Home Blog Page 99

खबर का असर : अंबिकापुर शहर में रह रहे किरायदारों के भौतिक सत्यापन का कार्य शुरू, किरायेदारों की जानकारियां थाने में प्रस्तुत करने मकान मालिकों को दिए गए निर्देश…

🔷 सरगुजा पुलिस द्वारा विभिन्न कॉलोनियों एवं हॉस्टलो मे सघन चेकिंग अभियान चलाकर किया गया किरायदारों का भौतिक सत्यापन।
🔷 थाना गांधीनगर पुलिस द्वारा प्रेमा कॉलोनी, सुभाषनगर सहित थाना अंतर्गत विभिन्न हॉस्टलो को किया गया चेक।
🔷 पुलिस अधीक्षक सरगुजा के निर्देशन मे अभियान चलाकर किरायदारों की चेकिंग करने एवं संदिग्धो पर कड़ी कार्यवाही करने दिए गए हैं दिशा निर्देश।
🔷 मकान मालिकों एवं हॉस्टल संचालको को किसी किरायदार के संदिग्ध आचरण पर सरगुजा पुलिस को तत्काल सूचित करने हेतु दी गई समझाईस।

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : हिंद स्वराष्ट्र के खबर का एक बार फिर से असर हुआ हैं। जहां हिंद स्वराष्ट्र द्वारा अंबिकापुर शहर के किराए के मकानों द्वारा शहर की सुरक्षा, और शांति व्यवस्था में सेंध की खबर चलाई गई थी जिसे संज्ञान मे लेकर पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज राम गोपाल गर्ग (भा.पु.से.) के सतत मार्गदर्शन में प्रभारी पुलिस अधीक्षक सरगुजा राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) के निर्देशन में शहर के विभिन्न कॉलोनियों में निवासरत किरायेदारों की सूची एकत्रित कर सघन चेकिंग अभियान चलाकर भौतिक सत्यापन करने के दिशा निर्देश दिए गए थे, इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला (भा.पु.से.) के नेतृत्व में प्रशिक्षु पुलिस अधीक्षक शुभम तिवारी एवं पुलिस टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाकर थाना अंतर्गत विभिन्न कॉलोनियों एवं हॉस्टलों की सघन जांच की गई। चेकिंग अभियान के दौरान किराए में निवासरत किरायेदारों को पहचान पत्र एवं अन्य दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए, पुलिस टीम द्वारा किरायेदारों से प्राप्त पहचान पत्र का भौतिक सत्यापन कर मकान मालिकों को किरायेदारों से संबंधित जानकारियों को थाने में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए, साथ ही जिन किरायेदारों से आवश्यक दस्तावेज प्राप्त नहीं हुए थे उन्हें थाने में मुसाफिरी दर्ज कराने एवं तय समय के भीतर सभी आवश्यक दस्तावेज जमा करने के निर्देश दिए गए, इसी क्रम में पुलिस टीम द्वारा थाना अंतर्गत विभिन्न हॉस्टलो की चेकिंग कर हॉस्टल मे निवासरत युवक/युवतियों की जानकारी भी प्राप्त की गई, साथ ही मकान मालिकों एवं हॉस्टल संचालको को किसी किरायदार के संदिग्ध आचरण पर उनकी जानकारी सरगुजा पुलिस /सम्बंधित थाने को देने की समझाईस दी गई। संपूर्ण कार्रवाई में प्रशिक्षु पुलिस अधीक्षक शुभम तिवारी, उपनिरीक्षक आर.पी.साहू, सहायक उप निरीक्षक अनिल पांडे, महिला प्रधान आरक्षक राधा यादव, प्रधान आरक्षक मदन गोपाल परिहार, महिला आरक्षक त्रिलोचनी राजवाड़े, आरक्षक उमा शंकर साहू, अजय मिश्रा, बलबीर मिंज, आर. एन लकड़ा, सैनिक अनिल साहू शामिल रहे।

एक महीने से जारी पटवारियों की हड़ताल खत्म….

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : छत्तीसगढ़ में एक महीने से चल रही पटवारियों की हड़ताल खत्म हो गई है। सीएम भूपेश बघेल से मुलाकात के आश्वासन के बाद पटवारियों ने हड़ताल को खत्म करने का ऐलान किया है। पटवारियों की हड़ताल के कारण राजस्व के काम ठप हो गए थे, स्कूल और कॉलेज के छात्रों को इस हड़ताल से बड़ी परेशानी हो रही थी। जिस पर सीएम बघेल ने नाराजगी जताई थी। वहीं, राज्य सरकार ने एस्मा लागू कर दिया था।

भीषण गर्मी के मद्देनजर ग्रीष्म अवकाश की अवधि बढ़ाने मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश….

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : राज्य में पड़ रही भीषण गर्मी को मद्देनजर रखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्रीष्म कालीन अवकाश की अवधि को बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। जिसमें ग्रीष्म कालीन अवकाश 26 जून तक बढ़ा दिए गए हैं। 26 जून तक सभी शासकीय और निजी विद्यालयों को बंद रखा जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहां है कि गर्मी और लू से बच्चों की रक्षा किया जाना आवश्यक हैं। जिसके लिए ग्रीष्म कालीन अवकाश को बढ़ाने का निर्णय लिया गया हैं।

नीट यूजी परीक्षा 2023 के नतीजे जारी, यहां से एक क्लिक में रिजल्ट करें चेक..

