रतिमा खंडित देखी गई थी। सूचना पर एएसपी व सीएसपी ने स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में कहा गया है कि यह असामाजिक तत्वों द्वारा कारित किया जाना प्रतीत नहीं हो रहा है, फिर भी जांच जारी है। गौरतलब है कि शहर के गांधी चौक के पास व पुलिस अधीक्षक के बंगले के नजदीक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थापित है, जिसे शहर का हृदय स्थल मना जाता है। नगर निगम द्वारा उस स्थल को बेहद आकर्षक बनाया गया है। रविवार की सुबह लोगों ने देखा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा की कलाई व कलाई से लगा डंडा टूटा हुआ था। महात्मा गांधी की प्रतिमा के खंडित होने की जानकारी पर लोग आक्रोशित हो गए।
सूचना पर एएसपी विवेक शुक्ला व सीसीएपी अखिलेश कौशिक ने मौके पर पहुंच कर निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद पुलिस का मानना है कि मूर्ति कलाई के हिस्से से टूटी है और उसी के भार से लाठी भी टूटी है। टूटा हुआ हिस्सा मूर्ति के पास में ही पड़ा हुआ है। प्रारंभिक जांच में पुलिस असामाजिक तत्वों द्वारा घटना को अंजाम देने की संभावना कम बता रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्रतिमा को ससम्मान ढका गया कपड़े से
नगर निगम के सहयोग से पुलिस ने खंडित गांधी की प्रतिमा को ससम्मान कपड़े से ढक दिया है। जल्द ही प्रतिमा की मरम्मत कराई जाएगी। वहीं लोगों का कहना है कि एसपी बंगले से सटे होने व वहां पर हर समय गार्ड भी तैनात रहते हैं इसके बावजूद भी प्रतिमा खंडित कैसे हो गई।

2700 सहायक शिक्षकों की भर्ती से रोक हटी: प्रदेशभर के उम्मीदवार भी अब कोरबा, सरगुजा और बस्तर में बन सकेंगे टीचर; हाईकोर्ट ने दिया आदेश..

हिंद स्वराष्ट्र बिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कोरबा, सरगुजा, बस्तर में होने वाले 2700 सहायक शिक्षकों की भर्ती से रोक हटा दी है। चीफ जस्टिस अरूप कुमार गोस्वामी और जस्टिस गौतम चौरड़िया की डिवीजन बेंच ने कहा है कि संविधान की 5वीं अनुसूची के तहत राज्यपाल मूलभूत अधिकार को कम नहीं कर सकते हैं। इसके साथ ही डिवीजन बेंच ने स्थानीय को ही अवसर देने की अधिसूचना को असंवैधानिक मानते हुए निरस्त कर दिया है। कोर्ट के इस आदेश के बाद अब प्रदेश भर के युवक भर्ती में शामिल हो सकते हैं।
दरअसल, शुशांत शेखर धराई और उमेश श्रीवास ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। इसमें बताया है कि संविधान की 5वी अनुसूची के तहत मिले अधिकारों का प्रयोग करते हुए राज्यपाल ने 17 जनवरी 2012 को अधिसूचना जारी की थी। इसके अनुसार बस्तर और सरगुजा जैसे आदिवासी क्षेत्रों में तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के पदों के लिए स्थानीय निवासियों को ही मौका दिया गया। यह आदेश पहले दो साल के लिए जारी किया गया था, जिसे बाद में अलग-अलग समय में बढ़ाया गया। इसे अब साल 2023 तक लागू किया गया है। बस्तर व सरगुजा के साथ ही कोरबा जिले के लिए भी यही नियम लागू है।

याचिकाकर्ताओं ने अधिसूचना को दी थी चुनौती

याचिकाकर्ताओं ने राज्यपाल के इस अधिसूचना को चुनौती देते हुए संविधान के खिलाफ बताया है। साथ ही कहा कि संविधान की अनुच्छेद 16 के तहत राज्य के किसी भी नागरिक को धर्म, जाति, जन्म स्थान निवास, लिंग के आधार पर नौकरी में विभेद नहीं किया जा सकता। प्रत्येक नागरिक को राज्य में नियुक्ति प्रक्रिया में भाग लेने का समान अधिकार है। अगर निवास के आधार पर विशेष परिस्थिति में आरक्षण लागू करना है तो यह अधिकार सिर्फ संसद को है। योग्यता को दरकिनार कर निवास के आधार पर किसी व्यक्ति को विभाजित नहीं किया जा सकता।

