Home Blog Page 157

पेड़ों को बचाने के पुनीत कार्य में लगे आंदोलनकारियों के साथ खड़ी है भाजपा – बृजमोहन अग्रवाल

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : आज उदयपुर क्षेत्र के परसा केते कोयला खदान खुलने की अनुमति मिलने के बाद क्षेत्र में हो रहे पेड़ों की हो रही अंधाधुंध कटाई से प्रभावित लोगों से भेंट करने पूर्व कैबिनेट मंत्री व रायपुर दक्षिण विधायक बृजमोहन अग्रवाल घाटबर्रा गांव पहुंचे। राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम, पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा, पूर्व केबिनेट मंत्री केदार कश्यप, भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता अनुराग सिंह देव, पूर्व सांसद कमलभान सिंह, वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर, सूरजपुर भाजपा जिला अध्यक्ष बाबू लाल अग्रवाल तथा आदिवासी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम सहित अन्य भाजपा नेताओं के साथ पहुंचे श्री बृजमोहन अग्रवाल ने ग्रामीणों के साथ बातचीत में कहा कि हमें ऑक्सीजन की ज्यादा जरूरत है बजाय कोयले की पेडों को बचाने के पुनीत कार्य में लगे आंदोलनकारियों के साथ पूरी भारतीय जनता पार्टी खड़ी है। आगे उन्होने कहा कि कोयले को निकालना यदि जरूरी है तो उसे अंडरग्राउंड तरीके से निकाला जाऐ ताकि पेडों को नुकसान न हो, जहाँ खाली जमीन हो वहीं से ही कोयला निकले यह सुनिश्चित होना चाहिए। छत्तीसगढ़ में आदिवासियों का सीधे जुड़ाव प्रकृति एवं पर्यावरण से है इसलिए पेड़ बचेगा तो ही आदिवासियों की संस्कृति बचेगी । श्री अग्रवाल ने ग्रामीणों के साथ अलग अलग बातचीत की तथा बारीकी से उनकी समस्याएं सुनीं, कार्यक्रम के पश्चात 5 जून पर्यावरण दिवस पर आज उन्होने सरई का पेड़ भी लगाया।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारत सिंह सिसोदिया, अभिमन्यु गुप्ता, देवनाथ सिंह, प्रशांत त्रिपाठी, अंबिकेश केशरी, विनोद हर्ष, मंजूषा भगत, अरूणा सिंह, राधेश्याम सिंह, जन्मेजय मिश्रा, आलोक दुबे, रितेश गुप्ता, चिंटू राजपाल, विश्वविजय तोमर, निश्चल सिंह, सुभाष अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, दिनेश साहू, अनिल सिंह, चंद्रबसु यादव, संतोष जायसवाल सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता व बडी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : हैंडपंप पर पानी भरने के दौरान हुए विवाद में 2 सगी बहनों ने मिलकर अपनी चचेरी बहन की बाल पकड़कर बेदम पिटाई कर दी। पिटाई के बाद बहनों द्वारा चचेरी बहन के सिर को भी दीवार से दे मारा। विवाद इतने में ही शांत नहीं हुआ बहनों द्वारा चचेरी बहन का गला दबाकर उसे मारने की भी कोशिश की गई। जिसके बाद के वहां मौजूद लोगों ने उसे बचाया। परिजन उसे घर ले गए लेकिन कुछ ही देर बाद गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया। यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में मृतिका के पिता ने दोनों बहनों पर हत्या का आरोप लगाया है। इधर यह बात भी निकलकर सामने आ रही है कि पिटाई से क्षुब्ध युवती ने घर पहुंचकर फांसी लगा ली, उसने सुसाइड नोट भी छोड़ा है। मामला हत्या या आत्महत्या का है, पुलिस इसकी जांच में जुट गई है।

उदयपुर थाना से 1 किमी दूर ग्राम पंडरीपानी निवासी कुसुम साहू पिता सोमारू साहू 18 वर्ष शनिवार की सुबह 10 से 11 बजे के बीच नहाने एवं पानी लेने पुराना आंगनबाड़ी भवन के समीप हैंडपंप पर गई थी। यहां बृजमोहन साहू की बेटियां सुनीता और सुशीला पहले से मौजूद थीं। इसी बीच विवाद होने पर दोनों बहनें कुसुम का बाल पकड़कर मारने लगीं। उन्होंने उसके सिर को दीवार पर दे मारा तथा गला दबा दिया। इस दौरान वहां लोगों की भीड़ लग गई, गांव के लोगों द्वारा बीच-बचाव किया गया। इसी बीच कुसुम के पिता भी वहां पहुंचे और बेटी को लेकर वहां से घर चले गए। कुछ देर बाद 108 की मदद से गंभीर स्थिति में कुसुम को सीएचसी उदयपुर ले जाया गया, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतिका के पिता सोमारू साहू ने गला दबाकर हत्या करने का आरोप सुनीता और सुशीला पर लगाया है।

देश का मान, सम्मान, अभिमान और गौरव बढ़ा है मोदी सरकार के 8 सालों में- बृजमोहन अग्रवाल

