Home Blog Page 91

सरगुजा का पहला साइबर थाना शुरू, अब साइबर क्राइम पर लग सकेगा लगाम…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : साइबर क्राइम के बढ़ते ग्राफ पर नियंत्रण पाने गुरुवार से पुलिस विभाग के संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में साइबर रेंज थाने की शुरुआत हो गई। आईजी अंकित गर्ग ने रोजनामचे में संदेश लिखकर इसका शुभारंभ किया। इससे साइबर फ्रॉड से जुड़े हर बड़े मामले और आईएक्ट के प्रकरणों में इसी थाने से काम होगा। पीड़ित यहां सीधे रिपोर्ट भी दर्ज करा सकेंगे। खास बात यह है कि यह सरगुजा रेंज का पहला साइबर थाना है। इससे पहले छत्तीसगढ़ में रायपुर और बिलासपुर में इसकी सुविधा थी, लेकिन गुरुवार को तीन और नए रेंज में इसकी शुरुआत की गई है। इनमें जगदलपुर और दुर्ग हैं। सरगुजा में साइबर क्राइम में तेजी से इजाफा हो रहा है। अपराधी साइबर क्राइम के लिए रोज नए तरीके अपना रहे हैं। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बीते डेढ़ साल में ही सरगुजा में साइबर क्राइम के 198 मामले सामने आए हैं। यानी हर माह औसत 11 लोग साइबर क्राइम के शिकार हो रहे हैं। इसमें सबसे ज्यादा ऑनलाइन ठगी के मामले हैं। ऐसे में इस थाने की जरूरी ज्यादा थी। थाने का उद्घाटन सीएम भूपेश बघेल और गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को करना था, लेकिन वे किसी कारण से ऑनलाइन जुड़ नहीं पाए। इससे आईजी अंकित गर्ग, आयुक्त शिखा राजपूत तिवारी, कलेक्टर कुंदन कुमार व एसपी सुनील शर्मा ने इसका उद्घाटन किया। कार्यक्रम में एएसपी विवेक शुक्ला, सीएसपी स्मृति राजनाला, एसडीओपी अखिलेश कौशिक सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

साइबर थाने का उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए आईजी अंकित गर्ग ने कहा कि तकनीकी के इस समय में अपराधों की प्रवृत्ति भी तेजी से बदल रही है, इसलिए इस पर नियंत्रण पाने और कार्रवाई के लिए पुलिस को नीति बदलनी पड़ रही है। कमिश्नर शिखा राजपूत तिवारी ने कहा साइबर अपराध आज के समय में सबसे बड़ा चैलेंज है। कलेक्टर कुंदन कुमार ने कहा कि साइबर शब्द आज के समय सभी के जीवन का हिस्सा बन गया है और इससे जुड़े अपराध भी होने लगे हैं। ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोहों की नजर में सरगुजा रेंज के जिले निशाने पर हैं। पुलिस के अनुसार रेंज में जितनी भी साइबर क्राइम की घटनाएं हो रही हैं, उनमें 80 फीसदी मामले ऑनलाइन ठगी से जुड़े हैं। बता दें कि पिछले महीने ही अंबिकापुर की एक महिला से ऑनलाइन 27 लाख रुपए की ठगी हुई थी। इसी प्रकार अक्टूबर 2020 में अंबिकापुर के एक ठेकेदार से ऑनलाइन 33 लाख रुपए की ठगी हुई थी। इसके अलावा कई छोटी-बड़ी घटनाएं हैं।
साइबर रेंज थाना में एक्सपर्ट पुलिसकर्मियों की टीम शासन साइबर थाने में विशेष सुविधाएं देगा। अभी अंबिकापुर के साइबर रेंज थाने में 10 पुलिसकर्मियों की पोस्टिंग की गई है। अधिकारियों ने बताया कि ये सभी पुलिसकर्मी साइबर के मामले में एक्सपर्ट हैं। थाने के लिए अत्याधुनिक संसाधन भी उपलब्ध कराए गए हैं, ताकि ठगी की जानकारी होने पर अपराधियों के बारे में पता लगाया जा सके। इसके साथ आने वाले समय में इसका सेटअप भी बढ़ाया जाएगा। इसके लिए योजना तैयारी की जाएगी, जिसके बाद सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी।

वाहन अधिनियम के उल्लंघन पर स्कूल प्राचार्य ने विद्यार्थियों के अभिभावकों से मांगा स्पष्टीकरण..

हिंद स्वराष्ट्र बलरामपुर : स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बलरामपुर के नवमी एवं दसवीं कक्षा के चार विद्यार्थियों द्वारा स्कूटी में अनावश्यक घूमने का वीडियो वायरल हुआ है। वाहन अधिनियम का उल्लंघन करने की इस घटना पर संज्ञान लेते हुए विद्यालय के प्राचार्य द्वारा स्कूल के चारों विद्यार्थियों के अभिभावकों को पत्र लिखकर स्पष्टीकरण मांगा गया है। स्कूल के प्राचार्य चन्द्रशेखर गुप्ता ने बताया कि अभिभावकों के स्पष्टीकरण न मिलने तक इन चारों विद्यार्थियों जिनमें कक्षा दसवीं के तीन और कक्षा नवमी के एक विद्यार्थी शामिल है, इन सभी को कक्षा से वंचित कर दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि विद्यालय प्रबंधन द्वारा पूर्व में ही विद्यार्थियों को वाहन अधिनियम के संबंध में जानकारी दी गई थी।