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : एनटीए ने नीट यूजी परीक्षा 2023 का रिजल्ट जारी कर दिया है. वे कैंडिडेट्स जो इस साल के नेशनल एलिजबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट 2023 में बैठे हों, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए इन दोनों में से किसी भी एक वेबसाइट पर जा सकते हैं – neet.nta.nic.in, ntaresults.nic.in. रिजल्ट के साथ ही एनटीए ने टॉपर्स के नाम, मार्क्स, कैटेगरी के हिसाब से कट-ऑफ मार्क्स आदि भी जारी किए हैं.
एनटीए ने बताया कि तमिलनाडु के प्रबंजन जे और आंध्र प्रदेश के बोरा वरुण चक्रवर्ती ने 99.99 पर्सेंटाइल के साथ नीट परीक्षा में शीर्ष स्थान हासिल किया है. लगभग 20.38 लाख में से कुल 11.45 लाख परीक्षार्थियों ने परीक्षा पास की है. उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक 1.39 लाख, महाराष्ट्र में 1.31 लाख और राजस्थान में एक लाख से अधिक परीक्षार्थियों ने परीक्षा पास की. उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र देश के दो सबसे अधिक आबादी वाले राज्य हैं, जबकि राजस्थान भी जनसंख्या के मामले में शीर्ष दस राज्यों में आता है.

रिजल्ट चेक करने के लिए ये स्टेप्स फॉलो करें


नतीजे चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी neet.nta.nic.in
पर.

यहां होमपेज पर NEET UG 2023 Result नाम का लिंक दिया होगा, इस पर क्लिक करें.

ऐसा करते ही एक नया पेज खुलेगा. इस पेज पर आपको अपना एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालनी होगी.

डिटेल डालें और सबमिट कर दें. इतना करते ही नतीजे आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएंगे.

यहां से इन्हें चेक करें, डाउनलोड करें और चाहें तो प्रिंट भी निकाल लें.

डीएसपी अधिकारियों के तबादले…देखे आदेश..

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : छत्तीसगढ़ शासन गृह(पुलिस) विभाग द्वारा परिवीक्षाधीन उप पुलिस अधीक्षकों का जिला व्यवहारिक प्रशिक्षण उपरांत नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया हैं। देखे आदेश…

कम उम्र में हो गए हैं गंजेपन का शिकार? घबराइए नहीं इस Ayurvedic तेल से सिर हो जाएगा बालों से भरा-भरा…

बालों के झड़ने को अगर शुरुवात में हल्के में ले लिया आपने तो फिर आपको गंजा होने से कोई नहीं रोक सकता है. इसलिए बालों का झड़ना शुरू हो तभी हेयर केयर रूटीन में हेयर ऑयलिंग, हेड मसाज, नियमित हेयर वॉश करना बिलकुल स्किप ना करें. आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे तेल के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आपके बाल झड़ना बंद होंगे और जो लोग गंजेपन से जूझ रहे हैं उनके सिर पर फिर से बाल वापस आ सकते हैं. हम आपको 5 आयुर्वेदिक तेलों के बारे में बताएंगे, जो आपके बाल की सेहत को बेहतर कर देंगे.
बाल का झड़ना रोकने के लि बेस्ट हेयर ऑयल

1- ऑर्गन ऑयल (argan oil) बालों के लिए बेस्ट है क्योंकि यह तेल एंटीऑक्सीडेंट्स (antioxidants) से भरपूर होता है. साथ ही इसमें विटामिन ई (Vitamin e hair oil) की मात्रा भी होती है, जो बालों में नमी, चमक और मजबूती लाने का काम करती है.

2- अरंडी का तेल (Castor in baldness) भी गंजेपन से निजात दिला सकता है. इसमें रिकोनोलोइक (riconolike) नाम का तत्व होता है, जो बालों के गिरने टूटने को कम करता है. तो आप इस तेल से सिर की मालिश करते हैं तो फिर ब्लड सर्कुलेशन (blood circulation) अच्छा होगा.

3- वहीं नारियल तेल (coconut oil) में फैटी एसिड होता है, जो बालों को मोटा करता है, इसकी ऑयलिंग से भी सिर में ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होगा. इसके अलावा जैतून का तेल (olive oil in hair fall) भी लाभकारी है इससे भी बालों को बहुत लाभ मिलेगा.

4- बादाम के तेल में (almond hair oil in hair loss) भी ऐसे तत्व होते हैं जो आपके बालों को काले घने और सुंदर बनाते हैं इसमें विटामिन ए और डी होता है. मेहंदी का तेल भी बालों के लिए बहुत अच्छा माना जाता है. आप इसे भी लगा सकती हैं.

रह-रहकर परेशान करेगा आपको नसों का दर्द, अगर शरीर में होगी इस 1 विटामिन की कमी..

