Home Blog Page 100

पत्रकारों को प्रताड़ित और हिंसा करने पर अब लगेगा इतने हजार का जुर्माना, मीडियाकर्मी सुरक्षा अधिनियम 2023 विधेयक को राज्यपाल से मंजूरी…

रायपुर : विधानसभा के बजट सत्र में पारित छत्तीसगढ़ मीडियाकर्मी सुरक्षा अधिनियम 2023 विधेयक को राज्यपाल से मंजूरी दे दी गई है। राजपत्र में इसकी अधिसूचना भी प्रकाशित हो गई है। इसके साथ प्रदेश में पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर कानून पारित हो गया है। अब पत्रकार को प्रताड़ित व हिंसा करने पर 25 हजार रुपए तक के जुर्माना का प्रावधान किया गया है। यदि कोई कंपनी ऐसा करती है, तो उसे 10 हजार रुपए तक का जुर्माना लगाया जाएगा। कानून के अनुसार अधिनियम के शासकीय राजपत्र में अधिसूचना के प्रकाशन के 90 दिनों के भीतर शासन मीडियाकर्मियों की सुरक्षा के लिए एक समिति का गठन करेगा। यह समिति पत्रकारों की प्रताड़ना, धमकी, हिंसा, गलत तरीके से अभियोग लगाने और उनको गिरफ्तार करने संबंधी शिकायतों का निराकरण करेगी।
यह समिति छत्तीसगढ़ मीडिया स्वतंत्रता संरक्षण एवं संवर्धन समिति के नाम से जानी जाएगी। कानून के मुताबिक यदि किसी मीडियाकर्मी के खिलाफ आरोप या जांच हो रही है या पूर्व में जांच हुई है तब समिति संबंधित जिला पुलिस अधीक्षक से 15 दिनों के भीतर जांच प्रतिवेदन सौंपने का निर्देश दे सकती है।

झूठी शिकायत पर सजा
कानून में पत्रकारों की ओर से झूठी शिकायत करने पर सजा का भी प्रावधान किया गया है। इसके मुताबिक यदि किसी पत्रकार की शिकायत झूठी पाई जाती है, तो उसका पंजीयन निरस्त कर दिया जाएगा। दोबारा ऐसा होने पर संबंधित पत्रकार से 10 हजार रुपए जुर्माने का भी प्रावधान किया गया है।

इनको लाभ
मीडिया संस्थान में कार्यरत संपादक, लेखक, समाचार संपादक, उपसंपादक, रुपक लेखक, प्रतिलिपि संपादक, संवाददाता, व्यंग्य चित्रकार, समाचार फोटोग्राफर, वीडियो पत्रकार, अनुवादक, प्रशिक्षु मीडियाकर्मी, समाचार संकलनकर्ता और स्वतंत्र पत्रकारों को इसका लाभ मिलेगा। इसके अलावा आकाशवाणी, सामुदायिक आकाशवाणी, सेटेलाइट चैनल व ऐसे वेबपोर्टल जो शासन के नियमानुसार पंजीकृत हो, उन्हें भी लाभ मिलेगा।

ATM में लगी आग, कई गाड़ियां भी आई चपेट में..

रायपुर : राजधानी रायपुर से इस वक्त की एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां मोतीबाग इलाके में स्थित एक कॉम्प्लेक्स में पंजाब नेशनल बैंक के ATM में आग लग गई है। इस आग की चपेट में आकर आस-पास में रखी हुई कुछ गाड़ियां भी जलकर खाक हो गई है। कॉम्प्लेक्स में आग लगातार बढ़ती जा रही है। आग लगने का कारण फ़िलहाल सामने नहीं आया है।
वहीं, जानकारी मिल रही है कि, फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई है और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। बताया जा रहा है कि कॉप्लेक्स की ऊपरी मंजिल में अभी भी कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है। आग बैंक के अंदर तक पहुंच चुकी है। फ़िलहाल दमकल विभाग की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है।

