हिंद स्वराष्ट्र भरतपुर गणेश तिवारी : एमसीबी जिले में इन दिनों मौसम खराब चल रहा है दिनभर कोहरा छाया रहता है और पानी गिरने जैसी स्थिति बनी हुई है और देखा जाय तो धान खरदी केंद्र में धान की आवक भी बड़ी हुई है पहले किसान धान बेचने के लिये नहीं ला रहे थे धान के कीमत को लेकर संसय था जब सरकार का गठन हुआ और और कीमत का संसय खत्म हुआ और किसानों ने धान बेचना सुरु किया, लेकिन जिस तरह धान की आवक हो रही है उस तरह उठाव होता नहीं दिख रहा है। वैसे देखा जाय तो शासन स्तर से धान उठाव के लिये डीओ तो काट दिया जा रहा है लेकीन जिस तरह डीओ कट रहा है उस तरह का उठाव नहीं दिख रहा है। मिलरों के इस उदासीन रवैये और कछुआ चाल से प्रबन्धकों की नींद गोल है कि कही पानी गिरा तो धान खराब होने की आशंका बनी हुई है। वही प्रबन्धकों ने बताया कि बारदाने की कमी है न तो नया बारदाना समय पर उपलब्ध हो पा रहा और नही पुराना इसको लेकर भी प्रबन्धकों को काफी दिक्कत हो रही है।
विधायक ने किया जीएसटी कार्यालय का निरीक्षण…
हिंद स्वराष्ट्र अंबिकापुर : अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल ने आज जीएसटी कार्यालय में औचक निरीक्षण कर विभिन्न मुद्दों पर सहायक आयुक्त सुखना राम भगत, मीना मिश्रा, एवं अन्य अधिकारी, कर्मचारीयों से चर्चा किया। संयुक्त जीएसटी कार्यालय के संबंध में, वर्तमान कार्यालय के संचालन एवं अन्य बिंदुओं के साथ, व्यापारियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए नवीन कार्यालय एवं आवश्यक विषयों पर सुझाव दिया। विधायक राजेश अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान कार्यालय शहर से दूर होने के कारण लोगों को आने जाने में दिक्कत होती है अतः एक कंपोजिट बिल्डिंग के संबंध में भविष्य हेतु सलाह दिया जिससे स्टेट जीएसटी और संयुक्त आयुक्त कार्यालय एक साथ एक स्थान पर हो सके। आज विधायक जी के साथ राजकुमार बंसल, अभिषेक शर्मा अधिवक्ता, मधुसूदन शुक्ला उपस्थित हुए।
अजब गजब चोर : घर से 5 बकड़े –बकड़िया ले उड़े चोर, मामला पहुंचा थाने…
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 2 रवींद्रनाथ टैगोर वार्ड से चोरी की एक अजीबो गरीब मामला सामने आया हैं जहां नए साल का खुमार कुछ चोरों पर इस कदर चढ़ गया कि चोरों ने 2 जनवरी की रात घर में बंधी 5 बकड़े– बकड़ियों की ही चोरी कर ली। सुबह जब मालिक संजय शील की नींद खुली तो उसने अपने मवेशियों को घर पर न पाकर इधर उधर खोज बीन की। जब खोजबीन के बाद भी उसे उसकी बकड़ियां नही मिली तो वह आवेदन देने थाने पहुंच गया और थानेदार से अपनी बकड़िया वापस दिलाने की गुजारिश की। संजय द्वारा थाने में आवेदन दिया गया हैं जिसमें उसके द्वारा पड़ोस के ही 2 लड़कों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिए जाने की आशंका वयक्त की हैं। फिलहाल गांधीनगर पुलिस द्वारा पीड़ित को आवेदन की पावती भी नही दी गई हैं संभवतः पुलिस ने मामले को संज्ञान में ले लिया हो और अपने तरीके से मामले की जांच भी कर रही हो लेकिन पीड़ित अपनी बकड़ियो को लेकर काफी चिंतित हैं और पत्रकारों से मामले को संज्ञान पर लेकर उसकी बकड़ियों को वापस दिलवाने की मदद की गुहार लगाई हैं।
राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले, देखे आदेश…
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर :छत्तीसगढ़ में तबादलों का दौर जारी हैं। इसी क्रम में राज्य सरकार ने आज एक आदेश जारी कर जिला पंचायत सीईओ, ज्वाइंट कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टरों का ट्रांसफर किया है।


