Home Blog Page 77

तो क्या सौरभ गांगुली छत्तीसगढ़ में खोलेंगे अपना चौथा स्टील प्लांट??

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली छत्तीसगढ़ के दौरे पर रायपुर पहुंचे हुए हैं। इस दौरान सौरव गांगुली ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात की है। इस मुलाकात के दौरान दोनों के बीच लंबी बातचीत हुई है। सूत्रो की मानें तो इस मुलाकात का सीधा संबंध स्टील से हैं। उल्लेखनीय हैं कि सौरभ गांगुली क्रिकेट से सन्यास के बाद स्टील का व्यापार करते हैं। सौरभ गांगुली अब तक दो प्लांट खोल चुके हैं वही उनका तीसरा स्टील प्लांट पश्चिम बंगाल में खुलने वाला हैं। उन्होंने पहला प्लांट साल 2007 में शुरू किया था। नया प्लांट का काम अगले 6-7 महीने में शुरू हो जाएगा और यह प्लांट अगले एक साल में बनकर तैयार हो जाएगा। सौरभ के दो प्लांट दुर्गापुर और पटना में स्थित हैं। वहीं दूसरी ओर लौह और इस्पात के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ अपना अलग महत्व हैं। ऐसे में सूत्रों की माने तो सौरभ गांगुली का छत्तीसगढ़ दौरा कही न कही छत्तीसगढ़ सरकार के साथ व्यापारिक संबंध स्थापित करने का एक प्रयास ही हैं। ऐसे में देखने की बात होगी की अगर सौरभ छत्तीसगढ़ में नया प्लांट स्थापित करने की सोच रहे हैं तो यह प्लांट कब तक शुरू हो पाता हैं।

सांय कैबिनेट में फैसला : पीएससी भर्ती 2021 की जांच करेगी सीबीआई…

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में पीएससी परीक्षा की सीबीआई से जांच से लेकर कई अन्य महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए –

1. राज्य के युवाओं के हित में राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा परीक्षा-2021 के संबंध में प्राप्त अनियमितताओं की शिकायतों के परिपेक्ष्य में विस्तृत जाँच हेतु केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को प्रकरण प्रेषित किए जाने का निर्णय लिया गया। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा परीक्षा-2021 के अंतर्गत 12 विभागों के 170 पदों पर भर्ती के लिए चयन सूची जारी की गई है।

2. मंत्रिपरिषद की बैठक में किसानों के हित में एक बड़ा फैसला लेते हुए खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर प्रदेश के किसानों से प्रति एकड़ अधिकतम 21 क्विंटल धान खरीदी (लिंकिंग सहित) करने का निर्णय लिया गया है। मंत्रिपरिषद के इस निर्णय से राज्य शासन द्वारा किसानों से 21 क्विंटल धान खरीदी का वायदा पूरा हो गया है। गौरतलब है कि धान खरीदी का यह वायदा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी में भी शामिल रहा है।

3. छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के अंत्योदय एवं प्राथमिकता राशनकार्डधारी परिवारों के हित में बड़ा निर्णय लेते हुए उन्हें आगामी पांच वर्ष तक निःशुल्क खाद्यान्न वितरण का निर्णय लिया है, इससे राज्य के 67 लाख 92 हजार 153 राशनकार्डधारी परिवार लाभन्वित होंगे और उन्हें आगामी 5 सालों तक राशन दुकानों से निःशुल्क चावल मिलेगा।
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के तहत जारी राशन कार्डों में जनवरी-2024 से आगामी 5 सालों तक निःशुल्क खाद्यान्न वितरण के समान ही छत्तीसगढ़ खाद्य एवं पोषण सुरक्षा अधिनियम-2012 के तहत जारी अंत्योदय एवं प्राथमिकता राशनकार्डों में निःशुल्क खाद्यान्न वितरण करने का फैसला लिया गया है।

एक ऐसा काल्पनिक पात्र जो बन गया निर्माण एजेंसी और कर दिया लाखों का घोटाला, जिसकी तलाश में सभी लेकिन वो हैं कहां???

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : सरगुजा जिले में हुए करोड़ों रुपए के घोटालों से धीरे धीरे पर्दा उठने लगा हैं। जहां एक ओर उनके काले कारनामें सामने आने से भ्रष्ट अधिकारियों के सांस फूल रहे हैं वही दूसरी ओर सफेदपोश इनके संरक्षक उन्हे हर संभव बचाने का प्रयास करते नजर आ रहे हैं। हिंद स्वराष्ट्र द्वारा लगातार इन घोटालों का पर्दाफांस किया जा रहा हैं। इसी क्रम में आज हम आपको जनपद पंचायत अंबिकापुर में हुए एक घोटाले की खबर दिखाने जा रहे हैं जहां पेवेलियन और बाउंड्रीवाल निर्माण समेत अन्य कार्यों के नाम पर लाखों रुपयों का गबन कर लिया गया। जबकि धरातल पर कोई कार्य नहीं किया गया हैं। आश्चर्य की बात यह है कि इन भ्रष्ट अधिकारियों द्वारा कलेक्टर सरगुजा कुंदन कुमार के आदेश को भी तांक पर रखते हुए लाखों रुपए के घोटाले को अंजाम दिया।