क्लर्क ने शिक्षक से मांगी रिश्वत, BEO को भी हिस्सा देने की कही बात…

BEO को भी हिस्सा देने की कही बात

कोरबा : कोरबा बीईओ ऑफिस के सहायक ग्रेड 2 पर रिश्वत खोरी का आरोप लगा है। क्लर्क के द्वारा एक शिक्षक से उसके काम के एवज में रिश्वत लेने का एक वीडियो वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में उसने बीई ओ साहब को भी हिस्सा देने की बात कही थी। जिसके बाद डीईओ ने जांच कमेटी बनाई है।
कोरबा बीईओ कार्यालय में सहायक ग्रेड 2 के पद पर हरिशरण यादव पदस्थ हैं। सोशल मीडिया में उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने एक शिक्षक से काम के लिए रकम की मांग की थी। वीडियो में वह यह कहते हुए भी सुने जा सकता हैं कि इस रकम में बीईओ साहब को भी हिस्सा देना पड़ता है। कोरबा बीईओ कार्यालय में वर्तमान में संजय अग्रवाल खंड शिक्षा अधिकारी के पद पर पदस्थ है। वायरल वीडियो को जिला शिक्षा अधिकारी जीपी भारद्वाज ने संज्ञान में लिया है और उन्होंने वीडियो की जांच के लिए दो वरिष्ठ अधिकारियों की टीम बनाई है। यह जांच टीम वायरल वीडियो की जांच करेगी और सोमवार को इसकी जांच रिपोर्ट जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपी जाएगी। जिसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस को हत्या के मामले मे मिली सफलता,मृतक की हत्या कर शव को कुएं मे फेकने वाला आरोपी 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : सरगुजा पुलिस को दिनांक 07/06/23 को ग्राम चिखलाडीह नर्मदापुर के स्थानीय ग्रामीणों द्वारा किसी गंभीर विवाद के दौरान आपराधिक घटना होने की आशंका की सुचना प्राप्त हुई थी, सुचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए विशेष पुलिस टीम द्वारा उक्त घटनास्थल संजीव दास का मकान जहा से गंभीर विवाद होने की सुचना प्राप्त हुई थी, उसका निरीक्षण किया गया जो घटनास्थल मे खून के छींटे मिले जिसे छिपाने के प्रयास हेतु मिट्टी से लिपाई करना पाया गया था, घटनास्थल निरीक्षण पर किसी गंभीर आपराधिक घटना होने की अंदेशा पर सघन सर्चिंग चलाया गया जो दूर खेत स्थित एक कुएं से एक मृतक का शव बरामद किया गया था, मामले मे सदर धारा का अपराध घटित होना पाये जाने से थाना गांधीनगर मे अपराध क्रमांक 196/23 धारा 302,21 भा.द.वि.का अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया।
स्थानीय ग्रामीणों से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किया गया जो कथन मे मामले के संदेही संजीव दास उर्फ़ संचू पनिका आत्मज स्व. बंटेश्वर दास उम्र 26 वर्ष साकिन चिखलाडीह नर्मदापुर को दिनांक 04/06/23 को रात के समय खेत के तरफ से आते देखना बताया गया था एवं संदेही घटना दिनांक से अपने घर से फरार था आरोपी के घर मे खून के छींटे एवं धब्बे भी प्राप्त हुए थे, जो विशेष पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपी की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा बताया गया कि मृतक से आरोपी का पुराना जानपहचान था मृतक सुधीर साव का घर आना जाना भी हुआ करता था, आरोपी मृतक से कुछ दिनों पूर्व उधार मे 5000 रुपये लिया था, जिस पैसे को मांगने के लिए मृतक घर आ जाता था, घटना दिनांक 4/06/23 को मृतक सुधीर साव आरोपी संजीव दास से अपने उधार मे दिए हुए रुपये मांगने आरोपी के घर आया हुआ था उसी दौरान रुपये आज देने की जिद पर विवाद होने पर आरोपी द्वारा मृतक को डंडे एवं टांगी से सर एवं अन्य जगहों पर मारकर हत्या कारित करना स्वीकार किया हत्या पश्चात शव को कंधे मे ढोकर दूर खेत स्थित कुएं के पास ले जाकर रस्सी एवं पत्थर से बांधकर कुएं मे फेकना भी स्वीकार किया गया, जो आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता हैं, आरोपी के निशानदेही पर घटना मे प्रयुक्त डंडा, टांगिया एवं घटना के दौरान पहना हुआ पैंट जप्त किया गया हैं।
सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी गांधीनगर उप निरीक्षक अनीता आयाम, उप निरीक्षक विजय दुबे,महिला प्रधान आरक्षक राधा यादव, ओरधान आरक्षक मनोज मालवीय, महिला आरक्षक भोली राजवाड़े, त्रिलोचनी राजवाड़े, आरक्षक अमृत सिंह, अरविन्द उपाध्याय, प्रविन्द्र सिंह, ऋषभ सिंह, अनिल सिंह, अजय तिवारी, मान सिंह, सैनिक अनिल साहू शामिल रहे।