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : मोदी सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर इस स्वर्णिम यात्रा को प्रदेश भाजपा द्वारा सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के वर्ष की संज्ञा दी गई है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं रायपुर दक्षिण के विधायक बृजमोहन अग्रवाल एवं राज्य सभा सांसद रामविचार नेताम कार्यक्रम स्थल संकल्प भवन भाजपा कार्यालय अम्बिकापुर पहुंचे। भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में युगपरिवर्तनकारी परिणाम सामने आए हैं, मोदी सरकार के 8 सालों में देश का मान, सम्मान, अभिमान और गौरव बढ़ा है। कोरोना काल में मुफ्त सेवा देने में हमारा देश सबसे आगे रहा है, उन्होंने कहा कि विश्व के कई देशों में जहाँ पहली डोज़ के लिए लोग तरस रहे हैं वहीं हमारे देश में दूसरे डोज़ के बाद अब बूस्टर डोज़ लगाया जा रहा है। आगे उन्होंने कहा कि समूचा देश आज लगभग दंगा मुक्त हो गया है , दुनिया भर में आज मोदी जी के सुशासन की पहचान है, अनेक वैश्विक संगठनों ने मोदी जी को विश्व के सर्वश्रेष्ठ नेता का खिताब दिया है। उन्होंने कहा कि देश के 80 करोड़ से अधिक नागरिकों तक खाद्यान्न की आपूर्ति कोरोना के वैश्विक संकट के दौरान सुनिश्चित करते रहने से बड़ा गरीब कल्याण और क्या हो सकता है, पिछले 8 वर्षों में देश की गरीबी 22% से घटकर 10% से नीचे आ गई है और कोरोना संक्रमण के दौरान 1% से कम 0.8% पर स्थिर बनी हुई है। आगे उन्होंने कहा कि पहले योजना कागज पर बनती थी, कागज पर लागू होती थी और कागज पर ही पूर्ण हो जाती थी परंतु आज यह देखा जा रहा है कि जिस योजना का शिलान्यास होता है वही योजना उसी कार्यकाल में पूरी भी होती है। मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए आगे उन्होंने कहा कि 8 वर्षों में देश की प्रति व्यक्ति आय दोगुनी हुई है, विगत 8 वर्षों में देश में 15 नए एम्स का निर्माण हुआ जबकि आजादी से 2014 तक देश में केवल 7 एम्स थे, मोदी सरकार में भ्रष्टाचार समाप्त समाप्त हुआ है तथा जनधन खाता के माध्यम से हितग्राहियों का पैसा सीधे खाते में ट्रांसफर होता है, पहली बार किसी सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था और जीडीपी को आम जनता से जोड़ा है, उज्जवला योजना, स्वच्छ भारत अभियान, जल जीवन मिशन , गरीब कल्याण अन्न योजना, किसान सम्मान निधि , आयुष्मान भारत और सौभाग्य योजना के कारण देश की अर्थव्यवस्था भी मजबूत हुई और मंदी के बावजूद देश की विकास दर दुनिया में सर्वाधिक बनी रही। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले समस्याओं को ही नियति मान लिया गया था लेकिन मोदी सरकार ने देश के गंभीर समस्याओं को समाप्त कर राष्ट्र को विकास की धारा के साथ जोड़ दिया, जम्मू कश्मीर में धारा 370 का खात्मा, अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर निर्माण ट्रिपल तलाक कानून, नागरिक संशोधन कानून, आतंकवाद के खिलाफ व्यापक अभियान, गरीब सवर्णों को आरक्षण, ओबीसी कमिशन को संवैधानिक मान्यता जैसे जनता के हित में अनेक फैसले लिए गए। आगे उन्होंने छत्तीसगढ़ को केंद्र सरकार द्वारा विकास कार्यों के लिए दी गई हजारों करोड़ से अधिक की राशि का उल्लेख करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ को केवल इस बजट में पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 8000 करोड रुपए ज्यादा मिले हैं, अभी हाल ही में केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने 9240 करोड रुपए की सड़कों का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया है तथा आगे भी एक लाख करोड़ से ज्यादा की राशि छत्तीसगढ़ को देने का आश्वासन उन्होंने दिया है फिर भी छत्तीसगढ़ की विकास विरोधी भूपेश सरकार केंद्र सरकार से प्राप्त राशि को ढंग से खर्च भी नहीं कर पा रही है।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम, भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी, पूर्व सांसद कमलभान सिंह, वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारत सिंह सिसोदिया, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष प्रबोध मिंज, पूर्व सभापति नगर निगम त्रिलोक कपूर कुशवाहा, जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता एवं देवनाथ पैकरा, अंबिकापुर मंडल अध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला, जिला संवाद प्रमुख संतोष दास तथा सह संवाद प्रमुख रूपेश दुबे सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

फसल नुकसान की भरपाई हेतु ग्रामीण हुए एकत्र कलेक्टर को दिया आवेदन….

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर फिरोज अंसारी : इन दिनों हाथियों का उत्पात जोरों पर है और आए दिन ले रहे हैं किसी ना किसी की जान एक की चिता की राख ठंडी नहीं होती तो दूसरे की ही खबर आ जाती है।
मिली जानकारी के अनुसार प्रतापपुर जनपद पंचायत के ग्राम बेल कच्छ और रामकोला आसपास के ग्राम पेंद्री झुरिया के ग्रामीण जिले के कलेक्टर ऑफिस के सामने भारी तादाद में पहुंचे थे और उन्होंने अपने आवेदन में कलेक्टर सूरजपुर को हाथियों के द्वारा हुई जनहानि तथा फसलों के नुकसान की भरपाई हेतु कलेक्टर सूरजपुर को अपना आवेदन दिया
विदित हो कि पिछले कुछ दिन पहले हाथियों के द्वारा ग्रामीणों के लगभग 10-12 घर को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था जिसका सर्वे बीच-बीच में वन विभाग के द्वारा किया जाता है लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि उक्त सर्वे से आज तक ग्रामीणों को कोई लाभ नहीं मिला और ग्रामीणों का कहना था कि उनके द्वारा जंगलों में जाकर महुआ बीनने पर उनकी जो कमाई होती है वह सारा पैसा वह अपने खेतों में लगा देते हैं लेकिन हाथियों के द्वारा नुकसान करने से उनकी आर्थिक स्थिति कुछ सही नहीं ग्रामीणों ने यह भी कहा कि अगर हमें शासन के द्वारा दिया गया चावल नहीं मिलता तो हम मरने के कगार पर आ जाते हैं और कुछ ग्रामीणों का कहना है हाथियों से हमारी जान माल की सुरक्षा करें और ग्रामीणों का यह भी कहना है कि संबंधित विभाग के अधिकारी कहते हैं कि आपके खाते में पैसा चला गया है लेकिन खाते को जब बैंक में चेक कराने जाते हैं तो पैसा आया ही नहीं होता है उक्त आवेदन पर ग्रामीणों ने कलेक्टर सूरजपुर से यह गुहार लगाई है कि वह हमारे जान माल की हिफाजत करें।

