Home Blog Page 80

2 नाबालिक दोस्त गुमशुदा, सूचना देने वाले को ईनाम देने परिजनों ने की घोषणा…

हिंद स्वराष्ट्र कोरिया : ग्राम पंचायत खरवत (जमनीपारा ) जिला कोरिया के दो बच्चे दिनांक 11 / 12 / 2023 दिन सोमवार को शाम रात 7 बजे से घर से निकले हुए है जिनका अब तक कुछ पता नहीं चला पाया हैं। बच्चों के नाम कृष्णा कुमार पिता ईशवर चन्द, संदीप कुमार पिता हरी राम हैं। दोनों बच्चों की उम्र 13 वर्ष और 14 वर्ष है। जिस किसी को ये दोनों बालक मिले उसकी तत्काल सूचना परिजनों को देने की परिजनों ने गुहार लगाई हैं। जिस किसी को ये बच्चे मिले वे इन मोबाइल नम्बर 8815027600 , 8103324098 पर जानकारी दें। बच्चों के संबंध में जानकारी देने वाले को 500 रु. ईनाम दिया जायेगा ।।

दुपहिया वाहन चोरी मामले मे सरगुजा पुलिस की कार्यवाही, 1 अंतर्राज्यीय आरोपी सहित कुल 04 आरोपी किये गए गिरफ्तार…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : प्रार्थी शुभम शर्मा साकिन ठनगनपारा स्कूल रोड अम्बिकापुर द्वारा थाना गांधीनगर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि घटना दिनांक 26/11/23 को प्रार्थी पीजी कॉलेज स्तिथ बास्केटबॉल ग्राउंड मे बास्केटबॉल खेलने गया हुआ था जो अपने वाहन हौंडा ड्रीम युगा को बास्केटबॉल ग्राउंड के बाहर खड़ा किया था, प्रार्थी खेल कर वापस आने के बाद देखा कि उसका मोटरसाइकिल अपने खड़े स्थान पर नही था जो किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया हैं, प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना गांधीनगर मे अपराध क्रमांक 485/23 सदर धारा 379 भा.द. वि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। थाना गांधीनगर पुलिस टीम को मामले मे मुखबीर सूचना प्राप्त हुई कि सिहोर मध्यप्रदेश निवासी युवक राहुल विश्वकर्मा शहर मे अलग अलग क्षेत्रों मे घर बदल बदल कर निवास कर मोटरसायकल चोरी करने हेतु आस पास के लड़को को अपने साथ मे लेकर मोटरसायकल चोरी की घटना कारित कर रहा हैं, पुलिस टीम द्वारा उक्त युवक की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम (01) राहुल विश्वकर्मा आत्मज शांतिलाल विश्वकर्मा उम्र 26 वर्ष साकिन बरछापुर सिहोर मध्यप्रदेश हाल मुकाम कृष्णा नगर कॉलोनी भगवानपुर थाना गांधीनगर का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ करने पर अपने साथियो के साथ मिलकर शहर के अलग अलग क्षेत्रों से मोटरसायकल चोरी कर दीगर राज्य मध्यप्रदेश मे बेचने हेतु घटना कारित करना स्वीकार किया गया, मामले मे शामिल अन्य आरोपियों के सम्बन्ध मे अन्य जानकारिया प्राप्त कर आरोपियों की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया जो आरोपियों द्वारा अपना नाम (02) सोनू किर्तनिया आत्मज सोना किर्तनिया उम्र 24 वर्ष निवासी डिगमा थाना गांधीनगर, (03) मनबोध राम उर्फ एलेक्स पैकरा आत्मज श्री कलम राम उम्र 24 वर्ष सा.बफौली थाना अम्बिकापुर हा.मु. बाबरा पेट्रोल पम्प के पास नमनाकला थाना गांधीनगर (04) गोपी विश्वास पिता निताई विश्वास उम्र 35 वर्ष निवासी सिलफिली थाना जयनगर हा.मु. बौरीपारा थाना अम्बिकापुर का होना बताया, आरोपियों के निशानदेही पर कुल 08 मोटरसायकल बरामद किये गए हैं,आरोपियों द्वारा घटना कारित करना स्वीकार किये जाने अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया हैं, मामले का मुख्य आरोपी राहुल पूर्व मे धोखाधड़ी एवं अन्य गंभीर अपराधों मे जेल जा चुका हैं।
सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक जॉन प्रदीप लकड़ा, सहायक उप निरीक्षक विनय सिंह, सहायक उप निरीक्षक अनिल सिंह, प्र.आर. गणेश कदम्ब, महिला आरक्षक त्रिलोचनी राजवाड़े, स्मिता रागिनी आरक्षक उमाशंकर साहू, देवेन्द्र पाठक, अरविन्द उपाध्याय, ऋषभ सिंह, घनश्याम देवांगन, श्यामलाल,अशोक, अनुज जायसवाल, विरेन्द्र पैकरा शामिल रहे।