जंगल में मिली युवती की लाश मामले में पुलिस को मिली सफलता, आरोपी गिरफ्तार…

हिंद स्वराष्ट्र कुसमी : दिनांक 02.06.2023 को ग्राम भुलसीकला के आमादरहा जंगल में एक अज्ञात युवती की लाश मिली थी, जिस पर तत्परता से कार्यवाही करते हुए एसडीओपी कुसमी रितेश चौधरी, थाना प्रभारी कुसमी सुनील केरकेट्टा के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर लगातार चार दिन तक कैम्प लगाकर कई संदीग्ध लोगो से पूछताछ करने पर अज्ञात युवती की पहचान ग्राम भुलसीकला के तेतरटोली की रहने वाली सरस्वती गोड़ पिता रामेश्वर गोड़ उम्र 20 साल का होना पता चलने पर उक्त युवती के परिचीत के लोगो से पूछताछ करने पर एवं युवती एवं संदिग्ध लोगो के कॉल डीटेल को खंघालने पर संदिग्ध प्रदीप यादव के बारे में जानकारी प्राप्त हुई. जो एसडीओपी कुसमी रितेश चौधरी एवम कुसमी पुलिस की टीम के द्वारा उक्त संदेही से बारिकी से पूछताछ करने पर बताया कि दिनांक 02.06.2023 को मृतिका सरस्वती गोड ने इसे अचानक फोन करके कहने लगी कि भूलसीकला शासकीय हाई स्कूल में पढाई करने के बाद तुम मुझे भूल गये हो , मै तुमसे मिलना चाहती हूँ फिर मृतिका ने उसी दिन शाम 7.00 बजे प्रदीप यादव को फोन करके गांव के गढ़वा टोली के जंगल मे बुलाकर उससे बात चित करने लगी, और कहने लगी की मै स्कूल के समय से ही तुम्हे पसंद करती हूँ तुम्हारे साथ शादी करना चाहती हूँ और अभी मै तुम्हारे साथ घर जाकर तुम्हारे घर में रहूगीं जब प्रदीप यादव ने उसे कहा की मै तुमसे प्यार मोहब्बत नही करता हूँ और न ही मै तुमसे शादी करुगां और न ही तुम्हे अपने घर ले कर जाउगा, कहकर युवक प्रदीप यादव वापस अपने घर जाने लगा इसके घर के समीप घुकाटोंगरी जंगल के पास मृतिका इसके पीछे-पीछे जबरजस्ती आकर इससे जिद करने लगी कि मै तुमको चाहती हूँ और अब मै तुम्हारे ही घर में रहूगी तब प्रदीप यादव के द्वारा इंकार करने पर जब मृतिका नही मानी तब प्रदीप यादव आग बबुला होकर जंगल मे पड़े पत्थर को उठा कर मृतिका सरस्वती गोड़ के सिर माथा, गर्दन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे मृतिका लहु लुहान होकर नीचे गिर गयी तब प्रदीप यादव ने पत्थर से उसके चेहरे को कुचल कर उसकी हत्या कर भाग गया, और घटना क्रम के बाद से अपने घर पर ही रहने लगा।
तकनीकी साक्ष्य के आधार पर एसडीओपी कुसमी रितेश चौधरी, थाना प्रभारी सुनील केरकेट्टा ने घटना क्रम का खुलाशा करते हुए आरोपी प्रदीप यादव पिता रामबालक उम्र 20 साल साकिन घूईझरिया अमरपुर को थाना कुसमी के अपराध क्र. 31/ 23 धारा 302, 201 भादवि के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। लगातार प्रयास करने के पश्चात घटना क्रम के चार दिवस के अंदर इस ब्लाईड मर्डर को डीटेक्ट करने मे कुसमी पुलिस को सफलता मिली है, इस हत्या कांड का पर्दाफाश करने में एसडीओपी कुसमी रितेश चौधरी के नेतृत्व में टीआई सुनील केरकेट्टा, सउनि प्रकाश तिर्की, प्र.आर. दीपक बडा, आर संजय साहू, चंद्ररसाय मूलघर पैकरा का सराहनीय योगदान रहा।

