हिंद स्वराष्ट्र राजनादगांव : जिला परिवहन विभाग में अव्यवस्था कोई नई बात नहीं है. आलम ऐसा हैं कि लर्निंग लाइसेंस बनाने के नाम पर भी जमकर घूसखोरी की जा रही है। कार्यालय में लर्निंग लाइसेंस बनाने के नाम पर घूस लेती एक महिला कर्मचारी का वीडियो अब सामने आया है, लर्निंग लाइसेंस बनाने के लिए लोक सेवा केंद्र में ऑनलाइन फीस जमा की जाती है, लेकिन परिवहन विभाग के कार्यालय में फॉर्म जमा करने के लिए अवैध वसूली की जा रही है। वायरल हुए वीडियो में रिश्वत लेती महिला रेणुका नागदेवे हैं जो कि जिला परिवहन कार्यालय में डाटा एंट्री आपरेटर के पद पर पदस्थ है। इसके बावजूद महिला कर्मचारी बाबू बनकर खुलेआम रिश्वत ले रही है।
लर्निंग लाइसेंस बनाने के नाम पर घूसखोरी,,,महिला कर्मचारी का वीडियो हुआ वायरल…
अम्बिकापुर : भरी सभा में महिला अपर कलेक्टर ने दी गाली वीडियो हुआ वायरल, देखे क्या थी घटना…
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : सरगुजा जिले के मैनपाट स्थित स्वामी आत्मानंद विद्यालय नर्मदापुर में काउंसलिंग कराने पहुंची अपर कलेक्टर तनुजा सलाम उस वक्त भड़क उठीं जब एक छात्रा का नाम लिस्ट में रिपीट हो गया गया तब अपर कलेक्टर साहिबा सार्वजनिक मंच में अभद्र भाषा शैली का प्रयोग करते हुए नजर आई। साथ ही उन्होंने अमर्यादित शब्दो का प्रयोग एक बार नही बल्कि दो – दो बार भरी सभा में सबके सामने किया।
काउंसलिंग सही नही होगी तो इसमें मेरी जिम्मेदारी नही है , लिख कर दो आदि बोलती हुई नजर आईं लेकिन एक अपर कलेक्टर जैसे बड़े पद में बैठे और पढ़े लिखे अधिकारी का भरी सभा में ऐसा अभद्र व्यवहार करना अशोभनीय है और निंदनीय भी है।
सरगुजा कमिश्नर जी आर चुरेन्द्र ने जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली, शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का जमीनी स्तर पर बेहतर क्रियान्वयन करने दिए निर्देश…
हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर फिरोज अंसारी : सरगुजा संभाग कमिश्नर श्री जीआर चुरेन्द्र ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सभी जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने योजनाओं का जमीनी स्तर पर बेहतर क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासनिक दायित्व एवं कार्यों का अनुभव साझा करते हुए सभी प्रशासनिक अधिकारियों को पूरी क्षमता के साथ अपने प्रशासनिक दायित्वों का निर्वाहन करने मोटिवेट किया। उन्होंने सभी अधिकारियों को सभी विभाग से समन्वय स्थापित कर जनहित में बेहतर कार्य करने निर्देशित किया तथा इसके लिए सभी एसडीएम, तहसीलदार, जनपद सीईओ को प्रखंड स्तर पर निरंतर दौरा करने सुनिश्चित करने कहा। बैठक में कलेक्टर सुश्री इफ़्फत आरा, पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू, डीएफओ श्री संजय यादव, जिला पंचायत सीईओ सुश्री लीना कोसम, संयुक्त कलेक्टर श्री शिव बनर्जी, सर्व एसडीएम, राजस्व अमला सहित सभी विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। कमिश्नर श्री चुरेंद्र ने राजस्व प्रकरण के मामले में निराकरण करने के लिए कैंप कोर्ट लगाने एसडीएम और तहसीलदार को निर्देशित किया जिससे लोगों की समस्याओं का निराकरण समय में हो सके तथा इसके लिए लोगों को सूचना देने कहा है। उन्होंने रेत के अवैध खनन, परिवहन, वन कटाई पर नियंत्रण करने बेहतर प्रबंधन कर संयुक्त रुप से कार्रवाई करने निर्देशित किया है। उन्होंने सभी अधिकारियों को स्मार्ट कार्यालय स्थापित कर बेहतर प्रबंधन करने निर्देशित किया जिससे सभी अभिलेख सही समय पर प्राप्त हो सके। कार्यालय की साफ सफाई व्यवस्था, खरपतवार आदि उगने ना दें। निरंतर जनहित में कार्य करें। उन्होंने सभी एसडीएम तहसीलदार को पटवारी, कोटवार, पटेल से बेहतर कार्य कराने निरंतर संवाद करने प्रेरित किया तथा लोगों की समस्याओं का निराकरण बेहतर हो इसके लिए पटवारियों का मुख्यालय में निवास हेतु सुनिश्चित करने निर्देश दिए। उन्होंने प्रशासन का संवाद निचले स्तर तक बेहतर हो इसके लिए ग्राम पंचायत के अधिकार एवं दायित्व के बेहतर क्रियान्वयन के लिए कार्यशाला एवं प्रशिक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा। उन्होंने पंचायत पदाधिकारियों से पंचायत के बकाया राशि को वसूली करने निर्देशित किया। उन्होंने लोक प्रयोजन के स्थल से कब्जा हटाने ग्राम सभा से प्रस्ताव पारित कर व्यवस्था सुनिश्चित करने निर्देशित किया है। शासकीय भूमि पर कब्जा ना हो इसके बेहतर प्रबंधन के लिए पटवारी कोटवार के माध्यम से निरंतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को मुख्यालय में निवास करने तथा बिना अनुमति के मुख्यालय से बाहर नहीं जाने के निर्देश दिए है।