धारा 370 पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला भारत की जीत- विष्णुदेव साय

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि 5 अगस्त 2019 को भारत की संसद द्वारा लिए गए फैसले को सुप्रीम कोर्ट द्वारा बरकरार रखा जाना भारत की जीत है। यह जम्मू कश्मीर और लद्दाख में हमारी बहनों और भाइयों के लिए आशा प्रगति और एकता की एक शानदार घोषणा है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ कानूनी फैसला मात्र नहीं है। यह एकजुट भारत के निर्माण के हमारे सामूहिक संकल्प का प्रमाण है। इस विजय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को बधाई -अभिनंदन।

छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि हम 1950 से ही कहते आ रहे थे कि एक देश में दो झंडा, दो विधान और दो प्रधान नहीं चलेंगे। एक देश में एक ही झंडा, एक ही विधान और एक ही प्रधान होगा। हमने देश की जनता से वादा किया था कि धारा 370 हटाकर जम्मू कश्मीर लद्दाख की समूची जनता को भारत के साथ एक सूत्र में बांधकर भारत भूमि के इस हिस्से का संपूर्ण विकास किया जाएगा।
नवनियुक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि भाजपा की मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर को वास्तविक आजादी देने के लिए धारा 370 खत्म की। हमने जो कहा, वह पूरा कर दिया। और, आज देश की सर्वोच्च अदालत ने हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में भारत की संसद द्वारा लिए गए निर्णय को यथावत रखते हुए यह पुष्टि कर दी है कि भाजपा की मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर लद्दाख के साथ वह न्याय किया है, जिसके लिए वहां की जनता आजादी के बाद से तरस रही थी। अब देश में एक नया जम्मू कश्मीर है और इसके निर्माण का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ हमारे उन पूर्वजों को जाता है, जिन्होंने कश्मीर के लिए बलिदान दिया और कश्मीर की वास्तविक आजादी के लिए भाजपा को संघर्ष करने की प्रेरणा दी।

रमन सिंह को बनाया गया विधानसभा अध्यक्ष वही इन दो नेताओं को बनाया गया डिप्टी सीएम..

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : विष्णुदेव साय को छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री के रूप में चुन लिया गया है वही डॉक्टर रमन सिंह, अरुण साव और विजय शर्मा को बड़ी जिम्मेदारी दी गई हैं। जहां रमन सिंह विधानसभा अध्यक्ष बनाए गए है, वहीं विजय शर्मा और अरुण साव छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री होंगे।

आज छत्तीसगढ़ में बीजेपी द्वारा 1 मुख्यमंत्री और 2 उप मुख्यमंत्री बनाने के लिए गए फैसले से छत्तीसगढ़ के तीनों वर्गों को साधने में सफलता मिली है। जहां छत्तीसगढ़ की जनता को आदिवासी मुख्यमंत्री मिला हैं वही ओबीसी और जनरल उप मुख्यमंत्री बनाए जाने से छत्तीसगढ़ में बीजेपी को सभी वर्गो के मतदाताओं का साथ मिलेगा। पहले से ही कयास लगाए जा रहे थे कि बीजेपी द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव को मद्दे नजर रखते हुए फैसला लिया जाएगा, भाजपा द्वारा तीनों वर्गों के लोगों को सीएम व डिप्टी सीएम बनाने से आगामी लोकसभा चुनाव में फायदा मिलेगा।

