हिंद स्वराष्ट्र बिलासपुर : बिलासपुर में युवक ने युवती से रेप किया है। इस दौरान युवक ने उसका VIDEO भी बना लिया। बाद में युवती ने शारीरिक संबंध बनाने से मना किया तो युवक ने उसका VIDEO वायरल करने की धमकी देना शुरू कर दिया। युवती के केस दर्ज कराने पर युवक फरार हो गया था। तीन दिन बाद पुलिस ने अब आरोपी को बलौदाबाजार से गिरफ्तार किया है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र की है।
सरकंडा क्षेत्र की 26 वर्षीय युवती ने पुलिस को बताया कि दीपक पटेल (21) बलौदाबाजार जिले के सरसीवा के बगपल्ली का रहने वाला है और यहां जबड़ापारा में रहता है। दीपक की पहचान युवती के सहेली थी। तब उसके माध्यम से उसने युवती का मोबाइल नंबर हासिल कर लिया। इसके बाद से वह उसे फोन कर परेशान करता था और शादी करने की बात कहता था। युवती उससे बात करने और शादी करने से मना करती रही। इसके बाद भी वह पीछे पड़ा रहा। 15 नवंबर 2021 को युवती अपने घर में अकेली थी, तभी मौका पाकर युवक उसके घर पहुंच गया। इसके बाद युवक ने लड़की से रेप किया।
इस घटना के बाद युवती डरी-सहमी रही और युवक से बातचीत बंद कर दी। इसके बाद भी युवक उससे संबंध बनाने के लिए दबाव डालने लगा। युवती के मना करने पर उसने VIDEO बनाने और उसे वायरल करने की धमकी देने लगा। तब उसकी हरकतों से परेशान होकर युवती ने बीते 3 जून को थाने में केस दर्ज करा दिया।
TI हरीश तांडेकर ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया और जबड़ापारा स्थित उसके निवास में दबिश दी। लेकिन, वह घर से गायब मिला। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी दीपक पटेल बलौदाबाजार जिले के सरसीवा थाना के बगपल्ली स्थित अपने गांव में है। इस पर पुलिस ने उसके गांव में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
युवती से रेप कर बनाया अश्लील VIDEO:वायरल करने की धमकी देकर फिर करने लगा जबरदस्ती, पुलिस ने किया गिरफ्तार…
कलेक्टर बंगले में मिली युवक की लाश…
हिंद स्वराष्ट्र रायगढ़ : रायगढ़ के कलेक्टर बंगले के अहाते में एक युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। बताया जा रहा है कि मृतक युवक रोजगार के लिए बाहर गया हुआ था और आज सुबह ही रायगढ़ पहुंच था। इसके बाद वह अपने साथियों से अलग हो गया था। जिसके बाद कलेक्टर बंगले के पास बने खंडहरनुमा शौचालय में उसकी लाश मिली। पुलिस को मृतक के पास से जो दस्तावेज मिले हैं उसके अनुसार मृतक का नाम आशीष एक्का है और वह सीतापुर का रहने वाला है। वह रोजगार के लिए बंगलौर गया हुआ था और आज ही अपने साथियों के साथ वापस रायगढ़ आया था। इसके बाद वह कैसे अपने साथियों से अलग हुआ और कलेक्टर बंगले के शौचालय में कैसे पहुंचा इसकी जांच पुलिस कर रही है। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही यह क्लियर हो पाएगा की युवक ने आत्महत्या की हैं या उसकी हत्या की गई हैं।
नोटिस तामिल कराने पहुंचे थाना प्रभारी और आरक्षकों पर हमला : टी आई को टांगी लेकर दौराया तो आरक्षक का फोड़ा सिर..
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : जिले के कमलेश्वरपुर (मैनपाठ) थाना प्रभारी शिशिरकांत सिंह दो आरक्षकों विजय प्रताप व देवदत्त सिंह के साथ थाना अंतर्गत ग्राम लुरैना में रहने वाले ज्ञानी यादव के घर टोनही प्रताड़ना के तहत दर्ज अपराध के संबंध में नोटिस को तामिल कराने के लिए गए थे। सुबह 9 बजे गांव पहुंची टीम द्वारा ज्ञानी यादव के घर के पास पहुंचकर उसे नोटिस देने के लिए बुलाया। पुलिस के आने की जानकारी पर ज्ञानी यादव के साथ उसके दोनों बेटे नारायण यादव व नारद यादव भी आए और बार बार परेशान करने का आरोप लगाते हुए पुलिस टीम पर गाली-गलौच करते हुए हमला कर दिया। इस दौरान बाक्साईड पत्थर से मारकर आरोपियों ने आरक्षक विजय प्रताप सिंह का सिर फोड़ दिया और दूसरे आरक्षक पर भी हमला कर दिया जिसपर दूसरे आरक्षक ने वहां से दूर भागकर स्वयं को बचाया। इसके बाद ज्ञानी यादव टांगी लेकर तथा उसके दोनों पुत्र लाठी-डंडा, पत्थर लेकर थाना प्रभारी शिशिरकांत सिंह को मारने के लिए दौड़ पड़े जिसपर थाना प्रभारी भी पीछे की ओर दौड़े। शोर शराबा सुनकर आसपास के अन्य ग्रामीण जुटने लगे तो आरोपी पिता-पुत्र वहां से घर की ओर भागे। इसके बाद आहत आरक्षक विजय प्रताप सिंह को उपचार के लिए मैनपाठ अस्पताल ले जाया गया जहां पर चिकित्सक ने उसे भर्ती कर लिया था।