08 पंचायत सचिव निलंबित…
हिंद स्वराष्ट्र बलरामपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2016-17 से 2022-23 तक जिले के समस्त ग्राम पंचायतों में स्वीकृत आवासों के प्रगति के सबंध में गत दिवस जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी रेना जमील ने संयुक्त जिला कार्यालय भवन के सभा कक्ष में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक ली। समीक्षा बैठक में उन्होंने लक्षित स्वीकृत आवासों की समीक्षा करते हुए पूर्ण-अपूर्ण आवास, लंबित आवास और जीओ टैगिंग के कार्यों की विस्तार से जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत सचिवों को प्रधानमंत्री आवास निर्माण कार्य की निरंतर मॉनिटरिंग कर सभी लंबित आवास निर्माण को आगामी बैठक से पूर्व पूर्ण करने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में विकासखण्ड कुसमी के ग्राम पंचायत कटिमा के पंचायत सचिव मनोज पैंकरा, ग्राम पंचायत शाहपुर के पंचायत सचिव अविनाश एक्का, विकासखण्ड कुसमी के ग्राम पंचायत हर्री के पंचायत सचिव सुरेश बंशी, विकासखण्ड शंकरगढ़ के ग्राम पंचायत बेलसर के पंचायत सचिव अजय सिंह, विकासखण्ड वाड्रफनगर के ग्राम पंचायत पंडरी के पंचायत सचिव सुखदेव कुशवाहा, ग्राम पंचायत पेंडारी के पंचायत सचिव अनुज सिंह, विकासखण्ड बलरामपुर के ग्राम पंचायत नवाडीह के पंचायत सचिव हेरोद कच्छप तथा विकासखण्ड रामचंद्रपुर के ग्राम पंचायत नगरा के पंचायत सचिव मनौवर हाशमी को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में लक्ष्य के अनुरूप निर्माण कार्य में प्रगति नहीं पाए जाने पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय सम्बंधित जनपद पंचायत कार्यालय निर्धारित किया गया है।
सूरजपुर के नवनियुक्त कलेक्टर रोहित व्यास ने संभाला पदभार…
हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : आईएएस रोहित व्यास के रूप में जिले को मिला 9वां कलेक्टर। आज कलेक्टर रोहित व्यास ने पदभार ग्रहण कर सूरजपुर जिले की कमान संभाली। पदभार संभालते ही कलेक्टर ने जिला संयुक्त कार्यालय के सभा कक्ष में जिले के विभाग प्रमुख व संबंधित अन्य अधिकारियों से परिचय किया। इसके साथ ही उन्होंने आशा जताई कि जिले का पूरा प्रशासनिक अमला बेहतर समन्वय स्थापित कर सूरजपुर को विकास की नई दिशा देगा।
उन्होंने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी प्रशासनिक सेवक है और प्रशासनिक सेवक होने के नाते लोगों की समस्याओं का समाधान करना और लोकहित व जनहित में कार्य करना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।
इसके पूर्व कलेक्टर रोहित व्यास के पास जिला दुर्ग में आयुक्त नगर पालिका निगम भिलाई व अपर कलेक्टर (अतिरिक्त प्रभार) का पद था।
नवपदस्थ सरगुजा संभागायुक्त श्री जीआर चुरेंद्र ने पदभार किया ग्रहण…
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : नवपदस्थ सरगुजा संभागायुक्त जीआर चुरेंद्र ने शुक्रवार 05 जनवरी 2023 को आयुक्त कार्यालय सरगुजा में विधिवत पदभार ग्रहण किया। वे 2003 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। आयुक्त कार्यालय में उनका हार्दिक स्वागत किया गया। इस दौरान उपायुक्त श्री महावीर राम उपस्थित रहे। जिला स्तरीय अधिकारियों, कर्मचारियों ने भी पुष्पगुच्छ भेंट कर संभागायुक्त का स्वागत किया। इस दौरान नगर निगम आयुक्त अभिषेक कुमार, सीईओ जिला पंचायत नूतन कुमार कंवर, अपर कलेक्टर सुनील नायक, एसडीएम अम्बिकापुर सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। नवपदस्थ सरगुजा संभागायुक्त चुरेंद्र इससे पूर्व सचिव, छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग के पद पर पदस्थ रहे। हाल ही में राज्य शासन द्वारा जारी स्थानांतरण अनुसार सरगुजा संभाग के नये संभाग आयुक्त के रुप में चुरेंद्र को जिम्मेदारी सौंपी गयी है।