विष्णुदेव साय ने राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा किया पेश, इस दिन लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ…

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : विष्णुदेव साय 13 दिसंबर को सीएम पद की शपथ लेंगे। मुख्यमंत्री बनते ही विष्णुदेव साय ने राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है। दावा पेश करने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किसानों के लिए बड़ी घोषणा करते हुए दो साल का बकाया धान का बोनस 25 दिसंबर को दिए जाने की बात कही। इस अवसर पर विष्णुदेव साय ने कहा कि, आज छत्तीसगढ़ विधायक दल की बैठक में सर्व सहमति से अपना नेता चुना है। इस अवसर पर मैं बहुत आनंदित हूं और सबसे पहले मैं बीजेपी को धन्यवाद देता हूं। मैं पूरी ईमानदारी के साथ सबके विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। और मोदी की गारंटी को पूरा करने का शत प्रतिशत काम करूंगा। उन्होंने 18 लाख आवास का काम सबसे पहले करने की बात भी कही हैं।

विष्णु देव साय बने छत्तीसगढ़ के नए सीएम..

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : आखिरकार छत्तीसगढ़ का सीएम कौन होगा इस राज से पर्दा उठ गया हैं। बीजेपी विधायकों और केंद्रीय पर्यवेक्षकों की बैठक में विष्णु देव साय को सीएम बनाने का फैसला लिया गया हैं। बीजेपी द्वारा उन्हें मुख्यमंत्री बनाए जाने की घोषणा कर दी गई हैं। सीएम के नाम के साथ ही जहां अटकलों पर विराम लग गया हैं वही दूसरी और के समर्थकों ने खुशी का मोहौल हैं।

विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले की कुनकुरी विधानसभा सीट से विधानसभा चुनाव जीता है। उन्होंने कांग्रेस के सिटिंग विधायक व संसदीय सचिव यूडी मिंज को चुनाव हराया है। 59 वर्षीय विष्णुदेव साय के पिता का नाम रामप्रसाद साय है। वे ग्राम बगिया पोस्ट बंदरचुआ तहसील कांसाबेल जिला जशपुर के रहने वाले है।
विष्णुदेव साय ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरूआत 1989 में ग्राम पंचायत बगिया के पंच के रूप में की थी। 1990 में उन्होनें पहली बार जिले के तपकरा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा और जीत कर,अविभाजित मध्यप्रदेश में विधायक बने। 1999 में 2014 तक लगातार तीन बार,रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद निर्वाचित हुए। 2014 में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाले केन्द्र सरकार में इन्हें केन्द्रीय इस्पात राज्य मंत्री का उत्तरदायित्व दिया गया था। साय को संगठन में काम करने का भी लंबा अनुभव है। पार्टी ने उन्हें 2006 और 2020 में दो बार प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व सौंपा। वर्तमान में विष्णुदेव साय,भाजपा के राष्ट्रीय कार्य समिति के विशेष आमंत्रित सदस्य हैं।

शादी की खुशियों को लगा ग्रहण, सड़क हादसे में दुल्हा–दुल्हन समेत 5 की दर्दनाक मौत…

हिंद स्वराष्ट्र जांजगीर– चांपा : छत्तीसगढ़ में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है जिसकी चपेट में आने से पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. हादसा जांजगीर-चांपा जिले का है जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने शादी से लौट रही एक कार को जोरदार टक्कर मारी. जिससे दुल्हन और दूल्हा समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कि शादी के बाद कार सवार दुल्हन-दुल्हा समेत पांच लोग रामगढ़ से अकलतरा की ओर बलौदा लौट रहे थे इसी बीच मुलमुला थाना के पकरिया जंगल के पास विपरीत दिशा से आ रही एक ट्रक ने अचानक उन्हें जोरदार टक्कर मारी जिससे नवविवाहित दंपत्ति समेत पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. हादसे के बाद कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी थी. इधर, घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां मौजूद लोगों की सहायता से एक्सीडेंट के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला. और सभी घायलों को डायल 112 एंबुलेंस की मदद से रामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची. मगर वहां मौजूद डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया. इसके उपरांत सभी शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. वहीं घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार होने में सफल रहा.