चोरों के हौसले बुलंद: चेकिंग के दौरान आरक्षक पर चढ़ाई पिकअप, हालत गंभीर…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : सूरजपुर जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए हैं जहां चोरों के मन से पुलिस का भय खत्म होता जा रहा हैं यही कारण हैं कि 9 अगस्त की भोर में संदिग्ध वाहन को रूकवाने का प्रयास करने पर जिले के चंदौरा थाने के चार पुलिसकर्मियों को पिकप चालक द्वारा रौंदने का प्रयास किया गया। इस घटना में एक आरक्षक पिकप के नीचे आ गया जिसपर गाड़ी चढ़ाते हुए वाहन चालक मौके से फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार चंदौरा थाने में पदस्थ एएसआई राम सिंह को कल भोर में पिकप में एंगल आदी लोड कर चोर चंदौरा की तरफ आने की जानकारी मिली थी जिसपर एएसआई द्वारा दो प्रधान आरक्षकों व एक आरक्षक को साथ लेकर अम्बिकापुर-बनारस मुख्यमार्ग पर घेराबंदी की गई। पिकप को आता देख पुलिसकर्मियों द्वारा उसे रूकने का ईशारा किया गया तो चालक ने वाहन की रफ्तार बढ़ा दी और पुलिसकर्मियों को रौंदने का प्रयास करने लगा जिसपर अन्य पुलिसकर्मी तो मार्ग से हट गए लेकिन आरक्षक वाहन की चपेट में आ गया जिसपर पिकप चालक ने उसपर गाड़ी चढ़ा दी जिससे आरक्षक को गंभीर चोटें आई हैं। इस घटना में आरक्षक का पैर टूट गया है उसे उपचार के लिए अम्बिकापुर रेफर किया गया है वहीं पुलिस ने इस मामले में अज्ञात वाहन चालक पर हत्या के प्रयास सहित अन्य संगीन धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया है।

सामान्य सभा के दौरान पंचायत सदस्य ने खुद पर केरोसिन डालकर की आत्महत्या की कोशिश….

हिंद स्वराष्ट्र धमतरी : जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक के दौरान एक बड़ा हंगामें की खबर निकल कर सामने आ रही हैं जहां जिला पंचायत सदस्य खूबलाल ध्रुव ने खुद पर केरोसिन डालकर आत्मदाह की कोशिश की हैं। घटना के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। जिला पंचायत सदस्य खूबलाल ने 15वें वित्त की राशि में भेदभाव के साथ सौतेला व्यवहार का आरोप लगाते हुए नाराजगी जाहिर की हैं। इस घटना से कार्यालय के अधिकारी कर्मचारियों में हड़कंप मच गया हैं।