उन्होंने अधिकारियों को हितग्राहियों का लंबित मुआवजा राशि वितरण प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए हैं। गोठान को स्वावलंबी बनाने के लिए विभिन्न गतिविधियां करवाने के निर्देश दिए और ग्रामीण औद्योगिक पार्क के रूप में विकसित करने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि अधिकारी अपने कार्यालय को स्मार्ट कार्यालय बनाए नियमित साफ सफाई की व्यवस्था के साथ फाइल का उचित संधारण करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि अपने क्षेत्र अंतर्गत आने वाले कार्यालय का बीच बीच में अनिवार्य रूप से निरीक्षण करें और निरीक्षण पंजी में टीप जरुर लिखे । सरगुजा आयुक्त ने अधिकारियों को जल संरक्षण और संवर्धन, पानी बचाने के लिए बेहतर प्रयास करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए उन्होंने कार्यालय और परिसर में सोखता गढ्ढा बनाने के लिए प्रोत्साहित किया साथ ही पर्यावरण संरक्षण संवर्धन के लिए नीम जामुन, अशोक का पेड़ कटहल, फलदार छायादार पौधा लगाने के निर्देश दिए हैं तथा रोपित पौधे के लिए सुरक्षा के लिए पर्याप्त व्यवस्था, पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहरों की इधर उधर घुमने मवेशियों को एक जगह सुरक्षित रखने के लिए शहरी गौशाला बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने नगरी क्षेत्र में नए पौधे लगाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा पौधे के बेहतर सुरक्षा के लिए मोहल्ला समिति का गठन करने प्रेरित किया।
कलेक्ट्रेट सहित विभिन्न कार्यालयों में झीरम घाटी में हुए शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
कलेक्टर ने अधिकारी कर्मचारियों को राज्य में शांति की टापू बनाने दिलाई शपथ
सूरजपुर/ 25 मई 2022/ राज्य शासन द्वारा 25 मई 2013 को झीरम घाटी में नक्सल हिंसा के शिकार हुए जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ पदाधिकारीगण, सुरक्षा बलों के जवान एवं विगत वर्षाे तथा वर्तमान से नक्सल हिंसा में शहीद हुए अन्य सभी भाईयों-बहनों की स्मृति में 25 मई को प्रतिवर्ष झीरम श्रद्धान्जलि दिवस के रूप में मनाए जाने का निर्णय लिया गया है। उक्त निर्णय के परिपालन में कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा ने शहीदों की स्मृति में 2 मिनट का मौन धारण कर कलेक्ट्रेट के अधिकारी कर्मचारियों को राज्य में पुनः शान्ति का टापू बनाने हेतु शपथ दिलाई। झीरम घाटी में नक्सल हिंसा के शिकार हुए जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ पदाधिकारीगण, सुरक्षा बलों के जवान एवं विगत वर्षाे तथा वर्तमान में नक्सल हिंसा में शहीद हुए अन्य सभी भाईयों-बहनों के लिए हम श्रद्धान्जलि अर्पित करते हैं। हम छत्तीसगढ़वासी अपने राज्य में अहिंसा एवं सहनशीलता की परम्परा में दृढ़ विश्वास रखते हैं। तथा निष्ठापूर्वक शपथ लेते हैं। कि हम सभी प्रकार के नक्सलवाद और हिंसा का डटकर विरोध करेंगे। हम छत्तीसगढ़ राज्य को पुनः शान्ति का टापू बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित रहेंगे।
इसी तरह जिला पंचायत सभा कक्ष में जिला पंचायत सीईओ सुश्री लीना कोसम एवं विभिन्न कार्यालयों में झीरम घाटी में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर अधिकारी कर्मचारियों को राज्य में शांति की टापू बनाने शपथ दिलाई गई।
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम चिरायु अंतर्गत चिन्हांकित बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार कैम्प का हुआ सफल आयोजन