क्या हैं मामला

ग्राम पंचायत करजी में स्टेडियम के पेवेलियन निर्माण, बाउंड्री वॉल निर्माण और सिटिंग गैलरी निर्माण के कार्य के लिए कार्यालय कलेक्टर द्वारा आई.ए.पी योजना के तहत 59.35 लाख रुपए प्रशासकीय राशि स्वीकृत की गई और निर्माण एजेंसी ग्राम पंचायत करजी को बनाया गया। वही दूसरी ओर जनपद पंचायत अंबिकापुर द्वारा निर्माण एजेंसी ग्राम पंचायत करजी को न बनाकर धनेश राम ढीढ़ी को बना दिया गया। किसी व्यक्ति को निर्माण एजेंसी कैसे बना दिया गया यह तो विचारणीय तथ्य हैं…जनपद पंचायत अंबिकापुर के तत्कालीन सीईओ एस. एन. तिवारी द्वारा न केवल धनेसराम ढीढी को निर्माण एजेंसी बनाया गया बल्कि कार्य का भुगतान भी कर दिया। इस घोटाले में केवल इन दोनो का हाथ नही था बल्कि आश्चर्य की बात यह हैं कि इस घोटाले में इनका साथ इंजीनियर डी.आर. ढीढ़ी और एसडीओ उपेंद्र कुमार सेंगर द्वारा दिया गया। इन दोनो भ्रष्ट अधिकारियों द्वारा जो कार्य हुआ ही नहीं उसका मूल्यांकन कर दिया गया और एसडीओ सेंगर द्वारा मांग पत्र लिखकर कार्य के लिए अगले क़िस्त के पैसे मंगाए गए जबकि निर्माण कार्य किया ही नहीं गया। अब सवाल यह उठता हैं कि जब निर्माण एजेंसी से ग्राम पंचायत करजी को हटाकर धनेश राम ढीढ़ी को बनाया गया और यह धनेश राम अगर काल्पनिक पात्र है तो काल्पनिक पात्र द्वारा कार्य कैसे किया गया और सरकार से पैसे कैसे लिए गए??

जिला प्रशासन से किया गया शिकायत पर आज पर्यंत नही हुई मामले की जांच

इस मामले में हुए पूरे घोटाले के सारे साक्ष्य एकत्रित करने के बाद ए.एन. पाण्डेय द्वारा कलेक्टर से मामले की शिकायत की गई लेकिन बावजूद इसके आज पर्यंत इस मामले की जांच हो पाई हैं और न ही दोषियों पर कोई कार्यवाही हो पाई हैं। ए. एन. पाण्डेय द्वारा इस मामले में हाईकोर्ट के आदेश की अवहेलना किए जाने का आरोप जिला प्रशासन और जिला कलेक्टर पर लगाए हैं। उनका कहना हैं कि कलेक्टर द्वारा जांच के आदेश दिए गए थे और 3 दिन में जांच रिपोर्ट मांगी गई थी लेकिन 14 महीने हो जाने के बावजूद आज पर्यंत जांच रिपोर्ट नहीं आई हैं। बावजूद इसके कलेक्टर द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जा रही हैं।

हिट एंड रन केस के विरोध में दो दिन से जारी वाहन चालकों की देशव्यापी हड़ताल ख़त्म…

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : हिट एंड रन केस के विरोध में दो दिन से जारी वाहन चालकों की देशव्यापी हड़ताल ख़त्म हो गई है. इसे लेकर केंद्रीय गृह सचिव की अध्यक्षता में हुई ऑल इंडिया ट्रांसपोर्टर की बैठक में यह निर्णय लिया गया है. सरकार ने कहा है कि, हिट एंड रन केस पर नया नियम अभी लागू नहीं किया जाएगा. सरकार के इस आश्वासन के बाद ट्रांसपोटर्स ने हड़ताल ख़त्म करने का फैसला किया है.

ज़िले में क़ानून-व्यवस्था की स्थिति रहे नियंत्रण में अन्यथा सीधे कलेक्टर-एसपी होंगे जिम्मेदार…

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : ट्रकचालकों की देशव्यापी हड़ताल को देखते हुए आम जनता को आवश्यक वस्तुओं की किसी तरह की किल्लत न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने वरिष्ठ अधिकारियों एवं सभी जिलों के कलेक्टर-एसपी को निर्देशित किया है। उन्होंने ट्रकचालकों की हड़ताल के चलते प्रदेश में आम जनता को आवश्यक सामग्री की उपलब्धता के संबंध में जमीनी स्थिति की समीक्षा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता को आवश्यक वस्तुओं की दिक्कत हुई और इस वजह से कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ी तो कलेक्टर-एसपी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। मंत्रालय महानदी भवन से हुई इस वीसी में संभागायुक्तों, पुलिस महानिरीक्षकों के साथ जिलों के कलेक्टर तथा एसपी शामिल हुए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आमलोगों तक इसकी सही जानकारी पहुंचे और भ्रामक खबरें न फैले। अफवाह फैलाने वालों पर कार्यवाही की जाए। अधिकारी पेट्रोल, डीजल, दवाइयां, फल, सब्जी, अनाज की उपलब्धता की जानकारी लें और इसकी सतत आपूर्ति सुनिश्चित करें। पुलिस लगातार पेट्रोलिंग करें और स्थिति पर नजर बनाए रखें। प्रदेश व जिले स्तर पर कंट्रोल रूम बनाया जाए जो 24 घंटे संचालित हो। किसी भी आवश्यक वस्तु की आपूर्ति बाधित होने पर तत्काल कार्यवाही की जाए। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रशासन सभी स्टाकहोल्डरों से बात करें और देखें कि कहीं जमाखोरी तो नहीं हो रही।
मुख्यमंत्री साय ने परिवहनकर्ताओं द्वारा की जा रही आकस्मिक हड़ताल के मद्देनजर राज्य में पेट्रोल-डीजल एवं एलपीजी सहित अन्य जरूरी वस्तुओं का परिवहन सतत जारी रखने एवं आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।