हमारा शरीर तंत्र, नसों द्वारा बुना गया है। ये नसें हमारे ब्रेन से लेकर शरीर के कोने-कोने तक गई हैं और इन्हीं से ब्रेन का मैसेज शरीर तक और शरीर का मैसेज ब्रेन तक पहुंचता है। लेकिन, समय के साथ कुछ कमियों की वजह से नसों में कमजोरी आने लगती है। ऐसे में इन नसों की कमजोरी से पूरा शरीर परेशान रहता है क्यों इसमें रह-रहकर नसों का दर्द उठता है। पर इस कमजोरी का कारण एक विटामिन है। आइए, जानते हैं इसके बारे में।

नसों में दर्द किसकी कमी से होता है-
नसों में दर्द विटामिन बी12 की कमी के कारण हो सकता है। दरअसल, विटामिन बी12 पेरिफेरल न्यूरोपैथी, का कारण बनता है। इससे मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी से जुड़े नसों में दर्द होता है। इससे अक्सर कमजोरी, सुन्नता और रह-रहकर दर्द की समस्या होती है। ये आमतौर पर हाथों और पैरों में होता है। यह पाचन, पेशाब और ब्लड सर्कुलेशन सहित शरीर के कई कार्यों को प्रभावित करता है।

विटामिन बी12 की कमी को कैसे दूर करें-
अगर आप विटामिन बी-12 की कमी के शिकार हैं तो आपको इन फूड्स का सेवन करना चाहिए। आपको अपने खाने में ज्यादा से ज्यादा फॉर्टिफाइड फूड्स को शामिल करना चाहिए जिसमें कि विटामिन बी12 को ऊपर से मिलाया गया है। इसके अलावा आपको दूध, अंडा, सीफूड और मीट खाना चाहिए। ये तमाम चीजें इस कमी आसानी से कम करेंगी।

छात्र ज्यादा व सीट कम: 12वीं में 36 हजार विद्यार्थी पास, इनके लिए कॉलेजों में यूजी की 26 हजार सीट..

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : संत गहिरा गुरु यूनिवर्सिटी अंतर्गत संचालित 80 कॉलेजों में यूजी में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा हो सकती है, क्योंकि संभाग से इस साल 12वीं में सीजी व सीबीएसई बोर्ड से 36 हजार से अधिक विद्यार्थी पास हुए हैं। इसमें प्रथम श्रेणी वालों की संख्या भी 8 हजार के आसपास है, जबकि कॉलेजों में विभिन्न संकाय की 26 हजार ही सीट हैं। बहरहाल यूनिवर्सिटी ने एडमिशन लेने तैयारियां पूरी कर ली हैं और 12 जून ऑनलाइन पंजीयन के लिए पोर्टल ओपन हो जाएगा। पंजीयन 26 जून तक चलेगा और 27 जून को कालेजों में पहली मेरिट लिस्ट उम्मीदवारों की जारी हो जाएगी। पंजीयन के लिए उम्मीदवारों को 48 रुपए शुल्क जमा करना होगा। इसमें बैंक शुल्क शामिल नहीं है।

ऑटोनामस होने से पीजी कालेज का अलग होगा पंजीयन: राजीव गांधी शासकीय ऑटोनॉमस पीजी कालेज में एडमिशन की पूरी प्रक्रिया स्थानीय स्तर पर हो रही है। काॅलेज का अपना पोर्टल है। प्रबंधन ने पोर्टल ओपन कर दिया है और विद्यार्थी पंजीयन भी कर रहे हैं। यहां यूजी में विभिन्न संकाय की 1800 सीट हैं। यहां साइंस में हर साल कटआफ अधिक रहता है।
सीजी बोर्ड में 36 हजार विद्यार्थी हुए पास
यूनिवर्सिटी अंतर्गत संभाग के सरगुजा, बलरामपुर, सूरजपुर, जशपुर, कोरिया व मनेंद्रगढ़ चिरमिरी जिले के कालेज शामिल हैं और जिले के विद्यार्थी यहां प्रवेश लेते हैं। इस साल 12वीं में 36 हजार से अधिक विद्यार्थी सफल रहे हैं। सीबीएसई बोर्ड के विद्यार्थी अलग हैं। इनकी संख्या भी 1 हजार के आसपास होगी। इनमें प्रथम श्रेणी वाले विद्यार्थियों की संख्या 10 हजार के आसपास है।
संभाग मुख्यालय के कॉलेजों में कटआफ रहता है अधिक
ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों की कोशिश रहती है कि वे संभाग मुख्यालय के कालेजों में प्रवेश ले। पीजी कालेज, गर्ल्स पीजी कालेज, साइंस कालेज में दूसरे कालेजों की तुलना में सुविधा भी अच्छी है। इससे यहां एडमिशन लेने पंजीयन भी ज्यादा विद्यार्थी कराते हैं। इससे इन कॉलेजों में हर विभाग में कटआफ दूसरे कॉलेजों से ज्यादा रहता है। पिछले साल ही पीजी कालेज में साइंस ग्रुप में सामान्य वर्ग का कटआफ 80 प्रतिशत गया था।

ऑनलाइन पंजीयन के लिए 48 रुपए शुल्क है तय
एसजीजीयू द्वारा कॉलेजों में प्रवेश के लिए पंजीयन की पूरी मॉनिटरिंग की जाएगी। उम्मीदवार यूनिवर्सिटी की बेवसाइट पर अपना पंजीयन कराएंगे। यूनिवर्सिटी ने 48 रुपए शुल्क तय किया है। पंजीयन में उम्मीदवार प्रवेश लेने के लिए अपनी पसंद के तीन कॉलेजों का चयन करेंगे। इन्हीं तीन कॉलेजों से मेरिट लिस्ट बनेगी। यूनिवर्सिटी संबंधित कॉलेजों को उनके उम्मीदवारों की सूची मेरिट के अनुसार भेज देता है। उसके बाद कॉलेज मेरिट लिस्ट वर्गवार सीट के अनुसार घोषित करता है।
तैयारी पूरी हो गई है, पंजीयन के लिए 12 जून से खुलेगा पोर्टल: संत गहिरा गुरु यूनिवर्सिटी के सहायक कुलसचिव व एडमिशन प्रभारी अंताराम चौरे ने कहा कि कॉलेजों में ऑनलाइन एडमिशन की तैयारियां पूरी हो गई। 12 से 26 जून तक उम्मीदवार पंजीयन कराएंगे। कालेजों को उम्मीदवारों की सूची 27 जून को भेज दी जाएगी, ताकि समय पर एडमिशन शुरू हो सके।

