Home Blog Page 71

भूमि सीमांकन के लिए पहुंचे पटवारी से मारपीट, अपराध दर्ज…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : जिले में शासकीय कार्य के दौरान पटवारी से मारपीट का मामला सामने आया हैं। मामले की शिकायत पीड़ित पटवारी द्वारा कोतवाली थाने में की गई हैं। पुलिस ने मामले में 1 महिला समेत 3 लोगो के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच की जा रही हैं। वही दूसरी ओर पटवारी के साथ इस प्रकार मारपीट की घटना में पटवारी संघ ने भी कड़ी आपत्ति दर्ज करवाई हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार मारपीट की घटना ग्राम कमलपुर हल्का नं. 05 एवं कृष्णपुर के पटवारी मोतीलाल सिंह ठाकुर के साथ हुई हैं। मोतीलाल कमलपुर ग्राम की निवासी सुखली बाई की भूमि के सीमांकन के लिए गए हुए थे इसी दौरान कुन्ती, दीपक, अशोक एवं अन्य के द्वारा शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए उनसे गाली गलौज करते हुए उनकी हाथ मुक्का एवं लाठी डंडे से पिटाई कर दी। जिसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत सूरजपुर थाने में की। पुलिस ने उनकी शिकायत पर कुन्ती, दीपक और अशोक व अन्य के विरुद्ध 186,353,332,147,148,149 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही हैं।

7 आईपीएस अधिकारीयों को मिली पोस्टिंग… देखें आदेश…

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : राज्य शासन द्वारा भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों को जिला व्यवहारिक प्रशिक्षण उपरांत नवीन पद पर पदस्थ किया गया है, जिसका आदेश राज्य सरकार द्वारा जारी कर दिया गया है। जारी आदेश में 7 आईपीएस अधिकारीयों के नाम शामिल है।

राज्य प्रशासनिक सेवा के 8 अधिकारियों के तबादले….

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : राज्य प्रशासनिक सेवा के 8 अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। तनुजा सलाम को संचालक खेल एवम् युवा कल्याण बनाया गया हैं।

देखे आदेश:

स्वास्थ्य कर्मियों का खत्म होगा अटैचमेंट, स्वास्थ्य मंत्री ने विधानसभा में की घोषणा…

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने विधानसभा सदन में एक बड़ी घोषणा करते हुए प्रदेश में स्वास्थ्य कर्मियों का अटैचमेंट खत्म करने की बात कही है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि ऐसी जानकारी मिली है कि बिना किसी कारण के ही दूरस्थ क्षेत्रों में पदस्थ स्वास्थ्य कर्मचारियों, नर्सिंग स्टाफ एवं चिकित्सकों को अन्यत्र मनचाही जगहों पर अटैच किया गया है जिससे आम लोगों को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाएं प्रभावित हो रही हैं।
जायसवाल ने कहा है कि यदि कहीं ऐसी विशेष परिस्थिति है जहां स्वास्थ्य विभाग के स्टाफ की कमी है और अटैचमेंट करना अनिवार्य हो तो विभागीय अनुमति लेकर उसे जारी रखा जा सकता है। स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने कहा है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का स्पष्ट निर्देश है कि प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर आम जनों को परेशानी नहीं होनी चाहिए। ऐसी स्थिति में अकारण ही अटैचमेंट जैसी व्यवस्था से दूरस्थ क्षेत्रों में स्टाफ की कमी से आम लोगों को परेशानी होती है जिसे खत्म करना आवश्यक है।

पुलिस को चकमा देकर चौकी से फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी..

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : सरगुजा जिले के लखनपुर थाना अंतर्गत कुन्नी चौकी से दुष्कर्म का आरोपित भाग निकला। गुरुवार की रात ही उसे पकड़ा गया था। थाना भवन के प्रथम तल के एक कमरे में उसे हथकड़ी पहना कर रखा गया था। हथकड़ी को निकाल वह भाग निकला। सुबह पुलिसकर्मियों को घटना की जानकारी लगी।

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप पर कुन्नी पुलिस ने 15 फरवरी को रामलाल यादव (35) निवासी पटकुरा कुकुरटांगा लखनपुर को गिरफ्तार किया था। मामले में धारा 363, 376 तथा पास्को एक्स के तहत अपराध पंजीकृत था। इसी मामले में पुलिस ने पूछताछ के बाद रामलाल को चौकी के एक कमरे में रखा था। देर रात वह भाग निकला। सुबह वह कहीं नजर नहीं आया। हथकड़ी से कलाई को बाहर निकाल कर वह भाग गया था। सुबह पुलिस कर्मियों ने उसकी खोजबीन की लेकिन कहीं पता नहीं चला। इस मामले में कुन्नी पुलिस ने फरार आरोपी के विरुद्ध धारा 224 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

