हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : गोपाल प्रसाद साहू प्रांतीय संयोजक, ने बताया कि छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ द्वारा प्रदेश के लाखों अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने वादे को अद्यतन पूर्ण नहीं करने पर 3 जून को चेतावनी सभा का आयोजन बुढा तालाब धरना स्थल रायपुर में किया जा रहा है। इसके माध्यम से कांग्रेस सरकार को समय-सीमा में प्रदेश के अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने कार्यवाही करने चेताया जावेगा तथा सरकार द्वारा किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं करने पर 1 सितम्बर 2022 से पूर्ण कामबंदी के साथ अनिश्चित कालीन आन्दोलन किया जावेगा।
श्री रवि गडपाले प्रांतीय अध्यक्ष कहा कि चेतावनी सभा को 36 से अधिक अनियमित कर्मचारी संगठन के लाखों अनियमित कर्मचारी कल एक दिवस का आकस्मिक अवकाश लेकर चेतावनी सभा में सम्मिलित होंगें। जो अनियमित कर्मचारी रायपुर नहीं पहुँच पाएंगे वह भी अवकाश लेकर चेतावनी सभा को अपने स्तर पर सभा को समर्थन करेंगे।
श्रीमती भगवती शर्मा तिवारी, सुश्री रीना दिल्लू, श्री अजित नाविक प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं श्री संजय सोनी संगठन मंत्री, श्री धर्मेन्द्र वैष्णव, श्री तारकेश्वर साहू मिडिया प्रबंधक छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ ने कहा कि हम सरकार को चेतावनी देने जा रहे है क्योंकि कांग्रेस पार्टी का 10 दिन में नियमितीकरण का वादा जो साढ़े 3 साल में भी पूरा नहीं हुआ। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का वादा 1 साल बाद नियमितीकरण करेंगे, जो आज तक पूरा नहीं हुआ। पिछले 3 साल में नियमितीकरण के लिए गठित कमेटी की रिपोर्ट पूरी नहीं हुई है। पिछले 3 साल में सरकार कर्मचारियों का डाटा इकट्ठा नहीं कर पाई है। पिछले तीन विधानसभा सत्र में मुख्यमंत्री द्वारा नियमितीकरण की बात स्वीकार की गई लेकिन वादा आज भी अधूरा है। आउटसोर्सिंग बंद नहीं हुआ। कर्मचारियों को मिलने वाला वेतन वृद्धि रोक दिया गया है। घोषणा पत्र में छटनी नहीं करने का वादा था लेकिन कई विभागों से छटनियां कर दी गई है। इससे अनियमित कर्मचारियों में भारी आक्रोश है।
प्रेमप्रकाश गजेन्द्र प्रांतीय उपाध्यक्ष,श्रीकांत लास्कर, सचिव, देवी चंद्राकर संगठन मंत्री, सचिन शर्मा कार्यकारी अध्यक्ष, सुदेश यादव, भूपेंद्र साहू, ने अवगत कराया की चेतावनी सभा में 36 सम्बद्ध अनियमित संगठन के साथ-साथ अन्य अनियमित संघ के कर्मचारी सम्मिलित होंगे तथा प्रदेश के समस्त अनियमित कर्मचारियों से अपील की है कि आयोजित चेतावनी सभा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर मुहीम नियमितीकरण में अपनी भूमिका प्रदर्शित करें तथा सभा में 1 सितम्बर से पूर्ण कामबंदी के साथ अनिश्चित कालीन आन्दोलन हेतु सशक्त रणनीति पर भी मंथन किया जावेगा।
अनियमित कर्मचारियों की चेतावनी सभा 3 जून को कल….
अम्बिकापुर : FB में युवती की फोटो और मोबाइल नंबर अपलोड कर बदनाम करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार….
