हिंद स्वराष्ट्र सीतापुर : सोमवार की देर रात अंग्रेजी शराब लेकर जा रहा ट्रक बेकाबू होकर बिजली खंबे से टकरा गई। हादसे के बाद ट्रक में आग लग गई और देखते ही देखते इसने भीषण रूप ले लिया। जिसपर काफी मशक्कत के बाद काबू पाया जा सका। मिली जानकारी के अनुसार अग्रेजी शराब लेकर जा रही ट्रक शहीद भगत सिंह चौक को ठोकर मारते हुए श्रेया लॉज के पास बिजली के खंभे से टकरा गई इसके बाद हाई वोल्टेज की चपेट में आने से ट्रक में आग लग गई। रिहायशी इलाके में हुई इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। खबर मिलते ही विधायक रामकुमार टोप्पो दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गए, घंटों मशक्कत के बाद विधायक एवं सहयोगियों ने आग पर काबू पाया। जिसके बाद पहुंची दमकल की गाड़ी की मदद से ट्रक में लगी आग को पूरी तरह बुझाया जा सका।
विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए स्वास्थय मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल…
हिंद स्वराष्ट्र एमसीबी किशन देव शाह : जिले की नगर पालिका मनेन्द्रगढ़ के सांस्कृतिक भवन विवेकानन्द कालेज के पास वार्ड नंबर 15 मनेन्द्रगढ़ में कैबिनेट स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल की मुख्य अतिथि में शासन द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम आयोजित किए गया और इस दौरान नगर के विद्यालय से आए हुए नन्हे मुन्ने छात्र छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गया। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री के जन जागरूकता के कारण घर-घर में शौचालय का निर्माण किया जा रहा है। आजादी के बाद कभी लोगों ने यह नहीं सोचा होगा कि एक साथ इतना खाता खुल जाएगा। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 38 करोड़ खातों का खुलवाना एक ऐतिहासिक कदम है। माता एवं बहनों के नाम से निःशुल्क गैस चूल्हा और गैस सैलेण्डर देना। 500 में सैलेण्डर देना प्रधानमंत्री के सपनों का भारत है उस दिशा में कदम उठाने के लिए एक बड़ा अभियान है। आम आदमी कभी सोचा नहीं था कि वह भी पक्के के मकान में रहेगा। प्रधानमंत्री ने सोचा कि बडे़ लोग ही पक्के के मकानों में रहते है। आम गरीब लोगों के लिए प्रधानमंत्री जी संकल्प लिया कि हर गरीब परिवार को पक्का का मकान मिले। इसके लिए उन्होंने पूरे देश में प्रधानमंत्री आवास योजना का प्रारंभ किया। सरकार बनते के साथ ही प्रधानमंत्री आवास के 18.50 लाख अधूरे आवास को पूर्ण करने की अनुमति दी गयी है। आप अपने अधिकारों को जाने, शासन की सभी योजनाओं की जानकारी रखें और उसका लाभ ले। आप सभी क्षेत्रवासियों से एक आग्रह 22 जनवरी 2024 को 500 सालों के बाद भगवान श्रीराम जी अपने अयोध्या धाम में विराजमान हो रहे है। आप लोग भी इसके सहभागी बने अपने शहर और घर को साफ-सफाई रखते हुए खूब सजाये। दिये जलाये। मंदिरों की साफ-सफाई कर तीर्थस्थलों का सजाये। 22 जनवरी को दिवाली की तरह मनाये।
इसी तरह जिले की समीपवर्ती कोयलांचल क्षेत्र की नगर पंचायत खोगापानी के अध्यक्ष धीरेन्द्र विश्वकर्मा और उनके साथ नगर के गणमान्यजन की उपस्थिति और स्थानीय विद्यालयों के छात्र छात्राओं द्वारा रंगमंचीय कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं और मनेन्द्रगढ़ के सांस्कृतिक भवन में विकसित भारत मोदी गारंटी के बारे में और शासन द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं को अवगत कराया गया और इन योजनाओं में शामिल होने के लिए पंजीयन कराने की अपील की गई है और इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प से सिद्धी के प्रयास को सार्थक करने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत हर पात्र और वंचित हितग्राही तक घर तक पहुंचकर उनकी पात्रता के अनुसार हितलाभ प्रदान करने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने विभिन्न शासकीय योजनाओं के संबंध में जानकारी कार्यक्रम के दौरान खेलो इंडिया और खिलाड़ियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम विधालय के छात्र छात्राओं द्वारा रंगमंचीय कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। महमूद अन्सारी ने प्रधानमंत्री आवास, मिनल मिश्रा में मातृत्व वंदना के तहत अपने अनुभव को मेरी कहानी मेरी जुबानी के तहत लाभार्थी ने साथ के साझा किया।ऑन स्पॉट सर्विस- आज स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के आने पर लाभार्थियों की संख्या बहुत ज्यादा थी। इसी कड़ी में 80 लोगों का ओपीडी हुआ, जिसमें 38 सिकलसेल के मरीज पाये गये। इसी प्रकार टी.बी. के 40 मरीज पाये गये। इसी प्रकार अन्य योजनाओं के लिए उज्ज्वला योजना के 170 आवेदन जमा किये गये। खाद्य विभाग क से 588 राशन कार्ड बनाने के आवेदन जमा किये गये। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना हेतु 77 आवेदन जमा हुये। प्रधानमंत्री स्वनिधि के 67 आवेदन जमा किये गये। प्रधानमंत्री आवास के लिए 583 आवेदन जमा किये गये। इसी प्रकार पेंशन के कई आवेदन जमा किये गये।हितलाभ का हुआ वितरण – नगरपालिका क्षेत्र अंतर्गत सांस्कृतिक भवन विवेकानन्द कालेज के पास आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं के पात्रताधारी हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया गया। आवास योजना स्वास्थ्य सुविधाओं सहित उज्जवला योजना सहित इस सब की जानकारी प्रदाय की गयी। जिसमें कौशल्या देवी 2000 हजार, अजय प्रताप को 50000 हजार, विनोद कुमार को 10000, पुष्पा यादव 10000 हजार, संदीप 10000 हजार, मो. सफी को 50000 हजार, दीप चन्द गुप्ता को 50000 हजार, दिनेश गुप्ता को 10000 हजार, सावित्री को 10000 हजार तथा अरविंद अग्रवाल को 20000 हजार रूपये का चेक वितरण किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल उपाध्यक्ष, श्याम मुरारी तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल केसरवानी, धर्मेन्द्र पटवा, सरजु यादव, राहुल सिंह, सुनैना विश्वकर्मा, गोविंद जायसवाल, दया शंकर यादव, लखन लाल श्रीवास्तव, एसडीएम मनेन्द्रगढ़ अभिलाषा पैकरा, तहसीलदार नीरजकांत तिवारी उपस्थित रहे.
