Home Blog Page 161

रायगढ़ : जिंदल पावर लिमिटेड के फ्लाई ऐश से परेशान रायगढ़ के तमनार वासी,,, दर्जनों गाँव बीमारी की चपेट में…परेशानी से अवगत सभी लेकिन कार्यवाही करने का नही जुटा पाते हैं साहस….

हिंद स्वराष्ट्र रायगढ़ : रायगढ़ जिले के तमनार ब्लॉक में फ्लाईएश राख की समस्या कोई नई बात नहीं है। गर्मी का मौसम आते ही समस्या से क्षेत्रीय ग्रामीण जुझनें लगते है। तकरीबन एक दर्जन गांव के ग्रामीण एक दशक से इस समस्या से जुझ रहे है, लेकिन दशकों बाद भी कोई स्थाई सामाधान शासन प्रशासन और उद्योग के द्वारा नहीं किया गया है। ग्रामीण शिकायत करते हैं, अधिकारी आते है और खानापूर्ति कर चले जाते है।

क्या है फ्लाईएश राख
जिंदल पावर लिमिटेड (JPL) तमनार में कोयले से उत्पन्न होने वाली बिजली का अपशिष्ट जो राख बनता है। उसी राख को फ्लाई ऐश कहा जाता हैं। इस राख को डेम बनाकर ईकट्ठा किया जा रहा है। इसे ईकट्ठा करनें वाले डेम में पाईप लाईन की सहायता से राख को लाया जाता है। इस डेम की ऊंचाई अब लगातार बढ़ती जा रही है। जिसका खामियाजा ग्रामीण भुगत रहे है। गाँव में घरों की ऊंचाई से दो गुनी उंचाई फ्लाईएश डेम की हो गई है। जिससे हवा चलने पर फ्लाई ऐश उड़कर ग्रामीण बहुल क्षेत्रों में पहुंच जाती हैं।

250 मेगा वाट के निस्तारी वाले डेम में 600 वाट का निस्तारी
प्लांट की जानकारी रखनें वाले विशेषज्ञ ग्रामीण बताते हैं कि राख डेम का निर्माण 250 मेगा वाट के प्लांट से निकलने वाली राख के लिए बनाया गया है, लेकिन यहाँ 600 मेगा वाट प्लांट की राख का भी निस्तारी किया जा रहा है। यही कारण है कि डेम लगातार भरते जा रहा है। जिससे कारण ऊंचाई को भी लगातार जिंदल प्रबंधन द्वारा बढाया जा रही है। यही राख कुहरे की तरह धीमे धीमे उड़ कर आता है। जो दूर से दिखाई देती है लेकिन नजदीक से नहीं। जिस तरह फ्लाईएश राख की गांव की ओर उड़ रही है, वो दिन दुर नहीं जब हरेक ग्रामीण आँख की बीमारी और स्किन संबंधित बीमारियों से जुझ रहा होगा।

प्रभावित गांव
कुंजेमुरा , पाता, बांधापाली , रेगांव ,सलिहाभांठा , गारे , डोलेसरा, कोसमपाली, तमनार ,झिकाबहाल, महलोई , सहित आस पास के ग्रामीण समस्या से जुझ रहे हैं।

हवा बहते ही ही राख गांव की ओर उड़ कर आ रही है, हमारे गांव सहित आस पास के गांव के ग्रामीण भी समस्या से जुझ रहे हैं। जिंदल प्रबंधन को उचित व्यवस्था करनी चाहिए। जिससे राग गांव की ओर ना आए।
जयपाल भगत, सरपंच, कुंजेमुरा


फ्लाईएश की समस्या कोई नई नही है, हर साल ग्रामीण इससे परेशान हो रहे हैं। हवा चलते ही राख गांव की ओर आती है। घरों में अलग से परत जम जा रही है। उचित व्यवस्था करनी चाहिए ।

बिहारी पटेल, ग्रामीण, कुंजेमुरा

रमन सिंह ने राहुल गांधी को बताया नॉन-प्लेइंग कैप्टन…

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डा रमन सिंह ने हाल ही में हुए कांग्रेस ‘चिंतन शिविर’ पर कटाक्ष किया और राहुल गांधी को ‘नान-प्लेइंग कैप्टन’ बताकर तंज कसा। जयपुर में भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक समाप्त होने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी न तो कप्तान बनना चाहते हैं और न ही मैदान में उतरना चाहते हैं।

चिंतन शिविर को बताया चिंता शिविर

भाजपा उपाध्यक्ष ने ‘चिंतन शिविर’ पर टिप्पणी करते हुए कहा, ‘मुझे याद है कि जब 2013 में चिंतन शिविर हुआ था, तब उनकी (कांग्रेस) 13 राज्यों में सरकारें थीं। वही चिंतन शिविर 2022 में फिर से हुआ और सरकार दो राज्यों में सीमित हो चुकी है। पूर्व मुख्यमंत्री ने आगे कहा, ‘मुझे लगता है कि इस चिंतन शिविर के बाद, किसी भी राज्य में कांग्रेस की सरकार नहीं बचेगी।’ उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस की नीति और सोच के अनुसार, यह ‘चिंतन शिविर’ नहीं बल्कि ‘चिंता शिविर’ है। सिंह ने आगे कहा, ‘ये लोग (कांग्रेस) एक ऐसे व्यक्ति को कप्तान बनाना चाहते हैं, जो खुद कप्तान नहीं बनना चाहता। वह नान-प्लेइंग कप्तान बनने के लिए भी तैयार नहीं है। राहुल गांधी न तो रन बना रहे हैं और न ही विकेट ले रहे हैं।’