24 मई को कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा की अध्यक्षता में तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर. एस. सिंह एवं सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. शशि तिर्की के मार्गदर्शन में जिला चिकित्सालय में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम चिरायु का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर प्रातः 9 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किया गया जिसमें 521 बच्चों का पंजीयन एवं परीक्षण किया गया। शिविर में हृदय रोग, जनरल मेडिसीन, नेत्र रोग, जनरल सर्जरी, अस्थि रोग, शिशु रोग, फीजियोथेरेपी विशेषज्ञों के द्वारा 0-18 वर्ष के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
हृदय रोग के लिये रायपुर एनएचएमएमआई के डॉ. किंजल वक्शी द्वारा 42 हृदय रोग से संबंधित बच्चों का इकोकार्डियोग्राफी किया गया जिसमें 38 बच्चों के हृदय रोग की पुष्टि हुई। शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रियंक पटेल एवं डॉ. अजय मरकाम द्वारा 381 बच्चों का स्वास्थ्य जांच किया गया जिसमें 78 बच्चे एसएएम (गंभीर तीव्र कुपोषित) एवं 82 बच्चे एमएएम (मध्यम तीव्र कुपोषित) की पुष्टि की गई तथा 223 जिनको अन्य स्वास्थ्य संबंधी परेशानी थी उनका जांच एवं उपचार किया गया। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. तेरस कंवर द्वारा 01 जन्मजात मोतियाबिंद तथा 03 अन्य संक्रमण की पुष्टि की गयी तथा रैफर किया गया। शेष 14 अन्य आंख संबंधी रोग का जांच एवं उपचार किया गया। अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. विकास गुप्ता एवं फिजियोथेरेपिस्ट श्रीमती सुमन सिंह ने 12 बच्चों में पैरों की विकृति तथा 14 सेरेब्रल पॉलिसी के बच्चों की पुष्टि की तथा 17 अन्य अस्थि एवं मांस पेशी संबंधित बीमारियों का जांच एवं उपचार किया गया। भेषज विशेषज्ञ डॉ. रोहित पटेल तथा ऑडियोलॉजिस्ट श्रीमती दुर्गा देवांगन द्वारा स्पीच डेसीब्लेटी के 13 जूविनाईल डॉयविटिज के 01, डाऊन सिमड्रोम के 02 तथा कंजनाईट्ल डेफनेस के 01 बच्चों की पुष्टि की गयी। सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. संदीप जायसवाल द्वारा 03 कटे-फटे होंठ तथा अन्य सर्जरी के 03 केसों की पुष्टि की। शिविर आयोजन में चिरायु दल, डीपीएमयू स्टॉफ, एनएचएमएमआई काडिनेटर एनआरसी फिडिंग डिमोस्ट्रेटर श्रीमती हेमलता राजवाडे एवं रूपा सोंधिया, नर्सिंग कॉलेज स्टूडेन्ट्स, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया।
जमीन निगल गई या आसमान खा गया शिक्षक की जमीन….रकबे की जमीन हुई गायब….शिक्षक अपनी जमीन के लिए भटक रहा दर बदर….
हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : सूरजपुर जिले के भैयाथान ब्लॉक में एक अजीबोगरीब मामला आया है जहां एक शिक्षक की जमीन गायब हो गई है। दरअसल शिक्षक की जमीन कहां गई इसका पता भैयाथान राजस्व विभाग भी नहीं लगा पा रहा हैं। परेशान शिक्षक दिन भर नौकरी के बाद तहसील कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं दरअसल शिक्षक के रकबे में 2.70 हेक्टेयर जमीन है लेकिन नक्शा उनका छोटा है और जिस जमीन पर उन्होंने कब्जा किया हुआ था उस जमीन पर से भी पटवारी द्वारा उनका कब्जा हटा दिया गया है। अब ऐसे में शिक्षक अपनी जमीन पाने के लिए इधर उधर भटक रहे लेकिन सूरजपुर राजस्व विभाग लगातार उन्हें घुमा रहा है। उनकी समस्या का समाधान राजस्व विभाग के पास नहीं है और अगर हैं भी तो राजस्व विभाग के कर्मचारी पटवारी आरआई और स्वयं तहसीलदार करना नहीं चाहते हैं इसीलिए शिक्षक को घुमाने का काम कर रहे हैं।

शिक्षक द्वारा 1997–98 में 2.70 हेक्टेयर जमीन खरीदी गई थी और पटवारी द्वारा उन्हें उनकी जमीन का सीमांकन करके दिया गया था जिसके बाद उनके पड़ोसी के साथ जमीन को लेकर विवाद होने लगा तब जाकर 2016 में शिक्षक द्वारा सीमांकन के लिए आवेदन प्रस्तुत किया गया आवेदन प्रस्तुत करने के बाद उन्हें पता चला कि उनके रकबे में तो जमीन 2.7 हेक्टेयर ही है लेकिन उनका नक्शा छोटा है जिसके बाद उन्हें नक्शा सुधार के लिए आवेदन दिए जाने की सलाह दी गई शिक्षक द्वारा 2016 में ही नक्शा सुधार के लिए आवेदन प्रस्तुत कर दिया गया है लेकिन 2016 से लेकर 2022 तक 6 वर्ष बीत जाने के बावजूद राजस्व विभाग द्वारा उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया है और समस्याओं का समाधान ना होने के कारण शिक्षक इधर उधर भटकने को मजबूर है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि इतनी छोटी सी समस्या का समाधान करने के लिए अगर राजस्व विभाग सक्षम नहीं है तो बड़ी-बड़ी समस्याएं राजस्व विभाग कैसे हल करेंगे??