इस घटना के बाद थाना प्रभारी ने मामले की सूचना थाने में और वरिष्ठ अधिकारियों को दी जिसपर मैनपाठ थाने से दर्जनभर पुलिसकर्मी पुनः थाना प्रभारी के साथ ग्राम लुरैना पहुंचे जहां पुलिस ने आरोपी ज्ञानी यादव व उसके दोनो बेटों को गिरफ्तार कर लिया गया हैं।
अम्बिकापुर : शादी से इंकार करने पर युवक ने युवती पर किया ब्लेड से वार,, चंद घंटों में पहुंचा हवालात…
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : युवती पर ब्लेड से हमला कर फरार आरोपी को मणिपुर प्रभारी के नेतृत्व में चौकी टीम ने घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम उदय मंडल उर्फ छोटू है जो अजबनगर का रहने वाला है। आरोपी युवक युवती पर शादी का दबाव बना रहा था और युवती के इनकार करने पर उसने ब्लेड से हमला कर दिया था जिससे युवती गंभीर रूप से घायल हो गई थी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक वहां से फरार हो गया था।
दरअसल मामला अम्बिकापुर के मणिपुर चौकी क्षेत्र का है जहा बीती रात मणिपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि चौकी क्षेत्र में एक युवक ने युवती के गले पर ब्लेड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है जिसे उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी दल बल के साथ मौके पर पहुचे और पीड़ित के बयान के बाद मामले की जांच में जुट गए। पुलिस ने आरोपी प्रेमी उदय मंडल को चंद घण्टो में ही गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी से घटना में उपयुक्त ब्लेड और एक मोटरसाइकिल को जप्त कर ली हैं। आरोपी के विरुद्ध धारा 201 भादवी के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
डीलिस्टिंग किए बिना हम चैन से नहीं बैठेंगे, जनजाति समाज हिंदू है और हिंदू ही रहेगा, धर्मांतरित लोगों को सरकारी सुविधाएं मिलना बंद हों
– गणेश राम भगत
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : धर्मांतरित व्यक्तियों को अनुसूचित जनजाति सूची से बाहर किए जाने की मांग को लेकर आज अंबिकापुर के पीजी कॉलेज ग्राउंड में जनजाति सुरक्षा मंच ने डीलिस्टिंग महारैली एवं सम्मेलन का आयोजन किया।
पूर्व कैबिनेट मंत्री गणेश राम भगत पूर्व राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग अध्यक्ष नंदकुमार साय, राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम, केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय , पूरे कैबिनेट मंत्री रामसेवक पैकरा, सांसद कमलभान सिंह सहित जनजाति समाज के प्रमुख नेताओं की उपस्थिति में आयोजित डीलिस्टिंग महारैली एवम सम्मेलन में बड़ी संख्या में संभाग के सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, जशपुर तथा बलरामपुर जिले से हजारों की संख्या में उत्साहित आदिवासी समाज के लोग शामिल हुए।
पी जी कॉलेज ग्राउंड से निकली डीलिस्टिंग रैली गांधी चौक, घड़ी चौक , संगम चौक, महामाया चौक , गुदरी चौक, जोड़ा पीपल होते हुए वापस पी जी कॉलेज ग्राउंड पहुंची।
शहर में लंबे समय बाद जनजाति समाज की एकता को प्रदर्शित करती विशाल एवम भव्य रैली देखने को मिली। आदिवासी समाज के रैली में अपने पारंपरिक गाजे-बाजे के साथ नृत्य करते हुए शामिल हुए।
रैली के पश्चात पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री गणेश राम भगत ने कहा कि डीलिस्टिंग किए बिना हम चैन से नहीं बैठेंगे जनजाति समाज हिंदू है और हिंदू ही रहेगा, धर्मांतरित लोगों को सरकारी सुविधाएं मिलना बंद हो तथा भोले भाले आदिवासियों को धर्मांतरण से बचाया जाए। आगे उन्होंने कहा कि मैं ईसाई धर्म का विरोधी नहीं हूं लेकिन जनसंख्या बढ़ाने की नियत से जो मिशनरी षडयंत्र पूर्वक काम कर रहे हैं उसका घोर विरोधी हूं। ईसाई मिशनरी कई प्रकार के भ्रम जाल फैला रहे हैं, जनगणना के दौरान मिशनरी द्वारा आदिवासी समाज को भ्रमित कर धर्म के कॉलम में हिंदू धर्म के बजाए सरना व सरहुल धर्म लिखने के लिए कहा गया ताकि हिंदू समाज उन्हें अलग किया जा सके।
इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए पूर्व राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग अध्यक्ष नंद कुमार साय ने कहा कि धर्मांतरित होने वाले आदिवासी समाज के लोग बड़े-बड़े महल तो बना रहे हैं परंतु अपनी आदिवासी परंपरा व रीति रिवाज को भूल चुके हैं, प्रदेश और केंद्र दोनों सरकारो से हम मांग करते हैं कि ऐसे जनजाति समाज जो अपनी संस्कृति को छोड़ चुके हैं उन्हें तत्काल आरक्षण का लाभ मिलना बंद होना चाहिए। आगे उन्होंने कहा कि वास्तव में गरीब आदिवासी समाज जैसे कोरवा, पंडो, बैगा आदि जो राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कहे जाते हैं को आरक्षण का कोई भी लाभ नहीं मिला। सरकार का ट्राइबल डिपार्टमेंट भी उन्हें उनका अधिकार दिलाने में सफल नहीं हो पाई।



इस अवसर पर राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम ने कहा कि तीर, धनुष, फरसा, टांगी सब पजा-चोखा के रखो और अपने देवी देवताओं की पूजा करो। अब हमारे आदिवासी भाइयों को धर्मांतरित करने वालों की खैर नहीं। आगे उन्होंने कहा कि आज वन विभाग स्वास्थ्य विभाग शिक्षा विभाग या सरकारी किसी भी विभाग का लिस्ट उठा कर देखिए तो धर्मांतरित लोगों का ही नाम मिलता है, आदिवासियों के नाम पर आरक्षण का असली लाभ यही धर्मांतरित लोग ही उठा रहे हैं, उन्होंने कहा कि अब हम धर्मांतरण करने वालों का गांव से वहिष्कार करेंगे तथा गांव व पंचायत में धर्मांतरण का विरोध करेंगे।
अपने स्वागत उद्बोधन में जनजाति सुरक्षा मंच के प्रांत सह संयोजक इंदर भगत ने कहा कि पिछले 72 सालों से जनजाति समाज के साथ जनजाति समाज के साथ अन्याय हो रहा है, इस समाज को मिलने वाला आरक्षण का लाभ कोई और उठा रहा है, अनुच्छेद 342 में संशोधन करने वाला कानून लाना है ताकि ईसाई और मुसलमान बनकर आदिवासियों के आरक्षण का लाभ ले रहे लोगों को डीलिस्टिंग किया जा सके।
कार्यक्रम का संचालन जनजाति सुरक्षा मंच प्रांत संयोजक रोशन प्रताप सिंह तथा आभार प्रदर्शन जिला संयोजक जाति सुरक्षा मंच बिहारीलाल तिर्की ने किया।
इस अवसर पर, पुत्र संत गहिरा गुरुजी भबरू वाहन, प्रेम शंकर सिदार, भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, सूरजपुर जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल, राम लखन सिंह पैकरा, सिद्धनाथ पैकरा चंपा देवी पावले, अनिल सिंह मेजर, अनुराग सिंह देव, अखिलेश सोनी, सत्यनारायण सिंह, रामकिशन सिंह, रायमुनी भगत, देवनाथ पैकरा, भारत सिंह सिसोदिया, बंशीधर उरांव, कृष्ण बिहारी जयसवाल, अनामिका पैकरा, मंजूषा भगत, फुलेश्वरी सिंह, अरुणा सिंह, परमेश्वर सिंह, पुरन टेकाम तथा दिलमन भगत सहित अन्य अतिथि एवम पदाधिकारी उपस्थित रहे।
अम्बिकापुर : झोलाछाप डॉक्टर ने युवती से की दुष्कर्म की कोशिश सफल न होने पर उतारा मौत के घाट,, बीच बचाव में आए भाई की हालत गंभीर…
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : सरगुजा जिला के करजी के ग्राम पंचायत मझापारा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां एक झोलाछाप डॉक्टर समीर विश्वास ने 25 वर्षीय लड़की से बलात्कार की कोशिश की और अपने मनसूबों में सफल नहीं होने पर लड़की को गंभीर रूप से घायल कर दिया जिसके बाद लड़की 9 दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच लड़ती रही जहां कल देर शाम उसकी मौत हो गई। आरोपी द्वारा अपनी बहन को बचाने आए मृतिका के भाई को भी जान से मारने की कोशिश की गई और उस पर भी प्राण घातक हमला कर दिया गया था इस हमले में मृतिका का भाई गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे रायपुर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया हैं। मिली जानकारी के अनुसार झोलाछाप डॉक्टर समीर विश्वास की मृतिका पर कई महीनों से बुरी नजर थी और घटना दिवस जैसे ही उसे मौका मिला उस दरिंदे ने लड़की से बलात्कार करने की कोशिश की जब सफल नहीं हुआ तो लड़की को मौत के घाट उतार दिया। लड़की के भाई पर भी प्राण घातक हमला किया जिससे उसे गंभीर चोटे आई हैं और वह जिंदगी और मौत की लड़ाई से जूझ रहा हैं।
