Home Blog Page 81

छत्तीसगढ़ समेत 6 राज्यों में आचार संहिता खत्म, निर्वाचन आयोग ने जारी किए आदेश…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) ने छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम से आदर्श आचार सहिंता समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इन 5 राज्यों में 9 अक्टूबर से आचार संहिता लागू थी।

स्कूली बच्चों से भरी बस खाई में गिरी, धमतरी से पिकनिक मनाने आए थे मैनपाट…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : इस वक्त की एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही हैं जहां मैनपाट काली मंदिर के पास स्कूली बच्चों से भरी एक बस खाई में पलट गई है, जिसमें कुछ बच्चों को काफी चोटे आई है बच्चों को इलाज के लिए अंबिकापुर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। राहत और बचाव के कार्य जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार धमतरी से स्कूली बच्चे पिकनिक मनाने मैनपाट आए हुए थे और वे सभी मैनपाट से पिकनिक मनाकर लौट ही रहे थे कि काली मंदिर के पास बस अनियंत्रित हो गई और खाई में जा गिरी। इस हादसे में कुछ बच्चों को काफी छोटे आई है मामले की सूचना के बाद सरगुजा कलेक्टर ने तत्काल मामले को संज्ञान में लेते हुए राहत और बचाव के आदेश दे दिए हैं।

छत्तीसगढ़ में बीजेपी को बहुमत, 54 सीटों पर बीजेपी तो 35 सीट पर कांग्रेस…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के शुरुआती आंकडों में बीजेपी को बहुमत मिल गया है. चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार बीजेपी 54 सीट पर तथा सत्ताधारी दल कांग्रेस 35 सीट पर आगे है. राज्य में सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी को 46 सीट पर जीत हासिल करनी होगी। चुनाव आयोग से जारी आंकड़ों के मुताबिक, 37 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज कर ली है और 17 पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं 25 सीटों पर कांग्रेस ने जीत हासिल की है।

हॉट सीट अंबिकापुर में बीजेपी की जीत मात्र कुछ वोटों से जीते राजेश अग्रवाल…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : हॉट सीट अंबिकापुर में बीजेपी कांग्रेस के बीच में कांटे की टक्कर में बीजेपी प्रत्याशी राजेश अग्रवाल की जीत हो गई हैं। उन्होंने डिप्टी सीएम टी एस सिंहदेव को 122 वोटों से हरा दिया हैं।

कोंटा सीट से कवासी लखमा ने दर्ज की जीत..

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : विधानसभा चुनाव 2023 में कवासी लखमा ने 1930 वोट से जीत हासिल की हैं।

कोंटा में राउंड 17 पूर्ण होने तक के आंकड़े
कवासी लखमा (कांग्रेस) – 32613
देवेंद्र तेलाम (जोगी कांग्रेस) – 1383
मड़कमी मासा (बहुजन समाज) – 1067
सोयम मुक्का (भाजपा) – 30683
चनाराम मरकाम (आदिदल) – 2849
जगदीश नाग (आजाद) – 1794
मनीष कुंजाम (निर्दलीय) – 28748
बीड़ा सोढ़ी (निर्दलीय) – 1444
नोटा – 3675
कुल – 104256

अमरजीत भगत, अजय तिर्की चुनाव हारे…रामविचार नेताम 30 हजार वोटों से विजयी…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : सीतापुर विधानसभा क्षेत्र से मंत्री अमरजीत भगत चुनाव हार गए हैं उन्हें सैनिक रामकुमार टोप्पो ने 20978 वोटो से हराया है।बलरामपुर रामानुजगंज विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रामविचार नेताम 29780 बोट से जीते। मोहन मरकाम को लता उसेंडी ने 19 हजार से अधिक वोटों से हराया हैं।