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि जिला सरगुजा के थाना लखनपुर में महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि कोई अज्ञात व्यक्ति के द्वारा उसे बार-बार फोन कर शादी करने का दबाव बना रहा है और मना करने पर सोशल मीडिया फेसबुक में फर्जी अकाउण्ट बना कर पीड़िता की फोटो एवं मोबाईल नम्बर अपलोड कर उसके कई परिचितों के पास बदनाम करने के नीयत से मैसेज कर रहा है। पीड़िता की इस रिपोर्ट पर थाना लखनपुर में अपराध क 99 / 2022 धारा 469, 509बी, 294 भा.द.वि. 67 आई. टी. एक्ट पंजिबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज सरगुजा श्री अजय यादव द्वारा महिलाओं पर होने वाले अपराध के विरूद्ध विशेष संवेदनशीलता बरते जाने के फलस्वरूप पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन व अति. पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री विवेक शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक श्री अखिलेश कौशिक के मार्गदर्शन में टीम बनाकर वर्तमान थाना प्रभारी प्रशि. आई. पी. एस. श्री रॉबिनसन गुड़िया द्वारा मामले के संदेही राम सिंह उर्फ राहुल पिता केवला उम्र 28 वर्ष निवासी करजी थाना राजपुर जिला बलरामपुर को सायबर सेल अम्बिकापुर के सहयोग से पकड़ने में सफलता प्राप्त की जिससे पूछताछ करने पर अपराध करना स्विकार किया जिसे आज दिनांक 01.06.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी लखनपुर प्रशि. आई. पी. एस. श्री रॉबिनसन गुड़िया, सउनि अरूण गुप्ता प्र. आर. अनिल कामरे, नरेन्द्र जांगड़े, आर. ज्ञान तिग्गा, देवेन्द्र सिंह, अमरेश दास की प्रमुख भूमिका रही।
सूरजपुर : 16 तहसीलदार – नायब तहसीलदार के तबादले….
हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : जिले की नव पदस्थ कलेक्टर ने 16 तहसीलदारों व नायब तहसीलदार के तबादला आदेश जारी किए हैं जारी आदेश में कई प्रशासनिक अधिकारियों के पद में बदलाव भी किए गए हैं।

प्यारे हाथी से मुठभेड़ में 50 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत…
बेटी व अन्य के साथ जंगल गयी 50 वर्षीय महिला को बांकी नदी के किनारे हाँथी ने पटककर उतार मौत के घाट वन परिक्षेत्र प्रतापपुर के सिंघरा का मामला
हिंद स्वराष्ट्र प्रतापपुर फिरोज अंसारी : प्यारे से हुई मुठभेड़ में एक 50 वर्षीय महिला की जान चली गई,घटना प्रतापपुर के ग्राम पंचायत सिंघरा में शाम 5 बजे की है। बताया जा रहा है कि इन्द्रमनिया अपनी बेटी व दो अन्य महिलाओं के साथ शाम को जंगल गई थी। यहां अचानक प्यारे हाथी निकल आया,बेटी व अन्य ने तो भागकर अपनी जान बचा ली लेकिन वह प्यारे के चपेट में आ गई और प्यारे ने पटककर उसकी जान ले ली। बताया जा रहा है कि घटनास्थल बांकी नदी के किनारे है और वहीं पास में पूल का निर्माण भी हो रहा है। जानकारी मिलने के बाद गांव में हड़कम्प मच गया और बडी संख्या में ग्रामीन मौके पर पहुंच गए और शव को उठाकर गांव ले आये। मिली जानकारी के अनुसार वन अमला भी मौके पर पहुंच गया था।
सरगुजा के पूर्व सांसद चक्रधारी सिंह का निधन, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : अविभाजित मध्यप्रदेश में वर्ष 1980 से 1984 तक सरगुजा लोकसभा सीट से सांसद व वरिष्ठ अधिवक्ता चक्रधारी सिंह का मंगलवार की सुबह निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनका इलाज मिशन अस्पताल अंबिकापुर में चल रहा था। यह खबर जैसे ही स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को हुई उन्होंने पूर्व सांसद के निधन पर शोक जताया तथा सीएम को इसकी सूचना दी। सीएम ने भी शोक जताया। पूर्व सांसद का राजकीय सम्मान के साथ उनके गृहग्राम बरगवां में अंतिम संस्कार किया जाएगा।कंवर राजपरिवार से ताल्लुक रखने वाले सरगुजा जिले के ग्राम बरगवां निवासी पूर्व सांसद चक्रधारी सिंह का जन्म 1936 में हुआ था। 86 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की उनके निवास स्थल पर भीड़ लग गई। पेशे से अधिवक्ता होने के कारण उनका लोगों से सीधा जुड़ाव था।
सहज, सरल व मिलनसार स्वभाव के कारण वे लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, डीसीसी अध्यक्ष राकेश गुप्ता समेत कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है।
पूर्व सांसद व वरिष्ठ अधिवक्ता स्व. चक्रधारी सिंह अविभाजित मध्यप्रदेश के जमाने में दिग्गज कांग्रेसी नेता विद्याचरण शुक्ल के कट्टर समर्थक थे। उनसे निकटता के कारण ही उन्हें वर्ष 1980 में सरगुजा लोकसभा सीट से टिकट दिया गया और उन्होंने जीत हासिल की। 1984 तक उन्होंने ये दायित्व निभाया। वर्ष 1998 से 2000 तक वे मध्यप्रदेश चुनाव प्राधिकरण के सदस्य रहने के साथ ही वे संगठन में कई बड़े पदों पर आसीन रहे। छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद वर्ष 2000 से 2003 तक कांग्रेस पदेश उपाध्यक्ष तथा 2003 से 2006 तक महामंत्री रहे।
कार में मिली युवती की लाश : प्रेमी के साथ गई थी घूमने,आपसी विवाद के बाद हत्या का अंदेशा..
हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : रायपुर में एक कार में लड़की की लाश मिली है। सोमवार की सुबह कुछ स्थानीय लोगों की नजर लावारिस हालत में खड़ी कार पर पड़ी। अंदर सलवार सूट पहनी एक युवती की लाश थी । फौरन लोगों ने पुलिस को इसकी खबर दी। मामला अभनपुर का है। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि युवती के गले को चाकू से रेता गया था। बुरी तरह से लहूलुहान हालत में शव कार के भीतर ही पड़ा था। कार अभनपुर के ही रहने वाले एक युवक की बताई जा रही है पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। अब तक सामने आए जानकारी के मुताबिक युवक इस लड़की का प्रेमी था। दोनों घूमने निकले थे और तभी आपस में हुई बहस बाजी के बाद युवक ने अपने पास रखें चाकू से लड़की पर हमला कर दिया। फिलहाल वारदात की वजह को लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
महिला फूड इंस्पेक्टर ने किया सुसाइड, घर में जहर खाकर दी जान…
हिंद स्वराष्ट्र गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : जिले में पदस्थ महिला फूड इंस्पेक्टर ने खुदकुशी कर ली है। उन्होंने अपने ही घर में जहर खा लिया। कुछ देर बाद ही उनकी मौत हो गई थी। पुलिस ने मामले में जांच शुरू की है। मामला गौरेला थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, फूड इंस्पेक्टर चित्रा गौतम(45) लंबे समय से यहां पदस्थ हैं। वो यहां गौरेला थाना के सामने बने जमुना अपार्टमेंट में रहती थीं। उनका एक 16 साल का बेटा भी है। चित्रा के पति काम के चलते बाहर रहते हैं। बताया जा रहा है कि सोमवार दोपहर यह घटना घटी है।घटना के वक्त चित्र अपने कमरे में अकेली थीं। उनका बेटा दूसरे कमरे में था। कुछ देर बाद जब वह दूसरे कमरे में गया तब उसने देखा कि चित्रा के मुंह से फेन निकल रहा था। वह जमीन पर पड़ी थीं। इसके बाद उसने आस-पास के लोगों को जानकारी दी। फिर आस-पास के लोग और उनका बेटा उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही पुलिस
इधर, खबर लगते ही पुलिस की टीम और अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस ने मामले में केस दर्ज जांच शुरू कर दी है। शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस की तरफ से अभी कोई ज्यादा जानकारी नहीं मिल सकी है। यह भी पता नहीं चल सका है कि उन्होंने ये कदम क्यों उठाया है।
ग्राम पंचायत भवंरखोह में आज तक नहीं बना गौठान,,कलेक्टर से लेकर वन मंडलाधिकारी को दे चुके है आवेदन,ग्रामीणों को नहीं मिल रहा इस योजना का लाभ….
हिंद स्वराष्ट्र ओड़गी फिरोज अंसारी – छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की महत्वाकांक्षी योजना गौठान निर्माण के अंतर्गत सूरजपुर जिले के ओड़गी विकासखंड के ग्राम पंचायत भवंरखोह में आज पर्यंत तक गौठान निर्माण हेतु स्वीकृत प्रदान नहीं किए जाने गांव के सरपंच समेत स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। यहां के स्थानीय ग्रामीणों को इस योजना का लाभ नहीं मिल रहा है।उल्लेखित हो कि ओड़गी विकासखंड के विभिन्न पंचायतों में छत्तीसगढ़ शासन की योजना के अंतर्गत गौठान की स्थापना की गई है, तथा भवंरखोह पंचायत भी ओड़गी विकासखंड की एक बड़ी पंचायत के रूप में अपनी पहचान रखती है, तथा यहां काफी संख्या में आबादी आदिवासी निवास करती है,तो इस गांव में लोग अपनी पुरानी संस्कृति के अनुरूप घरों में गौ सेवा के रूप में गायो को रखते हैं, किंतु गांव में गौठान की स्थापना नहीं होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भवंरखोह सरपंच पति शुकुल सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जिस महत्वाकांक्षी योजना की चर्चा पूरी देश-दुनिया में हो रही है, किंतु हमारे गांव में ही गौठान निर्माण की नींव नहीं रखी जा सकी है।


सूरजपुर कलेक्टर से लेकर वन मंडलाधिकारी को दे चुके है आवेदन ,परन्तु अभी तक कोई कार्यवाही नहीं
भवंरखोह सरपंच पति शुकुल सिंह ने बताया कि सूरजपुर पूर्व कलेक्टर डॉ. ग़ौरव कुमार सिंह व सूरजपुर वन मंडलाधिकारी को वहां जाकर इस संबंध में आवेदन दे चुके है परन्तु कई माह बीतने के बावजूद इस समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भी भेंट मुलाकात कार्यक्रम में इस संबंध में आवेदन दिया जा चुका है।
