Home Blog Page 92

शासकीय दायित्वों में गंभीर लापरवाही बरतने पर ग्राम पंचायत असकरा सचिव निलंबित…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : जनपद पंचायत मैनपाट अंतर्गत ग्राम पंचायत असकरा के सचिव को शासकीय दायित्वों में गंभीर लापरवाही बरतने पर निलंबित किया गया है। सीईओ जिला पंचायत द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मैनपाट के द्वारा प्रेषित प्रतिवेदन अनुसार ग्राम पंचायत असकरा के सचिव राकेश गुप्ता के द्वारा शासन की महत्वकांक्षी योजना गोधन न्याय योजना अन्तर्गत कार्य में लापरवाही बरतने पर पूर्व में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया जिसका तामिली के पश्चात भी उक्त सचिव द्वारा कोई उत्तर प्रस्तुत नहीं किया गया।
इनका यह कृत्य छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (आचरण) नियम 1998 के नियम-3, (एक). (दो), (तीन) के सर्वथा विपरित होने के फलस्वरूप गंभीर कदाचार का है। सचिव राकेश गुप्ता के द्वारा किये गये इस कदाचार के फलस्वरूप इन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय जनपद पंचायत मैनपाट में नियत किया जाता है। इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी। ग्राम पंचायत असकरा का अतिरिक्त प्रभार जितेन्द्र गुप्ता, सचिव ग्राम पंचायत कमलेश्वरपुर जनपद पंचायत मैनपाट को आगामी आदेश पर्यन्त अस्थायी रूप से एतद् द्वारा सौंपा गया है।

शासकीय प्राथमिक शाला धनरास में हुआ वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन …

हिंद स्वराष्ट्र बिलासपुर : 02 अगस्त 2023 को शासकीय प्राथमिक शाला धनरास में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रुप मे
विकास खंड शिक्षा अधिकारी विजय कुमार टाण्डे एवं सरपंच प्रदीप सिदार के द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस अवसर पर विद्यालय में “इको क्लब” का भी गठन किया गया जिसमें कक्षा चौथी एवं पांचवी के बच्चों को सम्मिलित किया गया, जिससे बच्चे पर्यावरण के प्रति जागरूक हो सके और उसे सुरक्षित रखने मे अपनी सहभागिता दे सके।
विकास खंड शिक्षा अधिकारी विजय टाण्डे, सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी नवनीत कुमार तम्बोली, एम आर रजक (सेवानिवृत्त प्रधान पाठक शासकीय प्राथमिक शाला करगीकलां), रामफल यादव सर प्रधान पाठक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला धनरास एवं सरपंच प्रदीप सिदार, ओमप्रकाश यादव, भोजेश रजक तथा अन्य सभी अतिथियों के द्वारा बच्चों को बैच लगाकर प्रोत्साहित किया गया तथा उन्हें विद्यालय में लगे पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी दी गई।