बंग समाज के प्रदेश अध्यक्ष एवं समाज प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को सौपा ज्ञापन…
हिंद स्वराष्ट्र धरमजयगढ़ :- छत्तीसगढ़ बंग समाज के प्रदेश अध्यक्ष आशीष विश्वास और बंग समाज के प्रतिनिधि एक साथ मुख्यमंत्री से मुलाकात की समाज के गंभीर मुद्दे को लेकर चर्चा करते हुए ज्ञापन सौपा जिसमे बताया गया की भारत सरकार पुनर्वास विभाग से आवंटित शासकीय भूमि आबंटन की गई थी,पिछले रमन भाजपा की सरकार ने शासन द्वारा आदेश पारित करते हुए धरमजयगढ़ ब्लॉक के सभी बंगाली समाज के पुनर्वास शासकीय भूमि को भू स्वामी हक प्रदाय किया गया था,परंतु भू – स्वामी हक के भूमि को जब भेचने का पहल किया तो प्रशासन ने कलेक्टर के बिना अनुमति के विक्रय पर प्रतिबंधित होने की बात कही,कुछ दिन पहले बंग समाज के कुछ लोगो को इलाज के लिए राशि की जरूरत पड़ने पर जिला कलेक्टर में जमीन बिक्री की अनुमति के लिए आवेदन लगाते देखे गए,और जिला कलेक्टर ने परमिशन भी दिया,परंतु जिला कलेक्टर द्वारा वही दस्तावेज मांगे गए जो पूर्व में भूमि स्वामी हक की पट्टा देते समय दस्तावेज लिए गए थे,इस मामले को लेकर बंग समाज के किसानों में चर्चा विषय बना हुआ है,
और कहते देखे जा रहे है, की जबरन परमिशन के नाम से बंग समाज के किसानों को प्रशासन में बैठे अधिकारी परेशानियो का सामना करा रहे हैं,बंग समाज के किसान विषम परिस्थिति मे भूमि विक्रय करने अथवा अनुबंध लोन वगेरा लेने के लिए अनावश्यक विलंब एवं आर्थिक क्षती तथा भूमि का उचित मूल्य भी किसान को नहीं मिल पता है। साथ ही समाज में लोगो ने 5 से 10 डिसमिल भूमि अनुबंध के माध्यम से क्रय कर मकान आदि बनाकर निवास रत है,
इसी कड़ी मे 7 जनवरी 2024 को को छत्तीसगढ़ कांकेर जिले के पखांजूर निवासी असीम राय की स्थानीय बजार मे लगभग संध्या 8:00 बजे गोली मर कर नृशन्स हत्या कर दी गईं इस घटना से छत्तीसगढ़ के समस्त बंग समाज मे गहरा आक्रोश व्याप्त है। स्व. आसिम राय बंग समाज के अध्यक्ष व भाजपा के जिला उपाध्यक्ष एवं नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष थे। ऐसे कद्दावर राजनैतिक व समाजिक व्यक्ति के हत्या से गहरा साजिस को इंगित करता है। वर्तमान प्राप्त समाचार के अनुसार इस प्रकरण मे पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है अत : क्षेत्र मे चर्चा अनुसार इस प्रकरण मे और अधिक षड्यंत्र की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। इस संपूर्ण प्रकरण की उच्चस्तरीय कमेटी से एवं सूचषम कराने एवं दोषियो को कठोर से कठोर सजा की मांग छत्तीसगढ़ बंग समाज कल्याण समिति के पदाधिकारी ने मुख्यमंत्री से मिलकर ज्ञापन सौपा है। इसमें मुख्य रूप मे छत्तीसगढ़ बंग समाज कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष आशीष विश्वास, प्रदेश संघठन मंत्री श्यामल पुरकायस्थ, मुन्ना माली, अनिल सरकार, (धरमजयगढ़ ) विवेक बर्धन, सुब्रत राय, शिव दत्ता, श्यामा प्रसाद चक्रवर्ती ,सुबीर शाह, संजय भौमिक, तरुण व्यापारी, ( रायपुर ) सुभाष राय,निरंजन विश्वास (अंबिकापुर )गोविन्द मण्डल, नरहरी विश्वास ( बलरामपुर ) से उपस्थिति रहे।
मुख्यमंत्री ने किया तातापानी को पर्यटन स्थल घोषित, बनेगा मास्टर प्लान, खुलेगा पर्यटन विभाग का मोटल, तातापानी महोत्सव में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री साय ने की घोषणा…
हिंद स्वराष्ट्र बलरामपुर : तातापानी की धरती बहुत पवित्र धरती है। यह धरती रामकथा से जुड़ी है। तातापानी महोत्सव का आरंभ हमारी सरकार ने ही किया था। इसके बाद हर साल यह महोत्सव भव्य रूप लेता जा रहा है। तातापानी को पर्यटन स्थल के रूप में मैं घोषित करता हूँ। यहां पर्यटन विभाग का मोटल आरंभ करेंगे। तातापानी क्षेत्र के विकास के लिए आने वाले समय में मास्टर प्लान भी तैयार किया जाएगा। तातापानी महोत्सव में शामिल होने जिला बलरामपुर-रामानुजगंज पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने यह बात कही।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर रघुनाथनगर में महाविद्यालय की घोषणा भी की, साथ ही डीपाडीह कला में नवीन पुलिस चौकी की घोषणा भी की। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने सरगुजा संभाग की जनता को मकर संक्रांति की बधाई के साथ ही उन्हें धन्यवाद देते हुए कहा कि सरगुजा की जनता ने मोदी जी की गारंटी पर भरोसा किया। हम आपके भरोसे पर खरा उतरेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले पांच सालों में छत्तीसगढ़ का जो विश्वास रूक गया था, वो अब तेजी से होगा। डबल इंजन की सरकार में विकास कार्यों को बहुत तेज गति मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि तातापानी का संबंध माता सीता से है। यह बहुत पवित्र स्थल है। यह हम लोगों के लिए बहुत खुशी की बात है कि 22 जनवरी को अयोध्या में भव्य राम मंदिर में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। हमें इस महत्वपूर्ण आयोजन को देखते हुए पूरा माहौल राममय कर देना है। हर जगह भजन-कीर्तन आदि माध्यमों से पूरा माहौल भक्तिमय करना है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी जी की गारंटी के अनुरूप सभी वायदे पूरा करेंगे। क्षेत्र की जो मांगें हैं उन्हें भी पूरा करेंगे।
इस मौके पर संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि तातापानी में भगवान राम-सीता जी के पवित्र चरण पड़े। हमारा सौभाग्य है कि हमने ही 2012 में तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के समय में तातापानी महोत्सव की शुरूआत की थी। हमारी आस्था के केंद्रों के विकास का काम मोदी जी के नेतृत्व में हो रहा है। प्रभु राम 22 तारीख को आ रहे हैं। उनके आगमन की भव्य तैयारी करनी है। तातापानी के राम कथा से संबंधित महात्म्य के बारे में तथा यहां के जल के बारे में बताते हुए अग्रवाल ने कहा कि ऐसी पवित्र जगह पर 400 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंध रहे हैं उन्हें भी मैं शुभकामनाएं देता हूँ। इस मौके पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने भी उपस्थितजनों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि तातापानी का पर्यटन स्थल के रूप में इस तरह से विकास करना है कि पूरे देश के नक्शे में इसका नाम आ जाये। उन्होंने इसके विकास की संक्षिप्त रूपरेखा भी बताई।