कांग्रेस पार्टी तीन लोगों तक सीमित है

गांधी परिवार पर हमला बोलते हुए, भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी केवल तीन लोगों तक सीमित है। वे इससे ऊपर नहीं उठ सकते हैं या इससे ऊपर नहीं सोच सकते हैं। पार्टी ने जनता में अपना विश्वास खो दिया है। उन्होंने इस देश के लोगों को लूटा है।
गौरतलब है कि सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के छत्तीसगढ़ मॉडल की आलोचना की और कहा कि बघेल ने माडल के नाम पर असम और उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के लिए वोट मांगे लेकिन उन्हें दोनों राज्यों में हार का सामना करना पड़ा। बता दें कि शुक्रवार को जयपुर में भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें तय किया गया है कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के आठ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में देश भर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

अनियमित कर्मचारियों की 3 जून को होने वाली चेतावनी सभा को मिल रहा जबरदस्त समर्थन…

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : श्री गोपाल प्रसाद साहू प्रांतीय संयोजक, ने बताया कि छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ द्वारा प्रदेश के लाखों अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने वादे को अद्यतन पूर्ण नहीं करने पर 3 जून को चेतावनी सभा का रायपुर में किया जा रहा है। इसके माध्यम से कांग्रेस सरकार को समय-सीमा में प्रदेश के अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने कार्यवाही करने चेताया जावेगा तथा सरकार द्वारा किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं करने पर 1 सितम्बर 2022 से पूर्ण कामबंदी के साथ अनिश्चित कालीन आन्दोलन किया जावेगा।

श्री रवि गडपाले प्रांतीय अध्यक्ष कहा कि चेतावनी सभा को अनियमित कर्मचारी संगठन के साथ-साथ नियमित कर्मचारी संगठन का समर्थन मिल रहा है| श्री कमल वर्मा प्रांतीय संयोजक छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडेरशन, एवं श्री विजय झा प्रांताध्यक्ष छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ने इस आन्दोलन को समर्थन देने की घोषणा की है।
श्रीमती भगवती शर्मा तिवारी, श्री अजित नाविक प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं श्री संजय सोनी संगठन मंत्री, छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ ने कहा कि हम सरकार को चेतावनी देने जा रहे है क्योंकि कांग्रेस पार्टी का 10 दिन में नियमितीकरण का वादा जो साढ़े 3 साल में भी पूरा नहीं हुआ। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का वादा 1 साल बाद नियमितीकरण करेंगे, जो आज तक पूरा नहीं हुआ। पिछले 3 साल में नियमितीकरण के लिए गठित कमेटी की रिपोर्ट पूरी नहीं हुई है। पिछले 3 साल में सरकार कर्मचारियों का डाटा इकट्ठा नहीं कर पाई है। पिछले तीन विधानसभा सत्र में मुख्यमंत्री द्वारा नियमितीकरण की बात स्वीकार की गई लेकिन वादा आज भी अधूरा है। आउटसोर्सिंग बंद नहीं हुआ। कर्मचारियों को मिलने वाला वेतन वृद्धि रोक दिया गया है। घोषणा पत्र में छटनी नहीं करने का वादा था लेकिन कई विभागों से छटनियां कर दी गई है।
श्री प्रेमप्रकाश गजेन्द्र प्रांतीय उपाध्यक्ष, ने अवगत कराया की चेतावनी सभा में 36 सम्बद्ध अनियमित संगठन के साथ-साथ अन्य अनियमित संघ के कर्मचारी सम्मिलित होंगे तथा प्रदेश के समस्त अनियमित कर्मचारियों से अपील की है कि आयोजित चेतावनी सभा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर मुहीम नियमितीकरण में अपनी भूमिका प्रदर्शित करें तथा 1 सितम्बर से पूर्ण कामबंदी के साथ अनिश्चित कालीन आन्दोलन हेतु मानसिक एवं आर्थिक रूप अपने-आप को तैयार रखें।

मुख्यमंत्री ने गोल बाजार के व्यापारियों को दी एक और बड़ी सौगात..