अब नियुक्ति का रास्ता साफ
राज्य सरकार ने प्रदेश के सभी जिलों के साथ ही कोरबा जिला, सरगुजा व बस्तर संभाग में 19 मार्च 2019 को सहायक शिक्षकों की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था। इसमें पूरे राज्य के अभ्यर्थियों ने भाग लिया, लेकिन दूसरे जिलों के आवेदकों को भर्ती का मौका नहीं दिया गया। याचिकाकर्ताओं ने इन जिलों में भर्ती में शामिल होने की अनुमति देने की मांग को लेकर याचिका लगाई थी। प्रारंभिक सुनवाई के बाद डिवीजन बेंच ने 5वीं अनुसूची में शामिल जिलों में सहायक शिक्षकों की भर्ती पर रोक लगा दी थी।

राज्यपाल और शासन को नहीं है अधिकार
संविधान में सभी नागरिकों को समान रूप से रोजगार का अवसर दिया है तो उसे 5वीं अनुसूची के तहत हटाया नहीं जा सकता। विशेष परिस्थिति में आवश्यक हो तो संसद ही निवास के आधार पर आरक्षण लागू कर सकती है। याचिकाकर्ता के अधिवक्ता के इन तर्कों पर हाईकोर्ट ने सहमति जताई है। कोर्ट ने कहा है कि राज्यपाल और राज्य शासन को यह अधिकार नहीं है। कोर्ट ने यह भी कहा है कि विशेष परिस्थिति में आवश्यक हो तो संसद ही अनुच्छेद 16 (3) के तहत निवास के आधार पर आरक्षण लागू कर सकता है।

हर एक नागरिक की जान कीमती, सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता के साथ कार्यवाही के निर्देश….

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर फिरोज अंसारी : आकस्मिक निरीक्षण में थाना पहुंचे पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी को निर्देशित किया कि यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों पर कार्यवाही के साथ ही हेलमेल पहनने के लिए उन्हें प्रोत्साहित करें। उन्होंने कहा कि हमारे लिए हर एक नागरिक की जान कीमती है, इसी उद्धेश्य को लेकर लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की समझाईश एवं नियमों के उल्लघंन पर कार्यवाही करें। एनएच-43 पर हाईवे पेट्रोलिंग वाहन को मुस्तैदी से नियमित पेट्रोलिंग कराने, घटना-दुर्घटना की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर आहतों को त्वरित सहायता पहुंचाते हुए नजदीक के अस्पताल ले जाने के निर्देश दिए।

ढ़ाई टन कोयला सहित 2 गिरफ्तार…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर फिरोज अंसारी : बीते दिन पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू ने पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर अवैध कारोबार पर पूर्णतः अंकुश लगाने के निर्देश दिए थे। इसी तारतम्य में शनिवार को रामानुजनगर पुलिस ने एक ट्रेक्टर में लोड़ 15 हजार रूपये कीमत के ढ़ाई टन कोयला जप्त कर 2 लोगों को गिरफ्तार किया है।
दिनांक 14.05.2022 को थाना रामानुजनगर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम कुडेली जिला कोरिया तरफ से एक ट्रेक्टर में अवैध कोयला लोड़ कर तिवरागुड़ी की ओर जा रहा है जिसकी सूचना पर पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू को अवगत कराया जो उन्होंने तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर व एसडीओपी प्रेमनगर प्रकाश सोनी के मार्गदर्शन में थाना रामानुजनगर की पुलिस ने तिवरागुड़ी तिराहा में ट्रेक्टर को घेराबंदी कर रोकवाया गया जिसकी तलाशी लेने पर उसमें कोयला लोड़ पाया ड्राईवर जयलाल पिता शेषमणी सिंह उम्र 20 वर्ष एवं ट्रेक्टर मालिक देवेन्द्र साहू पिता ठाकुर प्रसाद साहू उम्र 30 वर्ष निवासी तिवरागुड़ी से कोयला खरीदी बिक्री का दस्तावेज मांगने पर कोई दस्तावेज पेश नहीं किया गया। ट्रेक्टर में लोड़ कोयला चोरी का होने की पूर्ण अंदेशा पर करीब ढ़ाई टन कोयला कीमत 15 हजार रूपये एवं परिवहन में प्रयुक्त ट्रेक्टर कीमत 3 लाख रूपये को जप्त कर धारा 41(1-4)जा.फौ./379 भादस के तहत कार्यवाही करते हुए दोनों को गिरफ्तार किया गया। इस कार्यवाही में एसआई सुनीता भारद्धाज, एएसआई माधव सिंह, आरक्षक रामसागर साहू, धनंजय साहू, विश्वजीत सिंह, देवान सिंह, रूपदेव सिंह, वेदप्रकाश राजवाड़े, संतोष ठाकुर सक्रिय रहे।