रमन सिंह समेत इन दिग्गजों नेताओं को मिली जीत…रायपुर की सभी 7 सीटों में जीती बीजेपी…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव मतगणना का परिणाम अब आने लगा है, भाजपा के खाते में आई कई सीटें, जिनमे राजनांदगाव से रमन सिंह, रायपुर ग्रामीण से मोतीलाल साहू, अभनपुर से इंद्रकुमार साहू, रायगढ़ से ओपी चौधरी, लुण्ड्रा से भाजपा प्रत्याशी प्रबोध मिंज 30000 वोटो से जीते है।

रायपुर जिला में कांग्रेस की करारी हार

भाजपा ने सभी 7 सीटों में किया कांग्रेस का किया सूपड़ा साफ रायपुर उत्तर, दक्षिण, पश्चिम, ग्रामीण, धरसींवा, अभनपुर, आरंग में भाजपा की जीत।

बिग ब्रेकिंग: भाजपा को मिली पहली जीत, इस सीट से जीती बीजेपी….

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है जहां लुण्ड्रा सीट के लिए वोटो की गिनती पूरी हो चुकी हैं। लुण्ड्रा सीट से बीजेपी उम्मीदवार प्रमोद मिंज की जीत हुई है उन्होंने विधायक प्रीतम राम को मात दी है।

डिप्टी सीएम सिंहदेव 8 हजार वोटों से पीछे…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के दो चरणों में हुए मतदान की मतगणना में चौकाने वाले रिजल्ट सामने आ रहे हैं। जहां 90 विधानसभा सीटों में 54 सीटों पर बीजेपी ने बढ़त बनाई हुई है, कांग्रेस 34 और अन्य 2 पर आगे चल रही है। वहीं प्रदेश की हाई प्रोफाइल विधानसभा सीट अंबिकापुर से कांग्रेस प्रत्याशी और डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव 8000 वोटों से पीछे चल रहे हैं।

तीसरे राउंड की मतगणना के बाद सूरजपुर के तीनों विधानसभा सीटों पर भाजपा ने बनाई भारी बढ़त…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर :

तीसरा राउंड
सूरजपुर- विधानसभा – प्रेमनगर

कॉग्रेस — 11214

बीजेपी — 17251

6037 मतों से बीजेपी के भुलन सिंह मराबी आगे

कॉग्रेस — 4422

तीसरा राउंड सूरजपुर – विधानसभा – भटगाँव

बीजेपी — 12351

7929 मतो से बीजेपी लक्ष्मी राजवाड़े आगे

तीसरा राउंड सूरजपुर – विधानसभा प्रतापपुर-

कॉग्रेस — 8999

बीजेपी — 12883

3884 मतो से बीजेपी की शकुन्तला सिंह पोर्ते आगे

लुण्ड्रा सीट से प्रीतम राम 9311 वोट वही अमरजीत भगत भी चल रहे पीछे….

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : लुण्ड्रा विधानसभा में ताजा अपडेट के अनुसार कांग्रेस प्रत्याशी लुण्ड्रा तात्कालिक विधायक प्रीतम राम अपने बीजेपी के विधायक उम्मीदवार प्रबोध मिंज से पीछे चल रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार प्रबोध मिंज 22149 तथा प्रीतम राम 12838 को वोट मिले हैं प्रबोध मिंज 9311 वोटों से आगे हैं। साथ ही सीतापुर विधानसभा में बीजेपी के उम्मीदवार रामकुमार टोप्पो कांग्रेस के उम्मीदवार अमरजीत भगत से आगे चल रहे हैं अमरजीत भगत को 4533 वोट मिले हैं जबकि रामकुमार टोप्पो को 4651 वोटों पर हैं।

अंबिकापुर विधानसभा से डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव दूसरे चरण की मतगणना के पश्चात् 1139 मतों से भाजपा के राजेश अग्रवाल से आगे चल रहे हैं।