शाला के विकास को गति देने के लिए ग्राम धनरास के सभी एक्टिव नागरिक एवं पंचायत प्रतिनिधियों का साथ लेकर “विद्यालय विकास समिति का गठन किया गया” जिसमे मुख्यरूप से ग्राम पंचायत के सरपंच प्रदीप सिदार, उपसरपंच रविद्रनंदन यादव, सचिव त्रिलोचन राज,रोजगार सहायक अजय नागेश, ओम प्रकाश यादव, भोजेश रजक, सुरेश यादव, सुरेश रजक, राजेंद्र यादव, विद्यालय के प्रभारी प्रधान पाठक देवब्रत मिश्रा, नवाचारी शिक्षिका दीप्ति दीक्षित एवं मनोज भारतद्वाज को सम्मिलित किया गया। जिससे आने वाले समय में इनके सहयोग से विद्यालय के विकास को गति प्रदान किया जा सके।
शाला के प्रभारी प्रधान पाठक देवब्रत मिश्रा के द्वारा शाला विकास योजना के मुख्य बिन्दू (ऐजेंडा) का चिन्हांकन किया गया। शिक्षिका दीप्ति दीक्षित के द्वारा सभी आगंतुकों को विद्यालय विकास योजना के सभी एजेंडा से अवगत कराया गया जिसके क्रियान्वयन के लिए सभी ने अपनी सहमति प्रदान की। टाण्डे सर के द्वारा इस प्रकार के कार्य के लिए शाला परिवार के सभी शिक्षकों सहित ग्राम वासियों को बधाई दिया गया तथा शिक्षकों एवं ग्राम के गणमान्य नागरिकों को एकजुट होकर विद्यालय के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए योजनाओं का निर्माण कर उनके क्रियान्वयन के लिए सुझाव दिये कि किस प्रकार सभी के सहयोग से विद्यालय को एक नए आयाम तक पहुंचाया जा सकता है एवं मॉडल स्कूल के रूप में स्थापित कर सकते हैं। उन्होंने विद्यालय के प्रत्येक कार्यों में एसएमसी एवं ग्रामवासियों का सहयोग लेने एवं प्रत्येक कार्य में उन्हें सम्मिलित होने की अपील भी की।
आज के कार्यक्रम के मुख्य आयोजन अनुरूप वृक्षारोपण का कार्य शुरू हुआ, जिसमे सर्वप्रथम BEO एवं सभी अतिथियों के द्वारा विद्यालय प्रांगण में एक एक पेड़ लगाकर (वृक्षारोपण) किया गया।
विद्यालय परिवार की ओर से प्रभारी प्रधान पाठक एवं संकुल समन्वयक (करगी कला) देवब्रत मिश्रा के द्वारा बी.ई.ओ विजय टाण्डे , ए.बी.ई.ओ. नवनीत तम्बोली एवं ग्राम पंचायत धनरास के सरपंच प्रदीप सिदार को शाला परिवार की ओर से स-सम्मान स्वरूप स्मृति चिह्न (मोमेंटो)भेंट किया गया।
इस अवसर पर शा.प्रा.शाला तिलैहापारा के प्रधान पाठक मानसिह गौतम पू.मा.शाला के गोविंद प्रसाद तिवारी एवं राजकुमार केशरवानी सहित प्राथमिक शाला एवं पूर्व माध्यमिक शाला धनरास के शाला परिवार के सभी सदस्य उपस्थित थे।

PG कॉलेज के प्राचार्य डॉ एसएस अग्रवाल दूसरी बार हुए निलंबित…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : राजीव गांधी शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय अंबिकापुर के प्राचार्य डॉ एसएस अग्रवाल को राज्य सरकार ने दूसरी बार निलंबित कर दिया है। इस बार शासन के आदेश की अवहेलना तथा शासकीय कार्य में बाधा डालने के आरोप पर उन्हें निलंबित किया गया है। डा रिजवान उल्ला, कालेज के प्राचार्य बने रहेंगे।
राज्य शासन के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा बीते 19 अप्रैल 2023 को डॉ एसएस अग्रवाल को निलंबित किया गया था। नियमानुसार 90 दिवस के भीतर आरोप पत्र जारी नहीं होने के कारण उक्त निलंबन आदेश स्वयं निरस्त माना जा रहा था। 90 दिन की अवधि पूरी होते ही डॉक्टर अग्रवाल कॉलेज पहुंच गए थे उन्होंने एक तरफा कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही व्यवसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित होने वाली परीक्षा की जिम्मेदारी लेने लिखित में आवेदन प्रस्तुत कर रायपुर जाने का उल्लेख किया था । उस दौरान शासन की और से स्पष्ट आदेश जारी किया गया था कि डा रिजवान उल्ला व्यवसायिक परीक्षा मंडल का कामकाज देखेंगे। कॉलेज में प्राचार्य पद को लेकर घमासान मचा हुआ था डॉ अग्रवाल पर आरोप लग रहा था कि वह शासन के आदेशों की अवहेलना करने के साथ शासकीय कार्य में बाधा डालने का प्रयास कर रहे हैं। कालेज प्रबंधन की ओर से संपूर्ण परिस्थितियों से उच्च शिक्षा आयुक्त को अवगत कराया गया था। छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभाग के अवर सचिव ए आर निर्मलकर की ओर से जारी आदेश में डा एसएस अग्रवाल को पुनः निलंबित कर दिया गया है। आदेश में उल्लेख किया गया है कि डा एसएस अग्रवाल द्वारा शासन के आदेश की अवहेलना एवं कार्यों में बाधा उत्पन्न करने के फलस्वरूप सिविल सेवा नियम के तहत पुनः तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।