अम्बिकापुर : विवादित प्रभारी अनिता आयाम को मणिपुर से हटाया गया…
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : हमेशा विवादों में घिरी रहने वाली मणिपुर चौकी प्रभारी अनिता आयाम को आखिरकार मणिपुर चौकी से हटा दिया गया हैं। आपको बता दे कि मणिपुर चौकी क्षेत्र में सामूहिक बलात्कार और उसके दूसरे दिन है चौकी से महज कुछ मीटर की दूरी पर महिला से जबरदस्ती बलात्कार और उसकी हत्या जैसे संगीन अपराध के बाद मणिपुर चौकी प्रभारी अनीता आयाम को हटा दिया गया है। अनिता आयाम को महिला सेल एवं संवाद शाखा पुलिस अधीक्षक कार्यालय अम्बिकापुर भेजा गया है। मणिपुर चौकी का प्रभार सरफराज फिरदौसी को दिया गया है। उप निरीक्षक ओमप्रकाश यादव को थाना गांधी नगर से थाना प्रभारी लुण्ड्रा, निरीक्षक अंजू चेलक को रक्षित केंद्र अंबिकापुर से थाना प्रभारी दरिमा , उप निरीक्षक रामप्रताप साहू को थाना प्रभारी बतौली से थाना गांधीनगर, और उप निरीक्षक प्रमोद पांडे को थाना अम्बिकापुर से थाना प्रभारी बतौली बनाया गया है।
अम्बिकापुर : मणिपुर चौकी के सामने खेत में मिली किशोरी के नग्न लाश की गुत्थी सुलझी…पुलिस ने आरोपी पति पत्नी को किया गिरफ्तार….
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : मणिपुर चौकी के सामने खेत में किशोरी की मिली नग्न लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी व उसकी पत्नी को रायगढ़ से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दरअसल 22 मई की रात आरोपी ने किशोरी से बलपूर्वक बलात्कार किया था। आरोपी ने किशोरी से शारीरिक संबंध बनाने की बात कही थी लेकिन उसने इनकार कर दिया था जिसके बाद आरोपी ने किशोरी से बलात्कार किया था। बलात्कार की बात किशोरी ने अपने परिजनों व सहेलियों से बताने की बात कही तो पति-पत्नी ने मिलकर उसकी दुपट्टे से गला दबाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद दोनों फरार हो गए थे। गौरतलब है कि आरोपी व उसकी पत्नी तथा मृतिका एक ही जगह रहकर मजदूरी करते थे।
गौरतलब है कि मृतिका मणिपुर चौकी अंतर्गत चेउरपारा में रहकर मजदूरी करती थी। उसके साथ धरमजयगढ़, बाकारूम निवासी रेशम लाल राठिया तथा उसकी पत्नी सीमा राठिया साथ रहकर काम करते थे। बलात्कार और हत्या के बाद दोनो आरोपी यहां से अपने गृह ग्राम धरमजयगढ़ भाग गए थे जिन्हे बाद में पुलिस द्वारा रायगढ़ से गिरफ्तार कर लिया गया।
27 प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर भाजपा ओबीसी मोर्चा ने दिया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन…
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : छतीसगढ़ सरकार से ओबीसी वर्ग के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर भाजपा ओबीसी मोर्चा ने मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी के मुख्य आतिथ्य तथा भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह व पूर्व सांसद कमल भान सिंह के विशिष्ट आतिथ्य में आज स्थानीय गाँधी चौक में एक दिवसीय धरना दिया। इस अवसर पर धरने को सम्बोधित करते हुए ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी ने कहा कि छतीसगढ़ की भूपेश सरकार प्रदेश के ओबीसी समाज को छलने का काम कर रही है, कांग्रेस का दोहरा चरित्र इसी में देखने को मिलता है कि एक तरफ राज्य सरकार पिछड़ा वर्ग के लिए सदन में बिल लाती है और दूसरी तरफ अपने लोगो से उसके खिलाफ कोर्ट में चुनौती भी दिलवाती है। एक तरफ मोदी सरकार है जिसने ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया, संविधान में 127 वा संसोधन कर राज्यों को ओबीसी आरक्षण लागु करने का अधिकार दिया साथ ही अपनी कैबिनेट में 27 लोगों ओबीसी वर्ग से मंत्री बनाया। वहीं दूसरी ओर छतीसगढ़ में ओबीसी मुख्यमंत्री होने के बावजूद पिछड़ा वर्ग समाज को 27 प्रतिशत आरक्षण का लाभ आज तक नही मिल पाया है। इस अवसर पर धरने को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा की चुनाव से पूर्व भूपेश बघेल ने चिल्ला चिल्ला कर कहा था की मै आऊंगा तो सर्वे कराकर पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण दूंगा लेकिन भूपेश बघेल ने पिछड़ा वर्ग समाज को चुनाव पश्चात् धोखा दे दिया भारतीय जनता पार्टी भूपेश सरकार को अपना वादा भूलने नही देगी। इस अवसर पर पूर्व सांसद कमल भान सिंह ने कहा की वादा पे वादा करते भूपेश सरकार घूम रही है उनका कोई भी वादा पुरा नही होने वाला, पिछड़ा वर्ग समाज से धोखा करने वाली ऐसी सरकार को पिछड़ा वर्ग समाज सबक सिखाएगी। धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रशांत त्रिपाठी, अम्बिकेश केशरी, विनोद हर्ष, मनोज गुप्ता, जन्मजय मिश्रा, मुधुसुदन शुक्ला, सन्तोष दास, विजय व्यापारी, संजय सोनी, विश्व विजय तोमर, जितेन्द्र सोनी, मोती गुप्ता, संजीव वर्मा, शानु कश्यप, प्रभात विश्वास, राम प्रसाद कुशवाहा, दीपक यादव तथा दीपक साहू ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन संजीव सेठ ने तथा आभार प्रदर्शन मयंक जायसवाल ने किया। धरना समाप्ति के पश्चात् मुख्यमंत्री छतीसगढ़ को कलेक्टर सरगुजा के माध्यम से ज्ञापन भी सौपा गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता त्रिलोक कपूर कुशवाहा, अभिमन्यु गुप्ता, फुलेश्वरी सिंह, राम लखन पैकरा, आलोक दुबे, विकास पाण्डेय, मधु चौदहा, रूपेश दुबे, छोटू थामस, नकुल सोनकर, मनोज सोनी, महेश जायसवाल, बल्लु शर्मा, कृष्ण कुमार गुप्ता, अजय सोनी, विनोद दुबे, राम परवेश पाण्डेय, सर्वेश तिवारी, वीर सोनी, शोलू सिंह, रवि सोनी, सुरेश पातर, अमरनाथ राजवाड़े, अज्जू सोनी, बृज भूषण चन्द बेहरा, पियूष सोनी, केदार यादव, गणेश गुप्ता, ईश्वर यादव सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
पिछले 5 दिनों में केंद्रीय जेल में 3 बंदियों की मौत,,, कारणों को जानने होगी दाण्डिक जांच….