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल गोल बाजार व्यापारियों को एक और बड़ी सौगात दी है। उन्होंने मालिकाना हक देने के फैसले के बाद अब विकास और निर्माण शुल्क भी माफ करने की घोषणा की है। इससे कोरोना संकट काल से उबरे व्यापारियों को बड़ी राहत मिलेगी।
मुख्यमंत्री श्री बघेल से आज गोल बाजार व्यापारी महासंघ के पदाधिकारियों ने उनके निवास कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने व्यापारियों के अनुरोध पर निर्माण शुल्क और विकास शुल्क माफ करने की घोषणा की। इस घोषणा से गोल बाजार में व्यापार करने वाले लगभग एक हजार से अधिक व्यापारियों को लाभ मिलेगा। व्यापारियों से मुलाकात के दौरान नगर-निगम रायपुर के महापौर श्री एजाज ढेबर, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री कुलदीप जुनेजा और नगर-निगम के आयुक्त श्री प्रभात मलिक सहित व्यापारीगण उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री बघेल से सौजन्य मुलाकात के दौरान गोल बाजार व्यापारी महासंघ के पदाधिकारियों ने बताया कि गोल बाजार में कई व्यापारी छोटे-छोटे व्यवसाय करते हैं। कोरोना काल में इन व्यापारियों को भी मंदी का सामना करना पड़ा है। उनकी परिस्थितियों को देखते हुए इनका निर्माण शुल्क और विकास शुल्क माफ किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने व्यापारियों की मांग पर संवेदनशील पहल करते हुए विकास शुल्क और निर्माण शुल्क माफ करने की घोषणा की। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने गोल बाजार में पिछले सौ साल से काबिज व्यापारियों को मालिकाना हक देने की घोषणा की है। इस तारतम्य में व्यापारियों के लिए विकास शुल्क और निर्माण शुल्क माफ करने की घोषणा की गई है।
मुख्यमंत्री को इस मौके पर गोल बाजार व्यापारी महासंघ की ओर से भागवत गीता की प्रति भेंट की गई। यह पुस्तक रिमोट से संचालित होती है। यह पुस्तक रिमोट के माध्यम से अंग्रेजी, हिन्दी और संस्कृत भाषाओं में स्पीकर के माध्यम से सुनी और पढ़ी जा सकती है। मुलाकात के दौरान गोल बाजार व्यापारी महासंघ के अध्यक्ष श्री धनराज जैन, कार्यकारी अध्यक्ष श्री अजय देवांगन सहित बड़ी संख्या में व्यापारीगण उपस्थित थे।

पंचायत मंत्री टी. एस.सिंहदेव ने किया 3 करोड़ 39 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सड़क का भूमिपूजन…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री टीएस सिंहदेव ने शनिवार को अम्बिकापुर जनपद के ग्राम सपना में 3 करोड़ 39 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सड़क का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने ग्राम सपना में बन रहे 6 आंगनबाड़ी भवनों  हेतु अतिरिक्त राशि प्रत्येक के लिए डेढ़ लाख कुल 9 लाख रुपये विधायक मद से देने की घोषणा की। मुख्य मार्ग दोचन घर पखनापारा से सपना बस्ती होते हुए रनपुरकला अम्बिकापुर मुख्य मार्ग को जोड़ने वाली इस सड़क की लंबाई करीब 2.75 किलोमीटर है। वर्तमान में यह कच्ची सड़क है जिससे बरसात में आवागमन काफी मुश्किल होता है। इस मार्ग के निर्माण से ग्रामवासी विकासखंड मुख्यालय एवं जिला मुख्यालय से बारहमासी सड़क से जुड़ जाएंगे।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्री सिंहदेव ने कहा कि 3 करोड़ 39 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सड़क का भूमिपूजन किया गया है। इस सड़क को गुणवत्तापूर्ण बनाने के साथ समय-सीमा में निर्माण कार्य पूरा कराने अधिकारियों के साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामवासी की भी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य की सतत मॉनिटरिंग होते रहना चाहिए। निर्माण कार्य बारिश से पहले पूरा कराये ताकि बरसात में आवागमन सुचारू रूप से हो सके। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों मजदूरों के हित के लिए काम कर रही है। धान उपजाने वाले, सुगंधित धान उपजाने वाले व पेड़ लगाने काले किसानों को अदान सहायता देने में साथ ही अब भूमिहीन मजदूरों को भी 7 हजार रुपये सालाना सहायता राशि दी जा रही है। इसमें विस्तार करते हुए भूमि वाले बैगा, पुजारी, धोबी, आदि को भी शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि रनपुरकला व सुखरी में कबीर चबूतरा के लिए 3-3 लाख, सुखरी में गौरव पथ निर्माण, सुखरी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हेतु 75 लाख, रनपुर व बकिरमा में एक-एक उप स्वास्थ्य केंद्र के लिए 27.50 लाख की मंजूरी मिली है।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मधु सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री आदित्येश्वर शरण सिंहदेव, जिला पंचायत सदस्य श्री राकेश गुप्ता, ग्राम पंचायत सपना के सरपंच श्री अमरनाथ सिंह, एसडीएम श्री प्रदीप साहू, तहसीलदार श्री भूषण मंडावी, जनपद सीईओश्री  एसएन तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में  ग्रामीण उपस्थित थे।

साईकिल सवार पर हाथियों ने किया हमला, दर्दनाक मौत…

हिंद स्वराष्ट्र जशपुर : सरगुजा संभाग में हाथियों का उत्पात लंबे समय से जारी है। हाथियों द्वारा अब तक दर्जनों लोगों की जान ले ली गई है, वहीं उनके घरों व फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया गया है। जशपुर जिले के कुनकुरी में हाथी द्वारा एक युवक को कुचल दिया गया। दरअसल युवक साइकिल से कहीं जा रहा था, इसी दौरान गांव के पास ही हाथी से उसका सामना हो गया। वह वहां से भागने लगा लेकिन हाथी ने दौडक़र उसे कुचलकर मार डाला। इसके बाद सूंड से उठाकर उसका शव पास ही स्थित तालाब में फेंक दिया।

लॉज में मिली एएसआई की फांसी में लटकती लाश….