200 पुलिसकर्मियों की टीम ने खदान में की छापेमारी, चोरी करने पहुंचे 20 ग्रामीण गिरफ्तार…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : सरगुजा जिले के अमेरा खुली खदान में कोयला चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। शुक्रवार की भोर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुपलेश कुमार के नेतृत्व में लगभग 200 पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों की टीम ने समूचे खदान क्षेत्र में औचक दबिश दी। इस दौरान कोयला चोरी के उद्देश्य से एकत्रित 20 ग्रामीणों को गिरफ्तार कर लिया गया। खदान में बलपूर्वक कोयला चोरी पर रोक लगाने के लिए पहली बार इतनी बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों को लगाया गया। उल्लेखनीय हैं कि पिछले कुछ दिनों से खदान क्षेत्र से कोयला की लगातार चोरी हो रही थी। बड़ी संख्या में महिलाएं व पुरुष असुरक्षित तरीके से खदान क्षेत्र में घुसकर कोयला चोरी कर रहे थे। सरगुजा में पदभार ग्रहण करने के बाद पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने कोयला चोरी पर सख्ती से रोक लगाने कड़ा निर्देश दिया था। उन्हीं के निर्देशन में यह पहली बड़ी कार्रवाई की गई है। अमेरा कोयला खदान प्रबंधन द्वारा सरगुजा पुलिस को कोयला खदान से ग्रामीणों द्वारा काफी संख्या मे असुरक्षित रूप से खदान मे प्रवेश कर कोयला चोरी एवं संज्ञेय अपराध घटित होने की शंका के सम्बन्ध मे शिकायत प्रस्तुत की गई थी, मामले मे सरगुजा पुलिस द्वारा शिकायत के मद्देनजर शुक्रवार भोर तीन बजे अभियान चलाकर कार्रवाई की गई।
इस कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुपलेश कुमार के नेतृत्व मे दो उप पुलिस अधीक्षक, दो उप निरीक्षक, निरीक्षक, चार सहायक उप निरीक्षक , प्रधान आरक्षक एवं आरक्षकों की कुल 200 सदस्यीय पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई कर खदान से कुल 20 व्यक्तियों कों संज्ञेय अपराध घटित होने की आशंका पर पकड़कर गिरफ्तार कर थाना लाया गया, आरोपियों कों मामले मे कड़ी समझाईस देते हुए अग्रिम वैधानिक कार्रवाई करते हुए धारा 151 के तहत मामले मे इस्तगासा कार्यपालक दंडाधिकारी के समक्ष पेश किया गया हैं, मामले में आरोपितों के विरुद्ध बाउंडओवर की कार्रवाई भी की जा रही हैं। सरगुजा पुलिस अमेरा खदान के आसपास निवासरत ग्रामीणों से अपील करती हैं कि ग्रामीण कोयला खदान मे बिना वैध अनुमति प्रवेश ना करें, सरगुजा पुलिस द्वारा ऐसे मामलों मे सख़्ती के साथ कार्रवाई की जायगी।

वित्त विभाग ने खरीदी पर लगाई रोक, 5 हजार से अधिक की खरीदी के लिए सभी विभागों को लेनी होगी वित्त विभाग की अनुमति, आदेश जारी..

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : राज्य में एक मार्च से 5000 रूपए से अधिक की सरकारी खरीदी नहीं हो सकेगी। वित्त विभाग ने 29 फरवरी से सभी खरीदियों पर रोक लगा दी है। यह परंपरागत सालाना रोक है ताकि वित्त वर्ष के इन अंतिम दिनों में जल्दबाजी में बजट खर्च पर रोक लगाई जा सके। उल्लेखनीय हैं कि पूर्व में यह रोक 15 फरवरी से ही लगाई जाती रही है किंतु दिसंबर में ही नई सरकार के गठन के कारण इसे 15 दिन बढ़ाकर 29 फरवरी किया गया हैं। 29 से 31 मार्च तक विभाग केवल पांच हजार तक की ही खरीदी कर सकेंगे। इससे अधिक की खरीदी के लिए उन्हें वित्त विभाग से अनुमति लेनी पड़ेगी।

बच्ची के अपहरण की कोशिश से फैली सनसनी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने अभिभावकों के लिए जारी किया आदेश…