पदभार ग्रहण कर आयुक्त कार्यालय का किया निरीक्षण, संभागीय अधिकारियों की ली बैठक
संभागायुक्त चुरेंद्र ने पदभार ग्रहण करते ही आयुक्त कार्यालय का निरीक्षण किया और अधिकारियों कर्मचारियों से परिचय लिया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय और दस्तावेजों को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए जिससे किसी तरह की असुविधा ना हो। इसके बाद उन्होंने संभागीय अधिकारियों से परिचयात्मक बैठक भी की। उन्होंने संभागीय अधिकारियों से संभाग में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली और बेहतर काम करने शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर समस्त विभागों के संभागीय अधिकारी और आयुक्त कार्यालय के अधिकारी उपस्थित रहे।
स्कूल शिक्षा मंत्री ने स्कूली छात्रों के हित में लिए बड़े फैसले…
हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने लगातार दूसरे दिन बड़े निर्णय लिए हैं। आज शुक्रवार को मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने बयान दिया है कि स्कूल शिक्षा विभाग में बच्चों के भविष्य बनाने का विभाग है, हमने निर्देश दिया है कि बच्चों का जो पहला पीरियड हो वह योग, प्राणायाम और नैतिक शिक्षा पर हो, जो हर साल किताब बदलते हैं जो गरीब बच्चे हैं वह आजू-बाजू से किताबें लेकर पढ़ लेते थे। किताब छापने वालों को फायदा देने के लिए हर साल किताब बदल दिया जाता है, 3 साल से पहले किताबों को ना बदला जाए इसके निर्देश दिए गए हैं। उल्लेखनीय हैं कि कल बैठक में कक्षा 9वीं में सभी वर्ग के बच्चों को स्कूल में निःशुल्क साइकल तथा 12वीं तक पाठ्य पुस्तकों के निःशुल्क वितरण के निर्देश दिए गए थे साथ ही राजिम कुंभ मेले को भव्य तरीके से मनाने के साथ ही प्रदेश की विरासत सिरपुर को वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल करने और छत्तीसगढ़ में मैनपाट, चैतुरगढ़ जैसे हिल स्टेशन में शिमला, मनाली के तर्ज पर मॉल रोड बनाए जाने का निर्णय लिया गया था।
4 TI समेत 14 पुलिसकर्मियों के तबादले, देखे आदेश..
हिंद स्वराष्ट्र बालोद : बालोद पुलिस विभाग में तबादला किया गया हैं। एसपी जितेंद्र यादव ने ट्रांसफर लिस्ट जारी किया है। जिसमें 4 निरीक्षक, 4 उप निरीक्षक और 6 सहायक उप निरीक्षक का नाम शमिल है।

सरगुजा के नए कलेक्टर भोस्कर विलास संदिपान ने किया पदभार ग्रहण..
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : सरगुजा जिले के 52 वें कलेक्टर भोस्कर विलास संदिपान ने आज पदभार ग्रहण कर लिया हैं। भारतीय प्रशासनिक सेवा 2011 बैच के अधिकारी भोस्कर विलास संदिपान इससे पूर्व मिशन संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के रूप में पदस्थ रह चुके हैं। दुर्ग जिले के निवर्तमान कलेक्टर कुंदन कुमार (आईएएस) ने कलेक्टर भोस्कर विलास संदिपान को कार्यभार सौंप कर उन्हें नवीन दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान मौजूद सभी अधिकारीगण ने उन्हें शुभकामनाएं दी।
कलेक्टर नरेन्द्र कुमार दुग्गा को दी गई विदाई..
