जल संसाधन विभाग का जिला कार्यालय खुला, अधिकारी की मौजूदगी पर सवाल…

0

हिंद स्वराष्ट्र एमसीबी/मनेंद्रगढ़ किशन शाह: जल संसाधन विभाग का जिला कार्यालय संचालित होने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों की नियमित मौजूदगी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय शिकायतों के अनुसार संबंधित अधिकारी एसडीओ के अक्सर कार्यालय में मौजूद नहीं रहने से विभागीय कार्यों और आम लोगों की समस्याओं के निराकरण में परेशानी होने की बात सामने आ रही है।
बताया जा रहा है कि जिला कार्यालय का अधिकांश कामकाज एक कर्मचारी के भरोसे चल रहा है। कार्यालय में पदस्थ कर्मचारी के अनुसार उनकी भी संबंधित अधिकारी से नियमित बातचीत नहीं हो पाती और फोन का जवाब नहीं मिलने की बात कही गई है।
जिला कार्यालय स्थापित करने का उद्देश्य लोगों को स्थानीय स्तर पर विभागीय सेवाएं उपलब्ध कराना है। ऐसे में अधिकारियों की नियमित उपस्थिति और कार्यालय संचालन की व्यवस्था को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों से स्थिति स्पष्ट करने तथा मामले की जांच की मांग उठ रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here