सीएमडीसी के खिलाफ श्रमिकों का फूटा गुस्सा, मांगों को लेकर शुरू किया अनिश्चितकालीन हड़ताल…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : सरगुजा जिले के मैनपाट ब्लॉक के पथराई गांव में प्रस्तावित सीएमडीसी बाक्साइड खदान के विरोध में श्रमिक हुए लामबंद विभिन्न मांगों को लेकर तहसीलदार मैनपाट समेत सीएमडीसी प्रबंधक को सौंपा ज्ञापन, श्रमिकों ने सीएमडीसी के विरुद्ध हल्ला बोल कर श्रमिक शोषण का लगाया संगीन आरोप। श्रमिकों के आरोप-प्रत्यारोप के पश्चात सीएमडीसी प्रबंधक कांवर साहब मीडिया के सवालों से मुंह छिपाकर भागने लगे और बचते नज़र आएं।

सरगुजा जिले के मैंनपाट के अलग-अलग इलाकों में छत्तीसगढ़ मिनरल डेवलपमेंट कोरपोरेशन बाक्साइड उत्खनन का काम कर रहा है, लेकिन गांव के कुछ लोगों को मोहरा बनाकर यहां कि हरियाली और पर्यावरण को पहले ही क्षति पहुचा चुकी है इसके बावजूद यहां के श्रमिको को भोला भाला समझकर उनका शोषण किया जा रहा है,यह अनोखा इसलिए है क्योंकि यहां लोगो को खदान खोलने से पहले उनकी जमीन लीज में ली जाती है और नौकरी देने का आश्वासन किया जाता है लेकिन यहां सरगुजा जिले के मैनपाट में कुछ अलग सीएमडीसी के द्वारा किया जा रहा है ग्रामीण लगातार खदान का विरोध करते नजर आ रहे हैं लेकिन उनकी समस्या सिर्फ कागजों में ही सिमट कर रह जा रही यही कारण है कि श्रमिकों को आज हड़ताल करने पर विश्वास हैं।
श्रमिकों कि प्रमुख मांगे निम्न प्रकार हैं, सभी श्रमिकों को ठेकेदार के द्वारा काम नहीं दिया जा रहा, मजदुरी दर बढ़ने के वावजूद पुराना रेंट दिया जा रहा लोगों को मोहरा बनाकर बोला गया कि काम देंगे लेकिन बाहरी लोगों को काम दिया गया खदान में न पेयजल,न नहीं गर्मी के दिनों में बैठने कि कोई सुविधा है,, खदान में रेस्टसेलर नहीं है मजदरो को काम मांगने पर अधिकारी धमकी दे रहे इन सब चीजों से तंग आकर मजदूरों ने बडा एहम निर्णय लिया कि खदान बंद किया जाए जब तक मांगे पुरी नहीं होती वही गांव के एक गरीब रामानुंज यादव जी के जमीन को बिना आदेश के सीएमडीसी प्रबंधक ने खुदाई कर दी और मुआवजा तक नहीं दिया इसकी शिकायत उन्होंने तहसीलदार मैनपाट से भी की लेकिन अब तक तसीलदार मैनपाट ने मैं जांच किया नहीं किसी प्रकार की कोई मुआवजा दिया गया बल्कि यह कहा गया कि जमीन शासकीय है आपको मुआवजा नहीं मिल सकता।
सीएमडीसी के क्षेत्रिए अधिकारी व प्रबंधक साहब ने मजदूरों के साथ बैठक रखकर समस्याओं के संबंध में तलब तो किया लेकिन कोई समाधान अब तक सामने निकलकर नहीं आया बल्कि प्रबंधक साहब तो मीडिया से बचते नजर आए इससे तो सीएमडीसी की खामियां स्पष्ट रूप से सामने आ रही है
वहीं श्रमिकों ने कहा कि जब तक मांगे पुरी नहीं होती अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे रहेंगे।