सूरजपुर : शिक्षा विभाग के बाबू की घूसखोरी चरम पर,, एरियर्स का 40% ले लिए कमीशन…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर फिरोज अंसारी : सुरजपुर जिले का ओड़गी ब्लॉक घूसखोरी का अड्डा बनता जा रहा हैं। घूसखोरी का आलम यह हैं कि लोगो को अपने हक के पैसों में भी घूसखोरों को हिस्सा देना पड़ रहा हैं या यूं कहे की उनके पैसे उन तक बिना कमीशन दिए नही पहुंच रहे हैं। नया मामला प्रकाश में आया हैं जहां शिक्षको से बाबू द्वारा घूस लिए जाने की जानकारी मिली हैं।

दरअसल शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षको के 2007 – 2022 तक के एरियर्स का भुगतान किया जा रहा हैं जिसमें शिक्षको को 2– 4 लाख तक का एरियर्स मिल रहा हैं। इसी एरियर्स भुगतान के लिए ओढ़गी ब्लॉक के बाबू रमेश द्विवेदी द्वारा शिक्षको से एरियर्स का 40% कमीशन घुस के रूप में काट लिया जा रहा हैं।

चौकीदार पर भालुओं ने किया हमला,, बहादुर चौकीदार ने सूझबूझ से बचाई अपनी जान…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : सूरजपुर जिले के श्रीनगर वन परिक्षेत्र में शुक्रवार की सुबह तीन भालुओं ने वन विभाग के चौकीदार पर हमला कर दिया। चौकीदार श्यामपुर स्थित जंगल देखने गया था। चौकीदार अपनी जान बचाने के लिए भालू से भिड़ गया और उसके मुंह में अपना हाथ डाल दिया। लगभग 10 मिनट तक भालू से संघर्ष करता रहा। इस दौरान चौकीदार जोर-जोर से चिल्लाने लगा। चिल्लाने की आवाज सुनकर भालू अपने 2 शावकों के साथ वहां से भाग गया। इसके बाद चौकीदार लगभग 3 किमी पैदल चलकर गांव में पहुंचा और लोगों को जानकारी दी। भालू के हमले में चौकीदार गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। उसे इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गोरेलाल यादव पिता झरिहर यादव उम्र 40 वर्ष सूरजपुर जिले के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के ग्राम श्यामपुर का रहने वाला है। वह वन विभाग में श्रीनगर वन रेंज में चौकीदार के पद पर कार्यरत है। वह शुक्रवार की सुबह 8 बजे जंगल की देख-रेख करने गया था। इसी बीच अचानक जंगल में झाड़ी से निकल कर 3 भालुओं ने उस पर हमला कर दिया।
इसमें एक भालू अपनी नुकीले पंजों से चौकीदार के चेहरे को नोचने की कोशिश की। इस दौरान चौकीदार ने साहस दिखाते हुए अपनी जान बचाने के लिए भालू के मुंह में अपना हाथ डाल दिया। लगभग 10 मिनट तक भालू के साथ संघर्ष करता रहा। इस दौरान चौकीदार जोर-जोर से चिल्लाने लगा।चिल्लाने की आवाज सुनकर भालू अपने 2 शावकों के साथ वहां से भाग गया। इस दौरान भालू ने अपने नाखुनों से चौकीदार के चेहरा, सिर व पेट को नोच दिया था। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

अस्पताल में उपचार जारी
भालू के हमले में गंभीर रूप से जख्मी चौकीदार किसी तरह पैदल तीन किमी चल कर गांव पहुंचा और घटना की जानकारी गांव वालों को दी।
इसके बाद सूचना पर परिजन पहुंचे और उसे इलाज के लिए सूरजपुर अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां उसका इलाज चल रहा है।

लुण्ड्रा में जनपद सदस्यों ने फरवरी से अबतक के आवंटन का मांगा जवाब, सीईओ से नही मिला जवाब तो कलेक्टर से लगाई गुहार।

हिंद स्वराष्ट्र समाचारपत्र लक्ष्मीकांत तिवारी लुण्ड्रा
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत लुण्ड्रा को 11 जनपद सदस्यों ने अपने लिखित आवेदन के द्वारा कुछ निम्न जानकारियां चाही है जो जनपद में पारदर्शिता की मांग की है। जनपद सदस्यों के द्वारा माह फरवरी 2020 से अब तक जनपद पंचायत को प्राप्त आवंटन के संबंध में जानकारी देने व तत्काल सामान्य सभा की बैठक बुलाकर पटल में सदस्यों को लिखित में जानकारी देने बाबत अपने हस्ताक्षर किए कागजात मुख्य कार्यपालन को सौंपे हैं इस आवेदन में जनपद सदस्यों के द्वारा जनपद गठन के पश्चात् माह फरवरी 2020 से अब तक प्राप्त होने वाले समस्त मदों की जानकारी माह-वार तथा प्रस्ताव पंजी की प्रति एवं किन-किन सदस्यों को किस-किस मद में कौन-कौन सा कार्य दिया गया है। उपरोक्त के सबंध में लिखित रूप से जानकारी पत्र प्राप्ति के तीन दिवस के भीतर उपलब्ध कराने की मांग की गई है।