इस घटना की जानकारी जैसे ही दुल्हन और दुल्हा के घरवालों को मिली. परिवार में खुशी का माहौल मातम में बदल गया. कल तक जहां घर में शहनाईयों की गूंज थी, रिश्तेदारों की चहल-पहल थी वहां कुछ ही घंटों के बाद अचानक सन्नाटा पसर गया, दोनों परिवार में खुशी का माहौल मातम में तब्दील हो गया.

कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में केंद्रीय पर्यवेक्षकों के साथ विधायकों की बैठक आज,, जल्द होगा छत्तीसगढ़ के नए सीएम का फैसला…

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : कुशाभाऊ ठाकरे परिसर भाजपा प्रदेश कार्यालय रायपुर में भाजपा के केन्द्रीय पर्यवेक्षक दल पहुंच गए हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव व पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने इस अवसर पर उनका स्वागत किया। उल्लेखनीय हैं कि पर्यवेक्षक दल में अर्जुन मुंडा केंद्रीय जनजाति कल्याण मंत्री, सर्वानंद सोनोवाल केंद्रीय जहाजरानी मंत्री तथा दुष्यंत कुमार गौतम राष्ट्रीय महासचिव भाजपा शामिल हैं। छत्तीसगढ़ का नया सीएम कौन होगा इसका निर्णय भाजपा के 54 विधायकों के साथ बैठक के बाद केंद्रीय पर्यवेक्षकों के दल द्वारा लिया जाएगा।

केंद्रीय पर्यवेक्षकों की बैठक 2 बजे शुरू होगी, जिसपर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। बैठक के समाप्त होते ही सीएम फेस सामने आएगा और सीएम को लेकर सभी की जिज्ञासा शांत हो जाएगी। आपको बता दें कि बीजेपी द्वारा मोदी के नाम पर चुनाव लड़ा गया था बीजेपी द्वारा किसी को भी सीएम फेस नही बनाया गया था। अब चुनाव के परिणाम आने के बाद भाजपा द्वारा 7 दिन का समय ले लिया गया है। बीजेपी आगामी लोकसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए सीएम फेस बनाना चाह रही हैं ताकि आगामी लोकसभा चुनाव में भी इसका फायदा मिल सके। बीजेपी द्वारा लोकसभा की पूरी 11 सीटों को जीतने का लक्ष्य रखा गया है इसके लिए बीजेपी का मानना है कि नए सीएम के फेस का प्रभाव भी इस चुनाव पर पड़ेगा जिसे देखते हुए सीएम के चुनाव में इतना समय लिया गया।

भाजपा विधायक दल की बैठक 10 दिसम्बर को होगी, विधायक दल की बैठक में पर्यवेक्षक त्रय मुंडा, सोनोवाल व गौतम रहेंगे मौजूद…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : भारतीय जनता पार्टी के नव निर्वाचित विधायकों की बैठक 10 दिसम्बर को दोपहर 12 बजे होगी जिसमें भाजपा विधायक दल के नेता का चयन होगा। इस बैठक के लिए पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक केंद्रीय मंत्री द्वय अर्जुन मुंडा व सर्वानंद सोनोवाल तथा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम उपस्थित रहेंगे।
भाजपा विधायक दल की कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में आहूत बैठक में प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, केंद्रीय मंत्री व चुनाव सह प्रभारी डॉ. मनसुख मांडविया, भाजपा संगठन सह प्रभारी नितिन नबीन और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह भी उपस्थित रहेंगे। विदित हो कि हाल ही हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 54 सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज कर प्रचण्ड बहुमत हासिल किया है।

कांग्रेस की हार के बाद इस्तीफे का दौर शुरू, दिलीप षड़ंगी ने दिया पार्टी से इस्तीफा….