हिंद स्वराष्ट्र प्रतापपुर : कल शाम प्रतापपुर में एक बच्ची के अपहरण की कोशिश की बात सामने आते ही इलाके में हड़कंप मच गया जैसे ही यह खबर फैली बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर एकत्रित हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई पुलिस कार और इसमें बैठे लोगों की खोज में जुट गई हैं। उल्लेखनीय हैं कि प्रतापपुर में अभी रिशु कश्यप के गायब होने की गुत्थी अब तक सुलझ नहीं पाई है और अब एक और बच्ची के अपहरण की कोशिश ने लोगों को परेशानी में डाल दिया हैं। मिली जानकारी के अनुसार करीब ग्यारह वर्षीय बच्ची एक सरकारी स्कूल के कार्यक्रम से घर वापस जा रही थी कि तभी सवा तीन बजे करीब समलेश्वरी मंदिर के पास चौक में एक गाड़ी से आवाज आई और बच्ची को पास में बुलाया। जैसे ही बच्ची उनके पास पहुंची, उसमें चेहरा ढके कुछ लोग बैठे थे जिन्होंने बच्ची से कहा कि तुम्हारे मां पिता का एक्सीडेंट हो गया है, आओ बैठो तुम्हें उनके पास ले चलते हैं। ऐसा सुनते ही बच्ची ने उनसे कहा कि मैं अभी तो मम्मी के साथ थी, कह के वह आगे बढ़ गई और घर चली गई। कुछ देर बात जब उसके माता पिता स्कूलों से वापस आए तो उसने यह जानकारी उन्हें दी। पिता ने नगरवासियों को बताया और फिर पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस द्वारा कार और उसमें सवार बदमाशों की तलाश की जा रही हैं।

वही दूसरी ओर इस घटना को मद्देनजर रखते हुए प्रतापपुर विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने एक आदेश जारी किया हैं जिसमे उन्होंने लिखा हैं कि ” विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों के माता पिता एवं अभिभावकों से अपील है कि अपने बच्चों को विद्यालय तक स्वयं पहुँचाने एवं सुरक्षित वापस ले जाने का कष्ट करें। सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक सतर्कता हेतु बच्चों को घर पर सिखाने का प्रयास करें। घर से बाहर बच्चे अनभिज्ञ व्यक्ति से बात न करें, किसी प्रलोभन में न आयें, अनजान व्यक्तियों के द्वारा अप्रत्याशित घटना का जिक्र करने पर अपने अभिभावकों व शिक्षक से जानकारी की सत्यता सुनिश्चित कर लेवें। अभिभावक स्कूलों में बच्चों को शिक्षकों को ही सुपुर्द करें। बच्चों को स्कूल लाने व ले जाने के लिए परिवार के वयस्क सदस्यों का ही नाम, सम्पर्क नंबर फोटो उपलब्ध करावें तथा सुनिश्चित करें कि नामित परिवार का सदस्य ही स्कूल से बच्चों को लाने एवं ले जाने का कार्य करें।”

137 उप निरीक्षकों के तबादले, देखे आदेश…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने आज 137 उप निरीक्षकों के तबादले किए हैं।

देखे आदेश :

ASP, DSP समेत 10 पुलिसकर्मियों के तबादले, देखें आदेश…

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : राज्य सेवा के अधिकारियों के प्रशासनिक दृष्टिकोण से तबादले किए गए हैं।

देखे आदेश :

शादी पार्टी से लौट रहे युवकों की कार और ट्रक की भिड़ंत, 1 की मौत, 4 घायल…

हिंद स्वराष्ट्र बलरामपुर : बिहार से शादी समारोह में शामिल होकर बुधवार की अलसुबह अंबिकापुर लौट रहे कार सवार 5 युवकों की अंबिकापुर-रामानुजगंज नेशनल हाइवे पर अमझर नाला के पास ट्रक से जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस की टीम ने कार में फंसे सभी घायलों व मृतक को बाहर निकालकर बलरामपुर अस्पताल भिजवाया। यहां 2 युवकों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रेफर कर दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार अंबिकापुर निवासी अभिषेक जायसवाल 27 वर्ष शहर के ही 4 अन्य दोस्तों आशीष सिंह, दीपक गुप्ता, ओम प्रकाश विश्वकर्मा एवं राजीव विश्वकर्मा के साथ शादी समारोह में शामिल होने बिहार के औरंगाबाद गया था। शादी समारोह में शामिल होने के बाद रात में ही पांचों सेंट्रो कार क्रमांक सीजी 15 बी-9069 से अंबिकापुर के लिए निकले थे। बुधवार की अलसुबह करीब 5 बजे वे अंबिकापुर-रामानुजगंज नेशनल हाइवे क्रमांक 343 पर पस्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत सेमरसोत अमझरनाला के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रहे बॉक्साइट लोड ट्रक क्रमांकसीजी 15 डीडब्ल्यू 8773 से उनकी आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और वह खेत में जा गिरी। हादसे में कार सवार अभिषेक जायसवाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रक वहीं खड़ा कर फरार हो गया। ट्रक बॉक्साइट लेकर रेणुकूट जा रहा था। हादसे के बाद पांचों युवक कार में ही फंसे रहे। सभी को गंभीर चोटें आई थीं। सूचना मिलते ही पस्ता थाने से प्रधान आरक्षक अनिल पांडेय व ओमप्रकाश सिदार मौके पर पहुंचे। उन्होंने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला और बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया।
यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने अभिषेक को मृत घोषित कर दिया, जबकि 2 युवकों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया।