मुख्यमंत्री बघेल सीतापुर में आयोजित विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम में हुए शामिल, क्षेत्रवासियों को दी 334 करोड़ के 269 विकास कार्यों की सौगात…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर सरगुजा जिले के विकासखण्ड मुख्यालय सीतापुर के स्टेडियम में आयोजित भव्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम में 334.23 करोड़ रूपए की लागत के 269 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री बघेल ने इन कार्यों में से 143.48 करोड़ रूपए की लागत के 136 कार्यों का लोकार्पण तथा 190.75 करोड़ रूपए की लागत के 133 कार्यों का भूमिपूजन और शिलान्यास किया।
विश्व आदिवासी दिवस के आयोजन के लिए सीतापुर में आदिवासी संस्कृति की छवि को प्रदर्शित करता मंच तैयार किया गया था। इस भव्य कार्यक्रम में राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत 27 हज़ार से भी ज्यादा हितग्राहियों को अलग अलग सौगातें भी मिलीं। इस दौरान आदिवासी संस्कृति की छवि और योजनाओं पर आधारित विशेष थीम से सुसज्जित विभागीय स्टॉलों का प्रदर्शन किया गया तथा आदिवासी परम्परा और रीति के अनुसार अद्भुत सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के सरगुजा जिले के सीतापुर में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज विश्व आदिवासी दिवस की गूंज ईब से इंद्रावती तक सुनाई दे रही है। हमने विश्व आदिवासी दिवस के दिन छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की, उसके बाद से आदिवासी समाज के लोग बढ़-चढ़कर विश्व आदिवासी दिवस मनाते हैं। बघेल ने कहा कि हमारी सरकार विगत पौने चार सालों से आदिवासी समुदाय के साथ-साथ सभी वर्गों के हित के लिए लगातार कार्य कर रही है। किसी ने भी नहीं सोचा था कि गोबर की भी खरीदी होगी, लेकिन हमने यह कर दिखाया औऱ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास किया है। आदिवासियों के आर्थिक-सामाजिक जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए हमने तेंदूपत्ता संग्रहण की दर को 2500 से बढ़ाकर 4 हजार रूपए प्रति मानक बोरा किया है, वनोपजों की खरीदी की संख्या 7 से बढ़ाकर 65 की है। इसी प्रकार से वन प्रबंधन समिति को 44 करोड़ रुपए लाभांश राशि का अंतरण भी आज उनके खातों में किया गया। कोदो-कुटकी, रागी जैसे लघुधान्य फसलों को बढ़ावा देने के लिए मिलेट्स मिशन का गठन किया और इस तरह अब बड़े शहरों के बड़े-बड़े होटलों में भी मिलेट्स के व्यंजन और भोजन मिलने लगे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि आदिवासियों के हित और न्याय के लिए हमारी सरकार सदैव तैयार है। उन्होंने कहा कि स्वामी आत्मानंद स्कूल हो चाहे बेरोजगारी भत्ता, राजीव युवा मितान क्लब हो या सुपोषण अभियान हमने हर दिशा में दशा सुधारने की पहल की है और उसी का परिणाम रहा है कि आज छत्तीसगढ़ मॉडल को देश में सराहा जा रहा है। आज छत्तीसगढ़ सरकार ने त्यौहार मनाने के लिए ग्राम पंचायतों जिसकी दूसरी किश्त आज जारी हुई है। इससे सभी पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित होगा। पंचायत के द्वारा पर्वों उत्सवों में इस पैसे को खर्च किया जाएगा। हमारी सरकार बनते ही जो सबसे पहला काम किसानों की ऋण माफी का कार्य किया। छत्तीसगढ़ की सरकार पहली सरकार है जिसने भूमि अधिग्रहण बिल पारित होने के बाद सबसे पहले आदिवासियों की जमीन लौटाई है। सरगुजा में बहुत सारी जनजातियां रहती हैं। सरगुजा में आदिवासियों की संस्कृति को सहजने के लिए एक संस्था का निर्माण की बात उन्होंने कही।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आदिवासी आदिकाल से विश्व में, देश में और प्रदेश में बसे हुए हैं। पिछले पांच साल में आदिवासी जनता का जितना सम्मान हुआ, उतना पहले नहीं हुआ। दूर दराज के इलाके में जहां जहां वनीय क्षेत्र है, उत्तर-दक्षिण सभी जगह हमारे आदिवासी जन हैं। पूरा सरगुजा आदिवासी बहुल है। ये छत्तीसगढ़ सरकार हमेशा उनके हित में काम करती रहेगी और उनकी इच्छाओं और जरूरतों को पूरा करती रहेगी।
खाद्य एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आदिवासियों का दिल जीता। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बघेल की संवेदनशीलता के कारण ही युवाओं को नौकरी देने का प्रयास किया जा रहा है। आदिवासियों के हित मे ऐसे अनेक फैसले लिए हैं जिसके कारण आदिवासियों का जीवन स्तर ऊंचा उठा। जाति प्रमाण पत्र में मात्रात्मक त्रुटि को दूर करने के साथ बरसो से इस समस्या से पीड़ित लोगों को राहत भी छत्तीसगढ़ सरकार ने दिया है। कलेक्टर कुन्दन कुमार ने कार्यक्रम में जिले का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
700 वनाधिकार पत्र वितरण सहित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से 41 हज़ार से ज्यादा आदिवासी परिवारों को लाभान्वित किया गया-
आज विश्व आदिवासी दिवस 2023 के अवसर पर जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से 41330 आदिवासी परिवारों को लाभान्वित किया गया है, जिसमें आदिवासी विकास विभाग से 700 वन अधिकार पत्र, जिले के कौशल विकास विभाग से बेरोजगारी भत्ता प्राप्त कर रहे 200 युवाओं को नियुक्ति पत्र, कृषि विभाग से 2100 परिवार को बीज, के.सी.सी., नलकूप पंजीयन, सोलर पंप, केडिट कार्ड, पशुधन विकास से 1000 परिवार को चूजा वितरण, श्रम विभाग से प्रसूति सहायता योजना के तहत 300 एवं श्रम पंजीयन के तहत 2000 लोगों को राशि का चेक, उद्यानिकी विभाग की ओर से 16200 परिवार को कृषि यंत्र, सब्जी किट, पौधा एवं केसीसी कार्ड, शिक्षा विभाग से 1000 साईकल, राजस्व विभाग से 13000 परिवार को जाति, निवास, आय, ऋण पुस्तिका एवं बी-1 प्रमाण पत्र, स्वास्थ्य विभाग से 2100 परिवार को आभाकार्ड, आयुष्मान कार्ड, महिला एवं बाल विकास विभाग से 1000 परिवार को पोषण आहार किट, खाद्य विभाग से 1000 परिवार को राशन कार्ड एवं बी.पी.एल. कार्ड, मतस्य विभाग से 430 परिवार को जाल एवं आईस बाक्स, क्रेडा विभाग से 500 परिवार को सोलर पंप, समाज कल्याण विभाग से 400 परिवार को छड़ी का वितरण किया गया है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा की गई घोषणाएं-
1- अम्बिकापुर में शासकीय बीएड कॉलेज की स्थापना की घोषणा।
2- सरगुजा जिले में सभी 20 सीटर प्रीमैट्रिक आदिवासी छात्रावासों को 50 सीटर किये जाने की स्वीकृति / घोषणा।
3- शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल सीतापुर का नाम शहीद कृष्णनाथ किंडो के नाम पर रखे जाने की घोषणा।
4- सीतापुर में आदिवासी पोस्ट मैट्रिक 200 सीटर छात्रावास, खेल और कोचिंग स्पोर्ट्स एकेडमी की घोषणा।
5- सर्व आदिवासी भवन हेतु 25 लाख की घोषणा ।
6- ढेलसरा से धरमपुर मार्ग में मांड नदी पर पुलिया निर्माण अनुमानित 125 मीटर लागत 4.75 करोड़ की घोषणा
7- सर्व आदिवासी समाज एवं अन्य समाजो हेतु भूमि आबंटन की घोषणा।
8- ढोढागांव – शिवनाथपुर मार्ग में मैनी नदी पर पुल निर्माण अनुमानित 250 मीटर लागत 10.00 करोड़ की घोषणा।
9- उरांव समाज के लिए सामुदायिक भवन हेतु रूपये 20 लाख की घोषणा।
10- मैनपाट में चैनपुर – खडगांव मार्ग 3.5 कि.मी. सडक का पक्कीकरण कार्य लागत 5 करोड़ 62 लाख के की घोषणा
11- मैनपाट को टूरिज्म हब बनाने के लिए जिले के आदिवासी वर्ग शिक्षित बेरोजगार (युवा एवं युवतियों) को टूरिस्ट गाईड, होटल मैनेजमेंट, फोटोग्रॉफी कार्य, रिसेप्शनिष्ट कार्य, एडवेंचर स्पोट्स के हेतु प्रशिक्षण दिलाये जाने की व्यवस्था किए जाने की घोषणा ।
12- जिले के आदिवासी वर्ग के युवा एवं युवतियों को राष्ट्रीय/अन्तराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न खेल विधाओं में भाग लेने के लिए आदिवासी विकास विभाग की ओर से आवश्यक आर्थिक सहायता प्रदान की जायेगी की घोषणा।
13- अधिवक्ता संघ सीतापुर के मांग पर तहसील कार्यालय में अधिवक्ताओं के लिए शेड एवं शौचालय निर्माण हेतु 15.00 लाख की घोषणा ।
14 – मैनपाट विकासखण्ड में पैगा से नानदमाली तक सडक निर्माण अनुमानित 5 किलोमीटर लागत 7 करोड 50 लाख की घोषणा ।

सोनिया जी को दो काम करने हैं- बेटे को सेट करना और दामाद को भेंट करना’, संसद में बोले BJP के निशिकांत दुबे