जनपद सीईओ को दिया गया आवेदन

नही हुई मांग पूरी तो कलेक्टर से लगाई गुहार

कलेक्टर को दिए अपने आवेदन में जनपद सदस्यों ने लिखा है की 17/05/2022 को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत लुण्ड्रा को हम 11 जनपद सदस्य हस्ताक्षर कर आवेदन दिए हैं कि इस सत्र के जनपद सदस्य गठन माह फरवरी 2020 से अब तक जनपद पंचायत लुण्ड्रा को किस-किस मद की राशि कब-कब जारी हुआ और किस-किस जनपद सदस्य को उनके प्रस्ताव मांग पर राशि जारी किया है। साथ ही जनपद की सामान्य सभा की बैठक कार्यवाही की नकल उपलब्ध कराने को कहा गया था जबकि जनपद पंचायत लुण्ड्रा के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद का निर्वाचन निर्विरोध सभी सदस्यों की सहमति से किया गया था। उस स्थिति में समस्त जनपद सदस्यों को जनपद के विभिन्न मदों के आवंटन की राशि सभी सदस्यों के क्षेत्रों में बराबर होना था परन्तु ऐसा न होकर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत लुण्ड्रा के मनमानी रवैया के कारण अध्यक्ष उपाध्यक्ष के दबाव में या मिलीभगत से प्रस्ताव पंजी में बिना सभी सदस्यों के विश्वास में लिए अपने मनचाहे प्रस्ताव दर्जकर राशि का बंदरबांट किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी प्राप्त करने हेतु आवेदन देने के पश्चात् ही अब तक सदस्यों को कोई भी जानकारी नहीं दिया जा रहा है ना ही सामान्य सभा की बैठक बुलाई जा रही है।

कलेक्टर को दिया गया आवेदन

अम्बिकापुर : निर्माणाधीन मकान में मिली युवक की लाश…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : अम्बिकापुर में एक व्यक्ति की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। भाजपा कार्यालय के बगल के निर्माणाधीन मकान के प्रथम तल में एक व्यक्ति की लाश पड़ी हुई मिली। मृतक की हत्या धारदार हथियार से गला रेत कर की गई है ऐसा प्रतीत हो रहा है। हत्या क्यों हुई और हत्यारा कौन हैं फिलहाल इस मामले की पड़ताल की जा रही हैं। दरअसल, शुक्रवार की सुबह अम्बिकापुर कोतवाली थाना को लाश मिलने की सूचना मिली सूचना के बाद अम्बिकापुर कोतवाली प्रभारी भारद्वाज सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में व्यक्ति की हत्या धारदार हथियार से गला रेतकर की गई है ऐसी जानकारी मिली हैं। इसके अलावा सिर पर पत्थर से वार किया गया है। पुलिस ने मृतक की पहचान कृष्णा चौहान के रूप में की गई है।

सूरजपुर : कोयला चोरी के दौरान मिट्टी धसकने से दो युवकों की दर्दनाक मौत…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : सूरजपुर जिले में भटगांव थाना क्षेत्र में कोयला चोरी के दौरान मिट्टी धसकने से दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। दरअसल एसईसीएल भटगांव के बन्द पड़े दुग्गा खुली खदान में बैजनाथपुर के रामकेश्वर राजवाड़े और सुखलाल राजवाड़े कोयला चोरी करने गए हुए थे। जहां कोयला निकालने के दौरान ऊपर की मिट्टी धंस गई और दोनो दब गए जिससे मौके पर ही दोनो युवकों की मौत हो गई। वही घटना की सूचना पर भटगांव पुलिस मौके पर पहुंची और देर रात ही दोनो के शव को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया। दोनो युवकों के शव को एसईसीएल के भटगांव अस्पताल के मर्च्युरी में रखा गया। एसडीओपी ने बताया कि विवेचना के बाद ही खदान के अंदर जाने और मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।

बिजली बिल जमा कराने का झांसा देकर डाउनलोड कराया एप, शिक्षक के खाते से ₹4.52 लाख गायब…

हिंद स्वराष्ट्र बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में साइबर ठगों ने एक शिक्षक को निशाना बनाया और उसके खाते से साढ़े चार लाख रुपए गायब कर दिए. ठगों ने शिक्षक के मोबाइल पर बिजली बिल बकाया संबंधी मेसेज भेजा. जिसमें बिल जमा नहीं करने पर कनेक्शन काटने की बात कही गई थी. यही नहीं उक्त मेसेज में यह भी लिखा हुआ था कि असुविधा से बचने के लिए मोबाइल नंबर पर संपर्क करें. 

इसके बाद शिक्षक ने मेसेज में दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल कर दिया. फिर उनके बैंक खाता से रकम कटना शुरू हो गया. तीन बार में 4 लाख रुपए से ज्यादा ट्रांसफर हो गया. शिक्षक को जब अपने साथ हुए ठगी का पता चला तो पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है. अनजान मोबाइल नंबर से आया था मैसेज
दरअसल, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी देवरीखुर्द में राजीव आंबेकर नाम के शिक्षक रहते हैं जो कोरबा जिले के बोईदा में मिडिल स्कूल में पदस्थ है. बीते रविवार की शाम उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से एक मेसेज आया. जिसमें पिछले माह का बिजली बिल बकाया होने पर कनेक्शन काटने की बात लिखी हुई थी. मेसेज के आखरी में लिखा हुआ था कि असुविधा से बचने के लिए मोबाइल नंबर पर संपर्क करें.इसके बाद शिक्षक ने मोबाइल नंबर पर कॉल किया. जो सामने वाले व्यक्ति ने फोन-पे से बकाया भुगतान करने की बात कही. शिक्षक ने फोन-पे सुविधा नहीं होने की बात बताई. तब उन्हे ऑटोमेटिकली फॉरवर्ड एसएमएस टू योर पीसी ऐप डाउनलोड कराया गया. इसके बाद उनके बैंक अकाउंट की जानकारी ली. मोबाइल पर आए ओटीपी भी मांग लिया. फिर शिक्षक के बैंक खाते से दो बार दो-दो लाख और तीसरी बार 52 हजार रुपए ट्रांसफर कर लिया. जब खाते से इतना ज्यादा मात्रा में रकम गायब हो गया तब शिक्षक को अपने साथ हुए धोखाधडी का पता चला. इसके बाद उन्होंने अपना बैंक खाता बंद करवाया और पुलिस से शिकायत की. पुलिस ने उनकी रिपोर्ट पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