बड़ी खबर : पाटन विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पिछड़े…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है जहां छत्तीसगढ़ की राजनीति में उथल-पुथल मचा हुआ है जहां बड़े-बड़े नेता पिछड़ते हुए नजर आ रहे हैं, उसी क्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल्वी 486 वोटो से पिछड़े हुए नजर आ रहे हैं… अभी तक हुई वोटों की गिनती में पाटन सीट से भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल को जहां 11069 वोट मिले हैं वही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को 10585 वोट ही मिल पाए हैं।

छत्तीसगढ़ में बदल रही पल पल राजनीति, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू समेत कांग्रेस के कई दिग्गज नेता पिछड़े…. देखे पूरे राज्य में कौन किस सीट से आगे…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : केशकाल सीट से विधानसभा उपाध्यक्ष संतराम नेताम पीछे हैं। सक्ती सीट से विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत पीछे चल रहे हैं। आरंग सीट से मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया पीछे चल रहे हैं।
साजा सीट से मंत्री रविंद्र चौबे पीछे चल रहे हैं।
कवर्धा सीट से मंत्री मोहम्मद अकबर पीछे चल रहे हैं।
रायपुर ग्रामीण सीट से मंत्री ताम्रध्वज साहू पीछे चल रहे हैं।
कोरबा सीट से मंत्री जय सिंह अग्रवाल पीछे चल रहे हैं।
कोंडागांव सीट से मंत्री मोहन मरकाम पीछे चल रहे हैं।