शहर के 4 कबाड़ गोदामों में पुलिस के छांपे, गोदामों को किया गया सील…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : सरगुजा पुलिस को शहर के कबाड़ गोदामों मे चोरी का सामान खपाए जाने की सूचना प्राप्त हो रही थी। मामले को संज्ञान मे लेकर पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज राम गोपाल गर्ग के सतत मार्गदर्शन व पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा के निर्देशन मे कबाड़ गोदामों की सघन चेकिंग कर सख्त कार्यवाही करने के दिशा निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में सोमवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला के नेतृत्व में 4 विशेष टीम का गठन किया गया। सभी विशेष टीम का प्रतिनिधित्व पुलिस राजपत्रित अधिकारियों द्वारा करते हुए कबाड़ गोदामों में दबिश देकर छापामार कार्यवाही की गई।

कार्यवाही के दौरान 20 सदस्यीय 4 विशेष पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही की रूपरेखा तैयार कर शहर के अलग अलग स्थानों पर मौजूद कबाड़ गोदामों पर एक साथ छापामार कार्यवाही करते हुए कबाड़ गोदामों की सघन जांच की गई। कबाड़ गोदामों मे रखे संदेहास्पद सामानो के सम्बन्ध में व्यवसायियों से पूछताछ की गई।
लेकिन कबाड़ कारोबारियों द्वारा उक्त कबाड़ के सम्बन्ध में आवश्यक वैधानिक दस्तावेज प्रस्तुत नही किया गया। इस पर चार कबाड़ गोदामों को सील कर दिया गया।
सम्पूर्ण कार्यवाही में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अखिलेश कौशिक, प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत देवांगन, प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक शुभम तिवारी, उप निरीक्षक ओम प्रकाश यादव, उप निरीक्षक अनीता आयाम, सहायक उप निरीक्षक अरुण गुप्ता, भूपेश सिंह, संदीप सिंह, प्रधान आरक्षक विपिन तिवारी, छत्रपाल सिंह, आरक्षक प्रविंद्र सिंह, अनुग्रह तिर्की एवं अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

इन कबाड़ गोदामों को किया गया सील
कबाड़ के अवैध व चोरी के होने की आशंका पर सामानों के सम्बन्ध मे वैधानिक दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु व्यवसायियों को नोटिस देकर गोदामों को सील करने की कार्यवाही की गई हैं। सील होने वाले कबाड़ दुकानों में फारुख कबाड़ी नवागढ़ अंबिकापुर, फिरोज कबाड़ी दरिमा, गोलू सोनी बिलासपुर चौक व संतोष जायसवाल के बंगाली चौक स्थित गोदाम शामिल हैं। इन सभी कबाड़ गोदामों को सरगुजा पुलिस द्वारा वैधानिक दस्तावेज प्राप्त होने तक की अवधि के लिए सीलबंद करने की कार्यवाही की गई है।

तहसील में सुरक्षा व्यवस्था बनाने कलेक्टरों को निर्देश, शासन ने लिया संज्ञान, अटैचमेंट होगा खत्म…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : तहसीलों में हो रही आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने के लिए अब सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए राजस्व विभाग द्वारा सोमवार को सभी कलेक्टरों को पत्र जारी कर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। छत्तीसगढ़ अधीनस्थ सिविल सेवा के पदाधिकारी तहसीलदार, नायब तहसीलदारों हेतु गठित कनिष्ठ राज्य प्रशासनिक सेवा संघ द्वारा प्रांताध्यक्ष कृष्ण कुमार लहरे के नेतृत्व में 13 सूत्रीय मांगों को लेकर शासन को ज्ञापन सौंपा गया था। जिसके बाद यह निर्णय लेते हुए तहसीलदारों की मांग पर शासन द्वारा मुहर लगाई गई है। इसके साथ ही वर्तमान में बढ़ते कार्य की अधिकता के बीच तहसीलदारों की मांग पर संज्ञान लेते हुए राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से सचिव द्वारा सभी कलेक्टरों को तहसीलदार, नायब तहसीलदारों को सुरक्षा उपलब्ध कराने के अलावा उनके मूल कार्य के विरुद्ध भू-अभिलेख शाखा में संलग्नीकरण नहीं किए जाने के संदर्भ में भी आदेश जारी किया है। वहीं, अधीक्षक, सहायक अधिक्षकों को तहसीलदार, नायब तहसीलदार का कार्य नहीं दिए जाने के भी निर्देश जारी हैं। जिस पर संघ के सदस्य सभी तहसीलदार, नायब तहसीलदारों ने शासन को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए जारी निर्देशों के शीघ्र पालन कराने की मांग रखी है। इसके अलावा उनकी अन्य मांगें, जिसमें मुख्यतः वेतन विसंगति, नायब तहसीलदरों को राजपत्रित दर्जा, डिप्टी कलेक्टर पद पर पद्दोन्नति के लिए 50:50 के अनुपात का पालन सहित अन्य मांगों पर भी संज्ञान लेकर शीघ्र निराकरण हेतु निवेदन किया है।