हिंद स्वराष्ट्र दुर्ग : एक एएसआई की लॉज में लाश मिलने से इलाके में सनसनी मच गई है। लाश मिलने की सूचना के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। मृतक ASI का नाम फारुख शेख था। जिन्हें कुछ दिनों पहले ही छावनी से हटाकर लाइन अटैच किया गया था।

दरसअल ये पूरी घटना भिलाई के छावनी क्षेत्र के न्यू बसंत टाकीज के सामने सुविधा लॉज की है। आज सुबह पुलिस को लॉज के कर्मचारियों ने फोन कर इस घटना की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो एएसआई फारुख का शव फंदे पर लटका हुआ मिला। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं ASI ने फांसी लगाकर आत्महत्या क्यों की इसकी जांच दुर्ग पुलिस रही है। बता दें कि, फारुख पिछले कुछ दिनों से अपने घर नहीं गया हुआ था और लॉज का कमरा लेकर रह रहा था।

अम्बिकापुर : होली क्रॉस संस्था पर 1 करोड़ 13 लाख का टैक्स पटाने नोटिस जारी…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : सरगुजा कार्यालय कलेक्टर भू अभिलेख शाखा द्वारा होली क्रॉस संस्था के ऊपर एक करोड़ तेरह लाख का कर पटाने का नोटिस जारी कर दिया गया है। भू अभिलेख शाखा अधीक्षक अमित कुमार झा ने बताया कि इस संस्था द्वारा 2 एकड़ जमीन का बिना डायवर्शन कराएं उसका व्यवसायिक उपयोग किया जा रहा था जिस पर संज्ञान लेते संस्था को भूमि डायवर्सन करवाने का नोटिस जारी करते हुए 23 लाख 60 हजार रुपए पटाने का नोटिस जारी किया गया है साथ ही पुराने डायवर्शन जिसका 30 वर्ष पूर्ण हो चुका है उस जमीन के कर का पुनर्निधारण करते गए 89 लाख 40 हजार रुपये का कर पटाने का नोटिस जारी करते हुए उक्त भूमि का होली क्रॉस स्कूल संचालन से संबंधित समस्त दस्तावेज के साथ 25 मई तक उपस्थित होने का नोटिस जारी किया गया है उक्त दिनांक को अनुपस्थिति की दशा में प्रशासन द्वारा एक पक्षीय कार्यवाही की जाएगी इस तरह संस्था पर कुल 1 करोड़ 13 लाख रुपए का कर पटाने का कार्यालय कलेक्टर भू अभिलेख शाखा अधीक्षक अमित कुमार झा द्वारा नोटिस जारी किया गया है।

जमीन बेचकर घर मे रखें 2 लाख रुपयों की चोरी…

हिंद स्वराष्ट्र पत्थलगांव : पत्थलगांव थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भाटामुड़ा में जमीन बेचकर घर मे रखें करीब 2 लाख रुपये को अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली हैं। घटना बीती रात करीब 12 से 4 बजे की बीच की बताई जा रहा है। पीड़ित ने थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है । मिली जानकारी के अनुसार भाटामुड़ा गांव निवासी विद्याधर यादव ने बताया कि उसने कुछ दिनों पूर्व अपना 65 डिसमिल जमीन को 1 करोड़ 17 लाख में विक्रय का करारनामा किया था जिसके एवज में उसे 10 लाख रुपये बयाना मिला था । जिसमे 8 लाख रुपये में अन्य जगह का जमीन स्वयं खरीदने हेतु उसने बयाना दिया बाकी बचा 2 लाख रुपये वह अपने घर के कमरे में पेटी में रखा था ,बीती रात को किसी ने ताला को खोलकर नकद रुपये एवं घर मे रखे दो नग मोबाइल को पार कर दिए। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि कमरे में हुआ रोजाना ताला लगाकर दूसरे कमरे में सोता है चाबी टीवी के पास रहता है, पुलिस ने बताया कि पूरे चोरी के मामला संदिग्ध नजर आ रहा है जहां कुछ दिन पूर्व इतने भारी रकम के लेनदेन से हुई जमीन खरीदी से जुड़े लोगों की भूमिका एवं घर से जुड़े अन्य सदस्यों की भूमिका को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है ।चोरों ने कमरे में रखे चाबी से ताला खोल पेटी में रखे नगद 2 लाख एवं 2 नग मोबाइल को पार कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही में जुट गया है।

थम नहीं रहा अवैध बालू का कारोबार,, प्रशासन की मिलीभगत का हैं नतीजा!!! या फिर हैं किसी की साजिश…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर फिरोज अंसारी : इन दिनों अवैध रेत उत्खनन जोरों पर है और यह अवैध रेत उत्खनन प्रशासन के नाक के ही नीचे से हो रहा हैं ऐसे में यह समझ से पड़े हैं कि यह अवैध रूप से उत्खनन कर रहे रेत कारोबारियों से मिलीभगत का नतीजा हैं या फिर किसी बड़े साजिश का ??? प्रशासन की नाक के नीचे बसे ग्राम कलुआ उमेशपुर की नदी से अवैध रेत उत्खनन का कार्य हो रहा है जो कि जिला मुख्यालय से लगभग 5 किलोमीटर की दूरी पर ही है और मजे की बात यह है इसमें खनिज विभाग भी मौन धारण किए हुए हैं। आपको बता दें कि यहां प्रत्येक रोज प्रशासन को तकरीबन हजारों रुपए का नुकसान अवैध रेत उत्खनन से हो रहा है और नदी से लगभग 35 –40 गाड़ियां प्रतिदिन निकलते हुए देखने को मिल जाती हैं और तो और इस अवैध रेत उत्खनन का मजा कोरिया जिला वाले भी ले रहे हैं जिसमें स्थानीय ग्रामीणों की भी संलिप्तता देखने को मिली और मजे की बात तो यह है कि कलुआ चौक के पास ही कुछ स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा ऑफिस बनाकर फर्जी बिल्टी के नाम पर भी अवैध वसूली की जा रही है।