तीर्थ यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराकर पलटी, 3 की मौत, 15 घायल…
हिंद स्वराष्ट्र जनकपुर गणेश तिवारी : एमसीबी जिले के जनकपुर में आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया जहां एक तीर्थयात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराकर पलट गई, इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई वही एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। हादसा इतना भयानक था कि मृतक का शरीर कई टुकड़ों में बट गया। मिली जानकारी के अनुसार पक्षीराज की बस अमरकंटक से तीर्थ यात्रा से अपने गंतव्य स्थान ग्राम देवगढ़ आ रही थी कि अचानक मोड़ में बस का ब्रेक फेल हो गया और तिराहा में ड्राइवर बस को मोड़ नही सका और बस जनकपुर न्यू लाइफ इंग्लिश स्कूल के पास पेड़ से जा टकराई और हादसे के बाद बस पलट गई जिससे रोड में चलने वाले 2 लोग बस के निचे आ गये और उनकी घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई वहीं 1 अन्य घायल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। दो मृतक जनकपुर के बताए जा रहें हैं। एक कि पहचान नही हो पाई है। बस में सवार यात्रियों को हल्की चोट आई जिनका इलाज चल रहा हैं। मृतक का नाम प्रह्लाद सिंह गोड़ पचवारा पारा शिनाख्त में ड्राइवर बताया जा रहा है जो रोड़ के निचे चल रहा था और दूसरा मोहमद सलीम नाम बताया जा रहा है वहीं तीसरे की शिनाख्त नहीं हो पाई है। बस में हादसे के ड्राइवर, कंडक्टर एवम खलासी सहित 48 लोग सवार थे, जिसमें 45 सवारियों में 15 लोगों को हल्की चोट आई है जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थय केंद्र जनकपुर में चल रहा है।
तहसीलदार और खाद्य अधिकारी के जांच में धान खरीदी केंद्र से 952 क्विंटल धान मिला गायब…
हिंद स्वराष्ट्र भरतपुर गणेश तिवारी : भरतपुर विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत रॉपा के धान खरीदी केंद्र में अचानक पहुंचकर तहसीलदार मनहरण सिंह राठिया ने छापा मारा। जहां धान खरीदी केंद्र रॉपा में 2381 बोरी में 952 क्यूंटल धान की कमी पाई गई साथ ही कोटाडोल के धान खरीदी केंद्र में जांच की जा रही है ।
मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर के अंतर्गत आने वाला भरतपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत रॉपा के धान खरीदी केंद्र में तहसीलदार मनहरण सिंह राठिया और खाद्य अधिकारी संजय ठाकुर ने औचक निरीक्षण कर छापा मारा जहां रॉपा के ही धान खरीदी केंद्र में 2381 बोरी धान कम पाई गई लेकिन धान खरीदी केंद्र प्रबंधक के द्वारा जिस प्रकार से रजिस्टर को मेंटेन करके रखा गया था उस पर धान की पूरी खरीदारी की गई थी जब इसकी जांच की शिकायत मिलने पर अधिकारी पहुंचकर निरीक्षण किया तो 952 क्विंटल धान कम पाई गई ।
वहीं खाद्य अधिकारी संजय ठाकुर ने बताया कि मनेन्द्रगढ़ धान खरीदी केंद्र रॉपा और कोटाडॉल में 2381 बोरो में 952 कुंटल की कमी पाई गई है जिसका पांच नाम और किसानों से बयान ले लिया गया है इसके पश्चात कोटाडॉल की जांच चल रही है जिस की रिपोर्ट कल तक आ जायेगी किसानों के द्वारा मौके पर धान न लाकर के धान केंद्र का जो प्रभारी है वह फर्जी रूप से धान की खरीदी कर चढ़ाया गया है यह प्रतीक हो रहा है और पूरे जांच के पश्चात ही पता चलेगा। और प्रभारी के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी
शाखा प्रबंधक पर महिला कर्मचारी ने लगाया अभद्रता का आरोप…
हिंद स्वराष्ट्र भरतपुर गणेश तिवारी : विकासखण्ड भरतपुर जनकपुर के FCI गोदाम जनकपुर में कार्यरत लैब ऑपरेटर व सह कम्प्यूटर ऑपरेटर महिला ने शाखा प्रबंधक पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया हैं। महिला द्वारा थाने में लिखित शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई हैं। महिला द्वारा अपने शिकायत में बताया गया हैं की वह ग्राम मरवाही हा. मु. FCI गोदाम जनकपुर में रहती हैं और लैब ऑपरेटर व सह कम्प्यूटर ऑपरेटर FCI गोदाम जनकपुर में कार्यरत हैं। दिनांक 11/01/2024 को शाखा प्रबंधक राजेश कुमार साहू द्वारा क्वार्टर खाली करने के संबंध में गाली गलौज व जान से मारने की धमकी दी गई। महिला ने आवेदन में लिखा हैं कि राजेश कुमार साहू के द्वारा मुझे बोलता है कि तुम FCI कैम्पस में बने शासकीय क्वाटर में मत रहो दै. वे. कर्मचारी हो यहां सरकारी कर्मचारी का रहने के लिए क्वाटर बना है। तुम जैसे लोगों को मैं यहां रहने नहीं दूंगा पिछले दो महिने से इस प्रकार का व्यवहार करके मेरे को परेशान कर रहा है। दिनांक 11/01/2024 को शाम 6.30 बजे मेरे रूम के पास आकर मुझे राजेश साहू बोलने लगे कि तुम क्वाटर अभी रात को ही खाली कर दो कहकर मुझे मां बहन की बुरी बुरी अश्लील गाली देते हुए बोलने लगे कि क्वाटर खाली करते हो या नहीं मैं तुमको बताता हूँ मेरे को तू समझती नहीं है मैं कौन हूँ तुमको जान से मारकर फेकवा दूंगा तुम मेरा क्या कर लेगी बोलते हुए अनाब सनाब गाली गलौज किया है जिससे काफी दुःखी हूँ गाली गलौज करते समय कृष्ण कुमार यादव, सुखेंद्र यादव भी गाली गलौच को सुने है तथा वहां पर ये लोग थे। अतः निवेदन है कि शाखा प्रबंधक राजेश साहू के विरूद्ध FIR दर्ज कर कार्यवाही करने की कृपा करें जब हमारे द्वारा प्रबन्धक से इसके सम्बन्ध में जानकारी के लिये फोन से सम्पर्क किया गया तो प्रबंधक द्वारा फोन नहीं उठाया गया। इसके बाद एम. डी. से सम्पर्क किया गया तो उनके द्वारा बताया गया कि जांच की जा रही है। अब देखना यह होगा कि जांच किस तरह से हो रही खाना पूर्ति य फिर पीड़ित महिला को न्याय मिलेगा।
अब रांग साइड में गाड़ी चलाई तो टायर होगा पंक्चर, सड़क पर लगे टायर किलर ब्रेकर..
हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : राजधानी रायपुर की सड़कों पर बड़ी संख्या में लोग रांग साइड दोपहिया, चारपहिया वाहन चला रहे हैं। शार्टकट के चक्कर में सबसे अधिक दोपहिया चालक रांग साइड से निकलते हैं। आइटीएमएस के कैमरे में रोज डेढ़ सौ से अधिक ऐसे वाहन कैद हो रहे हैं। इनके पते पर ई-चालान भेजा जा रहा है, फिर भी रांग साइड चलने वाले कम नहीं हो रहे हैं। लिहाजा नगर निगम के अमले ने शहर की तीन प्रमुख सड़कों रिंग रोड एक, फाफाडीह एक्सप्रेस-वे और गौरव पथ पर पुराना पुलिस मुख्यालय के पास टायर किलर ब्रेकर (Tire Killer Breakers) लगाया, जिससे रांग साइड चलने वाले वाहनों का टायर पंक्चर हो जाएगा।
एडिशनल एसपी ट्रैफिक सचिंद्र चौबे ने मीडिया को बताया कि शहर में रांग साइड वाहनों की आवा-जाही से लोगों को काफी दिक्कतें होती हैं। देश के कई बड़े शहरों में रांग साइड वाहन चलाने वालों को सबक सिखाने के लिए टायर किलर ब्रेकर लगाए गए हैं। रांग साइड गाड़ी चलाने पर टायर पंक्चर होने के साथ फट भी सकता है। लापरवाही से गाड़ी ड्राइव करने वालों को सबक सिखाने के लिए रायपुर ट्रैफिक पुलिस ने भी टायर किलर ब्रेकर का जाल बिछाने की योजना बनाई थी, जिस पर अब अमल होना शुरू हुआ है। नगर निगम ने काम शुरू कर दिया है। टायर किलर ब्रेकर जीई रोड पर अवंति विहार की तरफ जाने वाले चौक और तेलीबांधा थाने के पास भी लगाया जाएगा। अन्य स्थानों का चिन्हांकन भी कर लिया गया है। प्रयोग सफल होने पर अन्य स्थानों पर भी लगाया जाएगा। एएसपी का कहना है कि वाहन चालक अपनी लेन में ही गाड़ी चलाएं, रांग साइड चलेंगे तो टायर किलर ब्रेकर गाड़ी का टायर पंक्चर कर देगा।
यहां लगा टायर किलर ब्रेकर
रिंग रोड नंबर एक पर काके दी हट्टी के बाजू में, एक्सप्रेस वे फाफाडीह वन वे अप साइड और गौरवपथ मल्टी लेवल पार्किंग के पास टायर किलर ब्रेकर लगाया जा चुका है। निगम के अधिकारियों ने बताया कि यातायात विभाग से समन्वय कर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए टायर किलर ब्रेकर लगाया गया। इससे जहां विपरीत दिशा में चलना लोग बंद करेंगे, यातायात व्यवस्था दुरुस्त होगा और दुर्घटना भी कम होगी। टायर किलर ब्रेकर से पूर्व सूचना बोर्ड भी लगाया गया है। यह व्यवस्था पायलट प्रोजेक्ट के तहत की गई। यह सफल होने पर सभी वन-वे मार्ग पर लगवाया जाएगा।
यह है टायर किलर टायर किलर
स्पीड ब्रेकर जैसा होता है। इसमें तेज धार वाले कांटेदार स्प्रिंग इस तरह फिट रहते हैं कि जो गाड़ी सही डायरेक्शन में इसे क्रास करेगा उसके टायर सुरक्षित रहेंगे, क्योंकि कांटेदार स्प्रिंग झुके रहते हैं, लेकिन जब गाड़ी गलत साइड से इसे क्रास करती है तो उठे हुए कांटेदार स्प्रिंग से टायर पंक्चर या खराब हो सकता है। टायर इसमें फंस भी जाता है। एक टायर किलर ब्रेकर की कीमत दो से तीन लाख रुपये होती है।
छत्तीसगढ़ की आर्थिक तरक्की में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की जरूरत : केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि गांवों में बनाए गए गौठानों को आर्थिक समृद्धि केन्द्र के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने आज नवा रायपुर अटल नगर के सर्किट हाउस में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों के बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की महिलाओं की आर्थिक समृद्धि के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत दीदियों को लखपति बनाने के लिए कार्ययोजना तैयार किए जाएंगे। उन्होंने अमृत सरोवरों के व्यवस्थित विकास पर भी जोर दिया। बैठक में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, विधायक ईश्वर साहू और सुशांत शुक्ला विशेष रूप से उपस्थित थे।
केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने समीक्षा बैठक में कहा कि देश की आर्थिक उन्नति में महिलाओं की भागीदारी 56 प्रतिशत है, जबकि छत्तीसगढ़ में 50 प्रतिशत है, इसे बढ़ाने की आवश्यकता है। इसके लिए महिलाओं को कृषि में भागीदारी बढ़ाने के साथ ही राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत छोटे-छोटे उद्यम स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए, बैंकों के माध्यम से महिलाओं के नये उद्यम स्थापित किए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया। श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहान की दीदियों को लखपति बनाने का संकल्प लिया है। बिहान योजना के तहत 56 लाख दीदियों को लखपति बनाना हमारा संकल्प है। इसके अनुरूप पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी कार्य करें।
केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बताया कि नाबार्ड द्वारा राज्य में मॉडल गौठान बनाने के लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है। इसके अंतर्गत राज्य के 4 जिलों में एक-एक गौठानों को मॉडल के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए नाबार्ड द्वारा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन को 25 लाख रूपए की राशि दी जाएगी। इन मॉडल गौठानों मंे मुर्गी पालन, बकरी पालन, सूअर पालन के साथ ही उन्नत नस्ल के गौवंशीय पशु पाले जाएंगे। कड़कनाथ जैसे देशी मुर्गियों की प्रजाति के हाइब्रिड नस्ल तैयार किए जाएंगे।
आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ग्रामीण क्षेत्र में बनाए जा रहे अमृत सरोवरों को व्यवस्थित रूप से विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अमृत सरोवरों के आसपास वृक्षारोपण, पाथ-वे सहित सौंदर्यीकरण के कार्य किए जाए। इन कार्याें को पूर्ण करने के लिए मनरेगा की राशि का उपयोग किया जाए।
इस मौके पर बैठक में प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास निहारिका बारिक, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण विकास के सीईओ भीम सिंह, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की संचालक पद्मिनी भोई, संचालक पंचायत रोक्तिमा यादव, नाबार्ड और एसबीआई के डीजीएम सहित पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
माना विमानतल पर उप मुख्यमंत्री शर्मा ने किया स्वागत
केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह के तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर आज यहां माना विमानतल पहुंचने पर छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने की महिला एवं बाल विकास के विभागीय बजट की समीक्षा…
हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की उपस्थिति में आज महानदी भवन, मंत्रालय मे विभाग के बजट को लेकर वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
ओपी चौधरी एवं लक्ष्मी राजवाड़े ने बैठक में महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना व एकीकृत बाल विकास सेवा योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं के बजट को लेकर विभागीय अधिकारियों से विस्तारपूर्वक चर्चा की। ओपी चौधरी ने इस दौरान राज्य स्तरीय स्कीमों का एकीकरण कर अम्ब्रेला स्कीम तथा एकीकृत योजनाओं के लिए सिंगल निगरानी पोर्टल बनाने के सुझाव भी दिए। ओपी चौधरी ने विभाग के बजट की समीक्षा करते हुए कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए। बैठक में वित्त विभाग तथा महिला बाल विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
अवैध शराब की ब्रिकी मामले में युवक गिरफ्तार…
हिंद स्वराष्ट्र एमसीबी किशन देव शाह : मनेंद्रगढ़ पुलिस को मुखबिर की सूचना पर अवैध शराब की बिक्री मामले में एक युवक को गिरफ्तार करने में सफलता मिली हैं। पुलिस को मुखवीर से सूचना मिला था कि ग्राम घुटरा प्राथमिक स्कूल के पास संजय साहू नाम का व्यक्ति अपने निर्माणधीन मकान के घर के पीछे गड्ढे में अवैध अग्रेजी शराब रखकर अवैध रूप से गड्ढे से निकाल कर बिक्री कर रहा है। जिसकी सूचना पर तत्काल उक्त सूचना से पुलिस अधीक्षक एमसीबी सिद्धार्थ तिवारी को अवगत कराया गया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमेश बरैया, के निर्देशन पर टीम गठित कर मुखबीर के बताये स्थान पर जाकर संजय साहू घर पर दबिस देकर पुछताछ करने पर अपने निर्माणधीन घर के पीछे गड्ढे में शराब रखकर बिकी करना स्वीकार करने पर व संजय साहू के द्वारा निर्माणधीन मकान घर के पीछे गड्ढे से एक बोरी में रखा हुआ 20 नग मैकडोवल का रिर्जव विस्की प्रत्येक में 180 एम.एल. प्रत्येक किमती 220 /- रूपये व एक बोरी 100 नग अग्रेजी गोवा विस्की प्रत्येक 180 एम.एल. प्रत्येक कीमती 110/- रूपये कुल जुमला शराग 21 लीटर 600 एम.एल. कुल जुमला रकम 15400/- रूपये का अग्रेजी शराब आरोपी संजय साहू के द्वारा पेश करने पर जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का पाये जाने आरोपी को गिरफ्तार
कर माननीय न्यायालय न्यायिक रिमाड़ पर भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक अमित कौशिक थाना प्रभारी मनेन्द्रगढ़, सउनि नईम खान प्रधान आरक्षक, इस्ताक खान, आरक्षक जितेन्द्र ठाकुर, प्रदीप लकड़ा, रवि सिंह कृष्णा दास, गोविन्द साहू, उत्तरा कश्यप, की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
छत्तीसगढ़ सरकार फ्री में करवाएगी श्रद्धालुओं को प्रभु श्री राम के दर्शन,, 22 जनवरी को पूरे प्रदेश में रहेंगे स्कूल–कॉलेज बंद…
हिंद स्वराष्ट्र रायपुर: धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर 22 जनवरी को छत्तीसगढ़ के सभी शासकीय और गैर शासकीय स्कूल, कॉलेजों में अवकाश की घोषणा की। यह घोषणा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज पत्रकारों से चर्चा के दौरान की। अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के तहत छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं को ‘‘श्री रामलला दर्शन योजना’’ के तहत अयोध्या ले जाया जाएगा। इसके लिए छत्तीसगढ़ सरकार इंडियन रेलवे एण्ड टूरिज्म कार्पोरेशन से अनुबंध कर एक ट्रेन बुक करेगी जो सप्ताह में एक दिन चलेगी। जिसमें एक बार में 850 से 1000 श्रद्धालु अयोध्या में प्रभु श्री राम के दर्शन करने जा सकेंगे। ट्रेन में बुजुर्गों और दिव्यांगों का विशेष ध्यान रखा जाएगा। उनके साथ एक सहायक को जाने की अनुमति होगी। साथ ही यात्रियों के स्वास्थ्य सुविधा हेतु डॉक्टर भी तैनात किया जाएगा। श्रद्धालुओं के रहने और खाने की व्यवस्था शासन द्वारा की जाएगी।
सीईओ, एसडीओ और इंजीनियर ने मिलकर किया लाखों का घोटाला..इंजीनियर ने की घोटाले की पुष्टि, कार्यवाही कब??