सरगुजा में 5 नए आत्मानंद स्कूल खुले, 39 शिक्षकों को मिली मुख्यमंत्री के हाथों नियुक्ति…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में शिक्षा के क्षेत्र में अभिनव पहल करते हुए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल योजना शुरू की है। योजना के अंतर्गत सरगुजा जिले में 11 स्वामी आत्मानंद स्कूल संचालित थे। भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों की मांग पर मुख्यमंत्री ने 5 नए स्वामी आत्मानंद स्कूल घोलने की घोषणा की थी। घोषणा पूरी होने के बाद अब जिले में कुल 16 स्वामी आत्मानंद स्कूल संचालित हैं। इन स्कूलों में शिक्षकों की कमी को पूरा करने के लिए शैक्षणिक सत्र 2023-24 में 39 शिक्षकों की भर्ती की गयी है। आज मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इन 39 नव नियुक्त शिक्षकों को अपने हाथों से नियुक्ति पत्र प्रदान किया।
इस दौरान स्वामी आत्मानंद स्कूलों में अध्यापन कार्य कर रहे शिक्षकों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट में हमें अध्यापन कार्य के लिए नियुक्ति मिली है जिसे हम पूरी तन्मयता से से पूरा करेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर शुरू की गई बेरोजगारी भत्ता योजना पढ़ाई कर रहे एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए मददगार साबित हो रही है। योजना का लाभ लेकर बेरोजगार युवा खुद को प्रशिक्षित कर रहे हैं और प्रशिक्षण उपरांत नौकरी हासिल कर आर्थिक रूप से स्वावलंबी भी बन रहे हैं।
अंबिकापुर में रहने वाली सुभद्रा मिंज व स्टेला लकड़ा किराए में रहकर पढ़ाई कर रही हैं। बेरोजगारी भत्ता मिलने से पुस्तक, कॉपी, पेन ,प्रतियोगी पुस्तकें व परीक्षा फॉर्म भरने में काफी मदद मिल रही है। उन्होंने कहा कि हमें अब आर्थिक रूप से परिजनों पर आश्रित नहीं रहना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि बेरोजगारी भत्ता का प्रयोग वो अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कर रही हैं ।
इसी तरह उमेश चौधरी लखनपुर निवासी ने बताया कि बेरोजगारी भत्ता मिलने से वह अपने हिसाब से पढ़ाई लिखाई की सामग्री खरीदने में प्रयोग कर रहा है जिससे उसे पढ़ाई में परेशानी नहीं हो रही है।
आज इनके जैसे ही 50 युवाओं को मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के हाथों प्रशिक्षण पूरा करने के बाद नियुक्ति पत्र प्राप्त हुआ है और अब ये अपनी स्वयं की आर्थिक जरूरतें पूरी करने के लिए सक्षम हो चुके हैं। नियुक्ति प्रमाण पत्र मिलने के बाद प्रशिक्षित युवाओं ने कहा कि वो अपने स्किल में और सुधार लाएंगे ताकि आगे चलकर वो और भी बड़ा लक्ष्य हासिल कर सकें।
गौरतलब है कि बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत सरगुजा जिले के 3 हजार 76 आवेदक बेरोजगारी भत्ता हेतु पात्र पाये गये हैं जिन्हें 1 करोड़ 42 लाख 15 हजार का भुगतान किया गया है। सरगुजा जिला 92.4 फीसदी बेरोजगारी भत्ता आवेदनों के निराकरण के साथ पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान पर है।

तेज रफ्तार कार खंभे से टकराई, आबकारी अधिकारी की मौत…

रायपुर : रायपुर रोड में भोजपुरी टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार कार सड़क से उतरकर खंभे से जा टकराई। हादसे में कार सवार आबकारी अधिकारी की मौत हो गई है। वहीं, उनकी पत्नी को गंभीर अवस्था में रायपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर चीरघर भेज दिया है। पुलिस ने हादसे की जानकारी आबकारी विभाग के अधिकारियों के माध्यम से स्वजन को दी है। उनकी मौजूदगी में शव का पीएम कराया जाएगा।

काेटा स्थित वेलकम डिस्टलरी में आबकारी अधिकारी विष्णु साहू(32) की पोस्टिंग थी। शनिवार को वे अपनी पत्नी भूमिका साहू(31) को लेकर रायपुर जा रहे थे। उनकी कार हिर्री क्षेत्र के भोजपुरी टोल प्लाजा के पास पहुंची थी। इसी दौरान तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई। अनियंत्रित कार सड़क से उतरकर खंभे से जा टकराई। इसके बाद कार खेत में जाकर पलट गई। हादसे में कार सवार आबकारी अधिकारी विष्णु साहू और उनकी पत्नी को गंभीर चोटे आई थी। आसपास के लोगों ने हादसे की जानकारी हिर्री पुलिस को दी। इस पर पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सरगांव अस्पताल भेजा। यहां पर डाक्टरों ने अधिकारी को मृत घोषित कर शव चीरघर भेज दिया। वहीं, उनकी पत्नी को प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने हादसे की जानकारी विभाग के अधिकारियों के माध्यम से स्वजन को दी है। उनकी मौजूदगी में रविवार को शव का पीएम कराया जाएगा।