ग्रामीणों ने एकजुट होकर गांव में गौठान निर्माण हेतु स्वीकृत के लिए मीडिया के माध्यम से की मांग
ग्राम पंचायत भवंरखोह के ग्रामीणों ने भारी संख्या में एकजुट होकर पंचायत भवन भवंरखोह में सोमवार को उपस्थित होकर गांव में गौठान निर्माण कार्य हेतु स्वीकृत प्रदान करने के लिए शासन प्रशासन से मीडिया के माध्यम से मांग किए हैं। इस मौके पर उपसरपंच पति रामलाल यादव, शोभित पंडो, अजीत सोनी ,नरेश सिंह, सुरेन्द्र सिंह,अनिल पंडो, देवकुमार, रतिलाल पंडो, जुगलेश्वर सिंह, इंद्रप्रसाद सिंह, शिवशंकर पंडो , भूखनलाल पंडो, प्रभु पंडो,बालसाय यादव, जगमोहन सिंह, जितेंद्र यादव, राजधानी यादव, व भारी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
6 लाख रूपये कीमत के 15000 नग अल्प्राजोलम टेबलेट, 105 नग एविल इंजेक्शन, 100 नग रेक्सोजेसिक इंजेक्शन, 20 नग टी-जेसिक इंजेक्शन, परिवहन में प्रयुक्त एक्टिवा वाहन सहित 6 आरोपी गिरफ्तार…
हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर फिरोज अंसारी : पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू के निर्देश के बाद अवैध कारोबारियों के विरूद्ध पुलिस की निरंतर कार्यवाही जारी है। इसी क्रम में सोमवार को विश्रामपुर पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए अवैध नशीली दवाईयों का बड़ा जखीरा बरामद कर 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर व सीएसपी जे.पी.भारतेन्दु के मार्गदर्शन में थाना विश्रामपुर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला की ग्राम शिवनंदनपुर निवासी आशीष शर्मा उर्फ राजा एवं सतपता निवासी गुल्लूराम नशीली दवाई इंजेक्शन बाहर से लाकर अपने साथी बबली राव उर्फ दिनेश राव, विकास राव, सोनिया राव तथा संजीवी शर्मा निवासी शिवनंदनपुर के साथ मिलकर बिक्री करने का काम करते है और आज भी बैकुण्ठपुर कोरिया की तरफ से आशीष और गुल्लूराम एक्टिवा स्कूटी वाहन से नशीली दवाई लेकर शिवनंदनपुर की ओर आ रहे है। थाना प्रभारी ने इसकी सूचना से पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया जिन्होंने सतर्कतापूर्वक तत्काल घेराबंदी कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
थाना विश्रामपुर की पुलिस ने सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए सतपता में घेराबंदी कर स्कूटी वाहन सहित आशीष शर्मा एवं गुल्लूराम को पकड़ा गया जिनके कब्जे से 3000 नग अल्प्राजोलम टेबलेट, 30 नग एविल इंजेक्शन, 30 नग रेक्सोजेसिक इंजेक्शन पाया गया। पूछताछ पर आरोपियों ने बताया कि शिवनंदनपुर के दिनेश राव, विकास राव, सोनिया राव तथा संजीवी शर्मा सभी एक ही घर के रहने वाले है जो नशीली दवाई बिक्री का काम करते है जिन्हें भारी मात्रा में नशीली दवाई बिक्री हेतु दिया गया है। सूचना के आधार पर विश्रामपुर पुलिस टीम ने विधिवत् इनके घर में दबिश देकर आरोपियों के कब्जे से 75 नग एविल इंजेक्शन, 70 नग रेक्सोजेसिक इंजेक्शन, 12000 नग अल्प्राजोलम टेबलेट, 20 नग टी-जेसिक इंजेक्शन, 30 नग निडील सिरिंज जप्त किया है। जप्त की गई नशीली दवाईयों का बाजारू कीमत करीब 6 लाख रूपये है।
मामले में आरोपी 1. आशीष शर्मा उर्फ राजा पिता स्व. ललित शर्मा उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम शिवनंदनपुर, 2. गुल्लूराम पिता ललन राम उम्र 27 वर्ष निवासी सतपता, 3. दिनेश राव उर्फ बबली पिता के. सत्यनारायण राव उम्र 29 वर्ष 4. विकास राव पिता स्व. के. सत्यनारायण राव उम्र 43 वर्ष 5. सोनिया राव पति दिनेश राव उम्र 23 वर्ष 6. संजीवी शर्मा पति स्व. ललित शर्मा उम्र 42 वर्ष निवासी शिवनंदनपुर के विरूद्व धारा 21(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते गिरफ्तार किया गया।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी विश्रामपुर ट्रेनी आईपीएस संदीप कुमार पटेल, चौकी प्रभारी लटोरी शिवकुमार खुटे, एएसआई अरूण गुप्ता, प्रधान आरक्षक आनंद सिंह, नवीन सिंह, अविनाश सिंह, विकास सिंह, सुशील तिवारी, महिला प्रधान आरक्षक अगाथा लकड़ा, आरक्षक अकरम मोहम्मद, देवनंदन राजवाड़े, बिहारी पाण्डेय, हरविन्दर सिंह, मुकेश साहू, राकेश यादव, कुन्दन सिंह, प्यारेलाल, अजय प्रताप राव, नागेश नाहक व बिसुन पैंकरा सक्रिय रहे।