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : ग्राम पंचायत करजी स्टेडियम के पेवेलियन निर्माण, बाउंड्री वॉल निर्माण और सिटिंग गैलरी निर्माण में लाखों रुपए का घोटाला करने वाले धनेश राम ढिढी को आखिरकार ढूंढने में हिंद स्वराष्ट्र को सफलता मिली हैं। इंजीनियर डी.आर. ढिढ़ी जिन्हे कोतवाल बनाया गया था वही इस मामले में चोर निकले हैं। आज हम आपको उनका इकबालिया जुर्म कबूल करने का वीडियो दिखाने जा रहे हैं जिसमें लाखों के हुए घोटाले की पूरी जिम्मेदारी इंजीनियर ढीढ़ी दिख रहे हैं। दरअसल जब यह मामला प्रकाश में आया हैं तब से इंजीनियर शाहब हाई बीपी के मरीज बन गए हैं। अगर मामले की जांच होती हैं तो इनपर कार्यवाही की गाज गिरना तय हैं इस वजह से बेचारे काफी परेशान नजर आते हैं। इसी परेशानी के बीच वे अपना संतुलन नहीं रख पाए और अपने ही मुंह से सारा सच उगल दिया। इंजीनियर ढिढी ने तत्कालीन सीईओ एस एन तिवारी का नाम भी इस घोटाले में लिया हैं और अपना पल्ला झाड़ते हुए पूरा आरोप उन्ही के मत्थे मढ़ दिया हैं। ढीढी का कहना हैं कि उन्हें निर्माण एजेंसी तत्कालीन सीईओ तिवारी द्वारा बनाया गया और उनके नाम का चेक निकाल कर भी उन्ही ने दिया और उन्होंने पैसे निकाल कर सीईओ तिवारी को ही दिया हैं।
खैर चाहे जैसे भी हो लेकिन काल्पनिक पात्र जिसे जिला प्रशासन हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी नहीं ढूंढ पा रही थी उसे पत्रकारों द्वारा ढूंढ लिया गया हैं। अब जब गुनहगार मिल गया हैं तो माननीय जिला दंडाधिकारी को अब दोषियों को दंड देने में परेशानी नहीं होनी चाहिए और शासकीय राशि का दोहन और दुरुपयोग करने वाले ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों पर उचित कार्यवाही करनी चाहिए लेकिन देखने की बात यह होगी की इस मामले में कार्यवाही कब होती हैं।
पुलिस विभाग में बड़ी सर्जरी: 78 पुलिसकर्मी इधर से उधर देखे आदेश…
हिंद स्वराष्ट्र बिलासपुर : पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने दो अलग आदेश जारी कर विभाग में बड़े तबादले किए हैं। जारी आदेशों मे एक आदेश में 8 निरीक्षकों, 2 उपनिरीक्षको के तबादले किए हैं।वही दूसरे आदेश में 8 एएसआई, 4 प्रधान आरक्षक और 56 आरक्षकों काे इधर से उधर किया है।
देखे आदेश :




हिट एंड रन कानून के विरोध में आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे ड्राइवर, प्रदेशभर में फिर पड़ेगा असर…
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : हिट एंड रन कानून के विरोध में एक बार फिर प्रदेशभर के ड्राइवर बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं. इसका असर फिर प्रदेशभर में पड़ सकता है। इसके लिए छग ड्राइवर महासंगठन ने सभी ड्राइवर से अपील की हैं। हड़ताल में जाने को लेकर ड्राइवर महासंघ द्वारा पम्पलेट जारी की गई है। जिसमे महासंघ ने ड्राइवरों से अपनी गाड़ी अपने मालिक के घर या ऑफिस पर खड़ी करके सुरक्षित अपने घर आ लौट जाने की बात कही गई हैं। संघ का कहना हैं कि सरकार की तरफ से यह काला कानून वापस नहीं लिया गया है और ना ही कोई लिखित आश्वासन दिया गया है। जब तक इन्हें लिखित में सरकार द्वारा कोई आश्वासन नही दिया जाएगा तब तक स्टेरिंग छोड़ो आन्दोलन जारी रहेगा और जो भी ड्राइवर गाड़ी चलाते हैं और रास्ते में अगर कोई बात होती है तो उसके जिम्मेदार स्वयं होंगे। अगर कोई बात होती है तो ऑल इण्डिया ड्राइवर एसोसिएशन से कोई मतलब नहीं होगा।
मंत्रियों के निज सचिव, निज सहायक और OSD की हुई नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट…
हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : सामान्य प्रशासन विभाग छग शासन ने मंत्रियों के निज सचिव, निज सहायक और ओएसडी की नियुक्ति की है।
देखे आदेश :









11वी बटालियन के जवान की फंदे पर मिली लाश, बिस्तर पर पड़ा था महिला का शव…पुलिस कर रही मामले की जांच…
हिंद स्वराष्ट्र जांजगीर चांपा : छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा में एक ही कमरे के अंदर दो लोगों का शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई, बताया जा रहा है कि 11वीं बटालियन के जवान का फांसी के फंदे पर लटका हुआ शव मिला है।
मिली जानकारी के अनुसार जिस कमरे में जवान की फंदे पर लाश मिली हैं वहीं कमरे के बिस्तर में एक महिला का भी लाश मिला है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई हैं और मामले की जांच कर आगे की कार्यवाही कर रही हैं। 11 वीं बटालियन के जवान का नाम रामसागर सिदार उम्र 35 वर्ष का उसके आवास के बंद कमरे में फांसी के फंदे पर लटकता हुआ शव मिला है। वहीं उसी कमरे में बिस्तर पर एक महिला की लाश भी मिला है, जिसकी पहचान अभी नहीं हो पाया है, दोनों लाशे दिन से चार दिन पुरानी बताई जा रही है। जवान 15 दिनों की छुट्टी के बाद बीते 2 जनवरी को ड्यूटी पर लौटा था।
स्कूल बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर, आधा दर्जन से अधिक बच्चे घायल…
हिंद स्वराष्ट्र धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में आज सुबह एक स्कूल बस और ट्रक की आमने सामने से भिड़ंत हो गई। दुर्घटना के समय बस में बच्चे सवार थे जो कि स्कूल जा रहे थे। हादसे में 8 बच्चे और बस ड्राइवर घायल हो गए जिन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिहावा रोड में आज सुबह एक सड़क हादसे में विद्याकुंज स्कूल की बस और ट्रक में टक्कर हो गई है। जिसमें घायल हुए बच्चों और ड्राइवर को इलाज के लिए एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुचाया गया। हादसे को लेकर बताया गया कि सुबह विद्याकुंज स्कूल की बस अपने विद्यार्थियों को स्कूल ले कर जा रही थी कि तभी सिहावा रोड के पास एक आयशर क्रमांक सीजी 05 D 2111 तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक चलते हाईवा को ओवरटेक करते हुए आ रही थी और सामने आ रही स्कूल की बस को सामने से ठोकर मार दी।
दुर्घटना के बाद मौके पर बच्चों की चीखपुकार होने लगी। जिसे सुनते हुए आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे। और सभी को इलाज के लिए रवाना किया। और घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक के ड्राइवर को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
जनकपुर पुलिस ने अवैध रूप से शराब परिवहन करते 02 शराब तस्करों को किया गिरफ्तार..