हिंद स्वराष्ट्र भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने विपक्षी गंठबंधन I.N.D.I.A.पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ये INDIA की बात करते हैं।रैंडम में भी पूछ लीजिए विपक्षी के कई सांसदों को इसकी फुल फॉर्म नहीं पता होगी।दुबे ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा ‘मोदी’ सरनेम टिप्पणी मामले में राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने का मुद्दा उठाया,दुबे ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा ‘मोदी’ सरनेम टिप्पणी मामले में राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने का मुद्दा उठाया।

जब मुस्कुरा उठी सोनिया गांधी

कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए निशिकांत दुबे ने कहा, ‘यहां सोनिया जी बैठी हैं. उनको दो काम करना है –बेटे को सेट करना है, दामाद को भेंट करना है।’ इस बयान के बाद कांग्रेस नेता सोनिया गांधी भी मुस्कुरा उठी। दुबे ने आगे कहा, ‘नेशनल हेराल्ड का एक केस है चल रहा है ट्रिब्यूनल में, यदि इसमें एक भी बात गलत निकलती है तो मुझे सदन से निकाल दीजिएगा।इनकम टैक्स से बचने के लिए 1 लाख रुपये देकर घूस देकर पांच हजार करोड़ की कंपनी ले सकता है, ये सोनिया जी बता सकती हैं.’ निशिकांत दुबे ने कहा कि यहां चार बार के सांसद जीएम सिद्धेश्वर बैठे हैं जिन्हे अभी 80 करोड़ का टैक्स देना पडा।

चंदा मामा के इतने करीब पहुंचा हमारा मिशन चंद्रयान-3, ISRO ने दी लाइव लोकेशन, पूरी अपडेट

हिंद स्वराष्ट्र आंध्र प्रदेश के सतीश धवन स्पेस सेंटर से 14 जुलाई को निकला चंद्रयान अब कहां पहुंचा इसपर सबकी नजर है। 23-24 अगस्त को इसके चांद की सतह पर कदम रखने की खबर है जिसे बमुश्किल 13-14 दिन ही बचे हैं। ऐसे में इसरो ने देशवासियों को नया अपडेट दिया है। इसरो की दी जानकारी के अनुसार, चंद्रयान-3 चंद्रमा की तीसरी कक्षा में पहुंच गया है। अब यह चांद से महज 1437 किलोमीटर की दूरी पर है। खबर यह भी है चंद्रयान-3 अपने तय टारगेट से आगे चल रहा है लेकिन, इसरो ने इसपर कुछ भी नहीं कहा है। अभी मिली अपडेट के मुताबिक, चंद्रयान-3 174किमी X 1437किमी वाली एक छोटी अंडाकार कक्षा में घूम रहा है।

चांद के कितने करीब पहुंचा चंद्रयान-3, इसरो ने बता दिया
चंद्रयान-3 ने 5 अगस्त को चांद की पहली कक्षा में प्रवेश किया था। उस वक्त वहां की तस्वीरें भी खूब शेयर हुई थीं। इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन यानी इसरो ने आज बताया कि चंद्रयान-3 चांद के और करीब पहुंच गया है। आज उसने चांद की तीसरी कक्षा में प्रवेश कर लिया है। इसरो ने ट्वीट कर बताया कि चांद के और करीब। चंद्रयान-3 ने सफलतापूर्वक तीसरी कक्षा में प्रवेश कर लिया है। 14 अगस्त को दोपहर 11:30-12:30 के बीच इसे अगले ऑर्बिट में प्रवेश करेगा।

23 अगस्त को चांद में कहां लैंड करेगा चंद्रयान-3?

चंद्रयान -3 की चांद के सतह पर कदम रखने की तारीख 23 अगस्त मुकर्रर है। इसरो ने बताया कि लैंडर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास लैंड करेगा। अगर सब सही रहा तो शाम के 5:45 बजे चंद्रयान-3 चांद की सतह को छू लेगा। तीन पहले 20 अगस्त को चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल की रात पौने दो बजे डीऑर्बिटिंग होगी।

बीजेपी की महिला केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी पर लगाए फ्लाइंग किस के इशारे करने का आरोप

हिंद स्वराष्ट्र नई दिल्ली संसद के मानसून सत्र के दौरान बुधवार (9 अगस्त) को लोकसभा में एक बार फिर जोरदार हंगामा देखने को मिला। बीजेपी सांसदों ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर अभद्र इशारा करने का आरोप लगाते हुए स्पीकर को लेटर लिखकर उनकी शिकायत की है। जिसमें कहा गया कि राहुल गांधी ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की ओर अभद्र इशारा किया। लोकसभा सचिवालय के सूत्रों के अनुसार, सदन के भीतर अमर्यादित व्यवहार विचाराधीन है और सभी से बात कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।इस मामले पर सदन में स्मृति ईरानी ने कहा कि जिनको आज मुझसे पहले (राहुल गांधी) वक्तव्य देने का अधिकार दिया गया उन्होंने जाते-जाते एक अभद्र लक्षण के दर्शन दिए। ये केवल एक स्त्रीद्वेषी व्यक्ति ही हो सकता है जो उस संसद में संसद की महिला सदस्यों के रहते हुए फ्लाइंग किस दे।ऐसे गरिमाविहीन आचरण को इस देश के सदन में कभी नहीं देखा गया।

स्मृति ईरानी ने क्या कहा?

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि राह चलते सुना था कि औरतों को वो लोग जो कानून का उल्लंघन करते हैं वे इस प्रकार के अभद्र टिप्पणियां अथवा अभद्र संकेत देते हैं।ये नहीं पता था कि गांधी परिवार के संस्कार में भी एक संस्कार ये है।

स्पीकर को लिखे लेटर में क्या कहा?