हिंद स्वराष्ट्र एमसीबी किशन देव शाह : कलेक्टर नरेन्द्र कुमार दुग्गा को आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्ट्रेट के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर कलेक्टर नरेन्द्र कुमार दुग्गा के सरल व मिलनसार स्वभाव और उच्च प्रशासनिक क्षमता के संबंध में जिला पंचायत सीईओ डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, अपर कलेक्टर अनिल कुमार सिदार, संयुक्त कलेक्टर सी.एस. पैकरा, एसडीएम अभिलाषा पैकरा, विजयेन्द्र सारथी, द्वारा अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी।
अपने विदाई के अवसर पर कलेक्टर नरेन्द्र कुमार दुग्गा ने सभी अधिकारी व कर्मचारियों तथा जिले के निवासियों को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने बताया कि जब वे नवगठित जिला में आये तो टीम का अभाव था। धीरे-धीरे टीम बनाने पर ध्यान दिया। इसका ही परिणाम कि नवगठित जिला होने के बाद भी निर्वाचन कार्य बड़े अच्छे ढंग से संचालित हो गया। यह हम सबकी टीम भावना से कार्य करने का नतीजा है। शासकीय नौकरी में स्थानांतरण एक प्रक्रिया है। जिससे सबको गुजरना पड़ता है। हमें हमेशा चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने उपस्थित प्रशासनिक अमले को टीम वर्क के साथ सेवा भाव से लोकहित में कार्य करने के लिए प्रेरणादायक शब्द कहे।
शासन के नवीनतम स्थानांतरण आदेश के तहत कलेक्टर नरेन्द्र कुमार दुग्गा का स्थानांतरण सचिव आदिम जाति विकास विभाग, अनुसूचित जाति विकास विभाग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग, आयुक्त आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग रायपुर में हुआ है
मोदी गांरटी के 5 बड़े वादे 21 दिन में ही पूरे, छत्तीसगढ़ सरकार के ताबड़तोड़ फैसले…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बनने के बाद ही सीएम विष्णुदेव साय बड़े फैसले ले रहे हैं। सीएम विष्णुदेव साय का फोकस लोकसभा चुनाव है। लोकसभा चुनाव से पहले वह मोदी की गारंटियों को पूरा करने पर जोर लगा रहे हैं। प्रदेश में सरकार के गठन के बाद बीजेपी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी है। सीएम ने भी सभी 11 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है, इसलिए पूरी योजना के साथ बनाकर मोदी की गारंटियों को पूरा किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव सरकार ने एक महीने से भी कम समय में मोदी की कई गारंटियों को पूरा कर चुके हैं। छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय और दोनों डेप्युटी सीएम की शपथ के बाद पहली कैबिनेट मीटिंग में बड़ा फैसला लिया गया था। सीएम की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास योजना के 18 लाख आवास को मंजूरी दी गई थी। छत्तीसगढ़ सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला लेते हुए सीएम विष्णुदेव साय ने कहा था- “हमने बैठक में केवल एक ही मुद्दे पर चर्चा की है। 18 लाख लोगों को जल्द से जल्द घर देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है।”
धान खरीदी के वादे को पूरा किया
बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र में कहा था कि राज्य में धान प्रति एकड़ 21 क्विंटल और 31 सौ रुपये क्विंटल की दर से खरीदी की जाएगी। इसके लिए राज्य सरकार ने आदेश भी जारी कर दिए हैं। राज्य में इससे पहले समर्थन मूल्य पर मात्र 15 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी की जा रही थी, जिसे सरकार ने बढ़ाकर 21 क्विंटल कर दिया है।
किसानों को बोनस मिला
25 दिसंबर यानी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस के अवसर पर बीजेपी सरकार ने अपना एक और वादा पूरा किया। 12 लाख किसानों के खातों में बोनस के रूप में 3,716 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए। छत्तीसगढ़ सरकार ने मोदी की गारंटी का एक और वादा सुशासन दिवस के मौके पर पूरा कर दिया। किसानों को 2 वर्ष के खरीफ विपणन वर्ष 2014-15 और 2015-16 के धान के बकाया बोनस के रूप में 3,716 करोड़ रुपये की राशि उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की गई।