हिंद स्वराष्ट्र जनकपुर गणेश तिवारी : भरतपुर विकासखण्ड के जनकपुर थाना पुलिस द्वारा अवैध रूप से शराब परिवहन करते दो आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की हैं आरोपियों के कब्जे से अवैध रूप से रखे कुल 200 नग पौवा अंग्रेजी शराब जप्त किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार अवैध रूप से रखे कुल 200 नग पौवा अंग्रेजी शराब के साथ ही शराब परिवहन में प्रयुक्त एक नग दो पहिया वाहन को भी जप्त किया गया।
जप्त समान की कीमत – 62000/बासठ हजार रुपये है। दोनों आरोपियों के विरूद्ध थाना जनकपुर में अपराध कमांक 03/2024 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
जनकपुर पुलिस को 07/01/2024 को जनकपुर की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना जनकपुर क्षेत्रातर्गत कंजिया गांव से दो पहिया वाहन सवार दो व्यक्ति प्लास्टिक बोरी में शराब रखकर कहीं जा रहें हैं जिस पर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अलेक्सियुस टोप्पो द्वारा थाना प्रभारी जनकपुर अमित कश्यप को आरोपियों को शराब के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया थाना जनकपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताए गए दो पहिया वाहन एवं हुलिऐ की व्यक्ति की पतासाजी करना प्रारम्भ किया गया थाना जनकपुर के टीम के सदस्यों द्वारा ग्राम कंजिया दुर्गा पण्डाल तिराह के पास दो पहिया वाहन एवं व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम अमरेश कुमार निवासी सिकन्दरपुर जिला औरंगाबाद व प्रियरंजन सिंह निवासी औरंगाबाद का होना बताया पुलिस द्वारा उसके पास रखे बोरी की तलाशी लेने पर बोरी में अंग्रेजी शराब रखा होना पाया गया शराब रखने एवं परिवहन करने के संबंध में दोनों आरोपियों से वैध दस्तावेज की मांग करने पर उनके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत ना कर पुलिस टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था जिस पर आरोपियों के कब्जे से अवैध रूप से रखे 200 पौव अंग्रेजी शराब तथा शराब परिवहन में प्रयुक्त एक नग दो पहिया वाहन जुमला कीमती लगभग 62000/- रूपऐ जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना जनकपुर के अपराध कमांक 03/2024 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
अमरेश कुमार आ० स्व० लखन यादव उम्र 22 वर्ष निवासी वार्ड 06 दरगाही विगहा जिला औरंगाबाद बिहार दूसरा आरोपी प्रियरंजन सिंह आ० रंजित सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी सिकन्दरपुर जिला औरंगाबाद बिहार। इस कार्यवाही में निरीक्षक अमित कश्यप थाना प्रभारी, सउनि गौटिया राम मरावी, म०प्र०आर० प्रियंका पाण्डेय, प्र०आर० धीरेन्द्र सिंह, आरक्षक मदनलाल राजवाड़े, आरक्षक संजय सिंह, आरक्षक रघुनंदन सिंह, आरक्षक जयकुमार निकुंज एवं आरक्षक दीपक मिंज की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
विरासत के रूप में खाली खजाना, लेकिन किसानों को एक-मुश्त अंतर की राशि देंगे- विष्णु देव साय
हिंद स्वराष्ट्र अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार गठन के बाद पहली बार सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के पीजी कॉलेज स्थित हॉकी मैदान में आयोजित संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि सरगुजा संभाग के भाजपा कार्यकर्ताओं ने सभी 14 सीटों पर ऐतिहासिक जीत दिलाकर कांग्रेस मुक्त सरगुजा कर दिया है। आजादी के बाद पहली बार हम कांग्रेस का अभेद किला कहे जाने वाला सीतापुर सीट भी जीते, सभी कार्यकर्ताओं का आभार। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के भाजपा प्रभारी ओम माथुर का आभार जताते हुए कहा कि वह भाजपा संगठन के शिल्पी हैं, जहां भी वह प्रभार में रहते हैं वहां सरकार बनती है। कांग्रेस ओवर कॉन्फिडेंस में थी हमें अपने आगे गिन ही नहीं रहे थे लेकिन इसी बीच ओम माथुर आए और कहां निश्चित ही भाजपा की सरकार बनेगी।जब वह बोलते थे तो विश्वास कम होता था कैसे सरकार बनेगी लेकिन घूम-घूम कर कार्यकर्ताओं में ऊर्जा लाए और टीम बनाकर काम किया जिसके चलते हमें जीत हासिल हुई।श्री साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा,केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित अन्य बड़े नेताओं को छत्तीसगढ़ में जीत दिलाने का श्रेय दिया। श्री साय ने आगे कहा कि मात्र 25 दिनों में ही भाजपा सरकार ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं,जो वादा किया था पूरा करना प्रारंभ कर दिया गया है। भाजपा की सरकार बनते ही कैबिनेट की पहली बैठक में 18 लाख आवास स्वीकृति का निर्णय दिया गया।किसानो को 2 साल का बोनस 25 दिसंबर को छत्तीसगढ़ के निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर सुशासन दिवस के रूप में मनाते हुए 12 लाख से अधिक किसानों को 3716 करोड रुपए ट्रांसफर किया गया।पीएससी घोटाले की जांच की बात प्रधानमंत्री ने कही थी हमने जांच के लिए सीबीआई को सौंप दिया है, अब इसमें सख्ती से कार्रवाई होगी।3100 रुपए प्रति क्विंटल धान खरीदी करना शुरू हो गया है,महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को 12000 रूपए प्रतिवर्ष देने का वादा किया था उसका भी कार्य शीघ्र प्रारंभ हो जाएगा। तेंदूपत्ता की खरीदी सीजन में वादे के अनुसार होगी,एक-एक वादा 5 साल में पूरा करेंगे।मुख्यमंत्री ने कहा कि विरासत के रूप में हमें खाली खजाना मिला है लेकिन हम किसानों को एक-मुश्त अंतर की राशि देंगे। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को कहा कि विधानसभा के बाद अब लोकसभा चुनाव की बारी है, सभी 11 सीट जीताकर देना है।इसके लिए कार्यकर्ता संकल्प लें और अभी से जी जान लगाकर एक-एक बूथ तक पहुंच कर सभी सीटों पर विजयी दिलाने जुट जाए।