विद्युत वितरण कंपनी ने जारी किया है टोल फ्री नंबर
गौरतलब है कि वर्तमान में बिजली बिल जमा करने के नाम पर ऑनलाइन ठगी के मामले बढ़े है. इसे देखते हुए विद्युत वितरण कंपनी (CSPDCL) ने उपभोक्ताओं को अलर्ट जारी किया है. अन अथोराइज्ड मेसेज से सावधान रहने और विद्युत वितरण कंपनी के आधिकारिक टोल फ्री नंबर 1912 पर कॉल कर जानकारी लेने के लिए कहा गया है.

दहेज के लालच में महिला को जलाने का प्रयास,, महिला ने भाग कर बचाई अपनी जान…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर फिरोज अंसारी : दहेज नहीं मिलने पर महिलाओं को आए दिन शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने की खबर और कहीं कहीं तो जिंदा जलाने की भी खबर हम देखते और सुनते रहते हैं और महिलाओं की सुरक्षा हेतु शासन प्रशासन भी लगातार प्रयास किए जा रहा है लेकिन धरातल पर आज भी स्थिति सामान्य नहीं है और दहेज प्रताड़ना के मामले में हमारा समाज भी पीछे नहीं है।
मिली जानकारी के अनुसार रुखसाना बेगम पिता सिराजुद्दीन नवापारा सूरजपुर के पुत्री का विवाह आज से लगभग 8 वर्ष पूर्व जिले के ही जनपद पंचायत भैयाथान के ग्राम सिरसी के मुजीब अंसारी के साथ सामाजिक रीति रिवाज से हुआ था और पीड़िता के पिता सिराजुद्दीन के द्वारा अपनी पुत्री को अपने हैसियत के अनुसार दहेज में काफी सारा सामान दिए थे लेकिन बीच-बीच में पीड़िता के पति के द्वारा पीड़िता को बार-बार यह कर कर प्रताड़ित किया जाता था कि जाओ अपने पिता से और कुछ पैसा लाओ और बीच-बीच में पीड़िता के पिता के द्वारा अपने दामाद को पांच ₹5000 करके दो तीन बार पीड़िता के पिता के द्वारा अपने दामाद को दिया गया लेकिन फिर भी पीड़िता के पति का मन नहीं भरा इसी बीच दिनांक 30/5/2022 को रात्रि लगभग 10:00 बजे के आसपास पीड़िता के पति मुजीब अंसारी ने रुखसाना बेगम के साथ मारपीट की और उसे जलाने का भी प्रयास किया जिससे उसके शरीर में काफी चोटें आई और इसी बीच घर के सभी सदस्य खाना खाकर सो गए और पीड़िता जागती रही लगभग सुबह के 4:00 बजे रुखसाना बेगम ने ग्राम सिरसी से चल कर अपने मायके आ गई और स्थिति से अपने परिवारजन को अवगत कराया परिवार जन में रुखसाना को लेकर सिटी कोतवाली में आए और अपनी रिपोर्ट दर्ज करवाई। प्रारंभिक कार्यवाही करते हुए सूरजपुर पुलिस ने पीड़िता रुखसाना बेगम का डाक्टरी मुलाहिजा करवाया डाक्टरी मुलाहिजा में रुखसाना बेगम के शरीर के कई हिस्सों में चोट के निशान पाए गए पीड़िता की रिपोर्ट पर सूरजपुर पुलिस ने अपराध दर्ज करते हुए पीड़िता के पति मुजीब रजा की पड़ताल शुरू की।
विदित हो कि कुछ वर्ष पूर्व पीड़िता के पति ने अन्य दूसरा विवाह किया था और जब से दूसरा विवाह हुआ तब से पीड़िता के पति ने पीड़िता रुखसाना बेगम के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए मानसिक रूप से और शारीरिक रूप से परेशान करने लगा था।

अम्बिकापुर : बिहार से 7 वर्षीय बच्ची को अम्बिकापुर लाकर बच्ची पर किया जा रहा था अत्याचार, पत्रकारों के दखल के बाद भेजा गया चाइल्ड लाइन…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : अंबिकापुर के थाना मणिपुर क्षेत्र से एक ऐसा मामला निकल कर सामने आया जिसने हर किसी की आंखे नम कर दी। दरअसल एक 7 वर्षीय बच्ची को बिहार से अंबिकापुर कुछ परिचितों द्वारा लाया गया और बच्ची पर हर तरह की यातनाएं दी गई। बच्ची को महिला सुनीता देवी पढ़ाने और पालने पोषने और अच्छी परवरिश देने के वादे कर कर अपने साथ लाई थी लेकिन अंबिकापुर लाने के बाद महिला को जैसे एक काम करने के लिए नौकरानी मिल गई महिला मासूम छोटी बच्ची से घर के सारे काम करवाने लगी। काम ना करने या काम में किसी प्रकार की कमी होने पर सुनीता देवी और उसका बेटा राहुल बच्ची को जानवरों की तरह मारते पीटते और तरह-तरह की यातनाएं देने लगे। बच्ची से सुनीता देवी द्वारा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सामने ठेले में बैठाकर दिनभर चाय वगैरह बेचवाया जाता था।