इस घटना से पूरे ग्राम में काफी आक्रोश हैं इस तरह की दर्दनाक घटना घटने से पूरे ग्राम पंचायत में शोक की लहर दौड़ गई है। फिलहाल घटना के बाद आरोपी झोलाछाप डॉक्टर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
एजेंटों के हाथ जिले का आरटीओ दफ्तर, परिवहन अधिकारी की सरपरस्ती में दलालों की बल्लेबल्ले, बिना बिचौलिए के नहीं हो रहा आरटीओ दफ्तर में कोई काम…
हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर विशेष संवाददाता : परिवहन विभाग में लाइसेंस बनवाने के लिए सामान्य व्यक्ति को महीनों चक्कर लगाने पड़ते हैं। लेकिन बाहर बैठे एजेंट का काम मिलीभगत से आसानी से हो जाता है। सूत्रों के अनुसार सूरजपुर परिवहन विभाग में कार्यालय के बाहर बैठे कुछ एजेंट बगैर ड्राइविंग टेस्ट दिए ही टू-वीलर से लेकर फोर वीलर तक के लाइसेंस बनवा देते हैं। इसके लिए 2500 से लेकर 4 हजार रुपए लोगों से लिए जा रहे हैं। वहीं लाइसेंस बनाने का दावा करने वाले एजेंटों का दावा होता है कि वे ऊपर तक रकम पहुंचाते हैं, इसलिए इतना पैसा लेते हैं। बताया जाता है कि इसकी जानकारी विभाग के अधिकारी को भी है, लेकिन अधिक पैसे लेने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं होती है। लोग आसानी से लाइसेंस बनवाने एजेंट के चक्कर में पड़ रहे हैं।
आरटीओ के बाहर बाबू के लोगों की भीड़
सूरजपुर परिवहन विभाग कार्यलय के बाहर अधिकांश आरटीओ के बाबू के लोग गुमटी से लेकर मकानों में फोटो कॉपी और ऑनलाइन पंजीयन के नाम से दुकान खोल रखी है। इनकी संख्या आरटीओ दफ्तर के बाहर दर्जनभर से अधिक है। प्रत्येक दुकानों में दो से तीन व्यक्ति पूरे दिन इन्हीं कामों में व्यस्त रहते हैं।
सरकार सिर्फ 1356 रुपए लेती है
टू प्लस फोर वीलर के ड्राइविंग लाइसेंस देने के लिए सरकार सिर्फ 1356 रुपए ही लेती है। लर्निंग के दौरान 356 रुपए का चालान और एक माह बाद परमानेंट के लिए एक हजार रुपए देना होता है। सिर्फटू वीलर लाइसेंस 156 रुपए लर्निंग के दौरान और एक माह बाद स्थाई लाइसेंस के लिए 700 रुपए देना होता है।
नियम से ट्रायल देने वाले लगा रहे चक्कर
नाम न बताने की शर्त पर एक व्यक्ति ने बताया कि नियम से लाइसेंस बनवाने में कम खर्च है। वह लर्निंग से परमानेंट कार्ड के लिए दो बार ट्रायल दे चुका है, लेकिन सख्त नियम होने से दोनों बार फेल हो गया। वहां उपस्थित एक व्यक्ति ने यह काम बाबू से कराने की बात कही। नियम से आने वाले अधिकांश चक्कर लगा रहे हैं।
व्यवस्था में करेंगे सुधार
आपके द्वारा मामला संज्ञान में लाया गया है। जिला परिवहन अधिकारी से इस संबंध में बात कर व्यवस्था सुधारी जाएगी।
इफ्तर आरा, कलेक्टर, सूरजपुर
सूरजपुर : कलेक्टर गौरव कुमार के जाते ही बंद हुई ग्रामीणों की सहायता हेतु जारी की गई हेल्प लाइन…मदद के लिए ग्रामीणों को लगाने पड़ रहे हैं दफ्तरों के चक्कर….
हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : जिला सूरजपुर के पूर्व कलेक्टर गौरव कुमार सिंह द्वारा ग्रामीणों की सहायता हेतु 7 हेल्प लाइन नंबरो को संचालित किया गया था। उनके कार्यकाल में प्रशासनिक स्तर में ग्रामीणों की समस्या का तत्काल समाधान किया जाता था लेकिन कलेक्टर गौरव सिंह के तबादले के बाद से कॉल सेंटर के ये सभी नंबर या तो बंद है और कोई नंबर चालू है भी तो कोई भी कॉल रिसीव नही कर रहा है। जिस कारण से जिले के ग्रामीणों की समस्या अत्यधिक बड़ गई है। पहले जो काम सिर्फ एक कॉल से हो जाते थे अब उस काम के लिए सभी को सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।


जिला प्रतिनिधि के पद से पद मुक्त किए गए फिरोज अंसारी
हिंद स्वराष्ट्र के जिला प्रतिनिधि सुरजपुर के तौर पर फिरोज अंसारी को नियुक्त किया गया था लेकिन कार्य में अनियमितता पाए जाने के कारण फिरोज को उनके पद से मुक्त कर दिया गया है। अब हिंद स्वराष्ट्र का फिरोज अंसारी से कोई भी संबंध नहीं है किसी भी न्यूज आदि के लिए सीधे हिंद स्वराष्ट्र समाचारपत्र के संपादक या सह संपादक से संपर्क कर सकते हैं।
तथा यदि उनके द्वारा हमारे समाचारपत्र का नाम लिया जाता है या किसी प्रकार की राशि का लेन देन हिंद स्वराष्ट्र के नाम पर किया जाता है तो इसकी जिम्मेदारी हिंद स्वराष्ट्र की नही होगी। अगर उनके द्वारा हिंद स्वराष्ट्र के नाम का इस्तेमाल किया जाता हैं तो इसकी तत्काल सूचना हमे 7828443871,9755435528 पर फोन या व्हाट्सएप के माध्यम से दें।