लोकसभा अध्यक्ष को दिए गए बीजेपी की 20 महिला सांसदों के हस्ताक्षर वाले शिकायत पत्र में कहा गया है कि हम आपका ध्यान आज सदन में केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी से संबंधित एक घटना की ओर दिलाना चाहती हैं. उक्त सदस्य ने अभद्र आचरण प्रदर्शित किया और केंद्रीस मंत्री स्मृति ईरानी को लेकर अभद्र भावभंगिमा प्रदर्शित की जब वह सदन को संबोधित कर रही थी। बीजेपी की महिला सांसदों ने मांग की कि सदस्य (राहुल) के ऐसे अभद्र आचरण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए जिन्होंने न केवल सदन में एक महिला सदस्य को अपमानित किया है बल्कि इस सदन की गरिमा को कम किया है. शिकायत पत्र पर हस्ताक्षर करने वाली महिला सांसदों में केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे, दर्शना जरदोश, अन्नपूर्णा देवी सहित पार्टी सांसद रेखा वर्मा, देवश्री चौधरी, संघमित्रा मौर्य, अपराजिता सारंगी, प्रतिभा भौमिक आदि शामिल हैं।

बीजेपी सांसदों ने किया ये दावा

केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद शोभा करंदलाजे ने दावा किया कि पहली बार ये हो रहा है कि संसद के एक सदस्य संसद के अंदर किसी महिला के सामने फ्लाइंग किस दे रहे हैं. सभी महिला सदस्यों को फ्लाइंग किस देकर राहुल गांधी सदन से चले गए. वे क्या नेता हैं? हमने आज स्पीकर को शिकायत की है.

सीसीटीवी फुटेज देखकर कार्रवाई की जाए

शोभा करंदलाजे ने कहा कि हमने मांग की है कि सीसीटीवी फुटेज देखकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।ये एक सदस्य का अनुचित और अशोभनीय व्यवहार है। वहीं बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने दावा करते हुए कहा कि वह फ्लाइंग किस देते हैं. राहुल गांधी को क्या हो गया है? वहां सदन में इतनी सारी महिलाएं बैठी हैं। उनमें कोई शिष्टाचार नहीं है।

वन विभाग की टीम ने 33 नग साल की लकड़ी के साथ छोटा हाथी वाहन किया जप्त

हिंद स्वराष्ट्र एमसीबी किशन देव शाह मामला भरतपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत वन परिक्षेत्र कुंवारपुर का प्रकाश में आया है,जहां कल मध्यरात्रि को अवैध रूप से चिरान इमारती लकड़ियों की तस्करी की जा रही थी जिसे वन अमले ने जप्त करने में बड़ी सफलता प्राप्त की है। उक्त संबंध में सूत्रों द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार से है कि दिनांक 7/8/23 के मध्य रात्रि लगभग 9:00 बजे वन परिक्षेत्र अधिकारी कुंवारपुर को गुप्त सूत्रों से जानकारी प्राप्त हुई की ग्राम – जमथान निवासी श्याम सुंदर के घर से एक छोटा हाथी वाहन जिसमें दर्जनों की संख्या में सरई (साल) नामक चिरान लकड़ी को उक्त वाहन के माध्यम से भरकर परिवहन करते ले जाने वाले हैं। फिर पुनः वन विभाग कुंवारपुर को सूचना प्राप्त हुआ कि दरवाजा/चौखट हेतु साल चिरान से लदा वाहन ग्राम जमथान से जनकपुर की ओर निकल चुका है। एवं उक्त वाहन की पहचान के रूप में उक्त वाहन के ऊपर सामने की ओर लिखें चंदन पोल्ट्री फार्म जमथान होना बताया गया तत्पश्चात उक्त प्राप्त सूचना के आधार पर तत्काल वन परिक्षेत्र अधिकारी कुंवारपुर शिव प्रसाद ध्रुव के द्वारा वन मंडल अधिकारी/डीएफओ मनेन्द्रगढ को उक्त सूचना से अवगत कराया गया तब जाकर उनके मार्गदर्शन एवं निर्देशन पर वन परिक्षेत्र कर्मियों की एक विशेष टीम गांठित कर जनकपुर के रास्ते में तैनात किया गया तभी उक्त दौरान पथले नदी के समीप बताए गए हुलिया अनुसार उक्त वाहन छोटा हाथी आते हुए दिखाई प्रतीत हुआ तदुपरांत उक्त वाहन को वन विभाग कुंवारपुर की संयुक्त टीम द्वारा रोक कर जांच किया गया जांच दौरान वाहन के अंदर दरवाजा /चौखट बनाने साइज का चिरान लकड़ी मौके पर मिला जिसे वन अमला द्वारा अपने कब्जे में ले उक्त वाहन सहित लकड़ी को वन परिक्षेत्र जनकपुर (कार्यालय) ले जाया गया जहां कागजी कार्यवाही सहित उक्त जप्त लकड़ियों की नाप -जोप किया गया तथा उक्त वाहन में मौजूद वाहन चालक/वाहन स्वामी कमलकांत अहिरवार आ. रामचरन अहिरवार से वन विभाग द्वारा पूछताछ किया गया तो उक्त पूछता दौरान बताया कि ग्राम – जमथान निवासी श्याम सुंदर अपने घर से लगभग 33 नग साल चिरान लकड़ियों करीब 700 /रूपये भाड़ा में जनकपुर निवासी विक्की जगवानी के घर पहुंचाने कहा था। जिसे ग्राम – जमथान से जनकपुर भाड़ा लेकर जा रहा था तत्पश्चात सूत्र यह भी बताते हैं कि घटना में प्रयुक्त वाहन क्रमांक MP-18-L-1399 छोटा हाथी को वन विभाग द्वारा जप्त करते हुए भारतीय वन दंड अधिनियम 1927 की धारा 52 , 35 (1) छत्तीसगढ़ अभिवहन 2001 (1) की धारा 41 नियमित अंतर्गत कार्यवाही किया गया है। फिलहाल वन विभाग के द्वारा कार्यवाही करते हुए उक्त वाहन को जप्त कर लिया गया है साथ ही उक्त वाहन की जांच /विवेचना उपरांत उक्त वाहन को राजसात किए जाने की भी बात निकाल कर सामने आ रही है।
उक्त संपूर्ण कार्यवाही में मुख्य रूप से उपस्थित वन परिक्षेत्र अधिकारी कुंवारपुर एस.पी .ध्रुव सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी शैलेंद्र नाथ त्रिवेदी, के.पी .पटेल, जय बीर बैगा, वनरक्षक अविनाश नामदेव, अरुण कुमार की सराहनीय भूमिका रही।

पुलिस अधीक्षक ने जारी किए 13 निरीक्षक उप निरीक्षकों के तबादला आदेश…

हिंद स्वराष्ट्र बलरामपुर : पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उम्मेद सिंह ने बलरामपुर के निरीक्षक व उप निरीक्षकों की नई पदस्थापना की है. जिसमें 5 उप निरीक्षक व 8 निरीक्षक सहित कुल 13 प्रभारियों को नई जिम्मेदारी दी गई हैं.