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री संजीव कुमार झा ने बताया है कि केन्द्रीय जेल अम्बिकापुर में 3 बंदी सजा काट रहे थे। इस दौरान उनका स्वास्थ्य खराब होने के कारण मेडिकल कॉलेज अस्पताल अम्बिकापुर में उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। कलेक्टर ने बंदियों के मृत्यु के कारणों की जांच के लिए डिप्टी कलेक्टर श्री सीएस पैकरा को जांच अधिकारी नियुक्त किया है।
बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के थाना कुसमी के ग्राम सुरबेना निवासी बखरू राम, सरगुजा जिले के अजिरमा बंगालीपारा के शिबु बर्मन एवं बतौली के प्रकाश मिंज केन्द्रीय जेल अम्बिकापुर में सजा भुगत रहे थे।
कलेक्टर ने जांच के लिए बिंदु निर्धारित किए हैं। जेल प्रवेश के समय प्रत्येक बंदी के स्वास्थ्य की क्या स्थिति थी। बंदी कब बीमार हुआ तथा उसे ईलाज के लिए जिला चिकित्सालय अम्बिकापुर कब भेजा गया। क्या बंदी अचानक बीमार हुआ और उसकी मृत्यु हो गई। बंदी का ईलाज कब-कब और किसके द्वारा किया गया। उसे कौन-कौन सी औषधियां दी गई। क्या बंदी को समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई। बंदी को समय पर चिकित्सा उपलब्ध कराने में कोई लापरवाही बरती गई। यदि ऐसा है तो बिलंब या लापरवाही के लिए दोषी अधिकारी-कर्मचारी कौन-कौन हैं। बंदी के साथ कोई अमानुषिक कृत्य तो नहीं किया गया जिससे बंदी की मृत्यु हुई हो। क्या बंदी को शारीरिक या मानसिक यातना दी गई यदि ऐसा हो तो इसके लिए दोषी अधिकारी-कर्मचारी कौन-कौन हैं। कलेक्टर ने एक माह में जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
भाजपा नेता के बेटे समेत दो आरोपी नाबालिक से दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार…
हिंद स्वराष्ट्र बिलासपुर : जिले में 10वीं कक्षा की छात्रा को बंधक बनाकर दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। दोनों आरोपी छात्रा के परिचित थे और उसकी सहेली के दोस्त हैं। किशोरी अपनी सहेली से मिलने पहुंची थी और आरोपी उसे घर छोड़ने के बहाने कार से हॉस्टल ले गए और जबरदस्ती शराब पिलाकर दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद बदहवास हालत में चौक पर छोड़कर भाग निकले। जिसके बाद परिजन उसे ढूंढते हुए चौक पहुंचे, किशोरी ने घर पहुंचकर अपनी मां को मामले के बारे में जानकारी दी। जिसके बाद सुबह किशोरी अपने पिता के साथ थाने पहुंची और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। गिरफ्तार आरोपी भाजपा नेता व पूर्व पार्षद बबलू पमनानी का बेटा है।
TI शीतल सिदार ने बताया कि छात्रा की रिपोर्ट पर केस दर्ज कर लिया गया है। उसके बयान के आधार पर दोनों आरोपी के खिलाफ बंधक बनाने व सामूहिक दुष्कर्म करने की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी में एक संतोष कुमार पमनानी उर्फ सन्नी करबला के भाजपा नेता व पूर्व पार्षद राजकुमार उर्फ बबलू पमनानी का बेटा है वही दूसरा आरोपी समीर खान उर्फ शैम हैं।
विवादों में घिरे भैयाथान SDM समेत 41 संयुक्त कलेक्टरों के तबादले…..अम्बिकापुर SDM को भेजा गया कोरबा….