अम्बिकापुर : नहाने के दौरान डूबे दूसरे युवक का भी शव पुलिस ने किया बरामद…
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : दरिमा थाना क्षेत्र के पोडी खुर्द डेम में नहाने के दौरान डूबे दो दोस्तों में दूसरे युवक का शव सोमवार की सुबह पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बरामद कर लिया है। घटना रविवार की हैं जब अंबिकापुर के 6 साथी दरिमा थाना क्षेत्र के पोडी खुर्द डेम में नहाने गए हुए थे। नहाने के दौरान दो साथियों के डूबने की खबर सामने आई थी। एक युवक को ग्रामीणों की मदद से रविवार को ही निकला गया था वही दूसरे दोस्त के शव को निकालने के लिए एनडीआरएफ की मदद ली जा रही थी। रविवार की रात तक दूसरे युवक का शव बरामद नहीं किया जा सका था परंतु सोमवार की सुबह ग्रामीणों की मदद से आखिरकार दूसरे युवक का शव भी बरामद कर लिया गया है।
रामकोला में रेंजर के प्रयासों से वनपरीक्षेत्र में हो रहा है सतत विकाश
हिंद स्वराष्ट्र समाचारपत्र रामकोला वनपरीक्षेत्र रामकोला पर्यटन दृष्टिकोण से एक मनमोहक वातावरण बना हुआ है, वनपरीक्षेत्र अधिकारी अजय सोनी के अथक प्रयास के कारण रामकोला वनपरीक्षेत्र की घटा ही बदल सी गई है उनके द्वारा कराए जा रहे कार्यों से रामकोला वनपरीक्षेत्र की विकास ने नई गति पकड़ी हुई है, यहां मानव हांथी टकराव को कम करने के लिए हांथी प्रशिक्षण केंद्र बनाया गया है जहां हाथी मानव के टकराव को कम करने के लिए प्रशिक्षण दिया जाता है और आम लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है जिससे वन्य जीव और मानव के बीच संघर्ष काम हुआ है।
ऐसे अथक प्रयासों से वनपरीक्षेत्र रामकोला में एक सतत विकास हो रहा है। हांथी प्रशिक्षण केंद्र रामकोला में पर्यटन की दृष्टिकोण से 6 कमरे बनाएं गए हैं जो पर्यटको के लिए आकर्षण का केंद्र भी बनाता जा रहा है।
रोजगार के उपलब्ध कराए जा रहे हैं साधन
विभिन्न निर्माण कार्यों और सतत विकास से लोगों को रोजगार के साधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं जिसके चलते आम लोगों को जीविका का साधन मिल रहा है।
आय और रोजगार साधन मिलने से क्षेत्र लोगों की जीविका भी आसान हो रही है।
वनपरीक्षेत्र में विभिन्न योजनाओं के चलते यहां रोजगार के साथ साथ वन्य जीव प्राणी संघर्ष और वन्य जीवों के संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
अम्बिकापुर : डैम में नहाने गए 6 दोस्तों में से 2 दोस्त पानी में डूबे,, 1 का शव बरामद एक की तलाश होंगी कल…
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : अम्बिकापुर के दरिमा क्षेत्र से एक बड़ी दुखद घटना सामने आ रही है जहां अम्बिकापुर के 6 साथी दरिमा थाना क्षेत्र के पोडी खुर्द डेम में नहाने गए थे। जहां नहाने के दौरान दो साथियों के डूबने की खबर है। एक दोस्त के शव को ग्रामीणों की मदद से निकाला गया हैं वही दूसरे दोस्त के शव को निकलने के लिए एसडीआरएफ की मदद ली जा रही है। शाम हो जाने के कारण शव को बाहर नही निकाला जा सका हैं। कल सुबह एनडीआरएफ की टीम की सहायता से शव को बाहर निकाला जाएगा।
आकाशीय बिजली गिरने से 3 की मौत 2 दर्जन की हालत गंभीर…
हिंद स्वराष्ट्र जशपुर : पंडरापाठ क्षेत्र में आंधी तूफान के बाद आकाशीय बिजली गिरने की घटना सामने आ रही है. इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है. वहीं 2 दर्जन की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में आधा दर्जन ग्रामीण अब भी बेहोशी की हालत में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। वहीं दोरनापाल में तुफानी हवाओं ने जमकर तबाही मचाई है। तेज हवा से 50 से ज्यादा घरों को नुकसान पहुंचने का अंदेशा है। इसके अलावा कई घरों में पेड़ गिरने से लोग बाल-बाल बचे।
चौकी बसदेई, रेवटी व थाना रामानुजनगर पुलिस ने 3 अलग-अलग मामलों में 4 को किया गिरफ्तार, 65 हजार 490 रूपये कीमत के अवैध मादक पदार्थ गांजा व नशीली कफ सिरप जप्त…
हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू के निर्देश के बाद अवैध कारोबार में लिप्त लोगों के विरूद्ध प्रतिदिन लगातार पुलिस के द्वारा ताबड़तोड़ कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर व एसडीओपी सूरजपुर गीता वाघवानी के मार्गदर्शन में चैकी बसदेई पुलिस ने शनिवार को मुखबीर की सूचना पर ग्राम जूर में घेराबंदी कर स्कूटी सहित राजू विश्वकर्मा पिता स्व. गंगाराम विश्वकर्मा उम्र 50 वर्ष निवासी पर्री, थाना सूरजपुर को पकड़ा जिसके कब्जे से 900 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमत 18 हजार रूपये का जप्त कर धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस कार्यवाही में चैकी प्रभारी बसदेई लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता, प्रधान आरक्षक महेन्द्र यादव, आरक्षक महेन्द्र प्रताप सिंह, निलेश जायसवाल, अमित सिंह व देवदत्त दुबे सक्रिय रहे।
दूसरे मामले में एसडीओपी प्रेमनगर प्रकाश सोनी के मार्गदर्शन में थाना रामानुजनगर की पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर ग्राम मदनेश्वरपुर में घेराबंदी लगाकर मारूती 800 कार सहित विधि का उल्लघंन करने वाले 2 बालकों को पकड़ा जिनके कब्जे से 2 किलो मादक पदार्थ गांजा कीमत 40 हजार रूपये एवं परिवहन में प्रयुक्त कार जप्त कर धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए दोनों को न्यायालय में पेश किया गया। कार्यवाही में एसआई मनी प्रसाद राजवाड़े, एएसआई माधव सिंह, आरक्षक रविशंकर साहू, रामसागर साहू, विश्वजीत सिंह, रूपदेव सिंह, वेदप्रकाश राजवाड़े व देवान सिंह सक्रिय रहे।
वहीं तीसरे मामले में रविवार को चैकी रेवटी की पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति बभनी यूपी से ट्रक में बैठकर नशीली दवा लेकर सोनडीहा जा रहा है। एसडीओपी प्रतापपुर अमोलक सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए बनारस रोड़ सोनडीहा में घेराबंदी कर एक ट्रक को रोकवाया जिसमें से एक व्यक्ति उतरकर भागने लगा जिसे पिछा कर पकड़ा गया पूछताछ पर उसने अपना नाम वेदप्रकाश पटेल पिता लक्ष्मण प्रसाद पटेल उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम सोनडीहा, चैकी रेवटी का होना बताया जिसके कब्जे से ईस्कूफ कफ सिरप 49 नग कीमत 7490 रूपये का जप्त कर धारा 21(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत् कार्यवाही कर गिरफ्तार किया है। कार्यवाही में चैकी प्रभारी रेवटी के.डी.बनर्जी, प्रधान आरक्षक मुरीस खाखा, केश्वर मरावी, आरक्षक शक्ति इलेवन एक्का, शैलेन्द्र सिंह व जयजीत सक्रिय रहे।
समिति के महिलाओं के द्वारा महिलाओं को किया गया सेनेटरी पैड का वितरण…
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : लोकसेवा मुस्लिम महिला समिति के द्वारा 29 मई को जिले के मछली पिड़ में वार्ड में निवासरत सभी महिलाओं को सेनेटरी पैड का वितरण लोक सेवा मुस्लिम महिला समिति के द्वारा किया गया एवं स्वच्छता पर वार्ड वासियों को जागरूक भी किया गया जागरूकता अभियान के तहत महिलाओं को होने वाली मासिक धर्म के वजह से इंफेक्शन की वजह से होने वाले बीमारियों के बारे में भी जागरूक किया गया और सेनेटरी पैड का इस्तेमाल करने हेतु उत्साहित भी किया गया। इस उत्कृष्ट कार्य में मुस्लिम लोकसेवा समिति की अध्यक्ष सुल्ताना सिद्दीकी और सदस्य नसरीन गुड़िया भी उपस्थित थे। इन सारी व्यवस्थाओं के लिए और उत्कृष्ट कार्य के लिए श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री सफी अहमद जी और साइंस ग्रुप वाले अंचल जी का आभार ग्रुप की महिलाओं के द्वारा किया गया।
अम्बिकापुर : बाल काटने से मना करने पर युवक की हत्या…
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : अम्बिकापुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया हैं जहां एक युवक ने दूसरे युवक की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी क्युकी मृतक ने आरोपी के बाल काटने से मना कर दिया था। शनिवार की शाम गांधीनगर के मुक्तिपारा में हुई इस घटना से सनसनी फैल गई है। दरअसल मुक्तिपारा निवासी दीपक टोप्पो 18 वर्ष बाल काटने का काम करता था शनिवार की शाम करीब 6.30 बजे मोहल्ले का ही इमलियानुस मिंज उर्फ बुतरू पिता बरनाबस 27 वर्ष ने उसे बाल काटने कहा। इस पर दीपक ने मना कर दिया। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद होने लगा।