शिक्षक प्रमोशन होंगे रद्द, निलंबित संयुक्त संचालकों के खिलाफ दर्ज होगी FIR….

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : शिक्षक प्रमोशन में हुए घोटाले के खुलासे के बाद शिक्षकों के प्रमोशन जल्द रद्द होने की जानकारी निकल कर सामने आ रही हैं। बताया जा रहा हैं कि शिक्षकों की नए सिरे से पोस्टिंग की जाएगी। उल्लेखनीय हैं कि सहायक शिक्षक प्रमोशन और पोस्टिंग में लेनदेन की पुष्टि हुई हैं। जिसके बाद स्कूल शिक्षा मंत्री रविंद्र चौबे ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पोस्टिंग रद्द कर नए सिरे से लिस्ट जारी करने के आदेश दे दिए है। इसके साथ ही उन्होंने दोषियों पर FIR दर्ज करने के निर्देश भी दिए हैं। बताया जा रहा हैं की शिक्षक प्रमोशन के बाद संशोधित पोस्टिंग लिस्ट को कैंसिल किया जाएगा। वहीं सस्पेंड हुए सभी संयुक्त संचालको के खिलाफ FIR दर्ज किए जाएंगे। मिली जानकारी के अनुसार, स्कूल शिक्षा मंत्री रविंद्र चौबे के निर्देश के बाद जल्द ही DPI की तरफ से निर्देश जारी कर दिया जायेगा। इससे पहले स्कूल शिक्षा मंत्री ने इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश दे दिया है। 

शिक्षक पोस्टिंग के मामले में गड़बड़ी मामले में जिला शिक्षा अधिकारी निलंबित…

हिंद स्वराष्ट्र : गरियाबंद जिले के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी डी.एस. चौहान को निलंबित कर दिया गया है। डीईओ चौहान पर सहायक शिक्षक पोस्टिंग में गड़बड़ी करते हुए रिश्वत लेने का आरोप लगा था। जिसकी शिकायत के बाद कलेक्टर ने जांच समिति बनाई थी। जांच में शिकायत सही पाए जाने के बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने गरियाबंद डीईओ डी.एस. चौहान को निलंबित कर दिया है।

हाथी के हमले में युवक की दर्दनाक मौत, कई टुकड़ों में मिला शव…

हिंद स्वराष्ट्र जशपुर : जिले में जंगली हाथी के हमले में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक जंगल में लकड़ी लेने के लिए गया हुआ था। बताया जा रहा हैं कि मृतक अब्राहम तिर्की को जंगल जाने से पत्नी द्वारा रोका गया था लेकिन पत्नी की समझाइस को दरकिनार करते हुए वह जंगल के अंदर लकड़ी लेने चला गया जहां उसकी भेंट जंगली हाथियों से हो गई। मामला बगीचा वन परिक्षेत्र के खंताडाढ़ की हैं। मिली जानकारी के अनुसार मृतक के काफी देर तक वापस न लौटने पर मृतक की पत्नी द्वारा ग्रामीणों को मामले की सूचना दी गई जिसके बाद ग्रामीण मृतक को ढूंढते हुए जंगल पहुंचे जहां उन्हें मृतक की क्षत विक्षत लाश मिली बताया जा रहा हैं कि हाथियों द्वारा मृतक को पटक पटक काफी दर्दनाक मौत दी गई थी जिसके कारण मृतक का शरीर कई टुकड़ों में बंट गया था।

बाइक सवारों पर गिरी हाई टेंशन तार, 2 बच्चियों समेत युवक की हालत गंभीर…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : शहर के गांधी नगर थाना क्षेत्र के कमोदा विहार मार्ग में आज सुबह लगभग 10:30 बजे के करीब दो मासूम बच्चियों को लेकर जा रहे बाइक सवार के ऊपर अचानक बिजली का हाईटेंशन तार टूटकर गिरने से बड़ी दुर्घटना हो गई। बिजली का तार गिरने से बाइक सवार बाइक से नियंत्रण खो बैठा और बाइक एक दीवार से जा टकराई। इस हादसे में बाइक में सवार दो मासूम सहित युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिन्हे डायल 112 की मदद से मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया जहां सभी का उपचार जारी है।

करोड़ों की लागत से बने पुल का एप्रोच मार्ग बहा, 7 पंचायतो के आवागमन प्रभावित…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : गोबरी नदी पर करोड़ों की लागत से बने पुल का एप्रोच मार्ग का कुछ भाग बह गया हैं। बारिश की वजह से सड़क धंस गया हैं जिसके चलते सड़क पर कई स्थानों पर बड़ी – बड़ी दरारें आ गई हैं जिससे वाहनों का परिचालन बाधित हो गया है। बता दें कि अघिना – सलका से सुंदरपुर होते हुए जिला मुख्यालय जाने वाली मार्ग के गोबरी नदी पर बने पुलिया का एप्रोच मार्ग पहली बरसात की मार भी नहीं झेल सका। जिला मुख्यालय से लेकर विकासखंड जाने सात पंचायतों के लोगों का आवागमन इस पुल से होकर होता है। ग्रामीणों ने कहा कि यह एप्रोच मार्ग कभी भी पूरी तरह ध्वस्त हो सकता है। चार पहिया वाहन तो बाधित हो गया है। इस पुल के एप्रोच मार्ग बाधित होने से केवटाली, कसकेला, सलका अघीना, कोटेया, चंद्रपुर, बैजनाथपुर के लोग जिला मुख्यालय जाने अब 10 किलोमीटर अतिरिक्त घूम कर जाना पड़ेगा। जिससे अब हजारों लोगों का आवागमन बाधित हो जाएगा। इन सात पंचायतों का यह मुख्य मार्ग है। समय रहते पहल नहीं हुई तो इन पंचायतों का आवागमन बाधित हो जाएगा। वही विभाग ने सड़क पर पड़ी दरारों में रेत व मिट्टी डालने का काम चालू कर दिया है लेकिन यह और ही खतरनाक हो गई है। निर्माण एजेंसी ने बोर्ड तो बनाई है पर उस पर कोई जानकारी अंकित नहीं है जिससे आम लोगों को कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। बताया जाता है कि यह पुलिया सेतू विभाग द्वारा करोड़ों की लागत से बनाई गई है।