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : विवादों में घिरे रहने वाले भैयाथान एसडीएम प्रकाश सिंह राजपूत को बस्तर भेज दिया गया है। भैयाथान एसडीएम से वहां के ग्रामीण काफी असंतुष्ट से और भैयाथान तहसीलदार और एसडीएम के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी की जा रही थी इसी बीच आज ट्रांसफर के आदेश आ गए हैं जिससे भैयाथान की जनता काफी खुश हैं। आज जारी तबादला आदेश में अंबिकापुर एसडीएम प्रदीप साहू को भी कोरबा भेजा गया है।




सूरजपुर : 300 करोड़ रुपए के निर्माण कार्य होंगे बंद,, एक माह में उचित निर्णय नहीं बंद कर दिए जायेंगे जिले के समस्त निर्माण कार्य…
हिंद स्वराष्ट्र फिरोज अंसारी सूरजपुर : छत्तीसगढ़ कांट्रेक्टर एसोसिएशन जिला सूरजपुर के द्वारा आज स्थानीय न्यू सर्किट हाउस में आहूत बैठक के दौरान जिले के समस्त पंजीकृत ठेकेदारों द्वारा मुख्य रूप से शासकीय निविदाओं का बहिष्कार करने के विषय पर फैसला लिया है।
गौरतलब है कि सरकार के द्वारा वर्तमान समय में विभिन्न निर्माण विभागों में पुराने एसओआरदर पर निर्माण कार्य की निविदाएं जारी की जा रही है और इसके साथ ही विभिन्न निविदाओं में एस्केलेशन का भी प्रावधान नहीं है निर्माण सामग्रियों के बाजार मूल्य में 50 से 80 प्रतिशत तक वृद्धि हो जाने के कारण कार्य में लगे ठेकेदारों को आर्थिक एवं मानसिक रूप से समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
छत्तीसगढ़ कांट्रेक्टर एसोसिएशन की प्रदेश इकाई के द्वारा ठेकेदारों की समस्याओं के निराकरण के लिए किए जा रहे सतत प्रयासों के बाद भी प्रदेश सरकार एवं विभागों द्वारा ठेकेदारों के हित में सहयोगात्मक विचार नहीं करने एवं गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य कराने ठेकेदार हित में कोई भी उचित निर्णय नहीं लिए जाने के कारण प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर सूरजपुर जिले में भी विवश होकर जिले के समस्त ठेकेदारों ने सभी शासकीय विभागों के निविदाओं का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है इसके साथ-साथ ठेकेदार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता ने जिले के अधिकारियों से सहयोग की अपील करते हुए यह भी कहां है कि जब तक एसोसिएशन द्वारा की जा रही मांग पर कोई उचित विचार या निर्णय नहीं होता है तब तक निविदाओं के प्रकाशन पर भी रोक लगाने की मांग रखी है।
इस बैठक के दौरान छत्तीसगढ़ कांट्रेक्टर एसोसिएशन सूरजपुर जिले के वरिष्ठ ठेकेदार अवधेश अग्रवाल, जिला अध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता, विजय मिश्रा, अशोक अग्रवाल, विनय जयसवाल, शंभूदयाल अग्रवाल, सुरेश ओझा, गजेंद्र दुबे, अंकित अग्रवाल, राकेश शुक्ला, गुप्तेश्वर पांडे, अमित अग्रवाल, अनिल कुमार अग्रवाल, शंकर जिंदिया, रितेश जयसवाल, हेमेंद्र गुप्ता, मुकेश साहू, संस्कार अग्रवाल, शैलेश अग्रवाल, राहुल सिंह पठानिया, दिनेश मेहता, लकी गोयल, वासुदेव हलदार, देवेश राजवाड़े सहित काफी संख्या में जिले के ठेकेदार गण उपस्थित रहे।
सूरजपुर : सुरेंद्र गुप्ता ने थामा आम आदमी पार्टी का हाथ…
हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : सुरजपुर जिले के बहु प्रतिष्ठित और जनसेवक सुरेंद्र गुप्ता जी ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली हैं। जिला सचिव श्री हरि नारायण साहू जी के नेतृत्व में प्रदेश प्रभारी एवं दिल्ली बिधायक संजीव झा ,प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेडीं, प्रदेश संगठन मंत्री भानु प्रकाश चंद्रा, प्रदेश सह संगठन मंत्री डी पी यादव, सुरजपुर सोसल मीडिया जिला अध्यक्ष संजय गबेल, भटगांव बिधानसभा अध्यक्ष रबि जयसवाल, कुंज बिहारी उत्तम जयसवाल के उपस्थित में सुरेन्द्र कुमार गुप्ता जी ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर जिला सचिव हरि नारायण साहू जी ने कहा सुरेन्द्र कुमार गुप्ता के आम आदमी पार्टी में आने से सुरजपुर जिले में संगठन को मजबूती मिलेगी। प्रदेश प्रभारी एवं प्रदेश कमेटी ने सुरेन्द्र कुमार गुप्ता जी को खुले मन से आम आदमी पार्टी में स्वागत अभिनंदन किया।
सूरजपुर : 7 साल की बच्ची से आम खीरा खिलाने का लालच देकर दुष्कर्म…
हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : जिले से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है जहां एक 7 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया हैं। बताया जा रहा हैं कि बच्ची को उसके पड़ोसी द्वारा आम और खीरा खिलाने का लालच देकर साथ ले जाया गया था जिसके बाद आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। मिली जानकारी के अनुसार बच्ची की हालत नाजुक हैं और इलाज के लिए उसे सूरजपुर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया हैं।
अम्बिकापुर : ब्वॉयफ्रेंड के साथ घूमने गई युवती से गैंगरेप और लूटपाट….पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार…