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : CG विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की हार के बाद पार्टी में अंतर्कलह साफ देखने को मिल रही हैं। जहां हार के बाद आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी हैं वही दूसरी ओर दिलीप षड़ंगी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है, इसके अलावा षड़ंगी ने पार्टी पर गंभीर आरोप भी लगाए है। दिलीप षड़ंगी कांग्रेस सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष थे, उन्होंने पार्टी पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए सहयोग न मिलने की बात लिखी हैं।

देखे पत्र :

5 महिला नक्सली समेत 20 नक्सलियों ने किया आत्म–समर्पण…

सुकमा। सुकमा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे पूना नर्कोम अभियान और छत्तीसगढ़ शासन की नक्सलवाद उन्मूलन नीति से प्रभावित होकर 5 महिला नक्सली समेत 20 नक्सलियों ने आत्म समर्पण किया है। आत्म समर्पण करने वाले सभी नक्सली जिले के जगरगुंडा इलाके में सक्रिय थे।
नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार तथा बाहरी नक्सलियों द्वारा भेदभाव करने तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा से तंग आकर 9 दिसंबर को प्रतिबंधित नक्सली संगठन में सक्रिय 5 महिला सहित 20 नक्सलियों ने सरेंडर किया। सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को छत्तीसगढ़ शासन की ‘‘छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन नीति’’ के तहत सहायता राशि व अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएगी।

सरेंडर करने वाले नक्सलियों की सूची

मिलिशिया डिप्टी कमाण्डर उईका लखमा पिता जोगा जाति मुरिया साकिन कामाराम, डीएकेएमएस सदस्य बुधराम पिता कोन्दाराम जाति हल्बा साकिन कामाराम, डीएकेएमएस सदस्य नरसिंह पिता मानसिंह जाति हल्बा साकिन कामाराम, डीएकेएमएस सदस्य टांगरू कुंजाम पिता सोमारू हल्बा साकिन कामाराम, मिलिशिया सदस्य सोड़ी रत्ती पिता बीरसिंह जाति हल्बा साकिन कामाराम, मिलिशिया सदस्य तेलाम अर्जुन पिता कमलू जाति हल्बा साकिन कामाराम, मिलिशिया सदस्य मड़कम सुरेश पिता जयसिंह जाति हल्बा साकिन कामाराम, मिलिशिया सदस्य कुंजाम नन्दा पिता बैरागी जाति हल्बा साकिन कामाराम, मिलिशिया सदस्य सोड़ी समर पिता साधुराम जाति हल्बा साकिन कामाराम, मिलिशिया सदस्य काको चिल्को पति हिरमा जाति दोरला साकिन कामाराम, मिलिशिया सदस्य सोड़ी मंगो पति दारा जाति दोरला साकिन कामाराम, केएएमएस उपाध्यक्ष सोड़ी एंकी पति लक्ष्मा जाति दोरला साकिन कामाराम, सीएनएम सदस्य अजय तेलाम पिता कमलू जाति हल्बा साकिन कामाराम, सीएनएम सदस्य कट्टम फुलो पिता धुरवा जाति दोरला साकिन कामाराम, मिलिशिया सदस्य कट्टम अर्जुन पिता हिरमा जाति दोरला साकिन कामाराम, मिलिशिया सदस्य कट्टम सोमे पति नरसु जाति देारला साकिन कामाराम, मिलिशिया सदस्य सोड़ी हड़मा पिता मुत्ता जाति दोरला साकिन अचकट, मिलिशिया सदस्य माड़वी लखमू पिता बोज्जाराम जाति राउत साकिन अचकट, मिलिशिया सदस्य जगतराम नाम पिता चैतुराम नाग जाति हल्बा साकिन कामाराम थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा शामिल हैं।

टीएस सिंहदेव पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में बृहस्पद सिंह को कारण बताओं नोटिस जारी…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : बलरामपुर के पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह द्वारा पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव और प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा पर लगाए गए आरोप के बाद छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा बृहस्पति सिंह पर कार्यवाही करते हुए उन्हें कारण बताओं नोटिस जारी किया है। उल्लेखनीय हैं कि बृहस्पति सिंह ने कांग्रेस की करारी हार के लिए टीएस सिंहदेव और प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा को ज़िम्मेदार ठहराया था। बृहस्पति सिंह ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा था कि भूपेश बघेल पर आलाकमान को भरोसा था इसलिए सीएम ना बनने पर सरगुजा की सभी सीटें हरवा दी. उन्होंने कहा जिन्होंने पार्टी को हराया उनके साथ समीक्षा नहीं करनी चाहिए बल्कि ऐसे नेता को कान पकड़ कर पार्टी से निकाल देना चाहिए. उनके इस बयान के बाद पार्टी में उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग हो रही थी जिसे देखते हुए प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गेदू ने उन्हें नोटिस जारी किया हैं।

9 निरीक्षकों और 2 एसआई के ट्रांसफर, देखे आदेश..