साथ ही यह भी कहा कि राज्य में संचालित पेट्रोलियम-डीजल डिपो तथा एलपीजी डिपो में वाहनों के प्रवेश तथा निकासी में राजस्व, पुलिस एवं खाद्य विभाग के अमले की ड्यूटी लगाई जाए ताकि किसी भी प्रकार का व्यवधान ना किया जा सके। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रदेश के किसी भी जिले में पेट्रोलियम-डीजल तथा एलपीजी सेवा वाहनों का परिवहन बाधित न हो। उन्होंने सभी टोल नाकों-चौकी में आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही पेट्रोल-डीजल, घरेलू एलपीजी की सुचारू उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था के लिए ऑयल कंपनी के अधिकारियों के साथ जिला स्तरीय निगरानी दल गठित करने के निर्देश भी दिए हैं।

इस मौके पर मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुआ, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद, खाद्य सचिव टोपेश्वर वर्मा और संचालक खाद्य जितेंद्र शुक्ला सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

शहर के करीब पहुंचा 27 हाथियों का दल…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : पिछले तीन दिनों से सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के सीमा क्षेत्र में विचरण कर रहे 27 सदस्यीय जंगली हाथियों का दल आज शहर के करीब पहुंच गया हैं। शहर से मात्र तीन किमी दूर रायगढ़ मार्ग पर लुचकी घाट के समीप हाथियों के पहुंच जाने से इलाके में हड़कंप मच गया है। हाथियों का यह दल आज सुबह करीब 11 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग को पार कर लालमाटी में पहुंच गया। मुख्य मार्ग को पार करते समय दोनो ओर लोगों की लंबी भीड़ बनी रही और वहां मौजूद लोग मोबाइल पर इनका वीडियो बनाते रहे। आपको बता दें की वन विभाग द्वारा ड्रोन कैमरे से हाथियों की निगरानी की जा रही हैं। वन विभाग द्वारा सभी को जंगल की ओर न जाने की सलाह दी जा रही हैं।

फांसी पर लटकती मिली प्रेमी जोड़े की लाश..

हिंद स्वराष्ट्र बलरामपुर : जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र में लापता प्रेमी जोड़े की फांसी पर लटकी लाश मिली है। दोनों बीते गुरुवार से लापता थे। बताया जा रहा है कि मृतका नाबालिग थी और दोनों आपस मे ममेरे भाई – बहन थे। घटना की सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी हैं।
जानकारी के अनुसार बसंतपुर थाना के ग्राम बाजरा में विशेष संरक्षित पंडो जनजाति की 14 वर्षीय स्कूली छात्रा रिश्तेदार के यहां रहकर पढ़ाई करती थी। उसी गांव में उसका मामा का भी घर था। छात्रा का अपने ममेरे भाई के साथ प्रेम संबन्ध था। बीते गुरुवार को दोनों लापता हो गए थे। घरवाले उनकी खोजबीन कर रहे थे लेकिन कुछ पता नहीं चल रहा था। सोमवार की सुबह प्रेमी का पिता लकड़ी लेने जंगल गया था। जहां उसने एक पेड़ पर रस्सी के सहारे दोनों की फांसी पर लटकी लाश देखी। जिसके बाद सूचना मिलते ही गांव वाले और पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से दोनों के शव को नीचे उतारा गया। फिलहाल मामले में मर्ग कायम कर पुलिस जांच कर रही है।

गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान रेहण्ड पार्क में शावक के साथ बाघ की दहाड़ से ग्रामीणों में दहशत…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सुरजपुर जिले के चांदनी बिहारपुर इलाके से गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान रेहण्ड पार्क परिक्षेत्र महुली जंगल लगा हुआ है. यहीं पर शावक के साथ बाघ विचरण कर रहा है. ग्राम कोल्हुआ के ग्रामीणों ने इसकी जानकारी दी हैं जिससे लोग काफी दहशत में है।
उल्लेखनीय हैं कि सरगुजा संभाग में इन दिनों वन्य जीवों का आतंक बढ़ गया है. शनिवार रात्रि को सूरजपुर जिले के वन परिक्षेत्र बिहारपुर अंतर्गत मोहरसोप ठुठीयापारा में हाथियों ने तीन ग्रामीणों का घर को तोड़कर घर में रखें अनाज को खाकर चैट कर दिए थे। सूरजपुर जिले के गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र से लगे गांवों में दहशत फैली हुई है। इसके अलावा सुरजपुर जिले में पिछले कुछ दिनों से हाथियों ने आतंक मचाकर रखा है। हाथी जिले के अलग-अलग जंगलों में घूम रहे है और कई घरों को तोड़कर चौपट कर दे रहे हैं वहीं फसलों को भी खाकर रौद कर क्षतिग्रस्त कर दे रहे है।
इस बीच ग्राम कोल्हुआ से लगे जंगल उद्यान क्षेत्र के पूर्वी बैजनपाठ में चरवाहों द्वारा शावक के साथ बाघ को देखा गया। वहीं बाघ के डर की वजह से जंगल किनारे के ग्रामीणों द्वारा जंगल जाना एवं रात को घर निकलना मौहाल गया है।
दरअसल, सूरजपुर जिले के चांदनी बिहारपुर इलाका गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान जंगल से लगा हुआ है। वहीं बीते वर्ष मध्यप्रदेश के संजय राष्ट्रीय उद्यान से होते हुए ग्राम लूल्ह, भुंडा, बैजनपाठ, खोहिर, महुली, करौटी अ, पेंडारी,केशर होते हुए पलामू की ओर बाघ चला गया था वहीं कुछ दिनों बाद चैत्र नवरात्रि में कुदरगढ़ वन परिक्षेत्र अंतर्गत ओड़गी के कालामाजन के जंगल में लकड़ी लेने जा रहे तीन ग्रामीणों पर हमला कर दो लोगों को मौत के घाट उतार दिया था वहीं एक की हालत गंभीर था जहां इलाज के दौरान ठीक हो गया। संघर्षरत में बाघ भी घायल हो गया था जहां उसे टैंक्युंलाइज कर उसे इलाज के लिए रायपुर ले जाया गया था इलाज के दौरान जहां ठीक होने पर उसे जंगल में छोड़ दिया गया। वहीं एक बार फिर गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान रेहण्ड पार्क परिक्षेत्र महुली के रेंजर ललित साय पैकरा ने बताया था की 24 नवंबर 2023 को बैजनपाठ में टाईगर का पदचिन्ह मिला था। रेंजर ने पुष्टि किया था। एक बार फिर दो दिन पूर्व से ग्राम कोल्हुआ से लगे उद्यान क्षेत्र के पूर्वी बैजनपाठ के जंगल में शावक के साथ बाघ होने की ग्रामीणों ने जानकारी दे रहे हैं। गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान रेहण्ड पार्क परिक्षेत्र अंतर्गत जंगल में आने वाले ग्राम लूल्ह, भुंडा, बैजनपाठ, खोहिर, महुली रामगढ़, उमझर, रसौकी,छतरंग, जुड़वनिया, बसनारा, मोहरसोप सहित आस पास के गांवों में डर का मौहल बना हुआ है। वहीं उद्यान के अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा किसी तरह का कोई जागरूक नहीं किया जा रहा है नहीं लोगों को सतर्क किया जा रहा है जिससे बड़ा अनहोनी की खतरा मंडरा रहा है।
इस संबंध में गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान रेहण्ड पार्क परिक्षेत्र महुली के रेंजर ललित साय पैकरा से बात किया गया तो उनके द्वारा बताया गया कि हमें भी जानकारी मिली है पता करवा रहा हूं। वहीं दूसरी ओर गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान पार्क परिक्षेत्र महुली के डिप्टी रेंजर सूर्यभान सिंह ने बताया की पद चिन्ह मिला है लेकिन पुष्टि करने में दिक्कत हो रही है जो कि अच्छे से दिखाई नहीं दे रहा है तेंदुआ है या बाघ?

पत्नी और 3 बच्चों की हत्या कर पति ने थाने में किया सरेंडर..

हिंद स्वराष्ट्र बिलासपुर : जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों को मौत के घाट उतार दिया। बाद में आरोपी ने थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया।
मामला मस्तूरी के हर्री थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार हत्यारा उमेंद्र केवट मजदूरी का काम करता था सोमवार को उसका अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया और देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि उसने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार पत्नी की हत्या करने के बाद वह कमरे में गया और वहां सो रही एक बेटी और दो बेटों की भी गला दबाकर हत्या कर दी। इस वारदात को अंजाम देने के बाद उमेंद्र खुद थाने पहुंच गया। 4 लोगो की हत्या की बात सुनकर पुलिस भी सकते में आ गई और घटनास्थल पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने चारों मृतकों के शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। विवाद किस बात को लेकर हुआ फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो पाया हैं। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही हैं।

सोनमणि बोरा समेत 10 आईएएस अधिकारियों के प्रमोशन, देखे आदेश…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : भारतीय प्रशासकीय सेवा के 2011 बैच के 10 आईएएस अधिकारियों को सेवा के 13 वर्ष पूरे होने पर प्रवर श्रेणी वेतनमान पे मैट्रिक्स लेवल–13 में नियुक्त करते हुए नवीन पदस्थापना पर पदस्थ किया गया हैं।

देखे आदेश :

नए साल में बैंकिंग, सिम कार्ड और आधार से जुड़े नियमों में हुआ बदलाव, जानना है जरूरी…