इस पृथ्वी पर जब भी संकट आया है विष्णु ने ही उबारा है, सीएम मोदी की गारंटी पूरा करेंगे- माथुर
कार्यकर्ता सम्मेलन में छत्तीसगढ़ भाजपा के संगठन प्रभारी ओम प्रकाश माथुर ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आप सबको नमन,मेरी लाज रखी। आप सभी देवतुल्य कार्यकर्ता प्रणाम के पात्र हैं। माथुर ने मंच पर मौजूद मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्री व विधायकों से खड़े करवाकर कार्यकर्ताओं को प्रणाम कराया श्री माथुर ने कहा कि पहली बार सरगुजा में 14 सीट और छत्तीसगढ़ में 54 सीट भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जिताया है।पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मजाक उड़ाते थे तब मैंने उनसे कहा था कि दौड़ लगा दीजिए पीछे रहा तो बात करना। मेरी दौड़ लाखों कार्यकर्ताओं की दौड़ है,और इस दौड़ में हम जीत दर्ज किए।श्री माथुर ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ को पूर्व की कांग्रेस सरकार ने पूरी तरह से संकट में डाल दिया था।पृथ्वी पर जब भी संकट आया था भगवान विष्णु ने उससे उबारने का काम किया था, इसी तरह छत्तीसगढ़ में भी मुख्यमंत्री विष्णु देव यहां की जनता को संकट से उबारेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को पूरा करेंगे।माथुर ने कार्यकर्ताओं से कहा कि मैं ना सोऊंगा ना आपको सोने दूंगा,मैं ठाकुंगा ना आपको थकने दूंगा।हमें छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीट जीतने के लिए काम करना है,कोई भी कार्यकर्ता अपने बूथ से नहीं हटेगा,सभी अपने बूथ में काम करेंगे।श्री माथुर ने सभी कार्यकर्ताओं से हाथ खड़े करा आप जितवांगे ना, 11 कमल का फूल यहां से दिल्ली भेजेंगे ना भरोसा दिलाइए की बात कही,जिस पर एक स्वर में हजारों कार्यकर्ताओं ने हामी भरी।
रामकुमार ने हाथी को मार दिया
कार्यकर्ता सम्मेलन में ओम माथुर ने कहा कि सरगुजा में सीतापुर विधानसभा सीट जिसे हम आजादी के बाद से नहीं जीते थे वीआरएस लेकर आए रामकुमार टोप्पो ने यहां धमाकेदार जीत हासिल करते हुए हाथी को मार दिया। श्री माथुर ने कहा कि सरगुजा में बड़े-बड़े सुरमा निपट गए यह सब कार्यकर्ताओं की बदौलत हुआ। भाजपा की ताकत कार्यकर्ता ही है इन्हीं के दम पर भाजपा जीती है मैं इनको नमन और प्रणाम करता हूं।
एक झूठ बोलते रहा दूसरा माफी मांगते रहे,हमने बिना मांगे मुख्यमंत्री दिया
प्रभारी श्री माथुर ने कहा कि एक ने ढाई-ढाई साल में धोखा दिया हमने सरगुजा के लाल को मुख्यमंत्री बनाया।उन्होंने कहा कि एक पहले था जो समझौता करके 5 साल बैठ गया और माफी मांगता रहा।दुसरे ने ढाई ढाई साल के नाम पर धोखा दिया। हमने सरगुजा के लाल को मुख्यमंत्री बनकर आपके बीच खड़ा किया।
11 लोकसभा सीट जीताकर देना है,यह प्रण हम सभी को लेना है-किरण देव
कार्यकर्ता सम्मेलन को छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि सरगुजा की सभी 14 सीट जीताने वाले कार्यकर्ताओं को मेरा नमन है। छत्तीसगढ़ को अत्याचार,भ्रष्टाचार,अनाचार का गढ़ कांग्रेस सरकार ने बना दिया था।केंद्र की योजनाओं को 5 साल तक रोक के रखा था,हमारे कार्यकर्ताओं ने जनता के बीच जाकर कहा हम इसे पूरा करेंगे,2 वर्ष की बोनस राशि देंगे और कई भरोसा जनता को दिलाया। कार्यकर्ताओं और मोदी जी की गारंटी पर छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आप सभी कार्यकर्ता यही ऊर्जा,कर्मठता,निष्ठा लगातार बनाए रखिए अभी कुछ महीने बाद लोकसभा चुनाव आने को है।हमे छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीट जीताकर देना है यह प्रण हम सभी को लेना है,बड़ी मार्जिन से जिताकर दिल्ली में हम छत्तीसगढ़ से अपना सांसद भेजेंगे।
कार्यकर्ता सम्मेलन को उप मुख्यमंत्री द्वय अरुण साव एवं विजय शर्मा, कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम, केबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, केबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, संभागीय संगठन प्रभारी संजय श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया एवं कार्यकर्ताओं का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता ने तथा आभार प्रदर्शन सूरजपुर जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने किया। सम्मेलन में अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, प्रबोध मिंज, गोमती साय, रामकुमार टोप्पो, रायमुनी भगत, उद्धेश्वरी पैंकरा, शकुंतला सिंह पोर्ते, भूलन सिंह मरावी सहित भैय्या लाल राजवाड़े, सिद्धनाथ पैकरा, सरगुजा भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह,,बलरामपुर भाजपा जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल सहित हजारों भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद थे।