विवाद बढ़ने के बाद दोनों ने एक-दूसरे को देख लेने की धमकी दी और घर चले गए। कुछ देर बाद दीपक अपने घर से डंडा तो इमलियानुस सब्जी काटने वाला चाकू जेब में छिपाकर मुक्तिपारा शिवमंदिर के पास पहुंचे।दीपक ने डंडे से इमलियानुस को मारा तो उसने चाकू से दीपक के ऊपर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया। पेट व गले में चाकू के गंभीर वार से दीपक वहीं ढेर हो गया। मोहल्लेवासियों द्वारा उसे अस्पताल ले जाया गया, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मोहल्लेवासियों की सूचना पर गांधीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को पकडऩे घेराबंदी की। पुलिस के दबाव को देखते हुए आरोपी ने सरेंडर कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर धारा 302 के तहत रविवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया हैं।
अवैध कब्जा पर जिला प्रशासन की कार्यवाही,स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से अवैध कब्जा हटाया गया…
हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर फिरोज अंसारी : ग्राम महेशपुर तहसील प्रेमनगर में 20 मार्च 2022 को पंडो जनजाति के लगभग 500 से 600 लोग सूरजपुर जिले के अतिरिक्त कोरिया, बलरामपुर, सरगुजा व रायगढ़ के द्वारा एक मत हो कर वन विकास निगम की भूमि जंगल की अवैध कटाई कर लगभग 500 से 600 झोपड़ी का निर्माण कर लिया गया था। जिसमें 40 से 50 लोगों के द्वारा लगातार निवास किया जा रहा था एवं शेष लोगों के द्वारा बीच-बीच में आना जाना कर निवास किया जा रहा था।
स्थानीय ग्रामीणों से अवैध अतिक्रमण के खिलाफ लगातार शिकायत प्राप्त हो रही थी। अतिक्रमण लगभग रोड के दोनों किनारे ओर डेढ़ किलोमीटर है। कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा ने शिकायत को संज्ञान में लेते हुए संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार जांच कर कार्यवाही करने के निर्देशित किया था। जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, वन विकास निगम के द्वारा स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से अवैध कब्जा हटा दिया गया है साथ ही वन विकास निगम के द्वारा लकड़ी की भी जब्ती की कार्यवाही की गई है। कार्यवाही जारी है।
कार्यवाही के दौरान एसडीएम श्री रवि सिंह, एसडीओपी श्री प्रकाश सोनी, एसडीओ सुदीप वर्मा, तहसीलदार श्री सालिक राम, थाना प्रभारी प्रेमनगर श्री विपिन एक्का, रेंजर श्री देवेंद्र, प्रशासनिक एवं पुलिस अमला सहित ग्रामीण जन उपस्थित थे।
30 फीट की ऊंचाई पर हवा में आधे घंटे तक उल्टे लटके रहे 20 लोग…परिजनों ने किया जमकर हंगामा…
हिंद स्वराष्ट्र कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा में डिज्नी लैंड मेले में उस वक्त चीख-पुकार मच गई, जब हथौड़े झूले में 20 लोग करीब 30 फीट ऊंचाई पर हवा में आधे घंटे तक उल्टे लटके रहे। उनका सिर जमीन की ओर तो पैर आसमान की ओर रहा। इतनी ऊंचाई पर लोगों को फंसे देख परिजनों ने हंगामा कर दिया। थोड़ी ही देर में वहां आसपास के लोगों की भी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद झूले को नीचे लाकर लोगों की जान बचाई गई। इसमें कुछ लोग घायल भी हुए हैं उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार मानिकपुर चौकी क्षेत्र के बुधवारी बाजार से रिकांडो बाइपास मार्ग पर डिज्नी लैंड मेला लगा हुआ है. इसी मेले में कई बड़े-बड़े झूले भी लोगों के लिए लगाए गए हैं. शनिवार रात वीकेंड होने के चलते बड़ी संख्या में लोग मेले में पहुंचे थे. इस दौरान लोग मेले में लगे हथौड़ेनुमा झूले में बैठे हुए थे. शुरुआत में तो झूला ठीक चल रहा था, लेकिन फिर अचानक ऊपर जाकर हवा में अटक गया. इसके चलते अंदर बैठे लोगों का सिर नीचे और पैर ऊपर हो गया.