हिंद स्वराष्ट्र के ब्लॉक प्रतिनिधि के पद से पदमुक्त किए गए भूषण बघेल…
हिंद स्वराष्ट्र के ब्लॉक प्रतिनिधि सुरजपुर के तौर पर भूषण बघेल को नियुक्त किया गया था लेकिन समाचार संकलन नही कर पाने के कारण भूषण बघेल को उनके पद से मुक्त कर दिया गया है। अब हिंद स्वराष्ट्र का भूषण बघेल से कोई भी संबंध नहीं है किसी भी न्यूज आदि के लिए सीधे हिंद स्वराष्ट्र समाचारपत्र के संपादक या सह संपादक से संपर्क कर सकते हैं।
तथा यदि उनके द्वारा हमारे समाचारपत्र का नाम लिया जाता है या किसी प्रकार की राशि का लेन देन हिंद स्वराष्ट्र के नाम पर किया जाता है तो इसकी जिम्मेदारी हिंद स्वराष्ट्र की नही होगी। अगर उनके द्वारा हिंद स्वराष्ट्र के नाम का इस्तेमाल किया जाता हैं तो इसकी तत्काल सूचना हमे 7828443871,9755435528 पर फोन या व्हाट्सएप के माध्यम से दें।
ट्रक की चपेट में आकर बच्चे की मौत, शिक्षिका की हालत गंभीर…
हिंद स्वराष्ट्र कवर्धा : तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार महिला को मारी ठोकर दी। हादसे में पीछे बैठे मासूम बच्चे की मौके पर की मौत हो गई। वहीं महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिसे डायल 112 की मदद से इलाज के लिए को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के रामकृष्ण पब्लिक स्कूल के पास की बताई जा रही है। मिली जानकारी के मुतबाकि, घायल महिला इंदू सोनी शिक्षिका है। बच्चे का एडमिशन रामकृष्ण पब्लिक स्कूल कराने गई थी। जहां से घर लौटने के दौरान ये हादसा हुआ। आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार है। मौके पर पुलिस मामले की जांच कर आरोपी की तलाश कर रही है।
7 करोड़ से बन रही दरिमा–मैनपाट सड़क निर्माण में की जा रही भारी अनियमितता… नाबालिक मजदूर से लिया जा रहा कार्य…क्वालिटी का भी नही दिया जा रहा ध्यान….!!!
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : प्रमुख पर्यटन स्थल मैनपाट तक पहुंचने की राह को आसान बनाने पहाड़ी पर बनी घुमावदार सड़क को कम करने सरकार द्वारा 7 करोड़ खर्च किए जा रहे है, ताकि लोगो को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके किंतु शासन की आंखों में धूल झोकते हुए सड़क निर्माण में भारी अनियमितता बरती जा रही है। सड़कों के निर्माण में क्वालिटी का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। सड़कों की चौड़ाई बढ़ाने के लिए जिस मिक्सचर का इस्तेमाल किया जा रहा हैं उसमें इस्तेमाल होने वाली मटेरियल का अनुपात और इस्तेमाल किए जाने वाला मटेरियल भी देखने से गलत प्रतीत हो रहा हैं। वहां मौजूद मजदूरों द्वारा भी इस बात की पुष्टि की गई की इस्तेमाल होने वाला मटेरियल जहां पर सीमेंट का इस्तेमाल होना था वहां मिट्टी प्रतीत हो रहा हैं।


इसके अलावा सड़क निर्माण के कार्य में नाबालिक मजदूर से कार्य लिया जा रहा हैं जिसकी उम्र 14 से 15 वर्ष हैं जो अभी तक 15 वर्ष की आयु भी पूर्ण नहीं कर पाया हैं। नाबालिक मजदूर से बात करने पर उसने बताया कि पिछले 2– 4 हफ्तों से वह यहां काम कर रहा हैं।

इस तरह की अनियमितताओं से बनी सड़क की आयु कितनी होगी इस बात का अंदाजा तो इसी बात से लगाया जा सकता हैं।
आपको बता दें कि राज्य सरकार द्वारा सात करोड रुपए की मंजूरी नवानगर घाट से पांच किलोमीटर तक तथा ऊपर में दो किलोमीटर घाट क्षेत्र में सड़क नवीनीकरण के लिए दी गई है। प्रत्येक किलोमीटर एक करोड़ की राशि खर्च कर घाट क्षेत्र में सड़क को सुविधाजनक बनाने का काम किया जाना है। इसके तहत सड़क के दोनों और जिधर भी जगह मिल रही है वहां सड़क को चौड़ा किया जा रहा है लेकिन चौड़ाई बढ़ाने में क्वालिटी का ध्यान नहीं रखा जा रहा हैं। पांच किलोमीटर सड़क नवीनीकरण का काम पूरा हो चुका है। दो किलोमीटर का काम बचा हुआ है। लेकिन सवाल यह खड़ा होता है कि जब निर्माण कार्य में क्वालिटी का ही ध्यान नहीं रखा जा रहे हैं तब यह सड़क कितने दिनों तक चलेगी और इससे जानमाल की कितनी रक्षा हो सकेगी??
एक ही फंदे पर लटकी मिली पति-पत्नी की लाश…पति को छोड़ देवर से की थी दूसरी शादी..