15 दिनों तक रद्द रहेगी अम्बिकापुर – जबलपुर एक्सप्रेस…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल के रीवा स्टेशन में नई लाइन कमीशनिंग, प्लेटफार्म लाइन, पिट लाइन कनेक्टिविटी का कार्य किया जा रहा है इस अधोसंरचना विकास के कारण 3 अगस्त से 25 अगस्त तक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबन्धित तीन प्रमुख गाड़ियों का परिचालन प्रभावित होगा।
जिसकारण से रेल्वे ने इन गाड़ियों को आगामी दिनों के लिए रद्द कर दिया है।
04 अगस्त से 25 अगस्त 2023 तक गाड़ी संख्या 11751 रीवा-चिरिमिरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
05 अगस्त से 26 अगस्त 2023 तक गाड़ी संख्या 11752 चिरिमिरी-रीवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

02 अगस्त से 24 अगस्त 2023 तक गाड़ी संख्या 18247 बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
03 अगस्त से 25 अगस्त 2023 तक गाड़ी संख्या 18248 रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

12 अगस्त से 26 अगस्त 2023 तक गाड़ी संख्या 11265 जबलपुर-अम्बिकापुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
13 अगस्त से 27 अगस्त 2023 तक गाड़ी संख्या 11266 अम्बिकापुर-जबलपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

लगातार 15 घंटे बारिश होने के कारण कुसमी हुआ जलमग्न…

हिंद स्वराष्ट्र कुसमी पंकज कुमार गुप्ता : बीते रात से लगातार हो रही बारिश के कारण कुसमी के नदी- नाले उफान पर है। कुसमी की गलफुल्ला नदी और कंजीया की बलारी नदी का जलस्तर बढ़ जाने के कारण पानी फूल के 5 फीट ऊपर से बह रहा है।
बारिश की वजह से नदी उफान पर हैं। बलारी, गलफुल्ला नदी में उफान की वजह से सामरी, जशपुर मार्ग के आवागमन बाधित हो गये है। पुल के ऊपर पानी बहने के कारण पुल के दोनों तरफ गाड़ियों का जाम लगा हुआ है।

कुसमी हुआ जलमग्न

क्षेत्र के सभी नदी नाले उफान पर हैं साथ ही तालाब,बांध मे अधिक पानी भर जाने के कारण तालाब,बांध टूटने की स्थिति मे आ गई है।वही खेत तालाबों में तब्दील हो चुके हैं साथ ही कई घरों के दीवार गिर गये।

हर वर्ष बरसात में पुल के ऊपर नदी

प्रत्येक वर्ष बरसात में इन दोनों नदी के ऊपर से बाढ़ बहता है बाढ़ बहने का कारण है पुल की ऊंचाई कम होना पुल की ऊंचाई कम होने के कारण नदी पुल के ऊपर से बहती है लेकिन इस पर अभी तक किसी भी अधिकारियों का ध्यान नहीं गया है यदि ऐसे ही पुल के ऊपर पानी पार होता रहा तो किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका है।

“भूपेश है तो भरोसा है” के साथ संविदा कर्मियों ने की हड़ताल स्थगित…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : 3 जुलाई से नियमितिकरण की मांग को लेकर चली आ रही संविदा कर्मचारियों की हड़ताल आखिरकार स्थगित हो गई है. जिसकी जानकारी छत्तीसगढ़ सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ ने दी हैं। छत्तीसगढ़ सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष कौशलेश तिवारी ने कहा, छत्तीसगढ़ के 3 करोड़ आम जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए एवं “भूपेश हैं तो भरोसा हैं” पर विश्वास रखते हुए 3 जुलाई से चली आ रही संविदा कर्मचारियों के अनिश्चितकालीन आंदोलन को आज स्थगित किया जाता है.

विगत 30 दिनों तक हमने संविदा कर्मचारियों के दर्द, पीड़ा और मांग को शासन तक पहुंचाने में सफल रहे हैं. हमें आशा ही नहीं बल्कि पूर्णतः विश्वास है कि हम जिन मांगों को लेकर आंदोलनरत थे, वे सभी मांगें आगामी दिनों में जरूर पूर्ण होगी.