ठेकेदारों ने केनापारा पर्यटन स्थल में जड़ा ताला…

हिंद स्वराष्ट्र विश्रामपुर : केनापारा पर्यटन स्थल में ग्राम पंचायत प्रशासन तेलइकछार द्वारा कराए गए निर्माण कार्यों का करीब 15 लाख रुपए का भुगतान डेढ़ साल से नहीं किए जाने से नाराज ठेकेदारों ने शनिवार को केनापारा पर्यटन स्थल के मुख्य द्वार में ताला बंद कर तीन घंटे तक धरना प्रदर्शन किया। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा आश्वासन दिए जाने के बाद ठेकेदारों ने धरना प्रदर्शन समाप्त किया। बता दें एसईसीएल बिश्रामपुर क्षेत्र की सालों से बंद पड़ी पानी से लबालब पोखरी खदान को माईन क्लोजर मद व अन्य प्रशासनिक मद से केनापारा पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया गया है। पर्यटन स्थल को लगातार विकसित करने का कार्य प्रशासन द्वारा जारी है। विकासखंड सूरजपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत तेलईकछार के केनापारा में स्थित पर्यटन स्थल में सरपंच द्वारा गांव के कुछ लोगों से पर्यटन केंद्र के फिश पॉइंट एवं किड्स जोन में निर्माण कार्य संपादित कराया गया था। कार्य पूर्ण होने के बाद भी पंचायत द्वारा उक्त ठेकेदारों को लंबे समय से करीब 15 लाख रुपये का भुगतान नहीं किया जा रहा है। इसकी वजह से ठेकेदारों को आर्थिक व मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
पीड़ित ठेकेदारों द्वारा लंबित भुगतान की राशि दिलाए जाने पिछले वर्षभर से प्रशासनिक अधिकारियों व संबधित जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई जा रही है। बावजूद इसके आज तक राशि का भुगतान न होने से नाराज होकर पीड़ित ठेकेदार शनिवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत पर्यटन स्थल में तालाबंदी कर वहीं धरने पर बैठ गए थे। हड़ताल की सूचना मिलते ही पिलखा नायब तहसीलदार ललित शुक्ला, सूरजपुर जनपद सीईओ विनोद सिंह, पंचायत निरीक्षक उपेंद्र तिवारी, जयनगर थाना प्रभारी सरफराज फिरदौसी, पंचायत सचिव सियाराम राजवाड़े ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आंदोलनकारियों से चर्चा कर हड़ताल स्थगित करने की बात कही।

जनपद सीईओ विनोद सिंह ने आंदोलनकारियों को आश्वस्त किया कि महीनेभर के भीतर मामले की पूरी जांच कर उच्चाधिकारियों के मार्गदर्शन में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि राशि बकाया होगा तो उसका भुगतान कराया जाएगा। जनपद सीईओ के आश्वासन से संतुष्ट होकर पीड़ित ठेकेदारों द्वारा पर्यटन स्थल का ताला खोलकर हड़ताल वापस ले लिया गया। यहां पर अधिकारियों को यह भी अवगत कराया गया कि पर्यटन स्थल में कार्य करने वाले कई कर्मचारियों को उनका मानदेय भी कई महीनों से विभागीय अधिकारियों की उदासीनता की वजह से भुगतान नहीं किया गया है, जिससे उनके सामने अब जीविकोपार्जन की समस्या निर्मित हो गई है। इस दौरान निर्मल साहू, विजय गुप्ता, कृष्णा गुप्ता, लवन राजवाड़े, दिनेश गुप्ता, अहिबरन राजवाड़े, बुधराम साहू के अलावे भाजपा जिला उपाध्यक्ष व पूर्व जनपद अध्यक्ष पुष्पा सिंह, पूर्व जिपं सदस्य सत्यनारायण जायसवाल, मोहिनी झा, सतीश तिवारी,असगर ईराकी, पीतांबर साहू, शिवबचन साहू उपस्थित थे।