5 साल फ्री चावल मिलेगा
1 जनवरी यानी नए साल के मौके पर सीएम विष्णुदेव साय ने मोदी की गारंटी का एक और वादा पूरा किया। अगले पांच सालों तक गरीब परिवारों को फ्री में चावल देने की घोषणा की गई। फ्री चावल स्कीम 1 जनवरी, 2024 से शुरु हो गई है। फ्री चावल की घोषणा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान कही थी। अब इस योजना के तहत आने वाले पांच साल तक गरीब परिवारों को फ्री में चावल मिलेगा।
CGPSC की होगी जांच
छत्तीसगढ़ में सीबीआई पीएससी मामले की जांच करेगी। यह फैसला विष्णु देव सरकार कैबिनेट ने ले लिया है। इस विषय में डेप्युटी सीएम अरुण साव बैठक के बाद जानकारी दी। सीजीपीएससी में भर्ती के दौरान बड़े पैमाने में गड़बड़ी के आरोप लगे थे। आरोप यह भी है कि सीजीपीएससी के पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी ने अपने और कई कांग्रेसी नेताओं के रिश्तेदारों का चयन करवाया है। विधानसभा चुनाव के दौरान यह भी पीएम मोदी की गारंटी में शामिल किया गया था।
हाथियों के हमले से अज्ञात शख्स की हुई मौत, क्षत विक्षत हालत में मिला शव…
हिंद स्वराष्ट्र उदयपुर : सरगुजा जिले के उदयपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत आने वाले पतरापारा में हाथियों के हमले से अज्ञात शख्स की मौत हो गई। व्यक्ति का शव क्षत विक्षत हालत में बरामद हुआ है। शव को सीएचसी उदयपुर के मरचूरी में रखवाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार वन विभाग द्वारा घटना स्थल के आस पास के घरों को खाली करवा दिया गया था। मृतक कौन था और घटनास्थल पर कैसे पहुंचा इसकी जानकारी नहीं मिल पाई हैं। बताया जा रहा हैं कि रात 11 से 12 बजे के बीच की यह घटना हुई। वन विभाग और स्थानीय पुलिस की मदद से आस पास के गांव वालों को सूचना देकर शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।
बता दें कि वन परिक्षेत्र उदयपुर में 9 हाथियों का दल विगत 11 दिसम्बर से डेरा जमाए हुये है। इनका उत्पात लगातार जारी है अब तक इनके द्वारा एक दर्जन से अधिक घरों को तोड़ा जा चुका है आधा दर्जन मवेशियों को मौत के घाट उतारा जा चुका है। हाथियों का दल काफी आक्रामक हो चुका हैं इनके द्वारा ग्रामीणों के घरों में रखे अनाज को चट कर, खेत में लगे गेहूं एवं आलू की फसल को बुरी तरह से नुकसान पहुंचाया जा रहा है। हाथियों के दल ने कुछ दिन पूर्व ग्राम जजगी गांव के चार किसानों के घर तोड़ कर फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया हैं।
5 फरवरी से प्रारंभ होंगे विधानसभा के बजट सत्र…
हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 5 फरवरी से 1 मार्च तक होगा। इस बजट सत्र में 20 बैठकें होंगी। विधानसभा ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की हैं। इस सत्र में सीएम विष्णुदेव साय अपना पहला बजट पेश करेंगे।

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, गिरफ्तार…
हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : जिले के नमदगिरी क्षेत्र में कल एक युवक की लाश खेत में मिली। जिसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।मृतक की पहचान नमदगिरि ग्राम निवासी सुनील देवांगन के रूप में हुई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की शुरुवाती जांच में पुलिस को मृतक की पत्नी का रामकुमार के साथ अवैध संबंध होने की जानकारी मिली। जिसपर पुलिस ने संदेही रामकुमार केंवट को दबिश देकर पकड़ा, पूछताछ पर रामकुमार ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और उसने पुलिस को बताया कि मृतक सुनील देवांगन की पत्नी लक्ष्मी देवांगन के साथ उसका अवैध संबंध है जिस कारण उसके घर में आना जाना था जिस कारण लक्ष्मी देवांगन के साथ मिलकर सुनील की हत्या करने की योजना बनाया और दोनों के द्वारा 02 जनवरी के रात्रि में सुनील को गमछे से गला दबाकर हत्या कर दी थी और साक्ष्य छुपाने के नियत से शव को खेत में फेंक दिया था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी सुनील देवांगन की पत्नी लक्ष्मी देवांगन को भी गिरफ्तार कर लिया।
अवैध पशु तस्करी पर पुलिस की कार्यवाही, 2 आरोपी गिरफ्तार, 24 मवेशी जप्त..