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : अम्बिकापुर से लगे गांव में बॉयफ्रेंड के साथ घूमने गई युवती को अगवा कर चार लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया। आरोपियों ने युवती के बॉयफ्रेंड के साथ बेरहमी से मारपीट की और दोनों के पास से नगदी भी लूट ली। घटना शुक्रवार रात 8 बजे से 11 बजे के बीच की है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने 24 घंटे में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें एक नाबालिग है। चारों को रविवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
लूट लिया कैश
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बलरामपुर जिला अंतर्गत राजपुर से युवती अपने मित्र से मिलने शुक्रवार को अंबिकापुर आई थी। दोनों शाम को बाइक से मणिपुर चौकी इलाके में घूमने गए थे। थोर गांव के पहाड़ी टेकरी के पास पत्र में बैठे थे। रात करीब 8:00 बजे वहां नकाब पहने चार आरोपी पहुंच गए। उन्होंने युवती को अगवा कर झाड़ियों में खींच लिया। युवती को बचाने की कोशिश कर रहे उसके पुरुष मित्र के साथ युवकों ने बेरहमी से मारपीट की। आरोपियों ने युवती के साथ गैंगरेप किया और दोनों के पास रखे नगदी व एक ब्लूटूथ डिवाइस को छीन लिया। गैंगरेप के बाद आरोपी भाग निकले तब युवती ने अपने पुरुष मित्र के साथ मणिपुर चौकी में पहुंचकर देर रात घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई।
सभी आरोपी 24 घंटे में धराए
पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए आरोपी स्थानीय युवक हैं। पुलिस ने मुख्य आरोपी भोला उर्फ संतोष यादव सहित तीन साथियों क्रमश: अभिषेक यादव, नागेन्द्र यादव एवं एक नाबालिग सभी ग्राम थोर मुक्तिपारा के खिलाफ धारा 376 घ, 376 (2)(ढ), 294, 506, 323, 394, 342 भादवि के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें रविवार को जिला न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
अम्बिकापुर : विवादित चौकी से महज 100 मी. दूरी पर मिली युवती की अर्धनगन लाश…
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : अम्बिकापुर के सबसे विवादित चौकी मणिपुर चौकी से महज 100 मीटर की दूरी में एक युवती की अर्धनग्न लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। ऐसे में चौकी प्रभारी अनिता आयाम और पुलिस की कार्यप्रणाली पर लोग सवालिया निशान लगा रहे हैं। चौकी से महज कुछ दूरी पर युवती से बलात्कार कर उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही हैं। घटना की जानकारी सुबह करीब 11 बजे लगी जब पास के एक गैरेज का कर्मचारी शौच करने खेत की ओर गया तो उसने युवती की लाश देखी जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी व फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंच गए और जांच शुरु की। युवती के गले में दुपट्टा लपेटा हुआ था और लाश के पास ही चप्पल, चश्मा समेत अन्य चीजें भी मिली हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
सूरजपुर : नर हाथी की मिली सड़ी गली लाश, शव से दांत गायब होने से शिकार की जताई जा रही आशंका…
हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : सुरजपुर के तमोर पिंगला अभ्यारण में हाथी की मौत का मामला सामने आया है। हाथियों के आपसी द्वंद में नर हाथी की मौत की आशंका जताई जा रही हैं लेकिन हाथी के शव से हाथी के दांत गायब होने से शिकारी द्वारा हाथी को मारने की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा रहा हैं। मृत नर हांथी तमोर पिंगला अभ्यारण के 6 हाथियों के दल का सदस्य था। हाथी का शव रिहैबिलिटेशन सेंटर के बाहर कुछ दूरी पर मिला है। वन विभाग की टीम सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और हाथी के शव का पोस्टमॉर्टम करवा दिया गया है।
सार्वजनिक वितरण प्रणाली के चावल की अवैध खरीद-फरोख्त करते छोटा हाथी वाहन समेत 11 बोरी चावल जब्त…
हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : ग्राम पंपापुर निवासी हरकेश प्रसाद साहू द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत वितरित चावल एवं चना की अवैध खरीदी, बिक्री कर छोटा हाथी वाहन क्रमांक सीजी 29 एडी 5738 से परिवहन किया जाना पाया गया। व्यापारी के द्वारा यह चावल ग्रामीण राशन कार्ड धारको से खरीदा जाना बताया गया। जिसमें से चावल 6 क्विंटल 72 किलो, चना 19 किलो जिसका अनुमानित बाजार मूल्य 14682 रुपये को छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 के उल्लंघन करना पाया जाने पर वाहन सहित खाद्य सामग्री खाद्य निरीक्षक द्वारा जब्त किया गया। जब्त वाहन पुलिस थाना बिश्रामपुर की अभिरक्षा में दिया गया।
पंचायत मंत्री श्री टीएस सिंहदेव ने किया तीन करोड़ 97 लाख रुपये की लागत से निर्मित पुल का लोकार्पण व 9 नवीन ग्राम पंचायत भवन का भूमिपूजन…