हिंद स्वराष्ट्र कोरबा : पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने आदेश जारी कर 9 पुलिस थाना प्रभारियों के तबादले किए हैं।

देखे आदेश :

ब्रेकिंग : CG,MP और राजस्थान में मुख्यमंत्री के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षकों की लिस्ट जारी…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : 3 दिसंबर को विधानसभा चुनाव की रिजल्ट आने के बाद 5 दिन बीत जाने के बावजूद भाजपा द्वारा छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश और राजस्थान के लिए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा नहीं की गई है। जहां एक और मुख्यमंत्री के नाम तय हो जाने की खबर निकलकर सामने आती है वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री चुनाव के लिए भाजपा द्वारा केंद्रीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है। पर्यवेक्षकों द्वारा इन राज्यों में जाकर के विधायकों से चर्चा कर विधायक दल के नेता का चुनाव किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ के पर्यवेक्षकों के आज शाम तक छत्तीसगढ़ पहुंचने की संभावना जताई जा रही हैं।

तीनों राज्यों के सीएम के लिए इन नामों को मिली सहमति, तो क्या इन युवा चेहरों को दिया जाएगा मौका!!

हिंद स्वराष्ट्र : छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी को मिली बहुमत के बाद इन तीनों राज्यों में सीएम किसे चुना जाए इसके लिए लगातार बैठकों का दौर जारी है। इन बैठकों में से अब सूत्रो से यह एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है कि मोदी–शाह की जोड़ी द्वारा युवा चेहरों को मौका दिए जाने का मन बना लिया गया है और तीनों राज्यों की कमान इन तीन युवा चेहरों को देने का फैसला लिया गया है। अगर सूत्रों की माने तो छत्तीसगढ़ के लिए ओपी चौधरी, राजस्थान में बाबा बालकनाथ योगी और मध्य प्रदेश के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया को सीएम बनाने की तैयारी चल रही है।

आपको बता दें की बीजेपी द्वारा आज तीनों राज्यों में पर्यवेक्षकों को भेजा जा रहा हैं जिसके बाद इन नामों की घोषणा किए जाने की बात कही जा रही हैं।

अवैध रूप से संचालित 2 क्लिनिक सील…

राजपुर : अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजीव जेम्स कुजूर एवं विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी की संयुक्त टीम के द्वारा ग्राम बरियों एवं चरगढ़ में अवैध रूप से संचालित क्लिनिक की जांच कर सील कर दिया गया। एसडीएम कुजूर ने बताया कि सूचना मिली थी कि ग्राम बरियों में डॉ. एपी मिश्रा के द्वारा अवैध रूप से क्लिनिक का संचालन किया जा रहा है। प्राप्त शिकायत के आधार पर संयुक्त टीम द्वारा क्लिनिक की जांच किया गया, जांच में पाया गया कि संचालनकर्ता द्वारा क्लिनिक का नर्सिंग होम एक्ट में पंजीयन नहीं कराया गया है। साथ ही क्लिनिक में आयुर्वेद चिकित्सक द्वारा एलोपैथिक दलाज भी किया जा रहा है तथा किसी भी प्रकार का दस्तावेजों का संधारण नहीं किया जा रहा है। इसी प्रकार संयुक्त टीम ने ग्राम चरगढ़ में संचालित क्लिनिक का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जांच में पाया गया कि चौधरी मेडिकल हाल के नाम से ग्राम चरगढ़ में मेडिकल दुकान संचालित है जहां एक युवक के द्वारा मेडिकल दुकान का संचालन अवैध रूप से किया जा रहा है, उक्त युवक के द्वारा दो महिलाओं का इलाज भी किया जा रहा था। साथ ही दुकान के नाम पर अंदर अवैध रूप से क्लिनिक का संचालन भी किया जा रहा है तथा मरीजों को भर्ती करने के लिए चार बेड भी लगाया गया था। उक्त युवक से पूछताछ करने पर संतोष जनक जवाब नहीं दिया गया। संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए उक्त दोनों क्लिनिक को सील कर दिया गया है।