चोरी की मोटरसाइकिल बेचने की फिराक में घूमता युवक गिरफ्तार…

हिंद स्वराष्ट्र एमसीबी किशन देव शाह : थाना सिटी कोतवाली मनेंद्रगढ़ में मुखबिर सूचना मिली की एक व्यक्ति चोरी की मोटरसाइकिल बेचने की फिराक में घूम रहा है तत्काल उक्त सूचना पर कोतवाली पुलिस की विशेष टीम गठित की गई जो मुखबिर के बताए अनुसार एक संन्दिग्ध व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया। जो पूछताछ करने पर अपना नाम जान सिंह उम्र 26 वर्ष निवासी बंजी बताया। मोटर सायकल हीरो स्प्लेण्ड प्लस मोटर सायकल क्रमांक CG-15 CP 2019 के संबंध में पुछताछ करने पर बैकुण्ठपुर क्षेत्र से चोरी करना बताया है वाहन का कोई दस्तावेज पेश नही करने से पुलिस द्वारा धारा 41( 1/4 ) जा०फौ0 / 379 ता0हि0 के तहत जप्ती कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है। सम्पूर्ण कार्यवाही में सिटी कोतवाली प्रभारी सचिन सिंह, प्र0आर0 संजय पाण्डेय, आर0 शम्भूनाथ यादव, राकेश शर्मा विनीत सोनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

युवक की निर्मम हत्या, रस्सी से हाथ पैर बांधकर कुएं में फेंकी लाश…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : शहर के बौरीपारा में किराए के मकान में रहने वाले एक युवक की कुछ लोगों ने निर्मम हत्या कर दी और गले व पैर को रस्सी से बांधकर कुएं में उसकी लाश फेंक दी। बुधवार को सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ टीम की मदद से शव को बाहर निकलवाया गया। दरअसल गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नर्मदापुर के कुछ ग्रामीणों ने 7 मई को पुलिस को सूचना दी कि वहीं के एक घर से रात में चीखने-चिल्लाने की आवाज आ रही थी। सूचना मिलते ही सीएसपी स्मृतिक राजनाला के नेतृत्व में गांधीनगर पुलिस की टीम नर्मदापुर गांव पहुंची। उन्होंने उक्त मकान का निरीक्षण किया तो वहां जमीन व दीवारों पर खून के छींटे मिले, लेकिन वहां कोई मौजूद नहीं था। पुलिस ने देखा कि खून के छींटों को मिट्टी से लिपाई कर मिटाया गया है। इसके बाद पुलिस ने आसपास सर्चिंग की तो घटनास्थल से कुछ दूर खेत में स्थित कुएं में एक युवक की लाश मिली। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया तो उसके गले व पैर में रस्सी बंधी थी तथा शरीर में पत्थर भी बंधा हुआ था। वहीं शव पर चोट के निशान भी थे।

मृतक की पहचान बिहार के गया जिला के वजीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केनार निवासी सुधीर साव पिता स्व. राजेंद्र साव 38 वर्ष के रूप में की गई। वह वर्तमान में अंबिकापुर के बौरीपारा में रह रहा था। पुलिस ने शव बरामद कर पीएम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया। मामले में गांधीनगर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 302, 201 के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

23 IAS अधिकारियों के तबादले, शिखा राजपूत तिवारी होंगी सरगुजा संभाग की नई आयुक्त…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आज जारी अपने एक आदेश में 23 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। जारी आदेश में शिखा राजपूत तिवारी को सरगुजा संभाग के नए आयुक्त के पद पर पदस्थ किया गया हैं।

देखे आदेश :