हिंद स्वराष्ट्र कोरबा : कोरबा जिले में पति-पत्नी की लाश एक ही फंदे पर लटकी हुई मिली है। दोनों काम करके बिलासपुर से लौटे थे। इसके बाद दोनों के शव बरामद किए गए हैं। बताया गया है कि युवती अपने पति को छोड़कर देवर से शादी कर ली थी। मामला कोरबी चौकी क्षेत्र का है।
करिश्मा धनवार (24) की शादी मिसिया गांव में एक शख्स के साथ हुई थी। इसके बाद करीब 2 साल पहले उसने पति को छोड़ दिया और चाचा ससुर के लड़के संतराम धनवार(20) से शादी कर ली थी। शादी के बाद से ही दोनों मजदूरी करने का काम करते थे। काम के सिलसिले में दोनों बिलासपुर में रह रहे थे। पता चला है कि दोनों बिलासपुर से रविवार शाम को ही लौटे थे। जिसके बाद रात को इनका कुछ पता ही नहीं चला। गांव के लोग जब नदी किनारे की तरफ रात को गए थे, तब उन्होंने एक ही फंदे पर दोनों को लटके हुए देखा। संभवना है कि दोनों ने वहां से लौटकर नदी किनारे फंदा लगाकर जान दे दी है। इधर, लोगों ने ही परिजनों को इस बात की सूचना दी थी। फिर पुलिस को भी इस बात की खबर दी गई। खबर मिलने के बाद अगले दिन सोमवार को पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शवों को बरामद किया गया है।
बच्चा नहीं हो रहा था
गांव के लोगों का कहना है कि करिश्मा ने संतान सुख नहीं मिलने के चलते पति को छोड़ दिया था और अपने देवर से शादी कर ली थी। मगर देवर से शादी के बाद भी उसे कोई बच्चा नहीं हुआ। इस वजह से वह परेशान थी। आशंका है कि उसने इसी के चलते ये कदम उठाया होगा। फिलहाल शव को बरामद कर पीएम के लिए भेजा गया है। पुलिस परिजनों से भी पूछताछ करेगी। पुलिस के अनुसार प्रथम दृषटयता में ये मामला आत्महत्या का लगा रहा है। मगर पीएम रिपोर्ट के बाद मौत का राज खुल सकेगा।
घासी/घसिया समाज का जिला स्तरीय महासम्मेलन संपन्न,, जाति प्रमाण पत्र के लिए शासन से सरलीकरण की मांग…
हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : सूरजपुर जिले के ग्राम पंचायत सलका के मिडिल स्कूल ग्राउंड में घासी /घसिया समाज का जिला स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में प्रेम नगर विधायक खेलसाय सिंह एवं भटगांव विधायक संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े, सूरजपुर जिला पंचायत उपाध्यक्ष नरेश राजवाड़े, दुर्गा शंकर दीक्षित,गांव के सरपंच परमेश्वर यादव एवं घासी घसिया समाज के संभागीय पदाधिकारी जिला के संरक्षक जिला पदाधिकारी गण जिला संगठन मंत्री, मीडिया प्रभारी,ब्लॉक पदाधिकारी गण ग्राम के अध्यक्ष सम्मेलन और समाज के ही सुप्रसिद्ध कलाकार झारखंड से आए हुए बुधमन सन्यासी जी मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम में पहुंचे समाज के उपस्थित लोगों को अतिथियों द्वारा संबोधित किया गया संबोधन की कड़ी में घासी समाज के प्रदेश अध्यक्ष देवधन नायक व जिलाध्यक्ष मदन सारथी ने अपने समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने की एवं शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने पर जोर दिया प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह सम्मेलन समाज को एकजुट करने के उद्देश्य से किया गया है समाज को जमीनी स्तर से ब्लॉक स्तर जिला स्तर जिला स्तर से राज्य स्तर राज्य स्तर से राष्ट्रीय स्तर तक जोड़ने को है समाज में सबसे बड़ी समस्या है शिक्षा, शिक्षा में सबसे बड़ी कठिनाइयों का सामना हमारे समाज को जाति प्रमाण पत्र का लाभ नहीं मिलता है जाति प्रमाण पत्र नहीं मिलने का सबसे बड़ा कारण है समाज के लोगों से 1950 के पहले का रिकॉर्ड मांगा जाता है हमारा समाज पूर्व में कृषक समाज नहीं था। शासन के द्वारा जाति प्रमाण पत्र के लिए सरलीकरण किया गया था किंतु सरलीकरण को महत्व नहीं दिया गया शासन को इस विषय पर तत्काल ध्यान देना चाहिए।
समाज को उच्च शिखर तक कैसे पहुंचाया जाए इस संबंध में विस्तृत रूप से चर्चा उन्होंने कहा कि समाज का विकास करने के लिए पहली प्राथमिकता बच्चों के शिक्षा पर जोर देने की बात कही साथ ही साथ बच्चों के माता-पिता बच्चों को उचित मार्ग अच्छी परवरिश की नसीहत दी उन्होंने कहा कि समाज के विनाश का जड़ शराब है और शराब को समाज से मुक्त कराना है इस दौरान घासी समाज के सामुदायिक भवन निर्माण के लिए भटगांव विधायक व प्रेम नगर विधायक अपने मत से 5-5 लाख राशि आवंटित करने की घोषणा की भटगांव विधायक संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े ने घासी समाज को संबोधित करते हुए कहा कि घासी समाज कोई छोटा समाज नहीं है इस समाज के जननायक राष्ट्रीय संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर की मिसाल देते हुए कहा कि देश को ऊंचाइयों के शिखर तक ले जाने के लिए अनुसूचित जाति वर्ग अहम भूमिका निभा चुके हैं
कार्यक्रम का मंच संचालन जिला सचिव सुनील कुमार जिला उपाध्यक्ष भूषण बघेल व सूरजपुर ब्लॉक अध्यक्ष लड्डू प्रसाद सारथी के द्वारा किया गया । कार्यक्रम के आयोजनकर्ता ब्लॉक उपाध्यक्ष आईबरन सारथी, बरतराम सारथी, हरिहर सारथी, राहुल सारथी, धर्म साय सारथी, अरविंद सारथी, शेरसिंह सारथी, जिंदल सारथी, धीरेंद्र सारथी, सवांग साय सारथी, दसरू सारथी, लालसाय सारथी, बद्रीनारायण सारथी, राजू सारथी, विजेश्वर सारथी, चंदेश्वर सारथी, जीवधन सारथी, सुखराज सारथी एवं समस्त जिला कमेटी घासी घसिया समाज द्वारा इस कार्यक्रम को संपन्न कराया गया।
बाघिन ने किया भैंसी का शिकार,मांस खाते ही हुई बाघिन की मौत..आखिर ऐसा क्या था भैंसी के मांस में..?