बांध किनारे मिली युवक की अधजली लाश…

हिंद स्वराष्ट्र मुंगेली : एक बांध किनारे युवक की अधजली लाश मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई हैं। मामला लोरमी के अघरिया बांध के पास की है। यहां एक लगभग 25 वर्षीय युवक की अधजली लाश मिली है। सूचना मिलने पर लोरमी पुलिस मौके पर पहुंची है और मामले की जांच कर रही है। इस दौरान डॉग स्क्वायड एवं एफएसएल की टीम भी मौजूद है। अब तक शव का शिनाख्त नहीं हो पाया है। मृतक के हाथ में दीपा नाम का टैटू बना हुआ है। फिलहाल युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई हैं।

सूरजपुर : 3 TI, 10 SI समेत 21 पुलिसकर्मियों के तबादले…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : सूरजपुर पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू ने किस प्रेस कर्मियों के तबादले सूची जारी किए हैं जिसमें 3 टीआई ,10 एसआई और 8 एएसआई शामिल है।

देखे सूची :

सूरजपुर : स्वास्थ्य विभाग की खामोशी ने ली एक और जान… झोलाछाप के इलाज से महिला की गई जान…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : सुरजपुर में आज भी झोलाछाप डॉक्टरों के दुकान धड़ल्ले से चल रहे है। इन झोलाछाप डॉक्टरों के चलते कई ग्रामीण की जान भी जा चुकी है। इसकी वजह कही न कही स्वास्थ्य विभाग की खामोशी हैं। सूरजपुर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में मेडिकल स्टोर की आड़ में झोलाछाप मरीजों के इलाज के नाम पर उनकी जिंदगी से खिलवाड़ किए जा रहे हैं। हिंद स्वराष्ट्र द्वारा बार बार खबरें प्रकाशित किए जाने के बावजूद स्वास्थय विभाग खामोश हैं और उनकी खामोशी का खामियाजा बेचारे भोले भाले ग्राम वासियों को झेलना पड़ रहा हैं। ऐसे ही एक मामला भटगांव थाना क्षेत्र के बुंदिया गांव से सामने आया है, जहां झोलाछाप डॉक्टर इंद्रदेव गुप्ता के इलाज से एक महिला की मौत हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, बुंदिया गांव निवासी 48 वर्षीय राम केली को मामूली सर्दी बुखार था। ऐसे में जरही निवासी झोलाछाप डॉक्टर इंद्रदेव गुप्ता गांव में इलाज के लिए पहुंचा हुआ था। डॉक्टर ने महिला को जैसे ही इंजेक्शन लगाया उसके बाद महिला की स्थिति नाजुक हो गयी। उसके बाद डॉक्टर वहा से चला गया। उसके जान के कुछ देर बाद ही महिला की मौत हो गई। जिसके बाद मामले की शिकायत मृतका के परिजनों ने भटगांव थाने में की हैं। घटना के बाद से झोलाछाप डॉक्टर फरार हैं जिसकी तलाश की जा रही है।

आपको बता दें कि ऐसा ही एक झोलाछाप दंपती भटगांव में चंद्रा पॉलिक्लिनिक की आढ़ में लोगो की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहा हैं जिसके पूरे साक्ष्य सीएमएचओ सूरजपुर को दिए गए थे लेकिन आज पर्यंत स्वास्थय विभाग द्वारा मामले पर कोई कार्यवाही नहीं की गई हैं। आपको बता दें कि अमूल्य चंद्रा काफी रशुखदार व्यक्ति हैं और उनकी पहचान ऊपर तक हैं उनके द्वारा कुछ चाटुकारों को भी अपने संरक्षण में लेकर रखा गया हैं जो जरूरत पढ़ने पर पत्रकारिता की आड़ लेकर न्यूज लगाने वाले पत्रकार को धमकी चमकी और उनके सम्मान को गिराने अनाब शनाब अपने पोर्टल में चला देते हैं। फिलहाल देखने वाली बात यह होगी कि स्वास्थय विभाग इस जान के जाने के बाद होश में आती हैं या मलाई कोफ्ता का आनंद लेती रहती हैं।

राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर हेलीकॉप्टर क्रेश,,1 पायलट की मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल…

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा हो गया इस हादसे में एक ट्रेनी पायलेट की मौत हो गई वही हादसे के वक्त हेलीकॉप्टर में सवार दूसरे पायलेट की हालत गंभीर बताई जा रही हैं। दरअसल एयरपोर्ट के रनवे पर स्टेट हेलीकॉप्टर क्रेश होने के चलते यह हादसा हुआ। इस घटना के बाद एयरपोर्ट पर ऑफर तफरी का माहौल है। बताया जा रहा है कि, ये हादसा टेस्टिंग के दौरान हुआ है। हादसे के दौरान हैलीकॉप्टर में दो पायलट सवार थे। जिसमे एक पायलेट की मौत हो गई है और दूसरे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

16 मई को भाजपा का जेल भरो आंदोलन, जेल भरो आन्दोलन को ऐतिहासिक बनाने भिड़ जाएं कार्यकर्ता- पवन साय

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : आगामी 16 मई के भाजपा के जेल भरो आन्दोलन को सफल बनाने के लिए आज संकल्प भवन भाजपा कार्यालय अंबिकापुर में भाजपा सरगुजा की महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय के मुख्य आतिथ्य, जिला संगठन प्रभारी ज्योति नंद दुबे के विशिष्ट आतिथ्य, भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह की अध्यक्षता, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी, वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर तथा नेता प्रतिपक्ष नगर पालिक निगम प्रबोध मिंज के उपस्थिति में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने कहा कि भूपेश सरकार के तुगलकी फरमान के विरोध में 16 मई को प्रदेश के हर जिला मुख्यालय में भाजपा द्वारा जेल भरो आंदोलन का आह्वान किया गया है, उन्होंने कहा कि कांग्रेस की भूपेश सरकार आम आदमी के अभिव्यक्ति की आजादी छीनना चाहती है, तभी पिछले दिनों सरकार ने विरोध प्रदर्शन करने वालों पर 19 बिंदुओं की शर्तें थोप दी है ताकि सरकार के विरुद्ध कोई आवाज न उठे। आगे उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने ऐसे निरंकुश और तानाशाह प्रदेश सरकार को सबक सिखाने के लिए जेल भरो आन्दोलन का आयोजन किया है। ऐसे में कार्यकर्ता पूरी ताकत इस आंदोलन में भाग लें।
कार्य विस्तर योजना पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए है इसे हर हाल में पूर्ण करना है।
इस अवसर पर जिला संगठन प्रभारी ज्योति नंद दुबे ने पार्टी के कार्य विस्तार योजना पर मंडल अध्यक्षों एवं प्रभारियों से जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिये। आगे उन्होंने कहा कि 16 मई का जेल भरो आंदोलन हम सबके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए प्राण प्राण से जुट जाए।
अपने स्वागत उद्बोधन में भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा कि भूपेश सरकार के हिटलरशाही आदेश के विरोध में हम 16 मई को जेल भरो आन्दोलन करने जा रहे हैं जो घड़ी चौक से शुरू होगी।
इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी ने कहा कि भूपेश सरकार लोकतंत्र को कुचलने का काम कर रही है, इसीलिए भाजपा ने सड़क की लड़ाई शुरू की है।
इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर ने कहा कि विस्तारकों को अपना कार्य तत्परता से करना चाहिए तथा संगठन के लिए अति महत्वपूर्ण कार्य विस्तार योजना को सफल बनाना चाहिए।