चिटफंड निवेशकों के चेहरे पर लौटी मुस्‍कान, 35 हजार से अधिक के खाते में पहुंचे 4 करोड़ 13 लाख…

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चिटफंड पीड़ित निवेशकों के लिए न्याय कार्यक्रम के तहत निवेशकों को बड़ी राहत पहुंचाई है। सीएम बघेल ने आज रायपुर सहित छह जिलों के 35 हजार 378 पीड़ित निवेशकों को 4 करोड़ 13 लाख 88 हजार 996 रूपए की राशि लौटाई। मुख्‍यमंत्री ने चिटफंड निवेशकों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से राशि को सीधे निवेशकों के खाते में ट्रांसफर किया।

अब तक चिटफंड निवेशकों को 38 करोड़ राशि लौटाई गई
अब तक 81 हजार 204 पीड़ित निवेशकों को 37 करोड़ 92 लाख 99 हजार 656 रुपए की राशि लौटाई गई है। छत्तीसगढ़ के निक्षेपकों के हितों का संरक्षण अधिनियम 2005 के तहत कार्रवाई की गई। छत्‍तीसगढ़ में अब तक 208 चिटफंड कंपनियों के खिलाफ 462 प्रकरण दर्ज किए गए हैं, जबकि 700 से अधिक डायरेक्टर्स/ पदाधिकारियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

चिटफंड कंपनियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में हमारी सरकार छत्तीसगढ़ में ठगी करने वाली चिटफंड कंपनियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई कर रही है। ठगी करने वाली चिटफंड कंपनियों की संपत्तियों को कुर्क कर निवेशकों को राशि वापस की जा रही है। उन्होंने कहा कि चिटफंड कंपनियों ने छत्तीसगढ़ में भोले-भाले लोगों को लालच देकर जीवनभर की कमाई लूट ली।हमारी सरकार पूरी कोशिश कर रही है कि निवेश करने वालों को उनका पैसा वापस मिल जाये। देश में छत्तीसगढ़ ही एकमात्र राज्य है जो निवेशकों को उनका पैसा वापस दे रहा है।

सीएमओ के खिलाफ सत्ता व विपक्ष के पार्षदों ने प्रदर्शन कर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन…

हिंद स्वराष्ट्र कुसमी : नगर पंचायत कुसमी में सोमवार को सत्ता पक्ष व विपक्ष के पार्षदों ने नगर पालिका अधिकारी नारायण साहू के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। नगर पंचायत कुसमी के 12 पार्षदों ने नगर पालिका अधिकारी के विरुद्ध शिव मंदिर चौक से ढोल नगाड़े के साथ नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय तक रैली निकाली। उन्होंने सीएमओ पर गड़बड़ी का आरोप लगा एसडीएम चेतन साहू को ज्ञापन सौंपा। 2 पार्षदों ने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि मुख्य नगरपालिका अधिकारी अपने पदस्थापना दिवस से ही नगर पंचायत के पार्षदों को दरकिनार करते हुए मनमाने ढंग से अपने अधिकारों का दुरुपयोग करते हुए नगर पंचायत की शासकीय राशि का मनमानी तरीके से खरीदी कर शासन के पैसों को क्षति पहुंचा रहे हैं। इसके कारण नगर पंचायत का विकास रुक गया है। ज्ञापन के माध्यम से कहा कि 25 जुलाई को पीआईसी की बैठक में मात्र अध्यक्ष व दो पार्षदों की उपस्थिति में ही सीएमओ ने बैठक के समस्त मुद्दों को पारित कर दिया। पार्षदों ने कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में आंदोलन करने की चेतावनी भी दी है। रैली के दौरान पार्षदों ने अपने ही नगर पंचायत कार्यालय का घेराव भी किया। पार्षद आनंद जायसवाल ने कहा कि सीएमओ द्वारा नगर पंचायत के लिए ट्रैक्टर की खरीदी की गई जिसमें गड़बड़ी की बात सामने आई है। नगर पंचायत उपाध्यक्ष जावेद रहमानी ने सीएमओ व नगर पंचायत अध्यक्ष पर आरोप लगाया कि पीआईसी बैठक में कम से कम चार की जगह दो पार्षदों की ही उपस्थिति में 11 एजेंटों को पारित कर दिया गया। पार्षद विकेश साहू ने कहा कि सीएमओ अपने आप को नगर पंचायत का सर्वेसर्वा समझते हैं। जो पार्षद चुनाव जीतकर नगर पंचायत में प्रवेश करते हैं आज उन्हीं पार्षदों के लिए नगर पंचायत कार्यालय का दरवाजा बंद कर दिया गया था । पार्षद व नेता प्रतिपक्ष नगर पंचायत सोमनाथ भगत ने कहा कि नियम विरुद्ध तरीको से नगर पंचायत में एजेंडा पास कर दिया जा रहा है,जिसके खिलाफ हमने कलेक्टर को भी ज्ञापन सौंपा है व नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव भी लगाया है।