हिंद स्वराष्ट्र जनकपुर गणेश तिवारी : थाना अंतर्गत जंगल के रास्ते अवैध रूप से मवेशियों की तस्करी कर बूचड़खाने ले जाने वाले 2 आरोपियों को जनकपुर पुलिस ने गिरफ्तार करने के साथ ही उनके कब्जे से 24 मवेशियों को जप्त कर हरफरा गौठान मे सरपंच के सुपुर्दगी मे सुरक्षित रखवा दिए हैं। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी जनकपुर अमित कश्यप ने बताया कि विश्वनीय ग्रामीण मुखबिर से सूचना मिली की ग्राम खांडाखोड का तीरथ जोगी अपने साथी जीवन लाल जोगी के साथ अवैध रूप से कृषक पशु भैस- भैंसा को जंगल के रास्ते खदेड़ते हुए उत्तरप्रदेश के बूचड़खाना ले जा रहे है। सूचना पर थाना प्रभारी ने तत्काल पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अलेक्सियुस टोप्पो को अवगत कराया गया जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों के दिशानिर्देश पर थाना जनकपुर की विशेष पुलिस टीम द्वारा ग्राम हरफरा जंगल में रेड कार्यवाही किया गया। इस दौरान आरोपी तीरथ जोगी और उसका साथी जीवन लाल जोगी जंगल के रास्ते भैंस – भैंसा को लाठी-डण्डा से मारते पीटते खदेड़ते हुए ले जाते मिले। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। आरोपियों को कृषक पशुओं की खरीद बिक्री रसीद एवं कृषक पशुओं की तस्करी करने के सबंध में वैध दस्तावेज पेश करने के लिये धारा 91 द.प्र.सं. के अंतर्गत नोटिस दिया गया लेकिन आरोपीगणों के द्वारा मौके पर कोई रसीद एवं पास परमिट पेश नहीं करने पर कुल 24 नग भैंस-मैसा कीमत लगभग 2,40,000/- रुपये को गवाहों के समक्ष जप्त कर आरोपी तीरथ जोगी और जीवन लाल जोगी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेज दिया गया। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी जनकपुर निरीक्षक अमित कश्यप, सउनि गौटिया राम मरावी प्र.आर. धीरेन्द्र सिंह, प्र.आर. संतोष साहू, आरक्षक संजय सिंह, मदन लाल राजवाडे, मनोज कुमार दीपक मिंज की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कार्यकर्त्ता अभिनन्दन समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय..