नई दिल्ली : वर्ष 2024 की शुरुआत की शुरुआत हो गई है। नए साल 2024 में आम आदमी को प्रभावित करने वाले नियमों में कई महत्वपूर्ण बदलाव हो गए हैं। इनमें सिम कार्ड से लेकर आयकर रिटर्न (आईटीआर) से जुड़े नियम शामिल हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में।
1. बैंक लॉकर समझौते
बैंकों में लॉकर रखने वाले व्यक्तियों के लिए, एक महत्वपूर्ण समय सीमा थी 31 दिसंबर 2023। इस दिन तक जिन लोगों ने संशोधित बैंक लॉकर समझौते पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं उनके लॉकर आज यानी एक जनवरी से फ्रीज किए जा सकते हैं। इस संंबंध में आज से बैंक अपना निर्णय लेना शुरू कर देंगे।
2. एक साल से इस्तेमाल न होने वाले UPI आईडी बंद
एनपीसीआई ने अपनी नई गाइडलाइन में कहा है कि यदि कोई यूपीआई यूजर एक साल तक अपने यूपीआई आईडी से किसी भी तरह का कोई लेन-देन नहीं करता है तो उसकी यूपीआई आईडी बंद कर दी जाएगी। एक साल की अवधि के दौरान दौरान कोई उपभोक्ता यदि अपने खाते का बैलेंस भी चेक करता है तो उसकी आईडी बंद नहीं होगी।
3. बीमा पॉलिसी
भारतीय बीमा नियामक व विकास प्राधिकरण (इरडा) ने एक जनवरी से सभी बीमा कंपनियों के लिए पॉलिसीधारकों को ग्राहक सूचना पत्र देना अनिवार्य कर दिया है। इस दस्तावेज़ का उद्देश्य बीमा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी को सरल शब्दों में समझाना है।
4. बीमा ट्रिनिटी प्रोजेक्ट
नए साल में बीमा ट्रिनिटी प्रोजेक्ट लॉन्च होने के लिए तैयार है। बीमा सुगम, बीमा विस्तार और बीमा वाहक उत्पादों को शामिल करते हुए यह परियोजना विविध लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए है। बीमा सुगम के माध्यम से उत्पादों या सेवाओं की खरीद को सरल बनाने का प्लान है। वहीं बीमा विस्तार के माध्यम से सस्ती बीमा सुरक्षा प्रदान करने का लक्ष्य है। वहीं बीमा वाहक के माध्यम से महिलाओं के सशक्तिकरण में योगदान देना है। इन उत्पादों की आधिकारिक लॉन्चिंग जनवरी में या नए साल के आगे के महीनों में किया जा सकता है।

5. आयकर रिटर्न दाखिल करना
जो करदाता वित्त वर्ष 2022-23 (आकलन वर्ष 2023-24) के लिए अपना आयकर रिटर्न अब तक दाखिल करने में विफल रहे हैं, उनके पास अब बिलेटेड रिटर्न दाखिल करने का विकल्प आज से मौजूद नहीं है। इसके अतिरिक्त, अपने रिटर्न में त्रुटियों वाले व्यक्ति संशोधित रिटर्न जमा करने में भी असमर्थ होंगे।
6. सिम कार्ड लेना होगा कठिन
नए दूरसंचार बिल के लागू होने के साथ सिम कार्ड खरीदने और बनाए रखने की प्रक्रिया में भी एक जनवरी 2024 से बदलाव हो रहा है। ऑनलाइन धोखाधड़ी को रोकने के लिए, सरकार सिम कार्ड की बिक्री और खरीद को नियंत्रित करने वाले कड़े नियम लागू कर रही है। अब सिम कार्ड प्राप्त करने के लिए डिजिटल नो योर कस्टमर (केवाईसी) प्रक्रिया अनिवार्य है। दूरसंचार कंपनियों को सिम कार्ड अधिग्रहण प्रक्रिया के दौरान ग्राहकों को बायोमेट्रिक डेटा देने की जरूरत होगी। नकली सिम कार्ड रखने पर तीन साल तक की कैद और 50 लाख रुपये का भारी जुर्माना हो सकता है। इसके अतिरिक्त, सिम विक्रेता अब पूरे सत्यापन के बाद ही सिम बेच पाएंगे। सिम कार्ड के थोक वितरण पर भी प्रतिबंध लगा दिया जाएगा।
7. आधार कार्ड के विवरण में परिवर्तन
आधार कार्ड के विवरण में मुफ्त में परिवर्तन की आखिरी तारीख भी 31 दिसंबर, 2023 ही थी। ऐसे में आज से आधार कार्ड में अपने व्यक्तिगत विवरण को बदलने के इच्छुक लोगों को 50 रुपये की राशि का भुगतान करना पड़ेगा।
8. डीमैट अकाउंट में नोमिनेशन
यदि आप स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग करते हैं तो जून 2024 तक हर हाल में डीमैट अकाउंट का नोमिनेशन कराना होगा। पहले यह डेडलाइन 31 दिसंबर 2023 तक तय की गई थी
9. पार्सल भेजना हो सकता है महंगा, कारों की कीमतें भी बढ़ेंगी
ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीके से पार्सल भेजना नए साल 2024 में महंगा हो सकता है। डीएचएल और ब्लूडर्ट जैसी कंपनियों ने नए साल में पार्सल भेजने की कीमतों में करीब 7% तक का इजाफा करने के संकेत दिए हैं। इसके अलावा कार निर्माता कंपनियों मारुति, महिंद्रा, किआ, हुंडई, होंडा और टाटा समेत टोयोटा ने अपने कॉमर्शियल वाहनों की कीमतों में 2 फीसदी तक बढ़ोतरी की ओर भी इशारा किया है। ऐसे में आने वाले समय में कुछ कारों की कीमतों में बदलाव हो सकता है।
10. जनवरी में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक
जनवरी महीने में बैंकों में बंपर छुट्टियां हैं और जनवरी 2024 में 16 दिन बैंक बंद (Bank Holiday In January 2024) रहेंगे। इन छुट्टियों में गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) के अलावे साप्ताहिक रविवार और शनिवार की छुट्टियां शामिल हैं।

नए साल का तोहफा, घटे गैस सिलेंडर के दाम, जानिए कितना हुआ सस्ता..