नगर पंचायत में नियमानुसार खरीदी हुई है। जो जांच कराना चाहते हैं करा सकते हैं। नियम में है छह पार्षदों से पीआईसी की बैठक हो सकती है। अध्यक्ष सहित दो पार्षद मौजूद है, तो भी हो सकती है। पार्षदों के द्वारा लगाए गए सभी आरोप निराधार है कुछ भी गलत तरीके से नहीं हुआ है।

नारायण साहू, सीएमओ कुसमी

हाथी ने तोड़ी दीवार, दबने से एक ग्रामीण की मौत..

हिंद स्वराष्ट्र रामानुजगंज : रामानुजगंज वनपरिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम रामपुर में दल से अलग होकर घूम रहे एक हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। हाथी ने चार घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान एक घर की दीवार गिरने से अंदर सो रहा एक ग्रामीण उसमें दब गया। गंभीर अवस्था में उसे रामानुजगंज अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। हाथी के क्षेत्र में ही विचरण करने से ग्रामीण दहशत में रात गुजार रहे हैं।सोमवार रात ग्राम रामपुर में एक हाथी नेपहले नन्हकू नागवंशी व रामगति कोडाकू के घरों को नुकसान पहुंचाया। जब गांव वालों ने शोर मचाया तो वहां से वह आगर टोला पहुंचा और एक घर की दीवार को बाहर से धक्का दिया जिससे दीवार वहां सो रहे ईश्वर सिंह के ऊपर गिरी जिसमें वह दब गया। उसे गंभीर चोटें आई। हाथी के आगे निकलने के बाद ईश्वर सिंह को 100 बिस्तर अस्पताल रामानुजगंज ले जाया गया जहां इलाज के दौरान ईश्वर सिंह की मौत हो गई।

हाथी का उत्पात यही नही रुका और वह गांव के संतोष गुप्ता के पिता के घर को बुरी तरह क्षतिग्रसत कर वहां रखे राशन को खा लिया। ग्रामीणों के अनुसार बीते कुछ माह से इसी क्षेत्र में हाथियों का दल विचरण कर रहा है। इस बीच हाथी के हमले में एक ग्रामीण की मौत की खबर मिलने पर रेंजर संतोष पांडे ने मृतक के स्वजन को 25 हज़ार की आर्थिक सहायता प्रदान की। रेंजर संतोष पांडे ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि दल से बिछड़ा एक हाथी इधर उधर भटक रहा है। उन्होंने क्षेत्र के कनकपुर, रामपुर, महावीरगंज, चिनियां के ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है।

नगर पंचायत सीएमओ के तबादले, देखे आदेश..

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा नगर पंचायत सीएमओ से लेकर इंजीनियरों तक ठोक में तबादले किए हैं।

देखे आदेश:

दो सीएमओ पर गिरी निलंबन की गाज…देखे आदेश..

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : नगरीय प्रशासन विभाग ने आज दो सीएमओ पर कड़ी कार्यवाही करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया हैं। जहां मोहन लाल विश्वकर्मा प्रभारी सीएमओ नगर पंचायत चंद्रपुर को अनियमितता के कारण वही अंकुर पांडेय सीएमओ नगर पंचायत पेंड्रा को कार्य में लापरवाही के कारण निलंबित कर दिया हैं। मंत्रालय द्वारा दोनो के निलंबन के अलग अलग आदेश जारी किए गए हैं.