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर: आज संकल्प भवन भाजपा कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह की अध्यक्षता और अम्बिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। भाजपा छत्तीसगढ़ शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन में आगामी 08 जनवरी को मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में सरगुजा संभाग स्तरीय कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह कार्यक्रम किया जाना है, जिसके परिपेक्ष में यह बैठक रखी गई थी। बैठक में ललन प्रताप सिंह ने आगामी कार्यक्रमों की रुपरेखा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हम सबको मिलकर होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाना है, उन्होंने चुनाव के बाद भाजपा कार्यालय में कार्यकर्त्ता एवं पदाधिकारियों की प्रथम बैठक पर सबको बधाई दी। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक राजेश अग्रवाल ने कहा कि आगामी निर्धारित तिथि को अभिनन्दन समारोह में भाग लेने हमारे मुख्य मंत्री का आगमन हो रहा है, यह हम कार्यकर्ताओ के लिए गर्व की बात है, उन्होंने अपेक्षित कार्यकर्त्ता एवं पदाधिकारियों को कार्यक्रम स्थल पी जी कॉलेज परिसर हॉकी मैदान अम्बिकापुर में उपस्थित होने का अपील किया है। बैठक का संचालन भाजपा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता ने तथा आभार प्रदर्शन नगर मण्डल अध्यक्ष मधुसुदन शुक्ला ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंह मेजर, पूर्व विधायक विजयनाथ सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारत सिंह सिसोदिया, लोक सभा विस्तारक जमुना पाण्डेय, फुलेश्वरी सिंह, पूर्व सभापति त्रिलोक कपूर कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष अम्बिकेश केशरी, प्रशान्त शंकर त्रिपाठी, आलोक दुबे, अरुणा सिंह, मुनेशवर राजवाड़े, डी के पुरिया, विजय व्यापारी, राधेश्याम सिंह ठाकुर, रोशन गुप्ता, मंजूषा भगत, मधु चौदहा, राजकुमार बंसल, अभिषेक शर्मा, मुरारी बंसल, मनोज गुप्ता, रुपेश दुबे, रामकेश्वर राजवाड़े, दिनेश साहू, अनिल सिंह, बैभव सिंह, महेन्द्र सिंह, बालनाथ यादव, गुरुशरण सिंह, रज्जु राम, श्रवण कुमार दास, आकाश गुप्ता, हरमिन्दर सिंह टिन्नी, सन्तोष द्विवेदी, रामप्रवेश पाण्डेय, सर्वेश तिवारी, रमेश जायसवाल, अनिल अग्रवाल, रवि जायसवाल, संजीव वर्मा, उमाशंकर उपाध्याय, नकुल सोनकर, धनराम नागेश, सोमनाथ सिंह, वीर विक्रम सिंह बाबरा, वसीम अंसारी, प्रियंका चौबे, सोनू तिग्गा, नीलम राजवाड़े, अनामिका पैकरा, अखण्ड विधायक सिंह सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।
मंत्रियों के प्रचार–प्रसार के लिए जनसंपर्क अधिकारी नियुक्त…
हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : छत्तीसगढ़ में मंत्रियों में विभागों के बंटवारे के बाद अब डिप्टी सीएम व मंत्रियों के जनसंपर्क अधिकारी नियुक्त कर दिये गये हैं। सहायक संचालक और उप संचालक स्तर के अधिकारियों को मंत्रियों के विभागों के प्रचार-प्रसार कार्य के लिए संबद्ध किया गया है।
देखे आदेश :

दसवीं कक्षा के छात्र ने अज्ञात कारणों से लगाई फांसी..
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : शहर के प्रतापपुर चौक निवासी गोपेश पाण्डेय के नाबालिक पुत्र ने अज्ञात कारणों से घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली हैं। मृतक कक्षा दसवीं का छात्र था। गोपेश पाण्डेय आकाशवाणी केंद्र अंबिकापुर में काम करते हैं और उनका 15 वर्षीय पुत्र स्नेहिल विक्टोरिया पब्लिक स्कूल में दसवीं कक्षा में पढ़ता था। मिली जानकारी के अनुसार कल रात 11:30 बजे जब गोपेश काम से वापस लौटे तो उन्हे उनका पुत्र स्नेहिल नहीं दिखा जिस पर उन्होंने अपनी पत्नी से बेटे के बारे में पूछा इस पर पत्नी ने बेटे के पढ़ने की जानकारी दी। जिसके बाद उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो वहां स्नेहिल नहीं मिला। वे छत के ऊपर गए तो वहां उन्हें अपना पुत्र फांसी पर झूलता हुआ दिखाई दिया। जिसके बाद उन्होंने परिजनों के सहयोग से बालक को फंदे से उतारा और मिशन अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने स्नेहिल को मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है। बालक द्वारा जहां पर फांसी लगाया गया था वहां सुसाइड नोट भी लिखा हुआ मिला है जिसमें उसने अपनी मर्जी से यह कदम उठाने की बात लिखी है।
BIG BREAKING : सांय कैबिनेट की बड़ी सर्जरी, 88 IAS के तबादले, देखे आदेश…
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है जहां विष्णु देव सांय कैबिनेट ने एक बड़ा फैसला लेते हुए 88 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इन तबादलों में 19 जिलों के कलेक्टरों के भी तबादले किए गए हैं।
देखे आदेश :