नई दिल्ली: सरकारी ऑयल कंपनियों ने नए साल का एक तरह का तोहफा दिया है। इंडियन ऑयल (IOC), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) जैसी सरकारी ऑयल कंपनियों ने आज से कामर्शियल गैस सिलेंडर, जिसे आमतौर पर हलवाई सिलेंडर भी कहते हैं, के दाम में कमी की घोषणा की है। इन कंपनियों ने महज महीने भर के अंदर ही दाम में दूसरी बार गिरावट की है।

कितना हुआ है सस्ता

देश की सबसे बड़ी पेट्रोलियम मार्केटिंग कंपनी इंडियन ऑयल कारपोरेशन से मिली जानकारी के अनुसार आज यानी एक जनवरी 2024 से 19 किलो वाले कामर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में दो रुपये की कटौती की है। अब इस सिलेंडर के दाम दिल्ली में घट कर 1755 रुपये रह गई है। इससे पहले बीते 22 दिसंबर को भी इस सिलेंडर के दाम में 30.50 रुपये की कमी की गई थी।

घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में क्या

सरकारी ऑयल कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर यानी 14 किलो वाले गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। इसकी कीमतों में आखिरी बार बीते 30 अगस्त को बदलाव किया गया था। तब केंद्र सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 200 रुपए की सब्सिडी एड की थी। इससे इसके दाम बाजार में 200 रुपये घट गए थे।

मनोज पिंगुआ के साथ 12 अन्य आईएएस अधिकारियों के प्रमोशन देखे आदेश…

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : राज्य शासन ने आईएएस मनोज कुमार पिंगुआ के साथ 12 आईएएस अधिकारियों की पदोन्नति की गई है। इन अधिकारियों को पे मेट्रिक्स लेवल के लिहाज से पदोन्नत किया गया है। प्रमुख सचिव, वन विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार प्रमुख सचिव गृह एवं जेल विभाग आईएएस मनोज पिंगुआ के साथ 1994 बैच के तीन अन्य आईएएस को पे मेट्रिक्स लेवल-17 में पदोन्नत किया गया हैं। इनमें आईएएस अधिकारियों में मनोज पिंगुआ के अलावा ऋचा शर्मा, निधि छिब्बर, और विकास शील शामिल हैं। इन चारों आईएएस अधिकारियों की पदोन्नति छानबीन समिति की 26 दिसंबर को हुए बैठक में की गई अनुशंसा के आधार पर की गई है। इनके अलावा 2008 बैच के आठ आईएएस अधिकारियों को पे मेट्रिक्स लेवल-14 में पदोन्नत किया गया है. इनके साथ शर्त यह है कि इन्हें मिड कैरियर ट्रेनिंग में अनिवार्य रूप से भाग लेना होगा।

यात्री बस में मृत मिला युवक, रायगढ़ से अंबिकापुर के लिए कर रहा था सफर…

हिंद स्वराष्ट्र अंबिकापुर : रायगढ़ से अंबिकापुर आ रहे एक यात्री बस में युवक के मृत अवस्था में पाए जाने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। युवक अंबिका यात्री बस के स्लीपर सीट में मृत हालत में पाया गया। मामले की सूचना पर पुलिस प्रतीक्षा बस स्टैंड पहुंची थी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल मौत का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का असली कारण पता चल सकेगा। मृत युवक के पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान की गई। मृत व्यक्ति रायगढ़ का बताया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार अंबिका बस क्रमांक सीजी 15 एबी 0293 आज सुबह रायगढ़ से निकलकर अंबिकापुर शाम 4:00 बजे के लगभग पहुंची थी। बताया जा रहा है कि रायगढ़ क्षेत्र के छोटे अतरामुडा टीवी टावर के पास निवासी अभय कुर्रे पिता कौशल प्रसाद कुर्रे उम्र लगभग 21 वर्ष रायगढ़ से अंबिका यात्री बस में चढ़ा था। बस के ऊपर स्लीपर सीट में वह सोते हुए अंबिकापुर आ रहा था। इस सीट पर एक अन्य व्यक्ति को भी जगह दी गई थी। शाम 4:00 बजे यात्री बस अंबिकापुर प्रतीक्षा बस स्टैंड पहुंची और सभी यात्री बस से नीचे उतरने लगे। आखरी में बस के चालक ने खलासी को बस के अंदर चेक करने को कहा। अंदर में यात्री को सोता देख खलासी ने उसे उठाने की कोशिश की, परंतु वह नहीं उठा। जिसके बाद बस के अंदर यात्री की मौत की खबर पुलिस को दी गई। सूचना पर कोतवाली थाना प्रभारी राजेश सिंह मौके पर पहुंचे और आगे की कार्यवाही की।