नेहरू की गलती की वजह से बना PoK, वरना आज होता भारत का हिस्सा : लोकसभा में बोले गृहमंत्री अमित शाह

नई दिल्ली: संसद का शीतकालीन सत्र 4 दिसंबर से शुरू हुआ. सत्र के तीसरे दिन बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में जम्मू-कश्मीर से जुड़े दो बिल जम्मू-कश्मीर आरक्षण संशोधन विधेयक-2023 और जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन संशोधन विधेयक-2023 पर जवाब दिया. इस दौरान अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधा. शाह ने कहा, “पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (Pok) की समस्या पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की वजह से हुई.पूरा कश्मीर हाथ आए बिना सीजफायर कर लिया था, वरना यह आज भारत का हिस्सा होता. नेहरू की गलती से पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) बन गया.”

लोकसभा में गृहमंत्री अमित शाह के भाषण की 10 बातें:-

1. लोकसभा में अमित शाह ने कहा, “कांग्रेस ने कश्मीर पंडितों के लिए कुछ नहीं किया है, जबकि मौजूदा मोदी सरकार जो कर रही है; इतिहास उसे हमेशा याद रखेगा. अब मोदी सरकार जम्मू-कश्मीर पर अब 370 से आगे निकल चुकी है और जल्द ही कुछ और बड़ा काम काम होने जा रहा है.”

2. गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, “मैं यहां जो विधेयक लेकर आया हूं, वह उन लोगों को न्याय दिलाने और उनका अधिकार दिलाने से संबंधित है. जिनके खिलाफ अन्याय हुआ, जिनका अपमान हुआ और जिनकी उपेक्षा की गई. किसी भी समाज में जो लोग वंचित हैं उन्हें आगे लाना चाहिए, यही भारत के संविधान की मूल भावना है.”

3. जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन विधेयक पर जवाब देते हुए अमित शाह ने जवाहर लाल नेहरू को कोट किया. गृह मंत्री ने कहा- “नेहरू ने शेख अब्दुल्ला को लिखा था कि कश्मीर मुद्दा यूएन ले जाना गलती थी.” कांग्रेस समेत विपक्ष के हंगामे पर शाह ने कहा कि मैंने वही बात कही, जो खुद नेहरू ने अब्दुल्ला से कही थी.

4. अमित शाह ने कहा कि बिल के नाम के साथ सम्मान जुड़ा है. इसे वही लोग देख पाते हैं, जो अपने से पीछे रह गए लोगों की अंगुली पकड़ कर संवेदना के साथ उन्हें आगे चाहते हैं. वो लोग इसे नहीं समझ सकते, जो इसका उपयोग वोटबैंक के लिए करते हैं.”

5. गृह मंत्री ने आगे कहा कि नरेंद्र मोदी ऐसे नेता हैं, जो गरीब घर में जन्म लेकर देश के प्रधानमंत्री बने हैं. वह पिछड़ों और गरीबों का दर्द जानते हैं. जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 हटाना कुछ लोगों को खटक गया है.

6. उन्होंने कहा, “यह बिल उन लोगों को अधिकार दिलाने का बिल है, जिनकी अनदेखी की गई. अच्छी बात ये रही कि 6 घंटे की बहस में किसी ने भी इसका विरोध नहीं किया. मैं कहना चाहता हूं कि नाम में ही सम्मान जुड़ा है। मदद से ज्यादा सम्मान व्यक्ति को आगे बढ़ाने का काम करता है.”

7. शाह ने कहा, “जम्मू-कश्मीर में महाराजा हरि सिंह ने विलय का निर्णय लिया था, तब से अब तक कई बदलाव हुए. वहां आतंकवाद का लंबा दौर चला. किसी ने विस्थापित लोगों की फिक्र नहीं की. जिनको फिक्र करनी थी, वो इंग्लैंड में छुट्टी मना रहे थे. अगर उस समय उनके लिए काम किया गया होता, तो वे विस्थापित नहीं हुए होते.”