इस अवसर पर नगर पालिक निगम नेता प्रतिपक्ष प्रबोध मिंज ने कहा कि पूरे प्रदेश में भूपेश सरकार के खिलाफ आक्रोश है जनता त्राहिमाम है, ऐसे में विपक्ष के दायित्व का निर्वहन हमें सड़क पर उतर कर करना पड़ेगा।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता एवं देवनाथ सिंह पैकरा ने किया तथा आभार प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष विनोद हर्ष ने किया।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारत सिंह सिसोदिया, त्रिलोक कपूर कुशवाहा, फुलेश्वरी सिंह, जिला उपाध्यक्ष प्रशांत त्रिपाठी, अंबिकेश केसरी राजकुमार बंसल, डी के पुरिया, आलोक दुबे, राधे श्याम ठाकुर, रोशन गुप्ता, विजय व्यापारी, विकास पांडे, मधु चौदाहा, मंजूषा भगत, संतोष दास, रूपेश दुबे, अभिषेक शर्मा, संजय सोनी, अजय प्रताप सिंह, विश्व विजय तोमर, जन्मेजय मिश्रा, रामप्रवेश पांडे, सर्वेश तिवारी, सोनू तिग्गा, अनामिका पैकरा, दीक्षा अग्रवाल, दीपक तोमर, प्रेमानन्द तिग्गा, निश्चल सिंह, मनीष सिंह, रवि जायसवाल, छोटू थामस, दिनेश साहू, अनिल सिंह, रजनीश पांडे, बालनाथ यादव, महेन्द्र सिंह, वैभव सिंह, रज्जू राम, श्रवण दास, गुरुशरण सिंह, धनराम नागेश, अंशुल श्रीवास्तव, शरद सिंहा, संजू वर्मा, दुर्गा शंकर दास, सोलू सिंह तथा रवि उरांव सहित अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ब्रेकिंग न्यूज मनरेगा के रोजगार सहायकों का मानदेय 5 एवं 6 हजार से बढ़ाकर अब 9 हजार 540 रूपए करने की घोषणा…

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के रोजगार सहायकों का मानदेय 5 हजार रूपए एवं 6 हजार रूपए से बढ़ाकर कलेक्टर दर के अनुसार 9 हजार 540 रूपए करने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री ने रोजगार सहायकों की सेवा शर्ताें से संबंधित मांगों पर कहा है कि इस संबंध में राज्य स्तर पर गठित समिति से प्रतिवेदन प्राप्त होने के बाद निर्णय लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आए मनरेगा के रोजगार सहायकों के एक प्रतिनिधिमण्डल से चर्चा के दौरान यह घोषणा की।

माननीय मुख्यमंत्री का कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष शिव प्रसाद अग्रहरी के द्वारा नेहरू कैप पहना कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : छत्तीसगढ़ शासन के लोकप्रिय एवं यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी लोकप्रिय नगरीय प्रशासन एवं श्रम कल्याण मंत्री एवं सरगुजा जिला के प्रभारी माननीय शिव कुमार डेहरिया जी छत्तीसगढ़ शासन के लोकप्रिय खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति उपभोक्ता संरक्षण आर्थिक एवं सांख्यिकी योजना एवं संस्कृति मंत्री माननीय अमरजीत भगत जी लुण्ड्रा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक एवं छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन के चेयरमैन डॉ प्रीतम राम सहित अतिथियों को जिला कांग्रेस सेवादल सरगुजा के मुख्य संगठक शिव प्रसाद अग्रहरी जी के द्वारा नेहरू कैप पहना कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया स्वागत एवं अभिनंदन की श्रृंखला में जिला मुख्य संगठक श्री अग्रहरी जी ने जिला कांग्रेस सेवा दल सरगुजा परिवार की ओर से माननीय मुख्यमंत्री महोदय जी सहित अन्य अतिथियों का सरगुजा की पावन धरा पर स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए कहा की कांग्रेस सेवा दल कांग्रेस की विचारधारा को एवं छत्तीसगढ़ शासन की महत्वकांक्षी योजनाओं को साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को शासन और प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत करना जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को संपादित करने का कार्य जिम्मेदारी के साथ किया जा रहा है छत्तीसगढ़ शासन की सबसे और लोकप्रिय मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी ने अपने अत्यंत व्यस्त कार्यक्रम में सर्वप्रथम कांग्रेस सेवा दल को प्राथमिकता क्रम में रखते हुए कांग्रेश सेवादल साथियों के सम्मान को स्वीकार किया प्रमुख संगठक के द्वारा समवेत स्वर से वंदे मातरम ध्वज को सलामी एवं राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया जिला कांग्रेस सेवादल सरगुजा परिवार माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी का हृदय से व्यक्त करता है जिन्होंने अपने अत्यंत व्यस्त कार्यक्रम में अपना बहुमूल्य कीमती समय सेवा दल को प्रदत्त किया उक्त अवसर पर जिला महिला कांग्रेस सेवादल की अध्यक्ष श्रीमती फिल सीता, मृण्मयी पाण्डेय, डॉक्टर गोविंद गुप्ता, भरत गोयल, पंडित बाबूलाल दुबे, ओपी गुप्ता, प्रवीण गुप्ता ( कुमार भैया) श्याम कुमार,अमन सिंह, ओम दुबे, वीएन त्रिपाठी, नोहर यादव, राजेश यादव, मुनेश्वर मंडल, अर्सलान जी कैफ, शुभम, आयुष दास, अजीत गोस्वामी, संदीप श्रीवास, मुकेश साहू, लक्ष्मी यादव, कामरान खान, अमान मोहम्मद, साकिब यंग ब्रिगेड के समस्त साथीगण सुषमा काशी सुनीता वर्मा रजवंती कमला मरकाम अंजली यादव पुष्पा नागवंशी मुल्लूम पुष्पा देवी राजकुमारी आरती सिंह गीता यादव शीला सोनी निर्मल आशा सिंह पूजा यादव सहित कांग्रेस सेवा दल के सभी सम्मानित स्वयंसेवक गण उपस्थित थे।