पहले भी बच्ची ने पुलिस सहायता केंद्र से की थी शिकायत पर नहीं मिली कोई सहायता

बच्ची ने हिंद स्वराष्ट्र को दिए अपने बयान में बताया कि उसने कुछ दिनों पहले भी पुलिस सहायता केंद्र में शिकायत की थी जिसके बाद पुलिस हुआ द्वारा ठेले की मालकिन सुनीता देवी और उसके बेटे को जाकर इसकी जानकारी दे दी गई थी जिसके बाद महिला और उसके बेटे द्वारा बच्ची को चप्पल से बहुत मारा पीटा गया था और दोबारा शिकायत करने पर पुलिस द्वारा उसे ही अंदर कर दिया जाएगा ऐसा बोल कर डराया धमकाया गया था। ऐसे में पुलिस की कार्यवाही भी काफी सवाल खड़ी करती है कि जब बच्ची द्वारा स्वयं जाकर शिकायत की गई थी फिर भी ठेले से मात्र 100 कदम की दूरी पर पुलिस सहायता केंद्र होने के बावजूद बच्ची के साथ इतना कुछ होता रहा और पुलिस कुछ नही कर पाई।

पत्रकारों के दखल के बाद बच्ची को भेजा गया चाइल्ड लाइन

हिंद स्वराष्ट्र की टीम को जब मामले की जानकारी हुई तब हिंद स्वराष्ट्र की टीम द्वारा मौके पर जाकर मामले की पड़ताल की गई और जब बच्ची द्वारा हिंद स्वराष्ट्र को अपनी आप बीती सुनाई गई कि किस प्रकार सुनीता देवी द्वारा उसके ऊपर अत्याचार किया जा रहा है तब हिंद स्वराष्ट्र द्वारा मामले की जानकारी तत्काल सीएसपी अखिलेश कौशिक को दी गई। अखिलेश कौशिक द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस सहायता केंद्र को सूचना दी गई जिसके बाद हिंद स्वराष्ट्र और पुलिस की सहायता से बच्ची को रेस्क्यू कर चाइल्डलाइन अंबिकापुर भेजा गया है।

बच्ची के बयान के आधार पर दर्ज की जाएगी एफआईआर – सीएसपी अखिलेश कौशिक

सीएसपी अखिलेश कौशिक द्वारा हिंद स्वराष्ट्र को बताया कि कल बच्ची का काउंसलिंग चाइल्डलाइन द्वारा कल किया जाएगा और बच्ची के बयान के आधार पर अपराधियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया जाएगा।

आपसी विवाद में दो जवानों ने एक दूसरे पर किया फायरिंग,,, दोनो की मौत…

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर स्थित गढ़चिरौली जिले में आपसी विवाद में दो जवानों ने एक-दूसरे पर गोली चला दी जिससे मौके पर ही दोनों जवानों की मौत हो गई है। दोनों SRPF (स्टेट रिजर्व पुलिस फोर्स) के हैं। दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, आपसी विवाद के चलते दोनों ने एक-दूसरे पर गोली चला दी हैं लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

दस्तावेज में फर्जीवाड़ा कर 12 एकड़ 27 डिसमिल नजूल जमीन पर कब्जा… सीएम से होगी शिकायत…