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार उनका कहना है कि अगर खनिज विभाग कारवाही भी करती है तो स्थानीय नेताओं का भी दबदबा देखने को मिलता है और कई परिवहन में लगे गाड़ियों के ड्राइवरों का कहना है मैं फलाने नेता का आदमी हूं मुझ पर कोई कार्यवाही हो ही नहीं सकती है यदि खनिज विभाग मेरी गाड़ी को ले भी जाती है कार्यवाही हेतु तो हम फलाने नेता के कार्यकर्ता हैं हमारी गाड़ी पल भर में ही खनिज विभाग से छूट जाएगी।

अब किस बात में कितनी सच्चाई है यह तो स्थानीय नेता ही बता सकते हैं या तो खनिज विभाग बताएगा की कार्यवाही वह क्यों नहीं करते हैं अगर इसी तरह अवैध रेत उत्खनन का कार्य चलता रहा तो अपने जिले में भी रेत का कमी भी होने लगेगा। अब आगे देखना यह है कि खनिज विभाग इस अवैध रेत उत्खनन में क्या कार्यवाही करता है।

तौलिया और बनियान पर दिखे चौकी प्रभारी पूछे जाने पर बताई यह वजह..

फिरोज अंसारी हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर
छत्तीसगढ़ के मरवाही गौरेला पेंड्रा जिले से एक तस्वीर सामने आई है जो सबको हैरान कर देगी दरअसल पूरा मामला चौकी प्रभारी पेंड्रा के बनियान और तौलिया में ड्यूटी करते नजर आए स्थानीय मीडिया के अनुसार चौकी प्रभारी पेंड्रा के इस निवास की वजह तेज गर्मी को बताया गया क्योंकि इस बार सूरज की तेज तपिश वजह से रिकॉर्ड गर्मी पड़ रही है इस गर्मी की वजह से लोग आजकल घर से भी बहुत कम निकल रहे हैं लेकिन सवाल यह है कि एक जिम्मेदार पद पर आसीन एक पुलिसकर्मी को बगैर वर्दी के चौकी में बनियान और तौलिया में ड्यूटी करना किस हद तक सही है इनकी इस हरकत से लोगों में आजकल चर्चा का विषय बना हुआ है वैसे तो मामला पुलिसिया कानून का है लेकिन लगभग ऐसा मामला कोटमी कला पुलिस चौकी में भी आजकल देखने को मिल गया है जहां के प्रभारी भी तो तोलिए और बनियान में ड्यूटी करते देखे गए चूंकि चौकी चौकी प्रभारी के द्वारा अपने खुद की गलती को माना भी गया और मुस्कुराते हुए उन्होंने एक अच्छा सा जवाब दे दिया

विदित हो कि मरवाही जिले के कोटमी कला पुलिस चौकी प्रभारी चंदन से छुट्टी पर हैं वर्तमान में चौकी का प्रकार राजेंद्र सिंह ठाकुर के पास है और उनकी जवाबदेही में स्थानीय लोगों की सुरक्षा का पूरा दायित्व है लेकिन राजेंद्र ठाकुर के इस जवाबदेही के समझने के बजाय खुद ही बनियान और तोलिए में ड्यूटी करते नजर आए

लालू प्रसाद यादव के घर पर CBI की छापेमारी, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और उनकी बेटी के खिलाफ नया केस दर्ज…

हिंद स्वराष्ट्र : चारा घोटाला मामले में जमानत पर बाहर आए बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाल यादव (Lalu Prasad Yadav) की परेशानी बढ़ गई है. उनके साथ-साथ उनकी बेटी भी सीबीआई की कार्रवाई की चपेट में आ गईं हैं. दरअसल, सीबीआई ने लालू और उनकी बेटी के खिलाफ उनके कार्यकाल के दौरान भर्तियों में कथित अनियमितताओं के लिए नए सिरे से केस दर्ज किया है. भ्रष्टाचार के इस मामले में कार्रवाई करते हुए सीबीआई की टीम पटना स्थित लालू आवास (मौजूदा समय में राबड़ी आवास) समेत उनके 15 अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.
बीते महीने कोर्ट से मिली है जमानत

बता दें कि चारा घोटाला के डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी के मामले में लालू प्रसाद यादव को झारखंड हाईकोर्ट ने बीते महीने 22 तारीख को जमानत दी है. जमानत के बाद उन्होंने कुछ दिनों तक एम्स में अपना इलाज कराया, जिसके बाद से वे अपनी बड़ी बेटी मीसा भारती के घर पर हैं. मालूम हो कि सुनवाई से पहले ही तबीयत अधिक खराब होने की वजह से लालू को एयर एंबुलेंस से दिल्ली एम्स लाया गया था.
हालांकि, उस वक्त काफी ड्रामा हुआ था. एम्स के डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें सामान्य बताते हुए रांची के रिम्स में ही इलाज कराने को कहा था, जिसके बाद वे वापस लौटने की तैयारी में थे. लेकिन अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें भर्ती ले लिया गया था.