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री टीएस सिंहदेव ने रविवार को हेलीकॉप्टर द्वारा उदयपुर विकासखंड के कई गांवों का भ्रमण कर ग्रामवासियों को निर्माण कार्य व विकास कार्यों की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने ग्रान कुदरबसवार में रेन्ड नदी पर मतरिंगा से मरैया रोड के लिए तीन करोड़ 97 लाख 30 हजार रुपये की लागत से निर्मित 105 मीटर लंबे वृहद पुल का लोकार्पण किया साथ ही 9 ग्राम पंचायतों में 1 करोड़ 64 लाख 70 हजार रुपये की लागत से बनने वाले नवीन पंचायत भवन निर्माण तथा विधायक आदर्श ग्राम भकुरम में 46 लाख 40 हजार रुपये के विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। ग्राम पंचायत सालका, मानपुर खोंधला, करौंदी, डांडग़ांव, परसा, सायर, घाटबर्रा एवं पेंडरखी में प्रत्येक ग्राम पंचायत में 18 लाख 30 हजार रुपये की लगत से बनेगे नवीन पंचायत भवन। श्री सिंहदेव ने ग्राम ललाती में सरस्वती सायकल योजना के तहत छात्राओ को साइकिल वितरण किया।
पंचायत मंत्री श्री सिंहदेव ने उदयपुर विकासखण्ड के ग्राम मुड़गांव, कुदरबसवार,ललाति एवं देवटिकरा में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने ग्रामवासियों पेयजल, राशन कार्ड, स्वास्थ्य सेवाओं, पेंशन, शिक्षा व रोज़गार के संबंध में पूछ-ताछ कर जानकारी प्राप्त की और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों की मांग पर वनाधिकार पत्र दावों का पुनः परीक्षण कराकर नियमानुसार वनाधिकार पत्र देने के निर्देश दिए। इस दौरान कृषि विभाग द्वारा बीज वितरण, आयुष्मान कार्ड वितरण तथा स्वास्थ्य शिविर में बुजुर्गों को छड़ी और चश्मा का वितरण किया गया।
शिविर में कराई बीपी व शुगर जांच- श्री सिंहदेव ने ग्राम मुड़ गांव में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए शिविर में स्वयं ब्लड प्रेशर व शुगर की जांच करवाई। इसके साथ ही उन्होंने ग्रामीणों को भी बीपी और शुगर जांच करवाने कहा। उन्होंने कहा की इस स्वास्थ्य शिविर से क्षेत्र के बुजुर्गों एवं जरूरतमंदों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त होगा। समय-समय पर इस तरह की स्वास्थ्य शिविर गांवों में लगते रहना चाहिए।
इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष श्रीमती भोजवंती सिंह उपाध्यक्ष श्री नीरज मिश्रा ,जिला पंचायत सदस्य श्री राजनाथ सिंह, विधायक प्रतिनिधि श्री सिद्वार्थ सिंहदेव सहित अन्य जनप्रतिनिधि अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
अम्बिकापुर : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका की भर्ती पर लगी रोक हटी, जिले में शीघ्र होगी 270 कार्यकर्ताओं की भर्ती..
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं की भर्ती और नियुक्ति पत्र शीघ्र जारी होगी। संचालनालय महिला एवं बाल विकास रायपुर द्वारा इस संबंध में सहमति प्रदान कर दी है। इसके साथ ही सरगुज़ा जिले में कार्यकर्ता और सहायिका के करीब 270 पदों पर भर्ती का रास्ता खुल गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 54, सहायिका के 164 और मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 52 पदों पर भर्ती की सहमति दी गई है।
ज्ञातव्य है कि संचालनालय द्वारा वर्ष 2020 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका की चयन पश्चात नियुक्ति पत्र जारी करने पर रोक लगा दी गई थी जिसके कारण पिछले पौने दो वर्ष से कार्यकर्ता व सहायिका की चयन होने के बाद भी नियुक्ति पत्र जारी नहीं हो सके थे। नियुक्ति पत्र जारी नहीं होने से आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यकर्ता व सहायिका के पद भरे नही जा सके थे लेकिन अब सहमति मिल जाने से नियुक्ति पत्र के लिए उम्मीद लगाए बैठे अभ्यर्थियों का इंतजार जल्द समाप्त होगी वही रिक्त पदों पर भर्ती की कार्यवाही में भी तेजी आएगी।
अम्बिकापुर : कानून के मंदिर के सामने कानून को ठेंगा दिखाते हुए चोरों ने दुकान में बोला धावा…
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर के रिहायशी क्षेत्र में बीती रात चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है,मामला गांधी चौक स्थिति वेलकम ऑटो पार्ट्स का है जहां रात में चोरों ने दुकान में अपना हाथ साफ कर दिया। दुकान के मालिक से मिली जानकारी के अनुसार डेड लाख से अधिक कैश की चोरी की गई है तथा अभी पुलिस के जांच प्रक्रिया के कारण अंदर अपने दुकान की स्थिति का जायजा नही ले पाए है जिससे यह पता चल सके की और क्या क्या चोरी हुई है।
हालाकि चोरी की घटना को सुनने से ऐसा प्रतीत होता है की चोरी काफी सुनियोजित ढंग से हुई है क्योंकि शहर के इस क्षेत्र में चोरी करना कोई साधारण काम नही है उपर से इस क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी के बाद भी चोरी करना यह मामूली घटना नहीं है,क्योंकि दुकान मालिक ने बताया की वो इन कैश कभी भी दुकान के काउंटर में नही छोड़ते थे पर किसी की पेमेंट करने के लिए उन्होंने कैश दुकान में छोड़ दिया था,और इस बात की सटीक जानकारी चोरों को भी थी क्योंकि ऑनर का कहना है की प्रथम दृष्टया देखने में पैसों के अलावा अभी और चिजों के चोरी होने की जानकारी अभी उन्हें नही है,हालाकि जबतक पूरी तरह से इसकी जांच ना कर लिया जाय की दुकान से और क्या चोरी हुआ है कुछ कहना गलत होगा।