देखे आदेश…

राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी…

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी।

देखे आदेश :

सरगुजा, दुर्ग और रायपुर संयुक्त संचालक को शिक्षा मंत्री ने किया निलंबित…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : छत्तीसगढ़ में पदोन्नति के उपरांत पोस्टिंग में हुए घोटाले में शिक्षा मंत्री ने बड़ी कार्यवाही की है। शिक्षा मंत्री ने पदोन्नति संशोधन के मामले में कमिश्नर की रिपोर्ट पर चार संयुक्त संचालको को सस्पेंड कर दिया है। बिलासपुर के संयुक्त संचालक एसके प्रसाद को शासन ने पहले ही सस्पेंड कर दिया था वहीं कल तीन और संयुक्त संचालको को निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया गया है। रायपुर, दुर्ग और सरगुजा के संयुक्त संचालकों को निलंबित करने का आदेश दिया गया है। विदित हो कि प्रदेश के चार संभागों में 4 से साढ़े चार हजार शिक्षकों की पदोन्नति के बाद पदस्थापना में संशोधन के नाम पर लेनदेन की शिकायत की गई थी। सरगुजा में भी करीब 300 शिक्षकों से संसोधन आदेश के नाम पर पैसे लेने का मामला सामने आया था जिसमें शिकायत के बाद संभागायुक्त ने जांच कर रिपोर्ट शासन को प्रेषित कर दी थी इसी रिपोर्ट के आधार पर शिक्षा मंत्री द्वारा कार्यवाही की गई है।

गोबर खरीदी में लापरवाही, चार सचिव सस्पेंड…

हिंद स्वराष्ट्र जांजगीर : गोबर खरीदी में लापरवाही बरतने वाले 4 पंचायत सचिवों पर जिला पंचायत सीईओ ने निलंबन की कार्यवाही की हैं। इन सचिवों द्वारा शासन की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदी के कार्य में भारी अनियमितता सामने आयी थी। जिस पर पंचायत सचिवों को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया था, संतोषजनक जवाब नही मिलने के बाद जिला पंचायत सीईओं ने चारों सचिव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया हैं।
मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला जांजगीर-चांपा जिला के नवागढ़ जनपद पंचायत क्षेत्र का हैं। बताया जा रहा हैं कि इस जनपद क्षेत्र के कर्रा, नयापारा, चौराभांठा और सिऊड़ में पदस्थ पंचायत सचिव उत्तम गोयल, प्रबोधनी राठौर, बुधराम कश्यप और श्यामलाल प्रधान द्वारा गोबर खरीदी के कार्य में बड़ें पैमाने पर अनियमितता बरती गयी थी। शिकायत मिलने के बाद जिला पंचायत सीईओं डाॅ.ज्योति पटेल ने लापरवाह पंचायत सचिवों को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया था। इसके बाद चारों पंचायत सचिवों से संतोषजनक जवाब नही दिया जिसपर जिला पंचायत सीईओं ने दोषी सचिवों के खिलाफ एक्शन लेते हुए निलंबन का आदेश जारी किया हैं।

211 संविदा कर्मचारियों को नौकरी से निकालने प्रशासन ने जारी किया आदेश..

हिंद स्वराष्ट्र : छत्तीसगढ़ के संविदा कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर 3 जुलाई से हड़ताल में हैं। इस बीच बीजापुर जिला प्रशासन ने संविदा कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का आदेश जारी कर दिया है। बीजापुर कलेक्टर राजेंद्र कुमार कटारा ने नेशनल हेल्थ मिशन के 211 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। बताया जा रहा है की सभी कर्मचारियों को काम पर लौटने का अल्टीमेटम दिया गया था और सभी कर्मचारियों को 26 जुलाई को आदेश निकालकर काम पर लौटने के लिए कहा गया था, लेकिन वे काम पर नहीं लौटे। हड़ताली संविदा कर्मचारियों पर राज्य सरकार की ओर से एस्मा भी लगाया गया, लेकिन कर्मचारी कार्य पर वापस नहीं लौटे। अंतत: प्रशासन ने सरकार के निर्देश के अनुसार कार्रवाई करते हुए 211 संविदा कर्मियों को नौकरी से निकाल दिया है।

23 डिप्टी कलेक्टरों के तबादले,, देखे आदेश…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : राज्य शासन द्वारा राज्य प्रशासनिक सेवा के 23 अधिकारीयों को नवीन पदस्थापना दी है। देखे आदेश

23 IFS अधिकारियों के तबादले देखे आदेश…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : वन एवम् जलवायु परिवर्तन विभाग मंत्रालय द्वारा आज जारी अपने आदेश में 23 IFS अधिकारियों के तबादले किए हैं….देखे आदेश…..