CMHO ने पुरुष पर्यवेक्षक और ग्रामीण चिकित्सा सहायक को किया निलंबित…

हिंद स्वराष्ट्र जशपुर : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पंडरापाठ के पुरुष पर्यवेक्षक के. पी. प्रजापति एवं ग्रामीण चिकित्सा सहायक के.के.वर्मा को निलंबित किया है। उन्होंने पुरुष पर्यवेक्षक प्रजापति को अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित होने एवं ग्रामीण चिकित्सा सहायक श्री वर्मा द्वारा उपस्थिति पंजी में हस्ताक्षर कर कार्यालय से अनुपस्थित पाये जाने पर निलंबन की कार्यवाही गई है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जशपुर से प्राप्त जानकारी अनुसार 06 जून 2023 को एसडीएम बगीचा द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पंडरापाठ का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान केन्द्र में पदस्थ कर्मचारी श्री के.पी. प्रजापति पुरुष पर्यवेक्षक 28 मई 2023 से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थिति पाए गए। पूर्व में भी खंड चिकित्सा अधिकारी बगीचा के द्वारा अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित होने पर श्री प्रजापति को चेतावनी पत्र जारी किया जाकर सेवा अभिलेख में इंद्राज की जा चुकी है। इसी प्रकार ग्रामीण चिकित्सा सहायक के. के. वर्मा भी निरीक्षण के दौरान उपस्थिति पंजी में हस्ताक्षर कर कार्यालय से अनुपस्थित पाए गए। उन्हें भी पूर्व में खंड चिकित्सा अधिकारी बगीचा के द्वारा चेतावनी पत्र जारी किया गया है।
सीएमएचओ ने श्री प्रजापति एवं श्री वर्मा के उक्त कृत्यों छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के विपरीत बताते हुए संबंधितों को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 के तहत् निलंबित किया किया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कासाबेल निर्धारित किय गया है। तथा निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

1 करोड़ 25 लाख के गांजे के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार….

हिंद स्वराष्ट्र महासमुंद : एक करोड़ 25 लाख रुपये के 5 क्विंटल गांजा के साथ 2 अंतरराज्यीय तस्करों को महासमुंद की सिंघोड़ा पुलिस ने धर दबोचा है। पकड़े गये दोनो तस्कर में से एक दिल्ली और एक यूपी का रहने वाला हैं। आरोपी गांजे को ओडिशा से लेकर रायपुर जा रहे थे। दरअसल, मुखबिर की सूचना पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग करते वक्त सिंघोड़ा पुलिस ने नेशनल हाईवे 53 पर ग्राम रेहटी खोल के पास दोनों तस्करों को पकड़ा। आयशर ट्रक में भूसे के नीचे गांजा पकड़े गये दोनो तस्करों के नाम सुधीर कुमार यादव और रामकुमार शाहशंकर बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इन्हें रायपुर से गांजा तस्करी के लिए हायर किया गया था। साइबर सेल और थाना सिंघोड़ा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस को ये सफलता मिली है। पकड़े गये दोनों तस्करों के खिलाफ धारा 20(ख) एनडीपीएस के तहत पुलिस नें कार्रवाई की है।

अनियंत्रित हाइवा ने 4 मालवाहक और 1 कार को मारी टक्कर, कई गंभीर रूप से घायल…

बस स्टैंड में हुई घटना

हिंद स्वराष्ट्र बलौदाजार : छत्तीसगढ़ के बलौदाजार जिले के भाटापारा बस स्टैंड में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है। जहां एक अनियंत्रित हाइवा ने चार मालवाहक एवं एक कार को अपनी चपेट में लिया इस हादसे में कई लोगों को गम्भीर चोटें आई है वहीं कुछ दबे हुए लोगों को निकालने का प्रयास जारी है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है। वहीं सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। भाटापारा सिटी पुलिस मौके पर मौजूद है और घायलों को अस्पताल भेजा जा रहा हैं।

खबर का असर : बुजुर्ग दंपत्ति के घर में आग लगाने वाला बीटगार्ड सस्पेंड, रेंजर समेत 4 को कारण बताओं नोटिस जारी….

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : बुजुर्ग आदिवासी दंपत्ति के घर में आग लगाने वाले बीटगार्ड को वन विभाग द्वारा सस्पेंड कर दिया गया हैं। वही रेंजर समेत 4 लोगो को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया हैं। उल्लेखनीय है कि विगत रविवार के दिन वन विभाग की टीम ग्राम करदोनी पहुंची थी और वहां अतिक्रमण हटाने के नाम पर 2 घरों में आग लगा दी गई थी। जहां आग लगाने की घटना में बीटगार्ड द्वारा दिए गए अपने बयान में अपने उच्चाधिकारियों के नाम लिए गए थे और बताया गया था कि आग लगाने के आदेश उसे अपने अधिकारियों से मिले हैं। जिसके बाद मामला मीडिया में पहुंचने के बाद वन विभाग द्वारा मामले में कार्रवाई करते हुए बीटगार्ड को निलंबित कर दिया गया है वही रेंजर समेत अन्य 4 लोगों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