सूरजपुर में साढ़े सात साल का नन्हा सिपाही, पिता की मौत के बाद पुलिस विभाग में दी गई बाल आरक्षक की नौकरी, पुलिस अधीक्षक सूरजपुर ने दिया नियुक्ति आदेश..

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर फिरोज अंसारी : जिले की पुलिस विभाग में महज साढे सात वर्ष के बच्चे को नियुक्ति दी गई है। बाल आरक्षक के रुप में भर्ती किए गए बच्चे के पिता की असामयिक निधन के बाद उसे अनुकंपा नियुक्ति दी गई है। अपनी मां के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे बच्चे को पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू ने नियुक्ति आदेश प्रदाय किया।
पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री रामकृष्ण साहू ने बताया कि यश कुमार यादव को बाल आरक्षक के रूप में नियुक्ति दी गई है। इनके पिता संजय कुमार यादव आरक्षक के पद पर चौकी करंजी में पदस्थ थे। नौकरी के दौरान आकस्मिक मृत्यु होने पर अनुकम्पा नियुक्ति की कार्रवाई पूरी करने के बाद यश कुमार यादव को पुलिस विभाग में बाल आरक्षक के पद पर पदस्थ किया गया है। 18 वर्ष की आयु पूरी करने पर आरक्षक के पद पर पदस्थ किया जाएगा।

चाचा की हत्या करने वाले आरोपी भतीजे को चौकी रेवटी पुलिस ने किया गिरफ्तार…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर फिरोज अंसारी : दिनांक 11/05/ 22 को ग्राम नरोला चौकी रेवटी निवासी प्रेमसाय सिंह ने चौकी में सूचना दिया कि 10 मई के रात्रि में इसके पिता रामवृक्ष घर के सामने पंडाल में सोया था रात्रि करीब 11 बजे मृतक का बड़ा भाई का लड़का देव प्रकाश वहां आया और सोए अवस्था में फावड़ा से प्रहार कर इसके पिता रामवृक्ष की हत्या कर दिया। सूचना पर मर्ग कायम कर पुलिस मौके पर पहुंची जहां शव पंचनामा करने के उपरान्त धारा 302 भादस का मामला पंजीबद्व किया। मामले की सूचना पर पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री रामकृष्ण साहू ने आरोपी की जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश चौकी प्रभारी को दिए।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर व एसडीओपी प्रतापपुर अमोलक सिंह के मार्गदर्शन में चौकी रेवटी की पुलिस ने आरोपी देवप्रकाश पिता रामजीत सिंह को उसके गांव से घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ पर उसने बताया कि घर में झाड़-फुंक देवारी कराने की बात को लेकर मृतक के द्वारा आपत्ति किये जाने से क्षुब्ध होकर फावड़ा से प्रहार कर चाचा रामवृक्ष की हत्या कर दिया। आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त फावड़ा जप्त कर आरोपी देवप्रकाश पिता रामजीत सिंह उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम नरोला, चौकी रेवटी को गिरफ्तार किया गया। कार्यवाही में चौकी प्रभारी रेवटी के.डी.बनर्जी, प्रधान आरक्षक केश्वर मरावी, रामकुमार पैंकरा, आरक्षक अनिरूद पैंकरा, शैलू सिंह, शक्ति इलेवन एक्का व बलिन्दर खलखो सक्रिय रहे।

पुलिस ने 12 घंटे के भीतर अपहृत बालिका को कोतमा मध्यप्रदेश से किया बरामद..