सुबह खाली पेट पानी में ये 2 चीजें मिलाकर पी लीजिए, यूरिक एसिड चुटकियों में होगा कंट्रोल..

0


हिंद स्वराष्ट्र : यूरिक एसिड हर किसी की बॉडी में पाया जाता है. लेकिन परेशानी तब आती है जब इसकी मात्रा शरीर में बढ़ जाती है. आज के समय में लोगों की खराब लाइफस्टाइल और खानपान इसकी एक वजह बन सकता है. बता दें कि भारत में यूरिक एसिड की समस्या से अमूमन लोग जूझ रहे हैं. क्या आप जानते हैं कि प्रोटीन का वेस्ट प्रोडड्ट ही प्यूरिन है. शरीर में यूरिक एसिड का लेवल बढ़ने पर हड्डियों के बीच प्यूरिन जमा हो जाता है और पथरी की वजह बनने लगता है. यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ने से  हड्डियों में तेज दर्द, सूजन, गाउट जैसी समस्या हो सकती है. आज हम आपको यूरिक एसिड की समस्या को खत्म करने के लिए कुछ घरेलू उपाय बताएंगे. जो आपको इस परेशानी से निजात दिलाने में मदद कर सकते हैं.


यूरिक एसिड से निजात पाने के लिए घरेलू उपाय 

सौंफ का पानी
एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर सौंफ का पानी जोड़ों में सूजन को कम कर सकता है. शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने से होने वाली सूजन को दूर करने में सौंफ का पानी पीना फायदेमंद साबित हो सकता है.

लहसुन
लहसुन सिर्फ खाने में स्वाद बढ़ाने नहीं बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है. इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं जो यूरिक एसिड की समस्या को दूर करने में मदद कर सकते हैं. सुबह रोजाना खाला पेट 3-4 लहसुन की कलियों का सेवन यूरिक एसिड से निजात दिला सकता है.

अजवाइन का पानी
अजवाइन भी आपके किचन में मौजूद ऐसा मसाला है जो खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ यूरिक एसिड से निजात दिलाने में भी आपकी मदद कर सकता है. इसमें पाए जाने वाले औषधीय गुण शरीर में प्यूरिन की मात्रा को कंट्रोल करने में लाभदायी साबित हो सकते हैं.

UAE जहां चलता है शरिया कानून, मूर्तिपूजा करना सख्त मना, वहां कैसे बना हिंदू मंदिर; जानिए पूरी कहानी..

नई दिल्ली : संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में पहला हिंदू मंदिर बनकर तैयार हो गया है। यह मंदिर यूएई की राजधानी अबु धाबी में बना है। इस मंदिर का निर्माण बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण (BAPS) ने करवाया है और इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। यह मंदिर अपने आप में सर्वधर्म समान का अद्भुत मिसाल है। यह मंदिर हिंदू धर्म का है जोकि बना मुस्लिम देश में है और मंदिर के लिए जमीन भी मुस्लिम सरकार ने दान दी। वहीं मंदिर निर्माण के दौरान इसका आर्किटेक्ट एक ईसाई था, वहीं डायरेक्टर एक जैन धर्म को मनाने वाला व्यक्ति है। इसके साथ ही प्रोजेक्ट मैनेजर एक सिख और स्ट्रकचर इंजीनियर एक बौद्ध धर्मं का व्यक्ति है। इसके साथ ही मंदिर को बनाने वाली संस्था एक पारसी समुदाय के व्यक्ति की है।

एक विश्वसनीय वेबसाईट्स की रिपोर्ट के अनुसार,  अबु धाबी में हिंदू मंदिर का सपना साल 1997 में देखा गया था और इस सपने को मूर्त रूप देने की शुरुआत 2012 में हुई। 2012 में मंदिर निर्माण के लिए जमीन खोजना शुरू किया गया। इस दौरान मंदिर BAPS के अधिकारी UAE के राष्ट्रपति क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मिले और मंदिर निर्माण के लिए दो-तीन जमीन का प्रस्ताव उनके सामने रखे।