21 SI निरीक्षक के पद पर पदोन्नत, देखे आदेश…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ द्वारा योग्यता के आधार पर 21 उप निरीक्षकों को निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया है। जारी आदेश में सरगुजा संभाग से 3 उप निरीक्षकों को निरीक्षक बनाया गया हैं।

देखे आदेश,

मंत्रियों के विभागों का बटवारा: देखे किसे मिली कौन से विभाग की जिम्मेदारी…

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद के मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद अब मंत्रियों के विभागों का बंटवारा भी हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बंद लिफाफे में मंत्रियों के विभागों की लिस्ट गवर्नर हाउस भेजी थी। राज्यपाल ने लिस्ट में साइन कर सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) को भिजवा दिया है। आज शाम या कल शनिवार तक विभागों की घोषणा किए जाने की उम्मीद हैं।

कल कुनकुरी में सीएम विष्णुदेव रोड शो, जिले में 11 हजार 99 करोड़ 27 लाख रुपए के कुल 182 कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं भूमिपूजन…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 28 दिसंबर को जशपुर के रणजीता स्टेडियम में आयोजित ‘‘जशपुरिया माटी अटल सुशासन समारोह’‘ में शामिल होंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय जशपुर जिले में 11 हजार 99 करोड़ 27 लाख रुपए के कुल 182 कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। इसमें 3 हजार 264 करोड़ 93 लाख रूपए के 53 कार्यों का लोकार्पण और 7 हजार 834 करोड़ 34 लाख रूपए के 129 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। कार्यक्रम की अध्यक्षता पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र की विधायक गोमती साय करेंगी।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यों में जशपुर विधानसभा के 5 हजार 698 करोड़ 25 लाख रूपए के 45 कार्य, कुनकुरी विधान सभा के 4 हजार 50 करोड़ 16 लाख रूपए के कुल 102 कार्य और पत्थलगांव विधानसभा के 1 हजार 350 करोड़ 86 लाख रूपए के कुल 35 कार्य भी शामिल हैं।

साय जशपुर में सौरभ सागर महाराज द्वार का लोकार्पण करेंगे। स्वर्गीय श्री दिलीप सिंह जुदेव जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। साथ ही साय कुनकुरी में पुराना पेट्रोल पंप से डुगडुगिया तक आयोजित रोड शो में भी शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री साय रायपुर से दोपहर 1.10 बजे जशपुर के लिए रवाना होकर दोपहर 2.10 बजे पुलिस लाईन हेलीपेड, जशपुर पहुचेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 2.20 मिनट पर सौरभ सागर महाराज द्वार का लोकार्पण करेंगे। दोपहर 3.10 बजे स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद दोपहर 3.20 बजे रणजीता स्टेडियम पहुचेंगे। यहां मुख्यमंत्री दोपहर 3.20 बजे से 4.30 बजे तक जशपुरिया माटी अटल सुशासन दिवस समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद साय 4.40 बजे बालाजी मंदिर, 5 बजे कल्याण आश्रम और 5.50 बजे ग्राम सोगड़ा जाएंगे। साय शाम 6.40 बजे पतराटोली पहुचेंगे। मुख्यमंत्री साय शाम 6.40 से रात 8.30 बजे तक कुनकुरी में पुराना पेट्रोल पंप से डुगडुगिया तक आयोजित रोड शो में भी शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री साय ग्राम बगिया स्थित अपने निवास में रात्रि विश्राम करेंगे।

राजीव युवा मितान क्लब योजना से संबंधित सभी प्रकार के व्यय पर लगा प्रतिबंध…देखे आदेश..

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : संचालनालय, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़ द्वारा आज एक आदेश जारी कर राजीव युवा मितान क्लब योजना से संबंधित समस्त प्रकार के व्यय पर प्रतिबंध लगा दिया हैं।
जारी आदेश में लिखा गया हैं कि “विषयांतर्गत राज्य शासन द्वारा वित्तीय वर्ष 2021-22 से राजीव युवा मितान क्लब योजना संचालित की जा रही है। उक्त योजना अंतर्गत प्रति तिमाही प्रति क्लब 25 हजार प्रदाय किये जाने का प्रावधान है। उपरोक्त राशि राज्य शासन द्वारा जिला स्तरीय समिति, जिला स्तरीय समिति से अनुविभाग स्तरीय समिति, के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व तथा नगर निगम आयुक्त के चालू खाते में अंतरित किया जाता है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व तथा नगर निगम आयुक्त द्वारा संबंधित क्षेत्र के राजीव युवा मितान क्लबों के बैंक खाते में राशि अंतरित की जाती है।

2/ “राजीव युवा मितान क्लब योजना” के क्रियान्वयन हेतु अब तक जिला स्तरीय समितियों को राशि रूपये 13248.75 लाख अंतरित किया गया है। जिलेवार आबंटित राशि का विवरण संलग्न है।

3/ तत्संबंध में प्राप्त निर्देशानुसार राजीव युवा मितान क्लब योजना अंतर्गत जिला स्तरीय समिति से अनुविभाग स्तरीय समिति एवं अनुविभाग स्तरीय समिति से क्लबों को राशि के अंतरण एवं योजना से संबंधित समस्त प्रकार के व्यय पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाती है। अब तक राजीव युवा मितान क्लब योजना अंतर्गत विभिन्न व्यय की जानकारी एवं व्यय की गई राशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र तत्काल प्रेषित किये जाने का अनुरोध है।”

सरगुजा पहुंचे कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम का हुआ आतिशी स्वागत..