रेंजर से अवैध उगाही और मारपीट मामले के दोनो आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल…

हिंद स्वराष्ट्र प्रतापपुर : रेंजर विरेंद्र पांडेय के घर भाजपा मंडल अध्यक्ष डौरा की कार से कांग्रेस नेताओं के नाम पर अवैध उगाही के मामले में फरार चल रहे एक अन्य आरोपित को प्रतापपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पहले आरोपित अभिषेक गुप्ता पिता महेंद्र प्रसाद गुप्ता उम्र 33 को पुलिस ने घटना के दिन ही गिरफ्तार कर लिया था। घटना में शामिल दूसरा आरोपित उमेश गुप्ता पिता नंदू गुप्ता उम्र 32 वर्ष फरार चल रहा था जिसे प्रतापपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसके निवास स्थान ग्राम कोचली चौकी डौरा थाना पस्ता जिला बलरामपुर से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है।

3 दिनों से लापता युवती की रक्तरंजित मिली लाश, पुलिस 3 युवकों को हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ…

हिंद स्वराष्ट्र कुसमी : बलरामपुर जिले के कुसमी थाना क्षेत्र के अमरपुर के नजदीक युवती की सिर कुचली लाश मिली है।तीन दिन पहले मृतका अपने मामा के घर भुलसीकला से निकली थी। उसके बाद से वह घर वापस नहीं लौटी थी । खोजबीन में भी उसका पता नहीं चल पा रहा था। घटना को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है। मामले में पुलिस ने कुछ संदेहियों को पकड़ा है। उनसे पूछताछ की जा रही है।मृतका की पहचान सरस्वती गोंड के रूप में की गई है। पुलिस जांच में पता चला है कि बलरामपुर जिले के कुसमी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत भुलसीकला के तेतरटोली निवासी सरस्वती गोंड़ (20) अपनी मां के साथ अंबिकापुर में रहती थी। वह भुलसीकला आना-जाना करती थी। कुछ दिन पूर्व भुलसीकला के तेतर टोली गांव में अपने मामा संजय के यहां आई थी। बीते दो जून को युवती मामा के घर से तैयार होकर मोबाइल लेकर निकली थी लेकिन वापस नहीं लौटी। घर नही लौटते से स्वजन परेशान थे। मोबाइल में फोन भी नही लग रहा था। स्वजन, परिचितों व रिश्तेदारों से संपर्क में थे लेकिन कुछ पता नहीं चल पा रहा था। इस बीच सोमवार को युवती का रक्तरंजित शव ग्राम पंचायत अमरपुर के आमादारा पाठ के जंगल रास्ते में पड़ा मिला। कुसमी थाना प्रभारी सुनील केरकेट्टा के नेतृत्व में पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर जांच पड़ताल की है। पुलिस ने आशंका जताई है कि युवती की हत्या पत्थरों से ताबड़तोड़ वार कर की गई है। ग्रामीणों, स्वजन से पूछताछ में पुलिस को महत्त्वपूर्ण जानकारी हाथ लगी है। पुलिस मामले को प्रेम प्रसंग से जोडक़र देख रही है। पुलिस ने संदेह के आधार पर तीन लोगों को पकड़ पूछताछ शुरू कर दिया है। इनमें आमादारा के दो तथा मृतका के ग्राम भुलसीकला का रहने वाला एक युवक शामिल है। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है।

एसडीओ, रेंजर के ऑर्डर से बीटगार्ड ने गरीब बुजुर्ग दंपति के घर में लगाई आग, मानव अधिकार आयोग तक पहुंचा मामला…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : अंबिकापुर से लगे ग्राम करदौनी में वन विभाग का एक अमानवीय व्यवहार सामने आया हैं। जहां वन विभाग द्वारा अतिक्रमण हटाने के नाम पर एक बुजुर्ग दंपति के घर में आग लगा दी गई। बुजुर्ग दंपति के घर में आग लगाने से पूर्व उन्हें घर से अपना सामान निकालने तक की मुहलत नही दी गई। देखते ही देखते बुजुर्ग आदिवासी दंपत्ति के घर में रखे सारे सामान और अनाज जलकर खाक हो गए। बुजुर्ग दंपति के पास छत तो रहा नहीं और अब खाने को अनाज हैं न पहनने को कपड़े।

देखे वीडियो :