मंदिर के लिए 27 एकड़ जमीन क्राउन प्रिंस ने दी
पप्रिंस के प्रशासन ने इस प्रस्ताव पर गौर करना शुरू कर दिया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साल 2015 में UAE के दौरे पर गए। इस दौरान ही क्राउन प्रिंस ने मंदिर बनाने की अनुमति पीएम मोदी के सामने ही दे दी और वचन दिया कि वे मंदिर के लिए जमीन भी देंगे। तीन साल बाद 2018 में आधिकारिक तौर पर BAPS को मंदिर के लिए जमीन आवंटित कर दी गई। शुरुआत में अबु धाबी में क्राउन प्रिंस ने 13.5 एकड़ जमीन दी थी। मंदिर निर्माण की अनुमति मिलने के बाद डिजाइन समेत सभी काम चलते रहे। वहीं जब BAPS फाइनल प्रस्ताव लेकर प्रिन के पास गया तो उन्होंने कहा कि आप 13.5 एकड़ में तो मंदिर ही बना रहे हैं। इस दौरान जब आप भारत से पत्थर लायेंगे। वह कहां रखेंगे और अन्य जो भी निर्माण सामग्री होगी, उसे कहां रखा जाएगा? इसी दौरान प्रिंस ने 13.5 एकड़ जमीन और दे दी। अब इसी 27 एकड़ जमीन पर मंदिर बना है।

मंदिर निर्माण के लिए जमीन मिल चुकी थी लेकिन अभी सबसे मुश्किल काम बकाया था। यह मुश्किल काम था एक मुस्लिम देश में मंदिर बनाना, जोकि शरिया के कानूनों के हिसाब से चलता है। शरिया में मूर्ति पूजा नहीं होती है। BAPS इस बात को लेकर शंसय में था कि भारतीय परंपरा की तरह मंदिर बनाने दिया जाएगा या नहीं। यदि हम कलश के लिए अड़े तो हो सकता था कि मंदिर ही कैंसिल हो जाए। इसी वजह से मंदिर के दो तरह की डिजाइन बनाए गए एक में पारंपरिक शिखर था, दूसरे में नहीं। दूसरे मंदिर में प्रस्ताव था कि हम मूर्तियां रखेंगे और बाहर से सामान्य बिल्डिंग का आर्किटेक्चर रखेंगे। दोनों तरह के डिजाइनों को लेकर क्राउन प्रिंस से मिला गया। इसके बाद उन्होंने कहा कि मंदिर भारतीय शैली में ही बनना चाहिए। इस पर UAE और प्रिंस को कोई आपत्ति नहीं है और इस पर रोक नहीं लगाई जाएगी।

मंदिर के पत्थर राजस्थान से लाए गए
प्रिंस की इस इजाजत के बाद मंदिर का निर्माण तेजी से शुरू कराया गया। राजस्थान में मंदिर के लिए पत्थर तराशे गए। देश के अलग-अलग हिस्सों में मूर्तियां बनीं। इन्हें गुजरात के कच्छ स्थित मुंद्रा पोर्ट से पानी के जहाज से अबु धाबी लाया गया। यहां भारत की शापूरजी पालोनजी कंपनी के साथ मिलकर BAPS ने मंदिर का निर्माण शुरू कराया और लगभग पांच साल में मंदिर बनकर तैयार हो गया।

“चुनावी बॉन्ड योजना असंवैधानिक…” : सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की योजना…

नई दिल्‍ली : सुप्रीम कोर्ट ने चुनावी बॉन्‍ड योजना (Electoral Bonds) की वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर बृहस्पतिवार को अपना फैसला सुनाया. सुप्रीम कोर्ट ने चुनावी बॉन्‍ड योजना को रद्द कर दिया है. चुनावी बॉन्‍ड योजना को सुप्रीम कोर्ट द्वारा चुनावी साल में अंसवैधानिक करार देना, केंद्र सरकार को बड़ा झटका है. कोर्ट ने कहा, “काले धन पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से सूचना के अधिकार का उल्लंघन उचित नहीं है. चुनावी बांड योजना सूचना के अधिकार और अभिव्यक्ति की आजादी का उल्लंघन है. राजनीतिक दलों के द्वारा फंडिंग की जानकारी उजागर न करना उद्देश्य के विपरीत है.” प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ ने पिछले साल दो नवंबर को मामले में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था.