दहशत गर्दी फैला रहे तीन युवकों को देसी कट्टा और चाकू के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

हिंद स्वराष्ट्र समाचारपत्र फिरोज अंसारी
जिले के पाली पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया जिनके कब्जे से देसी कट्टा और चाकू बरामद हुए पुलिस ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि यह तीनों लोगों को डरा धमका कर समाज में दहशत फैला रहे थे और उक्त मामले में और भी कई खुलासे होंगे फिलहाल तीन युवकों को दहशतगर्दी फैलाने के आरोप में पाली पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर कार्यवाही की जा रही है। उक्त तीनों युवकों की गिरफ्तारी से समाज में जो डर का भी माहौल था वह भी खत्म होगा और इस तरह के असामाजिक तत्वों पर भी कार्यवाही होनी भी चाहिए जो समाज में दहशतगर्दी फैला रहे हैं और उक्त मामले में आरोपियों के गिरफ्तार होने से और कई खुलासे भी होंगे

भारत की बेटी निकहत जरीन ने जीता विश्व चैंपियनशिप …

हिंद स्वराष्ट्र : भारतीय मुक्केबाज निकहत ज़रीन ने कल देशको गर्व का एक और अवसर दिया। वह पांचवी भारतीय है जो रिंग की मलिका बनी है। तुर्की के इस्तांबुल में आयोजित महिला विश्व चैंपियनशिप के फ्लायवेट वर्ग के एकतरफा फाइनल में जिस तरह उसने थाईलैंड की मुक्केबाज को 5-0 से पराजित किया वह अप्रत्याशित था। भारत का यह विश्व चैंपियनशिप का 10 वां स्वर्ण है। इससे पहले मैरीकॉम ने छह बार और सरिता देवी, जेनी आर एल तथा लेखा केसी ने अपने-अपने भारवर्ग में एक -एक बार स्वर्ण पदक जीता था।
तेलंगाना की निकहत को बहुत बधाई। हमारी दुआ है कि वह मैरीकॉम की तरह हम देशवासियों को गौरव के और भी मौके दे।

युवक ने दिया युवती को फोन पर तीन तलाक युवक पर हुआ मामला दर्ज

हिंद स्वराष्ट्र समाचारपत्र फिरोज अंसारी
मिली जानकारी के अनुसार कुनकुरी की एक महिला ने पुलिस को एक लिखित शिकायत दी है जिसमें युवती ने अपने शौहर इश्तियाक आलम के खिलाफ फोन पर ही ट्रिपल तलाक की बात कही गई
प्रथियां युवती की शिकायत पर उक्त शिकायत को संज्ञान में लेते हुए थाना प्रभारी कुनकुरी के द्वारा महिला अधिकार संरक्षण एक्ट के तहत मामले को पंजीबद्ध किया गया
दरअसल पूरा मामला 2007 में युवती का विवाह झारखंड राज्य के बालूमाथ शहर के युवक इस्तियाक आलम के साथ हुआ था निकाह के बाद जब दो-तीन साल युवती के कोई संतान नहीं होने पर युवती के सोहर इश्तियाक आलम अपनी बीवी के साथ आए दिन बाद बात पर झगड़ा करने लगा और मानसिक तथा शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगा इनकी प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता युवती अपने मायके कुनकुरी 3 अक्टूबर 2021 को आ गई इसी दौरान पीड़िता युवती का सोहर इश्तियाक आलम 19 अक्टूबर 2021 को पीड़िता युवती को फोन पर ही मैं तुम्हें तलाक तलाक तलाक देता हूं कह कर फोन काट दिया इसी दौरान पीड़िता युवती के शौहर के द्वारा कहे गए शब्द को जांच हेतु पीड़िता युवती अपने भाई के साथ अपने ससुराल गई तो वहां भी उन दोनों के साथ बुरा बर्ताव किया गया और जब इतने से उनका मन नहीं भरा तो उक्त युवक ने अपनी बीवी से बात करना भी बंद कर दिया और यह भी जानकारी मिली की इश्तियाक आलम ने किसी अन्य से निकाह भी कर लिया है इसी दौरान पीड़िता युवती हार कर अपने मायके आ गई
आखिरकार थक हार कर पीड़िता युवती ने कुनकुरी थाने में ट्रिपल तलाक के तहत एफ आई आर दर्ज कराई जिसके बाद कुनकुरी पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी में जुट गई

शादी का झांसा देकर युवक ने किया युवती का दैहिक शोषण युवती की रिपोर्ट पर पहुंच गया जेल

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर फिरोज अंसारी मिली जानकारी के अनुसार युवती और आरोपी युवक शेष नारायण नायक लगभग एक ही जगह पर दोनों साथ साथ काम करते थे काम करने के दौरान इन दोनों के बीच जान पहचान हो गई और आज से तकरीबन 7 माह पहले आरोपी युवक शेष नारायण नायक उक्त युवती के घर खाना लेने के लिए आया था और इसी दरमियान युवती के घर में किसी अन्य और के न रहने के कारण मौके का फायदा उठाते हुए उक्त प्रथिया युवती के साथ सूनेपन का फायदा उठाते हुए जबरन अनाचार किया था जिसका विरोध करने पर आरोपी युवक के द्वारा प्रथिया युवती को शादी का प्रलोभन दिया गया और इसी बीच बारंबार उसका दैहिक शोषण भी किया गया लेकिन बार-बार उक्त युवती के द्वारा शादी के लिए जब बारंबार युवक को युवती के द्वारा कहा गया तो युवक अपने बात से मुकर गया और शादी करने से इनकार कर दिया