हिंद स्वराष्ट्र कोरिया जिले के बैकुंठपुर में गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान में बाघिन के मारे जाने की खबर ने वन विभाग में हड़कंप सा मचा दिया है। कुछ विश्वनीय सूत्रों की माने तो 2 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामला 4 जून को बाघिन ने एक भैंसी का शिकार किया था जिससे भैंसी का मालिक काफी आक्रोशित था और ऐसी आशंका जताई जा रही है कि इससे आक्रोशित होकर भैंसी के लाश में किसी घातक कीटनाशक का छिड़काव कर दिया, जिससे रात में जब बाधिन ने भैंसी का मांस खाया तो संभवत: उसकी मौत हो गई। सुबह बाघिन का शव भैंस के शव के आस-पास ही देखा गया। हालाकि अभी बाघिन का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही पता चल सकेगा की बाघिन के मौत की असली वजह क्या है।
पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा किया गया प्रदूषण मापन व वृक्षारोपण…
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून को क्षेत्रीय पर्यावरण संरक्षण मंडल अम्बिकापुर द्वारा शहर के औद्योगिक एवं संवेदनशील क्षेत्रों में वायु एवं ध्वनि का मापन मर प्रदूषण की जांच की गई। कार्यालय परिसर तथा पेट्रोल पंप परिसर में वृक्षारोपण किया गया। पर्यावरण के प्रति लोगो को जागरूक करने के लिए पम्प्लेट भी बांटे गए।
पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय अम्बिकापुर में संगोष्ठि का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्रीय पर्यावरण संरक्षण अधिकारी श्री पीके रावाडे ने कहा कि हमारे पास सिर्फ एक पृथ्वी है और इसमें जीवन को बचाये रखने के लिए पर्यवारण संरक्षण जरूरी है। प्रकृति के विभिन्न अंगों पर छेड़-छाड़ के चलते पर्यावरण संतुलन बनाये रखने की चुनौती सब के सामने है।
इस अवसर पर कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों ने भी अपने विचार साझा किए।
प्रतापपुर में प्यारे हाथी का आतंक,, बुजुर्ग व्यक्ति को उतारा मौत के घाट…
हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : सूरजपुर के प्रतापपुर में हाथियों का आतंक लगातार बढ़ते जा रहा है। वन परीक्षेत्र में हाथियों के उत्पात से जनहानि के मामलों में विराम नहीं लग पा रहा है। सोमवार को वनपरिक्षेत्र प्रतापपुर के करसी गांव में हाथियों के दल ने एक बुजुर्ग व्यक्ति को कुचल कर मार डाला। बुजुर्ग मकनपुर निवासी हरिलाल कंवर पास के जंगल में लकड़ी लेने गया था जहां जंगल में पहले से मौजूद प्यारे हाथी से उसका आमना-सामना हो गया। इस भिड़ंत में प्यारे हांथी ने बुजुर्ग को कुचल कर मार डाला। बताया जा रहा है की प्यारे हांथी आए दिन क्षेत्र में जनहानि पहुंचा रहा है। जिससे ग्रामीण भयभीत और अक्रोशित हैं।
थोड़ी गर्मी बढ़ने व बारिश कम होने से फर्क नही पड़ने वाली सोच को छोड़ना होगा- श्री सिंहदेव
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री टीएस सिंहदेव एवम श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष श्री शफी अहमद, महापौर डॉ अजय तिर्की सहित अन्य जनप्रतिनिधयों ने रविवार को विश्व पर्यवारण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण किया। वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन नगर निगम अम्बिकापुर द्वारा गंगापुर के बाबा तुलसीदास चौक के पास किया गया था। इस अवसर पर जनसहभागिता से अम्बिकापुर शहर को फिर से हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री सिंहदेव ने कहा कि पर्यवारण संरक्षण के लिए वैश्विक स्तर पर चिंतन होने लगी है ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने की बात हो रही है ताकि आने वाली पीढ़ी के लिए पर्यावरण संरक्षण की विकराल समस्या न हो। हमारे पूर्वजों और कुछ हद तक हम लोग भी गर्मी बढ़ने और बारिश कम होने की स्थिति को सामान्य मानकर चलते है लेकिन इस सोच को आज त्यागना होगा। जंगलो के अंधाधुंध दोहन से साल दर साल गर्मी बढ़ती जा रही है।