कांग्रेस इन 27 सीटों पर आगे

विधानसभा सीट प्रत्याशी प्राप्त वोट

भरतपुर-सोनहत (1) गुलाब कमरो 3248

मनेन्द्रगढ़ (2) रमेश सिंह वकील 10874

सामरी (8) विजय पैकरा 4646

लैलूंगा (15) विद्यावती सिदार 5864

सारंगढ़ (17) उत्तरी गणपत जांगड़े 13981

खरसिया (18) उमेश पटेल 15792

रामपुर (20) फूलसिंह राठिया 6452

कटघोरा (22) पुरुषोत्तम कंवर 3386

पाली-तानाखार (23) दुलेश्वरी सिदार 3189

बेलतरा (31) विजय केशरवानी 12665

अकलतरा (33) राघवेन्द्र कुमार सिंह 5867

जांजगीर-चांपा (34) ब्यास कश्यप पुत्र

शनिराम कश्यप 4440

जैजैपुर (37) बालेश्वर साहू 4295

कसडोल (44) संदीप साहू 9125

बलौदा बाजार (45) शैलेश नितिन त्रिवेदी 7987

आरंग (52) डॉ. शिवकुमार डहरिया 5142

राजिम (54) अमितेश शुक्ला 10612

बिंद्रानवागढ़ (55) जनक ध्रुव 10010

डोंडी लोहारा (60) अनिला भेंडिया 6367

पाटन (62) भूपेश बघेल 5375

साजा (68) रवीन्द्र चौबे 4598

डोंगरगढ़ (74) हर्षिता स्वामी बघेल 4497

डोंगरगांव (76) दलेश्वर साहू 4107

मोहला-मानपुर (78) इंद्रशाह मंडावी 8128

भानुप्रतापपुर (80) सावित्री मनोज मंडावी

3991

बस्तर (85) बघेल लखेश्वर 3595

बीजापुर (89) विक्रम मंडावी 2702

चित्रकोट (87) विनायक गोयल 3269


भाजपा इन 28 सीटों पर आगे

क्र. सीट प्रत्याशी प्राप्त वोट

1 बैकुण्ठपुर (3) भैया लाल राजवाड़े 4881

2 प्रेमनगर (4) भूलन सिंह मराबी 5163

3 रामानुजगंज (7) राम विचार नेताम 5641

4 जशपुर (12) रायमुनि भगत 11528

5 कुनकुरी (13) विष्णुदेव साई 5242

6 पत्थलगांव (14) गोमती साई 4456

7 कोरबा (21) लखनलाल देवांगन पिता तुलसीराम देवांगन 5188

8 मरवाही (24) प्रणव कुमार मरपाची 3154

9 कोटा (25) प्रबल प्रताप सिंह जूदेव 7916

10 लोरमी (26) अरुण साओ 2376

11 तखतपुर (28) धर्मजीत सिंह 8134

12 बिल्हा (29) धरम लाल कौशिक 8885

13 मस्तूरी (32) डॉ. कृष्ण मूर्ति बंधी 7639

14 पामगढ़ (38) संतोष कुमार लहरे 43 NEW

15 बिलाईगढ़ (43) डॉ. दिनेश लाल जांगडेय 6534

16 धरसीवा (47) अनुज शर्मा 5441

17 रायपुर ग्रामीण (48) मोतीलाल साहू 9925

18 रायपुर शहर पश्चिम (49) राजेश मूणत 4559

19 रायपुर शहर उत्तर (50) पुरंदर मिश्रा 2666

20 अभनपुर (53) इंद्र कुमार साहू 5047

21 दुर्ग शहर (64) गजेंद्र यादव 6739

22 बेमेतरा (69) दीपेश साहू 9321

23 नवागढ़ (70) दयालदास बघेल 4868

24 कवर्धा (72) विजय शर्मा 4955

25 कांकेर (81) आशा राम नेताम 4942

26 नारायणपुर (84) केदार कश्यप 1943

27 जगदलपुर (86) किरण देव 6719

28 चित्रकोट (87) विनायक गोयल 3269

इन सीटों पर लोगों ने नहीं किया किसी भी पार्टी के उम्मीदवारों को पसंद, नोटा को मिले इतने वोट…

हिंद स्वराष्ट्र एमसीबी किशन देव शाह : मनेन्द्रगढ़ मे नोटा 94 वोट के साथ चौथे स्थान पर हैं वही भरतपुर सोनहत से भी नोटा 143 वोट के साथ चौथे स्थान पर काबिज हैं।
मनेंद्रगढ़ में भाजपा 5102
कांग्रेस 5606
कांगेस 504से आगे

भरतपुर सोनहत
पहला राउंड
कांग्रेस 487 आगे

मनेंद्रगढ़ सीट से पहले राउंड की मतगणना पूरी, कांग्रेस 504 वोटो से आगे, सोनहत सीट से सांसद रेणुका सिंह चल रही 487 वोटों से पीछे…

हिंद स्वराष्ट्र एमसीबी किशन देव शाह :
मनेंद्रगढ़ में भाजपा 5102
कांग्रेस 5606
कांगेस 504से आगे

मनेन्द्रगढ़ मे नोटा 94 वोट के साथ चौथे स्थान पर

भरतपुर सोनहत
पहला राउंड
कांग्रेस 487 आगे

इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है ताजा अपडेट के लिए पेज को रिफ्रेश करें…

छठवा राउंड

क्रमांक 01 भरतपुर सोनहत विधानसभा से

कांग्रेस -17545
भाजपा-20685
गोंडवाना-14751

भाजपा प्रत्याशी रेणुका सिंह 3140 मतों से आगे

मनेन्द्रगढ़ विधानसभा

छठवा राउंड

भाजपा -29002
कांग्रेस -19987

भाजपा प्रत्याशी श्याम बिहारी जायसवाल 9015 मतों से आगे

रायपुर की सात विधानसभा सीटों में 5 पर भाजपा तो 2 सीटों पर कांग्रेस ने बनाई बढ़त…

हिंद स्वराष्ट्र अंबिकापुर : पहले चरण की वोटो की गिनती शुरू होने के बाद रायपुर के 7 विधानसभा सीटों से 5 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है वही दो सीटों पर कांग्रेस ने बढ़त बनाई हुई है। आपको बता दे की रायपुर के उत्तर पश्चिम और दक्षिण क्षेत्र से बीजेपी आगे है वही दो सीटों पर कांग्रेस ने अपनी बढ़त बनाई हुई है…

