हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : कार्यालय जिला पंचायत सरगुजा (छत्तीसगढ़) ने ग्राम पंचायत सचिव के रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती विज्ञापन जारी किया है। सरगुजा जिले के स्थानीय मूल निवासियों से इन पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी पंजीकृत डाक (Registered Post) या स्पीड पोस्ट (Speed Post) के माध्यम से अपना आवेदन भेज सकते हैं।
कुल पद एवं वर्गवार विवरण
विज्ञापन के अनुसार कुल 10 पदों पर भर्ती की जाएगी। पदों का वर्गवार आरक्षण इस प्रकार है:
अनारक्षित (General): 02 पद
अनुसूचित जाति (SC): 01 पद
अनुसूचित जनजाति (ST): 06 पद (जिसमें 01 पद स्थानीय महिलाओं के लिए आरक्षित)
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 01 पद
दिव्यांगजन (निःशक्तजन): 01 पद (दृष्टिबाधित / श्रवणबाधित / बौद्धिक मंदता)
(नोट: पदों की संख्या में आवश्यकतानुसार कमी या वृद्धि की जा सकती है।)
महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन प्रारंभ होने की तिथि: 23 सितंबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि: 13 अक्टूबर 2026 (सायं 05:00 बजे तक)
शैक्षणिक योग्यता
न्यूनतम हायर सेकेण्डरी (12वीं) बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
शासन द्वारा मान्यता प्राप्त संस्था से डाटा एंट्री ऑपरेटर / प्रोग्रामिंग में एक वर्ष का डिप्लोमा होना आवश्यक है।
आयु सीमा एवं पात्रता
विज्ञापन जारी होने की तिथि को आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए। राज्य शासन के नियमानुसार अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, महिलाओं एवं दिव्यांगजनों को आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
केवल सरगुजा जिले के स्थायी मूल निवासी ही इस भर्ती प्रक्रिया के लिए पात्र होंगे। आवेदन के साथ सक्षम अधिकारी द्वारा जारी मूल निवास प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।
आवेदन कैसे करें?
योग्य अभ्यर्थी अपना आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में भरकर ‘कार्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सरगुजा’ के पते पर पंजीकृत डाक या स्पीड पोस्ट द्वारा 13 अक्टूबर 2026 शाम 5:00 बजे से पहले भेज दें। नियत तिथि और समय के पश्चात प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।