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर फिरोज अंसारी : थाना विश्रामपुर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी नाबालिक पुत्री मंगलवार को घर से बिना बताए कहीं चली गई है किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा उसे बहला-फुसलाकर भगाकर ले गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना विश्रामपुर में अपराध क्रमांक 89/22 धारा 363 भादस का मामला पंजीबद्व किया गया। बालिका को भगाकर ले जाने के मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री रामकृष्ण साहू ने थाना प्रभारी को मामले में हर संभव प्रयास कर नई तकनीक की मदद एवं छोटी-बड़ी सुराग हासिल कर अपहृता को दस्तयाब तथा आरोपी को पकड़ने के निर्देश दिए थे।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर व सीएसपी जे.पी.भारतेन्दु के मार्गदर्शन में थाना विश्रामपुर की पुलिस टीम पतासाजी में लगी हुई थी इसी बीच नई तकनीकी व सूत्र के जरिये जानकारी मिली की नाबालिक लड़की कोतमा मध्यप्रदेश में है, जिसकी जानकारी से उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया जो उन्होंने पुलिस टीम को कोतमा विधिवत् रवाना किया। पुलिस टीम मध्यप्रदेश के कोतमा पहुंची जहां एक विधि से संघर्षरत बालक के कब्जे से अपहृत बालिका को दस्तयाब किया। मामले में विधि से संघर्षरत् बालक को माननीय किशोर न्यायालय में पेश किया गया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी विश्रामपुर ट्रेनी आईपीएस संदीप कुमार पटेल, एसआई शिवकुमार खुटे, एएसआई अशोक तिर्की, आरक्षक अजय प्रताप राव व अखिलेश पाण्डेय सक्रिय रहे।

सूरजपुर : प्रेमनगर तहसीलदार के खिलाफ सरपंच व जनप्रतिनिधियों ने कलेक्टर से की शिकायत…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर फिरोज अंसारी : प्रेमनगर तहसील क्षेत्र के सरपंच व जनप्रतिनिधियों ने प्रेमनगर तहसीदार के विरोध में कलेक्टर को ज्ञापन सौप कार्यवाहीं की मांग किया है ।
बताया जा रहा है कि किसानों को भूमि सीमांकन,बटवारा, खरीदी बिक्री का सत्यापन,बेजा कब्जा के प्रकरण सहित अन्य राजस्व मामले में मनमानी रकम की मांग कि जाति है और जो रूपए उनके मनमाफिक हिसाब से देते है उन्ही कार्य को किया जाता है। जिसके विरोध में क्षेत्र के आधा दर्जन सरपंच सहित जनप्रतिनिधियों ने कलेक्टर से लिखित शिकायत कर कार्यवाहीं करने की मांग किया है साथ ही जनप्रतिनिधियों ने बताया कि तहसीलदार के उपर जल्द प्रशासनिक कार्यवाही नही होने पर जनप्रतिनिधि सहित ग्रामीण उग्र आंदोलन के करने के बाध्य होंगे जिसकी सम्पूर्ण जवाबदारी प्रशासन की होगी ।

अम्बिकापुर : व्यवसायी के बेटे ने जिम में फांसी लगाकर की आत्महत्या…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : शहर के प्रतापपुर रोड स्थित एक व्यापारी के बेटे ने अपने घर के कमरे में बने जिम में फांसी लगा ली हैं। इसके बारे में रात में तब पता चला जब वह घर में काफी समय से नहीं दिख रहा था। पुलिस ने बताया कि परिजन 27 वर्षीय ऋषभ जायसवाल को तलाश करते हुए घर के जिम में गए तो वहां कमरा अंदर से बंद था जिसके बाद परिजनों ने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो ऋषभ फांसी पर लटका मिला। परिजन आनन फानन में उसे उतार कर मेडिकल काॅलेज अस्पताल ले गए जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल पाया है।

नहीं बदला मेडिकल कालेज का नाम, नाम बदलने की अफ़वाह निराधार,, अस्पताल का नामकरण राजमोहिनी देवी के नाम पर..