इसी तारतम्य में प्रार्थीया युवती के द्वारा एक लिखित शिकायत थाना पंडरी में दिया गया उक्त युवती के शिकायत मामला दर्ज करते हुए मामले में आरोपी युवक को विवेचना में लेते हुए अपराध पंजीबद्ध कर और आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त साक्षी पाए जाने पर और आरोपी के द्वारा स्वयं स्वीकार स्वीकार किए जाने पर मामले को पंजीबद्ध करते हुए अपराध क्रमांक 345 222 धारा 376 2 n भारतीय दंड संविधान के तहत उक्त मामले में आरोपी शेष नारायण नायक पिता संतोष कुमार नायक उम्र लगभग 26 वर्ष हाल मुकाम प्रगति नगर कुमार प्रोविजन के सामने थाना पंडरी जिला रायपुर छत्तीसगढ़ को दिनांक 19 /5/2022 को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया

सूरजपुर : लाइसेंस बनवाने काटने पड़ रहे चक्कर, एजेंट से तुरंत होता है काम…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर फिरोज अंसारी : परिवहन विभाग में लाइसेंस बनवाने के लिए सामान्य व्यक्ति को महीनों चक्कर लगाने पड़ते हैं। लेकिन बाहर बैठे एजेंट का काम मिलीभगत से आसानी से हो जाता है। सूत्रों के अनुसार सूरजपुर परिवहन विभाग में कार्यालय के बाहर बैठे कुछ एजेंट बगैर ड्राइविंग टेस्ट दिए ही टू-वीलर से लेकर फोर वीलर तक के लाइसेंस बनवा देते हैं। इसके लिए 2500 से लेकर 4 हजार रुपए लोगों से लिए जा रहे हैं। वहीं लाइसेंस बनाने का दावा करने वाले एजेंटों का दावा होता है कि वे ऊपर तक रकम पहुंचाते हैं, इसलिए इतना पैसा लेते हैं। बताया जाता है कि इसकी जानकारी विभाग के अधिकारी को भी है, लेकिन अधिक पैसे लेने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं होती है। लोग आसानी से लाइसेंस बनवाने एजेंट के चक्कर में पड़ रहे हैं।

आरटीओ के बाहर बाबू के लोगों की भीड़

सूरजपुर परिवहन विभाग कार्यलय के बाहर अधिकांश आरटीओ के बाबू के लोग गुमटी से लेकर मकानों में फोटो कॉपी और ऑनलाइन पंजीयन के नाम से दुकान खोल रखी है। इनकी संख्या आरटीओ दफ्तर के बाहर दर्जनभर से अधिक है। प्रत्येक दुकानों में दो से तीन व्यक्ति पूरे दिन इन्हीं कामों में व्यस्त रहते हैं।

सरकार सिर्फ 1356 रुपए लेती है

टू प्लस फोर वीलर के ड्राइविंग लाइसेंस देने के लिए सरकार सिर्फ 1356 रुपए ही लेती है। लर्निंग के दौरान 356 रुपए का चालान और एक माह बाद परमानेंट के लिए एक हजार रुपए देना होता है। सिर्फटू वीलर लाइसेंस 156 रुपए लर्निंग के दौरान और एक माह बाद स्थाई लाइसेंस के लिए 700 रुपए देना होता है।

नियम से ट्रायल देने वाले लगा रहे चक्कर

नाम न बताने की शर्त पर एक व्यक्ति ने बताया कि नियम से लाइसेंस बनवाने में कम खर्च है। वह लर्निंग से परमानेंट कार्ड के लिए दो बार ट्रायल दे चुका है, लेकिन सख्त नियम होने से दोनों बार फेल हो गया। वहां उपस्थित एक व्यक्ति ने यह काम बाबू से कराने की बात कही। नियम से आने वाले अधिकांश चक्कर लगा रहे हैं।

कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की बालिकाओं के लिए आयोजित 15 दिवसीय समर कैंप का हुआ समापन

सुरजपुर हिंद स्वराष्ट्र फिरोज अंसारी भैयाथान ब्लॉक के ग्राम करकोटी में स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की बालिकाओं के लिए 15 दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया था जिसका समापन मंगलवार को किया गया।कार्यक्रम के मुख्यातिथि प्रदेश कांग्रेस सचिव अखिलेश प्रताप सिंह व अध्यक्षता प्रकाश दुबे व विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी फुलसाय मरावी की उपस्थिति में समापन किया गया।

उक्त शिविर में बालिकाओं को व्यावसायिक प्रशिक्षण के तहत सिलाई, कढ़ाई, मेंहदी, सॉफ्ट टॉयज बनाना, ड्राइंग, पेंटिंग सहित अन्य कलात्मक वस्तुएं जैसे-वेस्ट मटेरियल से फ्लावर पाॅट, फूल, झूमर, पेंन स्टैंड, माला, उनसे सजावट के सामान, पुराने पेपर से विभिन्न प्रकार के सजावट की चीजें आदि बनाना सिखाया गया।