छत्तीसगढ़ में पहली बार राशन कार्ड का हो रहा सत्यापन: अब दुकान में बताना होगा मैं ही हूं, तभी मिलेगा राशन…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : राज्य बनने के बाद ऐसा पहली बार हो रहा है जब राशन कार्ड वालों को सीधे राशन दुकान जाकर बताना होगा कि जिसे राशन मिल रहा है वो मैं ही हूं। 30 जून तक ऐसा नहीं किया तो पहले तो चावल देना बंद किया जाएगा। इसके बाद भी सत्यापन (केवाईसी) नहीं कराया तो कार्ड ही निरस्त कर दिया जाएगा। छत्तीसगढ़ में एपीएल और बीपीएल 74 लाख 61 हजार 627 राशन कार्ड एक्टिव है। इसमें 65 लाख से ज्यादा बीपीएल कार्ड हैं, यानी गरीब परिवारवालों के। सभी कार्डों में दर्ज सदस्यों की संख्या 2.65 करोड़ से भी ज्यादा है। यानी इन सभी लोगों को राशन दुकान जाकर अंगूठे का निशान देना होगा। इसमें जो भी सदस्य अंगूठे का निशान नहीं लगाएगा उसका नाम कार्ड से हटा दिया जाएगा। दरअसल केंद्र सरकार ने सभी राज्य सरकारों को चिट्ठी लिखकर कहा है कि कोर पीडीएस में वन नेशन-वन कार्ड के तहत सभी राशन कार्ड की जांच की जाए। इससे यह पता चलेगा कि राशन सही घरों में जा रहा है या नहीं।
केंद्र सरकार की चिट्ठी के बाद से ही हड़कंप मच गया आनन-फानन में राशन दुकानदारों से कहा गया कि केवायसी का काम तुरंत शुरू करें। बिना केवाईसी के राशन देने दुकानदारों को चेतावनी भी दी गई। इसके बाद ही रायपुर समेत राज्य के सभी जिलों में राशन कार्ड की जांच का काम शुरू हो गया है। केंद्र सरकार की इस चिट्ठी के पहले राशन कार्ड को केवल आधार नंबर से लिंक कराना होता था। जो आधार सीडिंग नहीं कराते थे उन्हें भी राशन दे दिया जाता था। लेकिन पहली बार नियम इतने सख्त किए गए हैं। राशन कार्ड के सत्यापन के लिए केवल मुखिया को ही नहीं बल्कि कार्ड में शामिल हर एक सदस्य को राशन दुकान जाकर अंगूठे का निशान देना होगा।
इसके अलावा सभी सदस्यों को स्वयं सत्यापित आधार कार्ड की फोटो कॉपी भी जमा करानी होगी। केंद्र और राज्य सरकार के अफसरों का मानना है कि अभी राज्य में लाखों की संख्या में फर्जी और डुप्लीकेट राशन कार्ड चल रहे हैं।
अनुमान भी लगाया जा रहा है कि केवायसी खत्म होने के बाद पांच से छह लाख बीपीएल कार्ड चलन से बाहर हो सकते हैं। सत्यापन नहीं कराने पर फर्जी कार्ड ऑटोमेटिक सिस्टम से बाहर हो जाएंगे। इन कार्डों की इंट्री नहीं होगी तो ऑनलाइन नाम भी कट जाएगा।

केंद्र के निर्देश के बाद केवाईसी का काम शुरू
“केंद्र सरकार के निर्देश पर केवाईसी का काम कराया जा रहा है। राशन कार्ड में जितने लोगों के नाम हैं उन सभी को राशन दुकानों में जाकर अंगूठे का निशान लगाने के साथ ही आधार कार्ड की कॉपी जमा करनी होगी। 30 जून तक यह काम करना है।” -जितेंद्र शुक्ला, डायरेक्टर खाद्य संचालनालय

ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार 2 युवकों की दर्दनाक मौत….

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : प्रतापपुर थाना क्षेत्र निवासी स्कूटी सवार अंबिकापुर आ रहे 2 युवकों को प्रतापपुर- अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर ग्राम सकालो के पास तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। इस हादसे में सिर के बल सडक़ पर गिरने से दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची गांधीनगर पुलिस ने दोनों के शवों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल की मरच्यूरी में रखवाया। पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार सूरजपुर जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम माटीडांड़ निवासी शिवलाल कुम्हार पिता स्व. बालसाय 31 वर्ष अपने साथी नवल साय पिता मुला राम 30 वर्ष शुक्रवार की दोपहर स्कूटी पर गेहूं लेकर अंबिकापुर के लिए निकले थे। शाम करीब 4 बजे वे अंबिकापुर-प्रतापपुर मार्ग पर ग्राम सकालो स्थित डीपीएस स्कूल के समीप पहुंचे ही थे कि अंबिकापुर की ओर से तेज रफ्तार में जा रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सिर के बल सडक़ पर जा गिरे। गंभीर चोट लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हंगामा:इलाज के लिए लाई गई युवती ने किया बवाल, महिला स्टाफ को मारे पत्थर…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शनिवार को एक युवती ने जमकर हंगामा मचाया। इस दौरान उसने अस्पताल की महिला स्टाफ को पत्थर भी मारा। बार-बार वह 108 एंबुलेंस के नीचे लेट जा रही थी। काफी देर तक चले हंगामे के बाद में अस्पताल सहायता केंद्र में पदस्थ महिला पुलिसकर्मी ने युवती को पकड़ा। युवती मानसिक रूप से विक्षिप्त बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, 108 संजीवनी एक्सप्रेस को सूचना मिली थी कि एक युवती के सिर पर चोट लगी है। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस के कर्मचारी शहर में ही एक स्थान से युवती को लेकर शनिवार दोपहर करीब सवा 1 बजे मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे। यहां पहुंचते ही युवती ने हंगामा मचाना शुरू कर दिया। युवती को वार्ड में भर्ती कराया गया, तो वह बार-बार निकलकर 108 एंबुलेंस के नीचे लेट जा रही थी। उसे बार-बार वहां से निकाला जा रहा था।