पर्यवारण को नुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि हर खाली जगह पर पौधे लगाए जाएं और पौधे लगाने के साथ ही उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी भी लेनी होगी। शहरों में सीमेंट. कंक्रीट के उपयोग बढ़ रहे है । लोग एक-एक इंच जमीन पर निर्माण कराना चाहते है जिससे पेड़ लगाने के लिए जगह कम होते जा रही है। उन्होंने कहा कि प्लाटिंग की जमीन में निर्माण करने और खाली जगह छोड़ने के नियम है जिसका पालन करना होगा। गोठनो के खाली जमीन तथा ग्रामीण क्षेत्रो में खेत की मेड पर भी ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार नगर निगम अम्बिकापुर ने एसएलआरएम के माध्यम से स्वच्छता अभियान शुरू कर पूरे देश मे उदाहरण बना है उसी प्रकार शहर में हरियाली बढ़ाने के लिए भी जन सहभागिता की मिसाल पेश करनी होगी।
श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष श्री शफी अहमद ने कहा कि अम्बिकापुर नगर निगम क्षेत्र में वृक्षारोपण हर साल हो रहा है लेकिन लक्ष्य से अभी भी पीछे है। शहरी क्षेत्र में 20 प्रतिशत होनी चाहिए लेकिन अभी अम्बिकापुर में केवल 4 प्रतिशत ही हरियाली है। हरिहली प्रतिशत को बढ़ाने के लिए जनसहभगिता जरूरी है जिसमे जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन एसरकारी, गैर सरकारी संगठन भी शामिल है। उन्होंने कहा कि सबके सहयोग से शहर में हरियाली बढ़ेगी और अम्बिकापुर को ग्रीन सिटी के रूप से जाना जाएगा। महापौर डॉ अजय तिर्की ने कहा कि पर्यावरण का प्राणियों के लिए क्या महत्व है इसे आसानी से समझा जा सकता है। पर्यवारण असंतुलन से तापमान में वृद्धि को रोकने के लिये वृक्षारोपण जरूरी है। पेड़-पौधे होने से शहर की वातारण और अब-ओ हवा भी स्वच्छ रहता है।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्री राकेश गुप्ता, पार्षद श्री बालकेश्वर तिर्की, श्री विनोद एक्काए श्रीमती सन्ध्या रवानी, हेमंत सिन्हा, जेपी श्रीवास्तव सहित अन्य स्थानीय जान प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे।
प्रशासनिक आदेश की उड़ी धज्जियाँ, कलेक्टर के आदेश के बावजूद तहसीलदार ने अब तक नहीं सौंपा पदभार…
हिंद स्वराष्ट्र जशपुर : राजस्व विभाग में मलाईदार पद पर जमे रहने और पद का दुरुपयोग करने का खेल किसी से छुपा नही है। लोग अपना एड़ी चोटी का जोर लगाकर भी अपने पद पर बने रहना चाहते हैं। इन दिनों जशपुर जिले के बगीचा तहसील का मामला अभी सुर्खियां बटोर रहा है।
जशपुर जिले के कलेक्टर रितेश अग्रवाल के द्वारा प्रशासनिक व्यवस्था के तहत जारी आदेशानुसार 30 मई 2022 से बगीचा तहसील का सम्पूर्ण प्रभार नव पदस्थ तहसीलदार सुश्री कमलावती को दिया गया है। बावजूद इसके बगीचा में प्रभारी तहसीलदार श्री अविनाश चौहान (नायब तहसीलदार) अपने पद का दुरुपयोग कर डंटे हुए हैं। उनकी मनमानी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अब तक उन्होंने नवपदस्थ तहसीलदार को प्रभार नही सौंपा है। वे बाकायदा अपने वाहन में तहसीलदार का नेम प्लेट लगाकर चल रहे हैं और अपने चैंबर के बाहर तहसीलदार की नेम प्लेट भी रखे हुए हैं। वे खुद को तहसीलदार बताकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। इससे आम जनता को काफी सारी असुविधाओं का सामना करना पड़ता है।

हिंद स्वराष्ट्र के ब्लॉक प्रतिनिधि के पद से पदमुक्त किए गए राम सुंदर सिंह
हिंद स्वराष्ट्र के ब्लॉक प्रतिनिधि ओड़गी के तौर राम सुंदर सिंह को नियुक्त किया गया था लेकिन समाचार संकलन नही कर पाने के कारण राम सुंदर सिंह को उनके पद से मुक्त कर दिया गया है। अब हिंद स्वराष्ट्र का राम सुंदर सिंह से कोई भी संबंध नहीं है किसी भी न्यूज आदि के लिए सीधे हिंद स्वराष्ट्र समाचारपत्र के संपादक या सह संपादक से संपर्क कर सकते हैं।
तथा यदि उनके द्वारा हमारे समाचारपत्र का नाम लिया जाता है तो उसकी सूचना हमे 7828443871,9755435528 पे फोन या व्हाट्सएप के माध्यम से दें।