कार्यक्रम के मुख्यातिथि प्रदेश कांग्रेस सचिव अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि सरकार के मंशा अनुरूप समर कैम्प का आयोजन व्यवसायिक कौशल विकसित करने हेतु किया जा रहा है। जिससे छात्रों का भविष्य रोजगारमुल्क हो इसमें बच्चो का भविष्य जुड़ा हुआ है। आज स्कूलों में स्थिति अलग है व संसाधन भी पर्याप्त है समर कैंप में छात्राओ को अपने अपने कला को प्रदर्शित करने का अच्छा शुअवसर है।

इस दौरान बीआरसी अजेंद्र नाथ दुबे,विनोद यादव, शिक्षिका लिली कल्याणी मिंज,मीना सोनपाकर,करुणा बड़ा,पुनीता साहू,मीना राजवाड़े, सहित अन्य शिक्षिका के साथ बालिका काफी संख्या में उपस्थित थे।

विश्व रक्तचाप दिवस के अवसर पर जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में एन.सी.डी.स्क्रीनिंग का सफलतापूर्वक हुआ आयोजन

सूरजपुर हिंद स्वराष्ट्र फिरोज अंसारी कलेक्टर इफ्फत आरा के निर्देश एवं एन.सी.डी. जिला नोडल अधिकारी डॉ. दीपक जायसवाल के मार्गदर्शन में जिले के समस्त स्वास्थ्य संस्थाओं में विश्व रक्तचाप दिवस के अवसर पर 8454 लोगों का एन.सी.डी. स्क्रीनिंग के तहत ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर तथा कैंसर के संभावित मरीजों का स्क्रीनिंग कर लोगों को जन जागरूकता करते हुए निःशुल्क दवा वितरण की गयी। सीएमएचओ डॉ. आर.एस. सिंह ने बताया कि एक उम्र के बाद बी.पी. एवं शुगर की जांच नियमित कराते ही रहना चाहिए ताकि गंभीर बीमारियों से बचाव किया जा सके। अनियमित दिनचर्या एवं खान-पान की वजह से स्वास्थ्य को काफी नुकसान होता है, अनुचित खान-पान एवं भाग दौड़ भरी दिनचर्या से रक्तचाप पर भी इसका असर पड़ता है और तभी व्यक्ति उच्च रक्त चाप या फिर निम्न रक्त चाप का मरीज बन जाता है। विश्व रक्त चाप दिवस के अवसर पर जिले के सभी स्वास्थ्य केन्द्र, हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं जिला चिकित्सालय में ऐसे ही आवश्यक जानकारी से अवगत कराते हुए लोगों को जागरूक किया गया एवं निःशुल्क दवा वितरण की गयी।

एन.सी.डी. नोडल अधिकारी डॉ. दीपक जायसवाल ने बताया कि 30 वर्ष से अधिक उम्र पर नियमित रूप से रक्तचाप, ब्लड शुगर, कैंसर स्क्रीनिंग की जांच करवाते रहना चाहिये। उच्च रक्त चाप कई कारणों से होता है जिनमें से कुछ कारण शारीरिक एवं कुछ मानसिक होते हैं, उच्च रक्तचाप से तेज सिर दर्द, थकान, सीने में दर्द, देखने में समस्या, सांस लेने में तकलीफ, अनियमित रूप से बढ़ने वाली दिल की धड़कन, घबराहट और यूरिन में ब्लड आना ऐसा लक्षण हो सकता है। डॉ. आर. एस. सिंह ने जिले के समस्त लोगों से अपील करते हुए कहा कि 30 वर्ष से अधिक उम्र की महिला एवं पुरुष अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर एन.सी.डी. स्क्रीनिंग का कभी भी लाभ ले सकते हैं। उक्त कार्यक्रम का सफल संचालन करने में जिले के समस्त स्वास्थ्य केंद्रों के अधिकारी एवं कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा

अम्बिकापुर : अधिक दाम पर यूरिया बेचने पर शुभम फर्टिलाइजर सील…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के निर्देशानुसार उर्वरक के थोक एवं फुटकर विक्रता के दुकानों पर प्रशासन की टीम द्वारा लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है तथा जहां अनियमितता पाए जा रहे हैं उनके खिलाफ कार्यवाही भी की जा रही है। इसी कड़ी में अम्बिकापुर के शुभम फर्टिलाइजर्स तय दर से अधिक मूल्य पर किसानों को यूरिया बेचने की पुष्टि होने पर प्रशासन की टीम ने कारवाही करते हुए बुधवार को शुभम फर्टिलाइजर्स को आगामी आदेश तक के लिए सील कर दिया है।
अम्बिकापुर के एसडीएम श्री प्रदीप साहू ने बताया कि 16 मई को शुभम फर्टिलाइजर्स के खिलाफ निर्धारित मूल्य से अधिक दाम लेकर यूरिया बेचने की शिकायत क्रांतिप्रकाशपुर के एक किसान के द्वारा किया गया था। शिकायत की जांच में कई कमियां पाए जाने के कारण शुभम फर्टिलाइजर्स को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए 24 घंटे में जवाब मांगा गया था। शुभम फर्टिलाइजर्स के द्वारा संतोषप्रद जवाब नहीं देने के कारण एसडीएम के निर्देश पर बुधवार को नायब तहसीलदार श्री कोमल साहू सहित राजस्व विभाग के कर्मचारियों के द्वारा शुभम फर्टिलाइजर्स को सील कर दिया गया है।

error: Content is protected !!