काफी देर तक युवती अस्पताल परिसर में हंगामा मचाती रही। इस दौरान वाहन के भीतर से बाहर निकलकर उसने अस्पताल की महिला स्टाफ पर पत्थर से वार कर दिया। इसके बाद महिला पुलिस ने युवती को पकड़कर अस्पताल में भर्ती कराया।

पहले भी कर चुकी है ऐसा

बताया जा रहा है कि युवती शहर के जोड़ा पीपल के आसपास रहती है। उसकी उम्र 25-30 वर्ष के बीच है। वह शहर में अक्सर इधर से उधर घूमती नजर आती है। पहले भी सिर पर चोट लगने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस दौरान भी उसने अस्पताल में हंगामा मचाया था। बताया जा रहा है कि युवती की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।

आदिवासी के जमीन के बदले गैर आदिवासी कर रहा था नौकरी, चीफ स्टोर कीपर निलंबित..

हिंद स्वराष्ट्र विश्रामपुर : तीन दशक से भी ज्यादा समय से आदिवासी भूस्वामी की जमीन के बदले गलत तरीके से एसईसीएल बिश्रामपुर क्षेत्र में नौकरी कर रहे रीजनल स्टोर के चीफ स्टोर कीपर जुगल किशोर सिंह को विभागीय जांच के बाद क्षेत्रीय प्रबंधन ने तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करने का आदेश जारी कर दिया है। आगामी सितंबर माह में सिंह रिटायर होने वाले थे। एसईसीएल बिश्रामपुर क्षेत्र के रीजनल स्टोर में कार्यरत चीफ स्टोर कीपर जुगल किशोर सिंह पिता स्वर्गीय सत्यपाल सिंह के विरुद्ध आदिवासी भूस्वामी की जमीन पर गलत तरीके से एसईसीएल बिश्रामपुर क्षेत्र में नौकरी प्राप्त करने की शिकायत एसईसीएल प्रबंधन से की गई थी। आरोप था कि जुगल किशोर सिंह ने शिवनंदनपुर निवासी लोभान सिंह पिता सुधराम सिंह गोंड़ ( आदिवासी ) की ग्राम करमपुर में स्थित एसईसीएल प्रबंधन द्वारा अधिग्रहित भूमि खसरा नंबर 640/817 ख की रकबा 0.540 हेक्टेयर भूमि के एवज में भू आश्रित के रूप में गलत तरीके से नौकरी प्राप्त की है। शिकायत में बताया गया था कि जुगल किशोर सिंह की नियुक्ति जनरल मजदूर केटेगरी एक के पद पर जनवरी 1991 में हुई थी। नियुक्ति पत्र में अंकित नियम एवं शर्तों में यह स्पष्ट उल्लेखित था कि लोभान सिंह गोंड़ की अधिग्रहित भूमि के बदले जुगल किशोर सिंह को लोभान सिंह के परिवार का सदस्य मानकर नौकरी दी जा रही है। जांच में पाया गया कि जुगल किशोर सिंह सामान्य वर्ग के हैं और वे आदिवासी वर्ग के भूस्वामी लोभान सिंह गोंड़ के परिवार के सदस्य नही हैं। उन्होंने गलत तरीके से एसईसीएल में नौकरी प्राप्त की है। इस संबंध में प्रबंधन द्वारा उन्हें नवंबर 2022 में कारण बताओ नोटिस जारी किया था। जिसका जवाब उन्होंने ईमेल के माध्यम से प्रस्तुत किया था, जो असंतोषजनक पाया गया।

विभागीय जांच के बाद किया गया बर्खास्त

संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर क्षेत्रीय प्रबंधन के निर्देश पर उक्त मामले की विस्तृत विभागीय जांच की गई। जांच अधिकारी द्वारा जांच कार्यवाही में प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के तहत आरोपित कर्मचारी को बचाव का पर्याप्त अवसर प्रदान किया गया, किंतु आरोपित कर्मचारी जांच कार्यवाही में उपस्थित नहीं हुआ। जिस पर एकपक्षीय कार्रवाई करते हुए उक्त आरोप सिद्ध होने पर चीफ स्टोर कीपर जुगल किशोर सिंह को कंपनी की सेवाओं से तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करने का आदेश क्षेत्रीय प्रबंधन द्वारा जारी कर दिया गया है।

जिला चिकित्सालय में बड़ी लापरवाही : दो नवजात बच्चों की हुई अदलाबदली…परिजनों ने जमकर किया हंगामा…