SBI को 6 मार्च तक चुनावी बॉन्‍ड का डेटा साझा करने का निर्देश
कोर्ट ने चुनावी बॉन्‍ड तुरंत रोकने के आदेश दिये हैं. सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश जारी कर कहा, “स्‍टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) चुनावी बांड के माध्यम से अब तक किए गए योगदान के सभी विवरण 06 मार्च तक चुनाव आयोग को दे.” साथ ही कोर्ट ने चुनाव आयोग को निर्देश दिया कि वह 13 मार्च तक अपनी वेबसाइट पर जानकारी साझा करे.

सर्वसम्मत से लिया गया निर्णय
फैसला सुनाने के दौरान CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा, “हम सर्वसम्मत निर्णय पर पहुंचे हैं. मेरे फैसले का समर्थन जस्टिस गवई, जस्टिस पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा द्वारा किया गया है. इसमें दो राय हैं, एक मेरी खुद की और दूसरी जस्टिस संजीव खन्ना की… दोनों एक ही निष्कर्ष पर पहुंचते हैं, हालांकि, तर्कों में थोड़ा अंतर है.”

काले धन पर अंकुश लगाना चुनावी बांड का आधार नहीं
फैसला सुनाते हुए सीजेआई ने कहा, “काले धन को रोकने के लिए इलेक्ट्रोल बॉन्ड के अलावा भी दूसरे तरीके हैं. हमारी राय है कि कम से कम प्रतिबंधात्मक साधनों से परीक्षण संतुष्ट नहीं होता. उस उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए चुनावी बॉन्‍ड के अलावा अन्य साधन भी हैं. इलेक्ट्रॉनिक हस्तांतरण और चुनावी ट्रस्ट के अन्य माध्यमों से योगदान अन्य प्रतिबंधात्मक साधन हैं. इस प्रकार काले धन पर अंकुश लगाना चुनावी बांड का आधार नहीं है. काले धन पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से सूचना के अधिकार का उल्लंघन करना उचित नहीं है. संविधान इस मामले में आंखे बंद कर के नहीं रख सकता, केवल इस आधार पर की इसका गलत उपयोग हो सकता है.” 

फैसला सुनाते हुए CJI ने कहा…
– निजता के मौलिक अधिकार में एक नागरिक की राजनीतिक गोपनीयता और राजनीतिक संबद्धता का अधिकार शामिल है.
– किसी नागरिक की राजनीतिक संबद्धता के बारे में जानकारी से किसी नागरिक पर अंकुश लगाया जा सकता है या उसे ट्रोल किया जा सकता है.
– इसका उपयोग मतदाता निगरानी के माध्यम से मतदाताओं को मताधिकार से वंचित करने के लिए किया जा सकता है.
– इतिहास से पता चलता है कि वैचारिक झुकाव आदि से राजनीतिक संबद्धता का आकलन किया जा सकता है.
– राजनीतिक दलों को वित्तीय योगदान आम तौर पर पार्टी के समर्थन के लिए या बदले में दिया जाता है.
– अब तक कानून निगमों और व्यक्तियों द्वारा इसकी अनुमति देता है.
– जब कानून राजनीतिक समर्थन दिखाने वाले राजनीतिक योगदान की अनुमति देता है तो उनकी रक्षा करना संविधान का कर्तव्य है.
–  कुछ योगदान गैर प्रमुख दलों का भी होता है और आम तौर पर यह समर्थन दिखाने के लिए होता है.

याचिकाएं निम्नलिखित मुद्दे उठाती हैं
A- क्या संशोधन अनुच्छेद 19(1)(ए) के तहत सूचना के अधिकार का उल्लंघन है?
B- क्या असीमित कॉर्पोरेट फंडिंग स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के सिद्धांतों का उल्लंघन करती है?
मुद्दे 1 पर अदालतों ने माना है कि नागरिकों को सरकार को जिम्मेदार ठहराने का अधिकार है. सूचना के अधिकार के विस्तार का महत्वपूर्ण पहलू यह है कि यह केवल राज्य के मामलों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसमें सहभागी लोकतंत्र के लिए आवश्यक जानकारी भी शामिल है. राजनीतिक दल चुनावी प्रक्रिया में प्रासंगिक इकाइयां हैं. चुनावी चुनावों के लिए राजनीतिक दलों की फंडिंग की जानकारी जरूरी है. 

किसने उठाए थे चुनावी बॉन्‍ड योजना पर सवाल
संविधान पीठ में न्यायमूर्ति संजीव खन्ना, न्यायमूर्ति बी आर गवई, न्यायमूर्ति जे बी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा भी शामिल रहे. पीठ ने पिछले साल 31 अक्टूबर को कांग्रेस नेता जया ठाकुर, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी और एनजीओ एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) द्वारा दायर याचिकाओं सहित चार याचिकाओं पर सुनवाई शुरू की थी.