हिंद स्वराष्ट्र पत्थलगांव : सात दशक पुराने नजूल जमीन पर अवैध कब्जे की जांच फिर से ठंडे बस्ते में चली गई है अब इस बहुचर्चित मामले में प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल के जशपुर दौरे के दौरान शिकायत की पोटली सुपुर्द करने की तैयारी है। विदित हो कि राज्यपाल ने जन शिकायत निवारण विभाग को मामले की जांच करने को निर्देशित किया था । मामला पत्थलगांव शहर के हृदयस्थल पर स्थित मंडी परिसर की नजूल भूमि का है, जिसमे 1956 के दशक से विवाद चल रहा है। पूरा मामला नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष दुलार साय की शिकायत पर उजागर हुआ था। 1956 के दशक मे शासन ने यहां के किसानों से लगभग 34 एकड़ जमीन गांव की निस्तारी के लिए अधिग्रहित की थी। उस दौरान शासन की ओर से गांव बसाने के लिए लोगो को नजूल पट्टे बांटे जा रहे थे, जिसमें धरमजयगढ़ निवासी घीसुराम अग्रवाल को तात्कालिक कलेक्टर ने दस डिसमिल का आवासीय पट्‌टा दिया था, लेकिन घीसुराम के दस डिसमिल वाले पट्टे को बनवारीलाल अग्रवाल ने कूटरचना कर 12 एकड़ 27 डिसमिल बना लिया। 1972 के दशक मे जब प्रशासन ने इस विवादित भूमि पर मंडी बनानी चाही तो बनवारी लाल ने उस पर आपत्ति लगा दी। प्रशासन के कार्यों मे आपत्ति लगने के बाद तब मध्यप्रदेश सरकार ने जांच कराई तो कलेक्टर के मार्फत उस दौरान के तात्कालिक एसडीएम ने पूरा मामला फर्जी करार दे दिया, जिसके बाद बनवारीलाल ने दोबारा दावा आपत्ति पेश किया। उस दौरान बनवारीलाल ने 7 एकड़ 65 डिसमिल का पट्टा अपने नाम हासिल कर लिया व 4 एकड़ 12 डिसमिल का पट्‌टा मंडी का विस्तार करने के लिए प्रशासन को सौंप दिया। यह मामला यही पर जाकर शांत नहीं हुआ। बनवारी लाल अग्रवाल ने 1984 के दशक मे आठ रजिस्ट्री से 7 एकड़ 65 डिसमिल जमीन को रायगढ़ निवासी गोविंद अग्रवाल को बेच दी। वही
पट्टे की शर्तों का उल्लंघन
पूर्व में हुवे शिकायत में 10 डिसमिल जमीन के पट्टे को कुट रचना से 12 एकड़ बनाने की शिकायत के अलावा नजूल पट्टे के नियम शर्तों का उल्लंघन कराने का मामला दर्ज कराया गया था, दो वर्ष पूर्व प्रदेश के राज्यपाल के नाम हुवे शिकायत में निराकरण के लिए राज्यपाल ने छत्तीसगढ शासन के सचिव जन शिकायत निवारण विभाग को पत्र भेज जांच के निर्देश दिए थे लेकिन यह जांच कहां तक पहुंची इसका खुलासा अभी तक नहीं हो सका है वहीं उक्त विवादित जमीन पर धड़ल्ले से प्लाटिंग व बिल्डिंग बनने का दौर जारी है।
दुलार साय ने 2000 में की शिकायत, 2016 में शुरू हुई जांच
पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष दुलार साय ने मंडी प्रांगण की जमीन के फर्जीवाड़े की दस्तावेजों के साथ शिकायत 2000 के दशक में थाने में की थी। लेकिन प्रशासनिक कार्यों में होने वाली लेटलतीफी के कारण दुलार साय का मामला 2016 के दौरान प्रकाश मे आया। दुलार साय की शिकायत के बाद पुरानी कहानी दोबारा जीवित हो गई। तात्कालिक प्रशासनिक अधिकारियों ने जिस फर्जीवाड़े का जिक्र अपने दस्तावेजों में किया था। 2016 की जांच में भी वही फर्जीवाड़ा दोबारा सामने आ गया। इस बीच पूरे मामले को लेकर थाना एवं कोर्ट कचहरी के चक्कर लगते रहे, लेकिन इस बीच न्यायालय ने 7 एकड़ 65 डिसमिल जमीन का कुछ भाग नजूल पट्टे की शर्तों के आधार पर गोविंद अग्रवाल के अधिकार क्षेत्र में दे दिया था।

पिछले 20 दिनों से लो- वोल्टेज की समस्या से जूझ रहा पंड़ो बहुमूल्य क्षेत्र,, इलेक्ट्रॉनिक मशीन व पंप न चलने से हो रही पानी की किल्लत….

हिंद स्वराष्ट्र ओड़गी फिरोज अंसारी – सूरजपुर जिले के ओड़गी विकास खंड के कुदरगढ़ फिडर के दूरस्थ गांव आनंदपुर में इन गर्मी के दिनों में लो- वोल्टेज की समस्या से ग्रामीण जूझ रहे हैं। गांव के पंडो बहुमूल्य पारा इमलीपारा व बहेराडाड़ में लगभग बच्चों समेत 300 पंडो जनजाति निवासरत है। जहां पर पिछले तीन सप्ताह से लो- वोल्टेज की समस्या है। जिसकी जानकारी वहां के सरपंच दिलीप पंडो के द्वारा विभाग के आफिस में जाकर मौखिक रूप से दी गई थी परन्तु 20 दिन बीतने के बाद भी अभी तक इस समस्या का समाधान नहीं हुआ है।

घरों में पंखा– कुलर की गति न के बराबर

ग्रामीण ने बताया कि पारा में कम वोल्टेज आने की वजह से घरों में पंखे व कूलर की गति न के बराबर है।कम वोल्टेज आने पर घरों में रखे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण व पंप शोपीस बने हुए हैं। लो- वोल्टेज होने से पानी की आपूर्ति भी प्रभावित है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मीडिया के माध्यम से वो- वोल्टेज समस्या को दूर करने की मांग

इमलीपारा व बहेराडाड़ के पंडो बहुमूल्य ग्रामीणों ने तत्काल पारा में लो वोल्टेज समस्या को दूर करने के लिए पारा में नवीन ट्रांसफार्मर लगवाने के लिए प्रशासन से मीडिया के माध्यम से मांग की है जिससे अभी वर्तमान में और बरसात के समय परेशानियों का सामना न करना पड़े। इस मौके पर आनंदपुर सरपंच दिलीप पंडो, ओड़गी मंडल भाजयुमो मीडिया प्रभारी प्रियंशु यादव, पंच भारतलाल पंडो, बहस लाल पंडो, बचनलाल पंडो, पन्ना लाल पंडो, बहादुर पंडो, पवन पंडो, गोपाल पंडो,सोनू पंडो, राम कुमार पंडो, कवलसाय पंडो, गोलू काशी, रविंद्र पंडो व भारी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे‌।

राशि गबन के मामले में पंचायत सचिव निलंबित…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : पंचायत के निर्माण कार्य में अनियमितता बरतने एवं बिना कार्य किए राशि आहरण कर गबन करने के फलस्वरूप अम्बिकापुर जनपद के ग्राम पंचायत तिहपटरा में पदस्थ पंचायत सचिव श्री नंदकेश्वर राजवाड़े को निलंबित कर दिया गया है।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार ग्राम पंचायत रनपुरकला के तत्कालीन ग्राम पंचायत सचिव श्री नंदकेश्वर राजवाड़े को निर्माण कार्य की राशि आहरण करने के मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था किन्तु सूचना पत्र का जवाब नहीं दिया गया। इस पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में मुख्यालय जनपद पंचायत अम्बिकापुर नियत किया गया है। श्री राजवाड़े को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी। ग्राम पंचायत मोहनपुर के सचिव श्री तिरन्दु सिंह ग्राम पंचायत तिहपटरा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

