Home राजकीय छत्तीसगढ़ मनेंद्रगढ़ को मिली 8.68 करोड़ के नर्सिंग कॉलेज की सौगात…

मनेंद्रगढ़ को मिली 8.68 करोड़ के नर्सिंग कॉलेज की सौगात…

0

हिंद स्वराष्ट्र एमसीबी किशन शाह : मनेंद्रगढ़ में चिकित्सा शिक्षा के विस्तार की दिशा में बड़ी पहल करते हुए 8 करोड़ 68 लाख 35 हजार रुपये की लागत से बनने वाले नर्सिंग कॉलेज का शिलान्यास किया गया। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इसकी नींव रखी। कॉलेज के निर्माण से मनेंद्रगढ़ सहित आसपास के क्षेत्र के युवाओं को नर्सिंग शिक्षा का अवसर मिलेगा और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए प्रशिक्षित मानव संसाधन तैयार होंगे।
वहीं, मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत एमसीबी जिले के श्रद्धालुओं को अमृतसर स्थित श्री हरमंदिर साहिब और वैष्णो माता मंदिर की यात्रा के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। श्रद्धालुओं में यात्रा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
एक ही कार्यक्रम में शिक्षा, स्वास्थ्य और धार्मिक यात्रा का अवसर प्रदान किया गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!