क्या हैं चुनावी बॉन्ड योजना

चुनावी बांड ब्याज मुक्त धारक बांड या मनी इंस्ट्रूमेंट था जिन्हें भारत में कंपनियों और व्यक्तियों द्वारा भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की अधिकृत शाखाओं से खरीदा जा सकता था। ये बांड 1,000 रुपये, 10,000 रुपये, 1 लाख रुपये, 10 लाख, और 1 करोड़ रुपये के गुणकों में बेचे जाते थे।किसी राजनीतिक दल को दान देने के लिए उन्हें केवाईसी-अनुपालक खाते के माध्यम से खरीदा जा सकता था। राजनीतिक दलों को इन्हें एक निर्धारित समय के भीतर भुनाना होता था। दानकर्ता का नाम और अन्य जानकारी दस्तावेज पर दर्ज नहीं की जाती है और इस प्रकार चुनावी बांड को गुमनाम कहा जाता है। किसी व्यक्ति या कंपनी की तरफ से खरीदे जाने वाले चुनावी बांड की संख्या पर कोई सीमा नहीं थी। सरकार ने 2016 और 2017 के वित्त अधिनियम के माध्यम से चुनावी बांड योजना शुरू करने के लिए चार अधिनियमों में संशोधन किया था। ये संशोधन अधिनियम लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम , 1951, (आरपीए), कंपनी अधिनियम, 2013, आयकर अधिनियम, 1961, और विदेशी योगदान विनियमन अधिनियम, 2010 (एफसीआरए), 2016 और 2017 के वित्त अधिनियमों के माध्यम से थे। 2017 में केंद्र सरकार ने इलेक्टोरल बॉन्ड स्कीम को वित्त विधेयक के रूप में सदन में पेश किया था। संसद से पास होने के बाद 29 जनवरी 2018 को इलेक्टोरल बॉन्ड स्कीम की अधिसूचना जारी की गई थी।

महतारी वंदन योजना अब ऑनलाइन पोर्टल पर मिलेगी आवेदन की स्थिति की जानकारी, इस लिंक की सहायता से जानें आवेदन की स्थिति…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : महतारी वंदन योजना के हितग्राही अब ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपने आवेदन की स्थिति और उस पर की गई कार्यवाही के बारे में जान सकते हैं। राज्य सरकार द्वारा हितग्राहियों के लिए महतारी वंदन योजना के अंतर्गत यह सुविधा प्रदान की गई है। महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी ने बताया कि  mahtarivandan.cgstate.gov.in  लिंक की सहायता से हितग्राही अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आधार नंबर दर्ज कर अपने आवेदन पर की गई कार्यवाही के संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

“16 फरवरी, भारत बंद” को प्रदेश कांग्रेस का समर्थन, पत्र जारी कर दिया समर्थन …

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : किसान यूनियनो के 16 फरवरी को भारत बंद के आह्वान को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी का समर्थन मिला है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इसके लिए एक पत्र जारी कर दिया है, जिसमें किसान यूनियन के भारत बंद को समर्थन दिए जाने की बात लिखी गई हैं।

यह पत्र जिला/शहर कांग्रेस कमेटी के समस्त अध्यक्षों के नाम लिखी गई हैं। पत्र में भारत बंद का समर्थन करते हुए व्यापक प्रचार प्रसार के माध्यम से जागरूकता फैलाने की बात लिखी गई हैं।

देखे जारी पत्र :

शा. उ. मा. विद्यालय कुंवारपुर में हर्षोल्लास के साथ की गई सरस्वती पूजा…


हिंद स्वराष्ट्र भरतपुर गणेश तिवारी : विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी आज दिनांक 14/02/2024 को  शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुंवारपुर में विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजन बसंत पंचमी को धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ की गई तथा मातृ-पितृ दिवस विद्यार्थियों द्वारा पालकों का स्वागत व चरण स्पर्श कर मनाया गया। तत्पश्चात 26 जनवरी 2024 (गणतंत्र दिवस ) के सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम ,द्वितीय,एवं तृतीय स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों को संस्था के प्राचार्य राजेश कुमार द्विवेदी द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य राजेश कुमार द्विवेदी अलावा वरिष्ठ व्याख्याता विनोद कुमार सिंह, व्याख्याता प्रभात रंजन बिश्वास, स.शि. राजेश प्रसाद भुर्तिया, अथिति शिक्षक नारायण प्रसाद प्रधान,  बिंदू शुक्ला, पर्णिता अहिरवार, लिपिक  समय कुमार सांधे,संकुल अंतर्गत मा.शा./प्रा. शा.कुंवारपुर प्रा.शा. ककलेड़ी, पी.एम. स्कूल प्रा.शा.माथमौर, मा.शा.कोइलरा के शिक्षक एवं पालकगण उपस्थित थे।

राहुल गांधी की न्याय यात्रा स्थगित..