अंबिकापुर-दिल्ली ट्रेन में जुड़े 2 स्लीपर कोच, रेलवे टर्मिनल व वाशिंग पीट भी बनने की योजना…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : सांसद एवं केन्द्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह के प्रयासों से हजरत निजामुद्दीन-अम्बिकापुर यात्री ट्रेन के डिब्बो में स्लीपर कोच के दो डिब्बे जोड़ दिए गए। आज रेल्वे ने इस आशय का आदेश जारी किया। इस शयनयान डिब्बो के जुड़ने से सरगुजा अंचल के मध्यम वर्गीय एवं गरीब परिवारों के लोगों की यात्रा सुगम होगी। विदित है कि इस यात्री ट्रेन के परिचालन के लिए सांसद रेणुका सिंह ने भगीरथ प्रयास किया जिसके प्रतिफल में सरगुजा से दिल्ली तक ट्रेन का सपना साकार हुआ और सीधी यात्री ट्रेन का परिचालन संभव हो सका। ज्ञात हो कि 14 जुलाई 2022 को इस ट्रेन को 13-3 एसी एवं 5-2 एसी डिब्बो के साथ प्रारंभ किया गया था जिसके लिए सरगुजा सांसद रेणुका सिंह ने क्षेत्र के लोगों की आय वर्ग के हिसाब से मांग को देखते हुए 16 जुलाई 2022 को ही पत्र लिखकर इसमें सामान्य शयनयान लगाने की कवायद प्रारभ कर दी थी। साथ ही समय समय पर उनके द्वारा सार्थक प्रयास भी किया जिसके सार्थक परिणाम भी निकले तथा रेल्वे ने दो शयनयान कोच लगाकर आज सरगुजावासियों को सौगात दी। रेल्वे के क्षेत्र में ही एक और सौगात अम्बिकापुर स्टेशन को मिला है जिसमें वाशिंग पीट, रेल्वे टर्मिनल की भी स्वीकृति शामिल है। वाशिंग पीट, रेल टर्मिनल के निर्माण से रेलगाडियों के अम्बिकापुर क्षेत्र से परिचालित होने की सम्भावनाये अत्यंत प्रबल हुई है। जिसमे अब तक बिलासपुर, कोरबा व अन्य स्थानों पर टर्मिनेट होने वाली यात्री रेलगाड़ी अब अम्बिकापुर तक आयेगी तथा वर्षो से रेल सुविधाओ से महरूम यह क्षेत्र गुलजार होगा। रेणुका सिंह के प्रयास से बौरी डांड से अम्बिकापुर तक दोहरी रेल लाइन बिछाने की स्वीकृति भी मिल चुकी है बहुत जल्द कार्य प्रारंभ होगा। दोहरी रेल लाइन परियोजना के प्रारंभ होने के बाद इस एकल रेल खण्ड पर यात्री ट्रेनों का परिचालन समय पर हो सकेगा। सरगुजा क्षेत्र की जनता को मिली इस सौगात पर रेणुका सिंह ने आम जनता को बधाई देते हुए कहा कि जनता ने जिस उम्मीद के साथ भाजपा तथा नरेन्द्र मोदी का समर्थन लोक सभा के चुनाव में किया था उनकी उम्मीदे अब साकार रूप ले रही है। कोरोना काल की महामारी में दो वर्ष कठिनाई से जरुर बीता लेकिन उसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने न केवल कोरोना महामारी से मुक्ति पाई बल्कि भारत विकास की नई ऊँचाईओ को छुते हुए विश्व की पांचवी अर्थव्यवस्था बन गया। मैंने सांसद के रूप में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के साथ मिलकर सरगुजा क्षेत्र की जनता की सुविधाओ के विकास के लिए सतत प्रयास किया है चाहे वो रेल हो, वायु सेवा हो, या 12 जातियो को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने की बात हो। मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रेल मंत्री, नागरिक उड्डयन मंत्री सहित सभी का धन्यवाद करती हूं जिन्होने मेरे संसदीय क्षेत्र सरगुजा को ये सौगात दी। आगे भी सभी के समन्वित प्रयासों से सरगुजा में रेल्वे सहित अन्य परियोजनाओ का विस्तार होगा तथा सरगुजा भी विकास नई ऊंचाईयों को छुयेगा।

विद्यालयों की है गंभीर हालत: छतो से रिस रहा पानी शिक्षा विभाग की खोल रहा पोल….

हिंद स्वराष्ट्र कुसमी पंकज कुमार गुप्ता : विकासखंड कुसमी के ग्राम चरहट कला के शासकीय माध्यमिक विद्यालय की स्थिति बड़ी गंभीर है। वर्षा होने पर छत पर जमा हुआ पानी रिस कर कक्षाओं में टपकता है जिसके कारण विद्यार्थियों को शिक्षा ग्रहण करने में बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
विद्यालय के हेडमास्टर ने बातचीत के दौरान बताया की विद्यालय की काफी समय से मरम्मत नहीं होने के कारण बरसात के दिनों में विद्यालय के छत से लगातार पानी रिस रहा है, दीवारों पर फफूंद लगे हुए हैं, विद्यालय को काफी मरम्मत की आवश्यकता है नहीं तो कुछ बड़ा हादसा होने का डर हमेशा बना रहेगा।


विद्यालय में छात्र –छात्राओं की उपस्थिति कम होने पर जब हमने उसका कारण पूछा तब हेडमास्टर ने बताया की विद्यालय की कुछ दूरी पर एक नाला है जो बरसात के दिनों में भर जाता है जिससे बच्चों को नाला पार करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जिसके कारण विद्यार्थियों की उपस्थिति बरसात के दिनों में कम रहती है।

मत्स्य विभाग ने पकड़ा 4 टन प्रतिबंधित थाई मांगुर…

हिंद स्वराष्ट्र कोंडागांव : जिला मत्स्य विभाग के द्वारा बनियागांव से 4 टन अवैध थाई मांगूर मछलियों के साथ एक ट्रक को जब्त किया है। मिली जानकारी अनुसार आंध्र प्रदेश से रायपुर की ओर जा रही ट्रक क्रमांक एपी 39 TS 2347 को मत्स्य विभाग ने 4 टन अवैध थाई मांगुर के साथ जब्त किया है। ट्रक को अवैध थाई मांगूर के साथ कोतवाली थाना कोंडागांव में लाया गया है। जब्त मछलियों की कीमत लाखों में है। विभाग ने 3-4 टन मांगुर मछली जब्त किया है। मत्स्य विभाग के सहायक संचालक एम एस कमल ने इस मामले की जानकारी दी हैं। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी जिस के आधार पर विभाग ने कोंडागांव के आगे बनियागांव के पास एक मिनी ट्रक को रोक कर जांच की। जांच के दौरान विभाग को प्रतिबंधित मांगुर मछली मिली।

पुलिस अधीक्षक ने जारी किए 2 निरीक्षक समेत 4 पुलिसकर्मियों के तबादला आदेश…

हिंद स्वराष्ट्र गौरेला–पेंड्रा–मरवाही : जिला में पुलिसिंग में कसावट लाने एसपी ने 2 निरीक्षक, एक उप निरीक्षक सहित 1 सूबेदार का तबादला आदेश जारी किया हैं। पुलिस कप्तान योगेश पटेल द्वारा जारी ट्रांसफर लिस्ट में मरवाही थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर कमलेश कुमार शेंडे को लाइन अटेच कर दिया गया हैं। वहीं उनकी जगह पर निरीक्षक कमलाकांत शुक्ला को मरवाही थाना प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा निरीक्षक नवीन कुमार बोरकर को रक्षित केंद्र से यातायात प्रभारी बनाया गया है, जबकि सूबेदार विकास नारंग को यातायात भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!