Home सरगुजा संभाग सूरजपुर सूरजपुर : नर हाथी की मिली सड़ी गली लाश, शव से दांत...

सूरजपुर : नर हाथी की मिली सड़ी गली लाश, शव से दांत गायब होने से शिकार की जताई जा रही आशंका…

0

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : सुरजपुर के तमोर पिंगला अभ्यारण में हाथी की मौत का मामला सामने आया है। हाथियों के आपसी द्वंद में नर हाथी की मौत की आशंका जताई जा रही हैं लेकिन हाथी के शव से हाथी के दांत गायब होने से शिकारी द्वारा हाथी को मारने की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा रहा हैं। मृत नर हांथी तमोर पिंगला अभ्यारण के 6 हाथियों के दल का सदस्य था। हाथी का शव रिहैबिलिटेशन सेंटर के बाहर कुछ दूरी पर मिला है। वन विभाग की टीम सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और हाथी के शव का पोस्टमॉर्टम करवा दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here