8. अमित शाह ने कहा, “1947, 1965 और 1971 में जम्मू-कश्मीर से 41 हजार 844 परिवार विस्थापित हुए. इस बिल से इन लोगों को अधिकार मिलेगा. डीलिमिटेशन की प्रक्रिया पवित्र नहीं है, तो लोकतंत्र पवित्र नहीं हो सकता. डीलिमिटेशन को हमने न्यायिक डीलिमिटेशन नाम दिया है.”

9. गृहमंत्री ने कहा, “बिल में दो सीटें घाटी से विस्थापितों के लिए होंगी. 5 नॉमिनेटेड मेंबर होंगे. जम्मू-कश्मीर में अब 107 सीटों की जगह 114 सीटें होंगी.”

10. उन्होंने बताया कि परिसीमन आयोग ने पूरे जम्मू-कश्मीर का दौरा किया. पिछड़े लोगों को रोकने का काम कांग्रेस ने किया है. पिछड़ा वर्ग आयोग को 70 साल से संवैधानिक दर्जा पहले क्यों नहीं मिला. नरेंद्र मोदी सरकार ने इसे संवैधानिक दर्जा दिया.”

सरगुजा पुलिस में तबादले: 2 टीआई और 4 एसआई हुए इधर से उधर, देखे आदेश…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : सरकार बदलते ही विभागों में तबादलों का दौर शुरू हो गया है। सरगुजा पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा द्वारा आज निरीक्षकों और उप निरीक्षकों के तबादले किए गए हैं।

देखे आदेश:

आचार संहिता खत्म होते ही पुलिस विभाग में बड़ी सर्जरी…7 पुलिसकर्मियों के हुए तबादले, देखे आदेश…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : आचार संहिता खत्म होते ही सूरजपुर पुलिस विभाग में तबादले शुरू हो गए हैं। आपको बता दें कि 3 दिसंबर को चुनाव के नतीजे आने के बाद कल देर शाम निर्वाचन आयोग द्वारा आचार संहिता खत्म करने का आदेश जारी किया था जिसके बाद आज सूरजपुर पुलिस विभाग द्वारा आदेश जारी कर 7 पुलिसकर्मियों के तबादले किए गए हैं।

देखे आदेश :

इस नए चेहरे को बनाया जाएगा छत्तीसगढ़ का सीएम, कुछ देर में होगी घोषणा….

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है जहां छत्तीसगढ़ में अगले सीएम को लेकर ओ. पी. चौधरी का नाम निकलकर सामने आ रहा हैं। आपको बता दें कि कौन बनेगा अगला सीएम इस बात को लेकर लगतार चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच में विश्वसनीय सूत्रों से निकली जानकारी के अनुसार ओपी चौधरी को छत्तीसगढ़ का नया सीएम बनाया जा रहा है। आपको बता दे की कुछ दिन पहले ही चुनाव प्रचार के दौरान आए हुए अमित शाह द्वारा ओपी चौधरी को काफी आगे लेकर जाने की बात कही गई थी इस बात का कहीं ना कहीं सीएम पद से लेना देना जरूर था और शायद यही कारण है कि ओपी चौधरी को छत्तीसगढ़ का नया सीएम बनाया जा रहा है। आपको बता दे की सीएम पद को लेकर हाई कमान ने फैसला ले लिया है केवल फैसले का सामने आना बाकी है। छत्तीसगढ़ के अगले सीएम के दौर पर चार नाम सामने आ रहे हैं जिस पर पहला नाम ओपी चौधरी दूसरे स्थान पर विष्णु देव साय, तीसरे नंबर पर अरुण साव जो कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं और चौथी स्थान पर रेणुका सिंह का नाम लिया जा रहा है।

कुछ देर में सीएम फेस की घोषणा के साथ कौन बनेगा सीएम को लेकर जारी अटकलों के दौर पर विराम लगने की आशंका जताई जा रही हैं।

error: Content is protected !!