पुलिस ने ईट भट्ठे में दबिश देकर 3 लाख 30 हजार रूपये कीमत की 25 टन अवैध कोयला की जप्त, 1 गिरफ्तार…
हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर फिरोज अंसारी : पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू के निर्देश के बाद अवैध कारोबार में लिप्त लोगों के विरूद्ध पुलिस लगातार कार्यवाही में लगी हुई है। इसी क्रम में कोतवाली पुलिस ने रेहर स्थित एक ईट भट्ठा में दबिश देकर 25 टन अवैध कोयला जप्त कर 1 व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर व एसडीओपी सूरजपुर गीता वाघवानी के मार्गदर्शन में थाना सूरजपुर की पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर रविवार को रेहर स्थित दीपक यादव के ईट भट्टा में दबिश दिया। ईट भट्टा में 25 टन कोयला का संग्रहण होने पर ईट् भट्टा संचालक से कोयला के संबंध में दस्तावेज की मांग किए जाने पर कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जो कोयला चोरी का होने के पूर्ण अंदेशा पर 25 टन कोयला कीमत करीब 3 लाख 30 हजार रूपये को जप्त कर धारा 41(1-4) जा.फौ/379 भादवि के तहत कार्यवाही करते हुए ईट भट्टा संचालक दीपक यादव को गिरफ्तार किया है। इस कार्यवाही में थाना सूरजपुर के एसआई संतोष सिंह, प्रधान आरक्षक इशित बेहरा, हरेन्द्र सिंह, तालिब शेख व आरक्षक रामकुमार नायक सक्रिय रहे।
घर फूटे ग्वार लूटे को चरितार्थ करती घटना…बीच सड़क पर पलटा चने से भरा ट्रक, 982 बोरियां लूट ले गए लोग…
हिंद स्वराष्ट्र बिलासपुर : बिलासपुर शहर में घर फूटे ग्वार लूटे को चरितार्थ करती घटना घटित हो गई जहां एक ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद लोग चने से भरी बोरियां लूट कर ले गए. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. मामला शहर के बेलमुंडी इलाके का है. यहां टायर फट जाने के कारण बीच रास्ते में ट्रक अचानक से पलट गया. हादसे में ट्रक ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हुआ है. वहां मौजूद कुछ लोगों ने तुरंत घायल ड्राइवर को अस्पताल पहुंचाया. जहां ड्राइवर का इलाज जारी है. लेकिन वहां कई लोग ऐसे भी दिखे जो कि मौके का फायदा उठाकर दुर्घटनाग्रस्त ट्रक पर चढ़ गए और उसमें रखी चने से भरी बोरियों को उठा-उठा कर घर ले जाने लगे.
बताया जा रहा है कि ट्रक में कुल 982 चने से भरी बोरियां रखी हुई थीं. जैसे ही आस-पास के गांव वालों को इसकी भनक लगी कि ट्रक के अंदर चने से भरी बोरियां रखी हैं, कई लोग घटनास्थल पर पहुंच गए और बोरियां उठा-उठा कर घर ले जाने लगे.वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि कुछ लोग ट्रक के ऊपर चढ़े हुए हैं. वे लोग बोरियों को नीचे फेंक रहे हैं और नीचे खड़े लोग उन्हें उठाकर ले जा रहे हैं. तो वहीं, कई लोग खुद ही ट्रक से बोरियां उठाकर ले जा रहे हैं. मौके पर मौजूद किसी शख्स ने इसका वीडियो बना लिया और इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.