छग

हिंद स्वराष्ट्र मुंगेली : मुंगेली जिले के जिला अस्पताल मे डॉक्टर और स्टाफ की लापरवाही की हद उस वक्त पार हो गई, जब वहां नवजात बच्चों की अदला-बदली हो गई।जिसकी वजह से जिला अस्पताल में दोनों परिवार के बीच बवाल मचा हुआ है। वहीं अब परिजन डीएनए की मांग कर रहे हैं। 100 बिस्तर वाले जिला अस्पताल में देर शाम अस्पताल में ऑपरेशन से दो नवजात बच्चों का जन्म हुआ। मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम करही देवरी की मितानिन प्रमिला बंजारे को स्टाफ के द्वारा हस्ताक्षर कराते हुए नवजात को सौंपा गया। उसके बाद परिजनों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई और मिठाईयों और पटाखों का दौर चलने लगा। इसी बीच जिला अस्पताल प्रबंधन के स्टाफ ने आकर बताया कि, यह बच्चा आपका नहीं है, बल्कि पथरिया विकासखण्ड स्थित गोयन्द्री निवासी किरण बंजारे के परिवार का है और आपकी लड़की हुई है, लड़का नही। जिसके बाद इतनी बड़ी लापरवाही को लेकर परिजनों ने अस्पताल में हंगामा खड़ा कर दिया। इधर इस लापरवाही की जानकारी जैसे ही दोनों परिवार को हुई तो दोनों परिवारों ने नवजात को लेकर डॉक्टर और स्टाफ पर भड़ास निकालते हुए जमकर हंगामा किया। वहीं परिजनों ने नवजात के डीएनए जांच की भी मांग की हैं।

CG में 15 नवीन शासकीय महाविद्यालय खुलेंगे, सरगुजा का धौरपुर भी लिस्ट में शामिल …देखे आदेश..

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : द्वितीय अनुपूरक बजट 2022–23 के नवीन मद में किए गए प्रावधान के अनुसार 15 नवीन शासकीय महाविद्यालय की स्थापना करने के लिए स्वीकृति मिल गई हैं। उल्लेखनीय हैं की सीएम भूपेश बघेल द्वारा इसकी घोषणा की गई थी। सीएम के घोषणा पर अमल करते हुए यह स्वीकृति मिली हैं।

देखे आदेश:

नगर पंचायत कुसमी में हो रहे अतिक्रमण पर रोकथाम हेतु नगर पंचायत ने उठाया कदम…

हिंद स्वराष्ट्र कुसमी पंकज कुमार गुप्ता : नगर के सभी छोटे–बड़े सभी दुकानदारों व व्यापारियों द्वारा सड़को तक सामग्री फैला कर दुकान लगाए जाने पर नगर पंचायत ने चेतावनी देते हुए 24 घंटे का समय दिया था। समय पूरा होते ही सड़क किनारे जितने भी छोटे व्यवसाई द्वारा सड़क किनारे दुकान लगाई गई थीं उन्हे CMO कुसमी तथा तहसीलदार कुसमी के मौजूदगी में तुरंत हटवाया गया व सड़क किनारे जितने भी ठेले, स्टैंड इत्यादि दिखे उन्हें नगर पंचायत की गाड़ी में डालकर ले जाया गया। सब्जी के फुटकर व्यापारी जो सड़को के किनारे अपना दुकान लगाते थे उन्हें वहां से हटाकर कुसमी के सब्जी मंडी में स्थान आरक्षित किया गया।
परंतु सड़क किनारे जितने जूते–चप्पलो, कपड़ो व अन्य दुकानें लगाई गई थी उन छोटे व्यापारियों को किसी प्रकार का कोई आश्वाशन या कोई स्थान आरक्षित नही किया गया। जब हमने फुटपाट वाले दुकानदारों से बात किया तो दुकानदारों ने हमे बताया कि मुख्य नगर पालिका अधिकारी कुसमी ने जुते-चप्पल,कपड़े,मनिहारी दुकानों के लिये कोई स्थान आरक्षित नही किया जिससे दुकानदारों ने CMO कुसमी के ऊपर शक्ति का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया।

किसानों को खाद के साथ रासायनिक लिक्विड खरीदने को बाध्य न करे सरकार- किसान मोर्चा

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : भाजपा किसान मोर्चा सरगुजा ने छत्तीसगढ़ सरकार व प्रशासन को ज्ञापन सौप कर किसानों को खाद के साथ रासायनिक लिक्विड सहकारी समितियों से खरीदने को बाध्य न करने की मांग की है। आज कलेक्टर सरगुजा को लिखे ज्ञापन में उन्होंने यह मांग करते हुए बताया कि बारिश से पूर्व खेती की तैयारी में लगे किसानों को सहकारी समितियों में दो बोरी यूरिया इफको खाद पर एक लीटर NPK रासायनिक लिक्विड लेने को बाध्य किया जा रहा है जिससे किसान काफी परेशान हैं। 10 बोरी खाद लेने पर किसानों को सीधे सीधे 5 लीटर रासायनिक लिक्विड का 1750 रुपये बेवजह भुगतान करना पड रहा है। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष उमा शंकर उपाध्याय ने बताया कि एक तरफ तो भूपेश सरकार किसानों की हितैषी बनने का दिखावा करती है वहीं दूसरी ओर किसानों को रासायनिक लिक्विड दबाव पूर्वक खरीदने को बाध्य कर रही है। ये किसानों के साथ अन्याय है भाजपा किसान मोर्चा किसानों के हित में
सरकार व प्रशासन से इसे बंद कराने की मांग करती है।
ज्ञापन सौपने वालों में बीजेपी ओबीसी मोर्चा प्रदेश मंत्री मनोज गुप्ता, बीजेपी नगर मंडल अध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला, जितेस्वर पाठक, संतोष जायसवाल, बसंत पैकरा, कत्थू राम, सोमर साय, सत्य जीत, दिल राखन, रामचंद्र गिरी सहित अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

error: Content is protected !!