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : अम्बिकापुर में शुरू हुए मेडिकल कालेज का नाम राज माता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव की स्मृति में ही रखा गया है। मेडिकल कालेज का नाम बदलने की अफ़वाह निराधार और भ्रामक है । मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने घोषणा की थी कि ने अम्बिकापुर के मेडिकल कालेज का नाम राजमाता देवेंद्र कुमारी सिहदेव स्मृति मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर का नाम स्वर्गीय राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव चिकित्सा महाविद्यालय रखा है और इस बार प्रवास पर आए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने जिला अस्पताल का नाम बदल कर ज़िला अस्पताल का नामकरण अम्बिकापुर की समाज सुधारक श्रीमती राजमोहनी देवी के नाम पर किया है। शहर में मेडिकल कालेज के नाम बदलने की अफ़वाह निराधार और पूरी तरह भ्रामक है।

कुछ लोगो के द्वारा सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर प्रसारित की जा रही है कि अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज के नाम से राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव का नाम हटाकर माता राजमोहिनी देवी का नाम रखा जा रहा है जो कि पूरी तरह गलत है और इस गलत अफवाह को फैलाने वाले के ऊपर अब जिला प्रशासन कार्यवाही करने के मूड में भी नजर आ रही है,, सरगुजा कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने इस संबंध में स्पष्ट किया है कि मेडिकल कॉलेज के नाम में किसी प्रकार का फेरबदल नही किया गया है बल्कि जिला अस्पताल का नाम सरगुजा के आदिवासियों में जनजगृति का शंखनाद कर चेतना जगाने वाली माता राजमोहिनी देवी के नाम पर किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का नाम अलग -अलग होना प्रदेश में पहली बार नही हो रहा है बल्कि पूर्व से ही मौजूद है। मिसाल के तौर पर राजधानी रायपुर स्थित शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय का नाम पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय है और अस्पताल का नाम डॉ भीमराव अंबेडकर समृति अस्पताल है।इसीप्रकार जगदलपुर के मेडिकल कॉलेज स्व बलिराम कश्यप स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय है और अस्पताल का नाम स्व महेंद्र कर्मा के नाम पर है।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को अजिरमा स्थित गोंडवाना भवन में आयोजित आदिवासी सम्मेलन में अम्बिकापुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल का नामकरण माता राजमोहिनी देवी के नाम पर किया है। मुख्यमंत्री के इस घोषणा से क्षेत्र के आदिवासी समाज में हर्ष व्याप्त है।

Big breaking : हसदेव वन भूमि अधिग्रहण के खिलाफ दायर याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज…

हिंद स्वराष्ट्र बिलासपुर : हसदेव वन भूमि अधिग्रहण के खिलाफ दायर याचिका को हाईकोर्ट ने की खारिज कर दिया है। इस मामले की जानकारी देते हुए अधिवक्ता सुदीप श्रीवास्तव ने बताया कि हाईकोर्ट में ग्रामीणों की ओर से परसा केते कोल ब्लॉक के लिए जमीन के अधिग्रहण को गलत बताते हुए उसे रोके जाने संबंधी याचिका दायर की गई थी। मगर कोर्ट ने इस याचिका को खारिज कर दिया हैं।

सरगुजा ब्रेकिंग राज्य के मुखिया ने कि ग्रामीण के घर में जमीन पर बैठकर भोजन….

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : इन दिनों मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल विधानसभा वार दौरे पर हैं और जगह-जगह जन चौपाल लगाकर लोगों की समस्याओं के बारे में रूबरू हो रहे हैं इसी तारतम्य में आज मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल सरगुजा जिले के करजी में ग्रामीण अवधेश प्रजापति के साथ भूमि पर बैठकर उनके घर अन्य ग्रहण किया मंत्र जाप के साथ तिलक लगाकर गुलाबी प्रजापति ने द्वार पर राज्य के मुखिया का स्वागत किया प्रजापति ने मुख्यमंत्री को परोसे मिट्टी के चूल्हे पर बने सरगुजिया थाली के व्यंजन लकड़ा की रसेदार सब्जी उड़द की दाल का बाड़ा जीरा फुल चावल राहर की दाल और आम की चटनी और साथ में पापड़ भी
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रेम पूर्वक प्रजापति के साथ गांव के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते-करते भोजन भी ग्रहण किया और परिवार जनों का भी कुशल क्षेम पूछा घर की महिलाओं को भी साड़ी की भेंट और बेटी मधुलिका ने मुख्यमंत्री को चारकोल पेंसिल से बनाई गई उनकी तस्वीर की भेंट मधुलिका की इस चित्रकारी से सीएम हुए गदगद और उनके घर के बने भोजन की भी तारीफ की।

error: Content is protected !!