इस मामले में बीटगार्ड ने मीडिया को दिए अपने बयान में बताया है कि वन विभाग के लगभग 40 अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में उच्च अधिकारियों के आदेश पर उसने 2 घरों में आग लगाई हैं। इस मामले में वन विभाग के उच्चाधिकारी मीडिया से बचते नजर आ रहे हैं और इस मामले में कुछ भी कहने से बचते हुए नजर आ रहे हैं।

पीड़ित ग्रामीणों द्वारा इस मामले की शिकायत मानवाधिकार आयोग छत्तीसगढ़ से किए जाने की बात कही हैं। पीड़ित पक्ष द्वारा मानव अधिकार आयोग को पत्र भेजा जा रहा हैं देखें की बात होगी की मानव अधिकार आयोग छत्तीसगढ़ तक यह मामला पहुंचने के बाद आयोग द्वारा इस मामले में दोषियों के विरुद्ध क्या कार्यवाही की जाती हैं।

घुटने के बल फांसी पर लटकती मिली अधेड़ की लाश, हत्या या आत्महत्या पुलिस कर रही मामले की जांच…

हिंद स्वराष्ट्र जनकपुर गणेश तिवारी : एमसीबी जिले के विकासखंड भरतपुर के ग्राम पंचायत लाखन टोला के ग्राम झरिया में एक व्यक्ति की घुटने के बल फांसी पर लटकती लाश मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई हैं। मिली जानकारी के अनुसार जनकपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही है मृतक का नाम विजय सिंह बताया जा रहा है। पुलिस अभी इस मामले की जांच कर रही हैं। अभी तक अधेड़ की मृत्यु का कारण पता नहीं चल पाया हैं। मिली जानकारी के अनुसार मौके पर मौजूद कुछ लोगों का कहना है कि मृतक ने फांसी नहीं लगाया है बल्कि उसकी हत्या की गई हैं। इस मामले में जनकपुर पुलिस का कहना है कि इस पूरे मामले का जांच किया जाएगा और जो भी जांच में दोषी पाया जाएगा उसे बख्शा नहीं जाएगा।

भरी दोपहरी शहर के व्यस्ततम सड़क किनारे 2 युवक युवती की लाश रखकर चले गए किसी को कानों कान खबर भी नही लगी….

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : भरी दोपहरी दोपहर के 12.30 बजे शहर के व्यस्ततम सड़क पुराना बस स्टैंड के पास एक दुकान के सामने 2 युवक एक युवती की लाश को साइकिल में लादकर पोस्ट ऑफिस के पास रखकर चले गए लेकिन सड़क पर इतनी भीड़ के होने के बावजूद किसी को कानों कान इस घटना की खबर भी नही लगी और ना ही किसी ने युवकों को रोक कर उनसे सवाल करना जरूरी समझा। ये वाकया हैं अंबिकापुर शहर का जहां 2 युवक 1 युवती सुमन चौधरी उम्र 37 वर्ष के शव को दिन दहाड़े मुख्य मार्ग किनारे छोड़कर चले गए लेकिन किसी का ध्यान इस ओर नही गया। इस घटना के बाद हमे यह सोचने की जरूरत हैं की आखिरकार हम और हमारा समाज किस ओर आगे बढ़ रहे हैं। जहां इस भागमभाग भरी जिंदगी में हम इतने व्यस्त हो गए हैं की हमारे पास अपने आस पास घट रही घटनाओं की सुध लेने का भी समय नहीं हैं या फिर हम इतने मतलबी हो गए हैं कि दूसरे लोगो से हमे कोई मतलब ही नहीं।

फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी हैं और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 2 युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही हैं।

जनसंपर्क विभाग में अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले,, देखे आदेश..

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : छत्तीसगढ़ शासन जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी अपने आदेश में 9 अधिकारियों एवं कर्मचारियों के तबादले किए हैं।

देखे आदेश :

67 पुलिस निरीक्षकों के तबादले, पुलिस मुख्यालय ने जारी किए आदेश..

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ द्वारा आज जारी अपने एक आदेश में 67 निरीक्षकों के तबादले किए हैं। इस तबादला सूची में सरगुजा जिले के दो निरीक्षकों के नाम भी शामिल हैं।

देखे आदेश :

error: Content is protected !!