एक्सप्रेस ट्रेन में RPF कांस्टेबल ने की अंधाधुंध फायरिंग, ASI समेत 4 की मौत, आरोपी अरेस्ट..

हिंद स्वराष्ट्र : गुजरात से मुंबई जा रही एक ट्रेन के अंदर आरपीएफ कांस्टेबल ने अंधाधुंध गोलीबारी कर दी. ट्रेन के अंदर ही आरपीएफ जवान ने एक के बाद एक चार लोगों को गोलियों से भून दिया. इस गोलीबारी में आरपीएफ के एक एएसआई समेत तीन यात्रियों की मौत हो गई है. फिलहाल आरोपी कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे घटना के पीछे की वजह जानने की कोशिश की जा रही है. ट्रेन मुंबई सेंट्रल पहुंची है. जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह जयपुर-मुंबई सुपर फास्ट ट्रेन बोरीवली से मीरारोड जा रही थी. यहीं पर आरपीएफ कांस्टेबल चेतन ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी. सुबह करीब 5 बजे यह फायरिंग की गई है. इस फायरिंग में 4 लोगों की मौत हो गई है. जिसमें आरपीएफ के एएसआई टीकाराम की मौत हो गई. यह फायरिंग ट्रेन के बी5 कोच में हुई है.

बंदूक लेकर घूमता रहा आरोपी
एसी कोच अटेंडेंट कृष्ण कुमार शुक्ला ने बताया कि सुबह करीब 5 बजे उन्होंने बंदूक चलने की आवाज सुनी. उस वक्त कांस्टेबल के हाथ में ही बंदूक थी और वह एएसआई को गोली मार चुके थे. उस वक्त कृष्ण कुमार शुक्ला सो रहे थे गोली की आवाज के बाद उनकी नींद खुली थी. 4 लोगों की हत्या के बाद कांस्टेबल पूरे बोगी में घूम रहा था और सभी दहशत में थे.

ASI से अनबन का शक
अनुमान लगाया जा रहा है कि आरोपी कांस्टेबल चेतन की अपने अधिकारी एएसआई टीकाराम से कुछ कहासुनी हुई थी जिसके बाद मामला हाथ से निकल गया और उसने उन पर गोली चला दी. आरोपी यहीं नहीं रुका उसने आसपास के 3 यात्रियों पर भी गोली चला दी. बताया जा रहा है कि इस हादसे के बाद ट्रेन के कोच में सवार बाकी पैसेंजर बहुत डरे-सहमे हुए अपनी जगहों पर बैठे रहे.

ट्रेन की बोगी सील की
सुबह करीब 5 बजे ट्रेन में यह गोलीबारी हुई थी, जिसके बाद ट्रेन मुंबई सेंट्रल स्टेशन पहुंची. ट्रेन की बी5 बोगी में इस घटना को अंजाम दिया गया है. पूरी बोगी में कई जगहों पर खून के धब्बे साफ दिखाई दे रहे थे. मौके पर पहुंची जांच टीम ने बोगी को सील कर दिया है और बोगी के अंदर से अपराध के सबूत बरामद किए हैं.

77 तहसीलदारों एवं 132 नायब तहसीलदारों के तबादले देखे आदेश…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : छत्तीसगढ़ शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग मंत्रालय द्वारा भारी मात्रा में तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारों के तबादले किए गए है। विभाग द्वारा 77 तहसीलदारों और 132 नायब तहसीलदारों के तबादले किए हैं।

तहसीलदारों के तबादला आदेश :

नायब तहसीलदारों के तबादला आदेश :

error: Content is protected !!