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : राहुल गांधी की न्याय यात्रा दिल्ली में हो रहे किसान आंदोलन के कारण स्थगित हो गई है। मंगलवार को राहुल गांधी की यात्रा अंबिकापुर पहुंची थी। यहां उन्होंने कला केंद्र मैदान में आम सभा को संबोधित किया। इसी बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ राहुल गांधी चार्टर्ड प्लेन से दिल्ली रवाना हो गए हैं। यात्रा कुछ दिन के लिए स्थगित कर दी गई है। आगामी यात्रा का समय तय नहीं है। बता दें कि अंबिकापुर की सभा के बाद राहुल गांधी की न्याय यात्रा बलरामपुर पहुंचने वाली थी जहां झींगो गांव में रात्रि विश्राम था। कल बुधवार को उनकी यह यात्रा बलरामपुर जिला मुख्यालय होते हुए रामानुजगंज से होते हुए झारखंड प्रवेश करने वाली थी।

झूठे आरोप से प्रताड़ित होकर युवक की आत्महत्या, 4 गिरफ्तार…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : जरही के युवा व्यवसायी के डुमरिया बांध में कूदकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने जांच के बाद प्रताड़ित करने वाले परिवार के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के भाई शुभम गुप्ता पिता तुलसीदास गुप्ता ने भटगांव में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया था कि उसका छोटा भाई बिट्टू गुप्ता ने इंटरनेट मीडिया में गलत आरोप लगाकर परेशान करने वालों का जिक्र करते हुए पोस्ट किया और बाद में आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने गवाहों का बयान, मृतक के मृत्यु के पूर्व का मोबाइल फोन में किए गए पोस्ट एवं सुसाइडल नोट के स्क्रीन शाट की जांच की। पुलिस के अनुसार घटना से कुछ दिन पूर्व जरही के एक कपड़ा दुकान में लगी आग के संबंध में उमेश गुप्ता, राजु गुप्ता, रेखा गुप्ता एवं चंदकी गुप्ता द्वारा मृतक बिट्टु उसके पिता तुलसी दास गुप्ता तथा उनके दुकान के कर्मचारी पर आग लगाने का आरोप लगाया जा रहा था। आरोपितों द्वारा आग लगाने का झूठा आरोप लगाकर युवक को अपमानित कर आत्महत्या करने हेतु दुष्प्रेरित किया गया। इससे क्षुब्ध होकर युवक ने मोबाइल फोन पर सुसाइड नोट लिख कर डुमरिया बांध में कूदकर आत्महत्या कर ली। यह कृत्य धारा 306, 34 भादसं का पाए जाने पर अपराध पंजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एमआर आहिरे ने प्रकरण की बारीकी से विवेचना करते हुए आरोपितों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। भटगांव पुलिस ने जांच के बाद आरोपित उमेश गुप्ता पिता रामनरेश गुप्ता उम्र 35 वर्ष, राजू गुप्ता पिता रामनरेश गुप्ता उम्र 38 वर्ष, रेखा गुप्ता पति राजु गुप्ता 29 वर्ष, चंदकी गुप्ता पिता भवसागर गुप्ता उम्र 42 वर्ष सभी निवासी कोरंधा, थाना भटगांव को गिरफ्तार कर लिया गया।

मंच पर गिरते-गिरते बचे मल्लिकार्जुन खडग़े…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज अंबिकापुर पहुंची। खुली जीप में सवार होकर राहुल गांधी की रैली निकली, इस दौरान लोगों ने जगह जगह पर उनका अभिवादन किया। इसके बाद राहुल गांधी कलाकेंद्र मैदान में पहुंचे। यहां कांग्रेस पार्टी, खडग़े व राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे के साथ उनकी सभा शुरु हुई। स्टेज पर पहुंचते ही राहुल गांधी के आगे-आगे चल रहे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े का पांव अचानक स्टेज पर फंस गया और और वे लडख़ड़ाकर गिरते-गिरते बचे। इस दौरान उन्हें राहुल गांधी और अन्य नेताओं ने संभाला।

देखे वीडियो :

error: Content is protected !!