हिंद स्वराष्ट्र अंबिकापुर : कैबिनेट मंत्री बनने के उपरांत सरगुजा में प्रथम आगमन पर रामविचार नेताम का अंबिकापुर शहर के कई जगहों पर स्वागत किया गया।
भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह के नेतृत्व में भाजपा के बड़े छोटे कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी प्रातः रेलवे स्टेशन पहुंचे, ढोल नगाड़ों के साथ श्री नेताम को फूल माला पहनाया। विश्राम गृह से निकालने के बाद श्री नेताम मां महामाया मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा करके मां का आशीर्वाद प्राप्त किया।
स्वागत कार्यक्रम अंतर्गत सतीपारा शंकर मंदिर से पूजा करके पंडित दीनदयाल चौक पहुंच कर उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किया और वहीं से उनकी स्वागत रैली प्रारंभ हुई।
इस तारतम्य में देवीगंज मार्ग पर जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता एवं उनके परिवार, प्रशांत त्रिपाठी सहित अनेक लोगों ने श्री नेताम को फूल माला पहना कर आतिशी स्वागत किया। गांधी चौक पर अभिषेक शर्मा, रविन्द्र तिवारी, रूपेश दुबे, चंद्रशेखर तिवारी और बड़ी संख्या में जुटे लोगों ने नेताम का स्वागत किया, सतीपारा शंकर मंदिर के पास विशाल गोस्वामी मनोज सोनी अजय सोनी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा नेताम को फलों से तौल कर उनका स्वागत किया गया, पंडित दीनदयाल चौक पर मयंक जायसवाल विमल मंदिरवार रमेश सोनी, संजय शर्मा एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं द्वारा, महामाया चौक पर अनुराग सिंह देव के साथ लोगों द्वारा लड्डू से नेताम को तौल कर, संगम चौक पर अनुसूचित जनजाति मोर्चा एवं किसान मोर्चा द्वारा, देव होटल के पास, घड़ी चौक में नगर मंडल, महिला मोर्चा और पार्षदों की टीम के साथ लोगों ने नेताम का फूल मालाओं के साथ आतिशी स्वागत किया।
स्वागत कार्यक्रम के अंत में संकल्प भवन भाजपा कार्यालय में कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज हम सरकार बनाने में सफल हुए हैं, इसके पीछे हमारा मजबूत केंद्रीय नेतृत्व और कार्यकर्ताओं की मेहनत है, भाजपा की नीति और कार्यकर्ताओं की मेहनत ने कुशासित और भ्रष्टाचार में लिप्त कांग्रेसी सरकार को सरगुजा संभाग में शून्य पर पहुंचा दिया और अब तक का अधिकतम सीट जीत कर हम भाजपा की सरकार बनाए। उन्होंने सरगुजा संभाग से सीएम और तीन कैबिनेट मंत्री देने के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय नेतृत्व की सराहना की। नेताम ने सरगुजा जिला से पहली बार तीनों सीट जीतने पर भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह के नेतृत्व की सराहना की एवं सभी कार्यकर्ता पदाधिकारियों को बधाई प्रेषित किया।
इस अवसर पर लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज ने भी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया और कहा कि हम सभी ने एक हो कर कार्य किया, सामूहिक नेतृत्व से संगठन को बहुत मजबूती मिली और सबके प्रयास से हम सफल हुए, उन्होंने श्री नेताम के लंबे अनुभव का लाभ और मार्गदर्शन प्राप्त होने की बात कही।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने सबको बधाई दिया और एकजुट हो कर आगे काम करने की बात कही।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता और आभार मंडल अध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला के प्रकट किया।
इस अवसर पर भाजपा जिला, मंडल, बूथ, प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा, प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता पदाधिकारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

बिना अनुमति भूमिस्वामियों ने काटे पेड़, अपराध दर्ज…

हिंद स्वराष्ट्र भरतपुर गणेश तिवारी : एमसीबी जिले के भरतपुर विकासखंड के ग्राम काशीटोला में साल वृक्षों की अवैध कटाई की शिकायत पर तहसीलदार भरतपुर द्वारा हल्का पटवारी रिया दास हल्का पटवारी धनंजय सिंह को मौका जांच कर उचित कार्यवाही के निर्देश दिए। जिसमें हल्का पटवारी रिया दास और धनंजय सिंह द्वारा 29 26/2 रकवा साल के 5.30 हे. जो दिनेस व अन्य के नाम दर्ज है कि भूमि पर हरे-भरे वृक्षों का काटा जाना पाया गया जिसकी शासकीय अनुमानित कीमत 2 लाख है को जप्त करने की कार्यवाही की गई। ग्रामीणों के अनुसार उक्त भूमि पर खड़े साल के वृक्ष को भूमिस्वामी राजकुमार, दिनेश और संतोष के द्वारा काटा जाना बताया जा रहा हैं।
जप्त साल वृक्ष के लट्ठो को वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के वन परिक्षेत्राधिकारी कुंवारपुर को सुपुर्द करनें की कार्यवाही की जा रही है तथा अबैध कटाई का प्रकरण न्यायालय तहसीलदार भरतपुर में दर्ज की जा रही है।

error: Content is protected !!