चुनाव आयोग ने छत्तीसगढ़ के पहले आधिकारिक रुझान जारी किया है. बता दें कि रायपुर जिले की 7 सीटों में से 5 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है। रायपुर ग्रामीण और आरंग में कांग्रेस आगे चल रही है। मतगणना की शुरुआत में पहले डाक मत पत्र की गिनती हुई है।

इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहे हैं ताजा अपडेट के लिए पेज को रिफ्रेश कर कर देखें…

88 सीटों के रुझान में 48 सीटों पर कांग्रेस तो 41 सीटों पर बीजेपी आगे…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के रुझान आने शुरू हो गए हैं जहां 88 सीटों के रुझान में 48 सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है वही 41 सीटों पर भाजपा अपनी बढ़त बनाए हुए हैं।

इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है ताजा अपडेट के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहे..

सूरजपुर की तीनों विधानसभा सीटों से बीजेपी को मिली बढ़त..जाने कितने वोटों का हैं अंतर…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : राउंड 1 की मतगणना में

विधानसभा क्रमांक 4 प्रेमनगर विधानसभा से भाजपा के भूलन सिंह मरावी 1039 मतों से आगे कांग्रेस से
खेलसाय सिंह पीछे….


विधानसभा क्रमांक 5 भटगांव विधानसभा से भाजपा की लक्ष्मी राजवाड़े 3682 मतों से आगे कांग्रेस से पारसनाथ राजवाड़े पीछे….

विधानसभा क्रमांक 6 प्रतापपुर विधानसभा से भाजपा
की शकुंतला सिंह पोर्ते 3602 मतों से आगे कांग्रेस
से राजकुमारी मरावी पीछे…

यह खबर लगातार अपडेट हो रही हैं ताजा अपडेट के लिए पेज को रिफ्रेश करें…

तीसरा राउंड
सूरजपुर- विधानसभा – प्रेमनगर

कॉग्रेस — 11214

बीजेपी — 17251

6037 मतों से बीजेपी के भुलन सिंह मराबी आगे


तीसरा राउंड

सूरजपुर – विधानसभा – भटगाँव


कॉग्रेस — 4422

बीजेपी — 12351

7929 मतो से बीजेपी लक्ष्मी राजवाड़े आगे


तीसरा राउंड

सूरजपुर – विधानसभा प्रतापपुर-


कॉग्रेस — 8999

बीजेपी — 12883

3884 मतो से बीजेपी की शकुन्तला सिंह पोर्ते आगे

पहले चरण के पहले रुझान में कांग्रेस आगे,देखें कितनी सीटों पर है आगे

आज सभी 4 राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव की वोटों की गिनती शुरू हो गई है। वहीं छत्तीसगढ़ में सुबह 8 बजे से ही EVM से पहले पोस्टल बैलेट की गिनती हो गई है,जिसमे मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ में पहले दौर की गिनती में कांग्रेस आगे।
छत्तीसगढ़ में अभी तक लगभग 34 सीटों के रुझान आने शुरू हो गए हैं जिसमे से अब तक 20 में कांग्रेस तो वहीं 14 सीटों पर भाजपा आगे।
दोनो प्रमुख दलों ने अपने अपने जीत का दावा किया है लेकिन भाजपा ने अब तक मुख्यमंत्री के चेहरे की घोषणा नही की है, वहीं कांग्रेस पार्टी की ओर से सीएम भूपेश बघेल होंगे।

67 सीटों पर आया रुझान 37 सीट पर कांग्रेस तो 30 सीट पर बीजेपी आगे… अंबिकापुर सीट से टी एस सिंहदेव आगे.. अमरजीत भगत सीतापुर सीट से आगे चल रहे हैं वही अरुण साव और दीपक बैज पीछे चल रहे हैं। प्रबोध मिंज भी आगे चल रहे हैं।

84 सीटों पर आए रुझान में कांग्रेस को बहुमत

भाजपा 37 तो कांग्रेस को मिल रही 47 सीटें

यह खबर लगातार अपडेट हो रही हैं ताजा अपडेट के लिए पेज को रिफ्रेश करें……

error: Content is protected !!