अम्बिकापुर : अतिथि शिक्षक भर्ती हेतु 6 जून को होगा वाक-इन-इंटरव्यू…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री जेआर नागवंशी ने बताया है कि जिला स्तरीय छत्तीसगढ़ आदिम जाति कल्याण आवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति के अंतर्गत संचालित 5 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए अतिथि शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। इन विद्यालयों अतिथि शिक्षक के लिए 6 जून 2022 को पूर्वाह्न 11 बजे से 4 बजे तक वाक्-इन-इंटरव्यू का आयोजन प्रयास आवासीय विद्यालय में होगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए कलेक्टोरेट परिसर स्थित सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।

अवैध खनन एवं परिवहन को लेकर खनिज विभाग सख्त,,4 लाख से अधिक अर्थदंड की राशि जमा कराया गया…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : क्षेत्र से अवैध खनन एवं परिवहन को लेकर जिला प्रशासन के निर्देश पर खनिज विभाग, राजस्व, पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा निरंतर कार्यवाही की जा रही है। कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा ने अवैध खनन एवं परिवहन पर जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने निर्देश दिए हैं। जिले में कोयला, रेत, पत्थर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है उसके संरक्षण के लिए विभाग द्वारा कार्रवाई की जा रही है। अवैध परिवहन करते 24 से अधिक वाहनों पर जप्ति की कार्रवाई की गई है। जिससे लगभग चार लाख की राजस्व वसूली हुई है। ग्रामीणों द्वारा शिकायत की गई थी जिस पर कलेक्टर ने कार्रवाही करने के कड़े निर्देश दिए थे। निर्देश के परिपालन में खनिज विभाग निरंतर जहां-जहां शिकायतें प्राप्त हो रही है चलानी कार्यवाही कर रही। विगत दिनों खनिज अधिकारी के द्वारा ग्राम बैठक आयोजित कर अवैध तरीके से रेत खनन एवं परिवहन करने वालों की जानकारी देने आग्रह किया था। ग्राम वासियों के साथ सरपंच, उप सरपंच एवं ठेकेदार भी उपस्थित थे। खनिज अधिकारी ने रेत खनन से संबंधित नियमों को बताया और ठेकेदार को नियमानुसार कार्य किए जाने हेतु निर्देशित किया। इस बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि ठेकेदार यदि नियम अनुसार कार्य करता है तो ग्राम वासियों को कोई आपत्ति नहीं है। नियम विरुद्ध कार्य किए जाने पर गांव वालों ने विरोध दर्ज कर कार्यवाही किए जाने के सम्बंध में निर्णय लिया।
खनिज अधिकारी ने बताया की अवैध खनन एवं परिवहन पर निरंतर कार्यवाही की जा रही है जिसमें 24 प्रकरणों पर ट्रक, टिपर व ट्रैक्टर पर कार्यवाही की गई है। अवैध परिवहन करते पाए जाने पर वाहनों को जब्ती की कार्रवाई कर अर्थदंड की राशि 466025 रुपये राशि जमा कराया गया है। सूरजपुर जिला में सतीपारा, बंसीपुर, नमदगिरी, खंडवाकला, राजापुर सहित 34 रेत खनन के लिए चिन्हांकित किया गया है।

सूरजपुर : अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में हिन्दी माध्यम के शिक्षकीय पदों की प्रतिनियुक्ति हेतु वाक-इन इंटरव्यू 10 जून को….

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर द्वारा स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में अध्ययनरत हिन्दी माध्यम के विद्यार्थियों के अध्ययन की व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए हिन्दी माध्यम के शिक्षकीय पदों की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए ऐसे पदों को जिले के अन्य हिन्दी माध्यम विद्यालयों से अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में अंतरित करने के निर्देश हैं।
तदनुरूप जिले में संचालित अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु केवल प्रतिनियुक्ति के द्वारा जिला अन्तर्गत कार्यरत विभागीय व्याख्याताओं से जो विज्ञापित पद के अनुरूप शैक्षणिक एवं व्यावसायिक योग्यता रखते हैं, आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। प्रतिनियुक्ति के इच्छुक आवेदक निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र के साथ वाक-इन इंटरव्यू में शामिल हो सकते है। इन पदों पर प्रतिनियुक्ति से भर्ती हेतु 10 जून 2022 को प्रातः 10 बजे से कार्यालय जिला पंचायत सूरजपुर में वाक-इन इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा।

सूरजपुर : प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 10 जून को…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र सूरजपुर के द्वारा 10 जून 2022 को समय 10.30 बजे से 2 बजे तक कार्यालय परिसर में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है। युक्त शिविर में निजी क्षेत्र के नियोजक यादेवी एसोसिएट्स अंबिकापुर जिला सरगुजा छ.ग. के द्वारा निम्न पदों हेतु भर्ती किया जाना है। रिक्त पदों में बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर के 4 पद स्नातक पास वेतनमान 10 हजार, बिजनेस एसोसिएट के 10 पद 12वीं पास, एडवाइजर के 15 पद 10 वी, 12 वी पास तथा रिसेप्शनिस्ट कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव के 01 पद 10 वी, 12 वी पास हैं।
इच्छुक ऐसे आवेदक जो उपरोक्त योग्यता रखते हैं वे अपने साथ शैक्षणिक योग्यता की अंक सूची, निवास, जाति, रोजगार कार्यालय का पंजीयन कार्ड आदि की मूल प्रति एवं पासपोर्ट साईज की दो फोटो के साथ 6 मई दिन शुक्रवार को शिविर में उपस्थित होकर अवसर का लाभ उठा सकते है।

error: Content is protected !!